- Home
- छत्तीसगढ़
- -छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी कार्रवाई, भिलाई की दो भू-संपदा परियोजनाओं में बिना पंजीयन भूखंड विक्रय का मामला-प्रमोटर को परियोजनाओं का रेरा पंजीयन कराने के निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाईरायपुर। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों का विक्रय करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई की मेसर्स बालाजी बिल्डर्स पर 20 लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया है। प्राधिकरण ने भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 3 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर अधिनियम की धारा 59 के अंतर्गत यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही संबंधित प्रमोटर को परियोजनाओं का नियमानुसार रेरा पंजीयन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।प्राधिकरण द्वारा पारित आदेश के अनुसार, मेसर्स बालाजी बिल्डर्स के प्रोपराइटर श्री जुगल किशोर तिवारी, निवासी शिव अर्पण बिल्डिंग, दक्षिण गंगोत्री, सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग द्वारा प्रियंका नगर स्थित खसरा क्रमांक 617/17 तथा आदर्श नगर स्थित खसरा क्रमांक 95/43 की भू-संपदा परियोजनाओं के अंतर्गत भूखंडों का विक्रय किया गया था। इन परियोजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ रेरा में अनिवार्य पंजीयन नहीं कराया गया था।प्रकरण की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित प्रमोटर द्वारा परियोजना की भूमि का विभाजन कर भूखंडों का विक्रय किया गया तथा खरीदारों से विक्रय प्रतिफल के रूप में राशि भी प्राप्त की गई। इसके बावजूद संबंधित भू-संपदा परियोजनाओं का प्राधिकरण में पंजीयन नहीं कराया गया। प्राधिकरण ने इसे रेरा अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए प्रमोटर के विरुद्ध अर्थदंड की कार्रवाई की है।बिना पंजीयन भूखंडों का विज्ञापन, बुकिंग और विक्रय प्रतिबंधितछत्तीसगढ़ रेरा ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 3 के अंतर्गत पंजीयन के लिए पात्र किसी भी भू-संपदा परियोजना का प्राधिकरण में पंजीयन कराए बिना उसके भूखंडों अथवा आवासीय इकाइयों का विज्ञापन, विपणन, बुकिंग या विक्रय नहीं किया जा सकता। अधिनियम का उद्देश्य भू-संपदा क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और खरीदारों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।प्राधिकरण ने पाया कि बालाजी बिल्डर्स द्वारा बिना अनिवार्य पंजीयन के भूखंडों का विक्रय किया जाना अधिनियम की धारा 3 का उल्लंघन है। इस आधार पर अधिनियम की धारा 59 के अंतर्गत प्रमोटर पर 20 लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। साथ ही प्रमोटर को धारा 3 एवं 4 के प्रावधानों के अनुसार संबंधित परियोजनाओं के पंजीयन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।भू-संपदा क्षेत्र में पारदर्शिता और खरीदारों के हितों की सुरक्षा पर जोरछत्तीसगढ़ रेरा ने स्पष्ट किया है कि राज्य में भू-संपदा परियोजनाओं का विकास, विज्ञापन, विपणन और विक्रय निर्धारित वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ही किया जाना अनिवार्य है। रेरा पंजीयन की अनिवार्यता का उद्देश्य भूखंड एवं आवास खरीदने वाले नागरिकों को परियोजना से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनके अधिकारों और हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।प्राधिकरण ने सभी प्रमोटरों और विकासकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे भू-संपदा परियोजनाओं के विकास एवं विक्रय से पहले रेरा अधिनियम के अंतर्गत लागू पंजीयन संबंधी प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन करें। बिना पंजीयन भूखंडों अथवा आवासीय इकाइयों का विक्रय करने वाले प्रमोटरों के विरुद्ध अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- -बिहारपुर के प्रभारी तहसीलदार श्री करमचंद जाटवर तत्काल प्रभाव से निलंबित-ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति संभालने में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाईरायपुर । सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने प्रशासनिक कार्यों में शिथिलता, कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए सूरजपुर जिले के बिहारपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार श्री करमचंद जाटवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संभागायुक्त द्वारा यह कार्रवाई प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को सूरजपुर जिले के ग्राम कुबेरपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद उत्पन्न कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने में प्रभारी तहसीलदार श्री जाटवर द्वारा प्रशासनिक शिथिलता बरतने तथा शासकीय सेवक के रूप में अपने दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने का मामला सामने आया था। प्राप्त प्रतिवेदन में उनके कार्य व्यवहार को शासकीय सेवा की गरिमा के विपरीत एवं गंभीर कदाचार की श्रेणी में माना गया है। संभागायुक्त श्री दुग्गा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्री जाटवर के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाया है। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में श्री करमचंद जाटवर का मुख्यालय कार्यालय संभागीय पटवारी प्रशिक्षण शाला, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
- ‘-जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की 26 वर्षों की गौरवमयी विकास यात्रा-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर प्रदेश की जनता का सपना किया साकार - श्री धरमलाल कौशिक-26 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास के नए आयाम स्थापित किए, अब विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प - श्री कौशिकरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि उनके दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को एक अलग पहचान और नई विकास यात्रा का अवसर प्रदान किया। श्री कौशिक ने कहा कि अटल जी के योगदान को प्रदेश की जनता सदैव याद रखेगी।विधायक श्री कौशिक ने राज्य निर्माण के शुरुआती दिनों का स्मरण करते हुए कहा कि उस समय संसाधनों की कमी, खाद्यान्न संकट, बिजली की समस्या और रोजगार के लिए पलायन जैसी अनेक चुनौतियां थीं। आज वही छत्तीसगढ़ कृषि उत्पादन, अधोसंरचना, उद्योग और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। प्रदेश के किसानों की मेहनत से छत्तीसगढ़ देश के धान उत्पादन और खाद्यान्न आपूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों के पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और निःशुल्क खाद्यान्न जैसी योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का लाभ दिया जा रहा है, जिससे अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।विधायक श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश में सड़कों, बिजली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। बेहतर सड़क संपर्क से यात्रा का समय कम हुआ है और औद्योगिक विकास को गति मिली है। जांजगीर-चांपा जिले की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह जिला कृषि प्रधान होने के साथ-साथ अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। महानदी सहित जिले की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर इसकी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब छत्तीसगढ़ विकसित होगा और जिले भी विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। श्री कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ को खुशहाल, समृद्ध और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा।राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए, जिन्होंने सबका मन मोह लिया। अतिथियों ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनसंपर्क विभाग, महिला एवं बाल विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, उद्यानिकी, समाज कल्याण, मछली पालन, पुलिस विभाग, आयुष, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण कर अवलोकन किया। इस दौरान अतिथियों ने स्टॉल के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया।इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, जनप्रतिनिधिगण कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित थे।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय और प्रेरणादायक कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित किए जाने की परंपरा के तहत इस वर्ष बस्तर अंचल से एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। राज्य शासन ने जगदलपुर के चित्रकोट स्थित प्राथमिक कुडुक मछुआ एवं नौका विहार सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष श्री धनसिंह बघेल को राज्य के प्रतिष्ठित ‘ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है। इंद्रावती नदी के तट पर बसे इस वनांचल अंचल में कभी ग्रामीण पारंपरिक रूप से मछली पकड़ने, वनोपज संग्रहण और सीमित कृषि पर ही आश्रित हुआ करते थे। मत्स्य पालन विभाग के मार्गदर्शन में वर्ष 2009 में मात्र 42 सदस्यों को संगठित कर श्री धनसिंह बघेल ने इस समिति की नींव रखी थी। शुरुआती संघर्षों के बाद इस समिति ने वर्ष 2014 से चित्रकोट सिंचाई जलाशय और ग्राम पंचायत के रावन मुंडा को पट्टे पर लेकर मत्स्य पालन की दिशा में एक नया अध्याय शुरू किया। प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के पर्यटन महत्व को पहचानते हुए समिति ने सहकारिता विभाग के सहयोग से इसमें श्नौका विहारश् (बोटिंग) को भी जोड़ा, जो आज इनकी सफलता का सबसे बड़ा आधार बन गया है।वर्तमान में 62 सदस्यों (जिसमें 41 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं) की सहभागिता वाली यह समिति आज बस्तर में स्वावलंबन का एक सशक्त केंद्र बन चुकी है। जलाशय और नदी से प्रतिवर्ष क्रमशः 1,980 और 3,600 किलोग्राम मछली का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे लगभग साढ़े 9 लाख रुपये की आय हो रही है। पर्यटकों को नौका विहार की सुविधा उपलब्ध कराकर सालाना लगभग 8 लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी हो रही है। समिति का औसत वार्षिक शुद्ध लाभ अब 10 लाख रुपये तक पहुँच चुका है, जिसमें अकेले वित्त वर्ष 2024-25 में ही 8,32,985 रुपये का शानदार शुद्ध लाभ दर्ज किया गया। वर्तमान में इस समिति के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के रूप में 250 लाइफ जैकेट, 7 नावें और आधुनिक उपकरण मौजूद हैं। शासन की शुरुआती योजनाओं और अनुदानों से संबल मिलने के बाद अब यह समिति पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुकी है। अपनी मेहनत और वित्तीय मजबूती के दम पर समिति ने खुद के खर्चे से मछली अवतरण के लिए लैंडिंग सेंटर का निर्माण कराया है और परिवहन के लिए पिकअप वाहन भी खरीदा है।इस सहकारिता मॉडल ने बस्तर के 62 परिवारों के जीवनस्तर में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। आज इन परिवारों के सदस्य अपनी मेहनत के बल पर मोटरसाइकिल जैसी सुविधाएं जुटाने के साथ-साथ अपने बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने में पूरी तरह सक्षम हो रहे हैं। श्री धनसिंह बघेल के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता ने यह साबित कर दिया है कि स्थानीय संसाधनों, सहकारिता की शक्ति और पर्यटन के सुनियोजित मेल से वनांचल के लोगों की तकदीर और तस्वीर दोनों बदली जा सकती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे बस्तर अंचल में हर्ष का माहौल है।
- -बेमेतरा जिला स्तरीय राज्योत्सव में सांसद विजय बघेल ने गिनाईं प्रदेश और जिले के विकास की उपलब्धियां, जिलेवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं-शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अधोसंरचना विकास से बदल रही बेमेतरा जिले की तस्वीर, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और विभाग हुए सम्मानितरायपुर ।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल ने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश और बेमेतरा जिले में संचालित विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपनी गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को संजोते हुए विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।सांसद श्री विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश लोगों से है। राज्य स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ ही आधुनिक विकास की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्योत्सव केवल राज्य स्थापना का उत्सव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के संकल्पों को स्मरण करने का अवसर भी है।सांसद श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की समृद्धि, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना और नियद नेल्लानार जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण और विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसी प्रकार कृषक उन्नति योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं तथा विकास योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।सांसद श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में बेमेतरा जिले की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। जिले में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल और अधोसंरचना के क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों से नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से बेमेतरा जिले को मिल रही नई दिशा: विधायक श्री दीपेश साहूसमारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि बेमेतरा जिले में शिक्षा, सिंचाई, पेयजल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं के विकास, विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जिलेवासियों से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: विधायक श्री ईश्वर साहूविधायक श्री ईश्वर साहू ने राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को स्वच्छ, समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए सभी नागरिकों को सामूहिक संकल्प के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।श्री साहू ने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही क्षेत्र तथा प्रदेश के विकास को नई गति दी जा सकती है। प्रत्येक नागरिक को अपने क्षेत्र की उन्नति और समाज के कल्याण के लिए जिम्मेदारीपूर्वक योगदान देना चाहिए।जनभागीदारी से विकास, सुशासन और जल संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास: कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईंइस अवसर पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले में संचालित विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिले में विकास, शांति, सुशासन और जल संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी के माध्यम से निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।कलेक्टर ने बताया कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और जनभागीदारी आधारित विकास गतिविधियों के माध्यम से जिले को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विकास योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा शासन की सेवाओं को अधिक सुगम बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभागीय प्रदर्शनियों ने बढ़ाई राज्योत्सव की गरिमाजिला स्तरीय राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा विकास की उपलब्धियों की झलक प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं विभागीय स्टॉलों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी गई।राज्योत्सव में आयोजित विभागीय प्रदर्शनियों ने आम नागरिकों को शासन की योजनाओं और उपलब्धियों से परिचित कराने का अवसर प्रदान किया। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से जिले में संचालित विकास गतिविधियों तथा जनकल्याणकारी पहलों को प्रदर्शित किया गया।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विभागों को किया सम्मानितसमारोह के अंत में सांसद श्री विजय बघेल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं तथा विभागीय स्टॉल प्रदर्शनी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभागों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा और विभागों के प्रयासों की सराहना की गई। सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थितिजिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, जनपद पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष श्रीमती हेमा जय दिवाकर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।राज्योत्सव समारोह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, विकास की उपलब्धियों और जनकल्याण के संकल्प को समर्पित रहा। आयोजन के माध्यम से राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर प्रदेश की विकास यात्रा का स्मरण करने के साथ ही समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
- -विधायक रायमुनी भगत ने युवाओं से किया संवाद, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान-युवाओं को फेक न्यूज से दूर रहकर विवेकपूर्ण मतदान करने का दिया संदेश-लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिकता और विकसित भारत@2047 के संकल्प पर हुई चर्चारायपुर ।जशपुर जिले में युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिकता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मंगलवार को शासकीय रा.भ.रा. एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थियों एवं युवा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और युवाओं से संवाद कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2026 तक देशभर के 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी विकसित भारत युवा संवाद अभियान का हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाना, उन्हें लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं से परिचित कराना तथा देश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक और जिम्मेदार होना आवश्यक है। युवाओं को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने तथा किसी भी जानकारी की सत्यता परखने के बाद ही उस पर विश्वास करने का आग्रह किया।विधायक श्रीमती भगत ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। युवाओं को चुनाव के दौरान अपने विवेक और सही जानकारी के आधार पर मतदान करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, जागरूकता, सकारात्मक सोच और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों के बीच आयोजित संवाद सत्र रहा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत एवं समाजसेवी श्री दीपक गुप्ता ने युवाओं के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनाव प्रक्रिया और नागरिक जिम्मेदारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़े सवालों, इस पर उठ रही आपत्तियों, श्एक राष्ट्र, एक चुनावश् की अवधारणा तथा देश में एक साथ चुनाव कराने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए।संवाद सत्र के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं को समझने और अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय सहभागिता ने लोकतांत्रिक जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति उनकी रुचि को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक विद्यार्थियों एवं युवा नागरिकों ने लोकतांत्रिक शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। युवाओं ने जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सहभागिता करने तथा राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।विकसित भारत युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं को केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाना भी है। विकसित भारत@2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए युवाओं की रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करना इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।कार्यक्रम में युवा आइकॉन श्री सूर्यकांत चंद्र, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, समाजसेवी श्री दीपक गुप्ता, मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी श्री संकेत मित्तल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में युवा नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एन.ई.एस. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र ने आभार व्यक्त किया।
- -रेडी-टू-ईट फूड मशीन बनी आकर्षण का केंद्र, पोषण आहार तैयार करने की तकनीक से रूबरू हो रहे हैं आगंतुक-महतारी वंदन योजना, महिला समूहों के उत्पाद और सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की दी जा रही जानकारीरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यापार परिसर में आयोजित राज्योत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। “सशक्त नारी, युवा उड़ान” थीम पर आयोजित राज्योत्सव में विभाग ने महिला सशक्तिकरण, बाल पोषण, स्वस्थ मातृत्व, महिला सुरक्षा और आजीविका से जुड़े प्रयासों को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया है। प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है।विभागीय स्टॉल में रेडी-टू-ईट फूड मशीन विशेष आकर्षण का केंद्र है। मशीन के माध्यम से पोषण आहार तैयार करने की प्रक्रिया और इसमें उपयोग की जा रही आधुनिक तकनीक के बारे में आगंतुकों को जानकारी दी जा रही है। मशीन के प्रदर्शन से लोग पोषण आहार निर्माण के विभिन्न चरणों को समझ पा रहे हैं। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए पौष्टिक आहार की नियमित उपलब्धता महत्वपूर्ण है। प्रदर्शनी में इस बात को रेखांकित किया गया है कि आधुनिक तकनीक का उपयोग पोषण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक हो सकता है।बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, समुचित विकास और कुपोषण की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शनी में प्रमुखता से दर्शाया गया है। पोषण अभियान और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित गतिविधियों की जानकारी के साथ यह बताया जा रहा है कि बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य की देखभाल में पोषण सेवाओं की क्या भूमिका है। रेडी-टू-ईट फूड मशीन के प्रदर्शन ने पोषण आहार तैयार करने की तकनीक को लोगों के सामने सरल और व्यावहारिक रूप में रखा है।आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तक पहुंचाई जाने वाली सेवाओं की जानकारी भी स्टॉल पर दी जा रही है। प्रदर्शनी में सुपोषित बचपन को स्वस्थ समाज की नींव के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना भी प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। स्टॉल के माध्यम से योजना के उद्देश्य और महिलाओं के जीवन में इसके महत्व की जानकारी दी जा रही है। नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति, घरेलू खर्चों में सहयोग और आर्थिक निर्णयों में भागीदारी बढ़ाने का अवसर देती है।योजना की जानकारी के साथ प्रदर्शनी में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक भागीदारी का संदेश भी सामने रखा गया है। राज्योत्सव में आने वाले आगंतुकों को बताया जा रहा है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के प्रयास परिवार और समाज के समग्र विकास में भी योगदान देते हैं।विभागीय स्टॉल में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं। पारंपरिक बांस शिल्प, अचार-पापड़ और अन्य घरेलू उत्पाद महिलाओं की मेहनत, कौशल और रचनात्मकता को दर्शाते हैं। इन उत्पादों के जरिए महिलाओं की उद्यमशीलता और स्वरोजगार की संभावनाओं को सामने लाया गया है।महिला समूहों के उत्पाद यह बताते हैं कि स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक हुनर को आजीविका से जोड़कर महिलाएं अपनी पहचान बना सकती हैं। प्रदर्शनी में इन उत्पादों को स्थान देकर महिलाओं के काम और उनके कौशल को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया है। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से संबंधित जानकारी भी दी जा रही है। सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से संकटग्रस्त महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता और सुविधाओं के बारे में आगंतुकों को बताया जा रहा है। इस जानकारी के जरिए महिलाओं को सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने और जरूरत के समय उपलब्ध सहयोग तक उनकी पहुंच बनाने का संदेश दिया जा रहा है। प्रदर्शनी में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए संचालित सेवाओं को भी एक साथ प्रस्तुत किया गया है। इससे आगंतुकों को विभाग के कार्यक्षेत्र और मातृ-शिशु कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समग्र जानकारी मिल रही है।राज्योत्सव 2026 में महिला एवं बाल विकास विभाग की यह प्रदर्शनी जनकल्याणकारी योजनाओं, पोषण सेवाओं, महिला सुरक्षा और समूह आधारित आजीविका के प्रयासों को एक सूत्र में जोड़ती है। रेडी-टू-ईट फूड मशीन के माध्यम से आधुनिक पोषण व्यवस्था की झलक मिलती है, जबकि महतारी वंदन योजना और महिला समूहों के उत्पाद महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को दर्शाते हैं। प्रदर्शनी का संदेश है कि सशक्त नारी, स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित बचपन ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला हैं।
- -लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मंत्रालय में ली बैठक, जवाबदेही और समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देशरायपुर । लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में विभाग के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सचिव श्री कुमार ने विभिन्न कार्यों की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्यों में आ रहे गैप को कम करते हुए लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। सचिव ने कहा कि प्रत्येक कार्य में स्पष्टता, तार्किक दृष्टिकोण और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ा जाए तथा विभाग के समग्र उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण एवं क्रिटिकल कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जाए।सचिव लोक निर्माण विभाग ने कहा कि लंबित कार्यों को अनावश्यक रूप से आगे न बढ़ाया जाए, बल्कि उनकी सूची तैयार कर समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए। ठेकेदारों के लंबित बिलों का परीक्षण कर पात्रतानुसार भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए, जिन कार्यों में भौतिक प्रगति पूरी हो चुकी है, उनके वित्तीय भुगतान की स्थिति भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुराने लंबित प्रकरणों के निराकरण के साथ 31 मार्च 2026 से पूर्व जारी टेंडर से संबंधित कार्यों की स्थिति की समीक्षा कर सूची तैयार करने तथा प्रत्येक प्रकरण को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का समन्वित आकलन करते हुए जिम्मेदारी भी तय की जाए।सचिव श्री मुकेश कुमार ने मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा शासकीय राशि का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यों का परीक्षण पूरी गंभीरता से करने और जहां आवश्यक हो वहां सप्लीमेंट्री एवं रिवाइज्ड कार्यों का औचित्य के आधार पर परीक्षण कर निर्णय लेने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य की समय-सीमा निर्धारित होनी चाहिए और अधिकारी स्वयं सक्रियता से प्रगति की निगरानी करें। सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी से संबंधित लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।सचिव लोक निर्माण विभाग ने विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए एक निर्धारित फ्रेमवर्क के तहत कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीम भावना, स्वामित्व की भावना और तार्किक सोच के साथ काम करने से कार्यों में गति आएगी। अधिकारियों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रकरणों का संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकरण करना चाहिए स उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर अधिकारियों को आवश्यक सहयोग देने तथा कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सब इंजीनियरों की कम से कम एक सप्ताह की प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीमवर्क के साथ कार्य करने तथा लंबित प्रकरणों को समाप्त करने की इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ने को कहा।
- -खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन का बेहतरीन प्रस्तुतिकरण-खेती से जुड़े उत्पादों को लेकर दिखा जनमानस में खासा उत्साह-बस्तर कैफे की खुशबू और कामधेनु विश्वविद्यालय की रबड़ी मिठास की भी धूम-खेती-किसानी के आधुनिक मशीनों के संबंध में जानकारी ले रहे आगंतुकरायपुर। नवा रायपुर में राज्योत्सव 2026 के तीन दिवसीय आयोजन में कृषि विभाग के स्टॉल में प्राकृतिक हरीतिमा की बहार चारो-तरफ फैली हुई है। वहीं खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन, जैव विविधता का बेहतरीन प्रस्तुतीकरण देखते ही बनता है। खेती से जुड़े उत्पादों खासतौर पर बीज और खाद्य पदार्थों को लेकर लोगों में जबरजस्त उत्साह दिखाई दिया। कृषि से जुड़ी योजनाओं के साथ ही उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, कुक्कुटपालन और अन्य आजीविका मूलक गतिविधियों, प्राकृतिक अनुकूलता भूजल स्तर के संबंध में भी कृषि विभाग के स्टॉल में जानकारी दी जा रही है। परंपरागत धान की खेती के साथ वैकल्पिक एवं अधिक लाभकारी फसलों की ओर बढ़ने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी बखूबी रेखांकित किया गया है।कृषि विभाग के स्टॉल में प्रवेश करते ही लोगों के चेहरों पर सुकून का एहसास साफतौर पर दिखाई देता है। शीतल वातावरण में चारो तरफ हरियाली ग्रामीण परिवेश का नजारा प्रस्तुत कर रही है। यहां पहुँच रहे लोग सब्जी-भाजी, फूल, पेड़-पौधों और खेती-किसानी से लेकर पशुधन विकास के कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए दिखाई दिए। थोड़ा आगे बढ़ते ही एक छोटे से स्टाल में लोगों की भीड़ दिखाई देती है। यहां कामधेनु विश्वविद्यालय की रबड़ी के बारे में जानकारी लेते हुए लोग उसकी मिठास का भी लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बस्तर कैफे की सुगंध भी लोगों को आकर्षित करती है। खास बात यह है कि पूरे पंडाल में लोग अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से शहद से लेकर अन्य खाद्य पदार्थों की खरीदी भी कर रहे हैं। खेती-किसानी के नवीनतम कृषि यंत्रों के संबंध में जनमानस जानकारी ले रहे हैं। यहाँ बेलर, स्ट्रॉ चॉपर, कंबाइन हार्वेस्टर, पैडी ट्रांसप्लांटर, रीपर एवं अन्य कृषि यंत्र उपलब्ध थे। शासन द्वारा कृषि यंत्रों को खरीदने के लिए किसानों को दिए जाने वाले अनुदान के संबंध में भी बताया जा रहा है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित कर रही है। राज्य शासन की मंशा है कि किसान परंपरागत खेती के साथ स्थानीय जलवायु, मिट्टी और बाजार की मांग के अनुरूप लाभकारी फसलों को अपनाएं, जिससे कृषि उत्पादन में विविधता आने के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो सके।
- -बिहान योजना से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर ढाई एकड़ में शुरू की खीरे की खेती, अच्छी पैदावार से बढ़ी आमदनी-बिहार तक पहुंच रही खीरे की उपज, खेत से ही खरीद रहे व्यापारी, गांव के 20 से 25 लोगों को प्रतिदिन मिल रहा रोजगार-आर्थिक स्थिति मजबूत होने से बच्चों को मिल रही बेहतर शिक्षा, परिवार में बढ़ी खुशहाली और समाज में मिला सम्मानरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन रहा है। योजना के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे महिलाएं खेती-किसानी, पशुपालन और विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़कर अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बगदरी की श्रीमती अश्वनी राजवाड़े इसकी प्रेरक मिसाल हैं। उन्होंने बिहान योजना के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर ढाई एकड़ भूमि में खीरे की खेती शुरू की और अपनी मेहनत से लखपति दीदी बनने का मुकाम हासिल किया है। आज उनकी उपज बिहार तक पहुंच रही है। साथ ही उनकी खेती से गांव के 20 से 25 लोगों को प्रतिदिन रोजगार भी मिल रहा है।श्रीमती अश्वनी राजवाड़े दीप्ति महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि पहले खेती-किसानी के लिए पर्याप्त पूंजी की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती थी। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वे खेती का विस्तार नहीं कर पा रही थीं। बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें समूह के माध्यम से ऋण की सुविधा मिली, जिससे उन्होंने खेती को व्यावसायिक रूप देने का निर्णय लिया। समूह से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर उन्होंने ढाई एकड़ भूमि में खीरे की खेती शुरू की। उनकी मेहनत और बेहतर फसल प्रबंधन से इस वर्ष खीरे की अच्छी पैदावार हुई है। वर्तमान में फसल की तुड़ाई और बिक्री का कार्य जारी है, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। अश्वनी बताती हैं कि समूह से मिले आर्थिक सहयोग ने उन्हें आत्मविश्वास के साथ खेती में निवेश करने और अपनी आजीविका को आगे बढ़ाने का अवसर दिया है।अश्वनी राजवाड़े की खीरे की खेती अब व्यावसायिक स्वरूप ले चुकी है। अच्छी गुणवत्ता और पर्याप्त उत्पादन के कारण व्यापारी स्वयं उनके पास पहुंचकर खीरे की खरीद कर रहे हैं। इससे उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए बाजार जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और परिवहन एवं विपणन संबंधी परेशानियों से भी राहत मिली है। उनके खेत में उत्पादित खीरा स्थानीय बाजारों के साथ बिहार तक भेजा जा रहा है। अश्वनी बताती हैं कि खीरे की अच्छी पैदावार और बाजार में मांग के कारण उन्हें बेहतर आमदनी मिल रही है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे आने वाले समय में खेती को और आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।अश्वनी राजवाड़े की सफलता केवल उनके परिवार की आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी खेती गांव के अन्य परिवारों के लिए भी आजीविका का माध्यम बन रही है। खीरे की खेती में फसल की देखरेख, तुड़ाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए प्रतिदिन लगभग 20 से 25 स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को गांव में ही काम करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। अश्वनी बताती हैं कि अपनी मेहनत से अच्छी आमदनी अर्जित करने के साथ गांव के अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना उनके लिए विशेष संतोष की बात है। बिहान योजना से मिले सहयोग ने उन्हें इस योग्य बनाया है कि वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ अन्य परिवारों की आजीविका में भी योगदान दे रही हैं।खीरे की खेती से बढ़ी आमदनी ने अश्वनी राजवाड़े के परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उनके पति भी खेती-किसानी से जुड़े हैं और दोनों मिलकर कृषि कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। पहले सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण परिवार की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब खेती से अच्छी आमदनी होने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। अश्वनी अपने दोनों बच्चों को अच्छे स्कूल में शिक्षा दिला पा रही हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका मजबूत हुई है और समाज में भी उनका सम्मान बढ़ा है। वे बताती हैं कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि स्वयं की क्षमता पर भरोसा करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिली।श्रीमती अश्वनी राजवाड़े की सफलता यह दर्शाती है कि सही अवसर, आर्थिक सहयोग और मेहनत के बल पर ग्रामीण महिलाएं कृषि क्षेत्र में भी उद्यमिता की नई मिसाल स्थापित कर सकती हैं। महिला स्व-सहायता समूह से मिले डेढ़ लाख रुपये के ऋण को उन्होंने आय बढ़ाने के अवसर में बदला और आज लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी सफलता गांव की अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियां अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।अश्वनी राजवाड़े ने अपनी इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बिहान योजना ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। पहले खेती के लिए पूंजी जुटाना कठिन था, लेकिन समूह से मिले ऋण ने उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया। आज वे खीरे की खेती से अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं, अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला रही हैं और गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। उनकी यह सफलता महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण उद्यमिता और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की प्रेरक कहानी बन गई है।
- -पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल-24 हजार 800 विद्यार्थियों को उपाधियां एवं डिप्लोमा प्रदान किए गएरायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि युवा आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर जीवन में आगे बढ़ें। असफलता से घबराने के बजाय उसके कारणों को समझें और गलतियों से सीखकर पुनः प्रयास करें। शिक्षा का उपयोग व्यक्तिगत सफलता के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए भी होना चाहिए। राज्यपाल आज पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़, बिलासपुर के सप्तम दीक्षांत समारोह को अध्यक्षीय आसंदी से संबोधित कर रहे थे। समारोह में पिछले पांच वर्षों के 24 हजार 800 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा की उपाधियां प्रदान की गईं।समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र शर्मा, नेक अध्यक्ष श्री नागेश्वर राव, विश्वविद्यालय के कुलपति श्री वीरेंद्र कुमार सारस्वत तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे।इस अवसर पर विश्वविद्यालय की उन्नत आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण और स्मारिका ‘अभ्युदय’ का विमोचन किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से एकलव्य विद्यालय देवपहरी के 311 विद्यार्थियों को बैग, स्वेटर, टिफिन एवं पानी की बोतलें वितरित की गईं।राज्यपाल श्री डेका ने उपाधि एवं पदक प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों में अभिभावकों, गुरुजनों और शिक्षण संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान है। दीक्षांत समारोह जीवन में नई ऊर्जा और नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ क्षेत्रों तक ज्ञान पहुंचाने और शिक्षा के अवसरों का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इंटरनेट और डिजिटल तकनीक ने ज्ञान तक पहुंच आसान बनाई है। युवाओं को इन साधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए अपनी विचारशक्ति और रचनात्मक क्षमता को विकसित करना चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि आज रोजगार और आजीविका के अनेक नए क्षेत्र उपलब्ध हैं। युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता पहचानकर पूरी मेहनत से आगे बढ़ना चाहिए। जीवन में अपना स्थान स्वयं बनाना पड़ता है। दूसरों की नकल अथवा तुलना करने के बजाय अपनी विशिष्टता पर विश्वास रखें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों पर अपनी अपेक्षाएं थोपने के बजाय उनकी रुचि और प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने में सहयोग दें।श्री डेका ने जीवन में आंतरिक संतुष्टि, संतुलन और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की आवश्यकता बताई। उन्होंने डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से बचने और अपने समय का सार्थक कार्यों में उपयोग करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पौधे लगाने और उनकी देखभाल जैसे कार्यों से समाज में बदलाव ला सकता है। जीवन में ऐसा कार्य अवश्य करें, जिसका उद्देश्य केवल लेन-देन नहीं, बल्कि सकारात्मक परिवर्तन हो।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने उपाधि एवं पदक प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज के उत्थान में करें। स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक पंडित सुंदरलाल शर्मा के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय उन लोगों के सपनों को साकार कर रहा है, जो कामकाज अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण नियमित अध्ययन नहीं कर पाते। उन्होंने विश्वविद्यालय को नैक की ‘ए प्लस’ ग्रेडिंग मिलने पर बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा की पहुंच बढ़ाने में विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र शर्मा ने दीक्षांत भाषण दिया। समारोह को नेक अध्यक्ष श्री नागेश्वर राव ने भी संबोधित किया।कुलपति श्री वीरेंद्र कुमार सारस्वत ने स्वागत उद्बोधन में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विश्व विद्यालय के कार्य परिषद के सदस्य, अन्य अधिकारी , प्रशासनिक अधिकारी , प्राध्यापकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
- कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जवानों का बढ़ाया उत्साह, जिला स्तरीय राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिलअब बस्तर में गोलियों की गूंज नहीं, विकास और खुशहाली की गूंज सुनाई दे रही है -मंत्री गुरु खुशवंत साहेबप्रतिभावान विद्यार्थियों और श्रमिकों का किया सम्मान, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने पर दिया जोररायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 में कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की चुनौतियों से प्रभावित रहा बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिन क्षेत्रों में कभी भय और हिंसा का वातावरण था, वहां अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब बस्तर की पहचान गोलियों की गूंज से नहीं, बल्कि विकास, खुशहाली और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से होनी चाहिए।कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर तिरंगा का फहराना सुरक्षा बलों के साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीकमंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने बीजापुर प्रवास के दौरान कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर स्थित एफओबी ताड़पाला पहुंचकर सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की और उनके साहस, शौर्य एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में तैनात जवानों के अथक प्रयासों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से शांति एवं विकास की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर तिरंगे का फहराना सुरक्षा बलों के साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के संकल्प, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान को गति मिली है। सरकार का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही दूरस्थ गांवों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, संचार और रोजगार जैसी आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना है।श्रमिकों का किया सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशकर्रेगुट्टा क्षेत्र में निर्माण एवं विकास कार्यों में योगदान देने वाले श्रमिकों को मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विकसित बस्तर के निर्माण में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके परिश्रम और समर्पण से ही अधोसंरचना विकास को गति मिल रही है। इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।राज्योत्सव में प्रदेश की विकास यात्रा को किया रेखांकितबीजापुर के जिला मुख्यालय मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ ने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, तकनीकी शिक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है।उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें बेहतर शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक, डिजिटल शिक्षा और उद्योग आधारित प्रशिक्षण से जुड़कर अपने हुनर को विकसित करने का आह्वान किया।प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहनाराज्योत्सव के दौरान मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं। दूरस्थ अंचलों के बच्चों को भी आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है।इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, लोकगीत और पारंपरिक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मंत्री ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बस्तर की जनजातीय संस्कृति और लोकपरंपराएं प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि विकसित बस्तर का संकल्प तभी साकार होगा, जब प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा, प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के प्रयासों से मजबूत हो रहे शांति के वातावरण को विकास, विश्वास और जनभागीदारी के माध्यम से स्थायी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक साहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे ।
- सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ विकास को गति देना सरकार की प्राथमिकता- सांसद श्री महेश कश्यपदंतेवाड़ा राज्योत्सव में पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती और स्वच्छता दीदियों का सम्मान, प्रतिभागियों को मिले पुरस्काररायपुर/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर दंतेवाड़ा के मेंडका डोबरा मैदान में ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हितग्राहियों को सामग्री भी वितरित की गई।राज्योत्सव का शुभारंभ बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए विकास को गति देना सरकार की प्राथमिकता है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निर्णय से एक नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। अलग राज्य बनने के बाद प्रदेश में विकास की नई संभावनाएं खुलीं।सांसद श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, धान खरीदी और ग्रामीण अधोसंरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीब परिवारों, किसानों और वनांचल के लोगों के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में गरीब परिवारों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान जैसी पहलें इसका उदाहरण हैं। उन्होंने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी से सहभागी बनने का आह्वान किया।विधायक श्री चौतराम अटामी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोककला, तीज-त्योहार और परंपराएं प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। बस्तर और दंतेवाड़ा की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास को आगे बढ़ाना आवश्यक है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने कहा कि दंतेवाड़ा में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलाव आ रहा है। जिले के युवा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं।पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती और स्वच्छता दीदियों का सम्मानराज्योत्सव में पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों को भी शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।विभागीय प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को पुरस्कारराज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई गईं। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मोनिका के खाते में अंतरित हुई राशिबालोद/ केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की युवा सुश्री मोनिका बघेल को 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। भारत सरकार की ओर से यह सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर द्वारा मोनिका को प्रतीकात्मक डेमो चेक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कोविड प्रभावित बच्चों के संबल के लिए शुरू की गई है योजनागौरतलब है कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की शुरुआत 29 मई 2021 को की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को संबल प्रदान करना है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावक को खो दिया था। योजना के प्रावधानों के तहत पात्र बच्चों के नाम पर 10 लाख रुपये का कॉर्पस फंड तैयार किया जाता है। इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद बच्चों को 23 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जाती है और 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की यह राशि एकमुश्त प्रदान की जाती है, ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें।शिक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा का भी है विशेष प्रावधानइस योजना में बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य की पुख्ता व्यवस्था की गई है। पात्र बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाता है। साथ ही, उनकी स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए भी वित्तीय व शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य मिल सके।इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सहित मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य के अधिकारी-कर्मचारी तथा मोनिका के संरक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
-
-- 33477 आवेदकों को 55.02 करोड़ रूपये के ऋण वितरित, प्रगति 62.47 प्रतिशत,ऋण वितरण हेतु लंबित आवेदन 561
रायपुर/प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम, रायपुर की वर्तमान प्रगति निम्नानुसार है -
1. वर्ष 2030 तक निर्धारित लक्ष्य 53,593
2. पात्र आवेदन- 37,460
3. स्वीकृत आवेदन 34,038
4. ऋण वितरित आवेदन- 33,477
5. ऋण वितरण हेतु लंबित आवेदन 561
6. वितरित ऋण राशि 55.02 करोड़ रु.
7. लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति 62.47 प्रतिशत
पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम में ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया निरंतर संचालित है। वर्तमान आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार वितरण हेतु 561 आवेदन लंबित हैं, अतः यह कहना कदापि सही नहीं है कि 4669 आवेदन लंबित हैँ। - रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 अंतर्गत सुन्दर नगर डंगनिया गौठान में जय लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने दीपावली पर्व में उपयोग हेतु गोबर से निर्मित दिए बड़ी संख्या में तैयार किये है, जो नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत सुन्दर नगर डंगनिया गौठान में 2 रूपए प्रति नग दिए की निर्धारित दर पर नागरिकों को विक्रय करने के लिये उपलब्ध हैँ।इच्छुक नागरिक दीपावली पर्व में अपने घर, दुकान को दिए के प्रकाश से रौशन करने रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 क्षेत्र के अंतर्गत सुन्दर नगर डंगनिया गौठान में गोबर से निर्मित दियों को निर्धारित दर 2 रूपये प्रति नग की दर पर विक्रय करने हेतु जय लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह की पदाधिकारी महिलाओं से मोबाइल नम्बर 9165972138, 9303747212 पर संपर्क कर सकते हैँ।
- रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 5 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री पद्माकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उपअभियंता श्री टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्षेत्र के अंतर्गत रोहिणीपुरम गोल चौक जा कोचिंग के पास आवासीय क्षेत्र में संचालित व्यवसायिक परिसर हेवन कैफे को सीलबंद करने की नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की
- रायपुर/विगत दिनों रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर से खम्हारडीह तक के मार्ग के गड्ढे को सीवर लाईन लीकेज को मरम्मत करवाकर तत्काल एक दिन में पूरी तरह पाटकर सुव्यवस्थित कर दिया गया. इससे जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से मुख्य मार्ग का यातायात पूर्ववत सुगम और सुव्यवस्थित हो गया है. यह कहना कदापि सही नहीं है कि गड्ढे को एक सप्ताह तक छोड़ दिया गया था, जबकि एक दिन में ही उसमें आवश्यक सुधार और मरम्मत करवाकर नगर निगम जोन 3 द्वारा मुख्य मार्ग में गड्ढे को पूरी तरह से पाट दिया गया था.
- - 3 नवम्बर को संध्याकालीन जलापूर्ति 80 एमएलडी पुराना फिल्टरप्लांट से भरने वाले राजेन्द्र नगर, श्याम नगर, तेलीबाँधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी पुरानी टंकी से आंशिक प्रभावित रहेगीरायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम जल कार्य विभाग द्वारा तेलीबाँधा गुरूद्वारा के पास 700 एमएम डीआईए पाईप लाईन की मरम्मत का कार्य निरन्तर प्रगति पर है. सुधार कार्य के कारण पुराना फिल्टरप्लांट 80 एमएलडी से भरने वाले जलागार राजेन्द्र नगर, श्याम नगर, तेलीबाँधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी पुरानी टंकी क्षेत्र में आज दिनांक 3 नवम्बर 2026 को संध्याकालीन जलापूर्ति आंशिक प्रभावित रहेगी.
- ‘सोलर दीदियों’ की पहल से 150 से अधिक घरों में स्थापित हुए सोलर रूफटॉप सिस्टम, महिला नेतृत्व और जनभागीदारी से रचा नया इतिहासबालोद/छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का नारागांव स्वच्छ ऊर्जा, महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक नई पहचान बना रहा है। स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आज आयोजित एक दिवसीय ’राज्योत्सव‘ समारोह में सोलर दीदीयों का सम्मान किया गया। गौरतलब है कि सोलर दीदियों’ के अथक प्रयासों और सामूहिक पहल से नारागांव प्रदेश का पहला ऊर्जीकृत गांव बनकर उभरा है। गांव के 150 से अधिक घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं। यह उपलब्धि न केवल स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता का भी सशक्त उदाहरण है।सोलर दीदियों ने घर-घर पहुंचाया सौर ऊर्जा का संदेशनारागांव में सौर ऊर्जा के विस्तार में ‘सोलर दीदियों’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन महिलाओं ने ग्रामीण परिवारों से संपर्क कर उन्हें सौर ऊर्जा के लाभों की जानकारी दी और घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, सामूहिक प्रयास और बेहतर स्व-प्रबंधन से यह पहल सफलतापूर्वक धरातल पर उतरी है। इससे ग्रामीण महिलाओं को विकास की प्रक्रिया में नेतृत्व करने का अवसर मिला है और गांव में स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।न शासकीय अनुदान, न हितग्राहियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ और ना कोई सीएसआरजिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने विशेष तौर पर बताया कि इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता इसका ‘शून्य हितग्राही अंशदान और शून्य अतिरिक्त शासकीय सहयोग’ मॉडल है। इसके अंतर्गत हितग्राहियों को सोलर रूफटॉप स्थापना के लिए अपनी ओर से कोई अतिरिक्त राशि नहीं देनी पड़ी है। साथ ही, इस पहल के लिए शासन पर भी कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आया है। विशेष बात यह है कि इस मॉडल को किसी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) मद अथवा सरकारी अनुदान के बिना सोलर दीदियों के प्रयासों, सामूहिक सहभागिता और स्व-प्रबंधन के माध्यम से सफल बनाया गया है।स्वच्छ ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावासौर ऊर्जा के उपयोग से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। नारागांव में घर-घर सोलर रूफटॉप की स्थापना से ग्रामीणों को स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का अवसर मिल रहा है। यह पहल आने वाले समय में अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है। सामुदायिक सहयोग और स्थानीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से विकास के नए रास्ते तैयार किए जा सकते हैं।महिला सशक्तीकरण और जनभागीदारी का अनुकरणीय उदाहरणगुरूर ब्लॉक के आँचल महिला संकुल संगठन के दीदीयो का ग्राम नारागांव की यह उपलब्धि बताती है कि जब महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिलता है और समुदाय एकजुट होकर प्रयास करता है, तो बड़े बदलाव संभव होते हैं। ‘सोलर दीदियों’ ने अपनी सक्रिय भूमिका से यह साबित किया है कि ग्रामीण महिलाएं केवल योजनाओं की हितग्राही ही नहीं, बल्कि विकास और परिवर्तन की महत्वपूर्ण नेतृत्वकर्ता भी हैं और यह एक व्यवसाय के रूप में आर्थिक संबलता भी प्रदान करता हैं इसके माध्यम से इन दीदी को अबतक 2.50 लाख से अधिक के आय भी हो गई है।नारागांव का यह अनूठा मॉडल स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक आत्मनिर्भरता के समन्वय का प्रेरक उदाहरण है। प्रदेश के पहले ऊर्जीकृत गांव के रूप में नारा गांव की यह पहल छत्तीसगढ़ में हरित ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
- -2 से 20 नवंबर तक विद्यार्थी ले सकेंगे भागनिर्वाचन साक्षरता क्लब से जुड़े स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों को मिलेगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान के महत्व को जानने का अवसरबालोद/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार युवाओं एवं विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 नवंबर को किया गया है। प्रतियोगिता में 2 से 20 नवंबर 2026 तक विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।इस प्रतियोगिता में उन स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं, जहां निर्वाचन साक्षरता क्लब संचालित हैं। इच्छुक विद्यार्थी अपने शैक्षणिक संस्थान के निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।निबंध प्रतियोगिता के लिए दो विषय निर्धारितनिबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों को दो विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा। इनमें ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ तथा ‘मतदान का महत्व’ शामिल हैं। इन विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज कराने, लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा प्रत्येक मत के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया जाएगा।प्रश्नोत्तरी में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालप्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए तीन विषय निर्धारित किए गए हैं। इनमें मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट तथा मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया शामिल हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों और मतदान प्रणाली की जानकारी दी जाएगी।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को मतदान के प्रति जागरूक करना, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देना तथा भविष्य के जिम्मेदार मतदाता के रूप में तैयार करना है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विद्यार्थियों से इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागी बनने की अपील की गई है।
- कलेक्टर ने सीबीजी मॉनिटरिंग समिति की बैठक में किसानों को जागरूक करने और विभागीय समन्वय बढ़ाने के दिए निर्देशबिलासपुर/ जिले में कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) उद्योगों के लिए कृषि अपशिष्ट और अन्य बायोमास की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में मंथन सभाकक्ष में सीबीजी मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि अपशिष्ट, धान की पराली, नगरीय ठोस अपशिष्ट, गोबर एवं अन्य बायोमास की आपूर्ति की रणनीति पर विचार किया गया। नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल सहित बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि, बायो ऊर्जा उद्यमी और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने कहा कि सीबीजी उद्योग किसानों के लिए अतिरिक्त आय का माध्यम बन सकते हैं। खेतों में अनुपयोगी रह जाने वाले कृषि अवशेषों का इन उद्योगों में उपयोग होने से किसानों को उनका मूल्य मिलेगा। उन्होंने कृषि विभाग के सहयोग से किसानों को इसके आर्थिक लाभ और आपूर्ति प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों की सक्रिय भागीदारी से ही उद्योगों को बायोमास की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।बैठक में बताया गया कि तखतपुर में रिलायंस बायो एनर्जी लिमिटेड द्वारा संचालित कृषि अपशिष्ट आधारित सीबीजी उद्योग की क्षमता 22.5 मीट्रिक टन प्रतिदिन है। वहीं सेंदरी में बीपीसीएल का प्रस्तावित संयंत्र अप्रैल-मई में शुरू होना संभावित है। यह संयंत्र नगरीय निकायों से प्राप्त गीले कचरे पर आधारित होगा, जिसमें प्रतिदिन लगभग 10 टन गीले कचरे का उपयोग प्रस्तावित है। दोनों उद्योगों की जरूरत के अनुरूप बायोमास संग्रहण क्षेत्र चिह्नित करने और आपूर्ति व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा की गई।बैठक में किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), बायोमास संग्रहकर्ताओं एवं आपूर्तिकर्ताओं तथा सीबीजी उद्यमियों के बीच समन्वय और आपूर्ति संबंधी अनुबंध के प्रारूप पर भी विचार किया गया। इसके साथ ही संयंत्रों से उत्पादित जैविक खाद के उपयोग एवं विपणन, उद्योग विभाग से आवश्यक अनुमतियों और अंतरविभागीय समन्वय के विषयों पर चर्चा हुई।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि परंपरागत ईंधन के साथ वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने की जरूरत है। बायोफ्यूल इसका अच्छा विकल्प है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सीबीजी उद्योगों के संचालन और बायोमास की उपलब्धता के लिए कार्य करने के निर्देश दिए।
- स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भी हुआ आयोजनबिलासपुर/भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर द्वारा सद्भावना एवं एकता पदयात्रा तथा एकता दौड़ का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा सेजेस उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालक सरकंडा से प्रारंभ होकर रामसेतु तक निकाली गई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं से 55 स्काउट, 60 रोवर, 123 गाइड, 58 रेंजर तथा 40 स्काउटर एवं गाइडर सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए। इस प्रकार कुल 396 स्काउटिंग परिवार के सदस्यों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर द्वारा सेजेस उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालक सरकंडा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को साइन ,सैल्यूट, स्काउटिंग एवं गाइडिंग का इतिहास, स्काउटिंग की पुस्तकों का ज्ञान, प्राथमिक उपचार, स्काउटिंग के नियम, प्रतिज्ञा, उद्देश्य एवं आदर्श वाक्य सहित विभिन्न आवश्यक गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान में आयोजित एडवेंचर शिविर में सम्मिलित हुए स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किट का वितरण भी किया गया।शिविर संचालन स्काउट विभाग से श्री महेन्द्र बाबू टंडन, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) तथा गाइड विभाग से श्रीमती बीना यादव, संयुक्त राज्य सचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार यादव, सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भूपेन्द्र शर्मा, सहायक राज्य आयुक्त तथा डॉ. भारती दुबे, राज्य मुख्यालय आयुक्त (गाइड) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेन्द्र कुमार साहू ने की। इस अवसर पर श्रीमती आरती राय, जिला आयुक्त (गाइड), श्री तुकेश्वर यादव, जिला मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री पी. मंडल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।शिविर संचालन में स्काउट विभाग के सहयोगी संचालक श्री संतोष त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप निर्णेजक, श्री संतोष तबोली, श्री राजेन्द्र कौशिक, श्री सुरेश साहू, श्री बांके बिहारी दुबे, श्री शत्रुहन सूर्यवंशी, श्री नवीन यादव एवं श्री अनिल सोनवानी का योगदान रहा। गाइड विभाग के शिविर संचालन में सहयोग श्रीमती कल्पना सिंह,श्रीमती माधुरी यादव,श्रीमती किरण बाला पाण्डेय, डॉ. भारती दुबे, सुश्री लता यादव,श्रीमती स्वाति हार्डिकर, श्रीमती अपर्णा सारखेल, श्रीमती रश्मि रानी तिवारी, श्रीमती रागिनी चौधरी, श्रीमती रत्ना दास,एवं श्रीमती पुष्पा शर्मा, डॉ.शीला शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता एवं अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित किया गया।
- केंद्रीय जेल के सामने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरणनगर निगम ने संजोई ऐतिहासिक स्मृतिबिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर केंद्रीय जेल के सामने प्रख्यात कवि एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण किया। नगर निगम बिलासपुर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम और साहित्य में उनके योगदान तथा बिलासपुर से जुड़े ऐतिहासिक संबंध को संजोए रखने के लिए यह प्रतिमा स्थापित की गई है। इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर उपस्थित थे।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस अवसर पर कहा कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी का जीवन राष्ट्रप्रेम, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपनी लेखनी से देशवासियों में स्वतंत्रता की चेतना जगाई। बिलासपुर के लिए यह गौरव की बात है कि यहां की केंद्रीय जेल में ‘पुष्प की अभिलाषा’ जैसी कालजयी कविता की रचना हुई। श्री साव ने कहा कि उनकी प्रतिमा नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से परिचित कराते हुए देश और समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित करेगी। महापुरुषों की स्मृतियों को सहेजना उनके विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने का माध्यम है।‘एक भारतीय आत्मा’ के नाम से विख्यात पंडित माखनलाल चतुर्वेदी का बिलासपुर केंद्रीय जेल से गहरा ऐतिहासिक संबंध रहा है। असहयोग आंदोलन के दौरान वे 5 जुलाई 1921 से 1 मार्च 1922 तक बिलासपुर केंद्रीय जेल की बैरक क्रमांक 9 में कैदी संख्या 1527 के रूप में निरुद्ध रहे। कारावास के इसी दौर में उन्होंने 18 फरवरी 1922 को अपनी अमर कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ की रचना की। मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने की भावना से ओतप्रोत इस कविता की पंक्तियां आज भी देशवासियों में राष्ट्रप्रेम का संचार करती हैं।बिलासपुर केंद्रीय जेल की बैरक क्रमांक 9 को उनकी स्मृति में स्मारक के रूप में सहेजा गया है। अब जेल के सामने उनकी प्रतिमा की स्थापना से शहर की गौरवशाली साहित्यिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियों को नई पहचान मिली है।
- - राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित- बैंक ऑफ बड़ौदा ने पेंशनभोगियों को किया जागरूकदुर्ग/ राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा की भिलाई सिविक सेंटर शाखा में पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा के प्रति जागरूक किया गया। भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, नई दिल्ली के अवर सचिव श्री प्रवेश कुमार ने 2 नवंबर को शाखा का दौरा कर अभियान के तहत आयोजित जागरूकता गतिविधियों का जायजा लिया।इस दौरान पेंशनभोगियों को बताया गया कि वे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का उपयोग कर घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इससे उन्हें जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक या अन्य कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से जाने की आवश्यकता नहीं होगी और समय एवं श्रम की बचत होगी।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पेंशनभोगियों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा के प्रति जागरूक करना है।कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा, रायपुर अंचल कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक श्री मधुसूदन कुमार एम., दुर्ग क्षेत्र के क्षेत्रीय वित्तीय समावेशन प्रभारी श्री जीतू सिंह तोमर, भिलाई शाखा की अधिकारी सुश्री एयरो फिलिसीटा सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


.jpg)
























