- Home
- छत्तीसगढ़
- -72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने रामनामी समुदाय को दी बधाईरायपुर / पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से आज नया रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत और अनूठी आस्था के प्रतीक रामनामी समुदाय के सदस्यों ने आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने रामनामी समुदाय की आस्था, परंपरा, जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर समुदाय के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि रामनामी समुदाय छत्तीसगढ़ की विशिष्ट लोक-सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समुदाय की आस्था, परंपराएं और जीवनशैली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवंत बनाए रखने का कार्य करती हैं। ‘राम-नामी’ डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की उपलब्धि नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और रामनामी समाज की जीवंत विरासत का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। इस फिल्म के माध्यम से रामनामी समाज की विशिष्ट पहचान, उनकी आस्था और सांस्कृतिक जीवन को देशभर में पहचान मिली है।मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता इसकी विविधता, जीवंतता और जनजीवन से गहरा जुड़ाव है। यहां की लोक परंपराएं, जनजातीय एवं लोक कलाएं, आस्था से जुड़ी परंपराएं और समुदायों की विशिष्ट जीवनशैली प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती हैं। रामनामी समाज की परंपराएं इसी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की लोक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और उसे देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। स्थानीय परंपराओं, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना तथा उन्हें व्यापक मंच उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।मंत्री श्री अग्रवाल ने रामनामी समुदाय के सदस्यों से बातचीत के दौरान उनकी परंपराओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और समाज की विशिष्ट पहचान से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में समाज और समुदायों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर रामनामी समुदाय के सदस्यों ने डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ को मिले राष्ट्रीय सम्मान के लिए प्रसन्नता व्यक्त की और मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार जताया। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को आगे बढ़ाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
- -दिन में 150 और रात में करीब 70 यात्रियों को उपलब्ध कराया गया भोजन, राहत-बचाव कार्य में प्रशासन मुस्तैदबीजापुर / भैरमगढ़ के समीप नेलसनार क्षेत्र में बाढ़ के कारण नेशनल हाईवे के अवरुद्ध होने से आवागमन प्रभावित हुआ। इस दौरान मार्ग में फंसे यात्रियों को जिला प्रशासन की ओर से भोजन उपलब्ध कराया गया।बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 26 सितंबर को दिन के समय करीब 150 लोगों तथा रात्रि में लगभग 70 मुसाफिरों को भोजन कराया गया। विपरीत परिस्थितियों में जिला प्रशासन की इस मानवीय पहल से रास्ते में फंसे लोगों को राहत मिली। कलेक्टर श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम, तहसीलदार सहित मैदानी अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासनिक एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है तथा आवश्यकता के अनुसार प्रभावित एवं फंसे लोगों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- रायपुर / केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान दुर्ग स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं और सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संकटग्रस्त महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही काउंसलिंग, कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली।सखी वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न समस्याओं से पीड़ित महिलाओं को काउंसलिंग के साथ आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा केन्द्रीय राज्यमंत्री को सेंटर में दर्ज होने वाले प्रकरणों और महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान श्रीमती सावित्री ठाकुर ने संकटग्रस्त महिलाओं को समय पर सुरक्षा, आवास, कानूनी सहायता और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।राज्यमंत्री ने सेंटर में संचालित विभिन्न सुविधाओं का भी अवलोकन किया। इनमें परामर्श, विधिक सहायता, चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता तथा अस्थायी आश्रय की व्यवस्था शामिल है। निरीक्षण के दौरान सेंटर की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने केंद्र की सराहना की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अशोक शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय साहू सहित वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
- -374.96 लाख रुपये की लागत से तैयार जल संरचना बनी सिंचाई, निस्तारी और मवेशियों के पेयजल का आधार-खरीफ की 30 और रबी की 15 हेक्टेयर फसल को मिल रहा सिंचाई का पानी, वर्तमान में पूरी क्षमता से भरा बांध-जल संग्रहण से आसपास के क्षेत्रों में बढ़ा जलस्तर, ग्रामीणों को आवागमन की भी मिली सुविधारायपुर / ग्रामीणों की एक मांग ने आज सरगुजा जिले के सकालो और आसपास के क्षेत्र में जल उपलब्धता की तस्वीर बदल दी है। मवेशियों के लिए पेयजल और निस्तारी की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों की मांग पर निर्मित सकालो मुरना बांध अब सिंचाई, निस्तारी और जल संरक्षण का महत्वपूर्ण आधार बन गया है। बांध से खरीफ की 30 हेक्टेयर और रबी की 15 हेक्टेयर फसल को पानी मिल रहा है। इस तरह कुल 45 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से किसानों को खेती में सहूलियत मिली है।अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम सकालो में ग्रामीणों ने मवेशियों के लिए पेयजल संकट और निस्तारी की समस्या को देखते हुए जल संसाधन विभाग से सकालो मुरना में बांध निर्माण की मांग की थी। ग्रामीणों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग ने स्थल का मुआयना किया और बांध निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा।सकालो मुरना बांध निर्माण योजना को 30 जनवरी 2023 को 374.96 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली। इसके बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू किया गया और 15 जून 2024 को बांध का निर्माण पूर्ण हुआ।वर्तमान में सकालो मुरना बांध पूरी क्षमता से भरा हुआ है। बांध में पर्याप्त जलभराव होने से सकालो मुरना के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी जलस्तर बढ़ा है। इससे निस्तारी और जल संकट की समस्या से राहत मिलने के साथ मवेशियों के लिए भी पेयजल की उपलब्धता बेहतर हुई है।स्थानीय स्तर पर जल संग्रहण की सुविधा विकसित होने से ग्रामीणों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है और क्षेत्र में जल संरक्षण को भी मजबूती मिली है।बांध का बड़ा लाभ क्षेत्र के किसानों को मिल रहा है। इससे लगभग 30 हेक्टेयर खरीफ और 15 हेक्टेयर रबी फसल के लिए सिंचाई का पानी उपलब्ध हो रहा है। कुल 45 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में पानी की सुविधा मिलने से किसानों के लिए खेती करना आसान हुआ है।रबी सीजन में भी पानी की उपलब्धता ने किसानों के लिए खेती की संभावनाओं को मजबूत किया है। सिंचाई का स्थानीय स्रोत उपलब्ध होने से खेती को सहारा मिलने के साथ किसानों की आजीविका को भी संबल मिला है।सकालो मुरना बांध का लाभ केवल जल संग्रहण और सिंचाई तक सीमित नहीं है। बांध निर्माण के बाद आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में भी सुविधा मिली है। इस प्रकार ग्रामीणों की मांग पर तैयार हुई यह जल संरचना सिंचाई, निस्तारी, मवेशियों के पेयजल और आवागमन जैसी कई जरूरतों को पूरा कर रही है।सेवा संकल्प अभियान के तहत सकालो मुरना बांध की यह ‘सेवा की कहानी’ बताती है कि स्थानीय जरूरत के अनुरूप तैयार जल संरचना किस तरह पूरे क्षेत्र में बदलाव का आधार बन सकती है। जल संसाधन संभाग क्रमांक-01, अम्बिकापुर द्वारा निर्मित यह बांध आज जल संरक्षण के साथ किसानों की खेती और ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतों को सहारा देने वाली महत्वपूर्ण परिसंपत्ति बन गया है।
- -संजू देवी ने राज्य सरकार के सहयोग और प्रोत्साहन के लिए जताया आभाररायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने जापान में इन दिनों चल रहे एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी से वीडियो कॉल पर बात कर बधाई दी। श्री साव ने बातचीत के दौरान संजू देवी की स्वर्णिम सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनसे कहा कि आपने देश के साथ छत्तीसगढ़ को भी गौरवान्वित किया है। आपकी मेहनत, संघर्ष और खेल के प्रति जुनून प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने संजू देवी को आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश को अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। बातचीत के दौरान संजू देवी ने आगे बढ़ने और अपने खेल को निखारने के लिए राज्य शासन तथा खेल विभाग की ओर से मिले सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए आभार जताया।श्री साव ने कहा कि संजू देवी की यह सफलता उनके समर्पण और लगातार संघर्ष का परिणाम है। खेल के प्रति उनका जुनून प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। खासकर खेलों में आगे बढ़ने का सपना देख रही बेटियों को उनकी उपलब्धि नई प्रेरणा देगी। बिलासपुर के बहतराई खेल अकादमी में प्रशिक्षण ले रही कोरबा की संजू देवी भारतीय कबड्डी टीम की महत्वपूर्ण सदस्य है। भारत की ओर से खेलते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों में तीसरी स्वर्णिम सफलता हासिल की है। उन्होंने कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में भी भारत को विजेता बनाने में उम्दा प्रदर्शन किया था।
- -प्रशिक्षण के बाद सरेंडर नक्सल युवाओं ने चक्रधर समारोह, रायगढ़ के समापन समारोह में दी प्रभावशाली प्रस्तुति-हिंसा से प्रभावित अतीत से निकलकर इन युवाओं का रंगमंच से जुड़ना एक सकारात्मक कदमरायपुर / नारायणपुर जिला प्रशासन द्वारा पुनर्वासित एवं मुख्यधारा से जुड़ रहे युवाओं को कला एवं रंगमंच के माध्यम से सशक्त करने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई। जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD), नई दिल्ली के साथ समन्वय कर नारायणपुर में 30 दिवसीय प्रस्तुतिपरक नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कराई गई।जिला प्रशासन की पहल पर NSD, नई दिल्ली की टीम द्वारा पुनर्वासित सरेंडर नक्सल युवाओं एवं स्थानीय युवाओं को 30 दिनों तक नाट्य एवं कला का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को अभिनय, रंगमंच, प्रस्तुति एवं कला की विभिन्न विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य पुनर्वासित युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें कला एवं संस्कृति के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। मूल कार्यशाला में 100 पुनर्वासित आदिवासी युवा तथा 25 स्थानीय युवा शामिल हुए थे।30 दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत पुनर्वासित युवाओं ने तैयार की गई नाट्य एवं कला प्रस्तुति का मंचन किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सरेंडर नक्सल युवाओं ने रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के समापन समारोह में भी अपनी प्रस्तुति दी। यह प्रस्तुति उनके लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक मंच पर अपनी कला और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर रही।हिंसा से प्रभावित अतीत से निकलकर इन युवाओं का रंगमंच और कला के माध्यम से अपनी पहचान बनाना, उनके पुनर्वास और मुख्यधारा से जुड़ने की प्रक्रिया में एक सकारात्मक कदम के रूप में सामने आया है।जिला प्रशासन द्वारा इस पहल की परिकल्पना युवाओं को उनकी प्रतिभा के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने तथा बस्तर की कला एवं संस्कृति को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। नारायणपुर जिला प्रशासन और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के इस समन्वित प्रयास ने पुनर्वासित युवाओं के लिए कला को अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के एक प्रभावी माध्यम के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल प्रस्तुत की है।
- रायपुर / महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत गोरखपुर के आवास मोहल्ला निवासी श्रीमती लक्ष्मी मांझी की कहानी भी इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है।श्रीमती लक्ष्मी मांझी बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें लगातार आर्थिक सहायता मिल रही है। योजना की 31वीं किस्त की राशि भी उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई है। इस आर्थिक सहायता ने उनके लिए न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करना आसान बनाया, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर भी दिया।श्रीमती लक्ष्मी मांझी ने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि को बचाकर सिलाई मशीन खरीदने का निर्णय लिया। सिलाई मशीन मिलने के बाद उन्होंने घर से ही सिलाई का काम शुरू कर दिया। अब वे आसपास की महिलाओं और परिवार के लोगों के कपड़े सिलकर अपनी आय अर्जित कर रही हैं।पहले जहां अपनी व्यक्तिगत जरूरतों और परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भरता रहती थी, वहीं अब सिलाई के काम से होने वाली आमदनी के माध्यम से श्रीमती लक्ष्मी मांझी परिवार की आर्थिक व्यवस्था में स्वयं योगदान दे रही हैं। घर से ही काम करने की सुविधा के कारण वे घरेलू जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए स्वरोजगार भी कर पा रही हैं।श्रीमती लक्ष्मी मांझी बताती हैं कि सिलाई से होने वाली आय और महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि का उपयोग वे परिवार की आवश्यकताओं के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी कर रही हैं। बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर पाना उनके लिए संतोष और आत्मविश्वास का विषय है।वे कहती हैं कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत हुई है। इसी सहायता को बचाकर उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और आज यही मशीन उनके लिए अतिरिक्त आय का जरिया बन गई है। इससे उनके भीतर आत्मविश्वास बढ़ा है और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है।श्रीमती लक्ष्मी मांझी को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का लाभ भी प्राप्त हुआ है। इससे खाना बनाने के लिए स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिली है और घरेलू कार्य पहले की तुलना में अधिक आसान हुए हैं। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।श्रीमती लक्ष्मी मांझी का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो उसका असर केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवारों को आगे बढ़ने और अपने लिए नए अवसर तैयार करने का रास्ता भी मिलता है। महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने अपनी जरूरतों के साथ-साथ स्वरोजगार शुरू करने में किया, जिससे अब वे स्वयं आय अर्जित कर रही हैं।श्रीमती लक्ष्मी मांझी ने महतारी वंदन योजना सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सरकार की योजनाओं से मिली सहायता ने उनके परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।लक्ष्मी मांझी की यह कहानी इस बात की मिसाल है कि यदि आर्थिक सहायता का सही उपयोग किया जाए तो सरकारी योजनाएं परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार भी बन सकती हैं।
- -इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल के सदस्य, जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद सभी स्वस्थरायपुर / लगातार बारिश और बाढ़ के बीच इन्द्रावती नदी पार माड़ क्षेत्र में फंसे पटवारी एवं सर्वेयर सहित 6 कर्मचारियों को जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित बीजापुर लाया गया। जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद सभी कर्मचारियों का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य पाई गई।उल्लेखनीय है कि गिरदावरी सर्वे कार्य के लिए पटवारी एवं सर्वेयर का 6 सदस्यीय दल बड़ेपल्ली और गुट्टामंगी क्षेत्र में गया था। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया और क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने से कर्मचारी वहीं फंस गए। कर्मचारियों के फंसे होने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री विश्वदीप ने तत्काल रेस्क्यू की कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने बिना समय गंवाए एयरलिफ्ट की व्यवस्था कर सभी 6 कर्मचारियों को सुरक्षित जिला मुख्यालय पहुंचाया।जिला अस्पताल में कलेक्टर श्री विश्वदीप की उपस्थिति में कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। सुरक्षित लौटे कर्मचारियों के चेहरे पर राहत और अपनों से दोबारा मिलने की खुशी साफ दिखाई दी। कलेक्टर ने कठिन परिस्थितियों में अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए कर्मचारियों के कार्य की सराहना की।इस अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वदीप ने कहा कि बाढ़ और आपदा की परिस्थितियों में जिला प्रशासन पूरी सजगता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। राहत एवं बचाव दल लगातार परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके और जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जिला प्रशासन की त्वरित पहल से 6 कर्मचारियों की सुरक्षित वापसी ने यह भरोसा मजबूत किया कि आपदा की घड़ी में प्रशासन हर कदम पर अपने लोगों के साथ खड़ा है।इस दौरान आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी श्री मुकेश देवांगन, तहसीलदार श्री पंचराम सलामे, जिला सेनानी श्री पी.बी. सिदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- -विकसित भारत जीरामजी योजना से सेंड फिल्टर निर्माण ने दी भूजल को संजीवनी- ग्रामीणों को मिला स्थानीय रोजगाररायपुर । “जल है तो जीवन है”—यह पंक्तियाँ धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले के लिए केवल एक नारा नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन और अर्थव्यवस्था की बुनियाद बन चुकी हैं। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में जल की एक-एक बूंद को सहेजने के संकल्प के साथ 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत विकसित भारत जीरामजी योजना से जल स्रोतों में सेंड फिल्टर (Sand Filter) का सफल निर्माण कराया गया है। यह पहल वर्षा एवं सतही जल के कुशल प्रबंधन, भूजल पुनर्भरण और स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभरी है।वर्षाकाल में खेतों और गलियों से बहकर व्यर्थ चले जाने वाले पानी को उपयोगी बनाने के उद्देश्य से गाँव में सेंड फिल्टर की स्थापना की गई है। इस संरचना में रेत और प्राकृतिक छनन माध्यमों का उपयोग किया जाता है, जो जल के साथ बहकर आने वाली मिट्टी, गाद और अन्य ठोस अशुद्धियों को प्रभावी ढंग से रोकते हैं। इससे स्वच्छ जल जमीन के भीतर समाकर भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। सीमित संसाधनों में तैयार यह छोटी संरचना भविष्य की जल संपदा को सुरक्षित करने की एक मजबूत नींव साबित हो रही है। ग्राम मुल्ले में इस सेंड फिल्टर का निर्माण 52 हजार रुपये की स्वीकृत लागत से सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिसमें सामग्री के लिए 41 हजार रुपये तथा मजदूरी के लिए 11 हजार रुपये निर्धारित थे। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर कुल 52 हजार रुपये व्यय हुए, जिसमें से 10,500 रुपये मजदूरी मद में खर्च किए गए। इस कार्य की सबसे खास बात यह रही कि इसमें गाँव के ही श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई, जिससे ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और आय का साधन प्राप्त हुआ।कृषि प्रधान ग्राम मुल्ले की अर्थव्यवस्था सीधे तौर पर जल की उपलब्धता पर निर्भर है। ऐसे में सेंड फिल्टर के ज़रिए भूजल स्तर में सुधार होने से आने वाले समय में सिंचाई और पेयजल व्यवस्था को निरंतरता मिलेगी, जिसका सीधा सकारात्मक असर किसानों की आय और फसल उत्पादन पर पड़ेगा।इस पहल ने ग्रामीणों की सोच में भी बड़ा बदलाव लाया है। अब गाँव के लोग वर्षा जल को केवल एक तात्कालिक जरूरत नहीं, बल्कि भविष्य के लिए संजोने योग्य प्राकृतिक धरोहर मान रहे हैं। मुल्ले गाँव का यह प्रयास यह संदेश देता है कि जल सुरक्षा की जंग केवल बड़ी-बड़ी परियोजनाओं से ही नहीं, बल्कि सामुदायिक भागीदारी से किए गए छोटे-छोटे प्रयासों से भी जीती जा सकती है। आज सहेजी जा रही यही एक-एक बूंद आने वाले कल में गाँव की जीवनरेखा बनेगी।
- -357 शिविर आयोजित, नागरिकों की सुविधा के लिए 1136 हेल्पडेस्क और काउंटर लगाए गए-नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की अपील— तय तारीख पर शिविर पहुंच कर योजनाओं और नगरीय सेवाओं का लाभ लें नागरिकरायपुर ।सेवा संकल्प अभियान के दौरान नगरीय निकायों में हर 10 वार्डों पर एक सेवा सेतु शिविर आयोजित कर शासकीय योजनाओं और नगरीय सेवाओं को नागरिकों के और नजदीक पहुंचाया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके घर के पास सुगम तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। सेवा सेतु शिविरों में आवेदन दर्ज करने से लेकर संबंधित विभाग तक पहुंचाने और निराकरण की कार्यवाही की जा रही है।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने नागरिकों से अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि पर आयोजित सेवा सेतु शिविर में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से शासकीय योजनाओं और नगरीय सेवाओं से संबंधित आवेदन शिविर में प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन कर चुके नागरिकों को भी अपने आवेदन की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचने को कहा है, ताकि उन्हें उसकी स्थिति और आगे की प्रक्रिया की जानकारी मिल सके।प्रदेशभर के नगरीय निकायों में आयोजित हो रहे सेवा सेतु शिविरों में मौके पर मिलने वाले आवेदनों का पंजीयन किया जा रहा है। पहले से ऑनलाइन मिले आवेदनों को भी संबंधित प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। पंजीयन के बाद आवेदन संबंधित विभाग को भेजकर निराकरण की कार्यवाही की जा रही है।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर ने अधिकारियों को हर 10 वार्डों के लिए एक शिविर आयोजित करने और वहां प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने और नागरिकों को नगरीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया है।नगरीय निकायों में शिविरों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। संबंधित वार्डों के नागरिक और लाभार्थी तय दिन शिविर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। उनकी सहायता के लिए विभिन्न विभागों के काउंटर और हेल्पडेस्क बनाए गए हैं। यहां सेवा की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और आवेदन से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है।शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम स्वनिधि, स्वच्छ भारत मिशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, पेयजल एवं विद्युत सेवाओं सहित विभिन्न शासकीय और नगरीय सेवाओं का लाभ लेने सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण-पत्र, सफाई सहित अन्य नगरीय सेवाओं से जुड़े मामलों को स्थानीय स्तर पर लेकर संबंधित विभाग उनके निराकरण की कार्रवाई कर रहे हैं।राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों में 24 सितम्बर तक 357 शिविर आयोजित किए गए हैं। इनमें नगर निगम क्षेत्र के 120, नगर पालिका क्षेत्र के 112 और नगर पंचायत क्षेत्र के 125 शिविर शामिल हैं। लोगों की सुविधा के लिए इनमें 1136 हेल्पडेस्क एवं काउंटर की व्यवस्था की गई थी। इन शिविरों में 4241 जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई है।सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके क्षेत्र के नजदीक सेवाएं उपलब्ध कराने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा रहा है।
- रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण कार्यक्रम 'मन की बात' की कड़ी का पूरे छत्तीसगढ़ में जगह-जगह उत्साहपूर्वक श्रवण किया गया। राजधानी के देवेंद्र नगर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने निवास पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन, पार्टी कार्यकर्ता राहुल राव सहित भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा जनसरोकार, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न विषयों पर दिए गए संदेशों की सराहना की।'मन की बात' कार्यक्रम के श्रवण के पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए 'मन की बात' प्रसारण को राजनीति से परे जनचेतना का कार्यक्रम बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह के अंतिम रविवार को राजनीति से ऊपर उठकर देश-विदेश के प्रेरक घटनाक्रमों, खेल गतिविधियों, युवा प्रतिभाओं और स्थानीय नवाचारों (जैसे सहजन/मुनगा और आँवला उत्पादन से किसानों को लाभ) का उल्लेख करते हैं। श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विशेषताओं का भी इसमें समय-समय पर उल्लेख होता रहा है। यह कार्यक्रम देशवासियों में नई चेतना और सकारात्मकता भरने वाला है।राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी और नई पीढ़ी के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटने के आरोपों से जुड़े सवाल पर श्री देव ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि राहुल गांधी के बयानों को इतनी गंभीरता से लिया जाता है। अगर वोट चोरी होती, तो कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार कैसे बनती? जिन राज्यों में कांग्रेस या 'इण्डी गठबंधन' जीतता है, वहाँ चुनाव आयोग और प्रशासनिक व्यवस्था ठीक रहती है, लेकिन जहाँ भाजपा जीतती है, वहाँ तुरंत वोट चोरी का झूठा नैरेटिव गढ़ा जाने लगता है। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं, निर्वाचन आयोग, सेना और यहाँ तक कि न्यायपालिका पर भी तभी तक भरोसा करती है जब तक निर्णय उनके अनुकूल हों। श्री देव ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल श्रीलंका, बांग्लादेश या नेपाल जैसी अस्थिरता की मानसिकता के जरिए देश के युवाओं को गुमराह कर सत्ता हासिल करने का सपना देख रहे हैं, जबकि भारत का लोकतंत्र 140 करोड़ से अधिक जागरूक नागरिकों की मजबूत नींव पर खड़ा है।कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के छत्तीसगढ़ दौरे और बैठकों पर पूछे गए सवाल पर श्री देव ने कहा कि यह कांग्रेस का अपना सांगठनिक विषय है। भाजपा से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होती, बल्कि 24 घंटे और 365 दिन जनता के बीच काम करती है। श्री देव ने बताया कि प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी और प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू जल्द ही छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएँगे। उनके सांगठनिक और प्रशासनिक अनुभवों का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को मिलेगा, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
- -बार-बार जनता से ठुकरायी जा रही कांग्रेस अब देश के संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने पर आमादा : श्री साय-चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और विपक्षी इण्डी गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश, भ्रम और मनगढ़ंत कहानियों की राजनीति पूरी तरह ध्वस्तरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि लगभग सौ बार चुनाव हार चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब बौखलाहट में लगातार देशद्रोही आचरण पर उतारू हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस अब देश की तमाम संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने, लगातार झूठ और फरेब के राजनीति कर देश को बदनाम करने में जुटी हुई है। श्री साय रविवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त द्वय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह साबित हो गया है कि आयोग में मतभेद संबंधी कांग्रेस के तमाम दावे न केवल खोखले हैं, बल्कि जान-बूझ कर देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने और भारत की संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने की राहुल गांधी की सोची-समझी साजिश है। केंद्रीय चुनाव आयोग की संयुक्त प्रेस नोट से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। यह फिर से साबित हो गया है कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ झूठ, सनसनी और भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उसका झूठ फिर से बेनकाब हो गया है। श्री साय ने कहा कि अपने संयुक्त बयान में आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि एसआईआर समेत सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए। भारत के चुनाव आयोग की दुनियाभर में साख है। उसकी निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाना विपक्ष की हताशा का प्रतीक है। कांग्रेस को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस संबंध में अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट भी कोरी कल्पना के अलावा कुछ नहीं है। समाचार में कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखे जिस पत्र का जिक्र है, वह न तो किसी किसी नीतिगत विषय से संबंधित है, न ही एसआईआर से संबंधित। वह सामान्य प्रशासकीय विषय था। वैसे भी चुनाव आयोग सीधे राष्ट्रपति के प्रति जिम्मेदार है, इसलिए कैबिनेट सचिव को किसी नीतिगत मामले पर पत्र लिखने का कोई तुक ही नहीं है, न ही आयुक्तों ने ऐसा कोई पत्र लिखा है। श्री साय ने इस बात पर अफसोस जताया कि जिन विषयों को सुप्रीम कोर्ट तक सही ठहरा चुका है, उसके खिलाफ भी कांग्रेस झूठ फैला रही है। फॉर्म-6 के घोषणापत्र समेत अनेक विषयों पर सर्वोच्च न्यायालय से पहले ही पक्ष में निर्णय आ चुका है, फिर भी कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की नाकाम कोशिश करती रहती है। कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करना चाहिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जब भी कांग्रेस जनता की अदालत में पराजित होती है, वह अपनी खीझ और हताशा निकालने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप मढ़ने लगती है। निर्वाचन आयोग के स्पष्ट और कड़े वक्तव्य ने विपक्ष के सभी झूठ और दुर्भावनापूर्ण प्रोपेगेंडा की हवा निकाल दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों डॉ. एस. एस. संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने शनिवार को बैठक कर एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया जिसमें यह स्पष्ट कर दिया गया है कि देशभर में संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन सहित सभी प्रमुख निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई, 2026 को इस प्रक्रिया को कानूनी रूप से वैध ठहराया है। इसके बावजूद विपक्ष चुनाव आयोग की निष्पक्षता और प्रक्रियाओं पर झूठा कीचड़ उछालने का घिनौना काम कर रहा था। श्री साय ने कहा कि देश की जनता भली-भाँति जानती है कि जितने भी राज्यों में चुनाव संपन्न हुए हैं, वे पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र रूप से संपन्न हुए हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जब चुनाव हारते हैं, तो कभी ईवीएम पर, कभी संवैधानिक संस्थाओं पर तो कभी चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगाते हैं। चुनाव आयोग के इस पूर्ण और सर्वसम्मत बयान के बाद कांग्रेस नेतृत्व को देश और संवैधानिक संस्थाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक आदतन अपराधी की तरह राहुल गांधी लगातार संविधान का निरादर कर रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। हर बार और हर मंच पर मुंह की खाते हैं, बार-बार माफी मांगते हैं और फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। इसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है। इससे पहले ईवीएम पर सवाल उठाते थे। उसे ‘ब्लैक बॉक्स’ कहते थे लेकिन उसी ईवीएम से जीत कर स्वयं भी सांसद हैं। और अनेक राज्यों में उनकी न केवल सरकार है बल्कि 600 से अधिक विधायक और 99 लोकसभा सदस्य हैं, जो इसी चुनाव प्रक्रिया और इसी ईवीएम से चुन कर आए हैं। जीत जाने पर सरकार भी बनाना, विधायक और सांसद आदि भी बनना, इसी चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेकर राजनीति करना और उसी पर लगातार प्रहार करना।श्री साय ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस आज राहुल गांधी की अज्ञानता का शिकार होकर पेड़ की उसी डाली को काट रही है जिस पर वह बैठी है। दु:खद यह है कि जिस थाली में खाती है, उसी में लगातार छेद करने की कांग्रेस करती है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राहुल गांधी भारत को बदनाम करने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ते हैं। यहाँ तक कि अमेरिका के दौरों में भी राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कहा कि भारत में सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही है और उस पर सरकार का कड़ा नियंत्रण है। राहुल गांधी उरी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा सीमा पार की गई ऐतिहासिक 'सर्जिकल स्ट्राइक' को भी ख़ून के दलाली कह देने जैसा शर्मनाक बयान दे दिया था। उनके द्वारा की गई ऐसी हरकतों की एक लंबी सूची है। श्री साय ने कहा कि बात चाहे ईवीएम की हो या कैग की, जाँच एजेंसियों की या फिर कोर्ट की। सबकी अवमानना करने, रंगे हाथ पकड़े जाने पर माफी मांग कर भाग खड़े होने और फिर अगले दिन से वही ऊल-जुलूल कहते रहने को कांग्रेस ने अपनी नीति बना ली है। दशकों तक देश पर एकछत्र शासन करने वाली कांग्रेस की ऐसी दुर्गति वास्तव में शर्मिंदा करती है। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को 2018 में इकतरफा और ऐतिहासिक बहुमत मिला था। वह इसी चुनाव प्रक्रिया द्वारा ईवीएम से ही मिला था। वह तब तीनों राज्य जीत गई थी। अभी भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 35 विधायक हैं। क्या वे सभी यह मानते हैं कि गलत प्रक्रिया से चुनकर आए हैं? अगर वे यह मानते हैं कि उनके निर्वाचन की प्रक्रिया सही नहीं है तो क्या उन्हें विधायक रहने का नैतिक अधिकार है? कांग्रेस के हर जन प्रतिनिधि को यह सवाल स्वयं से पूछना चाहिए। जीत गए तो प्रक्रिया अच्छी और हारे तो गलत, ऐसा नहीं होता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता काफ़ी समझदार है। कांग्रेस की ऐसी हरकतों की वजह से उसका रहा-सहा जनाधार भी समाप्त हो जायेगा। वास्तव में राहुल गांधी के नेतृत्व में करीब सौ चुनाव हार चुकी कांग्रेस ने अब खुद को इतिहास के कूड़ेदान में फेके जाने लायक बना लिया है।इस दौरान पत्रकार वार्ता में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही मौजूद रहे।
- रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए वाराणसी पहुँचेगी, जिसमें हजारों युवा कार्यकर्ता सेवा, राष्ट्रभक्ति और संगठन के संकल्प के साथ सहभागिता कर रहे हैं। विदित रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से प्रारम्भ हुई यह यात्रा काशी तक सेवा और समर्पण का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया कि यह यात्रा छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी। यह बाइक रैली प्रदेश के विभिन्न स्थानों से होते हुए वाराणसी के लिए रवाना होगी। छत्तीसगढ़ में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा और सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रसेवा, सामाजिक दायित्व और संगठनात्मक एकता की भावना को सशक्त करना है।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिया ने बताया कि बस्तर के सभी जिलों से सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता कल 27 सितंबर को निकलेंगे। यह यात्रा लोगों से संवाद करते हुए स्वच्छता अभियान सहित युवा संवाद कार्यक्रम करते हुए रायपुर पहुँचेगी। 29 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लाभार्थी सम्मेलन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुँचेंगे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिया ने बताया सेवा संकल्प यात्रा के तहत वडनगर से वाराणसी के लिए छत्तीसगढ़ में पांच रूटों से सेवा यात्री आ रहे हैं। इनमें से एक यात्रा बस्तर के दंतेवाड़ा से प्रारंभ होकर रायपुर पहुंचेगी, वहीं दूसरी यात्रा महाराष्ट्र से होते हुए 28 तारीख को राजनांदगांव जिले में प्रवेश करेगी। यह यात्रा सात दिनों तक छत्तीसगढ़ के दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और जशपुर जिले से होते हुए झारखंड की ओर प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 29 तारीख को मध्य प्रदेश से एक यात्रा चिल्फी घाटी होते हुए कबीरधाम जिले में प्रवेश करेगी, जो कवर्धा, पंडरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, सूरजपुर, अंबिकापुर और बलरामपुर होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जाएगी। 1 अक्टूबर को एक यात्रा छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के बाद वह वापस मध्य प्रदेश के सीधी जिले की ओर चली जाएगी। उसी दिन शाम को एक अन्य यात्रा मनेन्द्रगढ़ पहुंचेगी, जो तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिले से होते हुए उत्तर प्रदेश प्रस्थान करेगी।
- -‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ नाटक में योजनाओं का प्रभाव और भुज भूकंप के बाद पुनर्निर्माण की कहानी हुई प्रस्तुत-‘नमो सेवा’ नाटक के जरिए भाजपा ने साधा जनसंवाद, जनकल्याण और राष्ट्रवाद के मंच पर दिखी एकजुटतारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंचित नाटक ‘नमो सेवा की अनकही कहानियाँ’ और जवान सम्मान समारोह के माध्यम से सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रवाद के संदेश को एक साथ जनता तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे।इस नाट्य प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी सफलता को भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से जनता के बीच स्थापित करना रहा। नाटक में किसान, महिला और सामान्य वर्ग के पात्रों के माध्यम से दिखाया गया कि किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई नीतियों ने आम जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है! ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत गरीबों को मिले मुफ्त इलाज और ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ से पक्के मकान के सपने के साकार होने की यात्रा को रेखांकित किया गया। ‘पीएम किसान सम्मान निधि’, ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ की सुरक्षा और छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ के प्रभावों को संवादों के जरिए प्रभावशाली ढंग से सामने रखा गया।नाटक के एक विशेष दृश्य में वर्ष 2001 के गुजरात भूकंप की विभीषिका और उसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के पुनर्निर्माण मॉडल को भी प्रस्तुत किया गया। इसके जरिए यह संदेश दिया गया कि आपदा के दौर में कुशल प्रशासनिक नेतृत्व और दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति से किस तरह विकास की नई इबारत लिखी जा सकती है! सुशासन के संदेश के साथ-साथ कार्यक्रम में राष्ट्रवाद की धारा भी प्रमुखता से देखने को मिली।'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस को एक विशेष नृत्य नाटिका के जरिए दर्शाया गया। ‘मैं रहूँ या न रहूँ’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने पूरे स्टेडियम को भावविभोर कर दिया।
- -भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा : निर्वाचन आयोग से जुड़े विषयों पर जवाब देना भाजपा का काम नहीं; भाजपा केवल अपने ऊपर लगाए जा रहे झूठे आरोपों पर पक्ष रख रही हैरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा भारत निर्वाचन आयोग एवं भाजपा पर लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोपों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की गहरी राजनीतिक बौखलाहट और संवैधानिक प्रक्रिया के प्रति अनभिज्ञता करार दिया है। डॉ. मिश्रा ने अत्यंत स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्वाचन आयोग एक पूर्णतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और स्वायत्त संवैधानिक संस्था है, जो सीधे राष्ट्रपति के प्रति उत्तरदायी है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि आयोग की अपनी कार्यप्रणाली है और उसके विषयों या प्रक्रियाओं पर जवाब देने का काम निर्वाचन आयोग का स्वयं का है, भारतीय जनता पार्टी का नहीं। भाजपा निर्वाचन आयोग की ओर से कोई वकालत या सफाई नहीं दे रही है। लेकिन चूँकि कांग्रेस अपनी लगातार हो रही हार से बौखलाकर भाजपा पर 'वोट चोरी' जैसे मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगा रही है, इसलिए भाजपा को सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रख रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाना पूरी तरह निराधार है और यह जनादेश का सीधा अपमान है। राहुल गांधी और कांग्रेस नेता केवल लोगों के बीच भ्रम फैलाने और जनता को भड़काने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने संवैधानिक इतिहास का स्मरण कराते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा अन्य निर्वाचन आयुक्तों के अधिकार, चयन प्रक्रिया और कार्यप्रणाली से संबंधित कानून और नियम कांग्रेस की ही सरकारों के दौरान संसद द्वारा पारित और राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित किए गए थे। यह अत्यन्त हास्यास्पद है कि जिस व्यवस्था और कानूनी ढाँचे को खुद कांग्रेस ने अपने शासनकाल में तैयार किया, आज सत्ता से बाहर होते ही वह उसी व्यवस्था पर उंगली उठा रही है! यदि कांग्रेस को अपने ही बनाए कानूनों पर विश्वास नहीं है, तो यह उसकी वैचारिक कंगाली को उजागर करता है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में हर शिकायत के निवारण की एक तय संवैधानिक प्रक्रिया होती है। निर्वाचन आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण से लेकर बूथ प्रबंधन तक सभी चरणों में नियम अनुसार 'दावा एवं आपत्ति' आमंत्रित करता है। यदि कांग्रेस के पास कोई ठोस तथ्य या वैध शिकायत है, तो उसके राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों तथा बूथ स्तर पर तैनात 'बूथ लेवल एजेंटों' को निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोग के कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित शिकायत और साक्ष्य प्रस्तुत करने चाहिए। लेकिन संवैधानिक प्रक्रियाओं में भाग लेने के बजाय राहुल गांधी और उनके सहयोगी केवल सड़कों पर माहौल खराब करने और जनता को बरगलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा सदैव संविधान, विधि के शासन और लोकतांत्रिक संस्थाओं की शुचिता में दृढ़ विश्वास रखती है। कांग्रेस को अनर्गल आरोप लगाने के बजाय देश के संविधान, जनता के जनादेश और अपनी ही पार्टी के इतिहास का सम्मान करना सीखना चाहिए।
- नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की।इस अवसर पर श्री नेताम ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन का प्रतीक पारंपरिक पटका भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का अभिनंदन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की विशिष्ट जनजातीय संस्कृति और उसकी गौरवशाली परंपराओं की झलक प्रस्तुत करते हुए प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से उन्हें परिचित कराया।श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति प्रदेश की पहचान और गौरव का अभिन्न हिस्सा है। यहां की लोक परंपराएं, कला, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक विरासत पीढ़ियों से हमारी सामाजिक चेतना को समृद्ध करती आई हैं। भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की बात कहते हुए श्री नेताम ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने राज्य के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 6,812 शिक्षक पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया को प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा अवसर बताया है। श्रीमती पाण्डे ने कहा कि यह भर्ती न केवल रोजगार सृजन की दिशा में ठोस कदम है, बल्कि पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाया गया है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डे ने शनिवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि कुल विज्ञापित पदों में से 5,000 पद शासकीय स्कूलों में नियमित पदों के रूप में भरे जाएंगे, जो अभ्यर्थियों को सुरक्षित और दीर्घकालिक करियर प्रदान करेंगे। वहीं, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1,812 संविदा पदों पर नियुक्तियाँ की जा रही हैं। नियमित पदों के लिए परीक्षा का जिम्मा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को सौंपा गया है। जिला स्तर पर पूर्व में होने वाले विवादों और देरी को समाप्त करने के लिए राज्य स्तर पर केंद्रीकृत ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पैटर्न अपनाया गया है, जिससे परिणाम त्वरित और विवादरहित आ सकेंगे। श्रीमती पाण्डे ने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम पूरी तरह स्पष्ट और पूर्व-घोषित है। सहायक शिक्षक पद की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 और शिक्षक पद की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को होगी। उच्च माध्यमिक स्तर के व्याख्याता पदों के लिए 29 नवंबर 2026 की तिथि तय की गई है, जिसके लिए जल्द ही नए आवेदन भी आमंत्रित किए जाएंगे। भर्ती में सहायक शिक्षक के 2,292 पद, शिक्षक के 1,654 पद, व्याख्याता के 854 पद तथा सहायक शिक्षक विज्ञान/प्रयोगशाला के 200 पद शामिल हैं।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डे ने कहा कि आदिवासी और दूरस्थ अंचलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए नियमित पदों में से 2,773 पद ट्राइबल (टी) संवर्ग और 2,227 पद शैक्षणिक (ई) संवर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम पृष्ठभूमि वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। श्रीमती पाण्डे ने कहा कि निर्धारित समय-सारणी, केंद्रीकृत मेरिट और ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली से युवाओं का विश्वास भर्ती प्रक्रिया पर और मजबूत होगा तथा स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होकर शिक्षा व्यवस्था सशक्त बनेगी। इस दौरान पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक प्रवीण साहू भी मौजूद रहे।
- -बीजापुर के दूरस्थ गांवों से अयान, अंजलि और सविता का रायपुर में हुआ उपचार-परिवारों को मिली राहत, बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद हुई मजबूतरायपुर / गंगालूर के संतोष साहनी अपने सवा साल के बेटे अयान के जन्म से कटे होंठ की समस्या को लेकर काफी चिंतित थे। गांव में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिरायु टीम ने अयान की समस्या पहचानी। आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी कर उसे उपचार के लिए रायपुर भेजा गया। जहां श्री मेडिशाइन अस्पताल में अयान का सफल उपचार होने के बाद परिवार को अब बड़ी राहत मिली है।बीजापुर जिले के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले दो अन्य परिवारों के बच्चे जो इसी प्रकार की समस्या से पीड़ित थे उनका उपचार चिरायु योजना के माध्यम से हुआ। इशूलनार की आठ वर्षीय अंजलि हापका और तोड़का की तीन वर्षीय सविता ताती भी जन्मजात कटे होंठ की समस्या से प्रभावित थीं। चिरायु टीम ने दोनों बच्चियों की भी पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए रायपुर भेजा, जहां योजना के तहत उनका निःशुल्क उपचार कराया गया।चिरायु योजना के तहत बच्चों में जन्मजात समस्याओं, बीमारियों, पोषण संबंधी कमियों और विकास संबंधी समस्याओं की पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाता है। अयान, अंजलि और सविता के उपचार ने उनके परिवारों को बच्चों के भविष्य के लिए हो रही चिंता को दूर किया है।अयान की समस्या की पहचान चिरायु टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान की थी। इसके बाद टीम ने आवश्यक जांच कराई और रायपुर में उपचार की प्रक्रिया पूरी की। बेटे का उपचार हो जाने से उनके पिता संतोष साहनी और उनके पूरे परिवार की चिंता कम हुई है। अयान के चेहरे में आया बदलाव पूरे परिवार के लिए मुस्कान की सौगात लेकर आया है। इशूलनार निवासी अंजलि के पिता सुखमा हापका भी बेटी के उपचार को लेकर चिंतित थे। चिरायु टीम ने अंजलि को चिन्हांकित किया और रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उसका ऑपरेशन कराया। उपचार के बाद परिवार को उसके बेहतर स्वास्थ्य की उम्मीद मिली है। इसी तरह तोड़का निवासी सविता के पिता बीजू ताती के लिए भी बेटी का उपचार होना बड़ी राहत है। चिरायु योजना के माध्यम से सविता की पहचान और उपचार संबंधी प्रक्रिया पूरी की गई। रायपुर के श्री मेडिशाइन अस्पताल में उसका सफल उपचार हुआ। परिवार ने बेटी को मिली इस सहायता पर खुशी व्यक्त की है।
- रायपुर / शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों तक विभिन्न शासकीय सेवाएं अब सरल और सुविधाजनक तरीके से पहुंच रही हैं। डिजिटल व्यवस्था के जरिए आवश्यक प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होने से ग्रामीणों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। इसी कड़ी में एलीना कुंवर को सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण-पत्र (अनुसूचित जनजाति) प्रदान किया गया। यह प्रमाण-पत्र सेवा सेतु केंद्र, ग्राम पंचायत नेलसनार के जन सुविधा केंद्र के माध्यम से तैयार किया गया।सेवा सेतु के माध्यम से प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया पूरी होने से हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा हो रही है। डिजिटल माध्यम से सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से ग्रामीण नागरिकों के समय और श्रम की बचत हो रही है तथा शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान हो रही है।सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह पंजीयन एवं सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न शासकीय सेवाएं नागरिकों तक पहुंचाई जा रही हैं। इससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ रही है और नागरिकों के लिए शासकीय प्रक्रियाएं अधिक सरल, सहज और सुविधाजनक बन रही हैं।
- -कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पूरा किया पक्के घर का सपनारायपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटमीकला निवासी श्रीमती पार्वती और उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मिट्टी के मकान में रहकर जीवन यापन कर रहा था। सीमित संसाधनों के बीच परिवार के लिए पक्के और सुरक्षित घर का सपना लंबे समय से अधूरा था। कच्चे मकान की वजह से परिवार को हर मौसम में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बारिश के दिनों में घर की स्थिति खराब हो जाती थी और परिवार को अपने सामान तथा सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी।पार्वती बताती हैं कि मिट्टी के कच्चे मकान में बारिश के दौरान घर की दीवारों और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचने का डर हमेशा बना रहता था। बारिश के पानी से घर को बचाना और घरेलू सामान को सुरक्षित रखना परिवार के लिए चुनौती बन जाता था। इसके अलावा बंदरों के कारण भी घर और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचता था। इन परिस्थितियों के बीच परिवार चाहता था कि उन्हें ऐसा पक्का घर मिले, जहां वे बिना किसी चिंता के अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानपूर्वक रह सकें।श्रीमती पार्वती के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। योजना के माध्यम से उन्हें पक्का आवास स्वीकृत हुआ और उनके वर्षों पुराने सपने को साकार होने का अवसर मिला। आवास का निर्माण पूरा होने के बाद परिवार को कच्चे मकान की परेशानियों से स्थायी राहत मिली है।पक्का मकान मिलने के बाद पार्वती और उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। अब परिवार को बारिश के मौसम में घर की दीवारों और छत को लेकर चिंता नहीं रहती। घरेलू सामान को सुरक्षित रखने के साथ ही परिवार के सदस्यों को रहने के लिए एक मजबूत और सुरक्षित स्थान मिला है।पार्वती के लिए यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि परिवार के बेहतर भविष्य और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत है। उनका कहना है कि पहले कच्चे मकान में रहते हुए हर मौसम में किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब पक्का घर मिलने से परिवार को सुरक्षा, सुविधा और सुकून मिला है। घर के वातावरण में भी सकारात्मक बदलाव आया है और परिवार अब भविष्य को लेकर अधिक आश्वस्त है।प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मिला पक्का आवास गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल सिर पर छत उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का आधार भी प्रदान कर रहा है। पार्वती का परिवार भी इसका उदाहरण है। कच्चे मकान की कठिनाइयों से निकलकर अब परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहा है।पार्वती ने अपने परिवार की इस खुशी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पक्का घर उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी और राहत लेकर आया है। अब उनका परिवार बारिश, मौसम की मार और कच्चे मकान से जुड़ी परेशानियों से मुक्त होकर अपने नए घर में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।पार्वती के परिवार की कहानी यह बताती है कि जब जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ मिलता है, तो सरकारी योजनाएं उनके जीवन में वास्तविक बदलाव का माध्यम बनती हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से मिला पक्का घर उनके परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान, सुविधा और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव बन गया है।
- रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से शहीद भगत सिंह की जयन्ती दिनांक 28 सितम्बर 2026 सोमवार को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर में एसआरपी चौक शंकर नगर स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष उनका सादर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन रखा गया है।पुष्पांजलि आयोजन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चन्द्रवंशी को एसआरपी चौक शंकर नगर स्थित शहीद भगत सिंह के प्रतिमा स्थल, उसके समक्ष और आसपास के क्षेत्र में आवश्यक साफ-सफाई, पुष्प, पुष्पमाला, फूलो की पंखुडिया आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्थायें प्रशासनिक तौर पर करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।
- बिलासपुर/भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक 28 सितंबर को शाम 4:30 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित मंथन सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा, रायपुर के चेयरमैन श्री तोमन साहू करेंगे। बैठक में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के वार्षिक कार्यक्रम, सदस्यता अभियान, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों, रेडक्रॉस ब्लड बैंक के संचालन तथा सिकल सेल और टीबी मरीजों के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।इसके अलावा नशा उन्मूलन के लिए जनजागरूकता अभियान, रक्तदान जागरूकता, सुरक्षा मित्र के गठन, जिला रेडक्रॉस कार्यालय की स्थापना एवं कर्मचारियों की व्यवस्था, जिला रेडक्रॉस के लिए शासकीय भूमि आवंटन तथा जिला गठन के बाद जेआरसी-वाईआरसी के अनुदान की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान बचाने में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने, जिला अंगदान समिति के गठन सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा प्रस्तावित है।
- - शहीद मेजर यशवंत गोरे गणेशोत्सव में मंगला अरुण कुसरे की स्मृति में महिलाओं ने सुमधुर भजनों से की गजानन सहित देवी मां की भक्तिरायपुर। 'प्रथम तुला वंदितो कृपाळा', 'गजानना गणराया', 'मंगलमूर्ती माझे आई', 'मजला ठाव द्याव पायीं', 'ओम जय शिव ओंकारा', 'आज गोकुळात रंग खेळतो हरी राधिके जरा जपून जा तुझ्या घरी...' जैसे मराठी भजनों के साथ महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों की महिलाओं ने गजानन के साथ विट्ठल और शिव के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। दूसरी ओर महिलाओं ने देवी की स्तुति कर जोगवा गाया और गणपति के भजन गाए, जिससे महिलाएं झूम उठीं। मौका था महाराष्ट्र मंडल में आय़ोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में आयोजनों की श्रृंखला में हुए महिला केंद्रों के भजन का।महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी महिला केंद्रों की टीम ने गणेशोत्सव के दौरान दो दिवसीय आयोजन में सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम मंगला अरुण कुसरे की स्मृति में आयोजित किया गया था। इसमें चौबे कॉलोनी, रोहिणीपुरम, डंगनिया, कोटा, वल्लभ नगर, बूढ़ापारा, तात्यापारा, शंकर नगर और अवंती विहार की महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत श्री अथर्वशीर्ष के पाठ के साथ की गई। इसके बाद केंद्र की महिलाओं ने गणपति वंदना प्रस्तुत की। महिलाओं ने ‘अशी चिक मोत्याची माळ, होती ग तीस तोळ्याची ग…. ’, ‘ वाजे मृदुंग टाळ वीणा.. ये रे नाचत गौरी’ गणा। ‘गणपती बाप्पा मोरया मंगलमूर्ती मोरया’, ‘जय जय हे ओंकारा’ और ‘ओम जय शिव ओंकारा’ सहित हिंदी- मराठी भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी।केंद्र की महिलाओं ने ‘उधे ग अंबे उधे.... उधे ग अंबे उधे! होऊ दे सर्व दिशी मंगळ’, ‘चढवितो रात्रंदिन संबळ’ के साथ जोगवा प्रस्तुत किया। मराठी जोगवा देवी को भेंट स्वरूप भिक्षा मांगने की एक परंपरा है, जिसमें भक्त देवी के नाम पर सूखा राशन या अनाज मांगते हैं। यह दान 'जोगता' और 'जोगातीन' के बीच बांटा जाता है। यह देवी की पूजा का एक अंग है और विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान या देवी के विशेष मंगलवार और शुक्रवार को किया जाता है।
- हवन- पूजन में यजमान विनोद शेष, अजय काले के साथ शामिल हुए पदाधिकारीगण, दिव्यांग बच्चियां व सभासदरायपुर। महाराष्ट्र मंडल में शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के अंतिम दिन हवन- पूजन और महाआरती के बाद विसर्जन के लिए लंबोदर की प्रतिमा मूषक सहित वाहन पर रखी गई। तत्पश्चात ‘गणपति बप्पा मोरया, पुढ़़च्या वर्षी लवकर या’ के जयघोष के साथ उन्हें विदाई दी गई। श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन महादेव घाट के विसर्जन कुंड में किया गया।मंडल मुख्य समन्वक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि विसर्जन से पहले आचार्य चेतन दंडवते ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कराया और गणपति बप्पा को उनके देव लोक जाने के लिए प्रस्थान करवाया। इसके यजमान विनोद शेष और अध्यक्ष अजय मधुकर काले रहे। इस अवसर पर महिला प्रमुख विशाखा मदन तोपखानेवाले, कार्यकारिणी सदस्य निरंजन पंडित, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, सियान गुड़ी प्रभारी प्रवीण क्षीरसागर, संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर, अक्षता पंडित, अनिल श्रीराम कालेले, रविंद्र ठेंगड़ी सहित दिव्यांग बालिका विकास गृह की मूक- बधिर बच्चियां व सभासद यज्ञ में शामिल हुईं।
- कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार गुरूर क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य जारीबालोद/ जिले में लगातार बारिश के कारण बाढ़ प्रभावित ग्रामों में प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार गुरूर अनुविभाग में बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।ग्राम अरकार सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की टीम द्वारा स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक राहत कार्य किए गए। जिन परिवारों के घरों में पानी भर गया था, उन्हें सुरक्षित रूप से पंचायत भवन में शिफ्ट कराया गया। प्रभावित परिवारों के लिए पंचायत भवन में ठहरने के साथ-साथ भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष ध्यानराहत कार्य गुरूर एसडीएम श्रीमती प्राची ठाकुर के नेतृत्व में संचालित किया गया। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों से सतत संपर्क बनाए रखते हुए उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नदी, नाले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ श्री पी एल धुर्वे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।



























