- Home
- छत्तीसगढ़
- युवाओं को 'विकसित भारत @2047' के संकल्प से जोड़ने की तैयारीबालोद/छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत महोत्सव एवं 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत बालोद जिले में आगामी 28 सितंबर 2026 को टॉउन हॉल, बालोद में 'युवा उड़ान 2026' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री जी के 'विकसित भारत विज़न @2047' से जोड़ना तथा 'विकसित छत्तीसगढ़' के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।कलेक्टर और नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में तैयारियाँ पूर्णजिला प्रशासन बालोद एवं छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। वहीं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न शासकीय विभागों को स्पष्ट कार्यदायित्व सौंपे गए हैं ताकि आयोजन सुचारू और भव्य रूप से संपन्न हो सके।आयोजन की प्रमुख विशेषताएँ एवं सेवाएँयुवा सहभागिता और पंजीयनकार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों सहित एनसीसी, एनएसएस और 'माय भारत' (नेहरू युवा केंद्र) के स्वयंसेवकों को आमंत्रित किया गया है। 'माय भारत' पोर्टल पर युवाओं के पंजीयन हेतु विशेष काउंटर लगाए जाएंगे।स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविरलोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा प्राथमिक चिकित्सा दल के साथ-साथ आयोजन स्थल पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।जागरूकता स्टॉलपुलिस विभाग द्वारा युवाओं को सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष स्टॉल और परिचर्चा सत्र का आयोजन किया जाएगा।सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाएँनगर पालिका परिषद, पेयजल विभाग, विद्युत विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा सफाई, ट्रैफिक नियंत्रण, सुरक्षा, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वल्पाहार एवं स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था की जा रही है।जिला प्रशासन ने बालोद के युवाओं से अपील की है कि वे 28 सितंबर को टॉउन हॉल पहुँचकर इस राज्यस्तरीय पहल का हिस्सा बनें और विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।
- महिलाओं तक स्वास्थ्य और पोषण की सुविधाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने किया जा रहा जागरूकबालोद/ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को सशक्त बनाने के लिए 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का आयोजन निरंतर जारी है। इसी कड़ी में बालोद विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सिवनी के आंगनवाड़ी केंद्र क्र. 3 में ' आंगन मिलन सेवा का विशेष और भव्य कार्यक्रम हुआ। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य और पोषण की सुविधाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।आंगनबाड़ी परिसर में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, अनाजों, हरी सब्जियों और फलों को आकर्षक रंगोली के रूप में सजाकर कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी द्वारा महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें विशेष रूप से हीमोग्लोबिन (Hb) की जांच और अन्य बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क प्रदान की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, सही पोषण आहार, टीकाकरण और शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।'सेवा संकल्प अभियान' की भावना के अनुरूप कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और स्थानीय महिलाओं का पारंपरिक तरीके से टीका लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।ग्राम सिवनी की निवासी श्रीमती हुनेश्वरी सिन्हा और श्रीमती वर्षा बोदेलकर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'आंगन मिलन सेवा' के आयोजन से उन्हें बच्चों की बेहतर देखरेख, संतुलित पोषण और समय पर स्वास्थ्य जांच का अमूल्य लाभ मिला है। महिलाओं ने शासन-प्रशासन की इस लोक-कल्याणकारी पहल के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।यह पहल ग्रामीण अंचल में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य स्तर को ऊंचा उठाने, उन्हें जागरूक करने और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।
- दृष्टि संबंधी प्रमाण-पत्रों की जांच के लिए 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विशेष नेत्र जांच शिविरबालोद। परिवहन विभाग द्वारा परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के तहत लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों एवं अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 250 अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर), तेंदुआ, नवा रायपुर में 2 एवं 3 सितंबर 2026 को बुलाया गया था। इनमें से 184 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 66 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।दृष्टि संबंधी प्रमाण-पत्रों की पुनः जांच की व्यवस्थाउपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत नेत्र संबंधी प्रमाण-पत्रों में एकरूपता नहीं होने तथा वर्णित दृष्टि संबंधी जानकारी स्पष्ट नहीं होने के कारण पुनः नेत्र जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 25 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक शासकीय सिविल अस्पताल, माना कैंप, रायपुर में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों को इसके लिए बुलावा पत्र भेजा जा चुका है।अनुपस्थित 66 अभ्यर्थियों को भी अंतिम अवसरदस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदंड के लिए अनुपस्थित रहे 66 अभ्यर्थियों को भी अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इन्हें 5 अक्टूबर 2026 को शारीरिक मापदंड एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। विभाग द्वारा इसकी सूचना अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है।विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है जानकारीअभ्यर्थी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cgtransport.gov.in पर जाकर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सूचना एवं बुलावा पत्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- दुर्ग। शिवनाथ नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्ग स्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल एवं वार्ड 55 सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया और शिवनाथ नदी तट प्रतिमा विसर्जन पर फिलहाल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन द्वारा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। वार्ड 55 में प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक राहत कैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए |जिला प्रशासन ने नागरिकों एवं गणेशोत्सव समितियों से अपील की है कि वे शिवनाथ नदी में स्थिति सामान्य होते तक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन विराम रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
- - नदी का जल स्तर एवं विसर्जन व्यवस्था का लिया जायजा- बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने राहत केम्प भी पहुंचे- ग्राम भरदा के वार्ड 12 में नाली निर्माण की स्वीकृतिदुर्ग/ प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव शनिवार 26 सितम्बर को गणेश विसर्जन स्थल शिवनाथ नदी पहुुंचकर विसर्जन व्यवस्था एवं बाढ़ की स्थिति का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी साथ मौजूद थे। मंत्री श्री यादव ने नदी में बढ़ रही पानी की स्तर को ध्यान में रखते हुए गणपति विसर्जन पर विशेष सावधानियां बरतने कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने अवगत कराया कि छोटे पुल के ऊपर से पानी प्रभावित होने के कारण रात्रि से विसर्जन में विराम लगायी गई है। जल स्तर नीचे आने पर गणपति विसर्जन पुनः प्रक्रिया के तहत प्रारंभ करायी जाएगी। जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी के अलावा एसडीआरएफ, स्थानीय नाविक एवं नागरिक विसर्जन प्रक्रिया में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। मंत्री श्री यादव ने इस दौरान गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे नागरिकों से अपील की कि नदी के जल स्तर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था में वे सहयोग प्रदान करें। विगत रात्रि से नदियों के जल स्तर बढ़ने से तटवर्ती लोगों को राहत केम्प में ठहराया गया है। यहां पर जिला प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से केम्प में रहने वालों के लिए समुचित प्रबंध किया गया है।केबिनेट मंत्री श्री यादव पुलगांव के वार्ड-55 कोसरिया यादव समाज के सामुदायिक भवन राहत केम्प पहुंच कर उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया। यहां पर महिला-पुरूष एवं बच्चे सहित 48 लोगों को ठहराया गया है। मंत्री श्री यादव ने केम्प में रह रहे लोगों से चर्चा कर भोजन एवं अन्य व्यवस्था की जानकारी ली। उन्हांेने राहत केम्प में रहने वालों को नदी के जल स्तर उतरने के बाद ही अपने निवास गृह जाने की सुझाव दिये। साथ ही राहत केम्प में स्वास्थ्य, प्रकाश, पेयजल, भोजन की समुचित प्रबंध करने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान प्रभावित लोगों द्वारा पट्टे की मांग पर उन्हें गोकुल नगर स्थित घास भूमि को आवास हेतु आबंटित कराने आश्वस्त किया।इसी कड़ी में मंत्री श्री यादव ने ग्राम भरदा के स्कूल में बनाये गये राहत केम्प का भी अवलोकन किया। यहां पर तांदुला एवं शिवनाथ नदी किनारे ईटभट्ठा एवं सब्जी बाड़ी में काम करने वाले 210 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर राहत केम्प में ठहराया गया है। मंत्री श्री यादव ने सरपंच श्रीमती सुनीता भारदीय एवं स्थानीय नागरिक श्री गोपाल पाड़े एवं ग्रामीणों से व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। केम्प में ठहरे लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की। सरपंच की मांग पर मंत्री श्री यादव ने कलेक्टर को ग्राम भरदा के वार्ड-12 में वी-बी-जी-राम-जी अंतर्गत नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने कहा। उन्होंने ग्रामीण कृषकों की मांग पर फसल क्षति का सर्वे करा लेने की बाते भी कहीं। इसी प्रकार ग्राम चंगोरी में शिवनाथ नदी की जल स्तर बढ़ने से गांव की ओर पानी भरने ग्रामीणों द्वारा अवगत कराये जाने पर मंत्री श्री यादव ने कलेक्टर एवं एसएसपी से मातहत अधिकारियों/कर्मचारियों की जरिये स्थिति पर नजर रखने की बाते कही। इस अवसर पर नगर निगम दुर्ग की आयुक्त सुश्री लीना कोसम, एसडीएम श्री महेश राजपूत, निगम के अतिरिक्त कमिश्नर, श्री मोहेन्द्र साहू एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- - रेस्क्यू कर 16 अस्थायी राहत शिविरों में ठहराया गया- आवश्यक कार्य न होने की स्थिति में ऐनीकट तथा नदी के किनारे न जाने की अपीलदुर्ग/ दुर्ग जिले में पिछले 24 एवं 25 सितंबर को लगातार बारिश होने से नदी नाले उफान पर चल रहे है। अनवरत बारिश होने से नगर निगम दुर्ग, भिलाई सहित ग्रामीण क्षेत्रों के 13 ग्रामीण इलाक़े के 200 घरों में पानी भर जाने के कारण 764 व्यक्तियों को एसडीआरएफ तथा स्थानीय पार्षद एवं अन्य व्यक्तियों तथा प्रशासन की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया है। नजदीकी सामुदायिक केंद्र, पंचायत भवन, शालाओं को अस्थाई राहत कैम्प बनाकर सभी प्रभावितों को शिफ्ट किया गया है। दुर्ग जिले में अभी तक कुल 16 राहत कैम्प बनाया जाकर प्रभावितों को भोजन पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं दी जा रही है।दुर्ग तहसील के 52 परिवारों/घरों के 268 लोगों को 05 अस्थायी राहत शिविर में रुकवाया गया है। प्रभावित क्षेत्र में दुर्ग तहसील अंतर्गत निगम क्षेत्र पुलगांव वार्ड नंबर 55 में 13 घरों के 48 प्रभावित व्यक्तियों को नगर निगम की टीम द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा सामुदायिक भवन पुलगांव में शिफ्ट किया गया है। भिलाई निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 41 में 05 घरों में जलभराव होने पर 30 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर अस्थायी राहत एसएलआरएम सेंटर में ठहराया गया है।दुर्ग जिले के ग्रामीण अंचल के ग्राम डंडेसरा के 02 घरों के 03 प्रभावितों को ग्राम पंचायत भवन में, ग्राम मालूद के 02 घरों के 07 प्रभावितों को मितानिन भवन में, तथा ग्राम भरदा के ईंट भट्ठा क्षेत्र में अत्यधिक जलभराव होने की सूचना पर 35 मकानों के 210 लोगों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक शाला भवन में रुकवाया गया है। सभी के भोजन पानी एवं रुकने की व्यवस्था इन अस्थाई शिविरों में की गई है।इसी प्रकार से पाटन तहसील के 07 ग्रामों के 117 परिवारों के 345 व्यक्तियों को 05 राहत कैम्प में ठहराया गया है। जिसमें नगर पालिका क्षेत्र अमलेश्वर से लगा हुआ बोथली में 03 घरों के 12 व्यक्तियों का एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू कर पंचायत भवन में शिफ्ट किया गया है। ग्राम पाहंदा के 04 घरों के 40 व्यक्तियों को सुरक्षित निकालकर उनकी इच्छानुसार उनके रिश्तेदारों के यहां सुरक्षित पहुंचाया गया।पाटन क्षेत्र के ही ग्राम खुड़मुड़ा में 01 परिवार के 02 महिलाओं को एसडीआरएफ द्वारा बोट के माध्यम से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकालकर अमलेश्वर के उसके दूसरे निजी मकान में उनकी इच्छानुसार पंहुचवाया गया। ग्राम जामराव के 35 घरों के 147 व्यक्तियों को सुरक्षित निकालकर 52 व्यक्तियों को पंचायत भवन में तथा शेष को उनके कहे अनुसार उनके रिश्तेदारों के घर पंहुचवाया गया। ग्राम केसरा के 70 घरों के 135 लोगो को राहत कैम्प पंचायत भवन, शाला भवन तथा सामुदायिक भवन में सुरक्षित ठहराया गया है। ग्राम रिवागहन के 02 घरों के 05 लोगो को रेस्क्यू कर उनके रिश्तेदारों के यहां तथा ग्राम किकिरमेता के 01 घर के 04 लोगों को भी उनके परिचित के घर सुरक्षित ठहराया गया है।तहसील अहिवारा के अकोला ग्राम पुरानी बस्ती के प्रभावित 10 घरों के 46 लोगों को सुरक्षित निकालकर सामुदायिक केंद्र अकोला राहत कैम्प में ठहराया गया है। तहसील बोरी के दनिया ग्राम जो शिवनाथ नदी तट पर स्थित है के जलसंसाधन विभाग के पावर लिफ्टिंग पंप में 02 व्यक्ति पति पत्नी जलभराव में फंस जाने से उन्हें एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू कर पंचायत भवन में ठहराया गया है।इसी प्रकार दुर्ग जिले के ही भिलाई तीन तहसील अंतर्गत कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र के परसदा में 14 घर जलमग्न हो जाने से 73 लोगों को बोट के माध्यम से सुरक्षित निकालकर राहत कैम्प ब्रह्मलोक आश्रम, आदिवासी भवन, कर्मा भवन, राजीव भवन में ठहराया गया है।बीते 48 घंटे हुई बारिश से पूरा क्षेत्र लबालब हो गया। जिले के कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित पूरी प्रशासनिक टीम, एसडीआरएफ टीम पूरी मुस्तैदी से दिन और पूरे रात भर क्षेत्र में नज़र बनाए हुए थे तथा बाढ़ से और अत्यधिक बारिश से जन हानि न हो, इसके लिए लगातार पूरे क्षेत्र में निगरानी कर मैदानी अमले को सतत् निर्देश दे रहे थे। शनिवार 26 सितम्बर को सुबह से ही जिले के कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, शिवनाथ नदी सहित जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने आमजन से संवेदनशील बाढ़ क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।शनिवार 26 सितंबर को सुबह के समय शिवनाथ नदी पर स्थित महमरा ऐनीकेट से लगभग 8 फीट ऊपर पानी बह रहा था जहां पर ग्राम वासियों तथा देखने वालों की भीड़ जमा थी जिन्हें प्रशासन एवं पुलिस बल के द्वारा तत्काल चेतावनी देकर हटाया गया कुछ ही घंटे में ऐनिकेट के ऊपर पानी का बहाव साढ़े बारह फीट से अधिक हो गया।प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि आवश्यक कार्य न होने की स्थिति में ऐनीकट तथा नदी के किनारे के इलाकों में न जाए।
- - कोहका-1 आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण, स्वास्थ्य एवं संस्कार को लेकर महिलाओं को किया जागरूकदुर्ग/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र कोहका-1 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अजय कुमार साहू ने महिलाओं एवं परिवारों को पोषण, बच्चों के स्वास्थ्य और बेहतर परवरिश के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं में खून की कमी की समस्या का उल्लेख करते हुए पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान मां का स्वास्थ्य एवं पोषण बच्चे के विकास से सीधे जुड़ा होता है। इसके लिए परिवार की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने चना-गुड़ और मुनगा भाजी जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने की बात कही और अपने हीमोग्लोबिन कम होने का निजी अनुभव भी साझा किया।श्री साहू ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं सामाजिक व्यवहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने परिवारों से बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी भेजने तथा कार्यकर्ताओं से आवश्यक सलाह लेने का आग्रह किया। बच्चों को बड़ों का सम्मान, आपसी मेल-जोल और अच्छे संस्कार सिखाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही महतारी वंदन योजना सहित आंगनवाड़ी से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई।कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक ने आंगनबाड़ी को बच्चों के लिए घर के आंगन जैसा सुरक्षित एवं सीखने का स्थान बताया। उन्होंने कहा कि 3 से 6 वर्ष के बच्चे यहां खेल-खेल में सीखते हैं और पौष्टिक भोजन प्राप्त करते हैं। इस दौरान माताओं से बच्चों में आए बदलाव के संबंध में चर्चा की गई, जिस पर कुछ माताओं ने बताया कि बच्चे आंगनवाड़ी में नियमित रूप से भोजन करने लगे हैं।कार्यक्रम में रंगोली, मेहंदी, स्वस्थ शिशु, बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, 3 मितानिन एवं 4 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 3 महिला हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने के अपने अनुभव साझा किए।कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राखी विश्वास द्वारा खिलौना दान तथा श्रीमती सावित्री वर्मा द्वारा वस्त्र दान किया गया। कार्यक्रम में कोहका मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता भुवाल, श्रीमती सावित्री वर्मा, परियोजना अधिकारी श्रीमती पद्मजा सिन्हा, महिला मोर्चा से श्रीमती राखी विश्वास, श्रीमती रेखा पटेल, वार्ड पार्षद श्रीमती अंजू सिंह, श्री गिरधर वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यवेक्षक श्रीमती प्रीति देवांगन द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
- - शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरणदुर्ग/ सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु शिविर समस्या का समाधान आपके द्वार का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक नगर निगम क्षेत्र में किया जा रहा है। इसी क्रम कुशाभाउ ठाकरे भवन,आदित्य नगर एवं सिकोला भाठा माध्यमिक शाला,सिकोला बस्ती में आयोजित सेवा सेतु शिविरों में संबंधित 10 वार्डों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित जानकारी, आवेदन एवं समस्याओं के निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।शिविर के तीसरे दिन नागरिकों द्वारा विभिन्न सेवाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त कर पात्र प्रकरणों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवेदन एवं समाधान की सुविधा मिल रही है।महापौर अलका बाघमार ने कुशाभाउ ठाकरे भवन,आदित्य नगर एवं सिकोला भाठा स्कूल कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सिकोला बस्ती में आयोजित सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को पात्र प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर,पार्षद सुरूचि उमरे,सावित्री दमाहे,नीरा खिचरिया,ललिता ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,उपअभियंता स्वेता महेलवार,उप अभियंता भारती ठाकुर, सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार, 28 सितंबर को स्वामी आत्मानंद विद्यालय, दीपक नगर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल आत्मानंद विद्यालय में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में संबंधित वार्डों के नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं आवेदनों को प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।सेवा सेतु अभियान शिविर सोमवार, 28 सितंबर 2026सेवा सेतु शिविर स्थान, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, दीपक नगर क्षेत्र के इन वार्डों के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित होगा। वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर,वार्ड क्रमांक 28 पचरी पारा,वार्ड क्रमांक 29 अस्पताल वार्ड,वार्ड क्रमांक 47 सिविल लाइन उत्तर। वार्ड क्रमांक 48 सिविल लाइन दक्षिण के अलावासरदार वल्लभभाई पटेल आत्मानंद विद्यालय, दुर्ग इन वार्डों के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित होगा,वार्ड क्रमांक 31 लंगूरवीर वार्ड, आपापुरी,वार्ड क्रमांक 34 शिव पारा,वार्ड क्रमांक 35 रामदेव मंदिर,वार्ड क्रमांक 36 गंजपारा,वार्ड क्रमांक 37 आजाद वार्ड,वार्ड क्रमांक 38 मिलपारा,वार्ड क्रमांक 39 कचहरी वार्ड के नागरिक शामिल होंगे।नगर निगम ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आवेदन एवं समस्याओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर सेवा सेतु अभियान का लाभ उठाएं।
- सेवा संकल्प अभियान--आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का महापौर अलका बाघमार ने किया सम्मानदुर्ग/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सिकोला भाटा स्थित आंगन बाड़ी भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से देशसेवा के 25 साल के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग महापौर अलका बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं की पारंपरिक रूप से गोदभराई कर उन्हें पौष्टिक आहार एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। वहीं नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराते हुए उन्हें मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई।उत्कृष्ट सेवा देने वाली दीदियों का सम्मानकार्यक्रम में क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं दीदियों का महापौर अलका बाघमार ने पार्षद ललिता ठाकुर,पूर्व महापौर एवं भाजपा नेत्री चंद्रिका चन्द्राकर,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल,रत्नेश चन्द्राकर,महिला बाल विकास अधिकारी अनिता सिंह की मौजूदगी में सम्मान किया गया।महापौर अलका बाघमार ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हमारी संस्कृति, मातृशक्ति के सम्मान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प का संगम है।उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्य को नारी शक्ति के सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र माता-बहनों और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
- बिलासपुर/शासकीय कार्य में बाधा, अनधिकृत अनुपस्थिति और अनुशासनहीनता के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला सोनपुरी, विकासखंड कोटा में पदस्थ सहायक शिक्षक अभिमन्यु मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांच में शिक्षक के बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहने तथा 7 सितंबर को शराब सेवन कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोटा में अभद्र व्यवहार एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत सामने आई। शासकीय सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के मामले में निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, तखतपुर निर्धारित किया गया है।
- खाद्य विभाग द्वारा 28 से 30 सितंबर तक लगाए जाएंगे सेवा सेतु कैंपबिलासपुर/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 28 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय स्तर पर कैंप जिला सहकारी बैंक, नेहरू चौक स्थित सभाकक्ष में तथा ब्लॉक स्तर पर जनपद पंचायत कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे।खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर ने बताया कि कैंप में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही हितग्राहियों की शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। शिविरों में राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं मोबाइल नंबर सहित आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य शासन की योजनाओं के अंतर्गत राशन कार्ड से संबंधित ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी नागरिकों को दी जाएगी।
- बिलासपुर/भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान के तहत पीएनएस महाविद्यालय में ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव’ विषय पर सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा तथा सुखम आरोग्यालय के शल्य चिकित्सक डॉ. दामोदर वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि दंत चिकित्सक डॉ. सुधांशु पाठक, डायटीशियन तनु प्रवीन एवं यशस्वी साहू उपस्थित रहीं।शिविर में मिशन स्कूल के 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के करीब 100 युवाओं सहित महाविद्यालय के स्टाफ, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों समेत लगभग 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बीपी, ऑक्सीजन स्तर एवं दांतों की जांच के साथ आहार विशेषज्ञों ने डाइट चार्ट एवं संतुलित दिनचर्या की जानकारी दी।विशेषज्ञों ने युवाओं को मादक पदार्थों के साथ-साथ मोबाइल एडिक्शन के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा मौखिक स्वास्थ्य एवं मुंह के कैंसर से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी मोना केवट ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. शर्मा सहित प्राध्यापक, स्टाफ एवं रासेयो स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
- वीबी-जी राम जी योजना के तहत 486 ग्राम पंचायतों में बनेगी विकसित ग्राम पंचायत योजना*बिलासपुर/जिले की 486 ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से आयोजित होने वाली ग्रामसभाओं के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। वीबी-जी राम जी योजना के तहत तैयार की जाने वाली इस योजना में ग्रामीण अपने गांव की जरूरतों, समस्याओं और विकास की प्राथमिकताएं तय करने में भागीदारी करेंगे। ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों, स्थानीय संसाधनों और क्षेत्र की आवश्यकताओं के आधार पर आगामी विकास कार्यों की योजना तैयार की जाएगी।योजना निर्माण की प्रक्रिया में ग्रामीणों को पंचायत से संबंधित आधारभूत आंकड़ों, मानचित्र और योजना तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। अक्टूबर और नवंबर में बस्ती एवं वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर सुझाव लिए जाएंगे। दिसंबर में भूमि एवं क्षेत्र परिचय के आधार पर तैयार विकसित ग्राम पंचायत योजना का प्रारूप ग्रामसभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।ग्रामसभा से अनुमोदन के बाद योजनाओं को विकासखंड एवं जिला स्तर पर समेकित किया जाएगा। योजनाओं का समेकन 15 जनवरी तक पूरा किया जाएगा।
- बच्चों के लिए हुआ न्योता भोजबिलासपुर/सेवा संकल्प अभियान के तहत सेक्टर मुंगेली नाका के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-18, पंप हाउस के पास आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, श्री दीपक सिंह, श्रीमती स्नेहलता शर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शारदा शर्मा एवं शीतला यादव, आंगनबाड़ी सहायिका कविता यादव एवं रत्ना यादव, मितानिन निशा यादव एवं मीना साहू को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रेया कश्यप एवं लक्ष्मी निषाद को योजना की राशि का उपयोग पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए करने पर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही मीनू सिंह एवं शालू सिंह का भी सम्मान किया गया।आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिलासपुर लेडिस सर्कल-144 की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सुल्तानिया को सम्मानित किया गया। विधायक श्री अमर अग्रवाल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन कराया गया। साथ ही बच्चों के लिए खिलौने भी दान किए गए।कार्यक्रम में ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ का संदेश देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ‘एक आंगनबाड़ी-एक मुनगा पेड़’ थीम के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा का पौधा रोपा।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुरेश सिंह, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सूर्यकांत गुप्ता, परियोजना अधिकारी श्री मिलिंद द्विवेदी, पर्यवेक्षक श्रीमती मनप्रीत कौर छाबड़ा सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- निःशुल्क डायलिसिस से मंगल मित्र को मिली नई उम्मीदबिलासपुर/आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए उपचार और आर्थिक राहत का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम रहंगी निवासी 39 वर्षीय श्री मंगल मित्र को भी योजना के तहत निःशुल्क डायलिसिस एवं आवश्यक चिकित्सा उपचार की सुविधा प्राप्त हुई।श्री मंगल मित्र क्रॉनिक किडनी डिजीज के एंड स्टेज रीनल डिजीज, स्टेज-5, उच्च रक्तचाप एवं एनीमिया से पीड़ित थे। बीमारी की गंभीर स्थिति के कारण उन्हें नियमित डायलिसिस की आवश्यकता थी। लंबे समय तक चलने वाले उपचार और नियमित डायलिसिस का खर्च परिवार के सीमित आर्थिक संसाधनों के लिए बड़ी चुनौती था। ऐसे समय में आयुष्मान भारत योजना उनके परिवार के लिए सहारा बनी। योजना के तहत पात्रतानुसार उन्हें निःशुल्क डायलिसिस एवं आवश्यक चिकित्सा उपचार की सुविधा मिली। उपचार से संबंधित पात्र खर्च योजना के अंतर्गत कवर होने से परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हुआ और नियमित उपचार जारी रखना संभव हो सका।नियमित डायलिसिस एवं आवश्यक चिकित्सा देखभाल मिलने से श्री मंगल मित्र का उपचार निरंतर बना हुआ है। इलाज के खर्च की चिंता कम होने से परिवार को आर्थिक एवं मानसिक राहत मिली है। योजना के सहयोग से वे आवश्यक उपचार नियमित रूप से प्राप्त कर अपने दैनिक जीवन को आगे बढ़ा रहे हैं। हितग्राही श्री मंगल मित्र ने कहा, “मेरी किडनी की बीमारी गंभीर होने के कारण मुझे नियमित डायलिसिस की आवश्यकता थी। डायलिसिस और इलाज का खर्च हमारे परिवार के लिए बहुत कठिन था। आयुष्मान भारत योजना के कारण मुझे निःशुल्क उपचार एवं डायलिसिस की सुविधा मिल सकी। इससे मेरे परिवार पर इलाज का आर्थिक बोझ काफी कम हुआ और मेरा उपचार नियमित रूप से जारी रह सका। मैं शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के लिए हृदय से आभारी हूँ।”
- गोंदवारा बस्ती तालाब में ओवरफ्लो को डायवर्ट कर कच्चा नाला बनाकर निकासी की गयीरायपुर/लगातार तेज बारिश के कारण ओवरफ्लो हुए रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनतरिया तालाब और गोंदवारा बस्ती तालाब ओवरफ्लो हो गए. तीनतरिया तालाब के ओवरफ्लो के चोक को क्लियर किया गया और निकास व्यवस्था कायम की गयी. वहीं गोंदवारा बस्ती तालाब में ओवरफ्लो को डायवर्ट करके निकास कच्चा नाला बनाकर त्वरित किया गया और वहाँ मोटरपम्प भी लगाया गया.इसके अतिरिक्त नगर निगम जोन 1 की टीम द्वारा नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर सहित कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन एवं अन्य सम्बंधित जोन 1 अधिकारियो की उपस्थिति में जलभराव की समस्या दूर करने गोंदवारा बस्ती क्षेत्र का तकनीकी सर्वे किया गया. तीनतरिया तालाब के पास अचानक गिरे बड़े पेड़ को तत्काल टीम भेजकर सड़क मार्ग से जेसीबी मशीन की सहायता se हटाया गया.तकनीकी सर्वे के दौरान सम्बंधित स्थल पर रायपुर नगर निगम के वार्ड पार्षद श्री महेश कुमार ध्रुव की उपस्थिति रही.तकनीकी सर्वे में नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर एवं जोन 1 जोन अधिकारियों ने राज्य लोक निर्माण विभाग के फ्लाईओवर में पाईप लाइन क्रासिंग शीघ्र करवाये जाने का कार्य करने का लिखित सुझाव राज्य लोक निर्माण विभाग के सम्बंधित अधिकारियो को क्षेत्र में जलभराव की समस्या का शीघ्र त्वरित समाधान करने हेतु दिया है.
- रायपुर/ लगातार तेज बारिश के कारण से नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 स्वास्थ्य विभाग में नगर निगम जोन 4 के स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 45 के क्षेत्र में नरेय्या तालाब के सामने सड़क मार्ग में जलभराव की जनसमस्या आ गयी, जहां सफाई करवाकर तत्काल जनसमस्या को जल की निकासी करवाकर जोन 4 द्वारा दूर किया गया.
- नागरिक सहयोग करें और विसर्जन कुण्ड में मूर्ति विसर्जन करने ना आएं, नदी का जलस्तर सामान्य होने पर पुनः मूर्ति विसर्जन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाएगीरायपुर/ रायपुर के महादेवघाट के समीप नगर निगम रायपुर के विसर्जन कुण्ड स्थल पर खारून नदी के जल का स्तर लगातार बढ़ने के कारण नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा वहाँ मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया को बंद किया जा रहा है.सभी नागरिकों से विनम्र अपील की गयी है कि वे महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड में मूर्ति विसर्जन करने ना आवें और प्रशासन को स्थिति सामान्य होते तक सहयोग देने का इसमें कष्ट करें. खारून नदी के जल का स्तर सामान्य होते ही प्रशासन द्वारा विसर्जन कुण्ड में महादेवघाट के समीप मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ कर दी जाएगी.
- लगातार तेज बारिश के चलते नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 के वार्ड 66 में प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 1 से 17 में जलभरावसखाराम दुबे स्कूल के पास गिरे एक बड़े वृक्ष को तत्काल सड़क से हटायारायपुर/राजधानी शहर में लगातार तेज बारिश के कारण रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 5 क्षेत्र के अंतर्गत पण्डित वामनराव लाखे वार्ड क्रमांक 66 के क्षेत्र के अंतर्गत प्रोफेसर कालोनी सेक्टर क्रमांक 1 से 17तक के क्षेत्र में जलभराव की समस्या आयी, जिससे वहाँ लगभग 650 घरों के रहवासी नागरिक जलभराव की समस्या से प्रभावित हुये. रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 की टीम द्वारा वहाँ लगातार जल निकासी हेतु कार्य किया जा रहा है तथा जलभराव की समस्या के कारण प्रभावित घरों के रहवासी नागरिकों को आज सुबह नाश्ता पैकेट्स का वितरण किया गया एवं दोपहर लंच के पैकेट्स की व्यवस्था की गयी ।नगर निगम जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत जीई मार्ग में सखाराम दुबे स्कूल के सामने एक बड़ा वृक्ष गिर गया, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ , सम्बंधित बड़े पेड़ को सड़कमार्ग से तत्काल हटाया गया एवं वर्तमान में जोन क्रमांक 5 के क्षेत्र में रायपुर नगर पालिक निगम की बाढ़ग्रस्त टीम द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।
- रायपुर/लगातार तेज बारिश के कारण से नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 स्वास्थ्य विभाग में नगर निगम जोन 4 के मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक 46 क्षेत्र में मोतीबाग के सामने बंजारी वाले बाबा की मजार के पास जलभराव की जनसमस्या आ गयी, जहां सफाई तत्काल करवाकर जनसमस्या को जल की निकासी करवाकर जोन 4 द्वारा तत्काल दूर किया गया.इसी तरह आज लगातार तेज बारिश के दौरान नगर निगम जोन 4 क्षेत्र में पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 के क्षेत्र में खालसा स्कूल के सामने पंडरी मार्ग में और उक्त वार्ड के तहत अरमान नाला के समीप सड़क मार्ग में जलभराव की जनसमस्या मिलने पर वहाँ टीम तत्काल भेजकर सफाई करवाकर सड़क पर जलभराव की समस्या को दूर किया गया.
- -एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद भोलाराम साहू ने जोन कमिश्नर सहित किया निरीक्षणरायपुर/ राजधानी शहर रायपुर में लगातार तेज बारिश के दौरान रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत संत रामदास वार्ड क्रमांक 25 के अंतर्गत महंत तालाब के पास रामनगर बस्ती में पानी घुस गया.नगर निगम जोन 7 द्वारा वहाँ बस्ती में घुसे पानी को तत्काल मोटर पम्प लगाकर बाहर निकालकर पानी की निकासी की व्यवस्था की. नगर निगम एमआईसी सदस्य एवं वार्ड 25 पार्षद श्री भोलाराम साहू और नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने वार्ड 25 में रामनगर बस्ती में जलभराव की समस्या का वहाँ पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के माध्यम से बस्ती में जलभराव से प्रभावित लगभग 200 लोगों को लंच पैकेट्स देने की त्वरित कार्रवाई की जा रही है.
- त्वरित समाधान हेतु दिए आवश्यक निर्देशएनडीआरएफ की टीम के साथ नगर निगम जोन 6 की टीम केसरी बगीचा क्षेत्र भाठागांव में जलभराव क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने अभियान में जुटी, आयुक्त ने स्थल निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देशजोन कमिश्नर जलभराव से प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यकतानुसार आश्रय स्थलों में ले जाकर भोजन पैकेट्स की व्यवस्था करें और जलभराव की समस्या शीघ्र दूर करने कार्रवाई करें- आयुक्त के निर्देशरायपुर/रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने महादेवघाट के समीप नगर निगम रायपुर के जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत विसर्जन कुण्ड में जलभराव क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर अधिकारियो को त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश स्थल पर दिए.आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रायपुर नगर निगम जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत केसरी बगीचा क्षेत्र भाठागांव में जलभराव की समस्या से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालने एनआरडीएफ की टीम के साथ मिलकर नगर निगम रायपुर की टीम द्वारा चलाये जा रहे त्वरित बाढ़ राहत प्रबंधन अभियान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. आयुक्त ने इस सम्बन्ध में त्वरित राहत प्रभावितों को दिलवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया.आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा किये गए जलभराव क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू, जोन 6 कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिंहा, जोन 8 कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपलन अभियंता श्री योगेश कुमार कडु सहित रायपुर नगर निगम के अन्य सम्बंधित अधिकारीगणों की उपस्थिति रही.आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रायपुर नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरों को जलभराव क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण कर इससे प्रभावित सभी लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थल पर पहुंचाकर उन्हें तत्काल भोजन पैकेट्स आवश्यक रूप से उपलब्ध करवाना और जलभराव की समस्या दूर करने त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता से करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.
- राहत सामग्री प्रदान कर आपदा की घड़ी में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जिला प्रशासन ने जताया आभाररायपुर। जिले में बाढ़ से प्रभावित लोगों को विभिन्न स्थानों पर बनाए गए राहत शिविरों में सुरक्षित रखा गया है। संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा लगातार राहत सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग किया जा रहा है।इसी क्रम में रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन, चेंबर ऑफ कॉमर्स, कैट एवं DA Egg द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री प्रदान कर सहयोग किया गया। इस मानवीय पहल के लिए रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर परवानी एवं DA Egg के अध्यक्ष श्री धनराज बैनर्जी के प्रति जिला प्रशासन ने आभार व्यक्त किया है। इन संस्थाओं के सहयोग से राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने में मदद मिल रही है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा आगे बढ़कर किए जा रहे सहयोग से राहत एवं बचाव कार्यों को मजबूती मिल रही है। ऐसे सामूहिक प्रयासों से प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता समय पर पहुंचाने में मदद मिलती है।
- जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाईरायपुर/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम टीला (गोबरा नवापारा) में महानदी के निर्माणाधीन एनीकट में बाढ़ में फंसे सभी 71 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 25-26 सितंबर की रात महानदी का जलस्तर बढ़ने से 71 लोग निर्माणाधीन एनीकट में फंस गए थे, जिन्होंने पुल के पिलर पर चढ़कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की 22 सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव कार्य में गांव के सरपंच श्री हरि शंकर पटेल, पंचगण, ग्रामीण एवं शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री योगेन्द्र कुमार ध्रुव एवं स्टाफ ने सहयोग किया।बाढ़ में फंसे 71 लोगों में से 66 मजदूर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के हैं, जबकि 5 लोग ग्राम टीला के निवासी हैं। सभी 66 मजदूरों को शासकीय प्राथमिक शाला टीला के तीन बड़े हॉल में ठहराया गया है।शाला परिसर में पेयजल हेतु ओवरहेड टंकी एवं शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था है। भोजन की व्यवस्था निर्माणाधीन एनीकट के ठेकेदार द्वारा की जा रही है, जिसमें सरपंच, ग्रामीण एवं शाला स्टाफ सहयोग कर रहे हैं। शाला परिसर से 100 मीटर की दूरी पर उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुर्वेदिक औषधालय स्थित है। डॉ. सतपाल देवांगन ने दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी दी है। सभी लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। सभी मजदूर स्वस्थ हैं।ठहराए गए तीनों हॉल में ट्यूबलाइट, बल्ब, पंखे चालू स्थिति में हैं तथा सोने के लिए ग्रीन चटाई की व्यवस्था की गई है। स्कूल का मैदान स्वच्छ एवं पूर्णतः सूखा है। सरपंच ने जानकारी दी कि स्कूल के पास 2000 वर्गफीट का महिला भवन भी स्थित है, जहां आवश्यकता पड़ने पर ठहराने की व्यवस्था की जा सकती है ताकि स्कूल संचालन बाधित न हो।निर्माणाधीन एनीकट के इंजीनियर ने बताया कि जलस्तर कम होने पर एक से दो दिन के भीतर अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा।
- भारी वर्षा से उफान पर नदियाँगोबरा नवापारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुँचे राजस्व एवं आपदा मंत्री,सहायता राशि और पुनर्वास का दिया भरोसारायपुर/ प्रदेशभर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में नदियाँ उफान पर हैं, जिससे निचले और तटीय इलाकों में बाढ़ की गंभीर स्थिति निर्मित हो गई है। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नवापारा, सोमवारी बाजार, नेहरू घाट, पारागांव, कुटीपारा, टीला सहित नदी के तट पर बसे अनेक गाँव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बीते 25 वर्षों के दौरान इस क्षेत्र में ऐसा भीषण जलभराव और तबाही का मंजर कभी देखने को नहीं मिला। नवापारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी 8 फीट तक बढ़ जाने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।2,000 लोग विस्थापित, राहत शिविरों में ठहराया गयाक्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्य में जुट गया है। अब तक लगभग 2,000 प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों और प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत केंद्रों में स्थानांतरित किया जा चुका है। बाढ़ पीड़ितों को विशेष रूप से बनाए गए सुरक्षित राहत केंद्रों में ठहराया गया है, जहाँ उनके भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।राजस्व एवं आपदा मंत्री ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौराआपदा की इस घड़ी में स्थिति का जायजा लेने राजस्व एवं आपदा मंत्री श्री वर्मा ने आज स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँचकर उनका कुशलक्षेम पूछा और राहत शिविरों में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंत्री श्री वर्मा ने प्रभावितों से सीधा संवाद कर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि राज्य की श्री विष्णु देव साय सरकार इस विपदा की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।5-5 हजार रुपये का तात्कालिक अनुदान चेक वितरित, मकानों के पुनर्निर्माण का आश्वासनबाढ़ पीड़ितों को त्वरित राहत पहुँचाने के उद्देश्य से तात्कालिक सहायता के रूप में प्रभावितों को 5-5 हजार रुपये के अनुदान चेक वितरित किए गए। जिन परिवारों के मकान इस भीषण बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, उन्हें पुनः निर्माण कराने का स्पष्ट आश्वासन देते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सरकार हर प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद प्रदान करेगी। इस दौरान मंत्री श्री वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाढ़ से हुए जान-माल, फसलों और मकानों के नुकसान का त्वरित एवं सटीक आंकलन (सर्वेक्षण) किया जाए। उन्होंने घोषणा की कि नुकसान का आंकलन पूरा होते ही राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC 6-4) के प्रावधानों के अनुसार सभी प्रभावितों को प्राथमिकता के आधार पर मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा, ताकि लोग जल्द से जल्द अपने जीवन को पुनः सामान्य कर सकें।



























