- Home
- लाइफ स्टाइल
- रोजाना क्या खाएं इसे लेकर अगर आप भी कंफ्यूज रहती हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। रागी और सत्तू दोनों ही सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। इन दोनों चीजों को खासतौर से गर्मी के दिनों में खाया जाता है। रागी और सत्तू दोनों ही इंडियन खान-पान के ऐसे सुपरफूड्स हैं जो पोषण का खजाना हैं। ये दोनों शरीर को अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो रागी के आटे और सत्तू की स्टफिंग से टेस्टी पराठा तैयार करें। सीखिए, बनाने का तरीका-सत्तू भरा रागी पराठारागी का आटा लगाने के लिए आपको चाहिए 1 कप पानी, आधा छोटा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच नमक, एक कप रागी का आटा। इसके अलावा सत्तू की स्टफिंग के लिए आपको चाहिए एक कप सत्तू, एक छोटा चम्मच कटी हरी मिर्च, एक इंच कटा अदरक, एक छोटा चम्मच कटा लहसुन, 1/4 कप कटा प्याज, दो छोटे चम्मच कटा कच्चा आम, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच कलौंजी, एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, कटा हरा हरा धनिया दो छोटे चम्मच आम अचार का तेल या मसाला, एक छोटा चम्मच नींबू का रस।कैसे बनाएं सत्ती वाल रागी का पराठाइस पराठा को बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार करें। इसके लिए पानी को उबाल लें और फिर इसमें नमक और तेल के साथ रागी का आटा डालकर अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर लें। जब तक ये आटा ठंडा हो रहा है तब तक सत्तू की स्टफिंग तैयार कर लें। इसके लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सत्तू निकालें और फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस या कटा हुआ अदरक, बारीक कटा लहसुन, बारीक कटी प्याज, कटा हुआ कच्चा आम, जीरा, नमक, कलौंजी, भुना जीरा पाउडर, हरा धनिया, आम अचार का तेल या मसाला, नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं और इसे एक तरफ रख दें।अब ठंडे हो चुके आटे को एक बर्तन में निकालें और हाथों से अच्छे से मथने के बाद एक स्मूद डो बनाकर तैयार करें। इस आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और फिर इसे हाथों से पतला करें और बीच में सत्तू की स्टफिंग भरें। अब अच्छे से चारों तरफ से इसे बंद करें और फिर हल्के हाथों से बेलन का इस्तेमाल करते हुए पराठा बनाएं। पराठा तैयार होने के बाद इसे गर्म तवे पर घी डालकर सेक लें। तैयार पराठे को टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।
- बच्चों को मीठा और ठंडा खाना अक्सर काफी पसंद आता है। ऐसे में अगर घर पर कम समय में कोई आसान और टेस्टी डिश बनानी हो, तो ओरियो सैंडविच एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ आसान चीजों की मदद से मिनटों में एक ऐसी डिश तैयार की जा सकती है, जिसे बच्चे बड़े मजे से खा सकते हैं।गर्मियों में यह ठंडी और क्रीमी मिठाई बच्चों को काफी पसंद आएगी। पार्टी, छुट्टियों या शाम के स्नैक के लिए भी यह रेसिपी एकदम बढ़िया है। ऊपर से इसका स्वाद बच्चों को बार-बार खाने का मन कराता है।ओरियो सैंडविच बनाने के लिए जरूरी चीजेंओरियो बिस्कुटबटरवनीला आइसक्रीमएक फ्लैट कंटेनरओरियो सैंडविच बनाने का आसान तरीकाबिस्कुट को क्रश करें: सबसे पहले ओरियो बिस्कुट को अच्छे से क्रश कर लें। ध्यान रखें कि उसका पाउडर थोड़ा दरदरा रहे ताकि खाने में अच्छा स्वाद आए।बटर मिलाएं: अब क्रश किए हुए बिस्कुट में थोड़ा बटर डालें और अच्छी तरह मिला लें। इससे मिश्रण आसानी से सेट होता है।पहली लेयर तैयार करें: अब इस मिश्रण का आधा हिस्सा एक फ्लैट कंटेनर में फैलाएं। चम्मच से हल्के हाथों से दबाकर बराबर कर लें।आइसक्रीम की लेयर डालें: इसके ऊपर वनीला आइसक्रीम की मोटी लेयर डालें। इसे अच्छी तरह फैलाएं ताकि हर हिस्से में स्वाद आए।ऊपर से फिर बिस्कुट डालें: अब बचे हुए ओरियो मिश्रण से आइसक्रीम की लेयर को कवर कर दें। हल्के हाथों से दबाएं ताकि सैंडविच अच्छी तरह सेट हो जाए।फ्रिज में सेट करें: अब कंटेनर को कुछ देर फ्रिज में रख दें। इससे आइसक्रीम और बिस्कुट अच्छी तरह सेट हो जाएंगे।मनपसंद शेप में काटें: जब मिश्रण अच्छी तरह सेट हो जाए, तो इसे बाहर निकालें और मनचाहे आकार में काट लें।ओरियो सैंडविचरेसिपी को और मजेदार कैसे बनाएं?ऊपर से चॉकलेट सिरप डाल सकते हैं।रंग-बिरंगे sprinkle इस्तेमाल कर सकते हैं।अलग-अलग फ्लेवर (चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी या फिर कोई और) की आइसक्रीम भी ट्राई कर सकते हैं।बच्चों को क्यों पसंद आती है ये रेसिपी?बिस्कुट और आइसक्रीम का मजेदार कॉम्बो: ज्यादातर बच्चों को चॉकलेट वाले बिस्कुट और आइसक्रीम दोनों ही काफी पसंद होते हैं। ऐसे में जब ये दोनों चीजें एक साथ मिलती हैं, तो स्वाद और भी मजेदार लगता है।पार्टी और छुट्टियों के लिए बढ़िया ऑप्शन: बर्थडे पार्टी, समर वेकेशन या वीकेंड पर बच्चों के लिए यह आसान और मजेदार डेजर्ट बन सकती है। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सर्व करना भी आसान रहता है।
- सुबह के नाश्ते में झटपट कुछ बनाना हो या शाम की हल्की भूख हो; सैंडविच से परफेक्ट ऑप्शन शायद ही कुछ हो। ये जल्दी भी बन जाता है और पेट भी भर देता है। खासकर अगर चटनी सैंडविच की बात करें, तो उसका देसी स्वाद भला किसे पसंद नहीं आता। हरी चटनी और उबले हुए आलू की फिलिंग वाला ये चटपटा सैंडविच छोटी-मोटी भूख के लिए परफेक्ट है। घर में सभी का कुछ अलग सा खाने का मन हो तो आप फटाफट से इसे बना सकती हैं। बच्चों के टिफिन के लिए भी आप ये सैंडविच ट्राई कर सकती हैं, उन्हें बहुत ज्यादा पसंद आएगा। तो अब अगर आप भी एक जैसे नाश्ते से बोर हो गई हैं और कुछ अलग सा टेस्टी सा ट्राई करना चाहती हैं, तो ये क्लासिक चटनी सैंडविच एक बार जरूर ट्राई करें।चटनी सैंडविच बनाने के लिए सामग्रीचटनी सैंडविच बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - ब्रेड स्लाइसेज, हरा धनिया, अदरक का टुकड़ा, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, नमक, जीरा, दही, उबले हुए आलू (2-3), कटा हुआ प्याज, जीरा पाउडर, चाट मसाला, चीज (ऑप्शनल), खीरा, टमाटर, टोमैटो केचअप और बटर।स्ट्रीट स्टाइल चटनी सैंडविच बनाने की विधिस्ट्रीट स्टाइल चटपटा सा चटनी सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी हरी चटनी तैयार कर लेनी है। ये बेसिक वाली चटनी है, जो आमतौर पर पकौड़े या स्नैक्स के साथ सर्व की जाती है। इसके लिए एक मिक्सर ग्राइंडर में थोड़ा सा ताजा हरा धनिया, अदरक का टुकड़ा, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, साबुत जीरा और स्वादानुसार नमक डालें। अब इसमें थोड़ी सी गाढ़ी दही एड करें और पानी मिलाकर चटनी पीस लें। चटनी आपको ज्यादा पतली नहीं रखनी है, इसकी कंसिस्टेंसी मीडियम होनी चाहिए।अब सैंडविच के लिए आलू की फिलिंग बनाकर तैयार करें। इसके लिए उबले हुए आलू छीलकर मैश या कद्दूकस कर लें। इनमें बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब अगर आप सैंडविच को चीजी ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो थोड़ा सा चीज इसमें घिसकर डाल दें। आलू की चटपटी सी फिलिंग बनकर तैयार है।अब ब्रेड की एक स्लाइस पर थोड़ा सा बटर या घी लगाएं, फिर हरी वाली चटनी की लेयर लगाएं। इसपर आलू वाली फिलिंग रखें, साथ ही गोल कटे हुए टमाटर, प्याज और खीरे की स्लाइसेज रखें। अब दूसरा ब्रेड लें और उसपर टोमैटो केचअप लगाएं और सैंडविच को बंद कर दें। एक पैन में थोड़ा सा बटर गर्म करें, इसमें सैंडविच को क्रिस्पी होने तक सेंक लें। आपका स्ट्रीट स्टाइल टेस्टी सा चटनी सैंडविच बनकर तैयार है।
- गर्मियों के मौसम में धूप में निकलते ही स्किन टैन हो जाना एक कॉमन समस्या है। धूप में जाकर शरीर के किसी हिस्से पर टैनिंग हो या ना हो चेहरा पर हो ही जाती है। ऐसा तब होता है जब धूप की हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणें स्किन पर पड़ती हैं तो ये एक से दो दिन के अंदर ही डार्क पड़ने लगती हैं। इसलिए धूप से काली हो चुकी स्किन को साफ करने के लिए किसी लोशन या क्रीम का इस्तेमाल ना करें, बल्कि यहां बताए गए फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। नेचुरल चीजों से बने इस फेस पैक से टैनिंग की समस्या एक ही बार में कम दिखने लगेगी और आपको घर पर ही पार्लर जैसा रिजल्ट मिल जाएगा। सीखिए इस फेस पैक को बनाने का तरीका।फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिएइस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच चावल का आटा, आधा छोटा चम्मच रोस्टेड हल्दी, एक चम्मच बेसन, एक छोटा पैकेट कॉफी, एक चम्मच दही।फेस पैक बनाने की विधिइस फेस पैक को बनाने के लिए हल्दी को तवे पर अच्छे से डार्क ब्राउन होने तक भून लें। फिर चावल के आटे में सभी चीजों को बताई गई मात्रा में मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद एक स्मूद पेस्ट तैयार होना चाहिए। स्मूद कंसिस्टेंसी वाला फेस मास्क चेहरे पर लगाने के लिए तैयार है।कैसे करें इस मास्क को यूजइस मास्क को कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे साफ करें। बाद में साफ पानी से चेहरे को धोएं। इस फेस मास्क को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।फेस मास्क के फायदे- टैनिंग होती है कम- चमक जाएगी स्किन- रफ स्किन होगी स्मूद- स्किन होगी डीप क्लीन- मिलेगा इंस्टेंट फ्रेश ग्लो-स्किन टोन होगी ईवनटिप- अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो इस फेस पैक में शहद मिलाएं। शहद प्राकृतिक नमी देता है और ये नमी को बनाए रखता है। यह आपकी स्किन को हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है।
- ग्लोइंग स्किन के लिए हमेशा महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। कुछ सिंपल होम रेमेडीज ऐसी भी हैं, जो काफी इफेक्टिव होती हैं। ऐसा ही एक इंग्रेडिएंट है गुड़, जिसे ज्यादातर लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इसे आप अपने स्किन केयर में भी शामिल कर सकते हैं? टैनिंग से स्किन का रंग डल पड़ गया हो तो गुड़ स्किन ब्राइटनिंग में काफी मदद कर सकता है। आयुर्वेदिक कंसल्टेंट इनाया गंभीर ने एक गुड़ वाली फेसपैक शेयर की है, जो आपकी स्किन को ब्राइटन करने में मदद करती है। चेहरे का निखार चला गया हो तो एक बार घर पर बनी ये पैक जरूर ट्राई करें, एक हफ्ते में ही काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।स्किन को ब्राइट बनाने में मदद करेगा गुड़अगर आपके फेस की चमक गायब हो गई है या धूप की वजह से रंग डल हो गया है, तो ये सिंपल सा गुड़ वाला नुस्खा आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इसके लिए गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर एक नींबू के रस में इसे मिक्स कर के एक पेस्ट बना लें। आप गुड़ का पाउडर भी ले सकते हैं, इससे पेस्ट स्मूदली बन जाएगा। बस आपकी गुड़ वाली फेसपैक रेडी है।कैसे इस्तेमाल करनी है ये फेसपैकइस फेसपैक को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करें। अब एक कॉटन पैड को कच्चे दूध में डिप करें और अपने चेहरे को साफ करें। इससे फेस की डीप क्लीनिंग हो जाएगी और जितनी भी गंदगी है वो रिमूव हो जाएगी। इसके बाद इस गुड़ वाली फेसपैक चेहरे पर अप्लाई करें, इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें फिर साफ पानी से वॉश कर लें। इसके बाद एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाना बिल्कुल ना भूलें और धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन भी जरूर अप्लाई करें।कितने दिन इस्तेमाल करनी है पैक?ये स्किन ब्राइटनिंग फेस पैक आपको लगातार एक हफ्ते तक लगानी है। इन सात दिनों में ही आपका फेस काफी साफ दिखने लगेगा। टैनिंग की वजह से या पिगमेंटेशन से जो कालापन चेहरे पर आ गया है, वो काफी हद तक कम हो जाएगा। चेहरे की चमक गायब हो गई है, तो वो भी वापस आना शुरू हो जाएगी। फेस पर दाग-धब्बों के जो निशान हैं, वो भी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएंगे।ध्यान रखने वाली जरूरी बातेंये फेसपैक नेचुरल है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर स्किन को सूट करे। खासकर अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसेटिव है तो नींबू की वजह से इरीटेशन हो सकती है। इसलिए नींबू की मात्रा हमेशा कम रखें और इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। अगर किसी तरह की खुजली, जलन, रेडनेस या एलर्जी दिख रही है तो इस्तेमाल तुरंत बंद दें।
- गेंदे का फूल सिर्फ पूजा और सजावट के लिए ही नहीं बल्कि स्किन केयर में भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और स्किन-फ्रेंडली गुण त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। गर्मियों में धूल, पसीना और धूप की वजह से स्किन डल और ऑयली दिखने लगती है। ऐसे में गेंदे के फूल से बना फेस पैक त्वचा को फ्रेश और साफ महसूस कराने में मदद करता है। इसे दही, शहद और गुलाब जल जैसी चीजों के साथ मिलाकर आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है।फेस पैक बनाने के लिए जरूरी चीजें2–3 ताजे गेंदे के फूल1 चम्मच दही1 चम्मच शहदथोड़ा गुलाब जलफेस पैक बनाने की विधिफूलों को साफ करें: सबसे पहले 2–3 ताजे गेंदे के फूल लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें। अब सिर्फ उनकी पंखुड़ियां अलग कर लें।पेस्ट तैयार करें: पंखुड़ियों को मिक्सी में डालें। इसमें 1 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।चेहरे पर लगाएं: चेहरे को साफ पानी से धोने के बाद यह फेस पैक पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आंखों के आसपास लगाने से बचें।कुछ देर सूखने दें: फेस पैक को 15–20 मिनट तक लगा रहने दें ताकि स्किन इसे अच्छे से एब्जॉर्ब कर सके।चेहरा धो लें: अब चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें और साफ तौलिए से पोंछ लें। इसके बाद स्किन ज्यादा फ्रेश और सॉफ्ट महसूस होगी।गेंदे के फूल के फेस पैक के फायदेस्किन को फ्रेश फील करवाए: गेंदे का फेस पैक त्वचा को साफ और फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकता है।ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद: यह स्किन पर जमा एक्सट्रा कम करने में मदद करता है जिससे चेहरा कम ग्रीसी लगता है।स्किन ग्लो: नियमित इस्तेमाल से त्वचा ज्यादा हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।गर्मियों में स्किन को आराम: धूप और गर्मी से थकी हुई स्किन को सूदिंग इफेक्ट मिल सकता है।स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद: दही और शहद के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा ज्यादा मुलायम होती है।फेस पैक इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान?हमेशा ताजे फूल का इस्तेमाल करें।केमिकल वाले फूल चेहरे पर ना लगाएं।फेस पैक लगाने से पहले चेहरा साफ रखें।हफ्ते में 1–2 बार से ज्यादा इस्तेमाल ना करें।जलन या खुजली महसूस हो तो तुरंत धो लें।क्या सिर्फ फेस पैक से स्किन ग्लो करने लगेगी?सिर्फ फेस पैक लगाने से स्किन रातों-रात ग्लोइंग नहीं बनती। हेल्दी डाइट, अच्छी नींद, पानी पीना और सही स्किन केयर रूटीन भी जरूरी है। इसके अलावा लगाने से पहले पैच टेस्ट करें और इनमें से किसी भी चीज से एलर्जिक हों, तो एक्सपर्ट से सलाह लेहना बेहतर है।
- घर में मिठाई, बर्फी या फिर आइसक्रीम बनाना हो तो कंडेस्ड मिल्क की अक्सर जरूरत पड़ जाती है। केवल मिठाई या आइसक्रीम नहीं बल्कि मालपुए जैसी ट्रेडिशनल रेसिपी भी कंडेस्ड मिल्क से ज्यादा टेस्टी और आसान तरीके से बन जाती है। लेकिन जरूरी नहीं कि आप मार्केट से महंगा कंडेस्ड मिल्क खरीदकर हमेशा घर में रखे। आप घर में भी कंडेस्ड मिल्क बनाकर रेडी कर सकते हैं। इसे फ्रिज में स्टोर कर लें और जब जरूरत हो तो यूज करें। कंडेस्ड मिल्क बनाने के दो तरीके हैं। पहला मात्र 2 कप दूध से रेडी होगा और दूसरा है इंस्टेंट तरीका। तो चलिए जानें कैसे घर में बनाएं कंडेस्ड मिल्क।दो कप दूध से बना लें कंडेस्ड मिल्कदो कप दूध को किसी मोटे और भारी तली के बर्तन में ले। जब दूध में एक उबाल आ जाए तो गैस की फ्लेम को धीमा करके करीब पांच मिनट पकाएं। फिर दो कप दूध में दो कप या उससे थोड़ी ज्यादा चीनी डाल दें। धीमी फ्लेम पर दूध और चीनी को मिलाकर पकाए। करीब पांच मिनट पकाने के बाद चीनी दूध में पिघल जाएगी और पक जाएगी। बस अब गैस की फ्लेम को बंद कर दें। गर्म होने की वजह से ये पतला लगेगा लेकिन इसे ठंडा कर किसी कांच के जार में पलट दें और फ्रिज में स्टोर करें। इसका परफेक्ट टेक्सचर होगा। जिसे आप किसी भी स्वीट डेजर्ट में यूज करना केवल मिठास बढ़ा सकते हैं बल्कि ये डेजर्ट के कुकिंग टाइमिंग को भी कम कर देगा।इंस्टेंट कंडेस्ड मिल्क रेसिपीअगर गैस पर दूध पकाने का टाइम नहीं और आपको कंडेस्ड मिल्क की जरूरत है तो एक कप लगभग 200 ग्राम चीनी को एक कप पानी यानी 240 मिली पानी में डालकर पकाएं और चाशनी तैयार करें। इस चाशनी को हल्का सा ठंडा कर लें और फिर मिक्सर के जार में डालें और साथ में डेढ़ कप मिल्क पाउडर डालकर ग्राइंड कर लें। चाशनी के साथ मिलकर मिल्क पाउडर अच्छी तरह मिक्स हो जाएगा और मात्र दो मिनट में कंडेस्ड मिल्क बनकर रेडी हो जाएगा। गर्म होने की वजह से ये पतला लगेगा लेकिन ठंडा होने के बाद इसका टेक्सचर बिल्कुल परफेक्ट होगा। इसे किसी कांच के जार में भरकर फ्रिज में स्टोर करके रख लें। ये इंस्टेंट कंडेस्ड मिल्क आइसक्रीम, मिठाई या फिर किसी भी डेजर्ट को कम समय में बनाने में हेल्प करेगा।--
- चटनी हमेशा से भारतीय खानपान का अहम हिस्सा रही है। मौसम बदलता है और चटनी भी बदलती है। जैसे गर्मियों के मौसम में पुदीना और हरा धनिया की चटनी लगभग हर घर में खाई जाती है। ये शरीर को ठंडक और ताजगी देने में मदद करती है, वहीं सादे खाने का स्वाद भी दोगुना कर देती है। चटनी महज एक साइड डिश नहीं है, बल्कि कई बार तो लोग सिर्फ चटनी से ही रोटी खा लेते हैं क्योंकि ये इतनी ज्यादा स्वाद बनती है। गर्मियों में आपके घरवाले भी धनिया-पुदीना की चटनी पसंद करते हैं, तो एक बार इस तरह बनाकर ट्राई करें। दरअसल ये चटनी तो सिंपल है, लेकिन इसमें पुदीना और धनिया की परफेक्ट मात्रा और सही मसाले काफी मायने रखते हैं। इसके साथ ही सिंपल धनिया पुदीना चटनी को आप अलग-अलग तरह से भी बना सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे।बेसिक धनिया-पुदीना चटनी बनाने की विधि--बेसिक हरी चटनी जो आमतौर पर घर में बनाई जाती है, इसके लिए सबसे जरूरी है धनिया और पुदीने का सही अनुपात। इसके लिए सिंपल सा फॉर्मूला याद रखें। आपको 70% हरा धनिया लेना है, तो 30% पुदीना का इस्तेमाल करना है। इससे हमेशा चटनी का फ्लेवर काफी अच्छा आता है। पुदीना कम रखने से ये जल्दी काली भी नहीं पड़ती।सामग्री : हरा धनिया (1 गुच्छा), पुदीना (आधा गुच्छा), लहसुन (2-3 गांठ), प्याज (1 छोटी), अदरक (आधा इंच), हरी मिर्च (2-3), नींबू का रस (1), सादा नमक और थोड़ा सा काला नमक।सीक्रेट टिप: चटनी पीसते हुए थोड़े से बर्फ के टुकड़े मिला दें। इससे चटनी का हरा रंग काफी अच्छा आता है और टेक्सचर भी। आप चाहें तो ये चटनी सिर्फ धनिया से भी बना सकती हैं, स्वाद उतना ही अच्छा आएगा।रेस्टोरेंट जैसी लाइट ग्रीन चटनी कैसे बनाएं?आप इस बेसिक धनिया-पुदीना चटनी से रेस्टोरेंट स्टाइल लाइट ग्रीन चटनी भी बना सकती हैं। ये स्नैक्स के साथ सर्व करने के लिए परफेक्ट है। इसके लिए आपको लगभग 1 कप ताजा दही में 2-3 चम्मच हरी चटनी, आधा चम्मच चाट मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से फेंट लेना है। बिल्कुल रेस्टोरेंट वाली टेस्टी चटनी तैयार हो जाएगी।कच्ची कैरी डालकर बनाएं हलवाई वाली चटपटी चटनीअगर इस बेसिक चटनी में आप थोड़ा सा कच्चा आम मिला लें, तो एकदम हलवाई स्टाइल चटपटी सी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी। इसके लिए आप एक छिला हुआ कच्चा आम या फिर अमचूर पाउडर चटनी में मिलाकर उसे पतला कर सकती हैं। जरूरत के हिसाब से थोड़ा सा पानी भी मिलाया जा सकता है।स्नैक्स के लिए मिंट मेयोनीज ऐसे बनाएंअब इसी बेसिक हरी चटनी को अगर आप मेयोनीज के साथ मिक्स कर दें, तो मिंट मेयोनीज बनकर तैयार हो जाएगी। इसे आप स्नैक्स के साथ सर्व कर सकती हैं, बच्चों को काफी पसंद आएगी।व्रत वाली हरी चटनी बनाने की विधिव्रत वाली चटनी भी कुछ इसी तरह बनती है। बस उसमें प्याज-लहसुन और सादा नमक नहीं जाता। इसके लिए आप धनिया, अदरक, हरी मिर्च, नींबू का रस, सेंधा नमक ऊपर बताई मात्रा में इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ में 1/4 कप मूंगफली भी मिलाकर पीस लें, इससे चटनी का टेक्सचर और स्वाद काफी अच्छा आता है। अगर मूंगफली से एलर्जी है तो 1/4 कप खीरा भी इस्तेमाल कर सकती हैं, टेस्ट वैसा ही आता है।--
- गर्मी के दिनों में सबसे झंझटभरा काम लंच होता है। भीषण गर्मी की दोपहर में खाना बनाने में पसीने छूट जाते हैं। लेकिन अब घंटों गर्मी में खड़े होकर लंच बनाने का झंझट खत्म हो जाएगा। बस कुछ ही समय में आसानी से बन जाने वाली ये 6 चावल की रेसिपी नोट कर लें। जो ना केवल पेट भरेंगी बल्कि रिफ्रेशिंग भी होंगी और बॉडी को लाइट भी फील कराएंगी। तो बस नोट कर लें ये आसान सी बन जाने वाली रेसिपी...कर्ड राइसदही चावल काफी सारे घरों की फेवरेट डिश है जो गर्मी में खाई जाती है। ठंडी-ठंडी दही में राई, करी पत्ता और हींग का तड़का लगाया जाता है। साथ ही भुना जीरा,नमक डालकर इस दही को तैयार कर चावल के साथ खाया जाता है। जो ना केवल गर्मियों में रिफ्रेश फील कराती है बल्कि डाइजेशन में भी हल्की होती है। वहीं गर्मियों में प्रोबायोटिक रिच होने की वजह से गट हेल्थ को इंप्रूव करती है।मैंगो राइसपके हुए चावलों पर घिसे हुए कच्चे आम, राई, मूंगफली, हरी मिर्च और करी पत्ते के साथ तड़का लगाया जाता है। आम का खट्टापन और चावल की सादगी इस डिश को टेस्टी बनाती है और गर्मियों की दोपहर में पेटभर खाने के बाद भी लाइट फील होता है। लंच में इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।लेमन राइसपके हुए चावलों को गैस पर थोड़े से देसी घी में जीरा और हरी मिर्च के साथ तड़का दें और ऊपर से नींबू का रस डालकर इसमे खटास बढ़ाएं। ऊपर से भुनी मूंगफली को हल्का क्रश करके डालें। जिससे कि कार्ब्स लोडेड चावल पर प्रोटीन का इनटेक भी शामिल हो जाए। गर्मियों के लिए ये लेमन राइस डिश बिल्कुल परफेक्ट रेसिपी है।खीरे वाले चावलगर्मियों में खीरे का रायता और सब्जी तो खूब खाई होगी। लेकिन इन खीरों को चावल के साथ फ्राई करके तैयार करें। खीरे को घिसकर दही के साथ मिक्स करें और ऊपर से मसाले का तड़का दही पर डालें। चावल के साथ मिलाकर खाने पर जबरदस्त टेस्ट मिलता है। तड़का बनाने के लिए सरसों के तेल में जीरा, हींग, हल्दी, करी पत्ता डालकर तैयार करें।कोकोनट राइससाउथ इंडिया में कोकोनट राइस काफी फेमस समर रेसिपी है। ताजे घिसे नारियल को राई और करी पत्ते के तड़के में मिलाएं। इसे नटी फ्लेवर देने के लिए मूंगफली या फिर काजू डालें और साथ ही पके हुए चावलों को डालकर मिक्स करें। नारियल की मिठास राइस का टेस्ट बढ़ा देती है।मीठे चावलअगर मीठा खाना पसंद है तो आप चावल को गुड़ के साथ मिलाकर तैयार करें। इसे बनाने के लिए चावल पकाते वक्त उसमे गुड़, इलायची, केसर डालकर पकाएं। साथ में फ्रेश घिसा नारियल भी डाल सकती हैं। गर्मियों की दोपहर में इन मीठे चावलों को खाकर रिफ्रेश फील होगा।
- लिपस्टिक के बिना मेकअप लुक अधूरा है। अगर आपको भी समर्स में रिफ्रेशिंग और अट्रैक्टिव लुक चाहिए तो लिपस्टिक के इन 5 शेड्स को एक बार जरूर एक्सप्लोर करें। ये न केवल रिफ्रेशिंग शेड्स है, बल्कि इन लिपस्टिक में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता पाई जाती है, जो होठों को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज रहने में मदद करते हैं। ये स्मज प्रूफ होने के साथ ही लॉन्ग लास्टिंग हैं, जो लंबे समय तक होठों पर बने रहते हैं, और आपको फ़्लालेस मेकअप लुक प्राप्त होता है। इन सभी प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर भी उपलब्ध मिल जाएगा। तो इंतजार कैसा, मोबाइल उठाएं और इन्हें आज ही ऑर्डर करें।समर सीजन ट्राई करें स्मज प्रूफ लॉन्ग लास्टिंग मैट लिपस्टिक के 5 आकर्षक शेड्सSugar cosmetics की ये लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक का पिगमेंटेशन बेहद गहरा है, जो लंबे समय तक होठों पर बना रहता है। ये 12 घंटे तक होठों को पिगमेंटेड रख सकता है। इस 100% स्मज प्रूफ प्रोडक्ट को बेफिक्र होकर अप्लाई कर सकती हैं। ये वॉटर रेसिस्टेंट और ट्रांसफर प्रूफ भी है। साथ ही साथ एक आकर्षक लुक प्राप्त करने में मदद करेंगे, वो भी होठों को ड्राई किए बिना। इनमें हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज हैं, जिससे आपके होंठ पूरी तरह मॉइश्चराइज रहते हैं।इस बार गर्मी में रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटिंग मेकअप लुक के लिए Mamaearth की ये मॉइश्चराइजिंग लिपस्टिक जरूर ट्राई करें। इनमें एवोकाडो ऑयल और विटामिन ई की गुणवत्ता है, जो होठों को 12 घंटों तक मॉइश्चर प्रदान करती है। साथ ही इसकी मदद से होठों पर लंबे समय तक पिगमेंटेशन बरकरार रहता है। ऑफिस जाना हो या कॉलेज ये लिपस्टिक शेड बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। हालांकि, इसमें अन्य शेड्स भी उपलब्ध हैं, अपने पसंद अनुसार किसी भी विकल्प को डिस्काउंटेड प्राइस पर आर्डर कर सकते हैं।अगर आप इस सीजन हल्के रंग के रिफ्रेशिंग कपड़ों के साथ एक आकर्षक लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो Mars के इस लिपस्टिक शेड पर एक नजर जरूर डालें। ये देखने में बेहद आकर्षक है और आपको रिफ्रेशिंग लुक देगा। मैट लिपस्टिक हाइड्रेटिंग और मॉइश्चराइजिंग भी है, जो लंबे समय तक होठों को ड्राई नहीं होने देती। इसमें अन्य शेड्स के विकल्प उपलब्ध मिल जाएंगे, अपने पसंद अनुसार किसी भी विकल्प को बेहद सस्ते में घर बैठे ऑर्डर करें।MARS का लिपस्टिक कॉम्बो उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जिन्हें अलग-अलग शेड्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। ये लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक स्मूद और रिफ्रेशिंग फिनिश देती है। इस प्रकार गर्मी में एक आकर्षक लुक प्राप्त करने में मदद मिलती है। कॉलेज जाना हो या ऑफिस इन लिपस्टिक को आराम से अप्लाई कर सकती हैं। इनका पिगमेंटेशन लंबे समय तक चलता है और आपको बार-बार लिपस्टिक री अप्लाई नहीं करना पड़ता। ये न केवल देखने में अट्रैक्टिव है, बल्कि आपके होठों को लंबे समय तक हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज भी रखती है।Lakme मैट लिपस्टिक पूरी तरह पिगमेंटेड है, और 16 घंटों तक आपके होठों पर बनी रहती है। ये बिल्कुल भी होठों से इधर उधर नहीं फैलती और आपको एक बेहतरीन मैट फिनिश देती है। वहीं ये ट्रांसफर प्रूफ है इसलिए होठों से इधर-उधर नहीं फैलती। साथ ही साथ एक परफेक्ट मैट फिनिश देती है। इसका वाटरप्रूफ फार्मूला पानी में इन्हें फैलने से रोकता है।--
- 0- 2 की भूख में 4 रोटियां खा लेंगे घरवाले!गर्मियों में कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो हल्का-फुल्का हो और शरीर को भी ठंडक दे। ऐसे में रायता एक परफेक्ट ऑप्शन रहता है। खास कुछ बनाने का मन ना हो तो फटाफट से रायता बना लो, इसके साथ ही आराम से रोटी या पराठे खा सकते हैं। खैर, गर्मियों में लौकी का रायता सबसे बेस्ट रहता है। ये आसानी से पचता भी है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। अब एक तरीका तो ये है कि आप सिंपल सा लौकी का रायता बना लें, लेकिन अगर थोड़ा चटपटा पसंद करती हैं तो आज वाली रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। स्पेशल तड़का और कुछ मसाले मिलाकर इतना टेस्टी लौकी का रायता बनता है कि दो की भूख में चार रोटी खाई जा सकती हैं। बच्चे जो अक्सर लौकी देखते ही मुंह बनाते हैं, उन्हें भी ये चटपटा रायता खूब पसंद आने वाला है। तो चलिए फटाफट से ये गर्मियों की स्पेशल रेसिपी देख लेते हैं।लौकी का चटपटा सा रायता कैसे बनाएं?लौकी का रायता बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - लौकी (1 मीडियम साइज), साबुत लाल मिर्च (3-4), लहसुन की कलियां (2-3), हरा धनिया पत्ता, गाढ़ी दही (1 कप), नमक (स्वादानुसार), भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जीरा और सरसों का तेल।लौकी का रायता बनाने की रेसिपीगर्मियों में कुछ हल्का-फुल्का और चटपटा सा खाने का मन है तो लौकी का रायता बना सकती हैं। इसे बनाना भी आसान है और ये कुछ ही मिनटों में बन भी जाता है। इसके लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें। अब लौकी को प्रेशर कुकर में डालें और साथ ही पानी भी मिलाएं। आपको लौकी को अच्छी तरह उबालने के लिए रख देना है, ताकि ये बिल्कुल सॉफ्ट हो जाए।तब तक मुट्ठीभर ताजा हरा धनिया, साबुत लाल मिर्च और लहसुन की कलियां लें और थोड़ा सा पानी मिलाकर किसी खलबट्टे में अच्छी तरह कूटकर दरदरा सा पेस्ट बना लें। अगर आप लहसुन नहीं खाते हैं तो स्किप कर सकते हैं। अब उबली हुई लौकी को भी खलबट्टे में दरदरा सा पीस लें। एक पतला सा पेस्ट बन जाएगा।अब एक बाउल में फ्रेश दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें। इसमें लौकी का पेस्ट मिलाएं और साथ ही धनिया, लाल मिर्च और लहसुन का जो पेस्ट आपने बनाया था, उसे भी एड कर दें। स्वादानुसार नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च का पाउडर एड करें। सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें। तड़के के लिए थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करें, उसमें जीरा और चुटकी भर हींग डालें। रायते में इसका तड़का लगा लें, बहुत ही चटपटा और टेस्टी सा लौकी का रायता बनकर रेडी हो जाएगा।
- ऑफिस जाने की जल्दी में अक्सर लोगों का नाश्ता छूट जाता है। कभी लेट सोकर उठे या कभी जल्दी ऑफिस जाना है, ऐसे में बिना कुछ खाए घर से निकलना सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है। अगर आप भी अक्सर ऑफिस टाइम पर पहुंचने के लिए अपना नाश्ता स्किप कर देते हैं, तो हम आपको 10 क्विक ब्रेकफास्ट ऑप्शन बताने जा रहे हैं। ये नाश्ते जल्दी बनकर तैयार हो जाएंगे और टाइम के साथ सेहत के लिए भी परफेक्ट रहेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं इन झटपट ऑप्शन के बारे में-1- रवा का चीलारवा का चीला आप 10 मिनट में बना सकते हैं। रवा-दही को मिक्स करके रात में फ्रिज में रखें। सुबह इसमें टमाटर-धनिया-प्याज बारीक काटकर डालें और नमक के साथ घोल मिक्स करें। बस नॉन-स्टिक पैन पर घी के साथ चीला बना लें। रवा से पेट भरेगा और हेल्दी भी रहेगा।2- पीनट बटर-ब्रेडब्रेड लेनी है, इसमें पीनट बटर लगाना है और इसे एक फोल्ड करते हुए फॉइल पेपर में लपेटकर रख लें। रास्ते में खाते हुए जाएं, ये ऑप्शन प्रोटीन युक्त और क्विक रहेगा।3- एग फ्राई2 अंडे लें और उन्हें फटाफट नॉन-स्टिक तवे पर हल्का सा घी डालकर फोड़ें। काला नमक-चाट मसाला डालकर हाफ फ्राई खाएं। हेल्दी के साथ ये टेस्टी होगा और पेट भी भरेगा।4- पोहा मूंगफली वालापोहा पानी में 1 मिनट के लिए भिगो दें और कढ़ाही में घी डालकर तड़का लगाएं। राई, जीरा, करी पत्ता, हरी मिर्च, प्याज, हल्दी, नमक, मैजिक मसाला, भूनी मूंगफली और फिर पोहा डालकर चलाएं। बस पोहा तैयार है।5- बेसन का चीलाकुछ समझ न आए तो बेसन का चीला बनाएं। बेसन का चीला बनाने के लिए आपको बेसन घोलना है, उसमें हल्दी, नमक, अजवायन डालना है और बस पैन पर घी डालकर चीला बना लेना है। अगर थोड़ा समय हो तो बैटर में प्याज भी काटकर डाल सकते हैं।6- वेज सैंडविचखीरा, टमाटर आप रात में काटकर रख दें फ्रिज में। सुबह बस प्याज को गोल काट लें और ब्रेड में मक्खन लगाएं। इस पर खीरा, टमाटर, प्याज सजाएं, काला नमक, चाट मसाला डालकर चीज लगाते हुए दूसरी स्लाइस ब्रेड से सैंडविच को बंद करें। फिर मक्खन में ही तवे पर दोनों साइड से सेंक लें। 1 सैंडविच की पेट भर देगी।7- ब्रेड पोहाब्रेड को टुकड़ों में तोड़ लें और आलू को रात में ही उबालकर रखें। सुबह घी में जीरा, प्याज का तड़का लगाएं। प्याज लाल होने पर आलू डालें और फिर ब्रेड, नमक-मिर्च-खटाई डालकर चलाएं। आपका ब्रेड पोहा बनकर तैयार हो जाएगा।8- ऑमलेटकुछ समझ नहीं आ रहा है, तो सिंपल सा ऑमलेट बनाकर खाएं। 2 अंडे कटोरी में फोड़कर फेंट लें और इसमें नमक-मिर्च मिक्स करें। समय हो तो प्याज-धनिया भी मिलाएं। बस फिर घी डालकर पैन में ऑमलेट बना लें।9- मूंग दाल चीलामूंग की दाल को 1 दिन पहले भिगोएं और फिर पीसकर फ्रिज में स्टोर करें। सुबह इसमें नमक-मिर्च मिलाकर पैन में चीला फटाफट बना लें। मूंग दाल का चीला प्रोटीन युक्त होगा और क्विक बनेगा भी।10- चना-मूंग चाटचना-मूंग को एक साथ रात में भिगोकर रख दें। सुबह कढ़ाही में तेल डालें, प्याज-टमाटर डालकर भूनें। नमक स्वादानुसार डालते हुए इसमें चना-मूंग डाल दें। अब ऊपर से मैजिक मसाला डालें और 2 मिनट भाप से पकाएं। बस ये नाश्ता चपपटा, हेल्दी और टेस्टी होगा।--
- आज कल लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रख रहे हैं। हेल्थ को नजर में रखते हुए लोग फैट फ्री चीजों को खाना पसंद कर रहे हैं। बहुत से लोग तो ऐसे हैं जो बिना तेल घी के खाना खाते हैं। अगर आप भी बिना तेल घी वाली चीजों को खाना चाहते हैं तो पालक पत्ता की चाट बनाकर खाएं। वैसे तो इस चाट को बनाने के लिए पालत पत्तों को बेसन के घोल में लपेटा जाता है और फिर डीप फ्राई किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो बिना घी तेल के इसे बना सकते हैं। यहां हम एयरफ्रायर में पालक पत्ता चाट बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। देखिए-बिना तेल के पालक पत्ता चाट बनाने की सामग्रीपालक पत्ता चाट बनाने के लिए आपको पालक के पत्ते, दही, बेसन, नमक, अजवायन, मिर्ची पाउडर, भुना जीरा पाउडर, उबले आलू, खट्टी चटनी, मिठी चटनी, अनार के दाने, बारीक भूजिया चाहिए।बिना तेल के पालक पत्ता चाट बनाने की विधिपालके के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें और 3 से 4 बार पानी से धो लें। फिर बेसन का घोल बना लें। इसके लिए बेसन में अजवायन, नमक, मिर्ची पाउडर मिलाएं। फिर जरूरत मुताबिक पानी मिलाते हुए एक घोल तैयार करें। घोल में पालक के पत्तों को अच्छे से डिप करें और फिर एयर फ्रायर की टोकरी में बटर पेपर बिछाएं। इस पर पत्ते रखें और फिर 10 से 15 मिनट के लिए 200 डिग्री पर पका लें। अब एक कटोरी में दही ले और इसमें थोड़ी चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब एक प्लेट में पत्ते रखें और फिर इस पर दही डालें। अब उबले आलू के छोटे टुकड़ों को इस पर सजाएं और दही की एक और लेयर डालें। अब इसमें खट्टी चटनी और मिठी चटनी डालें। फिर अनार के दाने और बारीक सेव से सजाएं और फिर खाएं।--
- सुबह नाश्ते में गरमा-गरम पराठों के साथ भिंडी की सब्जी खाने के लिए मिल जाए तो मूड और दिन अच्छा गुजरता है। घर में भिंडी की सब्जी खाना तो सबको पसंद होता है लेकिन बात जब इसे काटने की आती है तो उत्साह ठंडा पड़ने लगता है। दरअसल, बाकी सब्जियों की तुलना में भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जिसे काटने में काफी समय खराब हो जाता है। आजकल ज्यादातर परिवारों में मियां-बीवी दोनों वर्किंग होते हैं। ऐसे में भिंडी काटने के लिए इतना समय निकालना शायद ही कोई पसंद करता होगा। अगर आपके घर का मिजाज भी भिंडी काटने के नाम पर कुछ ऐसा ही बना रहता है तो आज आपके स्वाद और समय का ख्याल रखते हुए हम लेकर आए हैं आपके लिए किचन के कुछ ऐसे मजेदार हैक्स, जिनकी मदद से आप बिना चाकू को हाथ लगाएं बड़े आसान तरीकों से भिंडी को कुछ ही देर में काटकर फ्री हो सकते हैं।बिना चाकू के भिंडी काटने के स्मार्ट तरीकेकिचन कैंची का इस्तेमाल करेंभिंडी काटने का यह सबसे तेज और सुरक्षित तरीका है। इसके लिए 4-5 भिंडियों को एक साथ गुच्छे में पकड़ें। उनकी ऊपर की टोपी को एक साथ कैंची से काटकर जल्दी-जल्दी छोटे टुकड़ों में काटते जाएं। ऐसा करने से भिंडी काटते समय चाकू से उंगलियां कटने का डर खत्म हो जाता है और चाकू के मुकाबले यह काम 20 प्रतिशत ज्यादा तेजी से होता है।फूड प्रोसेसर की स्लाइसर अटैचमेंटअगर आपको बहुत ज्यादा मात्रा में भिंडी बनानी है, तो उसके लिए फूड प्रोसेसर के स्लाइसर अटैचमेंट का उपयोग करें। भिंडी को ऊपर से डालें और कुछ ही सेकंड में सारी भिंडी एक समान स्लाइस में कट जाएगी। ऐसा करते हुए इस बात का ख्याल रखें कि मशीन को बहुत तेज न चलाएं वरना भिंडी का कीमा बन सकता है।'V' शेप कटर या ग्रेटरअगर आप 'भिंडी फ्राई' या 'कुरकुरी भिंडी' बनाना चाहते हैं तो यह तरकीब काम आ सकती है। इस उपाय को करने के लिए कद्दूकस के किनारे वाले स्लाइसर का उपयोग करें। भिंडी को लंबाई में पकड़ें और स्लाइसर पर रगड़ें। इससे भिंडी के बहुत पतले और एक बराबर लच्छे निकलेंगे जो तलने पर बेहद क्रिस्पी हो जाते हैं।रबर बैंड ट्रिकभिंडी काटते समय समय बचाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। इस टिप को फॉलो करने के लिए आप एक ही साइज की 10-12 भिंडियों को लेकर ऊपर और नीचे से एक-एक रबर बैंड लगा दें। अब पूरा का पूरा 'बंडल' एक साथ काटें। ऐसा करने के लिए आप कैंची की मदद लें। आपकी रसोई की यह तरकीब एक-एक भिंडी काटने के आपके झंझट को खत्म कर देगी।मल्टी-ब्लेड सिजर्सबाजार में ऐसी कैंची मिलती है जिसमें 3 से 5 ब्लेड एक साथ लगे होते हैं। इस कैंची से भिंडी काटने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि एक बार भिंडी पर कैंची चलाने पर एक साथ भिंडी के 5 टुकड़े हो जाते हैं। इस टप को फॉलो करने से आपका 70 प्रतिशत तक का समय बच जाता है।--
- बेसन का चीला एक पॉपुलर इंडियन ब्रेकफास्ट है। सुबह कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना हो तो ये परफेक्ट रहता है। प्रोटीन रिच और खूब सारी सब्जियां डाल दो तो एकदम बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट बन जाता है। खैर, घर में बेसन का चीला कई बार उतना टेस्टी नहीं बनता, जितना शादियों में हलवाई वाला लगता है। दरअसल घर का चीला काफी सॉफ्ट बन जाता है और उसमें वो कुरकुरापन नहीं आता। अब चीले का स्वाद तो तभी है जब ये क्रिस्पी बने और बहुत ज्यादा मोटा ना हो। इसके लिए बस आपको बैटर बनाते हुए कुछ बातें ध्यान रखनी हैं और चीला बिल्कुल परफेक्ट बनेगा। शेफ ने बिल्कुल शादियों में मिलने वाले चीले की रेसिपी शेयर की है, साथ ही कुछ टिप्स भी साझा की हैं ताकि आपका चीला सुपर टेस्टी बने।क्रिस्पी बेसन चीला बनाने के लिए सामग्रीशादियों में मिलने वाला क्रिस्पी बेसन चीला बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - बेसन (1 कप), सूजी (1/4 कप), हल्दी पाउडर (1/4 चम्मच), हींग (आधा चम्मच), नमक (स्वादानुसार), काली मिर्च (1 चम्मच), भुना जीरा (1 चम्मच), अमचूर पाउडर (1 चम्मच), कसूरी मेथी (1 चम्मच), काला नमक (आधा कप)। टॉपिंग के लिए प्याज, शिमला मिर्च, हरा धनिया, अदरक और पनीर।शादियों में मिलने वाला बेसन का चीला बनाने की विधिबेसन का चीला क्रिस्पी बनाना है तो बैटर ठीक तरह से बनाना जरूरी है। इसके लिए बेसन में थोड़ी सी सूजी जरूर एड करें। जितना भी बेसन ले रही हैं, उसका चौथाई भाग सूजी का इस्तेमाल करें। इससे चीले में कुरकुरापन आएगा। अब रंग के लिए थोड़ा सा हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं। चुटकी भर हींग भी मिला देंगी तो फ्लेवर अच्छा आएगा और चीला आसानी से पचेगा भी। अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर चीले का बैटर बना लें। घोल थोड़ा सा गाढ़ा ही रखें।अब चीले के घोल को आपको आधे घंटे के लिए रेस्ट देना है, ताकि सूजी अच्छे से घुल जाए। इसके बाद भी सूजी थोड़ी सी दानेदार रहती है, इसके लिए बैटर को मिक्सर में ग्राइंड लें। एकदम स्मूद बैटर तैयार हो जाएगा। अब काली मिर्च, भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर, भुनी हुई कसूरी मेथी, काला नमक, सादा नमक और अमचूर पाउडर डालकर दरदरा सा कूट लें। ये चीला मसाला आपको बाद में यूज करना है।अब तवे पर हल्का नमक वाला पानी छिड़कें, इससे बिना चिपके ही चीला बन जाएगा। गैस की फ्लेम तेज ही रखें। चीले का बैटर डालें, ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाकर सेंक लें। टॉपिंग के लिए कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, कद्दूकस किया हुआ पनीर एड करें और साथ में तैयार किया हुआ मसाला स्प्रिंकल कर दें। बहुत ही टेस्टी चीला बनकर तैयार हो जाएगा।--
-
घर में जब भी कुछ स्पेशल बनाना हो तो सबसे पहले पनीर की डिमांड आती है। पनीर से कई डिशेज बन जाती हैं जैसे मटर पनीर, पनीर बटर मसाला, शाही पनीर, पनीर दो प्याजा, चिली पनीर और भी बहुत कुछ। लेकिन हर डिश में पनीर को सबसे पहले फ्राई करना होता है। अगर आप कच्चा पनीर ही डाल देती हैं, तो वो काफी सख्त हो जाता है और रबड़ की तरह खिंचता है। जिस वजह से टेस्ट बिल्कुल भी अच्छा नहीं आता। रेस्टोरेंट वाला पनीर इसलिए इतना सॉफ्ट और टेस्टी बनता है क्योंकि वो इसे स्पेशल तरीके फ्राई करते हैं और उसके बाद ही कोई डिश बनाते हैं। तो चलिए आज इन्हीं सीक्रेट टिप्स के बारे में जानते हैं ताकि घर पर आपका पनीर भी सॉफ्ट और जूसी बने।
पनीर को घी में कर लें फ्राई
पनीर की कोई भी डिश बना रही हैं तो सबसे पहले उसे हल्का सा फ्राई जरूर कर लें। इसके लिए सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक नॉन स्टिक पैन में हल्का सा देसी घी डालें, फिर पनीर के टुकड़ों को इसमें डाल दें। इन्हें गोल्डन होने तक फ्राई करें। पनीर को हर तरफ से आपको फ्राई कर लेना है। इससे बाहर की लेयर क्रिस्पी हो जाएगी और पनीर अंदर से एकदम सॉफ्ट हो जाएगा।
पनीर फ्राई करने का सबसे आसान तरीका
कई बार पनीर को टुकड़ों में काटकर फ्राई करने से वो टूट जाता है। इस तरह ये तेल या घी भी काफी ज्यादा सोखता है। अगर आप ये झंझट नहीं चाहती हैं तो पनीर को बिना टुकड़ों में काटे, पूरे ब्लॉक को एक साथ फ्राई कर सकती हैं। इसे हर साइड से अच्छी तरह गोल्डन होने तक फ्राई कर लें। इसके बाद आप इसे छोटे टुकड़ों में काटकर सब्जी बना सकती हैं। इस तरह ये तेल भी कम सोखता है और अंदर से सॉफ्ट, बाहर से क्रिस्पी भी बनता है।
गर्म पानी में तुरंत डालें पनीर
पनीर को फ्राई करने के बाद भी ये सख्त और ड्राई रह जाता है। इसके लिए बड़े-बड़े शेफ पनीर को फ्राई करने के तुरंत बाद एक सिंपल सी टिप फॉलो करते हैं। आपको बस पनीर फ्राई करने के तुरंत बाद गर्म पानी में डाल देना है। पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। इसमें पनीर को कम से कम 10 मिनट के लिए जरूर रखें। उसके बाद ही इस्तेमाल करें। एकदम सॉफ्ट और जूसी बनकर तैयार होगा। -
नींबू का रस निकालने के बाद उसे छिलकों को कचरा समझकर कूड़े में फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नींबू का असली जादू सिर्फ उसके खट्टे रस में नहीं, बल्कि उन छिलकों में भी छिपा है, जिनमें रस के मुकाबले कहीं ज्यादा विटामिन और एसेंशियल ऑयल्स मौजूद होते हैं। बात चाहे घर की जिद्दी गंदगी को साफ करने की हो या खाने के जायका बढ़ाने की- ये छिलके एक जादुई छड़ी की तरह काम करते हैं। थोड़ी सी समझदारी से इन छिलकों को भोजन और स्वास्थ्य दिनचर्या का शक्तिशाली हिस्सा बनाया जा सकता है। तो अगली बार डस्टबिन में नींबू के छिलके फेंकने से पहले एक पल रुककर इस खबर में बताए गए फायदों को जरूर याद कर लीजिएगा।
नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर
फोर्टिस अस्पताल (शालीमार बाग) के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार गोयल कहते हैं कि नींबू के छिलके विटामिन सी, फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। ये तत्व फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और शरीर की सूजन को कम करते हैं। खासकर मौसम बदलने पर छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें और चुटकी भर गुनगुने पानी या चाय में मिलाकर पिएं।
पाचन में सुधार करता है
नींबू के छिलके में मौजूद फाइबर, विशेषकर पेक्टिन, पाचन तंत्र और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है और गैस व कब्ज जैसी समस्याओं को कम करता है। कद्दूकस किया हुआ नींबू का छिलका (जेस्ट) सलाद, सूप या छाछ में मिलाया जा सकता है।
हृदय स्वास्थ्य
नींबू के छिलकों में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स कोलेस्ट्रॉल कम करने और रक्त संचार बेहतर बनाने में सहायक माने जाते हैं। भोजन में नियमित रूप से जेस्ट का उपयोग हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। इसे करी, चटनी या मेरिनेड में मिलाया जा सकता है।
वजन कंट्रोल करने में मददगार
नींबू के छिलके में मौजूद पेक्टिन फाइबर पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। छिलकों को उबालकर गुनगुना किया हुआ पानी पीने से भूख नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
प्राकृतिक स्वाद बढ़ाने वाला
नींबू जेस्ट बिना ज्यादा खट्टापन बढ़ाए भोजन में ताजगी भरा स्वाद जोड़ता है। यह बेकिंग, मिठाइयों, पास्ता, चावल के व्यंजन और मसाला मिश्रणों में उपयोगी है। सूखे छिलकों का पाउडर मसाले की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
बॉडी करें डिटॉक्स
नींबू के छिलके का पानी हल्के डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम कर सकता है, जो शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है। इसके एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को स्वस्थ रखने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में सहायक हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद
कुछ लोग चमकदार त्वचा के लिए नींबू के छिलके का पाउडर फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं।
सुरक्षित उपयोग के लिए सुझाव
नींबू को अच्छी तरह धोकर ही छिलका उपयोग करें, ताकि कीटनाशक या मोम हट जाए। संभव हो तो ऑर्गेनिक नींबू चुनें। छिलकों को छाया में सुखाकर एयरटाइट डिब्बे में पाउडर स्टोर करें।
अगली बार नींबू इस्तेमाल करते समय छिलका फेंकने से पहले दोबारा सोचें। यह छोटा सा 'किचन वेस्ट' आपके स्वास्थ्य और स्वाद दोनों को बड़ा लाभ दे सकता है। -
अक्सर हम मूंगफली खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छिलके आपकी खूबसूरती और स्किन के लिए बेहद काम के हो सकते हैं। ये आपकी एक ऐसी समस्या को दूर कर सकते हैं, जिसके लिए आपको महंगे-महंगे प्रोडक्ट भी कई बार काम नहीं आते।
हम बात कर रहे हैं कि सर्दियों में ज्यादा चलने-फिरने के कारण फटी एड़ियों की समस्या की। बाजार में मिलने वाली क्रीम और ट्रीटमेंट कभी-कभी महंगे होते हैं और हर किसी पर असर भी नहीं करते।
ऐसे में अगर आप एक आसान, सस्ता और घरेलू उपाय ढूंढ रही हैं, तो मूंगफली के छिलके आपके बहुत काम आ सकते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को मुलायम बनाने और डेड स्किन हटाने में मदद करते हैं। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर येउपाय एड़ियों की रूखापन और दरारों को कम करने में सहायक हो सकता है।
क्यों करता है फायदा ?
मूंगफली के छिलकों में मौजूद प्राकृतिक गुण फटी एड़ियों की समस्या को कम करने में काफी मददगार हो सकते हैं। मूंगफली के छिलकों में हल्के एक्सफोलिएटिंग तत्व पाए जाते हैं, जो एड़ियों पर जमी मृत त्वचा को धीरे-धीरे हटाने में सहायक होते हैं और नई त्वचा को सांस लेने का मौका देते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
इस घरेलू उपाय को अपनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली के सूखे छिलकों को अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि उनमें कोई गंदगी या नमी न रहे। इसके बाद छिलकों को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में नारियल तेल, सरसों का तेल या जैतून का तेल मिलाएं। चाहें तो इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल भी मिला सकती हैं, जिससे मॉइस्चराइजिंग का असर और बढ़ जाता है। -
मकर संक्रांति का पर्व आते ही तिल और गुड़ से बनी मिठाइयों की खुशबू बाजारों से लेकर हर घर में फैल जाती है। इस खास मौके पर गजक का नाम सबसे पहले लिया जाता है, क्योंकि ये स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। ठंड के मौसम में तिल और गुड़ शरीर को गर्म रखते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं।
वैसे तो अक्सर लोग बाजार से गजक खरीदते हैं, लेकिन घर पर बनी गजक न सिर्फ ज्यादा शुद्ध होती है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है। अगर आप भी मकर संक्रांति पर अपने परिवार को कुछ खास खिलाना चाहती हैं, तो घर पर गजक बनाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
सही सामग्री और सही तरीके से बनाई गई गजक मिनटों में तैयार हो जाती है। यहां हम आपको आसान और पारंपरिक गजक रेसिपी बता रहे हैं, जिससे आप इसे सलीके से और बिना किसी गलती के बना सकें।
सामग्री--
सफेद तिल – 1 कप
गुड़ – 1 कप
घी – 1 चम्मच
विधि--
घर पर गजक बनाने के लिएले सबसे पहले एक कढ़ाही या भारी तले की पैन लें और उसमें सफेद तिल डालकर धीमी आंच पर भूनें। तिल को लगातार चलाते रहें, ताकि वे जले नहीं। जब तिल हल्के सुनहरे रंग के हो जाएं और उनमें से खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें और तिल को एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद अब उसी कढ़ाही में गुड़ डालें और धीमी आंच पर पिघलाएं।
गुड़ को तेज आंच पर न पकाएं, वरना वो जल सकता है और गजक का स्वाद खराब हो सकता है। जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और उसमें हल्का सा उबाल आने लगे, तब उसमें एक चम्मच घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद भुने हुए तिल को पिघले हुए गुड़ में डालें और जल्दी-जल्दी चलाएं, ताकि तिल और गुड़ अच्छे से मिक्स हो जाएं। मिश्रण तैयार होते ही गैस बंद कर दें।
अब एक प्लेट या ट्रे में हल्का सा घी लगाएं और गर्म मिश्रण को उसमें डालकर फैला दें। बेलन की मदद से हल्के हाथ से बेलें और मनचाहे आकार में चाकू से काट लें। गजक को ठंडा होने दें। ठंडा होते ही गजक सख्त और कुरकुरी हो जाएगी और खाने के लिए तैयार होगी। - सर्दी का मौसम आते ही बालों का झड़ना एक आम समस्या बन जाती है, जो कई लोगों को परेशान करती है। इस समय न केवल बालों का गिरना बढ़ता है, बल्कि उनकी हालत भी कमजोर और रूखी हो जाती है। ठंडी हवाएं, हवा में नमी की कमी और घर में हीटर का इस्तेमाल जैसे कारणों से बालों को भारी नुकसान पहुंचता है।लोग सर्दियों में बालों की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं, जो इस समस्या को और बढ़ा देता है। सर्दी के मौसम में बालों के झड़ने की समस्या न केवल बाहर से, बल्कि अंदर से भी होती है। बालों को सही देखभाल और पोषण न मिलने के कारण, वे जल्दी टूटने और गिरने लगते हैं। लेकिन, इस समस्या से निपटने के लिए कुछ आसान उपाय हैं, जिनसे आप अपने बालों को सर्दी में भी स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकते हैं।जान लेते हैं बालों के झड़ने की वजहस्कैल्प का सूखनासर्दियों में हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे स्कैल्प सूखने लगता है। सूखा स्कैल्प बालों की जड़ों को पोषण नहीं दे पाता, जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं।गर्म पानी से नहानासर्दियों में अक्सर लोग गर्म पानी से नहाते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचाता है। गर्म पानी से बालों में मौजूद प्राकृतिक तेल हट जाता है, जिससे बाल और स्कैल्प सूखने लगते हैं, और बाल टूटकर झड़ने लगते हैं।रूखे बाल और स्टेटिकसर्दी में हवा में नमी की कमी के कारण बालों में स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी बढ़ जाती है। ये बालों को और ज्यादा कमजोर बनाता है, जिससे बाल टूटते और झड़ते हैं।बालों की देखभाल के उपायनारियल तेल से स्कैल्प की मालिशबालों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए नारियल तेल से स्कैल्प की मालिश करें। ये बालों को हाइड्रेट करता है और जड़ों को पोषण पहुंचाता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है।
- 2026 को अगर आप सच में घूमने-फिरने का साल बनाना चाहते हैं, तो उसकी शुरुआत सही प्लानिंग से करनी होगी। सिर्फ छुट्टियों का इंतजार करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि यह समझना जरूरी है कि कब थोड़ी सी छुट्टी लेकर लंबा ब्रेक बनाया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि 2026 में कई ऐसे मौके मिल रहे हैं, जहां एक-दो दिन की छुट्टी लेकर आप तीन से पांच दिन तक का ट्रेवल प्लान कर सकते हैं। आगे 2026 के कुछ लंबे वीकेंड्स को बताया गया है, आप चाहें तो उसी हिसाब से अपनी ट्रैवल प्लानिंग कर सकते है, जिससे आप अपनी इस साल को अच्छे से एंजॉय कर पाएंगे।जनवरी: साल की शानदार शुरुआतजनवरी 2026 में ही आपको ट्रिप प्लान करने के कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। साल की शुरुआत न्यू ईयर से होती है, जहां 1 जनवरी की छुट्टी के साथ 2 जनवरी की छुट्टी लेकर और फिर शनिवार-रविवार जोड़कर चार दिन का ब्रेक बनता है। इसके बाद मकर संक्रांति के आसपास 14 जनवरी की छुट्टी है। अगर 15 और 16 जनवरी को छुट्टी ली जाए, तो शनिवार और रविवार मिलाकर आराम से घूमने का बढ़िया मौका बन सकता है। महीने के अंत में 23 जनवरी की छुट्टी लेकर 26 जनवरी तक लगातार चार दिन मिल जाते हैं, क्योंकि बीच में शनिवार-रविवार और गणतंत्र दिवस है।मार्च में भी मिल सकते हैं कई ब्रेकमार्च में होली की छुट्टी 4 तारीख को है। अगर 5 और 6 मार्च को छुट्टी ली जाए, तो शनिवार-रविवार के साथ चार दिन का लंबा वीकेंड मिल सकता है। इसी महीने 19 मार्च को उगादी है। 20 मार्च की छुट्टी लेकर शनिवार और रविवार जोड़ने पर यह भी एक अच्छा छोटा ट्रिप प्लान करने का मौका बन सकता है।अप्रैल में भी मिल सकता है घूमने का मौकाअप्रैल में 3 तारीख को गुड फ्राइडे है। इसके बाद शनिवार और रविवार हैं। यह तीन दिन का ब्रेक उन लोगों के लिए सही है, जो ज्यादा लंबी यात्रा नहीं करना चाहते और पास की जगहों पर घूमना चाहते हैं। आप चाहें तो 2 अप्रैल या 6 अप्रैल की छुट्टी लेकर इस ब्रेक को और भी लंबा कर सकते हैं।मई में भी कर सकते हैं एंजॉयमई की शुरुआत में 1 मई को लेबर डे है। अगर 30 अप्रैल को छुट्टी ली जाए, तो शनिवार-रविवार के साथ चार दिन का ब्रेक बन जाता है। यह समय छोटी ट्रिप या परिवार के साथ आराम करने के लिए सही है।जून में ले वेकेशन का मजाजून में स्कूल की छुट्टियां ऑलरेडी रहती हैं। ऐसे में आप अपनी ऑफिस की छुट्टियां देखकर आराम से ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जून में 26 तारीख को मुहर्रम है। अगर 25 जून को छुट्टी ली जाए, तो शनिवार-रविवार के साथ चार दिन का ब्रेक मिल जाता है। यह समय उन जगहों के लिए अच्छा है, जहां गर्मी कम होती है।अगस्त में भी है खूब छुट्टियांअगस्त में 15 अगस्त की छुट्टी है। अगर 14 अगस्त को छुट्टी ली जाए, तो रविवार के साथ तीन दिन का ब्रेक बनता है। इसके अलावा 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। अगर 31 अगस्त की छुट्टी ली जाए, तो शनिवार-रविवार के साथ यह भी एक अच्छा लंबा वीकेंड बन जाता है।सितंबर है त्योहारों के बीच आराम का समयसितंबर में 4 तारीख को जन्माष्टमी है। अगर 3 सितंबर को छुट्टी ली जाए, तो शनिवार-रविवार के साथ चार दिन का ब्रेक मिल सकता है। इसके अलावा 11 सितंबर की छुट्टी लेकर 14 सितंबर गणेश चतुर्थी तक भी अच्छा ब्रेक बनाया जा सकता है।अक्टूबर में भी लें छुट्टियों का मजाअक्टूबर में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है। अगर 1 अक्टूबर को छुट्टी ली जाए, तो शनिवार-रविवार के साथ चार दिन का ब्रेक बनता है। इसके बाद 16 अक्टूबर की छुट्टी लेकर 19 अक्टूबर दशहरा तक लगातार चार दिन का ब्रेक मिल सकता हैं।नवंबर में है दीवाली की धूमनवंबर में 9 तारीख को दिवाली है। अगर 6 नवंबर की छुट्टी ली जाए, तो शनिवार-रविवार के साथ यह भी एक बढ़िया लंबा वीकेंड बन जाता है, जिसे आप परिवार के साथ एंजॉय कर सकते हैं।दिसंबर में साल का सुकून भरा अंतदिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस है। अगर 24 दिसंबर की छुट्टी ली जाए, तो शनिवार-रविवार के साथ चार दिन का आरामदायक ब्रेक मिलता है। यह साल को अच्छे नोट पर खत्म करने का सही समय है।
- सर्दियों के मौसम में अगर कुछ मसालेदार, गरमा-गरम और देसी स्वाद वाला खाने का मन हो तो मिर्ची का सालन एक बेहतरीन विकल्प है। यह हैदराबाद की पारंपरिक रेसिपी है जो खासतौर पर बिरयानी के साथ परोसी जाती है। हरी मिर्च से बनी यह डिश सुनने में भले ही बहुत तीखी लगे, लेकिन सही मसालों और नट्स के संतुलन से इसका स्वाद खट्टा-मीठा और बेहद लाजवाब बनता है। ठंड के मौसम में मसाले शरीर को गर्म रखते हैं जिससे यह डिश सर्दियों के लिए और भी खास हो जाती है।मिर्ची के सालन की खास बात इसकी गाढ़ी और खुशबूदार ग्रेवी होती है जो मूंगफली, तिल और सूखे नारियल से तैयार की जाती है। इसमें इमली का हल्का खट्टापन और मसालों की खुशबू इसे बाकी सब्जियों से अलग बनाती है। यह रेसिपी ना केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि घर पर आसानी से बनाई भी जा सकती है।सामग्री: मोटी हरी मिर्च 8–10 (बीच से चीरी हुई), मूंगफली 3 टेबलस्पून, सफेद तिल 2 टेबलस्पून, सूखा नारियल 2 टेबलस्पून, प्याज 1 बारीक कटा, अदरक-लहसुन पेस्ट 1 टेबलस्पून, इमली का गूदा 1 टेबलस्पून, लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून, धनिया पाउडर 1 टीस्पून, हल्दी ½ टीस्पून, जीरा 1 टीस्पून, राई ½ टीस्पून, करी पत्ते 8–10, तेल 3–4 टेबलस्पूनबनाने की विधिसबसे पहले कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और हरी मिर्च को हल्का सा तलकर निकाल लें। इससे मिर्च का कच्चापन कम हो जाता है।अब मूंगफली, तिल और सूखे नारियल को अलग पैन में हल्का सा भूनें और ठंडा होने पर इन्हें पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।अब उसी कढ़ाही में तेल डालकर राई, जीरा और करी पत्ते का तड़का लगाएं। इसमें बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें।अब सभी सूखे मसाले डालें और तैयार पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह भूनें।इमली का पानी और थोड़ा सादा पानी डालकर सालन को धीमी आंच पर 10–12 मिनट पकाएं। अंत में तली हुई मिर्च डालें और तब तक पकाएं जब तक तेल ऊपर ना आ जाए।परोसने का सुझाव: मिर्ची के सालन को हैदराबादी बिरयानी, रोटी या सादे चावल के साथ गरमागरम परोसें और लुत्फ उठाएं। सही मसालों और धीमी आंच पर पकाया गया मिर्ची का सालन हर किसी को इसका दीवाना बना देता है।
-
नया साल सिर्फ हर बार की तरह आने वाला एक नया साल नहीं होता बल्कि जीवन में कुछ करने और आगे बढ़ने का एक बेहतरीन मौका होता है। बस आपके दिल में नए साल के लिए नई उम्मीदें और नए लक्ष्य तय होने चाहिए। इस दौरान हम खुद को बेहतर बनाने के लिए कई रेजोल्यूशन लेते हैं। नई शुरुआत का यह समय हमें पुरानी गलतियों से सीख कर सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है। ऐसे में क्यों न आप अपने बच्चे के लिए एक रेजोल्यूशन खुद भी ले लें। यह रेजोल्यूशन 2026 आपके बच्चे के जीवन में एक बड़ा बदलाव ला सकता है, खासकर अभी से सही तैयारी की जाए तो। ऐसे में माता-पिता अगर साल शुरू होने से पहले बच्चों को कुछ जरूरी बातें सिखाने पर जोर दें, तो आने वाला समय उनके लिए सचमुच गेम चेंजर साबित हो सकता है। तो आइए 2026 में कौन सी नई बातें आपको उन्हें सिखाते हैं।
खुद पर भरोसा करनासबसे पहला और जरूरी कदम होना चाहिए बच्चों को यह सिखाना कि वे खुद पर विश्वास करना सीखें। यह आत्मविश्वास उन्हें नए साल की नई चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत देगा। असल में जब बच्चा अपनी क्षमताओं को पहचान कर असफलता से डरने के बजाय उनसे सीखने की कोशिश करता है तो आगे आने वाला जीवन उनके लिए सरल बन जाता है।समय की अहमियत समझनासमय प्रबंधन एक जरूरी और ऐसी आदत है, जो बचपन में सीख ली जाए तो जीवन भर काम आती है। ऐसे में आप उन्हें आज से ही पढ़ाई, खेल और आराम के बीच संतुलन बनाना सिखाएं। इस कदम से उनमें अनुशासन आएगा और उनमें जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी।भावनाओं को समझना और व्यक्त करनाआज के दौर में जीवन को सरल बनाने के लिए भावनात्मक समझ बहुत जरूरी हो गई है। बच्चों को सिखाएं कि अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय सही तरीके से व्यक्त करें। इसका सबसे बड़ा लाभ होगा कि उनको तनाव नहीं होगा और अगर होगा भी तो वह उसे बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे।सीखने की जिज्ञासा बनाए रखनाआने वाले नए साल में आप बच्चों को सिर्फ नंबर लाने की दौड़ में न दौड़ाएं, बल्कि उनमें सीखने की रुचि विकसित करें। सवाल पूछना, नई चीजें जानना और गलतियों से उन्हें सीखने दें। इस तरह आप उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर पाएंगे। रिसर्च भी बताती है कि जिज्ञासु बच्चा भविष्य में हमेशा आगे ही बढ़ता है।दूसरों के प्रति सम्मान और सहयोगयह एक ऐसी लाइफ स्किल है, जो उन्हें सामाजिक बनाएगी। जीवन में केवल सफल होना जरूरी नहीं है, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना सबसे जरूरी है। आप बच्चों को सिखाएं कि दूसरों की बात सुनना, मदद करना और उन्हें उचित सम्मान देना जीवन के अहम मूल्य हैं। ये गुण उन्हें हर जगह स्वीकार्य बनाते हैं और उनके व्यक्तित्व को निखारते हैं। - सुबह या शाम स्नैक्स में कुरकुरे-करारे हरी मिर्च के पकोड़े और गर्म चाय मिल जाए, तो जन्नत जैसा फील आता है। ज्यादातर लोगों को मोटी वाली हरी मिर्च के पकोड़े खाना काफी पसंद होता है। बेसन के बैटर में इसे लपेटकर बनाया जाता है। लेकिन हरी मिर्च के पकोड़े बड़ी जल्दी सॉफ्ट हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें खाने में मजा नहीं आता। अगर आपके पकोड़े भी बनाते ही मुलायम पड़ जाते हैं, तो कुछ आसान कुकिंग टिप्स नोट कर लें। बेसन के बैटर में इन चीजों को मिलाने से पकोड़े करारे बन जाएंगे।क्या है कुकिंग टिप्स-हरी मिर्च के पकोड़े बनाने के लिए जब आप बेसन का घोल बनाएंगी, तो उसमें नमक-हल्दी के साथ क्या मिलाना है। चलिए आपको बताते हैं।1- बेसन के बैटर में आप चावल का आटा या फिर कॉर्न फ्लोर मिक्स करें। सिर्फ 2 चम्मच ही बेसन के घोल में मिलाएं।2- बेसन का घोल बनाने के लिए ठंडा पानी ही लें। कई लोग गुनगुना पानी लेते हैं, उससे बेसन में गुठली पड़ जाएगी और फिर पकोड़े अच्छे नहीं बनेंगे।3- मिर्च को बेसन में अच्छे से लपेट लें। हरी मिर्च में आपने बीच में चीरा लगाया होगा, उसमें भी हल्का बेसन भरें। इससे बेसन का क्रिस्पीपन पकोड़े में पता चलेगा।4- पकोड़े ज्यादा क्रिस्पी करने हैं, तो चुटकीभर बेकिंग सोडा मिला दें। इससे करारे भी होंगे और कलर भी बढ़िया आएगा।5- बेसन के बैटर में थोड़ा सा घी या तेल मिक्स कर सकते हैं। इन्हें मिलाने से भी पकोड़े का स्वाद बढ़ेगा और ये कुरकुरे बनेंगे।सामग्री-हरी मिर्च के पकोड़े बनाने के लिए आपको चाहिए- मोटी हरी मिर्च, बेसन, नमक, हल्दी, अदरक-लहसुन पेस्ट, तेल, पानी, 1 उबला आलू, जीरा पाउडर।बनाने का तरीका-सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर बीच से चीरा लगाकर काटकर साइड रख दें। अब उबले आलू में जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, अदरक-लहसुन का पेस्ट मिक्स करें और फीलिंग बनाएं। इस फीलिंग को हरी मिर्च में भर दें। थाली में बेसन का बैटर घोलना शुरू करें। बेसन में हल्दी, नमक डालकर घोलें और इसमें फीलिंग वाले मिर्चों को डीप करें। कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें फ्राई कर लें। जब मिर्च के पकोड़े गोल्डन ब्राउन दिखने लगे, तो निकाल लें। फिर हरी-लाल चटनी के साथ इसे सर्व करें।
- सर्दियों में लोग अकसर ठंड से बचे रहने के लिए गर्म दूध के साथ खजूर का सेवन करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से ना सिर्फ शरीर की गर्माहट बनी रहती है बल्कि सेहत को कई गजब के फायदे भी मिलते हैं। लेकिन आप अगर बाजार से असली की जगह नकली खजूर खरीदकर ले आती हैं तो आपके साथ आपके परिवार की सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें असली-नकली खजूर की पहचान।खजूर का स्वाद खोलेगा राजमार्केट से कभी भी खजूर खरीदने से पहले उसका स्वाद जरूर खाकर चेक कर लें। अगर खजूर स्वाद में मीठे की जगह अजीब लगे और उसका छिलका सख्त हो तो समझ जाएं यह नकली खजूर है। असली खजूर में नेचुरल मीठापन होता है और छिलका बेहद सॉफ्ट, जिसे आसानी से चबाया जा सकता है।झुर्रियां और बनावटअसली खजूर पर हल्की-हल्की प्राकृतिक झुर्रियां होती हैं। जबकि नकली खजूर बिल्कुल चिकने और एक जैसे दिखते हैं, जैसे मशीन से बने हों।पानी से करें टेस्टअसली- नकली खजूर का पता लगाने के लिए एक बर्तन में पानी भरकर उसमें खजूर डालकर देखें। अगर पानी में कोई रंग घुला हुआ दिखे तो समझ जाए वह खजूर नकली है। नकली खजूर के ऊपर हमेशा केमिकल कोटिंग की हुई होती है। जबकि असली खजूर पानी में डालने से बिल्कुल कोई रंग नहीं छोड़ेगा।खजूर के रंग से पहचानेंखजूर के रंग से भी आप उसके असली-नकली होने की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए खजूर के छिलके को ध्यान से देखें। अगर छिलके का रंग हल्का और गहरे भूरे रंग का मेट फिनिश है तो वो असली खजूर की पहचान है। नकली खजूर का छिलका एकदम चमकदार और बिल्कुल गहरे ब्राउन रंग का होता है।छूकर देखेंअसली खजूर हल्के नरम और थोड़े सूखे लगते हैं, ज्यादा चिपचिपे नहीं होते। नकली खजूर हाथ में लेते ही बहुत ज्यादा चिपचिपे और गीले-गीले लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनमें ग्लूकोज सिरप या चीनी की चाशनी डाली जाती है।गंध सूंघेंअसली खजूर में हल्की मीठी प्राकृतिक खुशबू आती है। जबकि नकली में केमिकल या चीनी की चाशनी की तेज महक आती है।

















.jpg)

.jpg)
.jpg)


