- Home
- मनोरंजन
-
मुंबई. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि उनकी पहली वेब सीरीज “दहाड़” में उनकी भूमिका सचमुच लीक से हटकर है, जिसमें वह एक सीरियल किलर को चुनौती देतीं तेजतर्रार पुलिसकर्मी के किरदार में नजर आएंगी। ‘अमेजन प्राइम' पर आने वाली इस वेब सीरीज की निर्माता जोया अख्तर और रीमा कागती हैं। कागती ने “आइलैंड सिटी” से चर्चा में आईं रुचिका ओबेरॉय के साथ आठ भाग वाली ‘दहाड़' का निर्देशन भी किया है। सिन्हा ने कहा, “जब मैं उनसे (जोया से) मिली, तो मैंने उनसे कहा कि एक समय था जब मैंने हर फिल्म के प्रस्ताव को मना करना शुरू कर दिया था, क्योंकि मेरे लिए इतना रोमांचकारी कुछ भी नहीं था कि मैं 30 से 40 या 90 दिन के लिए उस किरदार में रहूं। इसे (‘दहाड़') लेकर मैंने बहुत ज्यादा माथापच्ची नहीं की और तुरंत हां कर दी।” सिन्हा (35) ने कहा, “चरित्र (अंजलि भाटी) बहुत शक्तिशाली है। मेरे लिए, एक अभिनेत्री के रूप में इस तरह की भूमिका निभा पाना, बहुत ही रोमांचकारी है। मुझे बार बार एक ही जैसी भूमिकाओं की पेशकश की जा रही थी। यह सचमुच उससे हटकर है।” 'दबंग', 'लुटेरा', 'कलंक', 'राउडी राठौड़' और 'सन ऑफ सरदार' जैसी फिल्में कर चुकीं सिन्हा ने कहा कि उन्होंने ओटीटी की दुनिया से दूरी नहीं बनायी है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान जब ओटीटी माध्यम धूम मचा रहा था, उससे पहले ही उन्हें ओटीटी सीरीज के लिए अभिनय करने का प्रस्ताव मिला था। सिन्हा ने कहा, “वह (जोया) महामारी से पहले मेरे पास आई थीं। पूरा ओटीटी का दौर बहुत बाद में आया। मैंने उससे पहले ही इसके लिए हां की थी। एक अभिनेत्री के रूप में, मैं अपनी भूमिका को देखती हूं, मंच को नहीं। ओटीटी (प्रोजेक्ट) या फिल्म के बारे में सोचना सचमुच कोई मायने नहीं रखता।” “दहाड़” में सिन्हा पुलिसकर्मी के रूप में सार्वजनिक शौचालय में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई एक महिला की मौत की गुत्थी सुलझाती हुई दिखेंगी। इस वेब सीरीज में सिन्हा के अलावा विजय वर्मा, गुलशन दिव्या और सोहम शाह भी अभिनय नजर आएंगे। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर 12 मई से शुरू होगी।
-
लंदन. अभिनेत्री सोनम कपूर ने महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला की ताजपोशी के समारोह में आयोजित कंसर्ट में राष्ट्रमंडल पर भाषण दिया। रविवार शाम को विंडसर कैसल में आयोजित इस समारोह में कैटी पेरी और टेक दैट जैसे पॉप सितारों ने प्रस्तुति दीं। अनामिका खन्ना और एमिला विकस्टीड द्वारा तैयार परिधान पहन कर समारोह में शामिल हुईं सोनम ने अपने भाषण की शुरुआत ‘नमस्ते' के संबोधन से की। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा राष्ट्रमंडल एक संघ है। हम मिलकर दुनिया की आबादी का एक तिहाई हैं। दुनिया के समुद्री क्षेत्र का एक तिहाई हैं। दुनिया के भूभाग का एक चौथाई हैं।'' सोनम (37) ने कहा, ‘‘हमारा प्रत्येक देश खास है, हमारे लोग खास हैं। हम अपने इतिहास से सीखते हुए एक होकर खड़े हैं। हम अपनी विविधता और अपने मूल्यों से परिपूर्ण हैं और सभी के लिए एक अधिक शांतिपूर्ण, टिकाऊ और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए दृढ़-संकल्पित हैं जहां सभी की बात सुनी जाए।'' इसके बाद उन्होंने प्रख्यात संगीतकार स्टीव विनवुड के साथ राष्ट्रमंडल के 56 देशों के कलाकारों द्वारा तैयार राष्ट्रमंडल के वर्चुअल गायक मंडल को प्रस्तुत किया। सोनम राज्याभिषेक समारोह में अपने उद्यमी पति आनंद आहूजा के साथ शामिल हुईं। आने वाली फिल्म ‘ब्लाइंड' में काम कर रहीं सोनम ने इंस्टाग्राम पर समारोह की कुछ तस्वीर साझा कीं।
-
मुंबई। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि उनके साथ एक इवेंट में बदतमीजी हुई है। दरअसल, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अरिजीत सिंह एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने अरिजीत का हाथ तेजी से खींच दिया जिसके बाद उन्हें चोट आ गई। इस दौरान का वीडियो भी अब सामने आ गया है जो कि इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। अरिजीत सिंह के इस क्लिप पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। अरिजीत सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो फैन के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। । अरिजीत कहते हैं, 'तुम मुझे खींच रहे थे। प्लीज स्टेज पर आ जाओ। सुनो, मैं स्ट्रगल कर रहा हूं, ठीक है? तुम्हें ये समझना होगा।' फैन के जवाब के बाद उन्होंने कहा, 'आप यहां मजे करने के लिए हैं, कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर मैं परफॉर्म नहीं कर पा रहा हूं, तो आप मजे नहीं कर पाएंगे, यह बहुत सिंपल सी बात है। तुम मुझे ऐसे खींच रहे हो, अब मेरे हाथ कांप रहे हैं। क्या मैं चला जाऊं?' इस क्लिप को देखने के बाद फैंस अरिजीत को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'जिस तरह से उन्होंने अपना आपा नहीं खोया, और अभी भी मीठे अंदाज से समझा रहे हैं।'
बताते चलें कि हाल ही में अरिजीत सिंह का जन्मदिन जिसे उन्होंने अपनी फैमिली के साथ धूमधाम से मनाया था। अरिजीत सिंह ने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। उनके गानों को सुनने के बाद हर कोई इमोशनल हो जाता है। उनकी आवाज में एक ऐसा जादू है सभी लोग मदहोश जाते हैं। इसलिए लोग अरिजीत के दीवाने हैं। अरिजीत सिंह की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है इस मामले में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक के बड़े-बड़े सितारों को भी टक्कर देते हैं। इसके बावजूद भी अरिजीत सिंह बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं। - मुंबई। जाने-माने टीवी कपल अपूर्व अग्निहोत्री और पत्नी शिल्पा अग्निहोत्री ने शादी के 18 साल बाद बेटी का स्वागत किया है। वो हर पल अपने बच्चे के लिए खुशी महसूस करते हैं। कपल ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात की कि उन्होंने लंबा इंतजार कैसे किया।अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा अग्निहोत्री टेलीविजन की दुनिया के सबसे चहेते जोड़ों में से एक रहे हैं। दोनों एक साथ काम करने के दौरान एक-दूसरे से मिले और 2004 में शादी कर ली। हालांकि, लगभग 18 साल की शादी के बाद दोनों ने 2022 में बेटी ईशानी कानू अग्निहोत्री का स्वागत किया। दुनिया में अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए दर्दनाक जर्नी और 18 साल के इंतजार को याद करते हुए कपल ने हाल ही में बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे भगवान में उनके विश्वास ने उन्हें माता-पिता बनाया। उनके हालिया वीडियो के दौरान हुआ कि इस कपल ने अपनी बेटी ईशानी के आने से पहले इतने सालों के इंतजार पर खुलकर बात की। यह याद करते हुए उन्होंने बताया कि संकट के समय में कैसे उन्हें भगवान पर पूरा विश्वास था।उन्होंने कहा, 'इस चमत्कार के होने के लिए हमने 18 साल तक इंतजार किया था। इन बीते सालों में कई उतार-चढ़ाव और असफलताएं आई हैं। हमने पूरी तरह से भगवान के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।' अपूर्व और शिल्पा ने याद किया कि कैसे वे अपने पास मौजूद हर चीज के लिए शुक्रगुजार होने लगे। ब्लॉग में आगे बढ़ते हुए बताया कि कैसे वे अपने पास मौजूद हर चीज के लिए आभारी महसूस करने लगे ताकि वे अपने जीवन में बच्चा न होने के बारे में अधूरा महसूस करना बंद कर सकें।उन्होंने कहा, 'खुद को भगवान के सामने आत्मसमर्पण करने के अलावा, हमने इसके बारे में शिकायत करना बंद कर दिया था। हम खुद से कहने लगे कि भगवान ने हमें 10 चीजों में से 6 चीजें दी हैं, क्या हम उसके लिए शुक्रगुजार नहीं हो सकते? हमारे पास जो नहीं है उसके बजाय जो हमारे पास है उस पर हमने ध्यान देना शुरू किया। हमारे पास जो कुछ है उसके लिए हमने परमेश्वर को धन्यवाद देना शुरू किया।'प्रेग्नेंट होने की अपनी सभी कोशिशों में विफल होने के बावजूद, कपल ने कभी उम्मीद नहीं खोई और दृढ़ विश्वास रखा कि अच्छी चीज अपने सही समय पर आएगी। इस पर उन्होंने कहा, 'यह आपको एक अंधेरी जगह में ले जाता है क्योंकि आप एक खालीपन महसूस करते हैं। हमने बस उनसे प्रार्थना की कि वह हमें आशीर्वाद दें, जब हमारा समय सही हो। हमने सोचा कि शायद यह दर्द झेलने का हमारा वेटिंग टाइम था।'
-
काठमांडू. सुपरस्टार आमिर खान नेपाल की निजी यात्रा पर आए हैं और यहां वह 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर में भाग लेंगे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। आव्रजन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि 58 वर्षीय खान रविवार सुबह काठमांडू पहुंचे। अधिकारी ने कहा, ‘‘आमिर खान विस्तारा एअरलाइंस से रविवार सुबह काठमांडू पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह काठमांडू शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर बुढ़ानीलकंठ में स्थित विपश्यना ध्यान केंद्र में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। ध्यान केंद्र के एक कर्मचारी ने बताया, ‘‘बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 10 दिवसीय ध्यान कार्यक्रम में शामिल हुए हैं जो रविवार से शुरू हुआ है।'' आमिर खान को आखिरी बार अगस्त 2022 में ‘‘लाल सिंह चड्ढा'' फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म के कोई खास प्रदर्शन न करने के बाद आमिर ने कहा था कि वह अभिनय से कुछ वक्त का विराम लेंगे।'' उन्होंने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है।
- -
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा कि उनकी मां को हाल में कैंसर का पता चला था, लेकिन उनके “कभी हार न मानने के रवैये” ने उन्हें यह लड़ाई जीतने में मदद की। अभिनेता ने शुक्रवार शाम को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी मां माला को कैंसर का पता चलने के बाद उनका परिवार ‘‘असहाय'' महसूस कर रहा था। आर्यन ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “थोड़े समय पहले इस महीने के दौरान ‘बिग सी' (कैंसर) चुपके से हमारे परिवार में घुस आया और हमारे परिवार के जीवन को तहस-नहस करने की कोशिश की। हम बेबस थे।” उन्होंने लिखा, “लेकिन इस निडर सैनिक (मेरी मां) की इच्छाशक्ति, स्वभाव और कभी हार न मानने वाले रवैये को धन्यवाद। हमनें हिम्मत से काम लिया और अपनी पूरी ताकत के साथ इसका सामना किया और आखिरकार जीत हासिल की।
-
नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने अपने गृह प्रदेश अरुणाचल प्रदेश की तागिन भाषा में बनी पहली फिल्म का ट्रेलर शनिवार को लॉन्च किया और कहा कि फिल्में किसी संस्कृति या स्थान की सबसे बड़ी प्रवर्तक होती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘लव इन 90s'' कर मुक्त होगी। मंत्री ने कहा कि वह राज्य सरकार से कहेंगे कि वह इसको अन्य माध्यमों के जरिये भी ‘प्रमोट' करे। लोगों से इस फिल्म को देखने का अनुरोध करते हुए रीजीजू ने कहा कि यह फिल्म समुदाय की संस्कृति को पूरे देश और दुनिया के सामने प्रदर्शित करती दिखती है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में स्थापित होने वाला राष्ट्रीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान इस क्षेत्र की कला और संस्कृति को बढ़ावा देगा। इस फिल्म के निदेशक तपेन नटम ने कहा कि देश के सबसे दूरस्थ कोनों में से एक से राष्ट्रीय राजधानी में आकर फिल्म जारी करने पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने सहयोग के लिए रीजीजू को धन्यवाद दिया।
- मुंबई। अभिनेता गौरव खन्ना टीवी शो अनुपमा से घर-घर में खास पहचान बना चुके हैं। अभिनेता सीरियल में अपने किरदार अनुज के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड किया करते हैं। लाखों की संख्या में उनकी फैन फॉलोइंग हैं। हाल ही में अभिनेता ने पत्नी के लिए एक लग्जरी कार खरीदी है। इसकी जानकारी उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।गौरव की पत्नी आकांक्षा ने प्रशंसकों के साथ इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा की है। उन्होंने लिखा, "तो यह हुआ ...इतने अविश्वसनीय गिफ्ट के लिए मेरे हसबैंक गौरव खन्ना को धन्यवाद ... हॉटव्हील्स।"उनके इस पोस्ट पर गौरव के इंडस्ट्री के दोस्त और प्रशंसक लगातार बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो...डाउन टू अर्थ पीपल..आजकल तो स्ट्रगलिंग एक्टर्स भी बीएमडब्ल्यू से कम में नहीं बैठना चाहते।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गौरव की पत्नी आकांक्षा ने इतने लंबे समय तक टीवी स्क्रीन्स से दूर रहने के पीछे की वजह का खुलासा किया था। अभिनेत्री ने कहा था, " पहले मैं शो करती थी और अब मैं शो करने का इंतजार कर रही हूं। कुछ भी मुझे टेलीविजन से दूर नहीं रख रहा है। मैं बहुत सारे ऑडिशन देती हूं लेकिन मुझे लगता है कि लोग मेरे ऑडिशन को पसंद नहीं कर रहे हैं। मैं फैंस से कहना चाहूंगी कि आप गौरव पर प्यार बरसाते रहिए और अब वह मेरे लिए एक शो प्रोड्यूस करेंगे (हंसते हुए) क्योंकि मुझे नहीं लग रहा कोई मुझे अपने शो में लेने वाला है।"
- मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स एक बार फिर दिलचस्प कहानी को लेकर हाजिर हैं। इस बार किसी इंसान की लापता होने की कहानी नहीं बल्कि कटहल के गायब होने की पड़ताल होगी। जी हां, नेटफ्लिक्स की नई फिल्म 'कटहल' दस्तक देने वाली है। फिलहाल मेकर्स ने 'कटहल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में लीड कास्ट में सान्या मल्होत्रा हैं जो पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। टाइटल और सब्जेक्ट की तरह ये कहानी काफी दिलचस्प मालूम पड़ती है।अभिनेता राजपाल यादव इस फिल्म में पत्रकार की भूमिका में तो सान्या मल्होत्रा पुलिसवाली बनी हैं। मेकर्स दावा करते हैं कि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। जहां विजय वर्मा एमएलए की भूमिका में हैं जिनके दो 'कटहल' गायब हो चुके हैं। अब नई पुलिसवाली बनकर आई क्षेत्र में महिमा (सान्या) को ये केस सौंपा जाता है।अब ट्रेलर देखने के बाद आपको ये रुचि जरूर होगी आखिर 'कटहल' का क्या होता है? कैसे ये गायब हो जाते हैं? क्यों इसकी जांच शुरू होती है? इन तमाम सवालों के जवाब हंसी मजाक के साथ आपको फिल्म में देखने को मिलेंगे। सान्या, विजय वर्मा से लेकर राजपाल यादव जैसे स्टार्स इस फिल्म की जान साबित होने वाले हैं।'कटहल' को यशवर्धन और अशोक मिश्रा ने लिखा है तो शोभा कपूर, एकता कपूर से लेकर गुनीत मोंगा इसे प्रड्यूस करने वाले हैं। ये फिल्म 19 मई 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बात करें गुनीत मोंगा की तो वह हाल में ऑस्कर में धूम मचाती नजर आई थीं। उनकी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट विस्पर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट का ऑस्कर जीता था। 'कटहल' की कहानी साल 2014 में घटित हुए मामले से प्रेरित लगती है। साल 2014 में ठीक ऐसे ही जेडीयू सांसद के बगीचे से दो कटहल गायब हुए थे। तब उन्होंने ये मामला दर्ज करवाया था। चोर को पकडऩे के लिए बकायदा एक टीम भी गठित की गई थी।
- मुंबई। बॉलीवुड़ एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल इन दिनों अपनी शादी की खबरों के लेकर काफी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो एक्टर इस साल जून में अपनी गर्लफ्रेंड के शादी करने वाले हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सनी के लाडले ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है, जिसे बाद उनके फैंस उनकी होने वाली दुल्हन के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं।रिपोट्र्स की मानें तो करण की पार्टनर दुबई की हैं और एक ट्रैवल एजेंसी में मैनेजर के रूप में काम करती है। जबकि ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि लड़की का नाम द्रिशा रॉय है। असली नाम द्रिशा आचार्य है, जो फिल्म जाने-माने निर्माता रहे बिमल रॉय की पोती होती हैं।कई रिपोर्ट में यह कहा गया है कि करण और द्रिशा बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने हाल ही में सगाई की है और अब अपनी एंगेजमेंट की पब्लिक अनाउंसमेंट करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि करण देओल ने अपने दादाजी धर्मेद्र और हेमामालिनी की शादी की सालगिरह के मौके पर सगाई की थी। वहीं, अब यह कहा जा रहा है कि करण की शादी काफी सिंपल तरीके से होगी। कई मीडिया रिपोट्र्स में यह दावा किया जा रहा है कि करण की शादी काफी प्राइवेट तरीके से बस खास लोगों की मौजूदगी में की जाएगी।
- मुंबई. अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कलाकारों की फीस लैंगिक आधार पर नहीं बल्कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की क्षमता के आधार पर तय होनी चाहिए। हाल में अभिनेत्री प्रियंका जोनास ने कहा था कि प्राइम वीडियो की सीरिज “सिटडेल” 22 वर्ष में उनका पहला प्रोजेक्ट था, जिसमें उन्हें साथी पुरुष कलाकारों के समान फीस मिली। प्रियंका के बयान का जिक्र करते हुए रकुल ने कहा कि पुरुष और महिला कलाकारों के लिए समान वेतन के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे पर उनकी “बहुत अलग राय” है। उन्होंने यहां ‘फिक्की फ्रेम्स 2023' समारोह में ‘सिनेमा में महिलाएं' विषय पर चर्चा के दौरान कहा कि कलाकारों की फीस लैंगिक आधार पर नहीं बल्कि दर्शकों को खींचने की क्षमता के आधार पर तय होनी चाहिए। इसी कार्यक्रम में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि आपकी कला के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम जिस समय में रह रहे हों, वह उसके साथ प्रतिध्वनित हों। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम जिस समय में रह रहे हों... उसके अनुसार ढलना बहुत महत्वपूर्ण होता है। आपकी कला के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम उस समय के साथ तालमेल बनाएं, जिसमें हम रह रहे हैं।”
- नई दिल्ली/कोच्चि। केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर रोक लगाने से मना कर दिया। जस्टिस एन नागारेश और जस्टिस मोहम्मद नियास सीपी की खंडपीठ ने यह फैसला कई याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें कि फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग की गई थी।फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कोर्ट ने कहा कि फिल्म केवल ‘सच्ची घटनाओं से प्रेरित’ कहानी को कहती है। पीठ ने यह भी कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इसको प्रमाणित किया है। पीठ ने फिल्म का ट्रेलर भी देखा और कहा कि इसमें किसी विशेष समुदाय के लिए कुछ भी आपत्तिजनक बात नहीं है। पीठ ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ताओं में से किसी ने भी इस फिल्म को नहीं देखा है और निर्माताओं ने एक डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) जोड़ा है कि फिल्म घटनाओं का एक काल्पनिक वर्जन है।अदालत ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि केरल एक धर्मनिरपेक्ष समाज है और फिल्म को उसी रूप में स्वीकार करेगा जैसा कि वह है। उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं से सवाल किया कि जिस फिल्म को उसने देखा, वह एक कहानी है न कि इतिहास, यह कैसे समाज में संप्रदायवाद और संघर्ष पैदा करेगी? अदालत ने जानना चाहा कि क्या पूरा ट्रेलर समाज के खिलाफ था।केरल उच्च न्यायालय ने कहा कि वह ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म की स्क्रीनिंग के खिलाफ कोई अंतरिम आदेश देना नहीं चाहता। वहीं द केरल स्टोरी के निर्माता ने केरल हाईकोर्ट को बताया कि फिल्म का टीजर, जिसमें कि केरल की 32,000 महिलाओं के आईएसआईएस के भर्ती होने का दावा किया गया है वह इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंटों से हटा देंगे।न्यायमूर्ति एन. नागारेश और न्यायमूर्ति सोफी थॉमस की खंडपीठ ने फिल्म के टीजर को लेकर निर्माता की दलील दर्ज कर ली है।
-
मुंबई. दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को कहा कि फिल्म “सेक्शन 84” में उन्हें बहुत अच्छा और चुनौतिपूर्ण काम करने का मौका मिला है। बच्चन (80) ने अपने ब्लॉग में प्रशंसकों और फॉलोवर को काम को लेकर ताजा जानकारी दी।
बच्चन ने लिखा, “मैं स्वीकार करता हूं कि 'सेक्शन 84' फिल्म की प्रकृति और भूमिका के जरिए मुझे बहुत अच्छा काम करने का मौका मिल रहा है, यही कारण है कि जब दिन का काम पूरा हो जाता है तो घर जाते समय भी यह पीछा नहीं छोड़ता, और इसका ज्यादातर हिस्सा जेहन में चलता रहता है।” “सेक्शन 84” का लेखन और निर्देशन “तीन” और “द गर्ल ऑन द ट्रेन” से मशहूर हुए रिभु दासगुप्ता कर रहे हैं। फिल्म में डायना पेंटी, अभिषेक बनर्जी और निमरत कौर भी नजर आएंगी। - मुंबई। टीवी के चर्चित शो अनुपमा में आए दिन मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। यही वजह है कि फैंस इस शो को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। टीआरपी के मामले में भी ये शो काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर चुका है। अब इस शो में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। खबर आ रही है कि शो में नए किरदार की एंट्री होने वाली है। कहा जा रहा है कि इस शख्स की एंट्री होने के बाद अनुपमा के जीवन में भी बदलाव आएगा।टीवी के पसंदीदा शो 'अनुपमाÓ में गोरव खन्ना अनुज के किरदार में और रुपाली गांगुली अनुपमा के किरदार में नजर आ रहे हैं। अपने इन किरदारों से दोनों ही एक्टर्स ने सब का दिल जीत लिया है। हाल ही में गौरव को अपने इस किरदार के लिए अवॉर्ड भी दिया गया था। टीवी की दुनिया में 18 साल बिता चुके अनुज की खुशी का ये अवॉर्ड पाकर खुशी का ठिकान नहीं था। शो में अब जिस नए किरदार की एंट्री हो रही है उसका नाम अपरा मेहता है। अपरा मेहता जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक, अपरा मेहता अनुपमा की गुरु का किरदार निभाने वाली हैं। वह अनुपमा को डांस में इतना परफेक्ट बना देंगी कि वह इंटरनेशनल लेवल की डांसर बन जाएगी और अनुज उनसे मिलने की कोशिश करेगा। जबकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भैरवी के पिता के निधन के बाद अनुपमा उसको इस हाल में छोड़ नहीं पाएगीष वह उसकी भी जिम्मेदारी लेगी। कहा जा रहा है कि शो में अपरा मेहता की एंट्री के बाद बड़ा बदलाव आने वाला है। शो की कहानी को भी नया एंगल मिल सकता है।
- मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के लिए बैक टू बैक दो बड़ी असफलताएं दिल तोड़ देने वाली हैं। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद आई उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से धराशायी हो गई। जिसके बाद सुपरस्टार आमिर खान बैकफुट पर आ गए हैं। दो फिल्में बुरी तरह से पिटने के बाद आमिर खान भी किंग खान की राह पर चल निकले और फिलहाल कुछ वक्त के लिए सुपरस्टार ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। इस वक्त आमिर खान अपना कीमती वक्त परिवार के साथ बिताने की कोशिश में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी अगली फिल्म से भी हाथ पीछे खींच लिए हैं।'लाल सिंह चड्ढा' के आने से पहले ही आमिर खान ने निर्देशक आर एस प्रसन्ना की अगली फिल्म के लिए हाथ मिला लिया था। मगर अब इस झटके के बाद एक्टर ने अपना ये प्लान भी होल्ड पर डाल दिया। फिलहाल एक्टर ने इस फिल्म के साथ अब बतौर एक्टर नहीं सिर्फ बतौर प्रोड्यूसर जुडऩे का फैसला लिया है।इधर, खबरों की मानें तो आमिर खान बैकफुट पर सिर्फ तेज रफ्तार से आगे दौडऩे के इरादे से ही आए हैं। अपनी अगली फिल्म के लिए एक्टर काफी सतर्क हैं और वो साउथ सिनेमाई दुनिया के सितारों के साथ मिलकर कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। जिसका इशारा उनकी हालिया साउथ की ओर हुईं लगातार विजिट से मिलता है। इस बारे में न्यूज पोट्र्ल पीपिंगमून की एक रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान इन दिनों अल्लू अर्जुन के पिता और साउथ सिनेमा के बड़े फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के साथ चर्चा में हैं। सुनने में आया है कि सुपरस्टार आमिर खान अल्लू अरविंद के साथ मिलकर अगली फिल्मों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। रिपोट्र्स की मानें तो फिल्ममेकर अल्लू अरविंद ने आमिर खान के साथ गजनी 2 को लेकर भी एक विचार साझा किया है।साउथ फिल्म की रीमेक गजनी में सुपरस्टार आमिर खान ने बिजनेसमैन संजय सिंघानिया का किरदार काफी शिद्दत से निभाया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। निर्माता अल्लू अरविंद ने संजय सिंघानिया के इसी किरदार को आगे लेकर गजनी 2 की भूमिका बनाई है। जिसके लिए सुपरस्टार आमिर खान से चर्चा चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही इसे लेकर मेकर्स एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
- मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी की खबरें इन दिनों हर किसी की जुबान पर हैं। परिणीति और राघव चड्ढा के डेटिंग रूमर्स पिछले कई महीनों से चल रहे हैं। रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कि राघव और परिणीति 13 मई को सगाई कर सकते हैं और अक्टूबर के महीने में ये दोनों सात फेरे लेंगे। हालांकि अभी तक ना तो राघव और ना ही परिणीति ने अपनी शादी की खबरों पर कोई चुप्पी तोड़ी है। अब इसी बीच बी-टाउन के इस नए कपल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में राघव और परिणीति एक-साथ आईपीएल मैच देखते नजर आ रहे हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की यह तस्वीरें मोहाली स्टेडियम की हैं। यह दोनों पंजाब किंग्स वर्सेज मुंबई इंडियन्स का मैच देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान राघव चड्ढा ने ब्लैक कलर की शर्ट पहनी थी तो वहीं परिणीति चोपड़ा ब्लैक वनपीस में नजर आईं। आईपीएल के दौरान दर्शकों की निगाहें मैच की तरफ कम और परिणीति-राघव की ओर ज्यादा थीं। राघव और परिणीति की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जैसे ही आईपीएल मैच देखने के दौरान कैमरे में कैद हुए तो पूरा मोहाली स्टेडियम परिणीति भाभी जिंदाबाद के नारों से गूंज गया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस की आवाज सुनकर परिणीति शरमा रही हैं तो वहीं राघव भी ब्लश कर रहे हैं।बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का रोका हो चुका है। खबरों के अनुसार एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान दोनों का रोका हुआ। वह दोनों बहुत खुश थे। अब इसी साल अक्टूबर के अंत में शादी होने की संभावना है।
- नयी दिल्ली। समाज में जाति और पेशा आधारित भेदभाव को उजागर करने वाली मराठी फिल्म ‘चिरभोग' को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मानवाधिकारों पर आठवीं लघु फिल्म प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए चुना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रथम पुरस्कार में दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है।एनएचआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘फिल्म एक लड़के की कहानी के माध्यम से समाज में जाति और पेशा आधारित भेदभाव को उजागर करती है। यह मराठी फिल्म है जो अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ है।'' इस फिल्म का निर्देशन नीलेश आंबेडकर ने किया है।अधिकारियों ने कहा कि भवानी डोले ताहू की फिल्म ‘‘इनेबल्ड'' को 1.5 लाख रुपये के दूसरे पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह फिल्म एक दिव्यांग बच्चे की कहानी के माध्यम से ‘दिव्यांगजन' के बारे में मानसिकता बदलने की जरूरत पर जोर देती है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म असमी भाषा में है और अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ है।अधिकारियों ने बताया कि टी. कुमार की फिल्म ‘‘अचम थावीर'' को एक लाख रुपये के तीसरे पुरस्कार के लिए चुना गया है।
-
चेन्नई. लोकप्रिय अभिनेता विक्रम की फिल्म “थंगलान” की शूटिंग के दौरान पसली टूट गई है और फिलहाल वह आराम कर रहे हैं। विक्रम के प्रबंधक ने यह जानकारी दी। निर्देशक पी. रंजीत के अनुसार “थंगलान” 19वीं शताब्दी की शुरुआत में खनन क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। विक्रम के मैनेजर सूर्यनारायण ने ट्वीट किया, “शूटिंग के दौरान चियान (विक्रम) को चोट लगी, जिसके परिणामस्वरूप उनकी पसली टूट गई। इसके चलते वह कुछ समय के लिए थंगलान की शूटिंग नहीं कर पाएंगे।” विक्रम को हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म “पोन्नियिन सेलवन II” में चोल युवराज अदिता करिकलन की भूमिका निभाते हुए देखा गया था।
- मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा है कि महिलाओं की देह अनमोल है और वे जितनी ढंकी रहेंगी, उतनी अच्छी दिखेंगी। सलमान खान ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि यह महिलाओं के बारे में नहीं है, बल्कि पुरुषों के बारे में है, जो महिलाओं को एक खास तरह से देखते हैं। ‘‘किसी का भाई किसी की जान'' फिल्म में उनकी सह-अभिनेत्री पलक तिवारी ने कुछ समय पहले कहा था कि सलमान खान की फिल्म के सेट पर लड़कियों के लिए एक ‘ड्रेस कोड' है। कार्यक्रम के प्रस्तोता ने जब सलमान (57) से सवाल किया कि क्या फिल्म के सेट पर महिलाओं के लिए ‘ड्रेस कोड' है, अभिनेता ने कहा, ‘‘जब आप एक शालीन फिल्म बनाते हैं तब हर कोई परिवार के साथ इसे देखने जाता है। मुझे लगता है कि महिलाओं की देह अनमोल है। वह जितनी ढंकी रहेगी, वे उतनी अच्छी दिखेंगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘यह महिलाओं के बारे में नहीं है। यह पुरूषों के बारे में है, महिलाओं...आपकी पत्नी, आपकी बहन, आपकी मां को देखने के उनके तरीके के बारे है। मैं नहीं चाहता कि उन्हें अपमानित होना पड़े।''
- मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही हैं। सलमान खान इस फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के अलावा एक न्यूज शो को लेकर चर्चा में बने बने हुए। सलमान खान ने इस न्यूज शो में कई ऐसे बयान दिए है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान ने इस शो में महिलाओं की ड्रेस से लेकर अपनी शादी तक को लेकर बयान दिए। इसके बाद अब सलमान खान ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर आपनी राय रखी है। जिसके बाद इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। सलमान खान ने इस शो में ओटीटी को लेकर भी अपनी राय रखी। सलमान ने कहा कि ओटीटी के कॉन्टेंट पर भी सेंसरशिप लगनी चाहिए। सलमान खान ने इसके आगे कहा कि अगर हम 'दो पंच ज्यादा मार देते है, तो हमे A सर्टिफिकेट मिल जाता है। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ ऐसा कुछ नहीं होता।'सलमान खान, पलक तिवारी, शाहनाज गिल और पूजा हेगड़े की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। सलमान खान की इस फिल्म में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के स्टार्स भी नजर आए थे। सलमान खान की इस फिल्म में राम चरण, दग्गुबाती वेंकटेश और जगपति बाबू नजर आए थे। इस फिल्म के बाद सलमान खान 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं।
- मुंबई । बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। मेट गाला 2023 के इवेंट में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। लेकिन इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस उनकी बेटी मालती मैरी को मिस करते नजर आए। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी की नई तस्वीर सामने आई है, जो फैंस का दिल लूट रही है।इस तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा जोनस अपनी मां प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई दे रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये अनदेखी तस्वीरें उस समय की है, जब एक्ट्रेस मेट गाला 2023 के लिए तैयार हो रही थी।एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2023 इवेंट के अलावा अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेट को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर धमाल मचा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की इस वेब सीरीज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये वेब सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी।
- मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने सोशल मीडिया पर अपनी ताजा तस्वीरें शेयर कर खलबली मचा दी है। अदाकारा ने अपनी इन लेटेस्ट फोटोज में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर ऐलान किया है कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अदाकारा गैब्रिएला डिमेट्रेड्स के इस ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। अर्जुन रामपाल पहले से ही गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स संग एक बेटे अरिक के पिता हैं।गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के जरिए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को गुडन्यूज दी है। अदाकारा ने बताया है कि वो और अर्जुन रामपाल फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। अदाकारा गैब्रिएला डिमेट्रेड्स और अर्जुन रामपाल पहले से ही एक बेटे के पैरेंट हैं। अब ये स्टार कपल 4 साल बाद दोबारा मम्मी-पापा बनने वाला है।अर्जुन रामपाल ने साल 23 अप्रैल 2019 में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स संग पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डिमेट्रेड्स लिव-इन पार्टनर हैं। दोनों सितारों ने आज तक शादी नहीं की है। जबकि, दोनों पैरेंटहुड साथ में एन्जॉय कर रहे हैं। ग्रैब्रिएला ने 18 जुलाई 2019 को अपने पहले बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद इस स्टार कपल ने अपने बेटे का नाम अरिक रामपाल रखा।फिल्म स्टार अर्जुन रामपाल की पहली शादी मेहर जेसिका के साथ हुई थी। स्टार कपल ने अपनी 20 साल की शादी को खत्म कर अपनी राहें अलग की थीं। अर्जुन रामपाल कथित तौर पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स संग एक्सट्रा मैरिटिअल रिलेशनशिप में थे। दोनों के इस रिश्ते की वजह से ही मेहर जेसिका ने अर्जुन रामपाल से तलाक लिया था। दोनों ने साल 2019 में लिया था। जबकि, इसी साल अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने पहले बेटे को जन्म दिया था।अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिका दो बेटियों के पैरेंट्स थे। फिल्म स्टार की बेटियों के नाम मायरा रामपाल और माहिका रामपाल है। तलाक के बाद दोनों बेटियों की परवरिश उनकी मां मेहर जेसिका कर रही हैं।
-
मुंबई. बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके परिवार और दोस्तों सहित सिनेमा जगत से जुड़े कई दिग्गजों ने उन्हें याद किया। सन 1973 में रिलीज हुई ‘बॉबी' से लेकर 2018 में राजनीतिक ड्रामा ‘मुल्क' तक की फिल्मों में अभिनय करने वाले ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा कि माता-पिता के निधन के बाद जीवन में आई रिक्तता को कोई भी पूरा नहीं कर सकता। अभिनेता (40) ने हाल ही में कहा था, “किसी व्यक्ति के जीवन में सबसे बड़ी बात तब होती है जब आप अपने माता-पिता में से किसी एक को खो देते हैं। यह वास्तव में कुछ है... खासकर जब आप अपने 40 के करीब आ रहे हों, तो यही वह समय होता है जब आमतौर पर ऐसा कुछ होता है, लेकिन यह परिवार को करीब लाता है। यह आपको प्रियजनों को अहमियत देना सिखाता है और जीवन को समझने में मदद करता है। यह आपको बताता है कि आपकी प्राथमिकताओं में क्या मायने रखता है और क्या नहीं को महत्व देता है।” जानी-मानी अभिनेत्री नीतू कपूर ने रविवार को अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह हर दिन उन्हें याद करती हैं। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। नीतू ने ‘रफू चक्कर', ‘अमर अकबर एंथनी' और ‘दो दूनी चार' जैसी फिल्मों में ऋषि कपूर के साथ सह-कलाकार के रूप में काम किया। ‘102 नॉट आउट' के निर्देशक उमेश शुक्ला ने कहा कि अभिनेता अक्सर यह जांच करते थे कि फिल्म निर्माता और अन्य कलाकार उनके काम को अच्छी तरह समझ रहे हैं या नहीं। अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने कहा कि ऋषि कपूर के जाने से बॉलीवुड में उत्पन्न रिक्तता की भरपाई कोई भी नहीं कर सकता। ऋषि कपूर के सिने जगत के साथी जैकी श्रॉफ ने उन्हें भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक के रूप में याद किया। श्रॉफ ने बताया, “उनका आकर्षण, उनकी टिमटिमाती आंखें, उनकी खूबसूरत मुस्कान, बहुत प्यारी थी। एक समय था जब मैं और मेरे दोस्त मुंबई के नेपियन सी रोड पर घूमते थे और मैं उनसे वहीं मिलता था। वह मेरा पसंदीदा था। वह बहुत अच्छा था। वह रोमांस, कॉमेडी और इमोशन में बहुत अच्छे थे। वह बेहतरीन कलाकारों में से एक थे।
-
मुंबई. ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय का आधिकारिक रूप से अगले महीने राज्याभिषेक होगा जिसके लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को भी लियोनेल रिची और कैटी पेरी जैसी हस्तियों के साथ आमंत्रित किया गया है। चार्ल्स तृतीय (74) अपनी पत्नी कैमिला के साथ छह मई को वेस्टमिंस्टर एबे में आधिकारिक रूप से ब्रिटेन की शाही गद्दी संभालेंगे और सप्ताहांत में होने वाले समारोह में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सोनम कपूर को बहुप्रतीक्षित राज्याभिषेक समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित संगीत समारोह में विशेष तौर पर गान के लिए आमंत्रित किया गया है । सोनम कपूर ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे इस समारोह के लिए राष्ट्रमंडल डिजिटल गान में हिस्सा लेने का सम्मान प्रदान किया गया है जिसमें महामहिम की संगीत और कला के प्रति प्रेम का उत्सव मनाया जाएगा। यह ऐतिहासिक क्षण है जो ब्रिटेन के सकारात्मक, समावेशी और आशावादी भविष्य को लेकर प्रतिबद्धता को इंगित करता है। गान के जरिये शाही विरासत और एकता, शांति और खुशी को प्रोत्साहित किया जाएगा।''
- मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार करीना कपूर खान की एंट्री रोहित शेट्टी और अजय देवगन की सिंघम अगेन में होने वाली है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो अदाकारा एक बार फिर इस बिग बजट कॉप यूनिवर्स की फिल्म में नजर आने वाली हैं।'सूर्यवंशी' की बंपर सक्सेस के बाद अब हर किसी की नजर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म पर टिकी है। अक्षय कुमार की इस फिल्म की सफलता के बाद ही निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी अगली कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन का ऐलान कर दिया था। इस फिल्म में एक बार फिर बाजीराव सिंघम के रूप में अजय देवगन की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। फिल्म के ऐलान से ही रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के फैंस उछल पड़े थे। निर्देशक रोहित शेट्टी ने ये भी ऐलान किया कि इस बार उनकी इस कॉप यूनिवर्स की फिल्म में लेडी कॉप की भी एंट्री होगी। जिसके बाद उन्होंने इस रोल के लिए अदाकारा दीपिका पादुकोण के नाम का भी खुलासा कर दिया था। अब इस फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। चर्चा है कि सुपरस्टार अजय देवगन और रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर 'सिंघम अगेन' में अदाकारा करीना कपूर खान की एंट्री होने वाली है। अदाकारा करीना कपूर खान इस फिल्म फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट में भी लीड एक्ट्रेस थीं। इसके बाद अदाकारा को तीसरी फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। रिपोट्र्स की मानें तो अदाकारा फिल्म के तीसरे पार्ट में भी अजय देवगन के अपोजिट लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि उनका किरदार अवनी कामत का ही होगा या फिर इसमें कोई बदलाव होगा।दिलचस्प बात ये है कि अदाकारा दीपिका पादुकोण पहले से ही सिंघम अगेन का हिस्सा बन चुकी हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस लेडी कॉप का कैरेक्टर प्ले करेंगी। ऐसे में करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण पहली दफा साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिख सकती हैं। इधर, रोहित शेट्टी की इस फिल्म में उनके कॉप यूनिवर्स के दूसरे स्टार्स रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी कैमियो करते दिख सकते हैं।









.jpg)

.jpeg)
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)


.jpg)





