- Home
- छत्तीसगढ़
- सफाई कर्मियों के साथ नागरिकों ने भी निभाई सहभागिताभिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से तालाबों की साफ-सफाई का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम आयुक्त सुरूचि सिंह के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली की उपस्थिति में घासीदास नगर स्थित तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निगम के सफाई कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जनभागीदारी के माध्यम से तालाब परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।सफाई अभियान के दौरान तालाब के आसपास फैले कचरे, झाड़ियों एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों की सफाई की गई। सफाई कर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तालाब परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया। इस दौरान तालाब के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास किया गया। निगम आयुक्त के मार्गदर्शन में शहर के तालाबों, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तालाबों की नियमित सफाई से न केवल उनकी सुंदरता बनी रहती है, बल्कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में भी सहायता मिलती है। निगम द्वारा नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जा रही है कि तालाबों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा, प्लास्टिक तथा पूजा सामग्री न डालें। कचरे का निर्धारित स्थान पर ही निपटान करें, ताकि जलस्रोतों को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।
- रायपुर। डे शिफ्ट की मॉर्निंग असेंबली में ग्रीन हाउस ने शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर नवदुर्गा की वेशभूषा में छात्राओं ने बेहतरीन नाट्य प्रस्तुत किया। इस बीच दुर्गा मां को महिषासुर मर्दिनी रूप में प्रदर्शित किया गया। नवदुर्गा नाट्य प्रस्तुति में ममता ने ब्रह्मचारिणी मां, खुशी ने कालरात्रि मां, दीपाशा ने शैलपुत्री मां, प्रेरणा ने चंद्रघटा मां, शिखा ने कुष्मुंडा मां, रीत ने कात्यायनी मां, जिज्ञासा ने स्कनंद मां, रिद्धी ने महागौरी मां, सृष्टि ने सिद्धीदात्री मां के रूप में ध्यान खींचने में सफल रहीं।इस मौके पर ग्रीन हाउस की इंचार्ज रचना तिवारी, डिप्टी इंचार्ज सरोज प्रीतम के निर्देशन में नाटक प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार सहित समस्त शिक्षकों ने फूलों की वर्षा करके माता रानी का स्वागत किया। बच्चों ने पूरी उत्सुकता से न सिर्फ पूरे नाटक को ध्यान से देखा बल्कि तालियां बजाकर अपनी खुशी भी जाहिर की।-
- देवकीनंदन सभागृह में दोपहर 12.30 बजे होगा आयोजनबिलासपुर/ समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक अब 28 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12.30 बजे लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर स्थित देवकीनंदन सभागृह में आयोजित होगी। पूर्व में यह बैठक 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे निर्धारित थी। कार्यालय आयुक्त, बिलासपुर संभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन की समान नागरिक संहिता समिति, रायपुर से प्राप्त पत्र के परिपालन में कार्यक्रम की तिथि एवं समय में बदलाव किया गया है। आयोजन के लिए पूर्व आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी।
- रायपुर । बीते कल रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा श्रीमती द्वारा जारी स्थानान्तरण आदेश से मंदिर हसौद थाना भी प्रभावित हुआ है । सिलयारी में पदस्थ रहे थाना प्रभारी राजेंद्र कंवर को मंदिर हसौद थाना का प्रभारी बनाया गया है वहीं मंदिर हसौद में पदस्थ थाना प्रभारी आशीष यादव को अभनपुर में थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है ।कथित राजनैतिक संरक्षण प्राप्त क्षेत्र के असामाजिक तत्वों सहित गांव-गांव में बिक रहे अवैध शराब , गांजा व नशीली गोलियों सहित हो रहे जुआ पर रोक लगा आम ग्रामीणों पर पुलिसिया विश्वास कायम करना उनके लिये प्रमुख चुनौती होगी । बीते दिनों कथित जन्मोत्सव के नाम पर ग्राम टेकारी के श्मशानघाट में एकत्रित हुये ग्राम के ही पुलिसिया रिकार्डधारी युवकों के साथ एक युवती व 8- 10 बाहरी युवकों को ग्रामीणों द्वारा ललकारने के बाद भाग खड़े होने की शिकायत ग्राम के निवासी किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा व पंचायत द्वारा किये जाने के बाद लगातार पुलिसिया दबिश के बाद भी पुलिस पकड़ से बच रहे स्थानीय असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी कर ग्रामीणों को भयमुक्त करना भी एक चुनौती रहेगा । ज्ञातव्य हो कि कुछ माह पहले टेकारी के असामाजिक तत्त्वों के एक गुट जिसे कि पिपरहट्ठा ग्रुप से संबंधित कहा जाता है , के एक युवक के चुनौती को स्वीकार कर टेकारी पहुंचे गोढ़ी गुट के बीच तलवारबाजी हुआ था जिसमें गोढ़ी गुट के खिलाफ प्राणघातक हमला का मामला बना गिरफ्तार किया गया है । इस घटना के बाद से टेकारी व गोढ़ी सहित आसपास के ग्रामों में भय व्याप्त है और क्षेत्रीय ग्रामीण असामाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग कर रहे हैं ।
- बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 14 अक्टूबर को आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 8.64 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम तिलोदा, थाना रनचिरई, जिला बालोद निवासी कँवल सिंह (37 वर्ष), पिता प्रेमदास के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान उसके कब्जे से 8.64 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) जब्त की गई।आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक श्री प्रतीक महोबिया, वृत्त गुंडरदेही द्वारा की जा रही है।इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक श्री झगऊ राम नेताम एवं आबकारी आरक्षक श्री कोमल सथपती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अवैध शराब के विरुद्ध अभियान जारीउल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
- बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों एवं औषधियों के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के विषय में जागरूक करते हुए एंटीबायोटिक औषधियों के विवेकपूर्ण एवं चिकित्सकीय परामर्शानुसार उपयोग के महत्व से अवगत कराया गया।गौरतलब है कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों एवं औषधियों के दुरुपयोग से दूर रहने, औषधियों का सेवन केवल चिकित्सक के परामर्शानुसार करने तथा बिना आवश्यकता एंटीबायोटिक औषधियों का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा जन-जागरूकता के माध्यम से समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों एवं औषधियों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
- 0- कृषक उन्नति योजना के तहत धान के बदले अन्य फसलें लगाने पर मिलेगी 15,000 रुपए तक की सहायता राशि, 31 अक्टूबर तक करें आवेदनबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण (अन्य फसलों की खेती) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’कृषक उन्नति योजना’ के तहत आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यदि किसान इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 31 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।किसानों के लिए मुख्य आकर्षण एवं मिलने वाली सहायता राशिधान के स्थान पर अन्य फसल लेने पर खरीफ वर्ष 2026 में धान के स्थान पर कोई अन्य खरीफ फसल लगाते हैं, तो उन किसान को 15,000 रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि दी जाएगी। जो किसान पहले से ही दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती कर रहे हैं, उन्हें 10,000 रुपए प्रति एकड़ सहायता राशि प्रदान की जाएगी। किसानों को इस योजना की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से भेजी जाएगी।आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथिपंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है, सभी किसान अपने क्षेत्र की निकटतम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से एकीकृत किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी कृषकों से अपील की गई है कि वे बिना देर किए, 31 अक्टूबर से पहले अपनी सेवा सहकारी समिति में जाकर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं और योजना का पूरा लाभ उठाएं।
- 0- संजारी निवासी साहिल कुमार को मिला डिजिटल जाति प्रमाण पत्रबालोद. राज्य शासन द्वारा नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी एवं सुगम लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में शुरू किया गया ‘सेवा सेतु’ पोर्टल आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। इस डिजिटल पहल से अब नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल रही है। इसी क्रम में जिले के मार्रीबंगला तहसील अंतर्गत ग्राम संजारी निवासी श्री साहिल कुमार को ’सेवा सेतु’ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल जाति प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक प्रदान किया गया।समय और श्रम की बचत, डिजिटल प्रमाण पत्र हुआ जारीग्राम संजारी निवासी साहिल कुमार ने जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु ’सेवा सेतु पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन की तकनीकी एवं विधिक जांच के उपरांत डिजिटल जाति प्रमाण पत्र त्वरित रूप से जारी कर दिया गया। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से प्रसन्न साहिल कुमार ने राज्य शासन की इस डिजिटल पहल की सराहना करते हुए कहा कि पोर्टल के माध्यम से शीघ्र ही प्रमाण पत्र आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।एक ही मंच पर मिल रहा सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभउल्लेखनीय है कि ’सेवा सेतु’ छत्तीसगढ़ शासन की एक प्रमुख आधिकारिक ऑनलाइन सेवा पहल है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को शासकीय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ घर बैठे, सुगमता से और एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। इसके तहत जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों की नागरिक केंद्रित सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है, जिससे ग्रामीण व दूरस्थ अंचलों के लोगों को भी शासकीय सुविधाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे विभिन्न शासकीय प्रमाण पत्रों एवं सेवाओं के लिए शासन के अधिकृत सेवा सेतु पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करें और डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाएं।
- 0- प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग 16 अक्टूबर कोबालोद. मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री विजय सिंह कंवर ने बताया कि राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शिक्षा सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर 228 रिक्त सीट के आधार पर चतुर्थ ओपन काउंसलिंग (पहले आओ पहले पाओ) हेतु तिथि प्रदर्शित कर दी गई है।उन्होंने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग 16 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से शाम 05 बजे तक कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर के ब्लाॅक 05, तृतीय तल हाॅल नंबर 04 में आयोजित की जाएगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा है।
- 0- बस्तर में आयोजित ’राष्ट्रीय सहकार से समृद्धि कार्यशाला’ में अतिथियों को भाया ’दूध गंगा’ की रसमाधुरी और मिल्क केक का स्वादबालोद. जिले के स्थानीय सहकारी उद्यम के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है। जगदलपुर में 8 एवं 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित भव्य ’राष्ट्रीय सहकार से समृद्धि कार्यशाला’ में बालोद की प्रतिष्ठित गंगा मैय्या उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति मर्यादित (पंजीयन क्रमांक 87) को न केवल अपना स्टॉल लगाने का अवसर मिला, बल्कि देश भर से आए मुख्य अतिथियों के भोजन में इसके दुग्ध ब्रांड ’दूध गंगा’ द्वारा निर्मित प्रसिद्ध व्यंजनों को शामिल किया गया।यह उपलब्धि दूध गंगा बालोद परिवार के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। जो मिठाइयाँ और दुग्ध उत्पाद अब तक केवल जिले में ही बिकते थे और स्थानीय लोगों द्वारा पसंद किए जाते थे, इस राष्ट्रीय कार्यशाला के माध्यम से आज उन्हें देश के विभिन्न राज्यों से आए गणमान्य अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों तक पहुँचने का मौका मिला।कार्यशाला के विशेष भोज और स्टॉल पर दूध गंगा के प्रसिद्ध उत्पाद जैसे रसमाधुरी, खीरकदम, कुल्हड़ दही, मिल्क केक, मिल्क बर्फी, खजूर रोल, कुल्हड़ मलाई, लस्सी, रसगुल्ला, राजभोग, श्रीखण्ड और घी को विशेष रूप से प्रदर्शित व परोसा गया। कार्यशाला में शामिल देशभर के मुख्य अतिथियों ने जब इन पारंपरिक, शुद्ध और उच्च गुणवत्ता से भरपूर मिठाइयों का स्वाद चखा, तो वे इसके मुरीद हो गए और उन्होंने उत्पादों की जमकर सराहना की।राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस विशिष्ट पहचान ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर सहकारिता के माध्यम से तैयार किए गए उत्पाद भी अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता के दम पर देश भर में अपनी अमिट छाप छोड़ सकते हैं।इस ऐतिहासिक सफलता पर संस्था के प्राधिकृत अधिकारी श्री गणेश जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे सभी दुग्ध उत्पादक किसानों, समिति के कर्मचारियों और सदस्यों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। हमारी रसमाधुरी, खीरकदम, मिल्क केक और कुल्हड़ दही को राष्ट्रीय मंच पर इतनी सराहना मिलना पूरे बालोद जिले के लिए गौरव की बात है। यह सफलता हमें भविष्य में सहकारिता के क्षेत्र में और बेहतर काम करने की नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
- 0- 04 निजी नियोजकों द्वारा 215 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर की जाएगी भर्तीबालोद. जिले के शिक्षित एवं तकनीकी रूप से दक्ष युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वावधान में 22 अक्टूबर को संयुक्त जिला कार्यालय स्थित रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।04 नियोजकों द्वारा 215 पदों पर की जाएगी भर्तीजिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के उप संचालक ने बताया कि इस रोजगार मेला में 04 निजी नियोजकों द्वारा कुल 215 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त पदों के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं, इंजीनियर, आईटीआई उत्तीर्ण, बी.एस.सी. एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर, हॉस्पिटल स्टाफ एवं अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी पात्र होंगे।ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अनिवार्यइच्छुक एवं पात्र आवेदकों को सूचित किया गया है कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा। आवेदक साक्षात्कार के दिन अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से साथ लेकर उपस्थित होने को कहा गया है। इसके साथ ही विस्तृत जानकारी हेतु विभागीय पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है अथवा जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर भी संपर्क किया जा सकता है।--
- 0- युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने अभियान तेज, विद्यार्थियों को मताधिकार के प्रति किया गया जागरूकबालोद. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान पूरी तत्परता से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत भावी व नए युवा मतदाताओं को जोड़ने हेतु शैक्षणिक संस्थानों में सघन गतिविधियां जारी हैं। इसी कड़ी में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरर तथा शासकीय बुनियादी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में 17़ एवं 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर फॉर्म-6 का वितरण किया गया। शिक्षकों एवं बीएलओ द्वारा विद्यार्थियों को लोकतंत्र में वोट के महत्व की जानकारी देते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।पात्र नागरिक बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन अथवा भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in व ईसीआई नेट मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं से समय-सीमा में पंजीकरण कराने की अपील की है।
- 0- गंगा मैय्या एवं सियादेवी मंदिर में स्थापित किए विधिक जागरूकता स्टॉलबालोद. नवरात्रि पर्व के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोद के द्वारा आगंतुक नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गंगा मैय्या मंदिर एवं सियादेवी मंदिर में स्थापित विधिक जागरूकता स्टॉल का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निरीक्षण किया गया।इस दौरान दोनों मंदिरों में बड़ी संख्या में आगंतुक श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए विधिक जागरूकता स्टॉल के माध्यम से आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने स्टॉल में उपलब्ध विधिक जागरूकता संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया तथा वहां उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजनों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने लोगों को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संजय कुमार सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री भारती कुलदीप, वरिष्ठ पैरालीगल वालेंटियर श्री रमेश कुमार शर्मा एवं अन्य पैरालीगल वालेंटियर उपस्थित रहे।इस पहल का उद्देश्य नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिरों में आगंतुक श्रद्धालुओं एवं आमजन तक न्याय एवं विधिक सहायता संबंधी जानकारी पहुंचाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को उनके अधिकारों और कानूनी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है।--
- 0- अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी, पिछले पेराई सत्र के गन्ने पर भी मिलेगा बढ़ी हुई दर का लाभ0- बोनस की सौगात से दीपावली से पहले चमके गन्ना उत्पादक किसानों के चेहरे, आर्थिक मजबूती की जगी नई उम्मीद0- किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभारबालोद. गन्ना खरीदी मूल्य में बढ़ोतरी और पिछले पेराई सत्र के गन्ने पर भी बढ़ी हुई दर का लाभ मिलने से जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के चेहरे पर मीठी मुस्कान खिल उठी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा गन्ने के खरीदी मूल्य में 70 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि किए जाने से अब गन्ने की खरीदी 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। खास बात यह है कि पेराई सत्र 2025-26 के दौरान पहले खरीदे जा चुके गन्ने पर भी बढ़ी हुई दर लागू होगी। इससे किसानों को अंतर की राशि बोनस के रूप में मिलेगी। दीपावली से पहले मिली इस सौगात ने किसानों की खुशियों को दोगुना कर दिया है। अतिरिक्त राशि मिलने से किसानों को घरेलू जरूरतें पूरी करने, खेती में निवेश करने और अधूरे कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप की मंशानुरूप तथा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मागदर्शन में जिले के गन्ना कृषकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित बालोद द्वारा गन्ना कृषकों के खातों में 2 करोड़ 3 लाख 12 हजार 725 रुपए की राशि जारी की गई है।गन्ने की खेती से कम लागत में बेहतर लाभ की उम्मीदग्राम सोहतरा के किसान श्री देवीलाल डडसेना पिछले सात वर्षों से गन्ने की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि धान की तुलना में गन्ने की खेती में कम पानी की जरूरत पड़ती है और उन्हें इससे बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद रहती है। सरकार द्वारा गन्ने का खरीदी मूल्य बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने और पिछले पेराई सत्र के गन्ने पर भी बढ़ी हुई दर का लाभ दिए जाने से किसानों में खुशी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे खेती को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।बोनस की राशि से घर के अधूरे काम होंगे पूरे, दीपावली की खुशियां होंगी दोगुनीकिसान श्री राम कुमार पटेल दो एकड़ में गन्ने की खेती कर रहे हैं। खरीदी मूल्य में बढ़ोतरी से उत्साहित श्री पटेल ने बताया कि वे आने वाले समय में गन्ने की खेती का रकबा बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से किसानों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी। बोनस की राशि से उनके घर के निर्माण कार्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। दीपावली से पहले अतिरिक्त राशि मिलने से परिवार की खुशियां बढ़ गई हैं। उन्होंने इस जनकल्याणकारी निर्णय को किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।बढ़े हुए खरीदी मूल्य से किसानों को मिलेगा मेहनत का बेहतर प्रतिफलग्राम सोहतरा के वरिष्ठ किसान श्री मनोहर लाल सिन्हा शक्कर कारखाना खुलने के समय से ही गन्ने की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गन्ने की खेती से किसानों को बेहतर आय प्राप्त करने का अवसर मिलता है। खरीदी मूल्य में 70 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि होने से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। साथ ही पिछले पेराई सत्र के गन्ने पर भी बढ़ी हुई दर का लाभ मिलने से किसानों को अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय किसानों की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।किसानों की खुशहाली से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्थाराज्य शासन के इस निर्णय से गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही गन्ने की खेती के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा। खरीदी मूल्य में बढ़ोतरी और पिछले पेराई सत्र के लिए बोनस का लाभ मिलने से किसानों को अपनी जरूरतें पूरी करने तथा आगामी खेती की तैयारी करने में सहूलियत होगी।दीपावली से पहले मिली इस सौगात ने गन्ना उत्पादक परिवारों की खुशियों में मिठास घोल दी है। गन्ने के बढ़े हुए दाम से किसानों के चेहरों पर मीठी मुस्कान खिली है, वहीं बोनस की राशि मिलने की खुशी से उनके चेहरे दीपावली से पहले ही चमक उठे हैं। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिलने से जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
- बिलासपुर. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा परिसर, गदपुरी, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में बिलासपुर जिले की छह बुलबुलों को प्रतिष्ठित गोल्डन एरो अवॉर्ड (राष्ट्रपति पुरस्कार) से सम्मानित किया गया। उक्त राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), रेलवे एवं अन्य संस्थानों के कब-बुलबुलों ने सहभागिता की। इस उपलब्धि के माध्यम से बिलासपुर जिले की बुलबुलों ने जिले का गौरव बढ़ाया है।पुरस्कार प्राप्त करने वाली बुलबुलों का विवरण1. प्राथमिक शाला देवरी, संकुल पंधी, विकासखंड मस्तूरी, जिला बिलासपुर1. कु. आदिश्री शर्मा — पिता श्री प्रेम प्रकाश शर्मा।2. कु. हिमान्या विश्वकर्मा — पिता श्री आशुतोष।3. कु. तवशु — पिता श्री मेलाराम।4. कु. पूजा लास्कर — पिता श्री विजय कुमार लास्कर।5. कु. चहक वस्त्रकार — पिता श्री संजय वस्त्रकार।फ्लॉक लीडर: श्रीमती कल्पना सिंह।2. प्राथमिक शाला भरारी, विकासखंड बिल्हा, जिला बिलासपुर6. कु. अदिति निर्मलकर — पिता श्री सुरेश निर्मलकर।स्काउट-गाइड प्रभारी: श्रीमती लक्ष्मी बृजवासी।अधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँइस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सफल बुलबुलों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेंद्र साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडेय, सहायक श्रीमती वर्षा शर्मा तथा जिला संघ के पदाधिकारियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बिलासपुर जिले की छह बुलबुलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान उनकी लगन, अनुशासन, परिश्रम एवं स्काउटिंग गतिविधियों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।--
- 0- पॉलिटेक्निक कॉलेज तखतपुर में विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता के लिए किया प्रेरित0- सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में पंजीयन का अवसर 17 अक्टूबर तकबिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तखतपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बिलासपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ की जानकारी दी गई। उन्हें अपनी रचनात्मक सोच और नए विचारों के माध्यम से समाज एवं उद्योगों की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की प्रबंधक श्रीमती आरती झलरिया एवं श्रीमती रेवती कुमार लहरे ने विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के तहत 10 विभिन्न क्षेत्रों से नवीन एवं उपयोगी विचार आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्र से पांच-पांच विजेताओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार कुल 50 विजेताओं को 10-10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए कुल पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।अधिकारियों ने कहा कि युवाओं की रचनात्मक सोच और नए विचार समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकते हैं। तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा और नवाचार क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की पंजीयन प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं भागीदारी से संबंधित जानकारी दी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ अन्य इच्छुक युवा एवं नवाचारकर्ता भी भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों से प्रतियोगिता की जानकारी अपने परिचितों एवं अन्य इच्छुक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। प्रतियोगिता में पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक पोर्टल sevainnovationchallenge.in के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। कार्यक्रम में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तखतपुर के प्राचार्य, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
- बिलासपुर। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जिला सैनिक बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। नवगठित जिला सैनिक बोर्ड की यह पहली बैठक थी, जिसमें पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में बीएनआई बिलासपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री कृपाल सिंह चावला, सीएमडी कॉलेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अमन संजय दुबे तथा बिलासपुर की एनजीओ प्रमुख श्रीमती सत्यभामा अवस्थी शामिल हुईं। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को आने वाली समस्याओं, उनकी आवश्यकताओं तथा उनके कल्याण के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया।
- 0- बिलासपुर में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव0- लोककला से डिजिटल क्रिएटिविटी तक युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच0- 29 अक्टूबर तक ऑनलाइन पंजीयन, 15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे हिस्साबिलासपुर. लोकनृत्य की थिरकन, लोकगीतों की मिठास, रंगों की कल्पनाशीलता और डिजिटल माध्यमों पर युवाओं की रचनात्मकता को जिला स्तरीय युवा उत्सव में मंच मिलेगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 से 31 अक्टूबर के मध्य जिला मुख्यालय बिलासपुर में किया जाना प्रस्तावित है। विभिन्न विधाओं में भाग लेने के इच्छुक युवा 29 अक्टूबर तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। आयोजन की निर्धारित तिथि और स्थल की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।युवा उत्सव में सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज और पारंपरिक वेशभूषा जैसी विधाओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के अंतर्गत विकसित भारत क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित होगी। इसके आगे जिला स्तर पर पीपीटी प्रस्तुति, राज्य स्तर पर प्रस्तुति तथा नई दिल्ली में राष्ट्रीय वीबीवाईएलडी के चरण होंगे। रॉकबैंड प्रतियोगिता का आयोजन केवल राज्य स्तर पर किया जाएगा।जिले से लगभग 148 प्रतिभागियों को मिलेगा राज्य स्तरीय मंचजिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 148 प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। यह आयोजन युवाओं को अपनी कला और रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने के साथ आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अवसर प्रदान करेगा।प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। इसके लिए जन्मतिथि 17 अगस्त 1997 से 17 अगस्त 2011 के मध्य निर्धारित की गई है। संगतकारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। एक प्रतिभागी किसी भी स्तर की प्रतियोगिता में केवल एक विधा में भाग ले सकेगा।एकल और दलीय विधाओं के लिए अलग ऑनलाइन पंजीयनसामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, नुक्कड़ नाटक तथा राज्य स्तरीय रॉकबैंड के लिए दलीय विधा के ऑनलाइन गूगल फॉर्म से पंजीयन किया जाएगा। चित्रकला, कविता लेखन, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज और पारंपरिक वेशभूषा के लिए एकल विधा के गूगल फॉर्म से आवेदन करना होगा। विभाग की विज्ञप्ति में दोनों श्रेणियों के पंजीयन हेतु अलग-अलग क्यूआर कोड उपलब्ध कराए गए हैं। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक का पंजीयन एवं प्रतियोगिता ‘माय भारत’ ऐप के माध्यम से होगी।पंजीयन और आयोजन संबंधी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई, बिलासपुर में संपर्क किया जा सकता है। कार्यालय का दूरभाष नंबर 07752-299557 है।
- 0- संपर्क फाउंडेशन ने टॉप टीचर्स अवार्ड से नवाजा, कलेक्टर ने शिक्षकों के प्रयासों को सराहाबिलासपुर. शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 17 शिक्षकों को आज संपर्क फाउंडेशन द्वारा ‘टॉप टीचर्स अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और बेहतर नागरिक बनने की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल भी इस दौरान मौजूद थे।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यार्थियों से व्यक्तिगत लगाव रखकर उन्हें सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। बच्चों की प्रतिभा को तराशना और उन्हें सही दिशा देना शिक्षक का दायित्व है। उन्होंने संपर्क फाउंडेशन द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि संपर्क फाउंडेशन द्वारा जिले के 161 विद्यालयों में संपर्क डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। इनके माध्यम से बच्चों को रोचक एवं गतिविधि आधारित डिजिटल शिक्षण सामग्री से सीखने का अवसर मिल रहा है। ऑडियो-वीडियो सामग्री के उपयोग से कठिन विषयों को सरल और रुचिकर तरीके से समझने में मदद मिल रही है। सीईओ श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और बच्चों में सीखने के प्रति रुचि विकसित करने में यह पहल उपयोगी साबित हो रही है।संपर्क फाउंडेशन के संस्थापक श्री विनीत नैयर एवं श्रीमती अनुपमा नैयर द्वारा स्थापित संस्था शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में नवाचार, समर्पण और निरंतर प्रयासों से बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाने वाले 17 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का उद्देश्य शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के साथ अन्य शिक्षकों को भी नवाचार के लिए प्रेरित करना है।इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री ओम पाण्डेय, सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती सुनीता पाण्डेय, सभी विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, स्रोत समन्वयक एवं सम्मानित शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शहरी स्रोत समन्वयक श्री वासुदेव पाण्डेय ने किया।
- 0- क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने स्वीकृत की राशि0- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारीबिलासपुर. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के लछनपुर में मल्टी-परपस इंडोर हॉल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 99 लाख 82 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत एक एकड़ में इसका निर्माण किया जाएगा। श्री साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश आज जारी कर दिया है।लछनपुर में बनने वाले इस मल्टी-परपस इनडोर हॉल में वॉलीबॉल, हैंडबॉल बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और मार्शल आर्ट जैसे खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके निर्माण से अंचल के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए सर्वसुविधायुक्त अधोसंरचना मिलेगी। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को संवारने, तराशने और विभिन्न खेलों के आयोजनों में भी मदद मिलेगी।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
- बिलासपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के कटघोरा-अंबिकापुर खंड में दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच एआई) ने संबंधित एजेंसी मेसर्स रविंद्र सिंह पर 10 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई है। विगत 12 अक्टूबर को सुबह करीब 3 बजे चोटिया टोल प्लाजा के पास दो ट्रक-ट्रेलरों की भिड़ंत हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने में देरी के कारण मार्ग बाधित रहा।जांच में सामने आया कि घटना के दौरान एजेंसी का परियोजना प्रबंधक मौके पर मौजूद नहीं था। क्रेन ऑपरेटर की अनुपलब्धता और रिकवरी उपकरणों के लिए पर्याप्त ईंधन नहीं होने से राहत कार्य प्रभावित हुआ। 1033 हेल्पलाइन पर बार-बार सूचना देने के बावजूद समय पर आवश्यक सहायता नहीं मिल सकी। एनएचएआई ने इसे घटना प्रबंधन और हाईवे पेट्रोलिंग के निर्धारित मानकों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित एजेंसी पर 10 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई है।
- 0- ओलंपियन सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुtनील, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह और चिंगलेनसाना सिंह मार्की खिलाड़ी के रूप में शामिल0- राज्य के युवाओं को अनुभवी खिलाड़ियों और ओलंपियन्स के साथ खेलने का मिलेगा मौका, लीग के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों से कोचिंग भी मिलेगी0- अजय कुमार, अजितेश राय, मोहम्मद रियाज, देवेश चौहान, राजेन्दर सिंह जूनियर और रजनीश मिश्रा होंगे टीमों के मुख्य प्रशिक्षकबिलासपुर. रायपुर में होने वाले छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के मुख्य प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। ओलंपिक खेलों में भारत की ओर से खेल चुके प्रतिष्ठित और अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों को प्रत्येक टीम में मार्की (Marquee) खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। लीग में खेलने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों के सानिध्य में राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में टीमें खिताब के लिए दावेदारी करेंगी। इस दौरान नामी प्रशिक्षकों से राज्य के खिलाड़ियों को हॉकी के गुर सीखने के साथ ही बड़े मुकाबलों के दबाव से निपटने की कला भी सीखने मिलेंगी। प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों का विधिवत आयोजन हॉकी इंडिया के ऑफिशल्स और अधिकारी करेंगे।छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की टीमों में राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज खिलाड़ियों, ओलंपियनों, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ के अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। लीग में राज्य की प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय मंच मिलने के साथ ही घरेलू हॉकी के ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। लीग के सभी मैच 21 अक्टूबर से 1 नवम्बर के बीच रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला शाम साढ़े पांच बजे और दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। दोनों मैचों के बीच प्रतिदिन मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जो दर्शक स्टेडियम नहीं पहुंच पाएंगे, वे भी मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे। लीग का लाइव प्रसारण जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर किया जाएगा। स्टेडियम में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जा रही छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की छह फ्रेंचाइजी टीमों के साथ प्रतिष्ठित संस्थान जुड़े हैं। चक्रधर चैंपियंस की फ्रेंचाइजी जिंदल स्टील लिमिटेड, न्यायधानी नाइट्स की साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL), राजधानी रॉयल्स की श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड, मैनपाट टाइगर्स की छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड और बैलाडीला बुल्स की फ्रेंचाइजी एनएमडीसी लिमिटेड के पास है। इन टीमों के मुख्य प्रशिक्षक और खिलाड़ी इस प्रकार हैं –न्यायधानी नाइट्समुख्य प्रशिक्षक – श्री मोहम्मद रियाजखिलाड़ी - सुरेंद्र कुमार (Marquee), राहुल ठाकुर, मोहम्मद अनीश रजा, लवी मानिकपुरी, अमित टोप्पो, अश्विन कुजूर, रोहित रजक, सागर सूर्यवंशी, सैय्यद समीर अली, कश्मीर मिंज, अभिजीत श्रीवास, सोनू निषाद, सुखवेद निर्मलकर, शादाब अहमद खान, अरबाज अली, ओम रुद्र नामदेव, अमन वर्मा, आदर्श राज सिंह, प्रिंस महतो, केतन कुशवाहा, रोहित कुल्लू, चिरागमैनपाट टाइटन्समुख्य प्रशिक्षक – श्री अजय कुमारखिलाड़ी - प्रदीप मोर (Marquee), अल्फ़ाज़ खान, सौर्य वर्मा, अजय तांडी, रेहान खान, प्रवीण यादव, साहिल ज़ाक्सा, मोहित नायक, अर्पण टोप्पो, आदित्य मेश्राम, अकविनाश तिग्गा, नरेंद्र निषाद, संदीप ठाकुर, प्रिंस भगत, राहुल पन्नू, प्रांजल यादव, नेहाल बरेठ, मनीष वट्टी, दक्ष चौबे, प्रह्लाद, आनंद लकड़ा, अवि मानिकपुरीचक्रधर चैंपियंसमुख्य प्रशिक्षक – श्री अजितेश रायखिलाड़ी – एस.वी. सुनील (Marquee), असीम हंश, वैभव सिंह चंदेल, विष्णु यादव, अविनाश तिर्की, करण कुमार साहू, अर्जुन यादव, प्रेम राव, मोहित कश्यप, अनुज जाल्क्सो, शैलेन्द्र वर्मा, गगन बाकवाले, खोगेश्वर बाग, कार्तिक यादव, हार्दिक आहूजा, भेद चौरे, भावेश धनकड़, मनीष मौर्य, बलदेव कवासी, युवराज वाल्मिकी, परमप्रीत, अद्रोहित एक्काराजधानी रॉयल्समुख्य प्रशिक्षक – श्री राजेन्दर सिंह जूनियरखिलाड़ी - ललित कुमार उपाध्याय (Marquee), हिमांशु मलिक, विनोद यादव, जुनैद अहमद, संदीप यादव, सुमित मिंज, तौफिक अहमद, अनिकेत कुजूर, ओंकार यादव, अविनाश एक्का, श्रेयांश चौरसिया, योगेश मेश्राम, जुबैर मोहम्मद, खुशाल यादव, कुणाल सेंद्रे, योगेश यादव, चिंता राम, अर्पण लकड़ा, पीयूष कुमार साहू, संजीत तिर्की, प्रेमचंद सोय, रौशन कुमारसंस्कारधानी स्ट्राइकर्समुख्य प्रशिक्षक – श्री रजनीश मिश्राखिलाड़ी – शमशेर सिंह (Marquee), आदित्य कुमार नेताम, रोशन राजपूत, झकमक लकड़ा, मानस पटेल, सोमदेव सूर्यवंशी, निशांत तिर्की, तरूण यादव, जीतू हेमला, कुशल यादव, सोमनाथ यादव, मुहुर्त कौशिक, ओम कुमार यादव, प्रकाश पटेल, सारिख अहमद, मुनीस्वर कुमार, महेंद्र सिंह नाग, अभिषेक यादव, आयुष साहू, आर्यन जेस, शाहरुख, आशीष तानी पूर्तिबैलाडीला बुल्समुख्य प्रशिक्षक – श्री देवेश चौहानखिलाड़ी - चिंगलेनसाना सिंह कंगुजाम (Marquee), दलेश्वर यादव, संतोष मौर्य, रोबिट एक्का, गुलशन कौशिक, प्रह्लाद तांडी, आनंद सूर्यवंशी, निहाल हुसैन, विशाल किस्पोट्टा, चन्द्रशेखर कुसवाहा, प्रभात सिंह, प्रीतम कुजूर, गणेश यादव, आदित्य मेरावी, करण वर्मा, तोमन साहू, हिमेश बंशोद, गोपाल पैकरा, अमन नाग, जसकरण सिंह, राहुल यादव, करण धानुक
- 0- सेवा की कहानी- श्याम बाई और फिरतराम के परिवारों को मिली सुरक्षारायपुर. कच्चे मकान में रहने की चिंता, बारिश के दिनों में पानी भरने की परेशानी और परिवार के लिए पर्याप्त जगह का अभाव—ये चुनौतियां महात्मा गांधी नगर निवासी श्रीमती श्याम बाई साहू और सतनामी पारा निवासी श्री फिरतराम बेरैया के परिवारों के जीवन का हिस्सा थीं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) के तहत पक्का मकान मिलने से दोनों परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सहारा मिला है।श्रीमती श्याम बाई साहू मजदूरी और घरों में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बारिश के मौसम में घर की स्थिति को लेकर चिंता बनी रहती थी। पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित आवास में रह रहा है और लंबे समय से बनी यह चिंता दूर हुई है।श्री फिरतराम बेरैया स्वयं मकान निर्माण का काम करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण अपने परिवार के लिए पक्का घर बनाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था। उनका परिवार पहले झोपड़पट्टी में रहता था, जहां बारिश के दौरान पानी भरने से परेशानी होती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) के अंतर्गत उनका तीन कमरों, हॉल, रसोईघर, शौचालय और स्नानघर से युक्त पक्का मकान तैयार हुआ है। अब परिवार के सदस्यों के साथ मेहमानों के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध है।दोनों परिवारों के लिए पक्का मकान केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है। योजना से मिले आवास ने उनके जीवन में स्थायित्व और संतोष का भाव बढ़ाया है।--
- 0- रायपुर जिले के 17 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण, तीन फर्मों को कारण बताओ नोटिसरायपुर। कैंसररोधी औषधियों के आयात, उपलब्धता और मूल्य संबंधी प्रावधानों की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायपुर द्वारा निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा स्वास्थ्य सचिव और नियंत्रक के मार्गदर्शन में विभाग की टीम औषधियों से संबंधित दस्तावेजों और नियमों के अनुपालन की जांच कर रही है।इसी क्रम में 14 अक्टूबर को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल स्थित फार्मेसी तथा संजीवनी केयर हॉस्पिटल स्थित फार्मेसी में उपलब्ध कैंसररोधी औषधियों की जांच की गई। संबंधित फर्मों से औषधियों के क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेज प्राप्त किए गए हैं। औषधियों के आयात, क्रय-विक्रय तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त, जिले में कुल 17 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के संबंध में तीन फर्मों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किए गए हैं। संबंधित फर्मों से स्पष्टीकरण प्राप्त होने और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान का उद्देश्य औषधियों की गुणवत्ता एवं वैधता सुनिश्चित करने के साथ ही मूल्य संबंधी प्रावधानों के पालन की जांच करना तथा आम नागरिकों के हितों और जनस्वास्थ्य की रक्षा करना है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में उपयोग होने वाली दवाओं के संबंध में लागू नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार, जांच के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा उसके अंतर्गत लागू नियमों या अन्य संबंधित वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।इस निरीक्षण अभियान में जिले के चार औषधि निरीक्षक डॉ. टेकचंद धीरहे, श्री नीरज साहू, श्रीमती हंसा साहू तथा श्री ईश्वरी नारायण सिंह शामिल रहे।
- 0- मातृ वंदन योजना से मिली बच्चे के स्वस्थ भविष्य को संवारने की मददरायपुर। बच्चे का जन्म हर परिवार के लिए खुशियों का पल होता है। लेकिन छोटे बच्चे की देखभाल, पौष्टिक आहार, दवाइयों और टीकाकरण की जिम्मेदारी के साथ आर्थिक जरूरतें भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में शासन की आर्थिक सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनती है। तिल्दा परियोजना के ग्राम बंगोली की निवासी निधि वर्मा के जीवन में भी मातृ वंदन योजना से मिली सहायता ने मातृत्व की जिम्मेदारियों को निभाने में मदद की है।निधि वर्मा के घर कुछ महीने पहले पहले बच्चे का जन्म हुआ। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन सीमित आमदनी के कारण बच्चे की बेहतर देखभाल को लेकर उन्हें खर्चों की चिंता भी रहती थी। बच्चे के लिए समय पर टीकाकरण, पौष्टिक आहार और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करना उनके लिए महत्वपूर्ण था।इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से उन्हें शासन की मातृ वंदन योजना के तहत मिलने वाली 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की जानकारी मिली। योजना के तहत राशि उनके खाते में पहुंची, तो निधि को अपने बच्चे की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहारा मिला।बच्चे के पोषण और स्वास्थ्य पर किया राशि का उपयोगनिधि ने मिली सहायता का उपयोग बच्चे की देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में किया। उन्होंने बच्चे का समय पर टीकाकरण कराया, डॉक्टर की सलाह के अनुसार पोषण और स्वास्थ्य का ध्यान रखा तथा परिवार की जरूरतों के अनुरूप पौष्टिक खाद्य सामग्री और फल की व्यवस्था की। साथ ही, बच्चे की बेहतर देखभाल के लिए अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना शुरू किया।निधि के लिए यह सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि मां के रूप में अपने बच्चे की जरूरतों को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण सहारा बनी। बच्चे की किलकारियां और उसकी मुस्कान उनके मन में संतोष और खुशी भर देती हैं।ये 5 हजार रुपये मेरे बच्चे की सेहत की नींव हैंनिधि वर्मा कहती हैं, “ये 5 हजार रुपये मेरे लिए सिर्फ पैसे नहीं, बल्कि मेरे बच्चे की सेहत की नींव हैं। इस राशि से मुझे बच्चे की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली। सरकार की इस योजना से मुझे मां के रूप में अपने बच्चे की बेहतर देखभाल करने का सहारा मिला है।”आर्थिक सहायता से मातृत्व को मिला संबलमातृ वंदन योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने और अपने बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण का ध्यान रख सकें। ग्राम बंगोली की निधि के लिए 5 हजार रुपये की यह सहायता उनके बच्चे की देखभाल में उपयोगी साबित हुई। एक मां की चिंता को राहत में बदलने वाली यह मदद स्वस्थ बचपन की दिशा में एक सार्थक कदम है।



























