- Home
- बिजनेस
- भिलाई । पूर्वोत्तर भारत की जीवनरेखा मानी जा रही बैराबी–सैरांग रेल परियोजना शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित कर दी गई। इस 51 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग के निर्माण में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने बड़ा योगदान दिया है। कंपनी ने इस परियोजना के लिए करीब 15 हज़ार मीट्रिक टन इस्पात उपलब्ध कराया। इसमें सबसे अहम भूमिका निभाई सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र ने, जिसने लगभग 10 हज़ार टन उच्च गुणवत्ता वाले R-260 प्राइम रेल की आपूर्ति की। वहीं, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर और बर्नपुर संयंत्रों से करीब 5 हज़ार टन प्लेट्स, टीएमटी बार और स्ट्रक्चरल स्टील भेजे गए।विशेषज्ञों का मानना है कि इस रेल परियोजना से न केवल मिजोरम बल्कि पूरे पूर्वोत्तर में संपर्क और व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे। स्थानीय लोगों के लिए यह रोज़गार, व्यवसाय और आवागमन को आसान बनाएगी। सेल ने बयान में कहा, “बैराबी–सैरांग रेल परियोजना भारत की हर कोने को जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमें गर्व है कि देश की इस महत्त्वपूर्ण परियोजना में हमारा इस्पात इस्तेमाल हुआ।” यह पहली बार नहीं है जब सेल ने देश की बड़ी अधोसंरचना परियोजनाओं में अपनी अहमियत दर्ज कराई हो। इससे पहले कंपनी का इस्पात चेनाब रेलवे ब्रिज, अटल टनल, बांद्रा–वर्ली सी लिंक, ढोला-सादिया और बोगीबील ब्रिज जैसी कई ऐतिहासिक परियोजनाओं में इस्तेमाल हो चुका है। पूर्वोत्तर भारत में लगातार जारी विकास कार्यों में सेल की भूमिका लगातार मज़बूत हो रही है — चाहे बात हो रेलवे की, पावर प्रोजेक्ट्स की या सीमा क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों की।
-
नयी दिल्ली. कॉस्मिक ऑरेंज रंग वाले एप्पल के आईफोन प्रो मैक्स-17 की मांग में भारी उछाल आया है। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, अमेरिका और भारत में कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर इस उपकरण को लेने के लिए बुकिंग शुरू होने के तीन दिन के भीतर ही ‘यह आउट ऑफ स्टॉक' हो गया है। एप्पल इंडिया वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत में पूरी आईफोन प्रो मैक्स श्रृंखला एप्पल स्टोर्स पर पिक-अप विकल्प के साथ पूर्व-ऑर्डर के साथ उपलब्ध नहीं है। कॉस्मिक ऑरेंज उपकरण भारत में आईफोन प्रो मैक्स और आईफोन प्रो श्रृंखला दोनों में स्टोर पर पिक-अप विकल्प के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध नहीं थे। एक एप्पल विशेषज्ञ ने कहा, ‘‘मुझे आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में पहले से ऑर्डर मिलने के कारण, सभी कॉस्मिक ऑरेंज आईफोन 17 प्रो मैक्स बहुत तेजी से बिक रहे हैं, जिसके कारण ये किसी भी स्टोरेज संस्करण में उपलब्ध नहीं हैं।'' अधिकारी ने बताया कि गहरे नीले रंग में यह उपकरण कुछ स्टोर पर उपलब्ध है।
विशेषज्ञ ने कहा, ‘‘मुझे असुविधा के लिए सचमुच खेद है, लेकिन बैक-एंड टीम जल्द से जल्द नारंगी रंग के उत्पाद फिर से उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश कर रही है।'' इस बारे में एप्पल को भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं मिला।
एप्पल ने आईफोन 17 श्रृंखला को 82,900 रुपये से 2,29,900 रुपये की कीमत में पेश किया है, जो भारत में 19 सितंबर से उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने पहले से इसका ऑर्डर बुक कर लिया है। विशेषज्ञ के अनुसार, कुछ स्टोर पर 19 सितंबर को सीमित उपकरण भी उपलब्ध होंगे, जिन्हें बिना पूर्व-ऑर्डर के भी लिया जा सकता है, लेकिन ये ‘पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर दिए जाएंगे। इन उपकरणों के लिए ऑर्डर 12 सितंबर को शुरू हुए थे।
‘आउट ऑफ स्टॉक' उपकरण खरीदने के इच्छुक उपभोक्ता बुकिंग जारी रख सकते हैं, लेकिन उपकरण सात अक्टूबर के बाद उनके पते पर पहुंचा दिए जाएंगे। भारत में, एप्पल इंडिया वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर तक एप्पल स्टोर पर आईफोन प्रो मैक्स उपकरणों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध नहीं थी। अमेरिका में, आईफोन 17 श्रृंखला की कीमत 799 अमेरिकी डॉलर (लगभग 70,370 रुपये) से 1,999 अमेरिकी डॉलर (1.76 लाख रुपये) के बीच है। ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज फॉक्सकॉन आईफोन की सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसके विनिर्माण संयंत्र चीन और भारत में हैं। भारत में उत्पादित सभी आईफोन अमेरिकी बाजार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भेजे जाते हैं।
कंपनी ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित अपनी दूसरी सबसे बड़ी विनिर्माण इकाई में आईफोन 17 श्रृंखला का उत्पादन शुरू किया है, जो चीन द्वारा लगाए गए अनौपचारिक प्रतिबंधों के तहत संचालित हो रही है। कई सूत्रों के अनुसार, एप्पल इस वर्ष आईफोन उत्पादन को 2024-25 के लगभग 3.5-चार करोड़ इकाई से बढ़ाकर छह करोड़ इकाई करने की योजना बना रही है। 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष में एप्पल ने भारत में 60 प्रतिशत अधिक आईफोन असेंबल किए, जिनकी अनुमानित कीमत 22 अरब अमेरिकी डॉलर है। एसएंडपी ग्लोबल के एक विश्लेषण में कहा गया है कि 2024 में अमेरिका में आईफोन की बिक्री 7.59 करोड़ इकाई थी। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, चीन, भारत में आईफोन उत्पादन के विस्तार के लिए आवश्यक पूंजीगत वस्तुओं, कुशल जनशक्ति आदि की आपूर्ति को अनौपचारिक रूप से प्रतिबंधित कर रहा है। 2025 की पहली छमाही में भारत में एप्पल की आपूर्ति सालाना 21.5 प्रतिशत बढ़कर 5.9 करोड़ इकाई हो गई। इस अवधि के दौरान आईफोन 16 देश भर में सबसे अधिक भेजा जाने वाला मॉडल रहा। दूसरी तिमाही के दौरान, भारत में एप्पल के आईफोन की आपूर्ति जून, 2025 की तिमाही में साल-दर-साल 19.7 प्रतिशत बढ़ी, जिससे देश के स्मार्टफोन बाजार में इसकी हिस्सेदारी 7.5 प्रतिशत हो गई।
-
नयी दिल्ली. कमजोर अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये उछलकर 1,15,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 1,14,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गयी। स्थानीय सर्राफा बाजार में, पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500-500 रुपये गिरकर क्रमशः 1,13,300 रुपये और 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘कमजोरर डॉलर और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर कटौती की बढ़ती उम्मीदों के चलते मंगलवार को सोना एक और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। डॉलर सूचकांक दस हफ्तों के निचले स्तर पर आ गया है, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी को बल मिल रहा है।'' इसके अलावा, मंगलवार को चांदी 570 रुपये चढ़कर 1,32,870 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। सोमवार को चांदी 1,32,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व पर एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) बैठक में ब्याज दरों में बड़ी कटौती लागू करने के बढ़ते दबाव से इस तेजी को और बढ़ावा मिला है।'' उन्होंने कहा, ‘‘हाल में रोजगार के कमजोर आंकड़ों और राष्ट्रपति ट्रंप के प्रभाव को देखते हुए, कारोबारियों ने फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में और अधिक आक्रामक कटौती की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।'' इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत टूटकर 97.03 पर रहा। इससे सर्राफा कीमतों को और बल मिला। एलकेपी सिक्योरिटीज़ के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक...जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘कारोबारी लंबी अवधि के सौदे खरीदे हुए हैं, जिसके प्रमुख कारण फेडरल रिजर्व का अपेक्षित नरम रुख और अमेरिका, भारत और चीन के बीच चल रहे व्यापार समझौतों से जुड़े घटनाक्रम हैं।'' विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 3,698.94 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। हाजिर चांदी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 42.72 डॉलर प्रति औंस पर रही।
-
नयी दिल्ली. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने खुदरा विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे हाल ही में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में किए गए संशोधन के कारण मिलने वाली छूट को प्रमुखता से प्रदर्शित करें और उसका विज्ञापन करें। भारतीय खुदरा विक्रेता संघ को भेजे एक पत्र में, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कहा कि खुदरा विक्रेताओं को रसीद/बिल में जीएसटी में कमी को जीएसटी छूट के रूप में दर्शाना चाहिए और उच्च प्रभाव वाले उत्पादों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डीपीआईआईटी ने कहा, ‘‘अपने नेटवर्क के माध्यम से वे ‘जीएसटी के कारण छूट' को प्रमुखता से प्रदर्शित करें और उसका विज्ञापन करें। उदाहरण के लिए - अपने खुदरा नेटवर्क के माध्यम से पोस्टर/फ्लायर्स और विज्ञापन (प्रिंट, टीवी और ऑनलाइन) के माध्यम से ऐसा किया जाना चाहिए।'' विभाग ने यह भी सुझाव दिया है कि इस त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री के आंकड़ों पर नजर रखी जाए और विभिन्न माध्यमों से इसकी जानकारी दी जाए। 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी में बदलाव लागू होने पर साबुन से लेकर कार, शैंपू से लेकर ट्रैक्टर और एयर कंडीशनर तक, लगभग 400 उत्पाद सस्ते हो जाएंगे। 22 सितंबर से, जीएसटी स्लैब संरचना बदल जाएगी। आम इस्तेमाल की वस्तुओं पर पांच प्रतिशत और बाकी सभी उत्पादों पर 18 प्रतिशत कर लगेगा। 12 और 28 प्रतिशत की मौजूदा स्लैब को हटा दिया गया है। नए जीएसटी ढांचे में ज़्यादातर रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजें और किराना सामान पांच प्रतिशत जीएसटी स्लैब में आ जाएंगे, जबकि ब्रेड, दूध और पनीर पर कोई कर नहीं लगेगा।
-
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में बढ़त देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स 594.95 अंक या 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 82,380.69 और निफ्टी 169.90 अंक या 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,239.10 पर था। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का रुझान देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 313.45 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,799.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 171.35 अंक या 0.95 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,298.35 पर था।बाजार की तेजी का नेतृत्व ऑटो शेयरों ने दिया। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी (1.07 प्रतिशत), निफ्टी आईटी (0.86 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (0.89 प्रतिशत) और निफ्टी इन्फ्रा (1.02 प्रतिशत) की तेजी का साथ बंद हुआ।सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल (जोमैटो), एचसीएल टेक, एनटीपीसी, बीईएल, टीसीएस, अदाणी पोर्ट्स और एसबीआई टॉप गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स लूजर्स थे। बाजार के जानकारों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों के साथ अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंक की कटौती की उम्मीद ने बाजार की रिकवरी में मदद की। वहीं, भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता शुरू होने का निवेशकों की धारण पर सकारात्मक असर हुआ है। जीएसटी सुधारों के कारण ऑटो और कंज्यूमर सेक्टर ने रिकवरी को लीड किया।जानकारों ने आगे कहा कि आने वाले समय निवेशकों का फोकस भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता और घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े आकंड़ों पर होगा। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 195 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,981 और निफ्टी 48 अंक या 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,116 पर था।
- नयी दिल्ली.।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सरकार अगले पांच साल में भारत के वाहन उद्योग को दुनिया में शीर्ष पर पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय मूल्य शिखर सम्मेलन 2025' का उद्घाटन करते हुए कहा कि वाहन क्षेत्र सरकार को सबसे अधिक जीएसटी राजस्व देता है और रोजगार के अवसर पैदा करता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य पांच साल के भीतर भारत के वाहन उद्योग को दुनिया में शीर्ष स्थान वाला बनाना है।'' गडकरी ने बताया कि देश में दुनिया की सभी बड़ी वाहन कंपनियां मौजूद हैं।उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने परिवहन मंत्री का कार्यभार संभाला था, तब भारतीय वाहन उद्योग का आकार 14 लाख करोड़ रुपये था। अब भारतीय वाहन उद्योग का आकार 22 लाख करोड़ रुपये है।'' इस समय अमेरिकी वाहन उद्योग का आकार 78 लाख करोड़ रुपये है। उसके बाद चीन (47 लाख करोड़ रुपये) और भारत (22 लाख करोड़ रुपये) का स्थान है। मंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अच्छा बुनियादी ढांचा विकसित करना होगा।''
- नयी दिल्ली। खाद्य पदार्थों और विनिर्मित वस्तुओं के दाम में मामूली वृद्धि के कारण थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (डब्ल्यूपीआई) अगस्त में चार महीने के उच्चतम स्तर 0.52 प्रतिशत पर रही। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।मुद्रास्फीति दो महीने बाद एक बार फिर सकारात्मक क्षेत्र में लौट आई है। हालांकि, इस दौरान ईंधन और बिजली क्षेत्र में नरमी देखी गई। डब्ल्यूपीआई आधारित मुद्रास्फीति जुलाई और जून में क्रमशः शून्य से 0.58 प्रतिशत नीचे और शून्य से 0.19 प्रतिशत नीचे रही थी। पिछले साल अगस्त में यह 1.25 प्रतिशत के स्तर पर थी। उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अगस्त, 2025 में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य उत्पादों, गैर-खाद्य पदार्थों, विनिर्माण क्षेत्र, गैर-धात्विक खनिज उत्पादों और परिवहन उपकरणों की कीमतों में वृद्धि के चलते हुई।'' डब्ल्यूपीआई आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में खाद्य पदार्थों की महंगाई में 3.06 प्रतिशत की कमी आई, जबकि जुलाई में इसके दाम 6.29 प्रतिशत घटे थे। इस दौरान सब्जियों की कीमतों में तेजी देखी गई। विनिर्मित उत्पादों के मामले में मुद्रास्फीति अगस्त में 2.55 प्रतिशत रही, जबकि पिछले महीने यह 2.05 प्रतिशत थी। ईंधन और बिजली क्षेत्र में अगस्त में महंगाई में 3.17 प्रतिशत की कमी आई, जबकि जुलाई में यह 2.43 प्रतिशत थी। आलू और प्याज के दाम अगस्त में 44.11 प्रतिशत और 50.46 प्रतिशत घटे, जबकि जुलाई में इनकी कीमतों में क्रमशः 41.26 प्रतिशत और 44.38 प्रतिशत की गिरावट आई थी। बार्कलेज ने कहा कि खाद्य थोक मूल्य सूचकांक में कम महंगाई और उच्च मुख्य मुद्रास्फीति ने अगस्त में ईंधन कीमतों में आई गिरावट की भरपाई कर दी है। वित्त सेवा फर्म ने आने वाले महीनों में थोक मूल्य सूचकांक में मामूली वृद्धि का अनुमान जताया है।उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष हेमंत जैन ने कहा कि विनिर्मित उत्पादों में वनस्पति और पशु तेल एवं वसा, वस्त्र, तथा रबड़ एवं प्लास्टिक उत्पाद महंगे हुए, जिसका प्रभाव उत्पादन लागत पर कुछ समय बाद दिखाई दे सकता है। इक्रा के वरिष्ठ अर्थशास्त्री राहुल अग्रवाल ने कहा कि ईंधन और बिजली को छोड़कर, सभी क्षेत्रों में कीमतों में व्यापक वृद्धि देखी गई है। इक्रा को उम्मीद है कि सितंबर, 2025 में मुख्य थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) छह महीने के उच्चतम स्तर 0.9 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।
- नयी दिल्ली.। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को ऐसे नियामकीय उपायों की जरूरत पर जोर दिया, जो तकनीकी नवोन्मेषण, विशेष रूप से कृत्रिम मेधा (एआई) को जिम्मेदारी के साथ बढ़ावा दें, न कि उसे हतोत्साहित करें। उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट ‘विकसित भारत के लिए एआई: तेज आर्थिक वृद्धि के अवसर' जारी करते हुए यह बात कही। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार न केवल एआई प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उनका जिम्मेदारीपूर्ण इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे नियामकीय उपाय नहीं चाहते हैं, जो सचमुच तकनीक को ही खत्म कर दें। हम ऐसे नियमन चाहते हैं जो जिम्मेदार अनुप्रयोग को बढ़ावा दें।'' उन्होंने कहा, ‘‘एआई तेजी से बढ़ रही हमारे वक्त की सच्चाई है। इसलिए हम सभी को सचेत रहना होगा कि हम नैतिकता से पीछे न हटें, क्योंकि एआई की अपनी चुनौतियां भी हो सकती हैं।'' सीतारमण ने आगे कहा कि चुनौतियां सिर्फ नौकरियों में ही नहीं हैं, बल्कि इस बात को लेकर भी हैं कि इनका दुरुपयोग कैसे रोका जाए। रिपोर्ट के अनुसार, जहां एक ओर एआई कई नई भूमिकाएं तैयार करेगा, वहीं दूसरी ओर यह कई मौजूदा नौकरियों को भी विस्थापित भी करेगा। विशेष रूप से लिपिकीय और निम्न कौशल वाले क्षेत्रों में ऐसा होगा। उन्होंने एक संतुलित दृष्टिकोण पर जोर देते हुए कहा कि आवश्यक निगरानी सुनिश्चित करते हुए नवाचार को बढ़ावा देना है। इससे बहुत अधिक नियमन को रोकने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक ऐसा देश है, जो किसी भी आने वाली अच्छी चीज को समझ सकता है, लेकिन कोई भी अच्छाई पूरी तरह अच्छी नहीं होती। कोई भी अच्छाई बिना शर्त नहीं होती। हमें इसका इस तरह इस्तेमाल करना चाहिए कि यह आम आदमी के हित में हो।'' उन्होंने कहा कि एआई एक ऐसी चीज है, जिसे हमें अपने काबू में रखना आना चाहिए और इसे आम आदमी की भलाई के लिए काम करना चाहिए। वित्त मंत्री ने कहा कि एआई तेजी से प्रगति कर रहा है और इसलिए हम सभी को सचेत रहना होगा कि हम नैतिकता से पीछे न हटें। उन्होंने कहा कि अगर प्रौद्योगिकी तेजी से आगे बढ़ रही है, तो नियमन भी तेजी से होना चाहिए।सीतारमण ने कहा कि एआई मौजूदा शहरी क्षेत्रों को बेहतर बनाने और नए शहरी केंद्रों की योजना बनाने के लिए समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भारत के सभी जिलों में एआई-समर्थित प्रौद्योगिकी को अपनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहूंगी कि सभी जिले नवाचार और वृद्धि की कहानी बनकर उभरें।'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में एआई और इससे जुड़े मामलों में तेजी आई है और नीति आयोग इस संबंध में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
- नयी दिल्ली.। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए ऑर्डर मिला है। एलएंडटी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसकी परिवहन अवसंरचना इकाई ने नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लि. (एनएचएसआरसीएल) से मुंबई-अहमदाबाद ‘हाई स्पीड रेल' गलियारे के लिए 156 रूट किमी (आरकेएम) हाई-स्पीड बैलस्टलेस ट्रैक (पैकेज टी1) के निर्माण का ऑर्डर हासिल किया है। एल एंड टी के लिए मुंबई-अहमदाबाद ‘हाई स्पीड रेल' गलियारे में ट्रैक-कार्य पैकेज में यह दूसरा अनुबंध है। एलएंडटी ने कहा कि अप्रैल, 2022 में, एनएचएसआरसीएल ने वडोदरा शहर के दक्षिण से साबरमती डिपो तक पैकेज टी3 (116 किमी) का अनुबंध हासिल किया था और परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी ने कहा कि इस नवीनतम ऑर्डर के साथ, अब वह एमएएचएसआर में 50 प्रतिशत से अधिक ट्रैक-कार्यों के लिए जिम्मेदार है। ट्रैक-कार्यों के लिए जापानी शिंकानसेन जे स्लैब ट्रैक तकनीक को अपनाया जा रहा है, जिससे 320 किमी प्रति घंटे तक की गति, बेहतर सवारी गुणवत्ता और रखरखाव संभव हो सकेगा।
-
सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला
नयी दिल्ली/ मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 300 रुपये बढ़कर 1,32,300 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई, जबकि सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 500 रुपये घट गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला मानक सोना सोमवार को 500 रुपये गिरकर 1,13,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया, जिससे इसकी चार दिनों की बढ़त का सिलसिला टूट गया। शुक्रवार को यह 700 रुपये बढ़कर 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसके साथ ही 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,13,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, चांदी 300 रुपये बढ़कर 1,32,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। शुक्रवार को यह 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि चांदी की निरंतर वृद्धि निवेशकों की बढ़ती रुचि और इसकी औद्योगिक मांग के प्रति आशावाद को दर्शाती है, साथ ही कमजोर अमेरिकी श्रम बाजार ने आसान मौद्रिक नीति पर दांव लगाने को बढ़ावा दिया है। चालू कैलेंडर वर्ष में चांदी की कीमतें 31 दिसंबर, 2024 के 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम से 42,600 रुपये प्रति किलोग्राम या 47.5 प्रतिशत बढ़ गई हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोमवार को सोने में गिरावट दर्ज की गई। व्यापारी सतर्क रहे और बहुप्रतीक्षित फेडरल रिजर्व की नीति बैठक से पहले नई खरीदारी से परहेज किया।'' फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक 16 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर को समाप्त होगी, जिसमें नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 3,645.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 42.20 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में तनाव और पूर्वी यूरोप में नाटो की नई भागीदारी सोने के लिए जोखिम प्रीमियम प्रदान करती रही है।'' मोदी ने आगे कहा कि बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान की नीतिगत बैठकों में इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी खुदरा बिक्री और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर नजर रहेगी। इन रुझानों से निकट भविष्य में सर्राफा कीमतें प्रभावित होंगी। -
नयी दिल्ली. अमेरिका के मुख्य व्यापार वार्ताकार ब्रेंडन लिंच भारत के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार वार्ता (बीटीए) पर बातचीत के लिए भारत आने वाले हैं। वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। लिंच के सोमवार रात तक भारत पहुंचने की संभावना है। वह अमेरिका के सहायक व्यापार प्रतिनिधि (दक्षिण एवं पश्चिम एशिया) हैं। प्रस्तावित व्यापार समझौते पर दोनों देशों के बीच अबतक पांच दौर की वार्ता हो चुकी है। वार्ता का छठा दौर 25-29 अगस्त के बीच होना था लेकिन अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बाद इसे टाल दिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘मंगलवार को होने वाली यह बातचीत छठे दौर की वार्ता से पहले की तैयारी होगी।''
अमेरिकी प्रशासन द्वारा लगाए गए ऊंचे शुल्क से भारत का निर्यात प्रभावित हुआ है। इस तनाव की वजह से प्रस्तावित व्यापार समझौते की प्रगति भी बाधित हुई है। दोनों देशों ने पहले सितंबर-अक्टूबर तक समझौते के पहले चरण को संपन्न करने की मंशा जताई थी।
लिंच एशिया के इस क्षेत्र के 15 देशों के साथ अमेरिका की व्यापार नीति तैयार करने और उसके क्रियान्वयन की देखरेख करते हैं। इसमें भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच (टीपीएफ) का प्रबंधन और क्षेत्रीय भागीदारों के साथ व्यापार एवं निवेश रूपरेखा समझौतों (टीआईएफए) के तहत गतिविधियों का समन्वय शामिल है। -
नयी दिल्ली. तमाम उद्योगों में कृत्रिम मेधा (एआई) को तेजी से अपनाने से वर्ष 2035 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 500 से 600 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है। नीति आयोग की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई है। ‘विकसित भारत के लिए एआई: त्वरित आर्थिक वृद्धि के लिए अवसर' शीर्षक वाली रिपोर्ट कहती है कि आने वाले दशक में उद्योगों के भीतर एआई के व्यापक उपयोग से वैश्विक अर्थव्यवस्था में 17 से लेकर 26 लाख करोड़ डॉलर तक का योगदान हो सकता है। रिपोर्ट कहती है, ‘‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित के क्षेत्रों में विशाल कार्यबल की मौजूदगी, तेजी से बढ़ते शोध एवं विकास तंत्र और मजबूत डिजिटल क्षमताएं भारत को इस परिवर्तन में अहम भागीदार बना सकती हैं। इससे भारत को वैश्विक एआई मूल्य का 10 से 15 प्रतिशत तक हासिल करने का अवसर मिलेगा।'' नीति आयोग ने कहा कि एआई से कई नए रोजगार पैदा होंगे लेकिन लिपिकीय, नियमित और निम्न कौशल वाले कई मौजूदा कामकाज प्रभावित भी होंगे। रिपोर्ट कहती है कि एआई के त्वरित क्रियान्वयन का वित्तीय सेवाओं एवं विनिर्माण क्षेत्र पर सबसे बड़ा असर देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 20 से 25 प्रतिशत तक योगदान एआई के जरिये हो सकता है। एआई से वित्तीय सेवाओं में अनुपालन, धोखाधड़ी की पहचान और जोखिम प्रबंधन जैसे कार्यों को स्वचालित बनाने की क्षमता बताई गई है। वहीं विनिर्माण क्षेत्र में 85 से 100 अरब डॉलर तक की अतिरिक्त उत्पादकता वृद्धि का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा 5.7 प्रतिशत की वृद्धि दर से वर्ष 2035 तक भारत की जीडीपी 6.6 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकती है, जबकि आठ प्रतिशत की आकांक्षी वृद्धि दर हासिल करने पर यह 8.3 लाख करोड़ डॉलर तक जा सकती है। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी वी आर सुब्रमण्यम ने रिपोर्ट की प्रस्तावना में कहा, ‘‘यदि भारत को आठ प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर हासिल करनी है तो हमें उत्पादकता बढ़ाने और नवोन्मेषण के जरिये नए वृद्धि के अवसर पैदा करने होंगे। कृत्रिम मेधा इस दिशा में निर्णायक कारक बन सकती है।” उन्होंने कहा कि बैंकिंग एवं विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में एआई के लक्षित उपयोग से दक्षता, सेवा गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा में तत्काल सुधार लाया जा सकता है। इसके अलावा एआई के सहयोग से दवाओं की खोज और सॉफ्टवेयर-संचालित वाहनों जैसे क्षेत्रों में सीमांत नवाचार को प्रोत्साहन देकर भारत वृद्धि के नए इंजन तैयार कर सकता है।
-
नयी दिल्ली. बिजली क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनटीपीसी संयुक्त उद्यम के तहत और एकल आधार पर, दोनों ही तरह से परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की योजना बना रही है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह ने यह जानकारी दी। सिंह ने कहा कि कंपनी विशिष्ट परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं की संभावना तलाशने के लिए प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और राज्य सरकारों के साथ सहयोग कर रही है। इस समय एनटीपीसी समूह की स्थापित क्षमता 82,926 मेगावाट (एनटीपीसी के स्वामित्व वाले 53 स्टेशन और 53 संयुक्त उद्यम/सहायक स्टेशन) है। यह बिजली कोयला, तरल ईंधन, जलविद्युत और सौर ऊर्जा जैसे स्रोतों से तैयार होती है। सिंह ने दिसंबर 2024 में परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में प्रवेश करने की एनटीपीसी की महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताया था। इससे कंपनी के गैर-जीवाश्म ऊर्जा पोर्टफोलियो में वृद्धि होगी। परमाणु योजनाओं पर जानकारी देते हुए कंपनी के एक दस्तावेज में सीएमडी ने कहा, ''हम अपनी परियोजनाएं स्थापित करने के लिए विभिन्न परमाणु प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और राज्य सरकारों के साथ सहयोग कर रहे हैं।'' कंपनी के दस्तावेज में सिंह ने कहा, ''हमने भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के साथ संयुक्त उद्यम अणुशक्ति विद्युत निगम लिमिटेड (अश्विनी) का संचालन शुरू कर दिया है और स्वच्छ बिजली के लिए अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के तहत एक नई सहायक कंपनी एनटीपीसी परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड का गठन किया है।'
-
नई दिल्ली। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2047 तक मांग में वृद्धि, बढ़ते संस्थागतकरण और मजबूत आर्थिक विकास की संभावनाओं के चलते कुल ऑफिस स्टॉक 2 अरब वर्ग फुट से अधिक होने की संभावना है। साथ ही, रियल एस्टेट सेक्टर बाजार के 2047 तक 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
कोलियर्स ने कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) के सहयोग से एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में ‘ग्रेड ए’ ऑफिस स्टॉक 2010 से तीन गुना बढ़कर वर्तमान में 80 करोड़ वर्ग फुट से अधिक हो गया है। यह वृद्धि टेक्नोलॉजी, बीएफएसआई, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) और घरेलू कंपनियों की बढ़ती मांग के कारण हुई है।औद्योगिक और वेयरहाउसिंग के क्षेत्र में, ग्रेड ए स्टॉक का स्तर 2025 में 250 मिलियन वर्ग फुट के आंकड़े को पार कर गया, जो मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, निजी क्षेत्र की भागीदारी और उपभोक्ता मांग के साथ-साथ वेयरहाउसिंग आवश्यकताओं में वृद्धि के कारण 2010 के स्तर की तुलना में कई गुना बढ़ गया।रिपोर्ट में कहा गया है कि इनकम लेवल में अनुमानित वृद्धि और प्रगतिशील आवास नीतियों के समर्थन से, 2047 तक वार्षिक आवास बिक्री दोगुनी होकर 10 लाख यूनिट हो सकती है। भारतीय शहरों का तेजी से शहरीकरण हो रहा है। 2050 तक कुल जनसंख्या का 53 प्रतिशत हिस्सा शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोग होंगे, जो कि वर्तमान में 37 प्रतिशत है।कोलियर्स इंडिया के नेशनल डायरेक्टर और रिसर्च हेड विमल नादर ने कहा, “भारत न केवल अपने इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रहा है; बल्कि शहरी जीवन के भविष्य की पुनर्कल्पना भी कर रहा है।” भारत का रियल एस्टेट क्षेत्र सभी परिसंपत्ति वर्गों में तेज गति से बहुआयामी विकास के लिए तैयार है।निरंतर सरकारी प्रोत्साहन और कई निजी व सार्वजनिक हितधारकों से भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। इसके अलावा, भारतीय अर्थव्यवस्था 2047 तक 35-40 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।इस आर्थिक परिवर्तन का मूल कारण रियल एस्टेट क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद में योगदान लगातार बढ़ना है, जो कि 2000 के दशक की शुरुआत में 5 प्रतिशत से बढ़कर आज 6-8 प्रतिशत हो गया है और इसके 14-20 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। क्रेडाई के प्रेसिडेंट शेखर पटेल ने कहा, “2047 तक, भारतीय रियल एस्टेट को केवल वर्ग फुट या संपत्ति के मूल्य में नहीं मापा जाएगा बल्कि यह लाखों नागरिकों के लिए हमारे द्वारा निर्मित जीवन की गुणवत्ता से परिभाषित होगा।” -
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लगातार आंठवें दिन तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स 355.97 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,904.70 और निफ्टी 108.50 अंक या 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,114 पर था।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गईलार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 183.65 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,227.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 114.70 अंक या 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,989.90 पर था।बाजार को ऊपर खींचने का काम डिफेंस, मेटल और फाइनेंस शेयरों ने कियाबाजार को ऊपर खींचने का काम डिफेंस, मेटल और फाइनेंस शेयरों ने किया। निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स (4.38 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (0.93 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (0.46 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंस सर्विस (0.70 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (0.53 प्रतिशत), निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.41 प्रतिशत) और निफ्टी कमोडिटीज (0.41 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ।इटरलन (जोमैटो), एचयूएल, ट्रेंट, टाइटन, भारती एयरटेस, एशियन पेंट्स , आईटीसी, एमएंडएम, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई टॉप लूजर्स थेनिफ्टी पीएसयू (0.27 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (0.71 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (0.39 प्रतिशत) और निफ्टी कंजप्शन (0.29 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में बीईएल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स थे। इटरलन (जोमैटो), एचयूएल, ट्रेंट, टाइटन, भारती एयरटेस, एशियन पेंट्स , आईटीसी, एमएंडएम, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई टॉप लूजर्स थे।एक्सपर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना के कारण बाजार में तेजी बनी हुई हैएक्सपर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना के कारण बाजार में तेजी बनी हुई है। यूरोपीय संघ द्वारा रूसी तेल खरीदने पर भारत पर अमेरिकी टैरिफ प्रस्तावों को अस्वीकार करने की खबरों से धारणा में और सुधार हुआ। अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता में प्रगति से भी निकट भविष्य में सकारात्मक गति बरकरार रहने की उम्मीद है। सत्र में रक्षा क्षेत्र ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसकी वजह भारतीय खरीद अधिकारियों द्वारा अगली पीढ़ी की छह पारंपरिक पनडुब्बियों के लिए बातचीत शुरू करने की रिपोर्ट्स का आना है। भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सुबह 9.25 बजे तक, सेंसेक्स 114 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 81,663 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 39 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 25,045 पर था। -
नयी दिल्ली. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों को देने से अपने 350 सीसी तक के मॉडल की कीमतें 18,800 रुपये तक घटाने का फैसला किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि वह अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में हाल ही में जीएसटी दर में की गई कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी। इसमें 350 सीसी तक के स्कूटर और मोटरसाइकिल दोनों शामिल होंगे। एचएमएसआई ने कहा कि जीएसटी परिषद द्वारा दोपहिया वाहनों पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने के फैसले के बाद, ग्राहकों को अब मॉडल के आधार पर 18,800 रुपये तक की शोरूम कीमत में उल्लेखनीय बचत होगी। एचएमएसआई के निदेशक- बिक्री एवं विपणन योगेश माथुर ने कहा, ‘‘दोपहिया वाहनों और कलपुर्जों पर जीएसटी में कमी एक समयोचित और दूरदर्शी कदम है, जिससे वाहन अधिक किफायती बनेंगे और समग्र पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा।
-
नयी दिल्ली. मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने बुधवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी शुल्क के कुछ प्रतिकूल प्रभावों की भरपाई करने में मदद करेंगे और चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि पर इसका शुद्ध प्रभाव 0.2-0.3 प्रतिशत होगा। उन्होंने कहा कि सकारात्मक पक्ष यह है कि जीएसटी सुधार अमेरिकी निर्यात मांग में कमी की घरेलू मांग के जरिये भरपाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जीएसटी परिषद ने पिछले सप्ताह पांच प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की चार-स्लैब की जीएसटी संरचना को दो स्लैब पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया है। परिषद ने अहितकर और विलासिता की वस्तुओं पर 40 प्रतिशत की एक नई जीएसटी दर भी लागू की है। 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी में बदलाव लागू होने पर साबुन से लेकर कार, शैंपू से लेकर ट्रैक्टर और एयर कंडीशनर तक लगभग 400 उत्पादों की कीमतें कम हो जाएंगी। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि जीएसटी सुधार घरेलू मांग पैदा करके दूसरे और तीसरे दौर के प्रभावों को कम करने में मदद करेंगे और इस प्रकार पूंजी निर्माण के रास्ते में आने वाली अनिश्चितता को दूर करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि आपको यह याद रखना चाहिए कि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह में, अमेरिका को वस्तुओं का निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में लगभग आधा हो चुका है। दूसरे शब्दों में, इस वित्त वर्ष में, प्रभाव अपेक्षाकृत सीमित हो सकता है। लेकिन अधिक महत्वपूर्ण बात शुल्क की अनिश्चितता के दूसरे और तीसरे दौर के प्रभाव हैं, यदि वे लंबे समय तक रहते हैं तो।'' उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शुल्क की स्थिति दीर्घकालिक होने के बजाय क्षणिक और अल्पकालिक साबित होगी। नागेश्वरन ने कहा, ‘‘लेकिन अगर यह हमारी अपेक्षा से ज़्यादा समय तक चलता है, खासकर 25 प्रतिशत का दंडात्मक शुल्क, तो दूसरे और तीसरे दौर के प्रभाव और भी स्पष्ट हो जाएंगे, यानी निवेश, पूंजी निर्माण और अर्थव्यवस्था में समग्र धारणा के संबंध में अनिश्चितता।'' हालांकि, नागेश्वरन ने कहा कि जीएसटी सुधार न केवल घरेलू खपत को बढ़ावा देंगे, बल्कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह दूसरे और तीसरे दौर के शुल्क प्रभावों का प्रतिकारक भी होगा। भारत पर 50 प्रतिशत के भारी शुल्क में रूस से कच्चा तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत का जुर्माना भी शामिल है। 25 प्रतिशत का जुर्माना 27 अगस्त से लागू हुआ। गत सात अगस्त को, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने रूस से भारत के लगातार तेल आयात और लंबे समय से चली आ रही व्यापार बाधाओं का हवाला देते हुए भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत शुल्क लागू किया था। उच्च आयात शुल्क के कारण प्रभावित क्षेत्रों में कपड़ा/वस्त्र, रत्न एवं आभूषण, झींगा, चमड़ा और जूते, पशु उत्पाद, रसायन और विद्युत एवं यांत्रिक मशीनरी जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्र शामिल हैं। फार्मा, ऊर्जा उत्पाद और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे क्षेत्र इन व्यापक शुल्कों के दायरे से बाहर हैं।
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के 437.42 अरब डॉलर मूल्य के वस्तु निर्यात में अमेरिका का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा था। 2021-22 से अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा है। 2024-25 में, वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 131.8 अरब अमेरिकी डॉलर (86.5 अरब अमेरिकी डॉलर निर्यात और 45.3 अरब अमेरिकी डॉलर आयात) रहा। घरेलू अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक सुधारों पर, नागेश्वरन ने कहा कि केंद्र द्वारा कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की गई हैं, लेकिन ये पहल राज्य-स्तरीय विषय हैं जिन्हें राज्य स्तर पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कृषि क्षेत्र में अब भी भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि में कम से कम 0.5-0.7 प्रतिशत और योगदान देने की गुंजाइश है और यह किसानों को अपनी उपज किसी को भी, कहीं भी, कभी भी बेचने का अधिकार देने से संभव है। उन्होंने कहा, ‘‘यह वह आजादी है जिसकी किसानों को कृषि सब्सिडी से कहीं ज़्यादा ज़रूरत है।''
उन्होंने सुझाव दिया कि किसानों को कुछ बीमा की भी जरूरत है, क्योंकि उनका व्यवसाय स्वाभाविक रूप से प्राकृतिक आपदाओं और अनिश्चितताओं से ग्रस्त है। उन्होंने आगे कहा, ‘‘किसानों को सशक्त बनाना और भारत या विदेश से बाजार के संकेतों का लाभ उठाने की उनकी क्षमता पर अंकुश न लगाना, कृषि में उत्पादकता को बढ़ावा देगा और जीडीपी वृद्धि में योगदान देगा।'' यह पूछे जाने पर कि क्या भारत वैश्विक व्यापार के लिए डॉलर के विकल्प के रूप में कोई वैकल्पिक मुद्रा खोजने की किसी पहल का हिस्सा है, नागेश्वरन ने कहा कि इस संबंध में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। ‘‘नहीं, बिल्कुल नहीं। भारत ऐसी किसी भी पहल का हिस्सा नहीं है।''
हालांकि, पिछले साल, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में, भारत और अन्य ब्रिक्स देशों ने स्थानीय मुद्रा में सीमापार भुगतान के निपटान पर विचार किया था और एक विशेष ब्रिक्स मुद्रा के निर्माण पर सहमति व्यक्त की थी। - नयी दिल्ली. ऑनलाइन मंच फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने जीएसटी दरों में बदलाव को खपत और समावेश को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताते हुए बुधवार को कहा कि इससे लोगों की खरीद क्षमता बढ़ेगी, विक्रेता सशक्त होंगे और बाजार तक व्यापक पहुंच बनेगी। फ्लिपकार्ट ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उसने एचएसएन कोड पर आधारित उत्पादों के लिए जीएसटी स्लैब को स्वचालित ढंग से अद्यतन कर दिया है। इससे मंच से जुड़े विक्रेता नियमों के अनुरूप बने रहेंगे और ग्राहक को बेहतर मूल्य एवं मजबूत बिक्री का लाभ मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, कृष्णमूर्ति ने फ्लिपकार्ट के एक आंतरिक कर्मचारी कार्यक्रम में कहा कि संशोधित जीएसटी स्लैब भारतीय खपत को बड़ा प्रोत्साहन देंगे और इससे बाजार तक पहुंच भी व्यापक होगी। फ्लिपकार्ट इस समय अपनी सालाना सेल 'द बिग बिलियन डेज 2025' की तैयारियों में जुटा हुआ है। त्योहारी मौसम पर शुरू होने वाली इस सेल में कंपनी को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। जीएसटी परिषद ने पिछले सप्ताह माल और सेवा कर के लिए दो-स्तरीय कर संरचना को मंजूरी दी। इस तरह केवल पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत की ही दर से कर लगेगा। हालांकि तंबाकू उत्पादों और विलासिता वाले उत्पादों पर 40 प्रतिशत की विशेष दर तय की गई है। जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से प्रभावी हो जाएंगी। फ्लिपकार्ट के सीईओ ने यह भी कहा कि विक्रेताओं का विश्वास अब तक के उच्चतम स्तर पर है और मंच ने अपने इतिहास में सबसे उच्च विक्रेता संतुष्टि स्तर दर्ज किया, जो मजबूत साझेदारी और वृद्धि का संकेत देता है।
- नयी दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने बुधवार को कहा कि उसने कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश की योजना के तहत पूर्ण-स्वामित्व वाली नई अनुषंगी कंपनी ‘रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड' की स्थापना की है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे इस संबंध में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से नौ सितंबर को पंजीकरण प्रमाणपत्र मिल गया। आरआईएल ने पिछले महीने हुई अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में एआई पर केंद्रित एक नई अनुषंगी कंपनी बनाने की घोषणा की थी। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एजीएम में कहा था कि 'रिलायंस इंटेलिजेंस' देशभर में गीगावॉट स्तर के एआई-सक्षम डेटा सेंटर विकसित करेगी, जिन्हें हरित ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। इन डेटा सेंटर का उपयोग राष्ट्रीय स्तर पर एआई प्रशिक्षण और निष्कर्ष निकालने की जरूरतों के लिए किया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की नई अनुषंगी चार मिशनों पर केंद्रित होगी। यह देश में अगली पीढ़ी की एआई अवसंरचना तैयार करने, वैश्विक साझेदारियों को बढ़ावा देने, भारत के लिए एआई सेवाओं के निर्माण और एआई प्रतिभा के विकास के लिए काम करेगी। गुजरात के जामनगर में गीगावॉट स्तर के एआई डेटा सेंटर बनाने का काम शुरू हो गया है। इन केंद्रों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से होगा और इन्हें रिलायंस के नए ऊर्जा परिवेश से ऊर्जा आपूर्ति की जाएगी।
-
मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 324 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी 104 अंक के लाभ में रहा। भारत-अमेरिकी के बीच व्यापार वार्ता सफल होने की उम्मीद फिर से बढ़ने से बाजार में तेजी रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 323.83 अंक यानी 0.40 प्रतिशत चढ़कर 81,425.15 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है जब सेंसेक्स में तेजी रही। कारोबार के दौरान, यह 542.56 अंक तक उछल गया था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी में लगातार छठे दिन तेजी रही और यह 104.50 अंक यानी 0.42 प्रतिशत बढ़कर 24,973.10 अंक पर पहुंच गया। आईटी और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में तेजी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने भी बाजारों धारणा को मजबूत किया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में आई कड़वाहट दूर होने का संकेत दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के किसी सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी और वह आने वाले हफ्तों में ‘अपने बहुत अच्छे मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी' से बातचीत करने को उत्सुक हैं। ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘‘उन्हें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी।'' इसके जवाब में, प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ‘एक्स' पर लिखा कि दोनों देशों के बीच जारी बातचीत उनके बीच साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का रास्ता साफ करेगी। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के बीच जारी व्यापार वार्ताओं को लेकर नए सिरे से उम्मीद बंधने से बाजार की धारणा मजबूत हुई है। जीएसटी को युक्तिसंगत बनाने और मौद्रिक नीति नरम होने के लाभ के साथ वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही में बेहतर आय की उम्मीद, मूल्यांकन को लेकर स्थिति मजबूत बना रही है।'' उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में संभावित कटौती और प्रौद्योगिकी खर्च में सुधार की उम्मीदों के चलते आईटी सूचकांक ने अपने बेहतर प्रदर्शन को जारी रखा है। नायर ने कहा, ‘‘निवेशकों की शुल्क संबंधी मुद्दों के रचनात्मक समाधान के संकेतों के लिए भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता की प्रगति पर नजर बनी हुई है।'' एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कई दिन तक शेयर बेचने के बाद मंगलवार को लिवाली की।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 2,050.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत बढ़कर 66.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
सेंसेक्स मंगलवार को 314.02 अंक के लाभ में रहा था जबकि निफ्टी 95.45 अंक मजबूत हुआ था -
नई दिल्ली। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) की ओर से जारी नोटम (नोटिस टू एयरमेन) को रद्द किए जाने और त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईटीए) के फिर से खोलने के साथ ही, नेपाल एयरलाइंस ने 10 सितंबर के लिए कुछ महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के पुनः संचालन की घोषणा की है।फिर से शुरू की गई उड़ानों में काठमांडू से नारिता, काठमांडू से कुआलालंपुर, काठमांडू से दोहा और काठमांडू से दम्माम शामिल हैं। नेपाल एयरलाइंस ने यात्रियों को आगाह किया है कि उड़ानों में देरी हो सकती है, जिसके पीछे क्रू और यात्रियों की रिपोर्टिंग टाइम, एयरपोर्ट काउंटर पर भीड़ और अन्य तकनीकी कारण हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए, +977 1 4113011 पर संपर्क करेंनेपाल एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन), टीआईए द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, हवाई यात्रा की समय-सारणी घोषित कर दी जाएगी और सभी यात्रियों को इसकी सूचना दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, +977 1 4113011 पर संपर्क करें।” नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए कहा था कि उपत्यका में जारी कर्फ्यू, निषेधाज्ञा और विमान मार्गों में देखे गए धुएं जैसी विषम परिस्थितियों के चलते, त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। इसी वजह से अगली सूचना तक हवाई अड्डा बंद कर दिया गया था।यात्रियों से अनुरोध है कि हवाई अड्डा बंद होने पर वहां न आएं और खुलने की सूचना मिलने के बाद ही एयरलाइन से संपर्क करेंप्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि हवाई अड्डा बंद होने पर हवाई अड्डे पर न आएं और हवाई अड्डे के खुले होने की सूचना मिलने के बाद ही संबंधित एयरलाइन कंपनी से संपर्क करें। लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद, हवाई अड्डा फिर से संचालन में आ गया है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए क्षमा मांगी है। यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए एक वैध टिकट और सभी आवश्यक ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे। -
कोलकाता। भारतीय जीवन बीमा कंपनियों ने अगस्त, 2025 में नए व्यावसायिक प्रीमियम (एनबीपी) में 6.01 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो एकल और गैर-एकल प्रीमियम पॉलिसियों की अधिक बिक्री के कारण संभव हुआ है। मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई है। जीवन बीमा परिषद द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अगस्त में एनबीपी बढ़कर 1,63,461.52 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1,54,193.76 करोड़ रुपये था। इस अवधि के दौरान व्यक्तिगत एकल प्रीमियम में 9.71 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि व्यक्तिगत गैर-एकल प्रीमियम में 4.51 प्रतिशत की वृद्धि हुई। संयुक्त व्यक्तिगत प्रीमियम संग्रह में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 6.20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। परिषद ने कहा कि इस वृद्धि को बीमा कंपनियों द्वारा पहली बार बीमा खरीदने वालों के बीच कवरेज का विस्तार करने और वितरण को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने से समर्थन मिला। बयान में कहा गया है कि जीवन बीमा कंपनियों ने 4.37 लाख से ज़्यादा व्यक्तिगत एजेंट जोड़े। हालांकि, कुल एजेंट की संख्या में 2.75 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जो कि कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने के कारण हुई। परिषद ने कहा, ‘‘तेज़ डिजिटलीकरण के साथ-साथ एजेंटो की संख्या में इज़ाफ़ा होने से बीमा क्षेत्र में और तेज़ी आने की उम्मीद है।'' अधिकारियों के अनुसार, जीएसटी परिषद द्वारा व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के प्रीमियम पर कर माफ़ करने के फ़ैसले के बाद बीमा क्षेत्र में तेज़ वृद्धि देखने को मिलेगी।
- नयी दिल्ली। सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध होने की इच्छा रखने वाली स्टार्टअप इकाइयों के संस्थापकों को बड़ी राहत देते हुए सेबी ने नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत उन्हें आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) दस्तावेज दाखिल करने से कम से कम एक साल पहले दिए गए कर्मचारी शेयर विकल्प (ईएसओपी) को बनाए रखने की अनुमति दी गई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मंगलवार को सार्वजनिक की गई एक अधिसूचना में कहा, ''कोई कर्मचारी, जो 'प्रवर्तक' या 'प्रवर्तक समूह' के सदस्य के रूप में पहचाना जाता है, और जिसे मसौदा दस्तावेज दाखिल करने से कम से कम एक साल पहले किसी भी योजना के तहत विकल्प, एसएआर (स्टॉक एप्रिसिएशन राइट्स) या कोई अन्य लाभ दिया गया था, वह ऐसे विकल्प, एसएआर या किसी अन्य लाभ को बनाए रखने और उसका प्रयोग करने का पात्र होगा।'' नए नियम से उन संस्थापकों को सुविधा होगी, जिन्हें दस्तावेजों का मसौदा दाखिल करने से कम से कम एक साल पहले ईएसओपी मिले थे। मौजूदा नियमों के तहत, प्रवर्तक ईएसओपी सहित शेयर आधारित लाभ पाने के लिए अपात्र हैं।
- नयी दिल्ली। सरकार ने विनिर्माताओं से जीएसटी दरों में बदलाव के अनुसार बिना बिके भंडार पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) को बदलने के लिए कहा है। सरकार ने विभिन्न उत्पादों और सेवाओं पर जीएसटी को कम कर दिया है, जो 22 सितंबर से लागू होगा। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ''नई जीएसटी दरों के अनुसार विनिर्माता, पैकर और आयातक 31 दिसंबर, 2025 तक (या भंडार रहने तक) बिना बिके भंडार पर एमआरपी बदल सकते हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि संशोधित कीमतें केवल जीएसटी में हुए बदलाव को ही दिखाएंगी। मंत्री ने कहा कि नया एमआरपी स्टिकर, स्टाम्प या ऑनलाइन प्रिंट के साथ दिखाना चाहिए। साथ ही पुराना एमआरपी भी दिखाई देना चाहिए। जोशी ने कहा, ''कीमत में कोई भी वृद्धि या कमी केवल कर परिवर्तन के अनुरूप ही हो सकती है।'' उन्होंने कंपनियों को विज्ञापनों और सार्वजनिक नोटिसों के जरिये उपभोक्ताओं को सूचित करने का भी निर्देश दिया।
- नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 5,080 रुपये की छलांग के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 1,07,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 2,800 रुपये उछलकर रिकॉर्ड 1,28,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछली कारोबारी सत्र में यह 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में मंगलवार को सोना उछलकर 3,659.27 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इसके बाद यह 3,652.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो 16.81 डॉलर यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में पिछले सप्ताह आए कमजोर रोजगार आंकड़ों से मौद्रिक नीति में नरमी की संभावना बढ़ी है, जिससे निवेशकों का रुझान सोने जैसे सुरक्षित निवेश साधन की तरफ बढ़ा है। इसके अलावा डॉलर की कमजोरी ने भी कीमती धातुओं को सहारा दिया। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत गिरकर 97.29 पर आ गया।






.jpg)
.jpg)
.jpg)














.jpg)

.jpg)

