- Home
- छत्तीसगढ़
-
- हितग्राहियों को श्रम कार्ड, आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र वितरित
- शिविर में ग्रामीण शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए रूबरू
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
- सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत डोंगरगांव में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का हुआ आयोजन
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत आज जनपद पंचायत डोंगरगांव में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत एवं नगर पालिका परिषद डोंगरगांव द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित शिविर में विकासखंड की 76 ग्राम पंचायतों सहित नगर पालिका क्षेत्र के नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि एवं हितग्राही शामिल हुए। शिविर में नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोडऩा और प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पांच नौनिहालों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा पांच वरिष्ठ नागरिकों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। श्रम विभाग द्वारा छह पंजीकृत हितग्राहियों को श्रम कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत स्वप्रेरणा से अपने घरों में सोलर कनेक्शन स्थापित कराने वाले चार हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्धारित समय-सीमा में पक्के आवास पूर्ण करने वाले छह हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन बिहान दीदियों को सम्मान पत्र दिया गया। राजस्व विभाग द्वारा एक हितग्राही को स्थायी निवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा एक हितग्राही का आधार कार्ड अद्यतन कर वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाईयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पड़ौती, उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती जागृति चुन्नी यदु एवं श्री गोपाल भुआर्य, जनपद पंचायत सभापति श्रीमती जया साहू, जनपद सदस्य श्री द्वारिका दास टंडन, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री रोहित गुप्ता, तहसीलदार डोंगरगांव श्री कमल किशोर साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी श्री ओपी जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, गणमान्य नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित थे। - -नन्हें बच्चों को बांटी मिठाई और खिलौने, चेहरों पर बिखरी मनमोहक मुस्कान-आंगन मिलन उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री-सुपोषण चौपाल में पोषण आहार पर हुई चर्चा, 'हर घर मुनगा घर-घर मुनगा' अभियान पोषण को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिशरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सेवा संकल्प अभियान के तहत आज लोरमी में आंगन मिलन उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नन्हें बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खेला और उनके साथ घुल-मिलकर स्नेह-दुलार से बातें की। बच्चों के साथ बिताए इन पलों में श्री साव का सहज और आत्मीय अंदाज नजर आया। उन्होंने बच्चों को मिठाई और खिलौने भी दिए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।आंगन मिलन उत्सव में अन्नप्राशन और गोदभराई की रस्म भी संपन्न की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी परियोजना अधिकारियों, सुपरवाइजर्स एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। आंगन मिलन उत्सव में नन्हें बच्चों ने लाल टमाटर बड़े मजेदार, आंगनबाड़ी जाएंगे और आलू कचालू बेटे कहां गए थे जैसे बाल गीत सुनाए। बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों और खिलखिलाहट से पूरा आंगनबाड़ी परिसर खुशनुमा हो गया।इस दौरान आयोजित सुपोषण चौपाल में बच्चों और माताओं के पोषण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित बचपन ही मजबूत भविष्य की नींव है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान के माध्यम से पोषण को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस पहल की प्रशंसा की है। श्री साव ने कहा कि बच्चों के बेहतर पोषण के लिए सरकार के प्रयासों के साथ परिवार और समाज की भागीदारी भी जरूरी है।
- - मासिक खपत के आंकड़ों में नहीं हुई वृद्धि, 43 लाख परिसरों में लग चुके स्मार्ट मीटर- 1.10 लाख से अधिक सोलर प्लांट स्थापित, प्रतिदिन 500 से अधिक नए प्लांट लग रहे- स्मार्ट मीटर और पीएम सूर्यघर योजना से उपभोक्ता सेवा में पारदर्शिता और ऊर्जा बचत को बढ़ावारायपुर । छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए ऊर्जा क्षेत्र में सुधार की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर से बिजली खपत की पारदर्शी निगरानी संभव हो रही है, वहीं पीएम सूर्यघर योजना के माध्यम से घरेलू उपभोक्ता सौर ऊर्जा का लाभ लेकर बिजली बिल में कमी के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।प्रदेश में कुल 52 लाख 28 हजार घरेलू उपभोक्ता हैं, जिनमें से 47 लाख से अधिक उपभोक्ता मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जनअभियान योजना का लाभ ले रहे हैं। वर्ष 2025-26 में 200 यूनिट से कम मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं की संख्या 41.40 लाख, 200 से 400 यूनिट वाले उपभोक्ताओं की संख्या 6.85 लाख तथा 400 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं की संख्या 2.71 लाख थी। वर्ष 2026-27 में क्रमशः इनकी संख्या 42.40 लाख, 7.34 लाख और 2.56 लाख है। इस प्रकार विगत वर्ष की तुलना में मासिक खपत में अप्रत्याशित वृद्धि नहीं हुई है, यह सामान्य वार्षिक ग्रोथ के अनुसार ही है। खपत की वृद्धि स्मार्ट मीटर और गैर स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं में एक ही अनुपात में है।स्मार्ट मीटर से खपत में कोई अवांछित वृद्धि नहीं: मई 2025 से जुलाई 2026 तक के विभिन्न महीनों के आंकड़ों एवं विश्लेषण से यह निष्कर्ष सामने आया है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के कारण उपभोक्ताओं की बिजली खपत में किसी भी प्रकार की अवांछित वृद्धि नहीं हुई है। यदि किसी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर लगाने के बाद अधिक विद्युत बिल आने की शिकायत है, तो उसके परिसर में चेक मीटर लगाने का भी प्रावधान है।स्मार्ट मीटर लगाने का प्रावधान:-स्मार्ट मीटर लगाने हेतु छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई 2022 को डी.पी.आर. स्वीकृत किया गया, इसका टेंडर 11 अप्रैल 2023 को प्रकाशित किया गया। मई 2023 में कंपनियों को प्रदेश में 55 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का एल.ओ.ए. जारी किया गया। वर्तमान में लगभग 43 लाख उपभोक्ता परिसरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 7,780 उपभोक्ता परिसरों में स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर भी लगाया गया है। इन सभी परिसरों में चेक मीटर और स्मार्ट मीटर में दर्ज खपत का अंतर निर्धारित मानक सीमा के भीतर ही पाया गया है।केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विनियम 2026 के अनुसार सभी उपभोक्ता परिसरों में स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य किया गया है।उपभोक्ताओं को मिल रही ऊर्जा राहत: घरेलू क्षेत्र में जिन उपभोक्ताओं की मासिक खपत 400 यूनिट तक है, उन्हें मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जनअभियान योजना के तहत 200 यूनिट की खपत पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रदेश में लगभग 15 लाख बीपीएल (एलपीएस) श्रेणी के उपभोक्ता हैं, जिन्हें 30 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है। 31 से 100 यूनिट तक बिजली का उपयोग करने वाले बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जनअभियान योजना के तहत अतिरिक्त छूट/सहायता भी दी जा रही है।सूर्यघर योजना से बिजली बिल में कमी: पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ मिल रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग शून्य अथवा अपेक्षाकृत काफी कम हुआ है। योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 3 किलोवाट क्षमता के प्लांट पर अधिकतम 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। सोलर प्लांट की लागत राशि की व्यवस्था के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा 6 प्रतिशत से भी कम ब्याज दर पर 2 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।अब तक पीएम सूर्यघर योजना के तहत प्रदेश के लाभार्थी उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा 661 करोड़ रुपये तथा राज्य सरकार द्वारा 225 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 11 हजार 713 सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें से 35 हजार से अधिक सोलर उपभोक्ताओं के बिल जीरो आ रहें हैं। पिछले वर्ष की तुलना में 60 हजार से अधिक लाभार्थी उपभोक्ता मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जनअभियान योजना का लाभ ले रहे हैं।पीएम सूर्यघर योजना के प्रति बढ़ते रुझान के चलते प्रदेश में अब प्रतिदिन 500 से अधिक सोलर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। ऐसे उपभोक्ता जो 400 यूनिट से अधिक मासिक खपत के कारण मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जनअभियान योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे, वे भी तेजी से सूर्यघर योजना के तहत सोलर प्लांट लगाकर योजना की सब्सिडी के साथ मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जनअभियान योजना का दोहरा लाभ प्राप्त कर रहे हैं। अनेक उपभोक्ताओं के सोलर प्लांट लगने से उनके बिजली बिल में कमी आई है और वे निचले वाले स्लैब में शिफ्ट हुए हैं। इससे 200 यूनिट और 400 यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।इस प्रकार राज्य सरकार विद्युत उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण और ऊर्जा सुधार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उपभोक्ता सेवा में पारदर्शिता बढ़ाने तथा सेवाओं को अधिक सुविधायुक्त बनाने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।प्रदेश में मासिक खपतवार घरेलू उपभोक्ता विवरण निम्नानुसार हैः-मासिक खपत यूनिट200 से कम200 - 400400 से अधिकउपभोक्ता संख्या (लाख में) वर्ष जुलाई 2025 - 2641.46.852.71उपभोक्ता संख्या (लाख में) वर्ष जुलाई 2026 - 2742.47.342.56निष्कर्षः- 400 यूनिट से अधिक मासिक खपत करने वाले उपभोक्ता पी.एम. सूर्य घर योजना के तहत सोलर प्लांट लगा कर 400 यूनिट से कम खपत के दायरे में शामिल हुए हैं एवं 200 से 400 यूनिट वाले स्लैब के उपभोक्ता 200 से कम यूनिट वाले स्लैब में आ गए हैं।
- -मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश-चार घायल स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्जरायपुर ।नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकाटोला घाट पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल कवर्धा के लोगों से मिलने उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जाना और उनके परिजनों से मुलाकात कर उपचार की स्थिति की जानकारी ली।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने घायल रोमन सोरा से मुलाकात कर उनसे स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भी उपचार और अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में चर्चा की। परिजनों ने उपचार व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की। श्री शर्मा ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से घायल के स्वास्थ्य और आगे के उपचार की जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि घायल के पैरों का ऑपरेशन किया जाना है। शारीरिक स्थिति सामान्य होने के बाद आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस पर उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अस्पताल सुपरिटेंडेंट डॉ संतोष सोनकर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सुंदरानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा हादसे के बाद से लगातार सभी घायलों के उपचार की जानकारी ले रहे हैं। एक घायल को उच्च स्तरीय उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार सुनिश्चित कराया जा रहा है। घायलों के परिजनों के ठहरने के लिए सेवा सदन में निःशुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई थी।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में भर्ती सभी घायलों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इस बीच स्वास्थ्य में सुधार के बाद चार घायलों अरमान कोसले, गणेश पात्रे, प्रदीप साहू और दीप चन्द्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
- 0- वीबी-जी राम जी योजना के तहत जिले की 486 ग्राम पंचायतों में बनेगी विकसित ग्राम पंचायत योजना0- 2 अक्टूबर से शुरू होगी प्रक्रिया, ग्रामीणों से लिए जाएंगे सुझावबिलासपुर. गांव में कौन से विकास कार्य जरूरी हैं और किन जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए, यह ग्रामीण ग्रामसभा में तय करेंगे। जिले की 486 ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से आयोजित होने वाली ग्रामसभाओं के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीणों के सुझावों, स्थानीय संसाधनों और क्षेत्र की आवश्यकताओं के आधार पर विकास कार्यों का खाका तैयार किया जाएगा। योजना निर्माण में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें पंचायत के आधारभूत आंकड़ों, मानचित्रों और योजना तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। अक्टूबर और नवंबर में बस्ती एवं वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में गांव की जरूरतों, समस्याओं और विकास की प्राथमिकताओं पर सुझाव लिए जाएंगे। दिसंबर में भूमि एवं क्षेत्र परिचय के आधार पर तैयार विकसित ग्राम पंचायत योजना का प्रारूप ग्रामसभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ग्रामसभा के अनुमोदन के बाद योजनाओं को विकासखंड और जिला स्तर पर समेकित किया जाएगा। समेकन की प्रक्रिया 15 जनवरी तक पूरी की जाएगी।
- 0- आयुष्मान कार्ड बना स्वास्थ्य का सहारा, निःशुल्क किडनी उपचार से मिली नई उम्मीद0- शासकीय योजनाओं से स्वास्थ्य सुविधाएं हुई आसानबिलासपुर. गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत सहारा बन रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिले के सीपत तहसील अंतर्गत ग्राम लगरा निवासी सुश्री प्रशंसा सिंह के लिए भी आयुष्मान कार्ड उनके उपचार का महत्वपूर्ण माध्यम बना है।सुश्री प्रशंसा सिंह किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें नियमित रूप से विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की आवश्यकता है। किडनी की बीमारी के इलाज में लगातार होने वाले चिकित्सा खर्च के कारण उनके परिवार के सामने आर्थिक कठिनाइयां उत्पन्न हो रही थीं। बीमारी के उपचार के साथ-साथ इलाज के खर्च की चिंता भी परिवार के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना उनके लिए राहत लेकर आई। योजना के अंतर्गत पात्रतानुसार उन्हें अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में किडनी संबंधी बीमारी का आवश्यक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार निःशुल्क प्राप्त हो रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा मिलने से उन्हें इलाज के लिए होने वाले आर्थिक व्यय से राहत मिली है।सुश्री प्रशंसा सिंह बताती हैं कि किडनी की बीमारी के कारण उन्हें नियमित उपचार की आवश्यकता रहती है। पहले इलाज के खर्च को लेकर परिवार को काफी चिंता रहती थी, लेकिन आयुष्मान योजना के माध्यम से अपोलो अस्पताल में निःशुल्क उपचार मिलने से यह चिंता काफी कम हुई है। वर्तमान में उनका उपचार निरंतर जारी है और स्वास्थ्य में भी सुधार है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने उनके लिए उपचार को सुलभ और आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाया है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
- 0- रक्तदान, अंगदान और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने युवाओं को जोड़ने पर जोर0- बिल्हा के विद्यालयों में मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति चलेगा जागरूकता अभियानबिलासपुर. भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन श्री तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी से सेवा कार्यों का विस्तार करने और युवाओं की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल उपस्थित थे।बैठक में जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा रक्तदान एवं अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर चर्चा हुई। सिकल सेल, टीबी एवं मलेरिया नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया गया। नशामुक्ति अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं एवं यूथ रेडक्रॉस के युवाओं की सहभागिता से नुक्कड़ नाटक, लघु चलचित्र और अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविरों की जानकारी बैठक में दी गई। इन शिविरों में रक्तदान के साथ रक्त शर्करा, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन एवं सिकल सेल की निःशुल्क जांच भी की जा रही है। शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता की जानकारी भी दी गई।बस्ता एजुकेशन एंड हेल्थ फाउंडेशन की संस्थापक सुश्री विनीता पटेल ने ‘प्रोजेक्ट आरुग’ के अंतर्गत मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति प्रस्तावित जागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी दी। एसईसीएल से सामाजिक उत्तरदायित्व मद में प्राप्त 48.96 लाख रुपये की राशि से रेडक्रॉस के सहयोग से बिल्हा विकासखंड के 114 हाई स्कूल एवं कुछ माध्यमिक विद्यालयों में अभियान संचालित किया जाएगा। बैठक में रेडक्रॉस कार्यालय के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थल चयन की जानकारी दी गई। भविष्य में रक्त भंडारण केंद्र की स्थापना, अंगदान के लिए जिला स्तरीय समिति के गठन तथा युवाओं को ‘युवोदय रेडक्रॉस मितान योजना’ से जोड़ने पर भी चर्चा हुई।बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडेय, राज्य शाखा के वाइस चेयरमेन श्री बालाराम साहू एवं सदस्य श्री केशव साहू, प्रबंध समिति के चेयरमेन डॉ. बी.एल. गोयल, कोषाध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह दुआ, राज्य प्रतिनिधि श्री ब्रजेन्द्र शुक्ला, प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. राजीव अवस्थी, श्री सुरेन्द्र गुम्बर एवं श्री श्रीकांत सहारे, रेडक्रॉस सचिव डॉ. शुभा गरेवाल, नोडल अधिकारी डॉ. एम.ए. जीवानी, जिला समन्वयक श्री सौरभ सक्सेना एवं सहायक जिला अधिकारी श्री आदित्य पांडेय उपस्थित थे। श्री लक्ष्मीनारायण मिश्रा, श्री मनीष मिश्रा, रेडक्रॉस औषधि केंद्र के प्रबंधक श्री सुशील राजपूत, सुश्री विनीता पटेल, श्रीमती गीतेश्वरी चंद्रा, अन्नू पटेल, यश शर्मा, पूजा कैवर्त एवं प्रीति चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, चिकित्सक एवं रक्त बैंक के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।
- 0- न्यौता भोज के साथ हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा का दिया गया संदेशबिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य श्री रामकुमार सिंगरौल, सरपंच श्रीमती राजकुमारी सोनवानी, पंच श्री प्रेमलाल सिंगरौल सहित रोहित, नीलसरोज सिंगरौल, लक्ष्मण धुर्वे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कमलेश कौशिक, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती दीपा मेहर एवं मितानिन श्रीमती शैली मेहर को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती किरण मानिकपुरी को योजना से प्राप्त राशि का उपयोग पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं में करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही श्रीमती सुखमनी मरकाम को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के 40 बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन कराया गया। बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने समय बिताया तथा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए खिलौना दान भी किया गया।कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं पोषण जागरूकता का संदेश देते हुए हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा का संदेश दिया गया। इसी क्रम में एक आंगनबाड़ी-एक मुनगा पेड़ थीम के तहत जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार एवं जनपद सदस्य श्री रामकुमार सिंगरौल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा पौधे का रोपण किया गया। मुनगा का पौधा पोषण की दृष्टि से उपयोगी होने के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं परिवारों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने में भी सहायक होगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी श्री अमित कुमार भारत, पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा दीवान सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। आंगन मिलन उत्सव के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, विभागीय अमले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के बीच सहभागिता को बढ़ावा मिला तथा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।--
- बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र उस्लापुर 4 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पर 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते है। इच्छुक आवेदिका ई भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ में जाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करते हुए आवेदन कर सकती है।
- 0- भाटागांव में सब्जी व्यापारियों के साथ हुए कृत्य पर महापौर ने अधिकारियों के प्रति जताई नाराजगी0- शासन की छवि धूमिल करने का कार्य न करें अधिकारी : महापौर0- 24 घंटे में संपत्ति पुनर्मूल्यांकन के नोटिस पर महापौर नाराज अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण0- यूजर चार्ज पर ब्याज वसूली को लेकर भी महापौर ने अधिकारियों से मांगा जवाब0- एम्स में आए हुए मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा पेइंग गेस्ट हाउस: महापौररायपुर। रायपुर नगर निगम मुख्यालय में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर के सुनियोजित विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था, राजस्व सुदृढ़ीकरण, रोजगार, महिला एवं दिव्यांगजन सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा तथा शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।बैठक में बकाया संपत्तिकर के निपटारे के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना लागू करने का निर्णय लिया गया। नगर निगम क्षेत्र में लगभग 3.50 लाख पंजीकृत संपत्तियों में से लगभग 2.50 लाख संपत्तियों द्वारा नियमित रूप से संपत्तिकर का भुगतान किया जा रहा है। शेष बकाया संपत्तिकर के मामलों के निपटारे के लिए निर्धारित अवधि में भुगतान करने वाले करदाताओं को नियमानुसार ब्याज एवं अधिभार में छूट का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि राजस्व व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है, लेकिन इसके साथ करदाताओं को नियमानुसार राहत और सुविधाएं देना भी नगर निगम की जिम्मेदारी है। OTS योजना के माध्यम से बकाया संपत्तिकर के मामलों का समाधान करने का अवसर मिलेगा और निगम के राजस्व तंत्र को भी मजबूती मिलेगी।बैठक में शहर में संचालित अवैध एवं मिसिंग नल कनेक्शनों के नियमितीकरण की योजना को भी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। निर्धारित शुल्क जमा करने पर पात्र आवासीय एवं व्यावसायिक नल कनेक्शनों को नियमानुसार वैध किया जाएगा तथा संबंधित संपत्ति को Property Tax ID से लिंक किया जाएगा।भाटागांव के सब्जी व्यापारियों के मामले में अधिकारियों पर नाराज हुईं महापौरबैठक के दौरान भाटागांव में सब्जी व्यापारियों के साथ हुए कृत्य के विषय को लेकर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यापारियों एवं आम नागरिकों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए तथा किसी भी कार्रवाई से पहले नियमानुसार प्रक्रिया और जनहित का ध्यान रखा जाए।महापौर ने कहा कि नगर निगम का दायित्व केवल व्यवस्थाओं का संचालन करना नहीं, बल्कि शहर के नागरिकों और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना भी है। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।शहर के विकास और सौंदर्यीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयबैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा की स्थापना एवं सौंदर्यीकरण, रिंग रोड क्रमांक-02 से रॉयल ज्वेल्स चौक तक मार्ग का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बूजलाल शर्मा के नाम पर करने तथा खो-खो पारा स्थित पंकज उद्यान का नाम स्व. श्री पंकज शर्मा के नाम पर किए जाने का निर्णय लिया गया।इसी क्रम में कलेक्टोरेट चौक का नाम भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक किए जाने का निर्णय लिया गया। शहर के विभिन्न चौक, रोड मीडियन एवं उद्यानों के विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत अमृत विहार शीतला तालाब के जीर्णोद्धार के लिए ₹4.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत परिधि दीवार, पाथवे, विद्युत व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। कार्य के संचालन एवं संधारण के लिए पांच वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है।पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को मिलेगा विस्तारशहर की बढ़ती आबादी एवं भविष्य की पेयजल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नवीन जलागार निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तार के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने तथा आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त करने का निर्णय लिया गया।80 एवं 150 एमएलडी जल संयंत्रों के वार्षिक संचालन एवं संधारण के लिए प्राप्त न्यूनतम दर को भी स्वीकृति दी गई।शहर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोगांव एवं स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक-44 के गोल बाजार क्षेत्र में विद्युत पोल एवं एलईडी लाइट लगाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए निविदा आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोरभारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की स्ट्रीट फूड हब संबंधी मार्गदर्शिका के तहत महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड में लगभग ₹198.80 लाख की लागत से स्ट्रीट फूड हब विकसित करने का निर्णय लिया गया। इससे स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के साथ उनकी आजीविका एवं बेहतर वेंडिंग व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।वहीं मोवा स्थित गारमेंट फैक्ट्री के पुनर्जीवन एवं आधुनिकीकरण का भी निर्णय लिया गया। लगभग ₹1.90 करोड़ के निवेश से PPP मॉडल पर मशीनरी स्थापना, संचालन एवं प्रबंधन का कार्य कराया जाएगा। इससे लगभग 500 नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।महिला, दिव्यांगजन और मरीजों के परिजनों के लिए सुविधाएंसंत रविदास वार्ड स्थित महतारी सदन एवं महिला योग भवन के संचालन एवं संधारण का कार्य CSR मद से कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए EOI आमंत्रित करने की स्वीकृति दी गई।दिव्यांगजनों के लिए लगभग ₹9.99 करोड़ की लागत से दिव्यांग समावेशी पार्क के निर्माण को मंजूरी दी गई। पार्क में दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, उपचारात्मक एवं प्रशिक्षण कक्ष, मनोरंजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।इसके साथ ही एम्स रायपुर के समीप मरीजों के परिजनों के लिए पेइंग गेस्ट हाउस के निर्माण, संचालन एवं संधारण की योजना को भी स्वीकृति दी गई। इसका उद्देश्य उपचार के लिए रायपुर आने वाले गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के परिजनों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं किफायती आवास उपलब्ध कराना है। परियोजना को गैर-लाभकारी मॉडल पर संचालित करने के लिए EOI के माध्यम से साझेदार संस्था के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।सामाजिक सुरक्षा के 268 पात्र प्रकरणों को मंजूरीसामाजिक कल्याण एवं परिवार सहायता योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त कुल 268 पात्र प्रकरणों को एमआईसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इनमें सामाजिक सुरक्षा/पेंशन के 183 तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 85 प्रकरण शामिल हैं। पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए सभी प्रकरणों की स्वीकृति का निर्णय लिया गया।महापौर ने कहा—जनहित और जनसुविधा सर्वोच्च प्राथमिकतामहापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर के समग्र और संतुलित विकास के साथ प्रत्येक वर्ग तक बेहतर नागरिक सुविधाएं पहुंचाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास कार्यों के साथ राजस्व व्यवस्था को मजबूत करना, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाना, रोजगार के अवसर बढ़ाना तथा जरूरतमंद वर्गों के लिए सुविधाएं विकसित करना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने कहा कि जनहित और जनसुविधा को केंद्र में रखकर सभी कार्य गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएंगे। नगर निगम की योजनाओं और विकास कार्यों का उद्देश्य रायपुर को अधिक सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त, सुरक्षित और सुंदर शहर बनाना है।
- 0- नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग ने 3 बकायादारों पर कार्रवाई की0- एक बकायादार ने सीलिंग के दौरान नगर निगम को किया तत्काल पार्ट पेमेंटरायपुर. नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व विभाग श्री लोकेश्वर साहू और उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग की टीम द्वारा आज नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया. अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग द्वारा यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4 क्षेत्र में 62300 रूपये के बकायादार शान्ति बाई मलधानी, वार्ड 4 क्षेत्र अंतर्गत 72876 रूपये के बकायादार महेश कुमार लालवानी, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 क्षेत्र में 147257 रूपये के बकायादार ममता जैन मानकचन्द जैन द्वारा नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग को बकाया राशि डिमांड बिल, डिमांड नोटिस जारी किये जाने के बावजूद अदा नहीं किये जाने के कारण उनके सम्बंधित व्यवसायिक परिसरों को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया. वहीं बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 क्षेत्र अंतर्गत 71330 रूपये के बकायादार सुरेश कुमार के सम्बंधित व्यवसायिक परियर में सीलिंग की कार्रवाई बकाया अदा नहीं किये जाने पर की गयी, तो सीलिंग कार्रवाई के दौरान सम्बंधित बकायादार द्वारा स्थल पर नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग की टीम को तत्काल 37634 रूपये का पार्टपेमेंट कर दिया. रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा.
- 0- महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में मांस- मटन विक्रय करने पर तत्काल जप्ती कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगीरायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में महात्मा गाँधी जयन्ती दिनांक 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया गया है।महात्मा गाँधी जयन्ती दिनांक 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने संबंधित जोन क्षेत्रों में मांस मटन विक्रय की दुकानों का सतत पर्यवेक्षण करेंगे।नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवस महात्मा गाँधी जयन्ती दिनांक 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को मांस-मटन विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित स्थल पर तत्काल उसकी जप्ती करते हुए संबंधित व्यक्ति, संस्था के विरूद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
- 0- सेवा संकल्प अभियान: राशन कार्ड सदस्यों की ई-केवाईसी, आधार और मोबाइल नंबर सीडिंग की हुई कार्रवाई0- खाद्य विभाग की संचालक डॉ. फरिहा आलम ने हितग्राहियों से लिया फीडबैक, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्थाओं की समीक्षा कीरायपुर. सेवा संकल्प अभियान के तहत आज नगर पालिका आरंग के टाउन हॉल में ‘सेवा सेतु कैंप’ का आयोजन किया गया। कैंप में खाद्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आम नागरिकों और हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के साथ ही राशन कार्ड से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं मौके पर पूरी की गईं।कैंप में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना, राशन कार्ड की पात्रता तथा शिकायत निवारण से संबंधित जानकारी हितग्राहियों को दी गई। इसके साथ ही राशन कार्ड में पंजीकृत सदस्यों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और मोबाइल नंबर सीडिंग की कार्रवाई भी की गई।हितग्राहियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य योजना के अंतर्गत राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने नए राशन कार्ड के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों, पात्रता और ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी देकर नागरिकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।इस अवसर पर खाद्य विभाग की संचालक डॉ. फरिहा आलम ने सेवा सेतु कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप में पहुंचे हितग्राहियों से सीधे संवाद कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन, वितरण व्यवस्था तथा ई-केवाईसी की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों से योजनाओं और सेवाओं का फीडबैक भी प्राप्त किया।संचालक डॉ. आलम ने मौके पर उपस्थित खाद्य नियंत्रक श्री भूपेंद्र मिश्रा तथा खाद्य निरीक्षकों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के वर्तमान क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं और उनके निराकरण के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण एवं राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने पर जोर दिया।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कैंप नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हुआ, जहां उन्हें खाद्य विभाग की योजनाओं की जानकारी के साथ राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त हुआ।
- 0- रिटायर्ड हुए शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को सभी सत्वों कि भुगतान किया गयारायपुर. आप सभी सदैव स्वस्थ्य रहें, दीर्घायु हों, अपने जीवन के द्वितीय पाली का आनंद लें। आपने जीवन भर शासकीय सेवा करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने यह कहते हुए जिले के विभिन्न विभागों से 43 सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का “प्रोजेक्ट वंदन” के तहत सम्मान किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने हाथों में पेंशन पेमेन्ट ऑर्डर (पीपीओ), जीपीओ सहित सभी सत्वों की राशि लेकर विदा हुए, उनके चेहरे में मुस्कुराहट थी और संतुष्टि का भाव भी था। वे सभी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कह रहे थे कि उन्हें बड़ी आसानी सेे बिना किसी दफ्तर के चक्कर काटे रिटायरमेंट के अंतिम दिन पेंशन का आर्डर हाथों में ही मिल गया और सभी सत्वों की राशि भी मिल गई। अब वे बड़े उत्साह के साथ जीवन का आनंद लेेंगे।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रोजेक्ट वंदन के तहत जिला प्रशासन द्वारा रिटारमेंट होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी सत्वों का निराकरण रिटायरमेंट के दिन ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्कूल की रूपरेखा बदलने के लिए सहयोग करें। आपके पास जो भी किताबें हैं उसे भी आप जरूरतमंद लोगों को दान में दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा “प्रोजेक्ट सेकेण्ड इनिंग” चल रहा है। इसके तहत रिटारमेंट होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी से आग्रह किया जाता हैै कि वे अपना कुछ समय स्कूलों में व्यतीत करें। इससे वे स्वस्थ्य रहेंगे और उनके अनुभव का लाभ बच्चों को भी मिलता है। कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि वर्तमान में 43 सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी शासकीय स्कूलों में निःशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। यह सारे लोग समय पर स्कूलों में पहुंचते हैं और बच्चों को पूरी रूचि से पढ़ा रहे हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला कोषालय अधिकारी श्री गजानंद पटेल एवं सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीश नायर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
- रायपुर. जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर में सहायक ग्रेड-01 के पद पर पदस्थ श्री अनिल सिंह की सेवानिवृत्ति पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई देकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। श्री अनिल सिंह ने 13 मार्च 1985 को भोपाल में जनसंपर्क विभाग से अपनी शासकीय सेवा की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद 4 नवंबर 2000 से 30 सितंबर 2026 तक उन्होंने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दीं। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह में जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर के उप सचालक श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया तथा सहायक संचालक श्री सचिन शर्मा ने श्री सिंह की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने श्री सिंह को शॉल, और पुष्पगुच्छ भेट कर कर स्वस्थ, सुदीर्घ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।जनसंपर्क संचालनालय के उप संचालक श्री सौरभ शर्मा तथा सहायक संचालक श्री सुनील त्रिपाठी ने उनके साथ कार्य के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्री सिंह का दायित्वों के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर के कर्मचारियों ने भी उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।श्री सिंह ने विदाई समारोह में विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही वह अपने दायित्वों के निर्वहन में सफल रहे हैं।
- 0- सुचारू संचालन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्तमहासमुंद. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों में नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने से 05 एवं 07 अक्टूबर 2026 को सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार 5 अक्टूबर को नगरपालिका महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली तथा नगर पंचायत तुमगांव, पिथौरा में तथा 7 अक्टूबर को नगरपालिका महासमुंद एवं नगर पंचायत बसना में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नागरिकों की स्थानीय स्तर की समस्याओं एवं आवश्यकताओं का निराकरण करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। शिविरों के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए संबंधित नगरीय निकायों में नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।नगर पालिका महासमुंद के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सौरभ शर्मा को नोडल अधिकारी तथा उप अभियंता श्री हेमंत पिस्दा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका बागबाहरा के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गिरीश चंद्रा नोडल अधिकारी तथा उप अभियंता श्री शशिप्रताप सिंह सहायक नोडल अधिकारी होंगे। नगर पालिका सरायपाली में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दिनेश यादव को नोडल अधिकारी तथा उप अभियंता श्री दीपक कुमार देवांगन को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत तुमगांव में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सतीश सिंह नोडल अधिकारी एवं लेखापाल श्री मुकेश निषाद सहायक नोडल अधिकारी, नगर पंचायत पिथौरा में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री बिरझूराम सोनबेर नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता श्री अर्जुन कुमार निर्मल सहायक नोडल अधिकारी तथा नगर पंचायत बसना में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री राजेन्द्र पात्रे नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता श्री सुरेश गुप्ता सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
- 0- अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने की अपीलमहासमुंद. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी 2 अक्टूबर 2026 को महासमुंद जिले में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिले के पांचों विकासखंड तुमगांव, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा मेडिकल कॉलेज महासमुंद में एक साथ रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार सभी विकासखंडों में रक्तदान शिविर की तैयारियां की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इस पुनीत अभियान से जोड़ने के लिए व्यापक अपील की जा रही है।कलेक्टर श्री लंगेह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 2 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद ला सकता है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रामकेश्वर सिंह कुशवाहा ने बताया कि इच्छुक रक्तदाता रक्तदान शिविर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विकासखंडवार संपर्क नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। इनमें सरायपाली अंतर्गत मोबाइल नम्बर 97533-83880, तुमगांव अंतर्गत मोबाइल नम्बर 99269-89433, पिथौरा अंतर्गत मोबाइल नम्बर 78058-95789, बागबाहरा अंतर्गत मोबाइल नम्बर 93019-47375 एवं बसना अंतर्गत मोबाइल नम्बर 72473-56234 पर सम्पर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 2 अक्टूबर को रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाएं।
- 0-शासन की डिजिटल सेवाओं से हर वर्ग हो रहा लाभान्वितबिलासपुर. शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले में संचालित सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं का लाभ कम समय में मिल रहा है।विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम भाड़म निवासी अक्षय कुमार सोनवानी को भी सेवा सेतु के माध्यम से त्वरित सेवा का लाभ मिला। आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्होंने सेवा सेतु केंद्र गनियारी में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद महज कुछ ही दिनों में उनका आय प्रमाण पत्र तैयार हो गया। पहले आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने और प्रक्रिया पूरी होने में अधिक समय लगने की चिंता रहती थी। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन करने पर अक्षय कुमार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत कम समय में आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। इससे उनका समय और श्रम दोनों बचा तथा शासकीय सेवा प्राप्त करना उनके लिए आसान हुआ।अक्षय कुमार सोनवानी ने समय पर आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए शासन की डिजिटल सेवा व्यवस्था के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन करना उनके लिए सुविधाजनक रहा और कम समय में प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें काफी राहत मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की डिजिटल सेवाओं से हर वर्ग के नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।
- 0- दवनपुर में ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की सामूहिक शपथबिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा विकासखंड कोटा के ग्राम दवनपुर में ‘जल संरक्षण एवं जनभागीदारी’ पर केन्द्रित ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।जल संसाधन संभाग कोटा के अनुविभागीय अधिकारी श्री अखिलेश कुमार राठौर ने जल संरक्षण, जनभागीदारी तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। पीएचई विभाग के उप अभियंता द्वारा जल जीवन मिशन सहित पेयजल से जुड़ी योजनाओं एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि श्री मोहित जायसवाल ने कहा कि जल का संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्तमान में जल की बचत आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की बुनियाद है। उन्होंने ग्रामीणों से वर्षा जल के संचयन और पानी के सदुपयोग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में सिंचाई से वंचित क्षेत्रों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। जनजागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को जल की प्रत्येक बूंद बचाने और जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
- 0- लैंगिक समानता, बाल संरक्षण एवं किशोर सशक्तिकरण पर जिला स्तरीय कार्यशालाबिलासपुर. किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ-एग्रीकोन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सरपंच, पंचायत सचिव एवं युवोदय के युवा वालंटियर्स ने भाग लिया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा में पंचायतों के साथ युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने गांवों में सक्रिय युवा वालंटियर्स तैयार कर उन्हें सामुदायिक कल्याण एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त एवं नशा मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। एसएसपी श्री रजनीश सिंह ने नशा मुक्त ग्राम पंचायत के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और युवाओं के सामूहिक प्रयास को जरूरी बताया। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने बाल मित्र ग्राम पंचायत की अवधारणा समझाते हुए बच्चों के लिए संवेदनशील एवं सुरक्षित वातावरण विकसित करने पर जोर दिया।कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के श्री सत्यनारायण राठौर, यूआरसीसी श्री वासुदेव पांडेय, चाइल्डलाइन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुश्री रीमा तथा यूनिसेफ स्टेट टीम के एसबीसीसी विशेषज्ञ श्री अभिषेक सिंह ने बाल संरक्षण, लैंगिक समानता, रेफरल सेवाओं एवं सामुदायिक सहभागिता पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का समन्वय यूनिसेफ-एग्रीकोन के जिला समन्वयक श्री चेतन यादव एवं टीम ने किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सुरक्षित बचपन, समान अवसर और सशक्त किशोर-किशोरियों के लिए ग्राम स्तर पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
- बिलासपुर. अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के पूर्व बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए बृहस्पति बाजार स्थित अनुभव भवन में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़, मटका फोड़, बकेट बॉल और पासिंग बॉल जैसे खेलों में वरिष्ठजनों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पश्चात प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता वरिष्ठजनों को समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री टी.पी. भावे एवं सहायक संचालक श्री सुमित केशरवानी द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्येष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष श्री अरविन्द दीक्षित और भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री राकेश जैन, श्रीमती सत्यभामा अवस्थी, श्री बालकृष्ण अग्रवाल, श्री प्रशांत मोकासे, श्री संजय खुराना, वंमशी कृष्णा सिलारपू, उपेन्द्र सिंह, बसंत श्रीवास, रमाशंकर शुक्ला, रंजीत सिंह एवं अन्य वरिष्ठजनों के संगठनों के पदाधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।विभाग के संयुक्त संचालक के श्री टीपी भावे ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर स्थित पं. देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठजनों का पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण और शासकीय कलाकारों एवं वरिष्ठजनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विशेषज्ञों द्वारा माता-पिता भरण पोषण अधिनियम 2007, वित्तीय प्रबंधन, स्वस्थ तन स्वस्थ मन, साइबर क्राइम तथा ऑक्यूपेशनल व फिजियोथेरेपी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया जाएगा।
- 0- आमाचुवा और लोवर मनियारी योजना से 2,197 हेक्टेयर खेतों को सिंचाई का लाभ0- खरीफ के साथ रबी के लिए भी पानी, नहरों के सुधार से बढ़ीं सुविधाएंबिलासपुर. खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिल रहा है। नहरों के सुदृढ़ीकरण से अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था बेहतर हुई है। आमाचुवा जलाशय से खरीफ के साथ किसानों की मांग के अनुरूप रबी फसल के लिए भी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।ग्राम बांधा में निर्मित आमाचुवा जलाशय बांधा, जोगीपुर एवं टिंगीपुर के खेतों की सिंचाई का प्रमुख साधन है। वर्ष 2021-22 में मुख्य एवं शाखा नहरों में पक्की परत बिछाने का कार्य पूरा किया गया। इसके बाद इन गांवों की लगभग 578 हेक्टेयर कृषि भूमि तक पर्याप्त पानी पहुंच रहा है। किसानों को रबी फसल की सिंचाई के लिए भी मांग के अनुसार जलाशय से पानी दिया जा रहा है। इसके अलावा मत्स्य पालन और निस्तार के लिए भी जलाशय का पानी उपयोगी है। आमाचुवा जलाशय की जल भराव क्षमता 17.44 लाख घन मीटर है। इसकी निर्धारित सिंचाई क्षमता 578 हेक्टेयर है। जलाशय से जुड़ी 3.2 किलोमीटर लंबी मुख्य नहर और 3.8 किलोमीटर लंबी शाखा नहर खेतों तक पानी पहुंचाती हैं। बांध की लंबाई 214 मीटर और ऊंचाई 11.88 मीटर है।इसी तरह ग्राम खमरिया स्थित लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 10 गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा मिल रही है। योजना के अंतर्गत ऊंचाई बढ़ाने और नहरों में पक्की परत बिछाने का कार्य जुलाई 2026 में पूरा हुआ। वर्तमान में योजना से 1,619 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हो रही है, जबकि इसकी निर्धारित सिंचाई क्षमता 2,024 हेक्टेयर है। लोवर मनियारी योजना की मुख्य नहर की लंबाई 19.5 किलोमीटर है। इससे जुड़ी तखतपुर लघु नहर 3.3 किलोमीटर और पंडरिया लघु नहर 2.1 किलोमीटर लंबी है। नहरों में सुधार से पानी खेतों तक पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूती मिली है। सिंचाई सुविधाओं का यह विस्तार किसानों की फसलों के लिए पानी की जरूरत पूरी करने में मदद कर रहा है। जलाशय और नहरों के बेहतर उपयोग से क्षेत्र में कृषि कार्य अधिक सुविधाजनक हो रहे हैं।
- 0- 1765 पदों के लिए 18 कंपनियों ने की भर्ती प्रक्रिया, 2970 आवेदक हुए साक्षात्कार में शामिल0- कमिश्नर सुनील कुमार जैन और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं का बढ़ाया हौसलाबिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोजगार विभाग बिलासपुर द्वारा बुधवार को मॉडल आईटीआई कोनी में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न सेक्टरों से जुड़ी 18 कंपनियों ने लगभग 1765 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं ने मेले में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न पदों के लिए 6624 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2970 आवेदक साक्षात्कार में शामिल हुए। कंपनियों द्वारा 765 आवेदकों को प्रारंभिक रूप से चयनित किया गया तथा 388 युवाओं का अंतिम चयन किया गया I रोजगार मेले में कमिश्नर श्री सुनील कुमार जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर सुश्री डॉ. ज्योति पटेल उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का अवलोकन किया और नौकरी के लिए पहुंचे युवाओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया।कमिश्नर श्री जैन ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं और नियोक्ताओं के बीच एक उपयोगी सेतु का काम करते हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी मिलने के साथ युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी पाने का अवसर मिलता है। उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए अन्य युवाओं से भी अपने कौशल को लगातार निखारने का आह्वान किया।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले के युवाओं को स्थानीय एवं प्रतिष्ठित निजी संस्थानों में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर में नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अलग-अलग कंपनियों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही मंच पर अनेक रोजगार विकल्प उपलब्ध होते हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि रोजगार मेलों से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए।मेले में अंतिम रूप से चयनित बिलासपुर जिले के 11 युवाओं को अधिकारियों ने मौके पर ऑफर लेटर प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। इनमें एनआईआईटी संस्था द्वारा गुलशन पटेल, योगेश कुमार यादव एवं आभा पावर संस्था द्वारा अजय कुमार, आशीष कुमार निर्मलकर, श्रीनाथ सैलेट, आशीष कुमार एक्का, राजेश कुमार केंवट, सिटी मॉल बिलासपुर द्वारा विश्वंत सिंह केंवर, आकाश सोनी, विकास कुमार खांडेकर, भूपेश कुमार राजवाड़े तथा आईसेक्ट संस्था द्वारा समीर सांडे एवं पुरुकुल संस्था द्वारा मनु कुमार बघेल को ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
- 0- पहले 4 से 5 हजार रूपए प्रतिमाह आता था बिजली बिल, 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी से सौर ऊर्जा बनी राहत का आधारराजनांदगांव। कभी हर महीने आने वाला 4 से 5 हजार रूपए का बिजली बिल छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूटोला निवासी श्री होसीलाल साहू के परिवार के लिए चिंता का कारण बन गया था। परिवार की जरूरतों के बीच बिजली बिल की इतनी बड़ी राशि चुकाना आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में पंचायत एवं सूर्यसभा के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली और उनके परिवार के लिए राहत की नई राह खुली। श्री साहू ने बताया कि सूर्यसभा के माध्यम से योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने घर में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराया। योजना के अंतर्गत उन्हें केन्द्र शासन से 78 हजार रूपए तथा राज्य शासन से 30 हजार रूपए कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी का लाभ मिला। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।श्री होसीलाल साहू ने बताया कि उनके घर की छत पर सौर संयंत्र स्थापित होने के बाद उनके परिवार को बिजली के खर्च में बड़ी राहत मिली है। अब हर महीने हजारों रूपए के बिजली बिल का बोझ पहले जैसा नहीं रहा। सौर ऊर्जा ने उनके घर की जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार की आर्थिक बचत को भी बढ़ावा दिया है। श्री साहू ने बताया कि कि पहले बिजली बिल भरने की चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब सौर ऊर्जा का लाभ मिलने से परिवार काफी खुश है। वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उनके जैसे सामान्य परिवारों के लिए आर्थिक राहत का माध्यम बनी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
- 0- स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायीराजनांदगांव। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर महिलाएं बचत और ऋण की गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न आजीविका गतिविधियां संचालित कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। इसी कड़ी में लखपति दीदी पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और उनकी वार्षिक पारिवारिक आय को एक लाख रूपए से अधिक करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मुरमुंदा की लखपति दीदी श्रीमती फूलबाई जाधव की है। जिन्होंने स्वसहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से सफल व्यवसायी तक का सफर तय किया है।लखपति दीदी श्रीमती फूलबाई जाधव ने जय मां गायत्री स्वसहायता समूह से जुड़कर व्यक्तिगत आजीविका गतिविधि शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने समूह से 10 हजार रूपए का ऋण लेकर सिलाई मशीन खरीदी और सिलाई कार्य प्रारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने कपड़ा दुकान एवं फैंसी स्टोर शुरू करने की योजना बनाई, लेकिन व्यवसाय के लिए पर्याप्त पूंजी उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने बिहान योजना अंतर्गत ग्राम संगठन से 50 हजार रूपए तथा आरएफ राशि से 15 हजार रूपए ऋण लेकर कपड़ा दुकान एवं फैंसी स्टोर का संचालन शुरू किया। उन्होंने मेहनत और लगन से व्यवसाय को आगे बढ़ाया तथा ग्राम संगठन से लिए गए ऋण का समय से पहले ब्याज सहित भुगतान कर दिया। श्रीमती फूलबाई जाधव ने कपड़ा दुकान एवं फैंसी स्टोर व्यवसाय का विस्तार करने के लिए बैंक से 5 लाख रूपए का ऋण लिया। उन्होंने बैंक ऋण का उपयोग दुकान के विस्तार तथा कपड़ों एवं फैंसी सामग्री की विविधता बढ़ाने में किया। इससे उनकी दुकान में ग्राहकों के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध हुए और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिली।श्रीमती फूलबाई जाधव ने बताया कि स्वसहायता समूह से जुडऩे से पहले सामान्य गृहणी के रूप में परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थी। स्वसहायता समूह से जुडऩे और व्यवसाय शुरू करने से पहले श्रीमती फूलबाई जाधव के परिवार की कृषि एवं मजदूरी से 72 हजार रूपए वार्षिक आय होती थी। वर्तमान में कपड़ा दुकान एवं फैंसी स्टोर से लगभग 60 हजार रूपए वार्षिक अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। कृषि एवं मजदूरी से होने वाली आय को मिलाकर परिवार की कुल वार्षिक आय बढ़कर 1 लाख 32 हजार रूपए हो गई है। इस तरह श्रीमती फूलबाई जाधव लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाने के साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल हुई हैं। उन्होंने कहा कि व्यवसाय से होने वाली आय से उन्हें आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का एहसास होता है तथा वह अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में योगदान दे रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के माध्यम से मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।



























