हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
रिचमॉन्ड, कनाडा। वैंकुवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने इसे गिरोहों के बीच रंजिश से जुड़ी घटना बताया है। संदिग्धों ने पुलिस पर भी गोली चलाई।
रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस बल ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद जब अधिकारियों ने एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि घटना में कोई पुलिस अधिकारी घायल नहीं हुआ, लेकिन संदिग्ध भागने में सफल रहे। संदिग्धों की संख्या भी अभी ज्ञात नहीं है। ‘इंटीग्रेटेड होमीसाइड इंवेस्टिगेशन' टीम ने बताया कि हवाईअड्डे के प्रस्थान स्थल पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। संघीय लोक सुरक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने इसे गिरोहों के बीच रंजिश से जुड़ी घटना बताया।
-file photo










Leave A Comment