कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 78 .86 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने की दर 78. 86 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक ही दिन में 87 हजार 472 से अधिक मरीज़ स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 41 लाख 12 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और वर्तमान में कोविड मरीजों की संख्या कुल संक्रमित लोगों की संख्या का केवल 19 .52 प्रतिशत रह गई है। इस समय 10 लाख 17 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।
मंत्रालय के अनुसार सरकार की टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट रणनीति के प्रभावी क्रियान्वयन से मृत्युदर में भी कमी आई है और स्वस्थ होने की दर में बढोतरी हुई है। इस समय देश में इस संक्रमण से मृतकों की दर 1.62 प्रतिशत रह गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1 हजार 174 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है। मृतकों का कुल आंकड़ा 84 हजार 372 पर पहुंच गया है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 10 लाख 6 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक 6 करोड़ 15 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।
----

.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment