- Home
- छत्तीसगढ़
- सेवा संकल्प अभियानबिलासपुर/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम कर्रा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) एवं पंचायत विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल स्रोतों के संरक्षण, जल के समुचित उपयोग तथा वर्षा जल के संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से जल संरक्षण को लेकर संवाद किया गया। जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा जल संरक्षण के कार्यों में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों को जल की महत्ता बताते हुए अपने स्तर पर जल संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंच, पूर्व उपसरपंच सहित गणमान्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा, स्वस्थ हृदय के लिए दिया जागरूकता का संदेशबिलासपुर/ विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आज स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर एवं अपोलो हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मेगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।विश्व हृदय दिवस की इस वर्ष की थीम ‘डोंट मिस ए बिट’ के अनुरूप प्रतिभागियों ने लाल रिबन लगाकर हृदय स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली सीएमडी चौक से प्रारंभ होकर अरपा रिवर व्यू तक पहुंची।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने विश्व हृदय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हृदय रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित खान-पान और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जागरूकता और अनुशासित जीवनशैली बेहद जरूरी है। रैली के सफल आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल, जिला नोडल अधिकारी डॉ. बी.के. वैष्णव एवं जिला सलाहकार डॉ. अनुपम सहित स्वास्थ्य विभाग और अपोलो हॉस्पिटल की टीम का विशेष सहयोग रहा।
- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मिला प्रोत्साहन, राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं 22 पदकबिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बेटियों को शिक्षा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले की प्रतिभावान पैरा फेंसिंग खिलाड़ी कु. स्वाति साहू को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज अपने कार्यालय में स्वाति को सम्मानित कर प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।आदर्श चौक, बहतराई निवासी स्वाति साहू ने विपरीत परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए पैरा फेंसिंग में राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 22 पदक, जिनमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं, अपने नाम किए हैं। इसके अलावा व्हीलचेयर फेंसिंग में एक स्वर्ण तथा कराटे में 6 स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। वर्ष 2026 में थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा फेंसिंग प्रतियोगिता में भी उन्होंने सहभागिता की। स्वाति को शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार 2024-25, मुख्यमंत्री खेल अलंकरण 2022-23, निषाद गौरव खेल पुरस्कार 2022-23 एवं तेजस ध्यान खेल पुरस्कार 2025-26 से भी सम्मानित किया जा चुका है।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत दी गई यह प्रोत्साहन राशि स्वाति जैसी प्रतिभावान बेटियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। स्वाति की उपलब्धियां ‘सशक्त बेटी-सशक्त भारत’ की भावना को साकार करते हुए अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायी हैं।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, अतिरिक्त कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडेय, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सूर्यकांत गुप्ता सहित डॉ. अखिलेश तिवारी, श्री दीपक गुप्ता, श्री श्याम नारायण पांडेय एवं श्रीमती रोशनी पांडेय उपस्थित थे।
- सेवा संकल्प अभियानयुवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेशबिलासपुर/सेवा संकल्प अभियान एवं नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, बिलासपुर में माय हेल्थ माय प्राईड-मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में माय भारत के डिप्टी डायरेक्टर श्री नितिन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सीएमएचओ डॉ. शुभा गढ़ेवाल एवं सिविल सर्जन डॉ. एस. कुजूर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” का संदेश देते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की। प्रतिभागियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में सी.एम.दुबे पीजी कॉलेज के प्रोग्राम ऑफिसर श्री रोहित लहरे एवं माय भारत एनएसएस एम्बेस्डकर श्री लोकेश ओगरे सहित जितेंद्र, तनु, पुष्पा, लवली, सिमरन, निशा, प्राची, कृष लहरे, अजय, खगेश, राम, कृष्णा, विनीत एवं विपिन ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया।
-
सुबह से लगभग 80 श्री गणेश मूर्तियों का विसर्जन कुंड में भक्तजनों द्वारा विसर्जन
रायपुर/राजधानी शहर रायपुर में महादेवघाट के पास नगर पालिक निगम रायपुर के विसर्जन कुंड में श्री गणेश विसर्जन चल झांकी के आयोजन के साथ ही विसर्जन कुंड के तट पर चारो ओर श्रद्धालुओ का मेला लगा हुआ है। अब तक दोपहर तक लगभग 4200 छोटी और 1800 बडी श्री गणेश की मूर्तियो का श्रद्धालुजनो द्वारा सादर श्रद्धापूर्ण विसर्जन विसर्जन कुंड में प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत ईको फेण्डली पद्धति से समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से किया जा चुका है एवं यह कम निरंतर जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से ही लगभग 80 श्री गणेश मूर्तियों का नगर निगम के विसर्जन कुंड में श्रद्धापूर्ण विसर्जन श्रद्धालुओ द्वारा किया जा चुका है। - रायपुर/विगत रात्रि राजधानी शहर रायपुर में निकली श्री गणेश विसर्जन चल झांकी का राजधानी के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक के समीप नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के मंच से राज्य सभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, छ.ग. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, छग राज्य लौहशिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छ.ग. राज्य अल्पसख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबडा सहित नगर पालिक निगम रायपुर संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदो, गणमान्यजनो, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओ, नवयुवको ने पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।
- -गंदगी मिलने पर 25000 रू. की पेनाल्टी कर स्वच्छता कायम करने के निर्देश दियेरायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 टीम द्वारा जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत डॉ ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 अंतर्गत डुमरतालाब क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र में संचालित ब्रेड कारखाना की स्वच्छता व्यवस्था का नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन में औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान ब्रेड फैक्टरी में गदगी पायी गयी एव प्राप्त जनशिकायत सही मिली । ब्रेड कारखाना को आवासीय क्षेत्र मे चलाया जाना पाया गया। इस पर जोन 7 जोन कमिश्नर ने संबंधित ब्रेड कारखाना के संचालक को तत्काल स्वच्छता व्यवस्था सुधारने एव शीघ्र स्वतः आवासीय क्षेत्र के बाहर ब्रेड कारखाना को ले जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, साथ ही गन्दगी पाए जाने पर तत्काल 25000 रूपये की पेनाल्टी करने के निर्देश दिये। इस हेतु सबंधित संचालक ने जोन 7 जोन कमिश्नर से एक माह का समय देने की मांग की। जोन 7 जोन कमिश्नर ने समयावधि तक ब्रेड कारखाना को आवासीय क्षेत्र से बाहर नहीं ले जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अभियान के दौरान नगर निगम जोन 7 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री भूषण ठाकुर, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री संतोष चंद्राकर सहित नगर निगम जोन 7 के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति रही। रायपुर नगर निगम जोन 7 द्वारा प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।
-
रायपुर/ रायपुर में श्रीगणेश विसर्जन चल झांकी भारी बारिश के कारण प्रशासन द्वारा एक दिन आगे कर दिनांक 28 सितम्बर को रखे जाने पर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल एमआईसी की बैठक नगर निगम सचिवालय द्वारा अब एक दिन आगे कर दिनांक 30 सितम्बर 2026 बुधवार को दोपहर 1 बजे रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष क्रमांक 405 में आहुत की गयी है. यहां उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर निगम के मुख्यालय और जोनों के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत बड़ी संख्या में श्रीगणेश विसर्जन चल झांकी की प्रशासनिक व्यवस्था में ड्यूटी लगायी गयी है और इसमें रायपुर नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधि एमआईसी सदस्य आमजनों के साथ सम्मिलित होते हैँ. श्रीगणेश विसर्जन चल झांकी का आयोजन प्रशासन द्वारा रायपुर में एक दिन बढ़ाये जाने पर रायपुर नगर निगम में एमआईसी बैठक अब 29 सितम्बर के स्थान पर 30 सितम्बर को दोपहर 1 बजे महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार आहुत की गयी है.
- 75 संकुल केंद्रों के 163 विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में लिया हिस्सा*दुर्ग/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूआबांधा में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में विकासखंड दुर्ग के विभिन्न संकुल केंद्रों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, पालकगण, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी सम्मिलित हुए। अभियान के अंतर्गत आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में 75 संकुल केंद्रों से कुल 163 विद्यार्थियों ने सहभागिता प्रदान की। मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं विशेष अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके साथ ही श्री सुरेंद्र कौशिक, श्रीमती शीतला ठाकुर, श्री अनुपम साहू, सारिका साहू, सविता धवस, दशरथ साहू, वेदप्रकाश साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर, डीएमसी दुर्ग श्री विनोद सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प की तुलना एक पौधा लगाने से करते हुए कहा कि जिस प्रकार आज लगाया गया वृक्ष आने वाली पीढ़ियों को फल, छाया और पर्यावरणीय लाभ प्रदान करता है, उसी प्रकार आज किए गए विकास एवं राष्ट्र निर्माण के प्रयासों का लाभ आने वाली पीढ़ियों को प्राप्त होगा। उन्होंने वर्ष 2014 के बाद प्रारंभ किए गए स्वच्छता अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का प्रभाव समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बच्चों तक भी पहुंचा है। उन्होंने स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य, तकनीक और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत की प्रगति से संबंधित अपने विचार विद्यार्थियों के समक्ष रखे। उन्हांेने स्कूलों में शौचालय निर्माण, स्वास्थ्य सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, रक्षा क्षेत्र में भारत की क्षमता तथा कोविड-19 के दौरान विकसित टीकों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में तकनीकी सहयोग एवं नवाचार की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध हुई प्रगति का भी उल्लेख किया। केबिनेट मंत्री श्री यादव ने भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।कार्यक्रम के विशेष अतिथि विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल का उल्लेख करते हुए देश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों और विकसित भारत के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।उन्होंने विद्यार्थियों को देश के भविष्य का आधार बताते हुए शिक्षा, अनुशासन, रचनात्मकता एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद शुक्ला ने स्वागत भाषण देते हुए विकसित भारत की अवधारणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विकासखंड दुर्ग के 75 संकुल केंद्रों से भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में 163 विद्यार्थियों ने सहभागिता की है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्णय सुनिश्चित किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, विचार अभिव्यक्ति एवं कल्पनाशीलता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगामी जिला स्तरीय आयोजन मंर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि चित्रकला प्रतियोगिता से 20 तथा भाषण प्रतियोगिता से 5 उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय आयोजन के लिए किया गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न संकुलों से आए विद्यार्थियों ने अपने विचारों, कल्पनाओं एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं रही, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा और विचारों को सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर भी मिला। चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में चित्रकला, भाषण, रचनात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना का संचार हुआ।कार्यक्रम में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती राजेश्वरी चन्द्राकर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री रश्मि ठाकुर, बीआरसी दुर्ग श्रवण कुमार सिन्हा, यूआरसी दुर्ग नेमसिंह साहू, जयन्त यादव, हरीश देवांगन, ऋषिकांत शुक्ला, धनेश्वर सिंह धुर्वे, एस.डी. कुरैशी, परमानंद देवांगन, ओमप्रकाश साहू, राकेश बैस, रामकुमार चन्द्राकर, अरविन्द कुमार बंजारे, केशव देवांगन, प्रीति पंसारी, नवीन भारद्वाज, अवनीश सिंह , सुमन प्रधान, रंजना देशमुख, उषा सिन्हा, उषा पाण्डेय, जागेश्वरी वर्मा, चन्द्रहास देवांगन, गिरीश वर्मा, योगेश वर्मा, राकेश धनकर, दीपक बुंदेला, अश्वनी पटेल, त्रिभुवन देशमुख, इंद्रेश बंजारे, विरेन्द्र कुमार पारकर, प्रणव मंडरिक, विजयशंकर डहरिया, जनार्दन साहू, पार्वती श्रीवास्तव, प्रवेश देवांगन, लीला राम साहू, नरेन्द्र देशलहरा, सुरेन्द्र स्वर्णकार, आनंद तिवारी, विरेन्द्र कावलिया, रघुनाथ सिंह देशमुख, चंद्रहास साहू , रमेश कुमार मढ़रिया, कुलेश्वर दिल्लीवार एवं समस्त संकुल समवयक सहित विभिन्न संकुल केंद्रों से आए प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे।
- -पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बनी बचत का जरिया, भिलाई के सेवानिवृत्त कर्मचारी को मिली 90 हजार रुपए की सब्सिडी*दुर्ग/ दुर्ग जिले में शासकीय योजनाओं व नागरिक सेवाओं को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ तरीके से पहुँचाने के लिए शासन की सेवा संकल्प पहल प्रभावी रूप से कार्यरत् है। प्रशासनिक तत्परता और संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना इस अभियान का मूल उद्देश्य है। इस पहल के परिणामस्वरूप कैलाश नगर, भिलाई निवासी एनएमडीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री निषाद टंडन के जीवन में आर्थिक बचत, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की नई किरण आई है।श्री निषाद टंडन ने बताया कि सेवा संकल्पित सरकार की मूल मंशा के अनुरूप जब उन्हें सौर ऊर्जा (सोलर पैनल) योजना के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने अपने घर में 2 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम लगवाने का निश्चय किया। इसके उपरांत प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग और वेंडर के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया सुगमता से संपन्न हुई। सुगम व्यवस्था के तहत उन्हें 30 हजार रुपए राज्य सब्सिडी तथा 60 हजार रुपए केंद्र सरकार की सहायता (कुल 90 हजार रुपए) सीधे प्राप्त हुई। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद से उनका सोलर सिस्टम 3590 यूनिट बिजली का उत्पादन कर चुका है, जिसमें से सरप्लस बिजली विभाग को भी बेची गई है। अब उनका बिजली बिल न के बराबर आ रहा है, जिससे प्रतिमाह बड़ी आर्थिक बचत हो रही है। श्री निषाद टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ओर से मिली त्वरित सहायता ने उनके जीवन को बेहद आसान बना दिया है।
- *-पीएम आवास योजना (ग्रामीण) बनी खुशियों का जरिया, कबाड़ी का काम करने वाले परिवार को मिला अपना पक्का आशियाना*दुर्ग/ समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुलभ और पारदर्शी तरीके से शासकीय योजनाओं से जोड़कर सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘सेवा संकल्प’ अभियान दुर्ग जिले में अत्यंत प्रभावकारी सिद्ध हो रहा है। प्रशासनिक तत्परता और त्वरित सेवा वितरण व्यवस्था के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड व जिला दुर्ग के ग्राम पंचायत परसाही निवासी श्री लतेलू सोनवानी, पिता श्री सुकलाल के जीवन में शासन की योजना ने सम्मान और स्थायित्व की नई किरण जगाई है।हितग्राही श्री लतेलू सोनवानी, जो कबाड़ी का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, हमेशा से एक सुरक्षित और पक्के मकान का सपना देखते थे। ‘सेवा संकल्प’ की मंशा के अनुरूप जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बारे में जानकारी मिली, तो पंचायत एवं प्रशासनिक स्तर से त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका प्रकरण स्वीकृत किया गया। योजना के अंतर्गत उन्हें 1.20 लाख रुपए की अनुदान राशि तथा 23,790 रुपए मनरेगा (अब व्हीबी- जीरामजी) मजदूरी राशि, कुल 1.43 लाख रुपए की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई। योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंने एक सुंदर और मजबूत पक्का मकान निर्मित कराया है, जिसमें अब शौचालय, बिजली और नल से जल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। श्री लतेलू सोनवानी ने बताया कि पहले जहां कच्ची मिट्टी की दीवारें और टीन की छत वाला घर हुआ करता था, आज वहां पक्की ईंटों की मजबूत दीवारें और सुंदर फर्श वाला मकान तैयार है। अब न कीड़े-मकोड़ों का डर है और न ही बारिश में छत टपकने की चिंता। उन्होंने कहा, ’यह आवास मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मेरे नाती-पोते भी अब पक्के मकान में रहेंगे, यह सोचकर ही मुझे बहुत खुशी होती है।’ अपने सपनों को पंख देने और त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए उन्होंने सरकार के इस सेवा भावना की भूरि-भूरि सराहना की और सहृदय आभार व्यक्त किया।
- -राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना बनी श्रीमती कुलेश्वरी साहू का सहारा, त्वरित कार्रवाई से दूर हुई आर्थिक तंगी*दुर्ग/ समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर संकटग्रस्त और जरूरतमंद परिवारों को सुलभ और पारदर्शी तरीके से शासकीय योजनाओं से जोड़कर सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘सेवा संकल्प’ अभियान दुर्ग जिले में अत्यंत प्रभावकारी सिद्ध हो रहा है। प्रशासनिक तत्परता और त्वरित सेवा वितरण व्यवस्था के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में तहसील व जिला दुर्ग के ग्राम व पोस्ट-बोरई निवासी श्रीमती कुलेश्वरी साहू के जीवन में शासन की योजना ने आर्थिक संबल और नई उम्मीद जगाई है।श्रीमती कुलेश्वरी साहू ने बताया कि उनके पति स्व. श्री देवसिंह साहू का विगत 18 जुलाई 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य के अचानक चले जाने से उनके घर में गंभीर आर्थिक संकट निर्मित हो गया था। इस कठिन समय में ‘सेवा संकल्प’ की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत बोरई द्वारा उन्हें राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की जानकारी दी गई। इसके उपरांत ग्राम पंचायत सचिव ने त्वरित संवेदनशीलता और कार्रवाई दिखाते हुए वर्ष 2002-03 की बीपीएल सर्वे सूची का अवलोकन किया। सर्वे सूची में परिवार का नाम दर्ज होने की पुष्टि होते ही श्रीमती कुलेश्वरी साहू को योजना का लाभ दिलाने के लिए तत्काल आवेदन फॉर्म भरवाया गया और प्रक्रिया पूरी कर उन्हें राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की राशि का लाभ दिलाया गया। योजना से प्राप्त 20 हजार की वित्तीय सहायता ने श्रीमती कुलेश्वरी साहू के परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने और इस मुश्किल घड़ी से उबरने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विपत्ति के समय मिले इस संबल और त्वरित प्रक्रिया से अभिभूत होकर श्रीमती कुलेश्वरी साहू ने ग्राम पंचायत बोरई एवं छत्तीसगढ़ शासन की इस संवेदनशील पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा सहृदय आभार व्यक्त किया।
- महिला हितग्राहियों ने साझा किए अनुभवदुर्ग/ महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना दुर्ग शहर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों एवं एएनएम को जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पांडेय, परियोजना अधिकारी श्रीमती अनिता सिंह, पर्यवेक्षक श्रीमती सीपी चंद्राकर, स्वास्थ्य विभाग की बीईटीओ श्रीमती रीता रानी एवं एएनएम श्रीमती अनिता डेविड सहित जनप्रतिनिधि, स्व सहायता समूह की महिलाएं और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। हितग्राही श्रीमती श्रद्धा साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने गर्भावस्था के दौरान अपने पोषण तथा प्रसव के बाद स्वयं एवं बच्चे के पोषण और दवाइयों के लिए किया। वहीं महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती ज्योति गुप्ता ने बताया कि उन्हें प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से उन्होंने अपनी पुत्री के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया है, जिसमें वे प्रतिमाह 250 रुपये जमा करती हैं।कार्यक्रम में पौष्टिक एवं मिलेट्स व्यंजनों के साथ संतुलित आहार की प्रदर्शनी लगाई गई। दान में प्राप्त खिलौनों का भी प्रदर्शन किया गया। महिलाओं एवं बच्चों के लिए रंगोली, मेहंदी, चम्मच दौड़, फुगड़ी, ग्लास रिले रेस और कुर्सी दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
- *- विधायक श्री चंद्राकर ने निगम द्वारा लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया अवलोकन*दुर्ग/ नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा नगरीय निकाय स्तर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। पुरैना के वार्ड क्रमांक 38 स्टोर पारा, वार्ड क्रमांक 39 एनएसपीसीएल और वार्ड क्रमांक 40 पुरैना बस्ती के नागरिकों के लिए सामुदायिक भवन में शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 129 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष 6 आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है।शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, वार्ड पार्षद श्रीमती रंजीता बेनुआ एवं श्रीमती पार्वती महानंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने नागरिकों से संवाद कर उनकी मांगों एवं शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प शिविर के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके नजदीक उपलब्ध कराना है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा के योगदान से प्रेरित होकर आयोजित इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।विधायक श्री चंद्राकर ने निगम द्वारा लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन भी किया तथा अधिकारियों से नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनूपम साहू, पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।*पटवारी की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी*शिविर के दौरान नागरिकों से चर्चा में आय प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानियों की जानकारी सामने आई। इस पर विधायक श्री ललित चंद्राकर ने पटवारी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उनसे चर्चा की और शिविर में उपस्थित होकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत मंडल के अधिकारियों से भी चर्चा कर बिजली संबंधी शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। शिविर में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया, ताकि आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं को लाभ लेने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
- मंदिर परिसर से राहत शिविरों तक चला सफाई अभियान, पाटन के गांवों में स्वच्छता और संक्रमण से बचाव पर जोर*दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे के नेतृत्व में जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत गांव-गांव में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत पाटन के ग्राम ठकुराईन टोला में 27 सितंबर को प्राचीन शिव मंदिर परिसर एवं मेला स्थल की विशेष साफ-सफाई की गई। वहीं जमराव, बेलहारी, किकिरमेटा और केसरा में राहत शिविरों एवं प्रभावित क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।ग्राम ठकुराईन टोला में सरपंच श्रीमती गीतेश्वरी सपहा एवं सचिव श्री दिनेश साहू के नेतृत्व में रोजगार सहायक श्री भूषण बंछोर, ऑपरेटर श्री टिकेंद्र, स्वच्छताग्राही समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। अभियान के दौरान मंदिर परिसर से झाड़ियों की सफाई, कचरे का निष्कासन तथा मेला स्थल का सौंदर्यीकरण किया गया। सरपंच श्रीमती गीतेश्वरी सपहा ने कहा कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी तरह ग्राम जमराव, बेलहारी, किकिरमेटा और केसरा में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों तथा राहत शिविरों की साफ-सफाई की गई। जल जमाव वाले स्थानों का निपटान करने के साथ ब्लीचिंग पाउडर एवं कीटनाशकों का छिड़काव किया गया। अभियान में स्थानीय सरपंच, सचिव, पंचगण, स्वच्छताग्राही समूह के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जिला पंचायत सीईओ श्री दुबे ने अभियान के माध्यम से स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमण की रोकथाम पर विशेष जोर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे इन अभियानों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ सामुदायिक सहभागिता भी मजबूत हो रही है।
- महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कुपोषण के खिलाफ जनभागीदारी से लड़ाई को बनाना होगा मजबूत*दुर्ग/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना वार्ड क्रमांक 60 कातुलबोर्ड स्थित आंगनबाङी भवन में सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अलका बाघमार रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया तथा बच्चों एवं गर्भवती माताओं के पोषण और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की नींव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन हैं। इनके माध्यम से स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पौष्टिक आहार, न्योता भोज एवं अन्य गतिविधियों के जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा कि जब एक गर्भवती माता स्वस्थ होगी तो आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ होगी। उन्होंने कहा कि शासन के पोषण अभियान से जुड़कर मातृशक्ति को सम्मान दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन बहनें घर-घर जाकर कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं और स्वस्थ एवं विकसित भारत की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सुपोषण’ के लिए मिलकर कार्य करें तथा बच्चों के लिए पौष्टिक आहार को प्राथमिकता दें।कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं का गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं छह माह पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं धात्री बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया। समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा तैयार विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। बच्चों के लिए खीर, पड़ी हलवा, केला, सलाद एवं लड्डू सहित पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नीरा खिचरिया,रंजीता पाटिल,लोकेश्वरी ठाकुर,महिला बाल विकास अधिकारी अनिता सिंह सहित कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिन तथा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, 25 प्रतिभागियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन*दुर्ग/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमधा में किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 45 संकुलों से पहुंचे 520 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कला कौशल और विचार अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद 20 चित्रकला प्रतिभागियों और 5 भाषण प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका नगर पंचायत धमधा की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता प्रशांत अग्रवाल एवं पार्षद श्रीमती शशि यादव ने अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन शिक्षक एवं संकुल समन्वयकों ने निर्णायक के रूप में किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग से संयुक्त संचालक श्री राजेश चंद्रवंशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अथर्व शर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कैलाश साहू एवं बीआरसी श्री केशव पटेल उपस्थित रहे। अतिथियों ने चयनित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर की भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं 1 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर विकासखंड के संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन श्री मनोज कुमार साहू ने किया।
- *-आवेदन के 30 मिनट के भीतर मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, मौके पर हुआ त्वरित निराकरण**-पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण एवं क्रेडिट कार्ड की जानकारी*दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा “सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा शिविर का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक निगम क्षेत्र में किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को स्वामी आत्मानंद विद्यालय दीपक नगर एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल आत्मानंद स्कूल, शनिचरी बाजार में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। दोनों शिविरों में संबंधित 12 वार्डों के नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शासकीय सेवाओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे।दीपक नगर शिविर में वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर, 28 पचरीपारा, 29 अस्पताल वार्ड, 47 सिविल लाइन उत्तर एवं 48 सिविल लाइन दक्षिण के नागरिक शामिल हुए। वहीं शनिचरी बाजार स्थित शिविर में वार्ड क्रमांक 31 लंगूरवीर वार्ड आपापुरा, 34 शिवपारा, 35 रामदेव मंदिर, 36 गंजपारा, 37 आजाद वार्ड, 38 मिलपारा एवं 39 कचहरी वार्ड के नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।*एक ही स्थान पर आवेदन और समाधान की सुविधा*सेवा सेतु शिविर में निगम के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन लेने और समस्याओं के निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर के चौथे दिन नागरिकों द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छता, निर्माण कार्य, जल व्यवस्था सहित विभिन्न सेवाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। पात्र प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवेदन करने और समाधान प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे नागरिकों में सेवा सेतु शिविर को लेकर भरोसा बढ़ रहा है।*आवेदन के 30 मिनट में मिला मृत्यु प्रमाण पत्र*शनिचरी बाजार स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल आत्मानंद स्कूल में आयोजित शिविर में श्रीमती किरण मानिकपुरी ने अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के महज 30 मिनट के भीतर उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया। मौके पर ही समस्या का त्वरित निराकरण होने से आवेदक ने प्रसन्नता व्यक्त की। श्रीमती किरण मानिकपुरी ने कहा कि उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उन्होंने सेवा सेतु शिविर में आवेदन किया और मात्र 30 मिनट में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।उन्होंने इस सुविधा के लिए शासन एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया।*पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले में वेंडर्स को मिली ऋण की जानकारी*सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल, शनिचरी बाजार में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत 28 सितंबर को लोक कल्याण मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में छोटे व्यवसायियों, ठेला एवं रेहड़ी संचालकों को योजना की जानकारी देते हुए ऋण सुविधा एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। योजना के अंतर्गत तीन चरणों में ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक ऋण की सुविधा दी जाती है। शिविर में पात्र एवं सफल वेंडर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद रामचंद्र सेन द्वारा श्रीमती राधिका को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। लोक कल्याण मेले में छोटे व्यवसायियों से ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए तथा द्वितीय चरण का ऋण जमा कर चुके वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की जानकारी एवं सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। मेले के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को योजना से जोड़ने का प्रयास किया गया।शिविर में वार्ड पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पात्र प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने कहा। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शशि साहू, हर्षिका संभव जैन, पार्षद रामचंद्र सेन, कमल देवांगन सहित कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, उपअभियंता श्वेता महलेवार, प्रेरणा दुबे एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- दुर्ग/ श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले से 185 यात्रियों को अयोध्या धाम दर्शन के लिए भेजे जाने वाली यात्रा निरस्त कर दी गई है। यह यात्रा 30 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित थी। उप संचालक समाज कल्याण से प्राप्त जानकारी अनुसार इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, दक्षिण मध्य जोन, सिकंदराबाद द्वारा 28 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, तकनीकी कारणों एवं पैंट्री कार का मेंटेनेंस कार्य पूर्ण नहीं हो पाने के कारण यात्रा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस यात्रा में दुर्ग जिले के कुल 185 यात्रियों को शामिल होना था, जिनमें 5 अनुरक्षक भी शामिल थे। आगामी यात्रा की नई तिथि प्राप्त होने के बाद इसकी जानकारी पृथक से दी जाएगी।
- दुर्ग/ श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों और संस्थाओं को स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के तहत चयनित श्रमिक या संस्था को 2 लाख रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के दौरान श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों एवं संस्थाओं का उनके उल्लेखनीय योगदान के आधार पर चयन किया जाएगा। ऐसे श्रमिक एवं संस्थाएं पात्र होंगी, जिन्होंने मजदूरों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में विशेष प्रभावी उपाय किए हों। साथ ही आलोच्य अवधि में कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई हो तथा सुरक्षा नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया हो, जिससे प्रदेश का नाम श्रम जगत में गौरवान्वित हुआ हो इच्छुक श्रमिक एवं संस्थाएं 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए श्रम विभाग की वेबसाइट shramevjayate.cg.gov.in/alankran.aspx पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। पुरस्कार से संबंधित नियम, अहर्ताएं, प्रक्रिया, आवेदन प्रपत्र आदि श्रम विभाग की लिंक से डाउनलोड की जा सकती है।
- चार जनपदों की सूची पर दावा-आपत्ति 10 अक्टूबर तक आमंत्रितरायपुर/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 (2024) सर्वे के आधार पर सिस्टम जनरेट प्राथमिकता सूची का ग्रामसभा में अनुमोदन किया गया है। अनुमोदित सूची के अनुसार रायपुर जिले के चार जनपदों में कुल 75 हजार 461 हितग्राहियों में से 74 हजार 68 हितग्राही पात्र तथा 1 हजार 393 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं।जिला पंचायत रायपुर से जारी जानकारी के अनुसार अभनपुर जनपद में कुल 18,352 हितग्राहियों में 18,095 पात्र एवं 257 अपात्र, आरंग में 25,814 में 25,138 पात्र एवं 676 अपात्र, धरसींवा में 11,540 में 11,210 पात्र एवं 330 अपात्र तथा तिल्दा में 19,755 हितग्राहियों में 19,625 पात्र एवं 130 अपात्र पाए गए हैं।ग्रामसभा में दावा-आपत्ति का अवसरसूची में अपात्र पाए गए हितग्राही 28 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति ग्रामसभा में आमंत्रित की गई है। निर्धारित समयावधि में प्राप्त लिखित आवेदनों पर जिला स्तरीय समिति द्वारा नियमानुसार विचार किया जाएगा।जिला पंचायत ने स्पष्ट किया है कि समय-सीमा के बाद प्राप्त, त्रुटिपूर्ण अथवा अस्पष्ट आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की सूची संबंधित जिला कार्यालय, विकासखंड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत भवन के सूचना पटल पर अवलोकन के लिए चस्पा की गई है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त सुरुचि सिंह के निर्देश पर शहर में अवैध कब्जे एवं सड़क बाधा करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्र अंतर्गत सुपेला मजार के सामने नवीन पानी टंकी के पास सड़क पर सामान रखकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध निगम की टीम ने कार्रवाई की।नवीन पानी टंकी के सामने कुछ व्यापारियों द्वारा दुकानों का फर्नीचर एवं अन्य सामान सड़क पर रखकर व्यवसाय किया जा रहा था। इससे सड़क का हिस्सा बाधित होने के साथ ही राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर सामान फैलाकर व्यवसाय किए जाने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। शिकायत एवं स्थिति को संज्ञान में लेते हुए जोन-1 की राजस्व विभाग एवं बेदखली टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क बाधित कर रखे गए फर्नीचर एवं अन्य सामान को हटवाते हुए सामान जब्त करने की कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट समझाइश दी कि सार्वजनिक सड़क एवं आवागमन वाले स्थान पर किसी भी प्रकार का सामान रखकर व्यवसाय न करें।निगम अधिकारियों ने कहा कि सड़क आम नागरिकों के आवागमन के लिए है। सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने अथवा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने की स्थिति में निगम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा सड़क बाधित कर व्यवसाय करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान जोन-1 राजस्व विभागए बेदखली टीम एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रही। निगम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में प्रत्येक सोमवार को निगम सभागार कक्ष में नागरिकों की शिकायतों एवं मांगों के निराकरण के लिए जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। जनदर्शन के माध्यम से नागरिक सीधे निगम अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।इसी क्रम में आज आयोजित जनदर्शन में निगम आयुक्त सुरूचि सिंह, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे एवं दिनेश कोसरिया की उपस्थिति में नागरिकों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 15 आवेदन प्रस्तुत किए गए। नागरिकों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं सहित विभिन्न विषयों को लेकर आवेदन सौंपे। आयुक्त ने नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर नियमानुसार यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों को प्रकरणों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।निगम द्वारा जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निराकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को अपनी शिकायत एवं मांग के लिए सहज माध्यम उपलब्ध हो सके।
-
सेवा संकल्प अभियान
दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग के शासकीय स्कूल में आयोजित विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किये और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना किये । प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर अपने विचारों और कल्पनाओं को चित्रों एवं भाषण के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किये।
प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा पहली से आठवीं तथा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दो अलग-अलग वर्गों में किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने रंगों और अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से भारत के भविष्य की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत किये वहीं बड़े विद्यार्थियों ने अपने भाषणों के माध्यम से विकसित भारत को लेकर अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और संस्कारों से समृद्ध भारत की कल्पना को रचनात्मक रूप से सामने रखा।
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन कर और उनसे संवाद करते हुए उनके विचारों को जाना। उन्होंने कहा कि बच्चों की कल्पना में भारत का भविष्य दिखाई देता है। विद्यार्थियों के चित्रों और भाषणों में देश के प्रति प्रेम, विकसित भारत के निर्माण की सोच और बेहतर भविष्य की आकांक्षा स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी केवल भविष्य के नागरिक नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश की नई पीढ़ी यदि शिक्षा, कौशल, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ेगी तो भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प और मजबूत होगा। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, विचार और रचनात्मकता को सामने रखने का अवसर मिलता है।
मंत्री श्री यादव ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करें। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपनी रुचि के क्षेत्र में लगातार सीखते रहने के लिए प्रेरित किये।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने बनाए चित्रों और प्रस्तुत किए गए विचारों के माध्यम से ‘मेरे सपनों का भारत’ की जो तस्वीर प्रस्तुत की, उसमें आधुनिकता के साथ भारतीय संस्कारों और संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों को भी प्रभावित किया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। -
*नगर निगम जोन 8 द्वारा चन्दनीडीह में भारी जलभराव से प्रभावित पार्षद कार्यालय, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल परिसर आश्रय स्थलों में रह रहे लगभग 152 परिवारों को सुबह का नाश्ता, दोपहर, रात्रि का भोजन पैकेटस की व्यवस्था की जा रही*
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में केसरी बगीचा में विगत दिनों भारी बारिश के चलते भारी जलभराव की समस्या आने पर इससे प्रभावित लगभग 8 परिवारों के लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन के पैकेट्स भाठागांव में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन आश्रय स्थल में प्रभावितों को किये जा रहे हैँ. यह व्यवस्था रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर निगम के आयुक्त के निर्देशानुसार सतत की जा रही है,
इसी प्रकार नगर निगम जोन 8 अंतर्गत चंदनीडीह क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान भारी जलभराव से प्रभावित लगभग 152 परिवारों को पार्षद कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन और शासकीय स्कूल परिसर भवन में नियमित सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन के पैकेट्स की व्यवस्था रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल द्वारा सतत मॉनिटरिंग करते हुए की जा रही है.













.jpg)













