- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर /भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रपति पूर्वाभ्यास शिविर का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र, अभनपुर (झांकी) में किया गया। शिविर में बिलासपुर जिले के चार गाइड एवं दो रोवर ने सहभागिता कर जिले का प्रतिनिधित्व किया।राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव श्री अमित क्षत्रिय के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर का संचालन श्री अमित क्षत्रिय ने किया। शिविर में मुख्य परीक्षक के रूप में एएलटी रोवर श्री सूरज कसार ने दायित्व निभाया। वहीं सहायक के रूप में एलटी स्काउट श्री नागेश्वर साहू, एएलटी रोवर श्री दिलीप पटेल, एचडब्ल्यूबी गाइड श्रीमती रत्ना कश्यप, एचडब्ल्यूबी रोवर श्री शशांक विश्वकर्मा एवं एचडब्ल्यूबी गाइड सुश्री कौशल्या साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में बिलासपुर जिले से गाइड के रूप में दिव्या पटेल, हिमांशी श्रीवास, सत्या एवं किरण तथा रोवर के रूप में नितेश चंद्राकर एवं चंद्रशेखर पंकज शामिल हुए।शिविर के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, आवश्यक मानकों एवं गतिविधियों का पूर्वाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं संगठनात्मक कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया। इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर स्काउट-गाइड एवं रोवर को राष्ट्रपति पुरस्कार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बिलासपुर जिले के प्रतिभागियों की इस सहभागिता से जिले में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला है। साथ ही, युवाओं में सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं नेतृत्व के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में यह शिविर महत्वपूर्ण साबित हुआ।
- दुर्ग / भारत के गौरवशाली पैरा-आर्मरेसलर श्रीमंत झा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। जर्मनी में 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजित पैरा-आर्मरेसलिंग चौंपियनशिप 2026 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए एक रजत एक कांस्य पदक जीता है। श्रीमंत ने यह सफलता बेहद कड़े मुकाबले वाली 85 किलोग्राम श्रेणी में हासिल की।एक रोमांचक और उच्च स्तर के मुकाबले में श्रीमंत झा ने अपनी असाधारण ताकत, सटीक तकनीक और मजबूत इरादों का प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के मजबूत खिलाड़ी एरिक होप को शिकस्त दी और पोडियम पर अपनी जगह पक्की की। श्रीमंत झा ने अपनी इस ऐतिहासिक कामयाबी को भारत के वीर शहीदों के नाम किया है। जीत के बाद उन्होंने भावुक होते हुए कहा मेरी हर जीत उन बहादुर सैनिकों के लिए है जिन्होंने हमारे देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। मैं यह रजत पदक हमारे सभी शहीद जवानों को समर्पित करता हूँ।इस महाद्वीपीय स्तर की प्रतियोगिता में श्रीमंत झा ने अपने विशाल अनुभव और खेल कौशल का लोहा मनवाया। इस नए पदक के साथ ही पैरा-आर्मरेसलर श्रीमंत झा के नाम अब भारत के लिए कुल 69 अंतरराष्ट्रीय मेडल हो गए हैं। यह सफलता वैश्विक मंच पर उनकी विरासत और पहचान को और मजबूत करती है।यह उपलब्धि मेरे लिए बेहद खास है। मैं हर मैच में हमारे देश के बहादुर जवानों से प्रेरणा लेकर मैदान में उतरता हूँ। मेरा अगला लक्ष्य आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतना और भारत का गौरव बढ़ाना है।
- -मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल-चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे लकड़ी के जैतखाम-मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपए के तीन सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन-सतनामी समाज सहित सभी वर्गों के सम्मान, सशक्तीकरण और चहुंमुखी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज आरंग विकासखंड स्थित सतनाम पंथ की आस्था के प्रमुख केंद्र भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुरुगद्दी आसन के दर्शन कर नमन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 29 करोड़ रुपए की लागत के तीन महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी ने सत्य, अहिंसा, करुणा, समानता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया, वह संपूर्ण मानव समाज के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक रहेगा। बाबा गुरु घासीदास जी का अमर संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ हमें भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी की पावन कर्मभूमि भण्डारपुरी धाम सतनाम पंथ की आस्था के साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला हमारी आस्था, सामाजिक एकता और सद्भाव की गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रतीक है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार बाबा गुरु घासीदास जी के बताए सत्य, करुणा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। विकास की यात्रा में कोई भी समाज, वर्ग अथवा क्षेत्र पीछे न रहे, इसी भावना के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सतनामी समाज की शिक्षा, सामाजिक और आर्थिक प्रगति के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समाज के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली स्थित कोचिंग संस्था में सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 की गई है। उन्होंने भण्डारपुरी में मोती महल के भूमिपूजन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज की आस्था, संस्कृति और गौरव से जुड़े स्थलों के विकास एवं संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के इस संकल्प को साकार करने के लिए विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारा लक्ष्य है। उन्होंने सभी से बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक सद्भाव और समरसता को मजबूत करने तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कुल 28 करोड़ 96 लाख 82 हजार रुपए की लागत के तीन सड़क विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 8 करोड़ 31 लाख 5 हजार रुपए की लागत से मोहंदी-अड़सेना मार्ग के 4 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण और 3 करोड़ 30 लाख 78 हजार रुपए की लागत से नरदहा में 2 किलोमीटर लंबे आंतरिक मार्ग का निर्माण शामिल है।इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 17 करोड़ 34 लाख 99 हजार रुपए की लागत से 29 किलोमीटर लंबे छतौना-दरबा-कूटेसर-बड़गांव-कुंडा-नारा-लखौली मार्ग के डामर नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ गांवों के बीच सड़क संपर्क और मजबूत होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब की मांग पर चार महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत खमतराई में हाई स्कूल भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपए, नगर पंचायत आरंग के ओड़का में नवीन प्राथमिक शाला भवन के लिए 30 लाख रुपए, नगरपालिका परिषद मंदिर हसौद के पीएम श्री स्कूल में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए तथा चंदखुरी में नगर पंचायत कार्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए 85 लाख रुपए देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने इसके साथ ही अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों पर लकड़ी के जैतखाम स्थापित करने की भी घोषणा की।तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सतनामी समाज सतत विकास की ओर अग्रसर है। समाज की ओर से विकास से जुड़ी जितनी भी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई हैं, उन्हें उन्होंने संवेदनशीलता के साथ पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज आगे भी चहुंमुखी विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भण्डारपुरी में मोती महल का भूमिपूजन सामाजिक समरसता और समाज की सांस्कृतिक विरासत के प्रति मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए सीटों की संख्या बढ़ाकर 200 किए जाने से समाज के अधिक युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।सतनामी समाज के धर्मगुरु श्री बालदास साहेब ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने समानता का संदेश देकर समाज को सत्य, सद्भाव और मानवता की राह दिखाई। उन्होंने समाज के लोगों से बाबा गुरु घासीदास जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, राजिम विधायक श्री रोहित साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सतनामी समाज के संतगण एवं पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
- -छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की गूँज पूरे राज्य में चलो रे संगी हॉकी खेलबो के रूप में गूँजेगी - उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव-छत्तीसगढ़ में हॉकी के नए युग का आगाज़-दिग्गजों के मार्गदर्शन और युवा जोश से सजी देश की पहली अनोखी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य शुभारंभरायपुर / राज्य सरकार की एक अनूठी और दूरदर्शी पहल के तहत छत्तीसगढ़ की खेल संस्कृति को एक नया और पेशेवर आयाम देने वाली देश की पहली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का रंगारंग और भव्य शुभारंभ रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया गया। चलव रे संगी हॉकी खेलबो के जीवंत उद्घोष के साथ शुरू हुई इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के ओलंपियनों, दिग्गज खिलाड़ियों और छत्तीसगढ़ के उभरते युवा खिलाड़ियों का एक अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन से राज्य के खेल जगत में प्रतिस्पर्धा का एक बिल्कुल नया दौर शुरू हो गया है, जो स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकने का सुनहरा अवसर देगा।इस गरिमामयी उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री डॉ.रक्षा निखिल खड़से ने की। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा, समारोह में राज्य सभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, बीज निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चंद्राकर और खेल विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार, छत्तीसगढ़ हाकी लीग के ब्रांड एंबेसडर सरदार सिंह, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर श्री राजेश चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक और खेलप्रेमी भारी संख्या में मौजूद रहे।समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खड़से ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आने का यह उनका दूसरा अवसर है, इससे पहले वे बस्तर में खेलो इंडिया ट्राइबल खेल के आयोजन के दौरान यहाँ आई थीं। उन्होंने देश की खेल प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत खेलों में लगातार आगे बढ़ रहा है और सरकार का मुख्य उद्देश्य खेल को देश के हर घर तक पहुँचाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप पूरे देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आयोजन किए जा रहे हैं और इसके लिए पर्याप्त बजट भी प्रदान किया जा रहा है। आज केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अन्य सभी खेलों को भी समान रूप से प्राथमिकता दी जा रही है। निजी संस्थान भी आगे बढ़कर युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, क्योंकि युवाओं की ऊर्जा और ताकत से ही देश का भविष्य मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ को देश के एक प्रमुख श्खेल गढ़श् के रूप में जाना जाएगा।समारोह के अति विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि इस छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की गूँज पूरे राज्य में चलो रे संगी हॉकी खेलबो के रूप में गूँजेगी और आज का यह ऐतिहासिक अवसर हम सभी के लिए अत्यंत यादगार रहेगा। उन्होंने बड़े गर्व के साथ याद दिलाया कि आज ही के दिन, ठीक 25 साल पहले भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने विश्व कप जीता था, और उसी स्वर्णिम विजेता टीम के सम्मानित सदस्य श्री देवेश चौहान इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। श्री साव ने कहा कि राज्य में हॉकी के खेल को उत्कृष्ट और पेशेवर स्तर पर स्थापित करने में यह प्रतियोगिता मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ की माटी ने विन्सेंट लकड़ा, मृणाल चौबे, रेणुका यादव और सबा अंजुम जैसे महान हॉकी खिलाड़ी देश को दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संदेश जो खेलेगा, वो खिलेगा को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि खेल का मैदान केवल एक खिलाड़ी तैयार नहीं करता, बल्कि मनुष्य के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को भी विकसित करता है।राज्य सभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसा उच्च-स्तरीय मंच मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। इस लीग के आयोजन से प्रदेश के युवा खिलाड़ी अत्यधिक प्रेरित होंगे और उन्हें अपने खेल को निखारने का पूरा मौका मिलेगा। वहीं, खेल विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार ने प्रतियोगिता की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाली इस लीग में कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी हैं। प्रत्येक 22 सदस्यीय टीम में छत्तीसगढ़ के 18 स्थानीय खिलाड़ियों के साथ-साथ 4 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय (ओलंपियन) खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, ताकि हमारे युवाओं को देश के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलने, उनकी तकनीक सीखने और एक उत्कृष्ट खेल वातावरण का अनुभव प्राप्त करने का पूरा अवसर मिल सके।इस रोमांचक लीग में कॉरपोरेट जगत और सरकारी उपक्रमों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है, जिसके तहत छह प्रमुख फ्रेंचाइजी टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। इनमें जिंदल स्टील लिमिटेड के स्वामित्व वाली चक्रधर चौंपियंस, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की श्न्यायधानी नाइट्सश्, श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड की श्राजधानी रॉयल्सश्, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की मैनपाट टाइगर्स, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड की संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और एनएमडीसी लिमिटेड की फ्रेंचाइजी बैलाडीला बुल्स शामिल हैं। इन टीमों के माध्यम से कॉर्पाेरेट और खेल क्षेत्र के बीच एक मजबूत तालमेल देखने को मिल रहा है।प्रतियोगिता के मुकाबलों का रोमांच 22 अक्टूबर से शुरू होकर 1 नवंबर तक लगातार जारी रहेगा। सभी मैच रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं, जहाँ प्रतिदिन दो रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। पहला मैच प्रतिदिन शाम साढ़े पाँच बजे और दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू होता है। लीग के पहले दिन महिला खिलाड़ियों का एक विशेष प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किया गया, जिसने प्रदेश में महिला हॉकी को एक नई ऊर्जा और प्रोत्साहन प्रदान किया है। इन सभी मुकाबलों का विधिवत और पेशेवर संचालन हॉकी इंडिया के अधिकृत अधिकारियों एवं ऑफिशियल्स द्वारा किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप नियमों और व्यवस्थाओं का व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है।इस आयोजन को जन-जन से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने विशेष व्यवस्थाएँ की हैं। स्टेडियम में खेलप्रेमियों, विद्यार्थियों और नागरिकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग पहुँचकर देश के दिग्गज खिलाड़ियों और प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को लाइव खेलते हुए देख सकें। इसके अलावा, जो खेलप्रेमी स्टेडियम तक नहीं पहुँच पा रहे हैं, वे देश के किसी भी कोने से जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर इन सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।यह ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ हॉकी लीग न केवल स्थानीय खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता साबित करने का एक बेहतरीन मंच साबित हो रही है, बल्कि यह प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक मजबूत और उभरते हुए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध हो रही है।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे स्वयंसेवी नगर सैनिकों (Home Guards) के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य शासन द्वारा नगर सैनिकों के मानदेय में एक बार फिर से भारी बढ़ोतरी की गई है। नए प्रस्ताव के अनुसार, अब सैनिकों का कुल मानदेय बढ़ाकर 30,870 रूपए प्रतिमाह (यानी 1,029 रूपए प्रतिदिन) किया जा रहा है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 7,900 नगर सैनिकों और उनके परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।गृह विभाग द्वारा तैयार किए गए नए प्रस्ताव के मुताबिक मूल मानदेय 19,500 रूपए प्रतिमाह, महंगाई भत्ता (58 प्रतिशत) 11,310 रूपए, वर्दी धुलाई भत्ता 60 रूपए इस प्रकार कुल प्रस्तावित मानदेय 30,870 रूपए प्रतिमाह मिलगा। नगर सैनिकों के मानदेय में समय-समय पर संशोधन किया जाता रहा है। वर्ष 2017 गृह विभाग के आदेश से मानदेय में 3,200 रूपए की वृद्धि कर इसे 10,000 रूपए से बढ़ाकर 13,200 रूपए प्रतिमाह किया गया था। 30 मई 2023 इसके बाद 1 अप्रैल 2023 से मानदेय में 6,300 रूपए की और वृद्धि की गई, जिससे यह बढ़कर 19,500 रूपए प्रतिमाह हो गया था।वर्तमान में माननीय न्यायालय के निर्देशों, लगातार बढ़ती महंगाई तथा नगर सैनिकों द्वारा ड्यूटियों के दौरान कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में दिए जा रहे उत्कृष्ट योगदान को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग ने यह अनुशंसा की है। शासन के इस कदम से न केवल नगर सैनिकों को आर्थिक संबल (मजबूती) प्राप्त होगी, बल्कि उनका मनोबल और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता भी और अधिक मजबूत होगी। स्वयंसेवी नगर सैनिकों ने मानदेय में हुई इस बढ़ोत्तरी के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किए हैं।
- -22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक जिले के 100 ग्राम पंचायत भवनों में होंगे कार्यक्रम-संतुलित उर्वरक उपयोग, जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को किया जाएगा जागरूकबिलासपुर / खेत की मिट्टी स्वस्थ रहे, पानी की हर बूंद सहेजी जाए और फसल कटने के बाद भी जमीन का बेहतर उपयोग हो—इन्हीं उद्देश्यों के साथ जिले में 22 अक्टूबर से ‘खेत बचाओ अभियान’ शुरू होगा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। अभियान के तहत किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के संतुलित उपयोग, फसल विविधीकरण और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।जिले के चारों विकासखंड बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर और कोटा में अभियान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक विकासखंड के 25 ग्राम पंचायत भवनों में आयोजन होगा। इस प्रकार जिले में कुल 100 ग्राम पंचायत भवनों में किसानों तक खेती की उपयोगी जानकारी पहुंचाई जाएगी। प्रत्येक कार्यक्रम में लगभग 50 प्रगतिशील किसानों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।उप संचालक कृषि ने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और किसानों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रगतिशील किसानों, महिला कृषक स्व-सहायता समूहों, कृषि उत्पादक संगठनों, कृषि सखियों और सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों को भी जोड़ा जाएगा।अभियान का प्रमुख संदेश होगा—मिट्टी की जरूरत समझें और उसी के अनुरूप खाद का उपयोग करें। किसानों को मृदा परीक्षण का महत्व बताते हुए उर्वरकों एवं अन्य कृषि आदानों के संतुलित और विवेकपूर्ण उपयोग की जानकारी दी जाएगी। जल संरक्षण एवं संचयन के साथ भूमि की उर्वरता बनाए रखने वाली टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।धान की कटाई के बाद खाली रहने वाले खेतों के समुचित उपयोग पर भी विशेष जोर रहेगा। तिलहन, दलहन एवं बागवानी मिशन के माध्यम से किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए उनके बेहतर प्रबंधन के उपाय बताए जाएंगे।अभियान के दौरान किसानों को जैविक एवं जीवांश उत्पादों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रमों, प्रशिक्षण और खेतों में प्रदर्शन के माध्यम से प्राकृतिक खेती की जानकारी पहुंचाई जाएगी, ताकि किसान अपनी जमीन की सेहत सँवारते हुए उसकी उत्पादकता लंबे समय तक बनाए रख सकें। file photo
- -नुआखाई (जूहार) पर्व के अवसर पर रायपुर में होगा आयोजनरायपुर ।नुआखाई (जूहार) के पावन पर्व के अवसर पर 22 अक्टूबर 2026 को रायपुर में ‘सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अपराह्न 4 बजे से होगा। आयोजन में सेवा, सम्मान और युवा प्रबोधन से जुड़े विषयों पर केंद्रित कार्यक्रम होंगे।
-
पत्रकारिता और समाज सेवा में योगदान देने वाले दिवंगत पत्रकारों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की पहल
रायपुर। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता और समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दिवंगत पत्रकारों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में रायपुर प्रेस क्लब ने पहल की है। प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार एक प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने आज महापौर मीनल चौबे को ज्ञापन सौंपकर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत दिवंगत पत्रकारों के निवास स्थल के आसपास स्थित प्रमुख सड़क, चौक, तिराहा अथवा गली का नामकरण उनके नाम पर करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
रायपुर प्रेस क्लब ने प्रथम चरण में 26 दिवंगत पत्रकारों के नाम प्रस्तावित किए हैं। इस पहल का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान, सामाजिक सरोकारों और जनहित के लिए किए गए कार्यों को सम्मान देना तथा उनकी स्मृतियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। प्रेस क्लब ने आग्रह किया है कि प्रस्ताव पर विचार कर इसे एमआईसी (महापौर परिषद) में पारित कराया जाए और आगे सामान्य सभा के अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की जाए।
प्रेस क्लब का मानना है कि पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने, जनमत निर्माण करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके नाम पर सड़कों और चौक-चौराहों का नामकरण उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ ही नई पीढ़ी को सकारात्मक पत्रकारिता और समाज सेवा के लिए प्रेरित करने का माध्यम बनेगा।
प्रथम चरण में प्रस्तावित नामों में स्व. विष्णु सिन्हा, स्व. अनल शुक्ला, स्व. रम्मू श्रीवास्तव, स्व. सत्येंद्र गुमास्ता, स्व. बसंत तिवारी, स्व. अश्विनी शर्मा, स्व. सुरेश तिवारी, स्व. कुमार साहू, स्व. कमल ठाकुर, स्व. गोपाल वोरा, स्व. एम.ए. जोसेफ, स्व. बसंत दीवान, स्व. कुलदीप निगम, स्व. देवेंद्र कर, स्व. विनय शर्मा, स्व. योगेश यदु, स्व. ठाकुर दिगंबर सिंह, स्व. विद्या शंकर शुक्ल, स्व. के.के. सिंह, स्व. जगदीश यादव, स्व. संजीत त्रिपाठी, स्व. भूपेंद्र टिकरिहा, स्व. नईम शिरो, स्व. आबिद अली और स्व. रमेश अवस्थी, सुखनंदन बंजारे, विकल्प शुक्ला शामिल हैं।
रायपुर प्रेस क्लब ने महापौर से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का अनुरोध किया है, ताकि पत्रकारिता जगत की इन विभूतियों के योगदान को शहर की पहचान और स्मृतियों का स्थायी हिस्सा बनाया जा सके।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी , महासचिव गौरव शर्मा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू, भूपेश जांगड़े, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, रविंद्र ठेंगड़ी, राजेंद्र निगम, सत्येंद्र कर , शंकर चंद्राकर, जाकिर घुड़सेना, मनीष वोरा एवं अन्य पत्रकार गण मौजूद रहे। -
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह रायपुर जिला भाजपा के स्वागत-अभिनन्दन कार्यक्रम में हुए शामिल
भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी व सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागतादि व आगामी अभियानों की बनी रूपरेखा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा है कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से बूथ स्तर पर शुरू करनी होगी। सभी जनप्रतिनिधि सीधे बूथ स्तर के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। इस दृष्टि से प्रत्येक माह जिला, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर अनिवार्य रूप से बैठकें आयोजित की जाएँ। श्री सिंह बुधवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में रायपुर शहर जिला भाजपा द्वारा आयोजित स्वागत-अभिनन्दन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिंह ने माता कौशल्या की पावन धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में संगठन का दायित्व संभालने को अपने लिए गर्व का विषय बताया। पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी तथा सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के निर्धारित छत्तीसगढ़ प्रवास के परिप्रेक्ष्य में स्वागतादि कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कहा कि प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी के आगमन पर शहर में कहीं भी व्यक्तिगत फ्लेक्स या होर्डिंग्स न लगाकर, पूरे शहर को केवल भाजपा के झण्डों से आच्छादित किया जाए। आगामी 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के मासिक प्रसारण में प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी। इसमें अधिक-से-अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। श्री सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सत्ता पाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना है। 'हमने बनाया है, हम ही सँवारेंगे' के ध्येय वाक्य के साथ गरीब कल्याण के कार्यों को गति दी जाए।
भव्य स्वागत हम सबका संगठनात्मक दायित्व : बृजमोहन अग्रवाल
भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को विजयादशमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वह प्रदेश है जिसके प्रभारी रहे नितिन नवीन आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। अब प्रदेश की नई प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी व सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू आ रहे हैं। उनका ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत करना रायपुर के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। श्री अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आग्रह किया।
31 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक चलेंगे व्यापक अभियान : अखिलेश सोनी
भाजपा प्रदेश महामंत्री व रायपुर संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी ने बताया कि रायपुर में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही चुनावी सफलताएँ मिली हैं। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए श्री सोनी ने बताया कि 31 अक्टूबर को विशाल पदयात्रा का आयोजन होगा। 31 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक लोकतंत्र व भीड़तंत्र विषय पर कार्यक्रम, 'घुसपैठिए हटाओ-देश बचाओ' अभियान तथा प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन सभी विषयों को लेकर व्यापक स्तर पर सोशल मीडिया कैंपेन भी संचालित किया जाएगा।
प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी के स्वागत में निकलेगी बाइक रैली : रमेश ठाकुर
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने नवनियुक्त संगठन महामंत्री का स्वागत व अभिनन्दन किया। इस दौरान मुख्य रूप से 25 अक्टूबर 2026 को नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी के प्रथम रायपुर आगमन की तैयारियों तथा आगामी संगठनात्मक अभियानों पर विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना तय की गई। श्री ठाकुर ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व नवनियुक्त प्रदेश संगठन प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी तथा सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन को भव्य बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद विमानतल (माना एयरपोर्ट) पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा। इसके उपरान्त माना एयरपोर्ट से लेकर कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय तक 1 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता वाली विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। पूरे मार्ग को पार्टी के झण्डों से सजाया जाएगा तथा निर्धारित स्थलों पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। माना पंचायत क्षेत्र की व्यवस्थाओं के लिए संजय यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, विधायक त्रय पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू व सुनील सोनी, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दन जैन, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, सह प्रभारी प्रीतेश गांधी, प्रदेश मंत्री अमित साहू, रायपुर जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति व अमित मैसेरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, आयोगों के अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। - भिलाई इस्पात संयंत्र की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत ग्रामीणों को मिली चिकित्सा परामर्श और निःशुल्क दवाइयों की सुविधाभिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत दुर्ग जिले के निकुम विकासखंड अंतर्गत ग्राम पिपरछेड़ी में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में कुल 44 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। लाभार्थियों में 36 महिलाएं और आठ पुरुष शामिल थे।शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर चिकित्सकीय परामर्श और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सहायता प्राप्त करने का अवसर मिला, जिससे आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच को बेहतर बनाने में मदद मिली।शिविर के आयोजन में भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से डॉ. भव्या एस., फार्मासिस्ट जान्हवी और नर्सिंग स्टाफ सदस्य तृप्ति कुमारी ने सेवाएं दीं। मरीजों के पंजीयन की व्यवस्था राकेश कुमार ने संभाली। जिला चिकित्सालय के ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी (आरएचओ) नन्द कुमार साहू ने भी शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।भिलाई इस्पात संयंत्र अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों के अंतर्गत आसपास के गांवों में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़ी पहल संचालित कर रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना और परिधीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।
- -रबी सीजन में मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर रहेगा जोर22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान; प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को किया जाएगा जागरूकरायपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (एनआईबीएसएम), रायपुर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बेमेतरा के सहयोग से देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ संचालित किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का प्रमुख उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य में सुधार, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देना है।एनआईबीएसएम के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने कहा कि मृदा की उर्वरता बनाए रखने, कृषि संसाधनों का दक्षतापूर्वक उपयोग करने और दीर्घकालीन कृषि स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय कृषि परिस्थितियों के अनुरूप तकनीकों के प्रसार और किसानों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि इन प्रयासों से फसल उत्पादन में सुधार के साथ किसानों की आजीविका को भी मजबूती मिल सकती है।संस्थान के संयुक्त निदेशक एवं खेत बचाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा के सहयोग से संस्थान के वैज्ञानिक किसानों को वैज्ञानिक जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों तथा क्षमता विकास गतिविधियों के माध्यम से किसानों को टिकाऊ कृषि के व्यावहारिक उपायों से परिचित कराया जाएगा।अभियान के दौरान फसलों की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग, सामान्य उर्वरक अनुशंसाओं (जीएफआर), एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन (आईएनएम) तथा जैविक उर्वरकों और जैव उर्वरकों के उचित इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका वैज्ञानिक प्रबंधन करने तथा मृदा में नमी बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के उपायों की जानकारी भी दी जाएगी।दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा धान की कटाई के बाद खाली रहने वाले खेतों का उत्पादक उपयोग सुनिश्चित करने के लिए भी जागरूकता एवं प्रदर्शन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त किसानों को विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं और स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल टिकाऊ कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। एनआईबीएसएम और कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा की यह संयुक्त पहल कृषि अनुसंधान तथा खेत स्तर पर तकनीकी प्रसार के बीच समन्वय को मजबूत करेगी। इससे किसानों को वैज्ञानिक जानकारी के आधार पर कृषि संबंधी निर्णय लेने, अनावश्यक लागत कम करने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में सहायता मिलेगी। अभियान के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य में सुधार, टिकाऊ फसल उत्पादन और जलवायु परिवर्तन सहित कृषि क्षेत्र की विभिन्न चुनौतियों से निपटने में सक्षम कृषि प्रणालियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।
-
-देशभर के जनजातीय कारीगरों के पारंपरिक शिल्प और उत्पादों का होगा भव्य प्रदर्शन
-ट्राइफेड द्वारा 24 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक रायपुर के टाउन हॉल में किया जा रहा है आयोजनरायपुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ मर्यादित (ट्राइफेड) द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 24 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक ‘आदि बाज़ार 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। देश की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपरा एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह 10 दिवसीय प्रदर्शनी रायपुर स्थित घड़ी चौक के समीप, कलेक्ट्रेट परिसर के टाउन हॉल में आयोजित की जाएगी।यह आयोजन देश की विविधतापूर्ण जनजातीय विरासत को आम नागरिकों तक पहुँचाने तथा दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले जनजातीय कारीगरों को अपने उत्पादों के विपणन हेतु प्रत्यक्ष मंच उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों के जनजातीय शिल्पकार अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र, जनजातीय आभूषण, मनमोहक चित्रकला, बाँस एवं काष्ठ शिल्प तथा प्राकृतिक व वन-आधारित जैविक उत्पादों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन एवं विक्रय करेंगे।ट्राइफेड का प्रमुख ध्येय बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर जनजातीय उद्यमियों और कारीगरों को सीधे राष्ट्रीय बाज़ार व उपभोक्ताओं से जोड़ना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि और सतत आजीविका सुनिश्चित हो सके। ‘आदि बाज़ार’ जैसे मंच न केवल जनजातीय कारीगरों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति देते हैं, बल्कि पीढ़ियों से संजोई गई पारंपरिक शिल्पकला एवं ज्ञान को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान भी दिलाते हैं।ट्राइफेड क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने रायपुरवासियों, कला प्रेमियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस प्रदर्शनी में उपस्थित होकर जनजातीय कारीगरों का उत्साहवर्धन करें और स्वदेशी जनजातीय उत्पादों की खरीदारी कर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण व संवर्धन में अपना योगदान दें। - -लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजारायपुर / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को एकदिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आएंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। श्री कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, महापौर श्री संजय पाण्डे, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- -किसानों को मौसम के अनुसार बनाएं कृषि रणनीति बनाने की सलाहसुकमा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, जगदलपुर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, सुकमा जिले में 20 से 24 अक्टूबर 2026 के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा 20 व 21 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की वर्षा (5 मिमी तक) होने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। साथ ही 4 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने का अनुमान है।आगामी दिनों में हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में किसान भाइयों को विशेष परामर्श दिया गया है कि वे बारिश के दौरान फसलों पर किसी भी प्रकार के कीटनाशक या नींदानाशक (खरपतवारनाशक) रसायनों का छिड़काव बिल्कुल न करें। पकी हुई उड़द, कुल्थी, मूंगफली और लघु धान्य फसलों की शीघ्र कटाई व खुदाई कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भंडारित करें।धान की फसल में बाली निकलने और दाना भरते समय पानी की कमी न होने दें। धान में हरा माहु, तना छेदक व पैनिकल माइट जैसे कीट-रोगों की सतत निगरानी रखें और लक्षण दिखते ही अनुशंसित दवाओं का छिड़काव करें। मक्का की फसल में मिट्टी चढ़ाने व निराई-गुड़ाई का कार्य करें, साथ ही दूधिया अवस्था में सिंचाई अवश्य सुनिश्चित करें। अरहर की फसल में शाखा निकलने की क्रांतिक अवस्था पर संतुलित उर्वरक दें और आवश्यकतानुसार सिंचाई करें।सब्जी उत्पादक किसान टमाटर, बैंगन, मिर्च एवं गोभीवर्गीय सब्जियों की नर्सरी समय पर तैयार करें और आम के बागों की जुताई कर मिली बग पर नियंत्रण रखें। पशुपालक अपने मवेशियों को थनैला रोग से बचाने हेतु दूध निकालने से पहले व बाद में अयन और थनों को पोटेशियम परमैंगनेट के घोल (1रू1000) से साफ करें, लवण-मिश्रण दें तथा गलघोंटू व लंगड़ा बुखार के टीके अवश्य लगवाएं। सटीक मौसम जानकारी के लिए किसान “मौसम सी जी“ (मेघदूत) ऐप का नियमित उपयोग करें।
- -30 अक्टूबर तक पंजीयन का मौका, अब तक 36224 लोगों ने कराया पंजीयन-प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों को बस्तर ओलंपिक में पंजीयन करने की अपीलसुकमा। छत्तीसगढ़ शासन के बहुप्रतीक्षित बस्तर ओलंपिक 2026 का आगाज होने जा रहा है। “हमारा खेल, हमारा बस्तर, हमारी पहचान” की थीम पर आयोजित इस खेल महोत्सव में बस्तर की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता और हुनर दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। 1 से 30 अक्टूबर तक पंजीयन की प्रक्रिया जारी रहेगी। खास बात यह है कि सुकमा जिले में खेलों को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और अब तक 36,224 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन करा लिया है।सुकमा जिले के विकासखंडवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सुकमा विकासखंड 14489 पंजीयनों के साथ सबसे आगे है। वहीं कोंटा से 10190 और छिन्दगढ़ विकासखंड में 11,545 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। यह उत्साह बस्तर ओलंपिक के व्यापक प्रभाव और सफल आयोजन की उम्मीदों को और मजबूत कर रहा है।11 खेलों में होगा प्रतिभा का प्रदर्शन। एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, वॉलीबॉल और खो-खो सहित कुल 11 खेल विधाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 14 से 17 वर्ष के जूनियर वर्ग के साथ सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। मुकाबलों का पहला चरण 1 से 13 नवंबर तक विकासखंड स्तर पर, दूसरा चरण 16 से 25 नवंबर तक जिला स्तर पर और अंतिम चरण 7 से 11 दिसंबर तक संभाग स्तर पर आयोजित किया जाएगा।बस्तर के खेल मैदानों से निकलेगी नई पहचान मिलेगी। जिला प्रशासन के द्वारा मोबाइल लिंक अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जबकि आधार कार्ड नंबर अनिवार्य रखा गया है। बस्तर ओलंपिक केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को पहचान, अवसर और नई दिशा देने का अभियान है। अब बस्तर के हजारों खिलाड़ियों की निगाहें मैदान पर हैंकृजहां वे अपने हुनर का दम दिखाएंगे और खेल के जरिए बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का सपना साकार करेंगे।
- कवर्धा । उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति द्वारा कवर्धा विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यां के लिए 5 लाख 46 हजार 800 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा, बोड़ला और विद्युत विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की अनुशंसा से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसुमघटा में शनिदेव मंदिर के पास सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य के लिए 1 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बड़ौदाखुर्द में मुरूम सड़क निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपए और कवर्धा कैलाश वार्ड नं 3 में एललाईन शिफिटंग के लिए 1 लाख 46 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
- सुकमा। जिला प्रशासन की त्वरित एवं सुगम नागरिक सेवा व्यवस्था का लाभ अब आम लोगों को भी तेजी से मिल रहा है। ग्राम चिड़पाल निवासी श्री मनीराम समरथ ने विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। आवश्यक दस्तावेजों के साथ उन्होंने तहसील कार्यालय तोंगपाल में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया और महज पांच दिवस के भीतर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया। त्वरित सेवा से उत्साहित मनीराम ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन सुकमा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए अधिक समय लगने की चिंता रहती थी, लेकिन सेवा सेतु के माध्यम से महज पांच दिन में प्रमाण पत्र मिलना प्रशासन की संवेदनशीलता, पारदर्शिता और त्वरित सेवा व्यवस्था का सुखद उदाहरण है।
- -बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शारीरिक कमजोरी की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर जोरकवर्धा। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम नंदनी-कुमान में घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं सर्वे किया गया। अभियान के तहत गांव के प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य की जांच की गई, ताकि बच्चों में किसी भी प्रकार की बीमारी, कुपोषण अथवा शारीरिक कमजोरी के लक्षण पाए जाने पर समय रहते आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन करते हुए उनकी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति की जानकारी प्राप्त करना, संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान करना तथा जरूरत के अनुसार उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री सागर सिंह राज, श्रीमती शिल्पा देवांगन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुर्रे ने क्षेत्र की मितानिनों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं ग्रामवासियों के साथ चर्चा की। उन्होंने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।
- -1.72 करोड़ रुपये से बन रहीं 34 सामुदायिक डबरियां-वीबी-जी रामजी योजना के तहत भूजल संवर्धन और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की अनूठी पहल-वर्षा जल संचयन के साथ कृषि, मत्स्य पालन व आजीविका के खुलेंगे नए द्वाररायपुर । छत्तीसगढ़ में मनरेगा और जल संरक्षण अभियानों के तहत सामुदायिक डबरी निर्माण, नया तालाब, चेकडैम और सोक पिट जैसी संरचनाओं से भूजल स्तर में सुधार हो रहा है। इससे किसान धान के अलावा सब्जी, फल, फूल और मत्स्य पालन जैसी नकदी फसलों से जुड़कर अपनी आय और ग्रामीण आजीविका को नई मजबूती दे रहे हैं।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जल संरक्षण, भूजल संवर्धन और ग्रामीण आजीविका को नई मजबूती देने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत की गई है। 'वीबी-जी रामजी योजना' के अंतर्गत जिले में 1.72 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि से 34 सामुदायिक डबरियों का निर्माण कराया जा रहा है। यह पहल न केवल वर्षा जल का संचयन करेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आत्मनिर्भरता के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगी।ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर वर्षा पर निर्भर खेती करने वाले किसानों के लिए ये सामुदायिक डबरियां वरदान साबित होंगी। वर्षा जल को एकत्रित कर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप उपयोग में लाया जाएगा। इससे भूजल स्तर में सुधार होने के साथ-साथ जल प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी। सामुदायिक डबरी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि एक ही जल संरचना का लाभ सामूहिक रूप से कई परिवारों को मिलेगा, जिससे ग्रामीणों में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति साझा जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना मजबूत होगी।डबरियों में संचित जल का उपयोग केवल सिंचाई और खेती तक सीमित नहीं रहेगा। पर्याप्त जल उपलब्धता और तकनीकी अनुकूलता के आधार पर विभागीय नियमानुसार मत्स्य पालन जैसी आय-वर्धक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इससे ग्रामीण परिवारों को कृषि के साथ-साथ आजीविका के अतिरिक्त और टिकाऊ अवसर प्राप्त होंगे।निर्मित परिसंपत्तियों के दीर्घकालिक लाभ के लिए निर्माण कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता का सख्त पालन किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक डबरी निर्माण जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में एक दूरगामी कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संचयन कर स्थानीय जल संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है। जनपद पंचायतों और मैदानी अमले को कार्यों की नियमित निगरानी तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।योजना का एक प्रमुख पहलू ग्रामीणों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग और संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। सामुदायिक सहभागिता से इन निर्मित परिसंपत्तियों का उचित रखरखाव संभव होगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी इनका दीर्घकालिक लाभ मिलता रहेगा। धमतरी जिले की यह पहल राज्य के अन्य जिलों के लिए भी जल प्रबंधन और ग्रामीण सशक्तिकरण का एक बेहतरीन मॉडल पेश करती है।
- -पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, परिवर्तित मार्गों से होगा आवागमनजगदलपुर। जगदलपुर के सिरहासार में शुक्रवार 23 अक्टूबर को आयोजित मुरिया दरबार तथा लालबाग में आयोजित आमसभा में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आगमन होगा। शहर में आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक प्रभावी रहने वाली इस व्यवस्था के तहत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवधि के दौरान शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा, जबकि एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को सभी प्रकार के प्रतिबंधों से पूर्ण छूट प्रदान की गई है।यात्री बसों, दोपहिया और चारपहिया छोटे वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (जगदलपुर-रायपुर मार्ग) की ओर जाने वाले सामान्य आवागमन में बदलाव किया गया है, जिसके तहत वाहन बोधघाट थाना के पीछे हाटकचोरा रोड से होकर गुजरेंगे क्योंकि लालबाग मार्ग पर सामान्य आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही शहर के मुख्य मार्गों पर समय-सारणी के अनुसार चरणबद्ध प्रतिबंध लागू किए गए हैं। सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक कुम्हारपारा चौक, शहीद पार्क, स्टेट बैंक चौक, दंतेश्वरी मंदिर, गोलबाजार चौक, मिताली चौक और सिरहासार भवन से स्वर्गीय बलीराम कश्यप चौक तक आवागमन बंद रहेगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 04 बजे तक सिरहासार भवन से स्वर्गीय बलीराम कश्यप चौक, सर्किट हाउस चौक, भंगाराम चौक, आईजीपी बंगला तिराहा, पुलिस ऑफिसर्स मेस तिराहा और लालबाग हाउसिंग बोर्ड तिराहा तक प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। वहीं दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे के बीच पुलिस आईजी बंगला तिराहा से कोतवाली मार्ग, त्रिवेणी परिसर, पुलिस पेट्रोल पंप से झंकार टॉकीज तिराहा और शहीद पार्क से कुम्हारपारा चौक तक का मार्ग बंद रखा जाएगा। इन सभी प्रतिबंधित मार्गों के विकल्प के रूप में आम जनता चांदनी चौक से होकर बोधघाट थाना के पीछे हाटकचोरा मार्ग से नेशनल हाईवे 30 की ओर आवागमन कर सकेगी।स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए कुम्हारपारा चौक से बोधघाट थाना मार्ग, जमाल मिल तिराहा से एफसीआई गली, महावीर चौक से दुर्गा चौक, स्टेट बैंक चौक से भंगाराम चौक तथा भंगाराम चौक से पथरागुड़ा की ओर क्रॉसिंग की सुविधा निर्धारित की गई है, जिसे विशेष परिस्थितियों या सुरक्षा कारणों से आवश्यकता पड़ने पर रोका भी जा सकता है।लालबाग ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए भी अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। मंच पर आसीन होने वाले विशिष्ट अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों के वाहन जगदलपुर शहर स्टेट बैंक चौक से कोतवाली तिराहा, पुलिस आईजी बंगला तिराहा होकर सनसिटी मार्ग से लालबाग ग्राउंड पहुंचेंगे। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने वाली आम जनता के लिए आमागुड़ा चौक को मुख्य केंद्र बनाया गया है। कोण्डागांव-रायपुर रोड और नगरनार रोड से आने वाले वाहन नेशनल हाईवे 30 से होते हुए आमागुड़ा चौक पहुंचेंगे। गीदम एवं सुकमा रोड से आने वाले लोग तेलीमारेंगा आड़ावाल बायपास अथवा गीदम नाका सरगीपाल रोड से बोधघाट थाना के पीछे हाटकचोरा मार्ग होते हुए पहुंचेंगे, जबकि लोहण्डीगुड़ा से आने वाले वाहन पल्ली नाका, बीआर कोल्ड स्टोरेज, सरगीपाल रोड और हाटकचोरा रोड होकर आमागुड़ा पहुंचेंगे। शहरवासियों के लिए चांदनी चौक से बोधघाट थाना के पीछे हाटकचोरा रोड का रास्ता निर्धारित किया गया है। आम नागरिकों को आमागुड़ा चौक पर उतारने के बाद सभी वाहनों को रिलायंस पेट्रोल पंप और गणपति रिसॉर्ट के पास बने निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा, जहां से लोग पैदल कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों और यात्रियों से यातायात नियमों व परिवर्तित मार्गों का पालन कर सहयोग करने की अपील की गई है।
- -एक ही स्थान पर बैंकिंग, बीमा, पेंशन, कृषि एवं आजीविका संबंधी योजनाओं की दी गई जानकारी-विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जागरूकरायपुर / ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वावधान में रायपुर जिले के धरसींवा में बैंक संतृप्ति शिविर (सैचुरेशन कैंप) का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही योजनाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक श्री प्रदीप गोधूले, बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक श्री प्रखर कुमार, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) के सहायक महाप्रबंधक श्री मनोज सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अंकित जायसवाल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष केशरवानी तथा ग्राम पंचायत के सरपंच श्री साहिल खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।शिविर में अतिथियों ने वित्तीय समावेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों का प्रत्येक पात्र नागरिक बैंकिंग सेवाओं से जुड़े और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करे। बैंक खाता, बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं न केवल आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नागरिकों से बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक रहने और पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जन-धन योजना सहित विभिन्न वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, री-केवाईसी, बैंक खातों में नामांकन तथा किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित सेवाओं के लिए नागरिकों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।शिविर में जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता निधि (DEAF) के अंतर्गत बैंकों में दावा न की गई जमा राशि के संबंध में भी जानकारी दी गई। संबंधित खातों की पहचान, पात्र दावेदारों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तथा दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के बारे में नागरिकों को अवगत कराया गया।शिविर की विशेषता यह रही कि बैंकिंग सेवाओं के साथ विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाए गए। कृषि विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुधन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) तथा फसल बीमा योजना से संबंधित प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों एवं किसानों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।कृषि एवं फसल बीमा से संबंधित स्टॉलों पर किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। वहीं पशुपालन, मत्स्य पालन और आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को आय बढ़ाने एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान की गई।बैंक संतृप्ति शिविर के माध्यम से बैंकिंग संस्थाओं, जनपद प्रशासन, ग्राम पंचायत और विभिन्न शासकीय विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया गया। शिविर ने ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन पाने का अवसर प्रदान किया। शिविर के सफल आयोजन में बैंक अधिकारियों, विभागीय प्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा का दायरा विस्तृत करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
- -किसी के लिए पहली रेल यात्रा का रोमांच, तो किसी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों की उम्मीदकांकेर । रावघाट तक रेल सेवा शुरू होना बस्तर अंचल के ग्रामीणों के लिए केवल आवागमन का नया साधन नहीं, बल्कि वर्षों से देखे जा रहे सपनों के साकार होने जैसा है। दुर्गम और पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे इस क्षेत्र में रेल पहुंचने से अब ग्रामीणों को कम खर्च में यात्रा करने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के नए अवसरों तक पहुंचने की उम्मीद जगी है। कल तक जिन लोगों के लिए ट्रेन को नजदीक से देखना भी किसी उत्सुकता से कम नहीं था, वे अब उसी ट्रेन में बैठकर अपने गंतव्य तक सफर कर रहे हैं। पहली बार ट्रेन में सफर करने वाले ग्रामीणों की खुशी इस बदलाव की सबसे सुंदर तस्वीर पेश करती है। रेल सेवा शुरू होने से रावघाट़ क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। आबूझमाड़ क्षेत्र के रावघाट तक ट्रेन पहुंचना बस्तर अंचल में विकास, संपर्क और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।विकासखंड अंतागढ़ के ग्राम फूलपाड़ निवासी श्रीमती प्रेमबती गावड़े, श्रीमती बज्जय कौड़ो और श्रीमती सईते नुरेटी ने पहली बार ट्रेन में सफर किया। डेमो टिकट लेकर अंतागढ़ तक की यात्रा करने वाली तीनों सहेलियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ट्रेन में बैठकर सफर करना उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। इसी तरह कुमारी समीना कावड़े ने भी पहली बार रेल यात्रा की और इस नए अनुभव को लेकर खुशी जाहिर की। इन महिलाओं के लिए यह यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में पहली बार रेल सफर करने की यादगार अनुभूति भी रही।रावघाट से लगे ग्राम आतुरबेड़ा निवासी श्री सोनू उसेंडी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हम रावघाट से लगे हुए गांव के रहने वाले हैं। हमारे लिए ट्रेन में बैठना किसी सपने के सच होने जैसा है। हमारे गांव के कई लोगों ने पहले कभी ट्रेन को करीब से नहीं देखा था, लेकिन आज वे इसमें सफर कर पा रहे हैं। हम सभी ग्रामीण बस में बैठकर ट्रेन देखने आए थे और अब हमें इसमें यात्रा करने का अवसर भी मिल रहा है।” उन्होंने कहा कि रेल सेवा शुरू होने से अब ग्रामीणों को इलाज के लिए दूसरे शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। कम खर्च में यात्रा कर सकेंगे और परिवहन पर होने वाले खर्च में भी बचत होगी। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों में भी उत्साह है। ग्राम ताड़ोकी निवासी कक्षा 9वीं की छात्रा कुमारी गायत्री नुरेटी और नारायणपुर निवासी कक्षा 9वीं की छात्रा कुमारी मीनाक्षी उसेंडी ने भी पहली बार ट्रेन में सफर किया। दोनों छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने क्षेत्र से बड़े शहरों तक जाने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे आगे की पढ़ाई के लिए नए विकल्प तलाशने और भविष्य में बेहतर शैक्षणिक अवसरों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। रेल सेवा से अब दूरियां कम होने के साथ ही विद्यार्थियों के सपनों को भी नई उड़ान मिलने की उम्मीद है।अंदरूनी क्षेत्र ग्राम भैंसगांव निवासी श्री रूपेश सलाम सोशल मीडिया पर कॉमेडी कंटेंट बनाते हैं। उन्हें जब रावघाट से रेल सेवा शुरू होने की जानकारी मिली, तो वे अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंचे और ट्रेन में सफर किया। उनके लिए यह एक नया और यादगार अनुभव रहा। रूपेश और उनके दोस्तों ने भी इस अवसर का लाभ उठाते हुए रेल यात्रा की और इस खास पल को यादगार बनाया।
- मरवाही । महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-छोट़ी जरूरतें पूरी करने और परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने में मदद कर रही है। पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लाटा की जोड़ातालाब निवासी श्रीमती श्याम बाई इस की एक प्रेरक मिसाल हैं। श्याम बाई को महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त प्राप्त हो चुका है। यह राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग के साथ-साथ परिवार की जरूरतों को पूरा करने का एक मजबूत सहारा बनी है।श्याम बाई बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे बच्चों के कपड़े तथा साग-सब्जी खरीदने में करती हैं। इससे उन्हें घरेलू खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहूलियत होती है। श्याम बाई के लिए यह योजना परिवार की खुशियों में योगदान देने का माध्यम बनी है। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने और घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में मिलने वाला यह आर्थिक संबल उनके चेहरे पर संतोष और खुशी लाता है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने पर श्रीमती श्याम बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
- -अम्बिकापुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत के बाद एक सप्ताह में बना राशन कार्ड-करेयां निवासी बीरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी साधनी सिंह को मिलेगा राशन का लाभअम्बिकापुर । सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत करेयां निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह मजदूरी और कृषि कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पत्नी साधनी सिंह के नाम से राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन कार्ड नहीं बन पा रहा था। समस्या के निराकरण के लिए वीरेंद्र कुमार सिंह ने सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई।वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के करीब एक सप्ताह बाद उनकी पत्नी साधनी सिंह के नाम से राशन कार्ड बन गया। इससे परिवार को अब राशन का लाभ मिल सकेगा। समस्या का समाधान होने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। यह हेल्पलाइन शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत एवं पारदर्शी बनाने के साथ नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
- -14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा 45 वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-इस वर्ष मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ पर आधारित होगी-छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शनरायपुर / नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आगामी 14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले 45 वें ‘भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले’ में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक में मुख्य सचिव ने व्यापार मेले के दौरान छत्तीसगढ़ पवेलियन के निर्माण, सुरक्षा, ब्रांडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इस वर्ष इस प्रतिष्ठित मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है, जो देश की आधुनिक प्रगति और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के सुंदर तालमेल को प्रदर्शित करती है।हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को मंच मुख्य सचिव ने कहा कि यह व्यापार मेला छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्पियों, स्व-सहायता समूहों और उद्यमियों के लिए अपनी कला और उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच है।मुख्य सचिव ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन में कृषि, मिलेट और वनोपज का प्रदर्शन कृषि एवं किसान कल्याण तथा उद्यानिकी विभाग को छत्तीसगढ़ के प्रमुख मिलेट उत्पादों-कोदो, कुटकी, रागी और अन्य विशिष्ट उत्पादों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को लघु वनोपज संघ के माध्यम से छत्तीसगढ़ हर्बल उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा गया है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग (जो इस पवेलियन का नोडल विभाग है) को ‘नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-2030’ एवं विभिन्न निवेश योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पर्यटन विभाग को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी और संस्कृति विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत हथकरघा बुनकर सहकारी संघ और ‘शबरी’ के माध्यम से हस्तशिल्प उत्पादों के प्रदर्शन व बिक्री की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों को हथकरघा बुनकर सहकारी संघ एवं शबरी के माध्यम से उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु हस्तशिल्पियों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के लिए विभागीय तैयारियों की जानकारी ली।मेले के दौरान छत्तीसगढ़ पवेलियन में आयोजित होने वाले ‘राज्य दिवस’ के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदेश के लोक कलाकारों द्वारा जीवंत प्रदर्शन की तैयारियाँ अभी से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मेले में छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और औद्योगिक विकास की झलक अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत हो।14 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 14 नवंबर से 18 नवंबर 2026 विशेष रूप से व्यापारिक एवं व्यावसायिक आगंतुकों के लिए आरक्षित है। आम जनता के लिए यह मेला 27 नवंबर 2026 तक खुला रहेगा।समीक्षा बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अरुण पाण्डेय, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, वित्त एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक जनसंपर्क श्री आशीष टिकरिया, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री विश्वेश कुमार सहित वाणिज्य एवं उद्योग तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।





.jpg)





















