- Home
- छत्तीसगढ़
- - 12 ज्योतिर्लिंग की झांकियों के बीच सुबह नौ बजे से 61 जोड़े महिला आचार्यों के मार्गदर्शन में करेंगे लघु दुग्ध रुद्राभिषेक- महाराष्ट्र संस्कार केंद्र की रजत जयंती पर 23 वर्षों से लगातार पूजन में बैठ रहे दंपतियों का किया जाएगा सम्मानरायपुर। महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर रविवार, 15 फरवरी को सामूहिक लघु रुद्राभिषेक किया जाएगा। महाराष्ट्र संस्कार केंद्र का 25वां वर्ष होने के कारण इस वर्ष मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में सामूहिक लघु रुद्राभिषेक को और भी भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। अजय पोतदार के मार्गदर्शन में बनाई जाने वाली 12 ज्योतिर्लिंग की झांकियां सभागृह में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी।महाराष्ट्र मंडल के सचिव, महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक और कार्यक्रम प्रमुख आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि महाराष्ट्र संस्कार केंद्र का महाशिवरात्रि पर यह लगातार 23वां आयोजन है। इस विशेष मौके को यादगार बनाने के लिए गत 23 सालों से लगातार लघु रुद्राभिषेक पूजन में बैठने वाले दंपतियों का सम्मान किया जाएगा।आचार्य चेतन के मुताबिक इस वर्ष 61 जोड़े दूध से लघु रुद्राभिषेक करेंगे। पूजन में बैठने के लिए महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। बताते चलें कि गत कुछ वर्षों की तरह इस साल भी महाराष्ट्र मंडल की महिला आचार्यों की ओर से लघु रूद्र के अनेक आवर्तन का पाठ किया जाएगा। साथ ही शिव तांडव स्त्रोत का समूह गायन भी होगा। लघु रुद्राभिषेक के बाद हमेशा की तरह महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण जुटेंगे।
- - बड़ी संख्या में जुटे भक्तगण, महिला श्रद्धालुओं की संख्या व उत्साह ज्यादारायपुर। संत श्रीगजानन महाराज प्रकटोत्सव पर तात्यापारा स्थित मंदिर परिसर से संतश्री की पालकी शोभायात्रा अभूतपूर्व उत्साह के साथ निकाली गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं में गजानन महाराज की पालकी को लेकर जितनी श्रद्धा- भक्ति दिखी, उतना ही उत्साह ट्रेक्टर ट्रॉली में रखे महाराज के आदमकद तैलचित्र वाली झांकी को लेकर भी देखा गया।मंगलवार रात को बैंड- बाजे और माइक पर संतश्री के जयकारों के साथ निकाली गई पालकी शोभायात्रा का तात्यापारा चौक पर महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति की ओर से फूलों की पंखुडियों से श्रद्धामय स्वागत किया गया। इस मौके पर मंडल की सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, शंकर नगर बाल वाचनालय- उद्यान प्रभारी रेणुका पुराणिक ने अन्य पदाधिकारियों के साथ पालकी की आरती उतारी। युवा समिति के सह प्रभारी शुभम् पुराणिक, रीना बाबर, तन्मय बक्षी, साक्षी जोशी, अक्षता पंडित, सुरभि शेष, अस्मिता कुसरे, आराधना शेष, पर्यावरण समिति के समन्वयक अभय भागवतकर, प्रभारी वैभव बर्वे, सांस्कृतिक समिति के समन्वयक प्रेम उपवंशी सहित अनेक पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे।कुछ विलंब से निकली गजानन महाराज की पालकी शोभायात्रा का नेतृत्व मंदिर के अध्यक्ष अविनाश बल्लाल सहित जयंत तापस, अरुण डोनगांवकर, विश्वास कुसरे, प्रशांत ढवले, नवीन देशमुख, सुधीर परेतकर, राजा भट सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने किया। साथ ही इसमें चारुदत्त जोशी, रत्नाकर हिशीकर, विजय वराडपांडे, कल्पना लांबे और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।
- -शहर के अंबेडकर चौक से समनापुर पुल तक बनेगी सड़क और सामुदायिक भवन का होगा निर्माणकवर्धा। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज कवर्धा नगर के विकास को नई गति देते हुए कुल 2 करोड़ 80 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर अंबेडकर चौक से समनापुर पुल तक बी.टी. रोड एवं नाली निर्माण तथा लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि नगर के विकास के लिए सड़क, नाली और सामुदायिक भवन जैसे मूलभूत कार्य अत्यंत आवश्यक हैं। अंबेडकर चौक से समनापुर पुल तक लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बी.टी. रोड एवं नाली का निर्माण किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास 20 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा, जिससे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने मोहल्लावासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर एवं चूल्हा वितरित किया।श्री शर्मा ने कहा कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों के लिए आवास स्वीकृत होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। उन्होंने बताया कि जो लोग जिस स्थान पर काबिज हैं और वहां समेकित कर, बिजली बिल तथा संपत्ति कर जमा कर रहे हैं या जिनके पास पुराना पट्टा है लेकिन उसका नवीनीकरण नहीं हुआ है, ऐसे सभी पात्र लोगों का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा उन्हें कब्जे का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद आवास की स्वीकृति में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष को कहा कि ऐसे सभी लोगों को शीघ्र प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को 2 लाख 36 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी, जिससे वे अपने अनुरूप बेहतर घर बना सकेंगे।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अंबेडकर चौक के पास 30 लाख रुपए की लागत से सियान सदन बनाया जाएगा, जहां वरिष्ठ नागरिक बैठकर समय व्यतीत कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें घर से लाने-ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी। शहर के सभी प्रमुख चौकों के सौंदर्यीकरण के लिए भी 20-20 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने वाली है, जिसमें गाडगे जी, सहस्त्रबाहु जी, सेन जी और महाराज करपात्री जी महाराज से जुड़े चौकों का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही कवर्धा कॉलेज परिसर में 4.5 करोड़ रुपए की लागत से नालंदा परिसर के रूप में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही है। भोजपुरी तालाब के समीप हनुमंत वाटिका का निर्माण किया जा चुका है, वहीं घोटिया क्षेत्र में 354 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रायपुर–बिलासपुर मार्ग के 7.8 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन बनाते हुए कवर्धा एंट्रेंस का विकास किया जाएगा, जिसके लिए 54 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि कवर्धा का चौमुखी विकास उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार हो रहा है और यह पूरे शहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि 4 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से गौरव पथ रोड का निर्माण कराया गया है। ठाकुर देव से नया बस स्टैंड तक तक 11 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शहीद वीर स्तंभ चौक में शहीदों की प्रतिमा स्थापित की गई है और शहर के हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। चौपाटी, हनुमंत वाटिका और बूढ़ा महादेव मंदिर में कांवड़ियों के विश्राम के लिए निर्माण किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित 2.60 करोड़ सड़क का आज भूमिपूजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही 20 लाख रुपये की लागत से एक नए सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा, जो सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
- कवर्धा। विकासखंड कवर्धा के ग्राम खपरी में आयुष विभाग द्वारा 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर वाणी विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्रवासियों को आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग चिकित्सा के माध्यम से निःशुल्क परामर्श और उपचार की सुविधा दी जाएगी। शिविर में विशेष रूप से वात, चर्म रोग, पेट संबंधी रोग, बच्चों के रोग, बवासीर, स्त्री रोग, पुरानी खांसी, श्वास, सर्दी-जुकाम, बुखार, पीलिया, मधुमेह, निम्न रक्तचाप, गठिया एवं हड्डी संबंधी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही रोगियों को आयुर्वेदिक उपचार पद्धति और योग के महत्व की जानकारी भी दी जाएगी। आयुष विभाग के अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से इस स्वास्थ्य मेले में शामिल होकर निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष अधिकारी, कबीरधाम के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
- -उन्नत पशुपालन एवं डेयरी प्रबंधन सीखने बनासकाठा गुजरात रावाना हुए कबीरधाम के पशुपालक और बिहान की दीदियां-मुख्यमंत्री श्री साय सरकार ग्रामीण महिलाओं और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयासरत है- उपमुख्यंत्री विजय शर्मारायपुर, / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा के समनापुर पुल के पास से डेयरी कोऑपरेटिव एवं अमूल डेयरी कोऑपरेटिव बनासकाठा गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वाले पशुपालकों और बिहान की दीदियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बस में पहुंचकर बिहान समूह की दीदियों एवं पशुपालकों से आत्मीय संवाद किया तथा भ्रमण के उद्देश्य और अपेक्षित सीख के संबंध में चर्चा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बनासकाठा जाकर वहां की उन्नत व्यवस्थाओं को गंभीरता से देखें, समझें और सीखें। यह भ्रमण केवल देखने भर का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सीखने और उसे लागू करने का अवसर है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वे वहां के सफल डेयरी मॉडल, प्रबंधन प्रणाली और तकनीकी नवाचारों का गहन अध्ययन कर जिले में दुग्ध उत्पादन एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान दें। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण से प्रतिभागियों को उन्नत पशुपालन तकनीक, संतुलित चारा विकास, डेयरी कोऑपरेटिव की अवधारणा, दुग्ध संकलन एवं प्रसंस्करण प्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण, डेयरी उत्पाद निर्माण तथा विपणन व्यवस्था के संबंध में व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होगा। साथ ही उन्हें यह भी समझने का अवसर मिलेगा कि किस प्रकार सहकारी मॉडल के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सकता है।उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के 17 बिहान समूह (एनआरएलएम) की दीदियां एवं 17 पशुपालक इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हो रहे हैं। यह दल गुजरात के बनासकाठा डेयरी कोऑपरेटिव और अमूल डेयरी कोऑपरेटिव का अवलोकन करेगा, जो देश-विदेश में अपनी उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन प्रणाली और सहकारी मॉडल के लिए प्रसिद्ध हैं। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार ग्रामीण महिलाओं और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। बिहान समूहों के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, वहीं पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री नितेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, डॉ. बीरेन्द्र साहू, श्री मनिराम साहू, श्री विजय पाटिल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, पार्षद श्री बिहारी धुर्वे, श्री अजय ठाकुर, श्री योगेश चंद्रवंशी, श्री दीपक सिन्हा, श्री केशरीचंद सोनी, श्री संजीव, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, श्री केशरीचंद सोनी, श्री भुनेश्वर चंद्राकर, श्री उमंग पाण्डेय, डॉ. आनंद मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, बिहान समूह की दीदियां एवं पशुपालक उपस्थित थे।
- -प्रदेश के 7,315 किसान हुए लाभान्वित-किसानों से 22,000 रुपये प्रति टन की दर से हो रही है सीधी खरीदीरायपुर। खाद्य तेल में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में ऑयल पाम की खेती को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में अब तक 10,796 हेक्टयर क्षेत्रों में ऑयल पाम की खेती हो रही है। जिसमें 7,315 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। जिला प्रशासन भी ऑयल पाम के लिए जमीन चिहांकित कर रकबा बढ़ाने प्रयासरत हैं। इसी क्रम में संचालक उद्यानिकी श्री लोकेश कुमार ने दुर्ग एवं बेमेतरा जिलों के किसानों के खेतों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिक क्षेत्र में ऑयल पाम लगाने के लिए किसानों को प्रेरित किया।उद्यानिकी संचालक श्री लोकेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय बागवानी मिशन, समेकित उद्यानिकी विकास कार्यक्रम तथा नेशनल मिशन ऑन ऑयल पाम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया।गौरतलब है कि राज्य में ऑयल पाम की खेती वर्ष 2012-13 से की जा रही है। वर्तमान में राज्य के समस्त जिलों में लगभग 10,796 हेक्टेयर क्षेत्र में रोपण किया जा चुका है, जिससे 7,315 किसान लाभान्वित हुए हैं। अब तक लगभग 1,394.88 टन फ्रेश फ्रूट बंच का उत्पादन हुआ है। भारत सरकार द्वारा फ्रेश फ्रूट बंच का न्यूनतम मूल्य 16,460.46 रुपये प्रति टन निर्धारित कया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ में किसानों से 22,000 रुपये प्रति टन की दर से सीधी खरीदी की जा रही है।संचालक श्री लोकेश कुमार ने दुर्ग जिले के ग्राम ढाबा में श्रीमती सुनिती देवी मढरिया के एक हेक्टेयर में लगाए गए ऑयल पाम के साथ टमाटर की अंतरवर्ती फसल तथा श्री प्रवीण मढरिया के एक हेक्टेयर क्षेत्र में ऑयल पाम के साथ केले की खेती का अवलोकन किया। यहां किसानों से सब्सिडी और अनुदान से जुड़ी जानकारी साझा की। इसके पश्चात दुर्ग जिले के ही परसदापार, चिखला एवं राजपुर तथा बेमेतरा जिले के डोंगीतराई गांव में चयनित और लाभान्वित किसानों के खेतों में रोपित ऑयल पाम, केला, आम, फेंसिंग और अंतरवर्ती फसलों का अवलोकन किया।संचालक श्री लोकेश कुमार ने किसानों को योजना के अंतर्गत ऑयल पाम पौध, फेंसिंग, ट्यूबवेल, ड्रिप सिंचाई तथा अंतरवर्ती फसलों पर मिलने वाली आर्थिक सहायता और उत्पाद की बाजार व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑयल पाम की खेती किसानों की आय बढ़ाने का बेहतर विकल्प बन रही है। राजपुर स्थित शासकीय बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र में प्लग टाइप सीडलिंग यूनिट का निरीक्षण कर इसे शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि आगामी मौसम में किसानों को गुणवत्तायुक्त पौध उपलब्ध कराई जा सके।
- -सिक्किम के पत्रकारों को भाया छत्तीसगढ़, कहा - छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और लोगों का आत्मीय व्यवहार अत्यंत प्रभावित करने वाला-“छत्तीसगढ़ ने भारतीय होने का गर्व कराया” – पत्रकार सुश्री अर्चना प्रधान-सिक्किम से अध्ययन भ्रमण पर आए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, किसान हितैषी योजनाओं, उद्योग नीति तथा नक्सल पुनर्वास नीति को मिली सराहनारायपुर। छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर प्रदेश है और धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित इस धरा को हमारी सरकार सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में सिक्किम राज्य से अध्ययन भ्रमण पर पहुंचे पत्रकारों के दल से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया और उनसे छत्तीसगढ़ को लेकर ढेर सारी बातें साझा की। उन्होंने सभी अतिथियों को राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ में स्वागत और अभिवादन किया। मुख्यमंत्री की सहृदयता और आतिथ्य पाकर सभी पत्रकार अभिभूत हुए और उन्हें सिक्किम आने का निमंत्रण भी दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ 44 प्रतिशत वन क्षेत्र से आच्छादित है तथा यहां 31 प्रतिशत आदिवासी समुदाय निवासरत है। वनोपज संग्रहण और मूल्य संवर्धन के माध्यम से जनजातीय समुदाय आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। जशपुर जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाएं ‘जशप्योर’ ब्रांड के अंतर्गत उत्पाद तैयार कर आय अर्जित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए सरकार द्वारा 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान किया जा रहा है तथा चरण पादुका योजना के तहत निःशुल्क चप्पल प्रदान की जा रही है।मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह की चिंता को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2005 में इस योजना की शुरुआत की गई थी। हाल ही छह हजार से अधिक जोड़े इस योजना के अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत नवदंपतियों को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता एवं 15 हजार रुपये का सामग्री सहयोग प्रदान किया जाता है। नक्सलवाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सफल नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते प्रदेश में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है। राज्य सरकार की आकर्षक पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50 हजार रुपये की सहायता तथा तीन वर्षों तक प्रति माह 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अब तक 2,500 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें रोजगार से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। श्री साय ने बताया कि जगदलपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा ‘बस्तर पंडुम’ कैफे का सफल संचालन इसका सशक्त उदाहरण है।मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के अंतर्गत 17 शासकीय योजनाओं को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाया गया है, जिससे सड़क, बिजली, पानी, राशन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र अब विकास की मुख्यधारा से तेजी से जुड़ रहे हैं। पर्यटन की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। चित्रकोट जलप्रपात, कुटुम्बसर गुफाएं, अबूझमाड़ के वन और धुड़मारास जैसे स्थल प्रदेश की पहचान हैं। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु होम स्टे को उद्योग का दर्जा दिया गया है, जिसके तहत ग्रामीणों को पांच कमरों तक निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं औद्योगिक विकास के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि नवा रायपुर में 100 एकड़ क्षेत्र में मेडिसिटी का निर्माण किया जा रहा है, जहां निम्न आय वर्ग के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने प्रदेश की आकर्षक नवीन औद्योगिक नीति का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसके तहत राज्य को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। साथ ही चित्रोत्पला फिल्म सिटी की स्थापना से प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।सिक्किम की पत्रकार सुश्री अर्चना प्रधान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ‘मेक इन इंडिया’ का प्रभावी स्वरूप देखने को मिला। भिलाई स्टील प्लांट में रेल पटरियों सहित विभिन्न इस्पात उत्पादों का निर्माण प्रदेश के औद्योगिक सामर्थ्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के औद्योगिक इकाइयों को हमें करीब से देखने का मौका मिला और हम जान पाए है कि इस प्रदेश का देश के विकास में कितना महत्वपूर्ण योगदान है।मुख्यमंत्री से भ्रमण उपरांत मिलने पहुंचे पत्रकारों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और लोगों का आत्मीय व्यवहार अत्यंत प्रभावित करने वाला है। उन्होंने भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए स्थानीय खान-पान और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। सिक्किम से आए पत्रकारों ने अपने पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान भिलाई स्टील प्लांट, गेवरा ओपन माइंस, नवा रायपुर तथा जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। पत्रकारों ने बताया कि छत्तीसगढ़ भ्रमण की सुंदर स्मृतियों को अपने साथ लेकर जा रहे हैं, जो उन्हें आजीवन याद रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, किसानों के हित में की गई घोषणाओं, स्वच्छ वातावरण तथा पुनर्वास नीति की सराहना की।पत्रकारों के दल ने मुख्यमंत्री को सिक्किम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक ‘थांका’ पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस उपहार के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे स्नेह और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक बताया। पत्रकारों ने बताया कि सिक्किम का थांका पेंटिंग एक पवित्र स्मृति चिन्ह है, जो सूती या रेशमी कपड़े पर बौद्ध देवताओं, मंडलों और बुद्ध के जीवन दृश्यों को दर्शाता है। यह हस्तनिर्मित कला सिक्किम की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसे अक्सर घर की सजावट और सकारात्मक ऊर्जा के लिए लाया जाता है। इन्हें रोल करके आसानी से ले जाया जा सकता है, जो यात्रियों के लिए एक बेहतरीन सोवेनियर है। यह पारंपरिक कलाकृति सिक्किम के निवासियों के लिए धार्मिक विश्वास और आस्था का प्रतीक है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, पीआईबी गंगटोक के सहायक निदेशक श्री मानस प्रतिम शर्मा, पीआईबी रायपुर के सहायक निदेशक श्री सुदीप्तो कर, श्री पुरुषोत्तम झा और श्री सरद बसनेत,पत्रकार श्री बेनु प्रकाश तिवारी, श्री विकास क्षेत्री, श्री होमनाथ दाबरी, श्री ईश्वर, सुश्री अर्चना प्रधान, सुश्री अनुशीला शर्मा, श्री प्रकाश अधिकारी, श्री ललित दहल, श्री विनोद तमंग, श्री मोहन कुमार कार्की, श्री नार बहादुर क्षेत्री उपस्थित थे।
- -उपकेंद्र , ट्रांसफार्मर और लाइन नेटवर्क में बड़ा विस्ताररायपुर ।मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पिछले 25 वर्षों में बिजली व्यवस्था की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। वर्ष 2000 में अविभाजित कोरिया जिले का हिस्सा रहे इस क्षेत्र में अब विद्युत उपभोक्ताओं, उपकेंद्रों, ट्रांसफार्मरों और लाइनों के नेटवर्क में कई गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इसका सीधा लाभ कृषि, उद्योग और घरेलू उपभोक्ताओं को मिला है।वर्ष 2000 में जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 6,228 वर्ग किमी था, जो 2022 में पृथक जिला बनने के बाद 4,227 वर्ग किमी रह गया। क्षेत्रफल कम होने के बावजूद बिजली सुविधाओं का विस्तार तेजी से हुआ है।जिले में कुल विद्युत उपभोक्ता वर्ष 2000 में 21,209 थे, जो बढ़कर 57,549 हो गए हैं। उच्च दाब (एचटी) उपभोक्ता 15 से बढ़कर 37 और निम्न दाब (एलटी) उपभोक्ता 9,505 से बढ़कर 57,549 तक पहुंच गए हैं।बीपीएल कनेक्शन 3,562 से बढ़कर 22,679 हो गए हैं, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 7,999 से बढ़कर 27,213 हो गई है।सिंचाई पंप उपभोक्ताओं की संख्या 128 से बढ़कर 1,159 हो गई है, जो लगभग 9 गुना वृद्धि है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए नियमित बिजली उपलब्ध हो रही है और कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिला है।132/33 केवी उपकेंद्र 1 से बढ़कर 2 (चैनपुर और बहरासी) हो गए हैं। 33/11 केवी उपकेंद्र 4 से बढ़कर 13 हो गए।पावर ट्रांसफार्मर 5 से बढ़कर 17 और वितरण ट्रांसफार्मर 276 से बढ़कर 3,018 हो गए हैं।उच्च दाब लाइनें 734 किमी से बढ़कर 3,718 किमी और निम्न दाब लाइनें 368 किमी से बढ़कर 3,429 किमी तक पहुंच गई हैं।डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा एक जोन और 8 वितरण केंद्रों के माध्यम से जिले के सभी गांवों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण सुनिश्चित किया गया है। वर्तमान में 57 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति दी जा रही है। बिजली अधोसंरचना के इस विस्तार ने जिले में विकास की रफ्तार को तेज किया है। कृषि, लघु उद्योग और घरेलू सुविधाओं में सुधार के साथ एमसीबी जिले में बिजली अब विकास की मजबूत धुरी बन गई है।
- रायपुर। प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत् राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र तेजी के साथ जगमग हो रही है। सूरजपुर जिले के सिलफिली निवासी श्री मनोज विश्वास योजना के सफल लाभार्थी बनकर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। श्री विश्वास ने अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर न केवल बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत की है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सूरजपुर जिले में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जो आमजन की बढ़ती जागरूकता और विश्वास को दर्शाता है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में 25 सक्रिय वेंडर कार्यरत हैं, जिससे आवेदन से लेकर सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन तक की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है। हितग्राही श्री मनोज विश्वास की सफलता से प्रेरित होकर अन्य नागरिक भी इस योजना से जुड़ रहे हैं। यह योजना आर्थिक राहत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी जन आंदोलन बनती जा रही है।
-
दुर्ग/जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन के आयोजन दिवस में परिवर्तन किया गया है। अभी तक यह जनदर्शन प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाता था। जिले में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण एवं दौरों के कारण कार्यालयीन कार्यों तथा आम नागरिकों से भेंट के समय में अनियमितताएं सामने आ रही थीं। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित करने एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
नई व्यवस्था के तहत आगामी 18 फरवरी 2026 से कलेक्टर जनदर्शन प्रति सप्ताह बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु निर्धारित दिवस एवं समय पर उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें। -
दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए 01 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ढौर (कचांदुर) वार्ड 20 में नवीन पानी टंकी के पास वायरिंग पेय जल हेतु 3 एचपी मोटर पंप स्थापना हेतु 01 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
-
दुर्ग/ विकासखंड धमधा के बिरझापुर गांव की एक कच्ची गली में कभी राजकुमार का छोटा-सा घर हुआ करता था। मिट्टी की दीवारें और खपरैल की छत, जो हर बरसात में उसकी परेशानियों को और बढ़ा देती थीं। छत से टपकता पानी, दीवारों में पड़ती दरारें और हर तेज़ बारिश के साथ मन में बस एक ही डर, कहीं घर गिर न जाए। परिवार की सुरक्षा की चिंता में राते बेचैनी से कटती थीं। राजकुमार मेहनत-मज़दूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। आमदनी सीमित थी, लेकिन सपने बड़े थे। वह चाहता था कि उसके बच्चे सुरक्षित माहौल में रहें, शांति से पढ़ाई करें और बिना किसी डर के अपनी ज़िंदगी जिएं। मगर कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण पक्का घर उसके लिए सिर्फ एक सपना ही बना हुआ था।
एक दिन गांव में आयोजित बैठक के दौरान उसे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जानकारी मिली। जब यह पता चला कि उसका नाम इस योजना में चयनित हो गया है, तो उसकी आँखों में उम्मीद और विश्वास की नई चमक आ गई। यह उसके जीवन का सबसे खुशी भरा दिन था मानो उसके सपनों को पंख मिल गए हों।शासन से प्राप्त सहायता राशि और ग्राम पंचायत के मार्गदर्शन से राजकुमार ने अपने पक्के घर का निर्माण शुरू किया। पहली किश्त से घर की नींव पड़ी, दूसरी किश्त से दीवारें खड़ी हुईं और तीसरी किश्त से उसका सपना पूरा आकार लेने लगा। परिवार ने भी पूरी मेहनत और सहयोग दिया। महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत प्राप्त मजदूरी राशि ने निर्माण कार्य को और मजबूती दी। इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 90 दिवस की मजदूरी राशि 21,870 रूपए भी प्राप्त हुई। साथ ही उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, तथा नल-जल योजना के माध्यम से घर में नल कनेक्शन की सुविधा भी मिली। धीरे-धीरे कच्चे घर का सपना एक पक्के मकान की हकीकत में बदल गया। उज्ज्वला योजना से रसोई में गैस कनेक्शन मिला, बिजली कनेक्शन से घर रोशन हुआ और नल-जल योजना से घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँच गया। अब यह केवल चार दीवारें नहीं थीं, बल्कि एक सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य का घर था। आज राजकुमार के पास एक मजबूत, पक्का और सुरक्षित मकान है। बरसात, ठंड या गर्मी अब किसी मौसम का डर नहीं। बच्चे साफ-सुथरे और सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर रहे हैं और पूरा परिवार सुकून की नींद सोता है। समाज में उसका सम्मान बढ़ा है और आत्मविश्वास भी। राजकुमार मुस्कराते हुए कहता है-अब जब लोग मेरे घर आते हैं, तो गर्व से कहता हूँ कि यह मेरा अपना पक्का घर है। यह सिर्फ मकान नहीं, मेरे परिवार का सुरक्षित भविष्य है। वह प्रधानमंत्री जी एवं राज्य शासन का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने उसके सपने को साकार किया। -
दुर्ग/ राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्ग संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आर-2), कोहका, भिलाई में किया जाएगा। प्रभारी संयुक्त संचालक (प्रशिक्षण) आईटीआई श्री टी.के.सातपुते ने बताया कि मेले में विभिन्न निजी कंपनियां भाग लेकर योग्य अभ्यर्थियों का सीधा साक्षात्कार एवं चयन करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा। मेले की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। इन्छुक अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी नियोजक/नियोक्ता को प्रोसेसिंग शुल्क, आवास, आवागमन, प्रशिक्षण अथवा किसी भी अन्य मद के लिए किसी प्रकार की राशि जमा न करें। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी आईटीआई भिलाई अथवा निकटतम आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं।
-
रायपुर/कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आज अपने मंदिर हसौद के धुआंधार निरीक्षण के दौरान अचानक मंदिर हसौद–नया रायपुर मार्ग पर रुके और ‘बिहान’ समूह की महिलाओं द्वारा संचालित पिंक ई-रिक्शा का जायजा लिया।कलेक्टर डॉ सिंह ई रिक्शा चालक कोटरभाटा (आरंग) की श्रीमती सीतू कोसले से संवाद कर उनकी आय और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। सीतू ने बताया कि ई-रिक्शा संचालन से उन्हें 20 हजार रुपये से अधिक मासिक आय हो रही है। “परिवार भी खुश है और मैं भी आत्मनिर्भर होकर संतुष्ट हूं,”
इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह स्वयं पिंक ई-रिक्शा में सवार हुए और ग्राम परसदा, नवा रायपुर तक लगभग 12 किलोमीटर की यात्रा की। उनके साथ जिला पंचायत के सीईओ श्री बिश्वरंजन भी मौजूद थे।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में ‘बिहान’ योजना तथा एनआरडीए के तहत अभनपुर और आरंग ब्लॉक की 40 महिलाओं को 40 इलेक्ट्रिक ऑटो निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। यह पहल जहां नया रायपुर में यातायात को सुगम बना रही है, वहीं ग्रामीण महिलाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम भी बन रही है।इन पिंक ई-रिक्शाओं का ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘रेपिडो’ से टाई-अप किया गया है, जिससे यात्री मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से सेवा ले रहे हैं। किफायती दरें और पूर्णतः इलेक्ट्रिक संचालन इस पहल को पर्यावरण हितैषी भी बनाते हैं।महिला सशक्तिकरण, हरित परिवहन और डिजिटल कनेक्टिविटी इन तीनों आयामों को साथ लेकर चल रही है। साथ ही महिलाएं डिजिटल फ्रेंडली बन रही है, इस दौरान कलेक्टर ने यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया। -
*जांच रिपोर्ट अब पूरी तरह कंप्यूटरीकृत*
बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए बायोकेमेस्ट्री विभाग को अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित किया गया है। जिला कलेक्टर के प्रयासों से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद के अंतर्गत लगभग 6 लाख रुपये की लागत से फुल ऑटोमैटिक बायोकेमेस्ट्री एनालाईजर तथा हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी (एचपीएलसी) एनालाईजर स्थापित किए गए हैं। इससे अब जांच रिपोर्ट पूरी तरह कंप्यूटरीकृत रूप में समय पर उपलब्ध कराई जा सकेगी।सिम्स में प्रतिदिन औसतन लगभग 2000 ओपीडी एवं 800 आईपीडी मरीज उपचार हेतु पहुंचते हैं। बायोकेमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष साहू ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 400 मरीजों के रक्त नमूनों की जांच की जाती है, जिनसे करीब 3,500 विभिन्न प्रकार के परीक्षण संपादित होते हैं। नई मशीनों के माध्यम से जांच की गुणवत्ता एवं गति दोनों में सुधार होगा, जिससे मरीजों को शीघ्र एवं सटीक रिपोर्ट उपलब्ध हो सकेगी। विगत वर्ष विभाग द्वारा संभाग में सर्वाधिक जांच करने का रिकॉर्ड भी स्थापित किया गया है। नई व्यवस्था के तहत जांच रिपोर्ट में क्यूआर कोड एवं बारकोड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे मरीज अपने मोबाइल फोन के माध्यम से कभी भी रिपोर्ट देख सकेंगे।सिकल सेल से संबंधित जांच भी नियमित रूप से की जा रही है और अब अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध होने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में सिकल सेल मरीजों की जांच सिम्स में ही संभव हो रही है।सिम्स अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य मरीजों को सुलभ, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जांच प्रक्रिया को पूर्णतः कंप्यूटरीकृत एवं त्वरित बनाकर मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करना संस्थान की प्राथमिकता है। -
*परीक्षा के 3 घंटे जीवन का भविष्य तय नहीं करते*
*परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में कलेक्टर ने बढ़ाया बच्चों का मनोबल*बिलासपुर/जिला प्रशासन, यूनिसेफ एवं छत्तीसगढ़ अग्रिकॉन समिति के संयुक्त तत्वावधान में हम होंगे कामयाब कार्यक्रम के तहत आयोजित “परीक्षा पर चर्चा” में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन कर हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चे ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और कलेक्टर के प्रेरक विचारों को सुना। दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के लगभग 37 हजार बच्चे शामिल हो रहे है।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि 20 एवं 21 फरवरी से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं, जो विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह वर्षभर की मेहनत के आकलन का समय है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने नियमित अध्ययन किया है, उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी को तैयारी में कमी महसूस हो रही हो तो घबराने के बजाय धैर्य और संयम के साथ पढ़ाई करें। जिन विषयों में पकड़ मजबूत है, उन्हें प्राथमिकता दें तथा नियमित रूप से रीविजन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा को जीवन का अंतिम निर्णय न मानने की सलाह देते हुए कहा कि किसी एक परीक्षा से व्यक्ति की संपूर्ण काबिलियत तय नहीं होती। दुनिया में अनेक उदाहरण हैं, जहां लोगों ने पारंपरिक शिक्षा पूरी न करने के बावजूद अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, थॉमस एडिसन, धीरूभाई अंबानी, स्टीव जॉब्स और कपिल शर्मा जैसे व्यक्तित्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा के तीन घंटे जीवन का संपूर्ण भविष्य निर्धारित नहीं करते। यह समय धैर्य, अनुशासन और संयम बनाए रखने का है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम 40 मिनट शारीरिक व्यायाम करने, सकारात्मक मित्र समूह बनाने तथा समूह चर्चा के माध्यम से अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चर्चा के माध्यम से पढ़ी गई सामग्री अधिक समय तक स्मरण रहती है। कठिन विषयों की नियमित अभ्यास से समझ मजबूत होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ते समय माता-पिता के सपनों और अपेक्षाओं को सदैव स्मरण रखें। यदि किसी परीक्षा का परिणाम अपेक्षित न आए तो निराश होने के बजाय अगली परीक्षा के लिए और बेहतर तैयारी करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गैजेट्स से दूरी बनाए रखने, समय प्रबंधन तथा मानसिक एकाग्रता जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका कलेक्टर ने सरल एवं व्यावहारिक सुझावों के साथ जवाब दिया।सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान अनावश्यक तनाव से बचें, पर्याप्त नींद लें तथा मानसिक शांति बनाए रखें। सकारात्मक सोच और संतुलित दिनचर्या से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी तथा समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक श्री ओम पांडे उपस्थित रहे। -
*₹ 85 लाख की लागत और 4500 वर्गफीट का विस्तार कॉरपोरेट मानकों वाली सुविधाओं से आंगनबाड़ी की परिभाषा को दे रहे हैँ नया स्वरूप*
*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सहयोग से रायपुर पश्चिम में विकास की अविरल धारा**सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और आधुनिक शिक्षा का संगम: शहीद भगत सिंह वार्ड में राज्य के प्रथम सर्वसुविधायुक्त 'ग्रोथ सेंटर' का लोकार्पण*रायपुर - रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास की परिभाषा अब केवल कंक्रीट की सड़कों और आधारभूत ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवीय संवेदनाओं, मातृशक्ति के सम्मान और भविष्य की पीढ़ी को संस्कारित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। क्षेत्र के विकासपुरुष और दूरदर्शी राजनीति के प्रणेता विधायक राजेश मूणत की विशेष पहल पर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 08 अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड (टाटीबंध) में प्रदेश का पहला सर्वसुविधायुक्त 'महतारी सदन सह आंगनबाड़ी' का गरिमामयी लोकार्पण संपन्न हुआ। ₹85 लाख की भारी-भरकम लागत से तैयार यह केंद्र छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी व्यवस्था के इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित कर रहा है।*विधायक राजेश मूणत ने कहा कि "साहस और संकल्प से बदला क्षेत्र का परिदृश्य"*सभा को संबोधित करते हुए विधायक राजेश मूणत ने अपनी दूरगामी सोच को साझा करते हुए कहा:"मेरा संकल्प रायपुर पश्चिम को केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि देश का सर्वश्रेष्ठ 'मॉडल' बनाना है। 'महतारी सदन' मेरी उस परिकल्पना का मूर्त रूप है जहाँ हमारी मातृशक्ति को पूर्ण सम्मान मिले और नौनिहालों को वही वातावरण प्राप्त हो जो किसी संभ्रांत निजी प्ले-स्कूल में मिलता है। मुझे गौरव है कि सरकारी तंत्र के माध्यम से निर्मित यह संभवतः भारत का पहला ऐसा आंगनबाड़ी केंद्र है जो निजी क्षेत्रों की सुविधाओं को भी पीछे छोड़ता है। यहाँ बच्चे न केवल पोषण प्राप्त करेंगे, बल्कि खेल-खेल में अपने भविष्य का निर्माण करेंगे।"मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार: "क्षेत्र के विकास के लिए केवल बजट की नहीं, बल्कि प्रबल इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। मैं विशेष रूप से प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ, जिनका रायपुर नगर निगम और विशेषकर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र पर सदैव स्नेह बना रहता है। उनके मार्गदर्शन और उदारता के कारण ही हमारे क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए कभी भी धन की कमी आड़े नहीं आती। साथ ही, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की विकासोन्मुखी सोच ने हमें वह धरातल प्रदान किया है जहाँ हम जन-आकांक्षाओं को मूर्त रूप दे पा रहे हैं। उन्हीं के सहयोग से आज रायपुर पश्चिम में अधोसंरचना का स्वर्णिम युग प्रारंभ हुआ है।"*महापौर श्रीमती मीनल चौबे का विस्तृत वक्तव्य: "वात्सल्य और विकास का अनूठा संगम"*नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा:"आज टाटीबंध की धरा पर जो 'महतारी सदन' खड़ा है, वह केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं है, बल्कि विधायक राजेश मूणत जी की संवेदनशीलता का जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने राजनीति को सेवा और नव-सृजन का माध्यम बनाया है। यह सदन हमारी बहनों-माताओं के लिए एक सुरक्षित आश्रय और बच्चों के लिए ज्ञान का मंदिर बनेगा। जिस तरह से यहाँ दिव्यांग बच्चों के लिए रैम्प और सर्वसुविधायुक्त वाशरूम बनाए गए हैं, वह यह दर्शाता है कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करती है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में यह परियोजना एक मिसाल बनेगी जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।"*सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि "भविष्य की पीढ़ी के लिए 'ग्रोथ सेंटर'"*नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा:"राजेश मूणत जी की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सूक्ष्म कार्ययोजना (माइक्रो प्लानिंग) है। 7000 वर्गफुट के भूखंड पर 4500 वर्गफीट का यह भव्य निर्माण यह सिद्ध करता है कि यदि विजन स्पष्ट हो, तो सरकारी आंगनबाड़ी भी कॉरपोरेट ऑफिस से बेहतर दिख सकती है। यहाँ ट्रेम्पोलिन, बास्केटबॉल और डिजिटल क्लासरूम जैसी सुविधाएं देकर उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों का बचपन अभावों में न दबे। यह केंद्र केवल पोषण प्रदान नहीं करेगा, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक शक्तिशाली 'ग्रोथ सेंटर' बनेगा। रायपुर पश्चिम की जनता भाग्यशाली है कि उन्हें ऐसा नेतृत्व मिला है जो विकास के साथ-साथ संस्कारों की भी चिंता करता है।"*अत्याधुनिक तकनीकी विवरण और सुविधाएं* तकनीकी जानकारी के अनुसार, इस भवन की ऊंचाई 16 फुट रखी गई है और परिसर में आवागमन हेतु 2500 वर्ग फुट का खुला क्षेत्र सुरक्षित है, जहाँ आकर्षक पेवर ब्लॉक्स लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए सुदृढ़ बाउंड्रीवाल का निर्माण किया गया है।खेल एवं मनोरंजन: बच्चों के लिए ट्रेम्पोलिन, सी-सॉ, फिसलपट्टी, कैरम, शतरंज और बास्केटबॉल जैसे उपकरण उपलब्ध हैं।प्रमुख सेवाएं: यहाँ अनुपूरक पोषण, प्री स्कूल शिक्षा, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और रेफरल सेवाएं प्रदान की जाएंगी।इस गरिमामयी अवसर पर नगर निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य और वार्ड 21 पार्षद श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा, श्री दीपक जायसवाल, श्री भोलाराम साहू, जोन 8 अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू,, पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, सर्वश्री भगतराम हरबंश, राजेश कुमार देवांगन,पूर्व पार्षदगण, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन, 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्त्ता, गणमान्यजन और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय निवासी नागरिकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विधायक श्री राजेश मूणत का सहृदय आभार व्यक्त किया। -
*40 से अधिक दुकानदारों पर सड़क पर अतिक्रमण करने पर 80000 रूपये से अधिक का ई जुर्माना वसूला गया, लगभग 120 से अधिक दुकानों को सड़क पर कब्जा कर रखा गया लगभग 12 ट्रक से अधिक मात्रा में सामान जब्त किया गया, लगभग 8 कंडम वाहनों की जब्ती की गयी, बाजार मार्गो का यातायात सुगम बनाया गया*
रायपुर/आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री अभाष मिश्रा, जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय,कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, जोन 2 कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, जोन 2 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत जयस्तम्भ चौक से के. के. रोड मौदहापारा, पिथालिया काम्प्लेक्स, एमजी रोड में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार के प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने चलाया गया.अभियान के अंतर्गत आज लगभग 40 से अधिक दुकानों के संचालकों पर सड़क पर सामान रखकर कब्जा करने पर लगभग 80000 रूपये का ई जुर्माना वसूला गया. लगभग 120 दुकानों से अधिक दुकानों के सामने सड़क पर कब्जा जमाकर रखे गए लगभग 12 ट्रक से अधिक मात्रा में सामानों को व्यवस्था सुधार हेतु कड़ाई के साथ सड़क से जब्त कर लिया गया. इस दौरान सड़क पर बाजार के मार्गो में लगभग 8 से अधिक कंडम वाहनों की यातायात पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर कार्यवाही की गयी. टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत अतिक्रमण मुक्त अभियान से बाजार के प्रमुख मार्गो का यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया और नागरिकों को यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत प्राप्त हुई. -
_ढाई करोड़ से अधिक के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नगरवासियो को दी अनुपम सौगात
_लाभांडी स्कूल में निर्मित नवीन शेड को सराहा और उसे ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में शेड बनाने मॉडल बनाने कहा, लाभांडी स्कूल के पास सामुदायिक भवन बनाने प्रस्ताव देने कहारायपुर/आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत कुशाभाउ ठाकरे वार्ड पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड, डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड में 8 विभिन्न नये विकास कार्यो सीसी रोड निर्माण, धीवर समाज भवन के पास दलदल सिवनी में शेड निर्माण, रहेजा अर्थ के पास अधूरी सड़क का विस्तार लाभांडी हाई स्कूल में शेड रंगमंच निर्माण, स्कूल में एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मोवा में रंगमंच शेड निर्माण, वार्ड 11 में रोड निर्माण एवं रोड और नाली का निर्माण कार्य का 1 करोड 4 लाख 35 हजार की लागत से लोकार्पण कर नगरवासियों को अनुपम सौगात दी। ग्रामीण विधायक ने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, कुशाभाउ ठाकरे वार्ड, पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड में नाला निर्माण कार्य सीसी रोड निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन व चबूतरा निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण कार्य के विविध नये विकास कार्यों का 7 भिन्न स्थानो पर 2 करोड 57 लाख 4 हजार की लागत से श्रीफल फोडकर व भूमिपूजन करते हुए वार्डवासियों को शानदार सौगात दी ।रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य श्री खेमकुमार सेन, पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर, श्री देवदत्त द्विवेदी, श्री मोहन कुमार साहू, श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, श्रीमती रेणु जयंत साहू सहित जोन 9 कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उप अभियंता श्रीमती अंकिता जनार्दन सहित मंडल अध्यक्षो, महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्यजनो, नवयुवको, आमजनो की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य 1 करोड से अधिक के 8 स्थानो पर नये विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए और 7 स्थानो पर 2 करोड 50 लाख से अधिक के कार्यों हेतु भूमिपूजन करते हुए अनुपम सौगात नागरिको को दी ।रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने लाभांडी स्कूल में शेड का लोकार्पण करते हुए शेड निर्माण की सराहना की और लाभांडी स्कूल के नये शेड को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की स्कूलो हेतु मॉडल शेड बनाने कहा, ग्रामीण विधायक ने लाभांडी में स्कूल के समीप रिक्त स्थान पर जनहित में जनउपयोग हेतु नया सामुदायिक भवन शीघ्र बनाने प्रस्ताव देने के निर्देश जोन 9 कमिश्नर को दिये। उन्होने नये विकास कार्यों को तत्काल प्रारंभ कर सतत नियमित मॉनिटरिंग कर तय समय सीमा में गुणवत्ता युक्त तरीके से जनहित में कार्य पूर्ण करके नागरिको को लोकार्पित करने के निर्देश दिये। जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ढाई करोड से अधिक के 7 स्थानो पर नये विकास कार्यों का भूमिपूजन और 1 करोड से अधिक के 8 स्थानो पर नये विकास कार्यों का लोकार्पण करने की शानदार सौगात नागरिको को देने पर नगर निगम जोन 9 की ओर से ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू को हार्दिक धन्यवाद दिया। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा विभिन्न आवासीय/व्यावसायिक योजनाओं में आवासीय/व्यावसायिक प्रयोजन हेतु रिक्त 100 भूखण्डों का अंतरण 30 वर्षीय लीज पर दिया जा रहा है। निविदा/प्रस्थापन आनलाईन पोर्टल https://eproc.cgstate.gov.in के माध्यम से आमंत्रित की गई है। रिक्त भूखण्डों के निविदा की अवधि का विवरण निम्नानुसार है।
योजना का नाम मोतीलाल नेहरू नगर पूर्व आवासीय योजना ब्लाक ई भूखण्ड क्रं. 2 आकार 178 वर्ग मीटर, ब्लाक ई भूखण्ड क्रं. 5 आकार 177.60 वर्ग मीटर, ब्लाक डी भूखण्ड क्रं. 3 आकार 180 वर्ग मीटर, ब्लाक सी भूखण्ड क्रं. 8 आकार 216 वर्ग मीटर, ब्लाक 90 भूखण्ड क्रं. 5 व 7 आकार 135 वर्ग मीटर, ब्लक जे भूखण्ड क्रं. 5 आकार 63 वर्ग मीटर, ब्लाक के भूखण्ड क्रं. 4, 9 एवं 10 आकार 63 वर्ग मीटर का है। दक्षिण गंगोत्री व्यवसायकि योजना ब्लाक 5 ए भूखण्ड क्रं. 6 व 7 आकार 33.75 वर्ग मीटर। मदर टेरेसा नगर आवासीय योजना ब्लाक 31 भूखण्ड क्रं. 2 एवं 3 आकार 216 वर्ग मीटर। प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम व्यवसायिक योजना ब्लाक 2 भूखण्ड क्रं. 3, 4, 5 एवं 6 आकार 72 वर्ग मीटर। प्रियदर्शिनी परिसर, संजय नगर तालाब के पास में जी. ई. रोड सुपेला में 14950 वर्ग मीटर है।बसंत विहार आवासीय योजना ब्लाक 1 टाइप-बी एमआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 1 से 14 आकार 216 वर्ग मीटर। ब्लाक 2 टाईप-बी एमआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 1 से 16 आकार 216 वर्ग मीटर। ब्लाक 5 टाईप-डी एलआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 1 से 11 एवं 13 से 24 आकार 135 वर्ग मीटर। ब्लाक 6 टाईप-डी एलआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 2 से 10 एवं 13 से 22 आकार 135 वर्ग मीटर। ब्लाक 13 टाईप-ए एचआईजी भूखण्ड क्रं. 2 से 6 एवं 9 आकार 270 वर्ग मीटर। ब्लाक 14 टाईप-ए एचआईजी भूखण्ड क्रं. 3, 4 एवं 12 आकार 270 वर्ग मीटर का शामिल है।निविदा प्रक्रिया मं कोई भी व्यस्क भारतीय नागरिक भाग ले सकते है, निविदा में भाग लेने के लिए निविदाकार को सर्वप्रथम आनलाईन पोर्टल https://eproc.cgstate.gov.in में पंजीयन पूर्ण करना होगा तथा स्वयं का डिजिटल सिग्नेचर टोकन तैयार करना होगा। डिजिटल सिग्नेचर टोकन, किसी भी अधिकृत च्वाईस सेंटर से बनवाया जा सकता है। डिजिटल सिग्नेचर टोकन बनवाने पश्चात पोर्टल में पंजीयन से प्राप्त आई.डी. पासवर्ड एवं डिजिटल सिग्नेचर टोकन पिन के माध्यम से निविदा प्रक्रिया में भाग लिया जा सकता है। भूखण्ड हेतु निर्धारित धरोहर राशि आनलाईन पोर्टल पर जमा किया जाना है। निविदा/प्रस्थापन 30 वर्षीय स्थायी लीज पर प्राप्त अधिकतम प्रब्याजि के लिए आमंत्रित की जा रही है एवं प्राप्त अधिकतम प्रब्याजि राशि पर आवासीय प्रयोजन हेतु 0.30 प्रतिशत एवं व्यावसायिक प्रयोजन हेतु 0.60 प्रतिशत वार्षिक भू-भाटक देय होगा। -
भिलाईनगर। जोन-3 क्षेत्रांतर्गत नव निर्माण सुलभ शौचालय, केयरटेकर रूम निर्माण, सर्कुलर मार्केट, जवाहर मार्केट, सब्जी मार्केट का निरीक्षण कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह द्वारा किया गया। जोन में चल रहे कार्यो को और बेहतर करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह ने वार्ड क्रं. 37 में डी.एम.एफ मद से नव निर्माण सुलभ शौचालय का निरीक्षण किये। इस शौचालय के निर्माण होने से सैकड़़ो नागरिको का सुविधा मिलेगी। रविदास नगर सब्जी मंडी सुलभ इंटरनेशनल शौचालय में अतिरिक्त केयरटेकर के लिए रूम निर्माण किया जा रहा है जिसका निरीक्षण किया गया। नागरिको को किसी प्रकार की असुविधा होने पर केयरटेकर द्वारा तत्काल उसका मौके पर निराकरण कर सके। सर्कुलर, जवाहर, अनाज, सब्जी मार्केट की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा किया गया है। दुकानों के सामने एवं सड़को पर फैले कचरे को एकत्र कर एस.एल.आर.एम. सेंटर में खाद बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक चुड़ामणी यादव, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के सुपरवाईजर उपस्थित रहे। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा एक और लाटरी का ऐलान किया गया है। जिसके तहत अनेक नागरिको को स्वयं का आवास पाने का सौगात मिलेगा। इस योजना का उददेश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों और मध्यवर्गीय वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर घर उपलब्ध कराना है।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार दिनांक 12.02.2026 को समय 12ः30 बजे निगम मुख्य कार्यालय सभागार कक्ष में आवास आबंटन की लाटरी आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। आवेदन करने के बाद पात्र हितग्राहियों को लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित किया जायेगा और आवास आबंटित किया जायेगा। सरकार का उददेश्य हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना है। इस योजना से हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। -
आईटीएसए (ITSA) ग्रुप से करार, अन्य अस्पतालों से भी जारी है चर्चा
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों के हित में एक और महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल करने जा रहा है। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी के नेतृत्व में कार्यकारिणी द्वारा शहर के प्रमुख अस्पताल प्रबंधन से रियायती दर पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार संवाद किया जा रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार मनीष वोरा और निर्वाचित कार्यकारणी अलग-अलग अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर सहमति बनाने के लिए प्रयासरत हैं जिसमें, रामकृष्ण हॉस्पिटल, एम एम आई, बालाजी , नारायणा ,और सुयश, वी वाय हॉस्पिटल शामिल है,,
इसी कड़ी में रायपुर के प्रतिष्ठित अस्पताल प्रबंधन समूह आईटीएसए (ITSA) ग्रुप के साथ प्रेस क्लब की सहमति बन गई है। दोनों पक्षों के बीच हुई सहमति के तहत आईटीएसए प्रबंधन ने प्रेस क्लब को अपना सहमति पत्र सौंप दिया है। अब प्रेस क्लब से जुड़े सदस्य आईटीएसए अस्पताल में उपचार कराने पर निर्धारित रियायती दरों का लाभ ले सकेंगे।
सहमति के अनुसार प्रेस क्लब के सदस्यों को निम्नानुसार छूट प्रदान की जाएगी—
कंसल्टेंट फीस में 40% छूट
लेबोरेटरी टेस्ट में 25% छूट
रेडियोलॉजी जांच में 25% छूट
ओपीडी फार्मेसी में 10% छूट
रायपुर प्रेस क्लब के और से महासचिव गौरव शर्मा उपाध्यक्ष दिलीप साहू कोषाध्यक्ष दिनेश यदु,संयुक्त सचिव द्वय निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े ने इस सराहनीय पहल के लिए आईटीएसए अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आईटीएसए प्रबंधन और रायपुर प्रेस क्लब की ओर से एक साझा पहचान कार्ड जारी किया जाएगा। इसी कार्ड के आधार पर सदस्य संबंधित अस्पताल में रियायती दरों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
अध्यक्ष मोहन तिवारी ने स्पष्ट किया कि प्रेस क्लब का उद्देश्य अपने सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराना है। इसी दिशा में शहर के अन्य प्रमुख अस्पतालों के साथ भी रियायती उपचार को लेकर चर्चा जारी है। जल्द ही अन्य अस्पतालों से सहमति बनने के बाद इसकी जानकारी भी सदस्यों को दी जाएगी। रायपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी सकारात्मक पहलों को आगे बढ़ाता रहेगा। -
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं नवीनीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
यह शिविर जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं रायपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
????️ कार्यक्रम का विवरण:
???? दिनांक: 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
???? स्थान: रायपुर प्रेस क्लब परिसर
???? शिविर की मुख्य विशेषताएं:
✔️ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श
✔️ आयुष्मान कार्ड का नया पंजीयन एवं नवीनीकरण
✔️ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन
⚠️ आवश्यक निर्देश:
आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु वही मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से साथ लाएं, जो आधार कार्ड से लिंक हो।
आधार कार्ड की प्रति साथ लाना आवश्यक रहेगा।
???? वरिष्ठ सदस्यों (70 वर्ष से अधिक आयु) के लिए विशेष सुविधा:
प्रेस क्लब के 70 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु स्वयं उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है। वे स्वयं या उनके परिजन केवल आधार से लिंक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराकर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मिथलेश चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा (भारतीय), उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े ने सभी सदस्यों से परिवार सहित शिविर में सहभागिता करने की अपील की है।
--नोट: यह शिविर केवल रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए आयोजित है। -
- विस्तार न्यूज़ ने नईदुनिया को 128 रन से हराया
- रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई : स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट
- विस्तार न्यूज़ के रवि मिरी मैन ऑफ द मैच रहे
रायपुर। प्रेस क्लब खेल मड़ई के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। नेताजी सुभाष स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मैच में विस्तार न्यूज़ ने रवि मिरी और सौरभ तिवारी की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत नईदुनिया को 128 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में यह सबसे बड़ी जीत है। विस्तार न्यूज़ के रवि मिरी मैन ऑफ द मैच रहे।
विस्तार न्यूज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। विस्तार न्यूज़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 191 रन बनाए। विस्तार न्यूज़ के ओपनर बल्लेबाज रवि मिरी और सौरभ तिवारी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। नईदुनिया की खराब गेंदबाजी और फील्डिंग का फायदा उठाते हुए दोनों बल्लेबाजों ने चौके छक्के की झड़ी लगा दी। नईदुनिया के किसी भी गेंदबाज को 5 ओवर तक दोनों ओपनर बल्लेबाजों को रोकने में सफलता नहीं मिली। रवि और सौरभ ने शानदार बैटिंग करते हुए 117 रनों की शतकीय साझेदारी की। बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे विस्तार न्यूज़ को छठे ओवर में पहला झटका लगा, जब दीपेश सोनी की गेंद पर ओपनर बल्लेबाज सौरभ क्लीन बोल्ड हो गए। सौरभ ने 58 रनों की अर्द्धशतकीय पारी में 18 गेंदों में 3 चौके व 7 छक्के जड़े। इसके बाद आये खोमन साहू ने पारी संभाली। खोमन ने रवि मिरी का भरपूर साथ दिया और दोनों बल्लेबाज अंतिम 10 ओवर तक क्रीज पर जमे रहे, लेकिन आखिरी गेंद पर रवि कैच आउट हो गए। रवि ने शानदार 94 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 37 गेंदों का सामना कर 4 चौके और 11 आसमानी छक्के लगाए। खोमन साहू ने टीम के लिए 21 रनों का योगदान दिया। नईदुनिया की ओर से दीपेश सोनी और कादिर खान ने एक एक विकेट लिया। विकास सोनी सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 2 ओवर में सर्वाधिक 52 रन दिए।
जवाब में 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नईदुनिया की टीम 6 विकेट खोकर निर्धारित 10 ओवर में 63 रन ही बना सकी। टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज विकास सोनी पहले ओवर की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद आये सभी बल्लेबाज जल्दी जल्दी पैवेलियन लौट गए। सिर्फ दीपक शुक्ला ही एक छोर पर डटे रहे। दीपक ने 7 ओवर तक तक बल्लेबाजी की और टीम के लिए सर्वाधिक 23 रन बनाए। इसके अलावा अशोक शर्मा व जितेंद्र दहिया ने 9-9, दीपेश सोनी व कादिर खान ने 4-4 और सौरभ मिश्र व राम सिंह ने 2-2 रन बनाए। विस्तार न्यूज़ की ओर से मुकेश दरियाब ने 2 विकेट और अभिषेक और सौरभ तिवारी ने एक एक विकेट लिया।
कार्यक्रम के अतिथि भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक हेमन्त पाणिग्रही, नगर निगम रायपुर में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और दैनिक अमनपथ के संपादक रमेश पांडेय थे। सभी अतिथियों ने टीम के खिलड़ियों से परिचय प्राप्त कर बधाई दी।
कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन के लिए विस्तार न्यूज़ के रवि मिरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही दोनों टीमों को ट्राफी दी गई। इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े, खेल मड़ई के संयोजक विजय मिश्रा, सह संयोजक शंकर चंद्राकर व अख्तर हुसैन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और खेलप्रेमी मौजूद थे। मैच में वैदुर्य निगम और अनुराग ने अंपायरिंग की। वहीं पी रामाराव नायडू स्कोरर रहे।
गुरुवार 12 फरवरी को सुबह 7.30 बजे टूर्नमेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच नवभारत और इलेक्ट्रॉनिक सयुंक्त इलेवन के बीच खेला जाएगा।

.jpg)


.jpg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)





.jpg)







