- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन इरफान इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। इनफान ने अपने दम पर लोकप्रियता और सफलता हासिल की। वे बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे।इरफान खान कभी भी एक्टिंग की दुनिया में नहीं आना चाहते थे। वह क्रिकेटर बनने की चाहत रखते थे, लेकिन कहते हैं न कि हमारे हाथ में तो बस मेहनत करना होता है, लेकिन नसीब में लिखे सच को तो हम नहीं बदल सकते हैं। कहते हैं कि इरफान के घर की हालत बहुत अच्छी नहीं थी, जिस वजह से वह मुंबई में एक्टिंग करने नहीं बल्कि एसी रिपेयर करने ट्रेनिंग करने के लिए आए थे। उन्होंने पंखे की दुकान में काम किया और फिर एक दिन बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना के घर उनका एसी ठीक करने भी पहुंचे थे। एक इंटरव्यू में एक इरफान ने बताया था कि वह कुछ टेक्निकल ट्रेनिंग पर थे और इसके लिए वह जयपुर से मुंबई आए थे। यहीं पर वह एक बार एयर कंडीशनर ठीक करने के लिए राजेश खन्ना के घर गए थे।इरफान थिएटर की दुनिया से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा और सिर्फ 53 साल की उम्र में लगभग 70 फिल्मों में काम किया । इनमें कुछ हॉलीवुड फिल्में भी शामिल हैं। इरफान को बचपन से ही क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था और बड़े होकर वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन घर का माली हालत को देखते हुए वह अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाए।अपने एक्टिंग स्कूल के थर्ड ईयर में इरफान को फिल्म 'सलाम बॉम्बेÓ में एक छोटा सा रोल निभाने का मौके मिला था। बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए ये छोटा सा रोल ही काफी था और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने टीवी सीरियलों में काम किया और फिर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया।
-
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की डेब्यू फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है लेकिन वह लगातार सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब सुहाना खान की एक बिकिनी फोटो तेजी से वायरल हो रही है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सुहाना खान के फैंस उनकी तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल, सुहाना खान की एक बिकिनी वाली तस्वीर उनके फैन पेज से शेयर की गई है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सुहाना खान व्हाइट बिकिनी पहने हुए समंदर की तरफ देख रही हैं। सुहाना खान की ये तस्वीर बैक साइड से क्लिक की गई है इसलिए उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। सुहाना खान की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर पर तहलका मचा दिया है। सुहाना खान की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये तस्वीर सुहाना खान की है।
बताते चलें कि सुहाना खान अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। सुहाना खान की पहली फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की रिलीज डेट आउट होना बाकी है। फिल्म 'द आर्चीज' सुहाना खान के साथ बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन का नाती अगस्त्य नंदा भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाला है। वहीं, शाहरुख खान के काम की बात करें तो अब डायरेक्टर एटली कुमार की फिल्म 'जवान' में काम करते दिखाई देंगे। इसके साथ ही वह डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' जून में और फिल्म 'डंकी' दिसंबर में रिलीज होगी। -
नई दिल्ली। मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को फिल्म अभिनेता सूरज पंचोली को अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से बरी कर दिया है। जिया खान तीन जून 2013 को अपने घर में मृत पाई गई थीं। सबूतों की कमी के कारण अदालत ने उनको दोषी नहीं ठहराया। सूरज पंचोली को छह पन्नों के जिया खान के कथित पत्र के आधार पर आरोप लगाया गया था। सीबीआई ने दावा किया था कि पत्र में, पंचोली के हाथों जिया के शारीरिक और मानसिक शोषण तथा शारीरिक प्रताड़ना के बारे में बताया गया था। तीन जून 2013 को अभिनेत्री जिया खान अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। जिया ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी। हालांकि, दुनिया को अलविदा कहने वाली जिया अपने पीछे छह पन्नों का सुसाइड नोट छोड़कर गई थीं। मामले में उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को आरोपी बनाया गया। उन पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा, लेकिन 10 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने इन आरोपों को दरकिनार कर दिया है। सूरज पंचोली बरी हो गए हैं।
सूरज पंचोली बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस जरीना वहाब के बेटे हैं। सूरज पंचोली आज बॉलीवुड के एक्टर हैं। एक्टर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2015 में आई फिल्म हीरो से की थी। इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी नजर आई थीं। आथिया ने भी इस फिल्म के जरिए अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
-
मुंबई. इस बार फिल्मफेयर पुरस्कार में रूढ़िवाढ़ी सोच को चुनौती देने वाली कहानियों और किरदारों का बोलबाला रहा और आलिया भट्ट-अभिनीत फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी' एवं एलजीबीटीक्यू कॉमेडी ड्रामा ‘बधाई दो' ने शीर्ष पुरस्कार अपने नाम किए। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘गंगूबाई काठियावाड़ी' ने 68वें फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, अग्रणी भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ संवाद, सर्वश्रेष्ठ पोशाक (कॉस्ट्यूम), सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ छायांकन और सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन सहित 10 पुरस्कार अपने नाम किए। फिल्म प्रसिद्ध लेखक हुसैन जैदी की पुस्तक ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' के एक अध्याय पर आधारित है।
अभिनेता सलमान खान ने पहली बार पुरस्कार समारोह की मेजबानी की और अभिनेता आयुष्मान खुराना तथा मनीष पॉल ने उनका साथ दिया। सितारों से सजी इस शाम में गोविंदा, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी प्रस्तुतियों से चार चांद लगाए। समारोह की दूसरी चर्चित फिल्म ‘बधाई दो' रही, जिसने फिल्म समीक्षकों (क्रिटिक्स) की श्रेणी में अधिकतर पुरस्कार अपने नाम किए। राजकुमार राव को अग्रणी भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और भूमि पेडनेकर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का पुरस्कार मिला। भूमि ने यह पुरस्कार तब्बू के साथ साझा किया जिन्हें ‘भूल भुलैया 2' के लिए यह पुरस्कार दिया गया। हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बधाई दो' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) का पुरस्कार भी मिला। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए शीबा चड्ढा को सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार (महिला) का पुरस्कार मिला। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार भी मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का पुरस्कार फिल्म ‘वध' के लिए संजय मिश्रा को दिया गया।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' को सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम, उसके गीत केसरिया को सर्वश्रेष्ठ बोल, सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (अरिजीत सिंह), सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स के लिए भी पुरस्कार मिला। अनिल कपूर को फिल्म ‘जुग जुग जियो' के लिए सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार का पुरस्कार दिया गया और इस फिल्म के लिए ही कविता सेठ को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का पुरस्कार मिला। फिल्म निर्माता जोड़ी जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल को ‘वध' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित (डेब्यू) निर्देशक का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार फिल्म ‘एन एक्शन हीरो' के लिए निनाद खानोलकर को दिया गया।दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 68वें फिल्मफेयर पुरस्कार का आयोजन किया गया।
- - मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं। पश्मीना रोशन मुंबई में डांस क्लास में हिस्सा लेने पहुंची थीं। जहां से अदाकारा पश्मीना रोशन की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन इस दौरान व्हाइट कलर की मिनी स्कर्ट में नजर आईं। साथ ही पश्मीना रोशन ने व्हाइट क्रॉप टॉप पहना हुआ था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।पश्मीना रोशन दरअसल अपनी डांस क्लास के लिए पहुंची थीं। जहां उनका ये लुक फैंस को भी दीवाना कर गया। पश्मीना जाने-माने संगीतकार राजेश रोशन की बेटी हैं, जो ऋतिक रोशन की चाचा हैं।अदाकारा पश्मीना रोशन जल्दी ही बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करेंगी। उनकी डेब्यू फिल्म इश्क-विश्क रिबाउंड है।ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन बेहद खूबसूरत हैं। ये बात उनकी इन तस्वीरों से खुद साफ हो जाती हैं।
-
सोनमर्ग (जम्मू-कश्मीर). शाहरुख खान ने मंगलवार को कश्मीर घाटी में अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग की शुरुआत सोनमर्ग के एक मनोरम पर्यटन स्थल में एक गाने के दृश्यों के फिल्मांकन के साथ शुरू हुई। फिल्म की शूटिंग करीब तीन दिन तक चलेगी। 'डंकी' के निर्माण की घोषणा अप्रैल 2022 में की गयी थी। इस फिल्म में शाहरुख पहली बार निर्देशक राजकुमार हिरानी और अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म निर्माण से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘शाहरुख खान सोमवार को कश्मीर के सोनमर्ग पहुंचे। सोनमर्ग के थजवास इलाके में आज सुबह एक गाने के दृश्यों की शूटिंग शुरू हुई। इस गाने को मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य कोरियोग्राफ कर रहे हैं। '' सूत्रों के मुताबिक सोनमर्ग में दो दिन की शूटिंग पूरी करने के बाद शाहरुख श्रीनगर में फिल्मों के दृश्यों की शूटिंग करेंगे।
- मुंबई । अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने वेब सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे सीजन की शूटिंग फिर से जयपुर में शुरू कर दी है।अभिनेत्री (47) दिल का दौरा पड़ने के करीब दो महीने बाद शूटिंग पर लौटी हैं। मार्च की शुरुआत में उन्होंने दिल का दौरा पड़ने और शहर के एक अस्पताल में ‘एंजियोप्लास्टी’ कराने की सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी।सुष्मिता सेन ने एक बयान में बताया कि वेब सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे सीजन में वह एक निडर मां, बेटी और महिला की भूमिका में नजर आएंगी। पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा, ‘‘ अब जब हमने देखा कि उसने खेल में महारत हासिल कर ली है, तो अब चीजों को आगे ले जाने की जरूरत है। कुछ ऐसा करने का समय आ गया है जो हमने पहले कभी नहीं किया। मैं किरदार के इस नए अवतार को लेकर उत्साहित हूं…’’‘आर्या’ डच की एक सीरीज ‘पेनोजा’ का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है।ओवर द टॉप मंच ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ के आधिकारिक ट्विटर खाते पर साझा किए गए एक वीडियो में सुष्मिता सेन तलवारबाजी करती नजर आ रही हैं।इस सीरीज का निर्माण ‘राम माधवानी फिलम्स’ और ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ के बैनर तले किया गया है। सेन ने हाल ही में अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘ताली’ की ‘डबिंग’ पूरी की थी, जिसमें वह ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता गौरी सावंत की भूमिका निभा रही हैं।
-
मुंबई. प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले और अभिनेत्री विद्या बालन को सोमवार रात एक समारोह में मंगेशकर परिवार द्वारा दिये जाने वाले पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यह मौका खुशी के साथ स्वर-साम्राज्ञी लता की भावपूर्ण स्मृतियों का भी था।
भोसले को सोमवार रात आयोजित पुरस्कार समारोह में दूसरे दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं बालन को सिनेमा में उनके योगदान के लिए विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। भोसले (89) ने एक बयान में कहा, ‘‘यह मेरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, लेकिन काश ! लता दीदी यहां खुद भी होतीं।'' पांच मंगेशकर भाई-बहनों में से तीसरे नंबर की आशा भोसले ने इस मौके पर अपने भाई हृदयनाथ मंगेशकर की धुन पर बने गीत ‘मोगरा फुलाला' को प्रस्तुत भी किया। इस मराठी गीत को उन्होंने लता मंगेशकर के साथ गाया था। मंगेशकर परिवार और उससे जुड़े ट्रस्ट ने लता की याद में पुरस्कार की शुरुआत की थी। उनका छह फरवरी, 2022 को निधन हो गया था। विद्या बालन इस मौके पर लता मंगेशकर द्वारा उपहार में दी गयी साड़ी पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि इस साड़ी में यह पुरस्कार पाकर वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नयी-नयी अदाकारा के रूप में मैं एक कार्यक्रम में लता मंगेशकर को मुग्ध होकर देख रही थी। बाद में मैंने उन्हें कॉल करने का साहस जुटाया और फोन पर उनकी दिव्य आवाज सुनी। उन्होंने मेरे घर पर एक साड़ी भेजी और यह मेरे लिए वरदान की तरह थी।'' बालन ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से यह साड़ी पहनना चाहती थी और उन्हें एक दिन दिखाना चाहती थी, लेकिन आज ऐसा होना था। आज मैं उस साड़ी को पहन रही हूं और प्रतिष्ठित पुरस्कार पा रही हूं। यह मेरे लिए आशीर्वाद की तरह है और बोलते हुए मैं कांप रही हूं।
- -
चेन्नई. शिवकार्तिकेयन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म ‘अयलान' इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की। आर. रविकुमार फिल्म के लेखक व निर्देशक हैं। इसका निर्माण कोटापाडी जे. राजेश की कंपनी ‘केजेआर स्टूडियोज़' के बैनर तले किया गया है और इसमें संगीत ए.आर. रहमान का है। ‘केजेआर स्टूडियोज़' की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, फिल्म ‘अयलान' तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 2023 दिवाली पर रिलीज होगी। निर्माण कंपनी ने कहा, ‘‘ फिल्म में हमारा खून-पसीना लगा है। कुछ अवरोधकों के बावजूद हम जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं उससे संतुष्ट और खुश हैं। इन सभी बाधाओं के बाद हमें अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है।'' फिल्म में करुणाकरन, योगी बाबू, शरद केलकर, ईशा कोप्पिकर, भानुप्रिया और बाला सरवनन जैसे कलाकार भी हैं। -
‘द केरल स्टोरी' पांच मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
मुंबई. अदा शर्मा अभिनीत ‘द केरल स्टोरी' पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी। सुदीप्तो सेन ‘द केरल स्टोरी' के लेखक व निर्देशक हैं।निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की कहानी केरल राज्य से लापता हुईं उन करीब 32 हजार महिलाओं पर आधारित है। निर्माण कंपनी ने सोमवार को फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज की तारीख की घोषणा की।विपुल अमृतलाल शाह की निर्माण कंपनी ‘सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड' के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। शाह फिल्म के निर्माता और सह-लेखक भी हैं। - मुंबई। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ हमेशा से खबरों में रही हैं.। दो शादियों के अलावा वह 6 बच्चों के पिता हैं। पंजाब की प्रकाश कौर उनकी पहली वाइफ हैं। इस शादी से दो बेटे सनी देओल , बॉबी देओल और दो बेटियां विजेता और अजीता हैं। हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी वाइफ हैं। इनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल है। धर्मेंद्र की दो बेटियों के अजीता-विजेता लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।धर्मेंद्र की एक बेटी साइकोलॉजिस्ट है तो दूसरी डायरेक्टर है। धर्मेंद्र की बेटी विजेता देओल शुरू से ही काफी होनहार रही है। विजेता का निक नेम लिली है। धर्मेंद्र के प्रोडक्शन कंपनी का नाम भी विजेता के नाम पर 'विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेडÓ रखा था। विजेता की शादी विवेक गिल से हुई है। उनका एक बेटा साहिल और बेटी प्रेरणा है। .मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, विजेता अपने पति और बच्चों के संग दिल्ली में हीं रहती हैं। हालांकि वह कभी लाइम लाइट में नहीं आती हैं। विजेता आज विजेता 'राजकमल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेडÓ की डायरेक्टर हैं।धर्मेंद्र की दूसरी बेटी अजीता देओल दिखने में काफी प्यारी और बेहद सुंदर हैं। वह यूएस के सैन फ्रांसिस्को के एक स्कूल में साइकोलॉजी की टीचर हैं। अजीता का निक नेम डॉली है। बता दें कि अजीता की शादी यूएस बेस्ड डेंटिस्ट किरण चौधरी संग हुई है.। शादी के बाद वह हमेशा के लिए अमेरिका में शिफ्ट हो गईं। अब वह अपने पति और दोनों बेटियां निकिता और प्रियंका चौधरी कैलिफोर्निया में रहती हैं। अजीता भी अपनी मां प्रकाश कौर और बहन विजेता की तरह लाइमलाइट से दूर रहती हैं।धर्मेंद्र जब 19 साल के थे तब उनकी शादी 1954 में प्रकाश कौर संग हुई थी। यह शादी अरेंज मैरिज थी। बाद में वे मुबंई आए और 60 के दशक में सिल्वर स्क्रीन के दमदार एक्टर के रूप में उभरे जबकि प्रकाश बच्चों और परिवार के पीछे लगी रहतीं। प्रकाश कौर को धक्का तब लगा जब धर्मेन्द्र की लाइफ में किसी दूसरी महिला की एंट्री हुई और वह थीं हेमा मालिनी। जब धर्मेंद्र ने हेमामालिनी से शादी की तो वह पहले से चार बच्चों के पिता थे। धर्मेंद्र को प्रकाश कौर ने तलाक देने से इंकार कर दिया। आजकल धर्मेन्द्र का ज्यादातर समय अपने फार्म हाइस में ही गुजरता है।---------------
- चेन्नई। शिवकार्तिकेयन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म ‘अयलान’ इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की। आर. रविकुमार फिल्म के लेखक व निर्देशक हैं। इसका निर्माण कोटापाडी जे. राजेश की कंपनी ‘केजेआर स्टूडियोज़’ के बैनर तले किया गया है और इसमें संगीत ए.आर. रहमान का है। ‘केजेआर स्टूडियोज़’ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, फिल्म ‘अयलान’ तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 2023 दिवाली पर रिलीज होगी। निर्माण कंपनी ने कहा, ‘‘ फिल्म में हमारा खून-पसीना लगा है। कुछ अवरोधकों के बावजूद हम जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं उससे संतुष्ट और खुश हैं। इन सभी बाधाओं के बाद हमें अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है।’’ फिल्म में करुणाकरन, योगी बाबू, शरद केलकर, ईशा कोप्पिकर, भानुप्रिया और बाला सरवनन जैसे कलाकार भी हैं।
- मुंबई। अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ अब 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।फिल्म से एकता आर. कपूर और शोभा कपूर का बालाजी मोशन पिक्चर्स भी जुड़ा है। यह फिल्म पहले 29 जून को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में अनन्या पांडे ने भी अभिनय किया है। ड्रीम गर्ल 2’ खुराना अभिनीत 2019 की कॉमेडी-ड्रामा की अगली कड़ी है। फिल्म में खुराना ने करम का किरदार निभाया था जो अपनी आवाज बदलकर पूजा नामक महिला बनकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता था।बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की संयुक्त प्रबंध निदेशक एकता आर. कपूर ने कहा कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को और बेहतर करने के मकसद से इसकी रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाया गया है।उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ में पूजा के रूप में आयुष्मान खुराना के किरदार में कोई कमी नहीं दिखे और इसलिए हम पूजा के चेहरे के लिए वीएफएक्स के काम को बेहतर तरीके से अंजाम देने के लिए अतिरिक्त समय ले रहे हैं।’’बेहद खर्चीले और खतरनाक दृश्यों की शूटिंग करने और फिर उनके संपादन के लिए वीएफएक्स तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक के जरिये ‘‘स्पेशल इफैक्ट्स’’ भी डाले जाते हैं।फिल्म के पहले हिस्से का निर्देशन करने वाले राज शांडिल्य ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ का भी निर्देशन किया है।फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मंजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी ने भी अभिनय किया है।
- मुंबई। अभिनेत्री एवं रिएलटी टीवी की कलाकार शहनाज गिल का कहना है कि रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। शहनाज गिल फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से हिंदी फिल्म जगत में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। सलमान खान अभिनीत यह फिल्म गत शुक्रवार बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। सलमान रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करते हैं, जिसके 13वें सीजन में शहनाज ने हिस्सा लिया था। शहनाज इससे पहले पंजाबी फिल्म ‘काला शाह काला’ और ‘हौसला रख’ में नजर आ चुकी हैं।अदाकारा ने कहा कि ‘बिग बॉस13’ में उन्हें उनकी कद-काठी के लिए दिए गए तानों ने उन्हें अपने ऊपर काम करने के लिए प्रेरित किया।शहनाज गिल ने कहा, ‘‘मैंने खुद को बदला, खुद पर काम किया। जब लोगों ने मुझे अच्छी सलाह दी, मैंने उस पर गौर किया और खुद को बेहतर बनाया। मैंने वजन कम किया क्योंकि ‘बिग बॉस’ में मुझे मोटापे को लेकर काफी ताने दिए जाते थे… इसके बाद मैंने अपना रहन-सहन (स्टाइल) बदला क्योंकि लोगों को लगता था कि मैं सिर्फ सलवार-कमीज ही पहन सकती हूं। मैंने मेरे बारे में कायम सभी धारणाएं तोड़ी और ऐसा करती रखूंगी ताकि आगे बढ़ती रहूं।’’शहनाज ने कहा कि सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के समय से ही उनका काफी साथ दिया।उन्होंने कहा, ‘‘ सर (सलमान) हमेशा मुझे कहते थे कि ‘तुम कर सकती हो, तुम में क्षमता है, खुद पर काम करो’ । उन्होंने हमेशा मुझे सहज महसूस कराया। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।’’फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्माण ‘सलमान खान फिल्म्स’ (एसकेएफ) के बैनर तले किया गया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर जैसे कलाकार भी हैं।
- मुंबई। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी एवं नवागंतुक कलाकार पलक तिवारी का कहना है कि एक कलाकार की बेटी होने के नाते उन्हें मिलने वाले विशेषाधिकार का उन्हें एहसास हैं, लेकिन वह मनोरंजन की दुनिया में अपने दम पर जगह बनाने की कोशिश करेंगी।पलक तिवारी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से हिंदी सिनेमा जगत में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। सलमान खान अभिनीत यह फिल्म ईद के मौके पर शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। पलक ने कहा, ‘‘ मैं न तो ‘स्टार किड’ हूं और न आम इंसान। मुझे बस इतना फायदा मिला है कि लोग मुझे आसानी से पहचान लेते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि इसकी (मां के अभिनेत्री होने की) वजह से मुझे काफी काम मिलने लगा हो। हालांकि मैं फिर भी खुद को खुशकिस्मत समझती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह मेरे लिए नया है.. लोग मुझे इससे पहले भी पहचानते थे लेकिन मेरी मां की उपलब्धियों की वजह से।’’इससे पहले पलक अरबाज खान की फिल्म ‘रोज़ी: द सैफ्रॉन चैप्टर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली थीं, लेकिन उस फिल्म पर काम शुरू नहीं हो पाया।पलक ने कहा, ‘‘ जो होता है अच्छे के लिए होता है। ‘रोज़ी’ पर बात नहीं बन पाई लेकिन उसके बाद मुझे बहुत बड़े कलाकार (सलमान) के साथ काम करने का मौका मिला। मुझे नहीं लगता है कि इससे बेहतर शुरुआत कोई हो सकती थी।’’फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ मिलने पर उनकी मां श्वेता तिवारी की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर पलक ने कहा, ‘‘ उन्होंने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वह शायद फिल्म आने के बाद या शायद तीन या चार फिल्में आने के बाद तारीफ करें।’’फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्माण ‘सलमान खान फिल्म्स’ (एसकेएफ) के बैनर तले किया गया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल और विनाली भटनागर जैसे कलाकार भी हैं।
-
मुंबई। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कई सेलिब्रिटीज के ब्लू टिक हटा लिए हैं। इसमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर से ब्लू टिक हटने के बाद मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये ट्विटर भइया! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिए हैं हम... तो उ जो नील कमल होता है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जाएं कि हम ही हैं अमिताभ बच्चन... हाथ तो जोड़ लिए रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का??'
जिसके बाद बिग बी ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में उन्हें ब्लू टिक वापस मिलने की भी जानकारी दी- उन्होंने भोजपुरी स्टाइल में लिखा, 'इ, लेओ ! और मुसीबत आई गई ! सब पूछत है, Twitter के तुम 'भैया' बुलाय, रहेओ! अब 'मौसी' कसे होई गई? तो हम समझावा की, पहले Twitter के निसानी, एक ठो कूकुर रहा, तो ओका भैया बुलावा। अब उ फिर से, एक फुदकिया बन गवा है, तो फुदकिया तो चिड़िया होत है ना, तो मौसी.'भारत में ट्विटर ब्लू के लिए वेब यूजर्स को 650 रुपये तो वहीं IOS और एंड्रॉइड यूजर्स को 900 रुपये का भुगतान हर महीने कंपनी को करना होगा। ट्विटर ब्लू में लोगों को आम यूजर के मुकाबले कई खास सुविधाएं दी जाती हैं जिसमें ट्वीट को अनडू, एडिट, एचडी वीडियो अपलोड, टेक्स्ट मैसेज बेस्ड 2FA आदि शामिल हैं.। - मुंबई। ईद की बात हो और बिरयानी का जिक्र न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। ईद के खास मौके पर हर किसी को लजीज व्यंजन जरूर याद आते हैं। खासतौर पर बिरयानी, जो कई लोगों की फेवरेट डिश होती है। इस खास मौके पर फिल्मी सितारे भी कई तरह की डिशेज बनाते हैं और स्वाद ले-लेकर खाते हैं। इस खास रिपोर्ट में हम उन फिल्मी सितारों की बात कर रहे हैं जो बिरयानी के दीवाने हैं। इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान से लेकर शाहरुख खान समेत कई सितारों का नाम है जो बिरयानी के दीवाने हैं। यहां देखें इन सितारों की लिस्ट।सलमान खानसुपरस्टार सलमान खान को बिरयानी बहुत पसंद हैं। यही नहीं, खुद सलमान खान भी लजीज बिरयानी बनाना जानते हैं। उनका बिरयानी कुकिंग का वीडियो एक दफा खूब वायरल हुआ था।शाहरुख खानसुपरस्टार शाहरुख खान कई मीडिया इंटरव्यूज में ये बात बयां कर चुके हैं कि वो बिरयानी के दीवाने हैं। उन्हें खासतौर पर हैदराबादी बिरयानी बेहद पसंद है।आमिर खानआमिर खान भी बिरयानी को देखकर खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते। ये बात तो उनकी ये तस्वीर खुद बयां कर रही है। आमिर खान के पसंदीदा खाने में बिरयानी टॉप पर आती है।प्रभासखान सुपरस्टार्स के बाद बिरयानी का अगर कोई और बड़ा दीवाना है तो वो बाहुबली स्टार प्रभास है। उन्हें बिरयानी खाना न सिर्फ खुद पसंद है, बल्कि वो अपने चाहने वालों को भी अक्सर बिरयानी भेंट कर अपना मुरीद बना चुके हैं।करीना कपूर खानअदाकारा करीना कपूर खान को भी बिरयानी बहुत पसंद है। वो बिरयानी के लिए अपना प्यार खुलकर बयां कर चुकी है। अदाकारा का बिरयानी खाते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था।विजय देवरकोंडातेलुगु सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी बिरयानी के दीवाने हैं। एक्टर को हैदराबादी बिरयानी खाना बहुत पसंद है। इसका खुलासा वो कई दफा मीडिया इंटरव्यूज में कर चुके हैं।महेश बाबूतेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू को भी बिरयानी बेहद पसंद हैं। फिल्म स्टार ने कई दफा बिरयानी के लिए अपना प्यार खुले तौर पर बयां किया है।मलाइका अरोड़ाअदाकारा मलाइका अरोड़ा भी दीवानी की फैन हैं। वो कई दफा बिरयानी के लिए अपना प्यार बयां कर चुकी हैं। अदाकारा को खुद भी बिरयानी बनाना पसंद हैं।नवाजुद्दीन सिद्दिकीफिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी को भी बिरयानी खाने का बहुत शौक है। वे भी अपने इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि उन्हें बिरयानी खाना बेहद पसंद हैं।
-
मुंबई. महानायक अमिताभ बच्चन ने दिवंगत पार्श्व गायिका व लेखिका पामेला चोपड़ा को श्रद्धांजलि देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में हुई मुलाकातों और साथ बिताए गए समय को याद किया और कहा कि ‘‘एक-एक कर वे सभी हमें छोड़कर जा रहे हैं''। दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का बृहस्पतिवार को लीलावती अस्पताल में निधन हो गया था। वह 74 वर्ष की थीं। उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यश चोपड़ा के साथ 'कभी कभी', 'काला पत्थर' और 'सिलसिला' सहित कई फिल्मों में काम कर चुके बच्चन ने पामेला चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने आधिकारिक ब्लॉग का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, ‘‘...प्राप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच, पामेला चोपड़ा, यश चोपड़ा की पत्नी के निधन की अचानक खबर आई... और जिंदगी ठहर सी गई! फिल्म निर्माण और संगीत, आउटडोर, पारिवारिक कार्यक्रमों में उनके साथ कितना समय बिताया...सब एक सांस में चला गया।'' बच्चन (80) ने लिखा, "और एक-एक कर वे सभी हमें छोड़कर जा रहे हैं... साथ बिताए गए समय की मधुर स्मृतियां छोड़कर सभी चले गए।" उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, "और पहले दिन की इस कठिन परीक्षा के बाद.. तुरंत यश जी के घर जाना और उनके परिवार से मिलना और अतीत के उन सभी वर्षों को फिर से याद करना... जीवन कितना कठिन और अप्रत्याशित है।
- मुंबई. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज ‘दहाड़' 12 मई से ‘प्राइम वीडियो' पर प्रसारित की जाएगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार इसकी घोषणा की। अदाकारा इस सीरीज के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रख रही हैं।रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा निर्मित आठ धारावाहिक की इस सीरीज का फरवरी में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म उत्सव-2023 में विश्व प्रीमियर किया गया था। सोनाक्षी सिन्हा सीरीज में उप-निरीक्षक अंजलि भाटी की भूमिका में नजर आएंगी, जो अपने सहयोगियों के साथ एक निर्मम हत्या के मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं। निर्माण कंपनी ‘एक्सेल एंड एंटरटेनमेंट' और ‘टाइगर बेबी' के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है।
- मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती से आज भी इंडस्ट्री की नई हसीनाओं को मात देती हैं। 49 साल की ऐश्वर्या ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग के तौर पर की थी।हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक ब्रिटिश पत्रकार को इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या अंग्रेजी पत्रकार को देसी स्टाइल में समोसा खाने की तरकीब बता रही हैं। ऐश्वर्या का यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।वीडियो में ऐश्वर्या कह रही हैं, "इस स्नैक को हाथों से खाया जाता है। इस स्नैक को आप कांटे और छुरी से नहीं खा सकते हैं। यह हैंड स्नैक है।" ऐश्वर्या राय के इस वीडियो को उनके फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस की सादगी फैंस को काफी पसंद आ रही है और लोग ऐश्वर्या की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस के इस थ्रोबैक वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "लंदन में समोसा?" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत बढिय़ा।"वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने एक रानी का किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा चियान विक्रम, तृषा कृष्णन और विजयम रवि ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।----
- मुंबई । दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी एवं पार्श्व गायिका पामेला चोपड़ा का गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं। पामेला चोपड़ा ने लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें निमोनिया होने के बाद भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में बेटे आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा के अलावा उनकी बहू रानी मुखर्जी हैं।डॉ. प्रहलाद प्रभुदेसाई ने कहा, “एआरडीएस (एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम) के साथ निमोनिया होने के कारण आज सुबह उनका निधन हो गया। वह 15 दिन से आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती थीं।”पामेला हाल ही में ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ की सीरीज ‘द रोमांटिक्स’ में नजर आई थीं। यह सीरिज फिल्म निर्माण कंपनी ‘यशराज फिल्म्स’ पर आधारित थी। पामेला के पति एवं फिल्मकार यश चोपड़ा का अक्टूबर 2012 में निधन हो गया था।
- मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज ‘दहाड़’ 12 मई से ‘प्राइम वीडियो’ पर प्रसारित की जाएगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार इसकी घोषणा की। अदाकारा इस सीरीज के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रख रही हैं।रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा निर्मित आठ धारावाहिक की इस सीरीज का फरवरी में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म उत्सव-2023 में विश्व प्रीमियर किया गया था।सोनाक्षी सिन्हा सीरीज में उप-निरीक्षक अंजलि भाटी की भूमिका में नजर आएंगी, जो अपने सहयोगियों के साथ एक निर्मम हत्या के मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं। निर्माण कंपनी ‘एक्सेल एंड एंटरटेनमेंट’ और ‘टाइगर बेबी’ के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है।
- मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल की गिनती उन एक्ट्रेसेस में से जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर 'देव डी', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों में काम किया है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। 47 साल की माही गिल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बताया जा रहा है कि माही गिल ने शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर माही गिल की शादी की खबर छाई हुई है।मीडिया रिपोट्र्स में बताया जा रहा है कि माही गिल ने एक्टर और एंटरप्रेन्योर रवि केसर के साथ शादी की है। ये भी दावा किया जा रहा है माही गिल ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए शादी की बात कबूल की है। ये दोनों गोवा शिफ्ट हो गए हैं और उनके साथ माही गिल की बेटी वेरोनिका भी है। बताया जा रहा है कि दोनों करीब छह महीने से रिलेशनशिप में हैं। बताते चलें कि माही गिल और रवि केसर ने साल 2019 में वेब सीरीज फिक्सर में साथ में काम किया था।बताते चलें कि साल 2019 में माही गिल ने खुलासा किया था कि एक बेटी की मां हैं। उनकी इस बात ने लोगों को हैरान कर दिया था। माही गिल ने ये भी बताया था कि कुछ पर्सनल कारणों की वजह से उन्होंने अपनी बेटी वेरोनिका की तस्वीर नहीं दिखाई थी। मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है माही गिल ने फिल्मों में आने से पहले पंजाबी बिजनेसमैन के बेटे के साथ शादी कर ली थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों का तलाक ले लिया और अलग हो गए थे।माही गिल के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'हवाएं' से एक्टिंग करियर शुरू किया था। हालांकि, माही गिल को साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'देव डी' पहचान मिली। इसके बाद माही गिल ने 'गुलाल', 'दबंग', 'साहब बीवी और गैंगस्टर', 'पानसिंह तोमर', 'बुलेट राजा', 'अपहरण' जैसी फिल्मों में काम किया है।
-
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान तेलुगु फिल्मों के अभिनेता जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म निर्माण कंपनी 'एनटीआर आर्ट्स' ने मंगलवार को सैफ के फिल्म के साथ जुड़ने की जानकारी साझा की।
कंपनी के आधिकारिक ट्विटर खाते पर लिखा गया, एनटीआर30' की टीम सैफ अली खान का स्वागत करती है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता इस एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग (के सेट) पर पहुंचे।'' कंपनी ने सैफ की एनटीआर और निर्देशक कोरतल्ला शिवा के साथ बैठक की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया मंच पर साझा की। इस फिल्म का आधिकारिक नाम अभी तय नहीं किया गया है। इसमें खान और एनटीआर के अलावा जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म के अगले साल पांच अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। -
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मंगलवार को घोषणा की कि दर्शक अब उनकी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की टिकट खरीद सकते हैं। सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अभिनेता (57) ने लिखा, " 'किसी का भाई किसी की जान' की अग्रिम बुकिंग शुरू हो गई है। अभी टिकट खरीदें। 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में मिलते हैं।'' निर्माण कंपनी 'सलमान खान फिल्म' (एसकेएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा, तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी नजर आएंगे।

.jpg)







.jpeg)
.jpg)
.jpg)






.jpeg)






.jpeg)

.jpg)