- Home
- मनोरंजन
-
मुंबई. आमिर खान ने कहा है कि फिल्म ‘सरफरोश' की टीम को पाकिस्तान और आईएसआई के संदर्भ के कारण केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा फिल्म को मंजूरी दिए जाने को लेकर संशय की स्थिति थी। खान और ‘‘सरफरोश'' की टीम ने शुक्रवार रात को प्रतिष्ठित फिल्म की 25वीं वर्षगांठ मनाई। इस दौरान फिल्म प्रदर्शित भी की गई। यह फिल्म सीमा पार आतंकवाद की कहानी पर आधारित है। जॉन मैथ्यू मैथन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 30 अप्रैल, 1999 को करगिल संघर्ष के समय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत अधिक तनाव की स्थिति थी। खान ने कहा, ‘‘उन दिनों नियम था कि आप किसी देश का नाम नहीं ले सकते। हम कह सकते थे - ‘पड़ोसी देश' या ‘मित्र देश'। इसलिए हम जोखिम ले रहे थे और हमें नहीं पता था कि सेंसर बोर्ड फिल्म को मंजूरी देगा या नहीं क्योंकि हमने पाकिस्तान और आईएसआई (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) का नाम लिया था। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।'' अभिनेता ने कहा, ‘‘कुछ इधर-उधर की बातें हो रही थीं, लेकिन हमारा कहना यह था कि अगर (लालकृष्ण) आडवाणी जी संसद में (नाम) बोल सकते हैं, तो हम इसे सिनेमा हॉल में क्यों नहीं कह सकते। सौभाग्य से, फिल्म को बिना किसी बदलाव के अनुमति मिल गई।''
- नयी दिल्ली. अभिनेता अर्जुन कपूर ने बुधवार को 10 वर्षीय जसप्रीत सिंह को मदद की पेशकश की। हाल में अपने पिता को खोने के बाद रोजी-रोटी के लिए 'रोल' बेचने वाले नयी दिल्ली के लड़के जसप्रीत सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। अभिनेता कपूर से पहले कारोबारी आनंद महिंद्रा, आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता राजीव बब्बर जसप्रीत और उनकी बहन तरणप्रीत कौर को मदद की घोषणा कर चुके हैं। कपूर ने इंस्टाग्राम पर जसप्रीत के बारे में एक खबर साझा की और इस कठिन समय में लड़के के जज्बे के लिए उसकी सराहना की। कपूर ने पोस्ट में लिखा, ‘‘चेहरे पर मुस्कान के साथ, वह आगे की जिंदगी और उसके साथ आने वाली सभी चुनौतियों का सामना कर रहा है...मैं इस 10 वर्षीय बच्चे को अपने पैरों पर खड़े होने और अपने पिता के निधन के 10 दिन के भीतर उनका काम संभालने का साहस दिखाने के लिए सलाम करता हूं।'' अभिनेता ने पोस्ट में लिखा है, ‘‘मुझे उनकी या उनकी बहन की शिक्षा में मदद करने में खुशी होगी, अगर किसी को उनके ठिकाने के बारे में पता है, तो मुझे बताएं।'' वीडियो को मूल रूप से एक सप्ताह पहले फूड व्लॉगर सरबजीत सिंह ने साझा किया था। इसमें दिखा है कि कैसे पिछले महीने मस्तिष्क टीबी से अपने पिता को खोने के बाद जसप्रीत ने अपने 19 वर्षीय चचेरे भाई गुरमुख सिंह के साथ ‘फूड कार्ट' चलाने की जिम्मेदारी संभाल ली थी। जसप्रीत और उनकी बहन अपनी चाची के साथ रह रहे हैं क्योंकि उनकी मां पंजाब में अपने गृहनगर चली गई हैं।
- मुंबई। हिंदी फिल्म ‘एनिमल’ में भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ में अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।सिकंदर’ फिल्म में सलमान खान शीर्ष भूमिका में नजर आएंगे। इसका निर्देशन एआर मुरुगदॉस करेंगे।यह फिल्म साल 2025 में ईद के त्योहार पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा यह फिल्म बनाई जाएगी।प्रोडक्शन कंपनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में कहा, ” ‘सिंकदर’ फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनय करने के लिए रश्मिका मंदाना का स्वागत है। ईद 2025 पर उनके ऑन-स्क्रीन जादू के सामने आने का इंतजार नहीं हो रहा।”अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में मंदाना ने कहा कि वह ‘सिकंदर’ फिल्म में अभिनय करने के लिए उत्साहित हैं।मंदाना तेलुगू फिल्म ‘चलो’, ‘गीता गोविंदम’, ‘डियर कॉमरेड’, ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘सीता रामम’ में अपनी लोकप्रिय भूमिकाओं के लिए खबरों में रही हैं। उन्होंने विकास बहल की ‘गुडबाय’ के साथ हिंदी फिल्मों में सफर की शुरुआत की थी।
-
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी पसर्नल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को लेकर ये कहा जाता है कि वो शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। बता दें कि दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। हाल ही में शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर को लेकर ये रिपोर्ट सामने आई थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई थी। अब एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है।
इस मामले में जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर रिएक्ट करते हुए, 'कुछ भी' इस प्रतिक्रिया से ये साफ हो गया है कि जाह्नवी, फिलहाल शादी नहीं करने वाली हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर ने बीते दिनों अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो बेहद हसीन लग रही थीं।बताते चलें कि जाह्नवी कपूर की कई फिल्में पाइपलाइन में है। एक्ट्रेस जाह्नवी राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर 'आरसी 16' और 'देवरा' जैसी साउथ मूवीज में भी धमाल मचाने वाली है। मालूम हो कि बॉलीवुड की क्वीन जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बोल्डनेस क्वीन जाह्नवी कपूर के हर एक पोस्ट पर लोग प्यार बरसाते हैं।शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर बचपन के दोस्त हैं। इन्होंने हाईस्कूल तक साथ पढ़ाई की है। कोई भी पार्टी हो, उसमें जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया साथ दिखाई देते हैं। हालांकि एक्ट्रेस का नाम कइयों से जुड़ चुका है। मगर इनसे इनका कनेक्शन थोड़ा खास नजर आता है। जान्हवी कपूर अपने दोस्त शिखर पहाड़िया के साथ फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। उनको जन्मदिन की बधाई देने के लिए भी कई थ्रोबैक पोस्ट्स करती हैं। और प्यार से शिकु बुलाती हैं शिखर पहाड़िया एक पोलो प्लेयर के साथ एक एंटरप्रिन्योर हैं। उन्होंने 2018 में एंटरटेनमेंट और गेमिंग का बिजनेस शुरू किया था। और उसके पहले लंदन बेस्ड फर्म में इंवेस्टमेंट एनालिस्ट की नौकरी करते थे। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। इनकी नेट वर्थ की बात करें तो वेबसाइट tring के मुताबिक, वह 10 मिलियन है। साथ ही कई लग्जरी गाड़ियों के भी मालिक हैं। -
नयी दिल्ली,। सोशल मीडिया पर एक एनिमेटेड वीडियो सामने आया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस वीडियो की तारीफ की और कहा कि चुनाव की गहमा-गहमी के बीच ऐसे वीडियो चेहरे पर मुस्कान लाते हैं। यह वीडियो ‘एथीस्ट कृष्णा' आईडी से पोस्ट किया गया है और इसमें लिखा है,‘‘यह वीडियो पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि ‘‘द डिक्टेटर'' मुझे इसके लिए गिरफ्तार नहीं करेंगे।'' प्रधानमंत्री ने इसे दोबारा पोस्ट करते कहा, ‘‘आप सभी की तरह मुझे भी खुद को नृत्य करते हुए देखकर आनंद आया। चुनाव की गहमा-गहमी के बीच इस प्रकार की रचनात्मकता वास्तव में आनंददायक है।''
- नयी दिल्ली। मनोज बाजपेयी अभिनीत वेब सीरिज "द फैमिली मैन" के तीसरे भाग की शूटिंग शुरू हो गई है। प्राइम वीडियो ने यह जानकारी दी। राज निदिमोरु और कृष्णा डीके द्वारा अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत निर्मित और निर्देशित एक्शन सीरिज के बहुप्रतीक्षित भाग में मूल कलाकार दिखेंगे जिनमें बाजपेयी, प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा शामिल हैं। राज और डीके द्वारा निर्मित 'द फैमिली मैन' के तीसरे भाग में बाजपेयी, श्रीकांत तिवारी के अपने किरदार को दोहराते हुए दिखाई देंगे, जो मध्यम वर्ग का एक व्यक्ति और विश्वस्तरीय जासूस है। प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के अपने आधिकारिक पेज पर ‘द फैमली मैन' के तीसरे सीजन के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की।
- मुबंई। केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के निर्देशानुसार फिल्म 'हम दो हमारे बारह' के निर्माताओं ने इसका नाम बदलकर 'हमारे बारह' करने की घोषणा की। अन्नू कपूर और पार्थ सामथन अभिनीत यह फिल्म सात जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।कमल चंद्र द्वारा निर्देशित फिल्म 'हमारे बारह' को राधिका जी फिल्म एंड न्यूटेक मीडिया एंटरटेन्मेंट के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म के निर्माता रवि एस गुप्ता, बिरेन्दर भगत, संजय नागपाल और शियो बालक सिंह हैं, वहीं त्रिलोकी प्रसाद सह-निर्माता हैं। अन्नू कपूर कहते है कि 'हमारे बारह' फिल्म में काम करना एक अभूतपूर्व अनुभव रहा।उन्होंने कहा ‘‘फिल्म कुछ जटिल और संवेदनशील विषयों पर प्रकाश डालती है, और मेरा मानना है कि नया शीर्षक हमारी कहानी के साथ बेहतर समन्वय करेगा। मैं दर्शकों को इस फिल्म से सात जून को रूबरू कराने के लिए उत्साहित हूं।'' निर्माता रवि गुप्ता और बिरेन्दर भगत ने कहा कि नया शीर्षक फिल्म के सार को दर्शाता है, और विश्वास है कि यह दर्शकों को पसंद आएगा। निर्माताओं के मुताबिक, ‘हमारे बारह' से टेलीविजन स्टार पार्थ सामथन फिल्म जगत में प्रवेश कर रहे हैं। सामथन को धारावाहिकों 'कैसी ये यारियां' और 'कसौटी जिंदगी की' में अभिनय के लिए जाना जाता है। उनके अलावा फिल्म में अश्विनी कलसेकर, राहुल बग्गा, परितोष तिवारी, मनोज जोशी और अदिति भटपहरी भी नज़र आएंगी। निर्माताओं ने कहा कि वॉयकाम18 स्टूडियो देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म 'हमारे बारह' को रिलीज़ करेगा।
- नई दिल्ली। धुव्र विक्रम अभिनीत मारी सेल्वराज की फिल्म 'बिसन कालमादन' की शुटिंग शुरु हो गई है। निर्माताओं ने यह जानकारी दी। आगामी तमिल फिल्म 'बिसन कालमादन' को एपलॉस एन्टर्टेन्मेंट और पा रंजीत की कम्पनी नीलम स्टुडियोज मिलकर बना रहे हैं। ‘बिसन कालमादन' फिल्म समृद्ध तमिल सिनेमा में मानवीय साहस की जीत के जश्न को प्रदर्शित करती है।फिल्म में अनुपमा परमेश्वरन, लाल, पाशुपथी, कलैयारसन, राजीशा विजयन, हरि कृष्णन, अझगम पेरुमल और अरुवी मदन को भी कॉस्ट किया गया है। निवास के. प्रसन्ना 'बिसन कालमादन' फिल्म का संगीत तैयार करेंगे जिसमें फोटोग्राफी निर्देशक के रूप में एझिल अरासु, कला निर्देशक के रूप में कुमार गंगप्पन और दिलीप सुब्बारायन एक्शन निर्देशक होंगे।
- नयी दिल्ली,। फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक रियलिटी शो में उनकी मिमिक्री (नकल करना) करने पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि यह ‘बहुत ही ज्यादा घटिया किस्म का था।'' करण जौहर ने कहा है कि अपनी मां के साथ टेलीविजन देखते वक्त उनकी नजर एक क्लिप पर पड़ी। हालांकि करण ने यह नहीं बताया कि उनकी नकल करने वाला कलाकार कौन था, लेकिन हास्य कलाकार केतन सिंह ने तुरंत माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा चोट पहुंचाने का नहीं था।रविवार को एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए करण ने यह बात कही। इसमें उन्होंने फिल्म उद्योग में काम करने वाले सहयोगियों द्वारा अपमानित किए जाने से दुखी होने के बारे में लिखा। सोशल मीडिया पर अक्सर दुर्व्यवहार और ट्रोलिंग का शिकार होने वाले फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा, "मैं अपनी मां के साथ बैठकर टेलीविजन देख रहा था...और मैंने एक प्रतिष्ठित चैनल पर एक रियलिटी कॉमेडी शो का प्रोमो देखा...एक कॉमिक (हास्य कलाकार) खराब तरीके से मेरी नकल उतार रहा था...मैं ट्रोल्स से यही उम्मीद करता हूं।" करण ने पोस्ट में आगे कहा, " लेकिन जब आपके अपने क्षेत्र के लोग किसी ऐसे व्यक्ति का अपमान करते हैं जो 25 वर्षों से अधिक समय से इस व्यवसाय में है तो इससे पता चलता है कि आप कैसे वक्त में जी रहे हैं... इससे मुझे गुस्सा भी नहीं आता है, बल्कि मुझे दुख होता है!" करण के नाराजगी जाहिर करने के बाद शाम को, हास्य-अभिनेता केतन सिंह ने माफी मांगते हुए कहा कि वह निर्देशक के "बहुत बड़े प्रशंसक" हैं। सिंह ने टाइम्स नाउ के शो "मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे" के प्रोमो का जिक्र करते हुए बताया, "मैं करण सर से माफी मांगना चाहूंगा। मैंने वह सब नकल इसलिए उतारी क्योंकि मैं कॉफी शो में करण जौहर को बहुत देखता हूं।" सिंह ने कहा कि "अगर मेरी हरकत से उन्हें ठेस पहुंची है तो मैं उनसे माफी मांगना चाहूंगा। मेरा इरादा उन्हें ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना चाहता था।
- लातूर। अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में महाराष्ट्र के लातूर में अपने मताधिकार का उपयोग किया।बाॅलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। ये प्यारा कपल लोकसभा चुनाव 2024 में अपना वोट डालने के लिए महाराष्ट्र के लातूर में मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उनके साथ रितेश की मां भी थी। सोशल मीडिया पर दोनों की इस दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रितेश कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, जेनेलिया पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों वोट डालने के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।जेनेलिया और रितेश ने वोट देने के बाद पोलिंग बूथ के बाहर मीडिया से बात की। इस दौरान दोनों ने सभी से जाकर वोट करने का आग्रह किया।जेनेलिया डिसूजा ने कहा-'यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक महत्वपूर्ण दिन है। मतदान महत्वपूर्ण है। सभी नागरिक को अवश्य जाकर मतदान करना चाहिए। मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है।'वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख जल्द ही हाउसफुल 5, दिमाखीलाल, मस्ती 4, विस्फोट, काकुडा और राजा शिवाजी में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अजय देवगन की रेड 2 में भी शामिल हो गए हैं। वहीं जेनेलिया देशमुख जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगी।
-
मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस इसी साल सितंबर में अपने बेबी का स्वागत कर सकती हैं। इन दिनों दीपिका पादुकोण मीडिया लाइमलाइट से दूर रहने की कोशिश कर रही हैं और इसी वजह से एक्ट्रेस कम ही बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखी हैं। वहीं, अब दीपिका की एक वायरल तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने हसबैंड के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी की वजह से मेट गाल में नहीं गई हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह सीढ़ियों से उतरती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने ऑवर साइज टीशर्ट और डेनिम पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपना कूल लुक बालों का बन और आंखों पर चश्मा लगाकर पूरा किया है। इस तस्वीर में दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। दीपिका के पीछे ही व्हाइट आउटफिट में रणवीर सिंह भी हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के कुछ पोस्टर दीपिका और रणवीर ने शेयर भी किए हैं। इस बार फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ के अलावा और भी कई एक्टर्स होने वाले हैं। ये तमाम सेलेब्स इस एक्शन फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभाने वाले हैं।
-
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी बेटी राशा थडानी के साथ भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए हैं। रवीना टंडन ने बेटी के साथ की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रवीना टंडन और राशा थडानी भगवान महादेव की भक्ति में लीन में नजर आ रही हैं। रवीना टंडन और राशा थडानी की तस्वीरें वायरल होने पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस इन्हें पसंद कर रहे हैं ।रवीना टंडन ने सोमवार को भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया है। रवीना टंडन और उनकी बेटी ने भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए हैं। इस दौरान मां-बेटी काफी खुश नजर आईं। रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। रवीना और राशा की तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
रवीना टंडन और राशा थडानी के माथे पर तिलक, हाथ में नारियल नजर आ रहा रहा है। वहीं, रवीना टंडन के गले में पीला पटका भी दिखाई दे रहा है। मां-बेटी का ये अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।रवीना टंडन और राशा थडानी ने मंदिर परिसर में फोटोज क्लिक करवाईं। रवीना टंडन अक्सर अपनी बेटी राशा थडानी के साथा धार्मिक यात्रा पर निकलती हैं। मां-बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं और तेजी से वायरल हो जाती हैं।रवीना टंडन और राशा थडानी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। रवीना टंडन और राशा थडानी की सोशल मीडिया पर तस्वीरें देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। बताया जाता है कि राशा थडानी डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं।राशा थडानी ने भले ही अभी डेब्यू ना किया हो लेकिन वह लगातार लाइमलाइट में रहती हैं। राशा थडानी को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं और वह सुर्खियों में बनी रहती हैं।राशा थडानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। राशा थडानी की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। -
नयी दिल्ली. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्होंने तमिल फिल्म ‘‘वेट्टैयन'' के लिए शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘जय भीम' के टी जे ज्ञानावेल ने किया है और इसका निर्माण लायका प्रोडक्शंस ने किया है। रजनीकांत के साथ आखिरी बार 1991 में आई फिल्म ‘‘हम'' में साथ काम कर चुके बच्चन ने शनिवार को अपने निजी ब्लॉग में इस फिल्म के बारे में जानकारी दी। बच्चन (81) ने मुंबई में फिल्म के सेट से कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘मेरे लिए काम का एक और दिन खत्म हुआ और इस फिल्म का काम भी खत्म हुआ...लेकिन कभी-कभी इस बात पर संदेह होता है कि क्या जो काम किया उससे संतुष्ट हूं और क्या दोबारा काम करने तथा पिछले को सुधारने का मौका मिलेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमेशा यह आशंका रहती है कि शायद प्रोडक्शन या निर्देशक एक और मौका न दें...लेकिन रात में यह बात याद करते हुए आप परेशान होते हैं...इसलिए एक अनुरोध किया गया है और वादा किया गया है कि काम में सुधार करने का मौका दिया जाएगा...लेकिन देखते हैं क्या होता है।'' ‘वेट्टैयन' रजनीकांत की 170वीं फीचर फिल्म है। इसमें फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, ऋतिका सिंह, मंजूर वार्रिएर और दुशारा विजयन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
-
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सुहाना खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना खान, अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं। इस बीच सुहाना खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि सभी के होश उड़ गए हैं।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की दुनिया में आग की तरह फैल रहा है। सामने आए इस क्लिप में सुहाना खान ने कहा है कि उन्होंने ब्रेकअप कर लिया है। बस इतना सुनते ही लोग दंग रह गए। सोशल मीडिया पर लोग ये कह रहे हैं कि सुहाना ने अगस्त्य नंदा से ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि वीडियो में आगे चलकर सुहाना ने कहा कि उन्होंने अपने साबुन से ब्रेकअप कर लिया है। दरअसल सुहाना ने लक्स साबुन के लिए एक एड किया है। इस क्लिप को सुहाना ने शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे पास खबर है मेरा ब्रेकअप हो गया है...मेरे साबुन के साथ। लक्स के लिए मेरा पहला विज्ञापन देखें और जानें कि मैं लक्स मैजिकल ऑर्किड की खुशबू से क्यों मोहित हूं।'सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना खान अक्सर अपनी तस्वीरें और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। सुहाना के हर एक पोस्ट पर लोग प्यार बरसाते हैं। मालूम हो कि सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। इस मामले में सुहाना खान बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। - मुंबई। किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' ने सिनेमाघरों में भले ही बहुत शानदार प्रदर्शन नहीं किया। मगर, ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म की तारीफों का सिलसिला थम नहीं रहा। दर्शकों से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई इस फिल्म को देखने के बाद किरण राव का मुरीद हो गया है। इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी को भले ही प्रशंसा मिल रही है, लेकिन फिल्म में प्रतिभा द्वारा अभिनीत जया के किरदार को दुनिया भर की महिलाओं ने पसंद किया। उनके अभिनय ने जल्द ही फिल्म प्रेमियों का दिल जीत लिया है।हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली प्रतिभा रांटा, आमिर खान प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से की है और मुंबई के उषा प्रवीण गांधी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से फिल्म निर्माण में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। प्रतिभा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट और डांसर के रूप में की थी। हालांकि, बाद में वह मॉडलिंग करने के लिए मुंबई आ गईं।मुंबई आने के बाद प्रतिभा ने अपने सपनों को पंख देना शुरू कर दिया। साल 2018 में उन्होंने मिस मुंबई का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया और शो 'कुर्बान हुआ' से घर-घर लोकप्रिय हो गईं। हाल ही में एक साक्षात्कार में, प्रतिभा ने खुलासा किया कि उन्होंने बड़े पर्दे पर बदलाव का फैसला किया क्योंकि उन्हें लगा कि टीवी में ज्यादा विकास नहीं हो रहा था।इंटरव्यू में आगे प्रतिभा ने उस पल को याद किया, जब उन्होंने 'लापता लेडीज' के लिए खुद आमिर खान के सामने ऑडिशन दिया था। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे थोड़ा संघर्ष करना पड़ा क्योंकि मैं आमिर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। भले ही आमिर को मेरा प्रदर्शन पसंद आया, लेकिन उस समय उन्होंने मुझे कोई ठोस पुष्टि नहीं दी थी।"अब हाल ही में, प्रतिभा को संजय लीला भंसाली की रिलीज वेब सीरीज 'हीरामंडी' में फिर से देखा गया। इस सीरीज में अभिनेत्री शमा की भूमिका निभाती नजर आईं, जो वेश्या संजीदा शेख की बेटी हैं। 'हीरामंडी' को दर्शकों की और आलोचकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
-
मुंबई. “हैरी पॉटर” फिल्मों के चर्चित अभिनेता टॉम फेल्टन निर्देशक हंसल मेहता की बहुप्रतीक्षित सीरीज “गांधी” में अभिनय करेंगे। मेहता ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। लेखक जे. आर. रॉलिंग की पुस्तकों पर आधारित आठ “हैरी पॉटर” फिल्मों में ड्रेको मेलफॉय की भूमिका निभाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल करने वाले फेल्टन “गांधी” सीरीज में सात अन्य कलाकारों-- लिबी माइ, मॉली राइट, राल्फ एडेनियी, जेम्स मर्रे, लिंडन एलेक्जेंडर, जोनो डेवीस और सिमोन लेनन -- के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। मेहता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम शूटिंग कर रहे हैं। टॉम फेल्टन, लिबी माइ, मॉली राइट, राल्फ एडेनियी, जेम्स मर्रे, लिंडन एलेक्जेंडर, जोनो डेवीस और सिमोन लेनन जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों से सजी सीरीज का निर्देशन करने को लेकर उत्साहित हूं।” अभिनेता प्रतीक गांधी सीरीज में महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं जबकि भामिनी ओझा कस्तूरबा गांधी का किरदार अदा कर रही हैं। यह सीरीज अप्लॉज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। यह सीरीज इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा की पुस्तकों - “गांधी बिफोर इंडिया” और “गांधी: द इयर्स दैट चेंज्ड द वर्ल्ड” पर आधारित है। फेल्टन (36) ने एक बयान में कहा, “लंदन में महात्मा गांधी के आरंभिक वर्षों की कहानी बताने वाली इस सीरीज का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। यह इतिहास का महत्वपूर्ण पहलू है, जिसे पहले कभी स्क्रीन पर नहीं दिखाया गया। हंसल और प्रतीक के साथ काम करना सम्मानजनक और उत्साहजनक है।
- मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के सामने गोलीबारी करने के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के हवालात में बुधवार को आत्महत्या करने की कोशिश और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी 23 वर्षीय अनुज थापन ने हवालात के शौचालय में चादर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। थापन को सरकारी जीटी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि थापन मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और उसे सोनू कुमार बिश्नोई के साथ कथित तौर पर शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पाल और गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
-
मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। बीते दिनों फिल्म रामायण के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिन्हें देख फैंस गदगद हो गए थे। इन फोटोज में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे थे। वहीं साई पल्लवी, माता सीता के लुक में दिखाई दी थीं। कुछ दिनों पहले ये खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता इस मूवी में कैकेयी का किरदार निभाने वाली हैं। इस विषय पर अब एक्ट्रेस लारा दत्ता ने खुद रिएक्ट किया है। लारा दत्ता ने कहा, 'काफी दिनों से मै भी ये बातें सुन रही हैं। इन अफवाहों को सुनना और पढ़ना काफी अच्छा लग रहा है। वैसे कौन रामायण का हिस्सा नहीं बनना चाहता है। इस फिल्म मैं मंदरोदरी या सूर्पनखा का रोल निभाने के लिए भी तैयार हो जाती ।'
बताते चलें कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण साल 2025 में दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फैंस इस मूवी को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। बीते साल प्रभास की मूवी आदिपुरुष सामने आई थी, जिसे लोगों ने कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लोग कैसा रिस्पॉन्स देते हैं। -
नयी दिल्ली. दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने मंगलवार को अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन के बाद से जीवन पहले जैसा नहीं रहा है। 'बॉबी', 'रफू चक्कर', 'कर्ज', 'अग्निपथ', 'कपूर एंड सन्स' और 'मुल्क' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए लोकप्रियता पाने वाले ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को करीब दो साल तक कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया था। नीतू कपूर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऋषि कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। दोनों ने साथ में 'रफू चक्कर', 'अमर अकबर एंथनी' और 'दो दूनी चार' सहित कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''हमारे लिए चार साल... आपके बिना जिंदगी कभी पहले जैसी नहीं हो सकती।'' ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पिता के साथ अपनी बचपन की तस्वीर साझा की। साहनी ने एलेक्स मैकलीन की किताब 'ग्रेव सिचुएशन' के एक उद्धरण के साथ पोस्ट में लिखा, ''जिन्हें हम प्यार करते हैं वे दूर नहीं जाते, वे हर दिन हमारे साथ चलते हैं।'' ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' थी, जो 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- मुंबई। हिंदी फिल्मों के अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अभिनेता आफताब शिवदासानी भी नजर आएंगे। शिवदासानी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए अक्षय कुमार को धन्यवाद दिया। शिवदासानी ने सोशल मीडिया मंच पर दोनों की तस्वीरों के साथ एक कोलाज भी साझा किया।उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''16 साल के अंतराल के बाद ली गई तस्वीर (2008 और 2024)। जैसा कि आप देख सकते हैं, कुछ भी नहीं बदला है। इस 'दीवाने' का इस 'पागल जंगल' में 'वेलकम' करने के लिए 'आवारा' को धन्यवाद।'' आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, परेश रावल, लारा दत्ता, राजपाल यादव, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दिशा पटानी, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक नजर आएंगे। गायक दलेर मेहंदी और मीका सिंह भी इसके कलाकारों में शामिल हैं। एए नाडियाडवाला के सहयोग से जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और फिरोज ए नाडियाडवाला कर रहे हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 2007 में आई ‘वेलकम' और 2015 में आई ‘वेलकम बैक' की कड़ी में आने वाली तीसरी फिल्म होगी।
-
मुंबई। साउथ फिल्म अदाकारा श्रुति हासन की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि अदाकारा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ ब्रेकअप कर लिया है। अदाकारा श्रुति हासन हमेशा अपनी लव लाइफ को लेकर ओपन रही हैं। अदाकारा अपने अफेयर्स के बारे में खुलकर बात करती हैं। शांतनु हजारिका से पहले भी श्रुति हासन का नाम कई सितारों के साथ जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रुति हासन की जिंदगी में एक नहीं बल्कि 7 हैंडसम मुंडों की एंट्री हुई। मगर एक बार भी उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। देखें लिस्ट।
श्रुति हासन और धनुषसाउथ फिल्म स्टार श्रुति हासन और धनुष ने फिल्म 3 में काम किया था। इस फिल्म का निर्देशक धनुष की पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने ही किया था। इस दौरान ही श्रुति हासन का नाम धनुष से जुड़ने लगा था। जिसकी वजह से धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की जिंदगी में भी तूफान की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि एक्ट्रेस श्रुति हासन ने उस वक्त साफ किया कि अपनी दोस्ती किसी रयूमर की वजह से बर्बाद नहीं करना चाहती हैं। बाद में धनुष की पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने भी इन खबरों का खंडन किया था।श्रुति हासन और नागा चैतन्यसामंथा रुथ प्रभु से शादी रचाने से पहले नागा चैतन्य का नाम श्रुति हासन संग जुड़ा था। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सीरियस रिश्ते में थे। यहां तक कि दोनों ने शादी भी प्लान कर ली थी। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते का दी एंड हो गया था। इसकी वजह सामने नहीं आ सकी। मगर मीडिया हलकों में छपी कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इनके ब्रेकअप की वजह श्रुति हासन की बहन अक्षरा थीं। जिनकी वजह से दोनों का बुरा ब्रेकअप हुआ।श्रुति हासन और रणबीर कपूरअदाकारा श्रुति हासन और रणबीर कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस वक्त दोनों किसी कमर्शियल के लिए शूट कर रहे थे। जिसके बाद इनके कथित अफेयर को लेकर खूब बातें बनीं। हालांकि श्रुति हासन और रणबीर कपूर ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया था। उसी वक्त रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का ब्रेकअप हुआ था। जिसकी वजह से श्रुति हासन संग एक्टर की लिंकअप रयूमर्स काफी वायरल हुईं।श्रुति हासन और सुरेश रैनाश्रुति हासन और सुरेश रैना की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए आईपीएल मैचों के दौरान हुई। उस वक्त श्रुति हासन ने आईपीएल मैचों में हिस्सा लेने शुरू कर दिया था। सुरेश ने उस वक्त उन्हें अपना 'लकी मैसकॉट' तक कह दिया था। दोनों ने कुछ वक्त तक अपने रिश्ते को मीडिया से छुपाने की कोशिश की। हालांकि बाद में दोनों ने इन खबरों को महज अफवाह करार दे दिया था।श्रुति हासन और माइकल कोर्सेलफिल्म स्टार श्रुति हासन ने इसके बाद लंदन में रहने वाले शख्स माइकल कोर्सेल को डेट करना शुरू कर दिया था। एक्टर ने कभी माइकल कोर्सेल संग अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया था। मगर वो अक्सर माइकल कोर्सेल संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रही थीं। बाद में दोनों ने अपने ब्रेकअप का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया था।श्रुति हासन और शांतनु हजारिकाएक्ट्रेस श्रुति हासन का दिल डूडल आर्टिस्ट शांतनु हजारिका पर आया था। दोनों करीब 4 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान अदाकारा श्रुति हासन अक्सर अपने बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहीं। हालांकि अब इन दोनों सितारों का ब्रेकअप होने की जानकारी सामने आई है। -
मुंबई। साउथ सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है। इस फिल्म को देखने का इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पहले ये मूवी अगले महीने 9 मई के दिन रिलीज होने वाली थी। मगर अब इस फिल्म की रिलीज डेट करीब डेढ़ महीने और आगे बढ़ गई है। इस बात का खुलासा खुद मेकर्स ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ किया है। यही नहीं, साथ ही मेकर्स ने 'कल्कि 2898 एडी' का एक नया पोस्टर भी जारी किया है। जिसमें सुपरस्टार प्रभास के साथ अदाकारा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं।
इस नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने ऐलान किया है कि अब उनकी ये फिल्म 27 जून के दिन सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। ऐसे में फिल्म को लेकर अब फैंस का इंतजार और बढ़ गया है। बावजूद इसके फैंस इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं। जिसके बाद लोग कमेंट सेक्शन में कमेंट कर इस फिल्म को अभी से ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। साथ ही कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा, 'पहली 2000 करोड़ी मूवी आने वाली है।' तो वहीं, कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'सारे रिकॉर्ड्स चूर-चूर होने वाले हैं।' प्रभास और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म के पोस्टर ने एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में तहलका मचा दिया है।बता दें कि तेलुगु सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर ये मूवी भारत की पहली साई-फाई सुपरहीरो बेस्ड मूवी है। जिसे निर्माताओं ने बड़े स्तर पर बनाया है। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने करीब 600 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार अश्वथामा का है। जबकि, प्रभास भैरव के रोल में दिखेंगे। अभी दीपिका पादुकोण के किरदार का खुलासा निर्माताओं ने नहीं किया है। अब जब फिल्म की रिलीज में पूरे 2 महीने का वक्त बाकी है। तो मेकर्स इसके प्रमोशन के लिए तैयारियां कर रहे हैं। -
मुंबई . अभिनेता अमिताभ बच्चन को बुधवार को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पांच मंगेशकर भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता की 2022 में मृत्यु हो जाने के बाद परिवार और ट्रस्ट ने सुर सम्राज्ञी की याद में पुरस्कार की स्थापना की थी। बच्चन (81) को यह सम्मान 24 अप्रैल को रंगमंच-संगीत के दिग्गज और मंगेशकर भाई-बहनों के पिता दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर मिला। ‘जंजीर', ‘दीवार', ‘शोले', ‘चुपके-चुपके', ‘मोहब्बतें', और ‘पीकू' जैसी फिल्मों में उत्कृष्ट अभिनय से किरदार में जान डाल देने वाले अभिनेता ने कहा कि वह आज यह पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। पुरस्कार ग्रहण करते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “मैंने कभी खुद को इस तरह के पुरस्कार के लायक नहीं समझा, लेकिन हृदयनाथ (मंगेशकर) जी ने बहुत कोशिश की कि मैं यहां आऊं। पिछले साल उन्होंने मुझे इस समारोह के लिए आमंत्रित भी किया था।” उन्होंने कहा, “हृदयनाथ जी, मैं आपसे पिछली बार के लिए माफी मांगता हूं। मैंने तब आपको बताया था कि मैं अस्वस्थ हूं। मैं स्वस्थ था लेकिन यहां आना नहीं चाहता था। इस साल मेरे पास कोई बहाना नहीं था, इसलिए मुझे यहां आना पड़ा।” मंगेशकर भाई-बहनों में तीसरे नंबर की गायिका उषा मंगेशकर ने बच्चन को पुरस्कार प्रदान किया। पहले, मंगेशकर की दूसरी बहन और प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को पुरस्कार प्रदान करना था लेकिन वह अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के नाम से जाना जाने वाला यह पुरस्कार हर साल उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के प्रति अग्रणी योगदान दिया हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके पहले प्राप्तकर्ता थे, उसके बाद 2023 में आशा भोंसले को यह पुरस्कार दिया गया था। समारोह की अध्यक्षता मंगेशकर के सबसे छोटे भाई, संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर ने की।
-
नयी दिल्ली. निर्माण कंपनी ‘पेन स्टूडियोज' तीन मई को देशभर के सिनेमाघरों में समीक्षकों द्वारा प्रशंसित गुजराती फिल्म ‘कसूंबो' को हिंदी में प्रदर्शित करने के लिए तैयार है। विजयगिरी बावा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13वीं शताब्दी की घटना पर आधारित है।
पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गाडा ने कहा कि वह पूरे भारत में “कसूंबो” के प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं। गाडा ने एक बयान में कहा, “यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं है, यह हमारे पूर्वजों की वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि है, जिनकी कहानियां आज भी हमें प्रेरित करती हैं।” बावा ने कहा, “मैं इस नजरिये को पेश करने में उनके अटूट समर्थन के लिए पेन स्टूडियोज का आभारी हूं।”
निर्माताओं ने कहा कि ‘पेन मरुधर' अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए फिल्म का वितरण करेगा। -
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया था सभी लोग दंग रह गए थे। इस मूवी में सनी देओल ने पाकिस्तान को जमकर धोया था। फिल्म में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी नजर आई थी। इस बीच अब सनी देओल की अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 की चर्चा तेज हो गई है। इस मूवी को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आ रहे है। अब ये खबर सामने आई है कि इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों के जरिए प्रीति जिंटा अपने फैंस को ये बता रही हैं कि लाहौर 1947 की शूटिंग शुरू हो गई है। बता दें कि इस फोटो में प्रीति जिंटा के साथ डायरेक्टर राजकुमार संतोषी नजर आ रहे हैं। प्रीति जिंटा और राजकुमार की ये फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रीति जिंटा की हर अदा पर लोग फिदा हैं।बताते चलें कि वैसे तो प्रीति जिंटा ने कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा हैं इस लिस्ट में चोरी चोरी चुपके चुपके', 'कोई मिल गया', 'कल हो ना हो', 'वीरा जारा' के नाम शामिल है। हालांकि अब सालों बाद प्रीति जिंटा बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली हैं। इस बात से उनके फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि सनी देओल के लिए सला 2023 काफी अच्छा गया था। उनकी फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।


.jpeg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)


