वंदे भारत मिशन के तहत 10 लाख से अधिक भारतीय विदेश से लौटे
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सात मई को शुरू किये गये वंदे भारत मिशन के बाद 10 लाख से अधिक भारतीय विदेश से लौटे हैं। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, वंदे भारत मिशन ने 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया! उन्होंने ट्वीट किया, हम अपने नागरिकों को घर लाने के लिये नागर विमानन मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ कोशिशें जारी रखेंगे। उन्होंने नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सोमवार के उस ट्वीट को भी टैग किया, जिसमें उनहोंने कहा था कि करीब 10 लाख फंसे हुए भारतीय वंदे भारत मिशन के तहत विभिन्न साधनों से लौटे हैं तथा 1,30,000 लोग विभिन्न देशों के लिये गये हैं। फिलहाल, मिशन का पांचवां चरण जारी है। विदेशों में फंसे 1,30,000 से अधिक भारतीयों को इस चरण में वापस लाने की उम्मीद है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment