- Home
- विदेश
- जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों में पिछले सप्ताह 15 फीसदी की गिरावट आयी है जबकि संक्रमण के नये मामले पहले के मुकाबले नौ प्रतिशत कम दर्ज हुए। कोविड-19 महामारी के ताजा साप्ताहिक मूल्यांकन में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि पिछले सप्ताह दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 53 लाख मामले आए हैं जबकि संक्रमण से 14,000 लोगों की मौत हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र को छोड़कर दुनिया के सभी क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में गिरावट आ रही है। अफ्रीका में कोविड से होने वाली मौतों में 183 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है जबकि यूरोप में इनमें करीब एक तिहाई (33 फीसदी) और अमेरिका में 15 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 के मामले पूरी तरह से सामने नहीं आ रहे हैं क्योंकि कई देशों ने अपनी जांच में कमी कर दी है और वायरस की निगरानी के लिए ‘प्रोटोकॉल' का पालन नहीं कर रहे हैं जिससे वास्तविकता से बहुत कम मामले सामने आ रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पूरी दुनिया में इस वक्त संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले कोरोना वायरस के ओमीक्रोन बीए.5 स्वरूप के आ रहे हैं और दुनिया भर में संक्रमण के करीब 70 फीसदी मामले इसी के हैं। पिछले महीने ‘जीनोम सीक्वेंसिंग' की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में 99 प्रतिशत मामले ओमीक्रोन के अलग-अलग स्वरूप के हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में फाइजर ने अमेरिकी नियामक अधिकारियों से कहा था कि वे कंपनी के नए टीके को मंजूरी दे दें, जिनकी मदद से ओमीक्रोन के नये स्वरूपों बीए.4 और बीए.5 से बचाव संभव है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने टीका निर्माताओं को आदेश दिया था कि वे अपने टीकों में बदलाव करके उन्हें बीए.4 और बीए.5 से लड़ने योग्य बनाएं। इस बीच, ब्रिटेन में नियामकों ने मॉडर्ना के कोविड-19 टीके के नये संस्करण को पिछले सप्ताह मंजूरी दे दी जो कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उपस्वरूप बीए.1 से बचाव करने में सक्षम है।
- काठमांडू । विदेशी नागरिक अब नेपाल के रास्ते तीसरे देश की यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी प्रवक्ता ने महामारी की वजह से गत 16 महीने से बंद पड़ी ट्रांजिट वीजा सेवा बहाल किए जाने के सरकार के फैसले के बाद यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2021 में नेपाल के गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर त्रिभुवन हवाई अड्डे का इस्तेमाल किसी तीसरे देश में जाने के लिए ट्रांजिट प्वाइंट के तौर पर करने को लेकर रोक लगा दी थी। मंत्रालय ने यह कदम कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उठाया था। सरकारी प्रवक्ता और संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ज्ञानेंद्र कर्की ने बताया कि यह फैसला प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की हुई बैठक में लिया गया। नवीनतम सरकारी अधिसूचना के तहत अब हवाई अड्डे के भीतर ट्रांजिट लेनें (रूक कर दूसरे विमान में सवार होने पर) पर कोई रोक नहीं होगी।
-
नई दिल्ली। अमरीका की ऑनलाइन पत्रिका 'इनसाइडर' के लिए काम करने वाली बांग्लादेश मूल की चित्रकार और कहानीकार फहमीदा अज़ीम को 2022 के पुलित्जर पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार सचित्र व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग और कमेंट्री की श्रेणी के लिए दिया जा रहा है। इनसाइडर पत्रिका के चार पत्रकारों-एंथनी डेल कर्नल, जोश एडम्स और वॉल्ट हिक्की सहित फहमीदा अज़ीम को चीन में उइगरों के उत्पीड़न पर काम करने के लिए चुना गया है।
फहमीदा अजीम का जन्म बांग्लादेश में हुआ था और वे अमरीका में बस गई। उनका कार्य, पहचान, संस्कृति और स्वायत्तता के विषयों पर केंद्रित है। उनकी कलाकृतियां एनपीआर, ग्लैमर, साइंटिफिक अमेरिकन, द इंटरसेप्ट, वाइस, द न्यूयॉर्क टाइम्स जैसी कई अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। - कोलंबो। भारत ने सोमवार को एक विशेष सहायता कार्यक्रम के तहत श्रीलंका को 21,000 टन उर्वरक सौंपा। इस कदम से पड़ोसी देश के किसानों को मदद मिलेगी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे।हाल के महीनों में संकटग्रस्त श्रीलंका को भारत द्वारा दी गई इस तरह की यह दूसरी सहायता है।भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट में कहा, ‘‘दोस्ती और सहयोग के रिश्ते को आगे बढ़ाया गया। उच्चायुक्त (गोपाल बागले) ने भारत के विशेष समर्थन के तहत औपचारिक रूप से श्रीलंका के लोगों को 21,000 टन उर्वरक की आपूर्ति की है।’’इससे पहले पिछले महीने 44,000 टन की आपूर्ति की गई थी। यह आपूर्ति 2022 में भारत द्वारा कुल चार अरब डॉलर की सहायता के तहत की गई।भारतीय उच्चायोग ने कहा,‘‘उर्वरक आपूर्ति से खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और श्रीलंका के किसानों को मदद मिलेगी। यह कदम भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों और भारत तथा श्रीलंका के बीच आपसी विश्वास और सद्भावना को दर्शाता है।’’भारत ने मई में श्रीलंका को मौजूदा कृषि सत्र में किसी व्यवधान से बचने के लिए 65,000 टन यूरिया की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया था। श्रीलंका अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जिसके कारण वहां ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है।
- इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमराम खान पर आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत आरोप दर्ज किया गया है। उन पर इस्लामाबाद में एक रैली को संबोधित करते समय एक न्यायाधीश और दो वरिष्ठ अधिकारियों को धमकी देने का आरोप है।पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री राना सनाउल्लाह ने कहा कि सरकार इमरान खान पर राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार रात दिये गए भडकाऊ भाषण को लेकर मुकदमा दर्ज करने पर विचार कर रही है। शनिवार को इमरान खान ने अपने चीफ ऑफ स्टाफ डॉक्टर शहबाज गिल की गिरफ्तारी और पुलिस हिरासत में कथित यातना के खिलाफ इस्लामाबाद में अपने समर्थकों की रैली की। पुलिस और सरकार ने आरोपों का खंडन किया है। इस्लामाबाद पुलिस ने रैली में ड्यूटी पर तैनात मैजिस्ट्रेट की शिकायत पर इमरान खान के खिलाफ आतंकरोधी अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया है।इससे एक दिन पहले ही पाकिस्तान की मीडिया ने इमरान खान के भाषण के सीधे प्रसारण पर पाबंदी लगा दी थी।
-
बीजिंग। असामान्य रूप से उच्च तापमान और लंबे समय तक सूखे की वजह से चीन का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो रहा है जिससे फसलों की पैदावार और पेयजल आपूर्ति घट रही है। बारिश की कमी, विशेष रूप से दक्षिण-पश्चिमी मेगासिटी चोंगकिंग में चिह्नित की गई है, जिसमें पहाड़ों और नदियों का एक बड़ा क्षेत्र शामिल है। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि दमकल वाहन पेयजल और फसलों की सिंचाई के लिए दूरदराज के गांवों में पानी पहुंचा रहे हैं। चोंगकिंग में बारिश आमतौर पर इस वर्ष के लिए अपेक्षित वर्षा की आधी रही है और कुछ छोटे जलमार्ग पूरी तरह से सूख गए हैं। अधिकारियों ने 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान की चेतावनी जारी की है। चीन के कई हिस्सों में इस साल उच्च तापमान का रिकॉर्ड टूटा है। चीन में जहां कई क्षेत्रों में सूखा पड़ रहा है, वहीं अन्य क्षेत्र अचानक बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि चोंगकिंग में सूखे ने छह लाख से अधिक लोगों और 36,700 हेक्टेयर कृषि भूमि पर खड़ी फसल को प्रभावित किया है। -
लंदन/हैदराबाद. फिल्मकार एस.एस. राजामौली की ‘आरआरआर' फिल्म की तारीफ करने वालों में ब्रिटिश निर्देशक एडगर राइट का नाम भी जुड़ गया है। राइट ने इस फिल्म को ‘ज़बर्दस्त' बताया है। ‘बेबी ड्राइवर', ‘स्कॉट पिलग्रिम वर्सेज़ द वर्ल्ड' और “ लास्ट नाइट इन सोहो' जैसी कामयाब फिल्में बनाने वाले राइट ने कहा कि उन्होंने हाल में ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (बीएफआई) में ‘आरआरआर' देखी और यह ‘मनोरंजक' लगी। राइट (48) ने शनिवार को कहा, ‘ आखिरकार बीएफआई में बड़ी स्क्रीन पर आरआरआर फिल्म देखी। क्या ज़बर्दस्त फिल्म है। बहुत ही मनोरंजक है। मैंने ऐसी पहली फिल्म देखी है जिसके मध्यांतर में भी लोगों ने तालियां बजाईं।” ट्विटर पर ‘आरआरआर' के आधिकारिक पेज ने फिल्म की तारीफ के लिए राइट का आभार जताया।
‘आरआरआर' मार्च में सिनेमा घरों में रिलीज़ की गई थी। इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। -
न्यूयॉर्क. डॉयचे बैंक के पूर्व सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंशु जैन का निधन हो गया है। भारत में जन्मे जैन 59 साल के थे। वह पिछले पांच साल से कैंसर से लड़ रहे थे। डॉयचे बैंक ने शनिवार को बयान में कहा, ‘‘हमारे पूर्व सह-सीईओ अंशु जैन का शनिवार सुबह निधन हो गया है। वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।'' जैन 2017 से डुओडनल (ग्रहणी) कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिजनों ने कहा कि कैंसर का पता चलने के बाद शुरुआती चार साल में जैन ने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर इस बीमारी का मजबूती से मुकाबला किया। जैन का जन्म जयपुर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद मैसाच्यूसेट्स एमहर्स्ट विश्वविद्यालय से फाइनेंस में एमबीए किया था। जैन ने वॉल स्ट्रीट में अपनी करियर की शुरुआत मेरिल लिंच के साथ की थी। उन्हें 2009 में डॉयचे बैंक के प्रबंधन बोर्ड में शामिल किया गया था। 2012 से 2015 तक वह बैंक के सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। डॉयचे बैंक के सीईओ क्रिश्चियन स्विंग ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने भी जैन के साथ काम किया है वे उनके नेतृत्व को हमेशा याद रखेंगे। बैंक के प्रति उनका समर्पण हम सभी पर गहरा प्रभाव छोड़ने वाला है। हम उनकी पत्नी, बच्चों और मां के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
-
कोलंबो। श्रीलंका सरकार ने चीन के उच्च प्रौद्योगिकी वाले अनुसंधान जहाज को 16 अगस्त को दक्षिण बंदरगाह हंबनटोटा पर आने की अनुमति दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बैलेस्टिक मिसाइल एवं उपग्रह का पता लगाने में सक्षम ‘युआन वांग 5' नामक यह जहाज पहले गुरुवार को पहुंचने वाला था और 17 अगस्त तक बंदरगाह पर रूकने वाला था। लेकिन, भारत द्वारा सुरक्षा चिंता व्यक्त किये जाने के बाद श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह यह चीनी दूतावास से इस जहाज का आगमन टाल देने का अनुरोध किया था। फिर, यह जहाज निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को नहीं आया। सूत्रों के अनुसार सरकार ने आखिरकार इस जहाज को बंदरगाह पर आने की अनुमति दे दी है। उनके अनुसार यह जहाज 16 अगस्त को आएगा और 22 अगस्त तक बंदरगाह पर रूकेगा। यह जहाज फिलहाल हंबनटोटा के पूरब में 600 समुद्रद मील की दूर पर आगे की यात्रा के लिए मंजूरी का बाट जोह रहा है। इस बीच, इस मामले से श्रीलंका में बड़ा विवाद उत्पन्न हो गया। विपक्ष ने सरकार पर इस मुद्दे को ढंग से नहीं संभाल पाने का आरोप लगाया है। दक्षिण में गहरे सागर में स्थित हंबनटोटा बंदरगाह को उसकी अवस्थिति को लेकर रणनीतिक दृष्टि से बड़ा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बंदरगाह को काफी हद तक चीनी ऋण से विकसित किया गया था। भारत ने कहा है कि उसके सुरक्षा एवं आर्थिक हितों पर असर डालने वाले किसी भी घटनाक्रम पर उसकी नजर है।
नयी दिल्ली में पिछले महीने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने चीनी जहाज की प्रस्तावित यात्रा के बारे में पूछे जाने पर कहा था, ‘‘ अगस्त में हंबनटोटा बंदरगाह पर इस जहाज की प्रस्तावित यात्रा की खबरों की हमें जानकारी है। सरकार ऐसे किसी भी घटनाक्रम पर बहुत सावधानीपूर्वक नजर रखती है जिसका भारत के सुरक्षा एवं आर्थिक हितों पर असर हो सकता है । सरकार उन हितों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाती है।'' भारत ने हिंद महासागर में चीनी सैन्य जहाजों के प्रति पारंपरिक रूप से कड़ा दृष्टिकोण अपनाया था और श्रीलंका में उनकी किसी भी यात्रा का विरोध किया था। वर्ष 2014 में जब श्रीलंका ने परमाणु क्षमता वाली एक चीनी पनडुब्बी को अपने एक बंदरगाह पर आने की अनुमति दी थी तब उसके और भारत के बीच रिश्ते में तनाव पैदा हो गया था। इस सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि तथाकथित ‘सुरक्षा चिंताओं' का हवाला देकर कुछ देशों द्वारा श्रीलंका पर दबाव बनाना ‘‘पूरी तरह अनुचित'' है । भारत ने शुक्रवार को चीन के ‘आक्षेप' को खारिज किया कि उसने चीनी जासूसी जहाज की निर्धारित यात्रा के विरूद्ध श्रीलंका पर दबाव डाला लेकिन यह जरूर कहा कि वह अपनी सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखकर निर्णय लेगा। - लंदन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या में नौ प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि नए मामले अपेक्षाकृत स्थिर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ की बुधवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते सप्ताह के दौरान कोविड-19 के कारण 14 हजार से अधिक मरीजों की मौत हुई जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 70 लाख नए मामले सामने आए। पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में संक्रमण के नए मामलों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि अफ्रीका में नए मामलों में 46 प्रतिशत की कमी देखी गयी। अमेरिका और पश्चिम एशिया में संक्रमण के नए मामलों में 20 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गयी। पश्चिम एशिया में संक्रमण के कारण होने वाली मौतों में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी जबकि अफ्रीका में मृतकों की संख्या में 70 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गयी। यूरोप और अमेरिका में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में क्रमश: 15 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।
- तोक्यो। एप्पल कंपनी के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स के काले परिधान डिजाइन करने वाले जापान के मशहूर फैशन डिजाइनर इस्से मियाके का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। मियाके के कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि उनका पांच अगस्त को लीवर कैंसर से निधन हो गया। मियाके फैशन डिजाइनिंग में पश्चिमी देशों से अलग जापानी शैली विकसित करने के लिए जाने जाते हैं।उन्हें 1992 में लिथुआनिया के लिए आधिकारिक ओलंपिक परिधान डिजाइन करने की जिम्मेदारी दी गयी थी जिसे तभी सोवियत संघ से आजादी मिली थी। हिरोशिमा में 1938 में जन्मे मियाके का अंतिम संस्कार किया जा चुका है और उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अन्य कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। मियाके का निजी जीवन हमेशा पर्दे में रहा और उनके परिवार के जीवित सदस्यों के बारे में जानकारी नहीं है।
- बीजिंग। चीन में 900 साल पुराना लकड़ी का एक पुल जलकर खाक हो गया है। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी चीन में फुजियान प्रांत की पिंगनान काउंटी में शनिवार रात वानान पुल में आग लग गई। इस घटना के वीडियो और तस्वीरों में पुल पूरी तरह से आग की लपटों में घिरा नजर आता है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। चीन में 98 मीटर लंबा यह पुल अपनी तरह का लकड़ी का सबसे लंबा पुल था। बीते 900 वर्षों में इस पुल की कई बार मरम्मत की गई थी। आखिरी बार 1932 में इस पुल की मरम्मत हुई थी। पत्थर के पांच खंभों पर खड़ा लकड़ी का यह पुल एक नदी के दोनों छोर को जोड़ता था। इस पुल का निर्माण चीन के सोंग राजवंश ने कराया था।
-
चेसापीक सिटी (अमेरिका) .अमेरिका में मैरीलैंड के एक नीलामी संगठन ने एडॉल्फ हिटलर की एक कलाई घड़ी को 11 लाख डॉलर में बेचा है। चेसापीक सिटी में ऐतिहासिक वस्तुओं की नीलामी करने वाले अलेक्जेंडर हिस्टॉरिकल नीलामी ने घड़ी को ‘ऐतिहासिक दृष्टि से द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेष' के रूप में वर्णित करते हुए इसकी कीमत 20 से 40 लाख डॉलर के बीच लगाई थी। मीडिया में प्रकाशित कुछ रिपोर्टों के मुताबिक यहूदी नेताओं और अन्य लोगों ने इस सप्ताह घड़ी की नीलामी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसका कोई ऐतिहासिक मूल्य नहीं था। नीलामी संगठन ने कहा कि एक फ्रांसीसी सैनिक ने घड़ी को चार मई, 1945 को युद्ध की लूट के रूप में जब्त किया था।
- सिंगापुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नेतृत्व वाली आजाद हिन्द फौज (आईएनए) के सेनानी ईश्वरलाल सिंह का शुक्रवार को यहां 92 साल की उम्र में निधन हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। ईश्वर लाल सिंह भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाली आजाद हिन्द फौज में 1943 में शामिल हुए थे।उनके भतीजों में से एक मेलविंदर सिंह ने कहा, "हमें अपने चाचा ईश्वर लाल सिंह के निधन के बारे में आपको सूचित करते हुए दुख हो रहा है। उन्होंने पांच अगस्त, 2022 को अंतिम सांस ली।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनए सेनानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘एक अपूरणीय क्षति! आईएनए के सेनानी, मेजर (सेवानिवृत्त) ईश्वर लाल सिंह ने असाधारण साहस और शौर्य के साथ भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। मुझे नवंबर 2019 में अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान उनके साथ हुई अपनी बातचीत याद आ रही है। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।'' उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री ने नवंबर 2019 में सिंगापुर की अपनी अंतिम यात्रा के दौरान सिंह से मुलाकात की थी। सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने भी सिंह के निधन की पुष्टि की।भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, "हम आईएनए के सेनानी ईश्वर लाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।" file photo
- जगरेब। बोस्निया में तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही पोलैंड नंबर प्लेट वाली एक बस के शनिवार तड़के उत्तरी क्रोएशिया में एक राजमार्ग से फिसलकर खाई में गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस और अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्रोएशिया की पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ''प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पोलिश लाइसेंस प्लेट वाली एक बस के फिसलने से 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए''। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य यात्री की बाद में अस्पताल में मौत हो गयी थी। उन्होंने बताया कि बस में कुल 43 लोग सवार थे। क्रोएशिया के सरकारी मीडिया चैनल 'एचआरटी टेलीविजन' के मुताबिक, लगभग 30 लोग घायल हो गए और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसने कहा कि दुर्घटना का संभावित कारण चालक को झपकी लगना बताया जा रहा है। 'एचआरटी टेलीविजन' ने राजमार्ग के पास में खाई में टूटी नीली बस का वीडियो भी दिखाया। बस क्रोएशिया की राजधानी जगरेब की ओर जा रही थी। पोलिश प्रधानमंत्री माटुस्ज मोराविकी ने कहा कि बस तीर्थयात्रियों को दक्षिणी बोस्निया के एक शहर मेडजुगोरजे में कैथोलिक धर्मस्थल पर ले जा रही थी। मोराविकी ने फेसबुक पर कहा, ''आज सुबह, मैंने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री लेडी प्लेंकोविक के साथ दुर्घटना के जानकारी ली, जिन्होंने क्रोएशिया के चिकित्सा सेवाओं के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।'' मोराविकी ने कहा, ''मैंने दुर्घटना में घायल परिवारों के लिए एक सहायता संगठन बनाने के लिए हमारी कांसुलर सेवाओं की सिफारिश की।" क्रोएशिया के गृहमंत्री डावर बोज़िनिक ने कहा कि बस ''वारसॉ के पास एक स्थान'' से निकली और ''जानकारी के अनुसार,'' यह तीर्थयात्रियों को मेडजुगोरजे ले जा रही थी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर क्रोएशिया की राजधानी जगरेब से लगभग 50 किमी उत्तर में ए-चार राजमार्ग पर हुई। यह राजमार्ग पर्यटन सीजन के चलते दिनभर वाहनों की आवाजाही के कारण व्यस्त रहता है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, बचाव दल को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। दुर्घटना के असल कारण की जांच की जा रही है।
-
नई दिल्ली। अमरीका की सीनेट ने फिनलैंड और स्वीडन के नेटो में शामिल होने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इन दोनों देशों के नेटो में शामिल होने संबंधी प्रस्ताव के अनुमोदन के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी। प्रस्ताव को 95 सांसदों का समर्थन मिला। अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक वक्तव्य में कहा कि इस ऐतिहासिक प्रस्ताव का पारित होना, नेटो के प्रति अमरीका की निरन्तर प्रतिबद्धता का संकेत है।
श्री बाइडेन ने कहा कि यह सुनिश्चित भी किया जाएगा कि नेटो गठबंधन आज और कल की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हो। -
सोमरसेट (अमेरिका) .अमेरिका के मिनिसोटा प्रांत में विस्कॉन्सिन की एक नदी में जलक्रीड़ा के दौरान एक व्यक्ति द्वारा चाकू से किए गए हमले में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेंट क्रोइक्स काउंटी के शेरिफ (कानूनी अधिकारी) स्कॉट नूडसन ने बताया कि हमले का संदिग्ध आरोपी मिनिसोटा निवासी 52 वर्षीय शख्स है। यह घटना शनिवार को उस वक्त हुई, जब हमले के शिकार लोग और संदिग्ध नदी में जलक्रीड़ा के लिए गए थे। वे दो अलग-अलग समूहों के साथ जलक्रीड़ा कर रहे थे जिनमें करीब 20 लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि हमलावर ने चाकू से उन पर हमला क्यों किया। यह भी जांच की जा रही है कि क्या संदिग्ध और पीड़ित पहले से एक-दूसरे को जानते थे। यह घटना मिनियापोलिस के पूर्व में 56 किलोमीटर की दूरी पर सोमरसेट के पास हुई। घटना में मिनिसोटा का 17 वर्षीय किशोर मारा गया। शेरिफ कार्यालय ने बताया कि घायलों में एक महिला और तीन पुरूष शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। शेरिफ कार्यालय ने घायलों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। हालांकि उसने बताया कि घायलों में 20 वर्षीय एक युवक, विस्कॉन्सिन के लक से 22 वर्षीय युवक, मिनेसोटा में एल्क रिवर से 22 वर्षीय युवक और मिनेसोटा के बर्न्सविले से 24 वर्षीय महिला शामिल है। -
हैम्पशायर (अमेरिका). अमेरिका के उत्तरी इलिनोइस में सड़क दुर्घटना में पांच बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा रविवार देर रात दो बजे हुआ।
इलिनोइस राज्य पुलिस के अनुसार, एक वैन में सवार रोलिंग मीडोज़ के लॉरेन डोबोज़ (31) और पांच बच्चों की हादसे में जान चली गई। बच्चों की उम्र पांच से 13 वर्ष के बीच थी। वहीं, एक अन्य वाहन में सवार जेनिफर फर्नांडिस (22) की भी हादसे में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वैन का चालक थॉमस भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। -
वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन शनिवार को एक बार फिर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। महज तीन दिन पहले ही कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद उनका पृथक-वास समाप्त हुआ था। व्हाइट हाउस ने कहा है कि एंटी वायरल दवा से इलाज के बाद बाइडन में संक्रमण का फिर से उभरना एक दुर्लभ मामला है। व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. केविन ओ'कोनोर ने एक पत्र में कहा कि बाइडन में ‘‘इस बार कोई भी लक्षण नहीं उभरे हैं और वह अच्छा महसूस कर रहे हैं।'' रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बाइडन एक बार फिर कम से कम पांच दिनों के लिए पृथक-वास में रहेंगे। संक्रमण मुक्त होने तक वह व्हाइट हाउस में ही रहेंगे। एजेंसी ने कहा कि संक्रमण के फिर से उभरने के ज्यादातर मामलों में लक्षण हल्के रहते हैं और इस दौरान मरीजों के गंभीर रूप से बीमार पड़ने का कोई मामला सामने नहीं आया है। बाइडन (79) के एक बार फिर संक्रमित पाए जाने की घोषणा से महज दो घंटे पहले व्हाइट हाउस ने आगामी मंगलवार को उनके मिशिगन दौरे की जानकारी दी थी जिसमें वह घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने संबंधी विधेयक को पारित किए जाने को रेखांकित करने वाले थे। बाइडन रविवार को अपने गृह नगर वेलिंगटन भी जाने वाले थे जहां प्रथम महिला जिल बाइडन मौजूद हैं। लेकिन अब बाइडन के संक्रमित होने के कारण ये दोनों यात्राएं रद्द कर दी गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बीते मंगलवार और बुधवार को हुई जांच में संक्रमित नहीं पाए गए थे। इसके बाद उनका पृथक-वास समाप्त हो गया था। व्हाइट हाउस के कोविड-19 के समन्वयक डॉ. आशीष झा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा,‘‘ आंकड़ों से पता चलता है कि पैक्सलोविड उपचार के बाद पांच से आठ प्रतिशत लोग फिर से संक्रमित हुए।
- वाशिंगटन। ट्विटर ने खुलासा किया कि दुनियाभर की सरकारें कंपनी से यूजर अकाउंट्स से सामग्री हटाने या उनके निजी विवरणों की जासूसी करने को कह रही हैं।सोशल मीडिया कंपनी ने एक नयी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि उसने पिछले साल छह महीने की अवधि के दौरान स्थानीय, राज्य या राष्ट्रीय सरकारों की रिकॉर्ड 60,000 कानूनी मांगों पर कार्रवाई की। रिपोर्ट के अनुसार, ये सरकारें चाहती थीं कि ट्विटर अकाउंट से या तो सामग्री हटाई जाए या कंपनी यूजर की गोपनीय जानकारी यथा- प्रत्यक्ष संदेश या यूजर के स्थान, का खुलासा करे।ट्विटर की सुरक्षा और अखंडता मामलों के प्रमुख योएल रोथ ने बृ साइट पर प्रसारित बातचीत में कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि सरकारें हमारी सेवा का उपयोग करने वाले लोगों को बेनकाब करने के लिए कानूनी रणनीति का उपयोग करने, अकाउंट के मालिकों के बारे में जानकारी एकत्र करने और कानूनी मांगों का उपयोग करने की कोशिश करने और लोगों को चुप कराने के तरीके के रूप में अधिक आक्रामक हो जाती हैं।’’रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका से सबसे अधिक 20 प्रतिशत अनुरोध आए, जिसमें अकाउंट की जानकारी, उसकी सूचना मांगी गई थी, जबकि भारत इस मामले में काफी पीछे है। ट्विटर का कहना है कि उसने मांगी गई सूचना के हिसाब से लगभग 40 प्रतिशत यूजर के अकाउंट की जानकारी साझा की।जापान की ओर से अकाउंट की जानकारी पाने का अनुरोध लगातार किया जाता है और वह अकाउंट से सामग्री हटाने के लिए ट्विटर से सबसे अधिक अनुरोध करता है। सामग्री को हटाने के लिए जापान ने सभी अनुरोधों का आधा 23,000 से अधिक अनुरोध किए। रूस भी इसमें पीछे नहीं रहा।फेसबुक और इंस्टाग्राम की मालिक मेटा ने भी इसी समय सीमा के दौरान सरकार द्वारा निजी यूजर डेटा की मांग में वृद्धि की सूचना दी।ट्विटर ने 2021 की अंतिम छमाही के दौरान सत्यापित पत्रकारों और समाचार आउटलेट्स को निशाना बनाकर सरकारों के अनुरोधों में भारी वृद्धि की भी सूचना दी।सरकारों ने पिछले साल जुलाई और दिसंबर के बीच दुनिया भर में सत्यापित पत्रकारों या समाचार आउटलेट्स की जानकारी पाने के लिए 349 अकाउंट के खिलाफ कानून का सहारा लिया, जो 103 प्रतिशत अधिक है।ट्विटर ने इस बात का विवरण नहीं दिया कि किन देशों ने पत्रकारों के अकाउंट के लिए अनुरोध किए या उन्होंने कितने प्रश्नों का अनुपालन किया। कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट के कार्यकारी निदेशक रॉब महोनी ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को एक ईमेल में दिए गए बयान में कहा कि सरकार आलोचकों और पत्रकारों को चुप कराने के लिए सोशल मीडिया कंपनियों का इस्तेमाल कर रही है।
- वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को की गई जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त पाये गए हैं। इससे पहले मंगलवार रात की गई जांच में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। बाइडन के डॉक्टर के हवाले से जारी पत्र में व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। संक्रमण मुक्त होने के बाद बाइडन ने ‘‘कड़ा पृथकवास'' समाप्त कर दिया है। 79 वर्षीय बाइडन पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। बाइडन ने अमेरिकियों से कहा, ‘‘कोविड गया नहीं है।'' साथ ही लोगों से कहा कि कोविड-रोधी टीके की खुराक, बूस्टर खुराक और उपचार के जरिये गंभीर रूप से बीमार होने से बचा जा सकता है। संक्रमणमुक्त होने के बाद बाइडन ने बुधवार को व्हाइट हाउस के ‘रोज गार्डन' में अपने संबोधन के दौरान जनता का आभार जताया और कहा, ‘‘अब मुझे ओवल कार्यालय वापस जाना है।'' इससे पहले, डॉ केविन ओकोन्नोर ने कहा कि राष्ट्रपति ने उपचार की अवधि पूरी कर ली है और उनको बुखार नहीं है। उन्होंने कहा कि अब बाइडन में कोविड-19 बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं। व्हाइट हाउस के बयान जारी करने के कुछ देर बाद बाइडन ने ट्वीट किया, ‘‘ओवल (कार्यालय) में वापसी।''अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट के साथ कोविड-19 रैपिड जांच वाली फोटो साझा करते हुए परिणाम ‘नेगेटिव' आने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि बाइडन 21 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, वह पृथकवास के दौरान ऑनलाइन माध्यम से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे।
- जोहानिसबर्ग। अंगोला की खदान से 175 कैरेट के गुलाबी हीरे की खोज की गई है। दावा किया जा रहा है कि गत 300 साल में मिला यह सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है। खदान पर स्वामित्व रखने वाली लुकापा डायमंड कंपनी ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर घोषणा की, ‘लुलो रोज' हीरे की खोज लुलो जलोढ़ खदान से की गई है। दुनिया में अबतक मिले सबसे बड़े हीरों में से दो हीरे अंगोला की लुलो खदान से ही मिली हैं, जिनमें 404 कैरेट का एक हीरा भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया से संचालित लुकापा ने बताया कि गुलाबी हीरा पांचवां सबसे बड़ा हीरा है, जो खदान से मिला है जबकि 100 कैरेट व इससे ज्यादा के करीब 27 और हीरे खदान से निकाले जा चुके हैं। इस गुलाबी हीरे को अंगोला की सरकारी विपणन कंपनी ‘सोडियम' अंतरराष्ट्रीय निविदा के जरिये बेचेगी। अंगोला की खदान दुनिया में हीरे के शीर्ष 10 उत्पादकों में एक हैं।
- मनीला । उत्तरी फिलीपीन में बुधवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि उसके प्रभाव से छोटे-छोटे भूस्खलन हुए और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, राजधानी मनीला में भय के कारण लोग अपने घरों और मरीज अस्पतालों से बाहर निकल आए। फिलीपीन के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान के प्रमुख रेनातो सोलिडम ने बताया कि सात तीव्रता के भूकंप का केंद्र अब्रा प्रांत में किसी पर्वतीय इलाके में था। अब्रा के लगांगिलांग शहर के एक सुरक्षा अधिकारी माइकल ब्रिलैंट्स ने बताया, ‘‘जमीन ऐसे हिली जैसे मैं झूला झूल रहा हूं और अचानक बिजली चली गई। हम कार्यालय से बाहर भागे तथा मैंने अपने कुछ साथियों के चीखने और रोने की आवाजें सुनी। ये अब तक के सबसे जोरदार भूकंप के झटके थे और मुझे लगा कि धरती फट जाएगी।''उल्लेखनीय है कि लगांगिलांग भूकंप के केंद्र के नजदीक का शहर है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है जिनमें अधिकतर मौतें ढांचे गिरने से हुई हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में अब्रा में एक मकान में सीमेंट से बनी पट्टी गिरने के कारण मारा गया एक ग्रामीण भी शामिल है। वहीं दर्जनों अन्य घायल हुए हैं। बेंगुएट प्रांत में पर्वतीय शहर ला त्रिनिदाद में एक मजदूर की निर्माणाधीन इमारत गिरने से उसके मलबे में दबकर मौत हो गई। अब्रा में कई मकान और इमारतों की दीवारों में दरारें आ गई। एक महीने से भी कम समय पहले प्रभार संभालने वाले नए राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोज जूनियर की पीड़ितों तथा स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए अब्रा जाने की योजना है। भूकंप जब आया तब मार्कोज जूनियर नदी के किनारे स्थित मलाकेचान राष्ट्रपति महल परिसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उसी समय इमारत में लगे झूमर में कंपन होने लगा और चटकने की आवाज आने लगी। राष्ट्रपति ने भूंकप के बारे में कहा,‘‘ यह बहुत तेज है।'' फिलीपीन के फोटो पत्रकार हार्ले पलंगचाओ और उनके साथियों ने भी मौत का करीब से तब सामना किया जब वे दो वैन में पहाड़ी प्रांत की यात्रा कर रहे थे और तभी अचानक तेज आवाज के साथ चट्टानों को पहाड़ी से गिरते देखा। हार्ले के साथियों ने अपने वाहन से चिल्लाते हुए आवाज दी ‘‘वापस आ जाओ, वापस आ जाओ।'' इसी दौरान वैन की अगली सीट पर बैठे तीन बच्चों के पिता हार्ले ने कैमरा निकालकर तस्वीर खींची जो उनके जीवन की अंतिम तस्वीर भी हो सकती थी। एक चट्टान वैन के अगले हिस्से पर गिरी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। लेकिन हार्ले और अन्य को कोई चोट नहीं आई। दूसरी वैन का चालक समय रहते वाहन को पीछे करने में सफल रहा, जिससे सभी सुरक्षित बच गए। हार्ले ने कहा, ‘‘ मैं सोच रहा था कि अगर हमें कुछ होता है, तक कम से कम रिकॉर्ड होना चाहिए। वह बहुत ही भयानक अनुभव था।'' रेडक्रॉस ने एक तीन मंजिला इमारत की तस्वीर साझा की है जो अब्रा में मलबे से भरी सड़क की ओर झुकी है। एक वीडियो में भयभीत चश्मदीद एक पुराने चर्च की मीनार को धराशायी होता दिखा रहा है। राजधानी मनीला के कम से कम दो अस्पतालों से मरीजों जिनमें से कुछ व्हीलचेयर पर थे और चिकित्साकर्मियों को अफरा-तफरी के माहौल में इमारत से निकाला गया। हालांकि, बाद में इंजीनियरों ने बताया कि झटके मामूली थे और इमारत में महज कुछ दरारें आई हैं जिसके बाद मरीजों को वापस अस्पताल की इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया। मनीला भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित लगांगिलांग शहर से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई थी, लेकिन बाद में विश्लेषण के बाद इसकी तीव्रता सात मापी गई। भूकंप का केंद्र सतह से 17 किलोमीटर नीचे था और बाद में आने वाले अन्य झटकों से और नुकसान की आशंका जताई गई है। फिलीपीन दुनिया के सबसे भूकंप संभावित क्षेत्र प्रशांत महासागर के ‘‘रिंग ऑफ फायर''पर अवस्थित है। यह देश हर साल करीब 20 समुद्री तूफान का भी सामना करता है। यह दुनिया का सबसे प्राकृतिक आपदा संभावित देशों में शामिल है। फिलीपीन में 1990 में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 2,000 लोग मारे गए थे।
- लंदन। बुकर पुरस्कार 2022 के लिए मंगलवार को यहां एक वृहद सूची जारी की गई, जिसमें अमेरिकी लेखकों का प्रभुत्व दिखाई दिया। सूची में छह अमेरिकी हैं, जिनमें 'ट्रस्ट' के लिए हर्नान डियाज, 'द ट्रीज' के लिए पर्सिवल एवरेट, 'बूथ' के लिए करेन जॉय फाउलर, 'नाइटक्रॉलिंग' के लिए लीला मोटली, 'आफ्टर सैप्फो' के लिए सेल्बी विन श्वार्ट्ज और 'ओह विलियम!' के लिए जाबेथ स्ट्राउट का नाम शामिल है। इनमें से छह पुस्तकों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसकी घोषणा 6 सितंबर को लंदन में की जाएगी।शॉर्टलिस्ट किए गए लेखकों में से प्रत्येक को 2,500 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (जीबीपी) और उनकी पुस्तक का एक विशेष संस्करण प्रदान किया जाएगा। 2022 के बुकर पुरस्कार विजेता की घोषणा 17 अक्टूबर को लंदन के राउंडहाउस में आयोजित होने वाले एक पुरस्कार समारोह में की जाएगी। विजेता को 50 हजार जीबीपी प्रदान किए जाएंगे।
- मॉस्को। रूस 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर हो जाएगा और अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। देश के नवनियुक्त अंतरिक्ष प्रमुख यूरी बोरिसोव ने मंगलवार को यह बात कही। बोरिसोव को इस महीने की शुरुआत में सरकार नियंत्रित अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि रूस परियोजना छोड़ने से पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अन्य भागीदारों के लिए अपने दायित्वों को पूरा करेगा। बोरिसोव ने कहा, "2024 के बाद स्टेशन छोड़ने का निर्णय किया गया है। मेरा मानना है कि तब तक हम रूसी अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण शुरू कर देंगे।" यह घोषणा यूक्रेन में क्रेमलिन की सैन्य कार्रवाई को लेकर रूस और पश्चिम के बीच बढ़े तनाव के बीच आई है। मॉस्को और वाशिंगटन के बीच तनाव के बावजूद नासा और रोस्कोस्मोस ने इस महीने की शुरुआत में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए रूसी रॉकेट की सवारी जारी रखने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

.jpg)


.jpg)





.jpg)
.jpg)








.jpg)



.jpg)

.jpg)
