- Home
- छत्तीसगढ़
- -ग्रामवासियों की मांग पर 56 लाख से अधिक के कार्यों की मौके पर ही दी स्वीकृतिरायपुर / उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के अंतिम छोर में सुदूर वनांचल में क्षेत्रों में पहुंचें। यहां उन्होंने चौपाल लगाई और ग्रामवासियों के साथ जमीन में बैठकर उनसे संवाद बातचीत की और उनकी मांगे और समस्याएं सुनीं। उन्होंने बैगा बाहुल्य ग्राम आमानारा, लरबक्की, कुकरापानी मे चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने 56 लाख से अधिक के कार्यों की घोषणा की। वहीं ग्रामीणों की मांग पर दो स्थानों का प्रभार संभाल रहे सचिव को केवल आमानारा का ही प्रभार देने के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आमानारा में कहा कि बीते दो वर्षों में ग्रामीण सुदूर क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इन दो वर्षों में इस बैगा बाहुल्य ग्राम आमनारा, लरबक्की और कुकरापानी में पीएम जनमन योजना के तहत बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत हुए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह 1 हजार रुपए की राशि दी जा रही है। गांव गांव में महिलाओं को राशि आहरण के लिए दूर बैंकों तक जाने की जरूरत न पड़े इसके लिए पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। इससे गांव में वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन के साथ ही छात्रवृत्ति का आहरण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि छात्रों के उन्नत शिक्षा के लिए स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज लगवाए जा रहे हैं। लरबक्की स्कूल में भी स्मार्ट क्लास लगवाया गया है। जिसका लाभ यहां के छात्रों को मिलेगा। उन्होंने पीएम जनमन योजना का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह योजना चलाई जा रही है। इसके तहत शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इनकी बसाहटों तक पक्की सड़कों की कनेक्टिविटी प्रदान की जा रही है। इसके तहत कबीरधाम जिले के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में पक्की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री विदेशीराम धुर्वे, श्री रामकिंकर वर्मा, श्री विजय पाटिल, श्री नंद श्रीवास, श्री नितेश अग्रवाल, श्री बिहारी धुर्वे, श्री रूपसिंह धुर्वे, श्री नरेश चंद्रवंशी, श्री हेमचंद चंद्रवंशी, श्री मोहन धुर्वे, श्री राजेंद्र कुंजाम सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस दौरान उन्होंने आमानारा में 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की, बरपानी में आंगनबाड़ी भवन निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने चरणतीरथ में मंदिर के सौंदर्यीकरण करवाने की घोषणा की। उन्होंने गाड़ाघाट, झूरगीदादर, आमानारा और बरपानी में हैंडपाइप बनाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम लरबक्की में नवीन पंचायत भवन के लिए 20 लाख रूपये, 6 लाख रुपए की लागत के सांस्कृतिक मंच और बदनापानी में 5 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। ग्राम कुकरा पानी में 5.20 लाख की लागत से वार्ड 7 एवं 8 में सीसी रोड निर्माण, वार्ड 4 में हैंडपंप और वार्ड 8 में सोलर पंप लगाने की घोषणा की। ग्राम कोटनापानी और जामपानी में 05-05 लाख की लागत से सांस्कृतिक मंच निर्माण की घोषणा की।
- -बालसमुंद जलाशय में आर्द्रभूमि संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन हेतु जागरूकता कार्यक्रमरायपुर / आर्द्रभूमियाँ अविश्वसनीय जैव विविधता का घर हैं और पृथ्वी पर सबसे समृद्ध और विविध पारिस्थितिक तंत्रों में से हैं। ये कई लुप्तप्राय, संकटग्रस्त और स्थानिक प्रजातियों को आश्रय देती हैं जो केवल कुछ निश्चित आर्द्रभूमि आवासों में ही जीवित रह सकती हैं। विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 के अवसर पर 2 फरवरी को बालसमुंद जलाशय, पलारी में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बलौदाबाजार द्वारा आर्द्रभूमि संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम सह- कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर, बालसमुंद जलाशय क्षेत्र में संपन्न हुआ।इस विशेष आयोजन का उद्देश्य पृथ्वी के लिए आर्द्रभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है, क्योंकि ये पारिस्थितिकी तंत्र जंगलों की तुलना में तीन गुना तेजी से लुप्त हो रहे हैं। इस आयोजन में लगभग 60 प्रतिभागियों, 5 विशेषज्ञों तथा जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से 49 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्द्रभूमियों के पारिस्थितिक महत्व, जैव विविधता संरक्षण तथा स्थानीय स्तर पर समुदाय की सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पक्षी अवलोकन एवं आर्द्रभूमि अध्ययन की व्यावहारिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं द्वारा जलाशय से जल नमूने एकत्रित किए गए तथा बारनवापारा अभ्यारण्य के फॉरेस्ट गाइड्स के सहयोग से 46 पक्षी प्रजातियों की पहचान की गई। प्रतिभागियों को तालाब में पाए जाने वाले जलीय जीव-जंतुओं, जल गुणवत्ता तथा आसपास के पारिस्थितिक तंत्र की जानकारी दी गई।विशेषज्ञों ने अपने संबोधन में बताया कि आर्द्रभूमियाँ न केवल पक्षियों एवं जलीय जीवों का प्राकृतिक आवास हैं, बल्कि ये भूजल पुनर्भरण, बाढ़ नियंत्रण, जल शुद्धिकरण, स्थानीय जलवायु संतुलन एवं आजीविका समर्थन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बालसमुंद जलाशय जैसे जलस्रोत क्षेत्रीय स्तर पर स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी, श्री धम्मशील गणवीर के मार्गदर्शन में जिले की आर्द्रभूमियों को अधिसूचित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप-विभागीय अधिकारी (वन) श्री निश्चल चंद शुक्ला, वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री प्रखर नायक, एवं कार्यक्रम संयोजक सहायक प्राध्यापक प्रो. अजय मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष गोपी साहू, उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा, हितेंद्र ठाकुर एवं शोधार्थी दीपक तिवारी रहे। इसके अतिरिक्त डिप्टी रेंजर सर्वश्री धर्म सिंह बरिहा, बीट प्रभारी मनबोधन टंडन, आबिद अली खान, रामनारायण यादव सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- वार्डों में पार्षदों की अनुशंसा से बोर खनन करवाने और पार्षदों के सुझाव पर पेयजल संकट ग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल नागरिकों को उपलब्ध करवाने स्थल चिन्हाकन करवाने दिए निर्देशरायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू और नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू ने नगर निगम जोन 3 अध्यक्ष कार्यालय में पार्षद श्री प्रदीप वर्मा, श्री कैलाश बेहरा, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, श्री राजेश गुप्ता सहित जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उप अभियंता श्री सत्यप्रकाश की उपस्थिति में बैठक लेकर नगर निगम जोन 3 के वार्डों में गर्मी में नागरिकों को सुगम पेयजल आपूर्ति की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक ली.नगर निगम जल विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू और नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू ने बैठक में जोन 3 के वार्ड पार्षदों की अनुशंसा पर वार्डों में व्यवहारिक आवश्यकतानुसार बोर खनन कार्य तत्काल करवाने और पार्षदों के सुझावों पर वार्डों के पेयजल संकट से ग्रस्त क्षेत्रों में गर्मी में रहवासियों को व्यवहारिक आवश्यकतानुसार पेयजल टैंकर भेजकर नियमित पेयजल आपूर्ति स्थान चिन्हाँकन करवाकर कार्य करने जोन 3 जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता को निर्देशित किया.
- -बीते दो वर्षों में 800 करोड़ से अधिक की राशि श्रमिकों के खाते में हुई जमारायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से प्रदेश के 9328 निर्माण श्रमिकों के खाते में 18.23 करोड़ की राशि अंतरित कर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया। आज मंगलवार को नवा रायपुर अटल नगर, स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बोर्ड की बैठक श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति में हुई।इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दोनों के मंशा अनुरूप प्रदेश के श्रमिक भाई बहनों के साथ साथ उनके परिवार जनों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा उपकरण, खेल प्रोत्साहन, सशक्तिकरण, आवास, पेंशन समेत सभी योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वन कर समय सीमा में योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साय सरकार श्रमिक हितैषी सरकार है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर विगत दो वर्षों में अब तक श्रम विभाग के अधीन सभी मंडलों से 800 करोड़ से अधिक की राशि श्रमिक भाई बहनों के खाते में अंतरित की जा चुकी है। सिर्फ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से ही अब तक 11 लाख से अधिक श्रमिकों को 500 करोड़ से अधिक की राशि से लाभान्वित किया गया।इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा की छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिकों को योजनाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से सीधे उनके हाथों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।योजना वार लाभान्वित श्रमिकों एवं की गई डीबीटी की जानकारीमिनीमाता महतारी जतन योजना श्रमिक 3555 राशि 71100000, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना श्रमिक 1098 राशि 4067595, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना श्रमिक 278 राशि 6248582, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता येाजना श्रमिक 6 राशि 120000, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना श्रमिक 747 राशि 1120500, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रात्साहन योजना श्रमिक 1 राशि 50000, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना श्रमिक 318 राशि 32200000, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक 2673 राशि 53460000, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना श्रमिक 537 राशि 10740000, मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना श्रमिक 23 राशि 2300000, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना श्रमिक 84 राशि 126000, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना श्रमिक 8 राशि 800000 शामिल है।
- - ई-ऑफिस प्रक्रिया और बायोमेट्रिक उपस्थिति का पालन गंभीरता से कराएं अधिकारी - संभाग आयुक्त श्री राठौरदुर्ग / दुर्ग संभाग कार्यालय ई-ऑफिस के माध्यम से फाईल निपटाने में प्रदेश के अन्य संभाग कार्यालयों में अव्वल है। एक जनवरी से लागू इस प्रक्रिया में संभाग कार्यालय दुर्ग में शिकायत, स्थापना, लाइसेंस और राजस्व भू-आबंटन से संबंधित 919 आवेदनों का ई-ऑफिस के माध्यम से पंजीबद्ध किया गया है। जबकि सरगुजा कार्यालय द्वारा 828, बस्तर द्वारा 641, बिलासपुर द्वारा 142 एवं संभाग कार्यालय रायपुर द्वारा 79 आवेदन ई-ऑफिस के माध्यम से पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार दुर्ग जिला ई-ऑफिस काउंट मंे 8,100 प्रकरण के साथ प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है।संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने आज संभागीय कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय अधिकारियों की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में उक्त जानकारी देते हुए सभी संभाग स्तरीय कार्यालयों में भी ई-ऑफिस के माध्यम से आवेदन पंजीबद्ध करने पर जोर दिया। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने कहा कि ई-ऑफिस के क्रियान्वयन एक प्रशासनिक प्रक्रिया है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी काम-काज में पारदर्शिता लाना, फाईलोें के निपटान में तेजी लाना और पेपरलेस गर्वनेंस को बढ़ावा देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-ऑफिस केवल एक साफ्टवेयर नहीं है बल्कि कार्य संस्कृति में बदलाव है। सभी विभाग प्रमुख सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ कर्मचारियॉं प्रतिदिन लांग-इन करें और ई-फाईलों का निपटान प्राथमिकता के आधार पर करें।संभाग आयुक्त श्री राठौर ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए अवगत कराया कि सभी शासकीय कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति जरूरी है। अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समयानुसार कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करें। उक्त ऑनलाईन उपस्थिति/अनुपस्थिति प्रक्रिया के आधार पर शासन स्तर पर एक्सन लिया जा सकता है। संभागायुक्त ने ग्राम पंचायतवार गठित सहकारी समिति, प्राथमिक एवं माध्यमिक परीक्षा के पुख्ता प्रबंध, सड़कों की मरम्मत, रबि फसल अंतर्गत दहलन-तिलहन का रकबा बढ़ाने, मिलेट्स योजना एवं गन्ना की पैदावारी हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में उपायुक्त (राजस्व) श्री पदुमलाल यादव, उपायुक्त (विकास) श्री संतोष ठाकुर सहित समस्त विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्रााधिकरण बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय दुर्ग के नवीन सभागार में विधिक ज्ञान और कलात्मकता का एक अनूठा संगम देखने को मिला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के तत्वावधान में "अग्रिम विवेचना, जमानत एवं इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस" जैसे गंभीर, प्रासंगिक और समसामयिक विषयों पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रात: 10:00 बजे आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।उक्त कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने कानून के तकनीकी पहलुओं को बहुत ही सरल अंदाज में प्रस्तुत किया। श्रीमती पल्लवी गुप्ता (सहायक जिला अभियोजन अधिकारी दुर्ग) ने 'अग्रिम विवेचना' की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक बेहतर विवेचना ही न्याय की नींव होती है। श्रीमती शिक्षा मेश्राम (सहायक जिला अभियोजन अधिकारी दुर्ग) ने 'जमानत' के नवीनतम प्रावधानों और प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी दी। श्री सौरभ शेन्द्रे (असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम दुर्ग) ने वर्तमान डिजिटल युग में 'इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस' की महत्ता, संग्रहण और न्यायालय में उनकी ग्राह्यता पर सारगर्भित वक्तव्य दिया।इस अवसर पर अपने सारगर्भित उद्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग ने संबोधित किया कि "बदलते दौर में अपराधों की प्रकृति हाईटेक हो गई है, ऐसे में "अग्रिम विवेचना, जमानत एवं इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस" की बारीकियों को समझना अभियोजन और बचाव पक्ष दोनों के लिए अनिवार्य है।" उन्होंने आपराधिक न्याय प्रणाली में अग्रिम विवेचना, जमानत के सिद्धांत तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इनके विधिसम्मत एवं संवेदनशील प्रयोग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।कार्यक्रम के अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रिम विवेचना, जमानत एवं इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस वर्तमान आपराधिक न्याय प्रणाली के अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं। उन्होंने विवेचना को निष्पक्ष, वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत ढंग से किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे अपराध के सही अनावरण के साथ-साथ निर्दोष व्यक्तियों के अधिकारों की भी रक्षा होती है। जमानत के संदर्भ में उन्होंने ‘बेल इज़ द रूल, जेल इज़ द एक्सेप्शन’ के सिद्धांत का उल्लेख किया तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विधि के अनुरूप संग्रहण एवं प्रस्तुतीकरण को समय की आवश्यकता बताया।रंगोली और पेंटिंग प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र : प्रतिभा ने मोहा मनकार्यशाला की गंभीरता के बीच रचनात्मकता के रंगों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा विषय वस्तु पर आधारित एक भव्य और संदेशपरक रंगोली तथा बैनर तैयार किया गया था, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वह 'चित्रकला प्रदर्शनी' रही, जिसमें केन्द्रीय जेल दुर्ग के बंदियों और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के स्टाॅफ द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया। इन पेंटिंग्स के माध्यम से न केवल कला का प्रदर्शन हुआ, बल्कि बंदियों और विधिक कार्यकर्ताओं की छिपी हुई प्रतिभा और भावनाओं को भी एक मंच मिला। इस अवसर पर जिला न्यायालय दुर्ग के न्यायाधीशगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव, जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के अधिवक्तागण, अभियोजन अधिकारीगण और न्यायालयीन एवं विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
-
दुर्ग। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दीपक नगर, दुर्ग में आयोजित वार्षिक उत्सव (एनुअल डे) कार्यक्रम में शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किये और विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, शिक्षा एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद, रचनात्मक गतिविधियों एवं बौद्धिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास संतुलित रूप से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल का एनुअल डे केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मक, सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का बेहतर मंच होता है। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है। बच्चे पूरे वर्ष जो कुछ सीखते हैं, उसे इस मंच के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं। शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में किसी भी प्रकार की प्रतिभा की कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल उचित मार्गदर्शन और अवसर की।कार्यक्रम में उपस्थित पालकगण से मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और उन्हें संस्कारवान बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार और विद्यालय दोनों की संयुक्त भूमिका से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होगा।केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासकीय विद्यालयों में बेहतर भवन, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दीपक नगर शिक्षा एवं शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। आने वाले समय में यहां विद्यार्थियों की शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्मार्ट कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष अनूप गटागट, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, पार्षद मनोज सोनी, विनोद मून, विजय जलकारे, आसिफ अली, प्राचार्य जे. मनोहरण उपस्थित रहे। - -सुदूर वनांचल के गांवों की बदली तस्वीर, स्वास्थ्य कर्मी, छात्रों और ग्रामीण को मिली परिवहन की सुविधारायपुर,। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का उद्देश्य सुदूर वनांचल, विशेषकर बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में, ग्रामीणों को सुलभ और सुरक्षित परिवहन प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से दूरस्थ गांवों को जिला मुख्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों से जोड़ा जा रहा है।मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना न केवल सड़कों पर दौड़ रही है, बल्कि यह ग्रामीणों के समय, सुविधा और सपनों को सहेजने का माध्यम बन गई है। सरगुजा जिले के बादा से बरियों, चारपारा, ककना, सिधमा, अखोराखुर्द, रूखपुर, चिखलाडीह, नर्मदापारा, सरगवां और अम्बिकापुर तक बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरगामी सोच और संवेदनशीलता का परिणाम है कि आज सरगुजा जिले के उन दूरस्थ अंचलों में भी विकास की गूंज सुनाई दे रही है, जहां कभी परिवहन एक बड़ी चुनौती थी।शहरी स्वास्थ्य अस्पताल में कार्यरत श्रीमती परमानिया पैकरा ने अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि इस मार्ग पर यह पहली बस सेवा है। उन्होंने कहा कि, पहले ड्यूटी पर समय से पहुंचना और फिर सुरक्षित घर वापस आना एक बड़ी चिंता होती थी। लेकिन जब से यह बस शुरू हुई है, हमें बहुत सुविधा मिल रही है। अब हम समय पर अस्पताल पहुंचते हैं और वक्त पर घर भी लौट आते हैं। इसी तरह स्वास्थ्य कर्मी चंदा टोप्पो ने बताया कि बांदा क्षेत्र से होने के कारण पहले आवागमन के साधन न के बराबर थे। बस सेवा शुरू होने से अब उनकी पेशेवर जिंदगी आसान हो गई है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।विद्यार्थियों के जीवन में इस योजना से क्रांतिकारी बदलाव लेकर आई है। पुष्पेंद्र कॉलेज ऑफ नर्सिंग की फाइनल ईयर की छात्रा लक्ष्मी कहती हैं कि पहले मुझे बस पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन अब बस मेरे घर के सामने से ही गुजरती है। इससे मैं पढ़ाई के लिए बहुत सहज महसूस करती हूँ। वहीं पीजी कॉलेज की छात्रा निशा ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले उसे बस पकड़ने के लिए 5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। अब सिदमा गाँव से ही बस मिलने के कारण वह सीधे गाँधी चौक तक का सफर बिना किसी परेशानी के तय कर रही है।सरगुजा जिले के सिदमा गाँव के निवासी दिव्यांशु सिंह ने बताया कि बस सुविधा न होने के कारण उन्हें प्रतिदिन 5 किलोमीटर तक बाइक या पैदल सफर तय करना पड़ता था। दिव्यांशु कहते हैं कि अब गाँव से ही बस चलने लगी है, जिससे मैं अपने स्कूल समय पर पहुँच जाता हूँ। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना एक वाहन नहीं, बल्कि सुशासन का वह भरोसा है जिसने सुदूर क्षेत्रों को शहर की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। नियमित बस के संचालन से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति सशक्त बन रहे हैं। आज सरगुजा के सुदूर वनांचल की सड़कों पर दौड़ती मुख्यमंत्री ग्रामीण बस प्रदेश की प्रगति की नई कहानी गढ रही हैं।
- -सीजीएमएससी की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश-दवाइयों की समय पर आपूर्ति की जाए सुनिश्चित, लापरवाही पर होगी आवश्यक कार्रवाईरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन (सीजीएमएससी) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में राज्य में दवाइयों, मेडिकल उपकरणों एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देशित किया कि राज्य में किसी भी स्थिति में अतिआवश्यक दवाइयों की कमी नहीं होनी चाहिए तथा दवाइयों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लोक महत्व से जुड़े इस विषय में यह आवश्यक है कि आम नागरिकों को समय पर एवं गुणवत्तायुक्त दवाइयां उपलब्ध हों।स्वास्थ्य मंत्री ने दवा आपूर्ति प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, स्टॉक एवं एक्सपायरी की रीयल टाइम जानकारी प्राप्त करने हेतु एक लाइव ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मांग एवं आपूर्ति के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया।बैठक में दवाइयों एवं मेडिकल उपकरणों के गुणवत्ता परीक्षण से संबंधित सभी मापदंडों का कठोरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अस्पतालों के लिए आवश्यक कंज्युमेबल सामग्री की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन जिलों द्वारा दवाइयों की मांग भेजे जाने के बावजूद उनका उठाव नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने 31 मार्च 2026 तक सभी अत्यावश्यक मेडिकल उपकरणों की खरीदी पूर्ण करने तथा प्रयोगशालाओं के लिए रिएजेंट की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य अधोसंरचना के संबंध में मंत्री ने महासमुंद, कांकेर एवं कोरबा मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य में 12 नवीन नर्सिंग कॉलेज एवं 6 नवीन फिजियोथेरेपी कॉलेजों के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक की समाप्ति पर सीजीएमएससी के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति में बैठक अत्यंत उपयोगी एवं सार्थक रही। उन्होंने बताया कि बैठक में दिए गए निर्देशों की शीघ्र समीक्षा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
- -जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री-छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन, सामाजिक भवन के बाउंड्रीवाल के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा कीरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज जिला साहू संघ बालोद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर सभी को नव दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर समाज के विद्यार्थियों के हित में छात्रावास भवन के लिए भूमिपूजन किया। साथ ही सामाजिक भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। श्री साव ने कहा कि समाज ने शिक्षा और सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसका लाभ समाज के बच्चों को होगा।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए संकल्प लेने का दिन है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में बालोद जिला साहू समाज निरंतर प्रगति करेगा। शिक्षा, कृषि, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने के मामले में बालोद जिले की हमेशा एक अलग पहचान रही है, जिसे आगे और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी अब नए पदाधिकारियों के कंधों पर है।श्री साव ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग गरीब, मजदूर, रिक्शा चालक, ऑटो चालक सहित सभी के लिए समाज का द्वार सदैव खुला रहना चाहिए। सामाजिक पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहें, ताकि हर सदस्य यह महसूस करे कि समाज उसके साथ है। साथ ही वर्ष में कम से कम दो बार सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, जिससे समाज से उनका जुड़ाव मजबूत हो और वे समाज में अपने महत्व को समझ सकें।समारोह में साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, पूर्व मंत्रीगण श्री ताम्रध्वज साहू एवं श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू, श्री विपिन साहू, श्री दीपक साहू, श्री प्रीतम साहू, श्रीमती प्रतिभा चौधरी, श्री हलधर साहू और श्री वीरेंद्र साहू सहित नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र साहू, श्री मदन साहू, श्री बंशीलाल साहू, श्री गणेश राम साहू, श्री राजेश साहू, श्री भागवत साहू एवं श्री सुनील साहू भी मौजूद थे।
- रायपुर। सारंगढ़ जिले के जनजातीय बाहुल्य ग्राम बैगनडीह (सालर) के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जनजाति समुदाय के ढोकरा-बेलमेटल शिल्पकारों ने आज राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कलाकारों ने पारंपरिक ढोकरा शिल्प कला से निर्मित बेल मेटल की आकर्षक मूर्ति राज्यपाल को भेंट की।राज्यपाल ने शिल्पकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ढोकरा शिल्प जैसी पारंपरिक जनजातीय कलाएं भारत की सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कलाकारों की सृजनात्मक क्षमता और समर्पण की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि ऐसे प्रतिभावान शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने और उनकी कला को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि ग्राम बैगनडीह (सालर) के ढोकरा शिल्पी मीन केतन बघेल को वर्ष 2018 में तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती हीराबाई बघेल को वर्ष 2023 में उनके उत्कृष्ट ढोकरा-बेलमेटल शिल्प कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दोनों कलाकारों ने ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला की विशिष्ट पहचान स्थापित करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। सौजन्य भेंट के दौरान पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
- -सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर बनेंगे ग्रेड सेपरेटर-केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दोनों चौक पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण के लिए स्वीकृत किए 77.36 करोड़बिलासपुर। राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई-दुर्ग के बीच निर्बाध आवागमन एवं फास्ट ट्रैफिक के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सिरसा गेट चौक तथा खुर्सीपार गेट चौक पर ग्रेड सेपरेटर बनाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए 77 करोड़ 36 लाख रुपए मंजूर किए हैं। भारत सरकार द्वारा राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत इन दोनों जगहों पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है।रायपुर और दुर्ग के बीच सिरसा गेट एवं खुर्सीपार चौक पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण से दोनों ओर आने-जाने वाले वाहनों को कहीं भी रूकना नहीं पड़ेगा। दोनों शहरों के बीच कुम्हारी चौक, डबरा पारा, पॉवर हाउस चौक और सुपेला चौक पर पहले ही फ्लाईओवर्स के निर्माण किए जा चुके हैं। सिरसा गेट तथा खुर्सीपार चौक पर भी इसके निर्माण की मांग लोग लगातार कर रहे थे। जनआकांक्षाओं को देखते हुए तथा दोनों शहरों के बीच निर्बाध व फास्ट ट्रैफिक के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के समन्वित पहल से इन दोनों जगहों पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण की मंजूरी मिली है। यह सड़क रायपुर-भिलाई-दुर्ग औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी काफी महत्व रखती है। अब दोनों शहरों के बीच के सभी चौकों पर फ्लाईओवर्स एवं ग्रेड सेपरेटर्स के निर्माण से इस सड़क से गुजरने वाले यात्रियों के साथ ही यहां संचालित उद्योगों को भी काफी राहत मिलेगी।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई से सेवानिवृत्त होने वाले 8 अधिकारी/कर्मचारियों को स-सम्मान बिदाई दी गई। मुख्य कार्यालय सभागार में आज निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किये। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा, उपायुक्त डी. के. कोसरिया एवं अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार तिग्गा की उपस्थिति में अधीक्षण अभियंता संजय कुमार शर्मा, दीपक जोशी, समयपाल/कार्य सहायक ग्रेड-2 दामोदर सिंह वर्मा, डाटा एन्ट्री आपरेटर विश्वजीत सेनगुप्ता, पम्प सहायक सुदामा कुमार परगनिहा, चैकीदार रामकुमार शर्मा, सफाई कामगार मंगलराम एवं रेजा जमुना बाई को निगम प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।निगम आयुक्त सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के किये गये कार्यो को याद करते हुए शुभकानाएं दिये और शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त पश्चात परिवारिक दायित्व के निर्वहन में अपना समय देने हेतु आग्रह किये। आयुक्त द्वारा कहा गया कि आगामी समय में अधिकारी एवं कर्मचारियों की कमी से निगम का कार्य और कठिन होता जायेगा, इसलिए हमे वरिष्ठों से अनुभव लेते हुए कार्य करना है। मुख्य अभियंता द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किये। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी संजय कुमार शर्मा, दीपक कुमार जोशी एवं विश्वजीत सेनगुप्ता ने निगम में किये गये अपने अनुभव साझा किये और निगम के कार्य की सराहना करते हुए कहा गया कि निगम में जन्म, जीवन एवं अंतिम छण तक के लिए कार्य किया जाता है, जो कि अन्य विभागों में संभव नहीं है।बिदाई कार्यक्रम में जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, स्थापना अधीक्षक शालनी घुरऊ, चंदन निर्मल, शंकर सुमन मरकाम, शरद दुबे, रामवृक्ष यादव, पुरूषोत्तम साहू, राजेश पालवे, विदयाधर देवांगन एवं संगठन के पदाधिकारी श्रवण ठाकुर, वामन राव, नवीन साहू, राजसच्चर, हेमंचद बंजारे उपस्थित रहे।
- बिलासपुर । जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियाद सुनी। उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। लोगों ने जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विषयों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए आवेदन दिया। नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे और सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल ने लोगों की समस्याओं को सुना। लगभग 150 लोगों ने कलेक्टर से मिलकर व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।जनदर्शन में आज बेलतरा तहसील के ग्राम टेकर की श्रीमती चंद्रिका बाई साहू ने विधवा पेंशन की राशि दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पहले विधवा पेंशन राशि का लाभ हो रहा था किन्तु विगत दो वर्षाें से पेंशन की राशि प्राप्त नहीं हो रही है। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक को मामले की जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम सिंघरी की मालती बाई ने आवास योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त की राशि नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उन्हें पीएम आवास योजना के तहत दो किश्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। तीसरी किश्त की राशि के लिए आवास मित्र द्वारा आवश्यक कार्यवाही नहीं की जा रही है। कलेक्टर ने प्रकरण को जिला पंचायत सीईओ को सौंपते हुए जांच के निर्देश दिए है। तेंदुआ के ग्रामीणों श्री मनहरण कैवर्त, श्री श्यामलाल सहित अन्य लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर आवेदन दिया कि ग्राम तेंदुआ बासाझाल मार्ग तालाब के रास्ते में श्री सुखराम यादव द्वारा अवैध रूप से घर बनाया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को तालाब आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने एसडीएम कोटा को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश है। ओमप्रकाश सोनी ने कलेक्टर से मुलाकात कर पुल निर्माण के लिए अधिग्रहित किये गये पैतृक भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की है। कलेक्टर ने मामले को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी को सौंपा है। मदनपुर की रहने वाली बसंती बाई देवार ने घर में आगजनी के कारण हुए आर्थिक क्षति के लिए सहायता राशि के लिए गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वे सामाजिक कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में घर में हुए आगजनी की घटना से घर में रखा पूरा सामान जल गया। वे आर्थिक रूप से अत्यंत गरीब है। कलेक्टर ने एसडीओ बिलासपुर को मामले को सौंपा है। राजकिशोर निवासी दिव्यांग रवि निषाद ने समाजिक सुरक्षा दिव्यांग पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की है। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने कहा। सेलर के राजेश धुरी ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ दिलाने कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारी को उनके आवेदन की जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। शहर की श्रीमती शांति परदेशी ने तहसीलदार द्वारा पारित नामांतरण आदेश के उपरांत भी पटवारी द्वारा बी-1 प्रविष्टि न किए जाने की शिकायत की है। कलेक्टर ने प्रकरण को एसडीओ बिलासपुर को सौंपते हुए कार्रवाई करने कहा है।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में किया। इस दौरान छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ बी. पी सोनी, महासचिव किशोर शर्मा, सुनील कौशिक, अश्वनी पोण्डेय, निरकार तिवारी, आलोक पराजपे चन्द्रपकाश साहू, रमेश द्विवेदी, अशोक ब्रम्हभटट, शेफाली पाण्डेय, श्वेता गन्धर्व, पूजा आहिरे, नेहा रजक, नेहा आगिरे, डॉ. टी. डी. सरजाल, डॉ. वीरेन्द्र पिल्ले, डॉ. ए.एस. रघुवंशी, डॉ. एल पी मनहर, डॉ राम ओत्तलवार, डॉ हेमंत नेताम एवं श्री उमेश कश्यप उपस्थित रहे। अंत में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन महासचिव किशोर शर्मा के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
- बिलासपुर, /एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मोछ-3 में कार्यकर्ता एवं समडील-1 में सहायिका के रिक्त पदों पर प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत दावा आपत्ति 12 फरवरी 2026 तक मंगाये गये है। इच्छुक आवेदिका एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय तखतपुर में कार्यालयीन समय में 12 फरवरी तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकती है।
- -12 विद्युत कर्मी सम्मानितरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के 12 कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रबंध निदेशक जनरेशन श्री एस के कटियार के हाथों सम्मानित किया गया। इन कर्मियों के योगदान से कंपनी प्रबंधन को कई करोड़ रूपए की बचत हुई जिससें कंपनी को आर्थिक लाभ के साथ संभावित हानियों से भी बचाया गया। श्री कटियार ने कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पुरस्कृत कर्मी को सम्मान देना प्रबंधन का दायित्व है ,ताकि उनके कार्यों का लाभ एवं अनुभव अन्य कर्मी भी ले सकें और कार्यालय में एक सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जा सके।सम्मानित एवं पुरस्कृत कर्मियों में शामिल हैं - श्री पराग हरिनखेरे सहायक अभियंता द्वारा गारे पेलमा सेक्टर-तीन कोयला खदान के माईन डेव्हलपर कम आपरेटर गारे पेलमा-।।। कोलियरीज लिमि. के साथ आर्बिट्रेशन में कोर्ट द्वारा आर्बिट्रेशन के निर्णय को रदद् कर कम्पनी के पक्ष में निर्णय दिया गया जिससे रू. 195.00 करोड़ की संभावित हानि से कंपनी को बचाया गया।श्री अनिल कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता (सिविल) द्वारा कोरबा पश्चिम एवं कोरबा पूर्व स्थित संयंत्रो एवं काॅलोनी परिसर में सिविल मेंटनेंस कार्य संपादित किया गया,जिससे कंपनी को लगभग रूपये दो करोड़ प्रतिवर्ष का आय संभावित है। श्री दीपक कोठारी, अधीक्षण अभियंता को 660-660 परियोजना की स्थापना हेतु पर्यावरण अनापत्ति प्राप्त करने हेतु आवश्यक पर्यावरण मूल्यांकन प्रतिवेदन ,डाटा का संकलन, वन्य जीवन अध्ययन, जनसुनवाई तथा आवश्यक पालन प्रतिवेदन कार्य दक्षता से पूर्ण किया गया। श्री आशीष सिंह चंदेल, सहायक अभियंता, द्वारा 2000 मेगावाॅट सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु संयुक्त उपक्रम कंपनी छत्तीसगढ़ ग्रीन एनर्जी लि़ के गठन एवं 06 मेगावाॅट फ्लोटिंग सोलर संयंत्र स्थापना हेतु निविदा प्रक्रिया का निष्पादन किया गया।श्री हेमन्त कुमार साहू, कार्यपालन अभियंता द्वारा हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा (पश्चिम) के कार्य प्रकरणों की 47 निविदाओं का कार्य सम्पादित कर करीब 5.5 करोड़ रूपए बचाने का उल्लेखनीय कार्य किया गया। श्री जयराम केंवट, कार्या. सहा.श्रेणी - दो,द्वारा देयकों का समयबद्ध निपटान करने से कंपनी को कोई देनदारी एवं आयकर संबंधी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ। श्री नीरज साहू, प्रबंधक (वित्त/के.ले.ई.),द्वारा वेतन, पेंशन, देयकों पर वैधानिक कटौती जैसे आयकर/टीडीएस/जी.एस.टी.टी.डी.एस की कटौती का समय पर भुगतान करने से किसी भी प्रकार का वित्तीय भार नही आया। श्रीमती नीतू मुखर्जी, उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) द्वारा ए.जी. आडिट में विशेष प्रयास के फलस्वरूप लंबित निरीक्षण प्रतिवेदन को निरस्त कराने एवं आंतरिक आडिट में तेजी एवं वार्षिक बजट को समय पूर्व कराये जाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रीमती अमिता बारा, कार्यपालन अभियंता द्वारा आईटी उन्न्यन के कार्य जैसे आईएसओ/आईइ्रसी 27001 प्रमाणन, सीएसपीजीसीएल हेतु आपरेशन टेक्नोलाॅजी ओटी सिस्टम हेतु वेएपीटी आडिट तथा ओटी नेटवर्क संरचना का सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया। श्री मनीष कुम्भकार, अधीक्षण अभियंता द्वारा गृह कोरबा (पश्चिम) इकाई क्र. 1 एवं 4 का वार्षिक रख-रखाव का कार्य निर्धारित समयावधि में सम्पन्न किया गया। श्री देवांश सराफ,कार्यपालन अभियंता, द्वारा एईबीएएस (आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली) का क्रियान्वयन सक्रियता एवं तत्परता से किया गया। श्री देवलाल साहू,अधीक्षण अभियंता द्वारा ई आफिस का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया गया।
- भिलाईनगर। आयुष्मान वय वंदना कार्ड भारत सरकार की एक विशेष स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। यह कार्ड पीआईबी के अनुसार आय की परवाह किये बिना, सरकारी और निजी सूचिबद्व अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा देता है।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन आयुक्तों को निर्देशित किये है, कि शहर के 70 वर्ष या उससे अधिक वरिष्ठ नागरिको का वय वंदन कार्ड अपडेट किया जाना है। जिससे सरकार द्वारा प्रदाय की जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। जोन आयुक्त के मार्गदर्शन में जोन कार्यालय के कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर नागरिको से संपर्क रहे है, जिनका आयुष्मान वय वंदन कार्ड अपडेट नहीं हुआ है, उसे मौके पर ही किया जा रहा है। इस योजना में लगभग 2000 से अधिक मेडिकल प्रक्रियाओं के लिए मुफ्त इलाज, जिसमें सर्जरी, निदान और पुरानी बीमारियों का इलाज शामिल है। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे वे बिना किसी वित्तीय बोझ के अपना इलाज करवा सकते है।नगर निगम भिलाई का शहर के सभी नागरिको से अपील है कि आपके घर में बड़े बुजुर्गो हो तो उनका कार्ड जरूर अपडेट करावें। जिससे उनको सरकार द्वारा प्रदाय स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकें। साथ ही अपने परिवार के अन्य लोगो एवं आस-पास के वरिष्ठ नागरिको को इसकी जानकारी देवें।
- निश्चिंत होकर अब कर रही हैं शासकीय दायित्वों के साथ पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहनबालोद/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य में प्रारंभ किए गए महतारी वंदन योजना राज्य के अनेक जरूरतमंद महिलाओं के लिए हर दृष्टि से बहुपयोगी एवं लाभप्रद सिद्ध हो रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार के महतारी वंदन योजना जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम देवारभाट आंगनबाड़ी केन्द्र की सहायिका श्रीमती सेवती बाई ठाकुर के लिए अत्यंत मददगार एवं उपयोगी साबित हो रहा है। महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह मिलने वाली 01 हजार रूपये की राशि का उपयोग श्रीमती सेवती बाई अपने बच्चों के शिक्षण शुल्क जमा करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक कार्यों में कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह उनके खाते में समय पर राशि जमा हो जाने से अब वे निश्चिंत होकर शासकीय दायित्वों के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन कर पा रही है।इस योजना का सराहना करते हुए श्रीमती सेवती बाई ने बताया कि राज्य शासन का महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना हमारे जैसे अनेक जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बनकर वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस योजना के लागू होेने के पूर्व उसे अपने बच्चों के स्कूल की फीस एवं इलाज आदि के लिए अपने पति एवं घरवालों के ऊपर आश्रित रहना पड़ता था। जिसके कारण समय पर पैसे की प्रबंध करने में बहुत कठिनाई होती थी। लेकिन अब महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह उनके खाते में 01 हजार रूपये राशि नियमित रूप से जमा होने से बच्चों के स्कूल की फीस जमा करने के अलावा अन्य जरूरी कार्यों को पूरा करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होती। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि हम जरूरतमंद महिलाओं के लिए बड़ा सहारा बन गया है। श्रीमती सेवती बाई ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा एक सच्चे अभिभावक की भाँति हम महिलाओं की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए हमें जो आत्मनिर्भर एवं संबल बनाने का कार्य किया गया है वह वास्तव में अत्यंत काबिले-तारीफ है। उन्होंने इस योजना को राज्य में लागू कर अपने जैसे प्रदेश के अनेक जरूरतमंद महिलाओं को सहारा एवं संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विनम्र आभार व्यक्त किया है।
- बालोद/ शिक्षा सत्र 2026-27 में जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 09वीं एवं 11वीं हेतु लेटरल एंट्री प्रवेश चयन परीक्षा का आयोजन 07 फरवरी 2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक किया जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली के प्राचार्य ने बताया कि उक्त परीक्षा में शामिल होने के लिए 9वीं हेतु 135 एवं 11वीं में 205 छात्र-छात्राओं द्वारा आॅनलाईन आवेदन किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाईट https://cbseit.in/cbse/2025 पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उक्त संबंध में अधिक जानकारी पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली से संपर्क किया जा सकता है।
- -टी सहदेवभिलाई नगर। लघु भारत भिलाई के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए गंगा-जमुनी तहज़ीब के बीच सोमवार को शपथ फाउंडेशन के बैनर तले पायोनियर मॉन्यूमेंट, सिविक सेंटर में थैंक्यू भिलाई का भव्य और शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। 2 फरवरी, 1955 को तत्कालीन सोवियत संघ द्वारा भिलाई में स्टील प्लांट की स्थापना के ऐतिहासिक दिवस की वर्षगांठ पर यह कार्यक्रम सैकड़ों भिलाइन्स के जोश, जज्बे और जुनून के बीच आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर की विशिष्ट हस्तियों और सर्वधर्म गुरुओं की उपस्थिति में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर थैंक्यू भिलाई का उद्घोष किया गया। शहर की सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और धरोहर को लेकर प्रश्नोत्तर भी आयोजित किए गए, सही उत्तर देने वालों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे पहले अतिथियों आईपी मिश्रा, राकेश पांडेय, श्रुति यादव, राजेश चौहान, एएसपी सुखनंदन राठौर एवं दिव्या भसीन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।पंथी नृत्य ने लोगों को किया रोमांचितइंद्रधनुषी छटा के बीच हुए इस कार्यक्रम में कलाकारों ने घुंघरू पहनकर मांदर व झांझ की तेज थाप पर पंथी नृत्य प्रस्तुत किया। उनके द्वारा तेज गति से बनाए गए मानव पिरामिड ने लोगों को रोमांचित कर दिया। वहीं रजनी रजक एवं टीम ने मधुर स्वर में राज्य गीत अरपा पैरी के धार गाकर समां बांधा। एक ओर जहां इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर देश भक्ति गीतों और थैंक्यू भिलाई के टाइटल गाने ने लोगों में जोश भर दिया। स्वागत भाषण शपथ फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने तथा प्रतिवेदन संरक्षक वीरेंद्र सतपथी ने प्रस्तुत किया। सतपथी ने भिलाई की समरसता की तारीफ में कसीदे भी गढ़े। कार्यक्रम का संचालन विकास जायसवाल और गीतांजलि कौशिक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जितेंद्र हासवानी ने किया।नौ हस्तियों को भिलाई नवरत्न सम्मानइस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों की नौ हस्तियों को भिलाई नवरत्न सम्मान और तीन शख्सियतों को विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। नवरत्न सम्मान पाने वालों में चिकित्सा क्षेत्र के डॉ प्रमोद बिनायके, साहित्य क्षेत्र के विनोद साव, शिक्षा क्षेत्र की के शारदा, समाजसेवा क्षेत्र के बंशी अग्रवाल, कला एवं संस्कृति क्षेत्र की रितु वर्मा, उद्योग जगत के जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, महिला सशक्तीकरण के लिए निधि चंद्राकर, खेल जगत के दलजीत सिंह थिंड और पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले मुकेश कुमार पांडेय शामिल हैं। वहीं चतुर्भुज राठी को राम की रसोई- सेवा एवं मानवता, भूपेंद्र नेमा को व्यापार, नेतृत्व एवं सामाजिक समन्वय तथा दीक्षा नागदेवे को शिक्षा एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया।दो दर्जन संस्थाओं को समाज श्री सम्मानइनके अलावा भिलाई के लगभग दो दर्जन सामाजिक संस्थाओं को समाज श्री सम्मान भी दिया गया। ये हैं- गुजराती समाज, सिख महिला समाज, बंगाली समाज, जोहरा कमेटी, उम्मीद फाउंडेशन, यादव समाज, बेंतो उड़िया समाज, आंध्र साहित्य समिति, बौद्ध समाज, सर्व धर्म सेवा संस्था, राष्ट्रीय करणी सेना, महाराज राजेश्वरी महिला समूह, उत्कल सांस्कृतिक मंच, तेलुगु माला समाज, मां कर्मा महिला मानस मंडली, आंध्र महिला मंडली, तेलगा महिला समाज, साईं बाबा महिला भजन मंडली, दिव्य जीवन संघ, पवार क्षत्रिय राजा भोज समाज, साव समाज, नेल्सन आर्ट स्टूडियो एवं बुद्धिस्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया को समाज श्री सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होते समय लोग अपने-अपने राज्य की संस्कृति को दर्शाते हुए पारंपरिक परिधान में नजर आए।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत निर्माणाधीन डामरीकरण सड़क सहित उद्यान का निरीक्षण जोन आयुक्त येशा लहरे द्वारा किया गया। स्थानीय नागरिको से मिलकर उनकी समस्या से अवगत हुए। जोन आयुक्त ने वैशाली नगर स्थित सिंधु भवन मार्ग में निर्माणाधीन डामरीकरण सड़क का निरीक्षण किये। स्थानीय नागरिको का मांग था कि सुगम यातायात हेतु सड़क बनाया जाये। जिसे देखते हुए नवीन सड़क निर्माण किया जा रहा है, इस सड़क के निर्माण से नागरिको को आवागमन में सुविधा होगी। समीपस्थ प्राइवेट समिति द्वारा सुन्दर नगर पार्क बनाया गया है, जिसका अवलोकन किया गया। पार्क अच्छा बनाया गया है, जिसे समय-समय पर समिति द्वारा व्यवस्थित किया जाता है। स्थानीय नागरिको से मुलाकात कर वहां की समस्या से अवगत हुए। उपस्थित नागरिको द्वारा उद्यान एवं सड़को पर प्रकाश व्यवस्था की मांग किया गया है, जिसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता अर्पित बंजारे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह उपस्थित रहे।
- रैंप योजना के तहत इको टूरिज्म सेक्टर के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्नबिलासपुर/ भारत सरकार की रैंप योजना के अंतर्गत सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिले में सीएसआईडीसी रायपुर के तत्वावधान में एनआईएमएसएमई द्वारा टूरिज्म सेक्टर विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टूरिज्म के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।इको टूरिज्म क्षेत्र से संबंधित द्वितीय बैच के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को इको टूरिज्म की मूल अवधारणा, स्थानीय पर्यटन संसाधनों के सतत एवं जिम्मेदार उपयोग, होम-स्टे संचालन, टूर पैकेज डिजाइन, पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार एवं व्यवसाय की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर बिलासपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सप्तसूरम ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती तनुश्री सोनी की उपस्थिति रही।कार्यशाला समापन समारोह में अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि इको टूरिज्म जैसे क्षेत्र युवाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर पर्यटन क्षेत्र में नवाचार, सतत विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की औद्योगिक एवं पर्यटन नीतियों, उद्यम पंजीयन, वित्तीय सहायता,ऋण की जानकारी तथा भविष्य की संभावनाओं के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
- बजट को लेकर सभी वर्ग में उत्साह, आम लोगों ने बताया हर वर्ग के लिए हितैषीबिलासपुर/ केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। बजट को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अहम बताया जा रहा है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, कृषि, तकनीक और रोजगार पर विशेष फोकस किया गया है। आम बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें सड़क, रेल, हवाई परिवहन के साथ-साथ जल परिवहन और फ्रेट कॉरिडोर परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। इससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बजट में कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीक के उपयोग पर जोर दिया गया है। इससे किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने और उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी तकनीक आधारित योजनाओं की घोषणा की गई है। बजट को लेकर बिलासपुर वासियों ने खुशी जताई है और इसे हर वर्ग के लिए लाभकारी बताया है।बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री विवेक तिवारी ने कहा कि बजट में माइनिंग कॉरिडोर में छत्तीसगढ़ राज्य को शामिल किया गया है इससे राज्य के विकास की नई संभावनाओं का उदय होगा उन्होंने बजट को हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया बजट बताया। महिला उद्यमी श्रीमती बिंदु कच्छवाहा ने कहा कि बजट में सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए जो प्रावधान किए गए हैं उससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने महिलाओं के लिए हॉस्टल निर्माण को महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम बताया और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट को कारगर बताया। इसी तरह सरकंडा निवासी अभिजीत चौहान ने नौवें बजट को विकासपरक बताया। मस्तूरी के श्री जयंत मनहर ने कहा कि बजट में किसानों महिलाओं और युवाओं, उद्यमियों सभी का ध्यान रखा गया है। सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजीव अवस्थी ने कहा कि बजट में इको टूरिज्म के लिए कई प्रावधान है जिससे लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। गृहिणी श्रीमती सोनिया कुर्रे ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है टैक्स में भी छूट दी गई है जो मध्यमवर्ग के लिए लाभदायक है।उल्लेखनीय है कि बजट में इनकम टैक्स से जुड़े प्रावधानों में बदलाव करते हुए तकनीकी या मानवीय त्रुटियों पर दंड के बजाय पेनल्टी का प्रावधान किया गया है। इससे करदाताओं को राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही एमएसएमई और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती स्वास्थ्य क्षेत्र में जीवन रक्षक दवाओं की कीमतें कम करने के प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा नए एम्स की स्थापना की घोषणा से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की उम्मीद है।छत्तीसगढ़ को होगा लाभबजट में प्रस्तावित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को भी लाभ मिलने की संभावना है। इससे राज्य में उद्योग, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलने की बात कही जा रही है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
- बिलासपुर/गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। बिलासपुर की प्रतिष्ठित संस्था लोक श्रृंगार भारती गेड़ी लोक नृत्य दल के 35 कलाकारों ने गेड़ी नृत्य प्रस्तुत कर देश-विदेश से आए अतिथियों का मन मोह लिया।भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के आमंत्रण पर दल ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, विदेशी प्रतिनिधियों एवं मुख्य अतिथि यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन के समक्ष प्रस्तुति दी। गेड़ी की टक-टक और मांदल-बांसुरी की थाप पर कर्तव्य पथ तालियों से गूंज उठा। दल ने अध्यक्ष व निर्देशक अनिल कुमार गढ़ेवाल के नेतृत्व में 7 से 25 जनवरी तक कठिन अभ्यास किया। वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग 2500 लोक एवं शास्त्रीय कलाकारों ने सहभागिता निभाई, जिसमें गेड़ी नर्तकों की भूमिका विशेष रही।केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रिहर्सल के दौरान गेड़ी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उनके साथ फोटो खिंचवाया। विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने गेड़ी नृत्य की बारीकियां सीखीं, वहीं छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने अन्य प्रदेशों की नृत्य शैलियों को जाना। प्रदर्शन के बाद बिलासपुर लौटने पर जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दल का सम्मान किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित जनप्रतिनिधियों ने भी कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि से बिलासपुर सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़वासी गौरवान्वित हैं।



























