- Home
- खेल
- नयी दिल्ली। महिला क्रिकेटरों को पहली बार किसी बहु खेल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा और जब क्रिकेट 24 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी करेगा तो यह खेल वैश्विक स्तर पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करेगा। राष्ट्रमंडल में क्रिकेट खेलने वाले शीर्ष देश शामिल हैं और इस खेल की बर्मिंघम खेलों में वापसी। राष्ट्रमंडल खेलों में अभी तक केवल एक बार 1998 में कुआलालंपुर में क्रिकेट को शामिल किया गया था। तब पुरुष क्रिकेटरों ने इन खेलों में हिस्सा लिया था। ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने की कवायद में लगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को उम्मीद रहेगी कि बर्मिंघम में महिला क्रिकेट को अपार सफलता मिलेगी जिससे कि लॉस एंजलिस ओलंपिक में इस खेल को शामिल करने का उसका दावा मजबूत होगा।बर्मिंघम में भारत और पाकिस्तान के मूल के लोगों की संख्या काफी अधिक है और ऐसे में 31 जुलाई को इन दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले में बड़ी संख्या में दर्शकों के उपस्थित रहने की संभावना है। बर्मिंघम खेलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इयान रीड ने कहा ‘‘भारत और पाकिस्तान का मैच राष्ट्रमंडल खेलों का एक आकर्षण होगा।'' इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भले एक ग्रुप में नहीं है लेकिन दर्शकों को उम्मीद रहेगी कि नॉकआउट चरण में यह दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल और फाइनल की टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं। द्विपक्षीय मुकाबलों के दौरान अमूमन अपने होटल के कमरों तक सीमित रहने वाले क्रिकेटरों को राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान अन्य खेलों के खिलाड़ियों से मिलने का भी मौका मिलेगा। क्रिकेटरों को हालांकि अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेल गांव में नहीं रहना होगा लेकिन वह उद्घाटन समारोह का हिस्सा रहेंगे और उन्हें अपनी पसंद का खेल देखने का भी मौका मिलेगा।प्रतियोगिता का पहला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 जुलाई को खेला जाएगा जबकि इसी दिन पाकिस्तान का सामना बारबाडोस से होगा। फाइनल सात अगस्त को एजबेस्टन में खेला जाएगा।
- गुवाहाटी। देश भर से 20 टीमें इस साल 16 अगस्त से सॉल्ट लेक स्टेडियम में शुरू होने वाले एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट ‘डूरंड कप' में हिस्सा लेंगी जिसमें 11 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीमें भी शामिल हैं। पिछले साल इस 134 साल पुराने टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था।राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा ने टूर्नामेंट के आयोजकों (भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों) की मौजूदगी में तीन डूरंड कप ट्राफियों का अनावरण किया और कहा कि इतिहास में पहली बार असम 10 ग्रुप मैचों की मेजबानी करेगा।
-
नई दिल्ली। भारत के नीरज चोपड़ा और रोहित यादव विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरूषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। अमरीका के ऑरेगॉन में चोपड़ा ने 88 दशमलव तीन-नौ मीटर और रोहित यादव ने 82.42 मीटर की दूरी पर भाला फेंका। ग्रुप ए के क्वालीफाइंग दौर में चोपड़ा शीर्ष पर रहे।
भारत के एल्धोज़ पॉल पुरुषों की ट्रिपल जम्प स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पॉल ने 16 .86 मीटर की ट्रिपल जम्प लगाई।प्रवीण चिथरावेल और अब्दुल्ला अबु बकर भी ट्रिपल जम्प स्पर्धा में आज भाग लेंगे।इससे पहले भारत की अनु रानी महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। अनु ने अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में 59 .6 मीटर दूरी पर भाला फेंक कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अनु ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाई है। विश्व एथलेटिक्स चैमिपयनशिप में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सभी की निगाहें अब कल होने वाले फाइनल पर होंगी। -
नई दिल्ली। भारतीय भाला फेंक खिलाडी अन्नु रानी ने आज अमरीका के ओरेगन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2022 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अन्नु ने अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में 59 दशमलव छह-शून्य मीटर की दूरी तक भाला फेंका। राष्ट्रीय रिकार्डधारी अन्नु ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दूसरी बार जगह बनाने में सफलता पाई। ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा कल पुरूष भाला फेंक के क्वालीफिकेशन दौर के ग्रुप 'ए' में हिस्सा लेंगे।
- बेंगलुरू। भारतीय पुरूष हॉकी टीम के डिफेंडर सुरेंदर कुमार ने बुधवार को कहा कि टीम की नजरें राष्ट्रमंडल खेलों में आस्ट्रेलिया का दबदबा खत्म करके स्वर्ण पदक जीतने पर लगी है । आस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में लगातार छह स्वर्ण पदक जीते हैं ।तोक्यो ओलंपिक में पिछले साल 41 साल का इंतजार खत्म करके कांस्य पदक जीतने के बाद से भारतीय टीम के हौसले बुलंद है । भारत ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल और 2014 ग्लास्गो खेलों में रजत पदक जीता था । सुरेंदर ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमारा लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है । बाकी सब प्रदर्शन पर निर्भर करेगा ।'' पिछले साल तोक्यो में कांसे का तमगा जीतने के बाद भारतीय टीम हालांकि उस लय को कायम नहीं रख सकी ।एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी और एशिया कप में टीम तीसरे स्थान पर रही । एफआईएच प्रो लीग में भी तीसरा स्थान ही मिला । सुरेंदर ने कहा ,‘‘ तोक्यो ओलंपिक के बाद से हमने काफी अच्छे मुकाबले खेले हैं । मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने के अनुभव का हमें फायदा मिलेगा ।'' भारत पूल बी में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ है । पहले मैच में भारत को 31 जुलाई को घाना से खेलना है । सुरेंदर ने कहा ,‘‘ हम इस मैच को हलके में नहीं ले रहे हैं । हर टीम जीत के इरादे से ही उतरेगी । हमारा पहला फोकस घाना के खिलाफ मैच पर है । हमने खिलाड़ियों से दबाव लिये बिना खेलने को कहा है ।''
-
भुवनेश्वर। तैराक नीना वेंकटेश ने जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में मंगलवार को 50 मीटर बटरफ्लाइ ग्रुप एक बालिका वर्ग में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया । कर्नाटक में जन्मी इस तैराक ने 28 . 27 सेकंड की टाइमिंग निकालकर अपना ही 28 .51 का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने पिछले साल बेंगलुरू में बनाया था । बंगाल की निलाबजा घोष दूसरे और पंजाब की जसनूर कौर तीसरे स्थान पर रही ।
वहीं ग्रुप दो बालिका वर्ग में कर्नाटक की धिनिधि ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता । उन्होंने 29 . 45 सेकंड का तनीशी गुप्ता का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा ।तनीशी को रजत और महाराष्ट्र की अनन्या नायक को कांस्य पदक मिला ।लड़कों के 200 मीटर बैकस्ट्रोक ग्रुप एक में कर्नाटक के उत्कर्ष संतोष पाटिल को स्वर्ण, गुजरात के देवांश परमार को रजत और तमिलनाडु के नितिक एच को कांस्य पदक मिला । लड़कियों के 200 मीटर बैकस्ट्रोक ग्रुप एक में कर्नाटक की रिधिमा वीरेंद्र कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया । गोवा की संजना प्रभुगांवकर दूसरे और महाराष्ट्र की पलक जोशी तीसरे स्थान पर रही । कर्नाटक 62 पदक जीतकर शीर्ष पर है ।. -
नयी दिल्ली. अंडर आर्मर ब्रांड नाम से परिधान और जूते समेत खेल समान बेचने वाली अंडरडॉग एथलेटिक्स ने ओलंपिक्स खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के साथ समझौता किया है। इस समझौते के भाला फेंक खिलाड़ी चोपड़ा भारत में अंडर आर्मर के विपणन और ब्रांड अभियान में दिखाई देंगे। अंडरडॉग एथलेटिक्स के वर्तमान में देश के 18 शहरों में अंडर आर्मर ब्रांड नाम से 28 स्टोर है। कंपनी ने तीन साल पहले घरेलू बाजार में कदम रखा था और उसकी योजना अपने स्टोर की संख्या को बढ़ाने की है। अंडरडॉग एथलेटिक्स के प्रबंध निदेशक तुषार गोकुलदास ने कहा, ‘‘हमारी योजना हर साल करीब आठ से दस स्टोर खोलने की है। इस गति को मध्य और दीर्घावधि में हासिल करने के लिए हम देश में एक स्थिर और टिकाऊ वृद्धि चाहते है।'' इस करार पर चोपड़ा ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि किसी एथलीट के प्रदर्शन में सही सामान काफी महत्वपूर्ण होता है। मैं ब्रांड के अभिनव उत्पादों का उपयोग करने और अपनी ‘फिटनेस' को और बेहतर करने के लिए तत्पर हूं। -
जॉर्जटाउन (गयाना). बांग्लादेश की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 ओवर की श्रृंखला में जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से संन्यास की घोषणा की। बांग्लादेश ने शनिवार को तीन मैच की श्रृंखला में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया।
तमीम ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘आज से ही समझें कि मैंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से संन्यास ले लिया है। सभी को धन्यवाद।'' तमीम ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला मार्च 2020 में खेला था।
तमीम ने 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 24.08 की औसत से 1758 रन बनाए।
जनवरी में तमीम ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप से छह महीने का ब्रेक लिया था और इस दौरान घरेलू टूर्नामेंट में भी नहीं खेले। तमीम बांग्लादेश के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में शामिल रहे। उन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 5082 जबकि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में 7943 रन बनाए हैं। -
भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए रविवार को महिला एकल फाइनल में चीन की Wang Zhi Yi पर शानदार जीत दर्ज कर सिंगापुर ओपन 2022 का खिताब अपने नाम कर किया। 11वीं रैंकिंग पर काबिज Wang Zhi Yi को हराकर सिंधु ने पहला सिंगापुर ओपन का खिताब जीता है, यह उनका पहला सुपर 500 टाइटल है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु का यह इस साल की तीसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय और स्विस ओपन में दो सुपर 300 खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इस मुकाबले में सिंधू ने Wang Zhi Yi को 21-9, 11-21 और 21-15 से मात दी। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले ये खिताब सिंधु का आत्मविश्वास जरूर बढ़ाएगा।
सिंधु ने मुकाबले आगाज शानदार अंदाज में किया था, पहले सेट में उन्होंने 21-9 के बड़े अंतर से चीनी शटलर को मात दी थी, मगर दूसरे सेट में Wang Zhi Yi ने शानदार वापसी करते हुए सिंधु को 11-21 से हराया। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, मगर मुकाबले के अंत होते होते सिंधु ने Wang Zhi Yi पर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया और फाइनल सेट 21-15 से जीतकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल सेट में सिंधु 11-6 की बढ़त के साथ आगे चल रही थी, मगर चीनी शटलर ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर को 12-11 तक पहुचाया। इस दौरान सिंधु से कोर्ट के आकलन में कई बार गलती हुई मगर अंत में इस खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया। -
पैरासिन (सर्बिया). युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने शनिवार को यहां पैरासिन ओपन ‘ए' शतरंज टूर्नामेंट 2022 का खिताब अपने नाम किया। इस 16 साल के खिलाड़ी ने नौ दौर के मुकाबले में आठ अंक हासिल किये। वह इस दौरान अजेय रहे और आधे अंक की बढ़त के साथ जीत दर्ज की। एलेक्जेंडर प्रेडके 7.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अलीशर सुलेमेनोव और भारत के एएल मुथैया ने एक समान सात अंक हासिल किये लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर कजाकिस्तान के सुलेमेनोव ने तीसरा स्थान हासिल किया। भारत के युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर वी प्रणव का अभियान अंतिम दौर में प्रेडके से हार के बाद 6.5 अंकों के साथ समाप्त हुआ। ग्रैंडमास्टर अर्जुन कल्याण (6.5 अंक) सातवें स्थान पर रहे। आगामी शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने की तैयारी कर रहे प्रज्ञानानंदा ने भारत की महिला ग्रैंडमास्टर श्रीजा शेषाद्री, लचेजर योर्डानोव (बुल्गारिया), काजीबेक नोगेरबेक (कजाकिस्तान), हमवतन कौस्तव चटर्जी, आर्यस्तानबेक उराजेव (कजाखस्तान) पर शुरुआती छह मैचों में लगातार जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। प्रेडके ने सातवें दौर में उन्हें बराबरी पर रोका। उन्होंने इसके बाद आठवें दौर में अर्जुन कल्याण को शिकस्त दी और फिर नौवें दौर में सुलेमेनोव के साथ उनका मुकाबला बराबरी पर छूटा। -
भुवनेश्वर. कर्नाटक की रिधिमा वीरेंद्र कुमार ने जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में प्रतियोगिता के नये रिकॉर्ड के साथ 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता । बेंगलुरू की रिधिमा ने ओलंपियन माना पटेल का 2015 में बनाया एक मिनट 05.00 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़कर एक मिनट 04.96 सेकंड में दूरी पूरी की । संजना प्रभुगांवकर दूसरे और नीना वेंकटेश तीसरे स्थान पर रही ।
लड़कों के वर्ग में तेलंगाना के सुहास प्रीत एम ने एक मिनट 01 . 29 सेकंड के साथ स्वर्ण जीता । कर्नाटक के ईशान मेहरा दूसरे और हरियाणा के कृष जैन तीसरे स्थान पर रहे । एक अन्य प्रतिस्पर्धा में महाराष्ट्र की अपेक्षा फर्नांडिस ने 100 मीटर ब्रीस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता । उन्होंने नया रिकॉर्ड भी बनाया । कर्नाटक की सानवी राव दूसरे और एस लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहे । -
नई दिल्ली । भारत की पी० वी० सिंधु ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। सिंधु ने चीन की वांग झी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से पराजित किया।इससे पहले सिंधु ने कोरिया ओपन और स्विस ओपन का खिताब जीता था। पी० वी० सिंधु ने इस वर्ष तीसरी बार खिताब जीता है।
इससे पहले, कल सेमीफाइनल में सिंधु ने जापान की साएना कावाकामी को 21-15, 21-7 से हराया था।महिला सिंगल्स के दूसरे सेमीफाइनल में वांग झी यी ने जापान की आया ओहोरी को सीधे सेटों में 21-14, 21-14 से हराया। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पी.वी.सिंधु की शानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। श्री ठाकुर ने टवीट् में कहा कि पी.वी.सिंधु ने 2022 में यह तीसरा बड़ा खिताब जीता है। वे शानदार फॉर्म में चल रही हैं। -
नई दिल्ली। पी वी सिंधु सिंगापुर ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल में आज उन्होंने विश्व की 38वें नम्बर की खिलाडी जापान की सेइना कावाकामी को 21-15, 21-7 से हराया। इस साल यह तीसरा अवसर है, जब सिंधु किसी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची हैं। अब फाइनल में सिंधु का सामना चीन की वांग झी यी से होगा। वांग झी यी ने सेमीफाइनल में जापान की आया ओहोरी को सीधे दो सेटों में 21-14, 21-14 से हराया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भारतीय खिलाडी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और दो बार की ओलिम्पिक पदक विजेता पी वी सिंधु ही चीन की हान युई को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थीं। साइना नेहवाल, एच एस प्रणॉय और ध्रुव- अर्जुन की जोडी कल कडे मुकाबलों में हार गये थे। -
चांगवन। भारत ने गुरूवार को यहां चल रहे आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में अपने निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने टूर्नामेंट में आठ पदक - तीन स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य - से समापन किया जिससे पदक तालिका में वह मेजबान कोरिया और सर्बिया से काफी आगे रहा। दिन की शुरूआत शानदार तरीके से हुई जब अर्जुन बाबुता, शाहू तुषार माने और पार्थ माखीजा ने कोरिया को 17 . 15 से हराकर 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता जो देश का तीसरा सोने का तमगा था। भारतीय तिकड़ी ने कोरिया के सियूनगो बांग, सांगडो किम और हाजुन पार्क को हराया । अर्जुन और शाहू का यह विश्व कप में दूसरा स्वर्ण पदक है।
दिन का दूसरा पदक रजत के रूप में आया जिसमें महिला वर्ग में इलावेनिल वालारिवन, मेहुली घोष और रमिता को फाइनल में कोरिया के जे कियुम, यूंसियो ली और डी जीवोन ने 16 . 10 से हराया । पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा के फाइनल में भारतीय टीम ने इटली के पाओलो मोन्ना, एलेसियो टोराच्ची और लुका टेस्कोनी की अनुभवी तिकड़ी के खिलाफ जुझारू प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें 15-17 से हार का सामना करना पड़ा जिससे देश को एक रजत पदक और मिला। दिन में भारत का तीसरा रजत पदक 10 मीटर एयर पिस्टल टीम महिला स्पर्धा में आया जिसमें रिदम सांगवान, युविका तोमर और पलक की ‘नये लुक' वाली टीम को कोरिया की मजबूत टीम से 2-10 से हार का सामना करना पड़ा जिसमें तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता किम मिनजुंग भी शामिल थीं। -
लंदन । जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके छह विकेट चटकाये जिसकी मदद से भारत ने मंगलवार को पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को दस विकेट से हरा दिया । पिच पर घास को देखते हुए भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और बुमराह की अगुवाई में भारतीय तेज गेंदबाजों ने इसे सही साबित करते हुए इंग्लैंड को 110 रन पर समेट दिया जो भारत के खिलाफ उसका न्यूनतम स्कोर था । बुमराह ने 7.2 ओवर में 19 रन देकर छह विकेट लिये । वह इंग्लैंड में किसी वनडे मैच में पांच या अधिक विकेट लेने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गए । जवाब में कप्तान रोहित शर्मा ने 58 गेंद में नाबाद 76 और शिखर धवन ने 54 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर भारत को 18 . 4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाये जीत दिला दी । धवन को लय में आने में समय लगा लेकिन रोहित ने दर्शनीय शॉट्स खेलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया । उन्होंने क्रिस ओवर्टन को बेहतरीन छक्का और चौका लगाया । शुरूआती 17 गेंदों में सिर्फ दो रन बना सके धवन ने रीस टॉपले को लगातार दो चौके लगाये । इस बीच रोहित ने ब्राइडन चेस को अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया । उन्होंने चेस को अपनी पारी का पांचवां छक्का भी जड़ा जबकि धवन ने विजयी चौका लगाया । इससे पहले गेंद बढिया स्विंग और सीम ले रही थी जिससे बुमराह और मोहम्मद शमी और खतरनाक नजर आये । शमी ने सात ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिये । जैसन रॉय (0) ने बुमराह की बाहर जाती गेंद से छेड़खानी के प्रयास में अपना विकेट गंवाया । दो गेंद बाद फॉर्म में चल रहे जो रूट (0) एक और इनस्विंगर गेंद का इंतजार कर रहे थे लेकिन बुमराह की गेंद आफ स्टम्प के बाहर से उछलती हुई आई और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आसान कैच लपका । दूसरे छोर से शमी ने बेन स्टोक्स को खाता भी नहीं खोलने दिया । पंत ने एक हाथ से उनका दर्शनीय कैच लपका । पंत ने जॉनी बेयरस्टॉ का भी कैच इसी अंदाज में लपका जो सात रन बनाकर बुमराह का तीसरा शिकार हुए । बुमराह ने जल्दी ही इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 26 रन कर दिया जब लियाम लिविंगस्टान (0) पवेलियन लौटे । इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 32 गेंद में सर्वाधिक 30 रन बनाये लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे । शमी ने शॉर्ट गेंद डालकर बटलर को खराब शॉट खेलने पर मजबूर किया जो डीप स्क्वेयर लेग में कैच देकर लौटे ।इस समय इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 59 रन था । डेविड विली (26 गेंद में 21 रन) और ब्राइसन कार्स (26 गेंद में 15 रन) ने नौवे विकेट के लिये 35 रन जोड़कर इंग्लैंड को सौ रन के भीतर सिमटने से बचाया । इंग्लैंड का न्यूनतम स्कोर 86 रन है जो 2001 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था । बुमराह ने कार्स को आउट करके अपने वनडे कैरियर में दूसरी बार पारी के पांच विकेट पूरे किये ।
-
चेन्नई, । मौजूदा जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियन देविका घोरपडे और अभिवर्धन शर्मा समेत महाराष्ट्र के सात मुक्केबाज युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सोमवार को फाइनल में पहुंच गए । हरियाणा की महिला टीम और सेना खेल नियंत्रण बोर्ड पुरूषों की टीम ने भी उम्दा प्रदर्शन किया जिनके 11 मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे । देविका ने 52 किलोवर्ग में अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए पंजाब की कुलदीप कौर को हराया । अब उसका सामना हरियाणा की अंजलि से होगा । वहीं 57 किलो फीदरवेट वर्ग में आर्या बारटाके ने राजस्थान की अंजू को हराया । अब वह मिजोरम की नाओम चिंगसानुआमी से खेलेंगी । महाराष्ट्र की शरवरी कल्याणकर (75 किलो), नसवीरा मुजावर (81 किलो), कंचन सुरांसे (81 प्लस किलो) भी फाइनल में पहुंच गई । उनका सामना हरियाणा की मुस्कान, प्रांजल और कीर्ति से होगा । पुरूष वर्ग में अभिवर्धन ने 92 किलोवर्ग में उत्तर प्रदेश के ऋषभ पांडे को हराया । अब उसका सामना हरियाणा के भरत जून से होगा ।
-
बर्मिंघम (अमेरिका) । भारत के स्टार कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने विश्व चैम्पियन माइक स्कोलोसेर को हराकर उलटफेर करते हुए यहां चल रहे विश्व खेलों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पांच सेट के बाद दोनों शुक्रवार को 149-149 की बराबरी पर थे और फिर टाईब्रेकर में भी दोनों ने ‘परफेक्ट 10' का स्कोर किया, लेकिन भारतीय तीरंदाज ने केंद्र के करीब तीर पहुंचाकर दुनिया के नंबर एक तीरंदाज को पछाड़ दिया और अंतिम चार में जगह बनायी। भारत मिश्रित कंपाउंड वर्ग में भी दौड़ में बना हुआ है जिसमें वर्मा और ज्योति सुरेखा वेनाम शनिवार को बाद में मेक्सिको के खिलाफ कांस्य पदक का मुकाबला खेलेंगे। विश्व खेल कई स्पर्धाओं के खेल हैं जिसमें तीरंदाजी केवल कंपाउंड वर्ग में होती है।
- नयी दिल्ली। खेल मंत्रालय ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिये भारतीय पुरूष और महिला मुक्केबाजी टीमों के आयरलैंड में 10 से 24 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग शिविर के लिये मंजूरी दे दी है। शिविर में 11 सदस्यीय महिला टीम हिस्सा लेगी जिसमें विश्व चैम्पियन निकहत जरीन शामिल हैं। पुरूषों की 15 सदस्यीय टीम इसमें ट्रेनिंग करेगी जिसमें अमित पंघाल शामिल हैं। भारतीय महिला मुक्केबाजी दल में तोक्यो कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन, नीतू, जैसमीन भी शामिल हैं, जिनके साथ कोच भास्कर चंद्र भट्ट, प्रानामिका बोरा और महावीर सिंह भी होंगे। दौरे के लिये एक फिजियो, मालिशिया, ‘स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग' विशेषज्ञ और खेल वैज्ञानिक को भी मंजूरी दी गयी। पुरूष टीम में आठ मुक्केबाज हैं। इसमें अमित के अलावा हुसामुद्दीन मोहम्मद, शिव थापा, रोहित टोक्स, सुमित, आशीष कुमार, संजीत और सागर हैं।
- पालेकल। कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्राकर के हरफनमौला प्रदर्शन के बूते भारतीय महिला टीम ने गुरूवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में श्रीलंका पर 39 रन की जीत से श्रृंखला में सूपड़ा साफ किया। हरमनप्रीत (88 गेंद में 75 रन, पांच ओवर में 21 रन देकर एक विकेट) और वस्त्राकर (65 गेंद में नाबाद 56 रन, 32 रन देकर दो विकेट) ने पहले सातवें विकेट के लिये 97 रन की साझेदारी निभाकर टीम को संभाला और नौ विकेट पर 255 रन का स्कोर खड़ा करने में मदद की। गेंदबाजों ने फिर रणनीति का बेहतर ढंग से कार्यान्वयन करते हुए मेजबान टीम को 47.3 ओवर में 216 रन पर समेट दिया। इसमें हरमनप्रीत और वस्त्राकर दोनों ने अहम झटके दिये। इस श्रृंखला में जीत से भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार चौथी द्विपक्षीय श्रृंखला अपने नाम की। महिला टीम ने इससे पहले 2013, 2015 और 2018 में भी वनडे श्रृंखला जीती थी।पहले ही श्रृंखला में अजेय बढ़त बना चुकी हरमनप्रीत की टीम अंतिम मैच में आत्मविश्वास से लबरेज दिखी जिसकी श्रीलंकाई टीम में शुरू से ही कमी दिखायी दी। श्रीलंका टीम की कप्तान चामरी अटापट्टू ने ऐसी पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी का न्योता दिया जो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा पहुंचाने के लिये मशहूर है। दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाली सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना हालांकि बड़ी साझेदारी करने में विफल रहीं। मंधाना (20 गेंद में छह रन) आउट होने वाली पहली खिलाड़ी रहीं जो कविशा दिलहारी की लेंथ गेंद का शिकार हुई। शेफाली ने 50 गेंद में 49 रन बनाकर अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी। वह लगातार दूसरे अर्धशतक से चूक गयीं और रश्मि सिल्वा की गेंद पर पगबाधा आउट हुई। शेफाली तीन मैचों में 155 रन बनाकर श्रृंखला की शीर्ष स्कोरर रहीं।अहम मौके पर शेफाली के आउट होने के बाद भारत का मध्यक्रम चरमरा गया जिससे टीम का स्कोर छह विकेट पर 124 रन हो गया। पर हरमनप्रीत ने जिम्मेदारी से खेलते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों की शार्ट गेंदों को बेहतर तरीके से निपटा। उन्होंने सात चौके और दो गगनचुंबी छक्के जमाये। उनकी ज्यादातर बाउंड्री मिडविकेट पर लगी। भारतीय कप्तान ने अपना अर्धशतक डीप मिडविकेट पर शानदार छक्का जड़कर पूरा किया।वस्त्राकर ने अपनी कप्तान का अच्छा साथ निभाया और महिला वनडे में अपना दूसरा अर्धशतक जमाया जिसमें तीन छक्के शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की कप्तान अटापट्टू (41 गेंद में 44 रन) और हसिनी परेरा (57 गेंद में 39 रन) ने अच्छा जज्बा दिखाया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 56 रन जोड़े लेकिन कप्तान के आउट होने के बाद टीम की बल्लेबाजों को राजेश्वरी गायकवाड़ (10 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट) को खेलने में काफी परेशानी हुई जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी घरेलू टीम के खिलाफ कसी गेंदबाजी की।
- नयी दिल्ली। बैडमिंटन एशिया (बीएसी) तकनीकी समिति के अध्यक्ष चिह शेन चेन ने दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू से अप्रैल में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के महिला एकल सेमीफाइनल मैच के दौरान रेफरी द्वारा की गई ‘मानवीय गलती’ के लिए माफी मांगी है। जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बीच में अंपायरों के ‘अनुचित’ फैसले के बाद सिंधू की आंखों में आंसू आ गये थे। इस फैसले के बाद सिंधू की लय गड़बड़ा गयी और उन्हें हार का सामना करने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अधिकारी ने सिंधू को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से, अब इस (तत्कालीन फैसले) में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है। हमने हालांकि, इस मानवीय त्रुटि की पुनरावृत्ति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैउन्होंने लिखा, ‘‘ आपको हुई असुविधा के लिए हम ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं। हमारा मानना है कि यह खेल का हिस्सा है और इसे इसी रूप में स्वीकार किया जाना चाहिये।’’ यह घटना तब हुई थी जब सिंधू पहला गेम जीतने के बाद दूसरे गेम में 14-11 से आगे चल रही थी। इसके बाद अंपायर ने अधिक समय का ‘ब्रेक’ लेने के आरोप में सजा के तौर पर विरोधी खिलाड़ी को एक अतिरिक्त अंक दे दिया।सिंधू ने इसके बाद अपनी लय गंवा दी और तीन गेम तक चले मुकाबले को 21-13 19-21 16-21 से हार गईं।चेयर अंपायर द्वारा यामागुची को शटल सौंपने के लिए कहने के बाद भारतीय खिलाड़ी को मुख्य रेफरी के साथ बातचीत करते देखा गया था। लेकिन किसी ने उनकी बातों को तवज्जो नहीं दी।सिंधू ने उस समय कहा था, ‘‘ अंपायर ने मुझसे कहा था कि आप बहुत समय ले रहे हैं लेकिन प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी उस समय तैयार नहीं थी। लेकिन अंपायर ने अचानक उसे अंक दे दिया और यह वास्तव में अनुचित था। मुझे लगता है कि उस मैच में मेरी हार का एक कारण यह भी था।’’सिंधू विश्व बैडमिंटन महासंघ ((बीडब्ल्यूएफ) एथलीट आयोग की सदस्य हैं। उन्होंने इस फैसले का विरोध करते हुए तुरंत विश्व निकाय और एशिया बैडमिंटन परिसंघ को एक पत्र लिखा था।सिंधू के पिता पीवी रमना ने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।
-
नई दिल्ली। भारतीय महिला मुक्केबाज अल्फिया पठान और गीतिका ने कजाख्स्तान के नूर-सुल्तान में एलोर्डा कप में स्वर्ण पदक जीते हैं। दो अन्य भारतीय महिला मुक्केबाज कलाइवानी श्रीनिवासन और जमुना बोरो को रजत पदक मिला है।
महिलाओं के 81 किलोग्राम भारवर्ग के फ़ाइनल में, अल्फिया ने कजाख्स्तान की लज़्ज़त कुंगेइबायेवा को 5-0 से हराया। 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में गीतिका ने भारत की ही कलाइवानी को 4-1 से पराजित किया।54 किलोग्राम भारवर्ग में जमुना को हार का सामना करना पड़ा। जमुना को उज्बेकिस्तान की निगिना उकतामोवा ने 5-0 से हराया।टूर्नामेंट में भारत ने कुल 14 पदक जीते।युवा भारतीय महिला मुक्केबाज़ अल्फिया और गीतिका ने सीनियर स्तर पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भारत, उज्बेकिस्तान, मेजबान कजाख्स्तान, क्यूबा, चीन और मंगोलिया के शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग लिया। - तिरुवनंतपुरम। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने सोमवार को यहां आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए बुलाए गए ट्रायल्स में 400 मीटर धाविका ऐश्वर्या मिश्रा, लंबी कूद खिलाड़ी जेसविन एल्ड्रिन और चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में जगह के दावेदार अरोकिया राजीव को ‘ निराशाजनक प्रदर्शन' करने के बाद दोबारा ट्रायल देने का निर्देश दिया है। इन तीनों खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का शुक्रवार को एक और मौका दिया गया है।एएफआई के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा कि तीनों खिलाड़ियों से कहा गया है कि वे शुक्रवार को एनआईएस (राष्ट्रीय खेल संस्थान) पटियाला में एक और ट्रायल दे सकते हैं। सुमरिवाला ने कहा, ‘ सोमवार को उन तीनों का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। वे मानकों पर खरे नहीं उतरे। लेकिन हमने उन्हें एक और मौका दिया है। वे शुक्रवार को एनआईएस पटियाला में आ सकते हैं और एक और ट्रायल से गुजर सकते हैं।'' ऐश्वर्या ने अप्रैल में फेडरेशन कप में 51.18 सेकंड के समय के साथ विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन इसके बाद मई में डोप जांच के लिए अधिकारी उनके रहने के स्थान का पता नहीं लगा सके। काफी समय तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका था। उन्हे अमेरिका के यूजीन में 15-24 जुलाई तक होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए 22 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम में शामिल किया गया हैं। सोमवार को हुए ट्रायल मे उन्हें 52 सेकंड के करीब समय निकलाना था लेकिन उन्होंने 53.15 सेकंड का निराशाजनक समय निकाला। एल्ड्रिन ने अप्रैल में फेडरेशन कप में 8.26 मीटर की छलांग लगाकर विश्व चैम्पियनशिप का टिकट कटाया था लेकिन ट्रायल में 7.99 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर सकें। पिछले कुछ टूर्नामेंटों में भी वह आठ मीटर के करीब नहीं पहुंच सकें है। अरोकिया राजीव को पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में शामिल करने के लिए ‘फिटनेस ट्रायल' के लिए भी बुलाया गया था। उन्होंने 47.89 सेकेंड का समय निकाला, जो उनके व्यक्तिगत और सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी कम है।
- चेन्नई। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने रविवार को कहा कि भारत 28 जुलाई से 10 अगस्त तक यहां मामालापुरम के करीब होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड के ओपन वर्ग में तीसरी टीम उतारेगा। ओपन वर्ग में रिकॉर्ड 187 टीमों ने पंजीकरण करवाया है और नियमों के अनुसार प्रविष्टियों की संख्या बराबर करने के लिये फिडे (विश्व शतरंज महासंघ) ने मेजबान देश (भारत) से तीसरी टीम को मंजूरी दे दी। भारतीय ‘ए' टीम ओपन वर्ग में तीसरी वरीय होगी और ‘बी' टीम को 11वीं वरीयता मिलेगी। महिलाओं की स्पर्धा में मेजबानों की ‘ए' टीम में कोनेरू हंपी और डी हरिका शामिल हैं जो शीर्ष वरीय होगी जबकि ‘बी' टीम को 12वीं वरीयता मिलेगी। एआईसीएफ की विज्ञप्ति के अनुसार ग्रैंडमास्टर सूर्य शेखर गांगुली, कार्तिकेयन मुरली, एसपी सेतुरमन, अभिजीत गुप्ता और अभिमन्यु पुराणिक तीसरी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे जिसे अंतिम मिनट में प्रवेश मिला है जिसमें गुजरात के पहले ग्रैंडमास्टर तेजस बाकरे कप्तान होंगे। भारत ‘ए' टीम में विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, अर्जुन एरिगैसी, एस एल नारायणन, के शशिकिरण शामिल हैं जिसकी औसत रेटिंग 2696 है जबकि ‘बी' टीम (औसत रेटिंग 2649) में निहाल सरीन, डी गुकेश, बी अधिबान, आर प्रागनानंदा और रौनक साधवानी शामिल हैं। एआईसीएफ सचिव और ओलंपियाड टूर्नामेंट निदेशक भरत सिंह चौहान ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह भारत के लिये सर्वश्रेष्ठ तोहफा है। सपने में भी यह सोचना मुश्किल है कि 25 भारतीय ओलंपियाड में एक साथ हिस्सा लेंगे। '' ओपन वर्ग में अमेरिका की मजबूत टीम (औसत रेटिंग 2771) शीर्ष वरीय है जिसके बाद अजरबेजान (2705) दूसरे नंबर पर है। चीन ने 2018 में जार्जिया के बातुमी में और 2014 में नार्वे के ट्रोम्सो में हुए शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता था। चीन की महिला टीम ने पिछले दो ओलंपियाड बाकू और बातुमी में स्वर्ण पदक जीते थे।
-
छत्तीसगढ़ ने मेजबान भोपाल की टीम को हॉकी टूर्नामेंट में 12-0 से हराया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने और खेल मंत्री उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ की टीम को दी बधाई व शुभकामनाएं
रायपुर. सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के अंतर्गत भोपाल में 21 जून से 30 जून तक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ की ओर से छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम ने भी हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस सफलता पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ की सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की ओर से गए 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम में सबसे छोटी खिलाड़ी की उम्र 24 वर्ष और 55 वर्षीय सबसे अधिक उम्र की खिलाड़ी शामिल रहीं।
छत्तीसगढ़ की टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल का करते हुए प्रतिद्वंदी टीम का सामना किया। सेमीफाइनल मैच में पहले ही मिनट में कप्तान अंजुम रहमान से गोल कर अपनी टीम का खाता खोला, जिससे पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा दिया। वहीं मैच में तुलसी साहू ने चार गोल, मोनिका वैरागडे ने तीन गोल, माया यादव ने दो गोल, सविता चंद्राकर ने दो गोल कर टीम का स्कोर 12 गोल तक पहुंचा दिया। टीम की बैक एंड हाफ पोजिशन खेल रही खिलाड़ी भावना गुप्ता, हर्षा साहू, चेतना ध्रुव, संजू साहू, सुमन शारदा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भोपाल टीम को गोलपोस्ट तक आने का मौका ही नहीं दिया। प्रतियोगिता में टीम के साथ गोलकीपर श्वेता शिंदे का डिफेंस भी शानदार रहा।
गौरतलब है कि बीते वर्ष भी छत्तीसगढ़ से महिला हॉकी टीम ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसमें 12 टीमों में से छत्तीसगढ़ चौथे स्थान पर रही थी और फेयर प्ले का अवार्ड अपने नाम किया था। - किलकेनी (आयरलैंड)। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने होरिजॉन आयरिश ओपन के दूसरे दौर में बर्डी-बर्डी से शुरूआत की लेकिन कई बोगी करने से कट हासिल करने से चूक गये। दसवें होल में बर्डी से शुरूआत करने के बाद वह 13वें और 18वें होल में डबल बोगी कर बैठे जिसके बाद 14वें और 18वें होल में बोगी ने उनकी उम्मीद तोड़ दी। इस कारण उनका स्कोर तीन ओवर रहा जिससे वह संयुक्त 89वें स्थान से कट से चूक गये। वह लगातार तीसरे टूर्नामेंट में कट से चुके हैं।

.jpg)
.jpg)











.jpg)

.jpg)

.jpg)

.jpg)

.jpg)


.jpg)


