- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। हिंदी और मराठी फिल्मों के वेटरन एक्टर सुनील शेंडे का निधन हो गया है। उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। सुनील शेंडे ने शाहरुख खान के टीवी सीरियल 'सर्कस' में उनके पिता का रोल निभाया था। इसके अलावा सुनील शेंडे ने बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया था। उनके निधन से इंडस्ट्री की शोक की लहर छा गई है और लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।सुनील शेंडे का रविवार की रात उनके घर पर निधन हुआ है और उनका सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुनील शेंडे के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। सुनील शेंडे ने 1990 के दशक में शाहरुख खान के टीवी सीरियल 'सर्कस' में उनके पिता का रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 'सरफरोश', 'गांधी' और 'वास्तव' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। सुनील शेंडे ने तमाम मराठी फिल्मों में भी काम किया था।राजेश तैलंग ने अपने ट्विटर हैंडल पर सुनील शेंडे की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने वेटरन एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, 'महान कलाकार और बेहतरीन इंसान। श्री सुनील शेंडे नहीं रहे। मेरी किस्मत अच्छी रही है कि सीरियल शांति में में उनके साथ काम करने का मौका मिला। मैंने उनके बेटे का रोल निभाया। बाबूजी सादर श्रद्धांजलि।'
- कोल्हापुर (महाराष्ट्र)। मराठी टेलीविजन अभिनेत्री कल्याणी कुराले-जाधव की यहां एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोल्हापुर जिले में कल्याणी कुराले (32) की मोटरसाइकिल को कंक्रीट मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि टीवी धारावाहिक ‘तुझ्यात जीव रंगला' में नजर आने वाली कल्याणी कुराले-जाधव शनिवार देर शाम घर जा रही थीं, तभी सांगली-कोल्हापुर राजमार्ग पर हलोंदी चौराहे के पास हादसा हो गया। कोल्हापुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।'
- मथुरा (उत्तर प्रदेश) । दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया निवासी अभिनेत्री का डेढ़ लाख रुपए कीमत का मोबाइल फोन शनिवार को वृन्दावन के यमुना तट पर फिल्म के गाने की शूटिंग करते समय बैग से चोरी हो गया। पुलिस ने फोन की तलाश शुरु कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी सूरज प्रकाश ने रविवार को बताया कि कोलंबियाई नागरिक उलियाना उर्फ अंबिका दासी शनिवार को केशीघाट पर गाने की शूटिंग कर रही थीं कि इसी बीच अज्ञात चोर ने उनका मोबाइल फोन शूटिंग स्थल के सामान के निकट रखे बैग से चुरा लिया। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री ने शॉट समाप्त होने के बाद फोन करने के लिए बैग में से मोबाइल फोन निकालना चाहा तो उसमें फोन नहीं था। इसके बाद उसने कोतवाली पहुंच तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। प्रकाश ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं लोगों से पूछताछ कर मोबाइल फोन चुराने वाले का पता लगा रही है। मोबाइल के आईएमईआई नंबरों को सर्विलांस पर लगवा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उलियाना वृन्दावन में रहकर कई दिनों से धारावाहिक और फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं। शनिवार को वह फिल्म से संबंधित एक गाने की शूटिंग कर रही थीं।
- मुंबई। अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और अभिनेता बॉबी देओल के बेटे धरम ने कुछ दिन पहले ही अपना 18 वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर जारी फोटो देखकर धर्मेन्द्र के प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं और धरम को अगला सुपर स्टार बता रहे हैं। धरम काफी हैंडसम हैं और माना जा रहा है कि वह अपने दादा धर्मेंद्र और अंकल सनी और पापा बॉबी की तरह बॉलीवुड में कॅरिअर बना सकते हैं। हालांकि अभी इस बारे में उनके पापा बॉबी ने कुछ कहा नहीं है।वहीं धर्मेन्द्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। वह फिल्म 'पल पल दिल के पास' में नजर आए थे। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। अब वह अपने दादा धर्मेन्द और पापा सनी और अंकल बॉबी के साथ 'अपने 2' फिल्म में नजर आएंगे। यह उनके होम प्रोडक्शन की फिल्म होगी। करण अपने लुक पर काफी ध्यान देते हैं।गौरतलब है कि धर्मेन्द्र ने दो शादियां की हैं- पहली प्रकाश कौर से और दूसरी हेमामालिनी से। प्रकाश कौर से उनकी चार संतानें हैं सनी देओल, बॉबी, बेटियां-विजेता और अजीता। वहीं हेमामालिनी की दो बेटियां हैं - ईशा और आहना। बॉबी के दो बेटे हैं- आर्यमन देओल, धरम देओल। वहीं सनी देओल के भी दो बेटे हैं- करण और राजवीर देओल।
- मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों शिव की नगरी काशी में हैं। शिल्पा ने ना सिर्फ काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ मंदिर में प्रभु के दर्शन किए बल्कि दशाश्वमेध घाट पर भी अपनी हाजिरी लगाई। अब हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने वाराणसी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा गंगा आरती में शामिल होती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा के साथ उनकी मां भी मौजूद हैं। इस वीडियो में गंगा घाट पर भारी संख्या में भीड़ नजर आ रही है।इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, "जय मां गंगे... हर हर महादेव।" वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा गंगा घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर रही हैं। शिल्पा के इस धार्मिक अवतार की लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर रहे हैं, "मुझे यह पसंद है कि शिल्पा शेट्टी एक सेलिब्रिटी होने के नाते हमारी संस्कृति को जीवित रखती हैं और कई अन्य लोगों को इसका पालन करने के लिए प्रेरित करती हैं। कुछ लोग इसे दिखावा कहेंगे, ठीक है, लेकिन कम से कम वह कुछ कर रही है। वरना दूसरे सब तो पश्चिमी सभ्यता को फॉलोकर रहे हैं। वह इस बात का आदर्श उदाहरण हैं कि कैसे पारंपरिक जीवन के साथ आधुनिक होना है।"वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में फिल्म 'निकम्मा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में शिल्पा के साथ एक्टर अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया भी लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
- मुंबई। कैंसर जैसी बीमारी का नाम सुनते है लोग निराश और हताश हो जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और मॉडल रोजलिन खान ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा करते हुए बताया कि वह कैंसर की समस्या से जूझ रही हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई ऐसे सेलेब्स ने जिन्होंने ना सिर्फ कैंसर का निडर होकर सामना किया, बल्कि इस गंभीर बीमारी को मात भी दी।रोजलिन खानरोजलिन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा, "कैंसर...मुश्किल लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती। ये कहीं पढ़ा था। भगवान अक्सर हिम्मती लोगों को ऐसी खतरनाक लड़ाई दे देता है। ये भी मेरी जिंदगी का एक चैप्टर है। मैं अभी भी विश्वास और आशा बनाए हुए हूं।" इसके अलावा रोजलिन ने लिखा, "डियर ब्रांड्स, मैं अभी भी शूट के लिए तैयार हूं। मेरी 7 महीने के लिए कीमोथैरेपी होगी। ऐसे में अब आपको ये हिम्मत दिखानी है कि आप एक बाल्ड मॉडल को काम दे सको।"किरण खेरसाल 2021 में एक्ट्रेस किरण खेर के ब्लड कैंसर होने का पता चला था। इस बात की जानकारी एक्टर के पति अनुपम खेर ने दी थी। किरण कई महीनों तक अस्पताल में भर्ती रही थीं।महिमा चौधरीएक्ट्रेस महिमा चौधरी भी ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। महिमा संग अनुपम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि महिमा को ब्रेस्ट कैंसर हैं। वह चाहती हैं कि मैं यह बात फैंस के साथ साझा करूं।लीजा रेएक्ट्रेस लीजा रे भी ब्लड कैंसर का शिकार हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरन लीजा ने बताया था कि मैं काफी डर गई थी, लेकिन मैंने रिस्क लिया और मैंने इस पर जीत हासिल की। बता दें कि लीजा रे अब कैंसर फ्री हैं।संजय दत्तइस लिस्ट में एक्टर संजय दत्त का नाम भी शामिल है। बता दें कि संजय भी कैंसर का दर्द झेल चुके हैं, हालांकि साल 2020 में उन्होंने इस गंभीर बीमारी को मात दे दी थी।ताहिरा कश्यपआयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गई थीं। हालांकि ना सिर्फ ताहिरा ने बड़ी ही बहादुरी से कैंसर से जंग लड़ी बल्कि अपने इस सफर को लोगों के साथ भी शेयर किया था।सोनाली बेंद्रेसाल 2018 में एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात का खुलासा किया था कि वह कैंसर की बीमारी का शिकार हैं और उनके बचने की केवल 30 प्रतिशत ही उम्मीदें हैं। हालांकि सोनाली भी कैंसर की बीमारी को मात दे चुकी हैं।मुमताजएक्ट्रेस मुमताज भी कैंसर की बीमारी का शकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस को ब्रेसट कैंसर हो गया था। लंबे समय तक एक्ट्रेस की कीमोथेरेपी चली थी। हालांकि मुमताज ने कभी हार नहीं मानी और आखिरकार उन्होंने कैंसर को मात दे दी।छवि मित्तलटीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल भी कैंसर से जूझ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए देते हुए बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। हालांकि अब छवि भी कैंसर को मात दे चुकी हैं।
- मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार जूही चावला आज अपना 55वां बर्थडे मना रही हैं। 90 दशक की खूबसूरत अभिनेत्री जूही चावला ने अपनी एक्टिंग और लुक्स से फैंस के दिलों पर सालों तक राज किया। एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर कम ही बात करती हैं। साथ ही वो मीडिया के कैमरों में आने से भी अक्सर बचती हैं। जूही चावला ने 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी रचाई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी शादी कई सालों तक मीडिया से छुपाई थी।जय मेहता मेहता ग्रुप के मालिक हैं जो कई देशों में अपना बिजनेस चलाते हैं। वो सीमेंट और शुगर जैसे कई प्रोडक्ट्स में काम करते हैं। जय मेहता के माता-पिता महेंद्र मेहता और सुनन्या मेहता थे। वो नानजी कालीदास मेहता के पोते हैं। जिन्होंने मेहता ग्रुप बनाया था।फिल्म स्टार जूही चावला और जय मेहता की पहली मुलाकात राकेश रोशन के जरिए हुई थी। जब अदाकारा उनकी फिल्म कारोबार की हीरोइन थीं। जूही चावला से हुई जय मेहता की पहली मुलाकात काफी फॉर्मल थी। उस वक्त वो शादीशुदा थे। उनकी पत्नी यश बिड़ला की बहन सुजाता बिड़ला थीं। कारोबार की शूटिंग के दौरान ही जय मेहता और जूही चावला की कुछेक मुलाकातों के बाद दोस्ती होने लगी थी। इसी दौरान जय मेहता ने अपनी पहली पत्नी सुजाता बिड़ला को 1990 में हुए प्लेन क्रैश में खो दिया था। जिसके बाद वो बुरी तरह से टूट गए थे। इस दौरान एक्ट्रेस जूही चावला ने उन्हें एक सच्चे दोस्त की तरह संभाला और जिंदगी में आगे बढऩे की हिम्मत दी। अचानक ही जूही चावला की मां का निधन एक कार एक्सीडेंट में हो गया था। इस बुरे दौर में अदाकारा जूही चावला को जय मेहता ने सहारा दिया। राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्य में अदाकारा ने कहा था, 'दरअसल, उस वक्त न तो इंटरनेट था। न हर जगह कैमरे लगे होते थे। उस समय जय मेरी सेवा में लगे हुए थे और मुझे अपना करियर खोने का डर था। मैं करियर के पीक प्वॉइंट पर थी। मैं काम करना चाहती थी और मुझे यही बीच का रास्ता लगा था।'जूही चावला की सीक्रेट वेडिंग की पोल उस वक्त खुली जब अदाकारा जय मेहता के पहले बच्चे की मां बनने वाली थीं। ये कपल दो प्यारे बच्चों जाह्नवी मेहता और अर्जुन मेहता के पैरेंट्स हैं।
- मुंबई। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शोएब मलिक इन दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा जल्द ही तलाक लेने वाले हैं, यह भी खबरें थी कि यह कपल अपने कानूनी मसलों को पूरा करने के बाद तलाक का ऐलान करेंगे। हालांकि अभी तक इन खबरों पर ना तो सानिया ने और ना ही शोएब मलिक ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया दी है।इस बीच खबरें हैं कि सानिया और शोएब ओटीटी प्लेटफॉर्म उर्दूफ्लिक्स पर 'द मिर्जा मलिक शो' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस बात की जानकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी गई है। 'द मिर्जा मलिक' शो का पोस्ट जारी करते हुए उर्दूफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, "उर्दूफ्लिक्स पर जल्द ही आएगा द मिर्जा मलिक शो।" शो के पोस्टर में जहां शोएब मलिक अपने हाथ बांधे नजर आ रहे हैं तो सानिया ने उनके कंधे पर अपना हाथ रखा हुआ है।'द मिर्जा मलिक' शो की अनाउंसमेंट के बाद सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के फैंस में बड़ी खुशी देखने को मिल रही है। फैंस इस पोस्ट पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत अच्छा लगा दिल खुश हो गया कि ये एक साथ हैं।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "अल्लाह जोड़ी सलामत रखे।" एक और यूजर ने लिखा, "प्लीज एक-दूसरे को माफ कर दो, आप दोनों एक साथ बहुत ही अच्छे लगते हैं। शोएब को किसी और के साथ नहीं देख सकते क्योंकि सानिया उनके लिए परफेक्ट हैं। शोएब सानिया के पास वापस आ जाओ।"
- मुंबई,। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी टीम के पांच सदस्यों को छह महंगी घड़ियों का सीमा शुल्क का भुगतान नहीं करने के कारण सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई हवाई अड्डे पर एक घंटे के लिए रोके रखा, क्योंकि शनिवार तड़के भुगतान सुविधा चालू नहीं थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि यह घटना रात 12.30 बजे तब हुई जब खान दुबई से एक चार्टर्ड उड़ान से हवाई अड्डे पर उतरे। अधिकारी ने कहा कि उस समय जनरल एविएशन टर्मिनल (जीएटी) में भुगतान काउंटर चालू नहीं था। उन्होंने कहा कि खान और उनकी टीम के सदस्यों के सामान की जांच के दौरान अधिकारियों को एक बैग में छह महंगी घड़ियां मिलीं। उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क के मूल्यांकन के अनुसार महंगी घड़ियों की कीमत 17.86 लाख रुपये है।अधिकारी ने कहा कि घड़ियों से भरा बैग खान के अंगरक्षक रविशंकर सिंह के पास था।उन्होंने बताया कि चूंकि स्क्रीनिंग की प्रक्रिया चल रही थी, इसलिए खान और उनकी टीम को कम से कम एक घंटे के लिए जीएटी- एक वीआईपी टर्मिनल- पर रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद खान, उनकी सचिव पूजा ददलानी और टीम के तीन अन्य सदस्यों को जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि चूंकि जीएटी पर सीमा शुल्क भुगतान काउंटर तड़के चालू नहीं था, इसलिए सीमा शुल्क अधिकारी रविशंकर सिंह को अपने साथ हवाई अड्डे के टर्मिनल- II ले गए, जहां घड़ियों के लिए सीमा शुल्क के रूप में 6.88 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। अधिकारी ने कहा कि हालांकि चालान रविशंकर सिंह के नाम पर था, लेकिन खान की ओर से शुल्क का भुगतान किया गया था। उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क भुगतान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सिंह को सुबह जाने की अनुमति दी गई।
- मुंबई। दिग्गज राइटर और डायरेक्टर राकेश कुमार का निधन हो गया है। डायरेक्टर ने बीते शुक्रवार आखिरी सांसे लीं। वह अमिताभ बच्चन के साथ मिस्टर नटवरलाल फिल्म बनाकर काफी सुर्खियों में आए थे। उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की थी। वह 81 साल के थे। रिपोट्र्स का दावा है कि राकेश कुमार पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं।उनके परिवार ने प्रार्थना सभा का आयोजन 13 नवंबर को शाम 4 से 5 बजे के बीच किया है। मुंबई के अंधेरी वेस्ट लोखंडवाला के स्पोट्र्स सेलेब्रेशन में प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।राकेश कुमार को उनकी फिल्म मिस्टर नटवरलाल (1979), दो और दो पांच (1980) और सूर्यवंशी (1992) के लिए जाना जाता है। मिस्टर नटवरलाल में अमिताभ बच्चन नजर आए थे तो सूर्यवंशी में सलमान खान ने काम किया था। इतना ही नहीं वह कुछ फिल्मों में एक्टिंग भी करते दिखे। दिल बेचारा प्यार का मारा, देश विदेश और दिल पे मत ले यार जैसी फिल्मों में उन्होंन अभिनय भी किया था।
- मुंबई। फिल्मी दुनिया से एक और खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता- पिता बन गए हैं। अदाकारा बिपाशा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। इस खुशखबरी के लिए टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे भी उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। बिपाशा और करण दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर गुडन्यूज को शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके घर नन्ही बेटी का आगमन हुआ है। जिसका नाम वह देवी बासु सिंह ग्रोवर रखते हैं। इस पोस्ट में कपल ने लिखा कि उनके घर स्वयं माता रानी का आगमन हुआ है और इसीलिए वह अपनी बेटी को देवी नाम दे रहे हैं। वह मां देवी का नाम दिया है क्योंकि वह दिव्य सी हैं। बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है जिसमें बेटी के पैर और कपल के हाथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने बेटी के पैरों को छुआ है। साथ ही बिपाशा ने सभी इस आशीर्वाद मांगा और धन्यवाद दिया।बड़ी बात ये है कि अदाकारा बिपाशा बसु 43 साल की उम्र में मां बनी हैं। अदाकारा बिपाशा बसु ने साल 2016 में टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी।
टीवी सीरियल स्टार करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने साल 2015 में एक साथ फिल्म अलोन में काम किया था। इसी दौरान दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आने लगी थी। जिसके बाद फिल्म स्टार ने करण सिंह ग्रोवर से एक साल के बाद ही शादी कर ली थी। बिपाशा बसु को दुल्हन बनाने से पहले एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने टीवी सीरियल स्टार जेनिफर विंगेट और अदाकारा श्रद्धा निगम से भी शादी रचाई थी। करण की दोनों ही शादियां असफल साबित हुईं। जिसके बाद टीवी स्टार ने बिपाशा बसु संग तीसरी शादी की थी।
- मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। उन्होंने 2016 में खुद से 10 साल छोटे बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की थी। फिर 5 साल बाद वह सरोगेसी से जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं। अब वह उनका पहला जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्यारी-प्यारी फोटो शेयर की हैं। साथ ही खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।दरअसल, प्रीति जिंटा को बीते साल नवंबर, 2021 में जुड़वा बच्चे हुए थे। उन्होंने हालांकि अभी तक इनका चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन नाम जय और जिया रखा है ये जरूर बताया था। अब वह दोनों का पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दोनों के साथ अलग-अलग फोटो शेयर की है। पिछले साल 18 नवंबर को उन्होंने गुड न्यूज दी थी। लेकिन 11 नवंबर को सेलिब्रेशन से बच्चों की असल डेट ऑफ बर्थ साफ हो गई है।प्रीति जिंटा ने बेटे जय जिंट के लिए पहले पोस्ट किया। प्यारभरी फोटो के साथ वह लिखती हैं- मैंने अपनी लाइफ में जितनी भी रोल्स किए हैं, उनमें से कुछ भी आपकी मां होने के करीब नहीं है। मुझे यकीन है कि हम एक-दूसरे को कई जन्मों से जानते हैंज्। मैं यह सोचना बंद नहीं कर सकती कि हम एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। आई लव यू हमेशा। हैप्पी बर्थडे मेरी जान। आपका जीवन आज और हमेशा खुशियों से भरा रहे। हैप्पी बर्थडे मेरा जय। एक साल का हो गया।वहीं, बेटी जिया के लिए प्रीति जिंटा लिखती हैं- मैं हमेशा से जानता थी कि मैं तुम्हें चाहती हूं ... मैंने तुम्हारे लिए प्रार्थना की, मैंने तुम्हारे लिए कामना की और अब तुम यहां हो और इसे एक साल हो गया है। मेरा दिल भर गया है और मैं हमेशा तुम्हारी प्यारी मुस्कान और तुम्हारी प्रेजेंस के लिए धन्य रहूंगी। मेरी छोटी जिया जन्मदिन मुबारक हो मेरी छोटी गुडिय़ा। तुम वह सब कुछ हैं जिसकी मैंने कभी आशा की थी और इससे भी अधिक। तुम्हारा जीवन आज और हमेशा प्यार और खुशियों से भरा रहे आई लव यू टू मून एंड बैक। जैसे-जैसे हर दिन आपके लिए मेरा प्यार कई गुना बढ़ जाता है।---
- मुंबई। टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की आज जिम में अचानक मौत हो गई। वे सिर्फ 46 वर्ष के थे। जाहिर तौर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। वह जिम में थे और अचानक जमीन पर गिर गए। उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें 45 मिनट तक पुनर्जीवित करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।सिद्धांत टीवी के जाने-माने एक्टर्स में से एक थे। वो कोई सालों से मनोरंजन जगत में सुर्खियां बटोर रहे थे। हाल ही में उन्हें टीवी शो 'क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी' में देखा गया था। एक्टर का आज यानी 11 नवंबर को निधन हो गया। वह सिर्फ 46 वर्ष के थे।हाल ही में एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी कर लिया था। उन्होंने पहले इरा से शादी की थी, जो स्टार इंडिया के साथ जुड़ी हुई थीं। उनकी शादी 15 साल तक चली, फिर तलाक हो गया। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम दीज़ा है। इरा से अलग होने के बाद, सिद्धांत सुपर मॉडल एलेसिया राउत के साथ शादी के बंधन में बंध गए, जो एक सिंगल मदर हैं और उनका एक बेटा है, जिसका नाम मार्क है। सिद्धांत सूफियाना प्यार मेरा, वारिस, ममता, क्यू रिश्तों में कट्टी बट्टी जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें आखिरी बार शो जिद्दी दिल माने ना, शो में देखा गया था।बता दें कि इसी साल कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और टीवी एक्टर दीपेश भान की भी ऐसे ही मौत हुई थी। जिम में एक्सरसाइज के दौरान ही दोनों ने अपनी जान गंवाई थी।
- मुंबई। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपनी अगली फिल्म ''दा वेक्सीन वॉर'' की घोषणा की। निर्देशक ने अपनी आखिरी फिल्म ''दा कश्मीर फाइल्स'' की सफलता के बाद नई फिल्म के लिए ट्वीटर पर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, ''दा वेक्सीन वॉर'' एक ऐसे युद्ध की कहानी को बयां करती है जो आप नहीं जानते। भारत ने यह युद्ध लड़ा और अपने विज्ञान, साहस और महान भारतीय मूल्यों के साथ जीता।'' अग्निहोत्री ने कहा कि फिल्म अगले साल 15 अगस्त को ग्यारह भाषाओं - हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, बांग्ला, मराठी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, उर्दू और असमिया में रिलीज होगी। उन्होंने कहा, ''दा वेक्सीन वॉर' स्वतंत्रा दिवस पर ग्यारह भाषाओं में रिलीज होगी। हमें आशीर्वाद दें।'' निर्देशक ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया।फीचर प्रोजेक्ट का निर्माण अग्निहोत्री की अभिनेत्री पत्नी पल्लवी जोशी की आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस और अभिषेक अग्रवाल, अपने बैनर अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के माध्यम से करेंगे। जोशी ने कहा, ''दा वेक्सीन वॉर' चिकित्सा कर्मियों और वैज्ञानिकों के असीम समर्थन और समर्पण के लिए श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हमारे उत्कृष्ट वैज्ञानिकों की जीत का जश्न मनाती है। टीका युद्ध उनके बलिदान, समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए हमारी ओर से श्रद्धांजलि है। फिल्म निर्माता ने अभी तक कलाकारों के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, अनुपम खेर ने हाल ही में पीटीआई से बातचीत में कहा था कि वह इस फिल्म का हिस्सा होंगे।
- मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अभी हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची की मां बनीं है। इसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी पर छाई हुई है। बॉलीवुड से हॉलीवुड के स्टार्स आलिया भट्ट को मां बनने पर बधाई दे रहे है। फैंस अब आलिया भट्ट और उनकी बेटी की पहली झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे है। मां बनने के बाद आलिया एक बार भी अभी तक फैंस के बीच नहीं आई है और न ही उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया से शेयर की गई है। इसी बीच आलिया भट्ट अस्पताल से अपने घर के लिए रवाना हो गई है। इस से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में आलिया भट्ट भी नजर आ रही है। आलिया भट्ट और उनकी बेटी से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा नीतू कपूर भी साथ नजर आ रही है। उन्होंने भी आलिया भट्ट की तरह ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है।आलिया भट्ट के साथ-साथ इन तस्वीरों में उनके पति रणबीर कपूर भी नजर आ रहे है। जो एकदम अलग लुक में नजर आ रहे है। उनका ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इन वायरल हो रही फोटोज में आलिया भट्ट बेहद खुश नजर आ रही है। आलिया भट्ट की खुशी उनके फेस पर साफ दिखाई दे रही है। आलिया भट्ट की इस तस्वीर को फैंस खूब शेयर कर रहे हंै।--
-
टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी से तंग आकर अपनी जान दे दी थी। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत और वैशाली ठक्कर जैसे सितारों का नाम शामिल है। ये सितारे अब हमारे बीच नहीं हैं।वैशाली ठक्करकुछ समय पहले ही सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार वैशाली ठक्कर ने अपनी जान दे दी है। जान देने से पहले वैशाली ठक्कर ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। माना जा रहा है कि सगाई टूटने के गम के चलते वैशाली ठक्कर ने सुसाइड किया है।सुशांत सिंह राजपूतटीवी से बॉलीवुड में धमाल मचा चुके सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को फांसी लगा ली थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जमकर हाय तौबा मची। लोगों ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर किया गया है। इस केस की वजह से सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जेल की हवा भी खानी पड़ गई थी।प्रत्यूषा बनर्जीटीवी की बड़ी आनंदी यानी प्रत्यूषा बनर्जी ने अप्रैल 2016 में आत्महत्या कर ली थी। 24 साल की उम्र में प्रत्यूषा बनर्जी ने फांसी लगा ली थी। माना जाता है कि प्रत्यूषा बनर्जी ने अपने बॉयफ्रेंड से तंग आकर जान दी थी। मनमीन ग्रेवालकोरोना वायरल लॉकडाउन के दौरान मनमीन ग्रेवाल आर्थिक तंगी का शिकार हो गए। कोई हल न निकलने पर मनमीन ग्रेवाल ने अपनी छत से कूदकर जान दे दी थी।सेजल शर्मादिल तो हैप्पी है सीरियल में काम कर चुकी अदाकार सेजल शर्मा ने 25 जनवरी 2020 को सुसाइड किया था। सेजल शर्मा की मौत की खबर ने टीवी जगत को सकते में डाल दिया था।समीर शर्माकहानी घर घर की, इस प्यार को क्या नाम दूं और ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे शोज में काम कर चुके समीर शर्मा अपने घर में मृत पाए गए थे। माना जाता है कि समीर शर्मा ने सुसाइड किया था। हालांकि आज तक भी ये बात कोई नहीं जान पाया कि किस वजह से समीर शर्मा ने खुदखुशी की थी।कुशाल पंजाबीकुशाल पंजाबी ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी जान दे दी थी। 27 दिसंबर 2019 को कुशाल पंजाबी का शव घर पर लटका मिला था। इस खबर ने पूरे टीवी जगत को हिलाकर रख दिया था।आसिफ बसराटीवी एक्टर आसिफ बसरा भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। आसिफ बसरा ने 12 नवंबर 2020 को धर्मशाला के मैक्लॉडगंज में अपनी जान दे दी थी। उस समय आसिफ बसरा 53 साल के थे। -
मुंबई। तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सीतारामम' का हिंदी संस्करण 18 नवंबर से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा। इस ओटीटी मंच ने बुधवार को यह जानकारी दी। अभिनेता दुलकर सलमान, रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर अभिनीत ‘सीतारामम' पांच अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तथा सितंबर में मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी। सलमान ने कहा कि वह ‘सीतारामम' जैसी फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘यह फिल्म देखने में शानदार है, यही वजह है कि इसने दर्शकों के दिल में जगह बनायी है। मुझे यकीन है कि डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी में होने के कारण इसे अधिक लोग देख सकेंगे।'' ‘सीतारामम' के जरिए तेलुगु सिनेमा में कदम रखने वालीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कहा कि वह ऑवर दि टॉप (ओटीटी) मंच पर दर्शकों को अपनी फिल्म दिखाने के लिए रोमांचित हैं। मृणाल ने कहा, ‘‘मैं उत्साहित हूं कि अब दर्शक डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म को हिंदी में देखेंगे तथा सीता और राम की कहानी में रूचि लेंगे।'' ‘सीतारामम' राजकुमारी नूरजहां उर्फ सीता महालक्ष्मी (मृणाल ठाकुर) और लेफ्टिनेंट राम (दुलकर सलमान) के बीच पत्रों के माध्यम से एक प्रेम कहानी बयां करती है। जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) द्वारा प्रस्तुत फिल्म का स्वप्ना सिनेमाज़ और वैजंती मूवीज़ ने निर्माण किया है। -
मुंबई. रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख अभिनीत फिल्म ‘मिस्टर मम्मी' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। कॉमेडी फिल्म को ‘बंटी और बबली' के निर्देशक शाद अली ने ही निर्देशित किया है। ‘मिस्टर मम्मी' का निर्माण भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज़, कृष्ण कुमार, अली और शिव अनंत ने किया है। टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया और रिलीज़ की तारीख की जानकारी दी। ट्वीट के अनुसार, ‘‘आपको एक अनोखे सफर पर ले जाने के लिए अच्छी खबर आ रही है! ‘मिस्टर मम्मी' 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में।'' फिल्म ‘मिस्टर मम्मी' एक जोड़े की कहानी है जिसकी भूमिका देशमुख और डिसूजा द्वारा निभायी गयी है। ‘मिस्टर मम्मी' की कहानी एक ऐसे जोड़े (रितेश और जेनेलिया) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी सोच बच्चों को लेकर बिल्कुल अलग है। ‘मिस्टर मम्मी' के अलावा देशमुख और डिसूजा आगामी मराठी फिल्म ‘वेद' में भी नज़र आएंगे।
-
लखनऊ. लैंगिक समानता पर जोर देते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने मंगलवार को कहा कि (लैंगिक समानता को लेकर) सरकारी योजनाएं मौजूद हैं, लेकिन असली जरूरत लड़कियों और महिलाओं के प्रति लोगों की मानसिकता को बदलने की है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की सद्भावना दूत प्रियंका सोमवार से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रियंका ने बाल उत्पीड़न को समाज के लिए अभिशाप बताया। प्रियंका ने कहा, ‘‘ आप कितनी भी योजनाएं लागू करें, उन्होंने (अपना काम) किया है। लेकिन वास्तविक बदलाव महिलाओं के प्रति समाज की मानसिकता में बदलाव से ही आ सकता है।'' अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ हमारे देश भारत की आबादी बहुत विशाल है और मानसिकता बहुत पुरानी । जब तक इस मानसिकता में कि लड़कियों को किसी चीज की जरूरत नहीं है, लड़कियों का कोई अधिकार नहीं है और लड़कियां हमारी संपत्ति हैं, नहीं बदलती, तब तक बड़े पैमाने पर बदलाव कैसे आएगा।'' यूनिसेफ की सद्भावना दूत ने उत्तर प्रदेश सरकार की महिला हेल्पलाइन नंबर '1090' की सराहना करते हुए कहा कि यह 'पीड़िता को डिजिटल रूप से ढूंढ सकती है और संकट के समय में उसकी मदद कर सकती है'। यहां एक आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूल का दौरा करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि लड़कों को भी लड़कियों का सम्मान करना और उन्हें कैसे बर्ताव करना चाहिए, यह सिखाया जाना चाहिए।
-
मुंबई. फिल्मकार ओम राउत ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष' की रिलीज 16 जून, 2023 तक टल गई हैं क्योंकि फिल्म की टीम को दर्शकों को ‘‘एक सम्पूर्ण विजुअल का अनुभव'' कराने के लिए और अधिक समय चाहिए। बड़े बजट की इस फिल्म का पहला टीजर जारी होने के करीब एक महीने बाद यह खबर आई है। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर इसके विजुअल इफेक्ट की गुणवत्ता और हिंदू देवताओं को दिखाने के तरीकों की काफी आलोचना की गई थी। फिल्म में ‘बाहुबली' के अभिनेता प्रभास भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म इससे पहले 12 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली थी। राउत ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, ‘‘‘आदिपुरुष' सिर्फ फिल्म नहीं है बल्कि यह प्रभु श्रीराम के प्रति हमारी आस्था दिखाने और हमारी संस्कृति एवं सभ्यता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।'' राउत ने कहा, ‘‘दर्शकों को एक शानदार विजुअल इफेक्ट का अनुभव देने के लिए फिल्म के लिए काम कर रही हमारी टीम को और अधिक समय चाहिए। ‘आदिपुरुष' अब 16 जून 2023 को रिलीज होगी।'' 2020 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के बाद ‘आदिपुरुष' राउत की आगामी फिल्म है। ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने हाल में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। कई भाषाओं में बन रही इस फिल्म में 10 सिर वाले राक्षस राजा रावण का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं जबकि जानकी की भूमिका कृति सैनन और लक्ष्मण की भूमिका सनी सिंह निभा रहे हैं। ‘आदिपुरुष' का निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार एवं कृष्ण कुमार, राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर कर रहे हैं।
-
मुंबई। बालाजी टेलीफिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा निर्मित अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘फ्रेडी' दो दिसंबर को ‘ऑवर द टॉप' (ओटीटी) मंच डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है। अतीत में उन्होंने ‘खूबसूरत', ‘वीरे दी वेडिंग' और ‘प्लान ए प्लान बी' का भी निर्देशन किया था। अभिनेता आर्यन ने कहा कि फिल्म की पटकथा और किरदार जटिल है और इस भूमिका के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘किरदार की तैयारी शारीरिक और मानसिक रूप से भी की गई। किरदार ने मेरे शिल्प के एक अलग पक्ष का पता लगाने में मदद की और मुझे एक अभिनेता के रूप में हर कदम पर अपनी क्षमताओं को चुनौती देने के लिए प्रोत्साहित किया।'' फिल्म की निर्माता एकता आर कपूर ने कहा कि ‘फ्रेडी' आर्यन को एक नये अवतार में पेश करेगी।
- मुंबई। हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' ने अपनी रिलीज के पहले सप्ताह में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। देशभर के सिनेमाघरों में चार नवंबर को रिलीज हुई इस सुपरनैचुरल-कॉमेडी फिल्म में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी के नेतृत्व वाली प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक बयान जारी कर फिल्म की कमाई के बारे में जानकारी दी। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बयान में कहा कि फिल्म ने पहले दो दिन क्रमश: 2.05 करोड़ रुपये और 2.75 करोड़ रुपये जुटाए। फिल्म ने तीसरे दिन 3.05 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके साथ फिल्म ने शुरुआती सप्ताह में कुल 7.85 करोड़ रुपये की कमाई की।
- मुंबई । सुपरस्टार कमल हासन ने रविवार को कहा कि वह अपनी अगली फिल्म के लिए फिल्म निर्माता मणिरत्नम के साथ काम करेंगे। इसके पहले वर्ष 1987 में दोनों ने एक्शन ड्रामा फिल्म ‘नायकन' में साथ-साथ काम किया था, लेकिन 35 साल बाद दोनों फिर से एक साथ काम करेंगे। हाल ही में फिल्म ‘विक्रम' में अभिनय करने वाले हासन ने अपने 68वें जन्मदिन से एक दिन पहले यह खबर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिये दी। उदयनिधि स्टालिन की रेड जाइंट मूवीज, कमल हासन की राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल और मणिरत्नम की मद्रास टॉकीज द्वारा संयुक्त रूप से इस फिल्म को बनाया जाएगा। फिल्म के लिए संगीत एआर रहमान तैयार करेंगे। हासन फिलहाल फिल्म ‘इंडियन 2' पर काम कर रहे हैं जिसका निर्देशन शंकर कर रहे हैं। नयी फिल्म के वर्ष 2024 में रिलीज होने की संभावना है।
- मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। आज सुबह ही अदाकारा आलिया भट्ट को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां अदाकारा ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही इस स्टार कपल के फैंस में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक आलिया भट्ट सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल में भर्ती हुईं। रिपोट्र्स के अनुसार आलिया पिछले कुछ दिनों से रोजाना करीब 11 से 12 बजे के करीब अस्पताल आ रही थीं। आलिया भट्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर शेर-शेरनी और शावक की तस्वीर है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुडिय़ा जैसी लगती है। अभिभावक बनने की खुशी महसूस हो रही है।'बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल शादी रचाई है। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 में एक दूसरे संग सात फेरे लिए। इनकी शादी एक इंटीमेट तरीके से हुई। जहां दोनों स्टार कपल ने अपने घर की छत पर ही पारंपरिक तरीके से शादी रचाई थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने झटपट शादी रचाई। जिसकी वजह ये भी माना जाता है कि अदाकारा आलिया भट्ट शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थी। शादी के 2 महीने के अंदर ही अदाकारा आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद इन रिपोट्र्स को हवा मिली।अदाकारा आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी खासा एक्टिव रही थीं। अदाकारा ने इसी दौरान अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र का जमकर प्रमोशन किया था। साथ ही वो अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करते हुए भी देखी गई। जिसकी फोटोज खूब वायरल हुई थीं। उधर, इसी बीच अदाकारा आलिया भट्ट ने अपने क्लोदिंग ब्रैंड के जरिए एक मैटरनिटी रेंज की निकाली थी।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने शनिवार को कहा कि जीवन में सभी समस्याओं से पार पाने का एक ही उपाय है कि अच्छाई पर विश्वास बरकरार रखें। अपना 57वां जन्मदिन मनाने के तीन दिन बाद शाहरुख ने शनिवार को ट्विटर पर अपने चर्चित सत्र आस्कएसआरके के दौरान प्रशंसकों से संवाद किया और उनके सभी सवालों का जवाब दिया। इस दौरान, कई लोगों ने शाहरुख से उनके जीवन दर्शन से लेकर कोविड महामारी और उनकी नयी फिल्म ‘‘पठान'' से जुड़े सवाल भी किए। वहीं, सत्र के दौरान शाहरुख से अभिनेता सलमान खान और अक्षय कुमार से उनके संबंधों समेत अन्य कई सवाल भी पूछे गए। जीवन में कई उतार-चढ़ाव देख चुके शाहरुख खान ने कहा कि बुरे दौर से निपटने का उनका मंत्र इस विश्वास को बरकरार रखना है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होगी। जब अमेरिका के एक प्रशंसक ने शाहरुख से पूछा कि उन्हें अब तक जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा है, उन्हें दूर करने के लिए किस चीज ने प्रेरित किया है, इस पर अभिनेता ने कहा, ‘‘ आपको यह विश्वास करना होगा कि अच्छाई हमेशा बुराई पर भारी पड़ेगी।''

.jpg)





















.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
