- Home
- मनोरंजन
-
इंदौर .अभिनेत्री अनन्या पांडे ने बुधवार को कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने पर कभी उन्हें बुरा लगता है, तो कभी हंसी भी आती है। अनन्या ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘आखिर मैं भी एक इंसान हूं। कभी-कभी मुझे बुरा लगता है, जब मुझे सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। हालांकि, कभी-कभी मुझे ट्रोल किए जाने पर हंसी भी आती है।'' 23 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए पूरी शिद्दत और मेहनत से काम करना सबसे अहम है और वह हमेशा इस बात पर ध्यान केंद्रित करती हैं। अनन्या ने एक सवाल पर कहा कि उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्में बहुत पसंद हैं, लेकिन बतौर अभिनेत्री वह दुनिया की हर भाषा के सिनेमा में काम करना चाहेंगी, भले ही फिल्म जापानी में बन रही हो या जर्मन में। उन्होंने कहा,‘‘मैं खुद को किसी खास छवि के बक्से में कैद नहीं करना चाहती।'' अनन्या, फिल्म अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। उन्होंने कहा कि अभिनय के मामले में उनके पिता और गोविंदा के बीच गजब के तालमेल के कारण उन्हें डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘‘आंखें'' (1993) बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि अगर यह फिल्म नये रूप में फिर से बनती है, तो वह इसमें नायिका के बजाय वही किरदार निभाना चाहेंगी जो उनके पिता ने अदा किया था। अनन्या अपनी अगली फिल्म ‘‘लाइगर'' के प्रचार के लिए सह अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ इंदौर आई थीं। पुरी जगन्नाथ की निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अगस्त से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है -
नयी दिल्ली. लोकप्रिय कोरियाई अभिनेत्री गोंग ह्यो-जिन और कोरियाई-अमेरिकी गायक केविन ओह अक्टूबर में शादी करने जा रहे हैं। गोंग की एजेंसी 'सूप' ने बुधवार को मीडिया के समक्ष इस खबर की पुष्टि की।
एजेंसी ने कहा, ''हम अभिनेत्री गोंग ह्यो जिन के बारे में समाचार साझा करना चाहते हैं। गोंग ह्यो जिन और केविन ओह एक साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करेंगे।'' एजेंसी ने मनोरंजन वेबसाइट 'सूम्पी' को दिए एक बयान में कहा, ''जैसा कि दोनों की इच्छा है, अक्टूबर में एक निजी समारोह में उनकी शादी होगी। इस कार्यक्रम में केवल उनके करीबी रिश्तेदार और परिचित ही मौजूद होंगे।'' बयान में कहा गया, ''कृपया नवयुगल को आने वाले दिनों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेजें क्योंकि वे अपने जीवन में एक महत्वपूर्ण कदम रखने जा रहे हैं। -
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने मैटर्निटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें बिपाशा काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीरों पर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं लेकिन बोल्ड तस्वीरों को लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
बिपाशा बसु ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई अपनी तस्वीरें शेयर कीं और पोस्ट के कैप्शन में लिखा, एक नया वक्त, एक नया फेज, एक नई रोशनी हमारी जिंदगी के प्रिज्म में एक नया शेड जोड़ रही है। ये हमें उससे थोड़ा और ज्यादा संपूर्ण कर देगी जितने हम हुआ करते थे। हमने ये सफर अकेले शुरू किया था और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम एक से दो हो गए। दो लोगों के लिए इतना सारा प्यार हमें थोड़ा अनफेयर लग रहा था। तो जल्द ही, हम दोनों जो कभी 2 हुआ करते थे... तीन हो जाएंगे।
बेबी बंप वाली तस्वीरें हो रहीं वायरल
एक्ट्रेस ने लिखा, हमारे प्यार से बनाई गई एक रचना, हमारा बच्चा जल्द ही हमारे इस उत्साह को जॉइन करेगा। आप सभी का शुक्रिया हमारा हिस्सा बनने के लिए। हमारी जिंदगी से जुड़े और एक नई जिंदगी के लिए जश्न मनाने के लिए। दुर्गा दुर्गा। कुछ ही मिनटों में तस्वीरों को बेहिसाब लाइक्स मिल गए हैं और लोग जमकर इस शेयर कर रहे हैं।
43 साल की उम्र में मां बनीं बिपाशा
बता दें कि बिपाशा बसु पिछले कुछ वक्त से लाइमलाइट से दूर थीं। कई सितारों के साथ नाम जुडऩे के बाद बिपाशा बसु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी और अब तकरीबन 6 साल के बाद उन्होंने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। बिपाशा बसु की उम्र 43 साल है और वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस के टच में बनी रहती हैं। - मुंबई । अभिनेत्री शेफाली शाह ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और उन्होंने स्वयं को पृथक कर लिया है। शाह को हाल में भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम)-2022 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह पुरस्कार प्राइम वीडियो मूवी ‘जलसा’ के लिए दिया गया। शाह ने बताया कि वह घर पर पृथक-वास में हैं।उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने तत्काल स्वयं को पृथक कर लिया है और घर पर पृथक-वास में हूं। मैं अपने डॉक्टर की सलाह पर सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं।’’ शाह (49) ने अपने संपर्क में आए लोगों से भी तत्काल कोविड-19 जांच कराने का अनुरोध किया है।वह 26 अगस्त से शुरू हो रही नेटफ्लिक्स सीरिज ‘दिल्ली क्राइम’ में फिर से नजर आएंगी।
- मुंबई। अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने मंगलवार को जानकारी दी कि वे जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। पिछले कई दिनों से बिपाशा के गर्भवती होने की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही थीं, जिसकी मंगलवार को दंपति ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की। दंपति ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘एक नया दौर, नयी रोशनी... हमें पहले से अधिक पूर्ण बना रही है। हमने जीवन का सफर अलग-अलग शुरू किया था, फिर हम मिले और तभी से साथ हैं। केवल दो लोगों के लिए इतना प्यार थोड़ा अधिक था, इसलिए जल्द हम दो से तीन होने जा रहे हैं।'' दंपति द्वारा साझा की गई तस्वीरों में बिपाशा गर्भवती नजर आ रही हैं।दंपति ने कहा, ‘‘निस्वार्थ प्रेम, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया, जो हमेशा हमारे साथ रहेंगी। हमारे जीवन का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया...।'' बिपाशा (43) और करण (40) ने 2016 में शादी की थी।
- मुंबई। टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी दोबारा मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दोबारा मां बनने की गुड न्यूज़ को शेयर किया है। एक्ट्रेस के पोस्ट में उनके पति और एक्टर गुरमीत चौधरी भी नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में सोनोग्राफी रिपोर्ट दिखाई दे रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि गुरमीत ने गोद में बेटी लियाना को लिया हुआ है।दोबारा मां बनने की खुशखबरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'कुछ फैसले सही समय पर होते हैं और उन्हें कोई नहीं बदल सकता है...यह एक ऐसा आशीर्वाद है..हमें पूरा करने के लिए जल्द ही आ रहा है बेबी नंबर 2।' मालूम हो कि यह कपल चार महीने पहले ही पहली बार पेरेंट्स बना था। दोनों शादी के 11 साल बाद पहली बार माता- पिता बने थे। बेटी के जन्म के बाद देबीना का दूसरी बार मां बनने की खबर ने सबको चौंका दिया है। एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी खबर आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिरकार दो बच्चों की उम्र में कितना गैप होना चाहिए?
- मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या का आज 35 वां जन्मदिन है। एक्ट्रेस के जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। श्रद्धा आर्या इस वक्त टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस को 'कुंडली भाग्य' की प्रीता के नाम से खूब जाना जाता है। खास बात तो यह है कि एक्टिंग की दुनिया में आने के बाद एक्ट्रेस ने अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन भी किया है। यूं तो एक्ट्रेस बचपन से ही क्यूट और खूबसूरत थीं, लेकिन आज भी उनकी तस्वीरें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।श्रद्धा आर्या के जन्मदिन के मौके पर उनकी एक फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह स्कूल की ड्रेस में अपनी दोस्त के साथ पोज देती नजर आईं। फोटोज में एक्ट्रेस की मुस्कान देखने लायक थी। श्रद्धा आर्या हमेशा से ही एक्टर बनना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज' में भी हिस्सा लिया था और फस्र्ट रनरअप बनी थीं। श्रद्धा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म से की थी, जिसमें वह एसजे सूर्या के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई दी थीं। इस फिल्म की तुलना में श्रद्धा आर्या का लुक काफी बदल चुका है।श्रद्धा आर्या ने तेलुगु सिनेमा के बाद फिल्म 'निशब्द' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। वहीं इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस शाहिद कपूर और आयशा टाकिया की 'पाठशाला' में नजर आई थीं। श्रद्धा आर्या ने टीवी की दुनिया में सीरियल 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' से कदम रखा था। शो में उनकी एक्टिंग और उनकी सादगी को खूब पसंद किया गया था, जिसके बाद वह 'तुम्हारी पाखी' में भी नजर आई थीं। श्रद्धा आर्या बीते कई सालों से एकता कपूर के शो 'कुंडली भाग्य' में नजर आ रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस प्रीता का किरदार अदा कर रही हैं। शो में धीरज धूपर के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।बता दें कि श्रद्धा आर्या 'कुंडली भाग्य' के एक एपिसोड के लिए करीब एक लाख रुपये चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आती हैं।
- मुंबई। अभिनेता सचिन पिलगांवकर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें फैन्स के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। सचिन पिलगांवकर इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है, एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत चार साल की छोटी उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। इसके बाद वह कई सुपरिहट फिल्में जैसे 'शोले', 'अवतार', 'बालिका बधू' और 'पिया का घर' में नजर आए। सचिन पिलगांवकर को शुरुआत से ही उनकी एक्टिंग के लिए काफी सराहना मिली थी। सचिन ने अपने करियर में तो बड़ा मुकाम हासिल किया लेकिन अपनी लव लाइफ में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।एक इंटरव्यू के दौरान सचिन पिलगांवकर ने इस बात का खुलासा किया था कि किस तरह सुप्रिया उन्हें एक नजर में ही भा गई थीं। दरअसल फिल्मों में एक्टिंग करने के कुछ समय बाद सचिन ने डायरेक्शन में अपना कदम रखा। सचिन की दूसरी निर्देशित मराठी फिल्म 'नवरी मिले नवरियाल' के सेट पर उनकी मुलाकात सुप्रिया से हुई। जहां उस समय सुप्रिया 17 साल की थीं तो वहीं सचिन पिलगांवकर 27 साल के थे। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सचिन ने बताया था, "वह स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी और मुझे वह बहुत क्यूट लगी।"दोनों ने 'नवरी मिले नवरियाल' फिल्म में साथ काम किया लेकिन सचिन सुप्रिया के लिए अपनी फीलिंग्स कबूल करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हालांकि जब आखिरकार सचिन ने एक्ट्रेस को अपनी भावनाएं बताईं तो सुप्रिया चौंक गई थीं। क्योंकि एक्ट्रेस को लगता था कि सचिन पहले से ही शादीशुदा हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। 10 साल के ऐज गेप के कारण दोनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि 1985 में दोनों आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए।अपने रिलेशनशिप को लेकर सचिन पिलगांवकर ने एक इंटरव्यू में कहा था, "फैक्ट यह है कि हम एक-दूसरे से हमेशा सहमत नहीं होते। हम अपने मतभेदों को लेकर खुलकर विचार करते हैं। जब वह चाहती है मेरी आलोचना करती है। और इन सबके बावजूद लोग जानते हैं कि हम कभी दिखावा नहीं करते। हम जो हैं वो हैं। एक दूसरे के लिए हमारा भरोसा, ईमानदारी और विश्वास हमें एक पावर कपल बनाता है। मैं सुप्रिया के बिना अधूरा हूं।"
-
मुंबई। देश के विभाजन ने लोगों को झंकझोर दिया था। देश के बंटवारे को लेकर भारतीय सिनेमा में कई फिल्मों का निर्माण हुआ है। जो वक्त वक्त पर उस बंटवारे के दर्द का अहसास दिलाती हैं। वैसे तो आज हर कोई आजादी का जश्न मना रहा है और सभी को खुश होना चाहिए लेकिन उससे इतर थोड़ा बंटवारे के दर्द पर भी गौर करना चाहिए। भारतीय सिनेमा में बनी 5 फिल्में, जिन्होंने बंटवारे के दौरान मानवीय कहानियों को बयां किया।
बंटवारे पर बनी ऐतिहासिक फिल्म गरम हवा
एमएस सथ्यू की पहली फिल्म गरम हवा हिंदी सिनेमा की एक ऐतिहासिक फिल्म बनी हुई है। यह फिल्म घर,अपनेपन, कारोबार, इंसानियत और राजनीतिक मूल्यों पर बात करती है। इस्मत चुगताई की एक अप्रकाशित उर्दू लघु कहानी पर आधारित यह फिल्म भारत पाकिस्तान बंटवारे पर सेट की गई है। फिल्म में एक उत्तर भारतीय मुस्लिम व्यवसायी सलीम मिर्जाई है, जिसे विभाजन के बाद पाकिस्तान नहीं जाने का कठिन निर्णय लेना पड़ता है। उसे विश्वास होता है कि गांधी जी के विचार रंग लाएंगे और एक दिन माहौल शांत हो जाएगा।
दंगों की कहानियों को बयां किया गया था तमस
भीष्म साहनी के इसी नाम के उपन्यास पर यह फिल्म आधारित है। कहा जाता है कि यह 1947 के रावलपिंडी दंगों की सच्ची कहानी को बयां करती है। गोविंद निहलानी द्वारा बनाई गई इस फिल्म में विभाजन के दौरान दंगों की कहानियों को बयां किया गया है। कैसे कुछ तथाकथित लोगों के कारण दो समुदायों को आपस में भिड़वा दिया गया था। इसमें भीष्म साहनीए ओम पुरी, सुरेखा सीकरी और एके हंगल जैसे दिग्गज कलाकार थे, जिनके अभिनय को खूब सराहा गया।
विभाजन के दौरान बनी परिस्थितियों पर ध्यान आकर्षित करती है अर्थ
दीपा मेहता की ये फिल्म एक मुस्लिम युवा और एक हिंदू आया की प्यार की कहानी पर आधारित है। भारतीय स्वतंत्रता के समय 1947 में भारत के विभाजन से पहले और उसके दौरान लाहौर की स्थिति को फिल्मी पर्दे पर दिखाया गया। फिल्म की कहानी विभाजन के दौरान बनी परिस्थितियों पर ध्यान आकर्षित करती है। इस फिल्म की कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में शबाना आजमी, आमिर खान, नंदिता दास और राहुल खन्ना जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी
ट्रेन टू पाकिस्तान
खुशवंत सिंह के क्लासिक उपन्यास ट्रेन टू पाकिस्तान पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई थी। यह पाकिस्तान के साथ भारत की नई सीमा के पास एक प्रमुख रेलवे लाइन पर एक छोटे से पंजाबी शहर मनो माजरा पर केंद्रित है। यहां छोटी सी तादाद मुस्लिम लोगों की है और बहुल संख्या सिखों की है। विभाजन से पहले दोनों समुदाय के लोग आपस में मिल जुलकर रहते हैं लेकिन बंटवारे के बाद यहां की स्थिति भी देश के अन्य भागों की तरह बदल जाती है।
विभाजन की दास्तां पर आधारित पार्टीशन
गुरिंदर चड्ढा की यह फिल्म आजादी और विभाजन की दास्तां पर आधारित है। कहा जाता है कि इसमें सच्ची घटनाओं का जिक्र किया गया है। यह फिल्म 1945 के दौर पर सेट की गई है, जब अंग्रेजी हुकूमत ने भारत को आजाद करने का फैसला लिया था। आजादी के नाम पर कुछ हिंदू मुस्लिमों के बीच उत्साह और तो कुछ के बीच निराशा इस फिल्म के जरिए दिखाई गई। साथ ही फिल्म में एक लव स्टोरी भी थी, जिस पर विभाजन का गहरा असर पड़ा। -
मुंबई। हिंदी सिनेमा में आए दिन कई फिल्में बनती रहती हैं, जो देश के नाम डेडिकेटेड होती हैं। चाहे वो भारत की आजादी का रंग दिखाना हो या देश की ताकत का प्रदर्शन करना हो, हिंदी सिनेमा के एक्टर्स ने सभी किरदारों को बखूबी निभाया है। कभी सैनिक बनकर तो कभी जासूस बनकर बॉलीवुड के एक्टर्स ने देश के लिए किए गए बलिदानों से लोगों को कई बार रुबरू करवाया है। इस बार हमारे देश में अमृत महोत्सव के नाम से देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हिंदी सिनेमा की कुछ फिल्में, जिसमें एक्टर्स ने अलग अलग किरदारों में देश की रक्षा की है।
आलिय की राजी
आलिया भट्ट की राजी फिल्म भी देशभक्ती पर बेस्ड वन ऑफ द बेस्ट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में आलिया द्वारा छोटी सी उम्र में देश के लिए किए गए बलिदान को दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया हैं कि कैसे एक्ट्रेस देश की रक्षा के लिए न सिर्फ अपने सपनों को कुर्बान करती है बल्कि अपनी जान की परवाह किए बिना पाकिस्तानी आर्मी ब्रिगेडियर के बेटे से शादी करती है और दुश्मन देश में रहकर भी पाकिस्तानी आर्मी की खबर भारत तक पहुंचाती है। इस रियल स्टोरी पर बनी फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।
परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरण
जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरण साल 1998 में किए गए परमाणु परीक्षणों पर आधारित है। यह फिल्म भी रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारत के ऊपर सफल न्यूक्लियर टेस्ट कराने का दबाव था। लेकिन हजार मुश्किलों के बावजूद भी कैसे न्यूक्लियर टेस्ट को सफल साबित कर दिखाया जाता है।
अक्षय की केसरी
अक्षय कुमार स्टारर 2019 में रिलीज हुई फिल्म केसरी सारागढ़ी की लड़ाई पर बेस्ड है,जिसमें 21 रेशम सैनिकों ने 10,000 दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। जानकारी के लिए बता दें कि यह भारत के इतिहास की सबसे पॉपुलर लड़ाइयों में से एक है। फिल्म को दर्शकों द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।
कारगील युद्ध पर बनी शेरशाह
1999 के कारगिल युद्ध पर बनी शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा पर एक बायोपिक है, जिन्होंने दुश्मनों से लड़ते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया था। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। गौरतलब है कि कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान पर बनी यह फिल्म भारतीय सेना पर बनी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शहीद कैप्टन की भूमिका निभाई थी।
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक साहस का प्रदर्शन
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय सेना के साहस और निडरता को दिखाने वाली एक फिल्म है, जिसमें फिल्म के माध्यम से लोगों को यह दिखाया गया है कि नया भारत कुछ भी बैठ के सहने वालों में से नहीं है। बल्कि हमें मुंहतोड़ जवाब देना भी आता है। इस फिल्म में विक्की कौशल के किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब साबित हुई थी।
- - नई दिल्ली। इस 15 अगस्त 2022 को भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस खास मौके को हर देशवासी खास तरीके से ही मना रहा है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर सरकार ने भी सभी से हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की है। सरकार की अपील का लोगों पर असर होता दिखाई दिया है, हर घर, दफ्तर, ऐतिहासिक इमारतों और अन्य जगहों पर देशवासी राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं। इस खास मौके को और खास और बेहतरीन बनाते हुए इसके साथ एक कड़ी और जुड़ गई है। आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए सौरेंद्रो मलिक और सौम्यजीत दास ने राष्ट्रीय गान जय हे 2.0 की रचना की है।राष्ट्रीय गान जय हे 2.0 को हर्षवर्धन नेवतिया द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इस गान को देशभर के 75 गायकों ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है। गाने के माध्यम से देश के वीर सपूतों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं राष्ट्रीय गान जय हे 2.0 में भारत भाग्य विधाता गीत के पांचों श्लोकों को भी शामिल किया गया है।इस गीत को आशा भोंसले, अमजद अली खान, हरिप्रसाद चौरसिया, हरिहरन, राशिद खान, अजय चक्रवर्ती, शुभा मुद्रल, अरुण साईराम, एल सुब्रमण्यम, विश्व मोहन, अनूप जलोटा, परवीन सुल्ताना, कुमार शानू, शिवमणि, बॉम्बे जयश्री, उदित नारायण, अलका याज्ञनिक, मोहित चौहान, शान, कैलाश खेर, साधना सरगम, शांतनु मोइत्रा, पापोन और वी. सेल्वगणेश समेत युवा सिंगर जैसे कौशिकी चक्रवर्ती, श्रेया घोषाल, महेश काले, अमान अली बंगश, अयान अली बंगश, टेटसो सिस्टर्स, अमृत रामनाथ, ओंकार धूमल, रिदम शॉ और अंबी सुब्रमण्यम ने भी अपनी आवाज दी है।भारत के राष्ट्रीय गान को गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर ने बंगाली में लिखा था। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने जन-गण-मन को हिन्दुस्तान के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया था। इसे सबसे पहले 27 दिसंबर 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था।
-
मुंबई। कलर्स टीवी का धमाकेदार और दमदार डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' अपने सीजन 10 के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। खास बात तो यह है कि शो में बतौर जज नजर आने वाले सितारे यानी माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही , करण जौहर और होस्ट मनीष पॉल ने शो का प्रोमो भी शूट कर लिया है। इतना ही नहीं, 'झलक दिखला जा 10' से जुड़े कुछ प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुए हैं । वहीं इसी बीच 'झलक दिखला जा के प्रीमियर की तारीख भी सामने आ गई है।
माधुरी दीक्षित, करण जौहर, नौरा फतेही और मनीष पॉल का शो 'झलक दिखला जा 10' का प्रीमियर 3 सितंबर को 8 बजे होगा। बताया जा रहा है कि शो केवल वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को ही टीवी पर धूम मचाने के लिए आएगा। खास बात तो यह है कि प्रीमियर में ज्यादा वक्त नहीं रह गया है, ऐसे में सभी दर्शक भी शो को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। -
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। साल 2018 में अभिनेत्री ने जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म के रिलीज होने से कुछ महीने पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज अभिनेत्री को बॉलीवुड के कलाकारों के साथ ही फैंस भी याद कर रहें हैं। ऐसे में जान्हवी कपूर ने भी अपनी दिवंगत मां के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही जान्हवी ने एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा है।
दरअसल, जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी के साथ अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी जान्हवी कपूर को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। श्रीदेवी पिंक कलर की साड़ी में हैं, तो नन्ही जान्हवी ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है। दोनों की ये बेहद प्यारी तस्वीर है। इसको शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मम्मा, मैं आपको हर दिन और ज्यादा याद करती हूं। मैं हमेशा आपसे प्यार करूंगी।Óजान्हवी कपूर की पोस्ट पर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन, सनी कौशल और जोया अख्तर ने हार्ट इमोजी कमेंट किए हैं। वहीं, एक फैन ने लिखा, 'भगवान उनकी आत्मा को हर पल शांति दे', तो दूसरे ने लिखा, 'वह हमेशा आपके साथ हैं और मुझे यकीन है कि उन्हें आपके ऊपर गर्व है।' इसके अलावा श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में श्रीदेवी खुशी को किस करती हुई नजर आ रही हैं।जान्हवी कपूर की बात करें तो उन्होंने 2018 में 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और हाल ही में उनकी फिल्म 'गुडलक जेरी' रिलीज हुई है।----- -
नई दिल्ली। फिल्म प्रभाग आज से 15 अगस्त तक अपनी वेबसाइट और यू-ट्यूब चैनल पर तीन दिवसीय ''आजादी के रंग'' फिल्मोत्सव का आयोजन करेगा। हमारे स्वतंत्रता संघर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों की महत्वपूर्ण गाथाओं को दर्शाने वाली कुल 11 फिल्में इस अवसर पर दिखाई जाएंगी। ऑनलाइन फिल्मोत्सव का आयोजन फिल्म प्रभाग की वेबसाइट - filmsdivision.org और यू-ट्यूब चैनल - www.youtube.com/user/FilmsDivision पर किया गया है।
फिल्म प्रभाग 15 अगस्त 2022 के अवसर पर इंडिया@75 को दर्शाने के लिए स्वतंत्रता संघर्ष और इसके महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षणों पर आधारित 18 अनूठी फिल्मों का एक विशेष स्मरणीय डीवीडी सैट भी रिलीज करेगा। फिल्म प्रभाग 5 से 18 अगस्त 2022 के एक पखवाड़े के लिए भारत के सभी सिनेमाघरों में लोकसेवा उद्घोषणा फिल्म ''हर घर तिरंगा'' पहले ही रिलीज कर चुका है। -
कोलकाता. अभिनेत्री पाउली दाम अभिनीत ‘ छाड़- द टेरेस' का प्रदर्शन कनाडा के टोरंटो में ‘इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया' (आईएफएफएसए) में किया जाएगा। इस फिल्म की देश में काफी प्रशंसा की गई है। फिल्म का निर्देशन इंद्राणी चक्रवर्ती ने किया है जबकि इसके निर्माता राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) हैं। एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक रवींद्र भास्कर ने एक बयान में कहा, “ हमें खुशी है कि हमारी फिल्मों को दुनिया भर के प्रसिद्ध समारोहों में पहचान मिल रही है। 'छाड़ - द टेरेस' का प्रदर्शन उत्तरी अमेरिका में होगा और हमें उम्मीद है कि फिल्म को दर्शकों का समर्थन मिलेगा।” बयान के मुताबिक, यह फिल्म 13 अगस्त को टोरंटो के स्कारबोरो में सिनेप्लेक्स ओडियन मॉर्निंगसाइड सिनेमाज में अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ प्रदर्शित की जाएगी। बयान में बताया गया है, “ हम फिल्म को 53वें आईएफएफआई में भेजने की भी योजना बना रहे हैं, जो 20 से 28 नवंबर तक गोवा में होना है।” चक्रवर्ती ने उन पर विश्वास करने के लिए एनडीएफसी का आभार व्यक्त किया।
- नयी दिल्ली। लोकप्रिय हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक है और वह लगातार दूसरे दिन भी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद 58 वर्षीय श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।एक सूत्र ने बताया ‘‘श्रीवास्तव की हालत नाजुक है और वह आईसीयू में जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।’’श्रीवास्तव का इलाज कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नितीश नाइक की निगरानी में किया जा रहा है।राजू श्रीवास्तव के भाई अशोक श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया था कि हास्य कलाकार को व्यायाम करते समय दिल का दौरा पड़ा।उन्होंने कहा था, ‘‘वह नियमित व्यायाम कर रहे थे और ट्रेडमिल पर दौड़ते समय, वह अचानक गिर गए। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया।’’अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके भाई श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव भी दिल्ली आ गई हैं, ताकि वह अपने पति के पास रह सकें।श्रीवास्तव मनोरंजन उद्योग में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय हैं, लेकिन वह ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले संस्करण में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए।उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉबे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ में अभिनय किया। श्रीवास्तव ने ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में भी भाग लिया था। इस समय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं। file photo
- मुंबई। फिल्म निर्माता किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' अगले साल तीन मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। साल 2011 में आयी कॉमेडी-ड्रामा 'धोबी घाट' के बाद राव की बतौर निर्देशक यह दूसरी फीचर फिल्म है।ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित 'लापता लेडीज' की कहानी दो दुल्हनों के ट्रेन से खो जाने के बाद होने वाली मजेदार गड़बड़ियों के इर्द-गिर्द घूमती है। अभिनेता आमिर खान अपने आमिर खान प्रोडक्शंस के जरिए फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।बैनर के आधिकारिक ट्विटर पेज पर साझा की गयी घोषणा में कहा गया, ''आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग इंडिया प्रोडक्शन के बैनर तले बनी किरण राव द्वारा निर्देशित 'लापता लेडीज' तीन मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'' निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म का टीजर जारी किया। फिल्म की पटकथा और संवाद स्नेहा देसाई ने लिखे हैं। वहीं दिव्यनिधि शर्मा ने कुछ अतिरिक्त संवाद लिखे हैं। इस फिल्म में रवि किशन, नितांशी गोयल, प्रतिभा रंता, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम ने अभिनय किया है।
- मुंबई। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा कि उनकी बचपन की सहेलियां सुहाना खान और शनाया कपूर हमेशा से अभिनेत्री बनना चाहती थीं और अब जब वे बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं तो पांडे बेहद उत्साहित हैं। अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना, जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' के साथ फिल्म उद्योग में कदम रखेंगी, जबकि संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया निर्माता करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से फिल्मी सफर की शुरुआत करेंगी। अभिनेता चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्या (23) ने अपने करियर की शुरुआत 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू' से की थी। अनन्या ने कहा, ''हम बहनों की तरह हैं। हम तीनों एक जैसी हैं लेकिन हम सभी में कुछ न कुछ खास है। हमने हमेशा अभिनेत्री बनने की बातें की हैं। यह हम तीनों का सपना था। मैंने पहले काम करना शुरू किया, इसलिए मैं अपने अनुभव साझा करती रहती हूं।'' पांडे ने कहा, ''लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि वे दोनों जो कुछ भी हो रहा है उससे प्रभावित नहीं होती हैं। दोनों जैसी हैं वैसी रहती हैं। मैं उन्हें वैसे ही प्यार करती हूं।''
- मुंबई। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हाल ही में हार्ट अटैक आ गया है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोट्र्स के मुताबिक बुधवार की सुबह जब 59 वर्षीय कॉमेडियन जिम में वर्कआउट कर रहे थे, उस समय यह घटना घटी। आनन फानन में राजू को अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट अनुसार राजू श्रीवास्तव की टीम ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया, "वर्कआउट के दौरान राजू सर को माइल्ड हार्ट अटैक आया है। उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया है, उनकी तबीयत ठीक है और वह होश में हैं।"रिपोट्र्स के मुताबिक बुधवार की सुबह राजू श्रीवास्तव साउथ दिल्ली के एक जिम में ट्रेडमील पर दौड़ रहे थे, इस दौरान वह गिर पड़े। जल्दबाजी में उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। राजू श्रीवास्तव को डिस्चार्ज करने से पहले कुछ दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं राजू श्रीवास्तव59 वर्षीय राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शरुआत फिल्मों में छोटे रोल करने से की थी। एक्टर सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में कैमियो करते नजर आए थे। इसके बाद राजू ने शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' में भी काम किया। मशहूर कॉमेडियन कई पॉपुलर टीवी शोज में भी नजर आए थे, जहां से उन्हें काफी प्रसिद्धि हासिल हुई।
-
नयी दिल्ली. बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रदर्शन से पहले काफी बेचैन हैं और उन्हें रातों को नींद नहीं आ रही है। आमिर की यह फिल्म आगामी बृहस्पतिवार को दुनिया भर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। आमिर की आखिरी फिल्म "ठग्स ऑफ हिंदुस्तान" 2018 में आई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाल नहीं दिखा सकी। पीवीआर सिनेमा के 25 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में खान (57) ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर काफी घबराया हुआ हूं। मैं 48 घंटों से नहीं सोया हूं ... मैं ऑनलाइन शतरंज खेलता हूं, खुद को व्यस्त रखने के लिए किताबें पढ़ता हूं। मुझे लगता है कि मैं 11 अगस्त के बाद ही सो सकूंगा। मुझे लगता है कि अद्वैत चंदन (निर्देशक) और मैं फिल्म के प्रदर्शन के बाद ही चैन से सोएंगे।" "लाल सिंह चड्ढा" में करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।
कार्यक्रम के दौरान, खान ने दर्शकों से फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में आने की अपील दोहराई और कहा कि यह बहुत सारे लोगों की वर्षों की मेहनत का फल है। उन्होंने कहा, "अगर मैंने अपने किसी कदम से किसी को ठेस पहुंचाई है, तो मैं इसके लिए दुखी हूं। मैं किसी को आहत नहीं करना चाहता। मुझे लगता है कि अगर कुछ लोग मेरी फिल्म नहीं देखना चाहते हैं, तो मैं इसका सम्मान करूंगा।" फिल्म के बहिष्कार के संबंध में सोशल मीडिया पर किए गए आह्वान के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में खान ने कहा, "लेकिन मैं चाहता हूं कि अधिक से अधिक लोग फिल्म देखें। हमने काफी मेहनत की है। फिल्म निर्माण एक टीम का प्रयास है। इसमें सिर्फ मैं ही नहीं हूं।
- - मुंबई। अभिनेता धीरज धूपर और अभिनेत्री विन्नी अरोड़ा बुधवार को माता-पिता बन गए। विन्नी अरोड़ा ने बेटे को जन्म दिया है। यह दम्पति की पहली संतान है। धूपर ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर #बेबीधूपर लिखकर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।उन्होंने लिखा, ‘‘ हम बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए बेहद खुश हैं। 10 अगस्त 2022 को हम माता-पिता बने...विन्नी और धीरज।’’धीरज धूपर धारावाहिक ‘कुंडली भाग्य’ और विन्नी अरोड़ा ‘कस्तूरी’ में निभाए अपने किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं। धीरज और विन्नी 2016 में शादी के बंधन में बंधे। इस साल अप्रैल में दम्पति ने विन्नी के गर्भवती होने की जानकारी साझा की थी।
-
मुंबई. ‘फेमिना मिस इंडिया 2022' में दूसरे नंबर पर रहने वाली रुबल शेखावत तेलुगू फिल्म ‘आई पिला' से अपनी अभिनय के कॅरियर की शुरुआत करने जा रही हैं। तेलुगू भाषा की यह फिल्म दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता रवि तेजा के भतीजे माधव भूपति राजू की भी पहली फिल्म होगी। रुबल शेखावत (25) ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मेरी पहली फिल्म ‘आई पिला' की पहली झलक। रुबल ने फिल्म में माधव भूपति राजू के नजर आने की भी जानकारी दी। - मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति बीते 22 साल से लोगों की किस्मत चमका रहा है। कौन बनेगा करोड़पति टीवी के उन शोज में से एक है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस कौन बनेगा करोड़पति के हर सीजन को देखने के लिए बेताब रहते हैं। कौन बनेगा करोड़पति 14 ने कुछ समय पहले ही टीवी पर धमाकेदार वापसी की है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने पूरे जोश के साथ कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन का आगाज किया। इस दौरान आमिर खान अमिताभ बच्चन के साथ रंग जमाते नजर आए। पहले एपिसोड में 10 कंटेस्टेंट्स ने कौन बनेगा करोड़पति 14 का गेम खेला।इस बार कौन बनेगा करोड़पति 14 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति 14 को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने शो के फॉर्मेट में बड़े बदलाव किए हैं। खुद बिग बी ने इस बात का खुलासा किया है। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि कौन बनेगा करोड़पति 14 में कौन कौन से बदलाव आए हैं।इस बार जो लोग भी एक करोड़ रुपए जीतेंगे उनको प्राइज मनी के साथ एक कार भी मिलने वाली है। 7.5 करोड़ रुपए जीतने वाले को भी कार तोहफे में मिलेगी। कहना गलत नहीं होगा कि इस बार जो लोग भी करोड़ रुपए जीतेंगे उन सभी की झोली में एक कार भी गिरने वाली है। अगर कोई कंटेस्टेंट 7.5 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब नहीं दे पाएगा तो वो कम से कम 3.20 लाख रुपए हर हाल में अपने घर लेकर जा सकेगा। पहले ये रकम 75 लाख रुपए थी।कौन बनेगा करोड़पति 14 की लाइफलाइन्स में भी बदलाव किए गए हैं। इस बार 4 की जगह 3 लाइफलाइन्स को रखा गया है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 3 में आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन को रखा गया था। इस बार कौन बनेगा करोड़पति 14 में इस लाइफलाइन को खत्म कर दिया गया है। अब फोन अ फ्रेंड की जगह वीडियो कॉल अ फ्रेंड को अहमियत दी गई है।कौन बनेगा करोड़पति 14 ने 7 अगस्त से टीवी पर धमाकेदार वापसी कर ली है। कौन बनेगा करोड़पति 14 के एपिसोड सोमवार से लेकर शुक्रवार तक ऑनएयर होने हैं। गौरतलब है कि इस हफ्ते कौन बनेगा करोड़पति 14 में अमिताभ बच्चन आजादी का जश्न मनाने वाले हैं। इस मौके पर कौन बनेगा करोड़पति 14 के मंच पर कई दिग्गजों की एंट्री होने वाली है।
- मुंबई। मशहूर मराठी अभिनेता प्रदीप पटवर्धन का मंगलवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। अभिनेता विजय पाटकर ने उनके निधन की पुष्टि की।पटवर्धन को ‘चश्मे बहादुर’, ‘एक शोध’ और ‘मी शिवाजीराजे भोंसले बोल्तॉय’ जैसी फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए पहचाना जाता है।दक्षिणी मुंबई के गिरगांव इलाके स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। पटवर्धन के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।पाटकर ने कहा, ‘‘ गिरगांव स्थित अपने आवास पर आज सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ गंभीर समस्याएं थीं, लेकिन वह पांच साल पहले की बात है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ वह फिल्म उद्योग में लगातार काम कर रहे थे। यह काफी स्तब्ध करने वाली और दुखद खबर है।’पाटकर ने फिल्म ‘लावु का लाथ’ और ‘चश्मे बहाद्दर’ में प्रदीप पटवर्धन के साथ काम किया है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पटवर्धन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मराठी सिनेमा ने आज एक ‘‘महान कलाकार’’ खो दिया।मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ मराठी सिनेमा में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता प्रदीप पटवर्धन के निधन की खबर दुखद है। उनके निधन से मराठी सिनेमा ने एक महान कलाकार खो दिया।’’राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सुप्रिया सुले और अभिनेता रेणुका शहाणे ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
-
मुंबई.मेघना गुलजार ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सैम बहादुर' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म भारत के महान युद्ध नायकों में से एक फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन-काल पर आधारित है। वह 1971 में भारतीय सेना के प्रमुख थे जब भारत ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के लिए पाकिस्तान के साथ लड़ाई लड़ी थी। इस जीवनवृत्त ड्रामा में मानेकशॉ का किरदार विक्की कौशल निभा रहे हैं, जबकि सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लू तथा फातिमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आयेंगी। मेघना ने अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी तथा असीम सहयोग के लिए सेना को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘‘केवल आभार, हम ‘सैम बहादुर' की शूटिंग के इस खास सफर पर चल पड़े हैं। हम निरंतर सहयोग के लिए भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना, मानेकशॉ के परिवार, विक्की कौशल, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा के प्रति आभारी हैं।'' उनके इस पोस्ट को कौशल, मल्होत्रा और शेख ने भी साझा किया।




.jpg)
.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)