- Home
- देश
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बशीरहाट लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी रेखा पात्रा से बात की, जिन्होंने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीडन का मुद्दा उठाया था. पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी. तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके खास लोगों के कथित अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाली पात्रा को भाजपा ने बशीरहाट लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. संदेशखाली इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है,
पीएम मोदी ने पात्रा से उनके प्रचार की तैयारियों और मतदाताओं के बीच भाजपा के समर्थन सहित अन्य मुद्दों के बारे में बात की. पात्रा ने इस दौरान संदेशखाली की महिलाओं की पीड़ा सुनाई. पात्रा ने पीएम मोदी से कहा कि उन्हें अच्छा लग रहा है कि वह उनके साथ खड़े हैं और कहा, ”ऐसा लग रहा है, जैसे राम जी हमारे साथ हैं.”भाजपा प्रत्याशी ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्होंने क्षेत्र की स्थिति के कारण 2011 से मतदान नहीं किया है. इस पर मोदी ने आश्वासन दिया कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हर कोई मतदान कर सके. पात्रा ने यह भी कहा कि उनके आसपास के टीएमसी समर्थकों ने शुरू में भाजपा से उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया, लेकिन अब उनका समर्थन कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि वह एक गरीब परिवार से हैं और उनके पति केरल और तमिलनाडु में काम करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ ऐसा करूंगी कि किसी को काम के लिए इतनी दूर न जाना पड़े. उन्हें यहीं रोजगार मिले.’ प्रधानमंत्री ने उन्हें ‘शक्ति स्वरूपा’ कहकर संबोधित किया. शक्ति एक शब्द है, जो दुर्गा और काली जैसी देवी-देवताओं से जुड़ा है.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आपने संदेशखालि में लड़ाई लड़ी, आप ‘शक्ति स्वरूपा’ हैं…’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जनता तक यह संदेश ले जाना चाहिए कि तृणमूल कांग्रेस सरकार राज्य के लोगों के खिलाफ कैसे काम कर रही है. भाजपा नेताओं की ओर से पात्रा और प्रधानमंत्री के बीच संवाद का एक ऑडियो जारी किया गया.इसके मुताबिक, पीएम मोदी ने पात्रा से कहा, ”लोगों के बीच में काम करें, उन तक यह संदेश पहुंचाएं कि तृणमूल कांग्रेस सरकार लोगों के लिए समस्या खड़ी कर रही है, वे पश्चिम बंगाल में भाजपा (केंद्र) सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने दे रहे हैं. लोगों को बताएं कि वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, और योजनाओं के नाम बदल रहे हैं.” - उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार को भस्म आरती के दौरान आग लगने से सेवकों समेत 14 पुजारी झुलस गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आग सुबह 5:50 बजे लगी जब पूजा की थाली में गुलाल या रंगीन पाउडर गिर गया, जिसमें जलता हुआ कपूर था।मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आग ‘गुलाल’ में मौजूद रसायनों के कारण लगी होगी।कलेक्टर ने बताया, ‘‘चौदह पुजारी झुलस गए। आग उस समय लगी जब ‘गुलाल’ पूजा की थाली पर गिर गया, जिसमें जलता हुआ ‘कपूर’ था। बाद में आग फर्श पर पर फैल गयी और लपटों में तब्दील हो गयी।’’उन्होंने बताया कि कुछ घायलों का इलाज यहां जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि आठ अन्य ने इंदौर में इलाज की मांग की है।सिंह ने आगे कहा कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जो जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीणा और अतिरिक्त कलेक्टर अनुकूल जैन द्वारा की जाएगी और तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपी जाएगी।एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस घटना को ‘बहुत दर्दनाक’ बताया।मोदी ने कहा,‘‘उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में घायल हुए (झुलसे) सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।’’एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से फोन पर भी बात की और घटना के बारे में जानकारी ली।अधिकारियों ने कहा कि गर्भगृह के सामने नंदी मंडपम में घटना के दौरान कुछ वीवीआईपी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन भक्तों में से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।घटना के मद्देनजर, मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास पर होली और अपने जन्मदिन का जश्न रद्द कर दिया और पीड़ितों से मिलने के लिए इंदौर के रास्ते उज्जैन पहुंचे।इंदौर और उज्जैन में पीड़ितों से मिलने के अलावा, यादव ने महाकाल मंदिर का भी दौरा किया और पुजारियों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने गर्भगृह के सामने पूजा की।भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए, यादव ने कहा कि होली के रंगों से बचाने के लिए गर्भगृह की चांदी की दीवारों पर कपड़े लगाए गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह ज्ञात नहीं है कि आग आरती की थाली पर गुलाल गिरने के बाद लगी या फिर गुलाल ने किसी रसायन के साथ प्रतिक्रिया की।’’उज्जैन में उन्होंने प्रत्येक घायल व्यक्ति को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता और मुफ्त इलाज की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को सर्वोत्तम उपलब्ध उपचार निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा।उन्होंने कहा,‘‘हमारी प्राथमिकता घायलों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराना है। महाकाल की कृपा से कोई हताहत नहीं हुआ है।’’यादव के मुताबिक, होली के रंग के कारण घायलों की त्वचा पर जलने के जख्मों का पता लगाने में डॉक्टरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
- नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा विरोध मार्च निकाले जाने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं/नेताओं पर पानी की बौछार की गयी तथा पार्टी के कम से कम 57 सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया। उनमें प्रदेश इकाई के प्रमुख भी थे। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से संबद्ध धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था।भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद हर्षवर्धन ने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है इसलिए उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए तथा अपनी जिम्मेदारी किसी और को सौंप देनी चाहिए।भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के पास जमा हुए और उन्होंने दिल्ली सचिवालय तक मार्च निकाला। इस दौरान वे ‘केजरीवाल शर्म करो’ और ‘केजरीवाल इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगा रहे थे। उनके हाथों में पार्टी के झंडे थे।पुलिस ने कहा कि कुछ कार्यकर्ता सचिवालय की ओर कूच करते हुए बैरीकेड पर चढ़ गये।एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की गयी। बहादुरशाह जफर मार्ग के समीप उनमें से कुछ ने जब बैरीकेड को लांघकर आगे बढ़ने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।’’उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत करीब 57 भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।भाजपा ने उसी दिन प्रदर्शन किया है जब ‘आप’ की केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री निवास का ‘घेराव’ करने के लिए लोक कल्याण मार्ग पर पर जाने की योजना थी। लेकिन पटेल चौक पर कई प्रदर्शनकारी आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया जहां वे प्रधानमंत्री आवास की ओर कूच करने के लिए इकट्ठा हुए थे।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में रहते हुए अपने मंत्रियों को निर्देश जारी करने के लिए केजरीवाल की आलोचना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि एक मुख्यमंत्री हिरासत में रहते हुए निर्देश जारी नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ नौटंकी कर रही है।सिरसा ने कहा कि उन्होंने इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘ कोई सरकार जेल से नहीं चल सकती है। आप जेल से सरकार नहीं, गिरोह चला सकते हैं । सरकार संविधान के अनुसार ही चल सकती है।’’ईडी की हिरासत में बंद केजरीवाल द्वारा जारी किये गये नवीनतम आदेश का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये हैं कि सभी सरकारी अस्पतालों एवं मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां एवं जांच उपलब्ध हों। इससे पहले जल मंत्री आतिशी ने 24 मार्च को कहा था कि मुख्यमंत्री ने ईडी की हिरासत में रहते हुए उन्हें दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी एवं सीवर से संबंधित समस्याओं को हल करने का निर्देश दिया है।
-
बेंगलुरु: दर्शन बाबू नाम के एक इंजीनियर ने आईपीएल में सट्टा लगाने के साथ अपनी जिंदगी तबाह कर ली। खबर के मुताबिक वह सट्टा लगाने के शौकीन थे और 2021 से आईपीएल मैचों में सट्टा लगाते आ रहे थे। जब वह सट्टे में पैसा हार जाते और पैसे की कमी होती तो दूसरों से पैसे उधार लेकर सट्टा लगाते।
उनकी 23 वर्षीय पत्नी ने लेनदारों के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी रंजीता 18 मार्च को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में अपने घर पर लटकी हुई पाई गईं। परिवार के अनुसार, दर्शन पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो गया था। वह होसदुर्गा में माइनर सिंचाई विभाग में असिस्टेंट इंजिनियर के रूप में काम करते थे और 2021 से आईपीएल के मैचों में सट्टा लगा रहे थे।इससे दंपत्ति की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा। बताया गया है कि दर्शन ने अपना सारा पैसा हारने के बाद सट्टेबाजी के लिए ₹1.5 करोड़ से अधिक उधार लिया था। उन्होंने ₹1 करोड़ चुका दिए, लेकिन उन पर अभी भी 84 लाख बकाया है।रंजीता ने 2020 में दर्शन से शादी की। उनके पिता वेंकटेश का कहना है कि उन्हें 2021 में दर्शन की सट्टेबाजी में शामिल होने का पता चला। वेंकटेश ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी लेनदारों द्वारा परेशान किए जाने से बहुत घबराई हुई थी, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने उन 13 लोगों के नाम भी बताए जिन्होंने कथित तौर पर पैसे उधार दिए थे।वेंकटेश ने बताया कि उनके दामाद दर्शन को जल्द पैसा कमाने का झांसा देकर सट्टेबाजी के लिए ललचाया गया था। वह सट्टे में पैसा नहीं लगाने चाहते थे, लेकिन लोगों ने उन पर दबाव डाला कि यह अमीर बनने का एक आसान तरीका है। उन्होंने सिक्योरिटी के रूप में उन्हें ब्लैंक चैक दिए और कहा कि वे उनकी सट्टेबाजी में पैसे लगाएंगे।खबर के मुताबिक, पुलिस को अपनी जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें रंजीता ने अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में विस्तार से बताया है। दर्शन और रंजीता का दो साल का बेटा है।दर्शन ने 2021 में आईपीएल सट्टेबाजी शुरू की। शुरुआत में, वह जीते और बड़े दांव लगाने लगे। लेकिन कुछ समय बाद किस्मत ने उनका साथ छोड़ दिया और वह लगातार हारने लगे। सट्टेबाजी में फंसने के कारण उन्हें ऊंची ब्याज दरों पर पैसे उधार लेने पड़े। 2023 में आईपीएल सीजन के अंत तक उनका कर्ज 1 करोड़ से अधिक हो गया था। -
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अब तक 405 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। मंगलवार को पार्टी ने 3 उम्मीदवारों की अपनी छठी लिस्ट जारी की। इस सूची में राजस्थान के दो नाम शामिल हैं, जबकि इनर मणिपुर सीट से टी. बसंत कुमार सिंह कौ मौका मिला है। इससे पहले रविवार को ही भाजपा की 5वीं लिस्ट आई थी, जिसमें 111 नामों का ऐलान हुआ था।
पहली सूची में भाजपा ने 195 नाम घोषित किए थे और फिर 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसके बाद 9 और 16 उम्मीदवारों की तीसरी और चौथी सूची जारी गई। इसके बाद चौथी सूची आई थी, जिसमें यूपी से लेकर महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्यों तक के नाम शामिल थे। इस तरह भाजपा ने अब तक महाराष्ट्र, हरियाणा, यूपी, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों की 405 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं।
भाजपा उम्मीदवारों में कंगना रनौत, जस्टिन अभिजीत गांगुली, मेनका गांधी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। कंगना रनौत पहली बार चुनाव लड़ेंगी और वह लंबे समय से भाजपा का समर्थन करती रही हैं। अब तक भाजपा ने जिन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, स्मृति इरानी और पीयूष गोयल जैसे नाम शामिल हैं।
हरियाणा के सीएम पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर अब करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार होंगे। उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि उन्हें लोकसभा सांसद बनने के बाद केंद्र में मंत्री के तौर पर शामिल किया जा सकता है। आइए देखते हैं, भाजपा ने अब तक किस सीट से किस नेता को मौका दिया है। - मुंबई. मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने पिछले एक महीने में 16 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए हैं जिसकी अनुमाति कीमत 3.25 करोड़ रुपये है और इस संबंध में 12 तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एएनसी के अधिकारी ने बताया कि सहार गांव, नालासोपारा, सांताक्रूज, कुर्ला, भायखला और अन्य इलाकों से लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग मात्रा में मेफेड्रोन (एमडी), हेरोइन और गांजा समेत नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सहार गांव से एक व्यक्ति, नालासोपारा से दो, सांताक्रूज से तीन, दक्षिण मुंबई से दो, भायखला से एक व्यक्ति और कुर्ला से एक नाइजीरियाई नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2.24 करोड़ रुपये की एमडी जब्त की। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति के पास से अंधेरी से गांजा और हीरोइन बरामद होने के गिरफ्तार किया गया है। इस मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1.02 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि एएनसी ने 2023 में नशीले पदार्थों के संबंध में 106 मामले दर्ज किए, 229 तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 53.23 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ बरामद किए। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक 17 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 23.59 करोड़ रुपये मूल्य के 30.843 किलोग्राम नशीले पदार्थ और 4.05 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।
- मुंबई. उपभोक्ता आयोग ने एक्सिस बैंक और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी को उस पुलिसकर्मी को ब्याज सहित 30 लाख रुपये का बीमा दावा देने का निर्देश दिया है, जो 2017 में एक दुर्घटना के कारण स्थायी रूप से विकलांग हो गया था। दक्षिण मुंबई स्थित जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने 11 मार्च को पारित एक आदेश में कहा कि तथ्यों के अनुसार बैंक और मुंबई पुलिस के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत बैंक एवं बीमा कंपनी पुलिसकर्मियों को बीमा कवर प्रदान करने के लिए सहमत थे। इसने कहा कि पुलिसकर्मी के बीमा दावे को ‘मनमाने ढंग से खारिज/अस्वीकृत' कर दिया गया।आयोग ने अपने आदेश में कहा, ‘‘यह ‘गलत व्याख्या' पर आधारित है और इसलिए (बीमा दावा) अस्वीकृति का आदेश कानून के तहत टिकाऊ नहीं है।'' आदेश की एक प्रति रविवार को उपलब्ध कराई गई थी।दावाकर्ता राजेश पवार दिसंबर 2020 में शिकायत दर्ज कराने के समय उपनगरीय बोरीवली के कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन (आदेश में पदनाम का उल्लेख नहीं है) में तैनात थे। उन्होंने दावा किया कि 2015 में बैंक और पुलिस विभाग के बीच हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुसार, जब कर्मी बैंक में खाता खोलेंगे, तो उन्हें 10 लाख रुपये के व्यक्तिगत दुर्घटना और 25 लाख रुपये के हवाई दुर्घटना बीमा लाभ के साथ एक ‘पावर सैल्यूट डेबिट सह एटीएम कार्ड' दिया जाएगा। परिणामस्वरूप, उन्होंने दादर (पूर्व) में बैंक की शाखा में एक खाता खोला था।शिकायतकर्ता अक्टूबर 2017 में एक दुर्घटना का शिकार हो गए और उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे। शिकायतकर्ता ने कहा कि दुर्घटना के कारण उन्हें लगभग एक साल तक काम से दूर रहना पड़ा और स्थायी रूप से दिव्यांग हो गये। सरकारी चिकित्सा प्राधिकरण की ओर से जारी प्रमाण पत्र के अनुसार, पुलिसकर्मी ‘71 प्रतिशत तक दिव्यांग' है। चोटों से उबरने के बाद शिकायतकर्ता ने अप्रैल 2019 में आवश्यक दस्तावेज जमा करके बैंक से बीमे का दावा किया। बीमा कंपनी ने दस्तावेज देरी से जमा करने और आंशिक दिव्यांगता को बीमा शर्तों में शामिल नहीं किए जाने के आधार पर दावे को खारिज कर दिया। बैंक ने एक लिखित जवाब में कहा कि शिकायतकर्ता ने ‘झूठा दावा' किया था।पुलिसकर्मी को हर महीने बिना किसी रुकावट के वेतन मिलता है। बैंक ने दावा किया कि इस प्रकार, न तो रोजगार का कोई नुकसान हुआ है और न ही कोई मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न हुआ है। बीमा कंपनी ने भी दावे का विरोध करते हुए कहा कि बीमा राशि का दावा करने के लिए बीमित व्यक्ति को जहां तक संभव हो तुरंत पूरे विवरण के साथ नोटिस देना होगा। बीमाकर्ता ने कहा कि वर्तमान मामले में शिकायतकर्ता ने एक वर्ष और सात महीने के अंतराल के बाद सूचित किया। इसके अलावा, बीमा कंपनी ने कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि बैंक और मुंबई पुलिस के बीच क्या बातचीत हुई। बीमा कंपनी ने यह भी कहा कि चूंकि उसने मुंबई पुलिस के साथ कोई समझौता नहीं किया है, इसलिए बैंक और मुंबई पुलिस के बीच समझौता उसके लिए बाध्यकारी नहीं है। आयोग ने सभी दलीलों पर विचार करने के बाद कहा कि तथ्यों से पता चलता है कि बैंक और मुंबई पुलिस के बीच एमओयू के अनुसार दोनों प्रतिवादी पुलिसकर्मियों को बीमा कवर प्रदान करने के लिए सहमत थे। आयोग ने कहा, ‘‘इस प्रकार, प्रतिवादी के आचरण से यह पता चलता है कि बीमा की देनदारी से बचने के लिए दावे को मनमाने ढंग से खारिज/अस्वीकार कर दिया गया है।
-
अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रविवार को राज्य परिवहन की एक बस खाई में गिरने के साथ ही एक पेड़ से टकरा गई, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अमरावती के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने कहा कि यह दुर्घटना मेलघाट इलाके में दोपहर को हुई।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस यवतमाल जिले के परतवाड़ा से अमरावती के धरनी जा रही थी और इसमें लगभग 36 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस मेलघाट के जवाहर कुंड इलाके में खाई में गिर गई और एक पेड़ से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए तथा 15 लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया कि घायलों का अमरावती और परतवाड़ा के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। -
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने केंद्र व हरियाणा की सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा मुख्यालय पहुंचने से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का धन्यवाद करता हूं। आज मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”नवीन जिंदल ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा- मैं माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व, माननीय श्री अमित शाह जी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी के मार्गदर्शन में आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया हूंइस अवसर पर तावड़े ने कहा कि जिंदल के भाजपा में शामिल होने से विशेषकर हरियाणा में पार्टी और मजबूत होगी। जिंदल ने कहा, “आज मेरे जीवन का महत्वपूर्ण दिन है। भाजपा के साथ जुड़कर मैं विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में योगदान देना चाहता हूं।” -
लेह. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लेह में सेना के जवानों के साथ होली मनायी और खराब मौसमी परिस्थितियों से जूझते हुए दुश्मनों से देश की रक्षा करने के लिए उनकी प्रशंसा की। सिंह को पहले दुनिया की सबसे ऊंची रणभूमि सियाचिन जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे थे। रक्षा मंत्री ने सैनिकों के माथे पर ‘गुलाल' लगाकर तिलक किया।
रंगोत्सव मनाने के बाद सैनिकों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि लद्दाख साहस और बहादुरी की राष्ट्रीय राजधानी है। उन्होंने कहा, ‘‘जैसे कि दिल्ली हमारी राष्ट्रीय राजधानी है, मुंबई आर्थिक राजधानी है और बेंगलुरु प्रौद्योगिकी राजधानी है, उसी तरह लद्दाख भारत की साहस और बहादुरी की राजधानी है।'' रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘जब हर कोई खराब मौसम के कारण अपने घरों में छिपना चाहता है तो आप अटूट इच्छाशक्ति से अपने दुश्मनों से देश की रक्षा करने के लिए डटे रहते हैं।'' उन्होंने कहा कि देश सैनिकों के समर्पण व सेवा के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘आप उत्कृष्ट काम कर रहे हैं। आप दुश्मन से लड़ने और अपने सीने पर गोली खाने के लिए तैयार हैं और इस वजह से देश को लोग शांतिपूर्वक होली मना सकते हैं।'' सिंह ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आप सभी दुश्मनों से हमारी रक्षा करते हुए हमारे लिए रक्षा करने वाले ईश्वर से कम नहीं हैं।'' उन्होंने सशस्त्र बलों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी। उन्होंने कहा, ‘‘आपकी, आपके बच्चों और माता-पिता की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। जिस उत्साह से आप इस देश के लिए काम कर रहे हैं, हमारी सरकार उसी उत्साह से देश की ताकतों के लिए काम कर रही है।'' सिंह ने कहा कि जब पांच साल पहले वह रक्षा मंत्री बने थे तो उन्होंने सबसे पहले सियाचिन का दौरा किया था। उन्होंने कहा, ‘‘आज, खराब मौसम के कारण सियाचिन जाना संभव नहीं है। इसलिए, मैं वहां तैनात सभी सैनिकों को होली की शुभकामना देता हूं।'' उन्होंने कहा कि जवानों के साथ होली खेलना उनके लिए सबसे खुशी के पलों में से एक है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में एक परंपरा है कि जब भी कोई पावन अवसर आता है तो अपने देवों की पूजा कर इसकी शुरुआत करते हैं। यहां तक कि जब हम कोई दावत करते हैं तो सबसे पहले भगवान को भोग लगाते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘दिवाली का पहला दीया, होली का पहला रंग, यह सभी हमारे रक्षकों, हमारे सैनिकों के नाम पर होना चाहिए। त्योहार सबसे पहले सियाचिन और करगिल की चोटियों, राजस्थान के रेतीले मैदानों पर और हिंद महासागर में तैनात पनडुब्बी पर सवार नौसैन्य कर्मियों के साथ मनाना चाहिए।'' -
शिमला.हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने लगभग चार महीने बाद रविवार को कुल्लू-मनाली और केलोंग के बीच बस सेवा फिर से शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुल्लू और लाहौल और स्पीति जिलों के कुछ हिस्सों में नवंबर में बर्फबारी के बाद एचआरटीसी की सेवाएं बंद कर दी गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग पर सेवा रविवार को फिर से शुरू हुई और पहली बस सुबह सात बजकर 15 मिनट पर कुल्लू से रवाना हुई और दोपहर में केलांग पहुंची। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि ऐसा पहली बार है कि 2019 में रोहतांग में अटल सुरंग के उद्घाटन के बाद मार्च में क्षेत्र के लिए बस सेवाएं बहाल की गई हैं। एक बयान में कहा गया है कि सेवा फिर से शुरू करने का निर्णय शुक्रवार और शनिवार को सफल परीक्षण के बाद लिया गया। इस बीच, शिमला में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई।
स्थानीय मौसम कार्यालय ने सोमवार को छोड़कर शुक्रवार तक राज्य में बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम कार्यालय ने कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के शुक्रवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों में राज्यभर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। - नयी दिल्ली । उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक महिला पर चाकू से हमला करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।यह कथित घटना शुक्रवार देर रात हुई और आरोपी को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया।सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में व्यक्ति महिला के पीछे भागते और उस पर चाकू से कई बार हमले करते दिख रहा है। यह फुटेज सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुई।फुटेज में कुछ लोग महिला की मदद करने और उस आदमी को काबू करने की कोशिश करते भी दिख रहे हैं, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला को गंभीर चोट नहीं आई है। हमने अमन नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।’’पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अमन ने महिला द्वारा उसका मजाक उड़ाए जाने के बाद आपा खो दिया। सूत्र ने कहा, ‘‘हमें पता चला कि उस आदमी को एक फल विक्रेता से चाकू मिला। वह लड़की के पीछे भागा और उसे चाकू मार दिया। कुछ राहगीरों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।’’
- नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार द्वारा सशस्त्र बलों को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए उठाए गए कदमों की प्रशंसा करते हुए पूर्व वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भदौरिया के साथ ही तिरुपति के पूर्व सांसद वरप्रसाद राव ने भी केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भदौरिया भारतीय वायुसेना के 26वें प्रमुख थे। तत्कालीन एयर चीफ मार्शल भदौरिया को जून 1980 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में शामिल किया गया था और वह कई पदों पर रहे।भदौरिया की गिनती वायु सेना के उन चुनिंदा पायलटों में होती है जिन्होंने राफेल विमान उड़ाया है। भारत और फ्रांस की वायु सेनाओं के बीच गरुड़ अभ्यास के दौरान भदौरिया ने राफेल विमान उड़ाया था।भाजपा में शामिल होने के बाद भदौरिया ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘अद्भुत नेतृत्व’ और ‘अद्वितीय दूरदर्शिता’ से प्रभावित हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प लिया है और इस दिशा में वह लगातार प्रयास कर रहे हैं तथा कदम भी उठा रहे हैं।उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले भदौरिया ने कहा कि उनकी नई पारी ने उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का मौका दिया है। 2021 में सेवानिवृत्त होने के बाद, उन्होंने अपनी सेवा के अंतिम आठ से 10 वर्षों को ‘‘सुनहरा दौर’’ करार दिया, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की भी प्रशंसा की और मोदी की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में उठाए गए कदमों से देश को मजबूत बनकर उभरने में मदद मिलेगी।राव ने 2014 में वाईएसआर कांग्रेस के टिकट पर आंध्र प्रदेश के तिरुपति से 16 वीं लोकसभा का चुनाव जीता था। वह तमिलनाडु कैडर के 1983 बैच के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी थे। सिविल सेवाओं में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने तमिलनाडु सरकार, चेन्नई के प्रधान सचिव सहित कई शीर्ष पदों पर कार्य किया।साल 2009 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। पूर्व आईएएस अधिकारी राव ने कहा कि उन्होंने मोदी को सर्वाधिक सक्रिय नेता के रूप में देखा है। उन्होंने विकास कार्यों के लिए उनकी सरकार की सराहना भी की।ठाकुर ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री देश की सुरक्षा, समृद्धि और विकास के लिए काम कर रहे हैं और कहा कि सरकारी सेवा में लंबा ट्रैक रिकॉर्ड रखने वाले दो लोगों ने देश में योगदान के लिए आज भाजपा को चुना।उन्होंने कहा कि यह वही सरकार है जिसने पूर्व सैनिकों की ‘वन रैंक, वन पेंशन’ की मांग को पूरा किया, अनुच्छेद 370 को खत्म किया और देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती दी। तावड़े ने भारतीय वायु सेना में भदौरिया की लंबी सेवा की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि वह रक्षा बलों में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान देंगे।भाजपा नेता ने कहा कि भदौरिया ने वायुसेना में करीब 40 साल बिताए और मोदी के आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में योगदान दिया।
-
जयपुर. जयपुर के पास बस्सी इलाके में शनिवार शाम एक रसायन कारखाने में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य झुलस गया। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा कारखाने के बॉयलर में विस्फोट के कारण हुआ। उनके अनुसार इस हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। जयपुर के जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि आज देर शाम बस्सी के एक कारखाने के बॉयलर में विस्फोट होने के बाद आग लग गयी। एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने बताया कि दो बुरी तरह झुलसे लोगों में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, वह 95 प्रतिशत जली हालत में था। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, दूसरा व्यक्ति 65 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके अनुसार आग बुझा दी गई है। राजपुरोहित ने मीडिया से कहा,‘‘ झुलसे हुए लोगों को यहां एसएमएस अस्पताल में लाया गया है। इलाज में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।'' उन्होंने कहा कि यह हादसा शाम लगभग साढ़े छह बजे हुआ तथा इसकी पूरी जांच की जाएगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा,‘‘ जयपुर के समीप बस्सी में केमिकल फैक्टरी में आग लगने की दुर्घटना से हुई नागरिकों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाने तथा प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।'' इस घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गये और कारखाना मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। कारखाना मालिक फरार है। -
नयी दिल्ली. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) एक अप्रैल से शुरू हो रहे शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए तीसरी से छठी कक्षा को लेकर नया पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकें जारी करेगी। अन्य कक्षाओं के पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों में कोई बदलाव नहीं होगा। सीबीएसई के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने संबद्ध स्कूलों को भेजे एक पत्र में कहा कि एनसीईआरटी ने उसे सूचित किया है कि तीसरी से छठी कक्षा के लिए नए पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों पर काम हो रहा है और जल्द ही ये जारी की जाएंगी। सीबीएसई के निदेशक (शैक्षणिक) जोसेफ इमैनुएल ने कहा, ‘‘स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे वर्ष 2023 तक एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित पाठ्यपुस्तकों के स्थान पर तीसरी से छठी कक्षा के लिए इन नए पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों को अपनाएं।'' उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘छठी कक्षा के लिए ब्रिज कोर्स और तीसरी कक्षा के लिए संक्षिप्त दिशानिर्देश एनसीईआरटी द्वारा तैयार कर रही है ताकि छात्रों को नयी शैक्षणिक व्यवस्था और नए पाठ्यक्रम ढांचे, 2023 के अनुरूप अध्ययन में सुगमता हो। एनसीईआरटी से सामग्री प्राप्त होने के बाद ये सभी स्कूलों को ऑनलाइन भेजी जाएगी।'' उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘सीबीएसई स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी आयोजित करेगी ताकि उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 में परिकल्पित शिक्षण के नए तौर तरीके सीखने के दृष्टिकोण से अवगत कराया जा सके।'' शिक्षा मंत्रालय ने 18 वर्षों के बाद राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचे (एनसीएफ) में संशोधन करते हुए पिछले साल बदलाव को अधिसूचित किया था। एनसीएफ में पहले भी चार बार 1975, 1988, 2000 और 2005 में संशोधन हो चुके हैं। एनसीईआरटी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन के तहत स्कूली शिक्षा के लिए नए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचे-2023 के अनुरूप स्कूलों के लिए नयी पाठ्यपुस्तकें तैयार करने की प्रक्रिया में है। इमैनुएल ने पत्र में कहा, ‘‘एक अप्रैल, 2024 से शुरू होने वाले शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए अन्य कक्षाओं के पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों में कोई बदलाव नहीं होगा।'' सीबीएसई ने स्कूलों को एनसीएफ सिफारिशों का पालन करने और जहां भी संभव हो बहुभाषावाद, कला-एकीकृत शिक्षा, प्रयोगात्मक शिक्षा और शैक्षणिक योजनाओं जैसी पद्धतियों को शामिल करने की सलाह दी है। वर्ष 2022 में, एनसीईआरटी ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर छात्रों पर ‘‘पाठ्यपुस्तकों का बोझ घटाने'' के लिए छठी से 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम को तर्कसंगत बनाया था। पिछले साल प्रकाशित नयी पाठ्यपुस्तकों में निर्धारित परिवर्तनों के बीच, एनसीईआरटी ने मुगल शासकों, 2002 के गुजरात दंगों, शीत युद्ध और आपातकाल और आवर्त सारणी पर अध्याय हटा दिए थे।
-
नयी दिल्ली. लोकसभा चुनाव के लिए कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की शनिवार को यहां बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा समेत सीईसी के सदस्य बैठक में शामिल हुए, जहां उन्होंने संभावित उम्मीदवारों की सूची पर निर्णय लिया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होने की संभावना थी।
सीईसी पूर्व में दो बार बैठक कर चुकी है और अब तक 291 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इन बैठकों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों की सीटों पर निर्णय लिया गया। भाजपा ने अभी तक इनमें से कुछ राज्यों में कई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। भोजपुरी गायक पवन सिंह सहित घोषित उम्मीदवारों में से कम से कम तीन ने अपने नाम पर कुछ न कुछ विवाद होने के बाद अपना नाम वापस ले लिया। चुनाव के लिए मोदी, शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित पार्टी के प्रमुख चेहरों के नामों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और वे सभी अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा की 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण का चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी। -
नयी दिल्ली. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि मीडिया को ‘‘सत्ता का दलाल'' नहीं बनना चाहिए और उसे निष्पक्ष रहकर तथा राजनीति में शामिल न होकर अपने उद्देश्य की सर्वोत्तम पूर्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पर बहस स्वाभाविक नहीं है और मीडिया को ऐसी स्थिति में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। धनखड़ ने कहा कि संबंधित कानून किसी भी भारतीय नागरिक को उसकी नागरिकता के अधिकार से वंचित नहीं करता है, लेकिन एक अलग धारणा बनाई जा रही है। उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग पड़ोसी देशों में सताए गए अल्पसंख्यकों पर मानवाधिकार के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक संदर्भ और पीड़ा निवारक प्रभाव को पहचानने में विफल रहे।" नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के लिए नियम हाल में अधिसूचित किए गए थे।
धनखड़ ने कहा कि मीडिया निष्पक्ष होकर और राजनीति में शामिल न होकर अपने उद्देश्य को सर्वोत्तम ढंग से पूरा करे। धनखड़ ने कहा, "हम जमीनी हकीकत जानते हैं। मैं इस पर ज्यादा नहीं बोलूंगा।" उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया को "सत्ता का दलाल" नहीं बनना चाहिए।
धनखड़ ने यहां ‘एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स' समारोह में कहा, ‘‘मीडिया को सिर्फ अपना काम करना है। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी जवाबदेह है।'' उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया को भारत को समझने के लिए सही दृष्टिकोण बताने वाला घटक बनना चाहिए, न कि देश की छवि खराब करने वाले सुनियोजित विमर्श का शिकार बनना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने राय व्यक्त की कि मीडिया एक "पंजीकृत मान्यताप्राप्त या गैर-मान्यताप्राप्त राजनीतिक दल" नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मीडिया को सभी सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि वह पक्षपातपूर्ण राजनीति के लिए युद्ध का मैदान न बने। -
कोलंबो. भारत ने पवित्र बौद्ध शहर अनुराधापुरा में आवास और बुनियादी ढांचा सुविधाएं विकसित करने के लिए श्रीलंका को 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान देने को मंजूरी दी है। भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी। भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के संबंधित अधिकारियों ने 21 मार्च को श्रीलंका को अनुदान के बारे में पत्रों का आदान-प्रदान किया। इसके साथ ही परियोजना के प्रति भारत सरकार की कुल प्रतिबद्धता वर्तमान में अनुराधापुरा के सोबिथा थेरो गांव में आवास और बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के लिए वैधानिक तरलता अनुपात (एसएलआर) 45 करोड़ है। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि श्रीलंका के आर्थिक परिदृश्य के मद्देनजर भारत सरकार ने इन परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए नौ अनुदान परियोजनाओं के वास्ते अतिरिक्त धनराशि देने का फैसला किया।
-
चंडीगढ़. पंजाब के संगरूर में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इस बीच, घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। वहीं 11 लोगों का पटियाला के राजिंदरा अस्पताल और छह लोगों का संगरूर के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। संगरूर के सिविल सर्जन कृपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि इस घटना में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि दिड़बा और सुनाम ब्लॉक के गुजरां, टिब्बी रविदासपुरा और ढंडोली खुर्द गांवों से लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और आबकारी अधिनियम के तहत मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि पूरे मामले में साठगांठ का पता लगाने के सिलसिले में पेशेवर और वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी जांच की निगरानी करेगी। उप महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) हरचरण भुल्लर, संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरताज चहल और अतिरिक्त आयुक्त (आबकारी) नरेश दुबे एसआईटी का हिस्सा होंगे। पुलिस ने कहा, “एसआईटी साजिश की तह तक जाएगी। इसमें शामिल पाए गए किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”
-
नयी दिल्ली. भारत के पास अपने 548 किस्म के समुद्री भोजन के लिए एक मजबूत नियामक ढांचा है और यहां मछली प्रसंस्करण क्षेत्र में विश्वस्तरीय इकाइयां स्थापित की गई हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि विभिन्न सरकारी एजेंसियां नियमित रूप से इनका निरीक्षण करती हैं। यह बयान भारतीय झींगा उद्योग में खाद्य सुरक्षा और खराब श्रम स्थितियों का आरोप लगाने वाली कुछ रिपोर्टों की पृष्ठभूमि में आया है। मंत्रालय ने कहा कि देश की सभी इकाइयां एमपीईडीए (समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) और एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) के साथ पंजीकृत हैं। वे निर्यात निरीक्षण परिषद (ईआईसी) द्वारा अनुमोदित हैं। इसके अतिरिक्त, 46 स्वतंत्र प्रसंस्करण पूर्व इकाइयां प्राधिकरण द्वारा पंजीकृत हैं। बयान में कहा गया कि झींगा हैचरी और जलीय कृषि फार्म उनके संबंधित स्थानों के आधार पर तटीय जलीय कृषि प्राधिकरण (सीएए) और राज्य मत्स्य पालन विभागों के साथ पंजीकृत हैं। एमपीईडीए अमेरिका के समुद्री भोजन आयात निगरानी कार्यक्रम (एसआईएमपी) सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नियामक प्रावधानों का पालन करने के लिए एक्वाफार्मों का नामांकन भी करता है। बयान के मुताबिक राज्यों के श्रम विभाग नियमित रूप से जलीय कृषि और मछली प्रसंस्करण में शामिल संगठित और असंगठित क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी करते हैं।
-
जयपुर। लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की फॉर्म और फिटनेस पर सभी की नजर टिकी रहेगी। राहुल चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम चार टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। लखनऊ का कप्तान न सिर्फ एक बल्लेबाज बल्कि नेतृत्वकर्ता के रूप में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा। लखनऊ की टीम उनकी अगुवाई में पिछले दो सत्र में प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही थी। आईपीएल के शुरुआती चरण में राहुल विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं लेकिन विकेटकीपिंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से उनकी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम ने जगह बनाने की संभावना बढ़ जाएगी।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए विकेटकीपर के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं और वह भी शुरू से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। रॉयल्स की टीम 2022 में फाइनल में पहुंची थी जहां उसे गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले सत्र में भी उसने शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन आखिर में पांचवें स्थान पर रही थी। रॉयल्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत है जिसमें कप्तान सैमसन के अलावा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर शामिल हैं। टीम के पास ध्रुव जुरेल के रूप में अच्छा फिनिशर है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। सैमसन वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल को टीम में रखकर मध्यक्रम मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं। जहां तक लखनऊ का सवाल है तो उसकी बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान राहुल के अलावा क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरण पर टिका रहेगा। इन मंझे बल्लेबाजों तथा रॉयल्स के अनुभवी स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। लखनऊ के पास भी रवि बिश्नोई के रूप में उपयोगी स्पिनर है जो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके विश्व कप की टीम में जगह बनाने के लिए मजबूत दावा पेश करने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा 41 वर्षीय स्पिनर अमित मिश्रा के अनुभव का भी लखनऊ को फायदा मिलेगा लेकिन मार्क वुड और डेविड विली के बाहर होने तथा भारतीय खिलाड़ियों मयंक यादव और मोहसिन खान के फिटनेस से जुड़े मुद्दों के कारण उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आता है।
टीम इस प्रकार हैं:
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, कुणाल सिंह राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, डोनोवन फरेरा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट , नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आबिद मुश्ताक, तनुश कोटियन। लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरण, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मोहम्मद अरशद खान.।
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। -
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर शनिवार को कहा कि सरकार राज्य के लोगों से किए गए वादों को पूरा कर रही है और विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है। पिछले दो वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए धामी ने कहा कि उत्तराखंड आजादी के बाद जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा, जिसके जरिए पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों को सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि राज्य विधानसभा से पारित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को पहले ही राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है और इसके कार्यान्वयन के लिए नियम बनने के बाद यह जल्द ही एक कानून बन जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की मूलनिवासी महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। धामी ने कहा कि सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का भी फैसला किया है। उन्होंने कहा, ''सभी के सहयोग से राज्य हर क्षेत्र में प्रगति करेगा और 2025 तक समृद्ध, मजबूत व आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
-
कोलकाता। अनुभवी बंगाली अभिनेता पार्थसारथी देब का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। उनके परिवार के सदस्यों ने शनिवार को बताया कि देब का शुक्रवार रात 11 बजकर 50 मिनट पर निधन हो गया। उनका इसी अस्पताल में इलाज जारी था। उन्होंने बताया कि देब लंबे समय से फेफड़ों से जुड़े बीमारियों से पीड़ित थे तथा पिछले एक महीने से सरकारी एम आर बांगुर अस्पताल में भर्ती थे। पिछले एक हफ्ते में उनकी हालत और बिगड़ गयी थी तथा वह गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे।
टेलीविजन धारावाहिकों में भी लोकप्रिय चेहरा रहे देब ने फीचर फिल्मों में भी काम किया जिसमें हाल में रिलीज हुई ‘रक्तबीज' शामिल है। उन्होंने रंगमंच, धारावाहिक, फिल्म तथा वेब सीरीज में अभिनय किया। वह पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट्स फोरम के उपाध्यक्ष थे। -
थिम्पू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान की दो दिवसीय सार्थक यात्रा के दौरान हिमालयी देश को उसके विकास में भारत के सहयोग का आश्वासन दिया और उसे अगले पांच साल के लिए 10,000 करोड़ रुपये देने का संकल्प लिया। मोदी ने शनिवार सुबह भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ थिम्पू में भारत के सहयोग से निर्मित महिलाओं और बच्चों के एक आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन किया। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ ही प्रधानमंत्री टोबगे पारो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी को विदा करने आए। मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं महामहिम भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के दिल्ली के लिए प्रस्थान करते समय मुझे विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर आने के विशेष भाव से सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'' उन्होंने कहा, ‘‘यह भूटान की बहुत खास यात्रा रही। मुझे भूटान नरेश, प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे तथा भूटान के अन्य विशिष्ट लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिला। हमारी बातचीत से भारत-भूटान मित्रता में और भी मजबूती आएगी। मैं ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित करने के लिए आभारी हूं। मैं भूटान के अद्भुत लोगों का उनकी गर्मजोशी और आतिथ्य-सत्कार के लिए आभारी हूं। भारत हमेशा भूटान के लिए एक विश्वस्त मित्र और साझेदार रहेगा।'' प्रधानमंत्री मोदी को शुक्रवार को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया। यह सम्मान पाने वाले वह पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं। मोदी ने भूटान सरकार की 13वीं पंचवर्षीय योजना के बारे में भी बात की और कहा, ‘‘हमारा पूर्ण समर्थन और सहयोग रहेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘अगले पांच साल में भारत सरकार इस दिशा में 10,000 करोड़ रुपये मुहैया कराएगी।'
मोदी ने भूटान नरेश वांगचुक और प्रधानमंत्री टोबगे के साथ भी बातचीत की। उन्होंने भूटान के अपने समकक्ष के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘भूटान में प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ सार्थक चर्चा की। हमने भारत-भूटान संबंधों की समीक्षा की और सांस्कृतिक संबंध गहरे करने के साथ ही विकासात्मक साझेदारी बढ़ाने पर सहमत हुए।'' यह इस महीने भूटान के प्रधानमंत्री के साथ मोदी की दूसरी मुलाकात है। भूटान के प्रधानमंत्री टोबगे गत सप्ताह भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर गए थे। यह जनवरी में शीर्ष पद संभालने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा थी। - नयी दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) एक अप्रैल से शुरू हो रहे शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए तीसरी से छठी कक्षा को लेकर नया पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकें जारी करेगी। अन्य कक्षाओं के पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों में कोई बदलाव नहीं होगा। सीबीएसई के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने संबद्ध स्कूलों को भेजे एक पत्र में कहा कि एनसीईआरटी ने उसे सूचित किया है कि तीसरी से छठी कक्षा के लिए नए पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों पर काम हो रहा है और जल्द ही ये जारी की जाएंगी। सीबीएसई के निदेशक (शैक्षणिक) जोसेफ इमैनुएल ने कहा, ‘‘स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे वर्ष 2023 तक एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित पाठ्यपुस्तकों के स्थान पर तीसरी से छठी कक्षा के लिए इन नए पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों को अपनाएं।'' उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘छठी कक्षा के लिए ब्रिज कोर्स और तीसरी कक्षा के लिए संक्षिप्त दिशानिर्देश एनसीईआरटी द्वारा तैयार कर रही है ताकि छात्रों को नयी शैक्षणिक व्यवस्था और नए पाठ्यक्रम ढांचे, 2023 के अनुरूप अध्ययन में सुगमता हो। एनसीईआरटी से सामग्री प्राप्त होने के बाद ये सभी स्कूलों को ऑनलाइन भेजी जाएगी।'' उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘सीबीएसई स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी आयोजित करेगी ताकि उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 में परिकल्पित शिक्षण के नए तौर तरीके सीखने के दृष्टिकोण से अवगत कराया जा सके।'' शिक्षा मंत्रालय ने 18 वर्षों के बाद राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचे (एनसीएफ) में संशोधन करते हुए पिछले साल बदलाव को अधिसूचित किया था। एनसीएफ में पहले भी चार बार 1975, 1988, 2000 और 2005 में संशोधन हो चुके हैं। एनसीईआरटी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन के तहत स्कूली शिक्षा के लिए नए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचे-2023 के अनुरूप स्कूलों के लिए नयी पाठ्यपुस्तकें तैयार करने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा, ‘‘एक अप्रैल, 2024 से शुरू होने वाले शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए अन्य कक्षाओं के पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों में कोई बदलाव नहीं होगा।

.jpg)


.jpg)



.jpg)
.jpg)


.jpg)












.jpg)

.jpg)