- Home
- मनोरंजन
- हैदराबाद। तेलंगाना सरकार फिल्मकार रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' को नौ से 22 अगस्त तक राज्य भर के 552 सिनेमाघरों में प्रदर्शित करेगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर बनी इस फिल्म को कुल 22 लाख बच्चे देखेंगे। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से इस फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में पखवाड़े तक चलने वाले समारोह का उद्घाटन करने के बाद कहा कि उन्होंने सिनेमैटोग्राफी मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव, मुख्य सचिव सोमेश कुमार को लाखों छात्रों को यह फिल्म दिखाने की व्यवस्था करने के लिए कहा है। राव ने कहा कि बच्चों को देश के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानना चाहिए।फिल्मकार रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' में अभिनेता बेन किंग्सले ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया है।
- लंदन। ‘हैरी पॉटर' शृंखला की फिल्मों में पर्सी वेस्ले का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता क्रिस रैंकिन ने अपनी प्रेमिका नेस बीक्रॉफ्ट के साथ सगाई कर ली है। नेस पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं और वह बीते छह वर्षों से रैंकिन को डेट कर रही हैं। रैंकिन ने इंस्टाग्राम पर नेस से अपनी सगाई की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “खुशखबरी! मैंने नेस बीक्रॉफ्ट से पूछा कि क्या वह मेरी प्रेमिका से मंगेतर बनना पसंद करेंगी तो उन्होंने ‘हां' कर दी।” अभिनेता ने नेस के साथ ली गई एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते नजर आ रही हैं। रैंकिन ‘हैरी पॉटर' शृंखला की फिल्मों में अहम किरदार निभाने के साथ ही ‘द मैजिकल वर्ल्ड ऑफ हैरी पॉटर कंसर्ट टूर' और टीवी शो ‘द रॉटर्स क्लब' की मेजबानी करने के लिए भी जाने जाते हैं।
- मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपनी आगामी फिल्म 'ऊंचाई' का पोस्टर साझा किया। उन्होंने इसे दोस्ती का जश्न मनाने वाली यात्रा करार दिया।अभिनेता ने ट्विटर पर 'फ्रेंडशिप डे' के अवसर पर सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म का एक पोस्टर जारी किया।उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारी आगामी फिल्म ऊंचाई की पहली तस्वीर के साथ फ्रेंडशिप डे मनाएं। मेरे, अनुपम खेर और बमन ईरानी के साथ इस दोस्ती का जश्न मनाने वाली यात्रा पर शामिल हो जाएं।’’बच्चन ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा, ‘‘राजश्री और सूरज बड़जात्या की फिल्म, ऊंचाई 11 नवंबर 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।'पोस्टर में बच्चन के साथ सह-कलाकार अनुपम खेर और बमन ईरानी बर्फ से ढके हिमालय में ट्रेकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 'ऊंचाई' फिल्म में परिणीति चोपड़ा, नफीसा अली सोढ़ी और डैनी डेन्जोंगप्पा के साथ नीना गुप्ता और सारिका भी अतिथि भूमिका में हैं।
- मुंबई। आलिया भट्ट अपनी निजी जिंदगी से ज्यादा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आजकल वह अपनी प्रेग्नेंसी के अलावा फिल्म डार्लिंग्स और ब्रह्मास्त्र को लेकर भी चर्चा में हैं। वैसे तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज अपने काम से छुट्टी लेकर लंबे वेकेशन पर निकल गए हैं। इन खबरों के बीच में आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को लेकर भी नई खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक आलिया भट्ट चार महीने की प्रेग्नेंट हैं और वह दिसंबर के आखिरी तक अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं।इन दिनों आलिया भट्ट के पति और उनका परिवार अभिनेत्री का पूरा ध्यान रख रहे हैं। कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर भी इस बारे में बात कर चुके हैं। और अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट दिसंबर के अंत तक मां बन सकती हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक आलिया और रणबीर ने डिलीवरी के लिए अस्पताल भी बुक करा लिया है। आलिया भट्ट की डिलीवरी एक बड़े अस्पताल में होने वाली हैं। वह अपनी सेहत का भी खूब ध्यान रख रही हैं। अभिनेत्री समय-समय पर अपना कोविड टेस्ट भी कराती रहती हैं।कुछ दिनों पहले तक आलिया भट्ट डार्लिंग्स के प्रमोशन में बिजी थीं और अब वह ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन कर रही हैं। इन सबके बीच आलिया भट्ट को अपनी सासू मां नीतू कपूर का भी पूरा साथ मिल रहा है। क्योंकि कपूर परिवार भी इस बच्चे को लेकर काफी उत्साहित है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने लड़का, लड़की या फिर ट्विन्स को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ एक स्वस्थ बच्चा चाहती हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। अब रणबीर और आलिया की अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में अगले महीने रिलीज होने वाली है। बता दें कि दोनों की साथ में ये पहली फिल्म होगी।
- मुंबई. निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने ‘नेटफ्लिक्स' के साथ एक समझौता किया है। नेटफ्लिक्स ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। ‘डी2आर' बैनर तले निर्देशक जोड़ी अब अपने आने वाले सभी कामों (प्रोजेक्ट्स) का निर्माण ‘नेटफ्लिक्स' के लिए करेगी। नेटफ्लिक्स एक ‘ओवर द टॉप' (ओटीटी) मंच है जो इंटरनेट के माध्यम से वीडियो व अन्य डिजिटल सामग्री (कंटेंट) उपलब्ध कराता है। ‘नेटफ्लिक्स इंडिया' की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने कहा कि वे फिल्म निर्माताओं के साथ साझेदारी को लेकर वह उत्साहित हैं। शेरगिल ने एक बयान में कहा कि राज और डीके देश के उन लोगों में से हैं, जो बेहद वास्तविक तरीके से कहानी बयां करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम बहु-वर्षीय रचनात्मक समझौते के तहत उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं, जिससे दुनिया भर में ‘नेटफ्लिक्स' के सदस्यों का शानदार मनोरंजन होगा।'' वहीं, निर्देशक जोड़ी ने कहा कि फिल्म निर्माण और फिल्म निर्माताओं का लगातार समर्थन करने के कारण ‘नेटफ्लिक्स' ऑनलाइन मंचों की सूची में श्रेष्ठ पर है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम बड़ी, अनूठी कहानियों को बयां करने और खुद को एक नए क्षेत्र में चुनौती देने के लिए उत्साहित हैं।'' निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके को ‘गो गोआ गॉन', ‘स्त्री' जैसी फिल्मों और वेब सीरिज ‘द फैमिली मैन' में उनके बेहतरीन निर्देशन के लिए पहचाना जाता है।
-
मुंबई। हिंदी फिल्मों के जाने माने एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। खबर है कि मिथिलेश ने 3 अगस्त की शाम दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहा। वह दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। मिथिलेश ने लखनऊ में अपनी अंतिम सांस ली। मिथिलेश ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। फिल्म गदर- एक प्रेम कथा, सत्या, अशोका, ताल, बंटी और बबली, कृष और रेडी में उन्हें देखा गया था, लेकिन फिल्म कोई... मिल गया में उनका काम सबसे ज्यादा पॉपुलर में रहा।
मिथिलेश वही टीचर बने थे जो रोहित (ऋतिक रोशन) को जलील करके अपनी क्लास से बाहर निकालता है और अपने बाप से कंप्यूटर सीखकर आने को कहता है। देखने वाले हर दर्शक को यह सीन दिल पर लगा था। मिथिलेश चतुर्वेदी के इस निगेटिव किरदार को काफी पसंद भी किया गया था, वहीं रोहित (ऋतिक) के कंप्यूटर सीखकर आने के बाद उसका टीचर को करारा जवाब भी फैंस को पसंद आया था। - नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने प्रशंसित टेलीविजन शो 'सांस' के दूसरे संस्करण की योजना बनायी थी, लेकिन चैनल ने इसे 'अस्वीकार' कर दिया था। इस बात का खुलासा नीना गुप्ता ने अपने तथा अपनी डिजाइनर-अभिनेत्री बेटी मसाबा गुप्ता के जीवन पर आधारित वेब सीरीज़ 'मसाबा मसाबा' के दूसरे संस्करण में किया है। सोनम नायर के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ का दूसरा संस्करण पिछले सप्ताह नेटफ्लिक्स पर जारी किया गया। गुप्ता ने बताया कि करीब तीन-चार साल पहले चैनल के साथ उन्होंने कईं बैठकें की थीं, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी, क्योंकि उन्हें योजना पसंद नहीं आयी थी। अभिनेत्री नीना गुप्ता (63) ने कहा, ''मैंने सोनम नायर और लेखकों से कहा कि मेरे साथ यही हुआ था। मैंने 'सांस-दो' के लिए योजना बनाई और इसे अस्वीकार कर दिया गया था। जिस तरह से उन्होंने मेरे साथ व्यवहार किया था वह बिल्कुल ठीक नहीं था। यह एक सच्ची घटना है जो मेरे साथ घटित हुई थी और इसलिए मैं इसे ('मसाबा मसाबा' में) डालना चाहती थी।'' वर्ष 2019 में, अभिनेत्री ने 'सांस' के दूसरे संस्करण को बनाने की योजना की घोषणा की। 'स्टार प्लस' के रोमांटिक शो 'सांस' की कहानी लिखने से लेकर इसका निर्देशन तक नीना गुप्ता ने ही किया था। 1998 में आये इस शो में नीना गुप्ता के साथ कंवलजीत सिंह और कविता कपूर थे।
- मुंबई। सोनी का रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' टीवी के उन शोज में से एक है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल टीआरपी लिस्ट में 'इंडियन आइडल' का बोलबाला देखने को मिलता है। हर सीजन में 'इंडियन आइडल' आते ही टीआरपी की दुनिया को हिलाकर रख देता है। इसी बीच 'इंडियन आइडल' अपने 13वें सीजन की वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में है। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने 'इंडियन आइडल 13' का पहला प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। 'इंडियन आइडल 13' के प्रोमो में कंटेस्टेंट्स अपनी सुरीली आवाज में लोगों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं।'इंडियन आइडल 13' का प्रोमो देखकर फैंस खुशी के मारे झूम उठे हैं। खबर है कि जल्द ही 'इंडियन आइडल 13' के ऑडिशन का आगाज किया जाएगा। मेकर्स ने 'इंडियन आइडल 13' को फ्लोर पर लाने की पूरी तैयारी कर ली है। टीवी गलियारे से कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि नेहा कक्कड 'इंडियन आइडल 13' का हिस्सा बनने वाली हैं। बीते सीजन में भी नेहा कक्कड़ ने जज की कुर्सी संभाली थी।बीते सीजन में नेहा कक्कड़ के साथ विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया भी जज के तौर पर नजर आए थे। इस बार भी 'इंडियन आइडल 13' में ये तीनों सितारे जज बनने वाले हैं। गौरतलब है कि 'इंडियन आइडल 13' का आम लोगों के बीच काफी क्रेज है। 'इंडियन आइडल 13' में नजर आने वाले कंटेस्टेंट रातों रात स्टार बन जाते हैं। बीते सीजन में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।हालांकि 'इंडियन आइडल 12' ने जमकर विवादों को भी जन्म दिया। 'इंडियन आइडल 12' को लेकर कई तरह के हंगामे हुए। कभी मेकर्स पर फैंस को बेवकूफ बनाने का आरोप लगा तो कभी शो में आने वाले मेहमानों ने बयानबाजी करके सबको चौंका दिया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार 'इंडियन आइडल 13' टीवी की दुनिया में क्या गुल खिलाने वाला है।
- नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि यदि आप स्वस्थ और तंदुरुस्त हैं तो आराम करने की जरूरत नहीं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी कि वह 100 साल की होने तक काम करेंगी।कुछ महीने पहले अभिनेता रणबीर कपूर से शादी करने वालीं आलिया पहली संतान को जन्म देने की तैयारी कर रही हैं। फिलहाल वह हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' की रिलीज की भी तैयारी कर रही हैं। लिहाजा, यह साल अभिनेत्री के लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है। आलिया ने यहां फिल्म 'डार्लिंग्स' का गीत जारी होने के मौके पर कहा, 'यदि आप स्वस्थ और तंदरुस्त हैं, तो आराम करने की जरूरत नहीं है। काम करने से मुझे सुकून मिलता है। यह मेरा जुनून है। यह मेरे मन, मस्तिष्क और आत्मा सबको जीवित रखता है और ऊर्जा देता है। लिहाजा मैं 100 साल की होने तक काम करूंगी।'
- कोच्चि। मलयालम फिल्मों के अभिनेता शरत चंद्रण यहां के कक्कड स्थित अपने घर में मृत मिले। उनके आत्महत्या करने की आशंका है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि अभिनेता के शव के पास सुसाइड नोट मिला, जिसमें कहा गया है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।चंद्रण (37) ने अंगामल्ली डायरीज, ओरु मैक्सिकन अपारथ, सीआईए, कुडे जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। वह कई विज्ञापनों में भी नजर आए थे।पुलिस सूत्रों ने बताया कि पत्र से संकेत मिला है कि वह अवसादग्रस्त थे, जिसकी वजह से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।उन्होंने कहा कि संदेह है कि अभिनेता ने आत्महत्या करने के लिए जहर खाया। चंद्रण के परिवार में उनके माता-पिता और छोटा भाई है।
- मुंबई। पॉपुलर क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, इसके प्रीमियर की डेट सामने आ गई है। इस बार केबीसी का प्रीमियर कुछ अंदाज में होने वाला है और तमाम गेस्ट आने वाले हैं। गौरतलब है कि इस साल देश 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है इसलिए इस सीजन में काफी कुछ नया होने वाला है। 'कौन बनेगा करोड़पति 14' में हॉट शीट जाने वाले कंटेस्टेंट के नए नियम जुड़े हैं। हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन इस सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे।'कौन बनेगा करोड़पति 14' में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार प्राइज मनी बढ़ाकर 7.5 करोड़ रुपये कर दी गई है। इस सीजन में अगर कोई कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल का जवाब देने के बाद 7.5 करोड़ रुपये के लिए खेलता और उसका जवाब गलत हो जाता है तो उसे हारने पर 75 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा अब तक 1 करोड़ के सवाल से पहले 50 लाख का पड़ाव होता था अब एक पड़ाव 75 लाख का भी होगा।सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हाल ही 'कौन बनेगा करोड़पति 14' का प्रोमो वीडियो शेयर किया था। इसके साथ बताया है कि ये शो 7 अगस्त, 2022 यानी रविवार से 9 बजे से शुरू होने जा रहा है। केबीसी के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, कारगिल युद्ध के हीरो मेजर डीपी सिंह, वीरता पदक जीतने वाली कर्नल मिताली मधुमिता, बॉक्सिंग चैंपियन एमसी मैरी कॉम और मशहूर फुटबॉलर सुनील छेत्री गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।बताते चलें कि 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के लिए बीते 9 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन से शुरू हुए थे। गौरतलब है कि साल 2000 से ही अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पतिÓ होस्ट कर रहे हैं। साल 2007 में तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था।
- मुंबई। सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी ' एक्ट्रेस केतकी दवे के पति और मशहूर अभिनेता रसिक दवे का निधन हो गया है। रिपोट्र्स के मुताबिक 65 वर्षीय रसिक दवे का किडनी फेलियर की वजह से निधन हो गया। बता दें कि रसिक काफी लंबे समय से किडनी से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे, पिछले दो साल से वह डायलिसिस पर थे। करीब एक महीने से उनकी तबियत काफी खराब थी, जिसके बाद 29 जुलाई की रात एक्टर ने अंतिम सांस ली।रसिक दवे टीवी इंडस्ट्री के एक जाने-माने एक्टर थे। उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है। दूरदर्शन के फेमस पौराणिक सीरियल 'महाभारत ' में वह 'नंदा' के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा रसिक को फेमस जासूसी शो 'ब्योमकेश बख्शी' में भी देखा गया था। आखिरी बार रसिक सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'एक महल हो सपनों का' में नजर आए थे।रसिक दवे कई गजराती फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत एक गुजराती फिल्म 'पुत्र वधू' से की थी। इसके बाद एक्टर ने फिल्म 'मासूम' से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा। बता दें कि रसिक और केतकी साल 2006 में 'नच बलिए ' में भी नजर आ चुके हैं।रसिक दवे की पत्नी एक्ट्रेस केतकी दवे टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। केतकी दवे स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू' में नजर आ चुके हैं। वहीं केतकी शाहरुख खान के साथ फिल्म'कल हो न हो' में भी नजर आईं थीं। रसिक और केतकी मिलकर एक गुजराती थिएटर कंपनी भी चलाते थे, दोनों की एक बेटी है जिसका नाम रिद्धि दवे है।----
-
मुंबई. अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी फिल्म ‘‘शहजादा'' के हरियाणा में फिल्माए जाने वाले दृश्यों की शूटिंग बृहस्पतिवार को पूरी कर ली। एक्शन से भरपूर बतायी जा रही इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है, जिन्हें ‘ढिशूम' और ‘देसी ब्वॉयज'' जैसी फिल्म देने के लिए जाना जाता है। आर्यन (31) ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की और एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें फिल्म के सेट पर एकत्र प्रशंसकों का आभार जताते हुए देखा जा सकता है। अभिनेता ने कहा, ‘‘शहजादा को इतना ज्यादा प्यार देने के लिए शुक्रिया हरियाणा। शूटिंग खत्म हुई।'' ‘शहजादा' अल्लू अर्जुन अभिनीत तेलुगू ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘अला वैकुंठपुरामुलू' का आधिकारिक रीमेक है।
इस फिल्म में कृति सैनन मुख्य भूमिका में है। फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी हैं। इसका प्रोडक्शन भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल ने किया है। ‘शहजादा' फरवरी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। - अदनान सामी का नया गाना हुआ रिलीज, सिंगर ने इस अंदाज में फैंस को कहा 'अलविदामुंबई। 90 के दशक में अपने गानों से लोगों के बीच लोकप्रिय हुए अदनान सामी आज भी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। अक्सर अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में रहने वाले सिंगर बीते कुछ दिनों से अपनी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में थे। दरअसल अदनान सामी ने बीते दिनों इंस्टाग्राम से अपने सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था। सिंगर के द्वारा शेयर किए गए इस आखिरी पोस्ट में अलविदा लिखा हुआ था। ऐसे में लोग यह कयास लगा रहे थे कि अदनान सामी ने सोशल मीडिया अलविदा कह दिया है। इतना ही नहीं सब लोग इस सोच में पड़ गए थे कि आखिरकार सिंगर ने अचानक यूं सोशल मीडिया से दूरी क्यों बना ली है।हालांकि बीते दिनों सिंगर ने अपने इस पोस्ट को लेकर चल रहे कयासों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए अपने अलविदा का मतलब बताया था। दरअसल पोस्ट डिलीट कर अलविदा कहना अदनान सामी के एक अपकमिंग सॉन्ग के प्रमोशन का एक तरीका था। इस बारे में खुद अदनान सामी ने जानकारी दी थी। उन्होंने अपने नए गाने का टीजर वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि वह जल्द ही अपने नए गाने अलविदा के साथ वापसी करने वाले हैं। इसी बीच अब अदनान सामी का यह गाना आज रिलीज कर दिया गया है।दो साल बाद अदनान सामी का यह पहला गाना रिलीज हुआ है। नया गाना एक सैड सॉन्ग है, जो दिल टूटे आशिकों के लिए एंथम साबित हो सकता है। बेहतरीन म्यूजिक और शानदार बोल के साथ बनाया गया यह गाना अदनान की आवाज में और भी खूबसूरत लग रहा है। इस गाने के रिलीज होते ही दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। सारेगामा म्यूजिक ने इस गाने को अपने जब यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इसे अब तक 54 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।अपने इस गाने की एक वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अदनान सामी ने कैप्शन में लिखा, आखिरकार अलविदा कहने का समय आ गया है और हम इससे ज्यादा उत्साहित नहीं हो सकते। सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर गाना रिलीज हो चुका है। गाने में एक बार फिर अदनान सामी का वही पुराना अंदाज नजर आ रहा है। गाने के इस म्यूजिक वीडियो में अदनान के साथ सारा खत्री भी स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं, जबकि इसके वीडियो का निर्देशन रितिका बजाज ने किया है। यह गाना सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल और अन्य प्रमुख स्विमिंग प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।
- मुंबई। हरनाज कौर संधू ने साल 2021 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करके देश का नाम रौशन कर दिया था। हरनाज की जीत का जश्न देशभर में मना था। सोशल मीडिया के जरिए लाखों लोगों ने उन्हें मिस यूनिवर्स 2021 बनने पर बधाई भी दी थी। लेकिन मिस यूनिवर्स बनने कुछ समय बाद ही वह लोगों के निशाने पर आ गई थीं और इसकी वजह उनका बढ़ता हुआ वजन था। बीते दिनों देखा गया था कि हरनाज का वजन काफी बढ़ गया था, जिस वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया। लेकिन अब हरनाज ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को चौंका दिया।दरअसल, हरनाज संधू ने सोशल मीडिया पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे उन्होंने ट्रोल्र्स को करारा जवाब दिया है। इन तस्वीरों से हरनाज से साबित कर दिया कि वह एक फाइटर हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हरनाज काफी फिट और ग्लैमरस लग रही हैं। एक तस्वीर में हरनाज ने गोल्डन कलर का खूबसूरत गाउन पहना हुआ है, जो ऑफ शोल्डर है। इस तस्वीर में हरनाज काफी ग्लैमरस लग रही हैं।हरनाज द्वारा शेयर की गई दूसरी तस्वीर में भी उन्होंने गाउन ही पहना हुआ है लेकिन इस तस्वीर में वह एक डॉल की तरह लग रही हैं। हरनाज के आउटफिट से लेकर मेकअप तक पर फैंस की नजरें रुक गई हैं और फैंस इस तस्वीर में हरनाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस उनका टोंड फिगर देख फिदा हो गए हैं। अब जो लोग हरनाज को ट्रोल कर रहे हैं वह तारीफ करने पर मजबूर हो गए होंगे। इन तस्वीरों पर फायर और हार्ट का इमोजी भेज रहे हैं।हरनाज संधू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने बढ़ते वजन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें सीलिएक बीमारी है। उन्होंने कहा था कि मैं अपनी बॉडी की रिस्पेक्ट करती हूं। मुझे सीलिएक बीमारी है। मुझे ग्लूटेन से एलर्जी है। इस बयान से हरनाज ने अपने बढ़ते वजन की वजह बताई थी। हालांकि, अब उन्होंने खुद को फिट बना लिया है।
- मुंबई। अभिनेत्री रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा से पारस कलनावत का पत्ता साफ हो चुका है। पारस इस सीरियल में अनुपमा के लाडले बेटे समर शाह का रोल अदा कर रहे थे। शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि अब अनुपमा से पारस कलनावत के कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल सी मच गई है। अब समर शाह वाले रोल के लिए एक बड़ी अपडेट भी सामने आ चुकी है। लेटेस्ट जानकरी के मुताबिक पारस कलनावत की छुट्टी करने के तुरंत बाद ही मेकर्स ने समर शाह के रोल के लिए लोगों को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है।रिपोर्ट के मुताबिक टीवी एक्टर सुवांश धर को अनुपमा के मेकर्स अप्रोच कर चुके हैं। सुवांश धर इससे पहले सीरियल अपनापन में अहम रोल निभाते हुए नजर आ चुके हैं। बता दें कि पारस कलनावत इस शो से शुरुआत से जुड़े रहे हैं। रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर शो अनुपमा का पहला एपिसोड 2020 में ऑनएयर हुआ था। देखते ही देखते इस शो ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। वहीं समर के रोल में पारस कलनावत भी लोगों को काफी पसंद आने लगे थे।राजन शाही की ओर से यह बात सामने आई है कि पारस कलनावत ने प्रोडक्शन को बिना बताए ही डांसिंग रिएलिटी शो झलक दिखला जा को साइन किया है। इस वजह से राजन शाही ने रातों रात ही अनुपमा से पारस कलनावत का पत्ता साफ कर डाला है। वैसे देखा जाए तो राजन शाही अपने कलाकारों को हमेशा से सपोर्ट करते आए हैं लेकिन कॉन्ट्रैक्ट के खिलाफ चीजें करना उन्हें हमेशा से ही मंजूर नहीं रही है। फिलहाल तो देखना होगा कि सुवांश धर समर के रोल में कितना फिट बैठ पाते हैं?
- मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने गर्भवती होने पर उनकी आलोचना करने वाले ट्रोल्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमेशा महिलाओं की पसंद पर निगाह रखी जाती है और बेतुकी बातों पर ध्यान देने के बजाय वह मिसाल कायम करना पसंद करेंगी। भट्ट (29) ने जून में इंस्टाग्राम पर बताया था कि वह गर्भवती हैं। यह जानकारी देने से दो महीने पहले ही उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (39) के साथ शादी की थी। इसके बाद कम उम्र में गर्भवती होने के लिए सोशल मीडिया पर भट्ट को ट्रोल किया गया।अभिनेत्री ने कहा, “ एक महिला जो भी करती है, वह सुर्खी बन जाता है। चाहे वह मां बनने का फैसला करे, किसी को डेट करे, क्रिकेट मैच देखने जाए, या छुट्टी पर जाए। कुछ कारणों से हमेशा महिलाओं की पसंद पर नज़र रखी जाती है।” भट्ट ने हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन' की लंदन में शूटिंग के दौरान खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें इस बात को लेकर निशाना बनाया गया कि अपने करियर के शीर्ष पर होने के बावजूद जिंदगी को बदलने वाला फैसला ले रही हैं। उन्होंने कहा, “ बिल्कुल में युवा हूं, लेकिन इससे कुछ भी क्यों बदलना है? एक परिवार या बच्चे के होने से मेरा पेशेवर जीवन क्यों बदल जाएगा? वे पूरी तरह से दो अलग चीजें हैं।” आलिया ने कहा कि वह ऐसी बेतुकी बातों के विरोध में मिसाल कायम करना पसंद करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की राय उनके लिए मायने नहीं रखती है और वह अपने दिल की सुनती हैं। आलिया को ‘हाईवे', ‘उड़ता पंजाब', ‘राज़ी' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।
- मुंबई। पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बुधवार की सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल यूके बेस्ड पंजाबी सिंगर और भांगड़ा स्टार बलविंदर सफरी ने 63 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से पंजाबी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। बलविंदर सिंह की निधन की पुष्टि खुद उनके परिवार ने की है। वहीं दिलजीत दोसांझ से लेकर पंजाबी इंडस्ट्री के बड़े सितारे जैसे गुरु रंधावा नीरू बाजवा और गुरदास मान ने भी सिंगर के निधन पर शोक जताया है।गुरु रंधावा ने बलविंदर सफरी को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "हम आपके संगीत और पंजाबी इंडस्ट्री में आपके म्यूजिक को हमेशा याद रखेंगे। रेस्ट इन पीस, अलविदा सर बलविंदर सफरी।" गुरु रंधावा के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और बलविंदर सफरी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार हार्ट प्रॉब्लम्स के कारण अप्रैल 2022 में सिंगर को यूके के न्यू क्रॉस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। ट्रिपल बाइपास सर्जरी के बाद ब्रेन डैमेज होने के कारण वह कोमा में चले गए थे। अस्पताल में 86 दिन बिताने के बाद, उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी और वह धीरे-धीरे ठीक भी होने लगे थे हालांकि अचानक से उनका निधन हो गया।सिंगर दिलजीत दोसांज ने भी बलविंदर सफरी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "वाहेगुरु, बलविंदर सफरी जी।" बता दें कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के भांगड़ा स्टार बलविंदर सफरी ने अपने गानों 'ओ चन मेरे मखना', 'पाओ भांगड़ा' और 'गल सुन कुडिय़े' से खूब नाम कमाया था, ऐसे में उनके अचानक चले जाने से फैन्स को बड़ा झटका लगा है।-----
- भुवनेश्वर। ओडिशा में पुलिस ने ओड़िया अभिनेत्री प्रकृति मिश्रा से मंगलवार को पूछताछ की। इससे पहले पिछले हफ्ते कथित विवाहेत्तर संबंध को लेकर ऑलीवुड अभिनेता बाबूशान मोहंती की पत्नी तृप्ति सत्पथी के साथ उनका झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मिश्रा से उनके आवास पर उनके माता-पिता की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक पूछताछ की।भुवनेश्वर के सत्य नगर इलाके में सत्पथी ने मोहंती की कार को ‘रोक' लिया था और उसमें प्रकृति बैठी हुई थीं। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिनमें दिख रहा है कि सत्पथी मोहंती को कार से खींचने की कोशिश कर रही हैं और प्रकृति पर हमला भी कर रही हैं। सत्पथी ने आरोप लगाया कि मोहंती और प्रकृति का दो साल से विवाहेत्तर संबंध है और वह उन्हें कई बार रंगे हाथों पकड़ चुकी हैं लेकिन उन्होंने अपने 32 वर्षीय पति को कई मौके दिए हैं लेकिन एक ही गलती को बार-बार दोहराया नहीं जा सकता। खारबेला नगर थाने के निरीक्षक अरुण स्वैन ने अभिनेत्री के घर से निकलते हुए कहा, “ प्रकृति से दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराए गए दो मामलों को लेकर पूछताछ की गई है, लेकिन जांच का विवरण बताया नहीं जा सकता। उन्होंने तफ्तीश में सहयोग किया है।” प्रकृति मिश्रा की मां की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 341 (गलत तरीके से रोकना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) व 506 (धमकी देना) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। वहीं सत्पथी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए (महिला के साथ पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता करना) और 506 के तहत मामला दर्ज कराया है।
- नयी दिल्ली। भारत की नूर चहल और कायन उन 30 वैश्विक कलाकारों में शामिल हैं जिन्हें 2022 की 'फाउंड्री क्लास' के लिए चुना गया है। यूट्यूब ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। वर्ष 2015 में शुरू किया गया 'फाउंड्री' स्वतंत्र संगीत के लिए यूट्यूब की इकाई है, जो भारतीय कलाकारों के लिए वार्षिक विकास कक्षाओं का आयोजन करके और उनके समर्थन में अभियान चलाकर कलाकारों की मदद करता है। संगीतकारों की इस क्लास में अमेरिका, कोरिया, जापान, ब्राजील और उप-सहारा अफ्रीका के कलाकार भी शामिल हैं।
- मुंबई। बॉलीवुड जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया 28 वर्षीय व्यक्ति मुंबई में उनके आवास पर नजर रखता था और उनकी कार का पीछा करता था। पुलिस ने यह जानकारी दी। उपनगर बांद्रा की एक अदालत ने मंगलवार को आरोपी मनविंदर सिंह को गुरुवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी मार्च 2021 से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैसेज पोस्ट कर और तीन मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर दंपति को परेशान कर रहा था। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले सिंह को सोमवार को उपनगरीय सांताक्रूज के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी कैफ और कौशल के आवास पर नजर रखता था। उसने दंपति की कार का पीछा भी किया और धमकी देने का एक वीडियो बनाया, जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। हमने उसके तीन मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं जिनका उसने अपराध में इस्तेमाल किया था।'' सिंह, कैफ से शादी करना चाहता था और उसने अभिनेत्री के साथ के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। अभिनेत्री के साथ के वीडियो और तस्वीरें उसने संपादित कर तैयार की थी। इसके बाद, सिंह ने कैफ और कौशल को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक सिंह बॉलीवुड में काम पाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर, सांताक्रूज पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 506-दो (आपराधिक धमकी) और 354-डी (पीछा करना) के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में सिंह की शिनाख्त की गई । कैफ और कौशल ने दिसंबर 2021 में शादी की थी।
- मुंबई। यशराज फिल्म्स ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी एक्शन फिल्म 'पठान' की पहली झलक पेश की। इस फिल्म का निर्देशन अभिनेता शाहरुख खान कर रहे हैं। वह पांच साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। स्टूडियो द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए मोशन पोस्टर में पादुकोण को कैमरे की ओर बंदूक से निशाना लगाते हुए दिखाया गया है। वाईआरएफ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ''वह इसे एक लेवल ऊपर शूट करने के लिए तैयार हैं! पठान में दीपिका पादुकोण।'' फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि फिल्म में पादुकोण की ''जबरदस्त भूमिका है जो सभी के होश उड़ा देगी''। फिल्म निर्माता ने एक बयान में कहा, ''दीपिका पादुकोण एक बड़ी अभिनेत्री हैं और 'पठान' में उनके होने से फिल्म और भी रोमांचक और शानदार बनेगी। अभी तक किसी ने भी पठान में उनकी झलक नहीं देखी थी और हम अपनी एक्शन फिल्म में उनकी यह झलक पेश करने को लेकर रोमांचित हैं।'' ''पठान'' के माध्यम से पादुकोण और खान फिर एक बार बड़े पर्दे पर एक साथ होंगे। फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी अभिनय किया है। यह फिल्म 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
- मुंबई। रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘शमशेरा‘ ने रिलीज के बाद अपने पहले सप्ताहांत में करीब 32 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। करण मल्होत्रा के निर्देशन और ‘यश राज फिल्म्स' (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘शमशेरा' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वाईआरएफ ने फिल्म की कमाई के आंकड़े साझा किया। आंकड़ों के अनुसार, ‘‘ ‘शमशेरा ने पहले दिन 10.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 10.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 11 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म अभी तक 31.75 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।'' फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर भी हैं।
- मुंबई। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का 'स्वयंवर: मीका दी वोटी ' अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। शो का ग्रैंड फिनाले टीवी पर टेलीकास्ट हो जाएगा लेकिन उसके पहले बता दें कि उन्हें अपनी दुल्हनिया आकांक्षा पुरी मिल गई हैं। उन्होंने अपनी बरसों पुरानी दोस्त को अपना हमसफर बना लिया है। 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में टॉप 3 कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई थी और ये सौभाग्य आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महल को प्राप्त हुआ था। अब इसमें से आकांक्षा पुरी ने बाजी मार ली। उन्होंने आखिरकार मीका सिंह से प्यार का इजहार कर दिया और सिंगर भी उन पर लट्टू हो गए। उन्होंने शादी के लिए हां कर दी।रिपोर्ट के मुताबिक, मीका सिंह से शादी करने के लिए शुरू में 12 लड़कियां देश के अलग-अलग हिस्सों से आई थीं। फिर जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया, वाइल्डकाड्र्स की एंट्री होती गई। इसी में आकांक्षा पुरी भी शामिल थीं। जिन्होंने आंधी की तरफ आकर तूफान की तरह मीका का दिल उड़ा लिया। मीका को भी इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें नीत महल और प्रांतिका दास से ज्यादा आकांक्षा ही हैं, जो सबसे अच्छी तरह से जानती हैं। उनसे अच्छा उनका दूसरा कोई लाइफ पार्टनर हो ही नहीं सकता है।मीका सिंह से 12 साल छोटी हैं आकांक्षा पुरीमीका सिंह की उम्र जहां 45 साल है, वहीं आकांक्षा पुरी 33 की हैं। ऐसे में इनके बीच 12 साल का डिफ्रेंस साफ तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि अभी बड़ा सवाल ये है कि ये दोनों क्या वाकई शादी करते हैं या फिर बाकी के 'स्वयंवर' की ही तरह ये मामला भी रफा-दफा हो जाएगा।सूत्रों के मुताबिक, 'शो में मीका ने स्टेज पर शादी नहीं की है। उन्होंने अभी सिर्फ अपनी पसंद बताने के लिए सिर्फ आकांक्षा के गले में वरमाला डाली है। सिंगर ने इसके बाद ये कहा वह शादी के बंधन में बंधने से पहले कैमरों से दूर आकांक्षा के साथ अपना क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। इसके अलावा मीका ने एक्ट्रेस के परिवारवालों से भी मुलाकात की और नए सफर की शुरुआत करने का फैसला करने के बाद उनका आशीर्वाद लिया।'आकांक्षा और मीका पिछले 13-14 सालों से दोस्त हैं। उन्होंने वाइल्डकार्ड के तौर पर 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में एंट्री की थी। जब वह आई थीं तब उन्होंने कहा था, 'राजा की रानी तो एक ही होगी, इसलिए मैं यहां हूं।' साथ ही इस बात का भी जिक्र किया था कि जब वह किसी और लड़की के साथ मीका सिंह को देखती थीं तो उनके मन में यही ख्याल आता था कि वह उन्हें नहीं खो सकती हैं। और शो में आने के लिए उन्होंने खुद ही चैनल को अप्रोच किया था और डिमांड की थी उन्हें इस शो में एंट्री दी जाए।
- जम्मू,। जम्मू फिल्म महोत्सव का दूसरा संस्करण यहां तीन सितंबर से आयोजित किया जाएगा। दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 15 देशों की 54 फिल्म प्रदर्शित की जाएंगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्रशासित प्रदेश की शीतकालीन राजधानी जम्मू में पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सितंबर 2019 में आयोजित किया गया था। कोविड-19 की वजह से दो साल से इस महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था। महोत्सव के निदेशक राकेश रोशन भट्ट ने संवाददाताओं से कहा, ''जम्मू में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का दूसरा संस्करण तीन सितंबर से दो दिन तक चलेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले साल अक्टूबर में दूसरे संस्करण के लिए लोगों से अपनी फिल्म भेजने के लिए कहा था और हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। पहले संस्करण की सफलता के कारण लोगों में दूसरे संस्करण को लेकर काफी उत्साह था।'' भट्ट ने कहा कि 21 देशों से भेजी गईं 140 फिल्मों में से 15 देशों की 54 फिल्मों का चयन किया गया।उन्होंने कहा कि इनमें छह फीचर फिल्म, 39 लघु फिल्म और नौ वृत्तचित्र शामिल हैं।चयन समिति में प्रमुख अभिनेता ललित परिमू, गीतियां के निर्देशक राहुल शर्मा, ईरानी फिल्म निर्माता अलीमोहम्मद एगबलदार, निर्माता कपिल मट्टू और आलोचक अमित सिंह शामिल हैं। समिति का नेतृत्व संगीत नाटक-पुरस्कार विजेता और अभिनेता-निर्देशक मुश्ताक काक कर रहे हैं। ललित परिमू ने कहा, ‘‘हम जम्मू में सिनेमा प्रेमियों के लिए सर्वश्रेष्ठ विश्व सिनेमा पेश कर रहे हैं। यह जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए सीखने और नेटवर्क बनाने का एक उत्कृष्ट अवसर है।'' मुश्ताक काक ने कहा, ‘‘हम जम्मू-कश्मीर के लिए अलग खंड जारी रखेंगे जहां हम स्थानीय प्रतिभाओं के काम का प्रदर्शन करेंगे। हमने प्रदर्शन के लिए अधिकतर स्थानीय परियोजनाओं को समायोजित करने की कोशिश की है।'' जम्मू फिल्म महोत्सव का आयोजन जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सांस्कृतिक संगठन वोमेध द्वारा किया जा रहा है।




.jpg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)


.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)