- Home
- देश
- पुणे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यहां शनिवार को कहा कि संत ज्ञानेश्वर एवं संत तुकाराम ‘पालकी मार्ग' का निर्माण पूरा हो गया है और ‘संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग' का उद्घाटन दिसंबर तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हडपसर-दिवेघाट से मोहोल तक चार लेन वाले संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग और पाटस से तोंडले-बोंडले तक संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग के किनारे 42,000 पेड़ लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इन्हें ‘‘हरित राजमार्ग'' बनाने के लिए और वृक्षारोपण करना चाहिए। गडकरी ने यह भी कहा कि केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री और पुणे से सांसद मुरलीधर मोहोल ने पुणे हवाई अड्डा का नाम जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज हवाई अड्डा करने का सुझाव दिया था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बात करने के बाद हमने नामकरण प्रस्ताव पारित किया।'' गडकरी ने कहा कि संत तुकाराम और संत ज्ञानेश्वर की शिक्षाएं उनके जीवन में एक बड़ी भूमिका निभा रही हैं और वह धर्म, पंथ तथा जाति का इस्तेमाल नहीं करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कोई व्यक्ति अपने द्वारा किए गए काम से बड़ा बनता है।'' उन्होंने तुच्छ लाभ के लिए जाति का इस्तेमाल करने वालों की निंदा की। महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े शहर पुणे के बारे में उन्होंने कहा कि स्कूटर, कार और बस इथेनॉल से चलनी चाहिए क्योंकि यह यहां प्रदूषण को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में, विमानन ईंधन में भी इथेनॉल होना चाहिए।'
- नयी दिल्ली. महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने के संकेतों के बीच निर्वाचन आयोग अगले सप्ताह दोनों राज्यों का दौरा कर वहां की चुनावी तैयारियों का जायजा लेगा। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम 23-24 सितंबर को झारखंड और 27-28 सितंबर को महाराष्ट्र का दौरा करेगी। पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा में एक साथ चुनाव हुए थे जबकि झारखंड में विधानसभा चुनाव अलग हुए थे।हालांकि, सूत्रों ने संकेत दिया है कि इस बार महाराष्ट्र और झारखंड में साथ ही चुनाव कराने की घोषणा की जा सकती है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि झारखंड का कार्यकाल पांच जनवरी को खत्म होगा।
- नयी दिल्ली. कांग्रेस ने शनिवार को अधीर रंजन चौधरी के स्थान पर शुभंकर सरकार को पश्चिम बंगाल इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। सरकार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सचिव के वर्तमान पद से मुक्त कर दिया गया है। कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार को तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया है। बयान में कहा गया कि पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के योगदान की सराहना करती है। सरकार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव थे। चौधरी ने लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
-
नई दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। सिंह एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी का स्थान लेंगे। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में वायुसेना उप प्रमुख के पद पर कार्यरत सिंह 30 सितंबर को वायुसेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।
इसने कहा, ‘‘सरकार ने वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को एयर चीफ मार्शल के पद पर अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 30 सितंबर को दोपहर बाद से प्रभावी होगी।’’एयर चीफ मार्शल चौधरी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे। सत्ताइस अक्टूबर 1964 को जन्मे एयर मार्शल सिंह को दिसंबर 1984 में भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विमान पायलट श्रेणी में शामिल किया गया था। लगभग 40 वर्षों की अपनी लंबी और प्रतिष्ठित सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न कमान और स्टाफ में काम किया है। सिंह विदेशों में भी सेवा में तैनात रहे हैं। -
नई दिल्ली। भारत और ब्राजील ने ऊर्जा क्षेत्र में जारी सहयोग तथा द्विपक्षीय व्यापार में पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों और टिकाऊ ईंधन, विशेष रूप से जैव-ईंधन में सहभागिता की समीक्षा की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा ब्राजील के खान और ऊर्जा मंत्री एलेक्जेंडर सिलविएरा की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में यह बात कही गई। श्री पुरी बृहस्पतिवार से ब्राजील के तीन दिन के दौरे पर हैं।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने ब्राजील में भारतीय कंपनियों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से संभावित अवसरों की पहचान करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। इनमें निवेश के नये अवसर भी शामिल होंगे। दोनों नेताओं ने भारत और ब्राजील के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए नवाचारों के माध्यम से नये मार्ग तलाशने की भी बात कही।वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन के संस्थापक सदस्य के रूप में दोनों पक्षों ने इस तथ्य पर जोर दिया कि यह गठबंधन वैश्विक ऊर्जा स्रोत के रूप में जैव ईंधन को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका निभायेगा। इससे न केवल सतत पर्यावरण सुनिश्चित होगा बल्कि सामाजिक और आर्थिक उन्नति भी होगी।दोनों पक्षों ने माना कि भारत और ब्राजील अपने मौजूदा इथेनॉल तथा बायोडीजल उत्पादन के बुनियादी ढांचे, बढ़ते विमानन बाजार और अपने कृषि संसाधनों सहित विशाल ऊर्जा भंडार क्षमता का लाभ उठाने में सक्षम है और टिकाऊ विमानन ईंधन के उत्पादन तथा उपयोग पर सहयोग करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।दोनों देशों ने अगले वर्ष फरवरी महीने में होने वाले भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 से इतर इंडिया-ब्राजील क्लीन कुकिंग मिनिस्ट्रियल बैठक का आयोजन पर भी ध्यान केंद्रित किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य भोजन पकाने के लिए स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल के उद्देश्य से सहयोगात्मक मार्ग तलाशने के सामूहिक अवसर प्रदान करना है। - नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले यह बात कही। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित होने वाले वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह प्रौद्योगिकी क्षेत्र की शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन डेलावेयर के विलमिंगटन में आज क्वाड के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले कहा, ‘‘मैं क्वाड शिखर सम्मेलन में अपने सहयोगियों राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री अल्बानीज और प्रधानमंत्री किशिदा के साथ बैठक करने के लिए उत्सुक हूं।’’उन्होंने कहा, ‘‘यह मंच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों के एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है।’’ प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
-
साहेबगंज। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने आज झारखंड में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की। उन्होंने साहेबगंज जिले के भोगनाडीह से संथाल परगना प्रमंडल के लिए भाजपा की परिवर्तन-यात्रा का भी शुभारंभ किया।
श्री अमित शाह ने पुलिस लाइन मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, तो 75 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों को दस-दस लाख रुपये तक निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों ने राज्य के संथाल-क्षेत्र की जनसांख्यिकी को बदल दिया है। गिरिडीह में एक और जनसभा को संबोधित करते हुए श्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार वोट-बैंक के लिए घुसपैठियों को बचा रही है। -
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन-दिनों की अमरीका-यात्रा पर कल सवेरे रवाना होंगे। इस दौरान वे कई उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और भविष्य के संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
श्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के गृहनगर डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेकर अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। उनका क्वाड समूह के अन्य सदस्यों के नेताओं और श्री बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद, श्री मोदी न्यूयॉर्क जाएंगे और रविवार को भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे।वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर सहित उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए शीर्ष अमरीकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से बातचीत करेंगे। अपनी इस यात्रा के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन का विषय है – बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान। -
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत-नेपाल मैत्री यात्रा पर्यटक रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रेल के माध्यम से पर्यटक भारत और नेपाल सीमा पर स्थित धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन-आईआरसीटी द्वारा शुरू किए गये इस यात्रा पैकेज में पर्यटक भारत और नेपाल के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। 10 दिन के सफर के दौरान यात्री भारत में अयोध्या, वाराणसी, सीतामढ़ी और नेपाल में जनकपुर, काठमांडू और पोखरा के धार्मिक स्थलों के साथ ही ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कर सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा और उनके अनुभव को यादगार बनाने के लिए आई आर सी टी सी के टूर मैनेजर भी इस यात्रा में यात्रियों के साथ रहेंग। इस अनूठी पर्यटन पहल से भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंध में और मजबूती आयेगी। - नई दिल्ली। दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 मार्केट में एक तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खोकर कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए. इस दर्दनाक घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो विवेक विश्वनाथन नाम के व्यक्ति द्वारा साझा किया गया है, जिसमें उनकी पत्नी को पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी. उस समय वे दोनों मयूर विहार के भीड़भाड़ वाले बाजार में खरीदारी कर रहे थे. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार कैसे तेजी से चलती हुई आई और उनकी पत्नी को बुरी तरह से टक्कर मार दी.विश्वनाथन ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "यह वह वीडियो है, जिसमें मेरी पत्नी को बुरी तरह से टक्कर मारी गई, जब हम दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 मार्केट में खरीदारी कर रहे थे. इस हादसे ने हमारी शांति भरी जिंदगी को पूरी तरह से हिला कर रख दिया."हालांकि, विश्वनाथन ने बाद में अपडेट किया कि उनकी पत्नी अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस हादसे के बाद के तीन दिन बहुत कठिन थे, लेकिन अब उनकी पत्नी की हालत में सुधार हो रहा है. इसके साथ ही, उन्होंने तेज़ रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले चालक को सज़ा दिलाने में आने वाली कानूनी मुश्किलों पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा, "कानून इतने सख्त नहीं हैं कि ऐसे लापरवाह चालकों को सजा दी जा सके." इस हादसे ने न सिर्फ विश्वनाथन के परिवार को बल्कि कई अन्य लोगों को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया. बाजार में मौजूद अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
- श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी के लिए जा रही सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से जवानों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ जवानों को ले जा रही एक बस मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के वाटरहाल इलाके में एक खाई में गिर गई. इस हादसे में 3 जवानों की जान चली गई, जबकि 32 अन्य जवान घायल हो गए.घायलों में से 6 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. सभी घायल जवानों को पास के एसडीएच खान साहिब और बडगाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा बडगाम के ब्रेल वाटरहेल इलाके में हुआ, जब बस अचानक सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी. बस में कुल 35 जवान सवार थे, जो जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए ड्यूटी पर तैनात थे. हादसे में बस का चालक भी घायल हो गया.हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय पुलिस भी समय पर मौके पर पहुंची और जवानों को बस से बाहर निकाला. प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जल्द ही घटनास्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया.कैसे हुआ हादसाजानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब बस पुलवामा से बडगाम जा रही थी. हादसा उस समय हुआ जब बस अपने गंतव्य से केवल 600 मीटर की दूरी पर थी. माना जा रहा है कि बस के अचानक फिसलने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे जवानों को गंभीर चोटें आईं. अभी तक की जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
- इंदौर (मध्यप्रदेश), । सड़कों पर वाहनों की बड़ी तादाद के कारण वायु प्रदूषण की चुनौतियों से जूझ रहा देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर 22 सितंबर (रविवार) को ‘नो कार डे’ मनाएगा। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दिन कार के बजाय परिवहन के अन्य साधनों का इस्तेमाल करें। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि शहर में ‘नो कार डे’ पर पर्यावरण के लिए अनुकूल हरित ऊर्जा और लोक परिवहन को बढ़ावा दिया जाएगा।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक अध्ययन के हवाले से बताया कि पिछले साल ‘नो कार डे’ पर शहर की सड़कों पर 12 फीसद कारें कम चलीं जिससे करीब 80,000 लीटर ईंधन की बचत हुई, सल्फर मोनो ऑक्साइड का उत्सर्जन 5.5 फीसद कम हुआ और कुल मिलाकर 18 प्रतिशत वायु प्रदूषण घटा।भार्गव ने शहर के नागरिकों से अपील की कि वे पिछले वर्ष की सफलता को ध्यान में रखते हुए ‘नो कार डे’ पर अपनी कार के बजाय साइकिल, ई-रिक्शा और सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों का इस्तेमाल करें।मध्यप्रदेश विधानसभा में मार्च 2023 में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया था कि 31 जनवरी 2023 को इंदौर में कुल पंजीकृत वाहनों की संख्या 21,61,300 थी जिनमें 3,38,353 कारें शामिल हैं।अधिकारियों का अनुमान है कि शहर में हर रोज चार लाख से ज्यादा कारें चलती हैं जिनमें बाहर से आने-जाने वाली कारें शामिल हैं।वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए काम करने वाले वैश्विक गठजोड़ ‘क्लीन एयर कैटलिस्ट’ के अध्ययन के मुताबिक इंदौर में हवा की गुणवत्ता बिगाड़ने में वाहनों के प्रदूषण और सड़क पर उड़ने वाली धूल की सर्वाधिक 70 फीसद हिस्सेदारी है। क्लीन एयर कैटलिस्ट के वरिष्ठ वायु गुणवत्ता वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश दुरईस्वामी के मुताबिक,“हम देख रहे हैं कि वाहनों का धुआं शहर में वायु की गुणवत्ता बिगाड़ रहा है। ‘नो कार डे’ जैसी पहल में भाग लेने से हमें परिवहन के वैकल्पिक साधनों के इस्तेमाल और शहर का वायु प्रदूषण घटाने का मौका मिलेगा।’’
- नयी दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन ने वर्ष 2023-24 में अपने चालू जलविद्युत, सौर और पवन ऊर्जा स्टेशनों से 848.9 करोड़ यूनिट (एमयू) हरित ऊर्जा पैदा की। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। एसजेवीएन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुशील शर्मा ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी की 36वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में यह टिप्पणी की। कंपनी ने एक बयान में शर्मा के हवाले से कहा गया, ‘‘जलवायु परिवर्तन के कारण चुनौतीपूर्ण जल विज्ञान स्थितियों का सामना करने के बावजूद एसजेवीएन ने अपने परिचालन में जुझारूपन दिखाया। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने अपने चालू जलविद्युत, सौर और पवन ऊर्जा स्टेशनों से 8,48.9 करोड़ यूनिट बिजली पैदा किए।'' एसजेवीएन ने 2023-24 में 2,533.59 करोड़ रुपये का एकल राजस्व अर्जित किया। इस दौरान कंपनी का एकल शुद्ध लाभ 908.40 करोड़ रुपये रहा है। एसजेवीएन ने वर्ष 2023-24 के लिए 1.80 रुपये प्रति शेयर का लाभांश दिया।
- नयी दिल्ली. बेंगलुरु आधारित अंतरिक्ष क्षेत्र के एक स्टार्ट-अप ने बृहस्पतिवार को अत्यंत निचली कक्षा में 200 किमी की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले उपग्रह का अनावरण किया। बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस द्वारा विकसित ‘प्रोजेक्ट 200' उपग्रह का अनावरण भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) के अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका द्वारा किया गया। आमतौर पर, वायुमंडलीय हस्तक्षेप के प्रभाव को कम करने के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा में उपग्रहों को 450 किमी की ऊंचाई पर रखा जाता है। उपग्रहों को निचली कक्षाओं में रखने से वायुमंडलीय खिंचाव के कारण वे पृथ्वी की ओर तेजी से उछल सकते हैं। बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस के सह-संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी रोहन गणपति ने कहा, ‘‘हमें प्रणोदन तकनीक में एक सफलता मिली है जिससे उपग्रहों को वर्षों तक (200 किमी) कक्षा से संचालित किया जा सकेगा।'' बेलाट्रिक्स पिछले चार वर्षों से उपग्रहों को 200 किमी की कक्षा में रखने के लिए प्रणोदन प्रौद्योगिकी पर काम कर रहा है जहां अंतरिक्ष यान का प्रदर्शन काफी बढ़ जाता है।
- नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने शीर्ष अदालत की मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति (एमसीपीसी) के सहयोग से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) द्वारा विकसित एक ऑनलाइन मध्यस्थता प्रशिक्षण वेब पोर्टल शुरू किया है। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और एनएएलएसए के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने बुधवार को पोर्टल शुरू किया। चंद्रचूड़ ने समारोह में कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वकीलों, न्यायाधीशों, कानून के छात्रों आदि को मध्यस्थता की विधा में प्रशिक्षित करके मध्यस्थता को विवाद समाधान का पहला और ‘डिफॉल्ट' तरीका बनाने में मदद करेगा। पांच महीने में तैयार यह पहल एक व्यापक ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल पेश करती है।एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ऑनलाइन मध्यस्थता प्रशिक्षण वेब पोर्टल सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक कौशल के साथ जोड़ता है, जिसमें मध्यस्थता से संबंधित 20 विषयों पर 50 से अधिक व्याख्यान और 10 घंटे से अधिक का ‘ऑनलाइन/इंटरैक्टिव प्रैक्टिकल' सत्र शामिल है।''
- नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच शनिवार को क्वाड शिखर सम्मेलन से इतर महत्वपूर्ण बातचीत होगी और वार्ता के बाद दोनों पक्ष कम से कम दो समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक समझौता हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचा (आईपीईएफ) से संबंधित होगा और दूसरा समझौता ज्ञापन (एमओयू) भारत-अमेरिका ड्रग फ्रेमवर्क पर होगा। मोदी वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘‘भविष्य के शिखर सम्मेलन'' को संबोधित करने के लिए 21 सितंबर से अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। मोदी 21 सितंबर को डेलवेयर के विलमिंगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन के मौके पर बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश में भारत का हाथ होने के वाशिंगटन के आरोपों के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ असहजता के बीच मोदी और बाइडन के बीच बातचीत होगी। अमेरिका साजिश की भारतीय जांच पर जानकारी के लिए भारत पर लगातार दबाव डालता रहा है और कहता रहा है कि वह मामले में जवाबदेही चाहता है। बैठक में मोदी द्वारा रूस-यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने पर मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ अपनी हालिया बातचीत से बाइडन को अवगत कराने की भी उम्मीद है। मिस्री ने कहा, “यह प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बाइडन के बीच एक ठोस वार्ता का अवसर होगा, जहां उन्हें भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा, जो आज 50 प्लस वार्ताओं तथा द्विपक्षीय संवाद तंत्रों के माध्यम से मानव प्रयास के लगभग हर पहलू को कवर करता है।'' वह मोदी की अमेरिका यात्रा के बारे में मीडिया को जानकारी दे रहे थे।मिस्री ने कहा, ‘‘यह भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने और महत्वपूर्ण तथा उभरती प्रौद्योगिकियों पर पहल जैसी कई नयी पहलों में उनकी अग्रणी भूमिका के लिए राष्ट्रपति बाइडन को धन्यवाद देने का अवसर भी होगा।'' विदेश सचिव ने कहा कि दोनों पक्षों को कुछ समझौतों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलेगा जिनमें से एक आईपीईएफ पर होगा।
- पुणे. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र या ‘विकसित भारत' बनाने के एजेंडा को आगे बढ़ाने में बैंकिंग क्षेत्र को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। सीतारमण ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 90वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की तरफ से निर्धारित एजेंडा को आगे बढ़ाने में बैंकों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी और आपकी भूमिका से हम इस सपने को हासिल करने में और तेजी लाएंगे।'' उन्होंने कहा कि बैंकों को बुनियादी ढांचा क्षेत्र को सशक्त रफ्तार देने, एमएसएमई क्षेत्र को जरूरत के हिसाब से वित्त मुहैया कराने, बैंक सेवाओं से वंचित आबादी को बैंक दायरे में लाने और बीमा पहुंच बढ़ाने में मदद करनी होगी। सीतारमण ने कहा कि प्रौद्योगिकी बैंक परिदृश्य को तेजी से बदल रही है क्योंकि यह सभी ग्राहकों को सुरक्षित एवं आसानी से संचालित किया जा सकने वाला डिजिटल बैंकिंग अनुभव देती है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने बैंकों के लिए प्रौद्योगिकी सुरक्षा पर भी जोर देने के लिए कहा।वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘आप (बैंक) ऐसी डिजिटल प्रणाली नहीं रख सकते हैं जो कहीं भी हैक हो जाए और पूरी प्रणाली एवं उस पर आधारित भरोसा खतरे में पड़ जाए। इसके लिए आपको एक मजबूत प्रणाली चाहिए। आपको हर बार यह सुनिश्चित करना होगा कि पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम मौजूद हैं और किसी भी आपातकालीन स्थिति में किस तरह के कदम उठाने होंगे।'' वित्त मंत्री ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में एकीकृत भुगतान प्रणाली यूपीआई की बढ़ती लोकप्रियता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर तत्काल होने वाले सभी डिजिटल भुगतानों में से 45 प्रतिशत भारत में होते हैं। उन्होंने कहा कि यूपीआई भुगतान व्यवस्था इस समय सात देशों में चालू हो चुकी है। इनमें भूटान, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं। उन्होंने रिजर्व बैंक की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली की मजबूती की तस्वीर बनती है। बैंकिंग क्षेत्र (निजी और सार्वजनिक) का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात कई वर्षों के निचले स्तर 2.8 प्रतिशत और एनएनपीए अनुपात 0.6 प्रतिशत पर आ गया है। इस अवसर पर वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने कहा कि बैंकों को लाभ कमाने के साथ राजस्व में वृद्धि के दृष्टिकोण का भी पालन करना चाहिए। उन्होंने बैंकों से ग्राहक संतुष्टि स्तर में सुधार और ग्राहक-अनुकूल प्रणाली एवं प्रक्रियाएं शुरू करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी कहा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक निधु सक्सेना ने कहा कि बैंक अगले पांच वर्षों में अपने नेटवर्क में 1,000 शाखाएं जोड़ने की योजना बना रहा है।
-
नई दिल्ली। नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह की सतह पर पाए जाने वाले काले ‘मकड़ियों’ जैसे अजीब ढांचों को फिर से बनाने में सफलता पाई है। यह वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे अब वे इन रहस्यमयी संरचनाओं के बारे में और अधिक जानकारी जुटा सकेंगे।इन भू-आकृतियों को ‘अरैनीफॉर्म टेरेन’ कहा जाता है और इन्हें ‘मंगल की मकड़ियां’ नाम दिया गया है। ये संरचनाएं दरारों जैसी होती हैं और इनमें सैकड़ों रेखाएं होती हैं। ये ढांचे 3,300 फीट (1,000 मीटर) तक फैल सकते हैं और अंतरिक्ष से देखने पर ऐसा लगता है मानो सैकड़ों मकड़ियां मंगल की सतह पर दौड़ रही हों।
2003 में मंगल ग्रह के ऑर्बिटर्स ने पहली बार इन ‘मकड़ियों’ को देखा था, जो उस समय एक रहस्य बना हुआ था। बाद में यह पता चला कि ये संरचनाएं तब बनती हैं जब मंगल की सतह पर मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) की बर्फ अचानक गैस में बदल जाती है। हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इस प्रक्रिया को प्रयोगशाला में छोटे पैमाने पर दोहराया। इस प्रयोग का नेतृत्व नासा की जेट प्रोपल्शन लैब (JPL) की वैज्ञानिक लॉरेन मैक कीओन ने किया, जिन्होंने पांच साल तक इस पर काम किया। जब आखिरकार वे सफल हुईं, तो वह पल उनके लिए बेहद खास था।मैक कीओन ने कहा, “जब प्रयोग सफल हुआ, तो मैं इतनी उत्साहित हो गई कि लैब मैनेजर मेरे चिल्लाने की आवाज़ सुनकर दौड़कर अंदर आए। उन्हें लगा कि कोई दुर्घटना हो गई है।”इस अध्ययन के तहत मंगल की मिट्टी का सिमुलेशन कर उसे CO2 की बर्फ से ढक दिया गया और फिर उसे एक लैंप से गर्म किया गया, ताकि सूर्य की गर्मी का प्रभाव दोहराया जा सके। कई प्रयासों के बाद सही परिस्थितियां मिलीं और बर्फ में दरारें पड़ने लगीं। अंततः CO2 पूरी तरह से गायब हो गई और एक ‘मंगल की मकड़ी’ का निर्माण हुआ।एक और अध्ययन में कीफर मॉडल का एक नया पहलू सामने आया, जिसमें पता चला कि जमीन के अंदर भी बर्फ बनती है, जिससे वह भी फट जाती है। इससे मकड़ियों के पैरों के ज़िग-ज़ैग आकार का रहस्य सुलझ सकता है।JPL की वैज्ञानिक सेरीना डिनिएगा ने कहा, “यह दिखाता है कि प्रकृति वैसी नहीं होती जैसी किताबों में पढ़ाई जाती है, बल्कि उससे ज्यादा जटिल होती है।”इन ‘मंगल की मकड़ियों’ के रहस्य को और बेहतर तरीके से समझने के लिए और अधिक शोध की योजना बनाई जा रही है। वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ये संरचनाएं मंगल के कुछ हिस्सों में ही क्यों बनती हैं और हर साल इनकी संख्या में वृद्धि क्यों नहीं होती। - नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास के लिए पिछले 10 वर्षों में कई सुधार किए हैं। इन कदमों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि भारत खाद्य क्षेत्र में नवाचार, स्थिरता तथा सुरक्षा के वैश्विक मानक स्थापित करे। प्रधानमंत्री का संदेश विश्व खाद्य भारत 2024 के तीसरे संस्करण में पढ़ा गया। यह कार्यक्रम 19 से 22 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 90 से अधिक देश हिस्सा लेंगे।मोदी ने कहा, ‘‘ आधुनिक युग में प्रगतिशील कृषि पद्धतियों, मजबूत प्रशासनिक ढांचे और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के जरिये हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि भारत खाद्य क्षेत्र में नवाचार, स्थिरता तथा सुरक्षा के लिए वैश्विक मानक स्थापित करे।’’उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए व्यापक सुधार लागू किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ खाद्य प्रसंस्करण में 100 प्रतिशत एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश), प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों का औपचारिकीकरण, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना जैसी बहुआयामी पहलों के जरिये हम देश भर में आधुनिक बुनियादी ढांचे, मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं और रोजगार सृजन का मजबूत परिवेश तैयार कर रहे हैं।’’मोदी ने कहा कि कई देशों की भागीदारी से विश्व खाद्य भारत 2024 वैश्विक खाद्य उद्योग, शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में प्रतिभाशाली लोगों के लिए विशेष मंच के रूप में सामने आया है। इसमें वे बढ़ते अवसरों का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में एक जीवंत तथा विविध खाद्य संस्कृति है। भारतीय खाद्य परिवेश की रीढ़ किसान हैं। यह किसान ही हैं जिन्होंने पाक उत्कृष्टता की पौष्टिक तथा स्वादिष्ट परंपराओं को सुनिश्चित किया है। हम नवीन नीतियों और उनके कार्यान्वयन के साथ उनकी कड़ी मेहनत का समर्थन कर रहे हैं।’’प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य छोटे उद्यमों को सशक्त बनाना है। मोदी ने साथ ही कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन का आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन, खाद्य एवं कृषि संगठन और कई प्रतिष्ठित घरेलू संस्थानों सहित वैश्विक नियामकों को एक मंच पर लाएगा। इससे खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं जैसे व्यापक मुद्दों पर चर्चा की जा सकेगी।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को नई दिल्ली में ट्रेड मार्क सर्च और आईपी सारथी चैट बॉट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में श्री गोयल ने कहा कि भारत के पास दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ट्रेडमार्क प्रणाली है।उन्होंने कहा कि नई शुरू की गई पहलों को लागू करने के बाद, भारत को दुनिया में एक नई रैंक प्राप्त होगी।
श्री गोयल ने बताया कि उनके मंत्रालय ने स्टार्टअप, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, महिला उद्यमियों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यक्तियों के लिए पेटेंट पंजीकरण के 80 प्रतिशत शुल्क को कम करने का निर्णय लिया है। -
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है। 24 सितंबर तक छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में भी तेज बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि इस सप्ताह के दौरान कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में देर रात से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह हुई बारिश से यातायात पर भी असर पड़ा। - नवादा। बिहार के नवादा जिले में भूमि विवाद को लेकर कई मकानों को आग लगाने से संबंधित मामले में पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। नवादा के जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष कुमार वर्मा ने मुफस्सिल थाना अंतर्गत मांझी टोला में बुधवार शाम को हुई इस घटना के बारे में कहा, “जिला पुलिस ने घटना के सिलसिले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य लोगों की तलाश जारी है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।”डीएम ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चलता है कि मांझी टोला में कल रात लोगों के एक समूह ने कुल 21 मकानों में को कथित तौर पर आग लगा दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और वे जल्द ही एक रिपोर्ट प्रस्तुत करके यह बताएंगे कि कितने मकान क्षतिग्रस्त हुए या जल गए और सभी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वर्मा ने कहा कि वे मांझी टोला में पीड़ितों को भोजन सामग्री और पीने के पानी समेत सभी राहत सामग्री प्रदान कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पीड़ितों के लिए अस्थायी टेंट लगाए गए हैं और उन्हें वहां स्थानांतरित किया जा रहा है। डीएम ने इन खबरों का खंडन किया कि घटना के दौरान खंभों से बंधे कुछ मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई।उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। घटना के तुरंत बाद नवादा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव धीमान ने संवाददाताओं से कहा था कि शाम 7 बजे के आसपास फोन पर जानकारी मिली थी कि मांझी टोला में कुछ घरों में आग लगा दी गई है।उन्होंने कहा था कि पुलिस तुरंत दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में कुछ समय लगा। एसपी ने कहा था कि प्रारंभिक जांच में पता चलता है कि घटना का कारण भूमि विवाद है और इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा था कि आगजनी में शामिल लोगों ने हवा में गोलियां भी चलाईं। बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज! नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगायी आग। नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, राजग के सहयोगी दल बेख़बर! गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।” वहीं केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी ने इस घटना के लिए यादव समुदाय को जिम्मेदार ठहराते हुए दावा किया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में 12 यादव समुदाय से हैं। मांझी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान यादव समुदाय के लोगों पर प्रदेश में दलितों की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इस समुदाय ने उस स्थान पर रह रहे पासवान समुदाय के लोगों को उकसा कर इस घटना को अंजाम दिया है।उन्होंने विरोधियों पर जानबूझकर बिहार की नीतीश कुमार नीत राजग सरकार को कटघरे में खड़ा करने के लिए इस तरह की राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ितों के लिए बचाव और राहत कार्य जारी है तथा सभी को उचित मुआवजा दिया जाएगा। मांझी ने कहा कि इस मामले में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद 22 सितंबर को घटनास्थल का दौरा करेंगे।
- जम्मू. निर्वाचन आयोग ने बताया कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए हुए पहले चरण के चुनाव में 61 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। आयोग ने कहा कि ये अस्थायी आंकड़े हैं और डाक मतपत्रों तथा दूरदराज के इलाकों से अंतिम रिपोर्ट आने के बाद इनमें वृद्धि हो सकती है। पहले चरण में सात जिलों के 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ।निर्वाचन आयोग ने बताया कि किश्तवाड़ जिले में सबसे अधिक 80.14 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके बाद डोडा (71.34 प्रतिशत) और रामबन (70.55 प्रतिशत) का स्थान रहा। आयोग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले में सबसे अधिक 62.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके बाद अनंतनाग जिले में 57.84 प्रतिशत, शोपियां जिले में 55.96 प्रतिशत और पुलवामा जिले में 46.65 प्रतिशत मतदान हुआ। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है। पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। निर्वाचन आयोग ने देर रात एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए चुनाव के पहले चरण में रात 11:30 बजे तक की स्थिति के अनुसार लगभग 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जैसे-जैसे शेष मतदान दल वापस लौटते रहेंगे, अधिकारी इसे अपडेट करते रहेंगे।'' इससे पहले, शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी के पोले ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में करीब 59 प्रतिशत मतदान हुआ जो ‘‘पिछले सात चुनावों में सर्वाधिक मतदान है।'' पोले ने संवाददाताओं से कहा कि बिना किसी अप्रिय घटना के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
-
नई दिल्ली। दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे जबकि चार मंत्री बरकरार रहेंगे।‘आप’ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दिल्ली की मुख्यमंत्री नामित की गईं आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर को पद की शपथ लेंगे। आप ने कहा कि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन को पुन: मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी।दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा से विधायक अहलावत को समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली हुए स्थान पर शामिल किया जाएगा। आनंद ने अप्रैल में केजरीवाल सरकार से इस्तीफा दे दिया था और ‘आप’ से भी नाता तोड़ लिया था। दिल्ली सरकार के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत सात सदस्य हैं। नयी मुख्यमंत्री और नये सदस्यों का कार्यकाल संक्षिप्त होगा क्योंकि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल के सातवें सदस्य के नाम की घोषणा होना अभी बाकी है।
- अमरावती. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य की पिछली युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार ने विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी का इस्तेमाल किया था। तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में तिरुपति लड्डू चढ़ाया जाता है। मंदिर का संचालन तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) करता है। नायडू ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की एक बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया, “यहां तक कि तिरुमला लड्डू भी घटिया सामग्री से बनाया गया था...उन्होंने घी की जगह पशु चर्बी का इस्तेमाल किया था।” मुख्यमंत्री नायडू ने हालांकि कहा कि अब शुद्ध घी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे गुणवत्ता में सुधार हुआ है।




.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)


