- Home
- छत्तीसगढ़
- - छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं 'लखपति दीदी', होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए-कहानी एक बदलाव की: संघर्ष से स्वावलंबन तक का सफररायपुर। कभी परिवार की सीमित आमदनी और तंगहाली के बीच घर का खर्च चलाना और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना श्रीमती अहिल्या निषाद के लिए एक बड़ी चुनौती थी। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिलाईगढ़ (अ) की रहने वाली अहिल्या का जीवन सामान्य गृहिणियों की तरह ही आर्थिक संघर्षों से घिरा हुआ था। लेकिन कहते हैं कि मजबूत इरादे और सही दिशा में उठाया गया एक छोटा कदम भी तकदीर बदल सकता है।अहिल्या की यह प्रेरक कहानी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) और उनकी खुद की कड़ी मेहनत का एक बेहतरीन उदाहरण है। अहिल्या निषाद के जीवन में वास्तविक बदलाव 15 मार्च 2018 को आया, जब वे बिहान योजना के अंतर्गत लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। इस जुड़ाव के साथ ही उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए हर महीने मात्र 100 रुपए की बचत करने की शुरुआत की।समूह से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल वित्तीय अनुशासन का पाठ मिला, बल्कि आगे बढ़ने का एक नया मंच भी प्राप्त हुआ। समूह की मदद से उन्होंने बैंक से 1 लाख रुपए का ऋण प्राप्त किया और अपने गांव की मुख्य सड़क पर 'निषाद होटल' के नाम से नाश्ते की दुकान की शुरुआत की। पति श्री किर्तीलाल निषाद के सहयोग और अपनी अटूट मेहनत के बल पर अहिल्या का यह व्यवसाय धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा। आज स्थिति यह है कि उनके होटल से प्रतिदिन लगभग 500 से 800 रुपए की आमदनी हो रही है, जिससे उनकी मासिक आय 15,000 से 24,000 रुपए तक पहुंच चुकी है।इस नियमित आय ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य और बेहतर शिक्षा की राह को भी आसान बना दिया है। आज वे क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं और गर्व से 'लखपति दीदी' के रूप में पहचानी जाती हैं।श्रीमती अहिल्या निषाद कहती है कि मैं बिहान योजना को दिल से धन्यवाद देती हूं, जिसकी बदौलत आज मैं आत्मनिर्भर बन पाई हूं और अपने परिवार को एक बेहतर जीवन दे रही हूं। यह कहानी राज्य स्तर पर ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, महिला स्व-सहायता समूहों की ताकत और 'बिहान' योजना के जरिए आजीविका संवर्धन की सफलता का एक जीवंत प्रमाण है।
- -शिक्षा मंत्री ने इंस्पायर मानक में चयनित 40 प्रतिभागियों का किया सम्मानरायपुर / शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के चयनित लगभग 40 विद्यार्थियों को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर मिला यह बहुत हर्ष की बात है।केंद्र सरकार की पहल से संचालित इंस्पायर अवार्ड योजना बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई मौलिक प्रतिभा होती है, आवश्यकता है उसे पहचानने और उचित अवसर प्रदान करने की। ड्रोन तकनीक, सौर ऊर्जा और दैनिक जीवन में उपयोगी विभिन्न आविष्कारों का उदाहरण देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों पर काम करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से लगभग 80 हजार नवाचारी विचार सामने आए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार के साथ शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने आविष्कारों को समाज के लिए उपयोगी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहयोग देने वाले अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को नवाचार, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। नवाचार का अर्थ केवल नई चीजों का आविष्कार करना नहीं, बल्कि पुराने कार्यों को नए और बेहतर तरीकों से करना भी है। विद्यार्थियों को नए विचार विकसित करने, प्रयोग करने तथा अपनी गलतियों से सीखना चाहिए।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी चाहे ग्रामीण क्षेत्र, आदिवासी अंचल अथवा किसी भी सामाजिक परिवेश से आते हों, उन्हें स्वयं को कभी कम नहीं समझना चाहिए। सफलता का आधार व्यक्ति की पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि उसकी क्षमता, मेहनत और सोच होती है।भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजी, हिंदी, छत्तीसगढ़ी अथवा कोई भी भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम है। वास्तविक महत्व विषय की समझ, ज्ञान और कार्य करने की योग्यता का है।रायपुर के बीटीआई ग्राउण्ड परिसर में स्थित एससीआरटी भवन के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से चयनित चालीस विद्यार्थियों के साथ ही जुलाई माह में इंस्पायर मानक प्रतियोगिता में राज्य के पाँच प्रतिभागियों को जापान देश जाने और सीखने का अवसर मिला उनको भी सम्मानित किया गया । साथ ही जापान से वापस आए प्रतिभागी रमन दास मानिकपुरी, समीक्षा साहू, सुनयना और शैयाद अली ने अपने अनुभव को भी साझा किया । इस अवसर पर लोक शिक्षण विभाग के संचालक श्री ऋतुराज रघुवंशी, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित चयनित छात्र एवं छात्राएँ, शिक्षकगण उपस्थित रहे ।ज्ञात हो कि इंस्पायर–मानक अवार्ड योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (NIF) के सहयोग से संचालित की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करना है। योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को उनके मौलिक एवं नवाचारी विचारों पर आधारित प्रोजेक्ट या मॉडल विकसित करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है।
- -सेंध लेक सिटी और इलेशियम क्लब्स की साझेदारी घोषणा एवं अनुबंध हस्ताक्षर समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री-नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पद्म भूषण पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण-खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान-बस्तर ओलंपिक से सामने आ रही दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाएं, दूसरे वर्ष लगभग 3.91 लाख खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा-खेल उत्कृष्टता, आधुनिक सुविधाओं और निवेश को प्रोत्साहित करने के राज्य सरकार के प्रयासों की श्री गोपीचंद ने की सराहनारायपुर / छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इन प्रतिभाओं को पहचानने, तराशने और उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। राज्य सरकार इसी दिशा में योजनाबद्ध रूप से आगे बढ़ रही है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाएं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के जोरा में आयोजित सेंध लेक सिटी और इलेशियम क्लब्स की साझेदारी घोषणा एवं अनुबंध हस्ताक्षर समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में प्रस्तावित विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स क्लब की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्लब के संस्थापकों और पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक श्री पुलेला गोपीचंद का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय बैडमिंटन को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनके मार्गदर्शन में अनेक खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है। नवा रायपुर में उनकी बैडमिंटन अकादमी की शुरुआत प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का निर्माण भी करते हैं। खेलों में निवेश वास्तव में हमारी युवा पीढ़ी और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य में निवेश है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार खेल अधोसंरचना के विस्तार, प्रशिक्षण सुविधाओं के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने पर विशेष ध्यान दे रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर ओलंपिक का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने का सशक्त मंच बना है। बस्तर ओलंपिक के पहले वर्ष में लगभग एक लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। दूसरे वर्ष यह संख्या बढ़कर लगभग तीन लाख 91 हजार हो गई। खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी बताती है कि बस्तर के युवाओं में खेलों को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है और क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की नई धारा प्रवाहित हो रही है।उन्होंने कहा कि बस्तर में आज युवा बंदूक और हिंसा से दूर होकर खेल, शिक्षा, कौशल और रोजगार के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने के लिए आगे आ रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि सुदूर गांव की प्रतिभा को भी वही अवसर और मंच मिले, जो बड़े शहरों के खिलाड़ियों को उपलब्ध हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया’ के अंतर्गत राष्ट्रीय जनजातीय खेलों का सफल आयोजन किया गया है। प्रदेश के खिलाड़ी भी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव तथा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां अपने परिश्रम और प्रतिभा से प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने खेलों के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए इस वर्ष के बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। केंद्र सरकार की ‘खेलो इंडिया’ सहित विभिन्न योजनाओं के समन्वय से प्रदेश में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित की जा रही है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, आवश्यक सुविधाएं और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि छत्तीसगढ़ का प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी, चाहे वह किसी शहर से हो या सुदूर वनांचल से, संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे। प्रतिभा को अवसर से जोड़ना और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता उनकी सरकार के लगभग पौने तीन वर्ष के कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है। चार दशकों से अधिक समय तक नक्सलवाद ने बस्तर सहित प्रदेश के अनेक क्षेत्रों के विकास को प्रभावित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति से नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान को निर्णायक दिशा मिली है।उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि इस परिवर्तन में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की जनता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्थानीय लोगों के विश्वास और सहयोग से आज उन क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, खेल और रोजगार की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘मोदी की गारंटी’ के अंतर्गत प्रदेशवासियों से किए गए वादों को पूरा करने के साथ सुशासन और विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ भी विकसित राज्य बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 75 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए राज्य की प्राकृतिक संपदा और पारंपरिक सामर्थ्य के साथ नई तकनीक, आधुनिक उद्योग, सेवा क्षेत्र और मानव संसाधन के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा, वनोपज, जल संसाधन और ऊर्जा के क्षेत्र में समृद्ध है। प्रदेश के मेहनतकश लोग हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। इन सभी संभावनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए रोजगार, उद्यमिता और निवेश के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की नई औद्योगिक नीति को देश और विदेश के निवेशकों से उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। हाल ही में सिंगापुर प्रवास के दौरान डेटा सेंटर, कृषि प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। लगभग 15 बड़ी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ आयोजित राउंड टेबल बैठक में निवेशकों ने छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यवसाय स्थापित करने में रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि निवेश बढ़ने से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित प्रशासन के लिए लगातार सुधार कर रही है। सुशासन एवं अभिसरण विभाग की स्थापना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के साथ शासकीय सेवाओं के डिजिटलीकरण को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि तकनीक के माध्यम से सेवाएं अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनें तथा उनका लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुंचे।उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक, सशक्त युवा, आधुनिक अधोसंरचना और सुशासन विकसित छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब केवल खनिज और भारी उद्योगों तक सीमित नहीं है। राज्य में सेवा क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और आधुनिक शहरी अधोसंरचना का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। नवा रायपुर इस बदलते छत्तीसगढ़ की नई संभावनाओं का प्रमुख केंद्र बन रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के लिए लगातार प्रतिष्ठित संस्थानों का विस्तार किया जा रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान स्थापित हो रहे हैं, जबकि आईआईटी, आईआईएम, एम्स और सीपेट जैसे राष्ट्रीय संस्थान पहले से प्रदेश में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।श्री चौधरी ने कहा कि अमरावती और हैदराबाद के बाद श्री पुलेला गोपीचंद द्वारा छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन अकादमी प्रारंभ किया जाना प्रदेश के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने ही प्रदेश में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर में डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना की दिशा में भी काम आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ‘अंजोर’ विजन दस्तावेज को आधार बनाकर दीर्घकालिक योजना के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है।पद्म भूषण श्री पुलेला गोपीचंद ने छत्तीसगढ़ में मिले आत्मीय स्वागत के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर के सुव्यवस्थित और सुंदर विकास को देखकर छत्तीसगढ़ के प्रति उनकी धारणा को नई दिशा मिली है। उन्होंने इलेशियम क्लब्स की पहल को खेल, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।श्री गोपीचंद ने कहा कि पिछले दस-बारह वर्षों में देश में खेलों के प्रति दृष्टिकोण में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने वर्ष 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी राष्ट्र की प्रगति में गौरव और आत्मविश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर जब कोई भारतीय खिलाड़ी विजय प्राप्त करता है और तिरंगा ऊंचा होता है, तो इससे पूरे देश का आत्मविश्वास बढ़ता है।उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और साक्षरता के साथ उनके शारीरिक विकास पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। बच्चों को दौड़ने, कूदने, चढ़ने और विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। खेलों में किया गया निवेश केवल खिलाड़ियों के निर्माण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी समाज के निर्माण में योगदान देता है।श्री गोपीचंद ने खेल उत्कृष्टता से जुड़ी योजनाओं, सुविधाओं और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए ऐसी युवा पीढ़ी की आवश्यकता है, जो शिक्षित होने के साथ स्वस्थ, सक्रिय, अनुशासित और शारीरिक रूप से सक्षम भी हो। इसलिए खेल और स्वास्थ्य को विकास की प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान दिया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर श्री प्रह्लाद राय अग्रवाल, श्री दीपचंद राजलीवाल, श्री पवित्र कुमार, डॉ. हिमांशु द्विवेदी सहित अन्य अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
- रायपुर ।बस्तर के सुदूर, वनांचल और दुर्गम इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना हमेशा से एक चुनौती रहा है। लेकिन जब इरादे मजबूत हों, तो नदियां, घने जंगल और दुर्गम पहाड़ भी सेवा की राह में बाधा नहीं बन सकते। नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड के अंतिम छोर पर बसे गांव तुमेरादी की 45 वर्षीया सन्नो बाई के जीवन में आया बदलाव, शासन के 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' की संवेदनशीलता और स्वास्थ्य अमले के अप्रतिम समर्पण की बानगी प्रस्तुत करता है।उप स्वास्थ्य केंद्र मड़पुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित तुमेरादी गांव तक पहुंचने की राह अत्यंत कठिन है। चारों तरफ से घने जंगलों, ऊंची पहाड़ियों और नदी-नालों से घिरे इस गांव तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य दल को एक ही नदी को सात बार पार करना पड़ता है। दुर्गम रास्तों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण तुमेरादी के ग्रामीणों के लिए समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करना हमेशा से दुष्कर रहा है।लेकिन 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हिम्मत नहीं हारी। दुर्गम रास्तों की परवाह किए बिना टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया।गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान 45 वर्षीया श्रीमती सन्नो बाई का परीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि सन्नो बाई लंबे समय से कुष्ठ रोग से पीड़ित थीं। उचित जानकारी के अभाव, आर्थिक तंगी और दूरस्थ भौगोलिक स्थिति के कारण वे अब तक इलाज से वंचित थीं। बीमारी इस कदर बढ़ चुकी थी कि उनके हाथ की उंगलियां प्रभावित होने लगी थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य दल ने तुरंत पहल की और उन्हें जिला चिकित्सालय नारायणपुर भेजा। जिला चिकित्सालय नारायणपुर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सन्नो बाई की विस्तृत जांच की गई और कुष्ठ रोग की पुष्टि होने के बाद तत्काल एमडीटी दवाइयां उपलब्ध कराकर नियमित उपचार शुरू किया गया। इसके साथ ही सन्नो बाई और उनके परिवार को बीमारी से बचाव, सावधानियों और नियमित दवा के सेवन के महत्व के बारे में विस्तार से परामर्श दिया गया।समय पर बीमारी की पहचान और इलाज शुरू होने से सन्नो बाई का हाथ स्थायी रूप से विकलांग होने से बच गया। वर्तमान में उनका उपचार नियमित रूप से जारी है और उनकी स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है।सन्नो बाई की यह कहानी केवल एक मरीज के ठीक होने की कथा नहीं है, बल्कि यह उस सेवा-भाव की प्रतीक है जो राज्य सरकार के "अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा" के संकल्प को धरातल पर चरितार्थ करती है।मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान ने यह साबित कर दिया है कि शासन की स्वास्थ्य सेवाएं केवल सुगम और शहरी इलाकों तक सीमित नहीं हैं। जब सेवा का संकल्प दृढ़ हो, तो कठिन से कठिन रास्ते भी आसान हो जाते हैं। सात बार नदी पार कर और घने जंगलों को चीरते हुए तुमेरादी पहुंची स्वास्थ्य टीम के इस प्रयास ने न केवल सन्नो बाई को एक नया जीवन और नई उम्मीद दी है, बल्कि दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों में स्वास्थ्य तंत्र के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया है।
- -घमंडी के बच्चों का शिक्षा और सपनों का राह आसान,दुर्गम पहाड़ों और 10 किमी लंबे रास्तों की दुश्वारियाँ हुई खत्म- 22 बच्चों को गाँव में ही मिले जाति प्रमाण पत्र, 34 नई वैकल्पिक शालाओं से संवर रहा दूरस्थ क्षेत्रों का भविष्य-सेवा संकल्प' से बदल रही दूरस्थ गाँवों की तस्वीररायपुर । जब हौसले मजबूत हों, तो दुर्गम से दुर्गम रास्ते भी सुगम हो जाते हैं। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के सुदूर अंचलों में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘स्कूल केईन्ता अभियान’ ने इस बात को सच कर दिखाया है। भौगोलिक विषमताओं और दूरी के कारण जो बच्चे कभी शिक्षा से दूर थे, आज वे अपने ही गाँव में अक्षर ज्ञान प्राप्त कर अपने स्वर्णिम भविष्य की नींव रख रहे हैं।इस संवेदनशील पहल के तहत अब तक 2,000 से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा चुका है, वहीं अत्यंत पहुँचविहीन क्षेत्रों में 34 नई वैकल्पिक प्राथमिक शालाएँ सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। संकुल केंद्र गारपा के अंतर्गत आने वाले गाँव घमंडी की कहानी इस बदलाव का जीवंत उदाहरण है। कभी यहाँ के मासूम बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए कोड़ेनार तक लगभग 10 किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ता था। घने जंगलों, पथरीले रास्तों और लंबी दूरी के कारण बच्चे नियमित स्कूल नहीं जा पाते थे।बच्चों और अभिभावकों की इस पीढ़ियों पुरानी समस्या को समझते हुए ज़िला प्रशासन ने गाँव में ही वैकल्पिक प्राथमिक शाला घमंडी की शुरुआत की। वर्तमान में इस विद्यालय में 30 बच्चे पंजीकृत हैं।स्थानीय शिक्षा दूत कोसा राम वड्डे गाँव के ही बच्चों को नियमित अध्ययन से जोड़कर इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में एक नायक की भूमिका निभा रहे हैं। अब बच्चों को शिक्षा पाने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता। बच्चों को शिक्षा के साथ अधिकारों का उपहार मिला। गाँव में स्कूल खोलने के साथ-साथ प्रशासन बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रशासनिक सुविधाओं को भी उनके द्वार तक पहुँचा रहा है। हाल ही में वैकल्पिक शाला घमंडी के गत वर्ष नामांकित 22 बच्चों को उनके जाति प्रमाण पत्र तैयार कर वितरित किए गए। इन आवश्यक दस्तावेजों के मिल जाने से न केवल बच्चों और अभिभावकों में अपार हर्ष है, बल्कि भविष्य में मिलने वाली विभिन्न शासकीय छात्रवृत्तियों, शैक्षणिक योजनाओं और नागरिक सुविधाओं का लाभ उठाने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। इस अभियान के माध्यम से 2,000 से अधिक बच्चे शिक्षा से जुड़ चुके है। दूरस्थ क्षेत्रों में 34 नई वैकल्पिक शालाओं का संचालन प्रारंभ किया जा चुका है। अपने गाँव में पढ़ाई की सुविधा मिलने से अब बच्चों को 10 किमी की थकाऊ यात्रा से मुक्ति मिल गई है। ज़िला प्रशासन का यह सतत प्रयास साबित करता है कि यदि प्रतिबद्धता हो, तो अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी विकास की किरण पहुँचाई जा सकती है। 'स्कूल केईन्ता अभियान' न केवल बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर शिक्षण व्यवस्था और आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर राज्य के अन्य आकांक्षी जिलों के लिए भी एक नई मिसाल पेश कर रहा है।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी स्वास्थ्य नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के शासकीय अस्पतालों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जिला चिकित्सालय में संचालित 'अटल आरोग्य लैब' आम जनता और विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस लैब ने महज चार महीनों के भीतर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए 23 हजार से अधिक मरीजों की विभिन्न प्रकार की 86 हजार 975 पैथोलॉजी जांचें पूरी तरह निःशुल्क की हैं। जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। जिला चिकित्सालय में यह लैब बेहतरीन सेवाएं दे रही है। अत्याधुनिक जांच मशीनों से सुसज्जित इस प्रयोगशाला में वर्तमान में 134 प्रकार की उच्चस्तरीय पैथोलॉजी जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं। पैथोलॉजिस्ट और प्रयोगशाला में कार्यरत चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियनों व कर्मचारियों की समर्पित टीम की बदौलत ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अब छोटी-छोटी जांचों के लिए अन्यत्र भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।इस व्यवस्था से मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में अपनी गाढ़ी कमाई खर्च करने से भारी राहत मिली है। चार माह की इस अल्पावधि में इतनी बड़ी संख्या में मरीजों की जांच होना इस बात का प्रमाण है कि जिला चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बड़े पैमाने पर लोग उठा रहे हैं। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन का यह प्रयास ग्रामीण अंचल के जरूरतमंदों के लिए बेहद राहतकारी साबित हो रहा है।सिविल सर्जन ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यक जांच के लिए निजी प्रयोगशालाओं में अधिक राशि खर्च करने के बजाय जिला चिकित्सालय की इस निःशुल्क अटल आरोग्य लैब का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। साथ ही, मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस लैब में शीघ्र ही माइक्रोबायोलॉजी (सूक्ष्मजीव विज्ञान) जांच की सुविधा भी निःशुल्क प्रारंभ करने की तैयारी है, जिससे विभिन्न प्रकार के संक्रमण और जटिल बीमारियों की पहचान में और अधिक सहायता मिल सकेगी।
-
राजनांदगांव। जिले में एक अज्ञात हमलावर ने घर में कथित तौर पर घुसकर 45 वर्षीय एक महिला और उसके बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात शुक्रवार रात डोंगरगढ़ कस्बे के पास स्थित चौथाना गांव में हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर कमला सोनकर के घर में घुसा और उन पर तथा उनके बच्चों हितेंद्र (21) और ममता (19) पर हमला कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, हमले में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे डोंगरगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय कमला के पति घर से बाहर थे। जब वह लौटे तो उन्होंने घर में खून से लथपथ शव देखे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने और आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
-
-महापौर मीनल के मंदिरों के आसपास क्षेत्रों में गैर अधिसूचित क्षेत्र में संचालित अवैध मांस मटन दुकानों और नियम विपरीत खुले में किये जाने वाले मांस - मटन के अवैध विक्रय पर कड़ी कार्रवाई करने के जोन कमिश्नरों को निर्देश
रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रविवार दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से प्रारम्भ होने जा रहे शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के पूर्व राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र में प्रमुख मंदिरों के आसपास के क्षेत्र में जोन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता कायम करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए हैँ.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों को नवरात्रि पर्व के पूर्व मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों में सभी भकजनों और श्रद्धांलुओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवाना अभियान पूर्वक सुनिश्चित करवाने स्पष्ट निर्देशित किया है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन कमिश्नरों को मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों में नियम विपरीत तरीके से खुले में मांस - मटन का अवैध रूप से विक्रय करने वाल मांस - मटन विक्रेताओं पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अभियान चलाकर करने और मांस - मटन विक्रय की गैर अधिसूचित क्षेत्रों में संचालित अवैध मांस - मटन विक्रय केन्द्रो पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिए हैँ. -
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार
बिलासपुर और भिलाई में 1 नवम्बर तक 20-20 बसें शुरू करने का लक्ष्य
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की मौजूदगी में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और कोरबा नगर निगम का चयनित एजेंसी चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के साथ कंसेशन एग्रीमेंट होगा। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत होने वाले इस समझौते से चारों शहरों में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने का रास्ता साफ होगा।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कंसेशन एग्रीमेंट कार्यक्रम में प्रदेश के आठ नगरीय निकायों के महापौर और आयुक्त शामिल होंगे। इनमें रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, भिलाई के महापौर श्री नीरज पाल, बीरगांव के महापौर श्री नंदलाल देवांगन तथा भिलाई-चरोदा के महापौर श्री निर्मल कोसरे शामिल हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, संचालक श्री नीलेश क्षीरसागर और सूडा के सीईओ श्री सुमीत अग्रवाल भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के पहले चरण में प्रदेश के चार नगर निगमों में कुल 240 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने की योजना है। इनमें सबसे अधिक 100 बसें रायपुर में चलेंगी। दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर को 50-50 तथा कोरबा को 40 बसें मिलेंगी। बसों के संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बिलासपुर और भिलाई में 1 नवम्बर 2026 तक प्रतीकात्मक रूप से 20-20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने बताया कि ई-बसों में यात्रियों की सुविधा के साथ सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। बसें आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं से लैस होंगी। यात्रियों को मोबाइल स्कैनर के माध्यम से किराए का भुगतान करने और ऑनलाइन टिकट लेने की सुविधा मिलेगी। सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में छह कैमरे लगाए जाएंगे। यात्री मोबाइल एप से बसों के रूट की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
श्री बोरा ने बताया कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना का उद्देश्य शहरी सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल बनाना है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने, वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद मिलेगी। इससे नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ शहरों की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के प्रयासों को भी गति मिलेगी। - -कोटा की तीन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश-अनुपस्थित पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देशबिलासपुर / कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने जनपद पंचायत कोटा की ग्राम पंचायत नवागांव सलका, कुआड़ीमोड़ा एवं गोबरीपाट में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने इस दौरान जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ), सांसद निधि एवं वीबी-जी राम जी योजना सहित विभिन्न मदों से निर्मित किए जा रहे सामुदायिक भवन, प्रार्थना शेड, उचित मूल्य की दुकान, बाउंड्रीवॉल, बालिका शौचालय तथा आंगनबाड़ी भवन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान प्रार्थना शेड की ऊंचाई बढ़ाने तथा उचित मूल्य की दुकान के फर्श का स्तर ऊंचा करने के लिए संबंधित उप अभियंता को निर्देशित किया गया, ताकि वर्षा के दौरान पानी भरने की समस्या से बचाव हो सके और ग्रामीणों को सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।आंगनबाड़ी केंद्र में साफ-सफाई और सुव्यवस्थित संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि बच्चों के लिए स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ युवराज सिंहा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी वीबी-जी राम जी, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- -इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को दी गई प्रतियोगिता की जानकारीबिलासपुर / सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026' में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 10 विभिन्न क्षेत्रों से नए एवं उपयोगी विचार आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रत्येक क्षेत्र से पांच-पांच विजेताओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार कुल 50 विजेताओं को 10-10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के तहत कुल पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बिलासपुर द्वारा आज शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रतियोगिता के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक सुश्री कविता दर्गे, प्रबंधक श्रीमती रेवती कुमार लहरे, श्रीमती आरती झलारिया, श्री सुनील कुमार पाण्डेय एवं श्री उत्तम कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज एवं उद्योग की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए रचनात्मक और उपयोगी विचारों को प्रोत्साहित करना है। विद्यार्थियों को नए विचार प्रस्तुत करने तथा नवाचार को उद्यमिता से जोड़ने के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया गया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ अन्य इच्छुक प्रतिभागी एवं नवाचारकर्ता भी हिस्सा ले सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी sevainnovationchallenge.in पर पंजीयन कर सकते हैं। विद्यार्थियों से अपने परिचितों, अन्य संस्थानों एवं इच्छुक लोगों तक प्रतियोगिता की जानकारी पहुंचाने और अधिक से अधिक प्रतिभागियों को पंजीयन के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। कार्यक्रम में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
- -दिवंगत डाककर्मी के नामांकित हितग्राही को सौंपी गई बीमा दावा राशिबिलासपुर / इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से उपलब्ध दुर्घटना बीमा योजना दिवंगत डाककर्मी के परिवार के लिए आर्थिक संबल बनी है। पेंड्रा रोड उपसंभाग के सेमरदर्री शाखा डाकघर में कार्यरत स्वर्गीय श्रीमती अरुणा ने मात्र 345 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया था। उनके दुर्घटनावश निधन के बाद आज बिलासपुर मुख्य डाकघर में नामांकित हितग्राही श्री कृष्णा साहू को 5 लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक सौंपा गया।श्रीमती अरुणा ने अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस से दुर्घटना बीमा लिया था। उनके निधन के बाद बीमा दावा राशि का भुगतान किया गया। बिलासपुर मुख्य डाकघर में डाक अधीक्षक श्री बी.एल. जांगड़े के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में उपाधीक्षक श्री रवि कछेर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सर्किल हेड श्री मिथिलेश सिन्हा, वरिष्ठ प्रबंधक श्री कमल चौहान एवं रॉयल सुंदरम के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सौरभ जोशी की उपस्थिति में चेक प्रदान किया गया।इस अवसर पर सर्किल हेड श्री मिथिलेश सिन्हा ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना जैसी अप्रत्याशित परिस्थितियों में बीमा परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बीमा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
- -जो खेलता है, वह खिलता है, खेल के मैदान में कोई हारता नहीं : श्री साहू-बिलासपुर ने लहराया जीत का परचम, 57 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन*बिलासपुर / केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में आज स्व. बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का समापन हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर संभाग ने 57 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। रायपुर संभाग महज एक अंक के अंतर से उपविजेता रहा। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो खेलता है, वह खिलता है। खेल के मैदान में कोई हारता नहीं, बल्कि खिलाड़ी या तो जीतता है या कुछ नया सीखता है। समारोह में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं पार्षद तथा एमआईसी सदस्य श्री तिलकराम साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय कहा जाता था कि पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब, लेकिन आज खेल भी सफलता और उज्ज्वल भविष्य का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई को ऐसे पढ़ें कि वह खेल बन जाए और खेल को ऐसे खेलें कि वह पढ़ाई बन जाए। श्री साहू ने श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि कर्म करते रहना और फल की चिंता नहीं करना ही जीवन में आगे बढ़ने का मूल मंत्र है। खेल का मैदान भी कर्मयोग की पाठशाला है, जहां खिलाड़ी परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयास का महत्व सीखते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक विकास अत्यंत आवश्यक है। खेल बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, खेल प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की खेलो इंडिया पहल से देश की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान और आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। आज छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। एशियाई खेलों में देश की बेटियों सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेलों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।रोमांचक मुकाबले में बिलासपुर ने रायपुर को एक अंक से पछाड़ा*प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बिलासपुर संभाग ने 57 अंक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। रायपुर संभाग 56 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बस्तर संभाग को 39, दुर्ग को 31 और सरगुजा संभाग को 8 अंक प्राप्त हुए। हॉकी के 19 वर्ष आयु वर्ग में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में दुर्ग संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के 19 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग विजेता रहा, जबकि तीरंदाजी में बस्तर संभाग के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।समापन समारोह में नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, अतिरिक्त कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पाण्डेय, जिला मिशन समन्वयक श्री ओमप्रकाश पाण्डेय, सहायक संचालक श्रीमती वर्षा शर्मा, श्री बसंत प्रताप सिंह, श्री जी.डी. गर्ग, एडीपीओ श्री आनंद पाण्डेय, जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेश शुक्ला, एपीसी श्रीमती आरती राय, डॉ. अखिलेश तिवारी, श्री रितेश सिंह, श्री सुभाष त्रिपाठी, श्री विनय मौर्य, श्री प्रदीप पाण्डेय, श्री जय कौशिक, श्री योगेश पाण्डेय, श्री जयप्रकाश मानिकपुरी, श्री अजय त्रिपाठी, महिला प्रतिनिधि श्रीमती लीना शर्मा एवं श्री सुयश दुबे सहित बड़ी संख्या में खेल प्रशिक्षक, निर्णायक, शिक्षकगण और पांचों संभागों के खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री सुशील मिश्रा एवं सुश्री भारती दुबे ने किया।
- -असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने और संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांगरायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में कथित असामाजिक गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। समय-समय पर पुलिस की कार्रवाई के बावजूद इन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार शाम ग्राम के श्मशानघाट में कुछ स्थानीय युवकों सहित एक युवती और करीब 8 से 10 अन्य युवक एकत्रित थे। श्मशानघाट की तारबंदी के तार कथित तौर पर अनधिकृत रूप से खोले जाने और परिसर के भीतर एक सफेद कार खड़ी होने की सूचना ग्राम प्रमुखों को मिली। इसकी पुष्टि करने ग्रामीण सभा अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, पूर्व ग्रामीण सभा अध्यक्ष हुलास राम वर्मा और पूर्व सरपंच नंद कुमार यादव श्मशानघाट पहुंचे।ग्रामीणों के अनुसार, मौके की पुष्टि के बाद अन्य ग्रामीणों को बुलाकर घेराबंदी करने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच इसकी भनक लगने पर कुछ युवक कार से, जबकि कुछ पैदल ही वहां से निकल गए। बताया जाता है कि पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज एक युवक युवती को दुपहिया वाहन पर बैठाकर वहां से चला गया। घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने गुरुवार शाम ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव को दिए जाने की बात कही है। ग्रामीणों के मुताबिक, सूचना के बाद पुलिस की दबिश जारी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस मामले में संलिप्त बताए जा रहे कुछ युवक फरार हैं।पहले भी हो चुकी है तलवारबाजी की घटनाग्रामीणों के अनुसार, कुछ समय पहले टेकारी के एक युवक की चुनौती के बाद गोढ़ी के कुछ युवक रात के समय गांव पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तलवारबाजी हुई थी। मामले में गोढ़ी पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमला करने का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी। ग्रामीणों का दावा है कि टेकारी के कुछ युवकों को कथित तौर पर पिपरहट्ठा के एक गुट से जुड़ा हुआ बताया जाता है।पंचायत को भी दी गई जानकारीश्मशानघाट में हुए ताजा घटनाक्रम की जानकारी ग्राम पंचायत को भी दे दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने और इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत की ओर से ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है। साथ ही ग्रामीण सभा की बैठक बुलाकर इस समस्या पर चर्चा करने और उचित कार्रवाई के लिए पहल करने की मांग भी उठ रही है।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर गांव में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने की मांग की है।
- - एएसडी सूची में दर्ज मतदाताओं का घर-घर जाकर होगा सत्यापन, मतदाता सूची की शुद्धता पर जोररायपुर / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-50 में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 259 बीएलओ और 26 सुपरवाइजरों को मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा वर्ष 2026 की एएसडी सूची के सत्यापन से संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी दी गई।मास्टर ट्रेनर श्री संदीप ने प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ और सुपरवाइजरों को कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सटीक पालन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर रायपुर नगर उत्तर विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) श्री के.एम. अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी बूथ स्तर के अधिकारियों पर है। उन्होंने सभी बीएलओ को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।प्रशिक्षण में एएसडी सूची के सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया। एएसडी सूची में अनुपस्थित (Absent), स्थानांतरित (Shifted), डुप्लीकेट तथा मृत (Dead) मतदाताओं से संबंधित प्रविष्टियां शामिल होती हैं। सूची में दर्ज नामों का सत्यापन बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा, ताकि वास्तविक स्थिति की पुष्टि हो सके और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।ईआरओ श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। इसके लिए सत्यापन का कार्य पारदर्शिता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाना आवश्यक है।उन्होंने बताया कि निर्धारित अर्हता तिथियों—1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर—को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित करने, नामों की जांच कराने तथा आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया में सहयोग देने के निर्देश भी दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान स्कूलों और महाविद्यालयों में वोटर अवेयरनेस क्लब गठित करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
- -लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने और जन-जागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देशरायपुर / कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों, सब्सिडी वितरण की प्रगति तथा स्थापित सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।कलेक्टर डॉ. सिंह ने योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिकों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए सभी संबंधित विभाग और बैंक समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्व-स्रोत (सेल्फ सोर्स) से प्राप्त आवेदनों की संख्या बढ़ाने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने योजना के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित करने, शिविर आयोजित करने तथा ग्राम एवं वार्ड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजना से संबंधित तकनीकी स्वीकृति, ऋण स्वीकृति और सब्सिडी की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।बैठक में कलेक्टर ने सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को प्रत्येक सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट जिला कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इससे योजना की नियमित निगरानी करने और क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान करने में मदद मिलेगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, लीड बैंक मैनेजर श्री मोहम्मद मोफिज सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, विद्युत विभाग के अधिकारी तथा संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत माना कैंप में गुरुवार को सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया।17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत आयोजित शिविर में कुल 57 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। इसमें पेंशन योजना के 3, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के 2, आधार कार्ड के 20, राशन कार्ड के 5, मुक्त यात्रा पास के 20 और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 7 हितग्राही शामिल हैं। शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष के. एबु सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- -उप मुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और प्रस्तावित सिम्स भवन स्थल का किया निरीक्षण-परिसर में मेडिकल कॉलेज, छात्रावास, फिजियोथैरेपी और नर्सिंग कॉलेज की सुविधाएं होंगी विकसितबिलासपुर / बिलासपुर का कोनी क्षेत्र चिकित्सा शिक्षा और आधुनिक उपचार सुविधाओं के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा। यहां लगभग 1440 करोड़ रुपये की लागत से सिम्स के नए एकीकृत कॉलेज भवन का निर्माण किया जाएगा। इसी परिसर में छात्रावास, फिजियोथैरेपी कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज भी बनाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कोनी स्थित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव स्मृति सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निरीक्षण तथा प्रस्तावित सिम्स भवन के स्थल निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उपचार के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ सिम्स के नए भवन के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि छात्रावास भवन का निर्माण 50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। एक ही परिसर में चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न संस्थानों और उपचार सुविधाओं के विकास से कोनी क्षेत्र चिकित्सा हब के रूप में उभरेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 100 बिस्तरों वाले सेंदरी मानसिक अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 200 बिस्तर कर दी गई है। क्षेत्र में 100 करोड़ कि लागत से आयुर्वेदिक कॉलेज का निर्माण भी जारी है। इसी परिसर में कैंसर अस्पताल का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है। इन सुविधाओं से बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि कोनी में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से बिलासपुर सहित पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा। सिम्स के नए एकीकृत परिसर के निर्माण से विद्यार्थियों, मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों को बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए।श्री जायसवाल ने कहा कि सिम्स बिलासपुर के लोगों की भावनाओं से जुड़ा संस्थान है। इसके विकास और सुविधाओं के विस्तार को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। नए परिसर के निर्माण से चिकित्सा विद्यार्थियों को अध्ययन और प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश कुमार अग्रवाल, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं श्री संजीव झा, सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. भूपेंद्र कश्यप सहित अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।
- -डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देशरायपुर । कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के विभिन्न विभागों की समय-सीमा फॉलो-अप बैठक ली।बैठक में कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत खाता सुधार की प्रगति की समीक्षा की और पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।कलेक्टर ने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए और मैदानी स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। बैठक में एग्रीस्टैक की प्रगति की भी जानकारी ली गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर सहित जिले के सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
- -समाज कल्याण विभाग ने जरूरत के अनुरूप तत्काल उपलब्ध कराई सहायतारायपुर। सेवा सेतु शिविर जरूरतमंद नागरिकों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का माध्यम बन रहे हैं। रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी श्री कन्हैया लाल धाबलिया को शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से तत्काल बैसाखी प्रदान की गई। बैसाखी मिलने से कन्हैया लाल को दैनिक आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अपनी आवश्यकता के अनुरूप शिविर में तत्काल सहायता मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। श्री धाबलिया ने कहा कि बैसाखी से अब उन्हें चलने-फिरने में आसानी होगी। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
- -राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा-सफाई मित्रों के परिवारों का सर्वे कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देशबिलासपुर / राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष श्री केशव बिहारी ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट स्थित मंथन सभाकक्ष में नगर निगम, समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न शासकीय एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति, स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विषयों की समीक्षा की। अधिकारियों को उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए विभागीय समन्वय से ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों और भर्ती के प्रयासों की भी जानकारी ली।बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र बहादुर पचभाई सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।श्री बिहारी ने कहा कि बिलासपुर को स्वच्छता का आदर्श शहर बनाने में सफाई सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके श्रम और समर्पण से ही शहर स्वच्छ एवं सुंदर बनता है। इसलिए स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ उनके हितों और सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए। सफाई मित्रों का स्वास्थ्य, सुरक्षा और खुशहाली हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। संबंधित विभाग उनके परिवारों को बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता से कार्य करें।आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की वास्तविक स्थिति का विस्तृत सर्वे करने के निर्देश दिए। इसमें आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति, पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता की जानकारी जुटाई जाएगी। सर्वे के आधार पर आवश्यक सुविधाओं और अतिरिक्त सहायता की जरूरत वाले परिवारों की पहचान की जाएगी।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, उज्ज्वला सहित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र सफाई कर्मचारियों एवं उनके परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। योजनाओं से वंचित पात्र परिवारों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।श्री बिहारी ने सफाई कर्मचारियों के लिए सुविधायुक्त विश्राम स्थल विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रथम पाली में काम के बाद कर्मचारी वहां कुछ समय आराम कर सकें। इसके लिए जिला प्रशासन उपयुक्त भवन उपलब्ध कराने की पहल करे।उन्होंने महिला सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए पुलिस एवं जिला प्रशासन को सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाति, सामाजिक पृष्ठभूमि, अंधविश्वास अथवा कार्य की प्रकृति के आधार पर सफाई कर्मचारियों से भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्हें सम्मानपूर्वक और बिना भेदभाव के कार्य करने का वातावरण मिले।आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने फिनाइल, झाड़ू तथा सफाई में उपयोग होने वाली सामग्री के निर्माण के लिए परिवारों को प्रोत्साहित करने और शासकीय विभागों के माध्यम से उनके उत्पादों को बाजार एवं मांग से जोड़ने का सुझाव दिया।उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे। योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उनके जीवन तक पहुंचे। इसके लिए नियमित समीक्षा और विभागीय समन्वय से समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने परियोजना प्रबंधक / विद्युत, रायपुर के 16 एवं 22 सितम्बर 2026 को प्रस्तुत पत्र के आधार पर जिला दुर्ग के अनुभाग दुर्ग के ग्राग-बिरेझर, चंगोरी, कोनारी, चंदखुरी, हनोदा, खम्हरिया, उमरपोटी, उतई, डुमरडीह। अनुभाग पाटन के ग्राम परेवाडीह, पंहडोर, औंधी, मगरघटा, बेन्द्री, नारधी, महकाकला, महकाखुर्द, कुरूदडीह, बटंग तथा अनुभाग भिलाई-3 के ग्राम सोमनी, सिरसाकला, परसदा (पाहंदा), गनियारी, देवबालोदा, उरला कुल 25 ग्रामों की प्रतिबंधात्मक आदेश 03 जून 2026 एवं 05 जून 2026 के माध्यम से प्रभावित भूमियों के खाता विभाजन, अंतरण, व्यपवर्तन, खरीदी-विक्री आदि पर लगाये गये प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।ज्ञात हो कि दुर्ग ज़िले में ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (दानकुनी-सूरत) के प्रस्तावित अलाइनमेंट में आने वाली ज़मीन की बिक्री/खरीद और ट्रांसफर पर लागू नियमों के तहत रोक लगाने के अनुरोध को परियोजना प्रबंधक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा उपरोक्त प्रभावित ग्रामों में खाता विभाजन, अंतरण, व्यपवर्तन, खरीदी बिक्री आदि पर लगाये गये प्रतिबंध को अलाइनमेंट को अंतिम रूप देने तक हटाये जाने हेतु निवेदन किया गया है।
-
- शोध की फ़ाइल से जनता के काम तक - सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 में शोधार्थियों और नवाचारियों को आमंत्रण
- प्रयोगशाला, कार्यशाला या अपने अनुभव से निकले नवाचार पर ₹10 लाख का पुरस्कार; आवेदन 17 अक्टूबर 2026 तकदुर्ग / कई अच्छे शोध और उपयोगी प्रयोग शोध-पत्र या परियोजना रिपोर्ट तक सीमित रह जाते हैं। इसी प्रकार कई कारीगर, किसान, तकनीशियन और सेवानिवृत्त व्यक्ति अपने अनुभव से ऐसे हल निकाल लेते हैं, जिनकी जानकारी उनके आसपास तक ही रहती है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 ऐसे समाधानों को जन-उपयोग तक पहुँचाने का अवसर है।चैलेंज में ऐसे नवाचारों को प्राथमिकता है जो किसी वास्तविक आवश्यकता के लिए नया और स्पष्ट हल दें तथा ज़मीन पर लागू किए जा सकें। मूल्यांकन में समस्या की प्रासंगिकता, समाधान की नवीनता, विकास-स्तर, संभावित प्रभाव, विस्तार की क्षमता तथा टीम को देखा जाएगा। इसलिए शोधार्थी अपने शोध को किसी ठोस समस्या से जोड़कर प्रस्तुत करें, तो आवेदन अधिक प्रभावी होगा।शोधार्थी, प्राध्यापक, वैज्ञानिक, तकनीशियन तथा कोई भी स्वतंत्र नवाचारी व्यक्तिगत रूप से अथवा टीम बनाकर आवेदन कर सकते हैं। प्राध्यापक अपने विद्यार्थियों के साथ संयुक्त टीम भी बना सकते हैं। आवेदक अथवा टीम के किसी एक सदस्य के पास छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है। कंपनी पंजीयन आवश्यक नहीं है।प्रत्येक विजेता को ₹10 लाख की राशि दी जाएगी। प्रत्येक क्षेत्र (सेक्टर) में पाँच विजेता होंगे - तीन सामान्य, एक महिला तथा एक 21 वर्ष से कम आयु श्रेणी से। कुल पुरस्कार राशि ₹5 करोड़ है।आवेदन पोर्टल sevainnovationchallenge.in पर मोबाइल ओटीपी से पंजीयन कर किया जा सकता है। मूल निवास प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, टीम सदस्यों के नाम, भूमिका एवं योग्यता तथा छह स्लाइड की पीडीएफ प्रस्तुति (अधिकतम 10 एमबी) अपलोड करनी होगी। एक नवाचार केवल एक बार भेजा जा सकेगा।आवेदन 23 सितंबर 2026 से प्रारंभ हैं। अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026, रात्रि 11:59 बजे है। - दुर्ग / भारत सरकार, द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) का विस्तार कर 31 मार्च 2027 तक वृद्धि की गई है। दुर्ग जिले के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े एवं नवीन खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) का लाभ उठाने की अपील की गई है।मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार योजना के अंतर्गत पात्र सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत तक, अधिकतम ₹10.00 लाख का ऋण-संबद्ध पूंजीगत अनुदान प्रदान किया जाता है। हितग्राही का न्यूनतम 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान होना आवश्यक है। योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तिगत उद्यमी, स्वयं सहायता समूह (SHG), किसान उत्पादक संगठन (FPO) एवं सहकारी समितियां नियमानुसार लाभ प्राप्त कर सकती हैं। व्यक्तिगत आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक तथा न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदक योजना की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं। अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों से योजना का लाभ लेकर खाद्य प्रसंस्करण व्यवसाय को विकसित करने एवं रोजगार के अवसर सृजित करने की अपील की गई है।
- - प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित- सेवा संकल्प अभियान के तहत कला मंदिर भिलाई में लाइट एंड साउंड कार्यक्रम सम्पन्नदुर्ग / रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शाम 5 बजे आयोजित ‘नमो सेवा गाथा’ पर आधारित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम में कलाकारों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। लगभग एक घंटे की इस प्रस्तुति को दर्शकों ने तन्मयता से देखा और प्रेरणास्पद बताते हुए सराहा।संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से गुरतुर लोक सेवा संस्थान द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवाकाल से जुड़े विभिन्न पड़ावों को कला और नृत्य के माध्यम से मंच पर उतारा गया। गुजरात भूकंप के दौरान सहायता, कोविड काल में राहत के प्रयास, आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई, नक्सल उन्मूलन, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे प्रमुख विषयों को प्रस्तुति में शामिल किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को भी प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।मंच पर बदलते प्रकाश, संगीत और कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने इन प्रसंगों को आकर्षक स्वरूप दिया। प्रस्तुति में आपदा के समय सहायता और संवेदनशीलता से लेकर राष्ट्र की सुरक्षा तथा विकसित भारत के निर्माण तक की यात्रा को पिरोया गया। सेवा की भावना को केंद्र में रखकर प्रस्तुत इस गाथा ने दर्शकों को जनसेवा और देश के विकास में सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक की भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई। उपस्थित जनों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए ‘नमो सेवा गाथा’ को प्रेरणादायी बताया।कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री विजय बघेल, छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, विधायक वैशाली नगर श्री रिकेश सेन, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, वरिष्ठ नागरिक श्री सुरेन्द्र कौशिक एवं श्री पुरूषोत्तम देवांगन सहित अन्य गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।























.jpg)



