- Home
- देश
-
मुंबई. महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार दोपहर को महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा के पास स्थित धर्माबाद तालुका में हुई थी। उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा धर्माबाद की ओर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। ऑटोरिक्शा में कुछ यात्री और बकरियां सवार थीं।
अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में ऑटोरिक्शा चालक शेख मुजीब शेख बाबूमियां (44), गणेश अशोक मुरारी (21) और पिराजी लक्ष्मण अडकेकर (50) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए चार लोगों का स्थानीय अस्पताल में उपचार हो रहा है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। -
नयी दिल्ली.क्या आप अपने घर के आंगन की उपग्रह से तस्वीर लेना चाहते हैं? यह जल्द ही संभव हो सकता है क्योंकि बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप ‘पिक्सल' की एक ऐसा ऑनलाइन सॉफ्टवेयर लाने की योजना है जिससे आप उसके उपग्रहों द्वारा पृथ्वी की खींची गयी तस्वीरों को देख सकते हैं। ‘पिक्सल स्पेस' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक अवैस अहमद ने यहां बताया कि पृथ्वी निगरानी स्टूडियो शुरू करना अंतरिक्ष आधारित डेटा को बेहद कम शुल्क पर आम आदमी तक उपलब्ध कराने के प्रयासों का हिस्सा है। पिक्सल का यह पृथ्वी निगरानी स्टूडियो ‘औरोरा' इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है जिससे उपग्रहों द्वारा ली गई पृथ्वी की ‘हाइपरस्पेक्ट्रल' छवियों और डेटा विश्लेषण को सभी के लिए सुलभ बनाया जा सकेगा। अहमद (26) ने कहा, ‘‘यह ‘गूगल अर्थ' इस्तेमाल करने जितना आसान होगा लेकिन उपग्रह से ली गयी छवियां अधिक उन्नत होंगी।'' अहमद उन चुनिंदा उद्यमियों में से एक हैं जो अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रहे हैं।
‘औरोरा' के उपयोगकर्ता डेटाबेस में पहले से उपलब्ध उपग्रह से ली गयी तस्वीरों को देख सकते हैं या पृथ्वी की निचली कक्षा में चक्कर लगा रहे पिक्सल के उपग्रहों को ‘‘कोई विशेष तस्वीर खींचने'' का जिम्मा दे सकते हैं। अहमद ने कहा, ‘‘मान लो, मैं अगले एक-दो सप्ताह में चिकमंगलुरु की एक तस्वीर चाहता हूं। यह काम हमारे उपग्रहों को सौंपा जाएगा और जब आप इसके लिए भुगतान करेंगे तो वे यह तस्वीर आपको उपलब्ध करा देंगे।'' पिक्सल ने पृथ्वी की तस्वीरें खींचने के लिए दो उपग्रह शकुंतला और आनंद प्रक्षेपित किए हैं। उसकी इस साल तक छह उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना है। इस स्टार्टअप की अगले साल 18 और उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना है। - नयी दिल्ली। चिकित्सकों का कहना है कि रीढ़ की हड्डी की चोटों को ठीक करने के लिए तत्काल कदम उठाना और उचित शारीरिक संतुलन महत्वपूर्ण है। उन्होंने रोगियों का समय रहते पर्याप्त उपचार सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा पेशेवरों व नीति निर्माताओं से अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में लोगों को जो चोट लगती हैं, उनमें रीढ़ की हड्डी की चोट विकलांगता का एक प्रमुख कारण हैं। चिकित्सकों ने कहा है कि यह मुख्य रूप से अपर्याप्त चिकित्सा और इलाज में देरी के कारण होता है।वैशाली में स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में न्यूरोसर्जरी के वरिष्ठ निदेशक डॉ. मनीष वैश ने कहा, "समय पर शारीरिक संतुलन कायम करना आगे के उपचार के लिए आधार तैयार करता है, तथा स्वास्थ्य में सुधार और कामकाज पर लौटने की संभावनाओं में सुधार करता है।" उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पेशेवरों और देखभाल करने वालों के लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि दीर्घकालिक विकलांगता की गुंजाइश न छोड़ने और रोगी पर होने वाले प्रभाव को कम करने के लिए समय रहते इलाज की आवश्यकता और महत्व क्या है। वैश ने कहा, "रीढ़ की चोटों को ठीक करने के लिए तत्काल कदम उठाना और उचित संतुलन बहाल करना महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा, "स्थिरीकरण, ट्रैक्शन और सर्जिकल हस्तक्षेप जैसी तकनीकें (स्थिति को) बिगड़ने से रोकने और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार के लिए महत्वपूर्ण हैं।" दिल्ली में स्थित सुश्रुत ब्रेन एंड स्पाइन के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. यशपाल सिंह बुंदेला ने कहा कि रीढ़ की चोट के मामलों में समय का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा, "हर मिनट का नुकसान संभवत: न्यूरोलॉजिकल क्षति का कारण बनता है। हमारा तत्काल ध्यान रीढ़ को स्थिर करने और हड्डी पर दबाव को कम करने पर है। कभी-कभी दबाव डालने वाले तत्वों को हटाने के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है। एक बार जब वह प्रारंभिक समय बीत जाता है, तो हम इलाज की ओर बढ़ते हैं। ” बुंदेला ने कहा कि रीढ़ की हड्डी की चोटें जटिल होती हैं, लेकिन शीघ्र चिकित्सा और इलाज से महत्वपूर्ण सुधार संभव है।
- कोलकाता। पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय को कुछ दिन पहले उनके आवास में गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत ‘गंभीर' है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रॉय घर में गिरने से घायल हो गए थे। वह अब भी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं। उन्होंने एक न्यूज़ एजेंसी को बताया, ‘‘रॉय की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। हमारे चिकित्सक चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं।'' रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वह 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे और 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कृष्णानगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से जीते थे। हालांकि, बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में लौट आए।
- फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सीकरी गांव में एक मकान का छज्जा गिरने से तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वे तीनों छज्जे के नीचे बैठे थे, छज्जा जर्जर था और बारिश होने से ढह गया।उसने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। मकान की हालत खराब होने के बावजूद उसने मकान किराए पर दिया था। पुलिस के अनुसार, तीन भाई-बहनों की पहचान आकाश (10), मुस्कान (8) और आदिल (6) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार देर शाम छज्जे के नीचे बैठे थे। उसने बताया कि इलाके में देर शाम बारिश हुई थी और इसी कारण छज्जा ढह गया।पुलिस ने बताया कि इलाके के लोग बच्चों को बचाने के लिए भागे, लेकिन छज्जा गिरने से वहां बहुत सारा मलबा इकट्ठा हो गया था और बच्चे उसके नीचे दब गए थे। इसके बाद मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बच्चों के पिता धर्मेंद्र कुमार ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर 58 पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मकान मालिक के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह परिवार बिहार के शेखपुरा से है। फरीदाबाद के सेक्टर 58 पुलिस थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा, ''मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हम उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।'
-
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए 5,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार सुबह जम्मू के दो आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बीच तड़के 2:50 और 3:50 बजे 245 वाहनों के दो अलग-अलग काफिलों में 1,118 महिलाओं और 18 बच्चों समेत कुल 5,876 तीर्थयात्रियों का नौवां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 3,759 तीर्थयात्रियों का एक जत्था 134 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ, जबकि 111 वाहनों पर सवार 2,117 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था बालटाल के लिए रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा 52 दिन की है। यह अनंतनाग जिले के पहलगाम और गंदेरबल जिले के बालटाल से 29 जून को शुरू हुई। इस साल यह यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक हो गई है।
- नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सेना और अर्धसैनिक बलों के 10 जवानों को उनके अदम्य साहस और असाधारण वीरता के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जिनमें से सात को मरणोंपरांत इस सम्मान से सम्मानित किया गया।कीर्ति चक्र, भारत का दूसरा शीर्ष सैन्य वीरता पुरस्कार है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान 26 सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को शौर्य चक्र भी प्रदान किए जिनमें से सात को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। बयान में साझा की गई पुरस्कार विजेताओं की सूची के अनुसार, राष्ट्रीय राइफल्स की 55वीं बटालियन के ग्रेनेडियर्स के सिपाही पवन कुमार, पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन के सेना मेडिकल कोर के कैप्टन अंशुमन सिंह और भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) की 9वीं बटालियन के हवलदार अब्दुल मजीद को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। सीआरपीएफ के निरीक्षक दिलीप कुमार दास, हेड कांस्टेबल राज कुमार यादव और सिपाही बबलू राभा व शंभू रॉय को कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया और उनके परिवार के सदस्यों ने यह सम्मान राष्ट्रपति से प्राप्त किया। मंत्रालय ने बताया कि मेजर रैंक के दो और नायब सूबेदार सहित तीन सैनिकों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन ने 'एक्स' पर समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं।राष्ट्रपति भवन ने पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन के आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन अंशुमन सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने आग की एक बड़ी घटना में कई लोगों को बचाने के लिए असाधारण बहादुरी और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।” राष्ट्रपति भवन ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) की 21वीं बटालियन के मेजर दिग्विजय सिंह रावत को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। रावत ने मणिपुर में एक खुफिया नेटवर्क स्थापित किया जिसने उन्हें घाटी आधारित उग्रवादियों का सटीक पता लगाने में सक्षम बनाया और एक अभियान में तीन उग्रवादियों को काबू कर पकड़ लिया।” मंत्रालय ने कहा कि वीरता पुरस्कार असाधारण वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए दिए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स' पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (चरण-1) में शामिल हुआ, जहां राष्ट्रपति जी ने वीरता पुरस्कार प्रदान किए। हमारे देश को हमारे बहादुर सैनिकों की वीरता और समर्पण पर गर्व है। वे सेवा और बलिदान के सर्वोच्च आदर्शों का उदाहरण हैं। उनका साहस हमेशा हमारे लोगों को प्रेरित करता रहेगा।'' जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सिपाही को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सेना के छह अन्य जवानों को भी सम्मानित किया गया। सूची के अनुसार, थलसेना, वायुसेना, नौसेना और गृह मंत्रालय के अधीन सेवाएं देने वाले कर्मियों के एक समूह को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। शौर्य चक्र, अशोक चक्र और कीर्ति चक्र के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।
- =कुछ दिनों पहले अपने निवास स्थान पर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की हालत गंभीर बनी हुई है.कोलकाता, कुछ दिनों पहले अपने निवास स्थान पर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की हालत "गंभीर" है. यह जानकारी शनिवार को मेडिकल संस्थान के एक अधिकारी ने दी. रॉय अभी भी अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती हैं. अधिकारी ने बताया, "रॉय की हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है. हमारे डॉक्टर उनकी लगातार नज़र रख रहे हैं." रॉय त्रिनमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं. वह 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे और 2021 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के टिकट पर कृष्णनगर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से जीते थे. हालाँकि, बाद में वे टीएमसी में वापस आ गए.
- नयी दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में शामिल रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अपने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों से मां भारती को गौरवान्वित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और त्याग देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।’’मुखर्जी, भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पूर्ववर्ती संगठन था।वह जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल के सदस्य थे लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री (नेहरू) के साथ अपने मतभेदों के कारण उन्होंने पद छोड़ दिया और फिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के समर्थन से जनसंघ का गठन किया था।जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी के बाद, 1953 में मुखर्जी की मृत्यु हो गई थी। राज्य के गैर निवासी भारतीय नागरिकों पर लगाई गई पाबंदी के खिलाफ आंदोलन के दौरान उनकी गिरफ्तारी हुई थी। वह राज्य को दिए गए विशेष दर्जे के खिलाफ थे।
- कोझिकोड (केरल)। केरल में मस्तिष्क खाने वाले अमीबा के संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। ‘अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस’ दूषित जल में पाए जाने वाले अमीबा से होता है।एक अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उत्तरी केरल के कोझिकोड जिले का पय्योली निवासी 14 वर्षीय किशोर इस संक्रमण से पीड़ित है। उसी अस्पताल में किशोर का उपचार किया जा रहा है।मई के बाद से राज्य में, अमीबा से होने वाले संक्रमण का यह चौथा मामला है और अब तक के मामलों में बच्चे ही इससे पीड़ित हुए हैं। पहले के मामलों में तीनों बच्चों की मौत हो चुकी है।किशोर का इलाज कर रहे एक चिकित्सक ने कहा कि उसे एक जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत में सुधार हो रहा है।चिकित्सक ने शनिवार को बताया कि किशोर में संक्रमण की शीघ्र पहचान कर ली गई और विदेश से दवाइयां मंगाने सहित अन्य उपचार दिए गए।इससे पहले, बुधवार रात 14 वर्षीय एक किशोर की इसी संक्रमण से मौत हो गई थी, मलप्पुरम की पांच वर्षीय लड़की और कन्नूर की 13 वर्षीय किशोरी की क्रमशः 21 मई और 25 जून को मस्तिष्क संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई थी।संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को एक बैठक की जिसमें संक्रमण को रोकने के लिए गंदे जलाशयों में न नहाने सहित कई सुझाव दिए गए।बैठक में यह सुझाव भी दिया गया कि स्विमिंग पूल में क्लोरीन डाला जाना चाहिए और बच्चों को इनमें प्रवेश करते समय सावधान रहना चाहिए क्योंकि वे इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी लोगों को जलाशयों को साफ रखने का ध्यान रखना चाहिए।
- भुवनेश्वर। 17वीं ओडिशा विधानसभा का पहला सत्र 22 जुलाई को राज्यपाल रघुबर दास के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। जिसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। उपाध्यक्ष का चुनाव भी 24 जुलाई को होगा. बताया जा रहा है कि 2024-25 के लिए ओडिशा का बजट 25 जुलाई को पेश किया जाएगा।जानकारी के अनुसार, राज्यपाल रघुबर दास के अभिभाषण के साथ पहला सत्र शुरू होगा और ये 13 सितंबर तक चलेगा.। विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार को जारी राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 22 जुलाई से शुरू होगी और 24 जुलाई को समाप्त होगी। . उपाध्यक्ष का चुनाव भी 24 जुलाई को होगा। . वित्त विभाग का प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी 25 जुलाई को भाजपा सरकार का पहला वार्षिक बजट 2024-25 पेश करेंगे और लेखानुदान पर विनियोग विधेयक 31 जुलाई को पेश किया जाएगा। .बताया जा रहा है कि इस साल 2024-25 का बजट 25 जुलाई को पेश किया जाएगा. । वहीं बजट पर सामान्य चर्चा 29 जुलाई को होगी. लेखानुदान प्रस्ताव और लेखानुदान प्रस्ताव पर चर्चा 30 जुलाई को होगी। . लेखानुदान पर विनियोग विधेयक 31 जुलाई को पेश किया जाएगा.। इस बीच, 7 जुलाई को जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा से पहले तैयारियां चल रही हैं.। पुरी के जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रथ खींचने के दिन राज्य का दौरा करेंगी.।
-
नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा भारी बारिश के कारण दोनों मार्गों पर शनिवार को अस्थायी तौर पर स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात से बालटाल और पहलगाम मार्ग पर रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है।अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती तौर पर यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किये हैं।तीर्थयात्रा 29 जून को अनंतनाग के 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल में बालटाल मार्ग से शुरू हुई थी और यह 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल साढ़े चार लाख लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में बर्फ से निर्मित शिवलिंग के दर्शन किए थे। -
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से चार दिन की ओडिशा यात्रा पर हैं। वे राजधानी भुवनेश्वर में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 96वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति पुरी में भगवान जगन्नाथ की गुंडिचा यात्रा में भी शामिल होंगी। वे उदयगिरि गुफाओं का दौरा करेंगी और विभूति कानूनगो कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट्स तथा उत्कल युनिवर्सिटी ऑफ कल्चर के विद्यार्थियों के साथ चर्चा करेंगी।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023-24 में रक्षा उत्पाद के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि हासिल करने के लिए देश की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने इसे बहुत ही उत्साहजनक बताया। उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार क्षमताओं को और अधिक बढ़ाने तथा देश को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इससे देश का सुरक्षा तंत्र मजबूत होगा और भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
-
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2023-24 में करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया तथा यह ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में एक और उपलब्धि है। वित्त वर्ष 2022-23 में रक्षा उत्पादन का मूल्य 1,08,684 करोड़ रुपये था।
सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार अधिक अनुकूल व्यवस्था बनाने को प्रतिबद्ध है।रक्षा मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, ‘‘रक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार की नीतियों और पहलों के सफल कार्यान्वयन के आधार पर, ‘आत्मनिर्भरता’ प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए वित्त वर्ष 2023-24 में मूल्य के संदर्भ में स्वदेशी रक्षा उत्पादन में अभी तक की सर्वाधिक वृद्धि हासिल की है।’’इसमें कहा गया कि 2023-24 में वार्षिक रक्षा उत्पादन करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बयान में कहा गया, ‘‘सभी रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (डीपीएसयू), रक्षा सामग्री बनाने वाले अन्य सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों और निजी कंपनियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में रक्षा उत्पादन का मूल्य रिकॉर्ड स्तर अर्थात 1,26,887 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह गत वित्त वर्ष के रक्षा उत्पादन की तुलना में 16.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।’’सिंह ने इस उपलब्धि के लिए रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों तथा रक्षा सामग्री बनाने वाले अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों सहित भारतीय उद्योग व निजी उद्योग को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम हर साल नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।’’सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अभी तक की सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की है। रक्षा उत्पादन 2023-24 में 1,26,887 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष के उत्पादन के मूल्य से 16.8 प्रतिशत अधिक है।’’रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘2023-24 में उत्पादन के कुल मूल्य (वीओपी) में से करीब 79.2 प्रतिशत योगदान डीपीएसयू/अन्य पीएसयू का और 20.8 प्रतिशत का योगदान निजी क्षेत्र का रहा।’’बयान के अनुसार, आंकड़े दर्शाते हैं कि निरपेक्ष मूल्य के संदर्भ में डीपीएसयू/पीएसयू तथा निजी क्षेत्र दोनों ने रक्षा उत्पादन में स्थिर वृद्धि दर्ज की है। मंत्रालय ने कहा यह उपलब्धि पिछले 10 वर्षों में सरकार द्वारा आत्मनिर्भरता प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए लाए गए नीतिगत सुधारों और पहलों तथा व्यापार सुगमता की वजह से हासिल हुई है।बयान में कहा गया, ‘‘स्वदेशीकरण के प्रयासों को निरंतर आधार पर आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक का सबसे अधिक वीओपी हासिल हुआ है। इसके अलावा बढ़ते रक्षा निर्यात ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन में समग्र वृद्धि में जबरदस्त योगदान दिया है।’’इसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 में रक्षा निर्यात 32.5 प्रतिशत बढ़कर 21,083 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गया। यह गत वित्त वर्ष में 15,920 करोड़ रुपये था। बयान के अनुसार, (2019-20 से) पिछले पांच वर्षों में रक्षा उत्पादन का मूल्य लगातार बढ़ रहा है। इसमें 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। -
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाथरस में हुई दुखद भगदड़ की न्यायिक जांच कराई जाएगी। इस हादसे में मंगलवार को 121 लोगों की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, अधिकारियों ने भगदड़ के कई कारण बताए। मुख्य कारण यह था कि भोले बाबा के अनुयायियों ने उनके पैरों द्वारा आशीर्वादित मिट्टी – जिसे ‘चरण रज’ कहा जाता है – को इकट्ठा करने के लिए अचानक भीड़ लगा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
अलीगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने गुरुवार को बताया कि हाथरस में एक धार्मिक कार्यक्रम में हुई भगदड़ के संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य संदिग्ध प्रकाश माधुकर की गिरफ्तारी की जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।भोले बाबा की संपत्तिरिपोर्ट के अनुसार, ‘भोले बाबा’ के नाम से जाने जाने वाले प्रचारक सूरज पाल, जिन्हें नारायण साकार हरि और जगत गुरु विश्वहरि के नाम से भी जाना जाता है, के पास 24 आश्रम हैं और उनकी संपत्ति 100 करोड़ रुपये की है। सूरज पाल का संगठन श्री नारायण हरि साकार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता है, जिसका नेतृत्व इसके कामकाज में सक्रिय रूप से शामिल लोग करते हैं। सूरज पाल अक्सर अपने अनुयायियों को संबोधित करते समय सफेद रंग का थ्री पीस सूट, चश्मा और टाई पहने दिखाई देते हैं। उनके आगमन पर एक भव्य परेड होती है: काफिले के आगे 16 कमांडो 350 सीसी मोटरसाइकिलों पर चलते हैं, जो 15 से 30 गाड़ियों के बेड़े के लिए रास्ता साफ करते हैं। पाल एक सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर में यात्रा करते हैं, जिसके अंदर मिलते-जुलते सफेद सीट कवर लगे होते हैं।सूरज पाल बिचुवा के मैनपुरी आश्रम में रहते हैं। यह एक बड़ी प्रॉपर्टी है जो 21 बीघा जमीन पर फैली है और इसे हरि नगर कहा जाता है। इस जगह में उनके और उनकी पत्नी के लिए छह कमरे हैं।मैनपुरी आश्रम के प्रवेश द्वार पर एक बोर्ड लगा है जिस पर 200 दानदाताओं के नाम लिखे हैं। इन लोगों ने 10,000 से 2.5 लाख रुपये तक का दान दिया है। इससे पता चलता है कि आश्रम को कितना पैसा मिलता है और लोग इसमें कितना योगदान देते हैं।सूरज पाल के आश्रम कई जगहों पर हैं। इनमें बड़े-बड़े भवन हैं और कड़े नियम हैं। कानपुर के बिधनू इलाके में, कसुई गांव में एक आश्रम है जहां सेवादार रहते हैं। इसके अलावा, इटावा के भूपत सराय में 15 बीघा जमीन पर एक नया आश्रम बन रहा है।सूरज पाल का अतीत विवादों से भरा रहा है। कई कानूनी मुद्दों, जैसे यौन उत्पीड़न के आरोप, के बावजूद उनके कई अनुयायी हैं। वे पहले पुलिस में थे और 1997 में यौन उत्पीड़न के लिए जेल गए थे। जेल से छूटने के बाद, उन्होंने “साकार विश्व हरि बाबा” नाम अपनाया और अपने पैतृक गांव में आश्रम बनाकर भक्त जुटाने लगे।2 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (सरकारी अधिकारी के आदेश की अवहेलना) और 238 (सबूत गायब करना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में बताया गया है कि कैसे बाबा के सहयोगियों ने लाठियों से लैस होकर भीड़ को रोका, जिससे भगदड़ मची और कई लोग दम घुटने से मर गए। - नई दिल्ली। सरकार ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया है। नीट-पीजी 2024 परीक्षा की 11 अगस्त को होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एग्जान दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।नीट पेपर लीक के कारण स्थगित हुआ एग्जामस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया था कि हाल ही में देश में परीक्षाओं की निष्पक्षता पर उठे सवालों के कारण NEET PG परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद, भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के प्रतिनिधियों ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के अध्यक्ष से मुलाकात की और NEET PG की परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों को हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी। प्रधान की यह टिप्पणी NTA द्वारा तीन रद्द की गई परीक्षाओं के लिए संशोधित तिथियों की घोषणा के एक दिन बाद आई है।फिर से होगा UGC NET का एग्जामभारत की राष्ट्रीय स्तर की तीन अहम परीक्षाओं के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नई तारीख का ऐलान 28 जून की देर रात को किया था। जून महीने में होने वाली वे परीक्षाएं जो रद्द कर दी गईं थीं या स्थगित कर दी गईं थीं, उनमें UGC-NET 2024, CSIR UGC NET और NCET की परीक्षा शामिल है।कब होगा UGC NET 2024 का एग्जाम18 जून को आयोजित और 19 जून को रद्द हो गए UGC NET 2024 का फिर से एग्जाम होगा। यूजीसी नेट परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान 18 जून को आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच की गई। UGC NET 2024 एग्जाम अब नए सिरे से 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित कराया जाएगा।
- अलीगढ़ ।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन से शुक्रवार सुबह यहां मुलाकात की। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग से हाथरस के लिए रवाना हुए।उनके साथ कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय राय, पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रभारी अविनाश पांडे, पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और अन्य पदाधिकारी भी हैं।राहुल गांधी सुबह करीब 7:15 बजे अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे। वह हाथरस के विभव नगर इलाके में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।पुलिस के अनुसार, दो जुलाई को भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाले 121 लोगों में से 17 अलीगढ़ से थे और 19 लोग हाथरस से थे। राय ने बताया, ‘‘राहुल सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए थे।’’उन्होंने कांग्रेस नेता के दिन भर के कार्यक्रम का ब्योरा साझा करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी अलीगढ़ के पिलखना में हाथरस कांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह हाथरस के नवीपुर खुर्द के पास ग्रीन पार्क और विभव नगर में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।’’जब एक मृतक के परिवार के सदस्य मोनू से संवाददाताओं ने पूछा कि राहुल गांधी ने उनसे क्या बातचीत की, उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने हमसे पूछा कि यह घटना कैसे हुई? आपके परिवार के कितने लोग मारे गए हैं? उन्होंने यह भी कहा कि वह (हमारी) मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे, और सरकार से बात करेंगे क्योंकि उनकी पार्टी (कांग्रेस) सत्ता में नहीं है।’’अपनी भाभी को खोने वाली एक अन्य महिला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी ने हमसे कहा कि (कांग्रेस) पार्टी हमारी मदद करेगी, और हमें मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने हमसे यह भी पूछा कि यह घटना कैसे हुई।’’बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस में हुई भगदड़ की घटना की जांच के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया, जो इस संभावना की भी जांच कर रहा है कि धार्मिक सभा में मची भगदड़ के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी। इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई।
- जम्मू,। कश्मीर में अमरनाथ मंदिर में पिछले छह दिनों में 1.25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।वहीं 6 हजार 919 यात्रियों का एक और जत्था शुक्रवार को कश्मीर के लिए रवाना हुआ.।श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने बताया, "आज 6,919 यात्रियों का एक और जत्था भगवती नगर यात्रा निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ।. इनमें से 2542 तीर्थयात्री सुबह 4 बजे 109 वाहनों के सुरक्षा काफिले में उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए.। वहीं 4,377 यात्रियों को लेकर 150 वाहनों का एक और सुरक्षा काफिला सुबह 4.30 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुआ.। " मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आमतौर पर बादल छाए रहने और दिन में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।श्रद्धालु या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर मार्ग से यात्रा करते हैं या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा करते हैं।. पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग गुफा मंदिर के अंदर 'दर्शन' करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौट आते हैं।इस साल करीब 300 किमी लंब जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर, दोनों यात्रा मार्गों, दो आधार शिविरों और पवित्र गुफा मंदिर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि सुचारू एवं दुर्घटना-रहित यात्रा सुनिश्चित की जा सके। दोनों मार्गों पर और पारगमन शिविरों ताथ गुफा मंदिर में 124 से अधिक लंगर (सामुदायिक रसोई) बनाये गए हैं.। इस साल की यात्रा के दौरान 7 हजार से ज्यादा सेवादार यात्रियों की सेवा कर रहे हैं.। दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं.।
-
नई दिल्ली। विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि नए आपराधिक कानून नागरिकों के जीवन को व्यापक स्तर पर सुगम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ये कानून मुकदमे के दौरान सभी हितधारकों के समय की बचत करने के साथ शीघ्र न्याय दिलाने में मददगार होंगे। श्री मेघवाल ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो- सीबीआई अकादमी के अलंकरण समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र के लिए बहुत उत्पादक साबित होगा। इससे बचने वाली ऊर्जा का इस्तेमाल समाज के विकास में किया जाएगा। श्री मेघवाल ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में सुधार आने वाले वर्षों में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य और प्रयास में योगदान करेगा। इस अवसर पर श्री मेघवाल ने सीबीआई के 39 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और भारतीय पुलिस पदक प्रदान किया।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओलंपिक के लिए पेरिस जाने वाले भारतीय खिलाडियों के दल के साथ बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि वे आश्वस्त हैं कि एथलीट अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करके भारत को गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की जीवन यात्रा और सफलता 140 करोड़ भारतीयों में आशा जगाती है। भारत पेरिस ओलंपिक के लिए लगभग 120 खिलाड़ियों का दल भेज रहा है और उसे उम्मीद है कि इस बार वे तोक्यो ओलंपिक से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भारत ने तोक्यो ओलंपिक में सात पदक जीते थे जिनमें नीरज चोपड़ा का भाला फेंक में जीता गया स्वर्ण पदक भी शामिल है।
प्रधानमंत्री ने ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के एक बड़े दल से मिलने के बाद 'एक्स' पर पोस्ट किया,‘‘ओलंपिक के लिए पेरिस जा रहे हमारे दल से बातचीत की। मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उनकी जीवन यात्रा और सफलता 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीद बंधाती है।’’
भारतीय खिलाड़ियों के दल के साथ खेल मंत्री मनसुख मांडविया, खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी थीं। पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज निकहत जरीन और ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु से वर्चुअल बातचीत भी की।
-
नई दिल्ली। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से कक्षा तीन और छह के लिए नई और आकर्षक पाठ्य पुस्तकें लाई जाएंगी। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाठ्य पुस्तकों की तैयारी का कार्य अंतिम चरण में है और कक्षा तीन और छह की नौ पाठ्य पुस्तकें पहले से ही उपलब्ध हैं। शेष आठ पुस्तकें बहुत जल्द उपलब्ध होंगी। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने नई दिल्ली में विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता सचिव, एन.सी.ई.आर.टी. के निदेशक और केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद- एन.सी.ई.आर.टी. की पुस्तकों की तैयारी में हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य बेहतर शिक्षण परिणामों के लिए सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक और तनाव मुक्त बनाने के लिए सस्ती कीमत और उच्च गुणवत्ता की पाठ्य पुस्तकें प्रदान करना है। -
नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 7 हजार 919 तीर्थयात्रियों का 7वां जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री शुक्रवार को सुबह 259 काफिलाों में आधार शिविर से रवाना हुए। इनमें 5 हजार 241 पुरुष, 1 हजार 435 महिलाएं, 16 बच्चे, 214 साधु और 13 साध्वियां शामिल थीं। इनमें से 2 हजार 542 बालतल के लिए, जबकि 4 हजार 377 पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए जहां से वे पवित्र गुफा की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे। file photo
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 8 और 9 तारीख को रूस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि श्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर, 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मास्को जाएंगे। दोनों नेताओं का परस्पर हित के समसामयिक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा का भी कार्यक्रम है।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इस महीने की 9 और 10 तारीख को ऑस्ट्रिया जाएंगे। पिछले 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा होगी। श्री मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे। वे वहां के चांसलर कार्ल नेहम्मर के साथ भी बातचीत करेंगे। दोनों नेता भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापार प्रमुखों को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मास्को और वियना में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। -
रांची |झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार की शाम यहां राजभवन में राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।हेमंत सोरेन के पिता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, उनकी मां रूपी सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाले गठबंधन के वरिष्ठ नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे । बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले चंपई सोरेन भी इस अवसर पर मौजूद थे।हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत दिए जाने के बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 31 जनवरी को उनकी गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।झामुमो ने इससे पहले दिन में बताया था कि राज्यपाल राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है और वह सात जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।झामुमो नीत गठबंधन ने बाद में फैसला किया कि सोरेन आज (बृहस्पतिवार) ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।



.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)

.jpg)



.jpg)



.jpg)