- Home
- देश
- मथुरा . उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बलदेव कस्बे में पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों पर भद्दी टिप्पणी करने के आरोप में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया कि मंगलवार को दो महिला पुलिसकर्मी मोती बाजार से होकर जा रहीं थीं कि तभी पीछे से बिना नंबर की एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने बार-बार हॉर्न बजाते हुए छींटाकशी और भद्दी टिप्पणी करना शुरू कर दी। वे रीढ़ा तिराहे से मेन बाजार तक इसी प्रकार चले आ रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे धक्का देकर भागने लगे। तभी बाजार में मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों से झगड़ा करते देख उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- ऋषिकेश. उत्तराखंड में अप्रैल में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही ऑफलाइन पंजीकरण भी किए जाएंगे ताकि इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पाने वाले तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी न उठानी पड़े । अधिकारियों ने यहां बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर यहां यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर में गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में यात्रा प्रशासन ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इस बार यात्री पंजीकरण की व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया है। बैठक में तय किया गया कि श्रद्धालुओं के ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ 40 फीसदी ऑफलाइन पंजीकरण भी किए जाएंगे ताकि देहात से आने वाले श्रद्धालुओं को इसके झंझट से मुक्ति मिल सके। पिछली बार केवल ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में यह भी तय किया गया कि यात्रियों को पंजीकरण कराने के बाद दिए जाने वाले ‘स्लॉट' में यात्रा क्रम का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उनके अनुसार उदाहरण के लिए चारों धाम की यात्रा करने वालों को यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के क्रम में ‘स्लॉट' दिए जाएंगे। बैठक में गढ़वाल मंडल आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्गों पर सभी कार्य 15 अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएं। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में मौजूद पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल मंडल, राजीव स्वरुप से परामर्श के बाद पाण्डे ने इस बार यात्रा मार्ग पर हर दस किलोमीटर पर चीता पुलिस या ‘हिल पेट्रोलिंग यूनिट' का दस्ते की तैनाती का भी निर्णय लिया। यह दस्ता मार्ग पर लगने वाले जाम एवं दुर्घटनाओं की स्थिति में तेजी से सक्रिय होगा । बैठक में यात्रा मार्ग पर आने वाले जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौजूद थे । इस साल तीस अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू होगी । बदरीनाथ मंदिर के कपाट चार मई को खुलेंगे जबकि केदारनाथ धाम के खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के पर्व पर तय की जाएगी ।
- श्योपुर. मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में बुधवार को पांच और अफ्रीकी चीतों को बाड़ों से जंगल में छोड़ा गया। इसके साथ ही केएनपी में कुल 26 चीतों में से सात अब जंगल में हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दोपहर में मादा चीता धीरा और आशा को आशा के तीन शावकों के साथ जंगल में छोड़ा। उन्होंने अधिकारियों के साथ भारत में 1952 में विलुप्त हो चुके सबसे तेज गति से दौड़ने वाले इस जानवर को फिर से लाने के लिए सितंबर 2022 में शुरू की गई परियोजना चीता की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि एशिया से विलुप्त हो चुका चीता मध्यप्रदेश में अपना कुनबा बढ़ा रहा है।'' मंगलवार को मुख्यमंत्री ने खबर साझा की थी कि चीता वीरा ने दो शावकों को जन्म दिया है। केएनपी में अब 26 चीते हैं - 14 शावक और 12 वयस्क। इनमें से सात चीते - चार वयस्क और तीन शावक - अब जंगल में हैं, जबकि 19 - आठ वयस्क और 11 शावक - बाड़ों में ही हैं। पिछले साल दिसंबर में वायु और अग्नि चीतों को उनके बाड़ों से जंगल में छोड़ा गया था।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर, 2022 को आठ नामीबियाई चीतों - पांच मादा और तीन नर - को केएनपी में बाड़ों में छोड़ा था, जो शिकार और आवास के नुकसान के कारण भारत में जानवर के विलुप्त होने के सात दशक बाद, चीतों के दुनिया के पहले अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण का हिस्सा था। अब तक भारत लाए गए 20 चीतों में से कुछ - सितंबर 2022 में नामीबिया से आठ और फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 - को शुरू में जंगल में छोड़ा गया था, लेकिन सेप्टीसीमिया (बैक्टीरिया द्वारा रक्त विषाक्तता) के कारण तीन चीतों की मौत के बाद अगस्त 2023 तक उन्हें वापस बाड़ों में लाया गया। बाद में अगस्त, 2024 में, अकेला स्वतंत्र रूप से घूमने वाला चीता पवन मृत पाया गया। 11 मार्च, 2023 को जंगल में छोड़े जाने के बाद नर पवन को अप्रैल में वापस बाड़े में लाया गया और उसी साल जुलाई में फिर से जंगल में छोड़ दिया गया।
-
नयी दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 26 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। मतगणना आठ फरवरी को होगी।
चुनाव के बाद लगभग सभी चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों ने भाजपा की जीत और आम आदमी पार्टी (आप) की हार का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतर सर्वेक्षणों में एक बार फिर संभावना जताई गई है कि कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल हो सकता है। ‘मैट्रिज' के सर्वेक्षण के अनुसार, भाजपा 39 से 35 सीट जीतकर सरकार बना सकती है। इस एजेंसी ने आप को 32 से 37 तथा कांग्रेस को शून्य से दो सीट मिलने का अनुमान जताया है। ‘पी-मार्क' के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि भाजपा 39-49 सीट जीतकर पूर्ण बहुत की सरकार बना सकती है। इस सर्वेक्षण में आप को 21 से 31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। ‘पीपुल्स इनसाइट' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि भाजपा को 40-44 सीट मिल सकती हैं। उसका अनुमान है कि आप को 25-29 तथा कांग्रेस को 0-2 सीट मिल सकती हैं। ‘पीपुल्स प्लस' के एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार, भाजपा को 51-60 सीट मिल सकती हैं तो आप को सिर्फ 10-19 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस का लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में खाता खुलने की संभावना नहीं है। ‘पोल डायरी' के सर्वेक्षण का अनुमान है कि भाजपा को 42-50 सीट मिल सकती हैं तथा आप 18-25 सीट के साथ सत्ता से बाहर हो सकती है।सर्वेक्षण में कांग्रेस को 0-2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। -
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सभी सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने का निर्देश दिया ताकि ‘शून्य घुसपैठ' के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर दो दिन में दो उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के निरंतर और समन्वित प्रयासों के कारण केंद्र शासित प्रदेश में आतंक का पारिस्थितिकी तंत्र कमजोर हो गया है। उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों से घुसपैठ और आतंकवादी कृत्यों पर सख्ती के दृष्टिकोण के साथ और अधिक कठोर कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसका लक्ष्य आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से उखाड़ फेंकना होना चाहिए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक गृहमंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को ‘शून्य घुसपैठ' के लक्ष्य के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने का निर्देश दिया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आतंकवाद मुक्त जम्मू-कश्मीर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की कत्तई बर्दाश्त नहीं की नीति पर जोर दिया और सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने तथा केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद को खत्म करने के लिए तालमेल से काम करना जारी रखने का निर्देश दिया। गृह मंत्री ने कहा कि मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क घुसपैठियों और आतंकवादियों को उनकी गतिविधियों को अंजाम देने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त धन से आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ तत्परता और कठोरता से कार्रवाई करने की आवश्यकता है।'' शाह ने एजेंसियों को नए आपराधिक कानूनों के समय पर कार्यान्वयन के मद्देनजर फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में नई नियुक्तियां करने का निर्देश दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य के सभी मापदंडों में महत्वपूर्ण सुधार के लिए सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की भी सराहना की। गृहमंत्री ने मंगलवार और बुधवार को लगातार दो बैठकों में सेना, पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
यह पहली बार था जब गृह मंत्री ने लगातार दो दिन जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर इतनी विस्तृत चर्चा की। विज्ञप्ति के मुताबिक बैठकों में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य शीर्ष सैन्य, पुलिस और नागरिक अधिकारी शामिल थे। ये बैठकें दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर आयोजित की गईं, जिसमें पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी और भतीजी घायल हो गए थे। - प्रयागराज,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और कहा कि ‘‘मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मेरे मन को असीम शांति और संतोष मिला।'' वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संगम में स्नान करते समय प्रधानमंत्री को पूरी बांह का केसरिया रंग का कुर्ता और नीले रंग का पायजामा पहने देखा गया। उन्होंने रुद्राक्ष की माला से जाप भी किया। उनके गले में भी रुद्राक्ष की एक माला थी। उन्होंने दूध से गंगा का अभिषेक किया और माला फूल चढ़ाकर आरती की। इसके बाद पुरोहितों ने प्रधानमंत्री के माथे पर चंदन का तिलक लगाया और उन्हें गंगा जल का आचमन कराया। संगम में स्नान के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विधि विधान से पूजन-अर्चन किया। काले कुर्ते और केसरिया पटके एवं हिमांचली टोपी पहने प्रधानमंत्री मोदी ने वैदिक मंत्रों और श्लोकों के बीच त्रिवेणी संगम में अक्षत, नैवेद्य, पुष्प, फल और लाल चुनरी अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने संगम स्थल पर तीनों नदियों की आरती की।प्रधानमंत्री ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!'' प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में संगम में डुबकी लगाते, सूर्यदेव को अर्घ्य देते, गंगा को प्रणाम करते और रुद्राक्ष की माला जपते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘भारत की एकता के महायज्ञ महाकुंभ 2025, प्रयागराज में आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन स्नान कर मां गंगा, मां यमुना, मां सरस्वती का शुभाशीष प्राप्त किया। हर हर गंगे।'' उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह प्रयागराज हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से वह ‘एमआई 17' हेलीकॉप्टर में सवार होकर डीपीएस हेलीपैड उतरे। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। यहां से प्रधानमंत्री अरैल घाट पहुंचे, जहां से विशेष नाव पर सवार होकर उन्होंने त्रिवेणी संगम का रुख किया।'' इसमें कहा गया कि नाव पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे जिन्होंने इस दौरान उन्हें महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं के विषय में जानकारी दी। नाव से भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री ने त्रिवेणी संगम में मौजूद श्रद्धालुओं का भी अभिवादन स्वीकार किया। अधिकारियों ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री के दौरे में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इसलिए कुछ क्षेत्रों में ही सुरक्षा प्रोटोकॉल को अनिवार्य किया गया और श्रद्धालु अन्य घाटों पर स्नान कर रहे हैं।'' सरकार ने भी अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब त्रिवेणी संगम पहुंचे तब आम श्रद्धालु भी संगम में स्नान कर रहे थे और उनके के आगमन के बावजूद लोगों को स्नान करने से नहीं रोका गया।'' बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को एकता का संदेश दिया। प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को सुबह 10 बजे तक 10 लाख कल्पवासियों समेत 47.30 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। वहीं 13 जनवरी, 2025 से शुरू हुए महाकुंभ में मंगलवार तक 38.29 करोड़ से अधिक लोग संगम में स्नान कर चुके हैं।
-
नई दिल्ली। अल्जीरियाई सेना के चीफ आफ स्टॉफ एवं राष्ट्रीय रक्षामंत्री के प्रतिनिधि मंत्री जनरल सईद चानेग्रिहा 06 से 12 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वे बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक करेंगे। जनरल चानेग्रिहा ‘ब्रिज – बिल्डिंग रेसिलियन्स थ्रू इंटरनेशनल डिफेन्स एंड ग्लोबल इंगेजमेंट’ विषय पर रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे, जिससे रणनीतिक साझेदारी की दिशा में बातचीत का मार्ग प्रशस्त होगा।इसके साथ ही जनरल चानेग्रिहा नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से भी मुलाकात करेंगे।जनरल चानेग्रिहा कई सैन्य संस्थानों का भी दौरा करेंगे, जिनमें रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी का डिफेन्स इमेज प्रोसेसिंग एंड एनालिसिस सेंटर, खडकवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और प्रमुख नौसेना विमानन प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस हंसा शामिल हैं। जनरल चानेग्रिहा का ब्रह्मोस एयरोस्पेस, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एलएंडटी डिफेंस और भारत फोर्ज सहित रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र के सार्वजनिक व अन्य निजी प्रतिष्ठानों का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।जनरल चानेग्रिहा की यात्रा भारत और अल्जीरिया की सेनाओं के बीच निरंतर सहयोग को विस्तार प्रदान करती है। उनकी यह यात्रा दोनों मित्र देशों के बीच मजबूत बंधन और ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करेगी और आपसी हितों के मामलों पर उनके सहयोग को बढ़ाएगी।
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद लाइन में लगे सभी मतदाताओं को अपना वोट डालने की अनुमति है। ईसीआई के अनुसार शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान हुआ।
भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार एक चरण में हो रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार को शाम पांच बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ। राष्ट्रीय राजधानी का उत्तर-पूर्वी जिला सभी जिलों में सर्वाधिक 63.83 प्रतिशत मतदान के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं, सबसे कम मतदान 53.77 प्रतिशत दक्षिण पूर्व जिले में दर्ज किया गया। यह नई दिल्ली जिले से ठीक पीछे है, जहां शाम 5 बजे तक 54.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक दक्षिण पश्चिम जिले में 58.86 प्रतिशत, पूर्व में 58.98 प्रतिशत, उत्तर में 57.24 प्रतिशत, उत्तर पश्चिम में 58.05 प्रतिशत, शाहदरा में 61.35 प्रतिशत, दक्षिण में 55.72 प्रतिशत, मध्य में 55.24 प्रतिशत और पश्चिम में 57.42 प्रतिशत मतदान हुआ।आज बुधवार अपराह्न तीन बजे तक दिल्ली विधानसभा चुनाव में 46.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।इस बीच, मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में 65.25 प्रतिशत मतदान हुआ। तमिलनाडु के इरोड (पूर्व) निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 64.02 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों और तमिलनाडु तथा उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हो गया।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो चुकी है। वहीं, भारत के चुनाव आयोग की अनुमति से शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद लाइन में लगे सभी मतदाता को अपना वोट डाल रहे हैं। -
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों से कहा कि वे आधिकारिक काम के लिए चैटजीपीटी और डीपसीक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल का इस्तेमाल न करें। हाल ही में जारी की गई एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि ये टूल गोपनीय सरकारी डेटा और दस्तावेजों के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।
वित्त मंत्रालय की एडवाइजरी के अनुसार, “यह निर्धारित किया गया है कि ऑफिस के कंप्यूटर और डिवाइस में एआई टूल और एआई ऐप (जैसे चैटजीपीटी और डीपसीक आदि) (सरकारी) डेटा और दस्तावेजों की गोपनीयता के लिए जोखिम पैदा करते हैं।”इससे पहले आईटी मंत्रालय ने कहा था कि डीपसीक जैसे एआई टूल्स से संबंधित गोपनीयता संबंधी चिंताओं को भारतीय सर्वरों पर ओपन-सोर्स मॉडल की मेजबानी करके प्रबंधित किया जा सकता है।डीपसीक, एक चीनी एआई ऐप है, जो दुनिया भर में स्क्रूटनी का सामना कर रहा है। डच अधिकारियों ने हाल ही में इसकी गोपनीयता नीतियों की जांच शुरू की, जिसमें सवाल उठाया गया कि ऐप यूजर्स के पर्सनल डेटा को कैसे संभालता है। अन्य देश भी डीपसीक पर इसी तरह की जांच कर रहे हैं।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने कहा था कि देश छह महीने के भीतर किफायती कीमत पर अपना सुरक्षित और सुरक्षित स्वदेशी एआई मॉडल लॉन्च कर सकता है।भारतीय एआई मॉडल आने वाले दिनों में देश को एआई समाधानों के अधिक विश्वसनीय तकनीकी पावरहाउस के रूप में उभरने में मदद करेगा। उच्च-स्तरीय सामान्य कंप्यूटिंग सुविधा द्वारा समर्थित, इंडियाएआई मिशन अब भारतीय भाषाओं का उपयोग करके घरेलू संदर्भ के लिए स्वदेशी एआई समाधानों को अनुकूलित करने के करीब है।ओपनएआई के सह-संस्थापक और सीईओ सैम ऑल्टमैन ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का एक अहम मार्केट है और कंपनी के लिए वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। ऑल्टमैन के मुताबिक, “भारत एआई के लिए काफी अहम बाजार है और हमारा दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। मॉडल अभी भी सस्ते नहीं हैं। भारत को इस क्षेत्र लीडर होना चाहिए।” -
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, अरविंदर सिंह लवली और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने मतदान किया।राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान किया। राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन परिसर के अंदर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
साथ ही भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डाला। इसके अलावा चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने अपने परिवार संग मतदान किया और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी सुनिश्चित की। साथ ही चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सपरिवार दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान किया।दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की जनता से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, “ये जो दिल्ली का चुनाव है, ये केवल चुनाव नहीं है बल्कि धर्मयुद्ध है। ये अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। एक तरफ पढ़े-लिखे, ईमानदार और काम करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ गाली-गलौज, गुंडागर्दी करने वाले लोग हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली के लोग अच्छाई, सच्चाई और काम पर वोट देंगे।”दिल्ली की जंगपुरा से ‘आप’ के प्रत्याशी और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मतदान किया। उन्होंने कहा, “मैंने आज बेहतर दिल्ली के लिए अपने परिवार के साथ मतदान किया है। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करूंगा कि वे अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी के लिए वोट डालें। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली में इस बार शिक्षा की गारंटी की जीत होगी।”विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मतदान के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली का मतदाता हूं। मुझे लगता है कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है।”भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “मैं दिल्ली की जनता से अपील करती हूं कि वे भारी तादाद में मतदान करें, ताकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को विकसित राजधानी बनाया जा सके। आगामी 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा, क्योंकि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।”भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने मतदान के बाद कहा, “दिल्ली की जनता बदलाव के लिए वोट कर रही है। यहां की जनता त्रस्त हो गई है और मुझे लगता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में इस बार दिल्ली में कमल खिलेगा। आम आदमी पार्टी सिर्फ इल्जामों की पार्टी है, इसलिए वह अपनी हार मानकर आरोप लगा रही है।”विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने परिवार संग वोट डाला। उन्होंने मतदान के बाद कहा, “पहले मतदान- फिर समिधा दान। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव हैं। राष्ट्र प्रथम मानते हुए आज हमने हवन से पूर्व मतदान किया। आइए, मतदान करिए और कराइए। राजधानी को सुरक्षित बनाइए।”वहीं, कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने मीडिया से कहा कि दिल्ली का विकास एक राष्ट्रीय राजधानी के तौर पर हो। जैसे आज भारत दुनिया में पहचाना जा रहा है उसकी राजधानी दिल्ली भी उसी प्रकार की होनी चाहिए। पीएम मोदी चाहते हैं कि जैसे देश का विकास हो रहा है वैसे ही दिल्ली का भी विकास हो इसलिए मैं दिल्ली के सभी भाई-बहनों से अपील करता हूं कि वे दिल्ली के विकास के लिए वोट डालें।” -
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया लगातार जारी है। सांसद मनोज तिवारी भी अपनी पत्नी के साथ मतदान करने वोटिंग केंद्र पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दिल्ली में सत्ता परिवर्तन का दावा किया। दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए आज अपने मताधिकार का प्रयोग करें
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों को बताया, “दिल्ली चुनाव में आज ‘आप-दा’ का अंत और 27 साल बाद भाजपा का आरंभ होगा। आज हर गली, सोसायटी और समुदाय से आवाज है कि भाजपा आ रही है। मेरी सभी से अपील है कि वो दिल्ली की भविष्य के लिए आज अपने मत का प्रयोग करें। भाजपा को तो जीतना ही है, लेकिन आज मतदान करके दिल्ली को जिताने की जरूरत है।”दिल्ली सरकार से युवाओं का विश्वास उठ गया हैफर्स्ट टाइम वोटर्स को लेकर मनोज तिवारी ने दावा किया, “युवाओं का वोट हमें मिलने वाला है। क्योंकि उनको जो चाहिए, उस पर ‘आप-दा’ वालों ने कुठाराघात किया है। दिल्ली के बच्चों को शिक्षा चाहिए, उनको नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में फेल नहीं चाहिए। दिल्ली सरकार से पूरे युवा का विश्वास उठ गया है।”यमुना को डुबकी लगाने योग्य बनाया जाएगाभाजपा के संकल्प को लेकर उन्होंने कहा, “कई चरणों में काम होगा। टूटी सड़कें और गलियों को एक ही साल में सही किया जाएगा, इसके अलावा कई अन्य चीजें जैसे साफ पानी घर-घर पहुंचाना, यमुना को डुबकी लगाने योग्य बनाने के लिए तीन साल का समय लेंगे।”मतदान ही प्रजातंत्र का आधारउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “मतदान महादान है, ये प्रजातंत्र का आधार है। सभी को मतदान विवेकपूर्ण और स्वतंत्रता से करना चाहिए। मेरी कामना है कि सभी मतदान करें।” मनोज तिवारी, जगदीप धनखड़ के अलावा करोल बाग से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत गौतम ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने दिल्ली में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा, “दिल्ली में पूरी तरह से कमल खिल रहा है। आपदा जा रही है और भाजपा आ रही है।” बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ है। -
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में दोपहर एक बजे तक 33.31 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे अधिक वोटिंग मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में 43 प्रतिशत जबकि सबसे कम करोल बाग में 25.01 प्रतिशत वोटिंग हुई।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारीदिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक वोटिंग उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई। यहां पर 39.51 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, सबसे कम मतदान नई दिल्ली जिले में 29.89 प्रतिशत हुआ है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली में 33.66 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में 32.44 प्रतिशत, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 33.17 प्रतिशत, शाहदरा में 35.81 प्रतिशत, दक्षिणी दिल्ली में 32.67 प्रतिशत, दक्षिण-पूर्वी में 32.27 प्रतिशत, दक्षिण-पश्चिम में 35.44 प्रतिशत और पश्चिमी दिल्ली में 30.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा 43 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वहीं, करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 25.01 प्रतिशत वोट पड़े हैं।सुबह नौ बजे तक 8.03 प्रतिशत वोट दर्ज किया गया वहीं 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत वोट पड़ादिल्ली में सुबह 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत तो वहीं, सुबह नौ बजे तक 8.03 प्रतिशत वोट दर्ज किया गया था। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों से दिल्ली चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की थी।पहले मतदान, फिर जलपान करने का पीएम ने किया आग्रहपीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान।” बता दें कि दिल्ली चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को सामने आएंगे। - नयी दिल्ली. वित्त सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि सरकार ने राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए कदम उठाते हुए ऐसा बजट पेश किया है, जो महंगाई बढ़ाने वाला नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि अब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति वृद्धि का समर्थन करने के लिए राजकोषीय नीति के साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने साथ ही कहा कि यद्यपि रुपये में गिरावट से आयातित कच्चा माल महंगा होता है, लेकिन इससे निर्यात प्रतिस्पर्धा भी बढ़ती है। पांडेय ने कहा कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के साथ-साथ अगले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी अपने राजकोषीय घाटे के अनुमानों को बेहतर किया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो बजट में निर्धारित 4.9 प्रतिशत के लक्ष्य से कम है। वहीं अगले वित्त वर्ष (2025-26) में राजकोषीय घाटा 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो समेकन रूपरेखा में दिए गए अनुमान से कम है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह स्पष्ट करना बहुत महत्वपूर्ण है कि हमें (सरकार को) एक निश्चित राजकोषीय व्यवस्था के भीतर रहना है। हमने, इस सीमा तक मौद्रिक अधिकारियों को यह कहने में सहायता की है कि यदि उन्हें (आरबीआई को) वह करना है जो वे करना चाहते हैं तो हम समर्थन करेंगे। राजकोषीय नीति और मौद्रिक नीति को एक साथ काम करने की आवश्यकता है, न कि विपरीत उद्देश्यों के लिए...'' सचिव ने कहा कि मौद्रिक सहजता तथा मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने से अर्थव्यवस्था को बहुत अधिक लाभ मिलेगा। पांडेय ने यहां उद्योग मंडल एसोचैम के साथ बजट के बाद आयोजित परिचर्चा में कहा, ‘‘ मुद्रास्फीति नीतियां वास्तव में वृद्धि को बढ़ावा देने के मामले में केवल अल्पावधि में ही काम कर सकती हैं। अगर हमें सतत वृद्धि दर्ज करनी है, तो हमें मुद्रास्फीति पर अच्छी पकड़ रखनी होगी। यही वह संतुलन है जिसकी हमें जरूरत है...'' भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक पांच फरवरी से शुरू होगी। एमपीसी सात फरवरी को अपने नीतिगत निर्णयों की घोषणा करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या मौद्रिक नीति समिति नीतिगत दरों में कटौती का फैसला करेगी, पांडेय ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि यह फैसला एमपीसी करेगी। वे स्थिति से वाकिफ हैं। वे फैसला लेंगे।'' रुपये में गिरावट से मुद्रास्फीति को लेकर बढ़ने वाली चिंता के बारे में पूछे जाने पर सचिव ने कहा कि गिरावट का असर आयात से बढ़ने वाली महंगाई पर होता है, लेकिन इससे निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता भी बढ़ती है। यह पूछे जाने पर कि क्या रुपये में गिरावट से मुद्रास्फीति के मोर्चे पर चिंता उत्पन्न हो सकती है उन्होंने कहा, ‘‘ आरबीआई को अन्य कारकों पर भी विचार करने की जरूरत है। बेशक, रुपये में गिरावट से कुछ हद तक आयातित वस्तुएं महंगी हो सकती है, लेकिन इससे उत्पादों की निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता भी बढ़ती है।'' रुपया सोमवार को 49 पैसे की गिरावट के साथ 87.11 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेक्सिको और कनाडा पर शुल्क बढ़ोतरी को लागू करने की प्रक्रिया को एक महीने टालने के बाद अमेरिकी डॉलर सूचकांक अपने उच्चस्तर से नीचे आया है जिससे स्थानीय मुद्रा पर दबाव कम हुआ। इसके बाद रुपया मंगलवार को तीन पैसे मजबूत होकर 87.08 (अस्थायी) पर बंद हुआ। पांडेय ने कहा, ‘‘ रुपया बाजार पर आधारित होता है और बाह्य कारक अपना असर दिखा रहे हैं। आरबीआई इसपर नजर बनाए है और हमारी भी इसपर नजर है।'' राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर घटकर चार साल के निचले स्तर 6.4 प्रतिशत पर आने के अनुमता के बाद नीतिगत दरों में कटौती की मांग बढ़ रही है। खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में घटकर 5.22 प्रतिशत पर आ गई, जो नवंबर में 5.48 प्रतिशत थी। यह आरबीआई के चार प्रतिशत (दो प्रतिशत ऊपर या नीचे) के लक्ष्य के भीतर है। आरबीआई ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए फरवरी, 2023 से नीतिगत दरों को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा हुआ है।
- कोच्चि. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि व्यक्तिगत तौर पर स्वयं के उद्धार और पृथ्वी पर सभी के कल्याण के लिए कार्य करने की भारतीय परंपरा की आज की दुनिया को ‘‘सख्त आवश्यकता'' है और वह ‘भारत' से इसे संरक्षित करने की उम्मीद करती है। यहां राजेंद्र मैदान में तपस्या कलासाहित्य वेदी के 50वें वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन करने के बाद भागवत ने कहा कि दुनिया भारत से उम्मीद करती है कि वह अपने ‘विचारों' और ‘संस्कारों' सहित अपनी परंपराओं को संरक्षित रखे। उन्होंने यह भी कहा कि इन विचारों और संस्कारों को सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन में ‘‘पुनर्स्थापित'' करना होगा क्योंकि ‘‘हमारे और दुनिया के जीवित रहने का यही एकमात्र तरीका है''। संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘यह भारत को विश्व को देना होगा और यह भारतीय समाज का, हिंदू समाज का ईश्वर प्रदत्त कर्तव्य है। हमने पहले भी कई बार ऐसा किया है और एक बार फिर यह काम हमारे सामने है।'' उन्होंने कहा, ‘‘यदि भारत का बौद्धिक और कलात्मक जगत व्यक्तिगत तौर पर स्वयं के उद्धार और पृथ्वी पर सभी के कल्याण के लिए काम करने की भावना के साथ आगे बढ़ता है, तो बहुत कम वर्षों में हमारे सामाजिक मानस में एक बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।'' भागवत दो दिवसीय दौरे पर केरल में हैं। संघ प्रमुख संगठनात्मक गतिविधियों के तहत जनवरी में छह दिन के लिए राज्य में थे।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बार्ट डी वेवर को बेल्जियम के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने भारत और बेल्जियम संबंधों को और मजबूत बनाने तथा वैश्विक मामलों पर आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने को कहा।
पीएम मोदी ने एक्स पर कहापीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-बेल्जियम रिश्तों को और मजबूत करने, वैश्विक मामलों पर हमारे सहयोग को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं। आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।”बेल्जियम में सोमवार को नई सरकार ने शपथ लीबेल्जियम में महीनों से चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बाद सोमवार को नई सरकार ने शपथ ली। ब्रसेल्स के रॉयल पैलेस में हुए शपथ ग्रहण समारोह में बेल्जियम के राजा फिलिप के सामने प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर और उनकी कैबिनेट के 14 मंत्रियों ने शपथ ली।नई सरकार “एरिजोना गठबंधन” के नाम से जानी जाती हैबार्ट डी वेवर फ्लेमिश राष्ट्रवादी पार्टी न्यू फ्लेमिश एलायंस (एन-वीए) के नेता हैं। यह पहली बार है जब एक फ्लेमिश राष्ट्रवादी संघीय सरकार का नेतृत्व कर रहा है। यह नई सरकार “एरिजोना गठबंधन” के नाम से जानी जाती है, जिसमें 5 प्रमुख राजनीतिक दल शामिल हैं। ये एन-वीए, फ्लेमिश क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स, समाजवादी वूरूइट, फ्रेंच-भाषी सुधारवादी आंदोलन (एमआर) और मध्यमार्गी लेस एंगेज हैं। इन दलों ने बजट कटौती, कर वृद्धि और पेंशन सुधारों पर महीनों की कठिन बातचीत के बाद एक समझौता किया, जिसका उद्देश्य बेल्जियम की सार्वजनिक वित्तीय स्थिति को स्थिर करना है।राजा फिलिप ने बार्ट डी वेवर को संघीय सरकार बनाने का जिम्मा सौंपा थापिछले साल जुलाई में राजा फिलिप ने बार्ट डी वेवर को संघीय सरकार बनाने का जिम्मा सौंपा था। उन्होंने गठबंधन बनाने के लिए कई राजनीतिक दलों से बातचीत की, जिसमें फ्रेंच-भाषी मूवमेंट रिफॉर्मेटर (एमआर) और लेस एंगेज, डच-भाषी क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स (सीडी एंड वी) और समाजवादी वूरूइट शामिल थे।नई सरकार का गठन बेल्जियम के लिए एक महत्वपूर्ण कदमगठबंधन की बातचीत में सामाजिक-आर्थिक सुधार, स्वास्थ्य सेवा में निवेश, कम आय वाले लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने और बेरोजगारों को रोजगार देने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। नई सरकार का गठन बेल्जियम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता को समाप्त करता है और देश को आर्थिक और सामाजिक सुधारों की दिशा में आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करता है। -
नई दिल्ली। केंद्र सरकार उज्जवला योजना के तहत हर घर में एलपीजी पहुंचाने के बाद देश में गैस पाइपलाइन के दायरे में विस्तार कर रही हैं। पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर गैस आपूर्ति के लिए सरकार कदम उठा रही है। पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने सीजीडी नेटवर्क के विकास के लिए 34 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 733 जिलों में फैले देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र के लगभग 100 प्रतिशत को कवर करने वाले 307 भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) को अधिकृत किया है। यह जानकारी केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि सरकार ने देश में सीजीडी क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। इनमें अन्य बातों के अलावा ये उपाय शामिल हैं-सीजीडी क्षेत्र को घरेलू प्राकृतिक गैस का आवंटनपीएनजी प्रयोजन के लिए उपलब्ध मोड (कैस्केड मोड सहित) के माध्यम से घरेलू गैस की आपूर्ति के लिए अधिसूचना।सीजीडी परियोजनाओं को सार्वजनिक उपयोगिता का दर्जा प्रदान करना ।रक्षा आवासीय क्षेत्र/यूनिट लाइनों में पीएनजी के उपयोग के लिए दिशानिर्देश।सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को अपने-अपने आवासीय परिसरों में पीएनजी की व्यवस्था करने के लिए दिशानिर्देश।सीपीडब्ल्यूडी और एनबीसीसी सभी सरकारी आवासीय परिसरों में पीएनजी की व्यवस्था करेंगे।सरकार इस विषय में संबंधित राज्यों में सीजीडी नेटवर्क के विकास के लिए राज्य सरकारों के साथ नियमित रूप से बातचीत और बैठकें आयोजित करती है तथा इस संबंध में चुनौतियों का समाधान करती है। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के विकास के तहत प्रदान किए जाते हैं। पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) द्वारा अधिकृत संस्थाओं के माध्यम से ये कनेक्शन दिए जाते हैं।आपको बता दें, पीएनजीआरबी ने सीजीडी नेटवर्क के विकास के लिए 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 733 जिलों में फैले देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र के लगभग 100 प्रतिशत को कवर करने वाले 307 भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) को अधिकृत किया है। इसके अतिरिक्त पीएनजीआरबी ने सीजीडी नेटवर्क के विकास के लिए पूरे झारखंड राज्य को कवर करने वाले 11 भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) (बिहार और झारखंड में फैले 3 जीए सहित) को अधिकृत किया है। -
नई दिल्ली। दिल्ली में कल बुधवार को 70 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान और मतगणना के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर प्रातः 4 बजे से शुरू हो जाएंगी। दिल्ली के चुनाव में तैनात कर्मचारियों की सुविधा के लिए मेट्रो की सेवाएं जल्द शुरू की जाएंगी।
दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर प्रातः 4 बजे से होगी शुरूसभी लाइनों पर सुबह 6 बजे तक ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी। उसके बाद दिनभर ये सेवाएं नियमित रूप से चलेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम में कहा है कि 5 और 6 फरवरी की दरमियानी रात सभी लाइनों पर मेट्रो की अंतिम सेवा देर तक चलेगी ताकि चुनाव के लिए नियुक्त कर्मचारियों को देर से लौटने में सुविधा हो।चुनाव मैदान में 699 उम्मीदवारमतदान कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। एक करोड़ 56 लाख से अधिक मतदाता 699 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय करेंगे। इस सिलसिले में चुनाव प्रचार कल सोमवार शाम खत्म हो गया। विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार को करवाई जाएगाी।दिल्ली में 1 करोड़ 56 लाख 14 हजार मतदातादिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या एक करोड़ 56 लाख 14 हजार है। इनमें से 83 लाख 76 हजार 173 पुरुष और 72 लाख 36 हजार 560 महिला मतदाता है। इसके अतिरिक्त 1,267 ट्रांसजेंडर मतदाता और 12,736 सेवा मतदाता हैं। 79,885 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 2,39,905 है।13,766 मतदान केंद्रइनके लिए निर्वाचन आयोग ने 13,766 मतदान केंद्र बनाए हैं। यह मतदाता दिल्ली के 699 उम्मीदवारों का फैसला 5 फरवरी को करेंगे। 8 फरवरी को होने वाली मतगणना के लिए 11 जिलों में 19 गिनती केंद्र बनाए गए हैं। -
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने गंगा पूजन भी किया।
भूटान नरेश और मुख्यमंत्री योगी अरैल घाट से बोट में सवार होकर संगम में स्नान किएलखनऊ से मुख्यमंत्री योगी और भूटान नरेश एक साथ प्रयागराज पहुंचे। हवाई अड्डे से दोनों सड़क मार्ग से संगम तट पहुंचे। अरैल घाट से बोट में सवार होकर संगम गए और स्नान किया। इस दौरान भूटान नरेश और मुख्यमंत्री योगी ने पक्षियों को दाना भी खिलाया। उनका लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट जाने का भी कार्यक्रम है जहां वे दर्शन-पूजन करेंगे।मुख्यमंत्री ने भूटान नरेश को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत कियाभूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक सोमवार को ही लखनऊ पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भूटान नरेश को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका कुशलक्षेम जाना। भूटान नरेश ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिवादन किया।वसंत पंचमी के मौके पर करोड़ों आस्थावान लोगों ने संगम में डुबकी लगाईएयरपोर्ट पर कलाकारों ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप विभिन्न प्रस्तुतियों से उनका स्वागत किया। वांग्चुक ने भी कलाकारों की हौसला अफजाई की। गौरतलब है कि वसंत पंचमी के मौके पर सोमवार को महाकुंभ में अंतिम अमृत स्नान के मौके पर करोड़ों आस्थावान लोगों ने डुबकी लगाई। अखाड़ों के साथ श्रद्धालुओं का स्नान चलता रहा। इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था बहुत व्यापक रही -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि देश की जनता ने मुझे 14वीं बार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने का मौका दिया है।
इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को ‘बोरिंग’ बताने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग अपने मनोरंजन के लिए गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी। उन्होंने कहा कि हमने गरीब को झूठे नारे नहीं, सच्चा विकास दिया है। गरीब का दुख, सामान्य मानवी की तकलीफ, मीडिल क्लास के सपने ऐसे ही नहीं समझे जाते हैं, इसके लिए जज्बा चाहिए। मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कुछ लोगों में यह है ही नहीं।इसके बाद पीएम मोदी ने शीशमहल का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया।उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का फोकस आलीशान घरों में जकूजी और शॉवर पर है। कुछ नेताओं का फोकस अपने घर के स्टाइलिश बाथरूम पर है। हमारा फोकस तो ‘हर घर नल से जल’ पहुंचाने पर है।इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम 2025 में हैं। एक तरह से 21वीं सदी का 25 प्रतिशत हिस्सा बीत चुका है। आजादी के बाद 20वीं सदी और 21वीं सदी के पहले 25 वर्षों में क्या हुआ, यह तो समय ही तय करेगा। लेकिन अगर हम राष्ट्रपति के अभिभाषण का सूक्ष्मता से अध्ययन करें, तो यह स्पष्ट है कि उन्होंने आने वाले 25 वर्षों और विकसित भारत को लेकर लोगों के बीच विश्वास कायम करने की बात कही। उनका संबोधन विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करता है, नया आत्मविश्वास पैदा करता है और आम लोगों को प्रेरित करता है।पांच दशक तक हम गरीबी हटाओ के नारे सुनते रहे। आज 25 करोड़ गरीब गरीबी को परास्त कर उससे ऊपर उठ गए हैं। ये अचानक नहीं हुआ है। ये योजनाबद्ध तरीके से हुआ है, समर्पित प्रयासों के कारण हुआ है, गरीबों के संघर्ष के प्रति गहरी संवेदनशीलता के कारण हुआ है। जब कोई गरीबों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करता है, तो ऐसे परिणाम मिलते हैं। जो लोग जमीन से जुड़े होते हैं, जो इसकी वास्तविकताओं को समझते हैं और इसके लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं, वे निश्चित रूप से बदलाव लाते हैं।पीएम मोदी ने कहा कि हमने गरीबों को सिर्फ खोखले नारे नहीं दिए, हमने असली विकास किया। गरीबों के संघर्ष, आम आदमी की कठिनाइयों और मध्यम वर्ग की चुनौतियों को समझने के लिए सच्ची प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। दुख की बात है कि कुछ लोगों में यह सब नहीं है। जो लोग झुग्गी-झोपड़ियों में फोटो सेशन कराकर अपना मनोरंजन करते रहते हैं, उन्हें संसद में गरीबों पर चर्चा बोरिंग लगेगी।फूस की और प्लास्टिक की कच्ची छत के नीचे जीवन गुजारना कितना मुश्किल होता है। कुछ ऐसे पल भी होते हैं, जब सपने रौंद दिए जाते हैं और ये हर कोई नहीं समझ सकता है। अब तक गरीबों को चार करोड़ पक्के घर मिले हैं। जिसने उस जिंदगी को जिया है, उसे समझ होती है कि पक्की छत वाला घर क्या होता है। -
नई दिल्ली। रूस के स्टेट ड्यूमा (रूस की संसद का निचला सदन) के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन भारत दौरे पर हैं। अपने भारत की यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एशिया में भारत रूस का प्रमुख साझेदार है। भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से वोलोडिन कल देर रात भारत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय संसद के दोनों सदनों का भी दौरा किया।
भारत और रूस के बीच विशेष संबंधउपराष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान वोलोडिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष संबंध हैं, जो मित्रता, संप्रभुता के सम्मान और परस्पर लाभकारी सहयोग के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों के नेता रूस-भारत वार्ता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वोलोडिन ने जोर देकर कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के पीएम मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए संसद को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कार्यकारी स्तर पर मजबूत सहयोग है और इसे संसदीय स्तर पर भी जारी रखना जरूरी है ताकि द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाया जा सके।भारत-रूस व्यापार में पांच गुना वृद्धिवोलोडिन ने यह भी कहा कि भारत एशिया में रूस के सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में भारत-रूस व्यापार में पांच गुना वृद्धि हुई है और यह लगातार बढ़ रहा है। जनवरी से नवंबर 2024 के बीच इसमें 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने इसे दोनों देशों और उनके नागरिकों के लिए फायदेमंद बताया।भारत और रूस के बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चाउपराष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि बैठक के दौरान भारत और रूस के बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि दोनों नेताओं ने संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया, जिससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-रूस संबंध पहले से ही काफी मजबूत हैं और उन्हें बनाए रखने में सांसदों की महत्वपूर्ण भूमिका है।दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारीउपराष्ट्रपति धनखड़ ने यह भी याद दिलाया कि पिछले सात महीनों में पीएम मोदी दो बार रूस का दौरा कर चुके हैं, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस वैश्विक मंचों जैसे संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, जी-20 और एससीओ में अपने रुख का तालमेल बैठाते हैं और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर मिलकर काम करते हैं।वोलोडिन ने भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और राज्यसभा के सदस्यों को रूस आने का निमंत्रण दिया। उनके साथ आए रूसी प्रतिनिधिमंडल में स्टेट ड्यूमा के उपसभापति अलेक्जेंडर बाबाकोव, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रूस (एलडीपीआर) के नेता लियोनिद स्लटस्की, नोवी ल्यूदी पार्टी के नेता एलेक्सी नेचायेव, आर्थिक नीति समिति के अध्यक्ष मैक्सिम टोपिलिन, कृषि समिति के अध्यक्ष व्लादिमीर काशिन और संस्कृति समिति की अध्यक्ष ओल्गा काजाकोवा शामिल थे। -
नई दिल्ली। महाकुंभ के तीसरे और आखिरी अमृत स्नान में बसंत पंचमी पर प्रयागराज संगम तट पर 2.35 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। सोमवार को अमृत स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की 10 किलोमीटर लंबी लाइन संगम से लेकर प्रयागराज जंक्शन तक देखी गयी। सुबह पांच बजे श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और शंभु पंचायती अटल अखाड़े के महामंडलेश्वर व संतो ने सबसे पहले बसंत पंचमी पर अमृत स्नान किया। इसके बाद पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार निरंजनी अखाड़ा, पंच दशनाम जूना अखाड़े के साथ आवाहन और पंच अग्नि अखाड़े के नागा साधुओं ने स्नान किया।
संन्यासी अखाड़ों के बाद वैष्णव और उदासीन अखाड़ों का अमृत स्नान हुआ और सबसे आखिर में निर्मल अखाड़े ने स्नान किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रयागराज महाकुंभ का सोमवार में 22 वां दिन था और अब तक करीब 35 करोड़ लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। बसंत पंचमी पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार से ही आनी शुरू हो गयी थी। रविवार को जहां एक करोड़ लोगों ने स्नान किया था वहीं सोमवार को यह संख्या दो करोड़ पार कर गयी।मौनी अमावस्या को अमृत स्नान के दौरान मची भगदड़ और मौतों के बाद प्रदेश सरकार ने सोमवार के लिए चौक चौबंद व्यवस्थाएं की थी। खुद मुख्यमंत्री सोमवार तड़के तीन बजे से राजधानी लखनऊ में उनके आवास पर स्थापित वार रूम में बैठ कर मॉनिटरिंग कर रहे थे। बसंत पंचमी का स्नान सकुशल निपटाने के लिए हेलीकॉप्टरों से भीड़ की मॉनिटरिंग की गयी जबकि 2750 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। कुंभ मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 60000 पुलिस के जवान लगाए गए थे वहीं 100 से ज्यादा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को भी उतारा गया था।महाकुंभ 2025 के अंतिम अमृत स्नान बसंत पंचमी पर्व में संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं पर योगी सरकार ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई। हेलीकॉप्टर से सभी घाटों और अखाड़ों पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की गई। पुष्प वर्षा की शुरुआत सुबह 6.30 बजे से ही हो गई और तक चलती रही जब तक अखाड़ों का अमृत स्नान जारी ।प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार को भूटान नरेश भी जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भूटान नरेश के साथ कल प्रयागराज जाएंगे। भूटान नरेश के साथ योगी कल सुबह 10:30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और दोपहर 12:10 बजे संगम नोज और किला घाट का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद वह भूटना नरेश के साथ दोपहर 12:25 बजे अक्षयवट के दर्शन और पूजन करेंगे और दोपहर 12:45 बजे लेटे हुए हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे। दोनों लोग 1:05 बजे डिजिटल महाकुंभ एक्सपीरियंस सेंटर का भ्रमण करेंगे। जिसके बाद त्रिवेणी संकुल जाएंगे। - बरेली (उप्र). जिले के भोजीपुरा थाना इलाके में कथित तौर पर बार-बार की धमकी से तंग आकर एक विवाहित महिला ने शारीरिक संबंध बनाते समय पड़ोसी युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 30 जनवरी की सुबह थाना भोजीपुरा के गांव घुर समसपुर में इकबाल (32) का शव मिला था। इकबाल की पत्नी शाहनाज ने पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। शाहनाज ने पड़ोसी इदरीश और उसकी पत्नी आरोपी रबीना पर इकबाल की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इदरीश और आरोपी रबीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले तो आरोपी महिला पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन बाद में उसने इकबाल की हत्या करने का जुर्म कबूल किया। उन्होंने कहा कि 35 वर्षीय आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसकी इक़बाल से फोन पर बात होती थी और युवक कॉल रिकॉर्ड करके उसे ब्लैकमेल करके जबरन शारीरिक सबंध बनाता था। इसी से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
- नयी दिल्ली. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि देश में लाखों की संख्या में अवैध प्रवासी नहीं रह सकते और चुनावी राजनीति को जनसांख्यिकीय अव्यवस्थाओं से प्रभावित होने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसी के साथ उन्होंने युवाओं से राष्ट्र विरोधी बयानों को समाप्त करने की अपील की। राज्यसभा के सभापति धनखड़ ने संसद में बार-बार होने वाले व्यवधान पर भी चिंता जाहिर की।राष्ट्रीय राजधानी में ‘वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स' (डब्ल्यूओएफए) सम्मेलन के दौरान धनखड़ ने कहा कि युवाओं को अस्तित्व संबंधी चुनौतियों के बारे में चिंतित होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में लाखों अवैध प्रवासी नहीं रह सकते... हम अपनी चुनावी राजनीति को जनसांख्यिकीय अव्यवस्थाओं से प्रभावित नहीं होने दे सकते। ये चीजें आपके लिए मायने रखती हैं क्योंकि ये ऐसी चुनौतियां हैं जिनका आपको सामूहिक रूप से जवाब देना होगा।'' धनखड़ ने विस्तार से बताए बिना कहा, ‘‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है...कहा जाता है कि समझदार को इशारा काफी होता है।'' उपराष्ट्रपति ने इस बात पर चिंता जाहिर कि कुछ लोग और संस्थाएं देश की विकास यात्रा से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश में सनसनी फैलाने और कहानी गढ़ने का चलन जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘कहानियों में भारतीयता को भूल जाते हैं, राष्ट्रवाद को भूल जाते हैं और राष्ट्रहित को भी भुला दिया जाता है।'' धनखड़ ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इन राष्ट्र-विरोधी कहानियों को समाप्त करने तथा भारत विरोधी ताकतों को हराने की शक्ति उनके हाथ में है। ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' (आईसीएआई) द्वारा आयोजित सम्मेलन में उपराष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि आर्थिक राष्ट्रवाद की भावना को आत्मसात करने की आवश्यकता है क्योंकि ऐसा दृष्टिकोण अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी होगा।
- कोलकाता. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक महिला ने अपनी बेटी की शिक्षा के लिए रुपये जुटाने के वास्ते पहले पति को कथित तौर पर 10 लाख रुपये में किडनी बेचने को मजबूर किया और फिर पूरा नकद पैसा लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सांकराइल में रहने वाले पति के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है।शिकायत के मुताबिक, महिला पिछले एक साल से अपने पति पर किडनी बेचने और कुछ पैसे कमाकर अपना घर बेहतर तरीके से चलाने और अपनी 12 साल की बेटी को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए दबाव डाल रही थी। इसके बाद पत्नी ने किडनी के लिए एक खरीदार के साथ 10 लाख रुपये का अनुबंध किया। अपनी पत्नी पर विश्वास करते हुए पति किडनी देने के लिए सर्जरी कराने को तैयार हो गया। पिछले महीने हुई सर्जरी के बाद पति पैसे घर ले आया, तो उसकी पत्नी ने उसे जल्दी ठीक होने के लिए आराम करने और बाहर न निकलने के लिए कहा। पति ने कहा, ‘‘फिर एक दिन वह घर से चली गई और वापस नहीं लौटी। बाद में मुझे पता चला कि अलमारी से 10 लाख रुपये नकद के साथ कुछ और चीजें गायब हैं।'' पति ने कहा कि उसके परिवार ने अंततः अपने परिचितों की मदद से हावड़ा से बहुत दूर, कोलकाता के उत्तरी उपनगर बैरकपुर में उस घर का पता लगा लिया जहां उसकी पत्नी रह रही थी। उस घर में वह उस आदमी के साथ रह रही थी जिसके साथ वह कथित तौर पर भागी थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला फेसबुक पर उस व्यक्ति से मुलाकात के बाद कथित तौर पर पिछले एक साल से उसके साथ प्रेम संबंध में थी। हालांकि, जब उसके पति, सास और बेटी उस आदमी के बैरकपुर स्थित घर पहुंचे तो उसने बाहर आने से इनकार कर दिया। पति के परिवार से महिला के प्रेमी ने कथित तौर पर कहा कि वह (महिला) अपने ससुरालियों पर वैवाहिक जीवन के 16 वर्षों के दौरान शारीरिक और मानसिक यातना देने का आरोप लगाते हुए तलाक का मुकदमा दायर करेगी। पत्रकारों से बातचीत में उस व्यक्ति (कथित प्रेमी) ने इस बात से इनकार किया कि उसने सांकराइल स्थित अपने ससुराल के घर से कोई नकदी ली है और दावा किया कि वह केवल वही पैसे लेकर आई जो उसने बचाए थे। पुलिस ने कहा कि वे कोई भी कार्रवाई शुरू करने से पहले महिला और उसके कथित प्रेमी से पूछताछ करेंगे।
- प्रयागराज। महाकुंभ की तीसरा अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार तड़के से शुरू हो गया, जिसमें देश दुनिया से लाखों की संख्या में लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे तक 62 लाख से अधिक लोगों ने डुबकी लगा ली है। मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘संगम घाट पर नागा साधु संतों और आम श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। हर कोई अमृत स्नान का अलौकिक आनंद ले रहा है और चारों ओर हर हर गंगे का घोष सुनाई दे रहा है।’’उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘महाकुंभ में मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं में पवित्र अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई।’’सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अपने आधिकारिक आवास पर प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) के साथ मिलकर तड़के साढ़े तीन बजे से ही महाकुंभ में स्नान संबंधी व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अमृत स्नान निर्विघ्न रूप से जारी है और संन्यासी अखाड़ों के साथु संतों का अमृत स्नान संपन्न होने के साथ अब बैरागी अखाड़े घाट पर पहुंच रहे हैं। क्रम में सबसे पहले संन्यासी अखाड़ों में महानिर्वाणी और अटल अखाड़े के साधु संतों और पीठाधीश्वर ने संगम घाट पर पहुंचकर स्नान किया।इसके बाद, निरंजनी और आनंद अखाड़ा और जूना एवं आवाहन अखाड़ा के साधु संतों ने अमृत स्नान किया। मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के दौरान मची भगदड़ की घटना के बाद यह अमृत स्नान हो रहा है। मौनी अमावस्या पर भगदड़ की घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी तथा 60 लोग घायल हो गए थे। संगम तट पर भीड़ से बचने के लिए बहुत से लोग दारागंज में बने पक्के घाट दशाश्वमेध घाट पर स्नान के लिए जुटे हैं।सरकार का अनुमान है कि सोमवार को पांच करोड़ लोग स्नान करेंगे। महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान पर्व बसंत पंचमी पर मेला प्रशासन और पुलिस को ‘‘शून्य त्रुटि’’ के साथ सकुशल स्नान संपन्न कराने के मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर स्वयं मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को देख रहे हैं।पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी पुलिस) (महाकुंभ) वैभव कृष्ण ने ‘ बताया कि 29 जनवरी की घटना के मद्देनजर अधिक भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। आज सबकुछ सुचारू ढंग से जारी है। सरकार ने बसंत पंचमी पर ‘ऑपरेशन इलेवन’ से भीड़ प्रबंधन की योजना बनाई है। सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से सोमवार को एकल मार्ग की व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं, त्रिवेणी के घाटों पर अत्यधिक दबाव रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाए गए हैं।






.jpg)

















.jpg)
.jpg)
.jpg)