- Home
- देश
-
चंदौसी। घर की गाड़ी बखूबी चला लेने वाली बेटियां अब रेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन भी करेंगी। चंदौसी के रेलवे प्रशिक्षण कॉलेज में छह बेटियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर इनका चयन हुआ है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके लिए ट्रेन को चलाना रोमांच से भरा हुआ होगा और इसे लेकर वे बहुत उत्साहित हैं। आने वाले दिनों में जब ट्रेनों की कमान उनके हाथ में होगी तो वे जिम्मेदार लोको पायलट की तरह ट्रेनों को चलाएंगी। अब तक यात्री गाड़ी को तो बेटियों ने चलाया है। लेकिन शायद यह पहला मौका होगा जब मालगाड़ी की कमान भी बेटियों को दी जाएगी।
अलीगढ़ की नयन ज्योति सिंह ने इलेक्ट्रानिक में पॉलीटेक्नीक किया और पहले ही प्रयास में वह असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर चयनित हो गईं। अब चंदौसी स्थिति रेलवे ट्रेनिंग कालेज में प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। मुरादाबाद की रजनी गौतम ने मैकेनिकल में पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा किया। रजनी ने बताया कि यह नौकरी एक चुनौती है जिसे उन्होंने खुद स्वीकार किया है।
राजस्थान के दौसा शहर की निवासी पिंकी कुमारी मीणा ने बताया कि उन्हें अब इस बात की खुशी है कि दौसा की तमाम बेटियां हैं उनकी तरह से लोको पायलट और दूसरी सरकारी नौकरी में जाने के सपना देखने लगी हैं। उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल की सोनिया ने बताया कि बेशक यह चुनौती भरा करियर है पर जब चुनौतियों का सामना करेंगे तभी हम अपने आपको मजबूत साबित कर सकेंगे।
चंडीगढ़ की रुषिका राज ने कहा कि रोमांच से भरी यह नौकरी है। वैसे भी अब कोई नौकरी बिना संघर्ष के नहीं रह गई है।
हापुड़ की विशाखा दयाल ने कहा कि चुनौतियों का सामना करना उन्हें अच्छा लगता है। आने वाले दिनों में वह पहले मालगाड़ी में और इसके बाद यात्री ट्रेनों की कमान संभालेगी।
- भोपाल। मध्य प्रदेश में, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन, 16 मार्च को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को निर्देश देने के अनुरोध वाला एक पत्र भी राज्यपाल को सौंपा।भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने और इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने का अनुरोध भी किया है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा, भाजपा नेता गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा और भूपेंद्र सिंह भी शामिल थे।गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में 22 बागी कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। राज्य की दो सौ 30 सीटों वाली विधानसभा में वर्तमान में कुल दो सौ 28 सदस्य हैं। किसी भी पार्टी के पास बहुमत के लिए कम से कम एक सौ 15 सीटें जरूरी हैं। अभी तक कांग्रेस को एक सौ 21 विधायकों का समर्थन प्राप्त था, जिनमें से चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी के और एक समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। यदि सभी बागी 22 विधायकों का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति द्वारा स्वीकार कर लिया जाता है, तो कांग्रेस की सीटें घटकर केवल 92 रह जाएंगी और वर्तमान सरकार अल्पमत में आ जाएगी।
- नई दिल्ली। आईटी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए दूरसंचार विभाग ने आईटी उद्योग के कर्मियों के लिए 30 अप्रैल तक घर से काम करने की सुविधा देने के नियमों में ढील दी है।---
- ऋषिकेश (उप्र)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना हर राज्य में एक भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- एम्स खोलने की है। उन्होंने बताया कि देश में 22 नए एम्स खोले जाने हैं।केन्द्रीय गृह मंत्री आज ऋषिकेश में एम्स के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस समारोह में मौजूद थे।इस खास मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले कुछ सालों में केंद्र सरकार ने हेल्थ सेक्टर को मजबूत किया है और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए लगातार काम चल रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर जनसंख्या नियंत्रण को भी जरूरी बताया लेकिन ये भी कहा कि 130 करोड़ लोग भारत की ताकत भी हैं और बेहतर शिक्षा के कारण इस ताकत में और इजाफा होगा।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से मेडिकल प्रोफेशन की उम्मीदों पर खरा उतरने को कहा।---
-
टेंगला। असम के उदलगुड़ी जिले में शनिवार को एक ट्रक के सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा कर पलट जाने से उसमें सवार पांच व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि 24 अन्य घायल हो गए। टेंगला थाने के प्रभारी ने बताया कि 32 में तीन यात्रियों की नसोनसाली इलाके में मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य ने मंगलदोई सिविल अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल 14 लोग गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं। ये सभी 32 लोग एक नवविवाहिता को उसके ससुराल छोड़कर अपने घर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाला ने लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
-
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह मांडवा तट पर एक नाव पलट गई। हालांकि मछुआरों और तटरक्षक बल की तत्परता से नाव में सवार सभी 78 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ, जब मांडवा से रवाना होने के कुछ ही देर बाद 78 यात्रियों को ले जा रही नाव चट्टान से टकरा गई।उन्होंने बताया कि चट्टानी क्षेत्र से टकराने के बाद नाव में पानी भरने लगा, जिसके कारण नाव डूबने लगी। तुरंत मरीन पुलिस और अन्य एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरी नाव में स्थानांतरित किया गया। -
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रॉले और बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार सुबह 9 बजे मेगा हाइवे पर सोइंतरा में गंवारिया होटल के पास हुआ। बालोतरा के पास कानोना गांव के विक्रम और सीता की शादी 27 फरवरी को हुई थी। परिवार रामदेवरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। टक्कर के बाद बोलेरो ट्रॉले के नीचे दब गई। मृतकों में 4 पुरुष, 6 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में नवविवाहित दंपती के अलावा एक ही परिवार के चार लोग हैं। इनमें किशोर माली, उसकी पत्नी डिम्पल, बेटा प्रदीप और बेटी राशु हैं। अन्य मृतकों में कैलाश माली, उसकी बेटी और प्रियंका सोलंकी, विमला माली, जगदीश माली शामिल हैं। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।
-
नई दिल्ली। इन दिनों मौसम की गतिविधियां सबकी समझ से परे है। कभी तेज धूप तो उसी दौरान मौसम में ठंडक हो जा रही है। मार्च महीना शुरुआत से ही ऐसा रहा है, पहले बारिश हुई तो उसके बाद कई जगह तेज हवाओं ने मौसम को बिगाड़े रखा। कई जगहों पर ओले भी गिर रहे हंै। फिलहाल मौसम ऐसे ही खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पांच दिनों का अलर्ट बुलेटिन जारी किया है। इसमें बारिश के साथ वज्रपात और आंधी-तूफान का भारी खतरा बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात के साथ-साथ बिजली कड़कने और 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और झारखंड में 30-40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलेगी और बिजली कड़कने के साथ ओलावृष्टि की उम्मीद लगाई गई है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी तूफान आएगा और बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मौसम खराब रहेगा। तमिलनाडु और मध्यप्रदेश में भी 17-18 मार्च के आस पास मौसम बिगडऩे का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं, फिलहाल झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने 780 किलोमीटर हरित राजमार्ग के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पर सात हजार छह सौ साठ करोड़ रूपये की लागत आयेगी।केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं को बताया कि यह परियोजना चार राज्यों - हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्रप्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों के पुनर्वास और उन्नयन से संबंधित है।----
- भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की सिफारिश पर छह मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। ये मंत्री हैं- इमरती देवी, तुलसी सीलावत, गोविन्द सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्मुन सिंह तोमर और प्रभुराम चौधरी। इन मंत्रियों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोडऩे के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया था।इस बीच, भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी ने भोपाल में आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के फूल सिंह बरैया ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद परिसर में हुई कैबिनेट की बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी की वृद्धि को मंजूरी दी गई है। केन्द्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का मतलब है कि हर महीने की सैलरी में 720 रुपए से 10,000 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। केंद्र सरकार ने पहले कहा था कि महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) 1 जनवरी 2020 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए देय था। देय डीए/डीआर का भुगतान इस महीने किया जाएगा क्योंकि यह सामान्य रूप से किया जाता है। इससे पहले 10 अक्टूबर 2019 को भी केंद्रीय कर्मचारियों को यह राहत मिली थी। तब मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। इस फैसले के बाद अब महंगाई भत्ता 12 से बढ़कर 17 फीसदी हो गया था। केंद्र सरकार के इस फैसले से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा हुआ था। कैबिनेट की बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य, नागरिक उड्डयन, वित्त और वाणिज्य सहित सभी पांच मंत्रालयों के संयुक्त सचिव हर दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कोरोना वायरस की जानकारी देंगे।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकार पर 14 हजार पांच सौ 95 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति-सीसीईए ने वर्ष- 2020 में कोपरा की फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी स्वीकार कर ली। पीसे हुए कोपरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल नौ हजार पांच सौ 21 रुपये से बढ़ाकर नौ हजार नौ सौ साठ रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। सूखे नारियल के लिए प्रति क्विंटल नौ हजार नौ सौ 20 रुपये से बढ़ाकर वर्ष- 2020 के लिए दस हजार तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। श्री जावड़ेकर ने कहा कि इससे प्रति क्विंटल चार सौ 39 रुपये पिसा कोपरा और सूखे नारियल के लिए तीन सौ 80 रुपये प्रति क्विंटल लाभ मिलेगा।
-
रायपुर। सरगुजा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पैतृक गांव पार्वतीपुर पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिता श्री दखलु राम भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती रेणुका सिंह ने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। श्री अमरजीत भगत के 80 वर्षीय पिता श्री दखलु राम भगत का 9 मार्च को रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी में शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, सरगुजा कमिश्नर इमिल लकड़ा, पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा, बलरामपुर कलेक्टर संजीव झा, बलरामपुर पुलिस अधीक्षक, जशपुर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, पूर्व विधायक श्रीमती रजनी त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पैतृक गांव पार्वतीपुर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारजनों को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर-एन.पी.आर. अद्यतन करने के दौरान किसी भी नागरिक को डी या संदेह के रूप में चिन्हित नहीं किया जाएगा और उसको नागरिकता साबित करने के लिए कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी।एन.पी.आर. पर आशंकाओं को दूर करते हुए गृह मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि किसी व्यक्ति को ऐसी कोई सूचना देना अनिवार्य नहीं है जो उसके पास नहीं है। उन्होंने दिल्ली में हाल की कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में राज्यसभा में बहस का जवाब देते हुए यह स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने बताया कि एन.पी.आर. अद्यतन का कार्य पहली अप्रैल से छह महीने के अंदर किया जाना है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति और परिवार की भौगोलिक और अन्य जानकारी दी जाएगी। एन.पी.आर. देश के निवासियों की पंजिका है। एन.पी.आर. के आंकड़े पिछली बार वर्ष 2017 में जुटाए गए थे।दिल्ली हिंसा के बारे में श्री शाह ने कहा कि किसी भी अपराधी को चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल या धर्म से जुड़े हों, बख्शा नहीं जाएगा।----
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कहा है कि कोविड-19 वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है और इससे बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि सरकार स्थिति पर पूरी तरह निगाह रखे हुए है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोई भी केंद्रीय मंत्री विदेश यात्रा नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने देशवासियों से गैर जरूरी यात्राओं को टालने की सलाह दी।प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचकर इस वायरस के फैलाव को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रालयों और राज्यों द्वारा सुरक्षा बरतने के हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन उपायों में वीजा निलंबन तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना शामिल है।---
- नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 को देखते हुए राष्ट्रपति भवन को कल 13 मार्च से अगले आदेश तक दर्शकों के लिए बंद रखा जाएगा। ऐसा ऐहतियाती उपायों के रूप में किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर और चेंज ऑफ गार्ड समारोह भी अगले आदेश तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा।---
- भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा। नामांकन दाखिला के समय दिग्विजय सिंह की पत्नी और बेटे जयवर्धन सिंह भी मौजूद थे।राज्यसभा चुनाव 26 मार्च को, 3 सीटों के लिए वोटिंगमध्य प्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। अभी भाजपा के पास 8 और कांग्रेस के पास 3 सीटें हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया का राज्यसभा में कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। इन तीनों सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना है।---
- नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए एहतियात के तौर पर राज्य सरकार ने राजधानी में स्कूलों, कॉलेजों और सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल और शीर्ष अधिकारियों की आज हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह फैसला किया गया। इस बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- सरकारी, निजी कार्यालयों, शॉपिंग मॉलों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों को संक्रमण मुक्त बनाना अनिवार्य कर दिया गया है।इससे पहले दिल्ली सरकार ने प्राइमरी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया था। जिसके कारण प्राइमरी स्कूलों में होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।0-----
- जम्मू। जम्मू कश्मीर में पुलिस ने कुपवाड़ा में सक्रिय हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी मोड्यूल का पता लगाया है। इससे जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि ये तीनों इस आतंकी संगठन के एक कट्टर आतंकवादी बशीर पीर के सम्पर्क में थे।गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम हैं- एजाज अहमद पायएअर, मोहम्मद अलताफ पायएअर ऑैर अब्दुल रऊफ मलिक। ये तीनों पिछले आठ महीने से इस क्षेत्र में सक्रिय थे।आरोपी है कि वे आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के साथ ही आतंकवादियों को शरण देते थे तथा अन्य प्रकार से उनकी मदद करते थे। इन्हें कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों की भर्ती का काम भी सौंपा गया था। जांच के दौरान इनके पास से गोलाबारूद, हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इन पर कुपवाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है तथा छानबीन शुरू की गई है।---
- नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश में आयोजित होने वाला मुख्य कार्यक्रम इस वर्ष लद्दाख की राजधानी लेह में आयोजित होगा।21 जून को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यस्सो नाइक ने आज नई दिल्ली में बताया कि प्रधानमंत्री इस मौके पर 15 से 20 हजार लोगों के साथ योगासन करेंगे।गौरतलब है कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा- योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।जिसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया।---
-
चंबा। हिमाचल प्रदेश में बस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 34 यात्री घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह 6.30 बजे हुआ। बस देहरादून से चंडीगढ़ होते हुए चंबा आ रही एचआरटीसी की बस चंबा पठानकोट मार्ग पर कांगू के चेहली के पास हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ा। करीब 34 लोग घायल हैं। बताया जाता है कि मृतकों के घरों में होली के उत्सव को लेकर तैयारियां चल रही थीं, आज वहां मातम पसर चुका है। मृतकों के गांवों में भी सन्नाटा माहौल है।
-
भोपाल। मप्र में सियासी घमासान जारी है। मप्र कांग्रेस ने लगातार ट्वीट किए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर एक कविता शेयर की गई है। ट्विटर पर लिखा है, घर छोड़कर मत जाओ, कहीं घर न मिलेगा..।
कविता इस प्रकार है...
सम्मान-सौहार्द का,
ये मंजऱ न मिलेगा,
घर छोड़ कर मत जाओ,
कहीं घर न मिलेगा।
याद बहुत आयेंगे,
रिश्तों के ये लम्बे बरस,
साया जब वहाँ कोई,
सर पर न मिलेगा।
नफऱत के झुंड में,
आग तो मिलेगी बहुत,
पर यहाँ जैसा कहीं,
प्यार का दर न मिलेगा।
घर छोड़कर मत जाओ,
कहीं घर न मिलेगा। -
रेवाड़ी। हरियाणा में अलग-अलग दो हादसों में पिता-पुत्र समेत पांच की मौत हो गई। मृतकों में एक दिल्ली पुलिस का एएसआई भी शामिल है। एक घटना हिट एंड रन की है, जिसमें कार चालक ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोगों की जान गई। वहीं, बेरली रोड पर घटी एक अन्य घटना में ड्यूटी से लौट रहे एसआई की बाइक को एक बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी।
डहीना चौकी से एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि गांव रसूलपुर निवासी 22 वर्षीय संजय और उसके पिता 63 वर्षीय लालचंद बाइक पर गांव सीहा में होली पर आयोजित मेले में जा रहे थे। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर डहीना और भडफ़ के बीच में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजय और लालचंद घायल हो गए। इसके बाद कार ने स्कूटी को भी टक्कर मारी। स्कूटी सवार जीजा-साले कैलाश और महावीर घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया, जहां संजय, लालचंद, कैलाश और महावीर चारों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने यह भी बताया कि गांव मूसेपुर के रहने वाले नरेश कुमार दिल्ली पुलिस में बतौर एएसआई कार्यरत थे। वह बाइक पर सवार हो मूसेपुर से रेवाड़ी सनसिटी स्थित घर आ रहे थे। रात करीब साढ़े 8 बजे बोडिय़ा कमालपुर में रेवाड़ी की तरफ से जा रही एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिस मुलाजिम नरेश कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे सुनील कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। - भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच सत्तारूढ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधायकों को सुरक्षित स्थानों पर रखने का फैसला किया है।भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरियाणा में गुरूग्राम जबकि कांग्रेस विधायक राजस्थान में जयपुर भेजे गए हैं।मध्यप्रदेश में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद राजनीतिक अनिश्चितिता की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इस बीच कांग्रेस ने अपने दो नेता सज्जन सिंह वर्मा और गोविंद सिंह को बंगलुरू में ठहरे अपने बागी विधायकों को समझाने के लिए बेंगलुरू भेजा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।इस बीच कल भोपाल और दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज रही और बैठकों का दौर चलता रहा। कांग्रेस छोडऩे के ज्योतिरादित्य सिंधिया की घोषणा के बाद उनके कई समर्थक विधायकों ने भी इस्तीफे दे दिये।
-
भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने उन्हें अब तक दी गई विभिन्न जिम्मेदारियों का लेखा-जोखा पेश किया है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा है पार्टी ने उन्हें सांसद, मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव जैसे कई अहम पद दिए, फिर भी मोदी-शाह की शरण में ?
सिंधिया जी की 18 साल की राजनीति में कांग्रेस ने -1. 17 साल सांसद बनाया2. दो बार केंद्रीय मंत्री बनाया3. मुख्य सचेतक बनाया4. राष्ट्रीय महासचिव बनाया5. यूपी का प्रभारी बनाया6. कार्यसमिति सदस्य बनाया7. चुनाव अभियान प्रमुख बनाया- 50+ टिकट, 9 मंत्री दियेफिर भी मोदी-शाह की शरण में ? - नई दिल्ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे बाद आज राहुल गांधी ने ट्वीट करके तेल की कीमतों के घटने के बहाने मोदी सरकार पर तंज कसा।राहुल ने अपने ट्वीट में सिंधिया के कांग्रेस छोडऩे के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करते हुए एक तीर से दो निशाने साधे। उन्होंने पेट्रोल के दाम के बहाने मध्यप्रदेश की सियासत को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा है।राहुल ने पीएम ऑफ इंडिया को हैशटैग करते हुए ट्वीट पर लिखा - जब आप (मोदी सरकार) कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने में व्यस्त हैं, तब यह देखने में चूक गए कि दुनिया में तेल की कीमतों में 35 प्रतिशत की गिरावट आई है। क्या आप पेट्रोल की कीमतों को 60 रुपए प्रति लीटर कर देश के लोगों को राहत दे सकते हैं? इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।इससे पहले राहुल गांधी ने लोकसभा परिसर में ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मीटिंग करके मध्यप्रदेश के हालात पर चर्चा की।














.jpg)









.jpg)
