- Home
- छत्तीसगढ़
-
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से बंदियों को बापू के सत्य, अहिंसा एवं सदाचार के संदेश से किया प्रेरित
बिलासपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर केंद्रीय जेल बिलासपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के सहयोग से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शिराजुद्दीन कुरैशी, बिलासपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री असलम खान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनिल चौहान, जेल अधीक्षक श्री खोमेश मण्डावी सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्तागण एवं स्टाफ तथा जेल स्टाफ उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरूआत "वैष्णव जन तो तेने कहिए" भजन की धुन के साथ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र में माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय जेल के बंदियों द्वारा "ऐ मालिक तेरे बंदे हम" तथा रघुपति राघव राजाराम भजन की प्रस्तुति दी गई। बंदियों की प्रस्तुति को मुख्य अतिथि द्वारा भावपूर्ण एवं प्रभावशाली बताते हुए उनकी सराहना की गई।मुख्य अतिथि ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेल में जीवन कठिन परिस्थितियों से भरा हो सकता है, लेकिन जेल में बिताए जाने वाले समय का उपयोग निराशा में करने के बजाय स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने बंदियों को जेल में उपलब्ध अवसरों का सदुपयोग करते हुए नई चीजें सीखने, अपने व्यक्तित्व में सुधार करने तथा अनुशासन एवं अच्छे आचरण के साथ समय व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों एवं आदर्शों का स्मरण किया गया। सत्य, अहिंसा, प्रेम, मानवता, स्वच्छता, सद्भाव, नशामुक्ति एवं सेवा जैसे गांधी जी के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके संदेशों को वर्तमान जीवन में अपनाने की आवश्यकता बताई गई।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन इस बात की प्रेरणा देता है कि सत्य, अहिंसा और सकारात्मक विचारों के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में परिवर्तन ला सकता है। बंदियों को भी अपने वर्तमान समय का सदुपयोग करते हुए भविष्य को बेहतर बनाने तथा समाज की मुख्यधारा में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित बंदियों को गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों को अपने आचरण में उतारने, आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा केन्द्रीय जेल बिलासपुर में निरूद्ध रहकर कक्षा 10वीं, 12वीं तथा स्नातक परीक्षाओं में उत्तीर्ण बंदियों एवं कौशल विकास प्राप्त कर रहे बंदियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर जेल अधीक्षक द्वारा बंदियों को महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई गई तथा केन्द्रीय जेल बिलासपुर में निरूद्ध दण्डित बंदियों को नियमानुसार 10-10 दिवस के अतिरिक्त परिहार (रेमिशन) का लाभ दिए जाने की घोषणा जेल अधीक्षक द्वारा की गई। - बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत तिफरा वार्ड क्र. 7 कालिका नगर केंद्र 7 में रिक्त सहायिका पद के लिए प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। मूल्यांकन पत्रक के दावा आपत्ति 10 अक्टूबर तक ई भर्ती ऑनलाईन में प्रस्तुत किये जा सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात दावा आपत्ति नहीं लिया जाएगा।
- -विद्यार्थियों को प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां और दो फोटो लेकर उपस्थित होने के निर्देशबिलासपुर /मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यार्थी उड़ान योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 6 अक्टूबर को होगी। काउंसिलिंग सवेरे 11 बजे से प्री मैट्रिक सामूहिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, जरहाभाठा बिलासपुर में आयोजित की जाएगी।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि योजना के तहत प्रवेश के लिए 5 जुलाई 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर 14 जुलाई को आयोजित काउंसिलिंग शासन के निर्देशानुसार निरस्त कर दी गई है। पूर्व में जारी मेरिट सूची के आधार पर अब 6 अक्टूबर को काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें निर्धारित काउंसिलिंग प्रपत्र में अभ्यर्थियों से प्राथमिकता क्रम लिया जाएगा। विद्यार्थियों को काउंसिलिंग में कक्षा चौथी की अंकसूची, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां और दो फोटो लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
- -सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अभिनव प्रयासों के लिए मिलेगा दो लाख रुपये का सम्मानबिलासपुर /पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान वर्ष 2026 के लिए पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। आवेदक अपनी प्रविष्टि 12 अक्टूबर 2026 को शाम 5.30 बजे तक अपने जिले के कलेक्टर को प्रस्तुत कर सकते हैं।राज्य शासन द्वारा सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किए गए अभिनव प्रयासों को सम्मानित करने और राष्ट्रीय एकीकरण को विकसित करने के उद्देश्य से यह राज्य स्तरीय सम्मान स्थापित किया गया है। सम्मान के अंतर्गत चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को दो लाख रुपये की राशि, सम्मान प्रतीक चिह्न, शाल, श्रीफल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। चयन राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल की अनुशंसा पर किया जाएगा। प्रविष्टि के साथ व्यक्ति अथवा संस्था का पूर्ण परिचय तथा सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रमाण सहित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। पूर्व में प्राप्त अन्य पुरस्कारों का विवरण, प्रकाशित साहित्य की सत्यापित छायाप्रति तथा कार्यों से संबंधित प्रशंसा-पत्र, प्रतिक्रियाएं एवं उपलब्ध साहित्य भी संलग्न करना होगा। चयन होने की स्थिति में सम्मान ग्रहण करने के लिए व्यक्ति की लिखित सहमति आवश्यक है।आवेदक यदि राज्य अथवा केंद्र शासन के किसी विभाग, निगम या मंडल में सेवारत हैं, तो इसका स्पष्ट उल्लेख प्रविष्टि में करना होगा। सामान्य प्रशासन विभाग को सीधे भेजी गई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
- - दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि, 12 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदनबिलासपुर /छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को ‘यतियतन लाल सम्मान 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए 12 अक्टूबर 2026 को शाम 5.30 बजे तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि, मानपत्र और सम्मान प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्थापित इस सम्मान का उद्देश्य अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्यों, सेवाओं तथा अभिनव प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। सम्मान के लिए राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल की अनुशंसा के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रविष्टि के साथ व्यक्ति अथवा संस्था का पूर्ण परिचय तथा अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों, सेवाओं और अभिनव प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। पूर्व में प्राप्त पुरस्कारों का विवरण, उत्कृष्ट कार्यों एवं उनके वैचारिक पक्ष पर प्रकाशित साहित्य की सत्यापित प्रतियां तथा पत्र-पत्रिकाओं और ग्रंथों में उपलब्ध संबंधित सामग्री भी संलग्न करनी होगी। चयन होने पर सम्मान ग्रहण करने के लिए व्यक्ति की लिखित सहमति आवश्यक है। आवेदक राज्य अथवा केंद्र शासन के किसी विभाग, निगम या मंडल में सेवारत हो तो इसका स्पष्ट उल्लेख करना होगा।आवेदक जिस जिले के निवासी हैं, उस जिले के कलेक्टर को निर्धारित अंतिम तिथि तक अपनी प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकते हैं। बिलासपुर जिले के इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थाएं कलेक्टर कार्यालय में प्रविष्टि जमा कर सकते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग को सीधे भेजी गई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
- -समाज सेवा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानितबिलासपुर /छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महाराजा अग्रसेन सम्मान वर्ष 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामाजिक समरसता तथा सभी वर्गों में सद्भाव, साहित्य, समाज सेवा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्ति इस सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधित जिले के कलेक्टर कार्यालय में 12 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे तक जमा किए जा सकते हैं।महाराजा अग्रसेन सम्मान के तहत चयनित व्यक्ति को दो लाख रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। सम्मान के लिए ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनसे समाज में सद्भाव और एकता को बढ़ावा मिला हो तथा सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने में योगदान दिया गया हो। विगत पांच वर्षों में यह सम्मान प्राप्त कर चुके व्यक्ति चयन के लिए पात्र नहीं होंगे।आवेदन के साथ आवेदक का पूर्ण परिचय तथा सामाजिक समरसता, सद्भाव, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का विवरण देना होगा। इन कार्यों के समर्थन में प्रमाणित दस्तावेज, प्रकाशित साहित्य, छायाचित्र तथा समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित सामग्री भी संलग्न करनी होगी। पूर्व में कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त हुआ हो तो उसका विवरण भी प्रस्तुत करना होगा।सम्मान ग्रहण करने के संबंध में आवेदक की लिखित सहमति आवश्यक है। राज्य अथवा केंद्र शासन के किसी विभाग, निगम या मंडल में सेवारत आवेदकों को इसकी जानकारी आवेदन में देनी होगी। आवेदक जिस जिले के निवासी हैं, उन्हें उसी जिले के कलेक्टर कार्यालय में अपनी प्रविष्टि जमा करनी होगी। सामान्य प्रशासन विभाग को सीधे भेजी गई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
- -अनसुईया को कुछ ही दिनों में मिला समाधान, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिली राहतबिलासपुर /छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तैयारी में जुटीं अनसुईया के सामने आधार कार्ड में दर्ज गलत नाम परेशानी बन गया था। नाम की यह त्रुटि उन्हें छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से रोक रही थी। बेलतरा क्षेत्र की निवासी अनसुईया को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से कुछ ही दिनों में इस समस्या से राहत मिल गई। अब वे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकती हैं।अनसुईया ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नाम में सुधार के लिए आवेदन किया। तहसील कार्यालय बेलतरा में निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी समस्या का निराकरण किया गया और आधार कार्ड में नाम संबंधी त्रुटि दूर कर दी गई। अनसुईया बताती हैं कि आधार कार्ड में नाम गलत होने के कारण छात्रवृत्ति का आवेदन करने में परेशानी आ रही थी। सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन करने पर उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। कम समय में समस्या का समाधान होने से उन्हें राहत मिली है। उन्होंने त्वरित एवं सुविधाजनक सेवा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। अनसुईया के लिए नाम में सुधार पढ़ाई के लिए मिलने वाली सहायता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दस्तावेज की त्रुटि दूर होने से छात्रवृत्ति के आवेदन में आ रही बाधा समाप्त हो गई है। सेवा सेतु से मिली समयबद्ध सेवा ने उनकी चिंता दूर कर शासकीय योजना का लाभ लेने की राह आसान बनाई है।
- -प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित-सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि महाविद्यालय कोनी में लाइट एंड साउंड कार्यक्रम सम्पन्नबिलासपुर / रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज कृषि महाविद्यालय कोनी के ऑडिटोरियम में जीवंत हुईं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शाम 5 बजे आयोजित ‘नमो सेवा गाथा’ पर आधारित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम में कलाकारों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। लगभग एक घंटे की इस प्रस्तुति को दर्शकों ने तन्मयता से देखा और प्रेरणास्पद बताते हुए सराहा।संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से गुरतुर लोक सेवा संस्थान द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवाकाल से जुड़े विभिन्न पड़ावों को कला और नृत्य के माध्यम से मंच पर उतारा गया। गुजरात भूकंप के दौरान सहायता, कोविड काल में राहत के प्रयास, आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई, नक्सल उन्मूलन, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे प्रमुख विषयों को प्रस्तुति में शामिल किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को भी प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।मंच पर बदलते प्रकाश, संगीत और कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने इन प्रसंगों को आकर्षक स्वरूप दिया। प्रस्तुति में आपदा के समय सहायता और संवेदनशीलता से लेकर राष्ट्र की सुरक्षा तथा विकसित भारत के निर्माण तक की यात्रा को पिरोया गया। सेवा की भावना को केंद्र में रखकर प्रस्तुत इस गाथा ने दर्शकों को जनसेवा और देश के विकास में सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक की भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई। उपस्थित जनों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए ‘नमो सेवा गाथा’ को प्रेरणादायी बताया।कार्यक्रम में विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल एवं श्री सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता कश्यप, गौ सेवा समिति अध्यक्ष श्री धीरेंद्र दुबे उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, कृषि महाविद्यालय के डीन श्री एन.के. चौरे, उप संचालक कृषि श्री एम.आर. तिग्गा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और दर्शक शामिल हुए।
- बलौदाबाजार / सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम जिले के सभी ग्रामो मे विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत गुडेलिया विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।विशेष ग्राम सभा में 48 ग्रामीणों को भू-स्वामी अधिकार अभिलेख वितरित किए गए। भू-स्वामी अधिकार अभिलेख मिलने से हितग्राहियों में खुशी का माहौल रहा। लंबे समय से भूमि संबंधी अधिकार अभिलेख मिलने की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों ने इसे अपने लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच संकेत अग्रवाल ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को उनका अधिकार दिलाना है।भू-स्वामी अधिकार अभिलेख प्राप्त करने वाले गुडेलिया निवासी रतन निर्मलकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “आज हमें भू-स्वामी अधिकार अभिलेख मिला है, जिससे हमारी जमीन पर हमारा अधिकार और अधिक स्पष्ट हुआ है। यह हमारे परिवार के लिए बहुत खुशी की बात है। शासन द्वारा ग्रामीणों के हित में किए जा रहे इस कार्य के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद करता हूं।”
- नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की पहलों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास, रोजगार के अवसरों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
- - मुरता में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, बच्चों ने उकेरा मोदी जी का सेवा संकल्परायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन की प्रेरणादायी यात्रा और उनके सेवा संकल्प को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड बेरला के हाई स्कूल मुरता में ’’नमो सेवा की अनकही कहानियां’’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल शामिल हुए। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों के विचार सुने। बच्चों की प्रतिभा देखकर मंत्री जी ने उनकी सराहना की और उत्साहवर्धन किया।अपने उद्बोधन में मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भारत की भावी पीढ़ी हैं। भारत को विश्व स्तर पर शिखर पर ले जाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन को देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। चाय बेचने वाले एक सामान्य परिवार से निकलकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का उनका संघर्ष, उनकी अनकही कहानियां हर युवा के लिए प्रेरणा हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 25 सेवा संकल्प - स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों को बच्चों ने चित्रकला और भाषण के माध्यम से जिस सुंदरता से रेखांकित किया है, वह काबिले तारीफ है।चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री जी के बचपन से लेकर जनसेवा तक के विभिन्न पहलुओं को कैनवास पर उतारा। किसी ने स्वच्छता अभियान में झाड़ू लगाते हुए मोदी जी का चित्र बनाया, तो किसी ने चंद्रयान की सफलता और आत्मनिर्भर भारत का चित्रण किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने ’’नमो सेवा की अनकही कहानियां’’ पर ओजस्वी विचार रखे। उन्होंने बताया कि कैसे मोदी जी ने बिना थके, बिना रुके 25 वर्षों तक जनसेवा को ही अपना धर्म बनाया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंत्री श्री बघेल के हाथों पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में राष्ट्र प्रेम, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।मंत्री जी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और सेवा भाव का होना भी अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री जी का जीवन हमें सिखाता है कि बड़े सपने देखो और उन्हें पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करो। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल मुरता का परिसर देशभक्ति और उत्साह से भरा रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, अभिभावक, स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ श्री खोरबाहरा साहू ,वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल,अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, स्कूली छात्र छात्राएं, उपस्थित थे।
- -सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत किया गया पौधरोपणरायपुर ।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प और कृतित्व की भावना को आत्मसात करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम संबलपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन पर्यावरण के संवर्धन के बिना संभव नहीं है, इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान दे। ग्राम संबलपुर में आयोजित भव्य पौधरोपण कार्यक्रम में हजारों पौधे रोपे गए। मंत्री श्री बघेल ने स्वयं अपने हाथों से पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ पौधरोपण किया। पूरा परिसर ’’पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ’’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में कटहल, नीम, पीपल, बरगद, आम, जामुन और गुलमोहर सहित फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर मंत्री श्री बघेल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए आव्हान किया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाना सौ पुण्यों के बराबर है। पेड़ ही हमें ऑक्सीजन देते हैं, वर्षा लाते हैं और धरती को हरा-भरा रखते हैं। यदि हम आज पेड़ नहीं लगाएंगे तो आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और पानी के लिए तरसना पड़ेगा।मंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा पखवाड़ा के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का जो संकल्प लिया है, उस पर अमल करते हुए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभानी चाहिए। स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम अपने आसपास हरियाली बढ़ाएंगे और कचरा मुक्त वातावरण बनाएंगे। उन्होंने हर नागरिक से आह्वान किया कि वह अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या किसी विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल बच्चे की तरह करे।कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं की विशेष सहभागिता रही। बच्चों ने पर्यावरण पर आधारित नारे लगाए और पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। मंत्री जी ने बच्चों से कहा कि आप ही देश के भविष्य हैं, पर्यावरण की रक्षा की जिम्मेदारी अब आपके कंधों पर है। पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर ग्राम संबलपुर में सुबह से ही उत्साह का माहौल था। ग्रामीणों ने मंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू, अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री प्रेमलता पद्माकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती दिव्या पोटाई, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, महिलाएं और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री बघेल ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह केवल एक पौधरोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव है।
- रायपुर । कृषि महाविद्यालय, रायपुर में दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्वच्छता, श्रमदान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. आर. पी. कुजूर, शैक्षणिक प्रभारी, कृषि महाविद्यालय, रायपुर द्वारा महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जी के विचारों एवं उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संदेश दिया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, छात्रा इकाई, कृषि महाविद्यालय, रायपुर, डॉ. पायल जायसवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, विभिन्न गतिविधियों एवं स्वयंसेवकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने तथा समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।इसके पश्चात डॉ. आर. के. ठाकुर, खेल प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी, छात्र इकाई ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। डॉ. एस. के. नाग, विश्वविद्यालय सांस्कृतिक प्रभारी ने महाविद्यालय स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों तथा अंतर-विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिताओं के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम के अगले चरण में कृषि महाविद्यालय परिसर से विश्वविद्यालय की आवासीय कॉलोनी तक लगभग 250 विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” सहित विभिन्न स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से स्वच्छता एवं जागरूकता का संदेश दिया।दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की श्रृंखला में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए टैलेंट हंट एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. प्रवीण वर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी, कृषि महाविद्यालय, रायपुर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी प्रतिभाओं एवं सांस्कृतिक रुचियों की जानकारी ली तथा उन्हें महाविद्यालय की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।डॉक्टर गिरीश चंदेल, कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं डॉ. आरती गुहे, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी जी के स्वच्छता, अनुशासन, सत्य एवं सेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता, सामाजिक सेवा, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति अपनी रुचि एवं प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित यह आयोजन नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रमीय एवं सामाजिक गतिविधियों से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को उन्नत खेती के लिए मिल रहा प्रोत्साहन और तकनीकी मार्गदर्शन-आधुनिक कृषि तकनीक और बेहतर फसल प्रबंधन से बढ़ी आमदनीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को आधुनिक और उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उद्यानिकी फसलों एवं व्यावसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गौरेला- पेंड्रा- मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सारबहरा के कृषक श्री शाहिद जमा खान ने उन्नत तकनीकों को अपनाकर टमाटर की खेती से बेहतर आर्थिक लाभ अर्जित किया है।श्री शाहिद जमा खान ने लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में टमाटर की खेती की है, जिससे उन्हें अब तक करीब 1 लाख 20 हजार रुपये का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने टमाटर की खेती में आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के साथ फसल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। समय पर आवश्यक कृषि कार्य, फसल की नियमित देखभाल और वैज्ञानिक तकनीकों के समुचित उपयोग से उनकी फसल बेहतर हुई। अच्छी पैदावार और उचित प्रबंधन के परिणामस्वरूप टमाटर की खेती उनके लिए आय का बेहतर माध्यम बनकर उभरी है।श्री शाहिद खान पूर्व में भी उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। विभाग द्वारा उन्हें समय-समय पर योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्नत कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन तथा आवश्यक कृषि कार्यों के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। विभागीय मार्गदर्शन और स्वयं की मेहनत से उन्होंने उद्यानिकी फसलों को आय बढ़ाने के प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाया है।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के प्रयासों के बीच शाहिद जमा खान जैसे किसान उन्नत तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उनकी सफलता बताती है कि वैज्ञानिक कृषि तकनीक, बेहतर फसल प्रबंधन और समय पर मिलने वाले तकनीकी मार्गदर्शन का समुचित उपयोग खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। टमाटर की उन्नत खेती से मिली सफलता ने श्री शाहिद जमा खान को उद्यानिकी फसलों के माध्यम से अपनी आय को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया है। उनकी यह पहल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी आधुनिक एवं व्यावसायिक खेती की संभावनाओं को सामने रखती है।
- -श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशरायपुर ।गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला उद्योग संघ द्वारा आज औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम तथा आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 100 पौधे लगाए गए।मंत्री श्री देवांगन ने उपस्थित लोगों को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल कर उसे संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा में गांधी- शास्त्री की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पणउद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री देवांगन ने आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कोरबा के बुधवारी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और कोसाबाड़ी चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ संदेश का स्मरण किया।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अवैध खनिज गतिविधियों पर सतत निगरानी और कार्रवाईरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देश पर खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा सतत जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय दल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए रेत एवं पत्थर का अवैध परिवहन करते कुल 6 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया।खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्ती-बगरा क्षेत्र में रेत से भरे 4 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ कोडगार चौकी में रखा गया है। इसी तरह सारबहरा क्षेत्र में पत्थर से भरे एक ट्रैक्टर वाहन तथा अंडी क्षेत्र में रेत से भरे एक ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ अमरपुर पुलिस लाइन में रखा गया है।विभाग द्वारा सभी संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रकरणों में निर्धारित अर्थदंड अथवा समझौता राशि खनिज मद में जमा कराए जाने के बाद नियमानुसार वाहनों को मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने खनिज विभाग को जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अमले को क्षेत्र में नियमित जांच करने तथा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों में तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए उनकी गुणवत्तापूर्ण जांच और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
- रायपुर। भा.कृ.अनु.प-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्वच्छता, स्वच्छ परिसर एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों एवं सफाई अभियानों का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर संस्थान में कार्यरत सफाई कर्मियों एवं सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय तथा संयुक्त निदेशकों एवं अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर डॉ. एस. के. शर्मा ने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान संस्थान परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियां संचालित की गईं। इन प्रयासों से स्वच्छता के प्रति संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा मिला।संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने कहा, “महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हम दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला है। इसकी शुरुआत हमारे अपने घर और कार्यस्थल से होकर पूरे समाज और देश तक पहुंचनी चाहिए। संस्थान द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और हमें इन्हें निरंतर जारी रखते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ परिसर की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।”समापन कार्यक्रम में संस्थान के सफाई कर्मियों एवं सफाई मित्रों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा निदेशक एवं संयुक्त निदेशकों द्वारा सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और संस्थान को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए स्वच्छता गतिविधियों को नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस. के. शर्मा एवं धन्यवाद डॉ. के. सी. शर्मा द्वारा दिया गया।
- रायपुर। भा.कृ.अनु.प -राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिंदी कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।कार्यक्रम में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रो. राजेश दुबे ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की। उन्होंने राजभाषा हिंदी की महत्ता, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग तथा हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यान्वयन की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं तथा ऐसे आयोजन कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि और कार्य-प्रयोग को बढ़ावा देते हैं।संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने कहा कि हिंदी केवल संप्रेषण का माध्यम ही नहीं, बल्कि जनसामान्य से संस्थानों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में अधिकाधिक हिंदी का प्रयोग करें और राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय योगदान दें।इस अवसर पर राजभाषा अधिकारी श्री प्रांशु राठौर ने हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार राशि निदेशक महोदय द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के संयुक्त निदेशक, वैज्ञानिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया।
- -वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर - मंत्री टंक राम वर्मारायपुर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत गांधी जयंती व अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर धमतरी के मेनोनाइट हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जिले के लगभग 500 महिला एवं पुरुष वृद्धजनों से आत्मीय भेंट कर उन्हें शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।इस दौरान मंत्री श्री वर्मा ने विभिन्न हितग्राहीमूलक गतिविधियों के तहत 40 लोगों को स्वामित्व प्रमाण पत्र सौंपे। साथ ही दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को व्हीलचेयर व आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।गोद भराई, पोषण किट वितरण और स्वास्थ्य जांचराष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में मंत्री श्री वर्मा ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कर उन्हें पोषण किट भेंट की। उन्होंने परिसर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर स्वयं ब्लड प्रेशर की जांच भी कराई।बुजुर्गों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शकसमारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनका जीवन संघर्ष और अनुभव नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान किसी एक आयोजन तक सीमित न रहकर हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 'अंत्योदय' भावना के अनुरूप केंद्र व राज्य सरकारें स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाएं दे रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों के हित में धान खरीदी, महिलाओं के लिए 'महतारी वंदन' योजना और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियानों को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।देहदान-अंगदान की सराहना और नशामुक्ति का आह्वानप्रभारी मंत्री ने देहदान और अंगदान करने वाले नागरिकों के योगदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताया। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। जब युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सेवा में लगेगी, तभी एक सशक्त भारत का निर्माण होगा।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने बुजुर्गों के मार्गदर्शन को समाज की सबसे बड़ी पूंजी बताया, वहीं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा ने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्वागत भाषण में कहा कि जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन के लिए निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम में नगर निगम सभापति, जिला पंचायत सभापति, जनपद अध्यक्ष, डीएफओ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक व अधिकारी उपस्थित थे।
-
-प्रदेशवासियों को बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन की मिलेगी सुविधा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
-ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, आर्थिक गतिविधियों को भी मिलेगी गति : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव-नई सड़कें और पुल बनने के साथ सड़कों का होगा उन्नयन, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण-निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देशरायपुर /बरसात के बाद प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण के कार्य तेजी से धरातल पर उतरेंगे। राज्य शासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी करते हुए 672 करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपए के 24 महत्वपूर्ण कार्यों की निविदाओं को मंजूरी दे दी है। इनमें नई सड़कों और पुलों के निर्माण के साथ मौजूदा सड़कों के उन्नयन, चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, विद्युतीकरण और सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग ने संबंधित अधिकारियों को चयनित ठेकेदारों एवं निर्माण एजेंसियों को यथाशीघ्र कार्यादेश जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में मजबूत सड़क एवं पुल अधोसंरचना का निर्माण राज्य सरकार की विकास प्राथमिकताओं में शामिल है। बेहतर सड़कें गांवों और शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच को सुगम बनाती हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से आवागमन बेहतर होगा और व्यापार, पर्यटन सहित स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं का लाभ लोगों तक जल्द पहुंचे, इसके लिए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए और निर्माण की गुणवत्ता की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क और पुल अधोसंरचना के विस्तार के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम कर रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेशभर में 24 महत्वपूर्ण कार्यों की निविदाओं को मंजूरी दी गई है। अधिकारियों को कार्यादेश जारी कर बरसात के बाद निर्माण कार्यों को तत्काल गति देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा, जिससे प्रदेशवासियों को बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।लोक निर्माण विभाग द्वारा मंजूर 24 कार्यों में नई सड़कों के सात कार्य, पुल एवं पहुंच मार्गों के दो कार्य, सड़कों के उन्नयन के तीन कार्य तथा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के 12 कार्य शामिल हैं।दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव सहित विभिन्न जिलों में बनेंगी नई सड़केंलोक निर्माण विभाग ने दुर्ग जिले में पुलगांव पुल मुख्य मार्ग से अंजोरा-रसमड़ा राज्य मार्ग में पुल-पुलिया सहित 5.28 किलोमीटर फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 28 करोड़ 2 लाख 70 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। धमतरी जिले में राजनांदगांव-गुंडरदेही-धमतरी-नगरी सिहावा-बोराई राज्य मार्ग के आमदी नगर पंचायत में 3.50 किलोमीटर फोरलेन गौरव पथ के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 19 करोड़ 26 लाख 10 हजार रुपए की निविदा स्वीकृत की गई है।राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में पुल-पुलियों सहित आठ किलोमीटर फोरलेन परिक्रमा पथ के लिए 46 करोड़ 22 लाख 8 हजार रुपए, बिलासपुर जिले में 17.61 किलोमीटर झाल से नगपुरा मार्ग के लिए 29 करोड़ 91 लाख 92 हजार रुपए, महासमुंद जिले में पुल-पुलियों सहित 6.50 किलोमीटर सल्डीह-बहादुरपुर मुख्य जिला मार्ग के लिए 11 करोड़ 27 लाख 98 हजार रुपए, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 7.60 किलोमीटर सिविलदाग-नीलकंठपुर सड़क के लिए 14 करोड़ 13 हजार रुपए तथा रायगढ़ जिले में 3.40 किलोमीटर उर्दना-कृष्णापुर-खैरपुर मार्ग के लिए 13 करोड़ 74 लाख 29 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी गई है।अरपा और खारून नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुलराज्य शासन ने बिलासपुर जिले में लोधीपारा (सरकंडा)-कोनी मार्ग में अरपा नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 17 करोड़ 63 लाख 32 हजार रुपए तथा चोरहादेवरी-परसदा मार्ग में खारून नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 7 करोड़ 68 लाख 16 हजार रुपए की निविदा को स्वीकृति प्रदान की है। इन पुलों के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।करीब 79 करोड़ रुपए से तीन महत्वपूर्ण सड़कों का होगा उन्नयनलोक निर्माण विभाग ने सड़क उन्नयन के तीन कार्यों के लिए कुल 78 करोड़ 96 लाख 74 हजार रुपए की निविदाओं को मंजूरी दी है। इनमें बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 37 करोड़ 37 लाख 96 हजार रुपए लागत का पुल-पुलिया सहित 18 किलोमीटर परसवार-चलगली मार्ग, रायपुर में 17 करोड़ 32 लाख 31 हजार रुपए लागत से अभनपुर के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के 2.60 किलोमीटर हिस्से का फोरलेन उन्नयन तथा रायगढ़ में 24 करोड़ 26 लाख 47 हजार रुपए लागत का 12.30 किलोमीटर कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ सड़क का उन्नयन शामिल है।धमतरी में कई महत्वपूर्ण मार्गों का होगा चौड़ीकरण और मजबूतीकरणधमतरी जिले में मेघा रोड तिराहा-स्टेशन रोड-चरमुड़िया राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में 3.75 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 14 करोड़ 45 लाख 12 हजार रुपए, पचपेड़ी-तर्रागोंदी-भेलवाकूदा-टिपानी-सेमरा (बी) मार्ग में पांच किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 13 करोड़ 32 लाख 82 हजार रुपए, नौ किलोमीटर छाती-गागरा-कंडेल-देवपुर मार्ग के लिए 23 करोड़ 12 लाख 46 हजार रुपए तथा 10 किलोमीटर अर्जुनी-भानपुरी-तरसींवा-कुर्रा-अमलीडीह-हसदा सड़क के लिए 19 करोड़ 42 लाख 22 हजार रुपए की निविदा मंजूर की गई है।राजनांदगांव-गुंडरदेही-धमतरी-नगरी सिहावा-बोराई राज्य मार्ग में 23 किलोमीटर लंबाई के मजबूतीकरण एवं डामरीकरण के लिए 11 करोड़ 70 लाख 83 हजार रुपए की निविदा को भी मंजूरी दी गई है।रायगढ़ में फोरलेन सड़कों के साथ होगा विद्युतीकरणरायगढ़ जिले के रायगढ़-लोइंग-महापल्ली मुख्य जिला मार्ग में पांच किलोमीटर हिस्से के फोरलेन चौड़ीकरण एवं विद्युतीकरण के लिए 59 करोड़ 49 लाख 4 हजार रुपए तथा रायगढ़-कोतरा-नंदेली राज्य मार्ग के पांच किलोमीटर हिस्से में फोरलेन चौड़ीकरण एवं विद्युतीकरण के लिए 47 करोड़ 77 लाख 76 हजार रुपए की निविदा स्वीकृत की गई है।कांकेर से सरगुजा तक मजबूत होगा सड़क नेटवर्कविभाग ने कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर राज्यीय राजमार्ग में पुल-पुलियों सहित 36.80 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 85 करोड़ 83 लाख 4 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी है।बेमेतरा जिले में देवकर-साजा-खम्हरिया मुख्य जिला मार्ग के 30.80 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 30 करोड़ 22 लाख 88 हजार रुपए, दुर्ग जिले में भिलाई-सिरसा-औरी-मोतीपुर मुख्य जिला मार्ग के 15.50 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 14 करोड़ 16 लाख 16 हजार रुपए, सरगुजा जिले में 28 किलोमीटर लंबे सोनतराई-मैनपाट मार्ग के मजबूतीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 26 करोड़ 7 लाख 34 हजार रुपए तथा महासमुंद जिले में बिहाझर-गांजर-रेवा मार्ग की 25.90 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 59 करोड़ 89 लाख 21 हजार रुपए की निविदा मंजूर की गई है।गुणवत्ता पर विशेष नजर, निर्धारित समय-सीमा में पूरे होंगे कार्यराज्य शासन ने संबंधित सभी कार्यपालन अभियंताओं को अनुबंधित कार्यों का संपादन एवं पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करते हुए निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन कार्यों को किसी अन्य को सबलेट नहीं किया जा सकेगा तथा कार्य संपादन के लिए पॉवर ऑफ अटॉर्नी मान्य नहीं होगी।कार्यपालन अभियंताओं को अनुबंधित समयावधि में कार्यों को पूर्ण कराने तथा प्रशासकीय स्वीकृति एवं आबंटन की सीमा में अनुबंध के अनुसार कार्य संपादित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। - -3165 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे और 800 लोगों को दवाइयां वितरित-वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने शिविर का किया अवलोकन, हितग्राहियों को पहनाए चश्मे और चिकित्सकों का किया सम्मान-सेवा को केवल उत्सव तक सीमित नहीं, जरूरतमंदों तक पहुंचाने का माध्यम बनाया : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरीरायपुर / ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत रायगढ़ जिले के पुसौर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे 3493 लोगों की नेत्र जांच की गई। जांच के बाद 3165 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे तथा करीब 800 लोगों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।शिविर में लोगों की सुविधा के लिए 14 पंजीयन काउंटर बनाए गए थे। महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक पंजीयन की व्यवस्था की गई। 10 से अधिक नेत्र विशेषज्ञों के साथ 38 नेत्र सहायकों ने जांच में सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह 9 बजे से लगातार सेवाओं में जुटी रही। एनएसएस और स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने वालंटियर के रूप में पंजीयन से लेकर जांच और चश्मा वितरण तक लोगों की सहायता की। शिविर में आने वाले लोगों के लिए छाया, पेयजल, भोजन एवं स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की आदत विकसित करना जरूरी : वित्त मंत्री श्री चौधरीवित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शिविर का अवलोकन कर नेत्र जांच, चश्मा वितरण एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आंखों की समय पर जांच बेहद जरूरी है। विशेषकर बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या कई बार समय पर सामने नहीं आती और इसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ सकता है। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें भी 12वीं कक्षा तक अपनी आंखों की कमजोरी का पता नहीं चला था। बाद में जांच कराने पर चश्मे की जरूरत सामने आई। उन्होंने कहा कि बीमारी के लक्षण सामने आने का इंतजार करने के बजाय समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की आदत विकसित करनी चाहिए। आंखों और दांतों की जांच के साथ शरीर के अन्य स्वास्थ्य परीक्षणों को लेकर भी जागरूकता जरूरी है।श्री चौधरी ने कहा कि गांवों में ऐसे शिविरों की आवश्यकता है, जहां लोगों को जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत आयोजन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास किया गया है।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले चिकित्सकों, नेत्र सहायकों, स्वास्थ्य विभाग, एनएसएस, स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों और प्रशासनिक अमले की सराहना की। उन्होंने हितग्राहियों को अपने हाथों से चश्मे पहनाए तथा पांच हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। उन्होंने सुबह से सेवा में जुटे चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र और शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से पीपल के पौधे भी वितरित किए गए।सात दिनों तक गांवों में चला प्रचार, 550 से अधिक पंचायतों से लोगों को शिविर तक लाने की व्यवस्थाकलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर को लेकर पिछले सात दिनों से ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। जिले की 550 से अधिक ग्राम पंचायतों से लोगों को शिविर तक लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई। निजी चिकित्सकों को भी शिविर से जोड़ा गया, जिन्होंने सुबह से लगातार अपनी सेवाएं दीं।कलेक्टर ने बताया कि जिले के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत करीब 45 हजार बच्चों की नेत्र जांच भी की जा रही है। कई बार बच्चे की आंख कमजोर होने के बावजूद उसे स्वयं इसका पता नहीं होता। ऐसे में समय पर जांच कर समस्या की पहचान करना जरूरी है। उन्होंने पालकों से बच्चों के साथ प्रतिदिन कुछ समय उनकी पढ़ाई और स्कूल में आने वाली परेशानियों के संबंध में बातचीत करने की अपील की।हितग्राहियों ने कहा—एक ही स्थान पर जांच और चश्मा मिलने से मिली बड़ी राहतशिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने निःशुल्क नेत्र जांच और तत्काल चश्मे की सुविधा मिलने पर खुशी जताई। झारमुड़ा की सतरूपा पटेल ने बताया कि रोजमर्रा के काम में दूर की चीजें देखने में परेशानी होती थी, लेकिन जांच कराने का अवसर नहीं मिल पा रहा था। शिविर में जांच के बाद चश्मा मिलने से अब पढ़ने-लिखने और दैनिक कार्यों में सुविधा होगी।बायंग की योगिता महंत ने बताया कि कम्प्यूटर पर काम करने के दौरान उन्हें सिरदर्द की समस्या होती थी। शिविर में आंखों की जांच के बाद चश्मा मिलने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। ग्राम बुनगा की पार्वती मैत्री ने भी नेत्र संबंधी परेशानी के लिए जांच और चश्मे की सुविधा मिलने पर खुशी जताते हुए विशाल शिविर के आयोजन के लिए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानी मोहित सतपथी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्री बृजेश गुप्ता, श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण, श्री जैमिनी गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री उमेश साव सहित पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सक, एनएसएस एवं स्काउट-गाइड के विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
- -237 मरीजों को मिला मुफ़्त इलाज-मलेरिया और एनीमिया की जांच पर रहा विशेष जोररायपुर । राज्य सरकार के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में आयोजित एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हुआ। शिविर में क्षेत्र के 237 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर एक ही छत के नीचे विभिन्न जटिल बीमारियों के नि:शुल्क इलाज और जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।स्वास्थ्य दल द्वारा शिविर में व्यापक पैथोलॉजी एवं नैदानिक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। मलेरिया उन्मूलन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 169 लोगों की जांच की गई, जिनमें 41 मरीज पीएफ और 7 मरीज पीवी पॉजिटिव पाए गए। इसी प्रकार कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के लिए 146 लोगों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई, जिसमें 39 ग्रामीणों में रक्त की कमी दर्ज की गई। मधुमेह नियंत्रण अभियान के तहत 138 लोगों की रक्त शर्करा की जांच में 6 मरीज उच्च शर्करा स्तर से पीड़ित मिले, जिन्हें तत्काल आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया गया। इसके अलावा उच्च रक्तचाप और सिकल सेल से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उनकी निरंतर चिकित्सा देखभाल का मार्ग प्रशस्त किया गया।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए शिविर में 19 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर उनकी प्रसव पूर्व जांच की गई। ग्रामीणों को विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करने हेतु नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, टीबी रोग की पहचान के लिए बलगम के नमूने संग्रह करने के साथ-साथ एचआईवी, हेपेटाइटिस, डेंगू, टाइफाइड, लिवर, किडनी और थायरॉइड जैसी आवश्यक जांचें भी मौके पर ही की गईं।डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए शिविर में दो पात्र हितग्राहियों के ऑन-द-स्पॉट 'आयुष्मान कार्ड' भी तैयार किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार शिविर में चिन्हित सभी मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि उन्हें आगे भी सुलभ और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलता रहे।
- -नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेशरायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित ‘नमो सेवा – अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम के अंतर्गत नारायणपुर जिले के सुदूर क्षेत्र कोहकामेटा में शिक्षकों ने एक अनुकरणीय पहल की है। शिक्षकों ने मंच पर उतरकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं के प्रति जागरूक किया।शिक्षकों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, सहज-सरल संवादों और रचनात्मक प्रस्तुति से योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुँचाई। नाटक के जरिए स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी प्रमुख योजनाओं को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। इसके साथ ही, जिले को नक्सलमुक्त बनाने के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही पहलों का भी सकारात्मक संदेश दिया गया।कलाकार बने शिक्षकों ने स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, पक्के मकान, कृषि विकास एवं ग्रामीण सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया कि योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुँचे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इनके लाभ से वंचित न रहे।इस रचनात्मक पहल ने न केवल शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा को एक बड़ा मंच दिया, बल्कि उन्हें सीधे जनसेवा और सामाजिक बदलाव की मुहीम से भी जोड़ा। नाटक की जीवंत प्रस्तुति ने ग्रामीणों को गहराई से प्रभावित किया और उनमें योजनाओं के प्रति जनभागीदारी की भावना को जगाया।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत ओरछा के उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- -धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ-खरतुली के रासेयो स्वयंसेवकों ने प्रेरक नाटक के जरिए दिया सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण का संदेशरायपुर /सेवा संकल्प अभियान और अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर धमतरी के मोनो नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में नशामुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश पूरे उत्साह के साथ गूंजा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने उपस्थित अपार जनसमूह को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं को देश की मूल शक्ति बताते हुए नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि नशे की लत केवल किसी व्यक्ति विशेष को प्रभावित नहीं करती, बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को गर्त में धकेल देती है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक जनभागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और स्वयंसेवी संगठनों से ‘नशामुक्त भारत अभियान’ का हिस्सा बनकर जनचेतना को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वृद्धजनों और युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को इस सामाजिक बुराई से बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि नशामुक्ति महज एक शासकीय अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है।समारोह का मुख्य आकर्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली के राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। प्राचार्य के मार्गदर्शन तथा व्याख्याता श्री आकाश गिरी गोस्वामी के लेखन व निर्देशन में बने इस नाटक में नशामुक्त भारत, विकसित भारत-2047 और समाज सेवा जैसे विषयों को सजीव रूप से पेश किया गया। नाट्य रूपांतरण में कलाकारों ने सशक्त अभिनय से दर्शाया कि यदि युवा ऊर्जा को नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल और राष्ट्रसेवा से जोड़ा जाए, तो देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।कार्यक्रम में सहकारी बैंक के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत सभापति, जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, डीएफओ समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-
सेवा संकल्प अभियान
गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेशबालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत दशहरा तालाब, बालोद परिसर में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बालोद श्रीमती प्रतिभा चौधरी , पार्षद श्रीमती पुष्पा साहू एवं श्रीमती कांती साहू, सहायक वन संरक्षक श्री डिकेन्द्र नेताम, वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वच्छता दीदियों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर दशहरा तालाब परिसर की साफ-सफाई की तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित बालोद के निर्माण में जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया गया।






.jpg)




















