- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की नई तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। ऐसी ही एक फोटो में आलिया भट्ट की फिटनेस देखकर उनके फैंस उन पर फिदा हो रहे हैं। आलिया भट्ट की नई पिक्चर्स पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।दरअसल आलिया भट्ट रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुई हैं। आलिया भट्ट को देखते ही पैपराजी कै कैमरे एक्टिव हो गए और उन्हें कैमरे में कैद किया। आलिया भट्ट की नई तस्वीरें देखकर उनके फैंस की आंखें खुली रह गईं। आलिया भट्ट की नई तस्वीरें को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।आलिया भट्ट की तस्वीर पर एक फैन ने लिखा, 'आलिया खुद ही एक बेबी लग रही है, राहा की मम्मी नहीं लग रही है।' एक फैन ने लिखा है, 'क्यूट लग रही हैं।' एक फैन ने लिखा है, 'आलिया जी काफी अच्छी लग रही हैं।' एक फैन ने लिखा है, 'यार ये फिर से इतनी पतली हो गई।'आलिया अक्सर पैपराजी के कैमरों में कैद होती हैं और उनकी तस्वीरें सामने आती हैं। फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस आलिया भट्ट की तस्वीरों पर प्यार बरसाते रहते हैं। आलिया सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। आलिया भट्ट अपने फोटोज और वीडियोज के जरिए अपने अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।आलिया और रणबीर कपूर ने लंबी डेटिंग के बाद बीते साल 2022 के अप्रैल में शादी की थी। ये कपल नवंबर, 2022 मे बेटी राहा कपूर का पैरेंट्स बना था। आलिया के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। वहीं, आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू मूवी 'हार्ट ऑफ स्टोन' भी इसी साल रिलीज होगी। .
- चेन्नई। तमिल सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता मयिलसामी का रविवार तड़के निधन हो गया। दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (एसआईएए) ने यह जानकारी दी। एसआईएए ने ट्वीट किया किया 57 वर्षीय हास्य कलाकार मयिलसामी को रविवार तड़के दिल का दौरा पड़ा।मयिलसामी ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। वह टीवी परिचर्चाओं में भी भाग लेते रहे।अभिनेता के निधन पर उनके कई साथी कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।
- मुंबई । अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा है कि वह उस आधुनिक नारीवाद से असहमति रखती हैं, जो महिलाओं को रूढ़ीवादी छवि तक सीमित करता है और यदि वे ‘पारंपिक चीजों' का आनंद उठाना चाहती हैं तो उनकी आलोचना करता है। बालन ने शुक्रवार रात फिल्म समीक्षक मैथिली राव की पुस्तक ‘द मिलेनियल वुमन इन बॉलीवुड' के विमोचन कार्यक्रम में यह कहा, जहां अभिनेत्री मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा, ‘‘एक मजबूत महिला, एक नारीवादी, का एक साथी क्यों नहीं हो सकता, वह पारंपरिक चीजों का आनंद उठाने और फिर पीछे हटने की इच्छा क्यों नहीं कर सकती? आधुनिक महिलाओं का उपयोग एक रूढ़ीवादी उदाहरण के रूप में क्यों किया जा रहा, जिसका प्रत्येक महिला को अनुकरण करना चाहिए? '' अभिनेत्री ने सवाल किया, ‘‘हमें महिलाओं को एक खास रूप में चित्रित करने की क्यों जरूरत है, जैसा कि हम उन्हें सशक्त के रूप में देखना चाहते हैं?'' यह पूछे जाने पर कि महिला सशक्तिकरण के विषय पर बहस समाप्त होना क्या यह संकेत देगा कि समाज द्वारा समानता हासिल कर ली गई है, बालन ने कहा, ‘‘इसमें बहुत लंबा समय लगेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘दुख की बात है कि फिल्म उद्योग में अब भी ज्यादा महिलाएं नहीं हैं। जब यह 50-50 के अनुपात में हो जाएगा, तब यह बहस खत्म हो जाएगी। लेकिन तब तक यह बहुत जरूरी है। इसलिए इसे तब तक जारी रहने दें, जब तक कि हम उस चरण में नहीं पहुंच जाते, जब हर जगह और हर चीज में महिलाओं के साथ समान व्यवहार एक नियम नहीं हो जाता।
- मुंबई। वेब सीरीज ‘मिर्जापुर' और फिल्म ‘रईस' में काम कर चुके अभिनेता शाहनवाज प्रधान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने यह जानकारी दी।प्रधान ने शुक्रवार शाम यहां एक पुरस्कार समारोह के दौरान सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद वह बेहोश हो गये थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। प्रधान को तत्काल कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। समारोह में उपस्थित रहे शर्मा ने इस घटनाक्रम की जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की है।प्रधान ने फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', ‘खुदा हाफिज', ‘रईस' और ‘फैंटम' के अलावा वेब सीरीज ‘द फेमिली मैन' और ‘होस्टेजेस' में भी काम किया है। ‘मिर्जापुर' में प्रधान के साथ काम कर चुके अभिनेता राजेश तैलंग ने ट्वीट कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। उनके ट्वीट पर अनूप सोनी, रोहिताश गौर समेत अनेक कलाकारों ने प्रधान को श्रद्धांजलि दी।
- मुंबई । संजय लीला भंसाली और नेटफ्लिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टेड सारंडोस ने शनिवार को बहुप्रतीक्षित वेब श्रृंखला 'हीरामंडी' की पहली झलक साझा की।यह वेब श्रृंखला 'हीरामंडी' जिले की सांस्कृतिक वास्तविकता और 1940 के दशक में स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल के बीच तवायफों और उनके संरक्षण की कहानी पर आधारित है। फिल्म निर्माता भंसाली ने कहा, रचनात्मक स्वतंत्रता और नई अवधारणाओं के साथ प्रयोग स्थायी और यादगार कहानियां बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं जो दर्शकों को नई दुनिया में ले जाती हैं। नेटफ्लिक्स कहानीकारों के साथ सफल और शानदार कहानियां बनाने में सबसे आगे रहा है, जो समय की कसौटी पर खरी उतरी हैं।वहीं, सारंडोस ने कहा कि भंसाली जैसे दूरदर्शी व्यक्ति के साथ काम करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, 'नेटफ्लिक्स में, हम दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों के साथ साझेदारी करने में गर्व महसूस करते हैं।Óइस श्रृंखला में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख प्रमुख किरदार में हैं।
- नयी दिल्ली । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को यहां नेटफ्लिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टेड सारंडोस से मुलाकात की और देश की बढ़ती रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर चर्चा की। ठाकुर ने अपनी बैठक के दौरान इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे भारत सामग्री और ‘पोस्ट-प्रोडक्शन हब' के रूप में उभरा है। ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘आपसे मिलकर खुशी हुई मिस्टर टेड सारंडोस। आपकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं। भारत सामग्री और ‘पोस्ट-प्रोडक्शन हब' के रूप में उभरा है। हमारी मूल सामग्री को विश्व स्तर पर डब किया जा रहा है।'' दोनों ने भारत की क्षेत्रीय सामग्री पर भी चर्चा की, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सामग्री में से एक है।
- मुंबई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन और निर्देशक रोहित धवन की फिल्म शहजादा जल्दी ही थियेटर पहुंचने वाली है। इससे पहले इस फिल्म के सितारों की फीस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सुपरस्टार कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन समेत फिल्म से जुड़े हर सितारे की फीस को लेकर कई तरह का अटकलें हैं।मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया गया था कि इस फिल्म के लिए एक्टर कार्तिक ने पूरे 20 करोड़ रुपये बतौर फीस मांगी थी। हालांकि कोरोना काल की वजह से मेकर्स जब वित्तीय संकट में फंसे तो फिल्म स्टार ने अपनी फीस छोड़ दी। बल्कि वो फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर जुड़ गए है। इसके लिए अब एक्टर मेकर्स से फिल्म के प्रॉफिट में से अपना हिस्सा लेंगे।अदाकारा कृति सेनॉन इस फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं। सुनने में आया है कि अदाकारा को इस फिल्म के लिए पूरे 5 करोड़ रुपये फीस मिली है। अदाकारा इस फिल्म में जिया नाम का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं।फिल्म स्टार परेश रावल भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाते दिखेंगे। रिपोट्र्स की मानें तो सीनियर स्टार ने फिल्म के लिए पूरे 1.5 करोड़ रुपये वसूले हैं। ्रअदाकारा मनीषा कोईराला लंबे वक्त बाद इस फिल्म में दिखेंगी। वो बीती दफा रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू में दिखी थीं। इस फिल्म के लिए अदाकारा पूरे 1 करोड़ रुपये वसूल रही हैं।वहीं, टीवी और फिल्म स्टार रोनित रॉय भी फिल्म शहजादा में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। जिसके लिए एक्टर को कथित तौर पर 75 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।दिग्गज अभिनेता सचिन खेड़कर भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। जिसके लिए फिल्म स्टार को करीब 40 लाख रुपये मिले हैं।फिल्म शहजादा में एक्टर अंकुर राठी एक दिलचस्प किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए एक्टर को मेकर्स ने करीब 40 लाख रुपये दिए हैं।
- मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने गुरुवार को घोषणा की कि उन्होंने फहद अहमद के साथ शादी कर ली है। ‘वीरे दी वेडिंग' की अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अहमद को टैग करते हुए इस बात की जानकारी साझा की। फहद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा शाखा ‘समाजवादी युवजन सभा' के प्रदेश अध्यक्ष हैं। भास्कर ने अपने पति के साथ वाले एक वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में होती है। हम प्यार की तलाश कर रहे थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहद जिरार अहमद। इस दिल में हलचल है, लेकिन तुम्हारे लिए।” अभिनेत्री (34) के पोस्ट को साझा करते हुए 31 वर्षीय अहमद ने लिखा, “मुझे कभी नहीं पता था कि हलचल इतनी खूबसूरत हो सकती है स्वरा भास्कर। भास्कर को आखिरी बार कॉमेडी फिल्म ‘जहां चार यार' (2022) में देखा गया था।
-
मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस ने दिवंगत कलाकार ललिता लाजमी और जावेद खान अमरोही के निधन पर श्रद्धांजलि दी। प्रोडक्शन बैनर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दिग्गज कलाकारों को श्रद्धाजंलि दी गई। प्रोडक्शन की तरफ से कहा गया, "प्रिय ललिता पाची, आपका प्यार हमेशा उन सभी में जीवित रहेगा, जो भी आपके संपर्क में आए। हम आपको याद करेंगे।" वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "जावेद जी, आप लोगों को खुशी और गर्मजोशी से भरने में कभी असफल नहीं हुए। आपके साफ दिल और सकारात्मक ऊर्जा के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।" जावेद अमरोही पिछले एक वर्ष से फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे थे जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर शबाना आजमी, सुनील शेट्टी और गुलशन देवैया जैसे कई कलाकारों ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री शबाना आजमी ने लिखा, "जावेद खान अमरोही के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह इप्टा (इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन) के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं।" वहीं, सुनील शेट्टी ने अमरोही के निधन को 'सिनेमा जगत के लिए क्षति' बताते हुए लिखा, "जावेद खान, अमरोही हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। परिवार के प्रति संवेदना।" दोनों दिवंगत कलाकार आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म, 'लगान' और 'तारें जमीन पर' से जुड़े थे। वहीं, जावेद अमरोही ने 'अंदाज अपना अपना' और 'चक दे इंडिया' में भी शानदार किरदार निभाया था। वहीं लाजमी, फिल्म निर्माता गुरुदत्त की छोटी बहन थी। उन्होंने अपने चित्रों के लिए उनकी फिल्मों से प्रेरणा ली। उन्होंने 1985 की हिंदी फिल्म "आघात" में एक ग्राफिक्स कलाकार के रूप में भी काम किया था। दिवंगत कलाकार की कलाकृतियां, अप्पा राव गैलरी (चेन्नई), टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (मुंबई) और गैलरी गे (जर्मनी) जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में प्रदर्शित की गई थीं। वहीं, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए), मुंबई वर्तमान में 26 फरवरी तक उनकी कलाकृतियां, 'द माइंड्स कपबोर्ड' की एक प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है।
- -शबाना आजमी, सुनील शेट्टी सहित कई बॉलीवुड कलाकारों ने शोक व्यक्त कियामुंबई। जाने- माने अभिनेता जावेद खान अमरोही का मंगलवार को निधन हो गया। 60 की उम्र में उन्होंने मुंबई सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में आखिरी सांस ली। जावेद लंबे समय से सांस की बीमारी से जूझ रहे थे, वहीं पिछले एक साल से बेड रेस्ट पर थे। उनके दोनों फेफड़े फेल हो गए थे। जावेद के निधन की खबर चंद्रकांता एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने अपने फेसबुक हैंडल पर दी। 14 फरवरी की शाम ही उन्हें ओशिवारा कब्रिस्तान में दफनाया गया।लगान, सत्यम शिवम सुंदरम, वो सात दिन, राम तेरी गंगा मैली समेत कई फिल्मों में जावेद ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। मुंबई में जन्में जावेद खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन सपोर्टिंग और कैमियो किए थे। जावेद खान टीवी और सिनेमा जगत का जाना माना चेहरा थे। उन्होंने एकेडमी अवार्ड नॉमिनेट फिल्म लगान में भी सपोर्टिंग रोल निभाया था। इसके अलावा उन्हें चक दे इंडिया, अंदाज अपना अपना समेत कई फिल्मों के लिए खूब सराहा गया। एक्टिंग के अलावा जावेद इंडियन पीपल थिएटर एसोसिएशन के मेंबर भी थे।टीवी जगत की बात करें तो जावेद खान ने मिर्जा गालिब में बेहतरीन काम किया था। इसके अलावा वो इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आट्र्स में बतौर फैकल्टी भी रहे थे। उन्होंने करीब 150 हिंदी फिल्मों में काम किया था। जावेद अपनी कॉमेडी के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में कॉन्स्टेबल का कैरेक्टर प्ले किया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।शबाना आजमी ने जावेद खान संग शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरशबाना आजमी ने जावेद खान अमरोही के निधन के बाद उनको श्रद्धांजलि देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। ये फोटो किसी फिल्म की है, जिसमें ये दोनों बहु-प्रतिभाशाली एक्टर साथ में नजर आ रहे हैं।जावेद खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शबाना आजमी ने लिखा, 'ये सुनकर बहुत ही ज्यादा झटका लगा कि जावेद खान अमरोही अब हमारे बीच नहीं रहें। वह इंडियन पीपल थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) के सबसे मंझे हुए कलाकार में से एक थे। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं'।सुनील शेट्टी ने भी दी श्रद्धांजलिसुनील शेट्टी ने जावेद खान अमरोही के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'सिनेमा की दुनिया के लिए ये बहुत ही बड़ा नुकसान है। जावेद खान अमरोही हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं '।इसके अलावा उनके खास दोस्त और को-स्टार अखिलेंद्र मिश्रा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'विनम्र श्रद्धांजलि जावेद खान साहब। बेहतरीन अभिनेता, वरिष्ठ रंगकर्मी, इप्टा के सक्रिय सदस्य। आपको बता दें कि बॉलीवुड के साथ-साथ जावेद खान अमरोही ने टेलीविजन और थिएटर में भी खूब काम किया।
-
14 फरवरी को हिन्दी फिल्मी दुनिया की एक बेहद हसीन अदाकारा ने जन्म लिया था, साल था 1933। उनकी खूबसूरती पर न जाने कितने लोग फिदा हुए और कितनों को प्यार हुआ! मगर, वह ताउम्र प्यार को तरसती रही। उस लड़की को जमाना अभिनेत्री मधुबाला के नाम से जानता है। उन्हें 'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा' के रूप में भी याद किया जाता है। महज 36 साल की उम्र में उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया था।
मधुबाला के दिल में एक छेद था और इस बात का पता उन्हें 1950 के दशक के मध्य में फिल्म 'मुगल ए आजम' की शूटिंग के दौरान लग गया था, लेकिन अपने बड़े परिवार की जिम्मेदारियों के तले दबे होने के कारण और अपने करियर की बुलंदी पर होने की वजह से मधुबाला ने इस गंभीर बीमारी को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में धीरे-धीरे ये बीमारी और बड़ी हो गई। आखिरकार 23 फरवरी 1969 को महज 36 साल की उम्र में मधुबाला इस दुनिया को छोड़ गईं।मधुबाला का असली नाम बेगम मुमताज जहां देहलवी था. वहीं, मधुबाला और दिलीप कुमार एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन इनकी शादी नहीं हो सकी थी. दिलीप कुमार से अलग होने के बाद एक्ट्रेस की लाइफ में किशोर कुमार की एंट्री हुई थी और जल्द इन्होंने शादी कर ली थी। कहते हैं कि बीमारी के दिनों में किशोर कुमार भी एक्ट्रेस को कभी कभार ही देखने जाया करते थे और मधुबाला का ज्यादातर समय अकेलेपन में रोते हुए ही कटता था। मधुबाला की बहन मधुर भूषण की मानें तो मधुबाला लगभग नौ सालों तक बिस्तर पर थीं। इस दौरान वे बेहद कमजोर हो चुकी थीं और उनका वजन कम हो गया था जिसकी वजह से वह सिर्फ हड्डियों का ढांचा रह गई थीं। एक्ट्रेस को इस बात का गम सताता था कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ काम कर चुके कई लोग उनका हालचाल तक पूछने नहीं आते थे। वे अक्सर इलाज कर रहे डॉक्टर से यह कहती थीं कि वे मरना नहीं चाहती थीं।एक्ट्रेस के बारे में यह किस्सा काफी मशहूर था कि वे इतनी खुशमिजाज थीं कि अपनी हंसी नहीं रोक पाती थीं। यही वजह थी कि एक्ट्रेस के हंसने की आदत के कारण फिल्म 'मुगल-ए-आजमÓ का एक सीन पूरे सात दिनों तक शूट नहीं हो सका था। -
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान अभिनीत फिल्म ‘ पठान' का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी है और फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 901 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के निर्माता यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के अनुसार, सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म ने अपने तीसरे शुक्रवार को भारत में 5.90 करोड़ रुपये की कमाई की। स्टूडियो ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, फिल्म ने दुनियाभर में (भारत - 558.40 करोड़ रुपये, विदेशों में - 342.60 करोड़ रुपये) 901 करोड़ रुपये की कमाई की। वाईआरएफ ने कहा कि ‘पठान' हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
-
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में शादी की थी। इस कपल ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में राजस्थान में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। इसके बाद से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लगातार चर्चा में बने हुए हैं और उनसे जुड़ी कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने लिए नया घर खरीदा है।
बताते चलें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई बात नहीं की थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को शादी की थी। इस कपल ने अपनी शादी के बाद अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी वेडिंग पिक्चर्स को शेयर किया था। इसके साथ दोनों ने लिखा था, 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। हम अपनी आगे की जर्नी के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।' - मुंबई। अभिनेत्री अमृता सिंह आज 65 की हो गई हैं। अपने दौर की वे काफी लोकप्रिय अभिनेत्री थी। फिल्म बेताब से उन्होंने सनी देओल के अपोजिट अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। इस अभिनेत्री का पाकिस्तान से खास रिश्ता है। दरअसल, अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी 1958 को पाकिस्तान में हुआ था। अमृता के पिता का नाम सरदार सविंदर सिंह था और उनकी मां का नाम रुखसाना सुल्ताना था। अमृता एक रॉयल फैमिली से आती हैं। इस बात की जानकारी भी कम लोगों को होगी कि अमृता मशहूर लेखक खुशवंत सिंह की भतीजी हैं।अमृता ने अपनी पहली फिल्म से ही उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमा लिया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद अमृता को एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। 80 के दशक में अमृता फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा हीरोइनों में से एक बन चुकी थीं। इस दशक में कई फिल्मों में अमृता ने अपने अभिनय का दम दिखाया। बॉलीवुड को इन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें 'मर्द', 'खुदगर्ज' और 'साहेब' जैसी फिल्में शामिल हैं।90 के दशक में जब अमृता सिंह अपने करियर में सफलता की सीढिय़ां चढ़ रही थीं, तभी उनकी मुलाकात बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान से हुई। उस दौरान सैफ अली खान एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे और अमृता उस दौर की फेमस हीरोइन बन चुकी थीं। दोनों की मुलाकात साल 1992 में राहुल रवैल की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। बताया जाता है कि राहुल अमृता के अच्छे दोस्त थे, इसलिए उन्होंने सैफ के साथ उन्हें फोटोशूट कराने के लिए कहा। फोटोशूट के दौरान सैफ ने अमृता के कंधे पर हाथ रखा, तभी अमृता ने सैफ को पहली बार अच्छी तरह से निहारा था। यही वह घड़ी थी, जब सैफ अली खान अभिनेत्री अमृता के दीवाने हो गए और उन पर अपना दिल हार बैठे। इसके बाद से वह लगातार अमृता से मिलने का इंतजार करने लगे।सैफ और अमृता की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने साल 1991 में शादी रचा ली। शादी के समय सैफ महज 21 साल के थे और अमृता 33 साल की थीं। अमृता सिंह के छोटी उम्र वाले लड़के के साथ शादी की खबर ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। शादी से पहले अमृता ने अपना धर्म भी बदल दिया था और अपने परिवार की तरफ अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए उन्होंने 1993 में बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अमृता और सैफ दो बच्चे, सारा अली खान और इब्राहिम के माता-पिता हैं। शादी के 13 साल बाद अमृता और सैफ का तलाक हो गया था।रिपोट्र्स के अनुसार, अमृता सिंह बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल के साथ शादी करना चाहती थीं, लेकिन उनकी मां को इस रिश्ते से एतराज था। इसके बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। इसके अलावा अमृता सिंह का नाम उनके को-स्टार विनोद खन्ना और क्रिकेटर रवि शास्त्री से भी जुड़ चुका है।
-
मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने अपनी आने वाली 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, " किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी.." फरहाद सामजी के निर्देशन और ‘सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनी यह फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती भी नजर आएंगे। सलमान खान हाल ही में फिल्म 'पठान' में अतिथि भूमिका में नजर आए थे। -
मुंबई। ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘पठान' में ‘जिम' की भूमिका निभाने वाले स्टार अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि उनके पास उनके अभिनय को लेकर संदेशों की बाढ़ सी आ गई है और उन्हें उम्मीद है कि ‘एंटी-हीरो' फिल्मों में फिर से प्रमुखता हासिल करेंगे।
यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया की चौथी फिल्म ‘पठान' में जॉन को एक पूर्व भारतीय खुफिया एजेंट‘जिम' के रूप में दिखाया गया है जिसके इरादे अब नेक नहीं हैं और वह भारतीय धरती पर बड़े हमले की साजिश रचता है । उसका सामना, मुख्य भूमिका में दूसरे ‘जासूस' (शाहरुख खान द्वारा अभिनीत) से होता है।
अभिनेता (50) ने कहा कि जिस दिन से उन्होंने सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘पठान' की पटकथी सुनी, उसी दिन से वह अपने किरदार के साथ न्याय करना चाहते थे। श्रीधन राघवन और अब्बास टायरवाला ने फिल्म की पटकथा और संवाद लिखे हैं। जॉन ने एक बयान में कहा, “मैं अपने सोशल मीडिया पर रोजाना मिलने वाले संदेशों की संख्या से चकित हूं ।
लोग हमेशा ही नायक के समर्थन में रहते हैं और वह नायक ‘पठान' में शाहरुख खान हैं। तो इस बात से खुशी मिल रही है कि लोग ‘एंटी-हीरो' के पक्ष में बोल रहे हैं।” उन्होंने कहा, “मैं खुशकिस्मत हूं कि ‘पठान' में मेरे काम ने तहलका मचा दिया और उम्मीद है कि मैं लोगों को एक ऐसा ‘एंटी-हीरो' देने में कामयाब रहा हूं, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।” - मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि वह इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि डिजिटल मंच पर प्रसारित होने वाली उनकी पहली सीरीज़ ‘फर्ज़ी’ को लेकर उनके प्रशंसक कैसी प्रतिक्रिया देंगे। कपूर दो दशक के फिल्मी करियर के बाद राज निदिमोरु और कृष्ण डीके की ‘फर्ज़ी’ से ऑनलाइन मंच की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। ‘प्राइम वीडियो शो’ पर प्रसारित होने वाली सीरीज़ में कपूर ने सन्नी का किरदार निभाया है, जो महत्वाकांक्षी मुंबईकर है और प्रतिस्पर्धी दुनिया में खुद मुकाम बनाने की कोशिश में रहता है। अभिनेता ने एक बयान में कहा, “मैं बहुत खुश हूं और लोग क्या सोचते हैं और क्या पसंद करते हैं, यह देखने को बहुत उत्सुक हूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं भी सीरीज़ से बहुत संतुष्ट हूं।”उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि डिजिटल माध्यम पर शुरुआत करने के लिए इससे अच्छा मौका कोई और नहीं हो सकता था।‘फर्ज़ी’ आठ कड़ियों वाली सीरीज़ है, जिसमें दक्षिण के अभिनेता विजय सेतुपथी, के के मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर और रेजिना कैसेंड्रा भी हैं। इस सीरीज़ का प्रसारण 10 फरवरी से शुरू होगा।
-
जैसलमेर. अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मंगलवार को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। सूत्रों ने बताया कि शादी होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई।
होटल में सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा था। शादी के समारोह में अभिनेत्री जूही चावला, अभिनेता शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और करण जौहर आदि शामिल हुए। इससे पहले होटल में बारात निकाली गई। बारात पंजाबी ढोल व संगीत के साथ निकाली गई जिसमें करण जौहर, शाहिद कपूर और वर वधू के परिवार के सदस्यों ने जमकर डांस किया। इसके बाद कियारा और सिद्धार्थ ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। और फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खायी। -
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान अभिनीत फिल्म ‘ पठान' का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी है और फिल्म ने अपनी रिलीज़ के 12 दिन के अंदर दुनियाभर में 832 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के निर्माता यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने कहा कि सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म ने भारत में शुद्ध 28.50 करोड़ रुपये (हिंदी में 27.50 करोड़ रुपये और डब संस्करण से एक करोड़ रुपये) कमाए हैं।
कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है, “ ‘पठान' ने 12 दिन में विदेश में कुल 317.20 करोड़ रुपये और भारत में कुल 515 करोड़ रुपये की कमाई की है।” फिल्म में खान के अलावा, जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। - मुंबई । दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर 24 फरवरी को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वितरक इरोज इंटरनेशनल ने बताया कि फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' (2012) को मुख्य भूमि चीन में 6,000 स्क्रीनों पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीओओ) कुमार आहूजा ने एक बयान में कहा, "दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की सबसे यादगार फिल्मों में से एक 'इंग्लिश विंग्लिश' को चीन की दर्शकों को दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।" गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित हिंदी पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा के माध्यम से श्रीदेवी ने लंबे समय बाद रुपहले पर्दे पर वापसी थी। यह फिल्म 2012 के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी। फिल्म में श्रीदेवी एक शांत, मधुर स्वभाव वाली गृहिणी शशि गोडबोले का किरदार निभाती हैं। वह अंग्रेजी बोलने और समझने में असमर्थता के कारण हर दिन अपने पढ़े-लिखे पति और बेटी से छोटी-छोटी ताने सहती थी। श्रीदेवी के अलावा फिल्म में आदिल हुसैन, सुमीत व्यास, प्रिया आनंद, सुलभा देशपांडे और फ्रांसीसी अभिनेता मेहदी नेब्बू भी हैं।
- मुंबई। गायक भूपिंदर सिंह ने फिल्मों के अलावा गजल गायकी में भी अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। आज वे हमारे बीच नहींं् हैं, लेकिन उनकी शानदार गायकी ने उन्हें सदा के लिए अमर बना दिया है। 'करोगे याद तो हर बात याद आएगी और 'कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता... जैसे बेहतरीन गानों को उन्होंने अपनी आवाज दी है। गजल गायक भूपिंदर सिंह को 'दिल ढूंढता है फिर वही फुरसत के रात दिन गाने से शोहरत मिली थी।मखमली आवाज वाले भूपिंदर सिंह का जन्म 6 फरवरी 1940 को अमृतसर में हुआ था। भूपिंदर को दमदार आवाज विरासत में मिली थी। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह संगीतकार थे। उन्होंने अपने पिता से ही गिटार बजाना सीखा था। भूपिंदर कुछ समय बाद दिल्ली आए। यहां उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए गायक और गिटार वादक के तौर पर काम किया।भूपिंदर सिंह को पहला बड़ा ब्रेक संगीतकार मदन मोहन ने 1964 में दिया था। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड गानों में अपनी आवाज दी। मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ गाया भूपिंदर सिंह का गीत 'होके मजबूर मुझे, उसने बुलाया होगा, काफी पसंद किया गया था। उन्होंने अपनी पत्नी मिताली सिंह के साथ मिलकर 'दो दीवाने शहर में', 'कभी किसी को मुकम्मल जहां', 'एक अकेला इस शहर में' जैसे कई गाने को अपनी आवाज से जान डाल दी। भूपिंदर को सत्ते पे सत्ता, आहिस्ता-आहिस्ता, दूरियां, हकीकत जैसी फिल्मों के यादगार गानों के लिए भी याद किया जाता है।मशहूर लेखक और फिल्मकार गुलजार भी भूपिंदर की आवाज के कायल थे। भूपिंदर के बारे में गुलजार ने एक बार कहा था, 'भूपिंदर की आवाज किसी पहाड़ी से टकराने वाली बारिश की बूंदों की तरह है। उनकी मखमली आवाज आत्मा तक सीधे पहुंचती है। भूपिंदर सिंह ने बॉलीवुड के कई गानों में गिटार प्ले किया। उन्होंने पंचम दा के एक गाने 'दम मारो दम' में पहला सोलो गिटार बजाया, जिसे लोगों ने काफी पंसद किया। भूपिंदर के गिटार का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता था।भूपिंदर के पिता काफी सख्त मिजाज के थे, जिसकी वजह से भूपिंदर को संगीत से नफरत हो गई थी। लेकिन, यह नफरत ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई क्योंकि उनकी जिंदगी में एक सफल गायक बनना जो लिखा था।भूपिंदर सिंह को उनके शानदार नगमे "नाम गुम जाएगा", "होंठों पर ऐसी बात", "मीठे बोल बोले", "खुश रहो अहले वतन", "करोगे याद तो", "मेरी आवाज ही पहचान है गर याद रहे", "दिल ढूंढता है वही फुर्सत के लम्हे" के लिए जाना जाता है। 83 साल की उम्र में पिछले साल 18 जुलाई (2022) को उनका निधन हो गया।
- मुंबई। अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज पहली पुण्यतिथि है। पिछले साल 6 फरवरी को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन आज भी वह अपने चाहने वालों के दिलों में हैं। लगा मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि के मौके पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर उन्हें खूबसूरत अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है।पुरी समुद्र तट पर लता मंगेशकर की रेत से बनाई गई यह मूर्ति करीब 6 फीट ऊंची है। इसके साथ म्यूजिक इंस्ट्रयूमेंट भी बना है और साथ लिखा है, भारत रत्न लता जी को श्रद्धांजलि, मेरी आवाज ही पहचान है। वहीं, इसमें बहुत ही कम रंगों का इस्तेमाल किया गया। लता मंगेशकर को दिए गए इस ट्रिब्यूट को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।बता दें कि पिछले साल लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित थीं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद लंबी बीमारी के बाद 6 फरवरी को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ज्ञात हो कि लता मंगेशकर को 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
-
मुंबई। 'निशा और उसके कजन्स' सीरियल में नजर आए एक्टर वैभव राघव एक दुर्लभ कैंसर से पीडि़त हैं और उनका कैंसर लास्ट स्टेज में हैं। परिवार और दोस्त उनके लिए दिन-रात दुआ मांग रहे हैं और चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं।
वैभव की मदद के लिए कई कलाकार सामने आए हैं। इनमें एक्टर मोहसिन खान भी हैं। वे वैभव राघव के इलाज के लिए पैसे इक_ा करने में उनकी मदद कर रहे हैं। वैभव राघव का अस्पताल में इलाज चल रहा है। साल 2022 में जब वैभव राघव ने अपने कैंसर के बारे में सोशल मीडिया पर फैंस को बताया था । हालांकि बाद में वैभव राघव रिकवर हो गए थे। लेकिन अब एक बार फिर कैंसर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया है।'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आए एक्टर मोहसिन खान ने दोस्त वैभव की अस्पताल से कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैभव राघव की तस्वीरें शेयर करने के साथ मोहसिन खान ने उनके ट्रीटमेंट के बारे में बताया है। साथ ही यह भी बताया कि डॉक्टरों का वैभव राघव को लेकर क्या कहना है। मोहसिन खान ने 'निशा और उसके कजन्स' में वैभव राघव के साथ काम किया था।मोहसिन खान ने लिखा है, 'हैलो दोस्तों मैं अपने करीबी दोस्त और भाई वैभव कुमार सिंह राघव के लिए फंड इक_ा कर रहा हूं। वह एक दुर्लभ कैंसर से जूझ रहे हैं और लास्ट स्टेज में हैं। उनका मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हाल ही विभू के पिता का निधन हो गया था। आज मैं आप सभी से विनती करता हूं कि आप सभी मेरे साथ उसके संग खड़े हों। प्लीज विभू का इंस्टा पेज भी चेक करें।'इससे पहले एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने भी वैभव राघव के लिए अपने फैन्स और दोस्तों से मदद मांगी थी। तब उन्होंने वैभव राघव के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा था कि हम सभी उन्हें बेस्ट ट्रीटमेंट दिलवाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनके लिए फंड इक_ा कर रहे हैं। आप भी प्लीज उनकी मदद करें। - मुंबई। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के लाडले सुपुत्र अभिषेक बच्चन आज 47 साल के हो गए हैं। भले ही अभिषेक फिल्मों में अपने पिता जैसा मुकाम हासिल नहीं कर पाए हैं, लेकिन कमाई के मामले में वे किसी से पीछे नहीं हैं। बिजनेस और स्पोट्र्स से भी वे करोड़ों कमा रहे हैं।अभिषेक बच्चन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी, जो फ्लॉप रही थी। फ्लॉप डेब्यू के बाद भी अभिषेक ने हिम्मत नहीं हारी और जो भी फिल्में मिलती गईं वो करते गए। एक समय ऐसा भी आया, जब अभिषेक बच्चन की फिल्में लगातार पिट रही थीं और फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें 'फ्लॉप हीरो' का टैग दे डाला। लगभग हर फिल्ममेकर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन 'पा', 'दसवीं', 'बंटी और बबली', 'ब्लफमास्टर', 'धूम' और 'गुरू' जैसी फिल्मों ने अभिषेक बच्चन के करियर की कायापलट कर दी।अभिषेक बच्चन के हिस्से कुछ सफल फिल्में भी हैं। उनके नाम गिनीज रिकॉर्ड भी है। अभिषेक बच्चन ने 'गुरू', 'पा', 'युवा', 'सरकार' और 'रावन' जैसी फिल्मों के जरिए अपना एक्टिंग टैलेंट भी दिखाया। इन फिल्मों के लिए अभिषेक बच्चन को फिल्मफेयर के बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। दिलीप कुमार के बाद अभिषेक बच्चन दूसरे ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने एक्टिंग के लिए तीन बार लगातार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता।अभिषेक बच्चन के नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। अभिषेक बच्चन और उनके पिता अमिताभ बच्चन के नाम फिल्मी पर्दे पर उल्टा रोल प्ले करने के लिए गिनीज में नाम दर्ज है। दरअसल 'पा' में अभिषेक ने अपने रियल लाइफ पिता अमिताभ के पापा का किरदार निभाया था। वहीं अमिताभ फिल्म में अभिषेक के बेटे के रोल में थे। ऐसा न तो कभी बॉलीवुड में हुआ और न ही साउथ सिनेमा में। अभिषेक बच्चन के नाम एक और गिनीज रिकॉर्ड है। वह अपनी फिल्म 'दिल्ली 6' के प्रमोशन के दौरान 12 घंटों में कई शहरों में पब्लिकली नजर आए। इसके लिए अभिषेक का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में दर्ज किया गया।अभिषेक बच्चन के पास करोड़ों की नेट वर्थ और गजब का कार कलेक्शन है, जिसमें कई लग्जरी कारें हैं। 'सीए नॉलेज' की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बच्चन की 2022 में नेट वर्थ 203 करोड़ रुपये रही। भले ही अभिषेक अभी इतनी फिल्में नहीं कर रहे हैं, लेकिन इससे उनकी कमाई पर खास असर नहीं पड़ा है। वह फिल्मों से ज्यादा स्पोट्र्स में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अभिषेक बच्चन जितने अच्छे एक्टर हैं, उससे कहीं ज्यादा तगड़े बिजनसमैन हैं। वह अभी दो सफल स्पोट्र्स टीमों के मालिक हैं। इनमें से एक टीम प्रो कबड्डी की है। यह टीम दो बार इंडियन सुपर लीग भी जीत चुकी है।अभिषेक ने अपनी को स्टार और विश्व सुंदरी रही ऐश्वर्या राय से विवाह किया और आज उनकी एक बेटी आराध्या भी है।----------
-
मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अभिनीत ‘पठान' ने दस दिनों में दुनियाभर में 729 करोड़ रुपये की कमाई की है। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के अनुसार, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारत में (हिंदी में 13.50 करोड़ रुपये, डब वर्जन से 50 लाख रुपये) 14 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसने देश में दस दिनों में कुल 453 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
फिल्म ने विदेश में अब तक 276 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद इसने दुनियाभर में कुल 729 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। स्टूडियो ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘पठान' दुनिया भर में केवल 10 दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।


.jpg)





.jpg)















.jpg)



