- Home
- विदेश
- वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और अमेरिका मिलकर विश्व को बेहतर भविष्य प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-अमरीकी साझेदारी लोकतंत्र के भविष्य के लिए शुभ है। उन्होंने कहा कि अमरीका सबसे पुराना और भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी संस्कृति ही विचार और अभिव्यक्ति आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हमारी रगों में है और हम अमेरिका के साथ खास रिश्ता साझा करते हैं। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आधुनिक भारत में महिलाएं हमें बेहतर भविष्य की ओर ले जा रही हैं। भारत का दृष्टिकोण सिर्फ महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाला विकास नहीं है। यह महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का है जहां महिलाएं प्रगति की यात्रा का नेतृत्व करती हैं। एक साधारण आदिवासी पृष्ठभूमि से निकलकर एक महिला हमारी राष्ट्रप्रमुख बनी हैं। लोकतंत्र, समावेश और स्थिरता की भावना हमें परिभाषित करती है। भारत अपने ग्रह के लिए जिम्मेदार होते हुए भी विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और हम उसकी संतान हैं। भारतीय संस्कृति पर्यावरण और हमारे ग्रह का गहरा सम्मान करती है।श्री मोदी ने कहा कि दुनिया में परिवर्तन के साथ हमारी संस्थाओं को भी बदलना होगा। श्री मोदी ने कहा कि दो शताब्दियों में महान अमरीकी और भारतीय शख्सियतों के जीवन ने दोनों देशों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि मार्टिन लूथर किंग जूनियर और महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्तियों के जीवन से भारत और अमरीका दोनों ही प्रेरित हुए हैं जिससे दोनों देशों के बीच संबंध गहरे बने हैं।इससे पहले, उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के बीच भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर भी चर्चा की गई ।संबोधन के बाद प्रधानमंत्री राजकीय भोज के लिए व्हाइट हाउस पहुंचें। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पत्नी जिल बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रि भोज का आयोजन किया। इस आयोजन के लिए दोनों को धन्यवाद देते हुए श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के लोगों की उपस्थिति ने इस शाम को और विशेष बना दिया है।अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छा समय बिताया और आज का यह आयोजन भारत और अमरीका के बीच मैत्री के अटूट बंधन का जश्न मनाने का अवसर है। प्रधानमंत्री मोदी 23 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे।
-
लंदन. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत की किफायती विमानन कंपनी इंडिगो की ओर से एयरबस को दिए गए 500 विमानों के अरबों डॉलर के ऑर्डर का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे ब्रिटेन में हजारों नौकरियों के साथ आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलेगा। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो और ब्रिटेन की सबसे बड़ी विमानन विनिर्माता कंपनियों में से एक एयरबस ने 500 ए320 विमानों की खरीद संबंधी समझौते की घोषणा की है। यह दुनिया में नागर विमानन के क्षेत्र में विमान खरीद के सबसे बड़े सौदों में से एक है। इसके बाद इंडिगो की ओर से एयरबस को ऑर्डर किए गए कुल विमानों की संख्या बढ़कर 1,330 हो गई है।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, “यह समझौता हमारे विमानन क्षेत्र के लिए एक बड़ी जीत है। इंडिगो के साथ एयरबस का समझौता ब्रिटेन के लिए अरबों डॉलर मूल्य का है और इससे देश भर में हजारों नौकरियों को समर्थन मिलेगा जो अर्थव्यवस्था को भी बढ़ाने में मदद करेगा।” यह विमान खरीद समझौता इसी सप्ताह पेरिश एयर शो में दोनों कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ था। -
काठमांडू. नेपाल में कारोबारियों ने भारत से प्याज का आयात दो सप्ताह के बाद फिर से शुरू कर दिया है। नेपाल सरकार की ओर से पिछले महीने आयातित सब्जियों एवं फलों पर 13 प्रतिशत वैट लगाने के फैसले के बाद व्यापारियों ने भारत से प्याज खरीदना बंद कर दिया था। सब्जी विक्रेता सोमवार से ही काठमांडू की मुख्य सब्जी मंडी कालीमाटी फल एवं सब्जी मंडी में प्याज लाने लगे। इसके बाद मंगलवार व बुधवार को प्याज की सबसे बड़ी खेप मंडी में पहुंची। मंडी विकास समिति के उप कार्यकारी निदेशक अर्जुन प्रसाद आर्यल ने कहा, “कालीमाटी सब्जी मंडी में भारत से प्याज आने लगा है। मंगलवार और बुधवार को काठमांडू में थोक की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में कुल 145 टन प्याज पहुंचा है।” उन्होंने कहा कि मंडी में सब्जी की सुचारू आपूर्ति है क्योंकि व्यापारियों ने मूल्य-वर्द्धित कर (वैट) चुकाकर प्याज लाना शुरू कर दिया है। नेपाल की संसद में गत 29 मई को पेश वित्त विधेयक के अनुसार, आयातित प्याज, आलू और अन्य सब्जियों और फलों पर 13 प्रतिशत की दर से वैट लगेगा। थोक बाजार में 48 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकने वाला प्याज खुदरा बाजारों में 70 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कालीमाटी बाजार में एक सब्जी विक्रेता भरत उप्रेती ने कहा, “हम तीन-चार दिनों से भारत से प्याज लाने लगे हैं। आयातित सब्जियों पर 13 प्रतिशत वैट चुकाने से पहले हमें नौ प्रतिशत सब्जी आयात शुल्क और पांच प्रतिशत अग्रिम कर भी चुकाना होता है।” उन्होंने कहा, “वैट हटाने की हमारी मांग अब भी कायम है, लेकिन हमने ग्राहकों के हित में प्याज आयात करना शुरू कर दिया है।” -
न्यूयॉर्क (अमेरिका). दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला इंक भारत में उल्लेखनीय निवेश की तैयारी कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने यह बात कही है। मस्क का मानना है कि दुनिया के किसी अन्य बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद मस्क ने कहा कि उनकी अगले साल भारत जाने की योजना है। यह पूछे जाने पर कि क्या टेस्ला (वाहन कंपनी) भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी, मस्क ने कहा कि वह अगले साल देश की यात्रा की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि टेस्ला भारत में होगी।'' भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है। चीन और अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच भारत खुद को अमेरिकी कंपनियों के लिए वैकल्पिक निवेश गंतव्य के रूप में पेश कर रहा है। मस्क टेस्ला के अगले कारखाने के लिए स्थान की तलाश कर रहे हैं। वह फ्रांस, दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया में संभावित गंतव्य की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि भारत में सौर सहित हरित ऊर्जा के लिए मजबूत संभावनाएं हैं। मस्क ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम निकट भविष्य में साथ काम करने में सक्षम होंगे।'' एक अलग वीडियो बयान में मस्क ने मोदी की सराहना करते हुए कहा, ‘‘वह वास्तव में भारत की परवाह करते हैं क्योंकि वह भारत में उल्लेखनीय निवेश करने के लिए हमसे बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं मोदी का प्रशंसक हूं।
मस्क ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी बातचीत को बेहतरीन बताते हुए कहा कि भारत सौर ऊर्जा निवेश के मामले में बेहतरीन काम कर रहा है। मस्क के साथ मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा एलन मस्क। हमने ऊर्जा से लेकर आध्यात्मिकता तक के कई मुद्दों पर व्यापक बातचीत की।'' इसपर मस्क ने जवाब दिया, ‘‘आपसे एक बार फिर मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। -
नई दिल्ली। भारत आने वाले दशकों में अमरीका के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार होगा। अमरीका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीका यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे और निकटतम साझेदारी को मजबूत बनाएगी।श्री मोदी, राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमरीका की पहली महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमरीका दौरे पर हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमरीका की पहली महिला जिल बाइडेन ने श्री मोदी के लिए 22 जून को रात्रि भोज का आयोजन किया है। 22 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरीकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।
श्री मोदी ने अपने प्रस्थान वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन और अमरीका की पहली महिला जिल बाइडेन के विशेष निमंत्रण पर अमरीका का यह दौरा दोनों लोकतंत्रों की साझेदारी की शक्ति और उत्साह को दिखाता है।राष्ट्रीय कूटनीतिक संपर्कों की सुरक्षा परिषद के समन्वयक- एनएससीसीएससी जॉन किर्बी ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आने वाले दशकों में भारत अमरीका के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार होगा। उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्वाड सहित एक अधिक सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय भूमिका निभाने की भारत की प्रतिबद्धता दिखती है। यह प्रतिबद्धता एक स्वतंत्र, उनमुक्त और नियम आधारित वैश्विक व्यवस्था के लिए साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और उसकी रक्षा करने के लिए अमरीका के साथ जुड़ने की बढ़ती इच्छा दर्शाती है।श्री किर्बी ने कहा कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी के लिए लचीली आपूर्ति श्रृंखला वर्धन, सेमीकंडक्टर्स, जलवायु परिवर्तन, हमारे कार्यबलों के भविष्य और वैश्विक स्वास्थ्य, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के भविष्य को लेकर सोचते हैं। ऐसे में भारत से ज्यादा उपयुक्त साझेदार कोई नहीं दिखता है।श्री किर्बी ने कहा कि दोनों नेता शैक्षणिक आदान-प्रदान और लोगों से लोगों के संपर्कों को बढ़ाने तथा जलवायु परिवर्तन से लेकर कार्यबल का विकास तथा स्वास्थ्य सुरक्षा की साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने के उपायों पर चर्चा करेंगे।उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़़े लोकतंत्र हिंद-प्रशांत में महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। श्री किर्बी ने कहा कि हम एक स्वतंत्र और उन्मुक्त हिन्द-प्रशांत कायम रखने के लिए एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने की आशा करते है। उन्होंने कहा कि हम नवाचार को बढ़ावा देने के साथ कोविड महामारी जैसी वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे। - वाशिंगटन। अमेरिका में नियुक्त भारत के राजदूत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की अगले हफ्ते होने वाली बैठक में पांच व्यापक महत्व के क्षेत्रों--स्वास्थ्य देखभाल, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और रक्षा--पर चर्चा होने की उम्मीद है, जो संयुक्त बयान में प्रदर्शित होगा। भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा से एक दिन पहले आई है। मोदी 20 जून को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे और 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री वाशिंगटन डीसी जाएंगे, जहां उनकी अगवानी राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला (उनकी पत्नी) जिल बाइडन करेंगी। वहां मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और ऐतिहासिक रात्रिभोज में शामिल होंगे। संधू ने कहा, ‘‘इस साल की शुरूआत में दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों--अजीत डोभाल और जेक सुविलन--ने महत्वपूर्ण व उभरती प्रौद्योगिकियों पर एक पहल की शुरूआत की। सुविलन, डोभाल के साथ वार्ता के लिए भारत आये थे। भारतीय राजदूत ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी का न केवल एक वाणिज्यिक पहलू है बल्कि यह एक बहुत मजबूत रणनीतिक पक्ष भी है। प्रौद्योगिकी साझा करने के लिए विश्वास महत्वपूर्ण आधार है।''प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान चर्चा किये जाने वाले पांच बड़े मुद्दों में स्वास्थ्य देखभाल, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और रक्षा शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वहनीय स्वास्थ्य देखभाल सुविधा, वहनीय दवाइयां, वहनीय टीके, और प्रशिक्षण, शोध आदि इसका हिस्सा होंगे। दूसरे स्थान पर प्रौद्योगिकी है जो आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी), डिजिटल स्टार्टअप नवाचार है।ये सभी एक समूह में हैं।'' संधू ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘इसके बाद नवीकरणीय समूह है, जिसमें सौर और हाइड्रोजन (ऊर्जा) शामिल है।'' उन्होंने शिक्षा के विषय पर कहा, ‘‘भारत में, हमारी एक नयी शिक्षा नीति है। बेशक, यहां मैं यह उल्लेख करना चाहूंगा कि अभी दो लाख भारतीय छात्र (अमेरिका में) हैं...यह एक महत्वपूर्ण संबंध है। लेकिन नयी शिक्षा नीति के तहत संयुक्त डिग्री और शोध कार्य के लिए दोनों देशों के शिक्षण संस्थानों के बीच संबंध स्थापित करने की दिशा में बढ़ा जा रहा।'' संधू ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अमेरिका के कई कुलपतियों और शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से बात की है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में अमेरिका एक प्रौद्योगिकी महाशक्ति है और भारत उभरती प्रौद्योगिकी वाला देश है। इसलिए, यह समन्वय संपर्क स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि संबंध अब नयी ऊंचाइयों को छूने जा रहे हैं और यात्रा के कई पहलू हैं, जो उस ओर इंगित करते हैं। संधू ने कहा, ‘‘...यह (यात्रा) दोनों नेताओं को एकसाथ समय बिताने और परस्पर हित के कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘आप कई क्षेत्रों में यह देखेंगे कि काफी सहयोग हो रहा है, साथ मिल कर काम किया जा रहा, और इसका ना सिर्फ अमेरिका और भारत पर, बल्कि कई तीसरे देशों पर भी प्रभाव पड़ेगा।'' उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि दोनों नेताओं के बीच एक मजबूत संबंध है और इस दौरान वे कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। संधू ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में अमेरिका और भारत साझेदारी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए कोरबेवैक्स नाम का एक टीका है, जिसे बेयलर कॉलेज ने विकसित किया है लेकिन इसका भारी मात्रा में उत्पादन भारतीय जैवप्रौद्योगिकी एवं बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी बीआईओई कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कई बार अमेरिका का दौरा किया है और उनकी हर यात्रा एक अलग तरह की यात्रा रही है। प्रत्येक यात्रा में हमेशा कुछ न कुछ नया पहलू रहा है। लेकिन यह एक (आधिकारिक) राजकीय यात्रा है और इसके अपने विशेष मायने हैं।'
- इस्लामाबाद/ लाहौर ।पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को एक राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बस लाहौर से रावलपिंडी जा रही थी और यह कल्लार कहार साल्ट रेंज के पास राजमार्ग पर पलट गई।अधिकारियों ने कहा, ‘‘पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित कम से कम 13 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।'' ‘नेशनल हाईवे एंड मोटरवे पुलिस' ने बताया कि दुर्घटना संभवत: बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। अधिकारियों ने कहा कि मृतक संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि बस में 34 यात्री थे।
-
कंपाला (युगांडा). युगांडा-कांगो सीमा के पास एक माध्यमिक विद्यालय पर संदिग्ध विद्रोहियों के हमले के बाद अधिकारियों ने 38 छात्रों सहित कुल 41 लोगों के शव बरामद किए हैं। इन सभी की जलाकर, गोली मारकर या चाकू से गोदकर मारा गया था। स्थानीय महापौर ने शनिवार को यह जानकारी दी। युगांडा की सेना के अनुसार, शुक्रवार रात विद्रोहियों ने छापामारी कर कम से कम छह लोगों को अगवा किया और बाद में झरझरा सीमा पार कर कांगो भाग गये। मपोंडवे-लुबिरिहा के महापौर सेलेवेस्ट मापोज ने एसीसिएटेड प्रेस को बताया कि मारे गये लोगों में एक गार्ड और दो स्थानीय लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि विद्रोहियों ने एक छात्रावास में आग लगा दी जिसमें कुछ छात्र गंभीर रूप से झुलस गये, जबकि अन्य को गोली मार दी गई या उन्हें चाकू से गोदा गया था। युगांडा की सेना ने बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बोले किए गए हमले में पांच हमलावर शामिल थे।
सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर फेलिक्स कुलयिगे ने एक बयान में कहा था कि पास के एक ब्रिगेड के सैनिकों ने हमले का जवाब दिया। स्कूल में आग लगी हुई थी और छात्रों के शव परिसर में पड़े हुए थे। हालांकि प्रवक्ता ने अपने बयान में 47 शवों का हवाला दिया गया था, जिसमें आठ अन्य लोग घायल हुए थे और स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि अशांत पूर्वी कांगों में स्थित अपने ठिकानों से कई वर्षों से हमला कर रहे चरमपंथी समूह "एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस" के विद्रोहियों ने सीमावर्ती कस्बे मपोंडवे के लुबिरिहा माध्यमिक विद्यालय पर शुक्रवार को छापा मारा था। वहीं, युगांडा के एक प्रभावशाली राजनीतिक नेता और क्षेत्र के पूर्व विधायक विनी किजा ने ट्विटर पर "कायरतापूर्ण हमले" की निंदा की। उन्होंने कहा, "स्कूलों पर हमले अस्वीकार्य हैं और यह बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है, स्कूलों को हमेशा "हर छात्र के लिए एक सुरक्षित स्थान" होना चाहिए। -
वाशिंगटन.अमेरिका में नियुक्त भारत के राजदूत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की अगले हफ्ते होने वाली बैठक में पांच व्यापक महत्व के क्षेत्रों--स्वास्थ्य देखभाल, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और रक्षा--पर चर्चा होने की उम्मीद है, जो संयुक्त बयान में प्रदर्शित होगा। भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा से एक दिन पहले आई है। मोदी 20 जून को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे और 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री वाशिंगटन डीसी जाएंगे, जहां उनकी अगवानी राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला (उनकी पत्नी) जिल बाइडन करेंगी। वहां मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और ऐतिहासिक रात्रिभोज में शामिल होंगे। संधू ने कहा, ‘‘इस साल की शुरूआत में दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों--अजीत डोभाल और जेक सुविलन--ने महत्वपूर्ण व उभरती प्रौद्योगिकियों पर एक पहल की शुरूआत की। सुविलन, डोभाल के साथ वार्ता के लिए भारत आये थे। भारतीय राजदूत ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी का न केवल एक वाणिज्यिक पहलू है बल्कि यह एक बहुत मजबूत रणनीतिक पक्ष भी है। प्रौद्योगिकी साझा करने के लिए विश्वास महत्वपूर्ण आधार है।'' प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान चर्चा किये जाने वाले पांच बड़े मुद्दों में स्वास्थ्य देखभाल, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और रक्षा शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वहनीय स्वास्थ्य देखभाल सुविधा, वहनीय दवाइयां, वहनीय टीके, और प्रशिक्षण, शोध आदि इसका हिस्सा होंगे। दूसरे स्थान पर प्रौद्योगिकी है जो आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी), डिजिटल स्टार्टअप नवाचार है।ये सभी एक समूह में हैं।'' संधू ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘इसके बाद नवीकरणीय समूह है, जिसमें सौर और हाइड्रोजन (ऊर्जा) शामिल है।'' उन्होंने शिक्षा के विषय पर कहा, ‘‘भारत में, हमारी एक नयी शिक्षा नीति है। बेशक, यहां मैं यह उल्लेख करना चाहूंगा कि अभी दो लाख भारतीय छात्र (अमेरिका में) हैं...यह एक महत्वपूर्ण संबंध है। लेकिन नयी शिक्षा नीति के तहत संयुक्त डिग्री और शोध कार्य के लिए दोनों देशों के शिक्षण संस्थानों के बीच संबंध स्थापित करने की दिशा में बढ़ा जा रहा।'' संधू ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अमेरिका के कई कुलपतियों और शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से बात की है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में अमेरिका एक प्रौद्योगिकी महाशक्ति है और भारत उभरती प्रौद्योगिकी वाला देश है। इसलिए, यह समन्वय संपर्क स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि संबंध अब नयी ऊंचाइयों को छूने जा रहे हैं और यात्रा के कई पहलू हैं, जो उस ओर इंगित करते हैं। संधू ने कहा, ‘‘...यह (यात्रा) दोनों नेताओं को एकसाथ समय बिताने और परस्पर हित के कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘आप कई क्षेत्रों में यह देखेंगे कि काफी सहयोग हो रहा है, साथ मिल कर काम किया जा रहा, और इसका ना सिर्फ अमेरिका और भारत पर, बल्कि कई तीसरे देशों पर भी प्रभाव पड़ेगा।'' उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि दोनों नेताओं के बीच एक मजबूत संबंध है और इस दौरान वे कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। संधू ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में अमेरिका और भारत साझेदारी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए कोरबेवैक्स नाम का एक टीका है, जिसे बेयलर कॉलेज ने विकसित किया है लेकिन इसका भारी मात्रा में उत्पादन भारतीय जैवप्रौद्योगिकी एवं बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी बीआईओई कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कई बार अमेरिका का दौरा किया है और उनकी हर यात्रा एक अलग तरह की यात्रा रही है। प्रत्येक यात्रा में हमेशा कुछ न कुछ नया पहलू रहा है। लेकिन यह एक (आधिकारिक) राजकीय यात्रा है और इसके अपने विशेष मायने हैं।
= -
लंदन.अभिनय के लिए दो बार एकेडमी (ऑस्कर) पुरस्कार प्राप्त करने वाली और राजनीति में भी किस्मत आजमाने वाली ग्लेंडा जैक्सन का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 87 साल की थीं। जैक्सन के प्रतिनिधि लियोनेल लार्नर ने कहा कि उनका बृहस्पतिवार को लंदन स्थित आवास पर कुछ दिन की बीमारी के बाद निधन हो गया। लार्नर ने कहा, ‘‘उन्होंने हाल में ‘द ग्रेट एस्केपर' की शूटिंग समाप्त की थी जिसमें उन्होंने माइकल केन के साथ काम किया।'' जैक्सन 1960 और 70 के दशकों के सबसे मशहूर ब्रिटिश अदाकारों में शामिल थीं। उन्हें ‘वुमेन इन लव' और ‘ए टच ऑफ क्लास' फिल्मों के लिए ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया था। अभिनय के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और लेबर पार्टी की सांसद के तौर पर 23 साल तक इस क्षेत्र में काम किया। -
एथेंस. दक्षिणी यूनान के एक तट के निकट मछली पकड़ने वाली नौका के डूब जाने से कम से कम 78 प्रवासियों की मौत हो गई। घटना में दर्जनों लोगों के लापता होने की आशंका है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि देश के दक्षिणी पेलोपोनिसे क्षेत्र से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में रात के समय हुई इस घटना के बाद अब तक 104 लोगों को बचाया गया है। यूनान तटरक्षक बल ने कहा कि समुद्र से 78 लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी कि नौका पर सवार कितने यात्री लापता हैं। तलाशी एवं बचाव अभियान में तटरक्षक बल के छह पोत, नौसेना का एक जहाज, सेना का एक परिवहन विमान और वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर समेत ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। घटना में बचाए गए दर्जनों प्रवासियों को एम्बुलेंस सेवा द्वारा स्थापित शिविरों में उपचार के लिए ले जाया गया है। माना जा रहा है कि इटली जा रही यह नौका पूर्वी लीबिया के टोब्रुक इलाके से रवाना हुई थी।
गौरतलब है कि स्थानीय तट रक्षक गश्ती दलों से बचने के लिए तस्करों द्वारा बड़ी नौकाओं के जरिये अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र को पार करने के प्रयास की घटनाएं बढ़ रही हैं। लीबिया के अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में पूर्वी लीबिया में प्रवासियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा है कि मिस्र, सीरिया, सूडान और पाकिस्तानी नागरिकों सहित कई हजार प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है। -
काठमांडू। नेपाल के व्यापारियों ने भारत से प्याज, आलू और अन्य सब्जियों का आयात बंद कर दिया है। नेपाल के व्यापारियों ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने पिछले महीने इन उत्पादों पर 13 प्रतिशत का मूल्य वर्धित कर (वैट) लगा दिया है, जिसके बाद उन्होंने इनका आयात बंद कर दिया है। विपक्षी सांसदों ने नेपाल सरकार के कदम की आलोचना करते हुए तर्क दिया है कि यह कम आय वाले परिवारों को खाद्य असुरक्षा के प्रति संवेदनशील बना देगा और उन लोगों की पीड़ा को बढ़ा देगा जो पहले से ही आसमान छूती महंगाई से बुरी तरह प्रभावित हैं। 29 मई को संसद में पेश किए गए वित्त विधेयक के अनुसार, आयातित प्याज, आलू और अन्य सब्जियों और फलों पर अब 13 प्रतिशत वैट लगेगा। वित्त मंत्री प्रकाश शरण महत ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य स्थानीय किसानों की रक्षा करना और आयात में कटौती करना है। नेपाल अपने जरूरत का लगभग सारा का सारा प्याज पड़ोसी देश भारत से आयात करता है।पिछले साल उसने भारत से 1,73,829 टन प्याज का आयात किया था।
नेपाल आलू उगाता है जो लगभग 60 प्रतिशत स्थानीय मांग को पूरा करता है, जबकि शेष आलू का भारत से भी आयात किया जाता है। विपक्षी सांसदों ने वित्त मंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि उनका यह तर्क कि वैट को स्थानीय किसानों की सुरक्षा के लिए लागू किया गया है, में कोई दम नहीं है क्योंकि नेपाल अपने प्याज के लिए लगभग पूरी तरह से भारत पर निर्भर है। कालीमाटी फ्रूट्स एंड वेजिटेबल मार्केट के एक थोक व्यापारी केशव उप्रेती ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा वैट लागू करने से पहले काठमांडू घाटी भारत से रोजाना 700 से 1,000 टन प्याज का आयात करती थी।'' उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 दिन में भारत से प्याज आना बंद हो गया है।''उप्रेती ने कहा कि वैट का भुगतान करके भारत से सब्जियां आयात करते समय कानूनी परेशानी भी थी।इसके चलते सब्जियों के दाम चढ़ गए हैं।प्याज की कीमत जो पिछले महीने तक 50 रुपये प्रति किलो थी, अब भारी कमी के कारण लगभग दोगुनी हो गई है।काठमांडू के स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, आलू की कीमतों में भी लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।व्यापारी संघ के महासचिव प्रकाश गजुरेल ने कहा कि नेपाल सरकार वर्तमान में नौ प्रतिशत कृषि सेवा कर और पांच प्रतिशत अग्रिम आयकर वसूलती है। ‘द काठमांडू पोस्ट' अखबार ने गजुरेल के हवाले से कहा, ‘‘इन करों के ऊपर 13 प्रतिशत वैट जोड़ने से रसोई के सामान बहुत महंगे हो जाएंगे।'' प्याज और आलू के अलावा, नेपाल भारत से बैंगन, मटर, लहसुन, बींस और पालक भी आयात करता है।इसी तरह, यह भारत से एवोकैडो, सेब, खुबानी, चेरी, रसभरी, क्रैनबेरी, कीवी और आम जैसे फलों का भी आयात होता है। नेपाल के केंद्रीय बैंक के अनुसार, साल-दर-साल महंगाई दर मई में 7.41 प्रतिशत पर पहुंच गई। -
नई दिल्ली। श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 17 से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। कोलंबो स्थित स्वतंत्रता चौक पर एक विशाल सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कोलंबो बंदरगाह पर भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इसके अलावा, दुनिया के अन्य देशों में भी योग उत्साही 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। इस वैश्विक कार्यक्रम के अंतर्गत दुनिया भर के चुनिंदा बंदरगाहों पर योग करते हुए एक 'ग्लोबल ओशन रिंग' बनाया जाएगा। इन आयोजनों का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों के बीच कल्याण की भावना और एकजुटता को बढ़ावा देना है। भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान वसुधैव कुटुम्बकम के विचार के साथ इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विभिन्न देशों के नागरिकों के बीच आपसी सहयोग एवं सदभाव को भी बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2014 में एक प्रस्ताव पारित करके प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी। -
नयी दिल्ली. आपात प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 112 द्वारा अब तक लगभग 29 करोड़ कॉल को सुना गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। निर्भया कोष के तहत एक पहल ‘ईआरएसएस' पिछले साल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थापित आपात स्थितियों में नागरिकों के लिए एक अखिल भारतीय एकल नंबर है। महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) अधिकारियों के अनुसार, हेल्पलाइन नंबर देश के सभी लोगों के लिए उपलब्ध है और अब तक 29 करोड़ कॉल का निस्तारण किया जा चुका है। वर्ष 2012 में राष्ट्रीय राजधानी में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद निर्भया कोष स्थापित किया गया था।
-
काठमांडू. नेपाल के प्यूथान जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अब तक सात पीड़ितों की पहचान की गई है, जिसमें तीन महिलाएं, एक पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं। सभी पीड़ित तीर्थयात्री थे और जिले के प्रसिद्ध पहाड़ी चोटी स्वर्गद्वारी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे, वह भिंगरी के पास सड़क से नीचे गिर गई।
पुलिस ने बताया यात्री वाहन के अंदर फंस गए थे और अधिकारियों ने उन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया। प्यूथन जिला अस्पताल की कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक प्रमिला खनाल ने बताया कि अस्पताल लाए गए सभी आठ पीड़ितों को मृत घोषित कर दिया गया। -
कैनबरा. ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटा शहर में वाइन इलाके में एक बस के पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त ट्रेसी चैपमैन ने बताया कि बस चालक (58) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सेसनॉक थाने ले जाया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने चालक के खिलाफ लगाए जाने वाले आरोपों की विस्तृत जानकारी नहीं दी। हालांकि उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ आरोप दर्ज करने के लिए हमारे पास पर्याप्त जानकारी है।'' सिडनी के उत्तर में ग्रेटा शहर में वाइन कंट्री ड्राइव पर गोल चक्कर पर रात करीब साढ़े 11 बजे के बाद हादसा हुआ। बस में सवार लोग एक शादी समारोह में शिरकत करके लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि 25 लोग हादसे में घायल हुए जिनमें से 21 लोग सोमवार सुबह तक अस्पताल में भर्ती थे। इनमें से एक की हालत गंभीर है। अन्य की हालत स्थिर बतायी जा रही है। बस में सवार अन्य 18 लोग सुरक्षित हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मौके पर पहुंचे बचाव कर्मियों का शुक्रिया अदा किया और पीड़ितों तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। सेस्नॉक के मेयर जय सुवाल ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।
-
जोहानिसबर्ग. दिल्ली की नृत्यांगना वल्लभी चेल्लम अन्नामलाई ने इस सप्ताह पीटरमारित्ज़बर्ग में आयोजित गांधी-किंग-मंडेला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2023 के उद्घाटन की संध्या पर अपनी अनूठी भरतनाट्यम प्रस्तुति से 400 से अधिक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय के निदेशक अलागन अन्नामलाई की बेटी वल्लभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन ‘वैष्णव जन तो...' पर भरतनाट्यम प्रस्तुति दी। वल्लभी ने कहा कि उनके लिए इस भजन पर नृत्य तैयार करना मुश्किल नहीं था, क्योंकि उनके माता-पिता गांधीवादी विचारधारा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध से हैं और वह उनकी विचारधाराओं के साथ पली-बढ़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘गांधीवादी विचारधारा बहुत कम समय में मेरे भीतर घर कर गई थी। मैं पिछले दो दशक से प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हूं और बीते 15 साल से बड़े स्तर पर प्रस्तुतियां दे रही हूं।'' वल्लभी ने कहा, ‘‘मुझे जब यहां प्रस्तुति देने का निमंत्रण मिला, तब मैंने सोचा कि यदि मैं दोनों कला प्रारूपों को मिलाकर पेश करूं, तो यह बहुत प्रासंगिक रहेगा। इसलिए मैंने इस गीत पर प्रस्तुति तैयार की।'' युवा वकील मोहनदास गांधी को 1893 में पीटरमारित्जबर्ग स्टेशन पर एक ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया था, क्योंकि वह केवल श्वेत यात्रियों के लिए आरक्षित डिब्बे में बैठे थे। इस घटना के 130 साल पूरे होने पर गांधी-किंग-मंडेला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेन से बाहर फेंके जाने की घटना के बाद गांधी ने सत्याग्रह शुरू किया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका एवं भारत में दमन के खिलाफ संघर्ष किया और अंतत: महात्मा का दर्जा हासिल किया।
- -आवासीय तीरंदाजी तथा एथलेटिक अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते पदक-आवासीय तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर के कुबेर सिंह को 30 मीटर में सिल्वर मैडल मिला और ओवर ऑल में दूसरा पोजिशन रहा-आवासीय एथलेटिक अकादमी बिलासपुर की खिलाड़ी कुमारी तर्निका टेटा ने 100 मीटर विमेंस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता-राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में 25 मई को राज्य के विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया था-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने खिलाड़ियों को दी बधाईरायपुर / ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विभिन्न स्पर्धाओं में पदक मिले हैं। आवासीय तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर तथा एथलेटिक अकादमी के खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं खेल युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। आवासीय तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर के कुबेर सिंह को 30 मीटर में सिल्वर मेडल मिला है और ओवरऑल चैंपियनशिप में वे दूसरे पोजीशन में रहे हैं। इसी तरह से आवासीय एथलेटिक अकादमी बिलासपुर की खिलाड़ी कुमारी तर्निका टेटा ने 100 मीटर वीमेन्स स्पर्धा में रजत पदक जीता है। राज्य के प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में 25 मई को राज्य के विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।प्रतियोगिता में आज आयोजित हुए विमेन फुटबॉल सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम ने त्रिपुरा को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता में बालिका फुटबॉल एकेडमी रायपुर की खिलाड़ी किरण पिस्दा ने तीन गोल किए जबकि बस्तर की पिंकी कश्यप ने एक गोल किया। फाइनल मैच छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच 12 जून को खेला जाएगा। उल्लेखनीय है कि भुवनेश्वर में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों के 5000 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
-
जोहानिसबर्ग । दक्षिण अफ्रीका में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, जिनका समाधान महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला और मार्टिन किंग लूथर द्वारा सुझाये गये अहिंसा के सिद्धांतों के माध्यम से किया जा सकता है। पीटरमारित्जबर्ग गांधी फाउंडेशन के अध्यक्ष डेविड जेनगेन ने कहा कि अफ्रीकी महाद्वीप में शुक्रवार को संपन्न हुए तीन दिवसीय गांधी-किंग -मंडेला अंतररराष्ट्रीय सम्मेलन में इस बात की सहमति बनी कि मानवाधिकारों के सदंर्भ में अपने प्रयासों को तेज करने के लिए संयुक्त राष्ट्र एवं अफ्रीकी संघ जैसी संस्थाओं पर दबाव डालकर अहिंसा का संदेश आगे बढ़ाया जाए और उसके लिए नेटवर्किंग जारी रखा जाए। पीटरमारित्जबर्ग गांधी फाउंडेशन ने क्वाजुलु -नटाल विश्वविद्यालय के साथ मिलकर इस सम्मेलन का आयोजन किया। जेनगेन ने कहा, ‘‘ 2023 का यह साल पीटरमारित्जबर्ग स्टेशन पर ट्रेन से युवा मोहनदास करमचंद गांधी को उतारे जाने (जिसने अफ्रीका और भारत में उत्पीड़न एवं भेदभाव के विरूद्ध संघर्ष स्वरूप सत्याग्रह का मार्ग प्रशस्त किया) का 130 वां साल है। यह ‘इंडियन ओपिनियन' की 120 वीं वर्षगांठ भी है। सन् 1903 में गांधी द्वारा शुरू किया यह पहला अखबार था।'' विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुनीत कुंडल ने कहा कि यह साल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंध की बहाली की 30 वीं वर्षगांठ है, उससे पहले करीब चार दशक तक रंगभेद के कारण दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध टूटा रहा था। कुंडल ने भारत में ब्रिटिश शासन के खात्मे में गांधी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत को एक प्रकार के प्रकाशपुंज , एक प्रकार की आशा की जरूरत थी, जो उसे एकजुट कर सके और औपनिवेशक स्वामियों से लड़ने की ताकत दे सके। जिस व्यक्ति में उस साम्राज्य को अपने घुटने पर लाने का साहस एवं संकल्प था, वह वही व्यक्ति था जिस पर हमें आज गर्व है। '
-
बोगोटा. कोलंबिया में 40 दिन पहले एक विमान हादसे के बाद लापता हुए चार बच्चे अमेजन के जंगलों में सुरक्षित मिले हैं। राष्ट्रपति गस्तावो पेट्रो ने शनिवार को यह जानकारी दी। क्यूबा से बगोटा लौटने के बाद संवाददाताओं से मुखातिब पेट्रो ने कहा कि लापता बच्चों की खोज के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि बचावकर्ता 40 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को ढूंढने में कामयाब रहे और अब ये बच्चे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। पेट्रो विद्रोही गुट नेशनल लिबरेशन आर्मी के प्रतिनिधियों के साथ संघर्ष-विराम समझौते पर दस्तखत करने के लिए क्यूबा गए थे। उन्होंने कहा कि इन बच्चों का “इतनी विषम परिस्थितियों में भी 40 दिनों तक जीवित रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है” और इनकी कहानी “इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी।” ये चारों बच्चे सेसना के उस एकल इंजन वाले विमान में सवार छह यात्रियों में शामिल थे, जो एक मई को इंजन में खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे के बाद विमान का राडार से संपर्क टूट गया था और सरकार ने यात्रियों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया था। तलाश अभियान के दौरान बचावकर्ताओं को विमान में सवार पायलट और दो अन्य वयस्कों के शव जंगल में मिले थे।
-
नई दिल्ली। चीन में एक 13 साल की लड़की ने अपने फोन पर गेम खेलने के लिए अपनी फैमिली की सेविंग का काफी पैसा खर्च कर दिया। उसने सिर्फ 4 महीनों में बड़ी रकम खर्च की। उसने तब ही खर्च करना बंद किया, जब खाते में लगभग कोई पैसा नहीं बचा था। लड़की ने स्वीकार किया कि उसने गेम खेलने में सारा पैसा खर्च कर दिया।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में छपी एक खबर के मुताबिक, एक टीचर ने 13 साल की इस लड़की की मां से कहा था कि वह अपने फोन पर बहुत ज्यादा समय बिता रही है। टीचर चिंतित थे कि लड़की को उन गेम्स की आदत लग सकती है जिन्हें खेलने के लिए रकम चुकानी होती है। जब लड़की की मां ने उस खाते की जांच की जिसे उनकी बेटी इस्तेमाल कर रही थी, तो उन्होंने जो पाया उससे वह चौंक गईं।लड़की की मां वांग ने देखा कि खाते में केवल 5 रुपये बचे हैं। उसने एक वीडियो बनाया और बैंक स्टेटमेंट दिखाते हुए उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि ज्यादातर पैसा मोबाइल गेम्स पर खर्च किया गया था।जब लड़की के पिता ने उससे इस बारे में पूछा तो उसने स्वीकार किया कि उसने काफी पैसा खर्च किया है। उसने गेम खरीदने के लिए 120,000 युआन (करीब 13 लाख 93, हजार रुपये), गेम्स के अंदर आप जो चीजें खरीद सकते हैं उन पर 210,000 युआन (करीब 24 लाख 39 हजार रुपये) और अपने क्लासमेट के लिए गेम खरीदने के लिए 100,000 युआन (करीब 11 लाख 61 हजार रुपये) का इस्तेमाल किया।लड़की को अपनी मां का डेबिट कार्ड मिला और उसने गेम खरीदने के लिए उसका इस्तेमाल अपने फोन पर किया। वह पासवर्ड जानती थी और इसका इस्तेमाल तब करती थी जब उसके माता-पिता आसपास नहीं होते थे। उसने जो किया उसे छिपाने के लिए, उसने अपने फोन से लेन-देन की हिस्ट्री हटा दी। उसने अपने क्लासमेट्स के लिए गेम भी खरीदे।रिपोर्ट के अनुसार, लड़की ने कबूल किया कि उसने अपने क्लासमेट के लिए गेम खरीदे, हालांकि वह ये गेम उनके लिए नहीं खरीदना चाहती थी और डरी भी हुई थी। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करती तो उसके क्लासमेट उसे परेशान करते। वह टीचर को बताने से भी डरती थी क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उसके माता-पिता नाराज हों। - वाशिंगटन डीसी। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद संवेदनशील सरकारी दस्तावेज रखने की संघीय जांच से उभरे उत्पन्न आरोपों को लेकर अभियोग लगाया गया है। सैकड़ों सरकारी दस्तावेज रखने और झूठे बयान देने के सात संघीय आपराधिक आरोपों पर यह अभियोग लगाया गया है। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने पद पर रहते हुए, व्हाइट हाउस से महत्वपूर्ण दस्तावेज़ लेकर उन्हें फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में रखा। अभियोग में यह भी आरोप लगाया गया कि ट्रम्प ने जांच में हस्तक्षेप करने की कोशिश करके न्याय में बाधा डाली। अभियोग औपचारिक रूप से लगाया गया आरोप है कि व्यक्ति ने अपराध किया है। यह महा न्यायपीठ द्वारा जारी दस्तावेज है।
-
पारामारिबो. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत, सूरीनाम के साथ अपने अनुभवों को साझा करने और उसकी प्रगति एवं विकास में सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि दोनों देश भौगोलिक रूप से एक दूसरे से अलग हो सकते हैं लेकिन साझा इतिहास और धरोहर के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हैं। राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं। पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। राष्ट्रपति मुर्मू और उनके समकक्ष चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने मंगलवार को यहां भारतीय समुदाय और फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के लिए भारतीय दूतावास की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम से पहले, ओडिशा के बालासोर में रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस रेल दुघर्टना में कम से कम 278 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवा, नयी प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत में आए बदलाव और प्रगति को रेखांकित किया और कहा कि भारत, सूरीनाम के साथ अपने अनुभवों को साझा करने और उसकी प्रगति एवं विकास में सहयोग करने को तैयार है। मुर्मू ने कहा, ‘‘ हम भौगोलिक रूप से एक दूसरे से अलग हो सकते हैं लेकिन साझा इतिहास और धरोहर के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हैं। सूरीनाम और सूरीनाम के लोगों का हमारे दिलों में विशेष स्थान है। आप सभी दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग के लिए सेतु के रूप में काम कर रहे हैं। एक तरह से आप सूरीनाम में भारत के स्थायी दूत हैं।'' राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार की प्राथमिकता दुनियाभर में भारतीय समुदाय के साथ स्थायी सम्पर्क का निर्माण करना है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें यह देखकर गर्व है कि सूरीनाम में भारतीय मूल के लोग सेवा के शिखर तक पहुंचे हैं।'' उन्होंने राष्ट्रपति संतोखी के भारतीय मूल का होने का उल्लेख किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सूरीनाम में भारतीयों के आगमन के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर का हिस्सा बनना उनके लिए खास बात है और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि सूरीनाम में भारतीय शीर्ष स्तर तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय, सूरीनाम के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र सहित यहां के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
-
इस्लामाबाद. अफगानिस्तान के बदख्शान प्रांत में बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। यह कार्यक्रम कुछ दिन पहले कत्ल कर दिए गए प्रांत के उप गवर्नर निसार अहमद अहमदी की याद में आयोजित किया गया था। गृह मंत्रालय के तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता अब्दुल नफी तकोर ने बताया कि नवाबी मस्जिद के पास हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों में तालिबान पुलिस के एक पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं तथा 30 लोग घायल हुए हैं। तकोर ने अंदेशा जताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
इस हमले में जाहिर तौर पर निसार अहमद अहमदी की याद में आयोजित कार्यक्रम को निशाना बनाया गया है। अहमदी की मंगलवार को कार बम विस्फोट के जरिए हत्या कर दी गई थी। यह हमला बदख्शान प्रांत की राजधानी फैज़ाबाद में हुआ था जिसमें उनका चालक भी मारा गया था तथा 10 अन्य जख्मी हुए थे। तालिबान के सूचना और संस्कृति के प्रभारी मोअजुद्दीन अहमदी ने बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट और इसमें बगलान के पूर्व पुलिस प्रमुख सैफीउल्लाह शमीम के मारे जाने की पुष्टि की। इस हमले की फौरन किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मगर तालिबान के प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट ने मंगलवार को किए गए कार बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने हमले की निंदा करते हुए एक ट्वीट में कहा कि मस्जिदों पर बमबारी "आतंकी" कृत्य है और "मानवीय और इस्लामी मानकों के खिलाफ" है। तालिबान के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को निसार अहमद अहमदी की तदफीन (दफन करने) में हिस्सा लिया था। सेना के तालिबान प्रमुख फसीहुद्दीन फितरत ने बदख्शान में आईएस के हमलों की निंदा की और लोगों से तालिबान सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने और अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने को कहा। -
वाशिंगटन. विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अपने अनुमान को घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है। यह विश्व बैंक के जनवरी में लगाए गए पिछले अनुमान से 0.3 प्रतिशत अंक कम है। इसके साथ ही विश्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि भारत में निजी उपभोग और निवेश में अप्रत्याशित जुझारूपन देखने को मिल रहा है। साथ ही सेवाओं की वृद्धि भी मजबूत है। विश्व बैंक ने वैश्विक आर्थिक संभावनाओं पर अपनी ताजा रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। इसमें कहा गया है कि 2023 में वैश्विक वृद्धि दर घटकर 2.1 प्रतिशत रहेगी, जो 2022 में 3.1 प्रतिशत रही थी। चीन के अलावा उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं (ईएमडीई) में वृद्धि दर पिछले साल के 4.1 प्रतिशत से कम होकर इस वर्ष 2.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह वृद्धि दर में व्यापक गिरावट को दर्शाता है। विश्व बैंक ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2023-24 में भारत में वृद्धि दर और धीमी होकर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह जनवरी के अनुमान से 0.3 प्रतिशत अंक कम है।'' विश्व बैंक समूह के नव-नियुक्त अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा, ‘‘गरीबी को कम करने और समृद्धि के प्रसार का सुनिश्चित तरीका रोजगार है। वृद्धि दर धीमी होने का मतलब है कि रोजगार सृजन भी मुश्किल होगा।'' इसके साथ ही उन्होंने कहा, "यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वृद्धि दर के अनुमान ‘नियति' नहीं हैं। हमारे पास इसे बदलने का अवसर है, लेकिन इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत होगी।" भारतीय मूल के बंगा ने शुक्रवार को ही विश्व बैंक के अध्यक्ष का पदभार संभाल था।
विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में वृद्धि दर में सुस्ती की वजह ऊंची मुद्रास्फीति और कर्ज की लागत बढ़ने की वजह से निजी खपत का प्रभावित होना है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘मुद्रास्फीति के संतोषजनक दायरे के मध्य बिंदु तक आने तथा सुधारों की वजह से वित्त वर्ष 2025-26 में वृद्धि दर कुछ रफ्तार पकड़ेगी। उभरती प्रमुख विकासशील अर्थव्यवस्थाओं (ईएमडीई) में भारत कुल मिलाकर और प्रति व्यक्ति जीडीपी..दोनों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।'' विश्व बैंक ने कहा है कि भारत में 2023 की शुरुआत में वृद्धि महामारी पूर्व के दशक में हासिल स्तर से कम रही। इसकी वजह यह है कि ऊंचे मूल्य और कर्ज की लागत बढ़ने से निजी निवेश प्रभावित हुआ। हालांकि, 2022 की दूसरी छमाही में गिरावट के बाद 2023 में विनिर्माण क्षेत्र की स्थिति सुधर रही है।






.jpg)
.jpg)




.jpg)

.jpeg)






.jpg)




.jpg)
