- Home
- देश
-
महाकुंभनगर . उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संबित पात्रा और सूफी गायक कैलाश खेर ने रविवार को महाकुंभ के संगम में डुबकी लगाई। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सिंह ने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी अधिकारियों को बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए बधाई देता हूं... यह क्षण शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, इसे केवल महसूस किया जा सकता है।” वहीं, ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं अपने परिवार के साथ यहां आया हूं। व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। मैं उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देता हूं। लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए आ रहे हैं।" भाजपा नेता संबित पात्रा ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और कहा, "यह पुण्य का क्षण है। मैं आज पुरी से प्रयागराज पहुंचा हूं। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।" प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा, "भारत श्रद्धा की भूमि है। लोग भारी बैग लेकर यहां आ रहे हैं, लेकिन उनके दिल श्रद्धा से भरे हुए हैं।
-
ब्रह्मपुर (ओडिशा). ओडिशा के गंजाम जिले में रुशिकुल्या नदी के मुहाने पर 6.82 लाख से अधिक लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुए अंडे देने के लिए एकत्रित हुए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। वन प्रभागीय अधिकारी (डीएफओ) सनी खोखर ने कहा, ‘‘अब तक 6.82 लाख ओलिव रिडले कछुए समुद्र तट पर अंडे दे चुके हैं। पिछले साल कुल 6.37 लाख कछुए अंडे देने तट पर पहुंचे थे।'' सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2023 में 23 फरवरी से दो मार्च तक आठ दिन में कुल 6,37,008 कछुओं ने अंडे दिए थे जबकि 2022 में यह संख्या 5.50 लाख थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अनुकूल जलवायु परिस्थितियों के कारण इस वर्ष अधिक संख्या में कछुओं का आगमन हुआ है। खल्लिकोट रेंज अधिकारी दिव्य शंकर बेहरा के अनुसार, इस बार कछुओं ने न्यू पोडमपेटा से प्रयागी तक लगभग नौ किलोमीटर लंबे क्षेत्र में अंडे दिए हैं जिसके कारण सरकार ने नए क्षेत्रों में बाड़ लगाने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अंडों की सुरक्षा के लिए अत्यधिक सावधानी बरत रहे हैं।
-
नयी दिल्ली. सरकार ने अगले तीन वर्षों में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ‘डेकेयर कैंसर सेंटर' स्थापित करने की बजटीय घोषणा पर अमल करने के वास्ते सभी जिला अस्पतालों में खामियों की पहचान तथा बुनियादी ढांचे की समीक्षा के लिए एक सर्वेक्षण शुरू किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इन केंद्रों की स्थापना पर अगले तीन वर्षों में 3,200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि सरकार अगले तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डेकेयर कैंसर केंद्र स्थापित करने में मदद करेगी और 2025-26 में 200 केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा था, ‘‘इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक लोगों की कैंसर देखभाल तक पहुंच बढ़ेगी। साथ ही इससे तृतीयक देखभाल केंद्रों पर बोझ कम होगा, जिससे वे जिला स्तर पर ऐसी सेवाएं प्रदान करके अधिक जटिल मामलों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।'' एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये केंद्र चार से छह बिस्तरों वाले होंगे और इनमें कीमोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराने तथा कैंसर की रोकथाम और जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर ध्यान दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने इन कैंसर केंद्रों की स्थापना के लिए सभी जिला अस्पतालों के बुनियादी ढांचे की समीक्षा शुरू कर दी है।'' कैंसर देखभाल के लिए सरकार के सतत प्रयास के हिस्से के रूप में पिछले कुछ वर्षों में 19 राज्य कैंसर संस्थानों (एससीआई) और 20 तृतीयक कैंसर देखभाल केंद्रों (टीसीसीसी) के लिए 2014-15 से 2025-26 के बीच की अवधि के वास्ते 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।
-
-केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दिल्ली में फिक्की और सीआईआई के साथ फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व किया
-फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल देश भर में 4,200 स्थानों पर पहुंचा, सभी आयु वर्ग के नागरिकों को प्रेरित किया-कॉरपोरेट इंडिया मोटापे के विरुद्ध देश की लड़ाई का समर्थन करने के लिए फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में शामिल हुआनई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज राष्ट्रीय राजधानी में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उनके साथ साइक्लिंग क्लब के सदस्य, ओलंपिक रोवर अर्जुन लाल जाट, उद्योग निकाय फिक्की और सीआईआई के विशेष अतिथि, फिटनेस ब्रांड डेकाथलॉन, योग भारत और माई भारत के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।अब अपने नौवें सप्ताह में, फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल एक राष्ट्रव्यापी फिटनेस आंदोलन बन गया है, जिसमें देश भर में 1,200 से अधिक स्थानों पर साइकिल चालक भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तेल का उपयोग कम करने, व्यायाम करने और स्वस्थ भोजन करके मोटापे से लड़ने के आह्वान से प्रेरित होकर डॉ. मांडविया ने इस पहल को मोटापे के विरुद्ध देश की लड़ाई के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा, "माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई मोटापे के विरुद्ध हमारी सामूहिक लड़ाई में हमें दैनिक फिटनेस गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। साइकिल चलाना व्यायाम का सबसे सरल रूप है जिसका व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यह कार्बन फुटप्रिंट को कम करता है और प्रदूषण का समाधान प्रदान करता है।"फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में हर सप्ताह लोगों के एक विशेष समूह को आमंत्रित किया जाता है। पिछले संस्करणों में अतिथि प्रतिभागियों के रूप में सेना के जवान, डाकिया और स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल थे। इस सप्ताह, कॉरपोरेट इंडिया ने अभियान में भाग लेने के लिए आगे आकर अपना समर्थन दिखाया। पहल के महत्व के बारे में बोलते हुए, सीआईआई के स्पोर्ट्सकॉम के कोषाध्यक्ष, विदुषपत सिंघानिया ने कहा, "मैं इस पहल को शुरू करने के लिए माननीय खेल मंत्री को बधाई देता हूं। एक स्वस्थ भारत एक अधिक सफल भारत है क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य सीधे उच्च उत्पादकता और एक मजबूत जीडीपी में योगदान देता है। एक उद्योग निकाय के रूप में, हम अधिक से अधिक कॉरपोरेट्स को फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में शामिल होने और इस महत्वपूर्ण आंदोलन का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"ओलंपियन अर्जुन लाल जाट ने कहा, "प्रतिभागी बहुत उत्साहित हैं और एक एथलीट के रूप में मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि इतने सारे लोग रविवार की सुबह बाहर निकले और फिटनेस के लिए समय समर्पित किया। फिट रहना कोई विकल्प नहीं है, यह सभी के लिए अनिवार्य है और फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल लोगों को अपनी फिटनेस यात्रा शुरू करने के लिए एक अद्भुत प्रेरणा है।"गुवाहाटी में भारतीय चिकित्सा संघ के डॉक्टर भारतीय खेल प्राधिकरण नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिट इंडिया संडे साइकिल कार्यक्रम में शामिल हुए। 300 से अधिक सदस्यों ने फिटनेस का संदेश फैलाने के लिए साइकिल चलाई।पिछले कुछ सप्ताह में भारत में 4,200 स्थानों पर फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया है जिसमें अकेले आज 1,200a स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। संडे ऑन साइकिल आयोजित करने वाले स्थानों की संख्या लगातार बढ़ रही है, क्योंकि सभी स्थानों, आयु समूहों और सामाजिक पृष्ठभूमि के नागरिक इस पहल में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि इस बार महिला दिवस पर उनके सोशल अकाउंट की कमान महिलाएं संभालेंगी। आज रविवार ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड को संबोधित करते हए उन्होंने देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाली महिलाओं को भी याद किया।
महिलाओं के योगदान का जिक्र करते हुए कहा पीएम मोदी ने कहापीएम मोदी ने महिलाओं के योगदान का जिक्र करते हुए कहा, “हंसा मेहता जी ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण से लेकर उसके लिए बलिदान देने वाली देश भर की महिलाओं के योगदान को सामने रखा था। उनका मानना था कि हमारे तिरंगे में केसरिया रंग से भी ये भावना उजागर होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया था कि हमारी नारी शक्ति भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देगी – आज उनकी बातें सच साबित हो रही हैं। आप किसी भी क्षेत्र पर नजर डालें तो पाएंगे कि महिलाओं का योगदान कितना व्यापक है।”पीएम मोदी देश की कुछ इंस्पायरिंग वीमेन को, एक दिन के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स सौंपेगेंइसके बाद पीएम ने अनूठी पहल का खुलासा किया। पीएम मोदी ने कहा, “इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के अकाउंट्स को देश की कुछ इंस्पायरिंग वीमेन को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूँ। ऐसी वीमेन जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, इनोवेशन किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को, वो, अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।”उन्होंने आगे कहा, “प्लेटफॉर्म भले ही मेरा होगा, लेकिन वहां उनके अनुभव, उनकी चुनौतियाँ और उनकी उपलब्धियों की बात होगी। यदि आप चाहती हैं कि ये अवसर आपको मिले, तो नमो एप पर बनाए गए विशेष फोरम के माध्यम से, इस प्रयोग का हिस्सा बनें और मेरे एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट से, पूरी दुनिया तक, अपनी बात पहुंचाएँ, तो आइए, इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी शक्ति को सेलिब्रेट करें, सम्मान करें, नमन करें।” -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में ‘ओबेसिटी यानी मोटापे’ पर चर्चा की। उन्होंने ‘फिट और हेल्दी नेशन’ बनाने के लिए ‘ओबेसिटी’ की समस्या से निपटने पर जोर दिया।
आज हर आठ में से एक व्यक्ति ओबेसिटी की समस्या से परेशान हैपीएम मोदी ने ‘मन की बात’ को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे प्यारे देशवासियों, देहरादून में नेशनल गेम्स की ओपनिंग के दौरान मैंने एक बहुत ही अहम विषय उठाया है, जिसने देश में एक नई चर्चा की शुरुआत की है। ये विषय है ‘ओबेसिटी यानि मोटापा’। एक फिट और हेल्दी नेशन बनने के लिए हमें ओबेसिटी की समस्या से निपटना ही होगा। एक स्टडी के मुताबिक, आज हर आठ में से एक व्यक्ति ओबेसिटी की समस्या से परेशान है।”ओबेसिटी की समस्या से छुटकारा पाने का एक मंत्र भी दियाप्रधानमंत्री ने ओबेसिटी की समस्या से छुटकारा पाने का एक मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा, “बीते वर्षों में ओबेसिटी के मामले दोगुने हो गए हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि बच्चों में भी मोटापे की समस्या चार गुणा बढ़ गई है। डब्ल्यूएचओ का डाटा बताता है कि 2022 में दुनिया भर में करीब ढाई सौ करोड़ लोग ओवरवेट थे, यानि आवश्यकता से भी कहीं ज्यादा वजन था। ये आंकड़े बेहद गंभीर हैं और हम सभी को सोचने पर मजबूर करते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? अधिक वजन या मोटापा कई तरह की परेशानियों और बीमारियों को भी जन्म देता है।”खाने के तेल में दस प्रतिशत की कमीउन्होंने आगे कहा, “हम सब मिलकर छोटे-छोटे प्रयासों से इस चुनौती से निपट सकते हैं, जैसे एक तरीका मैंने सुझाया था कि ‘खाने के तेल में दस प्रतिशत (10%) की कमी करना’। आप तय कर लीजिए कि हर महीने 10 प्रतिशत कम तेल उपयोग करेंगे। आप तय कर सकते हैं कि जो तेल खाने के लिए खरीदा जाता है, खरीदते समय ही अब 10 प्रतिशत कम ही खरीदेंगे। ये ओबेसिटी कम करने की दिशा में एक अहम कदम होगा।”नीरज चोपड़ा और निखत जरीन के स्पेशल मैसेज को भी शेयर कियापीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा और निखत जरीन के स्पेशल मैसेज को भी शेयर किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आज ‘मन की बात’ में इस विषय पर कुछ स्पेशल मैसेज भी आप लोगों से शेयर करना चाहता हूं। शुरुआत ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा से करते हैं, जिन्होंने खुद सफलतापूर्वक ओबेसिटी पर काबू पाकर दिखाया है।नीरज चोपड़ा ने ओबेसिटी पर बात करते हुए कहा, “आज आप सभी को बताना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में इस बार ओबेसिटी के बारे में चर्चा की है, जो हमारे देश के लिए बहुत ही अहम मुद्दा है और मैं कहीं न कहीं इस बात को खुद से भी रिलेट करता हूं, क्योंकि जब मैंने ग्राउंड पर जाना शुरू किया था तो उस टाइम में, मुझमें भी काफी मोटापा था और जब मैंने ट्रेनिंग शुरू की और अच्छा खाना स्टार्ट किया तो काफी हेल्थ में सुधार आया और उसके बाद जब मैं एक प्रोफेशनल एथलीट बन गया तो उसमें भी मुझे काफी मदद मिली।”चोपड़ा ने आगे कहा, “मैं बताना चाहूंगा कि जो पैरेंट्स हैं, वो खुद भी कोई न कोई आउटडोर स्पोर्ट्स खेलें और अपने बच्चों को भी लेकर जाएं और एक अच्छा हेल्दी लाइफ स्टाइल बनाएं, अच्छा खाएं और अपने शरीर को एक घंटा या जितना भी समय मिलें, उसमें एक्सरसाइज करें। साथ ही खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल को 10 प्रतिशत तक कम करें, क्योंकि कई बार हम काफी तली हुई चीजें खा लेते हैं, जिससे ओबेसिटी पर काफी असर पड़ता है। मैं सभी को कहना चाहूंगा कि इन चीजों से बचें और अपनी हेल्थ का ध्यान रखें।”बॉक्सर निखत जरीन ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में ओबेसिटी को लेकर जिक्र किया है और मुझे लगता है कि यह एक राष्ट्रीय चिंता का विषय है, हमें अपनी हेल्थ को लेकर गंभीर होना चाहिए। हमारे इंडिया में मोटापा जितनी जल्दी से फैल रहा है, उसको हमें रोकना चाहिए और कोशिश यही करनी चाहिए कि हम जितना हो सके हेल्दी लाइफ स्टाइल को अपनाएं। मैं खुद एक एथलीट होकर कोशिश करती हूं कि मैं हेल्दी डाइट को फॉलो करूं। अगर मैंने गलती से भी अनहेल्दी डाइट ले ली या तेल वाली चीजें खा लीं तो उसकी वजह से मेरे परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है।”उन्होंने कहा, “मैं रिंग में जल्दी थक जाती हूं, इसलिए मैं कोशिश यही करती हूं कि मैं जितना हो सके खाने योग्य तेल जैसी चीजों का कम इस्तेमाल करूं और उसकी जगह हेल्दी डाइट फॉलो करूं। साथ ही रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करूं, जिसकी वजह से मैं हमेशा फिट रहती हूं। मुझे लगता है कि सभी लोगों को अपनी हेल्थ को लेकर गंभीर होना चाहिए और कुछ न कुछ रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए, जिसकी वजह से हम हार्ट अटैक और कैंसर जैसे बीमारियों से दूर रहें और अपने आप को फिट रखें, क्योंकि हम फिट तो इंडिया फिट।”मैं आज ‘मन की बात’ के इस एपिसोड के बाद 10 लोगों को आग्रह और चैलेंज करूंगाप्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के दौरान कहा, “खाने में तेल का कम उपयोग और ओबेसिटी से निपटना यह केवल पर्सनल च्वाइस नहीं है, बल्कि परिवार के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। खान-पान में तेल का अधिक इस्तेमाल हृदय रोग, डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी ढेर सारी बीमारियों की वजह बन सकता है। अपने खान-पान में छोटे-छोटे बदलाव करके, हम, हमारे भविष्य को अधिक मजबूत, स्वस्थ और रोगमुक्त बना सकते हैं, इसलिए हमें बिना देर किए इस दिशा में प्रयास बढ़ाने होंगे। साथ ही इसे अपने जीवन में उतारना होगा। हम सब मिलकर इसे खेल-खेल में बहुत प्रभावी रूप से कर सकते हैं। जैसे, मैं आज ‘मन की बात’ के इस एपिसोड के बाद 10 लोगों को आग्रह और चैलेंज करूंगा कि क्या वो अपने खाने में तेल को 10 प्रतिशत कम कर सकते हैं? और साथ ही उनसे ये आग्रह भी करूंगा कि वो आगे नए 10 लोगों को ऐसा ही चैलेंज दें। मुझे विश्वास है कि इससे ओबेसिटी से लड़ने में बहुत मदद मिलेगी। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में प्रस्तावित कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह के मौके पर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐलान किया है कि इस अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के नाम पर एक वार्ड होगा।
पीएम मोदी ने रिमोट के जरिए प्रस्तावित साइंस और रिसर्च सेंटर का शिलान्यास कियाबागेश्वर धाम में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट के जरिए प्रस्तावित साइंस और रिसर्च सेंटर का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने बागेश्वर धाम में स्थित बालाजी के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मां से भी मुलाकात की।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रधानमंत्री के गढ़ा गांव में आने को बड़ी उपलब्धि बतायाइस मौके पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रधानमंत्री के गढ़ा गांव में आने को बड़ी उपलब्धि बताया और उम्मीद जताई कि इस क्षेत्र की स्थिति तेजी से बदलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती शक्ति का भी जिक्र किया और कहा कि यह ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो जवान का भी ध्यान रखते हैं और किसान का भी। उनकी बात दुनिया में सुनी जाती है। कई राष्ट्रीय अध्यक्ष आपस में बात नहीं करते, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन, रूस और अमेरिका के प्रमुखों से बात होती है।प्रस्तावित अस्पताल में एक वार्ड प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के नाम पर स्थापित किया जाएगापीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रधानमंत्री मोदी और अपनी मां के बीच हुए संवाद का भी जिक्र किया। साथ ही कहा कि प्रस्तावित अस्पताल में एक वार्ड प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के नाम पर स्थापित किया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा अस्पताल का शिलान्यास किए जाने के बाद प्रस्तावित अस्पताल की रूपरेखा का भी एक वीडियो के जरिए प्रदर्शन किया गया।कैंसर अस्पताल 36 माह में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैप्रधानमंत्री मोदी ने 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। इसके लिए 10.925 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जा चुकी है। कैंसर अस्पताल 36 माह में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। - पुणे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विधानसभा चुनावों में महायुति को भारी जीत दिलाकर यह स्पष्ट फैसला दे दिया है कि असली शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कौन है। शिवसेना और राकांपा क्रमशः जून 2022 और जुलाई 2023 में विभाजित हो गए, जिसमें दोनों दलों का एक-एक गुट भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति और कांग्रेस के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी में शामिल हो गया। नवंबर में हुए चुनावों में महायुति ने महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 230 सीटें जीतीं, जबकि उद्धव ठाकरे और शरद पवार के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (एसपी) का प्रदर्शन खराब रहा। शाह ने कहा, “आपके आशीर्वाद से महायुति सत्ता में आई और भाजपा-शिवसेना-राकांपा की सरकार बनी। ऐतिहासिक जनादेश देकर महाराष्ट्र की जनता ने यह भी स्पष्ट फैसला सुनाया कि कौन शिवसेना और कौन राकांपा असली है।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि राजग सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही ‘पीएमएवाई' का दूसरा चरण शुरू कर दिया गया। शाह ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस योजना के तहत 20 लाख परिवारों को अपना पहला घर मिला है। उन्होंने कहा, “यदि कोई एक राज्य है, जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सबसे अधिक मकान मिले हैं, तो वह महाराष्ट्र है। आवास के अलावा, प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक घर में शौचालय हो, जिससे उनके आत्मसम्मान की रक्षा हुई है।” केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2029 तक इस योजना के तहत कुल पांच करोड़ घर बनाए जाएंगे, जिनमें से 3.80 करोड़ मकानों का आवंटन पहले ही हो चुका है।
- महाकुंभ नगर . केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर परिवार के साथ शनिवार को यहां पहुंचे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अर्लेकर ने संगम में स्नान के बाद कहा, “हमारे देश की पुरातन परंपरा महाकुंभ में साकार हो रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिनंदन के पात्र हैं।” उन्होंने कहा, “महाकुंभ हमारी राष्ट्रीय एकात्मता का भी प्रतीक है। महाकुंभ के विराट स्वरूप को देखने देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु यहां खिंचे चले आ रहे हैं। हम एक राष्ट्र हैं, पुरातन राष्ट्र हैं। ऐसे में यहां डुबकी लगाने के बाद हमें हमारे सनातन गौरव की अनुभूति होती है।” वहीं, शनिवार को ही ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज' के सीईओ आशीष चौहान ने भी पत्नी सोनल चौहान के साथ संगम में स्नान और विधिवत पूजा-अर्चना की। प्रसिद्ध अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने भी शनिवार को सपरिवार त्रिवेणी संगम में स्नान किया और मां गंगा की पूजा अर्चना की। उन्होंने इसे जीवन में एक बार होने वाली अनुभूति करार दिया।
- बलरामपुर. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार को अपने परीक्षा केंद्र का पता लगाने जा रहे तीन छात्रों की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक छात्रों की पहचान शिवम (16), विकास यादव (18) और अजय यादव (16) के रूप में हुई है। यह दुर्घटना बलरामपुर बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुई जब छात्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पीलीभीत गांव के पास तेज रफ्तार एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्र 24 फरवरी से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के लिए अपने परीक्षा केंद्र की जगह देखने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
- नयी दिल्ली. पेंशनभोगियों के संगठन ईपीएस-95 आंदोलन समिति ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने उनकी मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पेंशनभोगियों के संगठन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने देश भर के 78 लाख ईपीएस-95 पेंशनभोगियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया है। बयान के अनुसार, इन मांगों में न्यूनतम पेंशन में वृद्धि, पेंशनभोगियों और उनके जीवनसाथी के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा का प्रावधान और उच्च पेंशन लाभ के लिए आवेदनों में त्रुटियों को सुधारना शामिल है। इसमें कहा गया है कि मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इन मुद्दों के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।पेंशनभोगियों के अधिकारों की वकालत करने वाली ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति (एनएसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने खुलासा किया कि हाल ही में श्रम मंत्री और वित्त मंत्री दोनों के साथ हुई चर्चा में न्यूनतम पेंशन में जल्द ही बढ़ोतरी का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, केंद्रीय बजट 2025-26 में ऐसी कोई घोषणा न होने से पेंशनभोगियों में व्यापक निराशा है।इसके मद्देनजर शुक्रवार को श्रम मंत्री और एनएसी के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। चर्चा के दौरान श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने पेंशनभोगियों की चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
-
जालना/ महाराष्ट्र के जालना में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर बने श्रमिकों के अस्थायी ‘शेड' पर ट्रक से गिराए गए रेत के कारण उसमें सो रहे पांच मजदूरों की दबकर मौत हो गई, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जाफराबाद तहसील के पासोडी-चंदोल में एक पुल परियोजना स्थल पर तड़के हुई। उन्होंने बताया कि मजदूर निर्माण स्थल पर बने एक अस्थायी शेड में सो रहे थे कि तभी चालक रेत से भरा ‘टिपर' ट्रक लेकर वहां पहुंचा और उसने अनजाने में वहीं शेड पर ही पूरा रेत गिरा दिया जिससे मजदूर उसके नीचे दब गए। सूत्रों के अनुसार, रेत के भार से शेड ढह गया, जिसके बाद ट्रक चालक घटनास्थल से भाग गया। अधिकारी ने बताया कि मलबे से एक लड़की और एक महिला को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। मृतकों की पहचान सिल्लोड तहसील के गोलेगांव निवासी गणेश धनवाई (60) और उनके बेटे भूषण धनवाई (16) तथा जाफराबाद तहसील के पद्मावती निवासी सुनील सपकाल (20) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि अन्य दो पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
-
कोट्टायम (केरल.) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि भारत न केवल कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने में अग्रणी है, बल्कि एआई को नियंत्रित करने के तरीके को भी आकार दे रहा है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) कोट्टायम के छठे दीक्षांत समारोह में सीतारमण ने कहा कि भारत न केवल एआई के लिए तैयार है, बल्कि देश में एआई-संचालित समाधानों की मांग भी अधिक है। उन्होंने कहा कि यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि देश में 2024 में तीन अरब एआई-संबंधित ऐप डाउनलोड दर्ज किए गए जबकि अमेरिका और चीन में क्रमशः केवल 1.5 अरब और 1.3 अरब डाउनलोड किये गये थे। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि हाल में पेरिस में आयोजित ‘एआई एक्शन शिखर सम्मेलन' में भारत को सह-अध्यक्ष बनाया जाना इस क्षेत्र में देश की वैश्विक स्थिति को मान्यता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि एआई सिर्फ राष्ट्रीय महत्व का मामला नहीं है बल्कि वैश्विक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी ने) जो कहा, उससे हमें बहुत बड़ा संदेश मिलता है - एआई का इस्तेमाल करें, लेकिन जिम्मेदारी से करें। इसका दुरुपयोग न करें, इसका अनैतिक उपयोग न करें।'' उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, हमारे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि एआई नैतिक, समावेशी और भरोसेमंद हो।'
सीतारमण ने एआई के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को भी रेखांकित किया, जिसकी शुरुआत ‘भारत एआई मिशन' से हुई थी। उन्होंने कहा, ‘‘भारत सिर्फ एआई के साथ प्रयोग नहीं कर रहा है। हम सिर्फ एआई के बारे में बात नहीं कर रहे हैं या इस पर शोध नहीं कर रहे हैं। हम वास्तव में इसे बड़े पैमाने पर और विभिन्न क्षेत्रों में लागू कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने भी इस बात को स्वीकार किया है।
अपने भाषण के दौरान सीतारमण ने नवाचार और पेटेंटिंग के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत की रैंकिंग 2015 के 81वें स्थान से सुधरकर 2024 तक 133 देशों में से 39वें स्थान पर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि ये सभी उपलब्धियां दर्शाती हैं कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा इसके प्रदर्शन में और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अधिक नवाचार और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। -
नयी दिल्ली. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्रियों ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें बजट तैयार करने और महिला समृद्धि योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव के दौरान महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया था। एक सूत्र ने बताया, अधिकारियों को पात्रता मानदंड सहित दिशा-निर्देश तैयार करने और अन्य राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गई इसी तरह की योजनाओं का तुलनात्मक अध्ययन करने का निर्देश दिया गया।'' बैठक में मुख्यमंत्री को दिल्ली सरकार के बजट की जानकारी दी गई। इस बात पर जोर दिया गया कि लोगों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए धन का कुशलतापूर्वक उपयोग किया जाना चाहिए। बैठक में सड़कों, फ्लाईओवर की मरम्मत और सफाई तथा बरसात के मौसम में जलभराव को रोकने की योजना जैसे अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्तारूढ़ भाजपा पर मंत्रिमंडल की पहली बैठक में महिला समृद्धि योजना को मंजूर न करने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी गुप्ता को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर आप विधायकों के साथ उनसे मिलने का समय मांगा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने विभिन्न परियोजनाओं का मुआयना किया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक मिंटो रोड अंडरपास और पुल प्रह्लादपुर जैसे जलभराव वाले करीब दो दर्जन स्थानों को चिह्नित किया गया है। अन्य मंत्रियों ने भी शहर में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए क्षेत्र का दौरा किया। शिक्षा एवं शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने अपने विभागों का कार्यभार संभाला और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी के पंखा रोड का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सड़कों पर पड़े कूड़े-कचरे को हटवाएं और विधानसभा क्षेत्र में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने खजूरी खास चौक का दौरा किया और अधिकारियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के निर्देश दिए।
-
महाकुंभ नगर/ उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को दावा किया कि प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है।
मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को शाम आठ बजे तक कुल 1.43 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई जबकि 13 जनवरी से अभी तक कुल 60.74 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, एक अनुमान के मुताबिक दुनिया में कुल 120 करोड़ सनातनी हैं, इस लिहाज से महाकुंभ में दुनिया के आधे से अधिक सनातनी गंगा और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। 26 फरवरी तक यह संख्या 65 करोड़ से भी ऊपर पहुंच सकती है। महाकुंभ में 73 देशों के राजनयिक और भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक समेत विभिन्न हस्तियां स्नान करने पहुंचे। यही नहीं, नेपाल से 50 लाख से अधिक लोग अब तक स्नान कर चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक करीब आठ करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर डुबकी लगाई। एक फरवरी और 30 जनवरी को 2-2 करोड़ से अधिक और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। इसके अलावा बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया। वहीं माघी पूर्णिमा के महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर भी दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया।
-
महाकुंभ नगर/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को यहां सपरिवार संगम में डुबकी लगाई। नड्डा के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने भी संगम में स्नान किया।
जेपी नड्डा परिवार समेत शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां महाकुम्भ नगर के त्रिवेणी संकुल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत सभी नेतागण अरैल घाट से फ्लोटिंग जेटी के जरिए संगम पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अपने परिवार के सदस्यों के साथ साइबेरियाई पक्षियों को दाना खिलाया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले भाजपा के नेताओं संग सामूहिक रूप से संगम स्नान किया, तदोपरांत पत्नी एवं परिजनों संग विधि-विधान से संगम में डुबकी लगाई।
स्नान के उपरांत नड्डा परिवार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के अन्य नेताओं ने विधि-विधान के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की। यहां से सभी नेतागण बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां लेटे हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी ने अक्षयवट के भी दर्शन-पूजन किये। आधिकारिक बयान के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष शनिवार को दोपहर में प्रयागराज हवाई अड्डा पहुंचे जहां उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने उनका स्वागत किया। -
नई दिल्ली। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री के दूसरे प्रधान सचिव (PS-2) के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी जब दास कार्यभार ग्रहण करेंगे। पीके मिश्रा पहले से ही प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं। अधिसूचना में कहा गया कि यह नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल की समाप्ति तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी, जो भी पहले हो।
दास सात दशकों में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले आरबीआई गवर्नर थे और उन्होंने दिसंबर 2024 में अपना दूसरा तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा करने के बाद पद छोड़ दिया। वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव रहे संजय मल्होत्रा ने दास की जगह 26वें आरबीआई गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाला। आरबीआई में नियुक्ति से पहले, दास आर्थिक मामलों के सचिव और 27 नवंबर 2017 से 11 दिसंबर 2018 तक जी20 के लिए भारत के शेरपा के रूप में कार्य कर चुके हैं।1957 में ओडिशा में जन्मे दास ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक और परास्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, यूके से लोक प्रशासन (Public Administration) में परास्नातक भी किया। दास 1980 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल हुए और तमिलनाडु कैडर में नियुक्त हुए। उन्होंने राज्य सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया, जिनमें वाणिज्यिक कर आयुक्त और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव शामिल थे। इसके बाद, वे केंद्र सरकार में शामिल हुए और वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया।दास को सेंट्रल बैंक रिपोर्ट कार्ड्स 2024 में A+ ग्रेड मिला, जो लगातार दूसरे वर्ष उनकी उत्कृष्टता को दर्शाता है। दास के कार्यकाल के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2024 के अंत तक 705 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आरबीआई द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 14 फरवरी 2025 को समाप्त सप्ताह में यह भंडार 635.7 बिलियन डॉलर था।कोरोना महामारी के दौरान उठाए थे बड़े कदमदास को वित्तीय क्षेत्र को सदी की सबसे बड़ी महामारी, कोविड-19, के दौरान स्थिर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है। आरबीआई द्वारा नीति रेपो दर (Policy Repo Rate) में कटौती करने, वित्तीय क्षेत्र में तरलता (Liquidity) सुनिश्चित करने और ऋण पुनर्भुगतान (Loan Moratorium) पर रोक लगाने जैसे कदमों को समयोचित और आवश्यक माना गया।हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि महामारी के दौरान ब्याज दरों में भारी कटौती के बाद दास ने दरों में बढ़ोतरी में देरी की, जो अंततः 2022 में यूरोप में युद्ध छिड़ने के बाद बढ़ाई गई। 2016 में मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण ढांचे (Inflation Targeting Framework) के लागू होने के बाद पहली बार आरबीआई तीन लगातार तिमाहियों तक 6 प्रतिशत से अधिक मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में असफल रहा।दास के कार्यकाल में आरबीआई ने उद्योग की मांगों के बावजूद ब्याज दरों में कटौती नहीं की। उन्होंने 4 प्रतिशत मुद्रास्फीति लक्ष्य के साथ स्थिर संरेखण को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।इस महीने की शुरुआत में मल्होत्रा के तहत मौद्रिक नीति समिति (MPC) की पहली समीक्षा बैठक में, लगभग पांच वर्षों के बाद, नीति रेपो दर में 25 आधार अंकों (bps) की कटौती कर इसे 6.25 प्रतिशत कर दिया गया, यह दर्शाते हुए कि मुद्रास्फीति लक्ष्य के साथ अब यह बेहतर मेल खा रही है। -
नई दिल्ली। भारतीय सेना का एक दल शनिवार को भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ में भाग लेने के लिए जापान रवाना हो गया। यह अभ्यास 24 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक जापान के ईस्ट फूजी युद्ध प्रशिक्षण क्षेत्र में आयोजित होगा। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी। ‘धर्म गार्जियन’ एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है जो बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित किया जाता है। इसका पिछला संस्करण फरवरी-मार्च 2024 में राजस्थान में हुआ था। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य शहरी युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों में भारत और जापान की सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करना है।भारतीय दल में 120 सैनिक शामिल हैं जिनमें से अधिकांश मद्रास रेजिमेंट के जवान हैं। इनके साथ अन्य यूनिट्स के सैनिक भी भाग ले रहे हैं। जापान की ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (JGSDF) के 34वें इन्फैंट्री रेजिमेंट के समान संख्या में सैनिक इस अभ्यास में शामिल होंगे।
दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त रणनीति, सामरिक अभ्यास रणनीतियों पर देंगी जोरइस दौरान दोनों सेनाएं संयुक्त रणनीति, सामरिक अभ्यास, शारीरिक फिटनेस और आपदा प्रतिक्रिया रणनीतियों पर जोर देंगी। इससे युद्ध कौशल विकसित करने, सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने और दोनों सेनाओं के बीच आपसी समन्वय को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह अभ्यास अक्टूबर 2024 में भारत के थलसेना प्रमुख की जापान यात्रा के बाद रक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा। भारत और जापान इस अभ्यास के जरिए क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति और स्थिरता के प्रति अपनी साझी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह दोनों देशों की मजबूत सैन्य साझेदारी और सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करेगा। ‘धर्म गार्जियन’ भारत-जापान की दोस्ती और विश्वास का प्रतीक है, जो उनके व्यापक रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाएगा। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 25 फरवरी 2025 तक मध्य प्रदेश, बिहार और असम का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। पीएम 23 फरवरी को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम मेडिकल और साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे। 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल होगा जहां गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
इसके बाद, वे भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस दो दिवसीय समिट का उद्देश्य मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इसमें फार्मा, लॉजिस्टिक्स, उद्योग, पर्यटन और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, इस समिट में “ऑटो शो”, “टेक्सटाइल और फैशन एक्सपो” और “वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट” विलेज जैसी प्रमुख प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और 300 से अधिक उद्योग जगत के प्रमुख शामिल होंगे।प्रधानमंत्री बिहार के भागलपुर में PM-KISAN की 19वीं किस्त करेंगे जारीवहीं 24 फरवरी को प्रधानमंत्री बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इससे देशभर के 9.7 करोड़ किसानों को 21,500 करोड़ रुपये की सीधी आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके अलावा, वे मोतिहारी में स्वदेशी पशु नस्लों के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन करेंगे जो पशुपालन में अत्याधुनिक इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री बरौनी में एक बड़े डेयरी प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे जिससे लगभग 3 लाख दूध उत्पादकों को लाभ मिलेगा।इसके साथ ही, वे वॉरिसलीगंज-नवादा-तिलैया रेलवे लाइन दोहरीकरण और इस्माइलपुर-रफीगंज रोड ओवर ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित करेंगे जिससे बिहार में रेलवे और सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। 24 फरवरी की शाम प्रधानमंत्री असम के गुवाहाटी में “झुमैर बिनंदिनी” (मेगा झुमैर) कार्यक्रम में शामिल होंगे।इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में 8,000 कलाकार पारंपरिक झुमैर नृत्य प्रस्तुत करेंगे, जो असम की चाय जनजाति और आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। यह आयोजन असम में चाय उद्योग के 200 वर्ष पूरे होने का भी उत्सव मनाएगा। अगले दिन, 25 फरवरी को प्रधानमंत्री गुवाहाटी में “एडवांटेज असम 2.0 इन्वेस्टमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट” का उद्घाटन करेंगे। इस समिट में असम के औद्योगिक विकास, वैश्विक व्यापार और एमएसएमई क्षेत्र पर चर्चा होगी। इसमें 14 थीम सेशन, 7 मंत्री स्तर की बैठकें और 240 से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी होगी। -
दिल्ली सरकार में विभागों का बंटवारा किया गया
नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार शाम मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों के आवंटन की घोषणा की और उन्होंने वित्त, सेवाएं, सतर्कता, राजस्व, महिला एवं बाल विकास विभाग अपने पास ही रखा है। मुख्यमंत्री के पास कुल 10 विभाग हैं, जो सभी मंत्रियों में सबसे अधिक हैं। उनके पास सामान्य प्रशासन विभाग, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क तथा प्रशासनिक सुधार विभाग भी है। नयी सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद, बतौर मुख्यमंत्री अपने पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि उनके कैबिनेट सहयोगी प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी, जल, विधायी मामले, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण तथा गुरुद्वारा मामलों का भी प्रभार सौंपा गया है। वहीं, आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास और शिक्षा विभाग मिले हैं।
कपिल मिश्रा को कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, कला, संस्कृति, भाषा एवं पर्यटन विभाग दिया गया है जबकि मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, वन एवं पर्यावरण तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंकज सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार दिया गया है, जबकि रवींद्र इंद्राज को सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण, सहकारिता विभाग आवंटित किये गए हैं। सामान्य प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने विभागों के आवंटन को मंजूरी दे दी है। -
नयी दिल्ली/ दिल्ली के नवगठित मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को अपनी पहली बैठक में राजधानी में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दी, महिला समृद्धि योजना पर चर्चा की और आठवीं विधानसभा के पहले सत्र में कैग की 14 लंबित रिपोर्ट पेश करने का भी निर्णय लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार ने शहर में स्वास्थ्य योजना लागू नहीं होने दी, जिससे लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पाया था। उन्होंने कहा, ‘‘पिछली सरकार ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को रोक दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे पूरे देश में लागू किया और अब हमने इसे दिल्ली के लिए मंजूरी दे दी है।'' मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को कुल 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाएगा, जिसमें केंद्र और दिल्ली सरकार 5-5 लाख रुपये का योगदान देंगी। उन्होंने कहा, ‘‘औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी और योजना का कार्यान्वयन शीघ्र शुरू हो जाएगा।'' मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल ने नवगठित आठवीं दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में दिल्ली सरकार के प्रदर्शन पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की 14 रिपोर्ट पेश करने का निर्णय लिया है, जिन्हें पिछली ‘आप' सरकार ने रोक रखा था। बैठक में दिल्ली की पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता देने की महिला समृद्धि योजना पर भी चर्चा की गई। यह योजना पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के चुनावी वादों में से एक थी।
गुप्ता ने कहा कि आगे और विचार-विमर्श की आवश्यकता है, क्योंकि आवेदनों के पंजीकरण की व्यवस्था किए बिना लाभार्थी महिलाओं को भुगतान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि इन निधियों को कैसे और कहां लगाया जाए, लेकिन इस पर और चर्चा की जरूरत है। इसे बाद में अंतिम रूप दिया जाएगा।'' आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने नयी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने मंत्रिमंडल की अपनी पहली बैठक में योजना को पारित करने का अपना वादा पूरा नहीं किया। जवाब में, दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आतिशी को इस योजना के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसे घोषित योजना के अनुसार लागू किया जाएगा। -
जींद (हरियाणा/ हरियाणा के जींद जिले के एक गांव में 24 वर्षीय एक युवक दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जीत और बाद में उनके मुख्यमंत्री बनने के लिए पिछले 22 दिनों से 24 घंटे खड़े होकर लगातार पूजा-अर्चना कर रहा है। गांव के निवासियों ने यह दावा किया है। नंदगढ़ गांव के ग्रामीणों ने कहा कि भगवान ने प्रवीण की प्रार्थना सुन ली और रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बना दिया गया। वहीं, प्रवीण ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अगले 19 दिनों तक अपना तप जारी रखेगा और इसके समापन के मौके पर गांव में जागरण (धार्मिक आयोजन) कराया जाएगा। छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखने वाली एवं पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हरियाणा में जींद के जुलाना क्षेत्र का नंदगढ़ गांव रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव है।
रेखा के मुख्यमंत्री बनने के बाद नंदगढ़ गांव में उत्सव का माहौल है और लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिला रहे हैं। गांव में प्रवीण पिछले 22 दिनों से एक मंदिर में खड़े होकर प्रार्थना और ध्यान लगाए हुए हैं।
नंदगढ़ के पूर्व सरपंच हरिओम शर्मा ने बताया, प्रवीण न तो बैठता है और न ही लेटता है। वह बमुश्किल कुछ खाता है और बीच-बीच में शौच के लिए जाता है। वह 24 घंटे खड़ा रहता है और उसके पैर और पंजे भी सूज गए हैं।'' शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जब शालीमार बाग से रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था तो प्रवीण ने प्रण लिया था कि वह लगातार प्रार्थना और ध्यान करेंगे जिससे रेखा चुनाव जीत जाएं। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जब गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों की चर्चा में आया तो प्रवीण लगातार प्रार्थना करते रहे कि वह मुख्यमंत्री बनें। पूर्व सरपंच ने कहा, ‘‘अब प्रवीण अगले 19 दिनों तक इसी तरह प्रार्थना करते रहेंगे और ईश्वर को धन्यवाद देंगे क्योंकि उनकी प्रार्थनाएं स्वीकार हो गईं।'' प्रवीण ने बताया कि वह पिछले 22 दिनों से खड़े होकर ध्यान कर रहे थे और प्रार्थना कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी प्रार्थनाएं स्वीकार हो गई हैं।'' उन्होंने कहा कि वह 41 दिन पूरे होने तक खड़े रहेंगे।
पूर्व सरपंच शर्मा ने कहा कि गुप्ता का परिवार 1976 में दिल्ली आ गया था। उस समय वह सिर्फ दो साल की थीं। उन्होंने कहा, ‘‘रेखा गुप्ता के पिता जय भगवान जींद के जुलाना के एक बैंक के प्रबंधक थे और बाद में वह दिल्ली चले गए। रेखा गुप्ता के दादा मनी राम की गांव में एक दुकान थी।'' शर्मा ने बताया कि उनके परिवार ने गांव में एक शिव मंदिर का निर्माण कराया था।
शर्मा ने बताया, रेखा गुप्ता कभी-कभी गांव आती थीं। उनके चाचा सुशील कुमार ज्यादातर गांव में ही रहते थे।'' उन्होंने कहा, हमारे गांव से कोई भी विधायक नहीं बन पाया। हम भाजपा को भी धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया।'
-- -
नयी दिल्ली/ छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखने वाली एवं पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और फिर कार्यभार संभालते ही कहा कि वह ‘विकसित दिल्ली' के ‘मिशन' को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं करेगी और नयी सरकार राजधानी की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा सरकार में गुप्ता के साथ छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। साथ ही, आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, भाजपा का पंजाबी चेहरा आशीष सूद, पार्टी का सिख चेहरा मनजिंदर सिंह सिरसा, कट्टर हिन्दू की छवि वाले कपिल मिश्रा, अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले रविंद्र इंद्राज और पूर्वांचली चेहरा पंकज कुमार सिंह ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। सिरसा को छोड़कर अन्य सभी मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली।
सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की आतिशी के बाद गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री हैं। इसके साथ ही वह, वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं। वर्तमान में, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद वह देश में दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इनके अलावा चंद्रबाबू नायडू, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और पवन कल्याण सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस समारोह के साक्षी बने। कई रैलियों और विरोध प्रदर्शनों का गवाह रहे रामलीला मैदान में कई गणमान्य हस्तियां और बड़ी संख्या में आम लोग भी उपस्थित थे। समारोह के मद्देनजर मैदान को फूल-मालाओं से सजाया गया था और बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर लगाए गए थे। इस मौके पर वहां लोगों को ढोल की थाप पर झूमते-नाचते देखा गया। लोगों के हाथ में भाजपा के झंडे भी थे और वे ‘जय श्री राम' और 'मोदी, मोदी' के नारे लगा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने रेखा गुप्ता को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी। उन्होंने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। -
महाकुंभ नगर/ महाकुंभ में बृहस्पतिवार को शाम आठ बजे तक 1.28 करोड़ श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में स्नान के साथ ही स्नान करने वालों की कुल संख्या 58 करोड़ से ज्यादा हो गई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। महाकुंभ मेले के अंतिम चरण के सफल संचालन के लिये प्रदेश सरकार 1200 अतिरिक्त बसें चलाएगी।
सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इन बसों का क्षेत्रवार आबंटन किया गया है ताकि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान एवं 20 से 28 फरवरी, 2025 के लिए 1,200 बसें रिजर्व रखी गई हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो। इसके अलावा संगम क्षेत्र में 750 शटल बसें पहले से संचालित की जा रही हैं। त्रिवेणी में डुबकी लगाने देश-विदेश से आ रहे करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रतिदिन लगभग 13 हजार क्यूसेक पानी गंगा बैराज से छोड़ा जा रहा है। प्रयागराज के सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता रमेश कुमार सिंह के मुताबिक दिसंबर 2024 से गंगा बैराज से नियमित अंतराल पर पानी छोड़ा जा रहा है। इस बीच, महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की अवधि बृहस्पतिवार को 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) तक के लिए बढ़ा दी। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, आवागमन में असुविधा और छात्र हित में 21 फरवरी से 26 फरवरी तक जनपद के ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में स्थित कक्षा एक से आठ तक के समस्त विद्यालयों में कक्षाएं आनलाइन संचालित की जाएंगी। -
देहरादून/ उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को ऊंचे पहाड़ी इलाकों हिमपात और निचले इलाकों में रूक-रूक कर हुई बारिश के कारण प्रदेश में ठंड लौट आई। देहरादून में भी बारिश हुई, जिससे मौसम सर्द हो गया।
उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री मंदिर के पुजारी राजेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री, यमुनोत्री मंदिर और हरसिल में सुबह से शुरू हुआ हिमपात काफी समय तक जारी रहा। यमुनोत्री मंदिर के पुजारी शेखर उनियाल ने बताया कि यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली में भी हिमपात हो रहा है। उन्होंने बताया कि यमुनोत्री मंदिर के आसपास के क्षेत्रों जैसे खरसाली, जानकीचटटी, नारायणपुरी और फूलचटटी में तड़के चार बजे से हिमपात हो रहा है जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है । बदरीनाथ, केदारनाथ, नंदादेवी, फूलों की घाटी में भी ताजा हिमपात हुआ है। चोपता और स्की रिजार्ट औली में हुए ताजा हिमपात से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं । देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में दिन भर बादल छाए रहे तथा कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई।


























.jpg)
.jpg)