- Home
- छत्तीसगढ़
- - शहर के प्रमुख मार्गाे के किनारे फुटपाथों पर लगें अवैध कब्जे को हटाने के निर्देशदुर्ग / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा आज नगर पालिक निगम आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर के साथ शहर निरीक्षण करने निकले, उन्होंने सबसे पहले जीवन प्लाजा पहुंचे। जिसके सामने अनियंत्रित पार्किंग हो रही है, जिससे यातायात बाधित होता है उन्होंने जीवन प्लाजा के मालिक को पार्किंग स्थान (बेसमेंट) में पार्किंग कराने हेतु नोटिस दिये जाने एवं जुर्माना आरोपित करने को कहा। इसके लिए जीवन प्लाजा के मालिक को व्यवस्थित पार्किंग करने और अपने कर्मचारी तैनात किये जाने के लिए मालिक से चर्चा कर कार्रवाही करने कहा। इसके अलावा जीवन प्लाजा के बाजू रोड में गंदगी होना पाया गया जिसकी साफ-सफाई करवाने के लिए कहा गया। गंज काम्प्लेक्स नव निर्माणधीन सी मार्ट के सामने मालवाहक वाहनों की पार्किंग हो रही है जिसे हटाने के लिए कार्यवाही करने के लिए यूनियन के पधाधिकारियों से संपर्क कर वैकल्पिक स्थल के चयन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने निर्देश दिए। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर के साथ निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि कलेक्ट्रेट के सामने अव्यवस्थित ठेला गुमटी वालों को हटाकर व्यवस्थित करने के संबंध में कार्यवाही करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सामने अतिक्रमण कर दुकाने संचालित है, उसको हटाकर वेंडिंग जोन बनाया जाये तथा बस स्टैण्ड के सामने स्थित ठेला गुमटी को वहां से हटाएं। यातायात बाधित हो रहा है। जिला उद्योग केन्द्र के सामने स्थित अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग को सोमवार तक हटाया जावे एवं व्यापारियों को नोटिस जारी कर जुर्माने की कार्यवाही करने की बात कही। कलेक्टर ने जिला उद्योग केंद्र के पास निर्मित मुख्यमंत्री स्वावलंबन की दुकानों के व्यापारियों द्वारा सड़क पर वाहन एवं सामान एकत्रित किये गये हैं उन्हें सोमवार तक रोड को रिक्त कर अपनी दुकान के सामने रोड के पीछे सामान व्यवस्थित रखने हेतु सोमवार तक कार्यवाही के लिए अधिकारियों से कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि अगले भ्रमण में स्थल को पुनः निरीक्षण कर जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कब्रवाल पेट्रोल पंप के आगे एवं साइंस कालेज नहर किनारे रिक्त स्थल पर वेंडिंग जोन बनाने एवं रोड के अव्यवस्थित फुटकर व्यापारियों को व्यवस्थापन किये जाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान जिला उद्योग केन्द्र के सामने दुकानदारों द्वारा कचरा कलेक्शन प्रतिदिन नहीं होने की शिकायत की गई है जिसे प्रतिदिन कचरा कलेक्शन करने के लिए मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। जिला उद्योग केन्द्र के सामने जनता गैरेज दुकान के सामने स्ट्रीट लाईट बंद होने की शिकायत हुई है जिसे दुरूस्त कराने एवं विद्युत पोल पर बी.एल.एन.एल., जियो फाईबर, एयरटेल की केबल फैली हुई है जिसे संबंधित कंपनी से संपर्क कर व्यवस्थित करावें। इस दौरान उन्होंने जिला उद्योग के सामने पुराना पब्लिक टायलेट निर्मित है जिसकी मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिए।जी. ई. रोड से दीपक नगर शाह हाऊस के बाजू रोड खराब है जिसे मरम्मत कराने के लिए कहा।जी.ई.रोड से दीपक नगर शाह हाऊस के बाजू मार्ग पर जी.ई. रोड से लगकर रोड के दोनो साईड कचरा विद्यमान है जिसे साफ सफाई कराकर प्लांटेशन कार्य (फूल पौधे) किया जावे। रायपुर नाका ओवर ब्रिज के दायें साईड (बी.आई.टी. तरफ) एवं फिल्टर प्लांट से लगकर वेंडिंग जोन का कार्य किया जावे एवं अव्यवस्थित ठेला व्यवसाईयों को व्यवस्थित किये जाने हेतु बी.आई.टी के सामने यूनीपोल रखा हुआ है जिसे हटाने हेतु संबंधित को नोटिस जारी की करने के लिए कहा।इसके बाद कलेक्टर ने फिल्टर प्लांट के सामने नवनिर्मित स्थल को फूडपार्क के संचालन हेतु ई.ओ.आई. जारी कर एजेंसी चयन किये जाने की बात कही।नवीन प्लांटेशन हेतु पौधा चयन रायपुर की नर्सरियों से संपर्क कर प्रस्ताव तैयार के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता आर के पांडेय,सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव उपस्थित रहे।
-
टी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक के पारिजात इलाके की सड़कों के जलमग्न होने की शिकायतें मिलने पर शुक्रवार को रिसाली नगर निगम तुरंत हरकत में आ गया। लागातार हो रही बारिश की वजह से इलाके की स्थिति बद से बदतर हो गई थी। नालियां जाम, सड़कों पर सिवरेज की गंदगी। आलम ऐसा कि बिना नाक ढके लोगों का इन जलमग्न और बदबूदार सड़कों से गुजरना मुश्किल हो गया था। स्कूली बच्चों का हाल और भी बुरा था। सड़कों पर इतना जलभराव था कि वे सहमे-सहमे ही स्कूल आने-जाने लगे। जरा सी चूक होने से वे नालियों में गिर सकते थे।स्थिति का मुआयना करने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेंद्र साहू और आयुक्त आशीष देवांगन नगर निगम के अमले के साथ सुबह नौ बजे पहुंच गए। सड़कें पूरी तरह जलमग्न पाई गईं। उन्होंने सब इंजीनियर डिगेश्वरी चंद्राकर, नितीश अमन साहू और सहायक इंजीनियर गोपाल सिन्हा को जलभराव से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। करीब चार घंटे युद्धस्तर पर चले इस सफाई अभियान में सबसे पहले नालियों से जाम हटाया गया। जाम हटाने के बाद सड़कों के पैरापेट को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। मोर्चे पर तैनात सफाई कर्मी सड़कों पर फैली सिवरेज की गंदगी और कीचड़ को जैसे-जैसे हटाते गए, वैसे- वैसे जलभराव का स्तर कम होने लगा। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को सामान्य करने में निगम को चार घंटे का समय लग गया।लो बेड ट्रॉली की मदद से गोबर के ढेर हटेंगेइस अवसर पर आयुक्त आशीष देवांगन का ध्यान पंथी चौक से मैनगेट तक गुजरने वाली सड़क और चहारदीवारी के बीच रुआबांधा बस्ती की महिलाओं द्वारा गोबर के ढेर लगाने की ओर दिलाया गया। उन्होंने कहा कि निगम इसके प्रति गंभीर है। फिलहाल, निगम द्वारा लो बेड ट्रॉलियों का इंतजाम किया हुआ है, जिनकी मदद से गोबर के ढेर यहां से हटाए जाएंगे। इस गोबर को गोठान में डंप किया जाएगा, ताकि वर्मी खाद बनाई जा सके। और, इस बात पर निगम की पैनी नजर भी रहेगी कि महिलाएं दुबारा ऐसी हरकत न करें। सफाई अभियान में जिला सचिव एवं वार्ड अध्यक्ष अमनदीप सोढ़ी तथा समाज सेवक मोंटू तिवारी आखिरी वक्त तक डटे रहे। इससे पहले अलसुबह अभियान दल ने मैत्री नगर, वीआईपी नगर और सक्ती विहार का भी दौरा किया, जहां तीन से लेकर पांच फीट तक पानी भरा हुआ था। जलभराव से निपटने में निगम ने इन क्षेत्रों में भी पूरी ताकत झोंक दी। - दुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा विधानसभा क्षेत्र भिलाई में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर 12 निर्माण कार्याे के लिए 66 लाख 63 हजार 782 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र भिलाई के वार्ड क्रमांक 70 मंदिर हुडको में दुर्गा मंदिर के पास शेड निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था कार्य हेतु 4 लाख 99 हजार, वार्ड क्र. 70 गायत्री मंदिर के पास टीन शेड एवं प्रकाश व्यवस्था कार्य हेतु 2 लाख, जोन क्र. 05 अंतर्गत सेक्टर 4 के सर्वेश्वर धाम के पास, डब्ल्यूएमआर रोड के पास, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास, सेक्टर 7 बस्ती के पास, एवेन्यू बी के पास, सेक्टर 8 मार्केट के पास, सेक्टर 10 सड़क 18 के पास एवं सेक्टर 9 मार्केट के पास सहित स्थानों पर कुल 8 नग वाटर एटीएम स्थापना हेतु 24 लाख, सेक्टर 9 हॉस्पिटल सेक्टर मार्केट के पास वाटर एटीएम स्थापना हेतु 3 लाख 99 हजार, वार्ड क्र. 65 सेक्टर 10 स्थित ब्लॉक 12 सड़क 33 के समीप बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य हेतु 2 लाख 99 हजार, वार्ड क्रमांक 65 सेक्टर 10 सड़क 33 ए में स्थापना मंदिर के समीप मंच निर्माण हेतु 3 लाख 99 हजार, वार्ड क्रमांक 67 में जिम सामग्री प्रदाय कार्य हेतु 70 हजार, वार्ड क्र. 67 में सेक्टर 7 सड़क 40 स्थित मंदिर के पास मंच निर्माण हेतु 3 लाख, वार्ड क्रमांक 68 वीर हनुमान मंदिर के समीप सार्वजनिक शौचालय निर्माण हेतु 2 लाख 99 हजार, वार्ड क्रमांक 70 तथागत बुद्धविहार सभागार के पास सार्वजनिक मंच निर्माण हेतु 3 लाख 96 हजार, वार्ड क्रमांक 60 सेक्टर 05 स्थित बालाजी मंदिर के समीप डोम शेड निर्माण हेतु 4 लाख 99 हजार एवं जोन क्र. 03 अंतर्गत सेक्टर 01 जनता कार्यालय, सेक्टर 2 अप्पा मंदिर रोड, सड़क 35 एवं 36 उद्यान सहित स्थानों के पास कुल 3 नग वाटर एटीएम स्थापना हेतु 8 लाख 99 हजार रूपए की कार्यो की स्वीकृति की गई है।
- -पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और टीआरआईएफ द्वारा आयोजित संगोष्ठी में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमी, समाज सेवी, विशेषज्ञ एवं सामाजिक संस्थाएं करेंगे चर्चा-पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू समापन सत्र में होंगे शामिलरायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर और नई दिल्ली की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था टीआरआईएफ (ट्रान्सफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन) द्वारा ग्रामीण गरीबी और असमानता की चुनौतियों पर 22 जुलाई को इंडिया रूरल कोलोक्वि (संगोष्ठी) का आयोजन किया गया है। रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित संगोष्ठी में अलग-अलग सत्रों में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमी, समाज सेवी, विशेषज्ञ तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि ग्रामीण गरीबी और असमानता की प्रमुख चुनौतियों पर संवाद करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू इसके समापन सत्र में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, राज्य मनरेगा आयुक्त श्री रजत बंसल, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, फिल्म अभिनेत्री एवं समाज सेवी सुश्री राजश्री देशपांडे, समाज सेवी डॉ. मंजीत कौर बल, हिंदुस्तान यूनीलिवर फाउंडेशन की सुश्री अनंतिका, वर्धा के मगन संग्रहालय की सुश्री विभा गुप्ता और टीआरआईएफ के प्रबंध निदेशक श्री अनिश कुमार विभिन्न सत्रों में आयोजित परिचर्चा में हिस्सा लेंगे।
- -तहसीलदार और उप अभियंता पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंडरायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने सूचना देने में लापरवाही बरतने पर दो जन सूचना अधिकारियों पर 25- 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। इन अधिकारियों में एक तत्कालीन तहसीलदार और एक तत्कालीन उप अभियंता शामिल है।राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदन के निराकरण में लापरवाही बरतने और समय सीमा में क्रियान्वयन नहीं किये जाने पर संबंधित जनसूचना अधिकारियों पर यह अर्थदंड लगाया है। एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान पाया गया कि रायपुर तहसील के तत्कालीन जन सूचना अधिकारी को मार्च 2019 में आवेदक द्वारा सीमांकन से संबंधित दस्तावेजों आदि का अवलोकन करने का आवेदन दिया गया था। किंतु जन सूचना अधिकारी के द्वारा 3 वर्ष विलंब से आवेदक को अवलोकन के लिए सूचना जारी किया गया। इस संबंध में आयोग के द्वारा तत्कालीन जन सूचना अधिकारी को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया, जिसका कोई जवाब उनके द्वारा नहीं दिया गया। इस कारण से तत्कालीन जन सूचना अधिकारी एवं तहसीलदार रायपुर एवं वर्तमान में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर श्री अमित बेक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।एक अन्य प्रकरण में नगर पालिका रतनपुर के तत्कालीन जन सूचना अधिकारी द्वारा नामांतरण संबंधी फाइलों से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी आवेदक के द्वारा चाहे जाने के विषय पर मूल आवेदन का समय सीमा में निराकरण नहीं करने और आयोग को जवाब नहीं प्रस्तुत करने के कारण तत्कालीन जन सूचना अधिकारी एवं उप अभियंता एवं वर्तमान में नगर पालिका परिषद बड़े बचेली जिला दंतेवाड़ा में पदस्थ श्री देवेंद्र पहाड़ी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया है। अर्थदंड की राशि शासकीय कोष में जमा करने के लिए संबंधित जन सूचना अधिकारियों के नियंत्रण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
- -डीए एचआरए वृद्धि पर गुलाब की पंखुड़ियों से बनी माला से मुख्यमंत्री का किया सम्मानरायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शालेय शिक्षक प्रधान पाठक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने गुलाब पंखुड़ियों से निर्मित माला पहना कर डीए एचआरए वृद्धि पर समस्त शालेय शिक्षकों व प्रधान पाठकों की तरफ से आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के सभी कर्मचारी बहुत खुश हैं। अब छत्तीसगढ़ में केंद्र के समान डीए और 9 प्रतिशत व 6 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के सभी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर शालेय शिक्षक प्रधान पाठक संघ के अध्यक्ष श्री मनोज साहू, श्री सुरेश वर्मा, श्री दिनेश वर्मा, श्री ओमकार वर्मा, श्री शिव वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
-
दुर्ग/ कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा विधानसभा क्षेत्र भिलाई में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विधायक श्री देवेन्द्र यादव की अनुशंसा पर 18 निर्माण कार्याे के लिए 70 लाख 47 हजार 699 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र भिलाई के वार्ड क्रमांक 39 चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित निखिल रेसिडेंसी के पीछे शिव मंदिर के समीप वाटर एटीएम स्थापना हेतु 2 लाख 99 हजार, वार्ड क्र. 40 मंगल बाजार परिसर में प्रकाश व्यवस्था हेतु 6 लाख 99 हजार, वार्ड क्रमांक 42 मरियम्मा मंदिर के समीप डोम शेड निर्माण कार्य हेतु 2 लाख 99 हजार, वार्ड क्र. 43 शास. पू.मा. शाला बापूनगर खुर्सीपार में 1 नग बोर खनन कार्य हेतु 1 लाख, वार्ड क्र. 44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में सार्वजनिक मंच निर्माण हेतु 5 लाख, वार्ड क्र. 45 बेन्थो उड़िया भवन के समीप सार्वजनिक मंच निर्माण हेतु 3 लाख, वार्ड क्रमांक 46 सामुदायिक भवन में जिम सामग्री प्रदाय हेतु 6 लाख, वार्ड क्र. 47 न्यू खुर्सीपार मशाल चौक के पास शेड निर्माण हेतु 4 लाख 99 हजार, वार्ड क्र. 47 पीपल पेड़ के पास मंच निर्माण हेतु 4 लाख, वार्ड क्रमांक 48 शिव मंदिर के समीप शौचालय निर्माण हेतु 2 लाख, वार्ड क्र. 49 सुभाष मार्केट स्थित सार्वजनिक फ्रेंड्स क्लब में मल्टीपल जिम सामग्री प्रदाय हेतु 4 लाख, वार्ड क्र. 49 में वाटर कूलर लगाने हेतु 1 लाख 49 हजार, वार्ड क्र. 49 काली मंदिर के पास सार्वजनिक मंच निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु 3 लाख 99 हजार, वार्ड क्र. 50 शास्त्री नगर स्थित सड़क-29 में सार्वजनिक मंच निर्माण हेतु 5 लाख, वार्ड क्र. 50 जोन 02 शास्त्री नगर खुर्सीपार में हनुमान मंदिर के पास सर्वसुविधा युक्त महिला एवं पुरुष शौचालय निर्माण हेतु 3 लाख 99 हजार, वार्ड क्र. 51 श. वीर नारायण सिंह नगर स्थित तेल्हा नाला के पास सार्वजनिक मंच निर्माण हेतु 3 लाख, वार्ड क्र. 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर स्थित बमलेश्वरी मंदिर के पास मंच निर्माण हेतु 5 लाख एवं एचएससीएल कॉलोनी खुर्सीपार में सार्वजनिक भवन निर्माण कार्य हेतु 4 लाख 99 हजार रुपए के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति की गई है। - *-बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में लापरवाही किए जाने पर होगी कार्यवाही**- महिला बाल विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा*दुर्ग/ कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के भर्ती के संबंध में जानकारी ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कुल 1470 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं एवं सामुदायिक आधारित कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम (C-SAM) के तहत 1460 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण दिया जा चुका है।कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ता, गरम भोजन के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बच्चों के सुपोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने को कहा। उन्हें पौष्टिक भोजन देने के साथ ही बच्चों के अभिभावकों को भी बच्चों के सुपोषण के संबंध में जागरूकता लाने को कहा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन सहित सभी विकासखण्डों के परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराने तथा समय पर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने धमधा परियोजना के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण में लापरवाही किए जाने पर अधिकारी को फटकार लगाई और उन्हें शिविर लगाकर आंगनबाड़ी बच्चों का शीघ्र स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों का समय पर वजन कराते हुए उनके स्वास्थ्य एवं सुपोषण की मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन आंगनबाड़ी भवनों में मरम्मत की आवश्यकता है उसे शीघ्र मरम्मत कराएं।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए विभाग द्वारा अल्प वजन और अतिकुपोषित-कुपोषित (सैम-मैम) बच्चों का चिन्हांकन किया जा रहा है। शून्य से पांच वर्ष तक के लगभग 83 हजार बच्चों का वजन और लंबाई के आधार पर सैम-मैम बच्चों की पहचान किया गया है। कुपोषण की सबसे गंभीर श्रेणी में सैम-मैम, गंभीर अल्प वजन के बच्चे आते हैं। साथ ही दिव्यांग बच्चों को भी चिन्हित किया जा रहा है। यदि किसी बच्चे का वजन उसकी आयु के हिसाब से मानक से कम होता है तो उसके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाता है और चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया जाता है।कलेक्टर ने हमर सुघ्घर लईका अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत चिकित्सकीय रूप से गंभीर बीमार बच्चों की जानकारी लेते हुए कहा कि ऐसे बच्चों का शीघ्र उपचार कराएं। साथ ही उन्होंने भूख परीक्षण में अनफिट पाए गए एवं मेडिकल किट वितरित किए गए बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वयं जाकर निरीक्षण करने को कहा, ताकि आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुचारू रूप से हो सके। बैठक में जिला कार्यक्रय अधिकारी एवं सभी परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।
-
*- शाला मरम्मत के प्रगतिरत कार्य को 30 जुलाई तक पूर्ण करने के दिए निर्देश*
*- सिंचाई विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ करने के दिए निर्देश*
*- विद्युत विभाग के शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु बनाए व्हाट्सएप ग्रुप*
*- मल्टी विलेज स्कीम के अप्रारंभ कार्य को शीघ्र के पूर्व करे प्रारंभ*
दुर्ग /संभागायुक्त श्री महादेव कावरे द्वारा गुरूवार 20 जुलाई को संभाग दुर्ग अंतर्गत निर्माण कार्य एजेंसी विभाग द्वारा संचालित निर्माण कार्याे की समीक्षा की गई। बैठक में श्री अवध राम टण्डन, उपायुक्त (राजस्व) दुर्ग संभाग दुर्ग, श्री अजय मिश्रा, उपायुक्त (विकास), दुर्ग संभाग दुर्ग, श्री मेश्राम मुख्य अभियंता, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्टीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव, श्री संजीव बृजपुरिया, अधीक्षण अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्री भानुप्रताप, अधीक्षण अभियंता क्रेडा, श्री सुनील पटेल अधीक्षण अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, श्री पाटिल, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्ग, श्री ए के हजारी सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग दुर्ग संभाग एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि क्रेडा विभाग द्वारा संचालित सौर सुजला योजना फेस-7 के तहत पंप स्थापना हेतु निर्धारित लक्ष्य 1145 के विरूद्ध 1054 पंप की स्थापना पूर्ण की जा चुकी है। शेष प्रगतिरत कार्याे को 15 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देशित किया गया । इसी प्रकार जल जीवन मिशन फेस-1 अंतर्गत 536 स्वीकृति आदेश के विरूद्ध 512 कार्याे के संयंत्र स्थापना की जा चुकी है। शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन योजना के तहत संभाग में 4315 गांव में जल आपूर्ति हेतु निविदा पूर्ण की जा चुकी है। जिसमें 4061 ग्राम हेतु कार्यादेश जारी किया जा चुका है। जिसमें 230 ग्राम में कार्य अप्रारंभ होने से संभागायुक्त श्री कावरे ने कड़ी नराजगी व्यक्त की एवं शीघ्र कार्य प्रारंभ करते हुए कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार योजना अंतर्गत घरेलू कनेक्शन हेतु निर्धारित लक्ष्य 994817 कार्य में से अब तक 628358 कनेक्शन (63.16 प्रतिशत) पूर्ण किया जाना बताया गया, जिसमे वर्ष 2023-24 हेतु निर्धारित 482561 के विरुद्ध केवल 116268 कनेक्शन ही पूर्ण किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लक्ष्य पूर्ति हेतु संभागायुक्त ने 1500 कनेक्शन प्रतिदिवस का लक्ष्य निर्धारित कर यथाशीघ्र कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु एवं मल्टी विलेज स्कीम के 20 अप्रारंभ कार्य को प्रारंभ करने के अधीक्षण अभियंता श्री बृजपुरिया को निर्देश दिये। इसी प्रकार जल संसाधन विभाग शिवनाथ मंडल दुर्ग अंतर्गत संचालित 157 अनुबंधों में से कुल 7 अनुबंध में 0 प्रतिशत प्रगति पर श्री कावरे द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई एवं उपस्थित सहायक अभियंता को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्य की प्रगति में तेजी लाते हुए यथाशीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए साथ ही जल जीवन मिशन के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य किए जाने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण योजना अंतर्गत अधीक्षण अभियंता श्री पटेल ने अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत प्रगतिरत 02 कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए एवं मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत जिला बेमेतरा एवं राजनांदगांव में कुल 02 प्रगतिरत कार्य साथ मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 13 प्रगतिरत कार्य को भी समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
ट्रांसफार्मर की उपलब्धता करे सुनिश्चित
विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान संभागायुक्त श्री कावरे ने मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई पंप योजना के तहत पंप कनेक्शन के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिए साथ ही निर्देशित किया कि गौठानो एवं रीपा में विद्युतीकरण के कार्य भी पूर्ण करे। संभागायुक्त ने उपस्थित मुख्य अभियंता श्री मेश्राम को निर्देशित किया की बारिश के मौसम को देखते हुए ट्रांसफार्मर की भी उपलब्धता सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु अधिकारी कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए व्हाट्स एप ग्रुप बनाए जाने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अंतर्गत संचालित परियोजना एवं भारत माला परियोजना अंतर्गत दुर्ग रायपुर बायपास एनएच-53 में संचालित कार्याे की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई। जिस पर परियोजना निदेशक श्री सुनील पाटिल द्वारा संभाग अंतर्गत दुर्ग एवं राजनांदगांव जिले में इस परियोजना हेतु कार्य प्रक्रियाधीन होना बताया गया। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग कार्यों की समीक्षा के दौरान शाला भवनों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के 459 कार्यों में 268 कार्य अप्रारंभ होने पर एवं शाला मरम्मत के 440 कार्यों में से 240 प्रगतिरत कार्य होने से संभाग आयुक्त द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई एवं ऐसे कार्यों में जिनमें निविदा प्रक्रियाधीन है यथाशीघ्र निविदा आमंत्रित करते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए एवं प्रगतिरत कार्यों को 30 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त श्री कावरे ने समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर स्थल निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता की नियमित रूप से जांच करें। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार अनुबंध निरस्त की कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिए गए। श्री कावरे ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि विभाग द्वारा किये गये कार्याे के सफलता का पर्याप्त प्रचार-प्रसार करें एवं आम-जनमानस को अवगत करावें। - दुर्ग /महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से ऋण प्रदाय किया जाता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन ने बताया कि इस योजना के तहत केवल ऐसे महिला स्व-सहायता समूह जिसमें न्यूनतम 10 सदस्य हो, समूह का गठन कम से कम 02 वर्ष पूर्व हुआ हो, समूह का बैंक में खाता कम से कम 01 वर्ष से अधिक अवधि से संचालित हो, उक्त खाते में नियमित रूप से राशि जमा कर निकाली जाती हो तथा समूह की नियमित बैठकें होती हो। ऐसे महिला स्व सहायता समूहों को 03 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर से प्रथम बार में 60 हजार रूपये की ऋण राशि प्रदान की जाती है।यह राशि ब्याज सहित वापस करने पर उन्हें अधिकतम 4 लाख रूपये तक का ऋण स्वीकृत किया जा सकता है। उपरोक्त ऋण हेतु निकट की आगनबाड़ी कार्यकर्ता अथवा पर्यवेक्षक या परियोजना अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। इन महिला स्व सहायता समूहों को छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत ऋण प्रदान करने के लिए किसी भी प्रकार की बैंक गारंटी अथवा भूमि, मकान या गहने आदि को बंधक नहीं रखा जाता है। केवल आवेदन पत्र के साथ ऋण वापसी करने संबंधी शपथ पत्र, डिमाण्ड प्रोनोट एवं आवेदन पत्र में वांछित जानकारियों या अभिलेख ही आवश्यक होते हैं। उक्त योजना के तहत ऋण प्राप्त करने हेतु संबंधित महिला स्व सहायता समूह 28 जुलाई 2023 तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इनके उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
-
*-निगम भिलाई की अपील हर व्यक्ति बना ले अपना आयुष्मान कार्ड और ले स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ
भिलाई नगर/ राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, निगम का अमला डोर टू डोर घरों में जाकर हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में महापौर नीरज पाल ने भी शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने पंजीयन करवाये थे और आज उनका आयुष्मान कार्ड बनकर आया। निगम का अमला जिनका राशन कार्ड एवं आधार कार्ड बना हुआ है उनका आयुष्मान कार्ड तत्काल स्पॉट पर ही बनाने का प्रोसेस किया जा रहा है। जिनके पास राशन कार्ड एवं आधार कार्ड नहीं है वह भिलाई नगर निगम के गुरुद्वारा द्वारा स्थित नेहरू नगर के जोन कार्यालय, वैशाली नगर पानी टंकी स्थित जोन कार्यालय, मदर टेरेसा नगर चंद्रा मौर्या स्थित जोन कार्यालय, खुर्सीपार डबरा पारा स्थित जोन कार्यालय तथा सेक्टर 6 आत्मानंद स्कूल परिसर में स्थित जोन कार्यालय में संपर्क करके आधार अपडेशन व राशन कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए निगम के मुख्य कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है। यहां यह बताना आवश्यक होगा कि 10 वर्ष पूर्व जिन्होंने आधार कार्ड बनवाया हैं उन्हें अपना आधार कार्ड अपडेशन करवाना अत्यंत अनिवार्य है। निगम प्रशासन की अपील है कि एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्ड धारी जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है वह शीघ्र ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें। डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत एपीएल कार्ड धारी को प्रति व्यक्ति 50,000 तथा बीपीएल राशन कार्ड धारी परिवारों को प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति 500000 की स्वास्थ्य सहायता का प्रावधान निहित है, जिसका लाभ आयुष्मान कार्ड धारी को ही मिलेगा। मैनेजर अमन पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई निगम के द्वारा बीते एक माह में 16000 हजार तथा 26 अप्रैल से अब तक लगे शिविर में 53000 हजार नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है तथा छूटे हुए लोगों से डोर टू डोर संपर्क करके उनका आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया जा रहा रहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई निगम क्षेत्र हर नागरिक का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। परिवार का हर सदस्य आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है और स्वास्थ्य योजना का लाभ उठा सकता है। निगम की अपील है कि डोर टू डोर जा रही महिलाओं को सहयोग प्रदान करते हुए अपना आयुष्मान कार्ड शीघ्रता से बनवा ले।
-
दुर्ग/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत प्रतिदिन ई.वी.एम. एवं वी.वी. पैट का प्रदर्शन जिला कलेक्ट्रोरेट, तहसील कार्यालय एवं प्रमुख हाट बाजार व मतदान केंद्रों में जारी है। इससे जिले के आम नागरिक मतदाताओं को ई.वी.एम. के माध्यम से मत डालने की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। मौके पर उपस्थित नोडल अधिकारी, मास्टर ट्रेनर के माध्यम से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र में मतदाताओं को वोटिंग मशीन में बटन दबाकर वोट डालने का प्रयोग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उप जिला निर्वाचन अधीकारी श्री बजरंग दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को ई.वी.एम. व वी.वी. पैट मशीन तथा मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु जिला कलेक्टर दुर्ग परिसर के अतिरिक्त जिले के 6 विधानसभा दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर पाटन, अहिवारा, साजा (आंशिक) एवं बेमेतरा (आंशिक) में ई.वी.एम. डेमोंस्ट्रेशन सेंटर की स्थापना अनुविभागीय अधिकारी (रा) का कार्यालय में एवं मोबाईल वेन के माध्यम से सभी विधानसभाओं के मतदान केन्द्रों में प्रतिदिन प्रदर्शन केन्द्रों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा हैं। युवा मतदाताओं में उत्साह तथा बड़ी संख्या में मतदाताओं का ई.वी.एम., वी.वी. पैट के प्रति रूझान देखने को प्राप्त हो रहा है। जन सामान्य को जानकारी दी जा रही है तथा सभी मतदान केन्द्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। - दुर्ग । नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दुर्ग पुलिस के द्वारा कल शाम को थाना कुम्हारी क्षेत्र मे 50 कि.ग्राम गांजा जप्त किया गया है।तकरीबन साढ़े 12 लाख रूपये का गांजा एवं वाहन टाटा मांजा कार बरामद किया गया। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना कुम्हारी की संयुक्त कार्यवाही मे कुम्हारी टोल प्लाजा मेें 2 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया है।डीएसपी क्राइम राजू शर्मा ने बताया कि क्राइम टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम को पता चला कि सफेद रंग की टाटा मांजा कार में 02 व्यक्ति सवार होकर रायपुर से दुर्ग अवैध मादक पदार्थ परिवहन कर दुर्ग की ओर आ रहे है। टीम द्वारा एनएच 53 कुम्हारी टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर कार को रोक कर चेक किया गया, वाहन में सवार आरोपियों गुड्डू यादव निवासी राजस्थान, अकलेश लोधी निवासी शिवपुरी म.प्र. को पकड़ा गया,। आरोपियों के कब्जे से वाहन की डिक्की में 02 नग प्लास्टिक के बोरी में 50 पैकेट खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ 50 किलोग्राम अवैध मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन, मोबाईल फोन कुल जुमला कीमती 17,72,200/- को बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम कार्यवाही थाना कुम्हारी से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी से निरीक्षक केशव राम कोशले, आरक्षक मनीष वर्मा, राजकुमार, कविन्द्र साहू, यशवंत साहू एवं एसीसीयू से प्रधान आरक्षक सगीर खान, चंद्रशेखर बंजीर आरक्षक जी.रवि, अजय ढ़िमर थाना जामुल से अमित सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।आरोपीगण:-गुड्डू यादव पिता कवर पाल यादव उम्र 30 वर्ष सा.कुंज बिहारी कालोनी अडरू रोड बारन राजस्थान।अकलेश लोधी पिता मुलायम सिंह लोधी उम्र 22 वर्ष सा.गौतरा मजरा अडजार थाना पिछोर शिवपुरी म.प्र.
- राजनांदगांव। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के 95 स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव में तीन दिवसीय स्थापना सह प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख इंजीनियर राजेन्द्र कुमार स्वर्णकार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के मुख्य उद्देश्य एवं कृषकों को कृषि की उन्नत तकनीकों के बारे में बताया गया। इस दौरान जिले के किसानों को इस कार्यक्रम में निरंतर कृषि के नवीनतम तथा आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में जिले के किसानों आग्रह किया गया कि वे कृषि के क्षेत्र में हो रहे नित्य नवीनतम अनुसंधानों से परिचित होकर कृषि के क्षेत्र में उनका उपयोग करना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें अधिक से अधिक उत्पादन के साथ लाभ अर्जन हो सके। कार्यक्रम में श्री मनीष कुमार सिंह द्वारा जैविक, प्राकृतिक खेती एवं खरीफ फसलों के उन्नत तकनीकी खेती पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिले के किसानों को प्रक्षेत्र के सभी इकाइयों का भ्रमण कराया गया और उन्हें इकाइयों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किसानों द्वारा संस्थान परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे का रोपण किया गया। इसके अलावा कृषकों को फलदार पौधों का वितरण किया गया, ताकि वे इन फलदान पौधों के माध्यम से अतिरिक्त लाभ अर्जित कर सकें। इस कार्यक्रम में जितेंद्र मेश्राम, मंजूलता मेरावी एवं बड़ी संख्या में कृषकों ने भाग लिया।
- -एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चारायपुर। पीसीपीएनडीटी एक्ट (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques Act) के अंतर्गत गठित राज्य सलाहकार समिति की बैठक आज डीकेएस भवन परिसर स्थित राज्य नोडल एजेंसी कार्यालय में हुई। पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य में इस एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन एवं इसके विभिन्न प्रावधानों के परिपालन पर चर्चा हुई।राज्य सलाहकार समिति की बैठक में सोनोग्राफी मशीन में एक्टिव ट्रेकर लगाने संबंधी भारत सरकार से प्राप्त रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया गया। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत एमबीबीएस डॉक्टरों के सोनोग्राफी प्रशिक्षण के अगले बैच के लिए नियमावली तैयार करने पर भी चर्चा की गई। विगत 31 मार्च को हुई समिति की पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन की जानकारी भी बैठक में दी गई।पीसीपीएनडीटी एक्ट के संयुक्त संचालक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में रेडियो डायग्नोसिस के प्राध्यापक डॉ. विवेक पात्रे, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओंकार प्रसाद खंडवाल, मेडिसीन विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. आर.के. पटेल, स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. महेन्द्र सिंह, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री धवल सिन्हा और पीसीपीएनडीटी कन्सल्टेंट सुश्री वर्षा राजपूत भी बैठक में उपस्थित थीं।
- -सम्मान उन्हें 1 अक्टूबर 2023 को सिरसा हरियाणा में प्रदान किया जाएगादुर्ग। छत्तीसगढ़ की जानी-मानी साहित्यकार और शिक्षिका डॉ. दीक्षा चौबे का चयन कवि बाबू बालमुकुंद गुप्त बाल साहित्य शिखर सम्मान के लिए किया गया है। डॉ. दीक्षा चौबे को यह सम्मान 1 अक्टूबर 2023 को सिरसा हरियाणा में प्रदान किया जाएगा।गौरतलब है कि मातेश्वरी विद्यादेवी बाल-साहित्य शोध एवं विकास संस्थान सिरसा (हरियाणा) की ओर से अखिल भारतीय बाल साहित्य सम्मान के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर दुर्ग निवासी बाल साहित्यकार डॉ. दीक्षा चौबे का चयन बाल साहित्य लेखन व कुशल संचालन के लिए कवि बालमुकुंद गुप्त बाल साहित्य शिखर सम्मान के लिए किया गया है।इस सम्मान के लिए डॉ. दीक्षा चौबे को चुने जाने पर साहित्यकारों, परिजनों और मित्रगणों में हर्ष व्याप्त है।
- रायपुर /डॉ.सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रायपुर द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के सफलतापूर्वक सम्पादन एवं निर्वाचन के प्रत्येक क्षेत्र के सुगमता पूर्वक प्रशिक्षण कार्य के लिए 19 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर(डी एल एम टी एस ) तथा 57 विधानसभा स्तरीया मास्टर ट्रेनर (ए एल एम टी एस ) कुल 57 नियुक्ति की गई है।उपरोक्तानुसार मास्टर ट्रेनर आयोग के निर्देशानुसार समय-समय पर प्रशिक्षण कार्य सम्पादित करेंगे।
-
कलेक्टर ने दिखाई प्रचार वाहन को हरी झण्डी
बिलासपुर/निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए गांव-गांव में इव्हीएम-व्हीव्हीपेट मशीनों का प्रदर्शन किया जायेगा। मशीनों की कार्यप्रणाली एवं विश्वसनीयता से मतदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभकुमार ने ऐसे छह प्रचार वाहनों को जिला कार्यालय परिसर में हरी झण्डी दिखाई। जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक वाहन सजाई गई है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते तक ये वाहन गांव-गांव एवं हाट बाजारों में घुम -घुमकर लोगों को जागरूक करेंगे। लोग प्रदर्शन के दौरान इसका वैसे ही इस्तेमाल करके देखेंगे जैसे कि वास्तविक मतदान के दौरान करेंगे। मशीनो के संबंध में लोगों की जिज्ञासा एवं भ्रांतियों का भी मौजूद मास्टर ट्रेनर्स द्वारा समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर श्रीमती ललिता भगत सहित मास्टर ट्रेनर्स एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर में स्थित अपने कार्यालय में वेदिका फाउंडेशन एवं गुनजंस आयोजन के संयुक्त तत्वाधान में अगस्त माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम नवसृजन एक परिचर्चा के पोस्टर का विमोचन किया।कार्यक्रम संचालिका श्रीमती गुंजन चौहान चंदेल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं एवं प्रयास पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में परिचर्चा हेतु विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादों को स्टॉल में प्रदर्शित एवं विक्रय किया जाएगा। यह कार्यक्रम रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती श्रुति जैन भी मौजूद थी।
- बिलासपुर । रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 188517/18518 कोरबा–विशाखापटनम–कोरबा लिंक एक्सप्रेस का ईस्ट कोस्ट मध्य रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत आम्बोदला रेलवे स्टेशन में दिनांक 20 जुलाई, 2023 से ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं ।दिनांक 20 जुलाई, 2023 से कोरबा से चलने वाली गाड़ी 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन का आम्बोदला रेलवे स्टेशन 01.20 बजे पहुचकर 01.22 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनांक 20 जुलाई, 2023 से विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 18518 विशाखापटनम–कोरबा लिंक एक्सप्रेस ट्रेन का आम्बोदला रेलवे स्टेशन में 01.22 बजे पहुचकर 01.24 बजे रवाना होगी ।
- बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल के किशनपुर-रामभद्रपुर सेक्शन के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य किया जायेगा । यह कार्य दिनांक 23 से 25 जुलाई, 2023 तक किया जाएगा । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही सभी गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-1) दिनांक 22 जुलाई, 2023 को हैदराबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर चलेगी ।2) दिनांक 25 जुलाई, 2023 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर चलेगी ।3) दिनांक 23 जुलाई, 2023 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07006 रक्सौल- हैदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रक्सौल-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर चलेगी ।4) दिनांक 22 जुलाई, 2023 को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07007 सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा होकर चलेगी ।5) दिनांक 25 जुलाई, 2023 को दरभंगा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दरभंगा–समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर चलेगी ।
- - बिलासपुर, रायपुर एवं गोंदिया स्टेशन में जनरल कोच के समीप उपलब्ध करवाए गए है जन आहार के स्टॉल”बिलासपुर।भारतीय रेलवे आम लोगों के जीवन की लाइफ लाइन मानी जाती है । हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं । भारतीय रेलवे जहां अपने यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखती है, वहीं पर यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर नई व्यवस्था भी करती है। ऐसे में जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है । नई व्यवस्था के तहत रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर जनरल डिब्बों के यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म पर जनता खाना के काउंटर स्थापित किए जाएंगे जहां से यात्री खाना, पीने का पानी खरीद कर सफर के दौरान खाने की सुविधा का लाभ सकेंगे। रेलवे अब अपने जनरल डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बीस रुपए में खाना उपलब्ध करवा रही है । ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रियों के लिए सस्ते दर पर गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए ट्रेनों के जनरल कोच के सामने देश के 64 चुनिन्दा एवं महत्वपूर्ण स्टेशनों पर जनता खाना का स्टॉल लगाए गए हैं । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर एवं गोंदिया स्टेशन में जन आहार के ये स्टॉल उपलब्ध करवाए गए हैं ।खाना उपलब्ध करवाने के लिए जनरल कोच के नजदीक ही स्पेशल काउंटर खोलने का प्रावधान भी किया गया है , ताकि कोच में बैठे-बैठे ही यात्रियों को भोजन और पानी मिल सके। खाने की दो पृथक श्रेणियां निर्धारित की गई हैं जिसके तहत 20 रुपए में यात्री को 7 पूरी (175 ग्राम),सूखी आलू की सब्जी(150 ग्राम) और आचार (12 ग्राम) अच्छी गुणवत्ता वाले कागज के डिब्बे में उपलब्ध कराए जाएंगे। जबकि 50 रूपए के स्नैक मील में दक्षिण भारतीय चावल या राजमा/ छोले चावल या खिचड़ी या कुल्चे / भटूरे छोले या पाव भाजी या मशाला डोसा उपलब्ध रहेगा । इसका वजन 350 ग्राम होगा। आईआरसीटीसी की ओर से की जाने वाली व्यवस्था के तहत यात्रियों के लिए अनुमोदित ब्रांडों से 200 मिलीमीटर पैकेज्ड के सीलबंद ग्लास उपलब्ध रहेंगे जिनकी कीमत 3 रुपए होगी।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रेनों के ठहराव पर खाना, पेयजल और अनारक्षित डिब्बों के पास वेंडिंग ट्रॉली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सेवा गुणवत्ता में सुधार के लिए नियत स्टेशनों पर सामान्य श्रेणी के डिब्बों की सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। गर्मियों में ट्रेन यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होता है । जनरल कोच के यात्रियों को उनके कोच के सामने ही पेयजल व जनता खाना उपलब्ध कराई जा रही है । साथ ही सभी सर्वसंबंधितों को निर्देशित किया गया है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने यात्रियों को संरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है । रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ प्रबंधन और पर्याप्त यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तत्परता से कार्य कर रही है । रेल अधिकारियों द्वारा स्टेशनों पर आकस्मिक निरीक्षण कर उपलब्ध यात्री सुविधाओं व इंतज़ामों का निरीक्षण एवं जांच की जा रही है । साथ ही यात्रियों से संवाद भी किए जा रहे हैं ।
- -बाढ़ से सावधानी के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मुनादी कराने के निर्देशराजनांदगांव। इन दिनों लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बहने से दो लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मोंगरा बैराज एवं अन्य जलाशयों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जल का स्तर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कराई जा रही है। बाढ़ से सावधानी के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मुनादी कराने कहा गया है। अधिकारियों के साथ बैठक में कलेक्टर डोमन सिंह ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।कलेक्टर ने बैठक में कहा कि नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में लोग नहीं जाएं। बाढ़ को देखते हुए सावधानी एवं सजगता रखने की जरूरत है। नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में एसडीएम एवं अन्य राजस्व अधिकारी निरीक्षण करें तथा पुलिस बल की पेट्रोलिंग होते रहे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को नदी के किनारे बेरिकेटिंग कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सभी अधिकारी मुख्यालय में रहेेंगे और विधानसभा प्रश्रों के उत्तर समय पर देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी विभागों से हरेली तिहार के गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के गोठानों में गोबर की खरीदी अबाधित रूप से होनी चाहिए। वर्मी कंपोस्ट निर्माण के कार्य भी साथ में होते रहे। उन्होंने गोमूत्र खरीदी के संबंध में जानकारी ली।
- दुर्ग । लकवे के दौरे के बाद पद्म विभूषण तीजन बाई की सेहत में अब सुधार है। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग और भिलाई स्टील प्लांट के चिकित्सक व स्टाफ उनकी सेवा में जुटे हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ भुवनेश्वर कठौतिया प्रभारी, बीईटीओ स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम की टीम उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। सैय्यद असलम ने बताया कि तीजन बाई के लकवाग्रस्त हिस्से को ठीक करने फिजियोथेरेपिस्ट डॉ इमरान मोहम्मद चरोदा की सेवाएं ली जा रही है जो प्रतिदिन गनियारी गांव पहुंच कर फिजियोथेरेपी कर रहे हैं। इससे तीजन बाई के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आया है। बिल्कुल बोलना बंद कर देने वाली तीजन बाई अब सभी बातें सुन-समझ रहीं हैं और कुछ बातें भी कर रही है। भिलाई स्टील प्लांट की ओर से भी चिकित्सक उनका नियमित परीक्षण कर रहे हैं। सैयद असलम ने बताया कि तंबूरा थामने वाले हाथों से तीजन बाई अब गिलास और कप भी पकड़ पा रही हैं। उनके हाथ से तीजन बाई ने प्रोटीन जूस पीया और खूब आशीर्वाद दिया। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ इमरान मोहम्मद के साथ निरंतर अभ्यास के चलते तबीयत सुधरने पर तीजन बाई भी प्रसन्नचित्त हैं और उन्होंने अपने हाथों से 'विक्ट्री' का इशारा किया है। सैयद असलम ने कहा कि-उन्हें पूरा भरोसा है कि बहुत जल्द तीजन बाई सामान्य अवस्था में आ जाएंगी।
-
कोरबा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई है और एक की स्थिति गंभीर है. जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, कटघोरा से बिलासपुर नेशनल हाइवे में कटघोरा थाना क्षेत्र के चंदनपुर जेबीडी कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन लोगों में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना में दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं में एक महिला की उपचार के दौरान हुई मौत, एक की स्थिति नाजुक बानी हुई है। दुर्घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की मदद से मृतक और घायलों को कटघोरा अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं ड्राइवर मौके से फरार है।



.jpeg)
.jpg)
.jpg)














.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)