सड़क हादसे में ईंट भट्ठे में काम करने वाले 4 श्रमिकों की मौत, 30 घायल
मुजफ्फरनगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गंगोह तितरो मार्ग पर एक सड़क हादसे में ईंट भ_े में काम करने वाले चार श्रमिकों की मौत हो गयी, जबकि 30 अन्य घायल हो गये ।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार देर रात की है । उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक है । उन्होंने बताया कि ये श्रमिक डीसीएम वाहन में सवार होकर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पीपलहेरा गांव से पंजाब जा रहे थे । इसी दौरान सहारनपुर जिले में एक ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी । पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मरने वाले सभी लोग मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं ।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment