- Home
- देश
- एल्लापुरा । तमिलनाडु और कर्नाटक काे जाेड़ने वाले सावनूर-हुबली मार्ग पर कर्नाटक घाटी के एल्लापुरा में आज बुधवार सुबह एक ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने से नाै लोगों की मौत हो गई। अन्य दस लाेग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी पीड़ित फल विक्रेता थे जो सावनूर से फल बेचने के लिए जा रहे थे।घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई जब ट्रक चालक ने दूसरे वाहन को साइड देने की कोशिश की। इस प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया और करीब 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई।पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान फैयाज जमखंडी (45), वसीम मुदगेरी (35), एजाज मुल्ला (20), सादिक बाशा (30), गुलाम हुसैन जावली (40), इम्तियाज मुलाकेरी (36), अल्फाज जाफर मंडक्की (25), जिलानी अब्दुल जखाती (25) और असलम बाबुली बेनी (24) के रूप में हुई है। घायलों को तुरंत हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक एम. नारायण ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना को सिंधनूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।
-
नई दिल्ली। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के आज 10 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यह एक परिवर्तनकारी, लोगों द्वारा संचालित पहल बन गई है और इसमें जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लैंगिक पूर्वाग्रहों पर काबू पाने और बालिकाओं को सशक्त बनाने में सहायक रही है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि ऐतिहासिक रूप से कम बाल लिंगानुपात वाले जिलों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पीएम ने इस आंदोलन को जमीनी स्तर पर सफल बनाने वाले सभी हितधारकों की सराहना की।
एक के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि“आज हम #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ अभियान के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। पिछले एक दशक में यह एक परिवर्तनकारी, लोगों द्वारा संचालित पहल बन गई है और इसने सभी क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी को आकर्षित किया है।”अपने अगले पोस्ट में पीएम ने लिखा कि, “#बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ लैंगिक पूर्वाग्रहों पर काबू पाने में सहायक रहा है और साथ ही इसने यह सुनिश्चित करने के लिए सही माहौल बनाया है कि बालिकाओं को शिक्षा और अपने सपनों को हासिल करने के अवसरों तक पहुंच मिले।एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “लोगों और विभिन्न सामुदायिक सेवा संगठनों के समर्पित प्रयासों की बदौलत, #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ ने उल्लेखनीय मील के पत्थर हासिल किए हैं। ऐतिहासिक रूप से कम बाल लिंगानुपात वाले जिलों में महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं और जागरूकता अभियानों ने लैंगिक समानता के महत्व की गहरी समझ पैदा की है।पीएम ने इस आंदोलन को जमीनी स्तर पर जीवंत बनाने वाले उन सभी हितधारकों की सराहना करते की और कहा, “आइए हम अपनी बेटियों के अधिकारों की रक्षा करना जारी रखें, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करें और ऐसा समाज बनाएं जहां वे बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ सकें। साथ मिलकर, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आने वाले वर्ष भारत की बेटियों के लिए और भी अधिक प्रगति और अवसर लेकर आएं।” -
नई दिल्ली। 38 वें राष्ट्रीय खेल को लेकर उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने बडे़ स्तर पर तैयारियां की हैं। इस दौरान जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। खिलाड़ियों और मेहमानों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए 141 टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक अलर्ट मोड में रहेंगी। प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल हमारे राज्य के लिए गौरव का क्षण है। खिलाड़ियों और मेहमानों को उच्चतम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखा गया है।
स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार के अनुसार-राज्य स्तर पर राज्य नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी व सह नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जनपद स्तर पर जिला नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी और सह नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बनाए गए हैं। एंबुलेंस के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। महाराणा प्रताप स्टेडियम, रायपुर, देहरादून के धनवन्तरी ब्लॉक में 10 बेड का अस्पताल खिलाड़ियों के लिए संचालित किया जाएगा। इसी तरह, आईजीआईसीएस स्टेडियम, गोला पार हल्द्वानी में दो बेड अस्पताल संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त मात्रा में औषधियां, उपकरण क्रय किए जा रहे हैं।डाॅ टम्टा कुमाऊं और डाॅ नेगी गढ़वाल के नोडल अफसरस्वास्थ्य सचिव डाॅ आर राजेश कुमार के अनुसार-डॉ. तरूण टम्टा, प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, नैनीताल को कुमाऊं मंडल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। डाॅ. टम्टा ने स्पोर्ट्स मेडिसन में शिक्षा प्राप्त की है। निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गढ़वाल मंडल पौड़ी गढ़वाल के स्तर पर डाॅ केएस नेगी को गढ़वाल मंडल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अफसरों को स्थलीय निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।विभाग की तैयारियांप्राइमरी हैल्थ केयर, सेकेंड्री हैल्थ केयर व टर्रसियरी हैल्थ केयर के नोडल अधिकारी और सह नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। सेकेंड्री हैल्थ केयर, जो जिला चिकित्सालय है, उनमें चिकित्सा विशेषज्ञ जैसे-न्यूरो, कार्डिक, हैड इंजरी एवं स्पाइन इंजरी को उक्त अवधियों में ऑन-कॉल (24×7) रखे गए हैं।-प्रत्येक जिला चिकित्सालय में 03 ऑन कॉल (24×7) एंबुलेंस मय आवश्यक औषधि सहित तैनात है। खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने के स्थान के निकटतम चिकित्सा ईकाईयों में ऑन-कॉल (24×7) टीमें तैनात की गई हैं।प्रत्येक जनपद में सूचीबद्ध चिकित्सालयों की व्यवस्था की गई है:-प्रत्येक खेल व शिफ्ट में एक टीम बनाई गई है, जिसमें डॉक्टर-01, नर्सिंग स्टॉफ-02,फिजियोथेरेपिस्ट-02(महिला/पुरुष) व वार्ड ब्वाय-01 को टीम में रखा गया है और 01 टीम को स्टैंड बाय रखा गया है।-सभी खेल स्थलों में 01-एएलएस एंड 01-बीएलएस एंबुलेंस की तैनाती चिकित्सकीय दल के साथ की गई है। 01 बीएलएस एंबुलेंस को स्टैंड बाय रखा गया है।-प्रत्येक जिला चिकित्सालय में 03 ऑन-कॉल (24×7) एंबुलेंस मय आवश्यक औषधि सहित तैनात है। खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने के स्थान के निकटतम चिकित्सा इकाईयों में ऑन-कॉल (24×7) टीमें तैनात की गई है।तैयारियों का लेखा-जोखा-150 डाॅक्टर, 300 नर्सिंग स्टॉफ, 25 फिजियोथेरेपिस्ट, 30 फार्मासिस्ट व 50 वार्ड ब्वाय तैनात किए गए हैं।-115 एंबुलेंस राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैनात रहेंगी। ये एंबुलेंस विभागीय और 108 सेवा की हैं।-5 बेड एम्स ऋषिकेश के ट्रामा विभाग में दिनांक 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक रिजर्व रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर एयरलिफ्ट की सुविधा हेली एंबुलेंस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।-50 चिकित्साधिकारियों को एम्स ऋषिकेश में कैपिसिटी बिल्डिंग के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। यह चिकित्साधिकारी समस्त जनपद के हैं। -
नई दिल्ली। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेगा प्रचार प्लान तैयार कर लिया है। अगले दस दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के तमाम दिग्गज नेता रैलियां और जनसभाएं करेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा का प्रचार प्लान तैयारदिल्ली विधानसभा चुनाव होने में अब 15 दिन से भी कम का समय बचा है। ऐसे में भाजपा दिल्ली चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहती है। पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मेगा प्रचार प्लान बनाया है। अगले दस दिनों के दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी वरिष्ठ नेता दिल्ली में जन सभाएं और रैलियां करेंगे।चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्रियों की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिकाजानकारी के मुताबिक भाजपा चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्रियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बड़े मंत्रियों को दो-दो विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद तीन रैलियां करेंगे। वहीं, अमित शाह और जेपी नड्डा 18 से अधिक रैलियां करेंगे। पूरे 70 विधानसभा सीटों को कवर करने के लिए कार्यक्रम को खास तरह से बनाया गया है।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 14 जनसभाएं करेंगेयूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 14 जनसभाएं करेंगे, भाजपा शासित और भी कई मुख्यमंत्रियों को इस लिस्ट में जोड़ा गया है। चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, पीयूष गोयल, मनसुख मांडविया, गजेंद्र सिंह शेखावत भी प्रचार करते दिखेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिवों विनोद तावड़े, सुनील बंसल, तरुण चुघ और अरुण सिंह की भी तैनाती हुई है। पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ नेता भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संजीव बालियान, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया भी प्रचारकों की फेहरिस्त में शामिल हैं।बता दें कि भाजपा के विभिन्न वर्गों के साथ छोटी-छोटी बैठकें लगातार हो रही हैं। अभी तक दलित समाज संग बीजेपी नेताओं की करीब 4,500 छोटी बैठक हो चुकी हैं। वहीं, मुस्लिम समाज के साथ 1,700 और विभिन्न तबकों की महिलाओं के साथ 7,500 छोटी बैठकें हुई हैं। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बताया कि ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), विशेष अभियान समूह (एसओजी) ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया गया, जो ‘‘नक्सलवाद पर एक और बड़ा प्रहार'' है। शाह ने कहा कि ‘नक्सल मुक्त भारत' के संकल्प और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘नक्सलवाद को एक और करारा झटका। हमारे सुरक्षा बलों ने ‘नक्सल मुक्त भारत' के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया।'' एक अधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में सोमवार देर रात और मंगलवार की सुबह हुई ताजा गोलीबारी में माओवादियों को मार गिराया गया।
-
मुंबई. अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक सात महीने पहले अवैध रूप से देश में घुसा था और उसने मुंबई जाने से पहले सिम खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास पर उन पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को पड़ोसी ठाणे शहर से आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, फकीर ने अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था, और सात महीने पहले दावकी नदी पार करके अवैध रूप से भारत में घुसा था। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी पश्चिम बंगाल में कुछ सप्ताह तक रहा और नौकरी की तलाश में मुंबई आने से पहले सिम कार्ड खरीदने के लिए उसने एक स्थानीय व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड पश्चिम बंगाल निवासी खुकुमोनी जहांगीर सेखा के नाम पर पंजीकृत था। अधिकारी ने कहा कि फकीर ने अपने लिए भी आधार कार्ड बनवाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा।
उन्होंने बताया कि मुंबई में आरोपी ने ऐसी जगहों पर काम करना चुना, जहां उसे दस्तावेज देने की जरूरत नहीं थी और मजदूरों के एक ठेकेदार अमित पांडे ने उसे वर्ली और ठाणे के पब और होटलों में हाउसकीपिंग का काम दिलाने में मदद की। उन्होंने बताया कि फकीर के सेलफोन की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि उसने बांग्लादेश में कई फोन कॉल किए थे और पड़ोसी देश में अपने परिवार को फोन करने के लिए उसने कुछ मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया था। सैफ अली खान (54) को 16 जनवरी को इमारत में 12 वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट के अंदर घुसपैठिए ने कई बार चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। लीलावती अस्पताल में सैफ की सर्जरी की गई। बांद्रा में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। -
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर इन राज्यों की जनता को बधाई दी और देश के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की। मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा आज अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। 21 जनवरी 1972 को इन्हें पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मणिपुर के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। हमें भारत के विकास में मणिपुर के लोगों द्वारा निभाई गई भूमिका पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। मणिपुर की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।" त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि यह राज्य राष्ट्रीय प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, "यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है। त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।" मेघालय के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर का यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लोगों की मेहनती प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, "आने वाले समय में राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।
-
नयी दिल्ली. चालू रबी सत्र में अबतक गेहूं की बुवाई का रकबा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 1.38 प्रतिशत बढ़कर 320 लाख हेक्टेयर हो गया है। सोमवार को जारी कृषि मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। गेहूं की बुवाई का आखिरी चरण चल रहा है और फसल अप्रैल में कटाई के लिए तैयार हो जाएगी।
गेहूं मुख्य रबी (सर्दियों) फसल है। चना, मसूर, मक्का और सरसों रबी मौसम में उगाई जाने वाली अन्य फसलें हैं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और रबी की बुवाई की प्रगति, मौसम की स्थिति और राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (एनपीएसएस) के माध्यम से कीट निगरानी की समीक्षा की। एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘कुल मिलाकर फसल कवरेज और फसल की स्थिति पिछले साल की तुलना में बेहतर है।'' मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चालू रबी मौसम में 20 जनवरी तक बुवाई का रकबा एक साल पहले के 315.63 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 320 लाख हेक्टेयर हो गया। दलहन का रकबा मामूली रूप से बढ़कर 141.69 लाख हेक्टेयर हो गया, जो पिछले साल समान अवधि में 139.29 लाख हेक्टेयर था। इस सत्र में अबतक चना 98.28 लाख हेक्टेयर और मसूर 17.43 लाख हेक्टेयर में बोया गया है। मोटे अनाज का रकबा एक साल पहले के 54.63 लाख हेक्टेयर के मुकाबले थोड़ा कम यानी 54.49 लाख हेक्टेयर रहा है। मक्का 22.90 लाख हेक्टेयर और ज्वार 22.90 लाख हेक्टेयर में बोया गया। तिलहन की बुवाई 20 जनवरी तक घटकर 97.62 लाख हेक्टेयर रह गई, जबकि एक साल पहले रकबा 101.80 लाख हेक्टेयर था। रैपसीड और सरसों 89.30 लाख हेक्टेयर और मूंगफली 3.65 लाख हेक्टेयर में बोई गई। इस सत्र में अबतक रबी फसलों के तहत कुल 640 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया गया है, जो एक साल पहले के 637.49 लाख हेक्टेयर से थोड़ा अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि रबी टमाटर, प्याज और आलू की बुवाई चल रही है और इन फसलों के तहत अबतक का क्षेत्रफल एक साल पहले की अवधि की तुलना में अधिक है। वर्तमान में, बाजार में गेहूं, चावल, चना, सरसों और तिल की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक हैं। -
नयी दिल्ली. भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हुए 45 से अधिक नृत्य शैलियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 5,000 से अधिक कलाकारों का एक समूह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रस्तुति देगा। अधिकारियों ने कहा कि 'जयति जय मम भारतम' शीर्षक वाले इस कार्यक्रम की परिकल्पना संस्कृति मंत्रालय और संगीत नाटक अकादमी द्वारा की गई है और इसे गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, “इस उल्लेखनीय प्रस्तुति में भारत की 45 से अधिक पारंपरिक और लोक नृत्य शैलियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 5,000 से अधिक कलाकार शामिल होंगे।” जिन नृत्य शैलियों को प्रदर्शित करने की योजना है उनमें झिझिया (बिहार), मयूर रास (उत्तर प्रदेश), डांगी (गुजरात), लंबाडी (तेलंगाना) और पुरुलिया चौ (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं।
-
नयी दिल्ली. निर्वाचन आयोग अपनी स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर यहां अंतरराष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन निकायों का एक सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। आगामी 23-24 जनवरी को होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन का विषय ‘वैश्विक चुनाव वर्ष 2024'' होगा। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समकालीन चुनाव प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्रों और चुनावों के संभावित दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करना है। इसमें 13 देशों - भूटान, जॉर्जिया, नामीबिया, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, आयरलैंड, मॉरीशस, फिलीपीन, रूस, ट्यूनीशिया और नेपाल के चुनाव प्रबंधन निकायों के लगभग 30 प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के मुख्य भाषण के साथ शुरू होगा और इसमें चुनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर सत्र शामिल होंगे। भारत के गणतंत्र बनने से एक दिन पहले 25 जनवरी, 1950 को निर्वाचन आयोग अस्तित्व में आया था।
-
गोपेश्वर. श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने तेलंगाना में कतिपय ट्रस्टों द्वारा बदरीनाथ धाम तथा पंचकेदार मंदिर की प्रतिकृति के प्रस्तावित निर्माण की खबरों का संज्ञान लेते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेज दिया है। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने सोमवार को यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने संबंधित ट्रस्टों को उनके पतों पर कानूनी नोटिस भेज दिए हैं। इस संबंध में प्रदेश के धर्मस्व एवं संस्कृति सचिव को भी अवगत करा दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि अनादिकाल से धार्मिक मान्यताओं, आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम उत्तराखंड में स्थित हैं, जहां देश से ही नहीं बल्कि विश्वभर के सनातन धर्मावलंबी पुण्य प्राप्ति हेतु यात्रा करते रहते हैं। नोटिस में कहा गया है कि विभिन्न सनातन धर्मावलंबियों तथा सोशल मीडिया आदि स्त्रोतों से ज्ञात हुआ है कि तेलंगाना में प्रस्तावित मंदिर और गर्भगृह पूर्णतः श्री बदरीनाथ धाम के मंदिर तथा अन्य मंदिर पंचकेदार की प्रतिकृति के रूप में हैं तथा उनका प्रचार-प्रसार श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम तथा पंचकेदार के रूप में किया जा रहा है। नोटिस के अनुसार, धार्मिक मान्यताओं, भावनाओं और सनातन आस्थाओं को विरूपित कर इसके कार्यक्रमों को वास्तविक बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम के रूप में प्रस्तुत करना विधि एवं मान्यताओं के विरूद्ध है। संबंधित ट्रस्टों से दो सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है और ऐसा न करने पर उनके खिलाफ दीवानी और फौजदारी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।
-
भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 24 जनवरी को खरगोन जिले के महेश्वर में होगी। यह बैठक होलकर राजवंश की महारानी लोकमाता अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि स्वरूप होगी। यादव ने कहा, ‘‘लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वह अपनी कर्तव्य परायणता, धर्मपरायणता, सुशासन और उदारता के लिए जानी जाती थीं। हम उनकी 300वीं जयंती वर्ष में 24 जनवरी को महेश्वर में मंत्रिमंडल की बैठक करने जा रहे हैं। अहिल्याबाई होलकर को समर्पित मंत्रिमंडल की इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।'' किलों के लिए प्रसिद्ध महेश्वर नर्मदा नदी के तट पर स्थित है। यह भोपाल से लगभग 290 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
-
मुंबई. युवाओं को सप्ताह में 70 घंटे काम करने की सलाह देने वाले इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर एन नारायण मूर्ति ने सोमवार को कहा कि कोई भी किसी व्यक्ति को लंबे घंटों तक काम करने के लिए नहीं कह सकता, लेकिन हर किसी को ‘आत्मनिरीक्षण' करना चाहिए और इसकी जरूरत को समझना चाहिए। नारायण मूर्ति ने कहा कि उन्होंने इन्फोसिस में अपने कार्यकाल के दौरान 40 साल तक प्रति सप्ताह 70 घंटे से अधिक काम किया है। मूर्ति ने कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर आत्मनिरीक्षण की जरूरत है, न कि बहस की।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह सकता हूं कि मैं सुबह साढ़े छह बजे कार्यालय पहुंचता था और रात साढ़े आठ बजे कार्यालय से निकलता था, यह एक तथ्य है। मैंने ऐसा किया है। इसलिए, कोई यह नहीं कह सकता कि नहीं, यह गलत है। आईएमसी में वार्षिक किलाचंद स्मृति व्याख्यान देने के बाद कार्य-जीवन संतुलन पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "और मैं यह काम 40 साल से कर रहा हूं।" नारायण मूर्ति ने कहा कि जो सलाह उन्होंने दीं, उसपर लोगों को बहुत अधिक चर्चा या बहस करने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय यह जरूरी है कि हर व्यक्ति खुद पर विचार करे, इसे समझे और फिर अपनी सोच के आधार पर एक निष्कर्ष पर पहुंचे। इसके बाद जो भी निर्णय वे लेना चाहें, ले सकते हैं। मूर्ति ने कहा, "हमें अपने प्रयासों और मेहनत को इस बात से जोड़कर देखना चाहिए कि हम समाज में बदलाव लाने में कितना योगदान दे रहे हैं। खासकर, एक गरीब बच्चे के दृष्टिकोण से हमें यह समझना चाहिए कि हमारी मेहनत उस बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद कर रही है या नहीं।" मूर्ति ने कहा, ‘‘यदि मैं कड़ी मेहनत करूंगा, यदि मैं समझदारी से काम करूंगा, यदि मैं अधिक राजस्व अर्जित करूंगा, यदि मैं अधिक कर चुकाऊंगा, तो वह बच्चा बेहतर स्थिति में होगा। - प्रयागराज । महाकुंभ 2025 देशभर के कारीगरों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो रहा है। प्रयागराज के संगम पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 6000 वर्ग मीटर में फैली ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) की प्रभावशाली प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण कालीन, जरी-जरदोजी, फिरोजाबाद के कांच के खिलौने, वाराणसी के लकड़ी के खिलौने और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद हैं।इस बार बिजनेस 35 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीदप्रयागराज मंडल के संयुक्त उद्योग आयुक्त शरद टंडन ने कहा कि 2019 में कुंभ मेले ने 4.30 करोड़ रुपए का कारोबार किया और इस बार बिजनेस 35 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है।उद्यमियों को अपने प्लेटफॉर्म पर अपने उत्पाद मुफ्त में बेचने का मौकाफ्लिपकार्ट ने भी महाकुंभ में एक स्टॉल लगाया है, जिससे उद्यमियों को अपने प्लेटफॉर्म पर अपने उत्पाद मुफ्त में बेचने का मौका मिल रहा है। फ्लिपकार्ट के स्टॉल पर खरीदारों और आगंतुकों की भारी भीड़ देखी जा रही है।फिरोजाबाद, कुशीनगर और काशी के शिल्प और जीआई उत्पादों का प्रदर्शनप्रदर्शनी में काशी (वाराणसी) के कारीगरों ने लकड़ी के खिलौने, बनारसी ब्रोकेड, मेटल रिपॉसे और मेटल कास्टिंग सहित उत्पाद प्रस्तुत किए हैं। इनमें वाराणसी की लाल मिर्च, बनारसी साड़ी, सुर्खा अमरूद, प्रतापगढ़ का आंवला, मिर्जापुर के पीतल के बर्तन और गोरखपुर की टेराकोटा वस्तुएं शामिल हैं।प्रदर्शनी में कुशीनगर के कालीन, फिरोजाबाद के कांच के खिलौने और बर्तन भी प्रमुख आकर्षण हैं। वहीं, बनारसी ठंडई, लाल पेड़ा, बनारसी तबला और दीवार पेंटिंग जैसी अनूठी कृतियों को वैश्विक ध्यान में लाने का प्रयास किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश के 75 जीआई उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा हैइस बारे में डॉ. रजनीकांत ने बताया कि ओडीओपी योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 75 जीआई उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिनमें से 34 उत्पाद काशी क्षेत्र के ही हैं। आपको बता दें कि भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication) का इस्तेमाल ऐसे उत्पादों के लिये किया जाता है, जिनका एक विशिष्ट भौगोलिक मूल क्षेत्र होता है।महाकुंभ में रोजगार एवं नवाचार को बढ़ावायह ओडीओपी पहल हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने का एक अभूतपूर्व प्रयास है। देखा जाये तो महाकुंभ 2025 न केवल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहा है बल्कि उद्यमियों के लिए एक विशाल मंच भी बन गया है। दुनिया भर से लोग कारीगरों के उत्पादों को देख रहे हैं, प्रशंसा कर रहे हैं और खरीद रहे हैं।
-
नई दिल्ली। बांग्लादेश और म्यांमार जैसे पड़ोसी देशों में चल रही हाल के राजनीतिक उथल-पुथल और इन क्षेत्रों में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और सामाजिक-धार्मिक कारकों के कारण भारत के सुदूर इलाकों में शरण, रोजगार और आश्रय की तलाश करने वाले लोगों की बढ़ोतरी हुई है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बना हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 2021 से अब तक 586 बांग्लादेशी नागरिकों और 318 रोहिंग्या सहित 916 व्यक्तियों को सफलतापूर्वक पकड़ा है। वहीं, जून और जुलाई 2024 में, आरपीएफ ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 88 बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों को पकड़ा। इनमें से कुछ व्यक्तियों ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की बात कबूल की और उन्हें कोलकाता जैसे गंतव्यों के लिए ट्रेन से यात्रा करते समय रोका गया। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
अवैध प्रवासी रेलवे नेटवर्क का उपयोग करते हैंरेल मंत्रालय के अनुसार रेलवे का उपयोग करने वाले घुसपैठियों की संख्या के सटीक आंकड़े सीमित हैं, हाल की रिपोर्टें बताती हैं कि अवैध प्रवासी अक्सर भारत के अन्य हिस्सों में जाने के लिए असम और त्रिपुरा जैसे क्षेत्रों से गुजरने के लिए रेलवे नेटवर्क का उपयोग करते हैं। अक्टूबर 2024 में, रिपोर्ट में बताया गया कि बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा से जुड़े उपायों को बढ़ाने के बावजूद, अवैध प्रवासी भारत में घुसपैठ करना जारी रखते हैं, असम को पारगमन मार्ग के रूप में और रेलवे को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचने के लिए अपनी पसंदीदा यात्रा के रूप में उपयोग करते हैं।इन घटनाओं से पता चलता है कि घुसपैठियों द्वारा रेलवे का उपयोग न केवल राज्यों में उनकी आवाजाही को सुविधाजनक बनाता है, बल्कि देश में अनधिकृत प्रवेश का पता लगाने और रोकने के प्रयासों को भी जटिल बनाता है।अवैध प्रवासी राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता का विषयआरपीएफ अवैध घुसपैठ के खिलाफ रेलवे नेटवर्क को सुरक्षित करने के लिए सीमा सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाइयों के साथ सहयोग कर रही है। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस और अन्य अधिकृत एजेंसियों को सौंप दिया जाता है। दरअसल यह लोग ना केवल राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता का विषय हैं, बल्कि बंधुआ मजदूरी, घरेलू नौकरानी, वेश्यावृत्ति और यहां तक कि अंग निकालने के लिए मानव तस्करी सहित शोषण के लिए भी अत्यधिक संवेदनशील हैं।रेलवे सुरक्षा बल ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को हल करने की चुनौती को स्वीकार किया है, तथा भारत की सीमाओं में घुसने का प्रयास करने वाले अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। -
जम्मू. घाटी से विस्थापित होने के 35 साल पूरे होने के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कश्मीरी पंडित रविवार को यहां जगती बस्ती के नजदीक एक मैदान में एकत्र हुए और उस खौफनाक मंजर को यादा किया। कश्मीरी पंड़ितों ने इस अवसपर न्याय और घाटी में वापसी के साथ पुनर्वास की मांग की। कश्मीरी पंडित 19 जनवरी को ‘‘होलोकास्ट डे'' के रूप में याद करता है। यह 1990 में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के बाद घाटी से उनके पलायन की याद दिलाता है। पनुन कश्मीर, यूथ ऑल इंडिया कश्मीरी समाज (वाईएआईकेएस) और कश्मीर पंडित सभा (केपीएस) जैसे विस्थापित कश्मीरी पंड़ितों के संगठन पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और समुदाय के हितों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए। पनुन कश्मीर के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह स्मरण, दृढ़ता और न्याय के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। हम चाहते हैं कि सरकार घाटी में समुदाय के लिए एक ‘अलग राज्य' बनाए।'' सुषमा पंडिता नामक महिला ने कहा कि समुदाय ने पिछले तीन दशकों में कष्टों का सामना किया है और अब वह चाहती हैं कि सरकार आगे आए और समुदाय के उचित पुनर्वास के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करे। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को विस्थापित समुदाय की ओर ध्यान देना चाहिए और हमारे बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।''
-
नयी दिल्ली. प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में केंद्र की ‘एक जिला एक उत्पाद' (ओडीओपी) पहल के तहत फिरोजाबाद से कालीन, कांच के खिलौने और वाराणसी से लकड़ी के खिलौने जैसी वस्तुओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने महाकुम्भ में एक स्टॉल लगाया है, जो उद्यमियों को अपने उत्पाद उनके मंच पर मुफ्त में बेचने का अवसर प्रदान करेगा। प्रयागराज मंडल के संयुक्त उद्योग आयुक्त शरद टंडन ने बताया कि 2019 में कुंभ मेले में 4.30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था और इस बार यह कारोबार 35 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। इस पहल का उद्देश्य देश के हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना है।बयान के अनुसार, “फिरोजाबाद से कालीन, जरी-जरदोजी, कांच के खिलौने, वाराणसी से लकड़ी के खिलौने और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण बन रहे हैं।” महाकुम्भ में भौगोलिक संकेत (जीआई) वाले उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं।
-
अयोध्या . उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को मंदिर में भित्ति चित्र और 'थ्रीडी' मूर्तियां लगाने के संबंध में चर्चा के साथ संपन्न हुई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मंदिर परिसर और मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर कांस्य के भित्ति चित्र लगाए जाने हैं। इसके लिए निर्माण एजेंसी द्वारा नाप लिया गया है और भित्ति चित्र लगाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मिश्रा ने बताया कि बैठक में कांस्य और 'थ्रीडी' मूर्तियां लगाने के संबंध में भी चर्चा की गई और भित्ति चित्र के डिजाइन और माप के साथ एक प्रतिमा रखकर भौतिक सत्यापन किया गया। आने वाले दिनों में तेजी से भित्ति चित्र लगाए जाएंगे और दीवारों पर श्रीराम के जीवन के दृश्यों को दर्शाया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि पत्थरों पर भित्ति चित्र और कांस्य प्रतिमाओं के साथ श्रीराम के जीवन के दृश्य बनाने का काम जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने बताया कि भित्ति चित्रों के साथ-साथ पत्थरों पर झांकी भी बनाई जाएगी। भित्ति चित्रों और पत्थरों पर दृश्यों के सामने 'थ्रीडी' मूर्तियां रखी जाएंगी। इसका व्यावहारिक मूल्यांकन किया गया है और 'थ्रीडी' मूर्तियां लगाने का क्रम जल्द ही शुरू होगा। मिश्रा ने बताया कि निचले चबूतरे पर कांस्य भित्ति चित्र और दीवारों पर दृश्य बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भगवान के जीवन की घटनाओं का थ्रीडी दृश्य भी दिखाया जाएगा। काम की तैयारियां चल रही हैं और सभी भित्ति चित्र मंदिर परिसर में ही लगाए जाएंगे। अनिल मिश्रा ने बताया कि बैठक के दौरान भित्ति चित्र और थ्रीडी स्थापना के विशेषज्ञों के साथ चर्चा की गई।
-
कोच्चि. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि भारत की ताकत एकजुटता में निहित है, जो सफल और विजयी है। यहां वडयाम्बडी में आरएसएस की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू जीवन शैली सभी मुद्दों का समाधान प्रदान करती है और दुनिया में परम शांति लाती है। भागवत ने कहा कि आरएसएस हिंदू समाज को एकजुट कर रहा है और धर्म की रक्षा के माध्यम से दुनिया को सार्थक समाधान प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘बदलाव केवल अवतारों के आने से नहीं होता।'' उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कहा जाता है कि जो लोग खुद की रक्षा नहीं कर पाते, उन्हें भगवान भी नहीं बचा सकते। हम भारत की संतान हैं। यदि हमारी मातृभूमि लाखों बच्चों के होते हुए भी कमजोर हो जाती है, तो हमारा क्या कर्तव्य है?'' उन्होंने कहा, ‘‘इस कर्तव्य को पूरा करने के लिए हमें शक्ति की आवश्यकता है, शक्ति को प्रभावी बनाने के लिए हमें अनुशासन और ज्ञान की आवश्यकता है।'' भागवत ने कहा, ‘‘परिस्थितियों की परवाह किए बिना दृढ़ निश्चय और उद्देश्य की अटूट भावना आवश्यक है।'' उन्होंने कहा कि केवल ऐसे मानव विकास को बढ़ावा देना ही आरएसएस का मुख्य मिशन है। उन्होंने कहा कि भारत भी विभिन्न संघर्षों को देख रहा है - किसान, उपभोक्ता, श्रमिक और यहां तक कि सत्तारूढ़ और विपक्षी दल भी आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे समस्याओं की सूची बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि, इन मुद्दों का समाधान भारत के भीतर ही है। भागवत ने कहा, ‘‘भारतीय दर्शन सभी को एकजुट करने के बारे में है।'' उन्होंने कहा कि भारत विश्व के फायदे के लिए एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी विशिष्ट विशेषता इसकी अनूठी सांस्कृतिक एकता है जो विविधता को अपने में समाहित करती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह वह भूमि है जहां लोग काशी से गंगा जल लेकर आते हैं और रामेश्वरम में इसे चढ़ाते हैं। कालडि में जन्मे आदि शंकराचार्य ने देश के चारों कोनों में मठों की स्थापना करके इस एकता को मजबूत किया।'' बैठक में आरएसएस के दक्षिण क्षेत्र संघचालक आर. वन्नियाराजन और दक्षिण केरल प्रांत संघचालक एम एस रामेसन मौजूद थे। भागवत कुछ संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए 16 से 21 जनवरी तक केरल की यात्रा पर हैं।
-
अमरावती. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में लचीले बुनियादी ढांचे के बूते भारत आपदाओं के दौरान 'शून्य हताहत' लक्ष्य को अपनाकर इस क्षेत्र में विश्वभर में अगुआ के रूप में उभरा है। शाह ने आंध्र प्रदेश के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के समर्थन पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र ने केवल छह महीनों में राज्य के लिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। वह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के दक्षिणी परिसर और विजयवाड़ा के पास राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 10वीं बटालियन परिसर का उद्घाटन करने के बाद कृष्णा जिले के कोंडापवुलुरू में एनडीआरएफ के 20वें स्थापना दिवस समारोह में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने लगभग 220 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं, एनडीआरएफ द्वारा एनडीएमए की नीतियों के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन ने भारत को आपदा प्रबंधन में एक वैश्विक अगुआ के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत ने सीडीआरआई की स्थापना करके आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे में पूरी दुनिया में अग्रणी भूमिका निभाई है।'' उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दृष्टिकोण, कार्यप्रणाली और उद्देश्य में बड़े बदलाव लाने की दिशा में काम किया है। शाह ने कहा कि पहले आपदा के प्रति दृष्टिकोण राहत-केंद्रित था, लेकिन अब ‘बचाव-केंद्रित' दृष्टिकोण है, ताकि लोगों को आपदा से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण में यह 360 डिग्री बदलाव 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद अमल में आया। शाह ने कहा कि पिछले छह वर्षों में गृहमंत्री रहते हुए उन्होंने कई आपदाओं के दौरान क्षेत्र का दौरा किया और पाया कि एनडीआरएफ कर्मियों को देखकर लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अब सुरक्षित हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पहले ओडिशा में एक चक्रवात में 10,000 लोगों की जान चली गई थी और अब पिछले दो वर्षों में दो चक्रवात आए, लेकिन कोई भी हताहत नहीं हुआ, अर्थात देश ने ‘शून्य हताहत' का लक्ष्य हासिल कर लिया है। शाह ने कहा कि नेपाल, इंडोनेशिया, तुर्किये, म्यांमा, वियतनाम और अन्य देशों में एनडीआरएफ के प्रयासों को संबंधित देशों के राष्ट्राध्यक्षों द्वारा व्यापक रूप से मान्यता और सराहना मिली है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने आपदा प्रबंधन के लिए 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 61,000 करोड़ रुपये आवंटित किए, जबकि 12वें वित्त आयोग के अंतर्गत इस मद में 12,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने ‘आपदा रोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन' (सीडीआरआई) की स्थापना की और आज 48 देश इसके सदस्य के रूप में सीडीआरआई के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हुडको और विश्व बैंक के माध्यम से अमरावती के विकास के लिए 27,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। शाह ने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पिछली सरकार पर कटाक्ष करते हुए आंध्र प्रदेश के लोगों से कहा कि वे ‘बर्बाद' हुए पांच वर्ष पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायडू और प्रधानमंत्री मोदी राज्य के विकास के लिए नए सिरे से ध्यान केंद्रित कर तेजी से प्रयास करते हुए मिलकर काम करेंगे। गृहमंत्री ने कहा, ‘‘मैं यह आश्वासन देना चाहता हूं कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी-नीत सरकार आंध्र प्रदेश के विकास के लिए चंद्रबाबू नायडू के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।'' शाह ने एनडीआरएफ के बारे में कहा कि आज भारत आपदा प्रबंधन के मामले में विश्व स्तर पर अगुआ के रूप में उभरा है और आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में देश दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। एनडीआरएफ प्राकृतिक आपदाओं के दौरान काम करता है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ‘मानव निर्मित' संकटों के दौरान लोगों की सेवा करने के लिए आगे आता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के बाद राजग 2025 की शुरुआत में दिल्ली में भी सरकार बनाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के पूरी तरह से आर्थिक रूप से बेहतर स्थिति में आने तक केंद्र से निरंतर समर्थन सुनिश्चित करने की गृहमंत्री से अपील की। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आर्थिक नीतियों को लेकर वैश्विक स्तर पर काफी रुचि देखने को मिल रही है और दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक में ये नीतियां चर्चा का केंद्र रहेंगी। सोमवार से शुरू हो रही वार्षिक विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे वैष्णव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत की वृद्धि की कहानी में काफी रुचि है, खासकर डिजिटल बदलाव और नए डिजिटल ढांचे को लेकर। उन्होंने कहा, ‘‘दावोस में विश्व आर्थिक मंच में हमारी विचार प्रक्रिया को समझने, प्रधानमंत्री की आर्थिक नीतियों, डिजिटल बदलाव और कैसे भारत ने डिजिटल ढांचा तैयार किया है और कैसे प्रौद्योगिकी का लोकतांत्रिकरण हुआ है, के बारे में काफी रुचि देखने को मिल रही है।'' वैष्णव ने कहा कि समावेशी वृद्धि, सामाजिक, भौतिक, डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश और प्रौद्योगिकी के लोकतांत्रिकरण के बारे में विस्तृत चर्चा होगी। सूचना एवं प्रसारण, रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने समावेशी विकास और ऐसी वृद्धि पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित किया है, जो समाज के सबसे निचले तबके के लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तनकारी बदलाव लाएगी। ये लोग पिछले कई दशक से विकास से वंचित रहे हैं।
-
लातूर. महाराष्ट्र के लातूर जिले में बर्ड फ्लू से 51 कौओं की मौत हो गई है और अधिकारियों ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए निवारक उपाय करना शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पशुपालन उपायुक्त डॉ. श्रीधर शिंदे ने बताया कि शनिवार को भोपाल पशु चिकित्सा प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट से पता चला है कि उदगीर शहर में कौओं की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) से हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार तक उदगीर शहर के विभिन्न हिस्सों में 51 कौवे मृत पाए गए।
अधिकारियों को 13 जनवरी से शहर के बगीचों व अन्य क्षेत्रों में मृत पक्षियों के बारे में शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और मौत के कारण का पता लगाने के लिए 14 जनवरी को छह शवों को प्रयोगशाला भेजा गया। जिला प्रशासन ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए निवारक उपाय शुरू कर दिए हैं।
जिस जगह मृत कौवे मिले हैं उस स्थान के 10 किलोमीटर के दायरे को ‘अलर्ट जोन' घोषित किया गया है।
आदेश में प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की आवाजाही तथा पक्षियों और जानवरों के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। निर्देश के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों को संक्रमणमुक्त किया जाएगा तथा अधिकारी 10 किलोमीटर के दायरे में सभी पोल्ट्री फॉर्म का सर्वेक्षण करेंगे तथा नमूने परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। प्रशासन ने निवासियों से आग्रह किया है कि वे जिले के अन्य भागों में पक्षियों या जानवरों की किसी भी असामान्य मृत्यु की सूचना निकटतम पशु चिकित्सालय या वन विभाग को दें। -
जम्मू. कटरा और श्रीनगर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को 22 बोगियों वाली रेलगाड़ी का सफल परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से रेल के जरिये जोड़ने वाली नवनिर्मित रेल लाइन पर पहला सफल परीक्षण था। अधिकारियों ने बताया कि 18 एसी कोच (वातानुकूलित डिब्बे), सामान ढोने वाली दो बोगी और दो इंजन वाली यह रेलगाड़ी सुबह करीब आठ बजे कटरा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और रेलवे अधिकारियों की निगरानी में चार घंटे के भीतर सफलतापूर्वक अपने गंतव्य पर पहुंच गई। यह कटरा और श्रीनगर के बीच पहला ट्रायल रन था।
कश्मीर को रेल मार्ग से जोड़ने की परियोजना पर काम 1997 में शुरू हुआ था, लेकिन भूवैज्ञानिक, स्थलाकृतिक और मौसम संबंधी चुनौतियों के कारण इसे अलग-अलग समय पर भिन्न-भिन्न समयसीमा निर्धारित किये जाने के बावजूद पूरा नहीं किया जा सका। -
महाकुंभ नगर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान करके पूजा अर्चना की। यहां संगम तट पर एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा शनिवार देर रात मेला क्षेत्र में सेक्टर सात में स्थित राजस्थान मंडप पहुंचे। उन्होंने सुबह नाव से त्रिवेणी संगम का भ्रमण किया।
अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी घाट पर डुबकी लगाने के बाद मां गंगे की पूजा अर्चना की और दूध एवं गंगा जल से भगवान महादेव का अभिषेक भी किया। उन्होंने बताया कि शर्मा ने बड़े हनुमान जी मंदिर के दर्शन भी किए।
अधिकारी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की और कुंभ के कुशल संचालन के लिए बधाई दी। इससे पहले, मुख्यमंत्री शर्मा का शनिवार देर रात प्रयागराज हवाईअड्डे पर उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने महाकुंभ में बने राजस्थान मंडप का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं से भी भेंट की। -
मुंबई. मुंबई की एक अदालत ने रविवार को सैफ अली खान पर हमला मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय साजिश से संबंधित अभियोजन पक्ष की दलील को खारिज नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने अदालत को बताया कि कथित हमलावर बांग्लादेशी नागरिक है, और उसके कृत्य के पीछे के मकसद का पता लगाने की जरूरत है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद (30) को दोपहर डेढ़ बजे बांद्रा में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने पेश किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि कथित हमलावर भारत में अवैध रूप से रहने वाला एक बांग्लादेशी नागरिक था और उसके कृत्य के पीछे के मकसद का पता लगाने की जरूरत है। पुलिस ने अदालत से यह भी कहा कि उन्हें यह पता लगाने की जरूरत है कि इस मामले का संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश से है या नहीं। हालांकि, बचाव पक्ष के वकील संदीप डी शेरखाने ने तर्क दिया कि उनका मुवक्किल कई वर्षों से देश में रह रहा है और उसके पास (देश में रहने के लिए) महत्वपूर्ण दस्तावेज है, और उसका परिवार भी भारत में रह रहा है। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि अभिनेता सैफ अली खान की मौजूदगी के कारण इस मामले को तूल दिया गया है।
हालांकि, पुलिस ने यह कहते हुए 14 दिन की हिरासत की मांग की कि मामला सिर्फ एक अभिनेता के बारे में नहीं है बल्कि इसमें एक क्रूर हमला शामिल है। पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि जांच प्राथमिक चरण में है।
जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि हमले में खान को गंभीर चोटें आईं, जिसमें चाकू के ब्लेड के एक हिस्से का उनके शरीर में धंसना शामिल है। पुलिस ने अदालत को बताया कि चाकू तीन हिस्सों में टूट गया जिसके दो हिस्से मिल गए हैं, जबकि तीसरा हिस्सा आरोपी से बरामद किया जाना बाकी है। पुलिस ने कहा कि घटना के समय आरोपी ने जो कपड़े पहने थे उनपर खून के धब्बे होंगे और जांच के हिस्से के रूप में ये कपड़े जब्त करने की जरूरत है। जांच अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की आवश्यकता है कि आरोपी अभिनेता के घर में कैसे दाखिल हुआ और हमले के पीछे का मकसद क्या था। हालांकि, बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि शहजाद को न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए।
रिकॉर्ड पर मौजूद दस्तावेजों पर गौर करने के बाद पुलिस की दलील को स्वीकार करते हुए अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा लगाए गए अंतरराष्ट्रीय साजिश के आरोप को ‘‘असंभव नहीं कहा जा सकता।'' अदालत ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आरोपियों के खिलाफ आरोप सही हैं। इसलिए मामले की जांच के लिए पुलिस को पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। पांच दिन की पुलिस हिरासत उचित है।'' अदालत ने बचाव पक्ष के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि गिरफ्तारी अवैध थी और कहा कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के दौरान सभी आवश्यक मानदंडों का पालन किया था। इससे पहले दिन में पुलिस ने मीडिया को बताया था कि कथित हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक बांग्लादेशी नागरिक है, जिसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था। उसे ठाणे शहर से सटे इलाके से पकड़ा गया था। पुलिस ने कहा था कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह 16 जनवरी को तड़के चोरी के इरादे से बांद्रा में सतगुरु शरण इमारत में बॉलीवुड अभिनेता के घर में दाखिल हुआ था। हमलावर ने सैफ (54) पर कई बार चाकू से वार किया था जिसके बाद पास के लीलावती अस्पताल में उनकी चार-पांच घंटे तक सर्जरी की गई थी।


























.jpg)
.jpg)