- Home
- छत्तीसगढ़
- -15 हजार रुपये के ऋण से शुरू की छोटी दुकान, आज किराना बकरी पालन और सब्जी की खेती से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति-समूह से मिले ऋण से व्यवसाय का किया विस्तार, बकरी पालन और सब्जी उत्पादन को बनाया आजीविका का जरियारायपुर। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर विभिन्न आजीविका गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। इससे न केवल उनकी आय के साधन बढ़ रहे हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुटकी की श्रीमती विनीता सिंह ने भी बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया और आज लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।शक्ति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती विनीता सिंह बताती हैं कि पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आय के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिला। समूह के माध्यम से उन्होंने पहली बार 15 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया और गांव में एक छोटी दुकान शुरू की। दुकान संचालन से उन्हें आय का साधन मिला और परिवार की आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगा।श्रीमती विनीता सिंह ने बताया कि दुकान संचालन से मिले अनुभव और समूह के सहयोग ने उन्हें व्यवसाय का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने समूह से 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस राशि का उपयोग दुकान में सामान बढ़ाने और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में किया। साथ ही उन्होंने बकरी पालन का कार्य भी शुरू किया। इससे उनकी आजीविका के साधनों में वृद्धि हुई और परिवार को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिला। उन्होंने अपनी मेहनत और समूह से मिले सहयोग के माध्यम से स्वरोजगार गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया।विनीता सिंह ने अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए कृषि गतिविधियों की ओर भी कदम बढ़ाया। उन्होंने बताया कि पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण खेती एवं घरेलू आवश्यकताओं में परेशानी होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने बोर के निर्माण की पहल की। इसके बाद समूह के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये का ऋण स्वीकृत करवाकर बोर कराया। पानी की सुविधा उपलब्ध होने से उन्होंने सब्जी-भाजी की खेती शुरू की।दुकान संचालन और बकरी पालन के साथ सब्जी उत्पादन को भी आजीविका का माध्यम बनाकर विनीता ने आय के विभिन्न स्रोत विकसित किए। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली।बिहान योजना से जुड़ने के बाद विनीता सिंह के जीवन में बदलाव आया है। पहले जहां सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब वे स्वयं की आजीविका गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। छोटी दुकान से शुरू हुआ उनका स्वरोजगार आज किराना व्यवसाय, बकरी पालन और सब्जी की खेती तक विस्तारित हो चुका है।विनीता बताती हैं कि समूह से समय-समय पर मिले ऋण और स्वयं की मेहनत से वे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल हुई हैं। आज वे लखपति दीदी बन चुकी हैं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने में योगदान दे रही हैं। स्वरोजगार से मिली आर्थिक मजबूती ने उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है।अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती विनीता सिंह ने कहा, "बिहान योजना से जुड़कर मेरे घर-परिवार की स्थिति सुधर गई है। मैंने समूह से ऋण लेकर दुकान खोली, बकरी पालन किया और सब्जी-भाजी की खेती शुरू की। आज मैं लखपति दीदी बन चुकी हूं और अपने पैरों पर खड़ी हूं।"श्रीमती विनीता सिंह ने आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समूहों से मिलने वाली वित्तीय सहायता महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने और उनका विस्तार करने में सहयोग प्रदान कर रही है।
- -विष्णु की पाती पाकर खुश हुईं शाहिदा बेगम, परिवार की खुशहाली के लिए भी भेजीं शुभकामनाएं,अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में कार्यों की मुख्यमंत्री ने की सराहना-मुख्यमंत्री विष्णु भैया से मिले सम्मान और प्रोत्साहन ने बढ़ाया आत्मविश्वास, शाहिदा ने जताया आभाररायपुर। सशक्त महिलाएं न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की वाहक भी बन रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अब आजीविका के पारंपरिक साधनों से आगे बढ़कर डिजिटल और बैंकिंग सेवाओं जैसे क्षेत्रों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। इससे महिलाओं को नई पहचान मिलने के साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिल रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत बटवाही की सुश्री शाहिदा बेगम भी ऐसी ही सशक्त महिला हैं, जो अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से भेजी गई ‘विष्णु की पाती’ ने शाहिदा बेगम की खुशियों को और बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया है। मुख्यमंत्री से मिले इस आत्मीय संदेश को शाहिदा ने अपने लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया है।सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत बटवाही की रहने वाली सुश्री शाहिदा बेगम अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं और बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में इस प्रकार की महिला सेवा प्रदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन सेवाओं से ग्रामीण नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही आवश्यक कार्यों को पूरा करने की सुविधा मिलती है।डिजिटल सेवाओं से जुड़कर महिलाएं न केवल स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण समाज में अपनी सक्रिय भूमिका भी स्थापित कर रही हैं। शाहिदा बेगम का प्रयास दर्शाता है कि अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर ग्रामीण महिलाएं तकनीक आधारित कार्यों में भी अपनी पहचान बना सकती हैं। मुख्यमंत्री की ओर से मिले इस स्नेहपूर्ण संदेश से शाहिदा बेगम बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह विशेष सम्मान की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों को पहचान दी और परिवार के लिए भी शुभकामनाएं भेजीं। यह प्रोत्साहन उन्हें आगे भी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।‘विष्णु की पाती’ मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए सुश्री शाहिदा बेगम ने कहा, मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया जी ने मेरे अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के कार्यों की सराहना करते हुए मुझे ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से सम्मानित किया है। उन्होंने मेरी माताजी के अच्छे स्वास्थ्य और मेरे बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। सशक्त महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा ग्रामीण समाज महिला सशक्तिकरण का प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न रूपों में दिखाई दे रहा है। महिलाएं आज स्वरोजगार, आजीविका, डिजिटल सेवाओं और बैंकिंग सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़कर परिवार की आर्थिक मजबूती के साथ समाज के विकास में भी योगदान दे रही हैं।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से भेजी गई ‘विष्णु की पाती’ ऐसे ही प्रयासों को सम्मान और प्रोत्साहन देने का माध्यम बन रही है। शाहिदा बेगम जैसी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी यह संदेश देती है कि सशक्त नारी केवल अपने परिवार की प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता भी रखती है।
- -धान खरीदी की तैयारियों में न बरतें लापरवाही, उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टरमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः30 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में तत्परता और गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वहीं विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता से किया जाए। विशेष रूप से स्पेशल क्लोजर से संबंधित प्रकरणों में निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को लंबित शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल 12 नवंबर को महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विभागों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की अद्यतन जानकारी, प्रगति प्रतिवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।आगामी धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बारदाने की एंट्री में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय नोडल अधिकारी धान खरीदी की अवधि में प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक बार अपने आबंटित खरीदी केंद्रों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करेंगे तथा धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त तारपोलिन, ड्रेनेज एवं पानी निकासी की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि धान को बारिश एवं नमी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने धान खरीदी से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने पर जोर दिया। इसके अलावा समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अपने-अपने अनुविभाग में आवश्यकतानुसार चेक पोस्ट स्थापित करने कहा गया है, जहां से अवैध धान की आवाजाही होती है। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को स्वयं फील्ड में जाकर अवलोकन करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने 13 नवंबर को आयोजित होने वाले जिला युवा कार्यक्रम तथा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आयोजन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने पहल कार्यक्रम के तहत विभागों को नवाचार आधारित कार्यों एवं योजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई विभाग जनहित में उपयोगी एवं प्रभावी नवाचार से संबंधित प्रस्ताव देना चाहता है, तो वह अपना प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकता है।बैठक में वीबी-जी रामजी, प्रधानमंत्री आवास योजना, अपार आईडी कार्ड, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं एवं समय-सीमा में पूर्ण किए जाने वाले कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा लंबित कार्यों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- -नन्हे बच्चों ने गीत और कविताओं से दी बधाई; मंत्री ने अपने हाथों से परोसा भोजन और उनके साथ बैठकर किया भोजन-टॉफियां और उपहार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, स्वच्छता और अच्छी आदतों का दिया संदेशरायपुर / जन्मदिन की खुशियां अपनों के बीच मनाई जाती हैं, लेकिन जब इन खुशियों में बच्चों की मुस्कान जुड़ जाए तो वह दिन और भी खास बन जाता है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपना जन्मदिन सूरजपुर जिला के ग्राम लटोरी के नवापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। न्योता भोज के इस आत्मीय आयोजन में उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनके साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी भी मौजूद रहे।मंत्री श्रीमती राजवाड़े के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचते ही बच्चों ने एक स्वर में “हैप्पी बर्थडे टू यू” गाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। बच्चों के इस स्नेहपूर्ण स्वागत से आयोजन में अपनत्व और उल्लास घुल गया। मंत्री ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की, उनके नाम पूछे और उन्हें अपनी बातें साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों ने पूरे उत्साह से अपना परिचय दिया।बातचीत के दौरान बच्चों ने “मछली जल की रानी है”, “आलू कचालू” और “तितली रानी” जैसी बाल कविताएं सुनाईं। नन्हे बच्चों की प्यारी प्रस्तुतियों पर मंत्री ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। जब उन्होंने पूछा कि आंगनबाड़ी में रोज कौन-कौन आता है, तो बच्चों ने मुस्कुराते हुए हाथ उठाकर जवाब दिया। उनकी सहजता और आत्मविश्वास ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।बच्चों के साथ संवाद में मंत्री ने स्वच्छता की अच्छी आदतों पर भी बात की। उन्होंने पूछा कि चॉकलेट खाने के बाद उसका रैपर कहां डालना चाहिए। बच्चों ने एक साथ कहा “डस्टबिन में।” मंत्री ने उनकी सराहना की और आसपास साफ-सफाई रखने की सीख दी।न्योता भोज में बच्चों के लिए चावल, दाल, खीर, पूड़ी, छोला और मुनगा भाजी सहित कई व्यंजन परोसे गए। भोजन से पहले बच्चों ने सामूहिक रूप से भोजन मंत्र का पाठ किया। इसके बाद मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने स्वयं बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण किया। बच्चों के बीच बैठकर भोजन साझा करने का यह सहज दृश्य आयोजन की सबसे आत्मीय झलक बना।भोजन के बाद मंत्री ने बच्चों को टॉफियां और उपहार भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ बिताए गए इन पलों ने आयोजन को स्नेह और आत्मीयता से भर दिया।आंगनबाड़ी केंद्रों में न्योता भोज का उद्देश्य समुदाय को बच्चों के पोषण, देखभाल और समग्र विकास से जोड़ना है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपना जन्मदिन बच्चों के बीच मनाकर इस पहल में सहभागिता का संदेश दिया। बच्चों के गीत, कविताएं और उनकी खिलखिलाहट इस दिन की ऐसी याद बन गईं, जिसमें जन्मदिन की खुशी बच्चों के साथ साझा हुई।
- -नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर छत्तीसगढ़, एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला-एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा सहित सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से सुसज्जित होगा केंद्र, अनुसंधान और उद्यमिता को मिलेगी नई गति-मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के तकनीकी नवाचारों का किया अवलोकन, कहा - हमारे युवा रोजगार मांगने वाले ही नहीं, रोजगार देने वाले भी बनें-स्टार्टअप एवं निपुण मिशन और मुख्यमंत्री एआई मिशन के लिए 500-500 करोड़ रुपए का प्रावधान, नई तकनीकों में युवाओं को मिलेंगे अवसररायपुर / छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता को नई ऊंचाई देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) परिसर में 88 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से बनने वाले श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की आधारशिला रखी। अत्याधुनिक तकनीकों, अनुसंधान सुविधाओं और स्टार्टअप इन्क्यूबेशन से सुसज्जित यह केंद्र प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को अपने अभिनव विचारों को सफल उद्यमों में बदलने का अवसर प्रदान करेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में प्रतिभा और सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें सही अवसर, आधुनिक संसाधन और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की है। हमारी सरकार ऐसा वातावरण विकसित कर रही है, जहां युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए महानगरों की ओर न जाना पड़े, बल्कि वे छत्तीसगढ़ में ही नए आविष्कार करें, उद्योग स्थापित करें और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति, तकनीक और नवाचार की निर्णायक भूमिका होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला रखी गई है, वह केवल एक अत्याधुनिक भवन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और संभावनाओं को साकार करने का केंद्र बनेगा। यहां विद्यार्थियों को अपने विचारों पर अनुसंधान करने, तकनीकी समाधान विकसित करने, प्रोटोटाइप तैयार करने और उन्हें व्यावसायिक स्वरूप देने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे प्रदेश में स्टार्टअप संस्कृति को मजबूती मिलेगी और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप नई तकनीकों का विकास भी संभव होगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र और प्रख्यात उद्यमी श्री रामदेव अग्रवाल का विशेष अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि श्री रामदेव अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की धरती से निकलकर अपनी प्रतिभा, परिश्रम और दूरदर्शिता के बल पर देश के उद्योग एवं वित्तीय जगत में विशिष्ट पहचान बनाई है। आज वे अपनी सफलता का लाभ समाज और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी माता श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल की स्मृति में इस संस्थान की स्थापना का संकल्प लेकर उन्होंने मातृभक्ति, कृतज्ञता और समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमारी भारतीय परंपरा में विद्यादान को सर्वोच्च स्थान दिया गया है, क्योंकि शिक्षा व्यक्ति को जीवनभर आत्मनिर्भर बनने की शक्ति देती है। छत्तीसगढ़ में दाऊ कल्याण सिंह और सेठ किरोड़ीमल जैसे दानवीरों ने समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री रामदेव अग्रवाल का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।उल्लेखनीय है कि लगभग 88.76 करोड़ रुपए की इस परियोजना में मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन द्वारा 71 करोड़ रुपए से अधिक का योगदान दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के दौरान एनआईटी रायपुर के विद्यार्थियों द्वारा विकसित विभिन्न स्टार्टअप और तकनीकी मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके नवाचारों की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी ली।विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कचरा प्रबंधन, दवाइयों की होम डिलीवरी, औद्योगिक उपकरणों एवं धातुओं में खराबी की पहचान और हेलमेट के माध्यम से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे अभिनव तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए।मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब वह आम लोगों के जीवन को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाए। हमारे युवा समाज की समस्याओं को समझकर उनके समाधान खोज रहे हैं, यह अत्यंत उत्साहजनक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने नवाचारों को केवल शैक्षणिक परियोजनाओं तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें सफल स्टार्टअप और उद्यमों में बदलें। राज्य सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब खनिज संपदा और पारंपरिक उद्योगों के साथ उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भी अपनी नई पहचान बना रहा है। प्रदेश में सेमीकंडक्टर इकाइयों की स्थापना की दिशा में कार्य हो रहा है और एआई डेटा सेंटर पार्क विकसित किया जा रहा है। नवा रायपुर में आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश के अनुकूल वातावरण के माध्यम से भविष्य के उद्योगों के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि एनआईटी रायपुर, आईआईटी भिलाई, आईआईएम रायपुर और आईआईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान प्रदेश की बड़ी ताकत हैं। इन संस्थानों की शैक्षणिक एवं अनुसंधान क्षमता को उद्योगों और उद्यमिता से जोड़कर छत्तीसगढ़ में विकास की नई संभावनाएं सृजित की जा सकती हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसके माध्यम से युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, पूंजी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र और नई प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाएं स्थापित करने की पहल की जा रही है।मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार के पांच मुख्यमंत्री मिशनों में शामिल मुख्यमंत्री एआई मिशन के अंतर्गत भी 500 करोड़ रुपए के निवेश का निर्णय लिया गया है। इसके माध्यम से 100 एआई डेटा लैब और पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास के अवसर केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहने चाहिए। बस्तर और सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ एवं जनजातीय अंचलों के युवाओं तक भी आधुनिक शिक्षा, तकनीक और कौशल विकास की सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से पैन आईआईटी जैसी संस्थाओं के सहयोग से कौशल विकास की पहल की गई है।मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उनके सामने श्री रामदेव अग्रवाल जैसे सफल उद्यमी का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से सफलता प्राप्त की तथा अब समाज और मातृभूमि के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम करना चाहिए। जब कोई युवा अपना उद्यम स्थापित करता है, तो वह केवल अपने भविष्य को नहीं संवारता, बल्कि अनेक परिवारों की आजीविका और समृद्धि का आधार भी बनता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि अर्जित ज्ञान और कौशल से समाज के लिए उपयोगी समाधान विकसित करना भी है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।एनआईटी रायपुर परिसर में लगभग 6,525 वर्गमीटर भूखंड पर बनने वाले इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का कुल निर्मित क्षेत्रफल लगभग 12,307 वर्गमीटर होगा। बेसमेंट, भूतल और छह मंजिलों वाले इस भवन में उभरती प्रौद्योगिकियों की सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स एवं कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन एवं साइबर सुरक्षा, थ्री-डी प्रिंटिंग एवं एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, एआर-वीआर एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स तथा क्लीनटेक एवं सस्टेनेबिलिटी की प्रयोगशालाएं शामिल होंगी।केंद्र में स्टार्टअप इन्क्यूबेशन एवं को-वर्किंग स्पेस, स्मार्ट क्लासरूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रदर्शनी क्षेत्र, एम्फीथिएटर और आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यहां नवोदित उद्यमियों को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, प्रोटोटाइप विकसित करने की सुविधा तथा निवेशकों, बैंकों और शासकीय योजनाओं से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों और आईटीआई के विद्यार्थियों के साथ कार्यरत पेशेवर भी प्रशिक्षण एवं कौशल विकास की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए श्री रामदेव अग्रवाल, मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन, एनआईटी रायपुर के अध्यक्ष डॉ. सुरेश हावरे, निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव और संस्थान की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, तकनीक और उद्यमिता का यह संगम विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
- -स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश, पड़ोस की सीमा अब अनिवार्य पात्रता के बजाय प्राथमिकता का आधार होगी-निर्धारित दूरी के भीतर प्रवेश के लिए मिलेगी प्राथमिकता, रिक्त सीटों पर 25 प्रतिशत से अधिक आवेदन होने पर लॉटरी से होगा चयनरायपुर / छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विभाग द्वारा 10 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार आरटीई के अंतर्गत प्रवेश में पड़ोस की निर्धारित सीमा को अनिवार्य पात्रता की शर्त के बजाय प्राथमिकता का आधार बनाया जाएगा। इससे पात्र बच्चों को प्रवेश के अधिक अवसर मिल सकेंगे।सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों में निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(ग) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा धारा 12(2) के अंतर्गत विद्यालयों को प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया के सरलीकरण एवं सुव्यवस्थीकरण पर जोर दिया गया है।नए निर्देशों के अनुसार आरटीई के तहत प्रवेश के लिए निर्धारित पड़ोस की सीमा को अनिवार्य पात्रता शर्त के स्थान पर प्राथमिकता का आधार बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य पात्र बच्चों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाना है। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमानुसार निर्धारित दूरी के भीतर निवास करने वाले पात्र बच्चों को प्रवेश में प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अंतर्गत कक्षा पहली से पांचवीं के लिए शून्य से एक किलोमीटर तथा कक्षा छठवीं से आठवीं के लिए शून्य से तीन किलोमीटर की भीतर निवास करने वाले पात्र बच्चों को प्रवेश में प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।विभागीय निर्देशों के अनुसार निर्धारित दूरी के भीतर पर्याप्त आवेदन प्राप्त नहीं होने और आरक्षित 25 प्रतिशत सीटें रिक्त रह जाने की स्थिति में इन सीटों को बाहर के पात्र बच्चों को प्रवेश देकर भरा जा सकेगा। ऐसे प्रवेश के लिए सक्षम प्राधिकारी से प्रत्येक प्रकरण में अलग-अलग स्वीकृति प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होगी।स्कूल शिक्षा विभाग ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सुझावों तथा माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा अभि निर्धारित- आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों का आरटीआई के तहत प्रवेश एक राष्ट्रीय अभियान के तहत यह व्यवस्था लागू की है। सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
- -रायपुर समेत संभागों में खुलेंगे 5 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, 1.5 लाख शासकीय कर्मचारी होंगे प्रशिक्षितरायपुर। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मिशन की प्रथम स्टीयरिंग कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में एआई आधारित तकनीकी विकास, सुशासन और नागरिकों के सशक्तिकरण के रोडमैप को तीव्र गति देना है।राज्य में डेटा और तकनीकी अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए पहले वर्ष में 20 एआई डेटा लैब्स स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग में 5 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्टता केंद्र) बनाए जाएंगे। रायपुर में एनआईटी (NIT) और आईआईआईटी (IIIT) नया रायपुर के सहयोग से इन केंद्रों के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है.प्रशासनिक कार्यों में एआई के उपयोग और सुशासन (गुड गवर्नेंस) को बढ़ावा देने के लिए शासन के लगभग 1.5 लाख कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले चरण में आईआईआईटी, एनआईटी और आईआईएम (IIM) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के माध्यम से 15 हजार शासकीय सेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।स्कूली छात्रों, उच्च शिक्षा संस्थानों और तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए एआई से जुड़े विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और डिजिटल सामग्री विकसित की जाएगी। पहले वर्ष में हजारों युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ने का लक्ष्य है।राज्य के शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर विभिन्न अनुसंधान (Research) परियोजनाओं के लिए अनुदान, चेयर और फेलोशिप शुरू करने के प्रस्तावों को भी शामिल किया गया है, जिससे तकनीकी नवाचार को मजबूती मिलेगी। मुख्य सचिव ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न विभागों की उपयोगिता के अनुसार समन्वय बनाकर एआई की कार्ययोजना तैयार करें। इस मिशन के सफल क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बनाएगा।vबैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव श्री बसवराजु एस., लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
- -अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, अभ्यर्थी 2 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदनरायपुर / शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों एवं नवीन सैनिक स्कूलों में कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) का आयोजन 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।छत्तीसगढ़ के सैनिक स्कूल अंबिकापुर के प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026, रात्रि 11.50 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ (500 रुपये अतिरिक्त राशि के साथ) 3 से 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर 2026 तक अवसर प्रदान किया जाएगा।अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी 11 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी, जबकि प्रवेश पत्र 25 जनवरी 2027 से एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी तथा पेन-पेपर मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा की अवधि 2.30 घण्टा (150 मिनट) की होगी तथा परीक्षा 13 माध्यमों में आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा नौवीं के लिए परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी और परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी।इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ अथवा https://nta.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पाठ्यक्रम, परीक्षा शुल्क एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी सूचना पुस्तिका में उपलब्ध है। अभ्यर्थी एवं अभिभावक परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए एनटीए हेल्पडेस्क के दूरभाष नंबर 011-40759000 अथवा 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ई-मेल [email protected] के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- -लर्निंग लाइसेंस मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भेजा शुभकामना पत्ररायपुर / मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत के समाधान के बाद बलरामपुर जिला के वाड्रफनगर विकासखंड के सुदूर ग्राम सोनहत निवासी श्री राजेश कुमार कुशवाहा के घर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ‘विष्णु की पाती’ पहुँची। लर्निंग लाइसेंस से जुड़ी समस्या के निराकरण के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पीड पोस्ट से उन्हें शुभकामना पत्र भेजा और लाइसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।श्री कुशवाहा ने लर्निंग लाइसेंस बनवाने में आ रही परेशानी के संबंध में हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क किया था। शिकायत पर कार्रवाई हुई और उन्हें लाइसेंस मिल गया। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कुशवाहा और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना शासन की प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने पत्र में लिखा कि हेल्पलाइन 1076 इस उद्देश्य से शुरू की गई है कि नागरिक अपनी बात सहजता से शासन तक पहुँचा सकें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें। उन्होंने भरोसा जताया कि शासन से संपर्क करने वाले प्रत्येक नागरिक की बात ध्यानपूर्वक सुनी जाएगी। ऐसे अनुभव यह समझने में भी मदद करते हैं कि शासकीय सेवाएँ लोगों के लिए कितनी उपयोगी हैं और उन्हें अधिक सरल एवं सुलभ बनाने की कहाँ जरूरत है।लर्निंग लाइसेंस मिलने पर मुख्यमंत्री ने श्री कुशवाहा को वाहन चलाना सीखते समय सुरक्षित अभ्यास करने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। हेल्पलाइन पर दर्ज समस्या के समाधान के बाद मुख्यमंत्री का शुभकामना पत्र मिलने से श्री कुशवाहा के लिए यह अनुभव यादगार बन गया।
- -रेवाबांध तालाब और मठपारा में गौरा-गौरी के किए दर्शन एवं पूजन, नागरिकों को दी दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं-कैलाश नगर दैहान में राउत नाचा में हुए शामिलरायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले विंध्यवासिनी वार्ड क्रमांक 27 स्थित रेवाबांध तालाब पहुंचकर गौरा-गौरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला और गौरा-गौरी बारात को देखकर वे खुद भी बारात में शामिल हुए और भक्ति गीतों को गाकर जयकारे लगाए। इसके बाद वे मठपारा पहुंचे, जहां उन्होंने गौरा-गौरी का पूजन किया।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कवर्धा स्थित अपने निवास में सपरिवार गोवर्धन पूजा की और गौ माता को प्रसाद खिलाया। इस अवसर पर निवास पर उनसे मिलने पहुंचे नागरिकों से उन्होंने आत्मीय मुलाकात की और सभी को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की बधाई तथा शुभकामनाएं दीं।इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कैलाशनगर और कमला क्लिनिक के पास दैहान में पहुंचे और वहां आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कैलाश नगर में भी गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर सभी के साथ पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की और गायों को भोजन कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने राउत नाचा शुरू किया तो कवर्धा विधायक श्री शर्मा स्वयं को नहीं रोक सके और सभी के साथ नाचा में शामिल होकर नाचते दिखाई दिए। सभी ने उनके साथ नाचा का आनंद लिया।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और गौ सेवा की परंपरा अनुरूप उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित अपने निवास में सपरिवार गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसाद खिलाया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता से प्रार्थना करते हुए यह कामना की है कि प्रदेश के अन्नदाताओं के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से परिपूर्ण रहें, गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन हो तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
- रायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।पूजा-अर्चना के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने भगवान श्री बांके बिहारी जी से पूरे प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस पावन पर्व पर राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।े
- रायपुर ।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त श्री उमेश अग्रवाल, श्री आलोक चंद्रवंशी तथा श्री शिरीष मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल श्री डेका को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने राज्य सूचना आयोग में दर्ज प्रकरणों की जानकारी लेते हुए प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं।
- आरंग। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक पर्वों की जीवंत झलक ग्राम टेकारी (कुंडा) में देखने को मिलेगी। मातर पर्व के पावन अवसर पर बुधवार, 11 नवंबर को प्रसिद्ध लोक गायक गोरेलाल बर्मन के लोक श्रृंगार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में ग्राम के कारी चौरा में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है।उल्लेखनीय है कि ग्राम टेकारी में मातर पर्व मनाने की वर्षों पुरानी परंपरा रही है। यहां प्रतिवर्ष भाई दूज के दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मातर उत्सव मनाया जाता है तथा गोवर्धन पूजा की जाती है। यह पर्व ग्रामीण जीवन, आस्था और लोक संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है।मातर पर्व के अवसर पर न केवल ग्रामवासी, बल्कि आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। पूजा-अर्चना और पारंपरिक उत्सव के बीच पूरा गांव उत्सव के रंग में रंग जाता है तथा मेले जैसा माहौल बन जाता है। इस बार लोक गायक गोरेलाल बर्मन की लोक श्रृंगार प्रस्तुति उत्सव में सांस्कृतिक रंग भरने के साथ ग्रामीणों के आकर्षण का विशेष केंद्र रहेगी।
- - 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कारस्वच्छ सर्वेक्षण में तीनों शहरों को पिछले साल भी मिला था पुरस्कारबिलासपुर/राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय पुरस्कारों में जगह बनाने वाले छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित करेंगी। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 11 नवम्बर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सवेरे साढ़े 11 बजे से स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी इसमें शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ की ओर से उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, सूडा के सीईओ श्री सुमीत अग्रवाल तथा चयनित निकायों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्वच्छता कर्मी समारोह में भागीदारी करेंगे।सफाई मित्रों की मेहनत और नागरिकों की भागीदारी बनी उपलब्धि का आधारस्वच्छ सर्वेक्षण के दसवें संस्करण में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन हुआ है। इस बार सर्वेक्षण की थीम 'स्वच्छता की नई पहल—बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' रखी गई है। यह थीम स्वच्छता के लिए सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी पर जोर देती है। प्रदेश के चयनित शहरों में स्वच्छता गतिविधियों के संचालन में नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सफाई मित्रों और नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण के पिछले संस्करण में भी बिल्हा, बिलासपुर और रायपुर को राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया था।
- रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी जोनो के स्वास्थ्य विभाग की टीमो द्वारा जोन कमिश्नरो के मार्गदर्शन में एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में गंदगी कचरा मलबा वाले स्थानो को चिन्हित कर वहां सघन सफाई करवाकर स्वच्छता कायम करते हुए स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई का विकास कर नागरिको को राजधानी शहर में स्वच्छता का सकारात्मक संदेश देने का अभियान निरंतरता के साथ प्रगति पर है.स्वच्छ भारत मिशन अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत शहीद चूड़ामणि वार्ड क्रमांक 37 क्षेत्र अंतर्गत रामकुण्ड मार्ग में जीई मार्ग के समीप मार्ग में फैली भारी गन्दगी और कचरे को उठवाकर वहाँ स्वच्छता कायम की और जन - जन को दीप पर्व अवसर पर सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया.इसी प्रकार नगर निगम जोन क्रमांक 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 53 क्षेत्र के अंतर्गत डुमरतराई सब्जी मंडी क्षेत्र मार्ग के पास रायपुर नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत विकसित सीटीयू क्षेत्र स्वच्छता लक्षित ईकाई क्षेत्र में फैली भारी गन्दगी, कचरा और अपशिष्ट पदार्थों को हटवाकर स्वच्छता जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत कायम कर जन - जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया गया. स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 क्षेत्र अंतर्गत अमलीडीह तालाब के किनारे पसरी भारी गन्दगी और कचरे को उठवाकर और स्वच्छता तालाब क्षेत्र में कायम करते हुए जन - जन को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश रायपुर नगर पालिक निगम की ओर से दिया गया.
- भिलाईनगर। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई से चयनित तीर्थयात्रियों को धार्मिक यात्रा के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन रवाना किया गया। इस अवसर पर निगम भिलाई से चयनित श्रीमती रेखा यादव एवं श्रीमती पार्वती निर्मलकर को यात्रा के लिए विदाई दी गई।इस तीर्थयात्रा के दौरान दोनों तीर्थयात्री देश के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान उन्हें माता वैष्णो देवी के पावन दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही वे अमृतसर स्थित प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे तथा देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित वाघा बॉर्डर का भी भ्रमण करेंगे।इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से सुखराम यादव, त्रिलोक ताम्रकार एवं उमेश निर्मलकर उपस्थित रहे। सभी ने तीर्थयात्रियों को मंगलमय एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र हितग्राहियों को प्रदेश एवं देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे धार्मिक आस्था के साथ तीर्थदर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें।
- 14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी सुविधा; वास्तविक किसानों को लाभ दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता—कलेक्टरछोटे किसानों को पहले अवसर, नोडल अधिकारी 36 बिंदुओं पर तैयारियां जांचकर देंगे रिपोर्टबिलासपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप बिलासपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। इस वर्ष 14 नए खरीदी केंद्र बढ़ने के साथ जिले के कुल 154 उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान खरीदा जाएगा। केंद्रों में खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। शासन इसके लिए बड़ी राशि खर्च करता है, ताकि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिले और उनके जीवन स्तर में सुधार आए। उन्होंने निर्देश दिए कि अपनी मेहनत की उपज बेचने आने वाले वास्तविक किसानों को केंद्रों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचे, इसके लिए कोचियों और बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।छत्तीसगढ़ में धान की खेती बड़ी संख्या में किसान परिवारों की आजीविका का आधार है। धान खरीदी किसानों की वर्षभर की मेहनत को आर्थिक संबल देती है। इससे प्राप्त आय खेती की अगली तैयारी के साथ बच्चों की पढ़ाई, परिवार की जरूरतों और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मददगार होती है। किसानों की क्रय शक्ति बढ़ने से गांवों के बाजार और स्थानीय कारोबार को भी गति मिलती है। ऐसे में सुव्यवस्थित और पारदर्शी धान खरीदी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।कलेक्टर ने प्रत्येक खरीदी केंद्र में किसानों के बैठने, पेयजल और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सभी केंद्रों के लिए जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में खरीदी प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखेंगे और किसी भी गड़बड़ी की आशंका होने पर सीधे उन्हें अवगत कराएंगे। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को 15 नवंबर से पहले संबंधित केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियां पूर्ण होने की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। रिपोर्ट में शासन की निर्धारित चेकलिस्ट के सभी 36 बिंदुओं की स्थिति स्पष्ट रूप से दर्ज करनी होगी।बैठक में बताया गया कि खरीदी केंद्रों में बारदाने पहुंच चुके हैं। इनमें आधे नए और आधे पुराने बारदाने हैं। कलेक्टर ने बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए धान को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल की पर्याप्त व्यवस्था पहले से करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 नवंबर को जिले के सभी 154 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ की जाएगी।बाहरी धान की आवक रोकने के लिए मंडी और वन विभाग के बैरियर सक्रिय कर दिए गए हैं। इन स्थानों पर वाहनों के प्रवेश और उनमें लदी सामग्री की जांच की जा रही है। कलेक्टर ने किसानों से अपील की कि वे अपनी ऋण पुस्तिका किसी अन्य व्यक्ति को न दें, ताकि उसका दुरुपयोग न हो और धान खरीदी का लाभ वास्तविक किसानों को ही मिले।कलेक्टर ने पिछले वर्ष धान बेचने वाले ऐसे किसानों से संपर्क करने के निर्देश भी दिए, जिनका इस वर्ष अब तक पंजीयन नहीं हो पाया है। उन्होंने इन किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में बताया गया कि टोकन की व्यवस्था ऑनलाइन और समिति स्तर, दोनों माध्यमों से रहेगी। 70 प्रतिशत टोकन ‘तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से और 30 प्रतिशत समिति स्तर से जारी किए जाएंगे। धान खरीदी में छोटे किसानों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी।बैठक में कलेक्टर ने अन्य लंबित प्रकरणों के साथ सीएम हेल्पलाइन, पीएम सूर्यघर योजना, पारस पोर्टल, जनगणना कार्य तथा अधिकारियों द्वारा छात्रावासों के निरीक्षण की भी समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र बहादुर पचभाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
- 0- राजधानी में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पटाखों के कचरे और गन्दगी उठाकर स्वच्छता कायम रखने लगातार कार्य जारीरायपुर. राजधानी शहर नगर पालिक निगम क्षेत्र के जोन क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों की कॉलोनियों, बस्तियों, मोहल्लों में रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग और सभी जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा निरंतरता से सफाई अभियान सभी जोन क्षेत्रों के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों के सड़क मार्गो में चलाकर दीपावली पर्व पूजा अपशिष्ट और फटाकों के अपशिष्ट के कचरे को उठाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम की गयी.अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम के सफाई मित्रों के गैंग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत मौदहापारा, जवाहर नगर, रेल्वे स्टेशन, नहरपारा मार्ग और अन्य विभिन्न मार्गो, गलियों, मोहल्लों, बस्तियों, कॉलोनियों में और नगर निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत खमतराई, श्रीनगर, सप्तगिरी कॉलोनी मार्ग सहित विभिन्न गलियों, मार्गो, मोहल्लों, बस्तियों, कॉलोनियों में सघन सफाई अभियान चलाकर दीपावली पूजा अपशिष्ट पदार्थो और फटाकों के फैले कचरे और अपशिष्ट गन्दगी को उठवाया गया और स्वच्छता कायम की गयी. इसी क्रम में जोन 3 अंतर्गत वार्ड 31 क्षेत्र में श्री जगन्नाथ मन्दिर गायत्री नगर के पास सड़क मार्ग की अभियान चलाकर सफाई की गयी और बड़ी मात्रा में दीपावली पूजा अपशिष्ट और फटाका अपशिष्ट कचरे को सफाई मित्रों के गैंग द्वारा उठाकर स्वच्छता कायम की गयी. वार्ड 31 क्षेत्र में नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफाई मित्रों की गैंग की सहायता से खम्हारडीह तालाब क्षेत्र के पास सफाई अभियान चलाते हुए दीपावली पर्व के दौरान भारी मात्रा में सड़क मार्ग पर फैला अपशिष्ट और कचरा उठाकर स्वच्छता जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत कायम की गयी.इसी प्रकार आज राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी जोन क्षेत्रों के विभिन्न वार्डो में सघन सफाई अभियान चलाकर भारी मात्रा में सड़क पर फैले दीपावली पर्व पूजा अपशिष्ट और दीपावली फटाकों के कचरे, गन्दगी और अपशिष्ट को जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों के सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के गैंग की सहायता से उठाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से स्वच्छता कायम करने का कार्य किया गया .
- 0- दीपावली पूजा अपशिष्ट उठाकर स्वच्छता बरकरार रखीरायपुर. राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग और जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सफाई अभियान सभी जोन क्षेत्रों के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों के सड़क मार्गो में चलाकर दीपावली पर्व पूजा अपशिष्ट और फटाकों के अपशिष्ट के कचरे को उठाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम की गयी.अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की टीम के सफाई मित्रों के गैंग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड क्रमांक 31 क्षेत्र के अंतर्गत थाना चौक गायत्री नगर मुख्य मार्ग अवन्ति विहार कॉलोनी जाने वाले सड़क मार्ग में अभियान चलाकर दीपावली पूजा अपशिष्ट पदार्थो और फटाकों के फैले कचरे और अपशिष्ट को उठवाया गया और स्वच्छता कायम की गयी. इसी क्रम में जोन 3 अंतर्गत वार्ड 31 क्षेत्र में श्री जगन्नाथ मन्दिर गायत्री नगर के पास सड़क मार्ग की अभियान चलाकर सफाई की गयी और बड़ी मात्रा में दीपावली पूजा अपशिष्ट और फटाका अपशिष्ट कचरे को सफाई मित्रों के गैंग द्वारा उठाकर स्वच्छता कायम की गयी. वार्ड 31 क्षेत्र में नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफाई मित्रों की गैंग की सहायता से खम्हारडीह तालाब क्षेत्र के पास सफाई अभियान चलाते हुए दीपावली पर्व के दौरान भारी मात्रा में सड़क मार्ग पर फैला अपशिष्ट और कचरा उठाकर स्वच्छता कायम की गयी.इसी प्रकार जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 क्षेत्र अंतर्गत देवेन्द्र नगर, पंडरी, लोधीपारा चौक क्षेत्र, अशोक विहार कॉलोनी सड़क मार्गो की स्वच्छता दीदियों की सहायता से झाड़ू लगाकर सफाई करवाकर स्वच्छता जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत कायम की गयी. इसी प्रकार आज राजधानी शहर नगर निगम क्षेत्र के सभी जोन क्षेत्रों के विभिन्न वार्डो में सफाई अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में सड़क पर फैले दीपावली पर्व पूजा अपशिष्ट और दीपावली फटाका कचरा अपशिष्ट को जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों के सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के गैंग के उठाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से स्वच्छता कायम करने का कार्य किया.
- 0- जन-जन तक निःशुल्क न्याय का संदेश पहुंचाने हेतु DLSA दुर्ग की विशेष पहल0- दुर्ग जिले में सप्ताहभर होंगे विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं साक्षरता शिविरदुर्ग. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा दिनांक 09 नवंबर 2026 को मनाए जाने वाले विधिक सेवा दिवस के अवसर पर पूरे सप्ताह जिलेभर में व्यापक स्तर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दुर्ग जिले के दुर्ग, पाटन, भिलाई-3 एवं धमधा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक ग्रामों, शहरी बस्तियों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर आम नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इन कार्यक्रमों का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष श्री के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के सचिव उमेश कुमार भागवतकर के समन्वय से किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) सक्रिय रूप से सहभागिता निभाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों को विधिक जानकारी प्रदान कर रहे हैं तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं।विधिक सेवा दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर, वंचित तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना और आम नागरिकों में न्यायिक व्यवस्था के प्रति विश्वास को मजबूत बनाना है।आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रमों एवं शिविरों में नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, लोक अदालत, मध्यस्थता, पीड़ित प्रतिकर योजना, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, बाल विवाह निषेध, घरेलू हिंसा से संरक्षण, श्रमिकों के अधिकारों तथा साइबर अपराधों से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, उपलब्ध कानूनी उपचारों एवं संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए उचित विधिक मंच की जानकारी भी दी जा रही है।पैरा लीगल वॉलंटियर्स द्वारा घर-घर, गांव-गांव एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद व्यक्तियों को उनकी समस्याओं के अनुसार संबंधित विभागों एवं सक्षम संस्थाओं तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं, हेल्पलाइन एवं शिकायत निवारण की प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया जा रहा है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा आयोजित इस सप्ताहव्यापी अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी नागरिक जानकारी के अभाव में अपने विधिक अधिकारों एवं न्याय प्राप्त करने के अवसरों से वंचित न रहे। इसके लिए पैरा लीगल वॉलंटियर्स द्वारा निरंतर जनसंपर्क एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि विधिक सहायता एवं न्याय की अवधारणा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
- 0- मुक्त व्यापार समझौतों से मिलने वाले अवसरों की दी जाएगी जानकारी, यूके, ओमान, न्यूजीलैंड, यूएई और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों पर रहेगा फोकसरायपुर। भारत सरकार के वाणिज्य विभाग द्वारा तथा छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के सहयोग से दिनांक 12 नवंबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में "मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने (Leveraging Free Trade Agreement - FTAs)" विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्यछत्तीसगढ़ के वर्तमान एवं संभावित निर्यातकों को भारत के विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) के अंतर्गत उपलब्ध व्यापारिक अवसरों से अवगत कराना तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी निर्यात संभावनाओं का विस्तार करने हेतु प्रोत्साहित करना है।यूनाइटेड किंगडम (UK), ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ऑस्ट्रेलिया जैसे उभरते व्यापारिक अवसरों की जानकारी प्रदान करनाभारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौतों के अंतर्गत भारतीय उत्पादों को कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शून्य अथवा रियायती आयात शुल्क का लाभ प्राप्त हो सकता है। इस कार्यशाला के माध्यम से निर्यातकों को विशेष रूप से यूनाइटेड किंगडम (UK), ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ऑस्ट्रेलिया आदि जैसे उच्च संभावनाओं वाले बाजारों में उपलब्ध एवं उभरते व्यापारिक अवसरों की जानकारी प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग, भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) तथा छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति अपेक्षित है।क्षेत्र-विशिष्ट सत्रों में होगी व्यावहारिक चर्चाकार्यशाला में क्षेत्र-विशिष्ट विशेष सत्र (Sector- Specific Breakout Sessions) आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के निर्यात अवसरों, संभावित निर्यात उत्पादों, उत्पत्ति के नियमों, गैर-शुल्क बाधाओं तथा मुक्त व्यापार समझौतों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण व्यापारिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।इन सत्रों का उद्देश्य निर्यातकों को व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे मुक्त व्यापार समझौतों के अंतर्गत उपलब्ध लाभों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें।
- 0- विद्यालय परिसर का किया अवलोकन, शैक्षणिक वातावरण की ली जानकारीरायगढ़। दीपावली के पावन अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ जिले के बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर का जायजा लिया और वहां के शैक्षणिक वातावरण की जानकारी ली। इस अवसर पर श्री चौधरी ने विद्यालय के महत्व और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों को जाना। दीपावली के पर्व पर उनका विद्यालय आगमन रहा।
- 0- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय ने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं किया निराकरणरायपुर। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम खण्डसरा में सोमवार को विकास की एक नई सौगात मिली। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा तथा सांसद श्री संतोष पांडेय ने 20 लाख रुपए की लागत से बने नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। नवीन पंचायत भवन के शुभारंभ से ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के संचालन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बातें उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। श्री शर्मा ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली और उनके निराकरण के लिए मौके पर ही आवश्यक पहल की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि नवीन पंचायत भवन के निर्माण से पंचायत के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे और नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का दायित्व है कि वे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझें और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।नवीन ग्राम पंचायत भवन के लोकार्पण से ग्राम खण्डसरा में पंचायत संबंधी कार्यों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध हुई है। यहां ग्राम पंचायत की बैठकों, विकास कार्यों की समीक्षा, शासकीय योजनाओं की जानकारी तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए उपयुक्त स्थान मिलेगा। इससे पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में सुगमता और ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, श्री विदेशी राम धुर्वे, श्री लालचंद साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
- 0- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा—डबल इंजन सरकार गांवों तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पितरायगढ़। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार को रायगढ़ के बरपाली में शेड और सीसी रोड निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने सामुदायिक भवन और नए तालाब के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर गांव तक विकास का उजाला पहुंचाने के लिए संकल्पित है। गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।















.jpg)











