- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ अब अभिनेत्री ईशा देओल भी सीरीज ‘इनविज़िबल वुमन’ में नजर आएंगी। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इसका निर्माण ‘यूडली फिल्म्स’ के बैनर तले किया जाएगा और इसका निर्देशन राजेश एम. सेल्वा करेंगे। ईशा देओल ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह वाकई एक शानदार सीरीज है। यह एक अलग शैली है। कहानी में रहस्य, साज़िश और ऐतिहासिकता के अंश हैं। सुनील अन्ना के साथ फिर से काम करना बहुत खुशी की बात है। शूटिंग शुरू हो गई है और बहुत मजा आ रहा है।’’ईशा देओल और सुनील शेट्टी इससे पहले ‘एलओसी: करगिल’, ‘वन टू थ्री’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। सीरीज ‘इनविज़िबल वुमन’ में राहुल देव, सुधा चंद्रन, चाहत तेवानी, करणवीर शर्मा, मिहिर आहूजा, गार्गी सावंत, मीर सरवर, टीना सिंह, सिद्धार्थ खेर और एनाक्षी गांगुली जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
- मुंबई। 80 और 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक मीनाक्षी शेषाद्रि अमरीका में बस गई हैं। उन्होंने अपना नया लुक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया और कुछ ही मिनटों में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मीनाक्षी की इस तस्वीर को देखने के बाद कई फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई फैंस उन्हें पहचान ही नहीं पाए हैं कि ये दामिनी एक्ट्रेस है।उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, 'तुम मेरी क्रश हो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मीनाक्षी आप अभी भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं, 'हीरो' फिल्म में आपका रोल बिल्कुल शानदार था।' इसके बाद एक यूजर ने तो एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की और लिखा, 'मैम मैंने हमेशा आपको हमारी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस माना है। शहंशाह की शालू उसी का प्रतीक थी। आज आप मेरे एक और विश्वास की एक शानदार प्रदर्शनी देते हैं। सुंदरता शाश्वत है! आपके स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं।'मीनाक्षी काफी लंबे समय बॉलीवुड की दुनिया से दूर हैं। शादी के बाद मीनाक्षी अपने पति हरीश मैसूर के साथ यूएस चली गईं। वे अपने दो बच्चों के साथ रह रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों इंडियन क्लासिकल डांस सीखा रही हैं और उन्होंने चेरिश इंस्टीट्यूट ऑफ डांस नाम से एक डांस अकादमी भी शुरू की है। मीनाक्षी शेषाद्री एक कुशल भारतनाट्यम कलाकार भी हैं।पिछले साल उनकी मौत की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर अफवाहों पर विराम लगा दिया था। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, डांस पोज। मीनाक्षी ने 1983 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 'हीरो, 'आंधी-तूफान, 'दामिनी, 'स्वाति, 'दिलवाला, 'शहंशाह, 'महादेव, 'घर हो तो ऐसा, दामिनी, 'घातक और 'सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे लाडले और सबसे छोटे बेटे जेह अली खान 21 फरवरी को एक साल के हो गए हैं। ऐसे में जेह की बड़ी बहन सारा अली खान भी जेह के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन में मौजूद रहीं। सारा ने जेह के बर्थडे पर मस्ती करते हुए एक साथ ढेरों पिक्स शेयर की हैं, इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही हैं। इन त्सवीरों में सारा अली खान अपने छोटे भाई जेह को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों का ये क्यूट मोमेंट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जेह के पहले जन्मदिन पर मस्ती करते हुए सारा अली खान अपने भाई को गोद में लिए नजर आ रही हैं। सारा और जेह के अलावा फोटो में सैफ अली खान और इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं।सारा अली खान की गोद में जहां जेह गोद में दिखाई दे रहे हैं। वहीं तैमूर को इब्राहिम के कंधो पर देखा जा सकता है। सारा, इब्राहिम और जेह की बॉन्डिंग फोटो में काफी क्यूट लग रही है। इस दौरान अली खान ने अपने भाई जेह के साथ खूब मस्ती की। सारा की करीना के बड़े बेटे तैमूर के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है।जेह के एक साल के होने पर उनकी बुआ और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस का खूब पसंद आया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोहा अली खान ने जेह की ओर से लिखा है, 'क्या, ये मेरा पहला बर्थडे हैं'। इस वीडियो में जेह मस्ती करते हुए नजर आ रहे है
- मुंबई। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में है। वहीं फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता अजय देवगन ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म में वे रहीमलाला के रोल में हैं। अपने आकर्षक डील डौल और चेहरे मोहरे से अजय ने फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूटी। फिल्म में अजय देवगन के किरदार रहीम लाला को लेकर जारी एक शो रील में उनके किरदार को कहानी की नायिका गंगूबाई की मदद के लिए आगे आते दिखाया गया और ये भी बताया गया कि कैसे वह कमाठीपुरा पहुंचकर उसके विरोधियों की पिटाई करता है। रहीम लाला बाद में उसे अपना हिस्सेदार बनाते हुए माफिया क्वीन का खिताब भी देता है। इस किरदार के साथ ही अजय देवगन ने बड़े परदे पर मुंबई के तीनों कुख्यात माफिया डॉन को निभाने का चक्र भी पूरा कर लिया।गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म में अजय देवगन के किरदार का नाम रहीम लाला है। कहा जा रहा है कि अजय का किरदार मुंबई अंडरवल्र्ड में दहशत का नाम रहे करीम लाला पर आधारित है। करीम लाला का पूरा नाम था अब्दुल करीम शेर खान था और उसने मुंबई में अफगान पठानों का एक गुट बनाकर मालदार लोगों के बीच होने वाले आर्थिक विवादों के निपटाने के ठेके लेने शुरू किए थे। दिलचस्प ये भी है कि इमरजेंसी के दौरान जब हाजी मस्तान जैसे तमाम अंडरवल्र्ड डॉन जेल में डाल दिए गए थे, करीम लाला पर किसी ने हाथ तक नहीं डाला। फिल्म में बताया गया है कि गंगूबाई के साथ उसके गैंग का एक आदमी रेप करता है और गंगूबाई उसके पास इंसाफ मांगने जाती है। उसे राखी भी बांधती है। अब देखना ये है कि अजय के इस किरदार को लोग कितना पसंद करते हैं।-----------
- मुंबई। ओवर द टॉप (ओटीटी) मंच ‘नेटफ्लिक्स' ने सोमवार को घोषणा की कि उसकी नई फिल्म ‘थार' में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और उनके बेटे एवं अभिनेता हर्षवर्धन कपूर नजर आएंगे। राज सिंह चौधरी इस थ्रिलर फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखेंगे और इसका निर्माण ‘अनिल कपूर फिल्म कम्पनी' (एकेएफसी) के बैनर तले किया जाएगा। ‘थार' अस्सी के दशक की एक कहानी है, जो सिद्धार्थ नाम के शख्स पर केन्द्रित है। सिद्धार्थ की भूमिका हर्षवर्धन निभाएंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘ नौकरी के लिए पुष्कर जाने के बाद, सिद्धार्थ अतीत में हुई एक घटना का बदला लेने की तैयारी शुरू करते हैं। क्या वह सफल होते हैं या पुष्कर उनके जीवन में कोई नया बदलाव लाता है?'' फिल्म ‘एके वर्सेज एके' के बाद अनिल और हर्षवर्धन दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म ‘थार' में फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक भी नजर आएंगे। फिल्म इस साल गर्मियों में ‘नेटफ्लिक्स' पर प्रसारित की जा सकती है।
- नयी दिल्ली। अभिनेत्री अनन्या पांडे के लिए ‘गहराइयां' सीखने का एक मौका था और उन्हें खुशी है कि बतौर कलाकार एवं व्यक्ति के रूप में उनमें बहुत बदलाव आया है। शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित ‘गहराइयां' जटिल आधुनिक रिश्तों पर आधारित है। इसमें दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य कारवा मुख्य भूमिका में हैं। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर2' से 2019 में हिन्दी सिनेमा में कदम रखने वाली अनन्या ने ‘पति पत्नी और वो' और ‘खाली पीली' में भी काम किया है। अभिनेत्री का कहना है कि उनका हमेशा से मानना था कि ‘गहराइयां' उनके लिए सीखने का अच्छा अवसर होगा। अनन्या ने कहा, ‘‘मैं शकुन और दीपिका के साथ काम करना चाहती थी। मैंने सीखने के लक्ष्य से फिल्म में काम किया। मैं जितना संभव था सीखने की कोशिश कर रही थी। मुझे ऐसा लग रहा था कि इस फिल्म के साथ-साथ मुझे बतौर व्यक्ति और अभिनेता सीखने तथा बेहतर बनने का मौका मिलेगा। मैं खुश हूं कि इससे मुझमें बदलाव आया है।'' इस महीने की शुरूआत में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म के बारे में अनन्या (23) ने कहा, ‘‘मुझे अपने काम में ईमानदारी नजर आयी क्योंकि मैं बेहतर हो रही हूं और हर फिल्म के साथ और बेहतर बनने की कोशिश करूंगी।'
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने कहा कि वह अलग तरह के असरदार किरदार निभाने के लिए प्रयासरत हैं। वह अपनी आगामी फिल्म ‘लव हॉस्टल' में खलनायक की भूमिका में दिखेंगे। ‘लव हॉस्टल' अपराध आधारित थ्रिलर फिल्म है जो उत्तर-भारत के ग्रामीण परिवेश पर केंद्रित है। इसके पटकथा लेखन और निर्देशन का काम शंकर रमन ने किया है। शंकर रमन इसके पहले पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘गुड़गांव' का निर्देशन कर चुके हैं। ‘लव हॉस्टल' में युवा-युगल (विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा) की उठा-पटक भरी यात्रा को दर्शाया गया है। ‘लव हॉस्टल' का शुभारंभ 25 फरवरी को स्ट्रीमिंग सेवा जी-5 पर होगा। फिल्म में युगल को एक भाड़े के क्रूर बदमाश (देओल) द्वारा धमकाया जाता है। ‘क्लास ऑफ 83' और आगामी फिल्म ‘लव हॉस्टल' का उदाहरण देते हुए देओल ने कहा कि यह उनकी ऑनस्क्रीन छवि तोड़ने और विभिन्न भूमिकाओं की तलाश करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि वह खुद को मुख्य भूमिका निभाने तक सीमित नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने ‘क्लास ऑफ 83' की थी तो मेरी मुख्य भूमिका नहीं थी, मैं उन पात्रों में से एक था जो कहानी के लिए महत्वपूर्ण हैं। ठीक वैसा ही ‘लव हॉस्टल' के साथ है। मैं इसमें एक किरदार निभा रहा हूं, मैं मुख्य भूमिका में नहीं हूं।'' उन्होंने कहा कि वह अपनी छवि को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वह यह भी मानते हैं कि दर्शक इतने बदल गए हैं कि वे अब एक अभिनेता को विभिन्न भूमिकाओं, पात्रों के साथ स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। 53 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह दमदार और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना चाहते हैं, ताकि लोग उसकी कल्पना नहीं कर सकें जैसे कि वेब-शृंखला ‘आश्रम' में उन्होंने एक स्वयंभू संत की भूमिका निभाई थी। अभिनेता शाहरुख खान समर्थित ‘लव हॉस्टल' में देओल ‘डागर' की भूमिका में नजर आएंगे। देओल ने ‘लव हॉस्टल' का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी इतनी गहराई वाली नकारात्मक भूमिका नहीं निभाई है।
- चेन्नई। दक्षिण के जानेमाने अभिनेता कमल हासन ने रविवार को कहा कि वह रियलिटी टीवी कार्यक्रम ‘बिग बॉस अल्टीमेट' से अलग हो गए हैं, क्योंकि उनकी आगामी फिल्म ‘विक्रम' को लेकर तालमेल नहीं बैठ पा रहा था। एक आधिकारिक बयान में हासन के ‘बिग बॉस तमिल' के डिजिटल संस्करण के छोड़ने की जानकारी दी गई है। इससे पहले मीडिया में इसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे। 67 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट में कहा कि वह कुछ समय बाद लोकप्रिय रियलिटी टीवी कार्यक्रम में वापसी करेंगे। हासन ने एक बयान में कहा कि महामारी और लॉकडाउन की वजह से उनकी आगमी फिल्म ‘विक्रम' का प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन का शेड्यूल फिर से तय करना पड़ा था। वह 2017 से कार्यक्रम के पांच सीज़न की मेजबानी कर चुके हैं।
- मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट के अलावा एक और चेहरा है जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। हाल ही में फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के नए गाने 'जब सैयां' की झलक सामने आई है। इस गाने में आलिया भट्ट के साथ में एक यंग लेकिन जाना-पहचाना सा चेहरा उनके साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दे रहा है। यह अभिनेता है शांतनु माहेश्वरी। जो गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के अपोजिट उनके प्रेमी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।शांतनु माहेश्वर टीवी की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं। वह एक एक्टर, कोरियोग्राफर और डांसर हैं। शांतनु को टीवी सीरियल के अलावा कई रियलिटी शोज में भी देखा जा चुका है और इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। अब वह 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।30 वर्षीय शांतनु माहेश्वरी पॉपुलर टीवी शो 'दिल दोस्ती डांस' के लिए जाने जाते हैं। इस शो से ही उन्होंने अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। ये शो एक कॉलेज लाइफ और डांस के ऊपर आधारित था, जो खासतौर पर युवाओं पर बनाया गया था। इस शो में कुंवर अमर, वृशिका मेहता, शक्ति मोहन, अर्ची प्रतीक, अलीशा सिंह, मैसेडोन डी'मेलो, सामंथा फर्नांडीस जैसे कई कलाकार थे। शांतनु कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। दिल दोस्ती डांस के अलावा शांतनु माहेश्वरी एमटीवी की गल्र्स ऑन टॉप में भी अभिनेता बड़ी भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने कई रियलिटी शो में भाग लिया और नच बलिए सीजन 9 में चौथे रनर-अप बने और इस शो में उनके डांस मूव्स से प्रशंसक हैरान रह गए थे। वह लोकप्रिय डांस ग्रुप देसी हॉपर्स का भी हिस्सा थे, जिन्होंने इंटरनेशनल शो वल्र्ड ऑफ डांस जीता था। इसके बाद डांसर और अभिनेता ने खतरों के खिलाड़ी 8 में भाग लिया और विजेता बने।आलिया भट्ट की फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
- मुंबई। मराठा साम्राज्य की नींव डालने वाले वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी की जयंती के अवसर पर उनके बाल जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा की गई है। ‘‘बाल शिवाजी'' नामक इस फिल्म का निर्माण इरोज इंटरनेशनल, आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स, रवि जाधव फिल्म्स और लेजेंड स्टूडियोज मिल कर कर रहे हैं। फिल्म निर्माओं ने अनुसार यह फिल्म शिवाजी के जीवन के शुरुआती वर्षों 12 से 16, पर आधारित होगी‘‘जिसने उन्हें स्वराज की नींव डालने में मदद की।'' रवि जाधव इसका निर्देशन करेंगे। जाधव को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मराठी फिल्म ‘बालगंधर्व' और ‘नटरंग'के लिए पहचाना जाता है। निर्देशक ने कहा कि फिल्म के लिए उन्होंने आठ वर्षों तक शोध किया है। उन्होंने एक बयान में कहा,‘‘ संदीप के साथ अचानक यह ख्याल आया,जिन्हें शौर्य की गाथा बताने के महत्व की समझ है। आखिरकार यह भारत में राज करने वाले महान शासकों में से एक को समर्पित है। यह यकीनन दुनिया भर में नौजवानों के लिए प्ररेणादायी साबित होगी। इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड (ईआईएमएल) के समूह कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी निदेशक प्रदीप द्विवेदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टीम एक बेहतरीन फिल्म तैयार करेगी। यह फिल्म जून में रिलीज होगी।
- मुंबई।अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने साइंस-फिक्शन पर आधारित एक फिल्म के लिए अभिनेता प्रभास के साथ पहला शॉट दिया है। अमिताभ ने ‘बाहुबली' के अभिनेता को प्रतिभाशाली और विनम्र कलाकार बताया। फिल्मकार नाग अश्विन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जिन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘महानती' के निर्देशन के लिए जाना जाता है। इस नयी फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है और इसे ‘प्रोजेक्ट के' कहा जा रहा है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार में नजर आएंगी। अमिताभ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह प्रभास से काफी कुछ सीखने को लेकर बेहद उत्सुक हैं। अमिताभ (79) ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पहला दिन, पहला शॉट। ‘बाहुबली' प्रभास के साथ पहली फिल्म और उनकी आभा, उनकी प्रतिभा और उनकी असाधारण विनम्रता के साथ ऐसा सम्मान मिलना। मैं उनसे बहुत कुछ सीखने के लिए उत्सुक हूं!'' प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना ‘एक सपने के सच होने' जैसा है।
- बेंगलुरु। कन्नड फिल्मों के अभिनेता राजेश का शनिवार को उम्र संबंधी जटिलताओं के चलते यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।वह 82 वर्ष के थे। राजेश को 'कला तपस्वी' के रूप में प्रसिद्धि अर्जित मिली थी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक राजेश कई बीमारियों से पीड़ित थे और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बेंगलुरु में जन्मे राजेश का वास्तविक नाम मुनि चौडप्पा था। रंगमंच पर अभिनय करने के दिनों में विद्यासागर के नाम से भी जाने जाते थे। 1968 में अपनी फिल्म 'नम्मा उरु' (हमारा शहर) के बाद अभिनेता ने अपना नाम बदलकर राजेश रख लिया। वर्ष 1960 में 'वीर संकल्प' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजेश ने 'कप्पू बिलुपु', 'अरादु मुख', 'पुण्य पुरुष', 'कानिके' और ‘वृंदावन’ सहित 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और एच डी कुमारस्वामी के अलावा राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने राजे श के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
- मुंबई अभिनेत्री काव्या थापर को यहां जुहू पश्चिमी उपनगर में शराब के नशे में अपनी गाड़ी से एक वाहन को टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर गालीगलौज और हाथापाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी 26 वर्षीय अभिनेत्री को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना जुहू में जे डब्ल्यू मैरियट होटल के पास गुरुवार को तड़के करीब एक बजे हुई, जब थापर शराब के नशे में अपनी एसयूवी कार चला रही थी । अधिकारी ने कहा कि थापर ने कार से नियंत्रण खो दिया और एक खड़े वाहन के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी । वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी , जिसके बाद जुहू पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिसकर्मियों को देखकर अभिनेत्री ने गालीगलौज शुरू कर दी और उनके साथ हाथापाई का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि थापर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- मुंबई। फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की संगीत सेरिमनी का एक शानदार वीडियो सामने आया है जिसमें रिया चक्रवर्ती, अनुषा दांडेकर अपने पूरे ग्रुप के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। फैमिली और फ्रेंड्स इस वीडियो में शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के फेमस सॉन्ग 'मेहंदी लगा के रखना' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।रिपोट्र्स के मुताबिक, शिबानी और फरहानी की शादी 19 फरवरी को पहले महाराष्ट्रियन तरीके से होनी है। कहा जा रहा है कि इस शादी की रस्में जावेद अख्तर के खंडाला वाले घर पर होगी।17 और 18 फरवरी को प्री वेडिंग फंक्शंस में दोनों के परिवार वालों के अलावा दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। खबर यह भी है कि 21 तारीख को फरहान और शिबानी मुंबई वाले घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे और इसके बाद उनके करीबियों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी।फरहान की यह दूसरी शादी है। साल 2000 में फरहान ने अधुना भबानी से शादी रचाई थी, जो उस समय की मशहूर मॉडल हुआ करती थीं। इस शादी से दोनों को दो बेटियां शक्या और अकीरा हैं। साल 2015 में फरहान और अधुना का तलाक हो गया।------
- मुंबई। अभिनेता विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के मंडप से दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन की यह जोड़ी खूब जंच रही है। शीतल लाल रंग के शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत दिख रही हैं और विक्रांत ने सफेद शेरवानी पहन रखी है।इससे पहले दोनों की हल्दी सेरिमनी का मजेदार वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों घरवालों के साथ प्रियंका चोपड़ा के फेमस सॉन्ग 'देसी गर्ल' पर ठुमके लगाते नजर आ रहे थे। दोनों की एंगेजमेंट नवंबर 2019 में ही हो चुकी है। विक्रांत और शीतल साल 2015 से एक-दूसरे को जानते हैं और उनकी मुलाकात वेब सीरीज़ 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' की के दौरान हुई। दोनों ने सगाई के अगले साल 2020 को ही शादी करने के मूड में थे लेकिन कोरोना ने सब कुछ बिगाड़ दिया और उनकी प्लानिंग धरी रह गई। विक्रांत ने कहा था, 'अगर लॉकडाउन नहीं होता तो मेरी शादी हो चुकी होती। इसी वजह से हम कुछ महीने पीछे चले गए। मैं 2020 में ही शीतल से शादी करने वाला था।'
- मुंबई। केरल के कोझीकोड शहर के मम्मिक्का ने कभी नहीं सोचा था कि वे एक दिन इंटरनेट पर सुपर मॉडल की तरह छा जाएंगे। हमेशा पुरानी सी शर्ट और लुंगी पहनने वाले इस शख्स का एक फोटोग्राफर ने ऐसा सुपर ग्लैमरस मेकओवर किया कि उनकी फोटो इंटरनेट पर छा गई। लोगों को इसे देखकर विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ये दिहाड़ी मजदूर हैं।वैसे तो मम्मिक्का को जानने वाले उन्हें पुरानी सी लुंगी और कमीज में ही देखते आए थे। लेकिन जब एक फोटोग्राफर ने इस मजदूर को अपने प्रोजेक्ट के लिए चुना, तो मम्मिक्का का सुपर ग्लैमरस मेकओवर इंटरनेट पर छा गया। वह फोटोग्राफर शारिक वायलिल हैं, जिन्होंने इस मजूदर के भीतर छिपे टैलेंट को पहचाना और अपने एक प्रोजेक्ट के लिए उन्हें मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया। असल में, वायलिल पहले भी अपने सोशल मीडिया पेज पर मम्मिक्का की एक तस्वीर शेयर की थी, जो अभिनेता विनायकन से काफी मिलती जुलती थी, इसलिए वो वायरल भी हो गई थी।जब ये असाइनमेंट आया तो शारिक को सबसे पहले मम्मिक्का का ही ख्याल आया। उन्होंने तुरंत 60 वर्षीय मजदूर को इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी, जिसके बाद आर्टिस्ट मजनस ने उनका ऐसा मेकओवर किया गया कि सोशल मीडिया की पब्लिक मम्मिक्का के स्वैग की तारीफ करती नहीं थक रही! बता दें कि आशिक फुआद और शबीब वायलिल मेकअप असिस्टेंट थे।यह फोटोशूट एक लोकल फर्म के प्रमोशन के लिए किया गया, जिसमें मम्मिक्का सूट-बूट पहने, आंखों पर धांसू चश्मा लगाए और हाथ में एक आईपैड थामे पोज दे रहे हैं। यकीनन उनका लुक किसी प्रोफेशनल मॉडल से कम नहीं लग रहा है! मम्मिका अपनी इस सफलता से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें अपने काम के साथ-साथ ऐसे ऑफर आते हैं, तो वह मॉडलिंग जारी रखेंगे। अब उनके नाम से एक इंस्टाग्राम पेज है, जहां आप उन्हें सामान्य कपड़ों के साथ-साथ ग्लैमरस लुक में देख सकते हैं। और हां, जब से उनका मॉडलिंग फेस इंटरनेट पर छाया है, तब से मम्मिक्का कोझीकोड में अपने मूल वेन्नक्कड़, कोडिवल्ली में 'हीरो' बन गए हैं। फिलहाल, उन्हें इंस्टाग्राम पर सत्रह सौ से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
- मुंबई।अभिनेत्री एवं निर्देशक नंदिता दास ने बृहस्पतिवार को अपनी अगली फिल्म की घोषणा की जिसमें लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा और शहाणा गोस्वामी भूमिका निभायेंगे। फिल्म के शीर्षक का चयन अभी नहीं किया गया है और इसका निर्माण ‘एप्पलॉज एंटरटेनमेंट' तथा ‘नंदिता दास इनिशिएटिव्स' द्वारा किया जा रहा है। ओडिशा के भुवनेश्वर की पृष्ठभूमि वाली फिल्म की कहानी में शर्मा खाना पहुंचाने वाले एक व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे और गोस्वामी उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। दास ने कहा कि शर्मा को देखकर दर्शक चौंक जाएंगे और गोस्वामी के साथ वह “फिराक” फिल्म के बाद काम कर रही हैं। शर्मा ने कहा कि वह दास के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “मैं इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हूं, इसलिए नहीं कि मैं कोई फिल्म कर रहा हूं बल्कि इसलिए क्योंकि मैं नंदिता दास की फिल्म कर रहा हूं जिन्हें मैंने एक अभिनेत्री और निर्देशक दोनों के रूप में देखा है। वह चीजों को एक अलग अंदाज और गहराई से देखती हैं। इसलिए अभिनेता के तौर पर मेरा काम है कि मैं वह करूं जो वह मुझसे कहती हैं।” फिल्म की शूटिंग इस महीने शुरू होने की उम्मीद है।
- मुंबई। गीतकार-फिल्म निर्माता अमित खन्ना का कहना है कि गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी को हिंदी सिनेमा में बड़ा मौका 1976 में आई फिल्म 'चलते चलते' से मिला, जब मशहूर संगीतकार आर डी बर्मन और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल को अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण यह फिल्म छोड़नी पड़ी थी। फिल्म 'चलते चलते' का निर्देशन सुंदर डार ने किया था। यह फिल्म बप्पी लाहिड़ी के करियर का एक अहम मोड़ साबित हुई और उसके गीतों को अपार लोकप्रियता मिली। फिल्म का शीर्षक गीत ‘चलते चलते.... मेरे ये गीत' आज भी गुनगुनाया जाता है। इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था जबकि इसके बोल अमित खन्ना ने लिखे थे। अमित खन्ना ने बप्पी लाहिड़ी से मुंबई के नवकेतन फिल्म्स स्टूडियो में हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा, ‘‘मैंने उनसे कहा कि आप कुछ संगीत बजाएं और मैं देखूंगा कि मैं कहां आपकी मदद कर सकता हूं। मुझे उनका काम बेहद पसंद आया, वह मुश्किल से 21-22 साल के थे और अपने माता-पिता के साथ आए थे। इस घटनाक्रम के बाद भी वह मुझसे मिलते रहे।'' उन्होने एक न्यूज़ एजेंसी से कहा,‘‘लगभग उसी समय देव आनंद के भतीजे भीष्म कोहली अपनी पहली फिल्म का निर्माण करने जा रहे थे। वह एक फिल्म में सिम्मी ग्रेवाल के साथ काम कर चुके थे। कोहली को विशाल आनंद के नाम से जाना जाता है और उन्होंने अभिनय भी किया है।'' अमित खन्ना ने कहा कि उन्होंने विशाल आनंद को बप्पी लाहिड़ी का नाम उस समय सुझाया जब आर डी बर्मन और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसे मशहूर संगीतकार व्यस्त होने के कारण फिल्म से नहीं जुड़ सके। अमित खन्ना ने कहा, ‘‘एक दिन विशाल आनंद ने कहा कि वह पंचम दा (आरडी बर्मन) के घर से आए हैं और उन्होंने उनसे अपनी फिल्म में काम देने का वादा किया था और अब वह इसमें देरी कर रहे हैं, क्योंकि वह बहुत ही व्यस्त हैं। इससे पहले, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के साथ भी यही हुआ था कि वे इतने व्यस्त थे, उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी और अब उनके पास समय नहीं है।” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने विशाल से कहा कि मैं कोलकाता के एक युवा लड़के से मिला हूं, वह बहुत प्रतिभाशाली है और उसने मुझे उसे फोन करने के लिए कहा। वह (बप्पी लाहिड़ी) उस समय अपने माता-पिता के साथ एक छोटे से अपार्टमेंट में रहते थे। उन्होंने आकर कुछ धुनें बजाईं और हमें यह पसंद आया।'' गीतकार अमित खन्ना ने याद करते हुए कहा कि लाहिड़ी जैसे ही कुछ धुनें बजाकर सुनाते, इसके कुछ ही मिनटों के बाद वह गीत लिख दिया करते थे। ‘चलते चलते' के गानों की लोकप्रियता के बारे में पूछे जाने पर अमित खन्ना ने कहा कि कुछ गानों में लोगों के जीवन को छूने का गुण होता है। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप गानों की धुन बनाते हैं और उन्हें लिखते हैं तो आप चाहते हैं कि हर गाना हिट हो। लेकिन कुछ गाने वास्तव में सभी के दिलों को छूते हैं और हमेशा याद रहते हैं। जब हमने इस गाने को रिकॉर्ड किया, तो मुझे याद है कि किशोर दा ने कहा था कि कई वर्षों में यह उनके द्वारा गाया गया सबसे अच्छा गाना है। वह इस गाने से बहुत खुश थे। वह हमेशा इसे लगातार गाया करते थे।” ‘चलते चलते' फिल्म और इसके गीतों ने बप्पी लाहिड़ी के करियर को काफी ऊंचाईयां दीं और बाद में उन्होंने राजेश खन्ना की ‘नया कदम', राकेश रोशन अभिनीत ‘आंगन की कली', मिथुन चक्रवर्ती की ‘डिस्को डांसर' के लिए संगीत दिया। उन्होंने अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘नमक हलाल', जितेंद्र की ‘हिम्मतवाला' और कई अन्य लोकप्रिय फिल्मों में भी संगीत दिया।
- मुंबई। अपनी संगीतमय धुनों से 80 और 90 के दशक में हिंदी सिने प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का गुरुवार को परिवार, दोस्तों और सिनेमा जगत के उनके सहयोगियों की मौजूदगी में विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।लाहिड़ी का मंगलवार रात को निधन हो गया था। उन्होंने जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 69 वर्ष के थे और स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से जूझ रहे थे।कई लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनके जुहू स्थित आवास, लाहिड़ी हाउस पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगभग 15 पुलिसकर्मी मौजूद थे।बप्पी लाहिड़ी के पार्थिव शरीर को उनकी पहचान बन चुके धूप के काले चश्मे के साथ, एक खुले ट्रक में रखा गया था। ट्रक को गेंदे और गुलदाउदी के फूलों से सजाया गया था। ट्रक के आगे और बगल में उनकी तस्वीरें लगी हुई थीं, जिस पर ‘‘भावपूर्ण श्रद्धांजलि’’ लिखा हुआ था।ट्रक में बप्पी लाहिड़ी की पत्नी चित्राणी, बेटा बप्पा और बेटी रीमा के साथ कई अन्य परिजन भी थे। ट्रक के पीछे कई कारों का काफिला था, जिसमें पुलिस के वाहन और दो एम्बुलेंस भी शामिल थीं।उनके आवास से विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट तक 10 मिनट की दूरी लगभग एक घंटे में तय की गई, क्योंकि दिग्गज संगीतकार के प्रशंसक बड़ी संख्या में उनकी शव यात्रा के साथ चल रहे थे।बेटे बप्पा ने उन्हें मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान वह कई बार भावुक हुए। बप्पा अपने परिवार के साथ गुरुवार को तड़के तीन बजे ही अमेरिका से मुंबई पहुंचे थे। दाह संस्कार के दौरान बेटी रीमा की आंखें भी नम थीं।अंतिम संस्कार के दौरान विद्या बालन, शक्ति कपूर, रूपाली गांगुली, देब मुखर्जी, उदित नारायण, शान, अभिजीत भट्टाचार्य, मीका सिंह, फिल्म निर्माता भूषण कुमार और फिल्मकार केसी बोकाडिया के अलावा कई अन्य लोग भी मौजूद थे।सोने की मोटी जंजीरें और चश्मा पहनने के लिए पहचाने जाने वाले गायक-संगीतकार ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों के लिए संगीत रचना की जिन्हें खासी लोकप्रियता मिली। इन फिल्मों में ‘‘चलते-चलते’’, ‘‘डिस्को डांसर’’ और ‘‘शराबी’’ शामिल हैं।लाहिड़ी को 1970 से लेकर 1990 के दौरान भारतीय सिनेमा में ‘‘आय एम ए डिस्को डांसर’’, ‘‘जिम्मी जिम्मी’’, ‘‘पग घुंघरू’’, ‘‘इंतेहा हो गयी’’, ‘‘तम्मा तम्मा लोगे’’, ‘‘यार बिना चैन कहां रे’’, ‘‘आज रपट जाए तो’’ तथा ‘‘चलते चलते’’ जैसे गीतों से डिस्को संगीत का दौर शुरू करने का श्रेय दिया जाता है।उन्होंने 2000 के दशक में ‘‘टैक्सी नंबर 9211’’ (2006) का ‘‘बम्बई नगरिया’’ और ‘‘द डर्टी पिक्चर’’ (2011) के ‘‘उह ला ला’’ जैसे हिट गीतों को भी अपनी आवाज दी। वह उन गायकों में से एक हैं जिन्होंने 2014 में आयी फिल्म ‘‘गुंडे’’ का ‘‘तूने मारी एंट्रियां’’ गीत भी गाया था।उन्होंने बंगाली, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और गुजराती फिल्मों में भी संगीत दिया था।
- मुंबई। टीवी अदाकारा शमा सिकंदर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो शमा सिकंदर फरवरी के आखिरी हफ्ते में शादी करने जा रही हैं। शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरन मुंबई में सात फेरे लेंगे।जेम्स मिलिरॉन यूएस के एक जाने माने बिजनेसमैन हैं। साल 2014 में जेम्स मिलिरॉन काम के सिलसिले में मुंबई आए थे। इस दौरान जेम्स मिलिरॉन, शमा सिकंदर से टकरा गए। शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरॉन की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उस मुलाकात के दौरान जेम्स मिलिरॉन, शमा सिकंदर को देखते ही रह गए थे। जेम्स मिलिरॉन पहली मुलाकात में ही शमा सिकंदर को अपना दिल दे बैठे थे। जिसके बाद दोनों के प्यार की शुरुआत हो गई। दोस्ती होने के बाद जेम्स मिलिरॉन और शमा सिकंदर की अक्सर मुलाकातें होने लगीं। एक दिन जेम्स मिलिरॉन ने हड़े ही रोमांटिक अंदाज में शमा सिकंदर को प्रपोज कर दिया। जेम्स मिलिरॉन और शमा सिकंदर की सगाई को चार साल का समय बीत चुका है। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से इन दोनों की शादी नहीं हो सकी। जेम्स मिलिरॉन अक्सर शमा सिकंदर से मिलने आते रहते हैं। शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरॉन एक साथ अच्छा समय बिताते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई रोमांटिक तस्वीरें इस बात का सबूत हैं।जेम्स और शमा सिकंदर के बीच कई आदतें कॉमन हैं। शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरॉन को अक्सर साथ घूमते हुए देखा जा सकता है। एक जैसी आदतों की वजह से इन दोनों साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं होती। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरॉन की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही जेम्स मिलिरॉन का परिवार भी इंडिया पहुंच जाएगा।-----------
- मुंबई। अभिनेता अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता भी नजर आएंगे। बताते चलें कि अजय देवगन की हिट फिल्म 'दृश्यम' की सीक्वल है 'दृश्यम 2'। उनके अलावा बाकी स्टारकास्ट भी पहली फिल्म में नजर आई थी।अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर गुरुवार को एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'क्या विजय फिर से अपनी फैमिली की सुरक्षा कर पाएगा। दृश्यम 2 की शूटिंग शुरू हुई है।' तस्वीर में अजय देवगन के साथ श्रिया सरन भी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि दृश्यम 2 की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई है।गौरतलब है कि अजय देवगन ने 7 साल के बाद 'दृश्यम 2' पर काम करना शुरू किया है। वह 'दृश्यम' में विजय के रोल में नजर आए थे और वह अपने परिवार को बचाते दिखे थे। फिल्म के सीक्वल में वह विजय के रोल में नजर आने वाले हैं और अपने परिवार के लिए खड़े दिखाई देने वाले हैं। अजय देवगन ने अपनी पोस्ट में इस बात का खुलासा कर दिया है।अजय देवगन की 'दृश्यम' मलयालम फिल्म 'दृश्यम' की हिंदी रीमेक है। साल 2013 में साउथ की इस फिल्म में मोहनलाल ने काम किया था। साल 2015 में हिंदी में रिलीज की गई इस फिल्म में अजय देवगन ने काम किया। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। ये बताया जा रहा है कि हिंदी में 'दृश्यम 2' मलयालम फिल्म के सीक्वल का रीमेक होगी।-----
- मुंबई। भारत में 80 और 90 के दशक में सिनेमा में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों के कारण निधन हो गया। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बुधवार को यह जानकारी दी। लाहिड़ी ने जुहू के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में मंगलवार की रात को अंतिम श्वांस ली। वह 69 वर्ष के थे। अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नमजोशी ने बताया, लाहिड़ी करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी, लेकिन उनकी सेहत मंगलवार को बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को घर बुलाया। उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें थी। उनकी देर रात ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) के कारण मौत हो गई।' गायक ने पिछले साल सितंबर में उन खबरों को खारिज कर दिया था कि उन्होंने अपनी आवाज खो दी है। उन्होंने ऐसी अफवाहों को दिल तोड़ने वाली बताया था। सोने की मोटी जंजीरें और चश्मा पहनने के लिए पहचाने जाने वाले गायक-संगीतकार ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों के लिए संगीत रचना की जिन्हें खासी लोकप्रियता मिली। इन फिल्मों में ‘‘चलते-चलते'', ‘‘डिस्को डांसर'' और ‘‘शराबी'' शामिल हैं। लाहिड़ी के परिवार में उनकी पत्नी चित्राणी, पुत्री रीमा और पुत्र बप्पा लाहिड़ी हैं। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया जाएगा क्योंकि परिवार उनके बेटे एवं संगीतकार बप्पा लाहिड़ी के अमेरिका के लॉस एंजिलिस से लौटने का इंतजार कर रहा है।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्डा में देंगी। राजकपूर की पोती और रणधीर कपूर की बेटी करीना ने अभिनेता सैफ अली खान से निकाह किया है और उनके दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि अभिनेत्री करीना की कुल घोषित संपत्ति कितनी है। इनमें करोड़ों रुपए की कारें भी शामिल हैं। अनुमान के अनुसार करीना कपूर की कुल संपत्ति 440 करोड़ रुपये से ज्यादा है।करीना कपूर खान के पास कई लग्जरी कारें हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास मर्सडीज बेंच एस से लेकर ऑडी क्यू7 एवं रेंज रोवर स्पॉर्ट एसयूवी तक कई कारें हैं। उनके पास 2.32 करोड़ रुपये की लेक्सस एलएक्स 470 कार भी है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कपूर खान प्रति फिल्म 7 करोड़ रुपये लेती थी, लेकिन वीरे दी वेडिंग फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद खबर है कि उन्होंने फीस 10 करोड़ प्रति फिल्म कर लिया है।बॉलीवुड की फस्र्ट फैमिली कहे जाने वाले कपूर परिवार में जन्मी करीना ने अभिनय की शुरुआत साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म रिफ्यूजी से अभिषेक बच्चन के साथ की थी। इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड भी मिला था। अपनी पहली ही फिल्म से करीना कपूर चर्चा में आ गई थीं। फिल्म रिफ्यूजी से जे.पी दत्ता ने अभिषेक बच्चन और करीना कपूर को अपने निर्देशन में लॉन्च किया था। उसके बाद करीना ने बहुत सी हिट फिल्मों में काम किया है।-----------
- मुंबई। अभिनेता आर माधवन ने सोमवार को ऐलान किया कि 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' एक जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। बतौर निर्देशक माधवन की यह पहली फिल्म है। यह फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन की जिंदगी पर आधारित है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीज़र पोस्टर के संग फिल्म की नई तारीख साझा की। पहले यह फिल्म एक अप्रैल को रिलीज़ की जानी थी। इस फिल्म में माधवन के अलावा सिमरन बग्गा, रजीत कपूर, रवि राघवेंद्र, मिशा घोषाल, गुलशन ग्रोवर, कार्तिक कुमार, दिनेश प्रभाकर हैं। साथ ही अभिनेता शाहरूख खान और सूर्य कुछ देर के लिए अतिथि भूमिका निभाते दिखेंगे। यह फिल्म हिंदी, अंग्रेज़ी, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ की जाएगी।
- मुंबई। धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बिटिया ईशा देओल अभिनय जगत में वापसी कर रही हैं। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी जगत को अलविदा कह दिया था। अब वे दो बच्चों की मां हैं। ईशा की वापसी वेबसीरिज रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस से हो रही है जिसमें वे अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। इस वेबसीरिज का ट्रेलर सोमवार को लांच किया गया।इस मौके पर ईशा देओल ने कहा, अपने दोस्त और सह कलाकार, अजय देवगन के साथ एक बार फिर स्क्रीन साझा करने का अनुभव बहुत रोमांचक है। उन्होंने पहले दिन से ही कैमरे के सामने मेरी वापसी को आसान बना दिया। रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस में अपने किरदार के द्वारा मैं अपने फैंस के नज़दीक आने के लिए उत्साहित हूं।वहीं इस वेब सीरीज से डिजिटल दुनिया में कदम रख रही राशि खन्ना ने कहा- रुद्र मेरे लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह मेरे द्वारा निभाया गया अभी तक का सबसे मुश्किल किरदार है, जिसने मुझसे कड़ी मेहनत करवाई। मुझे उम्मीद है कि मुझे यह किरदार निभाने में जितना मजा आया है, दर्शकों को भी यह उतना ही पसंद आएगा। मैं अजय देवगन जैसे प्रतिष्ठित कलाकार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।डिजिटल दुनिया में पहली बार कदम रखने जा रहे अभिनेता अजय देवगन ही रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस के ट्रेलर लॉन्च पर सबसे पहले मंच पर आए। ट्रेलर लॉन्च के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से प्रतिक्रिया भी जानी और कार्यक्रम का संचालन कर रहीं अभिनेत्री मंदिरा बेदी के साथ भी ढेर सारी बातें की। अजय देवगन ने कहा, वेब सीरीज 'रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस मेरा किरदार अब तक का सबसे ग्रे किरदार है, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। मेरे लिए यह चुनौतीपूर्ण और प्रेरणाप्रद है। मैं दुनिया में अपने फैंस के साथ रुद्र का मैजिक साझा करके बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि उन्हें यह शो उतना ही पसंद आएगा, जितनी तल्लीनता से हमने इसे बनाया है।छह एपीसोड वाली इस सीरीज के निर्देशक राजेश मापुस्कर ने कहा- इस सीरीज में एक आम पुलिस वाले के नजरिये से अपराध की दुनिया का वह पहलू दिखाया गया है जो आमतौर पर अपराध कथाओं में अनदेखा ही रह जाता है। ये एक अपराधी मानसिकता के मनोविज्ञान के सहारे काम कर रहे एख ऐसे नायक की कहानी है जो सत्य की तलाश कर रहा है। यह शो बनाना काफी रोचक और रोमांचक था और मुझे उम्मीद है कि यह देखने में भी बहुत मजा आएगा।रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस लोकप्रिय हुई ब्रिटिश सीरीज लूथर का भारतीय रूपांतर है और इसे हिंदी में बनाने का बीड़ा रीमेक सीरीज निर्माता के तौर पर हिंदी मनोरंजन जगत में स्थापित हो चुके एप्लॉज एंटरटेनमेंट ने उठाया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 मार्च से ये सीरीज हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, और बंगाली में प्रसारित होगी। यह सीरीज़ मुंबई की तमाम जानी पहचानी जगहों पर शूट की गई है। इसमें अजय देवगन राशि खन्ना और ईशा देओल के साथ अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।


























.jpg)
.jpg)