- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु आज पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन हेतु कुल 417 पद, जिनमें 04 नगरपालिक निगम क्रमशः भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली एवं बीरगांव के महापौर, 13 अध्यक्ष, 400 पार्षद तथा उप निर्वाचन हेतु 01 अध्यक्ष एवं 06 पार्षद पदों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए कुल 814 पदों जिनमें जनपद पंचायत सदस्य के 01, सरपंच के 92 तथा पंच के 721 के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है।राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि निर्वाचक नामावली आगामी 01 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार तैयार की जा रही है। निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया जाकर दावा आपत्ति प्राप्त की जाएगी। दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात् 30 नवंबर 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के लिए सभी 33 जिलों के लिए कुल 33 निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे--
- 0- एक्ट के तहत नए पंजीयन, नवीनीकरण एवं निरस्तीकरण के आवेदनों को मिली मंजूरीरायपुर. कलेक्टर एवं जिला समुचित प्राधिकारी (PCPNDT) डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री उत्तम प्रसाद रजक की अध्यक्षता में पुनर्गठित PCPNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार समीक्षा करते हुए समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए, जिसके अंतर्गत 17 निजी संस्थाओं तथा 01 शासकीय संस्था से प्राप्त नए पंजीयन के आवेदनों का अनुमोदन किया गया। साथ ही पूर्व से संचालित 13 निजी संस्थाओं के नवीनीकरण आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा स्वयं के द्वारा निरस्त करने हेतु आवेदन देने वाली 16 सोनोग्राफी संस्थाओं के पंजीयन निरस्तीकरण हेतु अनुमोदन दिया गया।उक्त बैठक में समिति के सदस्य डॉ, डॉ. अंकित शर्मा (भेषज रोग विशेषज्ञ), डॉ. दीपा अग्रवाल (शिशु रोग विशेषज्ञ), श्री राधेश्याम नागवंशी (उप संचालक, लोक अभियोजन), श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया (उप संचालक, जिला जनसंपर्क अधिकारी) एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती खुशबू शर्मा (कनिष्का फाउंडेशन), श्रीमती अमृता श्रीवास्तव (अनुप्रभा फाउंडेशन), श्रीमती रेखा शर्मा (प्रांजल सेवा समिति) उपस्थित थीं। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों में नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश चतुर्वेदी एवं सलाहकार डॉ. प्रगति जायसवाल भी उपस्थित रहे।
- 0- छोटी सब्जी दुकान को मिला सहारा, दारा सिंह की आमदनी में हुआ इजाफा0- पीएम स्वनिधि योजना से मिले 25 हजार रुपए ने व्यवसाय को दी मजबूतीरायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। विष्णु के सुशासन में शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंच रहा है। इसी कड़ी में रायपुर के एक छोटे सब्जी व्यवसायी श्री दारा सिंह की कहानी सामने आई है।सीमित आमदनी के बीच छोटी सी सब्जी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्री दारा सिंह के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आर्थिक संबल बनकर आई। योजना के तहत मिले 25 हजार रुपए के ऋण से उन्होंने अपने व्यवसाय को बेहतर बनाया। दुकान में जरूरी व्यवस्थाएं बढ़ीं, सब्जियों का स्टॉक बेहतर हुआ और आमदनी में भी वृद्धि हुई।शासकीय योजना की मदद से किस तरह मेहनतकश परिवार आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहा है इस कहानी से पता लगता है। ऋण मिलने से पहले सीमित आय के कारण श्री दारा अपने सब्जी व्यवसाय का पर्याप्त विस्तार नहीं कर पा रहे थे। दुकान में आवश्यक व्यवस्थाओं और सामान की कमी के कारण उनकी आय भी प्रभावित होती थी।मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिसके तहत 25 हजार रुपए का ऋण मिलने के बाद दारा सिंह ने अपनी दुकान में सुधार किया। अब वे बेहतर तरीके से सब्जियों का स्टॉक रख पा रहे हैं। दुकान अधिक सुव्यवस्थित हुई है और व्यवसाय बढ़ने के साथ उनकी आय में भी सुधार आया है।दारा सिंह बताते हैं कि व्यवसाय बेहतर होने से अब वे अपने परिवार का भरण-पोषण पहले से बेहतर ढंग से कर पा रहे हैं और भविष्य को लेकर भी सकारात्मक हैं।पीएम स्वनिधि योजना से मिली सहायता दारा सिंह के लिए केवल ऋण नहीं, बल्कि अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर बनी। आज वे अपनी मेहनत के बल पर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं तथा उन्होंने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
- 0- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य0- ‘आकाशगंगा’ टीम पैराशूट जंप से दिखाएगी कौशल, 100 से अधिक वायुसेना अधिकारी-जवान होंगे शामिल0- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली तैयारियों की बैठक, ट्रैफिक-पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देशरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्योत्सव को इस बार और भी यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों के उत्सव के साथ प्रदेशवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव भी बने, इसी कड़ी में 2 नवंबर 2026 को नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस और अद्भुत कौशल का रोमांचकारी प्रदर्शन देखने को मिलेगा।भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम छह हेलीकॉप्टरों के साथ रोमांचकारी एयरोबेटिक शो प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही वायुसेना के तीन अन्य हेलीकॉप्टर भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। वहीं भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम के सदस्य आसमान से पैराशूट जंप कर हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। इस भव्य आयोजन में भारतीय वायुसेना के 100 से अधिक अधिकारी एवं जवान शामिल होंगे।कलेक्टर ने ली तैयारियों की बैठककार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज भारतीय वायुसेना एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता सिन्हा, भारतीय वायुसेना के अधिकारी तथा जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कार्यक्रम स्थल की तैयारियों के साथ सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग और साउंड सिस्टम सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।छह हेलीकॉप्टर एक साथ दिखाएंगे रोमांचक करतबवायुसेना के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि ‘सारंग’ छह हेलीकॉप्टरों के साथ इस तरह का रोमांचकारी एयरोबेटिक प्रदर्शन करने वाली विश्व की इकलौती हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम है। सारंग के हेलीकॉप्टर बेहद सटीक तालमेल के साथ अलग-अलग फॉर्मेशन बनाते हुए आसमान में रोमांचकारी कलाबाजियां प्रस्तुत करेंगे।भारतीय वायुसेना की सारंग टीम स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ‘ध्रुव’ के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन करती है। ‘सारंग’ का अर्थ मोर है और टीम के हेलीकॉप्टरों की आकर्षक रंग-सज्जा भी मोर की थीम से प्रेरित है। सारंग टीम देश के साथ अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भी भारतीय वायुसेना के पायलटों की दक्षता, अनुशासन और उत्कृष्ट समन्वय के साथ भारत की स्वदेशी विमानन क्षमता का प्रदर्शन करती रही है।आकाशगंगा’ टीम आसमान से लगाएगी छलांगवायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम भी अपने रोमांचकारी करतब दिखाएगी। प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स आसमान से छलांग लगाकर पैराशूट के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। सारंग के हेलीकॉप्टरों की कलाबाजी और आकाशगंगा टीम का पैराशूट प्रदर्शन राज्योत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा।रायपुरवासी उत्सव की तरह करेंगे स्वागत—कलेक्टरकलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्योत्सव के अवसर पर भारतीय वायुसेना का यह भव्य प्रदर्शन छत्तीसगढ़वासियों के लिए विशेष आकर्षण होगा। इसकी मेजबानी रायपुर के लिए एक बार फिर गौरव का अवसर है। रायपुरवासी भारतीय वायुसेना के जवानों और इस शानदार आयोजन का उत्सव की तरह स्वागत करेंगे।कलेक्टर ने बड़ी संख्या में नागरिकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक एवं पार्किंग की पुख्ता कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों का व्यवस्थित निर्धारण करने तथा कार्यक्रम स्थल तक लोगों के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने लोक निर्माण विभाग को वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर बेहतर साउंड सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा, ताकि उद्घोषणा एवं आवश्यक सूचनाएं लोगों तक स्पष्ट रूप से पहुंच सकें।सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम—एसपी श्रीमती श्वेता सिन्हाग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
- रायपुर. नवा रायपुर अटल नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव श्री विकासशील के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति सचिव डॉ एस भारतीदासन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया।इस दौरान सीएसआईडीसी के एमडी श्री विश्वेश झा, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, पर्यटन मंडल के एमडी श्री सौमिल रंजन चौबे, एस पी ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, एनआरडीए के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान आगामी राज्योत्सव के आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने एग्जिबिशन सेंटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, शिल्पग्राम, प्रशासनिक भवन, हेलीपैड, पार्किंग जोन, फूड जोन, फन जोन, मुख्य प्रवेश द्वार एवं बस स्टॉप सहित विभिन्न स्थलों को निर्धारित समय पूर्व सुव्यवस्थित करने के संबंध चर्चा की। इस दौरान आयोजन स्थल पर जेसीबी के माध्यम से समतलीकरण कार्य करने, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, सिटिंग अरेंजमेंट तथा विभिन्न स्टालों की तैयारियों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।सचिव डॉ एस भारतीदासन एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह से एस पी ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने राज्योत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग जोन में वाहनों की सुचारू आवाजाही तथा कार्यक्रम स्थल पर भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की । उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार एवं निकास मार्गों, पार्किंग क्षेत्रों तथा आगंतुकों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती एवं यातायात व्यवस्था के बेहतर समन्वय पर चर्चा की।अधिकारियों ने राज्योत्सव में आने वाले नागरिकों एवं आगंतुकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुव्यवस्थित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल की समस्त व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
- 0- निजी क्षेत्रों के 36 नियोजकों से अब तक 8,720 रिक्तियां प्राप्त0- मुख्यमंत्री श्री साय के मुख्य आतिथ्य में चयनित युवाओं को वितरित किए जाएंगे ऑफर लेटर0- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उद्योग एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ली बैठक, अधिक से अधिक रिक्तियां उपलब्ध कराने का किया आह्वानरायपुर। आगामी 07 एवं 08 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित होने वाले वृहद राज्यस्तरीय रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज जिले के औद्योगिक, व्यावसायिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। कलेक्टर ने सभी उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों से अपने संस्थानों में उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने और रोजगार मेले में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि राज्यस्तरीय रोजगार मेला युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने का एक बड़ा अवसर है। जिले के अधिक से अधिक उद्योग, व्यापारिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान इसमें सहभागी बनें और अपने यहां उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्रदान करें, ताकि अधिक संख्या में युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।उन्होंने कहा कि उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों को आवश्यक मानव संसंसाधन उपलब्ध कराने और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए यह मेला एक प्रभावी मंच बनेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उद्योगों एवं नियोजकों से लगातार समन्वय कर अधिक से अधिक रिक्तियां प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।07 एवं 08 अक्टूबर को इंडोर स्टेडियम में होगा रोजगार मेलामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार एवं स्वावलंबन से जोड़ने की दिशा में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में दो दिवसीय वृहद राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।मेले के दूसरे दिन 08 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए जाने प्रस्तावित हैं।36 नियोजकों से अब तक 8,720 रिक्तियां प्राप्तरोजगार मेले के लिए अब तक 36 नियोजकों एवं प्लेसमेंट संस्थाओं से कुल 8,720 रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हो चुकी है। अन्य प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी संपर्क किया जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसरों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।मेले में मैन्युफैक्चरिंग, टेक्निकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, सेल्स एवं मार्केटिंग, बैंकिंग एवं फाइनेंस, ऑफिस वर्क, मानव संसाधन, कस्टमर सर्विस, हेल्थ एंड केयर, सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स एवं डिलीवरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।इनमें मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टेक्नीशियन, मैकेनिकल इंजीनियर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, रिलेशनशिप मैनेजर, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय, पिकर-पैकर तथा विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस एवं ट्रेनी सहित अनेक पद शामिल हैं।10वीं से स्नातकोत्तर तक के युवाओं के लिए अवसररिक्त पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग (बी.ई./बी.टेक.), कृषि स्नातक, सामान्य स्नातक तथा एमबीए, एमसीए सहित स्नातकोत्तर योग्यताधारी युवा पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।रोजगार मेले के लिए क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स–सतलज टेक्सटाइल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरटेल पेमेंट बैंक, इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, स्वतंत्र माइक्रोफिन, एनआईआईटी और आइसेक्ट सहित विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं द्वारा रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं।ई-रोजगार पोर्टल पर करें आवेदनइच्छुक युवा https://www.erojgar.cg.gov.in/ पर पंजीयन कर अपनी प्रोफाइल पूर्ण एवं अद्यतन कर सकते हैं तथा अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार उपलब्ध रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।राज्यस्तरीय रोजगार मेले में भाग लेने तथा अपने संस्थान की रिक्तियां उपलब्ध कराने के इच्छुक उद्योग एवं नियोजक 7999385638 एवं 7000397968 पर संपर्क कर सकते हैं।
- 0- महाराष्ट्र मंडल की ओर से ‘जिजाऊ का चिंतन’, ‘आई’ का बेटा और ‘शिवाजी महाराज’ के जीवंत प्रस्तुति के लिए देर तक बजती रहीं तालियांरायपुर। ‘निजाम शाह ने धोखे से आबा साहब और हमारे भाइयों का कत्ल कर दिया। सचमुच हमारा मायका खत्म हो गया। आदिलशाह ने हमारे पूना को पूरी तरह तहस- नहस कर दिया। इधर देवाई शिवाई की कृपा से हिंदवी स्वराज के सूरज शिवाजी का जन्म हुआ।‘ नम आंखों और थरथराती आवाज से बोले गए ये संवेदनशील संवाद रंगप्रेमी दर्शकों को भावुक कर गए। बात हो रही है गौरी क्षीरसागर के प्रभावी एकल अभिनय ‘जिजाऊ का चिंतन’ की, जिसे अपर्णा कालेले ने लिखा और निर्देशित किया। अवसर था सिविल लाइन स्थित वृंदावन सभागृह में आयोजित बैंकर्स बंधु के एकल अभिनय कार्यक्रम का।गौरी क्षीरसागर की ही तरह प्रसन्न निमोणकर और अभिषेक बक्षी ने भी महाराष्ट्र मंडल की ओर से बेहतरीन एकल अभिनय कर झकझोर दिया। प्रसन्न ने बेहद थकी हुई मां के चिंतित बेटे की भूमिका को साकार करते हुए कहा कि ‘हम बड़े हो रहे हैं, थक रहे हैं, फिर भी हम अपनी मां को बड़ा होते हुए नहीं देख सकते, बीमार नहीं देख सकते, थक हुआ नहीं देख सकते। हमें अपनी वही मां चाहिए, जो अपने हाथों से हमें खाना खिलाए, दवा दे, छोटी- छोटी बातों को लेकर हमें टोके, हमारा ख्याल रखें। इसमें वंदना निमोणकर का निर्देशन व रुपसज्जा कमाल की रहा।छत्रपति शिवाजी महाराज का अभिनय करते हुए अभिषेक बक्षी ने वाहवाही के साथ खूब तालियां बटोरीं। अभिषेक ने शिवाजी महाराज के बाजी प्रभु देशपांडे से संवादों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करते हुए कहा कि ‘सई मेरी पत्नी ही नहीं, मेरी मार्गदर्शक थीं। बहुत ही बीमार, अंदर से टूटी हुई सई, मुझसे मिलते हुए अभिनय कर रही थी मानो उन्हें कुछ हुआ ही है। मैं भी जानता था कि सई से ये मेरी अंतिम मुलाकात है। मैं रो रहा था लेकिन भीतर ही भीतर, ऊपर से मैं भी अभिनय करने लगा मानो मुझे कुछ पता ही नहीं।‘ अभिषेक के इस संवेदनशील अभिनय के बाद दर्शक दीर्घा से काफी देर तक तालियां बजतीं रहीं। आयोजकों ने तीनों ही कलाकारों को सम्मानित किया।
- 0- महाराष्ट्र मंडल में महिला स्वावलंबन पर आधारित ‘स्वयं सिद्धा’ रहा प्रेरणास्पद, सशक्तिकरण की ओर बढ़ेंगे कदमरायपुर। आत्मनिर्भरता का मतलब सिर्फ पैसे कमाना नहीं है। धन उपार्जन आत्मनिर्भरता का केवल एक भौतिक पहलू है, जबकि वास्तविक आत्मनिर्भरता एक मानसिक, भावनात्मक और निर्णय लेने की स्वतंत्रता है। आप अपने घर से निकलें और अपने लिए जीयें। आपको अपने काम से खुशी मिले, आपके काम से दूसरे प्रसन्न हो, यही आत्मनिर्भरता है। उक्ताशय के विचार मंगलवार को महाराष्ट्र मंडल में महिला स्वावलंबन पर आधारित कार्यक्रम ‘स्वयं सिद्धा’ में पहुंचीं मुख्य अतिथि महिमा तारे ने कहीं।बताते चलें कि महिमा तारे महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, बौद्धिक सशक्तिकरण के लिए प्रेरक काम कर रही हैं। महिलाओं द्वारा बनाए गए भारतीय परंपरागत व्यंजनों व उनके विविध घरेलू उत्पादों की सफल मार्केटिंग करना व प्रशिक्षित करना इनका मुख्य लक्ष्य है। महिलाओं को आंवला प्रोसेसिंग आलू प्रोसेसिंग सभी प्रकार के सीजनल अचार, पापड़, मुरब्बा की प्रोसेसिंग व मार्केटिंग कैसे करना, इसका प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। अब तक उनके समूह में 450 महिलाएं जुड़ चुकी हैं, जो स्वयं उत्पाद बनाती हैं और बेचती भी हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिमा ने कहा कि आत्मनिर्भर होने के लिए पर्सनालिटी डेवलपमेंट को लेकर आमतौर पर हम महिलाएं यह सोचतीं हैं कि हमारी उम्र हो चुकी है। पर्सनालिटी डेवलपमेंट युवाओं के लिए हमें इसकी क्या जरूरत। लेकिन ऐसा नहीं है, हम कभी भी आत्मनिर्भर हो सकती हैं। ग्वालियर में चलाए जा रहे उनके 'स्वयं सिद्धा' स्व सहायता समूह में अभी 450 महिलाएं जुड़ी हैं। हम वह सब बनाती हैं, जिसकी हमें जरूरत है। कुछ महिलाएं चिप्स, चिवड़ा, चकली, तो कुछ कपड़े के बैग, कुछ क्रुशिया के सामान बनातीं हैं। यह वो चीज है, जिसकी हमें आपस में जरूरत पड़ती है। फिर हम, एक- दूसरे से यह सामान खरीद लेती हैं। पिछले चार सालों से यह अभियान चल रहा है। समय के साथ माउथ पब्लिसिटी के जरिए हम दूसरों का अपना उत्पाद बेच रहे हैं।खुद का उत्पादों के लिए ग्राहक तलाशने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक पुरानी कहावत है, ‘पहले पंगत फिर संगत’ ठीक उसी तरह जब आप कोई घरेलू उत्पाद का प्रोडक्शन करती हैं, तो आपको पहले लोगों को अपनी चीजें चखानी होंगी। आप अपने घर में छोटे-मोटे आयोजन करें, तो यह उत्पाद आपको उन लोगों के सामने रखना होगा, ताकि वो उसे देखें, फिर आपके घर आने वाली महिलाएं इसके बारे में पूछेंगी, कुछ लेंगी, कुछ बाद में लेंगी। इस तरह सिलसिला शुरू होगा।स्वदेश समाचार पत्र के समूह संपादक किशोर तारे, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और स्वावलंबन समिति की प्रमुख और भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले और आभार प्रदर्शन मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों की महिलाएं उपस्थित थीं। इस अवसर पर बीते दिनों रक्तदान महाकुंभ में रक्तदान करने वाली मंडल की 23 महिला सभासदों का सम्मान भी किया गया।
- 0- फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ियों के चयन के लिए 8 अक्टूबर को रायपुर में होगा प्लेयर ड्राफ्ट0- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव चयन ट्रायल के दोनों दिन पहुंचे हॉकी स्टेडियम, खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कीबिलासपुर. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) के पहले सीजन के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल आज रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में संपन्न हआ। ट्रायल के लिए कुल 373 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 223 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दो दिवसीय चयन प्रक्रिया और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के मूल्यांकन के बाद 130 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में हिस्सा लिया और लीग के पहले सीजन में जगह बनाने के लिए अपना दमखम दिखाया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन ट्रायल स्थल पहुंचे। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों का खेल देखा, उनसे मुलाकात की और उन्हें अपने खेल को और निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और मेहनत के माध्यम से अपने खेल को बेहतर बनाते रहें।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा, "छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए आयोजित चयन ट्रायल का सफल समापन राज्य की हॉकी प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। 373 खिलाड़ियों का पंजीकरण और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि राज्य में हॉकी को लेकर उत्साह और प्रतिभा दोनों मौजूद हैं। 130 खिलाड़ियों का शॉर्टलिस्ट होना इस प्रक्रिया का एक अहम परिणाम है। अब इन खिलाड़ियों को प्लेयर ड्राफ्ट के माध्यम से लीग की छह टीमों का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धी माहौल, आवश्यक अनुभव और आगे बढ़ने के अवसर मिलें।" उन्होंने सभी शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ियों को आगामी ड्राफ्ट और लीग के लिए शुभकामनाएँ दीं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री मनीष श्रीवास्तव और सचिव श्री फिरोज अंसारी भी इस दौरान मौजूद थे।चयन ट्रायल के बाद अब लीग के पहले सीजन के लिए टीम गठन की दिशा में अगला महत्वपूर्ण चरण सीएचएल प्लेयर ड्राफ्ट होगा। 8 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित होने वाले इस ड्राफ्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए 130 खिलाड़ी शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों में से छह फ्रेंचाइज़ी टीमें अपने-अपने खिलाड़ी दल का चयन करेंगी। इसके बाद लीग के पहले सीजन के लिए टीमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
- 0- जिलेभर में खाद्य विभाग द्वारा सेवा संकल्प शिविरों का आयोजन0- दो दिनों में 1697 हितग्राहियों ने लिया शिविरों का लाभबिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में राशनकार्डधारी परिवारों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और ई-केवाईसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर निगम जोन क्रमांक-3 मुख्यालय (टाउन हॉल) सहित जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में शिविर लगाए गए। शिविरों में राशनकार्ड में ई-केवाईसी के साथ ही नाम जोड़ने-काटने, त्रुटि सुधार, नवीन राशनकार्ड के आवेदन तथा राशनकार्ड में आधार एवं मोबाइल नंबर सीडिंग सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 28 एवं 29 सितम्बर को आयोजित शिविरों में अब तक कुल 1697 हितग्राहियों ने उपस्थित होकर विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया। शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का प्रयास किया गया। विभाग की राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी एवं खाद्य संचालक श्रीमती फरिहा आलम सिद्दीकी ने विकासखण्ड बिल्हा एवं नगर निगम बिलासपुर में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और स्थानीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने राशनकार्डधारी परिवारों के शेष सदस्यों की ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पार्षदगण भी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि जिले में लगभग 5.77 लाख राशनकार्डधारी परिवारों में कुल 18.46 लाख सदस्य दर्ज हैं। इनमें लगभग एक लाख सदस्यों की ई-केवाईसी अभी शेष है। खाद्य विभाग ने ऐसे सभी हितग्राहियों से ई-केवाईसी की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने की अपील की है, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।--
- 0- तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल0- आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य0- 30 सितम्बर को खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज परीक्षण, चिकित्सीय परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण0- 1 अक्टूबर को होगा खेल कौशल का परीक्षणबिलासपुर. राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर जिले में संचालित गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश के नवीनीकरण के लिए 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है। ट्रायल के आधार पर गैर-आवासीय बालक-बालिका तीरंदाजी, बालिकाओं के फुटबॉल, बालक-बालिका हॉकी एवं बालक-बालिका एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 30 सितम्बर को रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं। चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 30 सितम्बर को खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज परीक्षण, चिकित्सीय परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा। वहीं 1 अक्टूबर को खेल कौशल का परीक्षण किया जाएगा। चयन ट्रायल स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, तीरंदाजी एरिना (बालिका खेल छात्रावास के सामने) और हॉकी स्टेडियम पिच-02 में सुबह 7 बजे से आयोजित किए गए हैं।चयन ट्रायल में राज्य के बालक-बालिका खिलाड़ी तथा अन्य राज्यों के 13 से 17 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। अकादमियों के लिए खिलाड़ियों का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा। खेल अकादमी संचालन नियम, 2014 के तहत अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल परिधान, प्लेइंग किट, बीमा एवं खेलवृत्ति आदि सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।
- 0- संजू देवी और मधु सिदार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान0- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा—बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव का पलबिलासपुर. अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर स्वर्णिम सफलता हासिल कर बिलासपुर लौटीं महिला खिलाड़ियों संजू देवी और मधु सिदार का कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज अपने कार्यालय में सम्मान किया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों का गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया और शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।संजू देवी जापान में आयोजित 20वीं एशियाई महिला कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रही हैं। वहीं मधु सिदार ने चीन में आयोजित जूनियर एशिया हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ी बहतराई स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षणरत हैं। स्वर्णिम उपलब्धि हासिल करने के बाद दोनों का यह पहला बिलासपुर आगमन था।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।इस अवसर पर संजू देवी ने कहा, “देश के लिए खेलना और स्वर्ण पदक जीतना मेरे लिए बेहद गर्व का क्षण है। बिलासपुर लौटने पर मिले सम्मान और प्रोत्साहन से आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।” इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, उप संचालक खेल विभाग श्री ए. एक्का सहित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे।
- बिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम मनिकचौरी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समुदाय के लोगों को स्वस्थ हृदय के लिए आवश्यक सावधानियों, संतुलित जीवनशैली और हृदय रोगों से बचाव के उपायों के बारे में स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि स्वस्थ हृदय के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार का सेवन, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त आराम और तनाव से बचाव बेहद जरूरी है। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा शरीर में दिखाई देने वाले किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने, खान-पान में सावधानी बरतने और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने का संदेश दिया गया। हृदय रोगों से बचाव के लिए जीवनशैली में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलावों के महत्व को समझाते हुए समुदाय के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से ग्रामीण समुदाय तक स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी पहुंचाने और लोगों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
- 0- वीबी-जी राम जी योजना के तहत 486 ग्राम पंचायतों में बनेगी विकसित ग्राम पंचायत योजनाबिलासपुर. जिले की 486 ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से आयोजित होने वाली ग्रामसभाओं के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। वीबी-जी राम जी योजना के तहत तैयार की जाने वाली इस योजना में ग्रामीण अपने गांव की जरूरतों, समस्याओं और विकास की प्राथमिकताएं तय करने में भागीदारी करेंगे। ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों, स्थानीय संसाधनों और क्षेत्र की आवश्यकताओं के आधार पर आगामी विकास कार्यों की योजना तैयार की जाएगी।योजना निर्माण की प्रक्रिया में ग्रामीणों को पंचायत से संबंधित आधारभूत आंकड़ों, मानचित्र और योजना तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। अक्टूबर और नवंबर में बस्ती एवं वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर सुझाव लिए जाएंगे। दिसंबर में भूमि एवं क्षेत्र परिचय के आधार पर तैयार विकसित ग्राम पंचायत योजना का प्रारूप ग्रामसभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ग्रामसभा से अनुमोदन के बाद योजनाओं को विकासखंड एवं जिला स्तर पर समेकित किया जाएगा। योजनाओं का समेकन 15 जनवरी तक पूरा किया जाएगा।
- बिलासपुर. विकसित भारत-जी राम जी (वीबी जीरामजी) के तहत जिले में विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में भू-जल स्तर में वृद्धि एवं सुधार के लिए धार अपार, साथ ही ईएमबी एवं सिक्योर के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कार्यपालन अभियंता (ग्रा.यां.सेवा), अनुविभागीय अधिकारी (ग्रा.यां.सेवा), कार्यक्रम अधिकारी (वीबी जीरामजी), तकनीकी समन्वयक, असिस्टेंट प्रोग्रामर, तकनीकी सहायक एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण के दौरान अनुराधा शुक्ला, सहायक परियोजना अधिकारी (वीबी जीरामजी), जिला पंचायत बिलासपुर एवं राज्य स्तर से श्री विभाष चौबे ने संयुक्त रूप से वीजीपीपी की अवधारणा, ग्राम पंचायत स्तर पर योजना तैयार करने की प्रक्रिया तथा स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों के चयन की जानकारी दी। विभिन्न विभागीय योजनाओं के अभिसरण, वाटर बजट तथा योजना से संबंधित तकनीकी एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं के संबंध में भी विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। जल संरक्षण एवं संवर्धन तथा भू-जल स्तर बढ़ाने के उपायों के साथ धार अपार, इएमबी एवं सिक्योर के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप ग्राम पंचायतों की उपलब्ध संसाधन क्षमता, प्राकृतिक संसाधनों, जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन एवं स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समग्र, सहभागी एवं परिणामोन्मुख ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले की क्षमता का संवर्धन करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर वीजीपीपी का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण तथा क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
- बिलासपुर. राज्य चेयरमेन एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष श्री तोमन साहू की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में रेडक्रॉस की सेवा गतिविधियों को और प्रभावी बनाने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा रक्तदान एवं अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर चर्चा हुई। सिकल सेल, टीबी एवं मलेरिया नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय से कार्य करने पर भी जोर दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविरों की जानकारी दी गई। इन शिविरों में रक्तदान के साथ शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन एवं सिकल सेल की निःशुल्क जांच भी की जा रही है। शिक्षा विभाग के सहयोग से जिला स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बैठक में नशा मुक्ति अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया। सामाजिक संस्थाओं एवं यूथ रेडक्रॉस के युवाओं को जोड़कर नुक्कड़ नाटक, वीडियो क्लिप एवं अन्य माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।विनीता पटेल, संस्थापक, बस्ता एजुकेशन एंड हेल्थ फाउंडेशन ने प्रोजेक्ट आरुग के तहत एसईसीएल से सीएसआर मद में प्राप्त 48.96 लाख रुपये की राशि से बिल्हा विकासखंड के 114 हाई स्कूल एवं कुछ मिडिल स्कूलों में रेडक्रॉस के सहयोग से पीरियड्स को लेकर संचालित किए जाने वाले जागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में रेडक्रॉस कार्यालय के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थल का चयन किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में ब्लड स्टोरेज सेंटर की स्थापना, अंगदान हेतु जिला स्तरीय समिति के गठन तथा युवाओं को युवोदय रेडक्रॉस मितान योजना से जोड़ने पर भी चर्चा हुई।बैठक में डीईओ श्री संदीप पांडेय, वाइस चेयरमेन श्री बालाराम साहू एवं सदस्य राज्य शाखा श्री केशव साहू, चेयरमेन प्रबंध समिति डॉ. बी.एल. गोयल, कोषाध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह दुआ, राज्य प्रतिनिधि श्री ब्रजेन्द्र शुक्ला, सदस्य प्रबंध समिति डॉ. राजीव अवस्थी, श्री सुरेन्द्र गुम्बर एवं श्री श्रीकांत सहारे, सचिव रेडक्रॉस डॉ. शुभा गरेवाल, नोडल अधिकारी डॉ. एम.ए. जीवानी, जिला समन्वयक श्री सौरभ सक्सेना, सहायक जिला अधिकारी श्री आदित्य पांडेय, श्री लक्ष्मीनारायण मिश्रा, श्री मनीष मिश्रा, श्री सुशील राजपूत प्रबंधक रेडक्रास मेडिकल शॉप, विनीता पटेल, श्रीमती गीतेश्वरी चंद्रा, अन्नू पटेल, यश शर्मा, पूजा कैवर्त, प्रीति चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, चिकित्सक, ब्लड बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।--
- 0- पानी के लिए हैंडपंप पर निर्भरता से मिली राहत, समय और श्रम की हुई बचतबिलासपुर. जल जीवन मिशन के तहत मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत उनी में घर-घर नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। योजना के लागू होने से ग्रामीण परिवारों को अब पेयजल के लिए हैंडपंप पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और उन्हें घर पर ही पानी उपलब्ध हो रहा है।ग्राम उनी में लगभग 331 घर हैं और यहां की कुल आबादी 1,483 है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में 55 एलपीसीडी पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। योजना से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलने के साथ ही पानी लाने में लगने वाला समय और श्रम भी बच रहा है। योजना के पहले ग्रामीण परिवारों को पेयजल के लिए मुख्य रूप से हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता था। घर से दूर जाकर पानी लाने में काफी समय व्यतीत होता था। जल जीवन मिशन के तहत घरों तक नल से पानी पहुंचने के बाद ग्रामीणों को इस परेशानी से राहत मिली है। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि घर पर ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने से दैनिक जीवन आसान हुआ है। पानी लाने में बचने वाले समय का उपयोग अब परिवार के अन्य जरूरी कार्यों, बच्चों की पढ़ाई और आजीविका संबंधी गतिविधियों में किया जा सकता है। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के माध्यम से गांव में पेयजल सुविधा पहुंचाने के लिए पीएचई विभाग, राज्य सरकार, केंद्र सरकार एवं योजना से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है। ग्राम उन्नी में योजना का लाभ मिलने से ग्रामीणों में सुविधा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
- 0- शासन की योजनाओं से महिलाएं हो रही आत्मनिर्भरबिलासपुर. कभी रोजी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाली मगरपारा निवासी कल्याणी कैवर्त आज ई-रिक्शा के जरिए आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। श्रम विभाग की ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का रास्ता खोला है।कल्याणी पहले रोजी-मजदूरी का काम करती थीं। मेहनत करने के बावजूद उन्हें प्रतिमाह लगभग 7 से 8 हजार रुपए की ही आय हो पाती थी। सीमित आमदनी में परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने और आय का स्थायी साधन विकसित करने की इच्छा उनके मन में थी। इसी दौरान श्रम विभाग की दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना उनके लिए मददगार बनी। योजना के अंतर्गत उन्हें 1 लाख 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने ई-रिक्शा खरीदा और स्वयं रोजगार से जुड़ गईं। ई-रिक्शा चलाकर अब वे प्रतिमाह लगभग 15 से 20 हजार रुपए तक की आय अर्जित कर रही हैं। इससे न केवल उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार आया है।कल्याणी बताती हैं कि पहले परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें रोजी-मजदूरी पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब उनके पास स्वयं का रोजगार है। नियमित आय होने से वे अपने परिवार का पालन-पोषण पहले की तुलना में बेहतर ढंग से कर पा रही हैं। ई-रिक्शा उनके लिए केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का माध्यम भी बन गया है। कल्याणी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए संचालित योजनाएं उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दे रही हैं। ऐसी योजनाओं से महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं।
- बिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय, कोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए ’’रक्त वर्ग परीक्षण, सिकल सेल परीक्षण, रक्तचाप एवं ब्लड शुगर की जांच’’ की गई। इसके साथ ही टीबी एवं एड्स से बचाव तथा स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं संबंधित टीम द्वारा विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, बीमारियों से बचाव के उपायों तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। जांच के दौरान आवश्यकतानुसार विद्यार्थियों को दवाइयों का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों की समय पर पहचान एवं बचाव के प्रति सजग करना रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
- 0- संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने दिए निर्देशबिलासपुर. कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी एवं अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।जनदर्शन में मस्तूरी तहसील के ग्राम गतौरा निवासी गनेश राम कोसले ने ज्ञापन सौंपकर बंद किसान सम्मान निधि की राशि पुनः शुरू कराने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में उन्हें किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त हो रही थी, लेकिन वर्तमान में सहायता राशि बंद हो गई है। राशि बंद होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार सरकंडा के नत्थूलाल ने भी विगत चार-माह से बंद वृद्धा पेंशन राशि के संबंध में कलेक्टर से मुलाकात की। ग्राम लिमतरा निवासी पार्वती पटेल ने बताया कि उनकी भूमि का कुछ हिस्सा सड़क निर्माण के लिए लिया गया है, जिसके मुआवजे की राशि अभी तक लंबित है। उन्होंने अधिग्रहित भूमि की लंबित मुआवजा राशि दिलाने की मांग की। बेलतरा तहसील के ग्राम परसदा के कमलजीत सिंह ने वन विभाग की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और पेड़ों की कटाई की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा 20 फीट गहराई तक अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर उसे बेचा गया है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तखतपुर के ग्राम गिरधौना के मनहरण कौशिक ने बताया कि उनकी माता का वास्तविक नाम नागिन बाई है, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में नाम गलत दर्ज है। तहसीलदार तखतपुर द्वारा पटवारी हल्का नंबर 30 को ऑनलाइन रिकॉर्ड सुधारने का आदेश दिए जाने के बावजूद पटवारी द्वारा इसमें लगातार आनाकानी की जा रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बेलगहना तहसील के ग्राम केकराडीह निवासी तिहारी राम जगत ने बताया कि उन्हें 1997-98 में खसरा नंबर 367 का वैध पट्टा मिला था, जिस पर वे काबिज हैं और कृषि कार्य कर रहे हैं। परंतु हाल ही में रिकॉर्ड (बी-1) में तकनीकी त्रुटि के कारण उनकी पट्टा भूमि को शासकीय दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने इसे सुधारकर पुनः अपने नाम पर दर्ज करने का निवेदन किया है। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया।
- 0- कलेक्टर ने अधिक से अधिक नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने दिए निर्देशबिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत जिले के विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 1 से 8 अक्टूबर तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के साथ पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर को तखतपुर के भकुरी नवापारा प्राथमिक/माध्यमिक शाला स्कूल प्रांगण, 2 अक्टूबर को नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक-5 मिनी स्टेडियम, दयालबंद गांधी चौक तथा 3 अक्टूबर को बोदरी सांस्कृतिक भवन, कोटा डी.के.पी. स्कूल सांस्कृतिक भवन, मल्हार मंगल भवन, बिल्हा वार्ड क्रमांक-5 सांस्कृतिक भवन, रतनपुर नगर पंचायत कार्यालय और तखतपुर राम सदन में शिविर आयोजित होंगे।इसी तरह 5 अक्टूबर को उच्चतर माध्यमिक शाला सेंन्दरी, 6 अक्टूबर को उच्चतर माध्यमिक शाला चपोरा विकासखंड कोटा, 7 अक्टूबर को प्राथमिक शाला हरदी, विकासखंड बिल्हा तथा 8 अक्टूबर को डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल वेदपरसदा मस्तूरी में शिविर लगाए जाएंगे।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र हितग्राहियों का मौके पर पंजीयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण सहित सेवा संकल्प अभियान से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
- 0- शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन0- केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने किया योजना का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शुभारंभ कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े0- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दोनों नगर निगमों, स्वच्छता मित्रों व शहरवासियों को दी बधाईबिलासपुर. भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी 'प्रगति-50' (PRAGATI-50) योजना में छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर को शामिल किया गया है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया। देश के चुनिंदा 50 शहरों में राज्य के दो शहरों के शामिल होने से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के नगरीय विकास एवं स्वच्छता प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।शुभारंभ कार्यक्रम में चयनित राज्यों के नगरीय विकास विभागों, शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने सहभागिता की। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू नई दिल्ली से कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव राजनांदगांव से कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े।मुख्यमंत्री श्री साय और उप मुख्यमंत्री श्री साव ने 'प्रगति-50' में शामिल होने पर रायपुर और बिलासपुर नगर निगमों, दोनों शहरों के स्वच्छता मित्रों तथा शहरवासियों को बधाई दी है। रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी तथा दोनों नगर निगमों के आयुक्त भी कार्यक्रम में ऑनलाइन सम्मिलित हुए।प्रधानमंत्री द्वारा 'प्रगति' की बैठक में दिए गए निर्देशों पर शुरू हुई पहलप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित 51वीं 'प्रगति' बैठक के निर्देशों पर शुरू की गई यह पहल स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत चयनित शहरों में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को तेज गति से सुदृढ़ करने पर केंद्रित है। योजना में देश के 50 शहरों को शामिल किया गया है। इन शहरों को केंद्र सरकार की ओर से विशेष तकनीकी सहयोग, सतत मार्गदर्शन और गहन निगरानी मिलेगी। साथ ही श्रेष्ठ कार्य-पद्धतियों को अपनाने के लिए भी सहयोग दिया जाएगा।प्रगति-50' में उपयोग किए गए जल के उपचार, पुन: उपयोग और समुचित प्रबंधन के साथ अपशिष्ट निपटान की प्रभावी गतिविधियों पर फोकस'प्रगति-50’ के तहत घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का वैज्ञानिक पृथक्करण एवं प्रसंस्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और टिकाऊ बनाने तथा सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं व शहरों की साफ-सफाई में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत उपयोग किए गए जल के उपचार, पुन: उपयोग और समुचित प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता अभियानों में नागरिकों, संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाने के साथ ही निर्धारित संकेतकों के आधार पर शहरों के प्रदर्शन की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग भी की जाएगी।राज्य की कोशिशों का परिणाममुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में राज्य सरकार नगरीय निकायों में स्वच्छता, जनसुविधाओं के विस्तार, प्रभावी कचरा प्रबंधन और बेहतर सेवा-प्रदाय के लिए प्राथमिकता से काम कर रही है। 'प्रगति-50' के लिए रायपुर और बिलासपुर का चयन राज्य सरकार की इन कोशिशों का परिणाम है। इसमें दोनों नगर निगमों की सक्रिय भूमिका, स्वच्छता मित्रों की मेहनत और नागरिकों का सहयोग भी शामिल है।राज्य के अन्य नगरीय निकायों के लिए बनेगा मॉडल'प्रगति-50' के माध्यम से रायपुर और बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ कार्य-पद्धतियां अपनाने का अवसर मिलेगा। दोनों शहरों में स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, प्रयुक्त जल प्रबंधन तथा नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार किया जाएगा। इन शहरों के अनुभव और नवाचार छत्तीसगढ़ के अन्य नगरीय निकायों के लिए भी उपयोगी मॉडल बन सकेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के लिए रायपुर और बिलासपुर के चयन पर नगरीय प्रशासन विभाग तथा दोनों निकायों के अधिकारियों एवं स्वच्छता मित्रों को बधाई देते हुए कहा कि दोनों शहरों का चयन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। यह हमारे स्वच्छता मित्रों के परिश्रम और नागरिकों की भागीदारी का सम्मान है। केंद्र सरकार के सहयोग से दोनों शहर स्वच्छता के क्षेत्र में देश के अग्रणी शहरों में अपनी जगह बनाएंगे।--
- भिलाईनगर। सेवा मेरा योगदान*कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक श्रमदान (एक दिन, एक घंटा, एक साथ) अक्टूबर 2026 को सिविक सेंटर, अपना सुपर बाजार के पीछे, कला मंदिर के पास भिलाई में प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तक आयोजित किया गया है।उक्त कार्यक्रम में स्वच्छता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु लिंक के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों द्वारा पंजीयन किया जाना है।चरण 1पंजीयन हेतु लिंक https://sevamerayogdaan.cgstate.gov.in/registerचरण 2पंजीयन उपरांत इस लिंक ( https://sevamerayogdaan.cgstate.gov.in/events/101 ) के माध्यम से लिंक ओपन करने पर अभियान से जुड़े का विकल्प आएगा जिसके क्लिक करके अभियान से जुड़ा जा सकता है।
- 0- तीन स्थानों पर लगे विभागीय काउंटरभिलाईनगर। राज्य शासन की 25 वर्षों की जनसेवा एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से नागरिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। आज निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 22 लोकांगन वैशाली नगर, वार्ड क्रमांक 33 मंगल भवन बैकुण्ठधाम एवं वार्ड क्रमांक 42 श्रीराम वाटिका डोम शेड में शिविर आयोजित किया गया।सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक प्रक्रिया को सरल बनाना है। शिविर में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए हैं, जहां पात्र हितग्राही अपनी आवश्यकता के अनुसार आवेदन एवं पंजीयन संबंधी कार्य करा रहे हैं। शिविर में पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पीएम स्वनिधि, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य जांच एवं उपचार, आधार अपडेशन, श्रमिक कार्ड पंजीयन, दिव्यांगजनों के लिए उपकरण, महिला एवं बाल विकास, पीएम सूर्यघर योजना तथा राजस्व विभाग दुर्ग सहित विभिन्न सेवाओं के काउंटर लगाए गए हैं।निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार संबंधित शिविर स्थल पर उपस्थित होकर शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी, आवेदन, पंजीयन एवं सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
-
दुर्ग. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रिकेश सेन ने कहा कि राज्य सरकार ने दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से लोहा और कबाड़ की कथित चोरी से जुड़े मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने को मंजूरी दे दी है। जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सेन ने कहा कि राज्य सरकार ने इस संबंध में 25 सितंबर को अधिसूचना जारी की है। सेन ने सोमवार रात जारी एक वीडियो संदेश में कहा, ''यह भिलाई के लोगों के लिए बड़ी बात है। जिन लोगों ने 40 साल तक भिलाई इस्पात संयंत्र को लूटा और राष्ट्रीय संपत्ति की चोरी की, उन्हें अब सीबीआई जांच का सामना करना पड़ेगा।'' सेन द्वारा साझा की गई अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार ने 'भारतीय न्याय संहिता' की विभिन्न धाराओं के तहत पुरानी भिलाई थाने में दर्ज मामले की जांच के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में 'दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना' के सदस्यों की शक्तियों और अधिकार क्षेत्र का विस्तार करने की मंजूरी दी है। सेन ने कहा कि वह स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के मुख्य संयंत्र से लोहा और कबाड़ की कथित चोरी का मुद्दा उठाते रहे हैं। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा, ''मैं हमेशा कहता था कि मेरी कोशिशें बेकार नहीं जाएंगी और सीबीआई आएगी। इस मुद्दे पर संज्ञान लेने का सबसे बड़ा श्रेय अमित शाह को जाता है, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह तय किया कि राष्ट्रीय संपत्ति लूटने वालों पर कार्रवाई होगी।'' सेन ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ ''सफेदपोश'' लोगों को भी अब कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा जिन्होंने राष्ट्रीय संपत्ति की कथित चोरी में शामिल लोगों का समर्थन किया था। सेन लंबे समय से आरोप लगाते रहे हैं कि भिलाई इस्पात संयंत्र से बड़े पैमाने पर लोहे की चोरी के पीछे एक संगठित गिरोह का हाथ है, जिसमें कथित तौर पर पुलिसकर्मी, नौकरशाह और बीएसपी अधिकारी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि पुरानी भिलाई थाने में दर्ज मामला 26 मई को एके ट्रेडर्स के परिसर से बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप बरामद होने से जुड़ा है। उसने बताया कि इस मामले में अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें भाजपा का एक पदाधिकारी तथा बीएसपी और एक निजी इस्पात कंपनी के अधिकारी शामिल हैं। पुलिस ने तब कहा था कि इस्पात संयंत्र के अंदर और बाहर काम करने वाला एक संगठित गिरोह कथित तौर पर पिछले चार-पांच महीनों से बीएसपी से लोहे का कबाड़ चुरा रहा था। वे इसे 'फ्लू डस्ट' की खेप में छिपाकर और व्यावसायिक लाभ के लिए बेचने से पहले अवैध तरीके से जमा करते थे। उन्होंने बताया कि 26 मई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भिलाई के हथखोज इलाके में एके ट्रेडर्स के परिसर पर छापा मारा और ट्रकों तथा भारी वाहनों में लदी लोहे की प्लेटें, बीम, कटिंग और अन्य कबाड़ के साथ-साथ 'फ्लू डस्ट' भी बरामद किया। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए स्क्रैप, वाहनों और मशीनरी की कुल कीमत करीब 3.22 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें करीब 90 लाख रुपये मूल्य का लोहे का कबाड़ भी शामिल है।



























