- Home
- मनोरंजन
-
मुम्बई। मशहूर सिने अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे। पिछले महीने ही उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
अभिनेता के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने यह जानकारी दी। दिलीप कुमार के दो भाईयों एहसान खान और असलम खान को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद 15 अगस्त को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। असलम खान (88) का 21 अगस्त को निधन हो गया था। दोनों भाइयों का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया कि एहसान खान का कोरोना वायरस के कारण बुधवार देर रात निधन हो गया।
फारूकी ने दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस खबर की पुष्टि की।
उन्होंने ट्वीट किया, दिलीप साहब के छोटे भाई एहसान खान का कुछ घंटे पहले निधन हो गया। इससे पहले असलम का भी निधन हो गया था। हम भगवान के बंदे हैं और लौटकर उन्हीं के पास ही जाते हैं। उनके लिए प्रार्थना करें।
मार्च में दिलीप कुमार (97) ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के मद्देनजर वह और उनकी पत्नी सायरा बानो (75) सबसे दूर पृथक रह रहे हैं।
- मुंबई। कोरोना वायरस महामारी के कारण देश और दुनिया का हर इंसान डरा हुआ है। आम लोगों से लेकर खास तक सभी को इस वायरस का डर सता रहा है, जिस कारण कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकल रहा है। अगर बात बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की करें तो वो भी कोरोना वायरस महामारी के कारण घर पर ही रहना सही समझ रहे हैं। इन दिनों वो अपने बच्चों के साथ वक्त बिता रहे हैं और काजोल इन सभी का ध्यान रख रही हैं।अजय देवगन और काजोल अलग-अलग देशों में रहने की योजना बना रहे हैं इसकी वजह उनकी बेटी न्यासा की पढ़ाई है। अगर मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो काजोल बहुत ही जल्द अपनी बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर निकल जाएंगी। न्यासा वहां पर पढ़ाई करती हैं और उनका कॉलेज दोबारा शुरू होने वाला है। काजोल वहां रहकर अपनी बेटी का ख्याल रखेंगी। खबरों की माने तो अजय देवगन को भी यह फैसला सही लग रहा है, जिस कारण उन्होंने काजोल को न्यासा के साथ जाने की इजाजत दे दी है। न्यासा सिंगापुर के युनाइटेड वल्र्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया की स्टूडेंट हैं। न्यासा जब यहां पढऩे के लिए गई थीं , तब अजय देवगन ने वहां बेटी के लिए एक फ्लैट भी खरीदा था। सूत्रों ने बताया है कि काजोल और न्यासा इसी फ्लैट में एक साथ रहेंगी।अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा अपने फैशन सेंस के लिए काफी मशहूर हैं। काजोल जब भी न्यासा की कोई तस्वीर इंटरनेट पर पोस्ट करती हैं, वो तुरंत वायरल हो जाती है। लोगों को न्यासा का स्टाइलिश अंदाज काफी पसंद आता है। न्यासा एक्टिंग में कॅरिअर बनाना चाहती हैं या नहीं, यह अभी तक साफ नहीं है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी से शानदार है। फिलहाल न्यासा अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं।---
- मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान और अर्जुन कपूर एक साथ फिल्मी परदे पर नजर आने वाले हैं। वे एक हॉरर कॉमेडी फिल्म करने जा रहे हैं। ये दोनों कलाकार बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर पवन कृपलानी की फिल्म भूत पुलिस में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन कपूर और सैफ अली खान इस हॉरर कॉमेडी में भूत-प्रेत की भूमिका निभाएंगे, जिसे भूत पुलिस नाम दिया गया है। दोनों स्टार्स की इस फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी करेंगे। इससे पहले पवन ने रागिनी एमएमएस जैसी फिल्मों में काम किया है। रमेश तूरानी और अक्षय पुरी द्वारा निर्मित फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी। फिल्म निर्देशक पवन कृपलानी ने कहा कि दोनों एक अलग अवतार में नजर आएंगे। हम इस डरावना साहसिक-कॉमेडी को लाने के लिए उत्साहित हैं और सैफ और अर्जुन के टीम में शामिल होने से वास्तव में खुश हैं क्योंकि वे इस मनोरंजन के लिए एकदम फिट हैं। दोनों ही बहुत अलग अवतार में दिखाई देंगे और अपने ट्रेडमार्क ह्यूमर को लाएंगे।सैफ अली खान ने इस साल की शुरुआत सुपरहिट फिल्म तन्हाजी- द अनसंग वारियर से की थी। इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ अजय देवगन, काजोल और शरद केलकर जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में मौजूद थे। इसके बाद सैफ जवानी जानेमन में एक मिड ऐज प्ले बॉय के किरदार में नजर आये थे। इन दोनों फिल्मों के अलावा सैफ को आखिरी बार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा में कैमियो करते देखा गया था।----
- मुंबई। टीवी सीरियल स्टार सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर इन दिनों एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो बिग बॉस 13 फेम के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को साथ निभाना साथिया 2 के लिए अप्रोच किया गया है। खास बात ये है कि मेकर्स चाहते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला इस टीवी सीरियल में लीड स्टार बने। इस बारे में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक टीवी सीरियल की निर्माता रश्मि शर्मा, सिद्धार्थ शुक्ला को अपने इस टीवी सीरियल में लेने के लिए खासा उत्साहित है। इससे पहले इस टीवी शो में गोपी बहू उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी और कोकिलाबेन यानी कि रुपल पटेल को शो में ले लिया गया है।बीते दिनों ही देवोलीना भट्टाचार्जी इस टीवी शो के एक टीजर की शूटिंग करती दिखी थी। अब सामने आ रही रिपोर्ट की मानें तो इस टीवी सीरियल के इंतजार में बैठे फैंस का एक्साइटमेंट लेवल डबल होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक साथ निभाना साथिया 2 में सिद्धार्थ शुक्ला लीड रोल के लिए पहली पसंद हैं। टीवी शो के मेकर्स इस वक्त उनसे बातचीत कर रहे हैं। हालांकि अभी ये बातचीत काफी शुरुआती स्तर पर है।देवोलीना भट्टाचार्जी और सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 में भी खूब धमाल मचाया था। इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना भट्टाचार्जी की खट्टी-मीठी नोंक-झोंक ने दर्शकों को खूब लुभाया था। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना भट्टाचार्जी की जोड़ी को ऑन स्क्रीन देखना सीरियल की लोकप्रियता बढ़ा सकता है।सामने आ रही जानकारी के मुताबिक इस टीवी सीरियल को निर्माता पहले से भी ज्यादा बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी में है। हालांकि इस बार कहानी में नएपन के साथ-साथ इसे मॉर्डन अंदाज के साथ पेश किया जाने वाला है। खबर है कि दीपावली से पहले इस शो का प्रसारण शुरू हो जाएगा।-----
- मुंबई। टीवी अभिनेत्री निया शर्मा ने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया है। रोहित शेट्टी के इस शो में जैस्मिन भसीन और करण वाही फाइनलिस्ट के तौर पर नजर आए थे।खतरों के खिलाड़ी 10 खत्म होते ही रोहित शेट्टी ने इस शो से जुड़े सभी धुरंधरों को लेकर एक स्पेशल एडीशन बनाया और सभी खिलाडिय़ों को एक से बढ़कर एक खतरों से सामना भी करवाया था। आखिरकार जमाई राजा सीरियल फेम निया शर्मा इस स्पेशल एडीशन का खिताब अपने नाम कर चुकी है और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैै।खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में रित्विक धनजानी, हर्ष लिम्बाचिया, भारती सिंह, जय भानुशाली, करण पटेल और अली गोनी भी नजर आए थे। वहीं पिछले कुछ कमिटमेंट्स के चलते रित्विक धनजानी को इस शो को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा है। खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद निया शर्मा खुशी से फूले नहीं समा रही है। निया शर्मा ने ट्रॉफी की तस्वीेरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर सभी का शुक्रिया अदा किया है। निया शर्मा ने लिखा है कि, खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया जीत गई...इस खूबसूरत सफर के लिए कलर्स टीवी का शुक्रिया...रोहित शेट्टी आप बेस्ट है। इससे पहले निया शर्मा ने रोहित शेट्टी के इस शो के आठवें सीजन में हिस्सा लिया था। इस दौरान निया शर्मा ने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी को चौंका दिया था। खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया के दौरान भी निया शर्मा ने खुद के डर से सामना करते हुए जीत हासिल की है, जोकि काबिलेतारीफ है।
- मुंबई। कोरोना वायरस बॉलीवुड सितारों के घरों में भी अपने पैर पसारने लगा है। बॉलीवुड के सई सितारों के घर कोरोना वायरस के केस मिल चुके हैं तो वहीं कुछ सेलेब्स तो इस खतरनाक बिमारी का शिकार भी हो चुके हैं। कोरोना वायरस से लडऩे वाले सितारों की लिस्ट में अब अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का नाम भी शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके जेनेलिया डिसूजा ने इस बात का खुलासा किया है कि तीन हफ्ते पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इतना ही नहीं तीन हफ्तों का इलाज करवा कर जेनेलिया डिसूजा अब पूरी तरह से स्वस्थ भी हो चुकी हैं।जेनेलिया डिसूजाने अपनी इस पोस्ट में लिखा कि, मुझे तीन हफ्ते पहले पता चला कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। बीते 21 दिनों से मैं लगातार आइसोलेशन में रह रही थी। मुझमे कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं नजर आ रहा था। भगवान की दुआ से आज मेरा कोरोना टेस्ट निगेटिव आ गया है। बड़ों के आशीर्वाद की वजह से मुझे कोरोना वायरस से कोई परेशानी नहीं हुई है लेकिन आइसोलेशन में 21 दिन बिताना मेरे लिए सबसे मुश्किल काम था।आगे जेनेलिया डिसूजा ने लिखा कि, आप फोन के जरिए किसी से कितनी भी बात कर लें , लेकिन अकेलापन आपका समय बीतने नहीं देता है। मुझे खुशी है कि ये समय बिताकर अब मैं अपने पति बच्चों और परिवार के पास वापस लौट चुकी हूं। अब मेरे चारों तरफ केवल प्यार की प्यार है। ये लोग मुझे किसी भी मुश्किल का सामना करने की हिम्मत देते हैं।
अपने फैंस को सलाह देते हुए जेनेलिया डिसूजा ने लिखा कि, टेस्ट करवाना न भूलें.. अच्छा पौष्टिक खाना खाएं... और फिट रहें। तभी हम सब मिलकर इस राक्षस को हरा पाएंगे।गौरतलब है कि जेनेलिया डिसूजा ने अभिनेता रितेश देशमुख से शादी की है और उनके 2 बच्चे भी हैं। वैसे जेनेलिया डिसूजा के अलावा अमिताभ बच्च, अभिषेक बच्चन, जोया मोरानी और पार्थ समथान जैसे सितारे भी कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।----- - मुंबई। साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन आज अपना 61वां बर्थडे मना रहे हैं। साउथ स्टार नागार्जुन अपनी दमदार एक्टिंग और धांसू स्टाइल से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि अक्किनेनी नागार्जुन की निजी जिंदगी जरुर विवादों में घिरती दिखी है। अक्किनेनी नागार्जुन ने दरअसल, दो बार शादी की है। उनकी पहली पत्नी लक्ष्मी दग्गुबाती थी जिसके साथ उनका बेटा नागा चैतन्य है। नागार्जुन और लक्ष्मी दग्गुबाती ने शादी के महज 6 साल बाद ही तलाक ले लिया था। इसकी वजह उनकी दूसरी पत्नी आमला को बताया जाता है।दरअसल, आमला साउथ स्टार थी और दोनों के बीच फिल्मों की शूटिंग के दौरान प्यार परवान चढ़ा था। कहा जाता है कि इनके अफेयर की भनक लगते ही नागार्जुन और लक्ष्मी के बीच तनाव बढऩे लगा और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। साल 1992 में नागार्जुन और आमला ने एक दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों एक बेटे और तेलुगु स्टार अखिल अक्किनेनी के माता-पिता हंै।हालांकि दूसरी शादी के बाद नागार्जुन का नाम एक और हसीना से जुड़ा था। कहा जाता है नागार्जुन और फिल्म स्टार तबू के बीच अफेयर रहा था। यही नहीं, इनके अफेयर की खबरों ने उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरी थी। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो दोनों के बीच करीब 15 साल तक प्यार भरा रिश्ता रहा था। हालांकि बाद में तब्बू ने नागार्जुन के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। इसकी वजह बताया जाता है कि नागार्जुन अपनी पत्नी आमला को छोडऩे के लिए तैयार नहीं थे।
- मुंबई। मुंबई में बढ़ रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच बॉलीवुड सितारे अपने काम पर जुट गए हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहिम और अदिति राव हैदरी, अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म में एक अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में जॉन अब्राहिम और अदिति राव हैदरी, अर्जुन कपूर के दादा दादी का रोल निभा रहे हैं। इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने जॉन अब्राहिम और अदिति राव हैदरी के लुक से पर्दा हटा दिया है। फिल्म के नाम की अभी घोषणा नहीं की गई है।कुछ समय पहले ही फिल्म के मेकर्स ने जॉन अब्राहिम और अदिति राव हैदरी का फस्र्ट लुक फैंस के साथ साझा कर दिया है। इस पोस्ट में जॉन अब्राहिम और अदिति राव हैदरी एकदम देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं।गौरतलब है कि अर्जुन कपूर की अगली फिल्म एक क्रॉस बार्डर लव स्टोरी है जो कि दर्शकों को साल 1947 से लेकर 2020 तक के सफर को दिखाएगी। खबर है कि अर्जुन कपूर की इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जा चुकी है। इस फिल्म को काश्वी नायर डायरेक्ट कर रहे हैं। जॉन अब्राहिम, अदिति राव हैदरी और अर्जुन कपूर के अलावा इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, नीना गुप्ता और कनवालजीत सिंह जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं।फिल्म में रकुल प्रीत सिंह जहां अर्जुन कपूर के साथ रोमांस करती करने जा रही हैं। वहीं अदिति राव हैदरी, नीना गुप्ता का यंग किरदार निभाती नजर आएंगी। अर्जुन कपूर की इस फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। जॉन अब्राहिम ने फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। इस फिल्म में काम करके जॉन अब्राहिम काफी खुश हैं। इस बात का खुलासा कुछ समय पहले ही खुद जॉन अब्राहिम ने ही किया था। एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए जॉन अब्राहिम ने कहा था कि, मैंने स्क्रिप्ट सुनी थी। काश्वी नायर ने मुझे कहा कि मैं इस किरदार के लिए परफेक्ट हूं। जिसके बाद मैं इस फिल्म में काम करने से इनकार नहीं कर पाया।
- मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म खाली पीली के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर निर्माताओं ने रिलीज किया है। फिल्म के टीजर को कई लोगों ने पसंद किया। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने इसके डिजिटल रिलीज के लिए तारीख भी तय की है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। जी स्टूडियोज इसे केवल अपने होम प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करेगा। इस फिल्म में ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फ्रेश जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखाई देगी। फिल्म में दोनों स्टार्स के जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिलंगेे।ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म खाली पीली की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म का पैचवर्क जारी है और पूरी टीम ने इसे खत्म करने के लिए एक योजना बनाई है। उन्हें इसे पूरी करने के लिए अधिकतम एक या दो दिन शूट करने की जरूरत है। अनन्या और ईशान उन सीन्स को आने वाले कुछ दिनों में एक नियंत्रित सेट में फिल्माएंगे और उम्मीद है कि ये सीन सितंबर के पहले सप्ताह में सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों के बीच मुंबई में फिल्माए जाएंगे।-----
- मुंबई। अभिनेता-फिल्म निर्माता सैफ अली खान अपनी आत्मकथा लिख रहे हैं और उनकी यह किताब अक्टूबर, 2021 में प्रकाशित होगी। प्रकाशन समूह हार्पर कॉलिंस इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है।एक बयान में अभिनेता ने कहा कि जीवन में पीछे मुड़कर देखना, याद करना और समय के साथ खो जाने वाली इन बातों को दर्ज करना अच्छा होता है। प्रकाशक ने बताया कि आत्मकथा अभिनेता के अपने चुलबुले, मजाकिया और बुद्धिमता वाले अंदाज में होगी और इसमें वे अपने परिवार, घर, सफलता, विफलता, प्रेरणा और सिनेमा के बारे में बात कर रहे हैं।सैफ ने एक बयान में कहा, बहुत सारी चीजें बदल गई हैं और अगर हम उन्हें दर्ज नहीं करते हैं तो वह समय के साथ खो जाएंगी। पीछे मुड़कर देखना, याद करना और उन यादों को दर्ज करना अच्छा होता है। यह काफी रोचक रहा है और मैं यह जरूर कहूंगा कि एक तरह से यह स्वार्थी प्रयास है। मुझे उम्मीद है कि पाठक इस किताब का आनंद उठाएंगे।हार्पर कॉलिन्स इंडिया की कमिशनिंग एडिटर बुशरा अहमद ने कहा कि इस आत्मकथा को पढऩा आनंद देने वाला अनुभव होगा।---
- मुंबई। स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है , के सेट पर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। इस वायरस ने सबसे पहले मनीष गोयनका का किरदार निभाने वाले कलाकार सचिन त्यागी को अपनी चपेट में लिया है। बीती शाम ही प्रोडक्शन हाउस से जुड़े लोगों ने ये बात साफ की थी कि सचिन त्यागी के साथ-साथ कुछ क्रू मेंबर्स की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही आई है और बाकी कलाकार अपनी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।ताजा जानकारी की मानें तो अब स्वाति चिटनिस और समीर ओंकार भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। स्वाति चिटनिस और समीर ओंकार सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है, में दादी और समर्थ का किरदार अदा करते है। स्वाति और समीर के साथ-साथ कुछ और क्रू मेंबर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।अब ये रिश्ता क्या कहलाता है , के निर्माता ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जाहिर करते हुए सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मेकर्स ने कहा है कि, स्वाति चिटनिस, समीर ओंकार और सचिन त्यागी, जोकि ये रिश्ता क्या कहलाता है का अहम हिस्सा है, उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुरक्षा के लिहाज से सभी घर पर ही क्वारंटाइन है। बीएमसी ने भी उन्हें ऐसा ही करने के लिए कहा है क्योंकि उनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। जल्द ही सभी क्रू मेंबर्स और बाकी लोगों को आइसोलेट करके उसका टेस्ट करवाया गया है। चार क्रू मेंबर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीएमसी जल्द ही पूरे सेट को सैनिटाइज करने वाली है।निर्माता ने अपने स्टेटमेंट में आगे कहा है कि, हम लगातार सभी के टच में है क्योंकि सभी का स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारे लिए उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है।-----
- मुंबई। काफी समय से खबर आ रही थी कि साउथ इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर एस एस राजामौली (बाहुबली फेम) की फिल्म ट्रिपल आर में आलिया भट्ट लीड रोल निभाने जा रही हैं। अब रिपोट्र्स की मानें तो आलिया नहीं, बल्कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की नायिका होंगी। फिल्म में ड़बल हीरो हैं जूनियर एनटीआर और रामचरण।साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित बड़े बजट की मल्टीस्टारर फिल्म ट्रिपल आर के चलते लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते दिनों ही एस एस राजामौली ने कोरोना वायरस को मात देकर एक बार फिर फिल्म की शूटिंग को पूरी करने की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस फिल्म में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दो फेमस कलाकार जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह पहला मौका है जब एनटीआर और राम चरण एक फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं।रिपोर्ट थी कि बाहुबली फेम डायरेक्टर की इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को अहम भूमिका के चुना गया है। लेकिन इस बीच आ रही खबरों ने सभी को हैरान कर दिया है। जी हां, सुनने में आ रहा है कि फिल्म आरआरआर से आलिया भट्ट का पत्ता साफ हो गया है क्योंकि आलिया अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त होने के कारण डेट्स नहीं निकाल पा रही हैं।खबर है कि आलिया भट्ट ने पहले ही राजामौली को फिल्म छोडऩे के बारे में अवगत करा दिया था और निर्देशक ने रोमांस चरण के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है। यह भी सुनने में आ रहा है कि राजामौली की इस फिल्म में राम चरण और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ सकते हैं। इस फिल्म से पहले प्रियंका चोपड़ा और राम चरण ने फिल्म जंजीर में भी एक साथ काम किया है, दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद भी किया था।इस बीच ब्रिटिश एक्ट्रेस ओलिविया मॉरिस फिल्म में जूनियर एनटीआर से रोमांस करने के लिए तैयार हैं। इस समय सभी फैंस एस एस राजामौली की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।---
- मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने ऐलान कर दिया है कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब थियेटर्स पर नहीं बल्कि सीधा डिटिजल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। अक्षय की ये फिल्म एक हॉरर जौनर की कहानी है। इस फिल्म में वो ट्रांसजेंडर रोल में भी दिखने वाले है।फिल्म की काफी समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। अब इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज किया जा रहा है। हालांकि ये फिल्म किस दिन रिलीज होगी अभी बारे में ऐलान नहीं किया गया है। थियेटर पर रिलीज न कर सीधा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फिल्म को लेकर आना एक बड़ा फैसला है। खासकर अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर इस बिग बजट फिल्म के लिए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इस फिल्म को ऑनलाइन रिलीज करने पर मुनाफा होगा या घाटा। खबर है इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए काफी बड़े अमाउंट में डील फाइनल हुई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को मेकर्स ने पूरे 125 करोड़ रुपये में डिज्नी प्लस हॉट स्टार को बेचा है।मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो इस फिल्म को तकरीबन 80 करोड़ रुपये में बनाया गया है। फिल्म अगर सिनेमाघर पर सीधा रिलीज होती तो भी फिल्म के 100 करोड़ रुपये की कमाई पक्की ही थी। ऐसे में अगर ये फिल्म 125 करोड़ रुपये में फाइनल हुई है तो भी घाटे का सौदा तो बिल्कुल भी नहीं है। इस फिल्म में अक्षय कुमार को साउथ स्टार और निर्देशक राघव लॉरेंस निर्देशित करने वाले है। बता दें कि ये फिल्म साउथ फिल्म मुन्नी 2- कंचना की रीमेक है। साउथ की ऑरिजनल फिल्म में खुद निर्देशक राघव लॉरेंस ही लीड रोल में थे। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म ने भी बंपर कमाई की थी। इस फिल्म में हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी भी जमकर दिखने वाली है।----
- नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों का निर्माण पुन: शुरू करने के लिहाज से रविवार को मानक परिचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की घोषणा की।श्री जावड़ेकर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय से विचार-विमर्श करने के बाद एसओपी को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर जारी किए गए दिशानिर्देशों के आधार पर फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के लिए शूटिंग शुरू की जा सकती है।एसओपी का विवरण साझा करते हुए उन्होंने कहा कि कैमरे के आगे जो लोग काम करते हैं, उन्हें छोड़कर शेष लोगों को मास्क लगाना होना। श्री जावड़ेकर ने उम्मीद जताई कि एसओपी जारी होने से न सिर्फ फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग दोबारा शुरू होगी बल्कि इससे रोजगार भी पैदा होंगे। गौरतलब है कि संक्रमण फैलने के बाद फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी।
- मुंबई। खबर है कि यशराज बैनर जल्द ही 50 साल पूरे होने की खुशी में कुछ प्रोजेक्ट्स का ऐलान करेगा, जिसमें अजय देवगन की फिल्म भी शामिल है। अजय देवगन की यह अपकमिंग फिल्म शिव रवैल डायरेक्ट करेंगे, जिनकी यह पहली फिल्म होगी। अजय देवगन को शिव रवैल की कहानी पसंद आई है और उन्होंने इसे हरी झंडी दे दी है।सुनने में आ रहा है कि शिव रवैल की यह फिल्म एक सुपरहीरो ड्रामा होगी, जिसमें अजय देवगन मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। अजय देवगन ने अपने करिअर में कभी भी सुपरहीरो का किरदार नहीं निभाया है। रिपोट्र्स में यह भी बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा अभी से अजय देवगन की अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म को फ्रेंचाइजी में बदलने की सोच रहे हैं। यशराज बैनर या अजय देवगन ने अभी तक इन रिपोट्र्स पर कोई बयान जारी नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही फैंस को खुशखबरी मिल जाएगी।यशराज बैनर जल्द ही अपने 50 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा। इस खास मौके पर वो कई सारे बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्में अनाउंस करेगा, जिसमें अजय देवगन, सलमान खान, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। ये सभी फिल्में कोरोना वायरस महामारी खत्म होने के बाद फ्लोर पर जाएंगी और एक-एक करके सिनेमाघरों में रिलीज होगी।---
- मुंबई। अभिनेता प्रभास की तीन बड़ी फिल्मों का ऐलान हुआ है। इन तीनों फिल्मों के ऐलान से सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड तक में तहलका है। खास बात ये है कि इन तीनों ही फिल्मों को निर्माता मेगा बजट के साथ बनाने वाले है। बाहुबली के बाद छाया प्रभास का क्रेज साहो के बाद कम नहीं हुआ उल्टा और भी बढ़ गया है।प्रभास की फिल्म साहो ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। यही वजह है कि प्रभास की आने वाली इन तीनों फिल्मों को लेकर भी निर्माता-निर्देशक में भारी उत्साह है। यही वजह है कि महज 3 फिल्मों के साथ ही निर्माताओं ने प्रभास पर 950 करोड़ रुपये का बड़ा दांव खेला है। ये 3 फिल्में हैं-राधे श्याम (300 करोड़ रुपये)पूजा हेगड़े के साथ आने वाली प्रभास की फिल्म राधे श्याम का बीते दिनों ही ऐलान हुआ है। इस फिल्म के फस्र्ट लुक पोस्टर ने इतना धमाल मचाया था कि ये पूरा दिन ट्रेंड हुआ था। इस फिल्म को निर्माता पूरे 300 करोड़ रुपये में बनाने वाले है। प्रभास की ये फिल्म मल्टी लैंग्युअल है और हिंदी समेत तमिल, तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी 1970 के दौर की प्रेम कहानी है। जिसे निर्देशक राधा कृष्ण कुमार ने डायरेक्ट किया है।प्रभास 21 (400 करोड़ रुपये)दीपिका पादुकोण स्टाररर प्रभास की इस फिल्म को महानती फेम निर्देशक नाग अश्विन बनाने वाले हैं। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो इस फिल्म के लिए अकेले प्रभास ही 100 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हंै। तो वहीं, खबरें हैं कि इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण करीब 21 करोड़ रुपये लेने वाली हैं।आदिपुरुष 250 करोड़तान्हाजी फेम निर्देशक ओम राउत ने हाल ही में प्रभास के साथ अपनी अगली फिल्म आदिपुरूष का ऐलान किया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को निर्माता-निर्देशक करीब 250 करोड़ रुपये में बनाने वाले हैं। इस फिल्म को बैंकरोल कर रहा है टी-सीरीज। फिल्म की कहानी रामायण के ऊपर आधारित । जिसमें प्रभास राम के किरदार में दिखाई देंगे।
- मुंबई। आज से पूरा देश गणेश उत्सव के रंग में रंग जाएगा। गणेश चतुर्थी के मौके पर लोग अपने घर पर बप्पा को मेहमान बनाकर ला रहे हैं। ऐसे में भला टीवी सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। साल 2020 की गणेश चतुर्थी को खास बनाने के लिए स्टार प्लस भी भव्य समारोह का आयोजन करने वाला है। इस उत्सव में टीवी जगत के कई जाने-माने सितारे नजर आने वाले हैं। इन सितारों में रामायण के राम सीता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया का नाम भी शामिल है।इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियोज और तस्वीरें हैं। वायरल हो रही वीडियो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया बप्पा की भव्य आरती करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही ये दोनों कलाकार एक साथ धमाकेदार डांस परफर्मेंस भी देने वाले हैं। ये टीवी के इतिहास में पहली बार होने वाला है जब रामानंद सागर की रामायण के राम सीता टीवी पर गणेश उत्सव का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यही वजह है कि फैंस अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।---
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने जब अपनी अपकमिंग फिल्म बेल बॉटम का ऐलान किया था, तब यह बात सामने आई थी कि यह किसी साउथ फिल्म की रीमेक है। अक्षय कुमार का लुक देखकर लोगों ने यह अंदाजा लगाया था लेकिन हम आपको बता दें यह सच नहीं है। ताजा मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार अक्षय कुमार स्टारर बेल बॉटम ओरिजनल कहानी पर आधारित होगी।फिल्म बेल बॉटम की कहानी 80 के दशक में हुई कई प्लेन हाईजैकिंग के ऊपर आधारित होगी, जिसमें अक्षय कुमार एक जासूस का किरदार निभाते दिखेंगे और लारा दत्ता उस वक्त की प्रधानमंत्री के किरदार में नजर आएंगी।बेल बॉटम किसी साउथ फिल्म की रीमेक नहीं है, बल्कि यह 80 के दशक में हुए शॉकिंग इवेंट्स पर आधारित है। 80 के दौरान भारत में कई सारे प्लेन एक साथ हाईजैक हुए था। अक्षय कुमार फिल्म बेल बॉटम में इसी केस को सुलझाते दिखाई देंगे। सितम्बर 1981 से लेकर अगस्त 1984 के दौरान भारत के कई सारी प्लेन हाईजैक हुए थे। अक्षय कुमार जासूस बनकर इन्ही हाईजैकिंग्स पर काम करते नजर आएंगे। फिल्म में दर्शकों को भारत-पाकिस्तान का एंगल भी दिखाई देगा। अक्षय कुमार काफी समय से देशभक्ति वाली फिल्में कर रहे हैं और बेल बॉटम भी इसी सिलसिले को आगे बढ़ाएगी। फिल्म बेल बॉटम में अक्षय कुमार के अलावा लारा दत्ता और वाणी कपूर नजर आएंगी। ्रबेल बॉटम फिल्म की शूटिंग विदेश में शुरू हो चुकी है। बीते दिनों ही अक्षय कुमार फिल्म की पूरी टीम के साथ विदेश निकले थे। अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण बेल बॉटम को विदेश में शूट करने का फैसला किया है।
- मुंबई। अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का आज सुबह निधन हो गया है।समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया- अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का आज सुबह निधन हो गया। उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और इस्केमिक दिल की बीमारी थी और वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए थे- लीलावती अस्पताल, मुंबई ।
असलम खान अपने भाई एहसान खान के साथ लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। दोनों ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे। एहसान खान की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। एहसान फिलहाल लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।एहसान खान ९० साल के हैं जबकि असलम खान उनसे कुछ साल छोटे थे। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने कोरोनोवायरस पॉजिटिव का परीक्षण करने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।------ - -हैप्पी बर्थडे रणदीप हुड्डामुंबई। आज बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणदीप हुड्डा इंडस्ट्री के उन सितारों में से एक हैं जो कि आउटसाइडर होने के बाद भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ था। रणदीप हुड्डा के पिता रणबीर हुड्डा डॉक्टर हैं और मां आशा हुड्डा एक जानी-मानी सोशल वर्कर हैं। रणदीप हुड्डा का बचपन उमके लिए काफी मुश्किलों भरा रहा था। बचपन में ही रणदीप हुड्डा के माता पिता अलग हो गए थे। जिसकी वजह से उनको बार्डिंग स्कूल में रह कर पढ़ाई करनी पड़ गई थी। स्कूल के दिनों में रणदीप हुड्डा को लोग डॉन बुलाया करते थे।परिवार रणदीप हुड्डा को एक डॉक्टर बनाना चाहता था, लेकिन उन्होंने अपनी राह खुद चुनी। पढ़ाई खत्म करने के बाद रणदीप हुड्डा ने ऑस्ट्रेलिया में रहकर एमबीए की पढ़ाई की। ऑस्ट्रेलिया जैसी जगह पर रहने के लिए रणदीप हुड्डा ने वेटर, टैक्सी ड्राइवर और कार धोने जैसे कई छोटे-छोटे काम भी किए हैं।ऑस्ट्रेलिया से वापस आने के बाद रणदीप हुड्डा ने जॉब के साथ साथ थिएटर में भी काम करना शुरु कर दिया था। एक प्ले के दौरान मीरा नायर की नजर रणदीप हुड्डा पर पड़ी जिन्होंने उनको ऑडिशन देने का सुझाव दिया। जिसके बाद रणदीप हुड्डा ने फिल्म मॉनसून वेडिंग के जरिए बॉलीवुड में एंट्री मारी।फिल्म सबरजीत के लिए रणदीप हुड्डा ने 25 दिनों में 18 किलो वजन कम कर डाला था। उमंग कुमार की इस फिल्म में जान डालने के लिए रणदीप हुड्डा ने कार्बोहाइड्रेट खाना बंद कर दिया था। इसके अलावा रणदीप हुड्डा ने वजन कम करने के लिए जमकर घुड़सवारी भी की थी। फिल्म में रणदीप हुड्डा का लुक देखकर लोगों के होश उड़ गए थे।रणदीप हुड्डा एक्टिंग के अलावा अपनी घुड़सवारी के लिए जाने जाते हैं। रणदीप हुड्डा राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप में कई पदक भी जीत चुके हैं। अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर भी रणदीप चर्चा में रहे हैं।-----
- मुंबई। टी सीरिज ने सुपर स्टार प्रभास को लेकर फिल्म आदिपुरुष बनाने की घोषणा की है। जिसका निर्देशन ओम राउत करेंगे। फिल्म में बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाई जाएगी। ओम राउत ने साल 2020 में तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर जैसी शानदार फिल्म दी है, जिस कारण हर किसी को आदिपुरुष फिल्म का इंतजार है।खबर है कि इस फिल्म में सैफ अली खान खलनायक का किरदार निभा सकते हैं। तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर में सैफ अली खान की परफॉर्मेंस देखने के बाद ओम राउत ने उन्हें अपनी अगली फिल्म में भी साइन करने का फैसला किया है । फिल्म आदिपुरुष बुराई और अच्छाई की लड़ाई को पर्दे पर पेश करेगी तो माना जा सकता है कि सैफ अली खान का किरदार प्रभास के बराबर ही होगा।फिल्म आदिपुरुष को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतर और राजेश नायर मिलकर बनाएंगे। आदिपुरुष का प्री-प्रोडक्शन वर्क लगातार चल रहा है और इसकी शूटिंग साल 2021 से शुरू हो जाएगी। मेकर्स इस फिल्म को 2022 तक रिलीज करने की सोच रहे हैं। फिल्म में प्रभास और सैफ अली खान के अलावा कौन-कौन से कलाकार दिखाई देंगे, यह अभी तक साफ नहीं है लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि यह भारतीय भगवान राम की जिंदगी को पर्दे पर पेश करेगी। ओम राउत की यह फिल्म 3डी में रिलीज होगी।000
-
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है। उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने यह जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को संजय दत्त की बहन प्रिया को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया। अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, प्रार्थना करो। मान्यता ने मंगलवार को कहा कि संजय दत्त को इलाज के लिए विदेश ले जाने का फैसला बाद में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने एक बयान में कहा, संजू मुंबई में प्राथमिक उपचार पूरा करेंगे। कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति में सुधार होने के बाद हम इलाज के लिए विदेश ले जाने पर विचार करेंगे। अभी संजय का कोकिला बेन अस्पताल में बेहतरीन डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।
बीमारी के बारे में जानकारी दिए बिना मान्यता ने कहा कि उनका परिवार इससे पूरी तरह से हिल गया है लेकिन आखिरी दम तक लडऩे को प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि आठ अगस्त को सांस लेने में परेशानी होने पर संजय दत्त को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 10 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। जिसके बाद संजय दत्त ने ट्वीट किया, इलाज के लिए काम से अल्प विराम ले रहा हूं। संजय दत्त की बीमारी को लग रहे कयासों के बाद मान्यता ने शुभचिंतकों से बीमारी को लेकर कयास लगाने से बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि वह संजय दत्त के साथ अस्पताल में नहीं है क्योंकि इस महीने के शुरू में दुबई से लौटने के बाद वह गृह पृथक-वास में हैं।
- मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर निशिकांत कामत निधन हो गया है। वे 50 साल के थे। निशिकांत कामत हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे और उन्हें लिवर में इन्फेक्शन हो गया था।निशिकांत कामत के नजदीकी अजय राय ने अहमदाबाद से मराठी ऐक्टर जयंत वाडेकर को इस बारे में जानकारी दी है।निशिकांत कामत ने बॉलीवुड में अजय देवगन, तब्बू की सुपरहिट दृश्यम और इरफान खान की फिल्म मदारी का डायरेक्शन किया था। इसके अलावा उन्होंने जॉन अब्राहम की 2 फिल्में फोर्स और रॉकी हैंडसम का भी निर्देशन किया था।निशिकांत कामत के निधन की खबर पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, रेस्ट इन पीस निशिकांत कामत सर।वहीं उनके करीबी रहे फिल्मकार मिलाप जवेरी ने कुछ समय पहले अपनी ट्वीटर पोस्ट में बताया था कि निशिकांत लिवर की बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत काफी खराब है और वे जिदंगी तथा मौत के बीच जूझ रहे हैं।----
-
मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह अपने ब्लॉग पर कोई योजना बनाकर लिखना शुरू नहीं करते हैं, बल्कि अपनी भावनाओं और सोच को लिखते चले जाते हैं।
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय रहते हैं और नियमित रूप से अपने प्रशंसकों को अपडेट रखने के लिए अपने ब्लॉग पर अपने जीवन, स्वास्थ्य इत्यादि के बारे में लिखते रहते हैं। शनिवार की देर रात अमिताभ ने लिखा कि उनके कई प्रशंसक अक्सर उनसे सवाल करते हैं कि वह कैसे तय करते हैं कि उन्हें क्या लिखना है। बच्चन ने लिखा, क्या यह कोई पहले से सोच पाता है? क्या रात होने तक आपके मन में विचार आ जाता है?
उन्होंने लिखा, इन सबका जवाब है नहीं। जैसे ही टम्बलर साइट खुलती है और दिन, तारीख तथा समय आते हैं तो सब विचार बस बहते चले जाते हैं। श्री बच्चन ने कहा कि जब वह लिखने बैठते हैं तो उनके दिमाग में अचानक से जो भी आता है, उस बारे में लिखते चले जाते हैं। अभिनेता ने कहा कि कंप्यूटर पर लिखते समय उन्हें अपने अगले विचार के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। - हैप्पी बर्थ डे सैफमुंबई। अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैंं। सैफ बॉलीवुड के सबसे हैंडसम कलाकारों में से एक माने जाते रहे हैं। जाने-माने क्रिकेटर नवाब पटौदी और शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ ने अपनी जिंदगी हमेशा अपने अनुसार जी है।वे इन दिनों काफी खुश हैं। करीना और वे दूसरी बार माता- पिता बनने जा रहे हैं। ये उनकी चौथी संतान होगी। पहली पत्नी अमृता से उनके दो बच्चे इब्राहिम और सारा अली खान हैं।जहां तक कॅरिअर की बात है, तो सैफ की फिल्में आज भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल न मचा पा रही हों, लेकिन एक समय था जब उनकी फिल्मों के लिए मल्टीप्लेक्स ऑडियंस लाइन लगातार टिकिट खरीदती थी। यहां तक कि यशराज बैनर के मालिक आदित्य चोपड़ा ने खुद सैफ को लेकर कई मल्टीप्लेक्स फिल्में प्रोड्यूस की, जिन्होंने सिनेमाघरों में अच्छे आंकड़े दर्ज कराए थे।जब सैफ अली खान मल्टीप्लेक्स फिल्मों के सुपरहिट हीरो बन चुके थे, तभी बॉलीवुड में एक ऐसे कलाकार ने एंट्री ली जिसने सैफ की रातों की नींदे उड़ा दीं। यह कलाकार कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन थे। सैफ ने ऋतिक रोशन के फिल्मों में कदम रखने के बाद खुद इस बात को स्वीकार किया था कि वो रातों को सो नहीं पाते हैं। ऋतिक रोशन इतने हैंडसम हैं कि सैफ को लगता था उनके प्रति लड़कियों में जो दीवानगी है, वो जल्द ही खत्म हो जाएगी और सभी ऋतिक की दीवानी हो जाएंगी। हालांकि सैफ को जिस बात की चिंता थी, वैसा कुछ हुआ नहीं। ऋतिक की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा जरूर हुआ, लेकिन उसकी वजह से सैफ की फैन फॉलोइंग गिरी नहीं। सैफ के आज भी अपने काफी फॉलोअर्स हैं।
जहां तक निजी जिंदगी की बात है, तो सैफ ने मात्र 21 साल की उम्र में अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंग से शादी की , उनके इस फैसले ने सबको चौंका दिया था। इस शादी में 11 साल की नन्ही करीना कपूर भी अपने परिवार वालों के साथ पहुंची थी और सैफ को बधाई दी थी। सैफ का अमृता के साथ शादीशुदा रिश्ता 13 साल ही रहा और इस रिश्ते की नियति तलाक पर जाकर खत्म हुई। इस तलाक की वजह सैफ का इतावली मॉडल रोजा के साथ अफेयर को कारण बताया जाता है। तलाक के बाद अमृता ने दोनों बच्चों की कस्डटी अपने पास ही रखी और आज भी दोनों बच्चे सैफ के बहुत करीब हैं। सैफ ने 2012 में करीना से शादी की जो उनसे 10 साल छोटी हैं।एक अच्छी बात ये है कि इब्राहिम और सारा का रिश्ता करीना के साथ काफी दोस्ताना है। आज सैफ के जन्मदिन पर इब्राहिम और सारा भी उनके घर पहुंचे हुए हैं।-----

.jpg)








.jpg)




.jpg)











