नेपाली पर्वतारोही ने एक मौसम में सबसे कम समय में दो बार एवरेस्ट पर चढाई का विश्व रिकॉर्ड बनाया
काठमांडू । नेपाल के 43 वर्षीय पर्वत गाइड मिंगमा तेन्जी शेरपा ने एक मौसम में सबसे कम समय में दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को आयोजकों ने दी। पूर्वी नेपाल के शंखुवासभा जिले का निवासी शेरपा पहली बार सात मई की शाम को एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचा और फिर 11 मई की सुबह दूसरी बार दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ पर पहुंच गया। पर्वतारोहण का आयोजन करने वाले ‘सेवन समिट ट्रेक्स' के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने यह जानकारी दी। मिंगमा ने बताया, ‘‘वह महज चार दिनों के अंदर एवरेस्ट के शिखर पर दो बार पहुंचा जो एक विश्व रिकॉर्ड है।'' इससे पहले भारतीय पर्वतारोही अंशु जामसेनपा ने 2017 में 118 घंटे 15 मिनट के अंदर दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाया था। बहरहाल, किसी महिला पर्वतारोही का यह रिकॉर्ड अब भी उनके नाम है।
-file photo










Leave A Comment