- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं। पश्मीना रोशन मुंबई में डांस क्लास में हिस्सा लेने पहुंची थीं। जहां से अदाकारा पश्मीना रोशन की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन इस दौरान व्हाइट कलर की मिनी स्कर्ट में नजर आईं। साथ ही पश्मीना रोशन ने व्हाइट क्रॉप टॉप पहना हुआ था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।पश्मीना रोशन दरअसल अपनी डांस क्लास के लिए पहुंची थीं। जहां उनका ये लुक फैंस को भी दीवाना कर गया। पश्मीना जाने-माने संगीतकार राजेश रोशन की बेटी हैं, जो ऋतिक रोशन की चाचा हैं।अदाकारा पश्मीना रोशन जल्दी ही बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करेंगी। उनकी डेब्यू फिल्म इश्क-विश्क रिबाउंड है।ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन बेहद खूबसूरत हैं। ये बात उनकी इन तस्वीरों से खुद साफ हो जाती हैं।
-
सोनमर्ग (जम्मू-कश्मीर). शाहरुख खान ने मंगलवार को कश्मीर घाटी में अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग की शुरुआत सोनमर्ग के एक मनोरम पर्यटन स्थल में एक गाने के दृश्यों के फिल्मांकन के साथ शुरू हुई। फिल्म की शूटिंग करीब तीन दिन तक चलेगी। 'डंकी' के निर्माण की घोषणा अप्रैल 2022 में की गयी थी। इस फिल्म में शाहरुख पहली बार निर्देशक राजकुमार हिरानी और अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म निर्माण से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘शाहरुख खान सोमवार को कश्मीर के सोनमर्ग पहुंचे। सोनमर्ग के थजवास इलाके में आज सुबह एक गाने के दृश्यों की शूटिंग शुरू हुई। इस गाने को मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य कोरियोग्राफ कर रहे हैं। '' सूत्रों के मुताबिक सोनमर्ग में दो दिन की शूटिंग पूरी करने के बाद शाहरुख श्रीनगर में फिल्मों के दृश्यों की शूटिंग करेंगे।
- मुंबई । अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने वेब सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे सीजन की शूटिंग फिर से जयपुर में शुरू कर दी है।अभिनेत्री (47) दिल का दौरा पड़ने के करीब दो महीने बाद शूटिंग पर लौटी हैं। मार्च की शुरुआत में उन्होंने दिल का दौरा पड़ने और शहर के एक अस्पताल में ‘एंजियोप्लास्टी’ कराने की सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी।सुष्मिता सेन ने एक बयान में बताया कि वेब सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे सीजन में वह एक निडर मां, बेटी और महिला की भूमिका में नजर आएंगी। पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा, ‘‘ अब जब हमने देखा कि उसने खेल में महारत हासिल कर ली है, तो अब चीजों को आगे ले जाने की जरूरत है। कुछ ऐसा करने का समय आ गया है जो हमने पहले कभी नहीं किया। मैं किरदार के इस नए अवतार को लेकर उत्साहित हूं…’’‘आर्या’ डच की एक सीरीज ‘पेनोजा’ का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है।ओवर द टॉप मंच ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ के आधिकारिक ट्विटर खाते पर साझा किए गए एक वीडियो में सुष्मिता सेन तलवारबाजी करती नजर आ रही हैं।इस सीरीज का निर्माण ‘राम माधवानी फिलम्स’ और ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ के बैनर तले किया गया है। सेन ने हाल ही में अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘ताली’ की ‘डबिंग’ पूरी की थी, जिसमें वह ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता गौरी सावंत की भूमिका निभा रही हैं।
-
मुंबई. प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले और अभिनेत्री विद्या बालन को सोमवार रात एक समारोह में मंगेशकर परिवार द्वारा दिये जाने वाले पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यह मौका खुशी के साथ स्वर-साम्राज्ञी लता की भावपूर्ण स्मृतियों का भी था।
भोसले को सोमवार रात आयोजित पुरस्कार समारोह में दूसरे दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं बालन को सिनेमा में उनके योगदान के लिए विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। भोसले (89) ने एक बयान में कहा, ‘‘यह मेरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, लेकिन काश ! लता दीदी यहां खुद भी होतीं।'' पांच मंगेशकर भाई-बहनों में से तीसरे नंबर की आशा भोसले ने इस मौके पर अपने भाई हृदयनाथ मंगेशकर की धुन पर बने गीत ‘मोगरा फुलाला' को प्रस्तुत भी किया। इस मराठी गीत को उन्होंने लता मंगेशकर के साथ गाया था। मंगेशकर परिवार और उससे जुड़े ट्रस्ट ने लता की याद में पुरस्कार की शुरुआत की थी। उनका छह फरवरी, 2022 को निधन हो गया था। विद्या बालन इस मौके पर लता मंगेशकर द्वारा उपहार में दी गयी साड़ी पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि इस साड़ी में यह पुरस्कार पाकर वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नयी-नयी अदाकारा के रूप में मैं एक कार्यक्रम में लता मंगेशकर को मुग्ध होकर देख रही थी। बाद में मैंने उन्हें कॉल करने का साहस जुटाया और फोन पर उनकी दिव्य आवाज सुनी। उन्होंने मेरे घर पर एक साड़ी भेजी और यह मेरे लिए वरदान की तरह थी।'' बालन ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से यह साड़ी पहनना चाहती थी और उन्हें एक दिन दिखाना चाहती थी, लेकिन आज ऐसा होना था। आज मैं उस साड़ी को पहन रही हूं और प्रतिष्ठित पुरस्कार पा रही हूं। यह मेरे लिए आशीर्वाद की तरह है और बोलते हुए मैं कांप रही हूं।
- -
चेन्नई. शिवकार्तिकेयन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म ‘अयलान' इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की। आर. रविकुमार फिल्म के लेखक व निर्देशक हैं। इसका निर्माण कोटापाडी जे. राजेश की कंपनी ‘केजेआर स्टूडियोज़' के बैनर तले किया गया है और इसमें संगीत ए.आर. रहमान का है। ‘केजेआर स्टूडियोज़' की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, फिल्म ‘अयलान' तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 2023 दिवाली पर रिलीज होगी। निर्माण कंपनी ने कहा, ‘‘ फिल्म में हमारा खून-पसीना लगा है। कुछ अवरोधकों के बावजूद हम जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं उससे संतुष्ट और खुश हैं। इन सभी बाधाओं के बाद हमें अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है।'' फिल्म में करुणाकरन, योगी बाबू, शरद केलकर, ईशा कोप्पिकर, भानुप्रिया और बाला सरवनन जैसे कलाकार भी हैं। -
‘द केरल स्टोरी' पांच मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
मुंबई. अदा शर्मा अभिनीत ‘द केरल स्टोरी' पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी। सुदीप्तो सेन ‘द केरल स्टोरी' के लेखक व निर्देशक हैं।निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की कहानी केरल राज्य से लापता हुईं उन करीब 32 हजार महिलाओं पर आधारित है। निर्माण कंपनी ने सोमवार को फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज की तारीख की घोषणा की।विपुल अमृतलाल शाह की निर्माण कंपनी ‘सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड' के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। शाह फिल्म के निर्माता और सह-लेखक भी हैं। - मुंबई। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ हमेशा से खबरों में रही हैं.। दो शादियों के अलावा वह 6 बच्चों के पिता हैं। पंजाब की प्रकाश कौर उनकी पहली वाइफ हैं। इस शादी से दो बेटे सनी देओल , बॉबी देओल और दो बेटियां विजेता और अजीता हैं। हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी वाइफ हैं। इनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल है। धर्मेंद्र की दो बेटियों के अजीता-विजेता लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।धर्मेंद्र की एक बेटी साइकोलॉजिस्ट है तो दूसरी डायरेक्टर है। धर्मेंद्र की बेटी विजेता देओल शुरू से ही काफी होनहार रही है। विजेता का निक नेम लिली है। धर्मेंद्र के प्रोडक्शन कंपनी का नाम भी विजेता के नाम पर 'विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेडÓ रखा था। विजेता की शादी विवेक गिल से हुई है। उनका एक बेटा साहिल और बेटी प्रेरणा है। .मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, विजेता अपने पति और बच्चों के संग दिल्ली में हीं रहती हैं। हालांकि वह कभी लाइम लाइट में नहीं आती हैं। विजेता आज विजेता 'राजकमल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेडÓ की डायरेक्टर हैं।धर्मेंद्र की दूसरी बेटी अजीता देओल दिखने में काफी प्यारी और बेहद सुंदर हैं। वह यूएस के सैन फ्रांसिस्को के एक स्कूल में साइकोलॉजी की टीचर हैं। अजीता का निक नेम डॉली है। बता दें कि अजीता की शादी यूएस बेस्ड डेंटिस्ट किरण चौधरी संग हुई है.। शादी के बाद वह हमेशा के लिए अमेरिका में शिफ्ट हो गईं। अब वह अपने पति और दोनों बेटियां निकिता और प्रियंका चौधरी कैलिफोर्निया में रहती हैं। अजीता भी अपनी मां प्रकाश कौर और बहन विजेता की तरह लाइमलाइट से दूर रहती हैं।धर्मेंद्र जब 19 साल के थे तब उनकी शादी 1954 में प्रकाश कौर संग हुई थी। यह शादी अरेंज मैरिज थी। बाद में वे मुबंई आए और 60 के दशक में सिल्वर स्क्रीन के दमदार एक्टर के रूप में उभरे जबकि प्रकाश बच्चों और परिवार के पीछे लगी रहतीं। प्रकाश कौर को धक्का तब लगा जब धर्मेन्द्र की लाइफ में किसी दूसरी महिला की एंट्री हुई और वह थीं हेमा मालिनी। जब धर्मेंद्र ने हेमामालिनी से शादी की तो वह पहले से चार बच्चों के पिता थे। धर्मेंद्र को प्रकाश कौर ने तलाक देने से इंकार कर दिया। आजकल धर्मेन्द्र का ज्यादातर समय अपने फार्म हाइस में ही गुजरता है।---------------
- चेन्नई। शिवकार्तिकेयन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म ‘अयलान’ इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की। आर. रविकुमार फिल्म के लेखक व निर्देशक हैं। इसका निर्माण कोटापाडी जे. राजेश की कंपनी ‘केजेआर स्टूडियोज़’ के बैनर तले किया गया है और इसमें संगीत ए.आर. रहमान का है। ‘केजेआर स्टूडियोज़’ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, फिल्म ‘अयलान’ तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 2023 दिवाली पर रिलीज होगी। निर्माण कंपनी ने कहा, ‘‘ फिल्म में हमारा खून-पसीना लगा है। कुछ अवरोधकों के बावजूद हम जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं उससे संतुष्ट और खुश हैं। इन सभी बाधाओं के बाद हमें अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है।’’ फिल्म में करुणाकरन, योगी बाबू, शरद केलकर, ईशा कोप्पिकर, भानुप्रिया और बाला सरवनन जैसे कलाकार भी हैं।
- मुंबई। अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ अब 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।फिल्म से एकता आर. कपूर और शोभा कपूर का बालाजी मोशन पिक्चर्स भी जुड़ा है। यह फिल्म पहले 29 जून को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में अनन्या पांडे ने भी अभिनय किया है। ड्रीम गर्ल 2’ खुराना अभिनीत 2019 की कॉमेडी-ड्रामा की अगली कड़ी है। फिल्म में खुराना ने करम का किरदार निभाया था जो अपनी आवाज बदलकर पूजा नामक महिला बनकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता था।बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की संयुक्त प्रबंध निदेशक एकता आर. कपूर ने कहा कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को और बेहतर करने के मकसद से इसकी रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाया गया है।उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ में पूजा के रूप में आयुष्मान खुराना के किरदार में कोई कमी नहीं दिखे और इसलिए हम पूजा के चेहरे के लिए वीएफएक्स के काम को बेहतर तरीके से अंजाम देने के लिए अतिरिक्त समय ले रहे हैं।’’बेहद खर्चीले और खतरनाक दृश्यों की शूटिंग करने और फिर उनके संपादन के लिए वीएफएक्स तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक के जरिये ‘‘स्पेशल इफैक्ट्स’’ भी डाले जाते हैं।फिल्म के पहले हिस्से का निर्देशन करने वाले राज शांडिल्य ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ का भी निर्देशन किया है।फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मंजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी ने भी अभिनय किया है।
- मुंबई। अभिनेत्री एवं रिएलटी टीवी की कलाकार शहनाज गिल का कहना है कि रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। शहनाज गिल फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से हिंदी फिल्म जगत में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। सलमान खान अभिनीत यह फिल्म गत शुक्रवार बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। सलमान रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करते हैं, जिसके 13वें सीजन में शहनाज ने हिस्सा लिया था। शहनाज इससे पहले पंजाबी फिल्म ‘काला शाह काला’ और ‘हौसला रख’ में नजर आ चुकी हैं।अदाकारा ने कहा कि ‘बिग बॉस13’ में उन्हें उनकी कद-काठी के लिए दिए गए तानों ने उन्हें अपने ऊपर काम करने के लिए प्रेरित किया।शहनाज गिल ने कहा, ‘‘मैंने खुद को बदला, खुद पर काम किया। जब लोगों ने मुझे अच्छी सलाह दी, मैंने उस पर गौर किया और खुद को बेहतर बनाया। मैंने वजन कम किया क्योंकि ‘बिग बॉस’ में मुझे मोटापे को लेकर काफी ताने दिए जाते थे… इसके बाद मैंने अपना रहन-सहन (स्टाइल) बदला क्योंकि लोगों को लगता था कि मैं सिर्फ सलवार-कमीज ही पहन सकती हूं। मैंने मेरे बारे में कायम सभी धारणाएं तोड़ी और ऐसा करती रखूंगी ताकि आगे बढ़ती रहूं।’’शहनाज ने कहा कि सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के समय से ही उनका काफी साथ दिया।उन्होंने कहा, ‘‘ सर (सलमान) हमेशा मुझे कहते थे कि ‘तुम कर सकती हो, तुम में क्षमता है, खुद पर काम करो’ । उन्होंने हमेशा मुझे सहज महसूस कराया। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।’’फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्माण ‘सलमान खान फिल्म्स’ (एसकेएफ) के बैनर तले किया गया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर जैसे कलाकार भी हैं।
- मुंबई। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी एवं नवागंतुक कलाकार पलक तिवारी का कहना है कि एक कलाकार की बेटी होने के नाते उन्हें मिलने वाले विशेषाधिकार का उन्हें एहसास हैं, लेकिन वह मनोरंजन की दुनिया में अपने दम पर जगह बनाने की कोशिश करेंगी।पलक तिवारी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से हिंदी सिनेमा जगत में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। सलमान खान अभिनीत यह फिल्म ईद के मौके पर शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। पलक ने कहा, ‘‘ मैं न तो ‘स्टार किड’ हूं और न आम इंसान। मुझे बस इतना फायदा मिला है कि लोग मुझे आसानी से पहचान लेते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि इसकी (मां के अभिनेत्री होने की) वजह से मुझे काफी काम मिलने लगा हो। हालांकि मैं फिर भी खुद को खुशकिस्मत समझती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह मेरे लिए नया है.. लोग मुझे इससे पहले भी पहचानते थे लेकिन मेरी मां की उपलब्धियों की वजह से।’’इससे पहले पलक अरबाज खान की फिल्म ‘रोज़ी: द सैफ्रॉन चैप्टर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली थीं, लेकिन उस फिल्म पर काम शुरू नहीं हो पाया।पलक ने कहा, ‘‘ जो होता है अच्छे के लिए होता है। ‘रोज़ी’ पर बात नहीं बन पाई लेकिन उसके बाद मुझे बहुत बड़े कलाकार (सलमान) के साथ काम करने का मौका मिला। मुझे नहीं लगता है कि इससे बेहतर शुरुआत कोई हो सकती थी।’’फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ मिलने पर उनकी मां श्वेता तिवारी की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर पलक ने कहा, ‘‘ उन्होंने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वह शायद फिल्म आने के बाद या शायद तीन या चार फिल्में आने के बाद तारीफ करें।’’फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्माण ‘सलमान खान फिल्म्स’ (एसकेएफ) के बैनर तले किया गया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल और विनाली भटनागर जैसे कलाकार भी हैं।
-
मुंबई। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कई सेलिब्रिटीज के ब्लू टिक हटा लिए हैं। इसमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर से ब्लू टिक हटने के बाद मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये ट्विटर भइया! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिए हैं हम... तो उ जो नील कमल होता है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जाएं कि हम ही हैं अमिताभ बच्चन... हाथ तो जोड़ लिए रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का??'
जिसके बाद बिग बी ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में उन्हें ब्लू टिक वापस मिलने की भी जानकारी दी- उन्होंने भोजपुरी स्टाइल में लिखा, 'इ, लेओ ! और मुसीबत आई गई ! सब पूछत है, Twitter के तुम 'भैया' बुलाय, रहेओ! अब 'मौसी' कसे होई गई? तो हम समझावा की, पहले Twitter के निसानी, एक ठो कूकुर रहा, तो ओका भैया बुलावा। अब उ फिर से, एक फुदकिया बन गवा है, तो फुदकिया तो चिड़िया होत है ना, तो मौसी.'भारत में ट्विटर ब्लू के लिए वेब यूजर्स को 650 रुपये तो वहीं IOS और एंड्रॉइड यूजर्स को 900 रुपये का भुगतान हर महीने कंपनी को करना होगा। ट्विटर ब्लू में लोगों को आम यूजर के मुकाबले कई खास सुविधाएं दी जाती हैं जिसमें ट्वीट को अनडू, एडिट, एचडी वीडियो अपलोड, टेक्स्ट मैसेज बेस्ड 2FA आदि शामिल हैं.। - मुंबई। ईद की बात हो और बिरयानी का जिक्र न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। ईद के खास मौके पर हर किसी को लजीज व्यंजन जरूर याद आते हैं। खासतौर पर बिरयानी, जो कई लोगों की फेवरेट डिश होती है। इस खास मौके पर फिल्मी सितारे भी कई तरह की डिशेज बनाते हैं और स्वाद ले-लेकर खाते हैं। इस खास रिपोर्ट में हम उन फिल्मी सितारों की बात कर रहे हैं जो बिरयानी के दीवाने हैं। इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान से लेकर शाहरुख खान समेत कई सितारों का नाम है जो बिरयानी के दीवाने हैं। यहां देखें इन सितारों की लिस्ट।सलमान खानसुपरस्टार सलमान खान को बिरयानी बहुत पसंद हैं। यही नहीं, खुद सलमान खान भी लजीज बिरयानी बनाना जानते हैं। उनका बिरयानी कुकिंग का वीडियो एक दफा खूब वायरल हुआ था।शाहरुख खानसुपरस्टार शाहरुख खान कई मीडिया इंटरव्यूज में ये बात बयां कर चुके हैं कि वो बिरयानी के दीवाने हैं। उन्हें खासतौर पर हैदराबादी बिरयानी बेहद पसंद है।आमिर खानआमिर खान भी बिरयानी को देखकर खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते। ये बात तो उनकी ये तस्वीर खुद बयां कर रही है। आमिर खान के पसंदीदा खाने में बिरयानी टॉप पर आती है।प्रभासखान सुपरस्टार्स के बाद बिरयानी का अगर कोई और बड़ा दीवाना है तो वो बाहुबली स्टार प्रभास है। उन्हें बिरयानी खाना न सिर्फ खुद पसंद है, बल्कि वो अपने चाहने वालों को भी अक्सर बिरयानी भेंट कर अपना मुरीद बना चुके हैं।करीना कपूर खानअदाकारा करीना कपूर खान को भी बिरयानी बहुत पसंद है। वो बिरयानी के लिए अपना प्यार खुलकर बयां कर चुकी है। अदाकारा का बिरयानी खाते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था।विजय देवरकोंडातेलुगु सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी बिरयानी के दीवाने हैं। एक्टर को हैदराबादी बिरयानी खाना बहुत पसंद है। इसका खुलासा वो कई दफा मीडिया इंटरव्यूज में कर चुके हैं।महेश बाबूतेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू को भी बिरयानी बेहद पसंद हैं। फिल्म स्टार ने कई दफा बिरयानी के लिए अपना प्यार खुले तौर पर बयां किया है।मलाइका अरोड़ाअदाकारा मलाइका अरोड़ा भी दीवानी की फैन हैं। वो कई दफा बिरयानी के लिए अपना प्यार बयां कर चुकी हैं। अदाकारा को खुद भी बिरयानी बनाना पसंद हैं।नवाजुद्दीन सिद्दिकीफिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी को भी बिरयानी खाने का बहुत शौक है। वे भी अपने इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि उन्हें बिरयानी खाना बेहद पसंद हैं।
-
मुंबई. महानायक अमिताभ बच्चन ने दिवंगत पार्श्व गायिका व लेखिका पामेला चोपड़ा को श्रद्धांजलि देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में हुई मुलाकातों और साथ बिताए गए समय को याद किया और कहा कि ‘‘एक-एक कर वे सभी हमें छोड़कर जा रहे हैं''। दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का बृहस्पतिवार को लीलावती अस्पताल में निधन हो गया था। वह 74 वर्ष की थीं। उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यश चोपड़ा के साथ 'कभी कभी', 'काला पत्थर' और 'सिलसिला' सहित कई फिल्मों में काम कर चुके बच्चन ने पामेला चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने आधिकारिक ब्लॉग का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, ‘‘...प्राप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच, पामेला चोपड़ा, यश चोपड़ा की पत्नी के निधन की अचानक खबर आई... और जिंदगी ठहर सी गई! फिल्म निर्माण और संगीत, आउटडोर, पारिवारिक कार्यक्रमों में उनके साथ कितना समय बिताया...सब एक सांस में चला गया।'' बच्चन (80) ने लिखा, "और एक-एक कर वे सभी हमें छोड़कर जा रहे हैं... साथ बिताए गए समय की मधुर स्मृतियां छोड़कर सभी चले गए।" उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, "और पहले दिन की इस कठिन परीक्षा के बाद.. तुरंत यश जी के घर जाना और उनके परिवार से मिलना और अतीत के उन सभी वर्षों को फिर से याद करना... जीवन कितना कठिन और अप्रत्याशित है।
- मुंबई. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज ‘दहाड़' 12 मई से ‘प्राइम वीडियो' पर प्रसारित की जाएगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार इसकी घोषणा की। अदाकारा इस सीरीज के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रख रही हैं।रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा निर्मित आठ धारावाहिक की इस सीरीज का फरवरी में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म उत्सव-2023 में विश्व प्रीमियर किया गया था। सोनाक्षी सिन्हा सीरीज में उप-निरीक्षक अंजलि भाटी की भूमिका में नजर आएंगी, जो अपने सहयोगियों के साथ एक निर्मम हत्या के मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं। निर्माण कंपनी ‘एक्सेल एंड एंटरटेनमेंट' और ‘टाइगर बेबी' के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है।
- मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती से आज भी इंडस्ट्री की नई हसीनाओं को मात देती हैं। 49 साल की ऐश्वर्या ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग के तौर पर की थी।हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक ब्रिटिश पत्रकार को इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या अंग्रेजी पत्रकार को देसी स्टाइल में समोसा खाने की तरकीब बता रही हैं। ऐश्वर्या का यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।वीडियो में ऐश्वर्या कह रही हैं, "इस स्नैक को हाथों से खाया जाता है। इस स्नैक को आप कांटे और छुरी से नहीं खा सकते हैं। यह हैंड स्नैक है।" ऐश्वर्या राय के इस वीडियो को उनके फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस की सादगी फैंस को काफी पसंद आ रही है और लोग ऐश्वर्या की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस के इस थ्रोबैक वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "लंदन में समोसा?" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत बढिय़ा।"वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने एक रानी का किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा चियान विक्रम, तृषा कृष्णन और विजयम रवि ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।----
- मुंबई । दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी एवं पार्श्व गायिका पामेला चोपड़ा का गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं। पामेला चोपड़ा ने लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें निमोनिया होने के बाद भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में बेटे आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा के अलावा उनकी बहू रानी मुखर्जी हैं।डॉ. प्रहलाद प्रभुदेसाई ने कहा, “एआरडीएस (एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम) के साथ निमोनिया होने के कारण आज सुबह उनका निधन हो गया। वह 15 दिन से आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती थीं।”पामेला हाल ही में ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ की सीरीज ‘द रोमांटिक्स’ में नजर आई थीं। यह सीरिज फिल्म निर्माण कंपनी ‘यशराज फिल्म्स’ पर आधारित थी। पामेला के पति एवं फिल्मकार यश चोपड़ा का अक्टूबर 2012 में निधन हो गया था।
- मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज ‘दहाड़’ 12 मई से ‘प्राइम वीडियो’ पर प्रसारित की जाएगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार इसकी घोषणा की। अदाकारा इस सीरीज के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रख रही हैं।रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा निर्मित आठ धारावाहिक की इस सीरीज का फरवरी में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म उत्सव-2023 में विश्व प्रीमियर किया गया था।सोनाक्षी सिन्हा सीरीज में उप-निरीक्षक अंजलि भाटी की भूमिका में नजर आएंगी, जो अपने सहयोगियों के साथ एक निर्मम हत्या के मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं। निर्माण कंपनी ‘एक्सेल एंड एंटरटेनमेंट’ और ‘टाइगर बेबी’ के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है।
- मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल की गिनती उन एक्ट्रेसेस में से जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर 'देव डी', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों में काम किया है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। 47 साल की माही गिल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बताया जा रहा है कि माही गिल ने शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर माही गिल की शादी की खबर छाई हुई है।मीडिया रिपोट्र्स में बताया जा रहा है कि माही गिल ने एक्टर और एंटरप्रेन्योर रवि केसर के साथ शादी की है। ये भी दावा किया जा रहा है माही गिल ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए शादी की बात कबूल की है। ये दोनों गोवा शिफ्ट हो गए हैं और उनके साथ माही गिल की बेटी वेरोनिका भी है। बताया जा रहा है कि दोनों करीब छह महीने से रिलेशनशिप में हैं। बताते चलें कि माही गिल और रवि केसर ने साल 2019 में वेब सीरीज फिक्सर में साथ में काम किया था।बताते चलें कि साल 2019 में माही गिल ने खुलासा किया था कि एक बेटी की मां हैं। उनकी इस बात ने लोगों को हैरान कर दिया था। माही गिल ने ये भी बताया था कि कुछ पर्सनल कारणों की वजह से उन्होंने अपनी बेटी वेरोनिका की तस्वीर नहीं दिखाई थी। मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है माही गिल ने फिल्मों में आने से पहले पंजाबी बिजनेसमैन के बेटे के साथ शादी कर ली थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों का तलाक ले लिया और अलग हो गए थे।माही गिल के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'हवाएं' से एक्टिंग करियर शुरू किया था। हालांकि, माही गिल को साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'देव डी' पहचान मिली। इसके बाद माही गिल ने 'गुलाल', 'दबंग', 'साहब बीवी और गैंगस्टर', 'पानसिंह तोमर', 'बुलेट राजा', 'अपहरण' जैसी फिल्मों में काम किया है।
-
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान तेलुगु फिल्मों के अभिनेता जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म निर्माण कंपनी 'एनटीआर आर्ट्स' ने मंगलवार को सैफ के फिल्म के साथ जुड़ने की जानकारी साझा की।
कंपनी के आधिकारिक ट्विटर खाते पर लिखा गया, एनटीआर30' की टीम सैफ अली खान का स्वागत करती है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता इस एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग (के सेट) पर पहुंचे।'' कंपनी ने सैफ की एनटीआर और निर्देशक कोरतल्ला शिवा के साथ बैठक की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया मंच पर साझा की। इस फिल्म का आधिकारिक नाम अभी तय नहीं किया गया है। इसमें खान और एनटीआर के अलावा जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म के अगले साल पांच अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। -
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मंगलवार को घोषणा की कि दर्शक अब उनकी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की टिकट खरीद सकते हैं। सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अभिनेता (57) ने लिखा, " 'किसी का भाई किसी की जान' की अग्रिम बुकिंग शुरू हो गई है। अभी टिकट खरीदें। 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में मिलते हैं।'' निर्माण कंपनी 'सलमान खान फिल्म' (एसकेएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा, तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी नजर आएंगे।
- मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। इलियाना डिक्रूज अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच इलियाना डिक्रूज ने एक पोस्ट शेयर की हैं। जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इलियाना डिक्रूज ने एक टी-शर्ट की फोटो शेयर की है। इस टी-शर्ट पर लिखा है, 'एंड सो द एडवेंचर बिगिन्स'। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने एक प्यारा से कैप्शन भी लिखा है। इलियाना डिक्रूज ने इस तस्वीर के द्वारा इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी हैं। इस खबर को जानने के बाद एक्ट्रेस के फैंस गदगद हो गए है।इलियाना डिक्रूज ने शादी करने के पहले ही प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। यूजर्स एक्ट्रेस से तरह-तरह के सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई एक्ट्रेसेस से बच्चे के पिता के बारे में पूछता हुआ नजर आया। तो किसी ने एक्ट्रेसेस से पूछा की आप शादीशुदा है क्या? इसके अलावा भी कई यूजर्स इलियाना डिक्रूज से सवाल करते हुए दिखाई दिए। जानकारी के लिए बता दें कि इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस है, उन्होंनेने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन संग फिल्मों में काम किया है।
- मुंबई। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो ने भले ही टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर जगह बनाई हुई है, लेकिन इसकी रेटिंग में कमी देखने को मिल रही है। बीते दिन भी रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में देखने को मिला कि बरखा अनुपमा का सामान लेकर उसके घर जाती है, लेकिन अनुपमा वो सामान लेने से मना कर देती है और वहां से उसे सब ले जाने के लिए कहती है। दूसरी ओर समर और डिंपल शाह हाउस में अपना ड्रामा चालू रखते हैं। हालांकि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। ्ररुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आगे देखने को मिलेगा कि बरखा अनुज के पास फोन करके उसके मन में जहर घोलने की कोशिश करेगी। वह उससे बताएगी कि अनुपमा ने उसकी बेज्जती की, साथ ही सारा सामान लौटा दिया। इसके साथ ही बरखा अनुज से कहेगी कि अनुपमा ने तुम्हारे बारे में भी बहुत कुछ बुरा-भला कहा है। इसपर अनुज जवाब देगा कि नहीं मेरी अनुपमा ऐसी नहीं हो सकती है, लेकिन बरखा अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगी।'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि डिंपल समर को परिवार के खिलाफ भड़काने की कोशिश करेगी। वह उससे कहेगी कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि अनुपमा मैम ऐसा करेंगी। हमें अनुज सर का लोन भी जल्द से जल्द चुकाना होगा, वरना ये परिवार वाले तुम्हें कब घर से निकाल दें, कुछ पता नहीं। डिंपल की बातें सुनकर समर एक पल को हैरान रह जाता है।गौरव खन्ना के 'अनुपमा' में जल्द ही देखने को मिलेगा कि अनुपमा की याद में अनुप की तबीयत खराब हो जाती है। उसे तेज बुखार आ जाता है। ऐसे में माया उसके माथे पर ठंडी पट्टी रखती है, लेकिन अनुज उसे दूर रहने के लिए कहता है। वहीं दूसरी ओर अनुपमा को भी बेचैनी होनी शुरू हो जाती है। उसे कहीं न कहीं लगता है कि अनुज की तबीयत ठीक नहीं है।'अनुपमा' में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता। शो में जल्द ही देखने को मिलेगा कि अनुज अहमदाबाद लौटेगा और अनुपमा को भी देखने जाएगा। वह अनुपमा को डांस करता देख खुश होगा। वहीं अनुपमा को एहसास होगा कि अनुज आस-पास ही है। दूसरी ओर बरखा माया से कहेगी कि वह अनुपमा और अनुज के बीच फासले कम नहीं होने देगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि अनुज ने अनुपमा से अलग होने का फैसला किस वजह से लिया है। वैसे फैंस बहुत दिन से अनुज और अनुपमा की शानदार केमेस्ट्री देखने को तरस रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि अब उन्हें अनुपमा के नए एपिसोड में दिलचस्पी नहीं रही, बल्कि वे पुराने एपिसोड देख रहे हैं, जिसमें अनुज और अनुपमा का प्रेम दिखाया गया है।
-
मुंबई. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सूर्या (47) ने रविवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म का नाम ‘कंगुवा' है और यह अगले साल की शुरुआत में दस अलग-अलग भाषाओं में प्रदर्शित होगी। सूर्या ने (कंगुवा) का टीजर अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया।
उन्होंने लिखा, “इस दमदार गाथा पर शिव और टीम के साथ काम करने में बेहद खुशी हो रही है। ‘कंगुवा' का पहला लुक साझा कर खुशी हो रही है।” ‘यूवी क्रिएशंस' और ‘स्टूडियो ग्रीन' द्वारा निर्मित फिल्म ‘कंगुवा' का निर्देशन शिव कर रहे हैं। यह फिल्म 10 अलग-अलग भाषाओं में 3डी प्रारूप में प्रदर्शित होगी। फिल्म में सूर्या के अलावा अभिनेत्री दिशा पटानी भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। -
नयी दिल्ली. अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती “एमटीवी रोडीज” के 19वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं और उन्होंने कहा है कि वह लोकप्रिय टीवी सीरीज का हिस्सा बनकर खुश हैं। “पेप्सी एमटीवी वासप” जैसे रियलिटी शो और “मेरे डैड की मारुति” सरीखी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली चक्रवर्ती “एमटीवी रोडीज” में प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी के साथ एक ‘गैंग लीडर' के रूप में दिखाई देंगी। कार्यक्रम की मेजबानी सोनू सूद करेंगे। चक्रवर्ती (30) हाल में “एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड” के ऑडिशन के सिलसिले में दिल्ली आई थीं।
चक्रवर्ती ने बयान में कहा, “'एमटीवी रोडीज - कर्म या कांड' के दिल्ली ऑडिशन में प्रतियोगियों का उत्साह अविश्वसनीय था। यहां आए सभी लड़कियों और लड़कों से मुझे जो प्यार मिला है, उससे मैं अभिभूत हूं। वापसी करके बहुत अच्छा लग रहा है।” बहुप्रतीक्षित 19वें सीजन के लिए शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर, प्रगति विहार, नयी दिल्ली में हुए ऑडिशन में पूरे शहर और आसपास के इलाकों के युवा जुटे।





.jpeg)
.jpg)
.jpg)






.jpeg)










.jpg)
