आज से तेज गति की 40 क्लोन रेलगाडिय़ों का परिचालन शुरू
नई दिल्ली। रेलवे ने विशिष्ट मार्गों पर यात्रा की भारी मांग को देखते हुए आज से 40 क्लोन रेलगाडियों का परिचालन शुरू किया है। ये एसी-थ्री श्रेणी की रेलगाडियां होंगी और अपेक्षाकृत तेज गति से चलेंगी। इनका ठहराव स्टेशन भी कम होगा। जिन यात्रियों को आपात यात्रा करनी है या जिन्होंने अंतिम समय में यात्रा का फैसला किया है उनके लिए क्लोन ट्रेन वरदान साबित होगी। इन रेलगाडिय़ों के अपने मूल रेलगाडी के गन्तव्य तक पहुंचने के समय से दो-तीन घंटा पहले पहुंचने की आशा है।
पूर्व मध्य रेलवे के तहत दस क्लोन रेलगाडिय़ां बिहार और दिल्ली के बीच चलेंगी। उत्तर रेलवे भी दिल्ली और बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच दस क्लोन रेलगाडिय़ों का परिचालन करेगा।
दक्षिण मध्य रेलवे के तहत दो रेलगाडिय़ां बिहार के दानापुर से सिकंदराबाद के लिए चलेंगी। दक्षिण पश्चिम रेलवे गोआ और दिल्ली, कर्नाटक और बिहार तथा कर्नाटक और दिल्ली के बीच छह रेलगाडिय़ों का परिचालन करेगा।
पश्चिम रेलवे भी बिहार - गुजरात, दिल्ली- गुजरात तथा मुंबई और पंजाब के बीच दस क्लोन रेलगाडिय़ां चलाएगा।
-----








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment