सैन्य गश्ती दल पर घात लगाकर हमला, 16 सैनिकों की मौत
नियामे (नाइजर)। माली से लगी नाइजर की सीमा के निकट सैन्य गश्त के दौरान घात लगाकर किये गए हमले में नाइजर के 16 सैनिकों की मौत हो गई और एक सैनिक लापता है। सरकार ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि गश्ती दल माली सीमा से लगे उत्तरी नाइजर के ताहुआ क्षेत्र के तिल्लिया में सुरक्षा मिशन से लौट रहा था। हमले में छह अन्य सैनिक घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार नाइजर की सेना ने शुक्रवार रात राजधानी नियामे से लगभग 100 किलोमीटर दूर बेबांगू गांव पर हमले की तैयारी कर रहे संदिग्ध आतंकवादियों के समूह पर हमला कर कम से कम 24 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था।
-File photo










Leave A Comment