- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- 100% दृष्टिबाधित दिव्यांग को मिली मदद, परिवार को ठंड से राहत और पत्नी को मिली मोटराइज्ड ट्राइसायकलदुर्ग. शासन की संवेदनशील 'सेवा संकल्प' अभियान के तहत अंतिम व्यक्ति तक त्वरित राहत पहुँचाने का प्रयास रंग ला रहा है। इसी कड़ी में खुर्सीपार (भिलाई), जिला दुर्ग के निवासी मिथलेश साहू के परिवार को एक नया संबल और जीवन जीने की नई उम्मीद मिली है। मिथलेश साहू 100 प्रतिशत दृष्टिबाधित दिव्यांग हैं और उनकी पत्नी भी अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। परिवार में कोई अन्य कमाने वाला सदस्य न होने के कारण वे भिक्षाटन कर किसी तरह अपने दो बच्चों का पालन-पोषण करते आ रहे थे। दोनों बच्चे शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं। अत्यधिक निर्धनता के कारण ठंड के मौसम में अपने एवं बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था कर पाना उनके लिए अत्यंत कठिन था।अपनी इस विवशता को लेकर मिथलेश साहू ने कलेक्टर श्री अभिजित सिंह के समक्ष गुहार लगाई थी। मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मिथलेश साहू और उनके दोनों बच्चों के लिए 03 नग गुणवत्तापूर्ण जैकेट, उनकी पत्नी के लिए 01 नग शॉल तथा परिवार के लिए 04 नग गर्म ब्लैंकेट प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, उनकी पत्नी की शारीरिक असमर्थता को ध्यान में रखते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 01 नग मोटराइज्ड ट्राइसायकल और 01 जोड़ी बैसाखी भी प्रदाय की गई।सहायता प्राप्त होने पर भावुक हुए मिथलेश साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, शासन की सेवा भावना और प्रशासन की इस मदद से हमारी बड़ी परेशानी दूर हो गई है। हम सपरिवार शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।"- -
- 0- केबिनेट मंत्री श्री यादव ने ली समीक्षा बैठक0- जिला प्रशासन और आम नागरिकों के समन्वय से हो बेहतर कार्यक्रम- मंत्री श्री यादव0- कार्यक्रम को प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधित0- जेआरडी स्कूल मैदान, सुराना कॉलेज, समृद्धि बाजार परिसर एवं गोड़वाना भवन परिसर में होगी वाहन पार्किंग की व्यवस्था0- बैडमिंटन कोर्ट में बनेगी भव्य रंगोलीदुर्ग. जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत@2047 का सामुहिक संकल्प लेना, केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचा कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी में आगामी 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन के संबंध में प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज अधिकारियों एवं आम नागरिकों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में श्री सुरेन्द्र कौशिक, श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, श्री विनोद अरोरा तथा कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारीगण एवं यात्रा आयोजन से सम्बंधित नोडल विभाग के अधिकारी सम्मिलित हुए।मंत्री श्री यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा को सभी के सहयोग से सफल बनाना है। बैठक में लिए निर्णय अनुसार 07 अक्टूबर को प्रशासनिक अधिकारी, आम नागरिक एवं स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा पूर्वान्ह 09 बजे तक नगर के पटेल चौक में एकत्र होंगे। यहां पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण पश्चात् सेवा ज्योति वाहन के साथ सभी पटेल चौक से महात्मा गांधी जी की प्रतिमा, आदर्श कन्या विद्यालय मार्ग से मेनोनाईट चर्च मार्ग से होते हुए 10 बजे तक रविशंकर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां पर मानव श्रृंखला बनाकर रंगोली बनाई जाएगी। बनाई गई रंगोली की फोटो-विडियोग्राफी पश्चात् सभी मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बैडमिंटन कोर्ट में विकसित भारत आधारित 60x60 आकार की भव्य एवं आर्कषक रंगो से रंगोली बनाई जाएगी। उक्त रंगोली अवलोकन हेतु 07 अक्टूबर से आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। मंचीय कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन तथा कार्यक्रम के संबंध में प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्चुअल उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वालों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था जेआरडी स्कूल मैदान, सुराना कॉलेज, समृद्धि बाजार परिसर एवं गोड़वाना भवन परिसर र्निधारित की गयी है। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लाभान्वित हितग्राहियों की बयानी एलईडी के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी।
- 0- 6500 आवेदनों का हुआ निराकरण, एक ही स्थान पर मिली अनेक विभागीय सेवाएं0- सेवा संकल्प माह के तहत रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुआ वृहद शिविर0- शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा संकल्प :- विधायक श्री मोतीलाल साहूरायपुर. सेवा संकल्प माह के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ के तहत रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-48 में आडवाणी आर्लिकोन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीरगांव परिसर में विधानसभा स्तरीय वृहद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।शिविर में रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष श्री ओमप्रकाश साहू, पूर्व महापौर श्रीमती अम्बिका यदु, स्थानीय पार्षदगण, नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा, एसडीएम श्री नभ सिंह कोशले, तहसीलदार श्री राजकुमार साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। विभागीय स्टॉल एवं काउंटरों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभान्वित किया गया।विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा संकल्प और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर जनसेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना के साथ आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का उनके नजदीक ही समाधान करना है।उन्होंने कहा कि रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र एवं बीरगांव में विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ स्वच्छता, जनभागीदारी और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।6527 आवेदन प्राप्त, 6500 का निराकरणसेवा सेतु अभियान के अंतर्गत कुल 6527 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 6505 आवेदन मांग संबंधी तथा 22 आवेदन शिकायत संबंधी थे। इनमें से 6500 आवेदनों का निराकरण किया गया। निराकृत आवेदनों में 6482 मांग संबंधी तथा 18 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं।वहीं 27 आवेदन लंबित हैं, जिनमें 23 मांग संबंधी और 4 शिकायत संबंधी प्रकरण हैं। संबंधित विभागों द्वारा इनका परीक्षण कर शीघ्र निराकरण की कार्रवाई की जा रही है।राजस्व के 3962, श्रम विभाग के 1826 प्रकरणों का निराकरणशिविर में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को मौके पर सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। राजस्व विभाग के 3962 प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण किया गया। श्रम विभाग के 1826 आवेदनों का निपटारा किया गया। भवन अनुज्ञा से संबंधित 409 आवेदनों पर स्वीकृति की कार्रवाई की गई, वहीं सूर्य घर योजना के 113 आवेदनों का समाधान किया गया।इसी प्रकार 34 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित किया गया। नामांतरण के 64, पेयजल के 18, अनुज्ञप्ति एवं लाइसेंस से संबंधित 12 तथा विद्युत से जुड़े 2 प्रकरणों का निराकरण किया गया। राशन कार्ड से संबंधित प्रकरणों पर भी आवश्यक कार्रवाई की गई।मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के हितग्राहियों को मिली सम्मान राशिशिविर में मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के तहत नगर पालिक निगम बीरगांव क्षेत्र के 10 हितग्राहियों को सम्मान राशि प्रदान की गई। प्रत्येक हितग्राही को 32 हजार 850 रुपये के मान से कुल 3 लाख 28 हजार 500 रुपये की राशि प्रदान की गई।इसके अलावा श्रमिक कार्ड वितरण, नोनी सुरक्षा योजना और दीदी ई-रिक्शा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में पात्र हितग्राहियों को लाभ एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के बाढ़ आपदा प्रभावित हितग्राहियों को सहयोग राशि उपलब्ध कराने से संबंधित प्रकरणों पर भी आवश्यक कार्रवाई की गई।एक ही स्थान पर मिल रही अनेक नागरिक सेवाएंनगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने कहा कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और नागरिक सेवाओं को लोगों के नजदीक उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के समन्वय से आयोजित शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर अनेक सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ परीक्षण कर पात्र प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की पहल है। शिविर में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी नागरिकों की समस्याएं सुनकर पात्र प्रकरणों पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।सेवा सेतु अभियान 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आगामी शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नागरिक सेवाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ उठाएं।
- 0- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन की अभिनव पहल, 17 सितंबर को मुख्यमंत्री ने किया था शुभारंभ0- प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ के अंतर्गत तेलीबांधा तालाब में निःशुल्क रीडिंग जोन का संचालन0- सुबह 10 से रात 11 बजे तक नागरिकों के लिए उपलब्ध है सुविधारायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों, विशेषकर बच्चों और युवाओं में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने और पढ़ने की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से ‘प्रोजेक्ट अक्षरा’ की अभिनव पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने 17 सितंबर को तेलीबांधा तालाब के स्प्री वॉक परिसर में बनाए गए ‘अक्षरा जोन’ का शुभारंभ किया था। आम नागरिकों के लिए 19 सितंबर से खुले इस रीडिंग जोन में कोई भी व्यक्ति निःशुल्क अपनी पसंद की पुस्तक पढ़ सकता है।इसी पहल को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को पुस्तकों से जुड़ने का संदेश देने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह स्वयं अपनी दोनों सुपुत्रियों के साथ अक्षरा जोन पहुंचे। उन्होंने अपना मोबाइल बाहर रखा और बेटियों के साथ बैठकर पुस्तकों का अध्ययन किया।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिले में ऐसी पहल की जा रही है, जिससे बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों में अध्ययन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा मिले। आज मोबाइल हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन कुछ समय मोबाइल और स्क्रीन से दूर रहकर पुस्तकों से जुड़ना भी आवश्यक है। किताबें ज्ञान बढ़ाने के साथ ही कल्पनाशक्ति, एकाग्रता और वैचारिक क्षमता को समृद्ध करती हैं। उन्होंने शहरवासियों से अक्षरा जोन का लाभ उठाने और पढ़ने की आदत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।निःशुल्क एवं सरल व्यवस्था के तहत नागरिकों के लिए उपलब्ध है अक्षरा जोन‘अक्षरा जोन’ की सबसे खास बात इसकी सहज और निःशुल्क व्यवस्था है। यहां पुस्तक पढ़ने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। पाठक को केवल रजिस्टर में अपनी एंट्री करनी होती है। इसके बाद वह उपलब्ध पुस्तकों में से अपनी पसंद की किताब चुनकर वहीं बैठकर पढ़ सकता है। यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध है।तेलीबांधा तालाब में सैर और मनोरंजन के लिए आने वाले नागरिकों के लिए अब किताबें भी आकर्षण का नया केंद्र बन रही हैं। कोई अपनी पसंद का साहित्य पढ़ सकता है तो कोई ज्ञानवर्धक पुस्तक के साथ समय बिता सकता है। बच्चों और युवाओं को भी मोबाइल स्क्रीन से अलग किताबों की दुनिया से जुड़ने के लिए यहां सहज वातावरण उपलब्ध हो रहा है।सार्वजनिक स्थानों पर विकसित हो रही पढ़ने की संस्कृतिमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट अक्षरा’ के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास सार्वजनिक स्थानों को ज्ञान और अध्ययन से भी जोड़ना है। तेलीबांधा तालाब जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर अक्षरा जोन की शुरुआत इसी सोच को साकार कर रही है। यह पहल शहर में ‘रीडिंग कल्चर’ विकसित करने के साथ नई पीढ़ी को मोबाइल की दुनिया से कुछ समय निकालकर पुस्तकों से दोस्ती करने के लिए प्रेरित कर रही है।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के कार्यालय में जोन अंतर्गत सभी 7 वार्डों के नागरिकों की सुविधा हेतु जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी सम्मिलित हुए।शिविर में 4 भवन अनुज्ञा पत्र, 6 राशन कार्ड पात्र नागरिकों को तत्काल प्रदान किए गए, नामांतरण आवेदन दर्ज किए गए तथा सफाई, पेयजल से संबंधित जनसमस्याओं का त्वरित निदान किया गया।विधायक श्री सुनील सोनी ने जोन अधिकारियों को निर्देशित किया कि जोन के सभी वार्डों के नागरिकों की सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।शिविर में जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, ब्राह्मणपारा वार्ड पार्षद श्री अजय साहू, जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह सहित जोन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और त्वरित समाधान प्राप्त किया।
- 0- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों की पूरी सुविधा के साथ देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा दी जाती है : महापौर श्रीमती मीनल चौबेरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गुढ़ियारी सेक्टर के मच्छी-02 आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महापौर श्रीमती मीनल चौबे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।उन्होंने अपने उद्बोधन कहा कि छोटे बच्चों की माताएं अपने बच्चों को आंगनबाड़ी में भेजकर निश्चिंत होकर अपने काम पर जाती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा पूरी सुविधा के साथ बच्चों की देखभाल की जाती है और उन्हें प्रारंभिक शिक्षा दी जाती है।आयोजन में 5 गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। 6 माह के 8 बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया एवं 8 स्वस्थ शिशुओं को महापौर जी के हाथों से वस्त्र वितरण कराया गया।सभी अतिथियों द्वारा व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और गर्भवती माताओं को आशीर्वचन दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित जनों को पौष्टिक व्यंजन स्वल्पाहार के रूप में कराया गया।कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष एवं पार्षद श्री गज्जू साहू, वार्ड पार्षद श्री राजेश देवांगन, पार्षद श्री सोहन लाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सेक्टर सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
- 0- देश के बच्चे आगे बढ़ेंगे तभी विकसित भारत का सपना होगा साकार - विधायक श्री इंद्र कुमार साहू0- हर बच्चे में ऐसा गुण होता है, जो उसे अलग बनाता है - महापौर श्रीमती मीनल चौबे0- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितरायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, रंगों और विचारों के माध्यम से विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को अभिव्यक्त किया। बच्चों की चित्रकारी में स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई दी, वहीं भाषणों में राष्ट्र निर्माण को लेकर नई पीढ़ी का उत्साह और संकल्प नजर आया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री इंद्र कुमार साहू ने कहा कि हमारे देश के बच्चे आगे बढ़ेंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया और आज बेटियां बीएससी, नर्सिंग, मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। प्राथमिक स्तर के बच्चे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्रत्येक क्षेत्र में विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें उचित अवसर और मंच मिले तो वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर सकते हैं।विधायक श्री सुनील सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसा कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हो और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ देश की अगुवाई करे। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा पीढ़ी बड़े लक्ष्य तय कर ज्ञान, परिश्रम, अनुशासन और नवाचार के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ यह सोचने का अवसर भी देते हैं कि वे भविष्य में अपने प्रदेश और देश को कैसा देखना चाहते हैं।विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अर्जुन की भांति अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए पूरी एकाग्रता से प्रयास करें। जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर सुंदर भाषण दिए और चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत-2047 की अपनी कल्पना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। हर बच्चे में ऐसा गुण होता है, जो उसे दूसरों से अलग बनाता है। आवश्यकता उस प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़ाने की है।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की अभिव्यक्ति और उनकी सोच भारत के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत-2047 की परिकल्पना के साथ कार्य कर रहे हैं। आज के प्रतिभाशाली बच्चे ही आने वाले समय में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की कल्पनाओं को कैनवास पर उकेरा। किसी ने आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर बनाई तो किसी ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्रगति को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीश नायर, डीएमसी श्री अरुण शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
- 0- सेवा संकल्प अभियान- समस्त विकासखंडों के विजेता विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा0- जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय स्पर्धा में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्वबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशानुसार आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। विद्यालय एवं विकासखंड स्तर पर अव्वल रहे सभी विकासखंडों के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय स्पर्धा में पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लेकर अपनी रचनात्मकता व अभिव्यक्ति कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।रंगों और ओजस्वी विचारों से मंच पर साकार हुआ ‘सपनों का भारत’आज आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और रंगों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की अद्भुत कल्पना को कैनवास पर जीवंत रूप में उकेरा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने ओजस्वी, तार्किक एवं विचारोत्तेजक उद्बोधन से उपस्थित निर्णायकों व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों की मौलिक सोच, आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण शैली की मुक्तकंठ से सराहना की गई।जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिलजिला स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। ये चयनित मेधावी विद्यार्थी राज्य स्तर पर बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।रचनात्मक सोच और बौद्धिक क्षमता को निखारने का सशक्त मंचउल्लेखनीय है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस बौद्धिक एवं सांस्कृतिक गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक चिंतन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता का संचार करना है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिध श्री चेमन देशमुख, श्री राकेश छोटू यादव, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विकासखंडों से आए मार्गदर्शक शिक्षक, निर्णायक गण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- 0- कुपोषण मुक्ति व पोषण जागरूकता पर दिया गया जोर, खेलकूद गतिविधियों में ग्रामीणों और बच्चों ने दिखाया उत्साहबालोद. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन निरंतर जारी है। इसी कड़ी में आज बालोद विकासखंड के ग्राम ओरमा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर कुपोषण उन्मूलन, स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूकता का प्रसार तथा जमीनी स्तर पर समर्पित भाव से कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मनोबल बढ़ाना रहा।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, सेवाभाव के लिए मिला संबलकार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्कृष्ट, निष्ठावान एवं निरंतर सराहनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए ग्राम ओरमा की सरपंच श्रीमती मंजूलता साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान किया गया। इस अवसर पर सम्मान पाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अत्यंत प्रसन्नचित हुईं और उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा’ जैसे आयोजनों से समाज और कार्यकर्ताओं के मध्य आत्मीय जुड़ाव बढ़ता है तथा जमीनी स्तर पर सेवा कार्यों को पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।कुपोषण मुक्ति एवं पोषण शिक्षा पर विशेष जोरआयोजन के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित माताओं, बहनों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण सुपोषित बचपन से ही संभव है। उन्होंने शासन द्वारा संचालित पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और कुपोषण को जड़ से समाप्त करने के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का हुआ सफल आयोजन‘आंगन मिलन सेवा’ के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में विभिन्न रचनात्मक, स्वास्थ्यवर्धक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय महिलाओं, माताओं एवं नन्हें-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल व कुर्सी दौड़ जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसका सभी ने आनंद उठाया। साथ ही स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों, हरी सब्जियों व अनाजों की आकर्षक प्रदर्शनी सजाकर संतुलित आहार के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अमला, शिशुवती व गर्भवती माताएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
- 0- ‘सेवा सेतु शिविर’ में मिला पक्के आशियाने का पूर्णता प्रमाण-पत्र, खिल उठा गजाधर राम का चेहराबालोद.‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ की परिकल्पना धरातल पर जरूरतमंदों के सपनों को साकार कर रही है। शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के लाभ को सीधे जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे क्लस्टर स्तरीय शिविर ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली ला रहे हैं। इसी कड़ी में बालोद विकासखंड के ग्राम पंचायत लिमोरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में ग्राम लिमोरा निवासी श्री गजाधर राम साहू को उनके पक्के आवास का ‘पूर्णता प्रमाण-पत्र’ प्रदान किया गया।कच्चे मकान की परेशानियों और बरसात की सीलन से मिली निजातग्राम लिमोरा निवासी श्री गजाधर राम साहू ने भावुक होकर अपने अतीत के दिनों को याद करते हुए बताया कि पहले उनका परिवार एक कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने और सीलन के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि घर में स्थिति ऐसी थी कि बारिश के पानी से बचने के लिए बर्तन और बाल्टियां तक कम पड़ जाती थीं। ऐसे कठिन हालातों में पक्का मकान बनाना उनके आर्थिक सामथ्र्य से बाहर की बात थी।प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित और पक्का आशियानागजाधर राम ने बताया कि शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके परिवार के लिए जीवनदायिनी संबल बनकर आई। योजना के तहत मिली किश्तों की सहायता से उन्होंने अपने सपनों का सुंदर और मजबूत पक्का घर तैयार किया। ग्राम लिमोरा के सेवा सेतु शिविर में जब उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विधिवत ‘आवास पूर्णता प्रमाण-पत्र’ सौंपा गया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब वे अपने परिवार के साथ नए पक्के मकान में सुख-शांति, सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन-यापन कर रहे हैं।अपने सुरक्षित आशियाने के सामने खड़े होकर गजाधर राम साहू ने कहा कि शासन की इस संवेदनशील नीति ने गरीब और ग्रामीण परिवारों को पक्की छत देकर उनका जीवन संवार दिया है। उन्होंने इस अभूतपूर्व सौगात और ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना से शिविर लगाकर सेवा देने के लिए श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सहृदय आभार व्यक्त किया।
- 0- पशु पालकों को आर्थिक सशक्त बनाने की दिशा में शासन प्रतिबद्धबिलासपुर. पशुपालन विभाग द्वारा संचालित राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना पशुपालकों को अच्छी नस्ल की दुधारू गाय क्रय करने के लिए अनुदान सहायता उपलब्ध कराकर डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा दे रही है। योजना का लाभ लेकर ग्राम नगचुवा, विकासखंड कोटा निवासी गणेश सिंह मश्रराम ने अपने डेयरी व्यवसाय को विस्तार दिया है।गणेश सिंह ने बताया कि उन्हें योजना के तहत अच्छी नस्ल की दुधारू गाय क्रय करने के लिए अनुदान सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने दो दुधारू गाय खरीदीं। पहले से पशुपालन कर रहे गणेश सिंह के पास अब कुल चार गायें हो गई हैं। पशुओं की संख्या बढ़ने के साथ दूध उत्पादन और आमदनी में भी वृद्धि हुई है। वर्तमान में वे डेयरी व्यवसाय से लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक की आय अर्जित कर रहे हैं।गणेश सिंह ने बताया कि डेयरी व्यवसाय से होने वाली आमदनी से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। परिवार के सभी सदस्यों का पालन-पोषण अच्छे तरीके से हो रहा है। इससे उनका परिवार भी खुश है और वे भविष्य को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वे अपने डेयरी फार्म को और बड़ा करने तथा अधिक संख्या में दुधारू पशु पालने की योजना बना रहे हैं।गणेश सिंह ने पशुपालन विभाग की योजना से मिले लाभ और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ऐसी योजनाएं पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने अन्य पशुपालकों से भी राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना का लाभ उठाकर अपने पशुपालन व्यवसाय को आगे बढ़ाने की अपील की।--
- बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत नगर पंचायत बिल्हा के भक्त कंवर राम वार्ड क्र 10 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद एवं ग्राम पंचायत हरदी के आंगनबाड़ी क्र 1 में कार्यकर्ता के एक रिक्त पद पर 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किये जा सकते है। इच्छुक पात्र आवेदिका वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ में जाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करते हुए आवेदन कर सकती है।
- 0- बच्चों की कलाकृतियों में विकसित भारत के सपनों की झलक : श्री अमर अग्रवाल0- चारों विकासखंडों के 120 प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा*बिलासपुर. कहीं विज्ञान और प्रगति की कल्पना, तो कहीं स्वच्छ पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और शब्दों के माध्यम से भारत के भविष्य की अपनी परिकल्पना प्रस्तुत की। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दयालबंद में आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल थे। बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी एवं छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय, नगर निगम सभापति श्री विनोद सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे।श्री अमर अग्रवाल ने बच्चों की चित्रकला और भाषणों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कलाकृतियां विकसित भारत के प्रति उनके सपनों और भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं। विकसित भारत का स्वरूप आर्थिक संपन्नता के साथ सुरक्षित, शिक्षित और स्वस्थ समाज से बनता है। इसमें विज्ञान एवं अनुसंधान की प्रगति, युवाओं को रोजगार, किसानों को सिंचाई की सुविधा और पर्यावरण संतुलन के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी शामिल है।बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान भविष्य के भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का अवसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सेवाभाव इस संकल्प का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सेवा की भावना के साथ देश के विकास में सहभागिता निभाने पर बल दिया।छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को विचार व्यक्त करने और अपनी क्षमताओं को निखारने के लिए प्रेरित करते हैं। अन्य अतिथियों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता में जिले के 1,822 विद्यालयों के लगभग 1 लाख 75 हजार बच्चों की प्रारंभिक स्तर पर भागीदारी के बाद चयनित प्रतिभागी शामिल हुए। जिला स्तर पर बिल्हा, तखतपुर, कोटा और मस्तूरी विकासखंडों के 80 बच्चों ने चित्रकला तथा 40 बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दोनों प्रतियोगिताएं कक्षा पहली से आठवीं और कक्षा नौवीं से बारहवीं के दो वर्गों में आयोजित की गईं।भाषण प्रतियोगिता में कक्षा पहली से आठवीं के वर्ग में अखिलेश तिवारी ने 181 अंक के साथ प्रथम, अनिमेष साहू ने 174 अंक के साथ द्वितीय तथा परी राय ने 172 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं से बारहवीं के वर्ग में मिथिला साहू 182 अंक के साथ प्रथम, दिव्या पटेल 181 अंक के साथ द्वितीय और महिमा पांडेय 180 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा पहली से आठवीं के वर्ग में मस्तूरी की प्रिया टंडन प्रथम, बिल्हा की श्रद्धा सेन द्वितीय और कोटा की मानवी मानिकपुरी तृतीय रहीं। कक्षा नौवीं से बारहवीं के वर्ग में बिल्हा की नव्या अग्रवाल प्रथम तथा मस्तूरी की ऊर्जा रात्रे द्वितीय रहीं। कोटा की ललिमा कौशिक एवं तखतपुर की घृतिका साहू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक श्री बी.के. चौबे एवं श्री जय कौशिक तथा भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक श्री फाल्गुनी मंडल थे।कार्यक्रम में श्री दीपक सिंह, श्री मोहित जायसवाल, श्री श्रीकांत पहारे, पार्षद श्री बंधु मौर्य एवं श्री आशीष गुप्ता, एल्डरमेन श्री योगेश गोले, श्री देवेंद्र पाठक एवं श्री आनंद तिवारी उपस्थित थे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडे, जिला मिशन समन्वयक श्री ओम पांडे, श्री आनंद पाण्डेय, सहायक संचालक श्रीमती वर्षा शर्मा एवं श्री बसंत प्रताप सिंह, श्रीमती आरती राय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा श्री भूपेंद्र कौशिक, कोटा श्री गोपाल दुबे, तखतपुर श्री दीपक कुमार गुप्ता एवं श्री राजेश मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
- 0- सेवा संकल्प अभियान के तहत बिल्हा में सेवा सेतु शिविर, हितग्राही हुए लाभान्वित0- आवास स्वीकृति से स्वास्थ्य जांच तक, नागरिकों को मिली कई सेवाओं की सुविधाबिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत बिल्हा में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला। वार्ड क्रमांक 5 स्थित सांस्कृतिक भवन में आवास निर्माण के लिए भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र वितरण, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर लोगों को मिली। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेण्ड्रे, उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा भी मौजूद थे।विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरकार जनकल्याण का संकल्प लेकर जनता के द्वार पहुंच रही है। सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके नजदीक ही शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की मौजूदगी से लोगों को योजनाओं की जानकारी और अपनी समस्याओं के समाधान की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों की सार्थकता लोगों को राहत मिलने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने में है।शिविर में नगर पंचायत बिल्हा द्वारा आवास निर्माण के लिए 68 भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। श्रम विभाग की मुख्यमंत्री निःशुल्क श्रम कार्ड योजना के तहत तीन हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। नगर पंचायत की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भोजन डिब्बे भी वितरित किए गए।स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों की रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। इनमें रक्तचाप की 42, मधुमेह की 42, सिकल सेल की 36 तथा खांसी संबंधी 27 जांच शामिल रहीं। इसके अलावा दंत एवं अन्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।‘सरकार आपके द्वार’ की भावना के अनुरूप आयोजित शिविर में नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन लिए गए और उनके निराकरण की कार्यवाही की गई। श्रम, खाद्य, स्वास्थ्य, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, राजस्व तथा कृषि सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने योजनाओं की प्रदान कीं।कार्यक्रम में नगर पंचायत सभापति श्री मोहन ढोरिया, पार्षदगण, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी श्री अनीष सिंह ठाकुर, उप अभियंता श्री उमाशंकर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- 0- बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिलबिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव श्री ब्रजेश बाजपेयी के दिशानिर्देशन में राज्य मुख्यालय रायपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 05 से 09 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। शिविर में बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स एवं प्रभारी शामिल होंगे। प्रतिभागियों के प्रस्थान से पूर्व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।इस अवसर पर राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट श्री रविश गुप्ता, जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेन्द्र कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर श्री संदीप पाण्डेय, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती आरती राय एवं सहायक राज्य आयुक्त स्काउट श्री भूपेंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों को एडवेंचर किट बैग, ट्रैक सूट, पानी की बोतल एवं आईडी कार्ड प्रदान कर शिविर में सफल सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दीं।प्रतिभागियों के साथ प्रभारी के रूप में श्री राजेन्द्र कौशिक तथा गाइड प्रभारी के रूप में श्रीमती मिन्दू सांडे सहभागिता करेंगी। कार्यक्रम के अवसर पर जिला सचिव सुश्री लता यादव, डीओसी स्काउट श्री महेन्द्र बाबू टंडन, डीओसी गाइड डॉ. पूनम सिंह, स्काउटर श्री विकास लहरे, गाइडर श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती रेवती साहू सहित जिले के रोवर्स कुलभूषण कुर्रे, प्रिंस सिंह मेरसा, ग्याश खान तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- 0- मुंगेलीनाका शाखा का हुआ नवीनीकरणबिलासपुर. छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की पथरिया शाखा के लिए निर्मित नवीन सर्वसुविधायुक्त एवं वातानुकूलित भवन तथा मुंगेली नाका शाखा के नवीनीकृत भवन परिसर का शुभारंभ 3 अक्टूबर को महाप्रबंधक (प्रशासन) श्री रविंद्र पाल सिंह जाट के कर-कमलों से हुआ। दोनों शाखाएं पहले से संचालित हैं, अब इनके लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर परिसर उपलब्ध कराया गया है।छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक ग्रामीण कस्बों एवं शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। किसानों, ग्रामीण परिवारों, छोटे व्यवसायियों और अन्य ग्राहकों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने में इसकी शाखाएं महत्वपूर्ण माध्यम हैं। नवीन और नवीनीकृत भवनों से इन क्षेत्रों के ग्राहकों को बेहतर वातावरण और अधिक सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।शुभारंभ के अवसर पर महाप्रबंधक श्री जाट ने दोनों शाखाओं के परिसरों का निरीक्षण किया और सेवायुक्तों को नवीन एवं नवीनीकृत परिसर के लिए बधाई दी। उन्होंने उपस्थित ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं प्रमुख बैंकिंग उत्पादों की जानकारी दी। साथ ही ग्राहकों को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।महाप्रबंधक ने शाखाओं के व्यवसाय विस्तार एवं वृद्धि के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बैंक की योजनाओं और सेवाओं को अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र की सरगांव, तोरवानाका और देवरीखुर्द शाखाओं का भी निरीक्षण किया तथा शाखा सेवायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुरेश कुमार सिंह राजपूत, वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) श्री दिनेश कुमार चौहान, वरिष्ठ प्रबंधक (व्यवसाय) श्री राजीव कुमार, सहायक प्रबंधक (जी.बी.) श्री राहुल शर्मा, शाखा प्रबंधक श्री प्रिंस कुमार, एवं सुश्री पूनम ठाकुर सहित बैंक के अन्य सेवायुक्त उपस्थित रहे।
- 0- जल जीवन मिशन से आसान हुई महिलाओं की दिनचर्या, बच रहा समय और श्रमबिलासपुर. ग्राम लिम्हा की महिलाओं के लिए घर तक नल से पानी पहुंचना बड़ी राहत लेकर आया है। पहले परिवार के लिए पीने का पानी जुटाने में उनका काफी समय और श्रम लगता था। अब जल जीवन मिशन के तहत घर पर ही शुद्ध पेयजल मिलने से उनकी दिनचर्या आसान हुई है। पानी लाने में लगने वाला समय अब वे बच्चों की देखभाल, परिवार और अन्य जरूरी कामों को दे पा रही हैं।ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि पहले पीने का पानी लाने के लिए उन्हें घर से काफी दूर जाना पड़ता था। गर्मी के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती थी। पानी की व्यवस्था करने और उसे घर तक लाने में दिन का काफी समय बीत जाता था। घरेलू कामों के साथ परिवार की जरूरत के लिए पानी जुटाना भी रोज की एक बड़ी जिम्मेदारी थी।जल जीवन मिशन से घर तक नल पहुंचने के बाद यह स्थिति बदली है। अब घर पर ही साफ पानी उपलब्ध होने से दूर जाकर पानी लाने की परेशानी काफी हद तक दूर हो गई है। महिलाओं का कहना है कि इससे न केवल उनका समय बच रहा है, बल्कि रोज की मेहनत भी कम हुई है। खाना बनाने, साफ-सफाई और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पानी की व्यवस्था अब आसान हो गई है।लिम्हा में घर तक पहुंचा पेयजल ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुविधा और राहत का माध्यम बना है। महिलाओं के लिए यह बदलाव विशेष मायने रखता है। पानी जुटाने की चिंता कम होने से वे परिवार की देखभाल और अन्य कामों पर अधिक ध्यान दे पा रही हैं। ग्रामीण महिलाओं ने घर-घर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन से उनकी रोजमर्रा की एक बड़ी परेशानी दूर हुई है।
- 0- सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निगम टीम, पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों ने निभाई स्वच्छता की जिम्मेदारीभिलाई। सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा जूनवानी रोड स्थित मुक्तिधाम परिसर में वृहद श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने पार्षदों, गणमान्य नागरिकों एवं नगर निगम की टीम के साथ श्रमदान करते हुए मुक्तिधाम परिसर की साफ-सफाई की।इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिन स्थानों पर सामान्यतः लोग जाने से भी संकोच करते हैं, ऐसे स्थान पर पहुंचकर श्रमदान करना समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का परिचायक है। मुक्तिधाम जैसे महत्वपूर्ण स्थल की स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियानों से स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा मिलता है।अभियान के दौरान मुक्तिधाम परिसर में सफाई कार्य करते हुए आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का संदेश दिया गया। निगम के अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया।कार्यक्रम में पार्षद विनोद चेलक, पार्षद चंदन यादव, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, शंकर साहनी, वीरेंद्र बंजारे, त्रिलोचन सिंह, मदन सेन, विजय सिंह सहित नगर निगम की टीम, साहू समाज प्रतिनिधि एवं अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप शहर के आर्थिक रूप से कमजोर एवं आवास की आवश्यकता वाले परिवारों को पक्के एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी-केंद्रित निर्माण (BLC) एवं भागीदारी में किफायती आवास (AHP) दोनों घटकों में निगम द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।kiran c प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) निगम भिलाई 03.10.2026.pdfBLC में 99.13 प्रतिशत आवास पूर्णप्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) फेस-1 के BLC घटक में शासन से स्वीकृत 5,115 आवासों में से 5,071 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इस प्रकार निगम द्वारा 99.13 प्रतिशत आवास पूर्णता हासिल की गई है, जबकि शेष आवास निर्माणाधीन हैं।kiran c प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) निगम भिलाई 03.10.2026.pdfयह उपलब्धि इस बात को दर्शाती है कि “मोर जमीन-मोर मकान” योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को उनके स्वयं के भू-स्वामित्व पर पक्के आवास उपलब्ध कराने के लक्ष्य को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया है।AHP के माध्यम से हजारों परिवारों के लिए किफायती आवासप्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के AHP घटक में भिलाई क्षेत्र के लिए 3,653 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें 2,401 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा 1,252 आवास निर्माणाधीन हैं। साथ ही, मोर मकान-मोर चिन्हारी एवं मोर मकान-मोर आस के अंतर्गत अब तक 2,578 हितग्राहियों को आवास आवंटित किए जा चुके हैं तथा 1,350 हितग्राहियों को आवास का भौतिक आधिपत्य प्रदान किया गया है।kiran c प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) निगम भिलाई 03.10.2026.pdfPMAY 2.0 में भी भिलाई की तेज शुरुआतभारत सरकार द्वारा प्रारंभ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सभी जोन कार्यालयों में शिविर आयोजित करने तथा वार्ड स्तर पर डोर-टू-डोर सर्वेक्षण के माध्यम से रैपिड असेसमेंट सर्वे कराया गया।kiran c प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) निगम भिलाई 03.10.2026.pdfPMAY 2.0 के BLC घटक में 2,232 हितग्राहियों का सर्वेक्षण एवं ऑनलाइन प्रविष्टि की गई, जिनमें से शासन के दिशा-निर्देशानुसार 1,042 आवास स्वीकृत हुए। इनमें 662 हितग्राहियों के आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा 245 आवास पूर्ण हो चुके हैं।kiran c प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) निगम भिलाई 03.10.2026.pdfयह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि PMAY 2.0 के प्रारंभिक चरण में ही निगम द्वारा सर्वेक्षण से लेकर ऑनलाइन प्रविष्टि, स्वीकृति एवं निर्माण प्रारंभ करने तक की प्रक्रिया को गति दी गई है।PMAY 2.0 AHP में 4,372 आवासों को प्रशासनिक स्वीकृतिPMAY 2.0 के AHP घटक के अंतर्गत भिलाई क्षेत्र में 4,372 आवासों की प्रशासनिक स्वीकृति शासन से प्राप्त हो चुकी है। हितग्राही चयन, सर्वेक्षण एवं MIS में ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया के तहत 941 हितग्राहियों का Attachment किया जा चुका है।kiran c प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) निगम भिलाई 03.10.2026.pdfभिलाई में आवास योजना का व्यापक प्रभावइस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से भिलाई में केवल आवास निर्माण ही नहीं, बल्कि कच्चे एवं असुरक्षित आवासों से पक्के आवासों की ओर परिवर्तन, पात्र परिवारों को आवासीय सुरक्षा तथा शहरी गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में ठोस कार्य किया जा रहा है।नगर पालिक निगम भिलाई का लक्ष्य है कि पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाते हुए “सबके लिए आवास” के उद्देश्य को धरातल पर साकार किया जाए।मीडिया के लिए मुख्य Highlights???? 5,115 — PMAY फेस-1 BLC स्वीकृत आवास✅ 5,071 — पूर्ण आवास???? 99.13% — BLC पूर्णता???? 3,653 — AHP स्वीकृत आवास???? 2,401 — AHP पूर्ण आवास???????????????? 2,578 — आवास आवंटित हितग्राही???? 1,350 — हितग्राहियों को आधिपत्य???? 2,232 — PMAY 2.0 BLC सर्वे/ऑनलाइन प्रविष्टि✅ 1,042 — PMAY 2.0 BLC स्वीकृत आवास???? 662 — निर्माण प्रारंभ???? 245 — PMAY 2.0 BLC पूर्ण आवास???? 4,372 — PMAY 2.0 AHP प्रशासनिक स्वीकृतिसबसे मजबूत मीडिया लाइन:“प्रधानमंत्री आवास योजना के BLC घटक में 99.13% आवास पूर्ण कर नगर पालिक निगम भिलाई ने आवास निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।”
- -बलौदाबाजार में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज-पांच संभागों के 480 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखमरायपुर। बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ल हाई स्कूल मैदान में शनिवार को चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा द्वारा ध्वजारोहण करने और रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन की घोषणा के साथ ही खेल महाकुंभ का आगाज हो गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत में रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग से आए 480 खिलाड़ियों की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्चपास्ट से मुख्य अतिथि को सलामी दी, जिसके बाद स्कूली छात्राओं की रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया।3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित इस चार दिवसीय आयोजन में प्रदेश भर से आए खिलाड़ी कुराश, रग्बी और नेटबॉल खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। कुराश प्रतियोगिता नगर भवन में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका समूहों के लिए आयोजित होगी, जबकि 14 वर्ष आयु वर्ग का रग्बी मुकाबला सेजेस हिंदी माध्यम स्कूल में और 19 वर्ष आयु वर्ग की नेटबॉल स्पर्धा जिला स्टेडियम के लॉन टेनिस मैदान में संपन्न कराई जाएगी। इस राज्य स्तरीय आयोजन में पांचों संभागों के 240 बालक और 240 बालिका खिलाड़ियों के साथ-साथ 100 ऑफिशियल्स सहित कुल 580 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि खेल में हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जीत जहाँ खिलाड़ी को आगे बढ़ने की राह दिखाती है, वहीं हार अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का अवसर देती है। आज के दौर में खेल के प्रति नजरिया पूरी तरह बदल चुका है, जहाँ खिलाड़ी या तो जीतते हैं या नया अनुभव सीखते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से तनावमुक्त और अनुशासित होकर खेल भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। इसी क्रम में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बच्चों को मैदान से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसके तहत गांवों में श्व्हीबी-जी राम जीश् योजना के जरिए खेल मैदानों का समतलीकरण कराया जाएगा।समारोह के दौरान कुराश के राष्ट्रीय खिलाड़ी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को खेल के नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करने, अनुशासन बनाए रखने और खेल भावना की उच्च परंपराओं को कायम रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, एसपी, जिला पंचायत सीईओ सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
- -‘सरकार आपके द्वार’ शिविर में त्वरित समाधान, 240 में से 236 आवेदनों का मौके पर निराकरण-एक ही छत के नीचे मिली विभिन्न विभागों की सेवाएं, कार्यालयों के चक्कर से नागरिकों को मिली राहत-जरूरतमंदों को चश्मे और वृद्धजनों को छड़ी का वितरण, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का हुआ अन्नप्राशन-रायपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का उनके नजदीक ही त्वरित समाधान करने और शासकीय योजनाओं का सहज लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान के तहत नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 3 स्थित सांस्कृतिक भवन में ‘सरकार आपके द्वार’ जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद गौरेला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 240 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 236 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर नागरिकों को राहत पहुंचाई गई।शिविर की खास बात यह रही कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हुईं। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और आवेदन प्राप्त कर पात्रता एवं नियमानुसार उनका निराकरण किया। शेष प्रक्रियाधीन आवेदनों को शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।समाधान के साथ योजनाओं का भी मिला लाभजनसमस्या निवारण शिविर केवल आवेदन प्राप्त करने और समस्याओं के निराकरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद हितग्राहियों को चश्मे तथा वृद्धजनों को छड़ी प्रदान की गई। सहायता सामग्री मिलने से हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इसी तरह नगर पालिका परिषद गौरेला द्वारा बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई।जनता और प्रशासन के बीच ‘सेवा सेतु’ बना शिविरसेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर ने आम नागरिकों और शासन-प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम उपलब्ध कराया। नागरिकों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और बड़ी संख्या में आवेदनों का शिविर स्थल पर ही समाधान होने से उन्हें कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिली। कुल 240 आवेदनों में से 236 का मौके पर निराकरण शिविर की उल्लेखनीय उपलब्धि रही।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, श्री लालजी यादव, एसडीएम पेण्ड्रारोड श्री विक्रांत अंचल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
-
-‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ शिविर में मिली नए आवास की चाबी, चेहरे पर खिली खुशी
-कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की हुई शुरुआतरायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और सम्मान का आधार बन रही है। जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम बस्ती बगरा निवासी श्रीमती सुकनी बाई के लिए भी यह योजना अपने पक्के घर का वर्षों पुराना सपना पूरा करने वाली साबित हुई है। कभी मिट्टी के कच्चे मकान में कठिनाइयों के बीच जीवन गुजारने वाला उनका परिवार अब अपने पक्के और सुरक्षित आवास में सुकून से रह रहा है। श्रीमती सुकनी बाई का परिवार पहले मिट्टी के कच्चे मकान में निवास करता था। बारिश के दिनों में मकान की स्थिति खराब हो जाती थी और परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश और मौसम की मार के बीच घर की मजबूती और परिवार की सुरक्षा को लेकर उन्हें हमेशा चिंता बनी रहती थी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण स्वयं पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत श्रीमती सुकनी बाई के आवास को स्वीकृति मिलने के बाद उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत हुई। योजना के माध्यम से उनका पक्का आवास बनकर तैयार हुआ। वर्षों से संजोया अपना घर होने का सपना जब हकीकत में बदला तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नए आवास ने उन्हें केवल मजबूत छत ही नहीं दी, बल्कि सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन का भरोसा भी दिया है।इस खुशी को और खास बनाया श्सेवा सेतुकृसरकार आपके द्वारश् अभियान के तहत ग्राम बस्ती बगरा में आयोजित शिविर ने। शिविर के दौरान श्रीमती सुकनी बाई को उनके नवनिर्मित पक्के आवास की चाबी सौंपी गई। अपने घर की चाबी हाथ में पाकर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।श्रीमती सुकनी बाई ने पक्का आवास मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कच्चे मकान में रहते हुए बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब पक्का घर बन जाने से परिवार सुरक्षित और निश्चिंत महसूस कर रहा है।सुकनी बाई की यह कहानी बताती है कि पक्का आवास किसी परिवार के लिए केवल चार दीवारें और छत नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नींव भी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उनका वर्षों पुराना सपना आज अपने घर की खुशियों में बदल गया है। -
-शासकीय योजना से मिला अवसर, मेहनत से किशोरचंद्र भोय ने संवारी अपनी राह
रायपुर। महापल्ली निवासी किशोरचंद्र भोय को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से मिला ऋण अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर लेकर आया। विभागीय योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने 50 हजार रुपए का ऋण लेकर किराना व्यवसाय शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने दुकान घर से संचालित की, बाद में कारोबार बढ़ने के साथ किराना स्टोर महापल्ली के आश्रम रोड स्थित मुख्य मार्ग पर संचालित कर रहा है।किशोरचंद्र ने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी पूरी कीं। किराना दुकान से होने वाली आय से उन्होंने अपने दो पुत्रियों और एक पुत्र की पढ़ाई-लिखाई कराई। कारोबार के विस्तार के साथ सामान लाने-ले जाने के लिए पिकअप वाहन खरीदी। इसी कारोबार की आय से परिवार के लिए पक्का मकान भी बनाया। किशोरचंद्र भोय बताते हैं कि योजना के तहत मिला ऋण उनके लिए अपना काम शुरू करने का महत्वपूर्ण अवसर था। उन्होंने इस अवसर को मेहनत के साथ आगे बढ़ाया। आज किराना व्यवसाय उनकी आजीविका का मुख्य आधार है और परिवार की जरूरतें इसी से पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि “योजना से मिले सहयोग से अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया। मेहनत करते हुए आज वह अपने परिवार की जिम्मेदारियां पूरी कर पा रहा है। इसके लिए उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
- -13 हेक्टेयर में रोपित किए गए 7,800 फलदार पौधे, 89.23 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनरायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर जिले के वन परिक्षेत्र भानपुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बाकेल में विकसित फलोद्यान का लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्र में 89.23 लाख रुपये की लागत के चार विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। वन विभाग द्वारा 13 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित फलोद्यान में उच्च गुणवत्ता की ग्राफ्टेड एवं हाइब्रिड किस्मों के 7,800 फलदार पौधे रोपित किए गए हैं।वन मंत्री श्री कश्यप ने 2 से 8 अक्टूबर तक मनाए जा रहे वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर नागरिकों से वन्यप्राणियों के प्रति संवेदनशील रहने और उनके संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बस्तर के जंगलों में वन्यप्राणियों की बढ़ती संख्या और उनकी गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए मानव और वन्यजीवों के बीच सहअस्तित्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का संदेश भी साझा किया गया।वन मंत्री श्री कश्यप ने ग्राम पंचायत गुनपुर में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत 27.88 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क सह नाली निर्माण, ग्राम पंचायत घोटिया में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन निर्माण, ग्राम पंचायत भानपुरी के फरसागुड़ा नेताजी पारा में 24.35 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण तथा ग्राम पंचायत तारागांव में मुख्य मार्ग से तालाब पहुंच मार्ग पर 7 लाख रुपये की लागत से 2 मीटर पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शरद अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान, मुख्य वन संरक्षक सुश्री स्टायलो मंडावी, डीएफओ श्री दीपेश कपिल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
- -विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन से बताए नशे के दुष्प्रभाव, 200 से अधिक लोगों ने निभाई सहभागितारायपुर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत सिंदूर पार्क परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय तथा श्री चक्रधर बालिका गृह, रायगढ़ के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की लत से व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को जीवंत प्रस्तुति के जरिए सामने रखा। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों ने संवाद एवं अभिनय के माध्यम से नशे के कारण होने वाली सामाजिक और पारिवारिक परेशानियों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रस्तुति को ध्यानपूर्वक देखा और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित हुए। कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने सहभागिता निभाई। उपस्थित नागरिकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



























