- Home
- छत्तीसगढ़
- सात सड़कों के लिए 20.3 करोड़ मंजूरश्री साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति जारीबिलासपुर/ लोक निर्माण विभाग ने मुंगेली जिले में सात सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड़ 30 लाख रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इन सड़कों के लिए मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री श्री साव की पहल पर बन रहे इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलने के साथ ही आवागमन सुगम, सुरक्षित और तेज होगा।लोक निर्माण विभाग द्वारा मुंगेली जिला मुख्य मार्ग नवरंगपुर से डी-3 हेडपुल तक 1.10 किमी सड़क के निर्माण के लिए एक करोड़ 21 लाख 94 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग द्वारा रेहुंटा से लाखासार तक 2.40 किमी सड़क के लिए तीन करोड़ सात लाख 23 हजार रुपए, डिंडौरी गौठान से सूरजपुरा सरहद तक एक किमी सड़क के लिए दो करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपए, मुंगेली जिला मुख्य मार्ग से सुकली बस्ती मार्ग तक 0.75 किमी सड़क के लिए एक करोड़ 34 लाख 42 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।विभाग ने लोरमी विकासखंड में रोहित पटेल के घर से खुड़िया मेन रोड तक 2.30 किमी मार्ग के लिए तीन करोड़ 83 लाख 19 हजार रुपए, धोबघट्टी केनाल मार्ग में पुल-पुलिया सहित 3.40 किमी सड़क के निर्माण के लिए चार करोड़ 60 लाख 40 हजार रुपए तथा साजा नहर सारिसताल राममंदिर भदरवार पुल तक 3 किमी मार्ग के लिए तीन करोड़ 91 लाख 53 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को सभी कार्यों में निर्माण और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
- कलेक्टर के निर्देश पर गांवों में संयुक्त सर्वेक्षण, किसानों को नुकसान की सूचना दर्ज कराने में दी जा रही मददबिलासपुर/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से जिले में हुई फसल क्षति का आकलन करने कृषि विभाग और एचडीएफसी एर्गो बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें गांवों में पहुंचकर सर्वेक्षण कर रही हैं। मैदानी अधिकारी खेतों का निरीक्षण करने के साथ प्रभावित किसानों से संपर्क कर नुकसान की जानकारी जुटा रहे हैं, ताकि नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा सके।संयुक्त टीमों ने आज मानकचौरी, रतनपुर, बिटकुला, पोड़ी, गोबरी और हरदीकला सहित विभिन्न ग्रामों में खेतों का निरीक्षण कर फसलों की स्थिति का जायजा लिया। उप संचालक कृषि एम.आर. तिग्गा एवं सहायक संचालक श्री शशांक शिंदे ने भी किसानों से मुलाकात कर प्रभावित फसलों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन और कृषि विभाग उनके साथ हैं। फसल क्षति के आकलन और नियमानुसार सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल नुकसान की सूचना दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई। उन्हें टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447, व्हाट्सएप नंबर 7066514447 तथा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप सहित उपलब्ध माध्यमों की जानकारी दी गई। टीमों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर नुकसान की सूचना दर्ज कराने में किसानों को आवश्यक सहयोग भी दिया जा रहा है।जिले के सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावित किसानों से संपर्क कर फसल क्षति का सर्वेक्षण कर रहे हैं। कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें नुकसान की वास्तविक स्थिति का आकलन कर रही हैं। कृषि विभाग ने प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे फसल क्षति की सूचना समय पर दर्ज कराएं और सर्वेक्षण के दौरान आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।
- सभी 259 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश, संबंधित एसडीएम ने जारी किए शो कॉज नोटिसफसल क्षति सर्वेक्षण और जरूरी राजस्व कार्य प्रभावित, अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनीबिलासपुर/ जिले में हड़ताल पर गए सभी 259 पटवारियों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर और कोटा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने संबंधित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में तत्काल अपने कर्तव्य पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने तथा संबंधित तहसीलदार के माध्यम से उसी दिन व्यक्तिगत लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि पर मुख्यालय में उपस्थिति नहीं देने एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।जारी नोटिस में कहा गया है कि 13 अक्टूबर से सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति अथवा स्वीकृत अवकाश के बिना कर्तव्य से अनुपस्थित रहने के कारण महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इनमें डिजिटल क्रॉप सर्वे, फिजिकल वेरिफिकेशन, एग्रीस्टैक तथा आगामी धान खरीदी से संबंधित कृषक अभिलेखों का सत्यापन शामिल है। इसके अलावा आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्रों के लिए आवश्यक जांच प्रतिवेदन, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और राजस्व न्यायालयीन प्रकरणों सहित अन्य जरूरी कार्यों पर भी असर पड़ रहा है।नोटिस में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि चक्रवाती तूफान के कारण विभिन्न क्षेत्रों में हुई फसल क्षति का त्वरित सर्वेक्षण, नुकसान का आकलन और पात्रतानुसार राहत संबंधी कार्रवाई प्राथमिकता से की जानी है। पटवारियों की अनुपस्थिति से ये अत्यावश्यक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे किसानों एवं आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।संबंधित पटवारियों से अनधिकृत अनुपस्थिति के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई, अनुपस्थिति अवधि के वेतन एवं अन्य सेवा लाभों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई तथा उक्त अवधि को सेवा में व्यवधान (ब्रेक इन सर्विस) माने जाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में जिले की एक और उल्लेखनीय उपलब्धि, संसद भवन में अपने विचार रखकर वंशिका ने बढ़ाया जिले का मानबालोद/जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुसुमकसा की छात्रा वंशिका सिंह ने देश के नए संसद भवन में आयोजित ’एकता दिवस’ के अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए। आज 31 अक्टूबर संसद भवन में वंशिका द्वारा दिए गए भाषण ने जिले को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।एक छोटे से क्षेत्र के विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा का देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था के परिसर में अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त करना उसकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयासों का परिचायक है। यह उपलब्धि न केवल वंशिका और उसके परिवार, बल्कि विद्यालय, शिक्षकों तथा पूरे बालोद जिले के लिए गर्व का विषय है।गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सार्थक पहलकलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, उनकी प्रतिभा निखारने तथा उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे प्रयासों से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिल रहे हैं। वंशिका सिंह की यह उपलब्धि इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि उचित मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास से छोटे क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकती हैं।पूरे जिले में हर्ष का माहौलसंसद भवन में वंशिका सिंह की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और जिलेवासियों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।बालोद जिले के लिए वंशिका की यह सफलता केवल एक छात्रा की उपलब्धि नहीं, बल्कि जिले में शिक्षा और प्रतिभा विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों का गौरवपूर्ण उदाहरण है।
- 3622 किसानों ने टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराई सूचनाबालोद/चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और बेमौसम बारिश से जिले में फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलन करने के लिए कृषि विभाग तथा फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम द्वारा आज 31 अक्टूबर से सघन सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिले के समस्त तहसीलों में सर्वे का काम तेज गति से जारी है और प्रारंभिक चरण में अब तक 180 कृषकों के खेतों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है।प्राकृतिक आपदा से प्रभावित बीमित किसानों को मिलेगा क्षतिपूर्ति दावाकृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसल क्षति होने पर जिले के 3622 किसानों द्वारा फसल बीमा के टोल-फ्री नंबर 14447 पर अपनी सूचना दर्ज कराई गई है। फसल कटाई के उपरांत खेत में सुखाने के लिए फैलाकर रखी हुई अथवा छोटे बंडलों में बंधी अधिसूचित फसलों को ओला, चक्रवात, चक्रवाती वर्षा एवं बेमौसम बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने पर नियमानुसार बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति दावा राशि संबंधित बीमा कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी। शासन स्तर से बीमा कंपनियों को सूचना प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सर्वे कार्य पूर्ण कर दावा राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।समितियों में उतेरा फसलों के प्रमाणित बीज उपलब्धरबी मौसम वर्ष 2026-27 अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड झलमला द्वारा उतेरा फसलों के उन्नत बीजों का भंडारण जिले की सेवा सहकारी समितियों में प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक समितियों में 80 क्विंटल तिवड़ा तथा 78 क्विंटल सरसों बीज का भंडारण कराया जा चुका है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के किसानों से अपने संबंधित सेवा सहकारी समितियों से संपर्क कर सुगमतापूर्वक उतेरा फसलों के उन्नत बीजों का क्रय कर सकते हैं।
- लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन व चित्रकला विधाओं में युवाओं ने बिखेरी अपनी कला की छटा, विजेताओं को किया गया सम्मानितबालोद/छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन बालोद एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से वर्ष 2026-27 के जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आए प्रतिभागियों ने लोककला, संस्कृति और रचनात्मक विधाओं में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।दीप प्रज्वलन कर हुआ उत्सव का शुभारंभसमारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू तथा विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश निर्मलकर द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू ने युवाओं के उत्साहवर्धन हेतु आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया और प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।युवा शक्ति विकसित राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारसमारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू ने सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति अपनी असीम ऊर्जा व प्रतिभा से राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाए। पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति हमारी समृद्ध धरोहर हैं। प्रतिभागी अपनी-अपनी विधा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ’विकसित भारत’ और ’विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।सांस्कृतिक विधाओं में युवाओं ने दिखाया हुनरकार्यक्रम में विकासखण्ड स्तर से चयनित प्रतिभागियों के मध्य लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वेशभूषा, कविता लेखन एवं चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं की रोचक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निर्णायकों द्वारा दिए गए मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री राम कुमार सोनकर सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।
- - दुर्ग जोन ने नेटबॉल एवं कराते में लहराया परचमदुर्ग/ दुर्ग में आयोजित चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह आज भिलाई विद्यालय, सेक्टर-02, भिलाई के खेल प्रांगण में संपन्न हुआ। 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों से लगभग 468 छात्र-छात्राओं ने नेटबॉल एवं कराते खेल विधाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर एवं सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री के वी राव संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग थे। श्री जेएस धीर, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, श्रीमति कल्पना स्वामी क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा संभाग दुर्ग, छाया प्रकाश राव सहायक क्रीड़ा अधिकारी रायपुर, श्री अमित घोष सहायक संचालक दुर्ग एवं पांचों जोन के दल प्रबंधकों की उपस्थिति में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की गई तथा विजेता एवं उपविजेता संभागों को बधाई दी गई।नेटबॉल प्रतियोगिता का सामूहिक अंतिम परिणामबालक वर्ग 17 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय रायपुर जोन एवं तृतीय बस्तर जोन शामिल है। इसी तरह बालिका वर्ग 17 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय रायपुर जोन एवं तृतीय बिलासपुर जोन शामिल है।कराते प्रतियोगिता का सामूहिक अंतिम परिणामबालक वर्ग 14 वर्ष के प्रतिभाग प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय रायपुर जोन एवं तृतीय दृ बिलासपुर जोन शामिल है। बालिका वर्ग 14 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय बस्तर जोन एवं तृतीय बिलासपुर जोन शामिल है। इसी प्रकार बालक वर्ग 17 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय दृ रायपुर जोन एवं तृतीय दृ बिलासपुर जोन शामिल है। बालिका वर्ग 17 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम रायपुर जोन, द्वितीय बिलासपुर जोन एवं तृतीय दृ दुर्ग जोन शामिल है। बालक वर्ग 19 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय बिलासपुर जोन एवं तृतीय दृ रायपुर जोन और बालिका वर्ग 19 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम रायपुर जोन, द्वितीय बिलासपुर जोन एवं तृतीय दृ दुर्ग जोन प्रतियोगिता में शामिल है।दुर्ग जोन का शानदार प्रदर्शनइस प्रतियोगिता में दुर्ग जोन के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेटबॉल के बालक एवं बालिका दोनों 17 वर्ष वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कराते में भी दुर्ग जोन ने बालक एवं बालिका 14 वर्ष, बालक 17 वर्ष तथा बालक 19 वर्ष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इस प्रकार दुर्ग जोन ने प्रतियोगिता में कुल छह वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनरल चौंपियनशिप पर कब्जा किया।आयोजन में सहयोगइस चार दिवसीय आयोजन में दुर्ग जिले के लगभग 100 व्यायाम शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। निर्णायकों, तकनीकी अधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों, आयोजन समिति एवं सहयोगी कर्मचारियों का भी विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजन समिति के श्री पी जे सेबास्टियन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी, दुर्ग ने सभी पत्रकार मीडिया के साथीयों, अतिथियों, प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का समापन खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द के संदेश के साथ हुआ।
- 2 नवंबर को गंजपारा में आयोजित होना था जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रमदुर्ग। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दुर्ग जिले में 2 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम गंजपारा में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था।स्कूल शिक्षा एवं विधि विधायी मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने स्वर्गीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आम जनमानस की भावनाओं और मंशा का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में जनभावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है।उल्लेखनीय है कि राज्योत्सव के अंतर्गत 2 नवंबर को दुर्ग जिले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित था।
- दुर्ग/ संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन दुर्ग में पदस्थ उप संचालक श्री देवेन्द्र कुमार चौबे के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री चौबे ने अपने 42 वर्ष 9 माह के शासकीय सेवाकाल में विभिन्न विभागों में सेवाएं देते हुए अपनी कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और अनुभव से अलग पहचान बनाई।संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय में विगत पांच वर्षों से पदस्थ रहते हुए उन्होंने संभाग के विभिन्न कार्यालयों के पेंशन प्रकरणों तथा जटिल वेतन निर्धारण संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण किया। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में संभागीय कार्यालय, जिला कोषालय, कोषालय कर्मचारी संघ, बीईओ कार्यालय दुर्ग, एसपी कार्यालय, सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित उनके परिवारजन और मित्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री कैलाश साहू ने श्री चौबे के 42 वर्ष 9 माह के सेवाकाल और विभिन्न विभागों में उनकी पदस्थापना के दौरान अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए उनकी शासकीय कर्तव्यपरायणता और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की।कार्यक्रम में संभागीय संयुक्त संचालक श्री विवेक कुमार मिश्रा, ममता अवस्थी, नीतू पाण्डेय, कृष्णकांत खरांशु, हिना सिंह गुप्ता, सादिक उल मलिक, मनीष मिश्रा, शशि दुबे, अशोक राठौर, संतोष कुमार सोनी एवं खम्हन सिंह गोआर्य सहित अन्य अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
- दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर पालिका आम निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने एवं पुनरीक्षण का कार्य जारी है। आगामी निर्वाचन से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय शिकायत सेल का गठन किया गया है। यह शिकायत सेल जिला कार्यालय के भू-अभिलेख कक्ष क्रमांक 21 में संचालित किया गया है। इसके सुचारू क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके पूर्व दायित्वों के साथ निर्वाचन कार्य की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सिल्ली थामस से प्राप्त जानकारी अनुसार अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री रेखा राजपूत को शिकायत सेल का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सहायक ग्रेड-02 श्रीमती उज्ज्वला ध्रुव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सुश्री साधना वर्मा को सहायक का दायित्व सौंपा गया है। वहीं श्री ईश्वरी साहू, भृत्य को डाक रनर की जिम्मेदारी दी गई है।
- बोले – सुशासन की सरकार में हर वर्ग का विकास, दुर्ग को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगातदुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव के अवसर पर केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।मंत्री श्री यादव ने कहा कि सुशासन की सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, युवा, महिलाएँ और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अधोसंरचना और जनसुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहे हैं।केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग विधानसभा में विकास को नई गति मिली है। सड़क, भवन, नाली, पुल-पुलिया, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अनेक बड़े विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिली है। वर्षों से लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने के साथ ही शहर के सुनियोजित विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा संकल्प है कि दुर्ग को बेहतर सड़कें, आधुनिक सुविधाएँ और मजबूत आधारभूत संरचना मिले, जिससे आम नागरिकों का जीवन और अधिक सुविधाजनक बने।मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। जनता के विश्वास और सहयोग से हम दुर्ग के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है सुशासन की सरकार, हर वर्ग का विकास और विकसित दुर्ग। हमने विकास के जो वादे किए हैं, उन्हें धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। राज्योत्सव का यह अवसर विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है।
- सभी नागरिकों से रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित बनाने आगे आकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपीलरायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ और नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने 1 नवम्बर 2026 रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त नगरवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शान्ति प्रदान करने की सामूहिक विनम्र प्रार्थना छत्तीसगढ़ महतारी के दिव्य श्रीचरणों में की है. इसके साथ ही सभी नगरवासियों से रायपुर को छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी के अनुरूप स्वच्छ, सुन्दर, हरित राजधानी स्मार्ट सिटी बनाने संकल्प लेकर आगे आकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की पुनः विनम्र अपील की है.महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित रायपुर नगर पालिक निगम के सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना का ऐतिहासिक कार्य दिनांक 1 नवम्बर 2000 को भारत गणराज्य के तत्कालीन यशस्वी प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हुआ, उसके बाद से छत्तीसगढ़ राज्य ने निर्माण और विकास के क्षेत्र में निरन्तर अपनी अद्भुत यात्रा निरन्तर जारी रखी है यह अनवरत विकास यात्रा भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य के राजधानी शहर रायपुर सहित समस्त नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों और आदिवासी दुर्गम क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साय के कुशल मार्गदर्शन में सतत निरन्तर तेज गति से प्रगति पर है. इसके पूर्व वर्ष 2003 से 2018 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य को विकास और निर्माण के क्षेत्र में अद्भुत नई उपलब्धियों भरी ऊचाईयां प्राप्त हुई.यह क्रम सतत निरन्तर जारी रहेगा.
- योजना के प्रारूप पर 30 नवंबर तक आमंत्रित किए गए सुझाव,प्रेस क्लब के ने पत्रकारों से सुझाव भेजने की अपील कीरायपुर। मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के हितों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े इस विषय को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद राज्य शासन ने ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार कर उस पर मीडिया जगत से सुझाव आमंत्रित किए हैं।योजना के प्रारूप एवं उसके क्रियान्वयन को लेकर एक से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव भेजे जा सकते हैं। जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर योजना का प्रारूप उपलब्ध कराया गया है। मीडियाकर्मी अपने सुझाव ईमेल [email protected] पर भेज सकते हैं।रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित समस्त पदाधिकारियों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य और दुर्घटना के जोखिम को देखते हुए बीमा सुरक्षा की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। शासन द्वारा योजना का प्रारूप तैयार कर सुझाव आमंत्रित करना इस दिशा में सकारात्मक कदम है।रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू कोषाध्यक दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू, भूपेश जांगड़े,, ने उम्मीद जताई कि मीडिया कर्मियों के सुझावों को समाहित कर शासन इस योजना को शीघ्र मूर्तरूप देगा, जिससे प्रदेश के पत्रकारों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना के समय आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश के पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों से अपील की है कि वे योजना के प्रारूप का गंभीरता से अध्ययन करें और अपने महत्वपूर्ण सुझाव निर्धारित समय-सीमा में शासन को भेजें। ताकि पत्रकारों की वास्तविक जरूरतों, व्यावहारिक कठिनाइयों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए योजना को अधिक व्यापक, प्रभावी और लाभकारी बनाया जा सके।
- -उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर मुंगेली जिले में बनेंगी सड़कें-श्री साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति जारीरायपुर । लोक निर्माण विभाग ने मुंगेली जिले में सात सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड़ 30 लाख रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इन सड़कों के लिए मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री श्री साव की पहल पर बन रहे इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलने के साथ ही आवागमन सुगम, सुरक्षित और तेज होगा।लोक निर्माण विभाग द्वारा मुंगेली जिला मुख्य मार्ग नवरंगपुर से डी-3 हेडपुल तक 1.10 किमी सड़क के निर्माण के लिए एक करोड़ 21 लाख 94 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग द्वारा रेहुंटा से लाखासार तक 2.40 किमी सड़क के लिए तीन करोड़ सात लाख 23 हजार रुपए, डिंडौरी गौठान से सूरजपुरा सरहद तक एक किमी सड़क के लिए दो करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपए, मुंगेली जिला मुख्य मार्ग से सुकली बस्ती मार्ग तक 0.75 किमी सड़क के लिए एक करोड़ 34 लाख 42 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। विभाग ने लोरमी विकासखंड में रोहित पटेल के घर से खुड़िया मेन रोड तक 2.30 किमी मार्ग के लिए तीन करोड़ 83 लाख 19 हजार रुपए, धोबघट्टी केनाल मार्ग में पुल-पुलिया सहित 3.40 किमी सड़क के निर्माण के लिए चार करोड़ 60 लाख 40 हजार रुपए तथा साजा नहर सारिसताल राममंदिर भदरवार पुल तक 3 किमी मार्ग के लिए तीन करोड़ 91 लाख 53 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को सभी कार्यों में निर्माण और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
- रायपुर. । छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह की बैलाडीला बुल्स को 3-1 से मात दी। इससे पहले स्ट्राइकर्स ने न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री अनुज शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष श्री प्रभतेज सिंह भाटिया, 'हरिभूमि' के संपादक श्री हिमांशु द्विवेदी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की डीजीएम सुश्री पूनम शर्मा, बाल्को (BALCO) के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन हेड श्री विजय बाजपेयी, एनटीपीसी के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के डीजीएम श्री सहदेव सेठी, एनएमडीसी के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन सीनियर मैनेजर श्री अजय कुमार और एसबीआई के एजीएम श्री सतीश प्रसाद मुंडे दूसरे सेमीफाइनल को देखने स्टेडियम पहुंचे थे।पहले सेमीफाइनल के मुकाबले बुल्स और टाइटन्स के बीच का यह मैच थोड़ा शांत रहा। हालांकि, मैच के स्तर में कोई कमी नहीं थी और दोनों टीमों ने बेहतरीन हॉकी का प्रदर्शन किया। टाइटन्स के लिए संदीप कुमार ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करके खाता खोला। पहले हाफ के अंत तक यही एकमात्र गोल था।इस हाफ में दोनों टीमों ने मैदान के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई। दोनों टीमों ने कई बार सर्कल के अंदर प्रवेश किया और उतने ही शानदार टैकल भी देखने को मिले। दोनों टीमों का डिफेंस बहुत मजबूत था। उन्होंने सर्कल के अंदर कोई गलती नहीं की, जिससे विपक्षी टीम को ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिल सके।मैच में गतिरोध तोड़ने की कोशिश में मैनपाट के मोहित नायक के पास गोल करने के दो अच्छे मौके आए, लेकिन बुल्स के गोलकीपर दलेश्वर यादव ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। दूसरी ओर जसकरण सिंह बुल्स के लिए पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल सके, जिसका पूरा श्रेय कीपर अल्फ़ाज़ खान को जाता है। आखिरी क्वार्टर में भी जसकरण के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वे अपने शॉट में पर्याप्त ताक़त नहीं लगा पाए और एक और पेनल्टी कॉर्नर चूक गए।मैच का नतीजा दूसरे क्वार्टर में ही लगभग तय हो गया था, जब प्रिंस भगत ने खेल खत्म होने से 10 मिनट पहले गोल कर दिया। वे सर्कल के काफी अंदर तक गए और एक बेहतरीन डिफ्लेक्शन के ज़रिए गोल दाग दिया, जिससे स्कोर 2-0 हो गया। इसके बाद बैलाडीला के लिए वापसी करना नामुमकिन हो गया, जबकि मैनपाट ने अपनी बढ़त को और मज़बूत करने की कोशिश की। प्रिंस ने एक और गोल किया, जो इस मैच में उनका दूसरा गोल था। मैच के बिल्कुल आखिरी पलों में अंकित कुजूर ने एक सांत्वना गोल (consolation goal) ज़रूर किया, जिससे स्कोर 3-1 हो गया, लेकिन इससे टीम को कोई खास मदद नहीं मिली।अंडरडॉग संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने न्यायाधानी नाइट्स के खिलाफ पलटी बाजीआज का पहला सेमीफाइनल पूरे टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक रहा, जिसमें संस्कारधानी ने न्यायधानी को 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों ने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। लेकिन अंततः अंडरडॉग मानी जा रही स्ट्राइकर्स टीम ने जीत हासिल की।मैच की शुरुआत में पहले क्वार्टर में ही स्ट्राइकर्स ने खाता खोल लिया। शाहरुख ने एक फ्लिक के ज़रिए गोल किया, जो पोस्ट के दाहिने कोने में जाकर लगा। इसके कुछ ही देर बाद नाइट्स के आदर्श ने भी एक फील्ड गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के 15 मिनट पूरे होने से ठीक पहले न्यायधानी को अपना दूसरा गोल मिला। मिडफील्ड से मिली गेंद को चिराग ने स्ट्राइकर्स के सभी डिफेंडरों को छकाते हुए गोल में बदल दिया।दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने पहले जैसी ही, बल्कि उससे भी तेज़ गति बनाए रखी, और गोल धड़ाधड़ होने लगे। इसके बाद, आशीष तानी पूर्ति ने पेनल्टी कॉर्नर के ज़रिए लीग में अपना 13वां गोल किया और टूर्नामेंट के सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। फिर 24वें मिनट में अरबाज अली ने शानदार खेल दिखाते हुए अपना पहला गोल किया।तीसरे क्वार्टर में शाहरुख ने नाइट्स के कुछ डिफेंडरों को चकमा देते हुए एक फील्ड गोल किया और स्कोर बराबर कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद जब शमशेर एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने से चूक गए, तो शाहरुख ने रिबाउंड पर गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी कर ली।आखिरी क्वार्टर में आर्यन ज़ेस ने अपनी टीम के लिए पांचवां गोल करके मुकाबले को एकतरफा कर दिया। उन्हें सर्कल के अंदर एक बेहतरीन पास मिला, जिसे उन्होंने बड़ी सफाई से गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। रही-सही कसर ओम कुमार यादव और निशांत तिर्की ने पूरी कर दी। दोनों ने मिलकर स्कोर को 6-3 तक पहुंचा दिया, जिससे जीत पक्की हो गई।
- रायपुर.। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पूरे टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक रहा। आज खेले गए पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों ने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया और कोई भी टीम पीछे हटने को तैयार नहीं थी। हालांकि कमजोर मानी जा रही (अंडरडॉग) संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने अंततः जीत हासिल की। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्री श्रेयांश जायसवाल, 'नईदुनिया' के संपादक श्री सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, आईबीसी-24 के प्रबंध संपादक श्री विश्वेश ठाकरे, एनटीपीसी के जीएम श्री प्रवीण गर्ग, सारडा के प्लांट हेड श्री मनोज शाह और एसबीआई के मुख्य प्रबंधक श्री गौरव यादव भी पहला सेमीफाइनल देखने स्टेडियम पहुंचे थे।सेमीफाइनल में स्ट्राइकर्स चौथी क्वालीफायर टीम के रूप में पहुंची थी, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नाइट्स पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर थे। न्यायधानी नाइट्स लीग चरण में एक भी मैच नहीं हारी थी। उन्होंने स्ट्राइकर्स को भी लीग मैच में 5-3 से हराया था।पहले सेमीफाइनल में स्ट्राइकर्स ने पहले क्वार्टर में ही अपना खाता खोल लिया। शाहरुख ने एक शानदार फ्लिक के जरिए गोल किया, जो पोस्ट के दाहिने कोने में जाकर लगा। इसके कुछ ही देर बाद, नाइट्स के आदर्श ने एक फील्ड गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 15 मिनट पूरे होने से ठीक पहले न्यायधानी नाइट्स को अपना दूसरा गोल मिला। मिडफील्ड से मिली गेंद को चिराग ने स्ट्राइकर्स के सभी डिफेंडरों को छकाते हुए गोल में बदल दिया।दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों ने उसी गति से खेलना जारी रखा, और इस दौरान गोलों की झड़ी लग गई। आशीष तानी पूर्ति ने पेनल्टी कॉर्नर के ज़रिए लीग में अपना 13वां गोल किया और सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। इसके कुछ देर बाद, 24वें मिनट में अरबाज अली ने शानदार खेल दिखाते हुए अपना पहला गोल किया।तीसरे क्वार्टर में शाहरुख ने नाइट्स के कुछ डिफेंडरों को छकाते हुए एक फील्ड गोल किया और स्कोर बराबर कर दिया। इसके कुछ ही समय बाद, जब शमशेर एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने से चूक गए, तो शाहरुख ने रिबाउंड पर गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। आखिरी क्वार्टर में आर्यन ज़ेस ने अपनी टीम के लिए पांचवां गोल करके मुकाबले को एकतरफा कर दिया। उन्हें सर्कल के अंदर एक बेहतरीन पास मिला, जिसे उन्होंने बड़ी सफाई से गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। रही-सही कसर ओम कुमार यादव ने पूरी कर दी। उन्होंने निशांत तिर्की के साथ मिलकर टीम की बढ़त को 6-3 तक पहुंचा दिया।
- रायपुर ।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी और 24 अभियंता शामिल हैं। विभाग द्वारा 5 लेखापालों, 4 स्वास्थ्य निरीक्षकों, 4 भृत्यों, 3 कैशियर्स, 3 सहायक ग्रेड-3 तथा एक-एक स्टेनोग्राफर, सहायक राजस्व निरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और वाहन चालक का भी तबादला किया गया है।नगरीय प्रशासन विभाग ने 3 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों सर्वश्री विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान के विरूद्ध विभागीय जांच को जारी रखते हुए निलंबन से बहाल किया है। इन्हें क्रमशः दल्ली राजहरा नगर पालिका, वाड्रफनगर नगर पंचायत और बिलाईगढ़ नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदस्थ किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुण-दोषों के आधार पर पृथक से किया जाएगा। ????
- -श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से साकार हुआ छत्तीसगढ़ राज्य का सपना : मुख्यमंत्री श्री साय-लाल आतंक से मुक्ति के बाद शांति, विश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से मिली ऐतिहासिक सफलता-वर्ष 2047 तक समृद्ध, सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का मुख्यमंत्री श्री साय ने किया आह्वानरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के 26 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गौरव का अवसर है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हुआ। पृथक राज्य के गठन से प्रदेशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को नई पहचान मिली तथा विकास की नई संभावनाओं के द्वार खुले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धेय अटल जी के समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस वर्ष का राज्योत्सव अनेक मायनों में ऐतिहासिक और विशेष है। यह पहला राज्योत्सव है, जब छत्तीसगढ़ लाल आतंक से मुक्त होकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्प और डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हुई है। उन्होंने कहा कि इस सफलता में हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का अविस्मरणीय योगदान है, जिसे प्रदेश सदैव कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प छत्तीसगढ़ के हर गांव में खुशहाली लाना, प्रत्येक युवा को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और जनशक्ति के सामर्थ्य के साथ छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस का यह पावन अवसर अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने के साथ ही उज्ज्वल भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर वर्ष 2047 तक एक समृद्ध, सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें तथा इसे साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
- -समावेशी शिक्षा, डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लास और कौशल विकास पर विशेष फोकस-STEM, ATL, कंपोजिट लैब और SCERT की उपलब्धियों सहित शिक्षा के विभिन्न आयामों का होगा प्रदर्शनरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगाई जा रही विभागीय स्टॉल में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे नवाचारों, आधुनिक शिक्षण तकनीकों और शैक्षणिक उपलब्धियों की झलक देखने को मिलेगी। स्टॉल के माध्यम से राज्य में गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को राज्योत्सव में प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।विभागीय स्टॉल में समावेशी शिक्षा एवं संस्कृति, कौशल विकास एवं शिक्षा, STEM/ATL/Composite Lab, नवाचार, SCERT की उपलब्धियां, मुस्कान पुस्तकालय एवं डिजिटल लाइब्रेरी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, स्मार्ट शिक्षण, NCC, स्काउट गाइड, रेड क्रॉस तथा डिजिटल लर्निंग एवं स्मार्ट क्लास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।स्टॉल में आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित आधारित स्टेम शिक्षा, अटल टिंकरिंग लैब तथा कंपोजिट लैब के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करने के प्रयासों को विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक रोचक, प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने की पहल को भी प्रस्तुत किया जाएगा।राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की शैक्षणिक उपलब्धियों, शिक्षक प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यावहारिक ज्ञान, कौशल आधारित शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने की अवधारणा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त स्टॉल में एनसीसी, स्काउट गाइड और रेड क्रॉस जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने के प्रयासों को भी प्रमुखता दी जाएगी। समावेशी एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य को भी रेखांकित किया जाएगा। राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की यह स्टॉल प्रदेश की बदलती शिक्षा व्यवस्था, आधुनिक तकनीकों के समावेश और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित करेगी। इसके माध्यम से आम नागरिकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त होगी।
- -1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह-शिक्षक गणित विषय में सर्वाधिक 90.25 प्रतिशत उपस्थिति, कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली की अभ्यर्थियों ने की सराहनारायपुर / छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के पहले दिन अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। यह परीक्षा 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। पहले दिन प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कुल 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा के पहले दिन प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कुल 10 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 7,025 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1,177 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। विषयवार उपस्थिति के आंकड़ों के अनुसार शिक्षक गणित विषय में सर्वाधिक 90.25 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त व्याख्याता संस्कृत में 81.77 प्रतिशत, व्याख्याता सामाजिक विज्ञान में 84.87 प्रतिशत, व्याख्याता भौतिकी में 84.83 प्रतिशत, व्याख्याता जीव विज्ञान में 83.27 प्रतिशत, व्याख्याता इतिहास में 80.56 प्रतिशत, व्याख्याता रसायन में 77.07 प्रतिशत, व्यायाम शिक्षक में 76.9 प्रतिशत, व्याख्याता भूगोल में 64.29 प्रतिशत तथा व्याख्याता अर्थशास्त्र में 63.64 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 34,604 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 34,514 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं, जो कुल आवेदकों का 99.74 प्रतिशत है। आवेदन करने वालों में 20,779 महिला अभ्यर्थी (60 प्रतिशत) तथा 13,825 पुरुष अभ्यर्थी (40 प्रतिशत) शामिल हैं। इस प्रकार महिला आवेदकों की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक रही है। कुल आवेदकों में 332 दिव्यांग अभ्यर्थी भी शामिल हैं।छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहली बार आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रथम दिवस परीक्षार्थियों में अत्यधिक उत्साह देखा गया। परीक्षार्थियों ने बताया कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली, ओएमआर एवं पारंपरिक पेन-पेपर परीक्षा की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी, सटीक एवं प्रभावी है। कंप्यूटर द्वारा उत्तरों का स्वचालित मूल्यांकन होने के कारण कम समय में त्रुटिरहित परीक्षा परिणाम तैयार एवं घोषित किए जा सकेंगे। परीक्षार्थियों ने इसे राज्य शासन की एक सराहनीय पहल बताया। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (ब्ठज्) में अभ्यर्थियों के उत्तर, उत्तर कुंजी, डिजिटल रिकॉर्ड एवं ऑडिट ट्रेल उपलब्ध होने से परीक्षा प्रक्रिया अन्य परीक्षा प्रणालियों की तुलना में अधिक पारदर्शी है। परीक्षार्थियों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयोजन भी यथासंभव कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।
- -वन विभाग की प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, युवाओं की आजीविका और वन्यजीव संरक्षण की पहल होंगी प्रदर्शितरायपुर / छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इस बार बस्तर की बदलती तस्वीर देखने को मिलेगी। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ‘बदलता बस्तरदृसंवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर अपनी प्रदर्शनी लगाएगा। इसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति के साथ बढ़ते पर्यटन और रोजगार के अवसरों से लेकर प्रदेश में वन एवं वन्यजीव संरक्षण की पहल को प्रदर्शित किया जाएगा। राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ के अनुरूप प्रदर्शनी में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और युवाओं के लिए आजीविका के नए अवसरों पर विशेष जोर रहेगा।प्रदर्शनी में बस्तर के उन क्षेत्रों की झलक दिखाई जाएगी, जहां कभी नक्सलवाद के कारण पर्यटन गतिविधियां सीमित थीं और अब स्थानीय समुदाय पर्यटन से जुड़कर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। कांगेर घाटी की जंगल सफारी और गुफाओं के साथ स्टार गेजिंग के लिए प्रसिद्ध कोण्डागांव की पुष्पाल घाटी, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के मट्टीमरका और सुकमा के तुंगल डैम को मॉडल के जरिए दिखाया जाएगा। धुड़मारास के धुरवा होमस्टे और देवगुड़ियों के संरक्षण के माध्यम से बस्तर की संस्कृति और पर्यटन से जुड़ी आजीविका को भी प्रदर्शित किया जाएगा।प्रदर्शनी में सुकमा का तुंगल कैफे महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल के रूप में सामने आएगा। मुख्यधारा में लौटीं 10 महिलाएं मिलकर इस कैफे का संचालन कर रही हैं। वहीं, कांगेर घाटी में चक्रीय निधि से उपलब्ध कराए गए 35 जिप्सी वाहनों से लगभग 200 स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला है। तुंगल में युवा नौका विहार और कयाकिंग जैसी गतिविधियों से आय अर्जित कर रहे हैं। स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड के रूप में भी रोजगार मिल रहा है। प्रदर्शनी के जरिए बताया जाएगा कि किस तरह पर्यटन वनांचल के लोगों के लिए आजीविका का नया जरिया बन रहा है।वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां भी प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण होंगी। बारनवापारा में दशकों बाद काले हिरण की वापसी, औरापानी में गिद्ध संरक्षण और छत्तीसगढ़ के पहले रामसर स्थल कोपरा जलाशय के संरक्षण को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी 26 अप्रैल 2026 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बारनवापारा में काले हिरण की वापसी का उल्लेख किया था। इसके अलावा धमतरी के ठेमली द्वीप को इको-पर्यटन केंद्र के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। ‘गजरथ यात्रा’ के माध्यम से मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन और सह-अस्तित्व का संदेश दिया जाएगा। प्रदेश के राजकीय पशु वन भैंसा, राजकीय वृक्ष साल, राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना और राजकीय तितली बनाए जाने के लिए अनुमोदित ऑरेंज ओकलीफ की जानकारी भी दर्शकों को मिलेगी।प्रदर्शनी में लघु वनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन से वनवासियों की आय बढ़ाने के प्रयासों को भी दिखाया जाएगा। इसके लिए लघु वनोपज प्रसंस्करण इकाई, ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ और छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड की गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा। दर्शक यहां वन उत्पादों की जानकारी लेने के साथ उनकी खरीदारी भी कर सकेंगे।युवाओं और बच्चों के लिए वन, वन्यजीव और बस्तर पर आधारित प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की जाएगी। सही जवाब देने वालों को पुरस्कार मिलेंगे। वहीं, क्यूआर कोड स्कैन कर दर्शक प्रदेश के इको-पर्यटन स्थलों, वहां पहुंचने के मार्ग, उपलब्ध सुविधाओं और बुकिंग की जानकारी अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे।लगभग 88 गुणा 30 फीट में तैयार होने वाले मंडप में तीन विशेष द्वार बनाए जाएंगे। इनमें दंतेवाड़ा के वन मंदिर, जगदलपुर की जनजातीय गौरव वाटिका और बस्तर के प्रसिद्ध ‘टाइगर बॉय’ चेंदरू की स्मृति में चेंदरू द्वार शामिल होंगे। एलईडी स्क्रीन पर बस्तर में आए बदलाव पर आधारित लघु फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
- -संवेदनशील पहल से दिव्यांग धनीराम के जीवन को मिली नई रफ्ताररायपुर / दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संवेदनशील पहल करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय में ग्राम अचानकपुर निवासी दिव्यांग श्री धनीराम यादव को स्कूटी प्रदान की। श्री यादव आवास मित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्कूटी मिलने से अब उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में आवागमन करने तथा दैनिक कार्यों के संपादन में काफी सुविधा मिलेगी।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री धनीराम यादव को स्कूटी प्रदान करते हुए कहा कि दिव्यांगजन भी समाज के अभिन्न अंग हैं। उनकी क्षमता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ऐसे प्रयासों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सुगम बनाना और उन्हें बिना किसी बाधा के अपने कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति को सुविधा उपलब्ध कराना केवल सहायता देना नहीं, बल्कि उसे आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर प्रदान करना भी है। स्कूटी मिलने से श्री यादव को अपने कार्यों को अधिक सहजता और सुविधाजनक तरीके से करने में मदद मिलेगी। स्कूटी प्राप्त होने पर श्री धनीराम यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्कूटी मिलने से उनके दैनिक आवागमन की परेशानी कम होगी और आवास मित्र के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने में भी सहूलियत मिलेगी। यह सहयोग उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
- -विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा पंचतत्व में हुए विलीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई-पैतृक ग्राम भेण्ड्रा में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढसरायपुर / अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा आज पंचतत्व में विलीन हो गए। बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड स्थित उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका असमय निधन पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री कोर्सेवाड़ा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वे अत्यंत सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे। वे सदैव अपने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए चिंतित रहते थे। एक शिक्षक से विधायक तक का उनका सफर जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने भावुक होते हुए कहा कि श्री कोर्सेवाड़ा के उपचार के दौरान उनकी लगातार बातचीत होती रही थी। कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वे हैदराबाद से स्वस्थ होकर वापस नहीं लौटेंगे। निधन से एक दिन पूर्व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी हैदराबाद जाकर उनसे मिले थे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की विस्तृत जानकारी ली थी। चिकित्सकों से मेरी भी बातचीत कराई गई थी। सभी चिकित्सक उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे थे। स्वयं श्री कोर्सेवाड़ा ने भी स्वस्थ होकर वापस लौटने की उम्मीद जताई थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री कोर्सेवाड़ा का निधन उनके विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश के लिए अत्यंत दुःखद है। उनका सहज, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की आयु में हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया था।गौरतलब है कि आज शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर विमान से रायपुर पहुंचा। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर लोगों के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद पार्थिव शरीर भिलाई-3 स्थित उनके शासकीय आवास पहुंचा, जहां परिजनों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके पश्चात पार्थिव शरीर को उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री विजय बघेल एवं श्री भोजराज नाग, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री ईश्वर साहू, श्री ललित चन्द्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दुर्ग श्री अभिजीत सिंह, कलेक्टर बालोद श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, एसपी श्री किरण गंगाराम चव्हाण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, बड़ी संख्या में सतनामी समाज के गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।दिवंगत विधायक के सम्मान में राज्योत्सव सादगी से होगा आयोजितस्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर सम्मान व्यक्त करते हुए बालोद जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह को सादगी के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत समारोह में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। अब राज्योत्सव में केवल शासकीय योजनाओं और जिले में हुए विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले की विकास उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।
- रायपुर /नक्सलवाद से मुक्त बस्तर अंचल में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गति दी जा रही है। शासन का लक्ष्य दूरस्थ एवं सड़क संपर्क से वंचित बसाहटों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसी दिशा में जगदलपुर विकासखंड में PMGSY-IV के अंतर्गत कुल 9 सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिनकी कुल लंबाई 33.39 किलोमीटर है। इनमें ग्राम पंचायत बड़े बोदल का एल-139 (सुरनदवाड़ा रोड से बड़े बोदल) मार्ग भी शामिल है। उक्त सड़क की लंबाई 1.80 किलोमीटर तथा स्वीकृत लागत लगभग 192.06 लाख रुपये है। मौसम अनुकूल होते ही आज से मौके पर मशीनरी लगाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।इस सड़क के निर्माण से बड़े बोदल सहित आसपास की दूरस्थ बसाहटों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों एवं ग्रामीणों को इसका विशेष लाभ होगा।नक्सलवाद के प्रभाव से मुक्त बस्तर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर अंतिम छोर पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है। बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर की ओर अग्रसर है।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ने गृह ग्राम भेंडरा पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलिरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचे, जहां उन्होंने अहिवारा विधायक स्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे क्षेत्र की जनता और व्यक्तिगत रूप से उनके लिए अत्यंत पीड़ादायक है। स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा का सरल व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।














.jpg)












