ब्रेकिंग न्यूज़

मप्र के सीएम शिवराज ने नर्स से बंधवाई राखी

ट्वीट पर लिखा-पहली बार मैं अपनी बहनों से दूर हूं, लेकिन भावनात्मक रूप से, हृदय से, अपनी बहनों के ही पास हूं
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को रक्षाबंधन पर अस्पताल में कोरोना योद्धा नर्स सरोज यादव से राखी बंधवाई। इस दौरान सरोज पीपीई किट पहनी हुई थीं। चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना वायरस नियमों के चलते चौहान इस बार अपनी बहन से राखी नहीं बंधवा सके। चौहान ने अपनी बहन शशि सहित प्रदेश की अन्य बहनों को याद करते हुए चौहान ने ट्वीट किया, आज रक्षाबंधन के पर्व पर पहली बार मैं अपनी बहनों से दूर हूं, लेकिन भावनात्मक रूप से, हृदय से, अपनी बहनों के ही पास हूं। प्रिय बहनों, मैं सदैव आपके कल्याण और समृद्धि के लिए कार्य करता रहूं, ये आशीर्वाद आप अपने इस भाई को दें। उन्होंने आगे लिखा, आज बहन शशि ने फोन पर ही राखी के पावन त्यौहार की शुभकामनाएं दी। बहन औऱ भाई का पवित्र बंधन और स्नेह ऐसा होता है कि जब आज हम नहीं मिल सके, तो दोनों फोन पर ही भावुक हो गये। बहन शशि और प्रदेश की सभी बहनों को रक्षा बंधन की बहुत-बहुत बधाई! 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english