- Home
- देश
- -मरीजों के स्वस्थ होने की दर 94.11 प्रतिशत पहुंचीनई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामले गुरुवार को 95 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 89.73 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 35 हजार 551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 95 लाख 34 हजार 964 हो गए। वहीं 526 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1 लाख 38 हजार 648 हो गई।आंकड़ों के अनुसार देश में 89 लाख 73 हजार 373 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में अब भी उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। देश में अभी 4 लाख 22 हजार 943 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.44 प्रतिशत है।भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार दो दिसम्बर तक 14 करोड़ 35 लाख 57 हजार 647 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11 लाख 11 हजार 698 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया।
- मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से बारातियों से भरी बस की छत पर बैठे दूल्हे के चाचा समेत दो बारातियों की बुधवार को मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।घटना जिले के मनातू थानान्तर्गत जमुआ सेतु के पास की है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को जब बाराती दल के सदस्य बस में सवार होकर विवाह के लिए बांके बिहारी मंदिर जा रहे थे तभी रास्ते में बस की छत पर बैठे दूल्हे के चाचा मुरारी कुमार (33) ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार के चपेट में आ गये जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सैंतीस वर्षीय शंकर महतो की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (प्रतिकात्मक फोटो)
- - पेंशनभोगी भी इन केंद्रों का लाभ उठा सकेंगेनई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा प्रणालियों के तहत डे केयर थेरेपी केन्द्र सुविधा के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के निजी डे केयर थेरेपी केंद्रों को जल्द ही सीजीएचएस द्वारा प्रदान की जाने वाली डे केयर थेरेपी सेंटर ऑफ कन्वेन्शनल (एलोपैथी) दवा के पैनल के समान केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के तहत सूचीबद्ध किया जाएगा।सीजीएचएस के सभी लाभार्थी, साथ ही पेंशनभोगी इन केंद्रों का लाभ उठा सकेंगे। मंत्रालय ने यह कदम जनता के बीच दवाओं की आयुष प्रणाली की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते सभी सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए उठाया गया है। डे केयर थेरेपी केंद्रों की प्रारंभिक सूची को एक साल के लिए दिल्ली और एनसीआर में प्रायोगिक आधार पर शुरू किया जाएगा और बाद में अन्य स्थानों के लिए भी विचार किया जाएगा।इस योजना के तहत डे केयर थेरेपी केंद्र में रहने की एक छोटी अवधि के लिए उपचार की प्रक्रिया, कुछ घंटों से लेकर एक दिन से कम समय तक सीजीएचएस लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य और सेहत में सुधार करना, स्वास्थ्य देखभाल व्यय को कम करना और रोगियों को सेवा वितरण, दक्षता और आराम प्रदान करना है। चूंकि नये वातावरण में उपचार प्रक्रिया के लिए रात भर रहने की आवश्यकता नहीं होती है, यह बच्चों और बुजुर्ग रोगियों के लिए बेहद सुविधाजनक है। आयुष प्रणाली के लाभ को बढ़ाने के लिए भारत सरकार का यह एक और महत्वपूर्ण कदम है।वर्तमान में पंचकर्म और अभ्यंग इत्यादि अनुमोदित प्रक्रियाओं के उपचार के बाद ही सूचीबद्ध सीजीएचएस अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इसमें सीजीएचएस के लिए इनडोर कमरे के शुल्क के रूप में अतिरिक्त लागत शामिल है, जिनका प्रक्रिया लागत के अलावा सीजीएचएस द्वारा अलग से भुगतान किया जाता है। डे केयर केंद्र न केवल अस्पताल में भर्ती होने की लागत को कम करेगा बल्कि रोगी की सुविधा में भी इजाफा करेगा।आयुष डे केयर सेंटर का अर्थ है और इसमें शामिल हैं- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), औषधालय, क्लीनिक, पॉलीक्लिनिक या ऐसा कोई केंद्र जो स्थानीय प्राधिकरण और लागू होने वाली संस्थाओं से पंजीकृत हो और इनमें पंजीकृत आयुष चिकित्सकों की देख-रेख में उपचार की सुविधा व चिकित्सा या सर्जिकल/पैरा सर्जिकल उपायों या दोनों के लिए सुविधा हो और इनमें निम्नलिखित आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं हो-1. योग्य पंजीकृत आयुष चिकित्सक हो;2. आवश्कतानुसार आयुष थेरेपी से जुड़ी निर्धारित श्रेणियों हो;3. रोगियों का दैनिक आधार पर रिकॉर्ड रखा जाए और उन्हें बीमा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि के लिए सुलभ बनाना और;4. निजी केंद्रों के मामले में एनएबीएच मान्यता प्राप्त या प्रवेश स्तर का प्रमाणन।
- -अब तक लगभग 9000 ऑर्डर बुक किए गएनई दिल्ली। डाक विभाग ने सबरीमाला 'स्वामी प्रसादमÓ को देश भर के भक्तों को उनके घर पर ही वितरित करने का फैसला किया है। डाक विभाग ने देश के हर एक कोने - कोने को कवर करने वाले अपने विशाल नेटवर्क का उपयोग करते हुए भक्तों के द्वार तक सबरीमाला मंदिर के "स्वामी प्रसादम" के वितरण के लिए एक व्यापक बुकिंग और वितरण पैकेज विकसित किया है।केरल पोस्टल सर्कल ने इस महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति के लिए त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के साथ एक समझौता किया है। भक्तअब प्रसादम के प्रत्येक पैकेट के लिए केवल साढ़े चार सौ रुपये का भुगतान करके भारत के किसी भी डाकघर से अपने लिए स्वामी प्रसादम मंगवा सकते हैं। इसमें एक पैकेट अरावना, आदियाशिष्ठम ने (घी), विभूति, कुमकुम, हल्दी और अर्चनाप्रसादम दिए जाते हैं। एक भक्त एक बार में दस पैकेट तक ही मंगवा सकता है। जैसे ही प्रसादम को स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से बुक किया जाता है, तभी स्पीड पोस्ट नंबर के साथ एक संदेश तैयार होगा और एसएमएस के ज़रिये से भक्त को सूचित किया जाएगा। भक्त इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर लॉग इन करके प्रसादम के आगमन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।यह सेवा 6 नवंबर 2020 से पूरे भारत में शुरू की गई थी। इस विशेष सेवा के लिए जनता से जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। पूरे भारत में अब तक लगभग 9000 ऑर्डर बुक किए जा चुके हैं और यह संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।सबरीमाला मंदिर को इस वर्ष के "मंडलम सीजन तीर्थयात्रा" के लिए 16 नवंबर 2020 से भक्तों के वास्ते खोला गया है। मौजूदा कोविड-19 महामारी की स्थिति के कारण तीर्थयात्रियों को इस धर्मस्थल पर आने के लिए सख्त प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ा है। इस सीजन में प्रतिदिन केवल सीमित संख्या में भक्तों को ही दर्शन के लिए जाने की अनुमति थी। इस मौसम में तीर्थयात्रा के लिए लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के कारण भगवान अयप्पा के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं की एक बड़ी संख्या कोविड प्रोटोकॉल को पूरा करने में सक्षम नहीं थी।--सेन्ट्रल आम्र्ड पोलिस फोर्स में सहायक कमाण्डेन्ट भर्ती परीक्षा 20 दिसम्बर को होगीरायपुर। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सेन्ट्रल आम्र्ड पोलिस फोर्स में सहायक कमाण्डेन्ट भर्ती परीक्षा 2020 आगामी 20 दिसम्बर रविवार को होगी। इसके लिए 12 स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसके तहत प्रथम पाली प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक संचालित की जायेगी। परीक्षा के सचालन के लिए पूनम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी परीक्षा शाखा को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर बनाया गया है।
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत देश के उन सभी शहरों व कस्बों में हर तरह के पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश दिया है, जहां वायु गुणवत्ता ‘खराब' या उससे ऊपर की श्रेणी में है। एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि उन शहरों व कस्बों में हरित पटाखों के अधिकतम दो घंटे के इस्तेमाल की छूट संबंधी उसका निर्देश जारी रहेगा, जहां वायु वायु गुणवत्ता ‘मध्यम' या उससे नीचे की श्रेणी में हो। पीठ ने कहा, कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत देश के उन सभी शहरों व कस्बों में हर तरह के पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश दिया है, जहां वायु गुणवत्ता की श्रेणी ‘खराब' या उससे ऊपर की श्रेणी में है। एनजीटी ने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष के दौरान उन जगहों पर रात 11 बजकर 55 मिनट से साढ़े बारह बजे तक हरित पटाखों के इस्तेमाल की इजाजत होगी, जहां वायु गुणवत्ता ‘मध्यम' या उससे निचली श्रेणी में है। एनजीटी ने सभी जिलाधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न हो और उल्लंघनकर्ताओं से जुर्माना वसूलने को भी कहा है। अधिकरण ने कहा कि अन्य उपायों को छोड़कर, प्रदूषण का शिकार कोई भी पीड़ित मुआवजे के लिये जिलाधिकारी से संपर्क कर सकता है।
- - किसानों के साथ चौथे दौर की वार्ता गुरुवार को नई दिल्ली में होगीनई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से कहा है कि संसद से पारित कृषि से संबंधित तीन नए कानून किसानों के हित में हैं।बुधवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में श्री तोमर ने कहा कि अगर किसानों को इन कानूनों से कोई आपत्ति है, तो सरकार उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए उनसे बातचीत करने को तैयार है। कृषि मंत्री ने कहा कि उन्हें प्रदर्शन का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए, क्योंकि इससे नागरिकों को कठिनाई होती है। सरकार और किसानों के प्रतिनिधि मंडल के बीच चौथे दौर की बातचीत गुरुवार को होगी।कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और कृषि राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने नई दिल्ली में पंजाब के किसान संघों के प्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर बैठक की। बैठक में श्री तोमर ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।---
-
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के भिनगा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दम्पति समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सिरसिया थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी रामचरन (30) मंगलवार को मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी रूकमा (25), बहन सुशीला (24) तथा अपनी चार साल की बेटी के साथ ससुराल से घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि रास्ते में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के गुलरा गेस्ट हाउस के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद चारों बुरी तरह से घायल हो गये। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रामचरन, रूकमा और सुशीला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामचरन की गंभीर रूप से घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे गये हैं।
-
नई दिल्ली। कांग्रेस की युवा इकाई के अंतरिम अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को बुधवार को संगठन का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रीनिवास को तत्काल प्रभाव से युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने को स्वीकृति प्रदान की है। पिछले साल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से केशव चंद यादव के इस्तीफा देने के बाद श्रीनिवास को संगठन का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद से श्रीनिवास सरकार विरोधी प्रदर्शनों और सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे हैं जिस वजह से पार्टी आलाकमान ने उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्रीनिवास ने कहा, मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं सोनिया जी और राहुल जी का धन्यवाद करता हूं। हम युवा कांग्रेस के माध्यम से युवाओं की आवाज उठाने, संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगे। उधर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया ने दीपक खत्री, सुमित दुबे, केके शास्त्री, मनु जैन और राज पटेल को संगठन का राष्ट्रीय संयोजक (सोशल मीडिया) नियुक्त किया है।
-
जालौन। यूपी के जालौन जिले के कुठौंद क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गयी। जालौन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे गोहान थाना क्षेत्र के मडोरी गांव का रहने वाला जितेंद्र कुमार (22) अपनी मां उर्मिला (50) के साथ दौन बिचौली गांव से मोटरसाइकिल में सवार होकर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल उनका रिश्तेदार अनन्तराम (40) चला रहा था। तभी मडोरी श्रमदान के पास मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार महिला उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसके बेटे जितेंद्र ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल उनके रिश्तेदार अनन्तराम का इलाज किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार औरैया जिला निवासी उत्कर्ष भी घायल हुआ है, लेकिन दो लोगों की मौत की सूचना से घबराकर वह अस्पताल से भाग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलें कब्जे में ले ली हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-
हैदराबाद। हैदराबाद के निकट चेवेल्ला में बुधवार तड़के एक कार के ट्रक से टकराने पर एक बच्ची सहित छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय कार में 11 लोग थे और वे कर्नाटक के गुर्मत्कल जा रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, चार महिलाएं, एक बच्ची और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन की गति अधिक होने की वजह से हादसा होने की आशंका है।
- कौशाम्बी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम क्षेत्र में आज सड़क किनारे खड़ी एक कार पर बालू लदा ट्रक पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव से एक बारात कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज गांव गई थी। समारोह में शिरकत करके कुछ लोग एक कार पर सवार होकर वापस शहजादपुर जा रहे थे और आज भोर देवीगंज गांव से बाहर निकलने पर रास्ता भटक जाने की वजह से उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी थी, तभी एक अनियंत्रित ट्रक उस कार पर पलट गया।पुलिस ने बताया कि इस हादसे में पूनम (40 वर्ष ), मुस्कान (14वर्ष), सोना (16 वर्ष), रोशनी (50 वर्ष), नेहा (28 वर्ष) ओम (8 वर्ष), शशि (40 वर्ष) तथा कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दो लड़कियों ने गाड़ी की खिड़की से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा ली।पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से गाड़ी काटकर शव निकाले और पोस्टमार्टम के लिये भेजे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
-
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि चालू खरीफ विपणन सत्र के दौरान उसने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अब तक 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर 318 लाख टन धान की खरीद की है। यह पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।
सरकार ने कहा कि चालू खरीफ विपणन सत्र में मौजूदा योजनाओं के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीफ फसलों की खरीद जारी रहेगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र में धान की खरीद सुचारू रूप से जारी है। सरकार ने इस सत्र में 30 नवंबर तक 318 लाख टन धान की खरीद की है। यह पिछले साल की समान अवधि के 268.15 लाख टन से 18.58 प्रतिशत अधिक है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ''लगभग 29.70 लाख किसानों को पहले से ही 60,038.68 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के साथ चल रहे खरीफ विपणन सत्र के खरीद कार्यों से लाभान्वित किया गया है।'' 318 लाख टन की कुल खरीद में से, पंजाब ने अकेले 202.77 लाख टन का योगदान दिया है, जो कुल खरीद का 63.76 प्रतिशत है।
-
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी के यादव ने कहा है कि रेलवे की नई शून्य आधारित समय-सारणी' लागू होने पर लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा का समय औसतन आधे घंटे से लेकर छह घंटे तक कम हो जाएगा। कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात में स्थिरता आने के बाद रेलवे इस नयी समय-सारणी को लागू करेगा। यह समय-सारणी इस आधार पर काम करेगी कि प्रत्येक ट्रेन की मौजूदगी और ठहराव उपलब्ध संसाधनों के इष्टतम और कुशल उपयोग के साथ परिवहन के लक्ष्यों के आधार पर उचित होना चाहिए।
श्री यादव ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''इसके पीछे विचार है कि खाली चल रहीं ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ाई जाए और अत्यंत मांग वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को कम किया जाए। जब समय-सारणी प्रभाव में आएगी तो लंबी दूरी की ट्रेनों का यात्रा समय औसतन आधे घंटे से छह घंटे तक कम हो जाएगा। इस समय-सारणी के तहत ट्रेनों की गति भी बढ़ जाएगी।'' उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेनों के किसी ठहराव को समाप्त नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें केवल तर्कसंगत बनाया जाएगा। यादव ने कहा कि इस बात का पता लगाने के लिए 'व्यावसायिक अध्ययन' हो रहे हैं कि किन ट्रेनों के कौन-कौन ठहराव को युक्तिसंगत बनाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण रेलवे इस समय अपनी कुल क्षमता की केवल 50 प्रतिशत रेलगाडिय़ों का परिचालन कर रहा है। - नई दिल्ली। देश ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए संक्रमण के नए मरीजों को रोकने में सफलता प्राप्त की है। लगातार 24 दिन से नए मरीज़ों की संख्या प्रतिदिन 50 हजार से कम रिकॉर्ड की जा रही है। कल करीब 31 हजार नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि 482 लोगों की मौत हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना से होने वाली म़ृत्यु का आंकड़ा दुनिया की सबसे कम मृत्यु दरों में से एक है। देश में अब तक करीब 88 लाख 90 हजार लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं इससे स्वस्थ होने की दर भी बढ़ कर लगभग 94 प्रतिशत तक पहुंच गई है। देश में स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमित लोगों की संख्या से करीब बीस गुणा ज्यादा है। वर्तमान में देशभर में संक्रमित लोगों की संख्या केवल चार लाख 35 हजार 603 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव डॉ. राजेश भूषण ने बताया कि नए मामलों में 78 प्रतिशत रोगी लोग दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान से है।
- इंदौर (मप्र)। दूध फाडऩे के लिए प्रतिबंधित रसायन के इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए प्रशासन ने यहां दो डेयरी संस्थानों के मालिकों पर मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने का फैसला किया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अभय बेड़ेकर ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि प्रशासन के छापों में शहर के पोलोग्राउंड क्षेत्र के पास स्थित दो डेयरी संस्थानों में 99 प्रतिशत से ज्यादा सांद्रता वाला कुल 70 लीटर एसिटिक एसिड मिला है। बेड़ेकर ने कहा, "ये संस्थान बेहद ज्यादा सांद्रता वाले एसिटिक एसिड के इस्तेमाल से दूध को फाड़कर पनीर और अन्य दुग्ध उत्पाद बना रहे थे, जबकि डेयरी संस्थानों में इस रसायन का उपयोग प्रतिबंधित है।" उन्होंने विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि अधिक सांद्रता वाले एसिटिक एसिड के दूध फाडऩे में इस्तेमाल से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। बेड़ेकर के मुताबिक दोनों डेयरी संस्थानों के मालिक अपना धन और समय बचाने के लिए दूध फाडऩे में बेहद ज्यादा सांद्रता वाले एसिटिक एसिड का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दूध फाडऩे के लिए एसिटिक एसिड के इस्तेमाल को लेकर दोनों डेयरी संस्थानों के मालिकों पर एनएसए लगाया जा रहा है ताकि जनता की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों को सबक मिल सके।
-
इंदौर। लसूड़िया थानाक्षेत्र स्थित सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाली एक महिला छठी मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला कपड़े सुखाने के लिए बालकनी में कुर्सी रखकर उस पर खड़ी हो गई थी। बैलेंस बिगड़ने से वह सीधे छठी मंजिल से नीचे गिर गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मंगलवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाली प्रमिला वैष्णव की छठीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया है कि कपड़े सुखाने के दौरान बैलेंस बिगड़ने के बाद नीचे गिरी हैं। पुलिस ने बताया कि रस्सी थोड़ी ऊंची होने से उसने प्लास्टिक की चेयर लगा ली और उसके ऊपर खड़ी हो गई। टाइल्स के कारण चेयर फिसलकर संभवत हिल गई, जिससे उसका बैलेंस बिगड़ गया। -
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में मंगलवार रात एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे एक ही परिवार के 8 लोग भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गये। यह हादसा सड़क पर मृत पशु के चलते हुआ जिसमें एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गये। हादसे का शिकार परिवार कैंपर में सवार था, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा नागौर रोड पर हुआ। यहां सड़क पर मरी पड़ी दो भैंस के कारण एक के बाद एक कुल चार वाहन एक-दूसरे से टकरा गये। महज 3 मिनट के अंतराल से टकराए इन वाहनों में सबसे अधिक नुकसान कैंपर गाड़ी का हुआ। इस पर सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जोधपुर रवाना किया गया है।
पुलिस ने बताया कि भवाद फांटे के निकट दो भैंस सड़क पर मरी हुई पड़ी थी। मंगलवार शाम अंधेरे में एक भैंस से टकरा कर पहले एक कार पलट गई। उसके बाद इसके पीछे आ रही एक बोलेरो कैंपर भी भैंस से टकराने के बाद कार से जा भिड़ी। कैंपर में पिथासनी के विश्नोई परिवार के लोग सवार थे। यह परिवार एक सामाजिक समारोह से लौट रहा था। हादसे के बाद कैंपर में फंसे लोगों को बाहर निकाला जाता उससे पहले एक के बाद एक कर दो अन्य कारें भी भैंस से टकरा गई, लेकिन इन्हें ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगों ने कैंपर में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।
- -वार्ता का चौथा दौर गुरुवार को होगानई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों से संबंधित हर मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार हैं।आज नई दिल्ली में किसान संगठनों के साथ बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में श्री तोमर ने कहा कि सरकार ने किसानों से आंदोलन समाप्त करने और बातचीत के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि हालांकि यह निर्णय किसानों और उनके संगठनों पर निर्भर करता है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के साथ यह बैठक का तीसरा दौर था जो अच्छा रहा। तोमर ने बताया कि बैठक का चौथा दौर गुरुवार को होगा। वाणिज्य मंत्री पीयुष गोयल और वाणिज्य राज्य मंत्री सोमप्रकाश भी बैठक उपस्थित थे।
- नोएडा (उप्र। नोएडा में 14 वर्षीय एक किशोरी ने मोबाइल फोन नहीं दिलाए जाने से नाराज होकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली! पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के कासना गांव में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा कुमारी दृष्टि ने सोमवार रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि दृष्टि के परिजनों का कहना है कि उसने अपने पिता से मोबाइल फोन मांगा था, लेकिन पिता ने यह कहकर फोन खरीदने से इनकार कर दिया कि उनकी अभी मोबाइल फोन खरीदने की स्थिति नहीं है। इस बात से नाराज होकर दृष्टि ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। (प्रतिकात्मक फोटो)
- सम्भल (उप्र)। सम्भल नगर में शादी के जश्न में की गयी हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गयी तथा दूल्हे का पिता जख्मी हो गया।सम्भल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि 29-30 नवम्बर की दरमियानी रात में सम्भल कोतवाली क्षेत्र के देहली गांव में रामबाबू नामक व्यक्ति की बेटी के विवाह में उनके रिश्तेदार अमन ने वरमाला के दौरान जश्न मनाते हुए गोली चलायी। उन्होंने बताया कि इस वारदात में सीने में गोली लगने से संतोष (24) नामक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूल्हे का पिता मामूली रूप से घायल हो गया। सिंह ने बताया कि इस मामले में अमन के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है तथा उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता मंगलवार को भी बेहद खराब श्रेणी में बनी रही और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण इस हफ्ते वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर की श्रेणी में बने रहने की आशंका है।मंगलवार सुबह नौ बजे तक शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 था। सोमवार को 24 घंटे का औसत सूचकांक 318 जबकि रविवार को यह 268 था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 के बीच एक्यूआई संतोषजनक, 101 और 200 के बीच एक्यूआई 'सामान्यÓ 201 और 300 के बीच एक्यूआई खराब, 301 और 400 के बीच एक्यूआई बेहद खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर की श्रेणी में आता है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और कम तापमान के कारण प्रदूषक कण धरातल के निकट बने रहते हैं जबकि अनुकूल तेज हवाएं इन्हें छितरा कर अपने साथ उड़ा ले जाती हैं। केंद्र सरकार की दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने बताया कि प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता बेहद खराब की श्रेणी में बने रहने की आशंका है और चार दिसंबर से सात दिसंबर के बीच इसके गंभीर श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है।
- नई दिल्ली। देश ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए संक्रमण के नए मामलों को रोकने में सफलता प्राप्त की है। लगातार 24 दिनों से नए मामलों की संख्या प्रतिदिन 50 हजार से कम रिकार्ड की जा रही है।पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 31 हजार नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि इस दौरान 482 लोगों की मौत हुई है। वहीं, लगभग 42 हजार संक्रमित इससे ठीक भी हुए हैं। देश में अब तक 88 लाख 90 हजार के करीब लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं इससे स्वस्थ होने की दर भी बढ़ कर 93.94 प्रतिशत तक पहुंच गई है। देश में स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमितों की संख्या से करीब बीस गुणा ज्यादा है। वर्तमान में देशभर में संक्रमितों की संख्या केवल 4 लाख 35 हजार 603 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार नए मामलों में 78 प्रतिशत संक्रमित लोग दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों से है।
-
बिहार में हुई वारदात में 4 बच्चों की मौत
पत्नी और एक बेटी अस्पताल में दाखिल
आरोपी ने कहा- मन में आया और कर दिया
सीवान। बिहार में सीवान जिले के अलीमर्दनपुर गांव में एक पिता ने अपने पांच बच्चों और पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। चार बच्चों की मौके पर मौत हो गई। पत्नी और एक बच्ची नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसका भी इलाज चल रहा है। आरोपी अवधेश चौधरी पुलिस को खुद ही फोन करके वारदात की सूचना दी थी। जिनकी मौत हुई उनमें आरोपी अवधेश की बेटी ज्योति कुमारी, बेटा अभिषेक, मुकेश और भोला शामिल हैं। दूसरी बेटी अंजलि और पत्नी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को पटना रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, वारदात रविवार देर रात की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से हत्या की वजह पूछी तो उसने बस इतना कहा, मन में आया और कर दिया। वारदात को अंजाम देने से कुछ देर पहले ही वह बाहर से अपने घर लौटा था। अवधेश ने कहा कि बच्चों की हत्या के बाद उसने सीवान के डीएम और एसपी के सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल की थी, लेकिन कॉल को किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसने भगवानपुर हाट थाना को कॉल किया और वारदात की जानकारी पुलिस को खुद ही दी। तब जाकर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। -
नयी दिल्ली। कश्मीर में पारा शून्य से नीचे चले जाने के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में नवंबर का महीना 71 साल में सबसे सर्द रहा। उधर, आईएमडी ने तूफान के अनुमान के मद्देनजर दक्षिणी तमिलनाडु व केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बना और इसके गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने का अनुमान है। आगे जाकर यह चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इस वजह से दो और तीन दिसंबर के बीच दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में भारी बारिश का अंदेशा है। आईएमडी ने बताया कि तूफान दो दिसंबर की शाम या रात में श्रीलंका के तट को पार कर सकता है।
विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि इसके प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश में एक से चार दिसंबर के बीच बारिश होने के आसार हैं। कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु और पुडुचेरी से चक्रवाती तूफान निवार गुजरा था, जिससे भारी बारिश हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में नवंबर का महीना 71 वर्ष में सबसे सर्द रहा। औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, 1949 के नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 1938 के नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस, 1931 में नौ डिग्री सेल्सियस और 1930 में 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। आम तौर पर नवंबर का औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाता है।
पिछले साल नवंबर का औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 13.4 डिग्री सेल्सियस, 2017 तथा 2016 में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता 'अत्यंत खराब' श्रेणी में लुढ़क गई तथा तापमान के गिरने और हवा की गति मंद पडऩे के कारण इसके और खराब होने की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 307 दर्ज किया गया।
रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 268 था, शनिवार को यह 231, शुक्रवार को 137, बृहस्पतिवार को 302 और बुधवार को एक्यूआई 413 दर्ज किया गया था। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सोमवार को 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस महीने में आठवां दिन था जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। केंद्रशासित प्रदेश में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में और गिरावट के बाद ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार रात माउंट आबू में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। -
कोच्चि। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने स्वदेशी विमान वाहक पोत (आईएसी) का सोमवार को सफलतापूर्वक बेसिन ट्रायल किया गया। इसके साथ महात्वाकांक्षी युद्धपोत निर्माण परियोजना का अंतिम चरण आरंभ हो गया। समुद्र में परीक्षण के पहले बेसिन ट्रायल के दौरान जहाज की मशीनरी और उपकरणों को जांचा परखा जाता है। एक बयान में कहा गया कि बेसिन ट्रायल के कामयाब रहने के बाद आईएससी परियोजना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। समुद्र में इसका परीक्षण 2021 की पहली छमाही में किए जाने की संभावना है । बयान में कहा गया, भारतीय नौसेना और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) के केंद्रित और प्रतिबद्ध प्रयासों के कारण कुछ समय में आईएएसी तिरंगे के साथ समुद्र में नजर आएगा। कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के बावजूद सीएसएल और भारतीय नौसेना ने समय पर विमानवाहक पोत के बेसिन ट्रायल को लेकर लगातार साथ मिलकर काम किया। सही तरीके से बनायी गयी रणनीति और आवश्यक सुरक्षा उपाय के साथ विमानवाहक पोत के निर्माण का कार्य बाधित नहीं हुआ । इस दौरान नौसेना के दक्षिण नौसैन्य कमान के प्रमुख फ्लैग ऑफिसर वाइस एडमिरल ए के चावला और और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। आईएसी परियोजना आत्मनिर्भर भारत का एक नायाब उदाहरण है जिसमें करीब 75 प्रतिशित सामग्री स्वदेशी है।

.jpg)
.jpg)











.jpg)



.jpg)
.jpg)


.jpg)




