- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर। भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 में भाग लेने के लिए आज रायपुर पहुँची। टीम नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध झील क्षेत्र के ऊपर शानदार हवाई प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित करेगी।
स्वदेश में विकसित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) ‘ध्रुव’ से उड़ान भरने वाली सारंग टीम अपनी सटीक उड़ान, समन्वित संरचनाओं और रोमांचक हवाई करतबों के लिए प्रसिद्ध है। यह प्रदर्शन भारतीय वायु सेना के उत्कृष्ट उड़ान कौशल, अनुशासन, टीम भावना और पेशेवर दक्षता के साथ भारत की स्वदेशी हेलीकॉप्टर क्षमताओं को भी प्रदर्शित करेगा।यह आयोजन नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं और विमानन में रुचि रखने वालों को हेलीकॉप्टरों की सामूहिक उड़ान में सटीकता और आपसी तालमेल देखने का अवसर प्रदान करेगा। राज्योत्सव में सारंग की भागीदारी समारोह के आकर्षण को बढ़ाने के साथ भारतीय वायु सेना और छत्तीसगढ़ के नागरिकों के बीच जुड़ाव को और सुदृढ़ करेगी।मोर से प्रेरित अपनी विशिष्ट रंग-सज्जा और आदर्श वाक्य “उत्कृष्टता से प्रेरणा” के साथ सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारतीय वायु सेना की उत्कृष्टता का प्रतिनिधित्व करती है। रायपुर में टीम की उपस्थिति युवाओं को प्रेरित करने तथा उनमें विमानन और राष्ट्रसेवा के प्रति रुचि जगाने का माध्यम बनेगी। - -बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन-खाद्य विभाग ने किया स्पष्ट, फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने मात्र से कोई पात्र हितग्राही राशन से वंचित नहीं होतारायपुर / सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन प्राप्त करने के लिए फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर भी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान है। बुजुर्गों सहित ऐसे हितग्राही, जिन्हें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होती है, वे नियमानुसार नॉमिनी (नामांकित व्यक्ति) अथवा ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने से यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है कि संबंधित हितग्राही को राशन नहीं मिल सकता।रायपुर जिले के खाद्य नियंत्रक ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हितग्राहियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं का प्रावधान किया गया है। यदि किसी पात्र हितग्राही का फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक मशीन में मैच नहीं होता है, तो उसे नियमानुसार अन्य माध्यमों से राशन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध हो सकती है। विशेष रूप से बुजुर्गों एवं बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में कठिनाई का सामना करने वाले हितग्राहियों के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण है।खाद्य नियंत्रक ने कहा कि फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने के कारण बुजुर्गों एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को राशन नहीं मिलने संबंधी भ्रामक एवं अधूरी जानकारी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान है। खाद्य नियंत्रक ने कहा है कि इस प्रकार के वैकल्पिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है, ताकि आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। ऐसे मामलों में नियमानुसार नामिनी (नामांकित व्यक्ति) के माध्यम से अथवा ओटीपी (OTP) आधारित प्रमाणिकरण के जरिए से राशन प्राप्त करने की सुविधा हो सकती है। अतः फिंगर प्रिट मिलान न होने मात्र से यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं कि संबंधित हितग्राही को राशन नहीं मिल सकता। file photo
- -कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देशरायपुर / बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव छत्तीसगढ़ राज्य में पड़ने की संभावनाओं के मद्देनजर शासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसे लेकर मंत्रालय महानदी भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चक्रवात के मद्देनजर 27 से 29 अक्टूबर तक आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी जुड़े।अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए और मौसम संबंधी चेतावनियों को पूरी गंभीरता से लिया जाए। बैठक में मुख्य जोर शून्य जनहानि सुनिश्चित करने पर रहा। इसके तहत विशेष रूप से दक्षिण बस्तर क्षेत्र के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिलों में अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जहां तेज हवाएं चलने की संभावना है। राहत शिविरों को 24 घंटे संचालित रखने और उनमें सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वास्थ्य सचिव को चिकित्सा सुविधाओं की निर्बाध उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर उन्हें आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के प्रबंध करने को कहा गया है।किसानों को फसलों से संबंधित विस्तृत एडवाइजरी जारी करने तथा चक्रवात से फसलों और पशुधन को होने वाले नुकसान को न्यूनतम करने के कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्रों के छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए स्थानीय परिस्थितियों का आकलन कर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। एनडीआरएफ (छक्त्थ्) और एसडीआरएफ (ैक्त्थ्) की टीमों को निर्धारित स्थानों पर पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने बैठक में बताया कि तेज हवाओं से कच्चे मकानों को होने वाले संभावित नुकसान का आकलन किया जाए और संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। बिजली के खंभे गिरने से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए विद्युत विभाग को तैयार रहने को कहा गया है। साथ ही, दूरसंचार सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। तेज हवाओं के कारण यदि पेड़ गिरते हैं, तो उन्हें तत्काल हटाने की व्यवस्था करने को कहा गया है ताकि सड़क मार्ग अवरुद्ध न हों और आवागमन सुचारू बना रहे। होर्डिंग्स और अन्य असुरक्षित संरचनाओं की स्थिति का भी आकलन करने पर जोर दिया गया है।इस उच्चस्तरीय बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया के अलावा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राज्य शासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी दिखाने को कहा है।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 9वें मैच में मैनपाट टाइटंस ने चक्रधर चैंपियंस को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। मैनपाट के लिए संदीप ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल किए, जबकि चैंपियंस की ओर से एकमात्र गोल युवराज वाल्मीकि ने किया। इस मैच को देखने छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के एमडी श्री सौमिल रंजन चौबे, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष श्री कैलाश मुरारका और जिंदल पावर एंड स्टील के उपाध्यक्ष श्री यू.पी. सिंह भी मौजूद थे।चक्रधर चैंपियंस और मैनपाट टाइटन्स के बीच पहला क्वार्टर उम्मीद से अलग रहा। दोनों ही टीमें गोल करने में माहिर हैं, लेकिन मैच के शुरुआती 15 मिनट में कोई गोल नहीं हुआ। टीमें एक-दूसरे को परख रही थीं, जिसमें ज्यादा मौके नहीं बने और कोई पेनल्टी कॉर्नर भी नहीं मिला।दूसरे क्वार्टर में वाल्मीकि ने टाइटंस के कुछ डिफेंडरों को छकाया और गोलकीपर अल्फ़ाज़ खान को पछाड़ते हुए अपना पहला गोल किया। चार मिनट बाद मैनपाट के लिए संदीप कुमार ने गोल करके अपनी टीम को पिछड़ने से बचा लिया।खेल के प्रवाह के विपरीत, टाइटंस ने कुछ ऐसा कमाल दिखाया जिससे उन्हें आखिरी क्वार्टर से पहले बढ़त मिल गई। डिफेंडर आनंद लकड़ा ने अपने हाफ से गेंद को हवा में उछाला (स्कूप किया), जो गोलकीपर वैभव सिंह चंदेल के ठीक सामने गिरने वाली थी, लेकिन साहिल ज़ाक्सा ने गेंद को डिफ्लेक्ट करके गोल में पहुंचा दिया। इससे चक्रधर की टीम पूरी तरह हैरान रह गई।संदीप ने मैच का अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर गोल में बदलकर लाल और सफेद जर्सी वाली अपनी टीम (मैनपाट टाइटंस) की जीत पक्की कर दी। इसके बाद चक्रधर चैंपियंस के लिए वापसी करना नामुमकिन हो गया और उन्हें टूर्नामेंट में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।अंत में दोनों टीमों के बीच मुख्य अंतर यह रहा कि टाइटन्स ने मिडफील्ड में सुनील को किस तरह से घेरे रखा। इस अनुभवी खिलाड़ी को फॉरवर्ड्स तक गेंद पहुँचाने का मौका नहीं मिला, और जब भी वह सर्कल के करीब आए, कम से कम चार डिफेंडरों ने उन्हें घेर लिया।जसकरण सिंह के पांच गोलों की बदौलत बैलाडीला बुल्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैच ड्रॉ करायाआज के पहले मुकाबले में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स के बीच मैच 5-5 से ड्रॉ रहा। बुल्स के जसकरण सिंह ने स्ट्राइकर्स के खिलाफ अकेले मोर्चा संभाला और अपनी टीम के लिए सभी गोल खुद ही किए। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद बुल्स लीग में अभी तक कोई जीत हासिल नहीं कर पाई है। संस्कारधानी स्ट्राइकर्स भी अब तक जीत से दूर है। विधायक श्री धरमलाल कौशिक, सारडा के हेड ऑफ ऑपरेशंस श्री मनोज शाह और छत्तीसगढ़ जूडो एसोसिएशन के प्रमुख श्री अरुण द्विवेदी भी इस मैच को देखने पहुंचे थे।
- ‘-विकसित भारत-जी राम जी’ से ग्राम पैरी में नाला पुनरुद्धार, दीपावली से पहले श्रमिकों को मिला रोजगार का संबल-350 मीटर नाले का जीर्णाेद्धार, 1011 मानव दिवसों के सृजन से ग्रामीणों के खिले चेहरेरायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के उद्देश्य से संचालित ’विकसित भारत-जी राम जी’ ग्रामीणों के लिए आर्थिक संबल का सशक्त माध्यम बन रही है। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पैरी में स्थित मौसमी नाले में 350 मीटर का पुनरुद्धार कार्य कराया जा रहा है। दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से पूर्व गांव में ही काम मिलने से श्रमिक परिवारों में भारी उत्साह है।ग्राम पंचायत पैरी निवासी श्री कमल किशोर देशमुख ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि ’वीबी- जीरामजी’ के तहत जल संरक्षण और पुनरुद्धार के कार्य होने से गांव का चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जहां केवल 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इसके साथ ही दैनिक मजदूरी दर भी 261 रुपए से बढ़कर 300 रुपए तक हो गई है, जिससे मजदूर परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में पक्के मकान, गलियों का सीमेंटीकरण, पौधरोपण और जल संरक्षण जैसे कार्यों से ग्रामीणों के जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव आ रहा है।कार्यस्थल पर काम कर रहीं ग्राम पैरी की महिला श्रमिक श्रीमती तामेश्वरी साहू एवं श्रीमती खोमिन यादव ने बताया कि नाला पुनरुद्धार के तहत पहले सप्ताह झाड़ियों व कचरे की साफ-सफाई की गई और अब गहरीकरण हेतु गोदी खुदाई का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले गांव में ही रोजगार मिलने से उनकी आर्थिक चिंताएं दूर हो गई हैं। वहीं श्रीमती खोमिन यादव ने महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद मिल रही है और अब नाले में काम मिलने तथा मजदूरी भुगतान होने से वे दीपावली पर्व पूरी धूमधाम व हर्षाेल्लास से मना सकेंगी।ग्रामीण श्री आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि सामान्यतः इस समय रोजगार गारंटी के कार्यों का अभाव रहता था, लेकिन शासन द्वारा समय से पूर्व नाला निर्माण व जीर्णाेद्धार कार्य स्वीकृत होने से ग्रामीणों को काम की तलाश में कहीं बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। दीपावली त्योहार से पहले गांव में ही सम्मानजनक काम और समय पर निश्चित मजदूरी भुगतान ने मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। इस कार्य से 1011 मानव दिवसों का रोजगार सृजित हो रहा है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है।ग्राम पैरी के श्रमिक श्री कमल किशोर देशमुख, श्री आशीष कुमार सिन्हा, श्रीमती तामेश्वरी साहू और श्रीमती खोमिन यादव सहित सभी कामगारों ने दीपावली त्योहार से ठीक पहले रोजगार उपलब्ध कराने और गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति सहृदय आभार व धन्यवाद प्रकट किया है।
-
-सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने दिए सख्त निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों पर होगी कार्रवाई
-शत-प्रतिशत अस्पतालों, क्लीनिकों और नर्सिंग होम का प्राधिकार एवं अधिकृत अपशिष्ट निपटान केंद्र से संबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देशरायपुर।सरगुजा संभाग में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। संभाग के सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और नर्सिंग होम को सात दिनों के भीतर जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। सभी स्वास्थ्य संस्थानों को नियमानुसार प्राधिकार (ऑथराइजेशन) प्राप्त करने के साथ ही अधिकृत कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी (CBWTF) से संबद्धता सुनिश्चित करनी होगी। सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज अंबिकापुर में आयोजित अंतरविभागीय बैठक में इस संबंध में सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का उल्लंघन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।संभागायुक्त श्री दुग्गा ने कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में संभाग के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को निर्देशित किया कि शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों, क्लीनिकों और नर्सिंग होम से निकलने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट का सुरक्षित संग्रहण एवं वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।संभागायुक्त ने सभी सीएमएचओ को अपने-अपने जिलों के शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन में पाई जाने वाली कमियों को तत्काल दूर कराया जाए। निर्धारित नियमों और प्रावधानों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सात दिनों के भीतर सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों की आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराने और निर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा करने को कहा।बैठक में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के नियमित संग्रहण एवं निष्पादन की व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। संभागायुक्त श्री दुग्गा ने अधिकृत कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी से संबंधित देयकों का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भुगतान में विलंब के कारण अपशिष्ट संग्रहण एवं निष्पादन की व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम और आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभाग और स्वास्थ्य संस्थान आपसी समन्वय से कार्य करें।बैठक में कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के प्रतिनिधि, उपायुक्त (विकास) श्री आर.के. खुटे, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. कपिलदेव पैकरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। - -राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोरमहासमुंद / जिले में शासकीय सेवाओं को पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध बनाने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू ने बैठक में राजस्व प्रकरणों के साथ ही सेवा सेतु पोर्टल के अंतर्गत संचालित विभिन्न राजस्व सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान पोर्टल पर लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा आवेदनों को निरस्त एवं वापस किए जाने के मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।बैठक में अपर कलेक्टर ने सेवा सेतु पोर्टल की दैनिक रिपोर्ट के आधार पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ निर्धारित समय में मिलना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए अनावश्यक विलंब से बचना होगा।अपर कलेक्टर ने सेवा सेतु पोर्टल पर निरस्त एवं वापस किए गए आवेदनों की तहसीलवार और सेवावार समीक्षा की। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि ऐसे आवेदनों के निरस्त या वापस किए जाने के कारणों की निरंतर जांच करें तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, आवेदनों के निरस्तीकरण एवं वापसी की स्थिति पर सतत निगरानी रखने को कहा गया, ताकि पात्र आवेदकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिन सेवा सेतु प्रबंधक आईडी से आवेदनों के निरस्त एवं वापस होने की संख्या अधिक पाई जाती है, ऐसी आईडी को चिह्नित कर इसकी जानकारी जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इससे आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने और कमियों को समय रहते दूर करने में मदद मिलेगी।अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को अवगत कराया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत संचालित हैं। इन सेवाओं की समीक्षा राज्य कार्यालय द्वारा भी निरंतर की जा रही है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा, प्रक्रियाओं एवं नियमों का पालन करते हुए आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।
- -सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 330 से अधिक नागरिकों को मिला निःशुल्क तीर्थ दर्शन का सौभाग्यरायपुर । भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी के दर्शन करने की इच्छा हर श्रद्धालु के मन में होती है, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों और अन्य परिस्थितियों के कारण अनेक लोगों का यह सपना अधूरा रह जाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर सरकार द्वारा संचालित श्री रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना ऐसे श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मनोकामनाओं को साकार कर रही है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के श्रद्धालुओं के लिए यह योजना धार्मिक आस्था के साथ खुशियों और अविस्मरणीय अनुभवों की सौगात लेकर आई है।योजना के अंतर्गत जिले के 30 श्रद्धालुओं ने 21 से 24 अक्टूबर तक चार दिवसीय निःशुल्क तीर्थ यात्रा में अयोध्या स्थित भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए। भगवान श्रीराम और बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। उन्होंने यात्रा को जीवन का यादगार अनुभव बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पवनी निवासी श्री मनोहर लाल साहू के लिए यह तीर्थ यात्रा किसी सपने के साकार होने से कम नहीं थी। उन्होंने भावुक होकर बताया कि कभी सोचा भी नहीं था कि रेलगाड़ी से दूसरे राज्य जाकर भगवान श्रीराम और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। वर्षों से मन में संजोई इच्छा शासन की इस योजना से पूरी हो गई। यात्रा के दौरान आवागमन, भोजन और दर्शन की बेहतर व्यवस्था के कारण किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निःशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जैसे अनेक श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी की है।सारंगढ़ निवासी श्रीमती वृंदा यादव के लिए भी यह यात्रा जीवन की अनमोल स्मृति बन गई। उन्होंने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम और काशी विश्वनाथ के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सुखद और अविस्मरणीय अनुभव रहा। यात्रा पूरी तरह निःशुल्क होने से उन्हें किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ा।परिवहन, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था ने यात्रा को सहज और सुविधाजनक बनाया। श्रीमती यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना से अब तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 330 से अधिक नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। विशेषकर वरिष्ठजनों और आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। राज्य शासन और जिला प्रशासन के समन्वय से श्रद्धालुओं को निःशुल्क परिवहन, भोजन और मंदिर दर्शन सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।उल्लेखनीय है कि इस चार दिवसीय तीर्थ यात्रा के लिए चयनित 30 श्रद्धालुओं को कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया था।श्री रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उनके जीवन में सुखद अनुभूतियां जोड़ रही है। अयोध्या और काशी से लौटे मनोहर लाल साहू और वृंदा यादव जैसे श्रद्धालुओं की मुस्कान इस योजना की सफलता की जीवंत मिसाल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की यह पहल वर्षों से संजोए सपनों को साकार कर श्रद्धालुओं के जीवन में आस्था, संतोष और खुशियों का नया अध्याय लिख रही है।
- -ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश-श्रमिकों के बीच पहुंचकर किया संवाद, एनएमएमएस ऐप में स्वयं दर्ज की उपस्थिति-जल संरक्षण, अधोसंरचना विकास एवं फलदार वृक्षारोपण कार्यों का लिया जायजारायपुर / विकसित भारत-जी राम जी (वीबी-जी राम जी) योजना के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संचालक श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का रविवार को दौरा कर ग्रामीण रोजगार, जल संरक्षण, अधोसंरचना विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण परिवारों की मांग के अनुरूप अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने तथा स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।आयुक्त श्री सिन्हा ने धार-अपार अभियान के अंतर्गत नदी किनारे संचालित जल संरक्षण एवं ट्रेंच निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यस्थल पर नियोजित 138 श्रमिकों से संवाद कर उन्हें योजना के प्रावधानों एवं समय पर मजदूरी भुगतान की जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों की उपस्थिति एनएमएमएस ऐप के माध्यम से स्वयं दर्ज कर कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।आयुक्त श्री सिन्हा ने ग्राम पंचायत ताला में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन तथा ग्राम पंचायत चारभाठा में स्कूल शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इन्हें प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बाबामोहतरा में आयोजित चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों, स्व-सहायता समूह की दीदियों एवं श्रमिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगारमूलक एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई। उन्होंने ग्रामीणों की भागीदारी से उपयोगी एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।ग्राम पंचायत जेवरा (एन) में 26 एकड़ क्षेत्र में किए गए फलदार वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन कर आयुक्त श्री सिन्हा ने ग्राम पंचायत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य पर्यावरण संरक्षण के साथ भविष्य में ग्रामीणों की आजीविका के अवसर बढ़ाने में भी सहायक हो सकते हैं।आयुक्त श्री सिन्हा ने ग्राम पंचायत कठिया में पोस्ट मानसून जलदूत ऐप के माध्यम से कुओं के जलस्तर मापन कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं एक कुएं के जलस्तर की रीडिंग लेकर उसे ऐप में अपलोड किया। इससे मानसून के बाद भूजल स्तर की स्थिति का आकलन करने तथा जल संरक्षण संबंधी कार्ययोजना तैयार करने में सहायता मिलेगी।मैदानी निरीक्षण के उपरांत आयुक्त श्री सिन्हा ने बेमेतरा सर्किट हाउस में जिला पंचायत एवं जिले की समस्त जनपद पंचायतों के अधिकारियों-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को योजना से जोड़ने, समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान राज्य स्तरीय टीम, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमलता पद्माकर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता, सहायक परियोजना अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे
- -छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने हासिल किया पहला अंक-जसकरण सिंह बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', अंकतालिका में बैलाडीला बुल्स चौथे और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स पांचवें स्थान पररायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स के बीच मैच 5-5 से ड्रॉ रहा। बैलाडीला बुल्स के जसकरण सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले पांच गोल दागे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने जबरदस्त संघर्ष करते हुए मुकाबला बराबरी पर समाप्त किया और प्रतियोगिता में अपना पहला अंक हासिल किया। शमशेर और चिंगलेनसाना सिंह के नेतृत्व वाली दोनों टीमों को टूर्नामेंट में अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। यह मुकाबला रोमांचक उतार-चढ़ाव और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए यादगार बन गया। विधायक श्री धरमलाल कौशिक, सारडा के हेड ऑफ ऑपरेशंस श्री मनोज शाह और छत्तीसगढ़ जूडो संघ के अध्यक्ष श्री अरुण द्विवेदी भी इस रोमांचक मैच को देखने मौजूद थे।मैच के दोनों हाफ में खेल का अलग-अलग रंग देखने को मिला। पहले हाफ में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स का दबदबा रहा। आर्यन खेस और आशीष तानी पूर्ति ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लेकिन दूसरे हाफ में जसकरण सिंह ने अपने आक्रामक खेल से मुकाबले का रुख ही बदल दिया। उन्होंने दो पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की।मुकाबले में लगभग हर पांच मिनट में खेल का रुख बदलता नजर आया। एक समय संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की टीम बेहद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी और बैलाडीला बुल्स का आक्रमण पूरी तरह बेअसर नजर आ रहा था। लेकिन कुछ ही देर में परिस्थितियां बदल गईं। स्ट्राइकर्स की रक्षापंक्ति दबाव में आ गई, जिसका फायदा उठाते हुए बुल्स ने लगातार दो गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया।मैच समाप्त होने में केवल पांच मिनट शेष थे और स्कोर 4-4 की बराबरी पर था। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला इसी स्कोर पर समाप्त होगा, लेकिन जसकरण सिंह ने एक बार फिर कमाल दिखाया। उन्होंने शानदार टॉमहॉक शॉट लगाकर अपना पांचवां गोल दागा और बैलाडीला बुल्स को 5-4 की बढ़त दिला दी।हालांकि, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने हार नहीं मानी। मैच समाप्त होने से महज दो मिनट पहले मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्ट्राइकर्स ने स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। इसके बाद निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हुआ और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों के बीच अंत तक चले कड़े संघर्ष ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।इस ड्रॉ के बाद बैलाडीला बुल्स दो अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है, जबकि संस्कारधानी स्ट्राइकर्स एक अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमें अब भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं। पांच गोल दागकर शानदार प्रदर्शन करने वाले जसकरण सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
- - हर महीने 3 हजार रूपए के बिजली बिल से मिली राहत- सोलर पैनल लगने से बिजली बिल हुआ शून्य, सब्सिडी की राशि भी मिली- श्री सिन्हा ने ग्रामीणों से की सौर ऊर्जा अपनाकर आर्थिक बचत करने की अपीलराजनांदगांव । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बिजली बिल के आर्थिक बोझ से राहत दिला रही है, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर परिवारों को आत्मनिर्भर भी बना रही है। योजना का लाभ लेकर डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बुढ़ानछापर निवासी श्री नोहर सिन्हा ने अपने घर में सोलर पैनल लगवाया है। इससे उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। श्री नोहर सिन्हा ने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल प्रतिमाह लगभग 3 हजार रूपए आता था। बिजली बिल की इतनी बड़ी राशि चुकाना परिवार के लिए आर्थिक चिंता का कारण बना हुआ था। हर महीने बिजली बिल के भुगतान में घरेलू बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता था। इसी दौरान उन्हें सूर्यघर सभा के माध्यम से शासन की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। योजना के लाभ और शासन द्वारा प्रदान की जा रही सब्सिडी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्होंने अपने घर में सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया।श्री नोहर सिन्हा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगने के बाद उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। इससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 3 हजार रूपए अर्थात सालाना लगभग 36 हजार रूपए के बिजली खर्च से राहत मिल रही है। शासन की ओर से मिलने वाली सब्सिडी की राशि कुल 1 लाख 8 हजार रूपए भी उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है। बिजली बिल की चिंता दूर होने से अब वे बचत की राशि का उपयोग परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कर सकेंगे। श्री नोहर सिन्हा ने ग्राम पंचायत बुढ़ानछापर सहित आसपास के ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब सरकार सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही है, तो अधिक से अधिक परिवारों को इसका लाभ लेना चाहिए।
- - चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षणराजनांदगांव । भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण अंतर्गत जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, त्रुटिरहित एवं निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर के संयुक्त निदेशक श्री दीपक बी. गोदे एवं सहायक निदेशक श्री कविन्द्र कुमार रंगारी ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान जनगणना के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्वों तथा जनगणना कार्य के सुचारू संचालन के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही जनगणना कार्य में आपसी समन्वय एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री जीआर मरकाम, जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायक उपस्थित थे।
- -जबर्रा के जंगलों में नाइट ट्रेकिंग और कैंपिंग से वनांचल पर्यटन को मिली नई उड़ान-तीन राज्यों के 11 शहरों से पहुंचे 46 प्रतिभागी, पर्यटन से स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए अवसररायपुर। पर्यटन के नए क्षितिज पर धमतरी, जबर्रा में साहसिक गतिविधियों से बढ़ा आकर्षण प्राकृतिक सौंदर्य, विशाल जलाशयों, समृद्ध वनांचल और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण धमतरी जिला पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। इसी कड़ी में वनग्राम जबर्रा में आयोजित दो दिवसीय ‘नाइट ट्रेकिंग एवं कैंपिंग’ कार्यक्रम ने इको-टूरिज्म और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को नई दिशा दी है। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (YHAI) की धमतरी इकाई द्वारा आयोजित अभियान को विधायक श्री ओंकार साहू ने सिहावा चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें छत्तीसगढ़ सहित इस एडवेंचर कैंप में तीन राज्यों (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र) के 11 अलग-अलग शहरों से आए 46 प्रकृति प्रेमियों, प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।दो दिवसीय आयोजन में प्रतिभागियों ने डोंगरी ट्रेकिंग, कैंपफायर और घने जंगलों के बीच नदी किनारे रात्रिकालीन ट्रेकिंग का रोमांच अनुभव किया। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नाइट ट्रेकिंग, कैंपिंग, बर्ड वाचिंग और स्टार गेजिंग (तारे देखना) जैसी साहसिक गतिविधियां शामिल थीं । प्रतिभागियों ने स्वयं नाश्ता तैयार कर सामूहिक सहभागिता का परिचय दिया, वहीं दूसरे दिन 15 किलोमीटर लंबे ‘ट्रैक्टर ट्रेल’ ने रोमांच बढ़ाया। इस दौरान सुरक्षित भव फाउंडेशन के डॉ. संदीप धूपड़ ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी।धमतरी कलेक्टर ने जिले की पर्यटन संभावनाओं को रेखांकित करते हुए बताया कि गंगरेल जलाशय में वॉटर स्पोर्ट्स और कयाकिंग जैसी गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं, जबकि जबर्रा का प्राकृतिक वातावरण कैंपिंग, ट्रेकिंग और नेचर ट्रेल के लिए अनुकूल है। वहीं सिहावा में महानदी का उद्गम स्थल, श्रृंगी ऋषि आश्रम, कर्णेश्वर महादेव मंदिर, रुद्रेश्वर मंदिर और मां अंगारमोती मंदिर धार्मिक पर्यटन को विशिष्ट पहचान देते हैं। इन स्थलों का समन्वित विकास धमतरी को प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाने में सहायक होगा।प्रकृति आधारित पर्यटन के विस्तार से स्थानीय युवाओं को गाइड, होम-स्टे, परिवहन, पारंपरिक खानपान, कैंपिंग और हस्तशिल्प के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय संस्कृति को भी प्रोत्साहन मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्थानीय समुदाय की भागीदारी को प्राथमिकता देते हुए किए जा रहे प्रयास धमतरी को मध्य भारत के पर्यटन मानचित्र पर प्रकृति, रोमांच और आस्था के आकर्षक केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रतिभागियों को जबर्रा की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक कलाओं और सघन वन क्षेत्र से रूबरू कराया गया। शहरी पर्यटकों को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी भोजन (जैसे चीला, फरा, मुठिया) बेहद पसंद आता है। युवा इसके जरिए कैटरिंग और फूड स्टॉल का व्यवसाय शुरू कर रहे हैं। जबर्रा और आसपास के वन क्षेत्रों के महुआ, शहद, हर्बल उत्पाद और पारंपरिक हस्तशिल्प की बिक्री से महिलाओं और कारीगरों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है।
- -शिकायत पर ग्राम पंचायत ने की कार्रवाई, दस्तावेजों के सत्यापन के बाद जारी हुआ संशोधित जन्म प्रमाण पत्ररायपुर। सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और शासकीय सेवाओं को सुलभ बनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ओटेबंद निवासी श्री जय कुमार गायकवाड़ को जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि सुधारने के लिए दर्ज शिकायत पर राहत मिली है। ग्राम पंचायत द्वारा आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें संशोधित जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। तहसील अहिवारा अंतर्गत ग्राम ओटेबंद निवासी श्री जय कुमार गायकवाड़ अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि के कारण परेशान थे। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संबंधित ग्राम पंचायत तक पहुंचने के बाद नाम सुधार की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। आवेदक द्वारा प्रस्तुत आवेदन, शपथ पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।ग्राम पंचायत द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत 19 अगस्त 2025 को संशोधित जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी कर आवेदक को उपलब्ध कराया गया। प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि दूर होने से श्री गायकवाड़ को राहत मिली। अब वे शासकीय एवं अन्य आवश्यक कार्यों में संशोधित प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकेंगे।मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 नागरिकों को अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने की सुविधा प्रदान कर रही है। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। श्री जय कुमार गायकवाड़ की समस्या का निराकरण इसका एक उदाहरण है। जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय सेवाओं में पारदर्शिता और नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाना राज्य शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
- -आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोररायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं से अपने नए विचारों को स्टार्टअप में बदलने, नवाचार को अपनाने और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम है और युवाओं के विचार देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकते हैं। स्टार्टअप की संभावनाएं अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि छोटे शहरों और गांवों में भी नए उद्यम आकार ले रहे हैं। युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी पहचान स्वयं बनानी चाहिए।राज्यपाल श्री रमेन डेका आज आईटीएम विश्वविद्यालय, रायपुर के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में 16 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, चार शोधार्थियों को पीएचडी तथा 464 विद्यार्थियों को स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधियां प्रदान की गईं।राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। युवा अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देकर नए उद्यम शुरू कर सकते हैं और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे केवल नौकरी पाने तक सीमित न रहें, बल्कि अपनी क्षमता, ज्ञान और रचनात्मकता के बल पर रोजगार सृजन की दिशा में भी आगे बढ़ें। अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें, अपनी जगह स्वयं बनाएं और सफलता के बाद समाज को न भूलें।उन्होंने कहा कि समाज ने प्रत्येक व्यक्ति को बहुत कुछ दिया है, इसलिए समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव हमेशा बना रहना चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन की एक पारी के समापन और दूसरी पारी की शुरुआत का प्रतीक है। आगे का जीवन चुनौतियों और संघर्षों से भरा हो सकता है, लेकिन मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास से उनका सामना किया जा सकता है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि के क्षेत्र में करियर बनाना चाहिए, जिससे उन्हें संतुष्टि मिले और वे सफलता हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि डिग्री केवल एक प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि अर्जित ज्ञान और कौशल के माध्यम से परिवार, समाज और देश के प्रति दायित्व निभाने का अवसर है। शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही-गलत का विवेक विकसित करना और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। युवाओं को डिग्री को अंतिम मंजिल नहीं मानना चाहिए, बल्कि निरंतर सीखने और नए प्रयोग करने की प्रवृत्ति बनाए रखनी चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि आज के विद्यार्थी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मोबाइल के युग में आगे बढ़ रहे हैं। इन तकनीकों के पीछे भी मानवीय बुद्धि का योगदान है। उन्होंने डिजिटल लत और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से युवाओं को दूर रहने की सलाह दी। जरूरत के अनुसार ही मोबाइल का उपयोग करने तथा परिवार, मित्रों और समाज के साथ संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि शांति और सुरक्षा से विकास को गति मिलती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के प्रभाव में कमी के बाद बने विकास के अवसरों तथा बस्तर में आजीविका के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों के विकास की आवश्यकता भी बताई।अपने संबोधन में राज्यपाल ने युवाओं से बड़े सपने देखने, उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने और असफलताओं से निराश हुए बिना नए प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण में सभी का योगदान आवश्यक है। युवाओं को अपनी तरक्की के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग राष्ट्र के समग्र विकास के लिए करना चाहिए।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामचंद्र जहांगीर ने स्वागत भाषण दिया। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष श्री वी.के. गोयल ने भी संबोधित किया। समारोह में हाई कोर्ट के पूर्व जज श्री गौतम भादुड़ी, विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल एवं कार्य परिषद के सदस्य, प्राध्यापकगण, पालक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- -अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथरायपुर ।लोकभवन में आज से 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर लोकभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यों में ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शपथ ली। यह जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल की उप सचिव सुश्री निधि साहू ने लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” की शपथ दिलाई। सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य शासकीय कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ाना, कार्यप्रणाली में निष्ठा सुनिश्चित करना और एक भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासनिक व्यवस्था की नींव को मजबूत करना है। इस सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सतर्कता के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी।
-
-सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, राज साहू के लिए आसान हुई सरकारी प्रक्रिया
-समय, धन और श्रम की बचत के साथ बढ़ा शासन की डिजिटल सेवाओं पर भरोसा-रायपुर । छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई सोच और डिजिटल तकनीक के विस्तार से आम नागरिकों की जिंदगी आसान हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब धरातल पर सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबी प्रक्रियाओं से गुजरने की पुरानी व्यवस्था के स्थान पर अब नागरिकों को घर बैठे जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। धमतरी जिले के नगरी निवासी श्री राज साहू की सफलता की कहानी डिजिटल सुशासन के इसी बदलाव का प्रेरक उदाहरण है।धमतरी जिले के नगरी निवासी श्री राज साहू को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए विवाह प्रमाण पत्र की जरूरत थी। शुरुआत में उन्हें चिंता थी कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार सरकारी कार्यालय जाना पड़ेगा। आवेदन, दस्तावेजों की जांच और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया में समय तथा धन खर्च होने की आशंका भी थी। लेकिन छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल ने उनकी इस चिंता को दूर कर दिया।नगरी पंचायत कार्यालय से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा की जानकारी मिलने के बाद श्री साहू ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। उन्होंने आवश्यक जानकारी दर्ज कर संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए। आवेदन के बाद उसकी प्रगति की जानकारी भी उन्हें मोबाइल के माध्यम से मिलती रही। कुछ ही दिनों में उनका विवाह प्रमाण पत्र तैयार हो गया, जिसे उन्होंने बिना किसी भागदौड़ के घर बैठे डाउनलोड कर लिया। श्री राज साहू के लिए यह अनुभव किसी बड़ी राहत से कम नहीं था। जिस काम को लेकर उन्हें कई दिनों की भागदौड़ और परेशानी की आशंका थी, वह डिजिटल सुविधा के माध्यम से आसानी से पूरा हो गया। श्री साहू बताते हैं कि सेवा सेतु पोर्टल से विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया बेहद सुविधाजनक रही। इससे न केवल उनके समय और धन की बचत हुई, बल्कि अनावश्यक श्रम से भी राहत मिली। अब आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों की प्रक्रिया भी उनके लिए आसान हो गई है।श्री राज साहू की यह सफलता केवल एक व्यक्ति को विवाह प्रमाण पत्र मिलने की कहानी नहीं, बल्कि शासन और नागरिकों के बीच बढ़ती डिजिटल पहुंच तथा विश्वास की मिसाल है। सेवा सेतु पोर्टल जैसी पहल से सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों के करीब लाने में मदद मिल रही है। स्थानीय स्तर पर सही मार्गदर्शन और ऑनलाइन सुविधाओं की उपलब्धता से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लोगों के लिए शासकीय प्रक्रियाएं पहले की तुलना में अधिक सहज हो रही हैं।सरकार की डिजिटल सुशासन की अवधारणा का मूल उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है। नगरी के राज साहू का अनुभव इस दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन को रेखांकित करता है। यह कहानी बताती है कि जब तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है, तो न केवल सरकारी कामकाज आसान होता है, बल्कि शासन की जनहितैषी व्यवस्था के प्रति नागरिकों का भरोसा भी मजबूत होता है।सेवा सेतु से मिली यह सुविधा डिजिटल छत्तीसगढ़ की उस बदलती तस्वीर को सामने लाती है, जहां अब नागरिकों को सेवाओं के लिए सरकारी दफ्तरों तक पहुंचने के बजाय सरकारी सेवाएं उनके घर तक पहुंच रही हैं। -
आंध्र एसोसिएशन की स्वर्ण जयंती पर अगले माह 21-22 को हो रहे अखिल भारतीय सम्मेलन में भिलाई से उमड़ेगा समाज
— टी. सहदेवभिलाई नगर। आंध्र एसोसिएशन, रायपुर की स्वर्ण जयंती पर अगले माह 21 और 22 तारीख को 11वें अखिल भारतीय तेलुगु सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। रायपुर स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के तेलुगु समाज के प्रतिनिधि, विद्वान, प्रतिष्ठित व्यक्तित्व और ख्यातिप्राप्त कलाकार जुटेंगे। सम्मेलन में तेलुगु भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। इस आयोजन में भिलाई-दुर्ग क्षेत्र से भी सैकड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह सम्मेलन केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में निवासरत लगभग आठ लाख तेलुगुभाषियों की सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी होगा।*तेलुगु समाज को मिलेगा साझा मंच*आयोजकों का उद्देश्य देशभर में फैले तेलुगु समाज को एक साझा मंच प्रदान करना, अपनी समृद्ध विरासत को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा एवं परंपराओं से जोड़ना है। सामाजिक दृष्टि से भी इस सम्मेलन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां विभिन्न संगठनों की भागीदारी के माध्यम से समाज की एकता और सामूहिक सहभागिता प्रदर्शित होगी। सम्मेलन में भिलाई-दुर्ग की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बालाजी मंदिर परिसर स्थित आंध्र भवन के कंट्रोल रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें आंध्र एसोसिएशन, रायपुर के अध्यक्ष जी. स्वामी एवं सचिव टी. श्रीनिवास रेड्डी ने आंध्र साहित्य समिति के अध्यक्ष पी.वी. राव, सचिव पी.एस. राव तथा भिलाई के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रमुखों और प्रतिनिधियों को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।*भिलाई से सैकड़ों लोगों के पहुंचने की तैयारी*बैठक में छत्तीसगढ़ अग्निकुल क्षत्रिय समाज, गंजाम अग्निकुल क्षत्रिय समाज, प्रजा सेवा समिति, तेलुगु यादव समिति, वाड़बलिजा जातीय संघम, तेलुगु स्वर्णकार समाज, कलांजलि नाट्य संस्थान, भिलाई तेलुगु समाज, श्रीसाईंनाथ जन सेवा समिति और श्री कोदंडा रामालयम सहित लगभग 16 संगठनों के 60 से अधिक प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सम्मेलन की तैयारियों, समाज की सहभागिता और अधिकाधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई। सम्मेलन में भिलाई-दुर्ग से बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से रायपुर पहुंचने की व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भाग लेने वालों की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था करने का सुझाव रखा गया, जिसे आंध्र एसोसिएशन के अध्यक्ष जी. स्वामी ने स्वीकार कर लिया। इससे विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों और परिवारों की सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।*सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगीं दोनों शामें*दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्याएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इनमें पारंपरिक नृत्य, संगीत, नाट्य प्रस्तुतियों और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से तेलुगु समाज की कला एवं परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के जरिए तेलुगु संस्कृति की विविधता, ऐतिहासिक गौरव और कलात्मक समृद्धि को मंच पर जीवंत करेंगे। सम्मेलन के माध्यम से न केवल तेलुगु भाषा और साहित्य को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में बसे तेलुगुभाषियों के बीच आपसी संवाद, सामाजिक समन्वय और सांस्कृतिक संबंध भी मजबूत होंगे। भिलाई-दुर्ग के सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से इस राष्ट्रीय आयोजन को व्यापक जनसमर्थन मिलने की उम्मीद है। -
केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े और पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा भी मैच देखने पहुंचे
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सातवें मुकाबले में आज प्रदीप मोर की मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से करारी शिकस्त दी। लीग के मैचों के बढ़ते रोमांच के बीच केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुश्री नीता डूमरे भी आज मैच देखने पहुंचे। उन्होंने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उप मुख्यमंत्री श्री साव तमाम व्यस्तताओं के बावजूद आज लगातार तीसरे दिन मैच देखने हॉकी स्टेडियम पहुंचे।
आज के मैच में हार के साथ ही राजधानी रॉयल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता लगभग बंद हो गया है। मैच के पहले क्वार्टर में ज्यादातर समय खेल काफी सुस्त रहा। दोनों टीमें मिडफील्ड में ही गेंद को घुमाती रहीं और बहुत कम बार ही विपक्षी सर्कल के अंदर पहुंच पाईं। क्वार्टर के अंत में मैनपाट टाइटन्स ने तेजी दिखाते हुए सर्कल के अंदर एक मौका बनाया, जिस पर मनीष वट्टी ने गोल करके टीम को बढ़त दिलाई।
इसके जवाब में राजधानी रॉयल्स ने भी वापसी की कोशिश की। रोशन ने सर्कल के बाहर से अनिकेत को गेंद पास की, जिस पर अनिकेत ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। इसके लगभग 30 सेकंड बाद ही रोशन ने टाइटन्स के गोलकीपर अल्फ़ाज़ खान को छकाते हुए गोल कर दिया, जिसे रेफरी ने अमान्य करार दिया। मैनपाट के संदीप ठाकुर को मिडफील्ड से एक बेहतरीन पास मिला, जिस पर उन्होंने गोल करके हाफ-टाइम तक टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद ललित ने शानदार खेल दिखाते हुए काफी दूर से गेंद को उछालकर (स्कूप करके) रोशन के पास पहुंचाया, जिसे रोशन ने गोल में बदल दिया। इसे शायद इस टूर्नामेंट का 'सर्वश्रेष्ठ गोल' कहा जा सकता है। इसी क्वार्टर में मोहित नायक ने रिवर्स फ्लिक के जरिए गोल करके मैनपाट की बढ़त को और मजबूत कर दिया।
इसके बाद राजधानी रॉयल्स की ओर से कुछ कमजोर खेल देखने को मिला, जिसका फायदा उठाते हुए प्रिंस ने गोल किया और मैनपाट टाइटन्स की बढ़त 4-2 हो गई। रॉयल्स के लिए यह मैच यहीं खत्म हो गया, क्योंकि वे कोई खास हमला नहीं कर पाए। रॉयल्स के लिए सबसे बड़ी समस्या यह रही कि वे पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल सके। इसके जरिए वे कोई गोल नहीं कर पाए। मैच खत्म होने के बाद मोहित नायक को 'स्ट्राइकर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
26 अक्टूबर को संस्कारधानी स्ट्राइकर्स का सामना बैलाडीला बुल्स से होगा, जबकि चक्रधर चैंपियंस का मुकाबला मैनपाट टाइटन्स से होगा।
बैलाडीला बुल्स पर 4-1 की जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स सेमीफाइनल के और करीब बैलाडीला बुल्स के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सेमीफाइनल में अपनी जगह जगह पक्की कर ली है।
न्यायधानी नाइट्स ने अब तक खेले गए अपने तीनों मैच जीते हैं और वे पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर बैलाडीला बुल्स अभी भी पॉइंट्स टेबल के निचले हिस्से में हैं। टीम ने अब तक कोई जीत हासिल नहीं की है। इस मैच के स्टार ड्रैग-फ्लिकर चिराग रहे, जिन्होंने हैट्रिक लगाई। वहीं, विपक्षी टीम का इकलौता गोल जसकरण सिंह ने किया। शानदार प्रदर्शन के लिए चिराग को 'स्ट्राइकर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। - -परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर बसों को दिखाई हरी झंडीरायपुर / मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत कांकेर जिले के दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू की गई है। परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मार्गों पर बस सेवा शुरू होने से वनांचल के 40 से अधिक गांवों के लोगों को नियमित सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, हाट-बाजार और शासकीय कार्यों के लिए आवागमन में सहूलियत होगी।परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से ऐसे गांव भी सार्वजनिक परिवहन से जुड़ रहे हैं, जहां पहले नियमित बस सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इससे ग्रामीणों को विकासखंड मुख्यालय, अस्पताल, विद्यालय और बाजार तक पहुंचने में आसानी हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवहन का विस्तार केवल आवागमन की सुविधा नहीं, बल्कि दूरस्थ अंचलों को विकास के नए अवसरों से जोड़ने का माध्यम भी है।कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने कहा कि सुदूर अंचलों तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। दूरस्थ गांवों में बस सेवा का विस्तार इसी दिशा में शासन की महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- -भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी व सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरारायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति इरानी ने कहा है कि हमारी रीति-नीति सांगठनिक अनुशासन, आंतरिक लोकतंत्र और कार्यकर्ताओं के नि:स्वार्थ परिश्रम पर टिकी है। भाजपा शुचिता, सादगी और मूल्यों की राजनीति करती है। श्रीमती इरानी रविवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा निगम मंडल एवं आयोग के अध्यक्ष की विभिन्न चरणों में आहूत बैठकों को सम्बोधित कर रही थीं।भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी श्रीमती इरानी ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत दिखना चाहिए। भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता 'मिशन-2028' के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और पार्टी आगामी समय में निश्चित रूप से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। श्रीमती इरानी ने कहा कि 'मिशन-2028' केवल एक चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन की पुनर्प्रतिष्ठा का संकल्प है। अपने पितृ-पुरुषों के त्याग और राष्ट्र-समर्पण को आदर्श मानकर, बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाएँ और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। श्रीमती इरानी ने कहा कि चुनाव केवल मतपत्रों या मशीनों से नहीं जीते जाते, चुनाव कार्यकर्ता के पसीने, जन-जन से उसके आत्मीय जुड़ाव और संगठन के सुदृढ़ तंत्र से जीते जाते हैं।शुचिता और सादगी की राजनीति का अनूठा उदाहरणभाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी तथा राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के राजधानी रायपुर पहुँचने पर पार्टी की ओर से शुचिता और सादगी की राजनीति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। शहर में बड़े-बड़े फ्लेक्स और पोस्टरों के अनावश्यक प्रदर्शन से बचते हुए केवल पार्टी के गरिमामय ध्वज लहराकर दोनों शीर्ष नेताओं का आत्मीय व अनुशासित स्वागत किया गया।स्मृति मन्दिर’ में भारत माता और पार्टी के पितृ-पुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलिप्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँचकर श्रीमती इरानी ने सर्वप्रथम परिसर स्थित ‘स्मृति मन्दिर’ में भारत माता और पार्टी के पितृ-पुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।बैठकों में बनी सांगठनिक रणनीतिदौरे के प्रथम दिन की शुरुआत पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के श्रवण के साथ हुई। इसके उपरांत 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं प्रदेश महामंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय संगठनात्मक विचार-विमर्श हुआ। दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कामकाज की समीक्षा कर आगामी रणनीतिक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद दोपहर 01:30 से 02:30 बजे तक सभी सम्भाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी व जिला अध्यक्षों की संयुक्त समन्वय बैठक रखी गई। दोपहर 03:30 से सायं 05:00 बजे तक पार्टी के अनुभवी पूर्व जनप्रतिनिधियों (पूर्व सांसदों व पूर्व विधायकों) के साथ परामर्श किया गया। सायं 05:30 से 07:00 बजेपूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सायं 07:00 से रात्रि 08:30 बजे निगम मंडल एवं आयोग के अध्यक्षों की बैठक में आगामी लक्ष्यों को अंतिम रूप दिया गया।ये रहे उपस्थितरविवार को हुई बैठकों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री त्रय यशवन्त जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित भाजपा पदाधिकारी, उपस्थित रहे।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक प्रसारण 'मन की बात' का श्रवण किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक एवं गुजरात प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती गोमती साय, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया, अमित साहू, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।जनभागीदारी से राष्ट्र-निर्माण के संकल्प को रेखांकित करता संवाद : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देवभाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 139वीं कड़ी ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि जब एक सामान्य नागरिक का सामूहिक संकल्प सशक्त नेतृत्व से जुड़ता है, तो वह देश में ऐतिहासिक बदलाव की नींव रखता है। यह संबोधन केवल शासन की उपलब्धियों का लेखा-जोखा न होकर, राष्ट्र के जमीनी नवाचारों, सांस्कृतिक चेतना और जन-आंदोलनों को एक सूत्र में पिरोने वाला वैचारिक मंच बनकर उभरा है। श्री देव ने कहा कि इस कड़ी में देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में हो रहे मौन परंतु दूरगामी बदलावों को स्वर दिया गया। यह संवाद इस बात पर बल देता है कि भारत का वास्तविक सामर्थ्य उसकी 140 करोड़ जनता की सामूहिक इच्छाशक्ति और सकारात्मकता में निहित है।
- -महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं सदैव मानव समाज को सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी : मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और आदर्शों को विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया। उनकी कालजयी रचना में सत्य, कर्तव्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण का जो संदेश निहित है, वह आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात कर समरस, संस्कारवान और विकसित समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
- दुर्ग / दुर्ग जिले में जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तथा महाराजा चौक से बोरसी रोड तक सड़क चौड़ीकरण के अंतर्गत विद्युत पोलों की शिफ्टिंग एवं ट्रांसफॉर्मर संबंधी कार्य किए जाएंगे।लोक निर्माण विभाग, विद्युत/यांत्रिकी संभाग दुर्ग के ए.ई. श्री अब्दुल वारिस से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त कार्यों के लिए 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र 26 अक्टूबर को ऋषभ साउथ सिटी, रॉयल ग्रीन, रॉयल पार्क, यूटोपिया, डी-मार्ट, मनीष पेट्रोल पंप एवं आसपास के क्षेत्र। 27 अक्टूबर को महाराजा चौक, कलकत्ता स्वीट्स, मीनाक्षी नगर, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, विश्वनाथ नगर, डल्लू ऑटो, साहू जलेबी, दुबे साहब ट्रांसफॉर्मर, पहराइवा बुटीक एवं आसपास के क्षेत्र। 28 अक्टूबर को न्यू आदर्श नगर, ज्योति ऑप्टिकल्स, जेमिनी हॉस्पिटल, कलर्स हॉस्पिटल एवं आसपास के क्षेत्र। 29 अक्टूबर को वाल्किन्स हॉस्पिटल, मालू मेडिकल, जाल तिराहा, तिरंगा भवन एवं आसपास के क्षेत्र। 30 अक्टूबर को ओल्ड बोरसी, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, मीनाक्षी नगर एवं आसपास के क्षेत्र। 31 अक्टूबर को डोमिनोज, न्यू आदर्श नगर, आदर्श नगर, बिजोरा साहब एक्स-मेर, जुगनू डेरा के पीछे एवं आसपास के क्षेत्र शामिल है। नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में कर लें। प्रतिदिन कार्य पूर्ण होने पर विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
-
कलेक्टर की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से मंथन सभाकक्ष में होगी बैठक
बिलासपुर/जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट स्थित मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक समय-सीमा की बैठक के उपरांत होगी।
बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। पूर्ण एवं हस्तांतरित हर घर जल योजनाओं के भुगतान तथा चालित देयकों के भुगतान की स्वीकृति संबंधी विषय रखे जाएंगे। इसके साथ ही राज्योत्सव की थीम ‘नारी शक्ति–युवा उड़ान’ से संबंधित विभागीय मॉडल के प्राक्कलन की स्वीकृति और अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बिलासपुर द्वारा समिति के सभी सदस्य अधिकारियों को निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।
























.jpg)


