- Home
- देश
- नयी दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि ‘लोको पायलट' रेलवे परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं लेकिन विपक्ष उनका मनोबल गिराने के लिए काफी दुष्प्रचार एवं नाटक कर रहा है। वैष्णव ने ‘एक्स' पर ट्रेन चालकों की कार्यदशा सुधारने के लिए रेलवे द्वारा उठाये गये विभिन्न कदमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, ‘‘ लोको पायलट की ड्यूटी के घंटे पर सावधानीपूर्वक नजर रखी जाती है। यात्राओं (फेरों) के बाद ध्यानपूर्वक उन्हें आराम प्रदान किया जाता है। ड्यूटी के औसत घंटे निर्धारित घंटों (समय सीमा) के अंदर बनाकर रखे जाते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ इस साल जून माह में (ड्यूटी की) औसत अवधि आठ घंटे से कम रही। आकस्मिक परिस्थितियों में यात्रा अवधि निर्धारित घंटों से अधिक हो जाती है।'' पिछले सप्ताह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘लोको पायलट' के एक समूह के साथ बैठक की थी। इन ‘लोको पायलट' ने ‘‘कम कर्मियों की वजह से पर्याप्त आराम नहीं मिलने'' की शिकायत की थी। गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह संसद में उनके मुद्दे उठायेंगे।वैष्णव के अनुसार ये ‘पायलट' ‘लोको कैब' से अपना इंजन (लोकोमोटिव) चलाते हैं तथा 2014 से पहले ये ‘कैब' बहुत बुरी दशा में थे। उन्होंने कहा, ‘‘ 2014 के बाद ‘आरामदायक सीट' के साथ इन ‘कैब' में सुधार किया गया। अभी 7000 से अधिक ‘लोको कैब' वातानुकूलित हैं। नये इंजन एसी कैब के साथ बनाये जाते हैं।'' ड्यूटी के बाद सुविधा (केंद्रों) की चर्चा करते हुए रेल मंत्री ने कहा, ‘‘ जब पायलट एक फेरा पूरा कर लेते हैं तब वे मुख्यालय से बाहर रहने की स्थिति में आराम करने के लिए रनिंग रूम (एक प्रकार का आराम कक्ष) आते हैं। 2014 से पहले रनिंग रूम बहुत बुरी दशा में थे। अब करीब-करीब सभी (558) रनिंग रूम वातानुकूलित हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ रनिंग रूम में ‘फुट मसाजर' (पैरों की मालिश सबंधी) की सुविधा भी प्रदान की जाती है। संयोग से, कांग्रेस ने लोको पायलट की कार्यदशा को समझे बिना ही इसकी आलोचना कर डाली।'' उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पर बल देते हुए दावा किया कि पिछले कुछ सालों में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई तथा 34,000 ‘रनिंग स्टाफ' (ट्रेन चालक, गार्ड आदि) की भर्ती की गयी। वैष्णव ने कहा, ‘‘18000 ‘रनिंग स्टाफ' के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।''उन्होंने कहा,‘‘फर्जी खबरों के माध्यम से रेलवे परिवार का मनोबल गिराने की चेष्टा सफल नहीं होगी। पूरा रेल परिवार अपने देश की सेवा में एकजुट है।''
- बेरहामपुर। ओडिशा के बेरहामपुर विश्वविद्यालय ने विलुप्तप्राय पौधों की प्रजातियों के संरक्षण और औषधीय पौधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने परिसर में दो उद्यान स्थापित करने का निर्णय लिया है। कुलपति गीतांजलि दास ने कहा इन विशिष्ट उद्यानों का दोहरा लक्ष्य विलुप्तप्राय पौधों की प्रजातियों का संरक्षण और वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में शैक्षिक एवं अनुसंधान उद्देश्यों के लिए औषधीय पौधे तैयार करना है। विलुप्तप्राय प्रजातियों के लिए उद्यान में 73 विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे लगाए जाएंगे, जबकि राष्ट्रीय औषधीय पौधे बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त 93 औषधीय प्रजातियों के 300 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
- भुवनेश्वर.। ओडिशा सरकार के मंत्रिमंडल ने बुधवार को ‘ओडिया अस्मिता' के पुनरोत्थान और राज्य की कला, संस्कृति एवं विरासत को बढ़ावा देने के वास्ते विभिन्न पहल के लिये 200 करोड़ रुपये का कोष बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि इस निधि का उपयोग ओडिशा अस्मिता भवन, ओडिया अनुवाद अकादमी, विश्व स्तरीय ताड़पत्र पांडुलिपि संग्रहालय की स्थापना, पाइका विद्रोह स्मारक के विकास और जिला स्तर पर ई-पुस्तकालय के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में ओडिया पीठ की स्थापना, ओडिसी संगीत और नृत्य में प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता और सांस्कृतिक मंडली प्रबंधन प्रणाली का विकास भी पहल का हिस्सा होगा। तीन घंटे तक चली राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता माझी ने की।बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “कैबिनेट ने ओडिया अस्मिता के पुनरोत्थान और ओडिया कला, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये का कोष बनाने का फैसला किया है।” राज्य में 12 जून को सत्ता संभालने के बाद से भाजपा सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक थी।मंत्रिपरिषद ने राज्य में अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और उच्च-कुशल श्रमिकों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी को संशोधित करने को भी अपनी मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि अकुशल और उच्च-कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम दैनिक मजदूरी 98 रुपये बढ़ा दी गई है, जबकि अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिकों की मजदूरी में 108 रुपये प्रति दिन की वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दैनिक मजदूरी 450 रुपये से 600 रुपये के बीच है।
- नयी दिल्ली।बेटे की चाह रखने वाले 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी तीन दिन की जुड़वां बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी और उन्हें बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में अपने घर के पास दफना दिया।पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित गोयल ने बताया कि स्थानीय लोगों को पूठ कलां गांव के पास एक अस्थायी श्मशान घाट से दोनों शिशुओं के शव मिले। उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक आरोपी सोलंकी ने तीन जून को अपनी बेटियों की हत्या कर दी थी। गोयल ने कहा, ‘‘अदालत से अनुमति मिलने के बाद दोनों शवों को पांच जून को बाहर निकाला गया और मंगोलपुरी स्थित एसजीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया।'' डीसीपी ने बताया कि आरोपी सोलंकी ने कथित तौर पर अपनी तीन दिन की बेटियों को इसलिए मार डाला क्योंकि वह बेटा चाहता था। बच्चियों का जन्म हरियाणा में एक निजी अस्पताल में हुआ था। गोयल ने बताया कि आरोपी सोलंकी अपनी पत्नी से झूठ बोल कर बच्चियों को दिल्ली लाया था कि किसी बीमारी की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिल्ली लाने के बाद उसने बच्चियों को मार कर दफना दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पहुंचने तक बच्चियां जीवित थीं। डीसीपी ने बताया कि आरोपी फरार था और शुरू में आरोपी सोलंकी के पिता को पकड़ा गया जिसने बताया कि बेटियों के जन्म से वह खुश नहीं था। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी सोलंकी की बहन और भाई फरार हैं और उसकी मां को लकवा मार गया है। मामले में उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। अधिकारी ने बताया कि इस बात की आशंका है कि आरोपी सोलंकी और उसके परिवार ने नवजातों को पूरी रात दूध नहीं पिलाया और इसी वजह से उनकी मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि शिशुओं के पोस्टमार्टम से मौत के सही कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन आगे की जांच के लिए उनके विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बच्चियों की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसकी शादी 2022 में आरोपी सोलंकी से हुई थी, लेकिन उसके ससुराल वालों के साथ उसके रिश्ते खराब हो गए थे, क्योंकि वे उसे दहेज के लिए नियमित रूप से परेशान करते थे। महिला रोहतक की रहने वाली है। अधिकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने स्थानीय पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी सोलंकी का परिवार चाहता था कि लिंग परीक्षण कराया जाए, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शिशुओं के शव उनकी मां को सौंप दिए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी सोलंकी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
-
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। ये मैच राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट पर हुआ। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन महाशक्ति के रूप में उभरने के अनुरूप है। इस समय बैडमिंटन में महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं। साइना नेहवाल सहित पद्म पुरस्कार विजेता महिलाएं आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ व्याख्यान श्रृंखला के तहत व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी।
-
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल – बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू होगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर इस कार्यक्रम में बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों की मेज़बानी करेंगे। यह आयोजन बिम्सटेक समूह के सदस्यों को बंगाल की खाड़ी क्षेत्र और तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा, संपर्क, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को व्यापक और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। बिम्सटेक विदेश मंत्रियों का पहला संस्करण पिछले वर्ष जुलाई में थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया था। बिम्सटेक, बहुआयामी सहयोग के लिए सात दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का एक समूह है।
- भोपाल। मध्य प्रदेश कैबिनेट ने अति विशिष्ट व्यक्तियों (VVIP) को लाने-ले जाने के लिए एक नया विमान खरीदने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक में ‘चैलेंजर 3500 जेट’ विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।इससे पहले राज्य के पास ‘बी-200जीटी वीटी एमपीक्यू’ विमान था लेकिन मई 2021 में ग्वालियर हवाई अड्डे पर वह क्षतिग्रस्त हो गया था।अधिकारी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने केंद्र के ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम के तहत 23.87 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से राज्य विधानसभा को कागज रहित (पेपरलेस) बनाने के लिए राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) को लागू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
-
नयी दिल्ली. रूस के दूतावास प्रभारी रोमन बाबुश्किन ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मॉस्को की दो दिवसीय यात्रा और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी शिखर वार्ता अशांत भूराजनीतिक माहौल को देखते हुए ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी'' रही। उन्होंने मोदी और पुतिन की शिखर वार्ता के एक दिन बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर थी जिससे यह स्पष्ट है कि यह यात्रा कितनी महत्वपूर्ण थी। रूसी राजनयिक ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत में भारत-रूस व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। शिखर वार्ता की प्रमुख बातों पर प्रकाश डालते हुए बाबुश्किन ने कहा कि भारत और रूस ने राष्ट्रीय मुद्राओं का इस्तेमाल करने वाली द्विपक्षीय भुगतान प्रणाली को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत के बाद अपनी पहली यात्रा में मोदी ने आठ और नौ जुलाई को मॉस्को की दो दिवसीय यात्रा की और इस दौरान उन्होंने पुतिन के साथ शिखर वार्ता की। बाबुश्किन ने प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘नेताओं ने सभी क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया है। यह हमारे आसपास के अशांत माहौल को देखते हुए एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम है।'' उन्होंने मोदी की मॉस्को यात्रा से पहले अमेरिका द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों की भी आलोचना की तथा इन टिप्पणियों को दोनों देशों के संबंधों में हस्तक्षेप बताया। बाबुश्किन ने कहा, ‘‘यह दो स्वतंत्र वैश्विक शक्तियों की आपसी विश्वास और सम्मान पर आधारित बैठक थी। जब रूस-भारत संबंधों की बात आती है तो बाहरी कारक ज्यादा भूमिका नहीं निभाते हैं।'' वरिष्ठ राजनयिक ने कहा कि दोनों पक्षों ने जीवाश्म ईंधन, परमाणु ऊर्जा और व्यापार सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। शिखर वार्ता के प्रमुख नतीजों पर प्रकाश डालते हुए बाबुश्किन ने कहा कि भारत और रूस ने राष्ट्रीय मुद्राओं का इस्तेमाल करते हुए द्विपक्षीय भुगतान प्रणाली को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपने गौर किया होगा, तो संयुक्त वक्तव्य का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह था कि हमने राष्ट्रीय मुद्रा निपटान के ढांचे के अंतर्गत भुगतान प्रणाली बनाने के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है।'' रूसी सेना में काम कर रहे भारतीयों की वापसी की भारत की मांग पर उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मुद्दे पर भारत से सहमत हैं।'' यह पूछे जाने पर कि भारतीय स्वदेश कब लौटेंगे, बाबुश्किन ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इसे जल्द ही हल कर लिया जाएगा।
-
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस द्वारा अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व एवं संतोष का अवसर है। भाजपा प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दुनिया में भारत से इतर कोई अन्य देश ऐसी विशिष्टता नहीं रखता जिसे अमेरिका अपना रणनीतिक सहयोगी मानता है जबकि रूस उसे पारंपरिक साझेदार मानता है। उन्होंने कहा, ''यह अवसर दिखाता है कि भारत वैश्विक मामलों में राजनीतिक समन्वय के उस स्तर पर पहुंच गया है जहां वह विश्व मंच पर 'सभ्यताओं के टकराव' की चर्चा के बीच भी सद्भाव को बढ़ावा दे सकता है।" मोदी की विदेश नीति की आलोचना करने पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए त्रिवेदी ने कहा कि वे हर 'शुभ और सकारात्मक उपलब्धि' पर नकारात्मकता फैलाते हैं, यहां तक कि इस तरह के गर्व के क्षणों में भी। उन्होंने कहा कि इजराइल-हमास संघर्ष के मुद्दे पर फलस्तीन का समर्थन करते हुए कांग्रेस सीडब्ल्यूसी में एक प्रस्ताव पारित किया गया था। उन्होंने पूछा, ‘‘कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि यूक्रेन-रूस युद्ध पर कांग्रेस सीडब्ल्यूसी में कोई प्रस्ताव पारित क्यों नहीं किया गया था? कांग्रेस सीडब्ल्यूसी ने चीन-ताइवान, आर्मेनिया-अजरबैजान, इराक-कुवैत जैसे अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कोई प्रस्ताव पारित क्यों नहीं किया?'' त्रिवेदी ने कहा कि रूस द्वारा मोदी को दिया गया सम्मान न केवल उनके योगदान को मान्यता देता है, बल्कि उन्हें फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, सऊदी अरब और यहां तक कि फलस्तीन जैसे देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री के रूप में भी अलग करता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को एक समारोह में मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोसल' से सम्मानित किया।
-
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बुधवार को एक यात्री वाहन के खाई में गिर जाने से छह बच्चों सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सरकारी एम्बुलेंस एवं बचाव सेवा 'रेस्क्यू 1122' के अनुसार, नीलम घाटी जिले के डोलियान क्षेत्र में लाईसवा बारी दर्रा रोड से गुजरते समय वाहन के एक खाई में गिर जाने से यह हादसा हुआ। घायलों सहित दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और वे लीपा घाटी से मुजफ्फराबाद की ओर जा रहे थे, तभी वाहन खाई में गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में वाहन चालक, छह बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं तथा उनके शवों को दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम बात है जिसका मुख्य कारण खस्ताहाल सड़कें और यातायात कानूनों व सुरक्षा मानकों का उपयुक्त क्रियान्वयन नहीं किया जाना है।
- भुवनेश्वर। पुरी जगन्नाथ मंदिर के कम से कम नौ सेवक मंगलवार को उस समय घायल हो गए जब भगवान बलभद्र की मूर्ति उन पर गिर गई। घटना के समय रथयात्रा उत्सव के तहत मूर्ति को रथ से उतारकर मंदिर ले जाया जा रहा था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने बताया कि नौ लोगों में से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार अन्य को मामूली चोटें आई हैं। यह दुर्घटना रात करीब नौ बजे हुई, जब रथ से भगवान बलभद्र की लकड़ी की भारी मूर्ति को गुंडिचा मंदिर ले जाने के लिए उतारा जा रहा था। ऐसा प्रतीत होता है कि मूर्ति को ले जाने वाले लोग उस पर नियंत्रण खो बैठे और चोटिल हो गए। एक घायल सेवक ने बताया कि मूर्ति से बंधी रस्सी जैसी सामग्री में कुछ समस्या होने के कारण यह दुर्घटना हुई। अस्पताल में भर्ती दो लोगों को बाद में छुट्टी दे दी गई और वे अनुष्ठान में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर चिंता व्यक्त की और कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन को तुरंत पुरी जाने और उचित कदम उठाने का निर्देश दिया।
-
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार को एक कार और एक ऑटो-रिक्शा के बीच टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने एक बयान में कहा कि बेगूसराय शहर के एफसीआई थाना क्षेत्र में रतन चौक के पास आज सुबह कार और तिपहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस हादसे में घायल हुए आठ लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें ऑटो-रिक्शा चालक भी शामिल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑटो-रिक्शा हाथीदह जंक्शन से आ रहा था और बेगूसराय शहर की ओर जा रहा था।
पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को मृतक के परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। मृतकों की पहचान सिंटू कुमार (28), विक्की कुमार (21), नीतीश कुमार (24), अमनदीप कुमार (22) और रजनीश कुमार (25) के रूप में हुई है। - नयी दिल्ली.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह बुधवार को 73 साल के हो गए। रक्षा मंत्री को बधाई देते हुए मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मंत्रिमंडल के एक मूल्यवान सहयोगी। एक ऐसे नेता, जिनका उनकी बुद्धिमत्ता के लिए व्यापक सम्मान है। कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर वह सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं। वह भारत के रक्षा तंत्र को मजबूत करने और हमारे देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की अगुवाई कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'' उत्तर प्रदेश के रहने वाले सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी और फिर भाजपा की युवा शाखा में शामिल हो गए। सिंह की छवि एक गैर-विवादास्पद नेता की है। चाहे सहयोगी दल हों या विपक्षी, पेचीदा मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए वह अक्सर पार्टी की पसंद रहे हैं। वह वर्तमान में लोकसभा में लखनऊ संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- उन्नाव । उन्नाव जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बस और दूध टैंकर की भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर में भिड़ गई।एक्सप्रेसवे पर दूध टैंकर को बाएं तरफ से ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। हादसे में दो महिलाओं और एक करीब दस साल के बच्चे सहित 18 बस यात्रियों की मौत हो गई है। लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बस में बच्चों सहित करीब 100 यात्री बैठे थे।बिहार के शिवहर से दिल्ली जा रही महोबा जिले की ट्रैवल कंपनी की स्लीपर बस बुधवार सुबह करीब छह बजे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के जोगीकोट गांव के सामने हवाई पट्टी पर पहुंची थी। लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे टैंकर को ओवरटेक करते समय बस टैंकर में टकरा गई।18 लोगों की मौत और 19 लोग घायलटक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और टैंकर दोनों के परखच्चे उड़ गए। तेज रफ्तार होने से बस का चालक की तरफ का हिस्सा आगे से पीछे तक क्षतिग्रस्त हो गया। सीटों पर बैठे और लेटे यात्रियों में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं।सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पीआरवी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य जारी किया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीओ अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और सभी को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। उपचार के बाद घायलों को उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सीओ ने बताया कि ट्रैवल कंपनी के माध्यम से बुक हुए टिकट के आधार पर मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।क्षतिग्रस्त बस और टैंकर सड़क पर पलटने से आगरा की तरफ जाने वाली लेन का यातायात रुक गया। दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।हवाई पट्टी होने से यूपीडा की टीमों ने डिवाइडर के लिए रखे कंक्रीट बोल्डरों को हटवा कर यातायात शुरू कराया। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।हादसे में ये लोग हुए घायलदिलशाद (17) निवासी, मोदीपुरम, मेरठसाहिल (15) निवासी मोदीपुरम, मेरठकुममामन (20) निवासी नबी करीम, दिल्लीसलीम (20) निवासी पिसारा कोठी, मोतीहारी, बिहारचांदनी (20) निवासी अदनपुरा, दिल्लीशबाना (40 )निवासी अजनपुरा, दिल्लीसनामा (18) निवासी अजनपुरा, दिल्लीमोहम्मद सद्दाम (30) निवासी शिवहर, बिहाररजनीश कुमार (29) निवासी जहांगीरपुर, शिवहर, बिहारराज निवास प्रसाद (42) निवासी सीतामढ़ी, बिहारलाल बाबू दास (54) निवासी हिरोता, शिवहर, बिहाररामप्रवेश कुमार (30) निवासी हिरम्मा, शिवहर, बिहारभारत भूषण कुमार (21) निवासी हिरम्मा, शिवहर, बिहारमोहम्मद शकील (15) निवासी कमला मार्केट, दिल्लीतौफीक (18) निवासी कमला मार्केट, दिल्लीमुन्नी खातून (40) निवासी कमला मार्केट, दिल्लीउरसेद (45) निवासी चांदनी चौक, काजी हाउस, दिल्लीनीतू (20) निवासी मनहरा, शिवहर, बिहारसंतोष कुमार (18) निवासी पिपराही, शिवहर, बिहारप्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतक आश्रित को दो लाख औऱ घायलों को 50 हजार देने की घोषणाप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है। उनके प्रति मेरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इसके साथ ही, मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि प्रधानमंत्री ने मृतक आश्रित को दो लाख औऱ घायलों को 50 हजार देने की घोषणा की है।हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुखउन्नाव हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। "एक्स" पर सीएम ने लिखा है कि जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
- नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चंदा स्वीकार करने की अनुमति दे दी है। शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी ने आयोग से अनुरोध किया था कि वह जनता से स्वैच्छिक योगदान स्वीकार करने के लिए पार्टी के दर्जे को प्रमाणित करे। आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की प्रासंगिक धाराओं के तहत पार्टी को ‘‘सरकारी कंपनी के अलावा किसी भी व्यक्ति या कंपनी द्वारा स्वैच्छिक रूप से दी गई राशि को स्वीकार करने'' के लिए अधिकृत किया है। यह अधिनियम सभी राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले अंशदान को नियंत्रित करता है।राकांपा-एसपी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। सुले ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इससे पहले हम अपनी पार्टी के लिए चंदे के तौर पर चेक प्राप्त नहीं कर सकते थे। हमें अन्य राजनीतिक दलों की तरह चंदे पर कर लाभ नहीं मिल रहा था।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम यह (विधानसभा) चुनाव पारदर्शी तरीके से लड़ना चाहते हैं, जिसमें केवल सफेद धन का इस्तेमाल हो। मैं निर्वाचन आयोग की आभारी हूं कि उसने हमें कानूनी और पारदर्शी तरीके से धन जुटाने की अनुमति दे दी है।'' राकांपा-एसपी को चंदा स्वीकार करने का अधिकार निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका के अंतिम निपटारे तक लागू रहेगा।पिछले साल जुलाई में, अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत करते हुए महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी के दो-तिहाई से अधिक विधायकों के समर्थन का हवाला देकर चुनाव चिह्न के साथ-साथ पार्टी का नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर भी दावा किया। आयोग ने अजित पवार गुट के दावे को सही ठहराया और शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अंतरिम उपाय के तौर पर नया नाम चुनने को कहा। राकांपा-एसपी को चंदा स्वीकार करने का अधिकार निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका के अंतिम निपटारे तक लागू रहेगा। शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा-एसपी ने महाराष्ट्र में 10 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा और आठ पर जीत हासिल की, जबकि अजित पवार की राकांपा ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और सिर्फ एक पर जीत हासिल कर सकी। सुले ने कहा कि राकांपा-एसपी ने ‘‘तुरही'' और ‘‘तुरही बजाता हुआ आदमी'' जैसे समान दिखने वाले चुनाव चिह्न का मुद्दा भी उठाया। निर्वाचन आयोग ने राकांपा-एसपी को ‘‘तुरही बजाता हुआ आदमी'' चुनाव चिह्न आवंटित किया था। सुले ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में पारदर्शिता होनी चाहिए। किसी भी उम्मीदवार के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। लेकिन सतारा में अन्याय हुआ। हमारे चुनाव चिह्, तुरही बजाता हुआ आदमी, तुरही जैसे दिखने वाले चिह्न के बगल में था।'' उन्होंने कहा कि पार्टियों या उम्मीदवारों को समान दिखने वाले चुनाव चिह्न आवंटित नहीं किए जाने चाहिए। सुले ने कहा, ‘‘आयोग ने कहा है कि वे मामले पर गौर करेंगे और हमें जवाब देंगे।'
- मेरठ (उप्र),। मेरठ जिले के एक गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के लाला मोहम्मदपुर गांव की है।नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आज सुबह एक महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान फरजाना (30) के रूप में की गई। उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आपसी कहासुनी में फरजाना के आरोपी पति मौसम ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।'' पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी आरोपी पति मौसम पुत्र हाशिम मजदूरी करता है। आरोपी मौसम की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व फरजाना से हुई थी। शादी के बाद दोनों के छह बच्चे हुए। बड़ी बेटी सोनम की शादी लगभग सात महीने पूर्व की थी।पुलिस के अनुसार दंपती में काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पूर्व में भी दंपती में कई बार झगड़ा हो चुके थे। मंगलवार सुबह भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। आरोपी पति ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के हमले में महिला लहुलुहान होकर फर्श पर गिर गई। महिला की चीख सुनकर बच्चे बाहर की तरफ दौड़े। जहां उन्होंने देखा कि महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई है। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।आरोपी पति व ससुराल वाले घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। हत्यारोपी पति को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मुंबई,। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस को हाल ही में मुंबई में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में नृत्य करते हुए देखा गया। तेजस के नृत्य पर महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में हलचल मच गयी और राजनीतिक दलों ने उद्धव की पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पिछले सप्ताह हुए संगीत समारोह में तेजस, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे और अन्य हस्तियों के साथ फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम' के ‘ये लड़की हाए अल्लाह' गाने पर थिरकते हुए नजर आए थे। नृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो गया, जिसे लेकर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने निशाना साधा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि तेजस को कभी भी दही हांडी के दौरान ‘गोविंदा रे गोपाल' की धुन पर नाचते या गणेशोत्सव के दौरान थिरकते नहीं देखा था। उन्होंने मंगलवार को ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “लेकिन अब महाराष्ट्र का यह युवा चेहरा अंबानी की शादी में आखिरी पंक्ति में खड़ा होकर नाच रहा था।” पार्टी सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “एक तरफ आप (शिवसेना-यूबीटी) गुजरातियों पर निशाना साधते हैं लेकिन दूसरी तरफ यह व्यक्ति अंबानी की शादी में नाच रहा है।” एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना की नेता शीतल म्हात्रे ने भी वीडियो पर तीखी टिप्पणी की।उद्धव ठाकरे के दो बेटे हैं और तेजस उनके छोटे बेटे हैं।बड़े बेटे आदित्य राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं और उद्धव के राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं।
-
बेरहामपुर। ओडिशा के गंजम जिले में 28 वर्षीय एक महिला अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को बडागडा थाना क्षेत्र की आरती दहुरी अपने घर में मृत मिली। उसकी छह साल की बेटी और पांच माह का बेटा है। महिला के पिता देवराज नाहक ने आरोप लगाया कि उसके पति ने पीट-पीटकर उनकी बेटी को मार डाला।उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उसके पति को शक था कि उसका (महिला का) विवाहेतर संबंध है जिसके कारण कुछ महीनों से दोनों के बीच झगड़ा होता था। उसके पति ने उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया। हमें संदेह है कि संभवत: उसके पति ने ही उसकी हत्या की है।'' नाहक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।आरती के पति राजू दहुरी ने दावा किया कि उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी की है।
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए महाराजा कृष्ण चंद गजपति मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है और मृतका के पति और पिता दोनों से पूछताछ हो रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। -
नयी दिल्ली। केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि पूरे भारत में भारी बारिश के बीच, सितंबर 2023 के बाद पहली बार देश के मुख्य जलाशयों का जलस्तर बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह की तुलना में जलाशयों के जलस्तर में दो प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ 29 सितंबर 2023 को जारी बुलेटिन के बाद से दर्ज की गई सप्ताह-दर-सप्ताह आने वाली गिरावट रुक गई है। उस समय इनकी भंडारण क्षमता 73 प्रतिशत थी। यह सुधार देशभर में व्यापक वर्षा के बीच हुआ है। देशभर के 150 जलाशयों की भंडारण स्थिति की निगरानी करने वाली सीडब्ल्यूसी ने चार जुलाई को इन घटनाक्रम का विवरण देते हुए अपना नवीनतम बुलेटिन जारी किया। बुलेटिन के अनुसार, 150 जलाशयों में से 20 जलविद्युत परियोजनाओं के लिए समर्पित हैं जिनकी कुल भंडारण क्षमता 35.30 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) है। सीडब्ल्यूसी के चार जुलाई के बुलेटिन में कहा गया कि इन जलाशयों में उपलब्ध भंडारण क्षमता 39.729 बीसीएम थी जो उनकी कुल भंडारण क्षमता का 22 प्रतिशत है। इसकी तुलना में, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान उपलब्ध संग्रहण स्तर 50.422 बीसीएम था, जबकि सामान्य संग्रहण स्तर 44.06 बीसीएम था। सीडब्ल्यूसी ने कहा कि इससे पता चलता है कि वर्तमान भंडारण क्षमता पिछले वर्ष की इसी अवधि की 79 प्रतिशत तथा सामान्य भंडारण क्षमता की 90 प्रतिशत है। उत्तरी क्षेत्र (हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान) में 10 जलाशय हैं जिनकी कुल भंडारण क्षमता 19.663 बीसीएम है। वर्तमान भंडारण 5.39 बीसीएम (27 प्रतिशत) है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 45 प्रतिशत था, जबकि सामान्य भंडारण क्षमता 31 प्रतिशत है। पूर्वी क्षेत्र (असम, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, नगालैंड और बिहार) में 23 जलाशय हैं जिनकी कुल भंडारण क्षमता 20.430 बीसीएम है। यहां वर्तमान भंडारण 3.979 बीसीएम (19 प्रतिशत) है, जो पिछले वर्ष के 20 प्रतिशत से कम है तथा सामान्य स्तर 23 प्रतिशत है। पश्चिमी क्षेत्र (गुजरात और महाराष्ट्र) में 49 जलाशय हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 37.130 बीसीएम है। वर्तमान में भंडारण 7.949 बीसीएम (21 प्रतिशत) है, जबकि पिछले वर्ष यह 27 प्रतिशत था, जबकि सामान्य भंडारण स्तर 22 प्रतिशत है। मध्य क्षेत्र (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) में 26 जलाशय हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 48.227 बीसीएम है। वर्तमान भंडारण 12.26 बीसीएम (25 प्रतिशत) है, जबकि पिछले साल यह 35 प्रतिशत था और सामान्य भंडारण स्तर 26 प्रतिशत है। दक्षिणी क्षेत्र (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु) में 42 जलाशय हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 53.334 बीसीएम है। वर्तमान भंडारण स्तर 10.152 बीसीएम (19.03 प्रतिशत) है, जो पिछले साल के 19.43 प्रतिशत से कम है और सामान्य स्तर 24 प्रतिशत है। बुलेटिन में सामान्य भंडारण स्तर को पिछले 10 वर्षों के औसत भंडारण के रूप में परिभाषित किया जाता है।
सम्रग रूप से भंडारण स्तर पिछले वर्ष की इसी अवधि तथा इसी अवधि के दौरान सामान्य भंडारण दोनों से कम है। ब्रह्मपुत्र, साबरमती और ताद्री से कन्याकुमारी तक पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों में जल भंडारण सामान्य से बेहतर देखा गया है। सिंधु, सुवर्णरेखा, माही और अन्य नदियों में जल भंडारण सामान्य के करीब पाया गया है। महानदी, कावेरी, ब्राह्मणी और वैतरणी नदियों में जल भंडारण कम है। पेन्नार और कन्याकुमारी के बीच पूर्व की ओर बहने वाली नदियों और अन्य समान नदियों में जल भंडारण अत्यधिक कम है। -
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने दवा की दुकान खोलने के एवज में एक व्यक्ति से 70 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के एक निरीक्षक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। व्यक्ति ने दवा की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस की खातिर एफडीए के पास आवेदन किया था।
नवी मुंबई एसीबी के पुलिस निरीक्षक संतोष पाटिल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एफडीए के एक औषधि निरीक्षक ने आवेदक से लाइसेंस शुल्क के अलावा कथित तौर पर एक लाख रुपये की मांग की। हालांकि, बाद में उसने रिश्वत की रकम घटाकर 70 हजार रुपये कर दी। विज्ञप्ति के मुताबिक, आवेदक ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और सोमवार रात कल्याण शहर में किराने की एक दुकान के पास 50 वर्षीय एक व्यक्ति को शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। विज्ञप्ति के अनुसार, एसीबी अधिकारियों ने बाद में आरोपी के साथ मौजूद औषधि निरीक्षक को भी पकड़ लिया। एसीबी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत कल्याण के एमएफसी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। -
चुराचांदपुर (मणिपुर)। मणिपुर के एक प्रमुख कुकी संगठन ने समुदाय के पांच लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जातीय हिंसा प्रभावित राज्य के कुकी-बहुल क्षेत्रों में 12 घंटे के ‘पूर्ण बंद' का आह्वान किया है। ‘कुकी इंपी' ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि वह सुबह छह बजे से शाम छह बजे के बीच बंद लागू करेगा। एक बयान में कहा गया, ‘‘कुकी इंपी ने मंगलवार को अपनी आपातकालीन बैठक में हमारे लोगों के साथ हुए घोर अन्याय के विरोध में 10 जुलाई, 2024 को सभी कुकी-जो बहुल क्षेत्रों में 12 घंटे (सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक) ‘पूर्ण बंद' का आह्वान करने का संकल्प लिया।'' बयान में कहा गया कि संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती ने शुरुआत में कुकी-जो लोगों के लिए सुरक्षा की भावना प्रदान की, लेकिन सोमवार से जिरीबाम में दो लोगों और कांगपोकपी जिलों में तीन अन्य की गिरफ्तारी उनके लिए ‘एक महत्वपूर्ण सुरक्षा खतरा' बन गई है। इसमें आरोप लगाया गया कि इंफाल घाटी स्थित आतंकवादी समूह खुलेआम अत्याधुनिक हथियार लहरा रहे हैं, जबकि कुकी-जो लोगों को आतंकित किया जा रहा है। जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में एक दूसरे से लड़ रहे इंफाल घाटी स्थित मेइती समुदाय और पहाड़ी क्षेत्र के कुकी समुदाय, दोनों ही केंद्रीय बल पर दूसरे समूह का समर्थन करने का आरोप लगाते रहे हैं। पिछले साल मई से अब तक हुई हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए।
-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने राज्य के बार और क्लबों में 21 वर्ष से कम उम्र के लोगों को शराब नहीं परोसने का आदेश देते हुए कहा कि इसका सख्ती से पालन कराने के लिये लगातार निगरानी रखी जाए। आबकारी विभाग के स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री अग्रवाल ने मंगलवार को यहां विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा, ''बार और क्लबों में 21 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को मदिरा नहीं परोसी जानी चाहिए। इसके लिए लगातार चेकिंग की जाये।'' उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाय कि निर्धारित समय के बाद शराबखाने और बार नहीं खुलें और नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी जारी रहनी चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि शराब की जिन दुकानों के पास उपभोक्ता को बैठाकर मदिरा पिलाने का लाइसेंस नहीं है, वहां खुले में लोग किसी भी दशा में मदिरा का सेवन न करें। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 58,310 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष माह जून तक 11,783.76 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है।
- जम्मू,। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए 5,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार तड़के जम्मू से कश्मीर के दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकरियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या सोमवार शाम को 2,07,016 हो गई। उन्होंने बताया कि 213 वाहनों में सवार 5,433 तीर्थयात्रियों का 12वां जत्था तड़के तीन बजकर 13 मिनट पर भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इस जत्थे में 1,117 महिलाएं और 18 बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 124 वाहनों में सवार 3,462 तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक पहलगाम मार्ग चुना है। वहीं, 89 वाहनों में सवार 1,971 तीर्थयात्री अपेक्षाकृत छोटे (14 किलोमीटर) लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से गुफा मंदिर जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 जून को अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी। तब से अब तक कुल 67,698 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। कश्मीर के दो आधार शिविर से 52 दिवसीय यात्रा औपचारिक रूप से 29 जून को शुरू हुई थी और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।
- बेंगलुरु,। भारतीय किक्रेटर विराट कोहली के सह-स्वामित्व वाले रेस्तरां 'वन8 कम्यून' के प्रबंधक और चार अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कथित तौर पर तय समय से अधिक देर तक संचालन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मध्य बेंगलुरू में कई रेस्तरां और 'पब' के निर्धारित समय के (रात एक बजे) बाद भी खुले रहने की शिकायत मिली थी जिसके बाद छह जुलाई को विशेष अभियान चलाया गया था। पुलिस के अनुसार, कब्बन पार्क पुलिस थाने का गश्त पर तैनात एक उपनिरीक्षक जब रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर 'वन8 कम्यून' पहुंचा तो उसने पाया कि प्रबंधक कथित तौर पर उस समय भी रेस्तरां का संचालन कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें शिकायत मिली थी कि कुछ 'पब' और रेस्तरां निर्धारित समय से अधिक देर तक खुले रहते हैं जिसके बाद छह जुलाई की रात को एक विशेष अभियान चलाया गया।" उन्होंने कहा, "उनके (रेस्तरां) द्वारा किए गए नियमों के उल्लंघनों के आधार पर हमने 'वन8 कम्यून' के प्रबंधक और चार अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कर्नाटक पुलिस अधिनियम के तहत कब्बन पार्क पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
- बहराइच (उप्र), । सरकारी महिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान बंदर के बच्चे के साथ खेलने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद छह महिला नर्सों को मेडिकल कालेज प्रशासन ने निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में अस्पताल में एप्रन पहने कुछ नर्सें बंदर के बच्चे के साथ खेलती दिख रही हैं।जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एम.एम. त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जिला अस्पताल (महर्षि बालार्क चिकित्सालय) के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में स्टाफ नर्स अंजलि, किरन सिंह, आंचल शुक्ला, प्रिया रिचर्ड, पूनम पांडे व संध्या सिंह तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों इन महिला स्टाफ नर्सों का ड्यूटी के समय अस्पताल में बंदर के बच्चे से खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने इन सभी को बीती पांच जुलाई को निलंबित कर दिया है। प्रधानाचार्य के आदेश पर डॉक्टरों की पांच सदस्यीय एक समिति प्रकरण की जांच कर रही है।

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)









.jpg)





.jpg)
.jpg)


.jpg)