- Home
- देश
- पुणे । पुणे के मांजरी में एक स्कूल में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है ।. जिसमें 9वीं के क्लास के एक छात्र ने दूसरे छात्र का क्लास में ही कांच के टुकड़े से गला रेत दिया । इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया. । छात्र को गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है तो वही दूसरे छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है. ।हडपसर पुलिस ने इस मामले में नाबालिग को हिरासत में लिया. । जानकारी के मुताबिक़ स्कूल के एक कार्यक्रम में दोनों छात्रों के बीच विवाद हुआ था । इनके बीच काफी तू तू मैं मैं हुई थी। इसी के गुस्से में छात्र ने हमला करने की बात कही जा रही है ।छात्र दोपहर को क्लास में बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे बैठे क्लास के दूसरे छात्र ने गले पर कांच के टुकड़े से हमला कर दिया । जिसके कारण छात्र के गले में गंभीर जख्म हो गया । बताया जा रहा है की कुछ दिन पहले छात्र ने पीड़ित छात्र को धमकी दी थी । घटना के बाद स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने घायल छात्र को तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करवाया ।हॉस्पिटल में छात्र का इलाज चल रहा है । file photo
- जयपुर। राजस्थान पुलिस ने जयपुर शहर में मोबाइल चोरी के एक बड़े मामले को सुलझाने का दावा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सौ से अधिक आईफोन व आईपैड तथा तीन लाख से ज्यादा की नकदी बरामद की गई है।जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से चार मध्य प्रदेश व एक मुंबई का रहने वाला है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी सफान खान, रामभरोसे पटेल, जतिन हाडा, राजेश उर्फ खन्ना उर्फ मामा तथा समीर अहमद शेख को गिरफ्तार किया है। शेख मुंबई में रहता है और वह चोरी के मोबाइल फोन आदि खरीदता है।जयपुर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल के शोरूम से छह नवंबर को तीन अज्ञात नकाबपोश चोरों ने करीब 120 आईफोन व लगभग 150 अन्य पुराने फोन, आईपैड, मैकबुक आदि चुरा लिए थे। रिपोर्ट में इनकी कुल कीमत लगभग 1 करोड 80 लाख रुपए बताई गई थी।जोसेफ ने बताया कि आरोपी इंदौर से किराए की कार से घटनास्थल से 50 किलोमीटर दूर पहुंचे। वहां से वे चुराई गई मोटरसाइकिल से मोबाइल शोरूम तक पहुंचे और चोरी की। उन्होंने बताया कि शेख के कब्जे से 74 नये आईफोन, 11 नये आईपैड, एक मैकबुक, 13 फोन बरामद किए गए हैं। इसी तरह अभियुक्त सफान खान के कब्जे से 15 आईफोन व एक लाख रूपये नकद, रामभरोसे पटेल के कब्जे से सात पुराने आईफोन व एक लाख रूपये नगद, जतिन हाडा के कब्जे से सात पुराने आईफोन व अभियुक्त राजेश के कब्जे से 16 फोन फोन व एक लाख 85 रूपये नकद बरामद किये गये हैं।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (आईसीए) के वैश्विक सम्मेलन में 'संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025' का शुभारंभ करेंगे। आईसीए के 130 साल के इतिहास में पहली बार, वैश्विक सहकारी आंदोलन के लिए प्रमुख निकाय इफको की पहल पर आईसीए महासभा और वैश्विक सहकारी सम्मेलन की मेजबानी भारत द्वारा की जाएगी। यह कार्यक्रम यहां 25-30 नवंबर के दौरान आयोजित होने वाला है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सहकारिता सचिव आशीष कुमार भूटानी ने बताया कि प्रधानमंत्री 25 नवंबर को कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान औपचारिक रूप से 'संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025' का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष - 2025 पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में करीब 3,000 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें से 1,000 विदेशी प्रतिनिधि होंगे। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और फिजी के उप प्रधानमंत्री मनोआ कामिकामिका भी सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 नवंबर को कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह मुख्य अतिथि के रूप में वैश्विक सहकारी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे। इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘कार्बन निरपेक्ष' होगा और देशभर में 10,000 पीपल के पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केवल शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा और शराब नहीं परोसी जाएगी।
-
अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। टप्पल थाने के प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि 20/21 नवंबर की दरम्यानी रात करीब एक बजे दिल्ली से आजमगढ़ जा रही एक डबल डेकर बस की टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि इस भीषण हादसे में 21 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें नजदीक में नोएडा के जेवर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पारुल गिरि (26), हंसमुख (37), आरव (आठ माह) और दो अज्ञात लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल 15 अन्य लोगों का जेवर के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं एक अन्य घायल को उसके परिजन के कहने पर आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल यात्री ने संवाददाताओं को बताया कि बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जा रही थी। उसने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक में कांच का सामान भरा हुआ था।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि मामले में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। घटना के कुछ देर बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल कर दिया गया। -
नयी दिल्ली. भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड अगले साल के महाकुंभ मेले को लेकर प्रयागराज में एक टेंट सिटी विकसित करने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय कुमार जैन ने कहा कि ‘महाकुंभ ग्राम' तीर्थयात्रा और पर्यटन परिदृश्य में एक परिवर्तनकारी योगदान होगा, जिसमें विलासिता पूर्ण आवास और सांस्कृतिक अनुभव को भारत की आध्यात्मिक विविधता के साथ जोड़कर एक अनोखा अनुभव प्रदान करेगा। एक बयान में जैन ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य हर अतिथि को बेहतरीन और समृद्ध अनुभव देना है।''
सार्वजनिक क्षेत्र में रेल मंत्रालय की उपक्रम कंपनी ने कहा कि उसके पास बड़े स्तर पर तीर्थ पर्यटन और रेलवे नेटवर्क पर अतिथि सत्कार का गहरा अनुभव है और अब तक उसने आस्था और भारत गौरव ट्रेन में 6.5 लाख से अधिक यात्रियों को सफलतापूर्वक सेवाएं दी हैं। कंपनी ने कहा, ‘‘यह अनुभव महाकुंभ ग्राम को एक बेमिसाल सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गंतव्य स्थल बनाने में मदद करेगा। '' कंपनी के निदेशक (पर्यटन और विपरण) राहुल हिमालयन ने कहा, ‘‘महाकुंभ ग्राम टेंट सिटी, प्रयागराज में अतिथियों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘डीलक्स' और महंगे शिविर प्रदान करेगी। ये टेंट मेहमानों को आध्यात्मिक माहौल में एक विलासिता अनुभव प्रदान करेंगे।'' बयान में कहा गया कि इसके किराए और अन्य जानकारी के लिए आईआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबर और आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग किया जा सकता है। -
नोएडा (उत्तर प्रदेश) .नोएडा में ट्यूशन से लौट रही तीन छात्राओं के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर अश्लील हरकत की और आपत्तिजनक इशारे किए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को सेक्टर-39 पुलिस थाना क्षेत्र की है जब मोरना गांव की तीन छात्राएं सदरपुर कॉलोनी में ट्यूशन से लौट रही थीं। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया, ‘‘जब छात्राएं सेक्टर-43 स्थित आरक्यू मॉल के पास पहुंची तभी एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया और उनके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने लगा तथा आपत्तिजनक इशारे किए।'' उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्राओं में से एक के पिता की शिकायत पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मॉल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
-
अहमदाबाद. भाजपा शासित गुजरात की सरकार ने 2002 के 'गोधरा ट्रेन अग्निकांड' पर आधारित हिंदी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को राज्य में कर मुक्त घोषित कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार रात एक सिनेमाघर में फिल्म को देखने के बाद यह निर्णय लिया। विज्ञप्ति में कहा गया कि पटेल ने फिल्म की निर्माता एकता कपूर, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेन्द्र, फिल्म अभिनेत्री रिद्धि डोगरा और गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी के साथ फिल्म देखी। विज्ञप्ति में कहा गया है, "मुख्यमंत्री ने फिल्म की प्रशंसा की है और इसे गुजरात में कर मुक्त कर दिया है।" इस सप्ताह की शुरुआत में राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने फिल्म को कर-मुक्त घोषित कर दिया। फिल्म के कर मुक्त हो जाने से इसकी टिकट की कीमतें कम हो जाएंगी। गुजरात के गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में 27 फरवरी, 2002 को आग लगा दी गई थी, जिसमें 59 लोग मारे गए थे। मृतकों में से अधिकतर कारसेवक थे। इस घटना के बाद राज्य में व्यापक दंगे भड़क उठे थे।
-
हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाग जिले में बृहस्पतिवार को पटना जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोरहर थाना क्षेत्र के पास हुई। बस एक तीव्र घुमावदाड़ मोड़ पर मुड़ते समय पलट गई। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार सिंह ने बताया, ‘‘अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बस में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।'' एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बस कोलकाता से पटना जा रही थी। बस में सवार एक यात्री मोतीचंद प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी प्रसाद की इस दुर्घटना में मौत हो गई। बिहार के गोपालगंज निवासी प्रसाद ने कहा, ‘‘सुबह जब यह दुर्घटना हुई तब हम सो रहे थे। हम बुधवार को कोलकाता से बिहार के लिए बस में सवार हुए थे।'' बिहारशरीफ निवासी एक अन्य यात्री गणेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई।
कुमार ने बताया, बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जैसे ही चालक एक तीव्र घुमावदार मोड़ पर पहुंचा, उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।'' मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से करीब 10 की हालत गंभीर है। -
नयी दिल्ली. पूर्व उच्च शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति को बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में शपथ दिलाई। हिमाचल प्रदेश काडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी मूर्ति, गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लेंगे। मूर्ति को सोमवार को केंद्र सरकार ने नया सीएजी नियुक्त किया था। गिरीश चंद्र मुर्मू ने बुधवार को सीएजी के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘आज सुबह 10 बजे गणतंत्र मंडप, राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में के. संजय मूर्ति ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष पद की शपथ ली।'' शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
- भोपाल. मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने भगवान कृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए एक न्यास के गठन के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मध्यप्रदेश लोक न्यास अधिनियम 1951 के तहत श्री कृष्ण पाथेय न्यास के गठन का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में भगवान कृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस न्यास का गठन किया जाएगा। न्यास को भगवान कृष्ण के मंदिरों की प्रबंधन योजना के क्रियान्वयन और संदीपनी गुरुकुल की स्थापना के लिए सुझाव आमंत्रित करने के अलावा पवित्र क्षेत्रों के साहित्यिक और सांस्कृतिक संरक्षण और संवर्धन का काम सौंपा गया है। इन स्थलों को पर्यटन और अन्य पहलुओं की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। न्यास में 28 सदस्य होंगे, जिनमें 23 पदेन न्यासी सदस्य और पांच विशेषज्ञ गैर-आधिकारिक न्यासी सदस्य के रूप में नामित किए जाएंगे। गैर-सरकारी न्यासी सदस्यों का कार्यकाल अधिकतम तीन वर्ष होगा।
- भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने बुधवार को यहां ‘द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखी। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर फिल्म के कलाकारों को सम्मानित भी किया।एक दिन पहले, राज्य सरकार ने फिल्म को कर-मुक्त करने का फैसला किया था। ‘द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म 27 फरवरी, 2002 को गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित है, जिसमें साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन शामिल थी। यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई । यादव ने दिन में मंत्रिमंडल बैठक में कहा कि इस फिल्म ने 2002 की गोधरा घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर किया है, जिसे देश में गलत तरीके से पेश किया गया था।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने की बुधवार को घोषणा की। देर शाम जारी अधिसूचना में बोर्ड ने बताया कि 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं चार अप्रैल को संपन्न होंगी। ऐसा पहली बार हुआ है, जब बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम कम से कम 86 दिन पहले जारी किया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि दो विषयों की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतराल रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसी छात्र द्वारा चुने गए दो विषयों की परीक्षा एक ही तिथि पर न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा गया है।
- नयी दिल्ली. नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने बुधवार को कोहरे को लेकर तैयारियों पर विभिन्न संबंधित इकाइयों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने एयरलाइन कंपनियों से उड़ान में देरी के बारे में यात्रियों को सक्रिय रूप से सूचित करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने को कहा कि यात्रा में व्यवधान को कम करने में मदद के लिए ‘चेक-इन' काउंटर पर सभी कर्मचारी हों। नागर विमानन मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस सर्दी में दृश्यता से संबंधित चुनौतियों के प्रबंधन की तैयारी सही दिशा में बढ़ रही है और बाधाओं को दूर करने में अच्छी प्रगति हुई है।'' बैठक में नागर विमानन सचिव वुमलुनमंग वुअल्नम, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय), बीसीएएस (नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो), भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), दिल्ली हवाईअड्डा संचालक एजेंसी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) और एयरलाइन कंपनियों के प्रतिनिधियों सहित अन्य ने भाग लिया। सोमवार को खराब दृष्यता के कारण राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम 15 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा और 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। विज्ञप्ति के अनुसार, एयरलाइन कंपनियों ने पुष्टि की है कि वे दिल्ली और अन्य हवाई अड्डों के लिए सीएटी दो : तीन के अनुरूप विमान और पायलटों को तैनात करने के संबंध में डीजीसीए के दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। दिल्ली हवाई अड्डे की चार हवाई पट्टियों में से तीन में सीएटी तीन आईएलएस(इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) है जो कम दृश्यता स्तरों में उड़ान संचालन की सुविधा देगा। दिल्ली हवाई अड्डा देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा भी है। सीएटी दो:तीन अनुपालन पायलटों को कम दृश्यता की स्थिति में विमान उड़ान की अनुमति देगा।विज्ञप्ति में कहा गया है कि एयरलाइन कंपनियों को ‘‘दृश्यता समस्या के कारण संभावित देरी या उड़ान रद्दीकरण के बारे में यात्रियों के साथ सक्रिय रूप से संवाद करने का निर्देश दिया गया है। यदि देरी तीन घंटे से अधिक है, तो उड़ान रद्द करनी होगी।'' मंत्री ने कहा कि एयरलाइन कंपनियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए हवाई अड्डों पर सभी चेक-इन काउंटर पर सभी कर्मचारी मौजूद हों। दिल्ली हवाई अड्डे की संचालक डायल को यात्रियों को दृश्यता की स्थिति के बारे में वास्तविक समय में सूचना प्रदान करने के लिए प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाने की सलाह दी गई है।
-
बाकू (अजरबैजान) .भारत ने मंगलवार को कहा कि ‘ग्लोबल साउथ' में जलवायु कार्रवाई का समर्थन करने के लिए नये जलवायु वित्त लक्ष्य को जलवायु न्याय के सिद्धांत के आधार पर तय किया जाना चाहिए। भारत ने अमीर देशों से ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने में अग्रणी भूमिका निभाने और विकासशील देशों के लिए पर्याप्त ‘कार्बन स्पेस' (कार्बन उत्सर्जन की गुंजाइश) सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया। बाकू में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (सीओपी) में भारत की ओर से वक्तव्य देते हुए केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि कुछ विकसित देशों के प्रतिबंधात्मक एकपक्षीय व्यापार उपाय विकासशील देशों में जलवायु कार्रवाई में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां एनसीक्यूजी (नये जलवायु वित्त लक्ष्य) पर जो भी निर्णय लेते हैं, वे जलवायु न्याय के सिद्धांत पर आधारित होने चाहिए। निर्णय महत्वाकांक्षी और स्पष्ट होने चाहिए, जिनमें विकासशील देशों की उभरती जरूरतों और प्राथमिकताओं तथा सतत विकास एवं गरीबी उन्मूलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखा जाना चाहिए।'' मंत्री ने कहा कि ‘ग्लोबल साउथ' में जलवायु महत्वाकांक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरित प्रौद्योगिकियों की मुफ्त उपलब्धता और पर्याप्त वित्तीय सहयोग सुनिश्चित करना जरूरी है। सिंह ने कहा, ‘‘इसके विपरीत, कुछ विकसित देशों ने एकतरफा उपायों का सहारा लिया है, जिससे ‘ग्लोबल साउथ' के लिए जलवायु कार्रवाई अधिक कठिन हो गई है। हम जिस स्थिति में हैं, उसमें ‘ग्लोबल साउथ' में प्रौद्योगिकी, वित्त और क्षमता के प्रवाह के लिए सभी बाधाओं को दूर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।'' ‘ग्लोबल साउथ' से तात्पर्य उन देशों से है, जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित अथवा अविकसित के रूप में जाना जाता है और ये मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लातिन अमेरिका में स्थित हैं। सिंह ने कहा कि वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लिए कार्बन बजट के इस दशक में खर्च हो जाने का अनुमान है। उन्होंने विकसित देशों से अपने ‘नेट जीरो' कार्बन लक्ष्यों को आगे बढ़ाकर और ‘‘भारत जैसे विकासशील देशों के लिए पर्याप्त कार्बन स्पेस प्रदान करके'' इस दिशा में मिसाल कायम करने का आह्रवान किया। भारत ने कहा कि ‘ग्लोबल नॉर्थ' (विकसित देश) के उच्च-कार्बन उत्सर्जन ने ‘ग्लोबल साउथ' के लिए बहुत कम ‘कार्बन स्पेस' छोड़ा है। हालांकि, उसने कहा कि सतत विकास और गरीबी उन्मूलन के लिए जरूरी बुनियादी चीजों से समझौता नहीं किया जा सकता है। भारत बहुपक्षीय मंचों पर यूरोपीय संघ (ईयू) के कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (सीबीएएम) जैसे एकतरफा व्यापार उपायों का विरोध करता रहा है। वह कहता आया है कि यह पद्धति जलवायु कार्रवाई की लागत गलत तरीके से गरीब देशों पर स्थानांतरित करती है। सीबीएएम भारत और चीन जैसे देशों से आयातित लोहा, इस्पात, सीमेंट, उर्वरक और एल्यूमीनियम जैसे उत्पादों पर यूरोपीय संघ का प्रस्तावित कर है।
-
नयी दिल्ली. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया युवाओं को शारीरिक खेलों से दूर डिजिटल खेल के मैदानों की ओर धकेल रही है जो कि चिंताजनक है। उपराष्ट्रपति ने यहां विशेष ओलंपिक एशिया पैसिफिक बोशे और बॉलिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दिव्यांग खिलाड़ियों के सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया। धनखड़ ने कहा, ‘‘आप न केवल मैदान पर बल्कि जीवन के खेल में भी चैंपियन हैं जहां आप उन चुनौतियों के खिलाफ जीत हासिल करते हैं जिनकी हममें से कई लोग केवल कल्पना कर सकते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ ये खिलाड़ी चौबीसों घंटे चुनौतियों का सामना करते हैं फिर भी उनके जोश, ऊर्जा और उत्साह में कोई कमी नहीं है।'' उपराष्ट्रपति ने देश के युवाओं के बीच डिजिटल दुनिया के प्रति बढ़ते जुनून को ‘एक गंभीर चिंता' बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘यह गंभीर रूप से चिंताजनक होता जा रहा है। आज की तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में हमारे युवा और बच्चे तेजी से छोटी प्लास्टिक स्क्रीन (मोबाइल) का उपभोग कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें वास्तविक खेल के मैदानों से दूर डिजिटल खेल के मैदानों में धकेला जा रहा है मैं विशेष रूप से प्रत्येक माता-पिता से यह सुनिश्चित करने के लिए कहूंगा कि इस छोटी प्लास्टिक स्क्रीन के कारण बच्चे वास्तविक खेल के मैदानों से वंचित न रहें। आइए सुनिश्चित करें कि यह डिजिटल जुनून बच्चों को वास्तविक खेल के मैदान के रोमांच, भावना और ज्ञान से वंचित न कर दे।'' धनखड़ ने जीवन में खेल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल बोली और शब्दकोश से परे एक भाषा है। उन्होंने कहा कि खेल एक सार्वभौमिक भाषा है जिसके पास सभी तरह की बाधाओं को तोड़ने की क्षमता है।
उन्होंने कहा, ‘‘मानवता द्वारा परिभाषित सभी सीमाएं, संकीर्ण सोच वाले स्थान खेल से दूर हो जाते हैं। खेल विशिष्ट रूप से मानव मन को शक्ति प्रदान करते हैं और जब बात विशेष रूप से सक्षम बच्चों, लड़कों और लड़कियों और बुजुर्ग लोगों से संबंधित खेल की होती है तो यह आशा की एक नयी रोशनी पैदा करती है।'' उन्होंने कहा कि खेल को अब पढाई से अलग गतिविधि के रूप में नहीं देखा जाता है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह शिक्षा और जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है, चरित्र निर्माण का माध्यम है, एकता को बढ़ावा देता है और हमें राष्ट्रीय गौरव से भर देता है।'' -
नयी दिल्ली. केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सरकार के व्यापक स्तर पर डिजिटलीकरण के प्रयास से देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में काफी बदलाव आया है और 5.8 करोड़ फर्जी राशन कार्ड को रद्द किया गया है। इससे वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए नये मानक स्थापित हुए हैं।
मंत्रालय ने बयान में कहा कि 80.6 करोड़ लाभार्थियों को सेवा प्रदान करने वाली पीडीएस प्रणाली में सुधार के तहत आधार के जरिये सत्यापन और इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपने ग्राहक को जानें (ई-केवाईसी) की व्यवस्था से 5.8 करोड़ नकली राशन कार्ड हटाए जा सके हैं। बयान के अनुसार, ‘‘इन प्रयासों के परिणामस्वरूप गड़बड़ी में काफी कमी आई है और लक्षित लोगों तक पहुंच में वृद्धि हुई है।'' मंत्रालय के अनुसार, लगभग सभी 20.4 करोड़ राशन कार्ड को डिजिटल कर दिया गया है। इनमें से 99.8 प्रतिशत आधार से जुड़े हैं और 98.7 प्रतिशत लाभार्थियों की पहचान का सत्यापन बायोमेट्रिक माध्यम से किया गया है। बयान के अनुसार, देशभर में उचित मूल्य की दुकानों पर 5.33 लाख ई-पीओएस (इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल) उपकरण लगाये गये हैं। इसके जरिये खाद्यान्न वितरण के दौरान आधार के जरिये सत्यापन करने के साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राशन का वितरण सही व्यक्ति तक हो। मंत्रालय ने कहा, ‘‘आज कुल खाद्यान्न में से लगभग 98 प्रतिशत खाद्यान्न के वितरण में आधार के जरिये सत्यापन का उपयोग किया जा रहा है। इससे पात्रता नहीं रखने वाले लाभार्थियों को अलग करने और कालाबजारी के जोखिम को कम करने में मदद मिली है।'' सरकार की ई-केवाईसी पहल के जरिये पहले ही कुल पीडीएस लाभार्थियों में से 64 प्रतिशत का सत्यापन हो चुका है। शेष लाभार्थियों के लिए देशभर में राशन दुकानों पर प्रक्रिया जारी है। मंत्रालय ने आपूर्ति मामले में कहा कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने खाद्य आपूर्ति की वास्तविक समय पर निगरानी के लिए रेलवे के साथ एकीकृत वाहन निगरानी प्रणाली सहित सही जगह खाद्यान्न भेजने के लिए आपूर्ति प्रबंधन प्रणाली लागू की है। ‘एक देश एक राशन कार्ड' योजना से देशभर में राशन कार्ड की ‘पोर्टेबिलिटी' संभव हुई है। इससे लाभार्थियों को अपने मौजूदा कार्ड का उपयोग करके देश में कहीं भी राशन लेने की सुविधा मिली है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘सरकार ने डिजिटलीकरण, लाभार्थियों की सही पहचान और आपूर्ति व्यवस्था में नवोन्मेष के माध्यम से खाद्य सुरक्षा पहल के लिए एक वैश्विक मानक स्थापित किया है।'' डिजिटल बदलाव में खरीद से लेकर वितरण तक पूरी पीडीएस व्यवस्था शामिल है। इससे प्रणाली में फर्जी कार्ड और गलत प्रविष्टियों को खत्म करते हुए वास्तविक लाभार्थियों तक वितरण सुनिश्चित किया गया है। -
नयी दिल्ली. महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि 'एक्सिस माई इंडिया' के सर्वेक्षण में झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ, वहीं झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए वोट डाले गए। झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन ‘महायुति' तथा कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच मुकाबला है। झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तथा ‘इंडिया' गठबंधन के बीच मुकाबला है।
®राजग में भाजपा, आजसू, जनता दल (यूनाइटेड) तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल है जबकि 'इंडिया' गठबंधन के घटक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल है। ‘मैट्रिज' के सर्वेक्षण के अनुसार, महायुति को 150-170 तथा एमवीए को 110-130 सीट मिल सकती हैं।
® ‘लोकशाही मराठी-रुद्र' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि महाराष्ट्र में महायुति 128-142 सीट हासिल करके एक बार सत्ता में बरकरार रह सकती है। एमवीए को 125-140 सीट तथा अन्य को 18-23 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘पी-मार्क' के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि महायुति को 137-157 तथा एमवीए को 126-146 सीट हासिल हो सकती हैं। ‘पीपुल्स प्लस' के सर्वेक्षण का आकलन है कि महायुति 175-195 सीट हासिल करके प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। वहीं, एमवीए को 85-112 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘मैट्रिज' के एग्जिट पोल में कहा गया है कि झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 42-47 सीट हासिल करके अपनी सरकार बनाएगा तथा सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 25-30 सीट से संतोष करना पड़ेगा। ® ‘पीपुल्स प्लस' के सर्वेक्षण के अनुसार, झारखंड में राजग को 44-53 सीट तथा ‘इंडिया' गठबंधन को 25-37 सीट हासिल हो सकती हैं। 'एक्सिस माई इंडिया' के सर्वेक्षण में झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन को 53 सीट जबकि भाजपा नीत राजग को 25 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। -
हरदोई (उप्र)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने एक महिला के पेट का ऑपरेशन कर सात किलोग्राम का ट्यूमर निकाला जो पिछले कई वर्षों से पेट में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और पेशाब संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। चिकित्सा संस्थान के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भरखनी खंड के निजामपुर गांव की रहने वाली शहाना (33) कई वर्षों से इलाज करवा रही थी लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली जिससे उसकी हालत बिगड़ती गई और वह ठीक से सांस लेने या पेशाब करने में भी असमर्थ हो गई। उन्होंने बताया कि साथ ही गर्भधारण भी नहीं हो रहा था जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच और सीटी स्कैन की रिपोर्ट में शहाना के पेट में करीब 20 इंच का ट्यूमर पता लगाया गया जिसके बाद डॉ. मधुलिका शुक्ला की अध्यक्षता वाली मेडिकल टीम ने जोखिम के बावजूद सर्जरी की सिफारिश की। परिवार से सहमति मिलने के बाद टीम ने ऑपरेशन किया। अधिकारी ने बताया, ‘‘चिकित्सकों की टीम ने महिला के पेट का ऑपरेशन करके सात किलोग्राम का ट्यूमर निकाला और उसके गर्भाशय को सुरक्षित रखा।'' डॉ. मधुलिका शुक्ला ने बताया, ‘‘ऑपरेशन सफल रहा और मरीज की हालत अब स्थिर है। गर्भाशय को सुरक्षित रखना अहम था जिसे सुरक्षित रखा गया है। अब मरीज भविष्य में गर्भधारण कर सकती है।
-
नयी दिल्ली। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में अतिरिक्त सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने बुधवार को कहा कि पीएम गतिशक्ति पहल के तहत सड़क और रेलवे सहित विभिन्न मंत्रालयों की 15.89 लाख करोड़ रुपये की 228 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को अबतक मंजूरी के लिए सिफारिश की गयी है। इन परियोजनाओं की सिफारिश 13 अक्टूबर, 2021 को शुरू की गई पीएम गतिशक्ति पहल के तहत गठित नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) ने की है। ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तक इस पहल के तहत 1,588,919 लाख करोड़ रुपये की 228 परियोजनाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।'' पीएम गतिशक्ति प्रणाली के उपयोग के कई लाभ हैं। इसमें इन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना बनाने के लिए समय और लागत में उल्लेखनीय कमी शामिल है। समूह की सिफारिश वाली परियोजनाओं की अधिकतम संख्या सड़क (108) क्षेत्र में है। इसके अलावा रेलवे (85), शहरी विकास (12) और चार तेल और गैस मंत्रालय से संबंधित हैं। अंतर-मंत्रालयी नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप की हर पखवाड़े बैठक होती है। यह विभिन्न परियोजनाओं के लिए हो रहे प्रयासों को एक साथ लाने और परियोजना स्थान के आसपास व्यापक विकास सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मूल्यांकन करता है। यह पहल लॉजिस्टिक लागत को कम करने के लिए एक एकीकृत बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए की गई है। 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली सभी लॉजिस्टिक और संपर्क संबंधित बुनियादी ढांचा परियोजनाएं एनपीजी के जरिये आती हैं। वित्त मंत्रालय के तहत सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) या व्यय विभाग द्वारा परियोजना की मंजूरी से पहले एनपीजी की अनुमति आवश्यक है।
एनपीजी में संपर्क से जुड़े विभिन्न बुनियादी ढांचा मंत्रालयों/विभागों का प्रतिनिधित्व है। इसमें एकीकृत योजना और प्रस्तावों के एकीकरण के लिए नेटवर्क योजना विभाग के प्रमुख शामिल हैं। ये सभी विभाग योजना स्तर पर डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) बनाने से पहले अनुमोदन के लिए एनपीजी से संपर्क करते हैं। एनपीजी की मंजूरी के बाद, परियोजना के लिए वित्त मंत्रालय और मंत्रिमंडल से अनुमोदन की सामान्य प्रक्रिया का पालन किया जाता है। ठाकुर ने यह भी कहा कि विभाग अद्यतन भूमि रिकॉर्ड आंकड़ों के एकीकरण के लिए राज्यों के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर योजना की सुविधा के लिए जिला मास्टर प्लान पर भी काम चल रहा है। शुरुआती चरण में, योजना 27 आकांक्षी जिलों के लिए शुरू की गई थी। क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं को पूरा करने और थोक कार्गों की आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए कुशल लॉजिस्टिक को लेकर क्षेत्रीय योजनाएं विकसित की जा रही हैं। अबतक, कोयले के लिए कुशल लॉजिस्टिक हेतु क्षेत्रीय योजना अधिसूचित की गयी है। सीमेंट क्षेत्र के लिए इसे अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस्पात और खाद्यान्न क्षेत्रों के लिए भी काम कर रहे हैं।'' -
नयी दिल्ली. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मंगलवार को संसद भवन परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बिरला ने लोकसभा कक्ष, कॉरिडॉर, लॉबियों, प्रतीक्षा कक्षों, मीडिया सुविधाओं और अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। बिरला ने कहा, ‘‘शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन परिसर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संविधान दिवस (26 नवंबर), डॉ. बी.आर. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस (छह दिसंबर) और संसद पर हमले की बरसी (13 दिसंबर) शामिल है।'' उनका कहना था कि इस वर्ष का संविधान दिवस इस मायने में खास है क्योंकि इस वर्ष भारत के संविधान को स्वीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है । उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभा की कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। लोकसभा अध्यक्ष ने आगामी सत्र के दौरान स्वच्छता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के महत्व पर ज़ोर देते हुए सभी एजेंसियों को प्रभावी ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने संसद भवन के भीतर आईटीडीसी द्वारा प्रदान की जा रही खानपान सेवाओं का निरीक्षण भी किया और संबंधित एजेंसियों को स्वच्छता और सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिरला ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की और अधिकारियों को सांसदों के लिए संसद तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के बीच संतुलन बनाए रखने का निर्देश दिया।
-
नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए घर से काम करने और सम-विषम (ऑड-ईवन) जैसे उपायों को लागू करने के लिए जल्द ही फैसला किया जाएगा। गोपाल राय ने बताया, ‘‘बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सहित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और हमें इस स्थिति पर बहुत अफसोस है।’’
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार से ही वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में बनी हुई है तथा एक्यूआई भी लगातार 450 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। घर से काम करने के उपायों को लागू करने की संभावना पर राय ने कहा, ‘‘हम जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे।’’ मंत्री ने कहा कि सरकार ने दिल्ली में पहले ही चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के चौथे चरण को लागू कर दिया है और इसके तहत वाहनों पर अहम प्रतिबंध लगा दिए हैं।उन्होंने कहा, ‘‘हम इन उपायों के प्रभाव का विश्लेषण कर रहे हैं। यदि विश्लेषण में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं तो हम उसके अनुसार आगे का निर्णय लेंगे।’’राय ने वर्तमान स्थिति को चिकित्सीय आपातकाल करार देते हुए सभी लोगों द्वारा कार्रवाई करने की जरुरत पर जोर देते हुए कहा, ‘‘यह चिकित्सीय आपातकाल का समय है और हम सभी को इस स्थिति से निपटने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है।’’ - जौनपुर.उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार देर शाम एक राजमार्ग पर तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सिकरारा थाना क्षेत्र में जौनपुर-प्रयागराज राजमार्ग पर हुई।पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मृतकों की पहचान राजबहादुर बिंद उर्फ दरोगा (28) सूरज बिंद (19) और रवि बिंद (16) के रूप में हुई है, जो अलीशाहपुर गांव के रहने वाले थे तथा शादियों में खाना बनाने का काम करते थे। उन्होंने बताया कि तीनों काम खत्म कर शाम को एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मछलीशहर से घर लौट रहे थे कि आनापुर-डमरुआ लिंक मार्ग के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें कुचल दिया। अधिकारी ने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।उन्होंने बताया कि हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और टैंकर को कब्जे में ले लिया गया।अधिकारी ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है।
- जम्मू. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक और त्वरित बनाने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित रोपवे परियोजना को लागू करने का निर्णय किया है। एसएमवीडीएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने कहा, “रोपवे परियोजना एक परिवर्तनकारी परियोजना होगी, विशेषकर उन तीर्थयात्रियों के लिए, जिन्हें मंदिर तक जाने के लिए 13 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़ना चुनौतीपूर्ण लगता है।” कटरा में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “बोर्ड ने आखिरकार रोपवे परियोजना को लागू करने का फैसला कर लिया है।” परियोजना पूरी हो जाने पर, प्रत्येक वर्ष पवित्र गुफा में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या की आवश्यकता पूरी हो सकेगी। गर्ग ने कहा, “पिछले साल माता वैष्णो देवी की यात्रा ने 95 लाख तीर्थयात्रियों से अधिक का नया रिकॉर्ड बनाया...”। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर कई वर्षों से चर्चा चल रही थी और बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए आगे बढ़ने का निर्णय किया है। गर्ग ने कहा, “रोपवे से विशेष रूप से बुजुर्ग तीर्थयात्रियों और उन लोगों को लाभ होगा जो शारीरिक कमियों या हेलीकॉप्टर सेवाओं की सीमित क्षमता के कारण कठिन यात्रा पूरी नहीं कर सकते।” इसके अलावा, बोर्ड ने इस बात पर जोर दिया कि परियोजना के कार्यान्वयन के दौरान स्थानीय हितधारकों की चिंताओं पर भी विचार किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि निर्णय को अंतिम रूप दिए जाने के बाद बोर्ड का लक्ष्य जल्द ही जमीनी कार्य शुरू करना है। अधिकारियों के अनुसार, रोपवे ताराकोट मार्ग को मुख्य तीर्थ क्षेत्र भवन से जोड़ेगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है, जिससे श्रद्धालुओं को त्रिकुटा पहाड़ियों के शानदार दृश्य देखने को मिलेंगे, जिससे आध्यात्मिक और सुंदर अनुभव में वृद्धि होगी। रोपवे से प्रतिदिन कई हजार श्रद्धालुओं के आवागमन की उम्मीद है, जिससे पारंपरिक पैदल पथ पर भीड़भाड़ काफी कम हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि घंटों लंबी यात्रा की तुलना में यह यात्रा कुछ ही मिनटों की रह जाएगी।
- नयी दिल्ली. ड्रोन निर्माता गरुड़ एयरोस्पेस ने सोमवार को कहा कि उसके कृषि-ड्रोन बेड़े ने पिछले साल 10 लाख उड़ान घंटे का आंकड़ा हासिल किया है, जो देश में खेती में ड्रोन तकनीक की स्वीकार्यता में महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। कंपनी ने कहा कि उसके पास कृषि ड्रोन का 2,000 का मजबूत बेड़ा है। यह पूरे देश में किसानों को सटीक खेती-बाड़ी और फसल निगरानी सेवाओं के साथ समर्थन कर रहा है। कंपनी का कृषि किसान ड्रोन कार्यक्रम लक्षित कीटनाशक छिड़काव और फसल निगरानी सहित सटीक कृषि सेवाएं प्रदान करता है। गरुड़ के पास छह डीजीसीए अनुमोदन हैं और यह नमो ड्रोन दीदी कार्यक्रम सहित सरकार पहलों के तहत काम करता है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अग्निश्वर जयप्रकाश ने बयान में कहा, ‘‘यह मील का पत्थर एक स्थायी भविष्य के लिए भारत के कृषि परिदृश्य को बदलने में हमारी प्रगति को दर्शाता है।" कंपनी एशिया और ऑस्ट्रेलिया में विस्तार की योजना बना रही है, साथ ही ड्रोन प्रौद्योगिकी तक किसानों की पहुंच में सुधार के लिए बैंकों के साथ साझेदारी भी कर रही है।
- संबलपुर. ओडिशा के संबलपुर जिले में बिजली के तार के संपर्क में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रायराखोल प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अरबिंद मोहंती ने बताया कि संबलपुर जिले के नकटीदेउल इलाके में रविवार रात हुई इस घटना में दो हथिनियों और हाथी के एक बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हाथी बिछाई गई विद्युत लाइन के संपर्क में आ गए। उनके मुताबिक, यह तार शिकारियों ने फसलों की रक्षा के लिए जंगली सूअरों को फंसाने के वास्ते बिछाई थी। वन अधिकारियों की एक विशेष टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। डीएफओ ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि हाथियों के अवशेषों को कब्जे में ले लिया गया है। पशु चिकित्सकों की एक टीम पोस्टमार्टम करेगी। इस बीच, एक अन्य घटना में, रविवार रात संबलपुर जिले के हातीबाड़ी गांव में एक जंगली हाथी ने 55 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गणेश्वर भोई के रूप में हुई है।

.jpg)
.jpg)
.jpg)














.jpg)
.jpg)

.jpg)




.jpg)
.jpg)